LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, राहत के लिए नदी-नहर में स्नान बना जानलेवा, 2 बच्चों समेत चार लोग डूबे

लखीमपुर-खीरी/सीतापुर उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोग व्याकुल हो रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. इसी कड़ी में लखीमपुर खीरी में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूब गए. स्थानीय गोताखोरों ने दो शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी दो की तलाशी जारी है. स्कूल से डेबर घाट नहाने पहुंचे थे चार दोस्तः जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार करीब 3 बजे ईसानगर थाना अंतर्गत हसनपुर कटौली गांव के चार दोस्त अविनाश (14) पुत्र विनोद शुक्ला, देवांश (15) पुत्र दीपक दीक्षित, उत्कर्ष (14) पुत्र मनोज मिश्रा और राहुल (14) पुत्र गौतम शुक्ला स्कूल की छुट्टी के बाद उमस भरी गर्मी से राहत पाने थाना खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी के डेबर घाट पर नहाने पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गहराई का अंदाजा लगाए बिना सभी दोस्त पानी में आगे बढ़ते गए और देखते-ही-देखते तेज़ बहाव में डूबने लगे. शोर सुनकर घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस व आपदा-प्रबंधन दल को सूचना दी. सूचना मिलते ही ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. दो बच्चों के शव ग्रामीणों ने निकालाः पंचायत प्रतिनिधि मोहन तिवारी ने बताया, ग्रामीण गोताखोरों ने दो बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. बाक़ी दो की तलाश के लिए शाम से मोटरबोट और रस्सियों का सहारा लिया जा रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए धारा 174 के तहत पंचनामा भरा. एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है. अंधेरा बढ़ने के बावजूद सर्च-लाइट की मदद से अभियान रुकेगा नहीं. परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. डेबर घाट पर सुरक्षा उपाय नहींः वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि डेबर घाट पर सुरक्षा-उपाय न के बराबर हैं, न लाइफ़ जैकेट उपलब्ध हैं, न ही चेतावनी-सूचना बोर्ड. ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले महीने हुई पंचायत बैठक में नदी-किनारे रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, मगर अमल नहीं हो सका है. ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो बच्चों के शवों को बरामद कर लिए हैं और अन्य की तलाश की जा रही है. एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो किशोरों की तलाश लखीमपुर समेत सीतापुर जनपद में भी की जा रही है. क्योंकि यह नदी सीतापुर तक जाती है और पानी का तेज बहाव है. लापता बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है.

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास दर्दनाक हादसा, बालू लदा डंपर सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा, तीन की मौत

प्रयागराज  बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुजर रहे टेंपो पर पलट गया। टेंपो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हुई।  हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुज रहे टैंपो पर पलट गया। इसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत होने जानकारी मिल रही है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टैंपो में कुल आठ लोग सवार थे। हादसा दोपहर में हुआ। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हाइड्रोलिक से बालू नीचे गिराते समय डंपर टेंपो पर पलट गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई है। क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया। इसके बाद नीचे टेंपो में दबे लोगों को बाहर किया गया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। तीन अन्य घायल हैं, जबकि हादसे में टेंपो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। टेंपो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।  हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर अफरातफरी मची रही। क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे आवागमन भी काफी देर तक प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मदद से डंपर को उठवाकर घायलों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई।  टेंपो में फंसे शवों को किसी तरह निकाला गया बाहर  घटना के बाद जेसीबी को बुलाकर बालू के ढेर को हटवाया गया। मौके पर दो जेसीबी को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बालू के ढेर को हटाने के बाद टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।  काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव हादसे में टेंपो बुरी तरह से नष्ट हो गया है। मृतकों के शव टेंपो में फंसे रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।   

डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा- संघ अपने शताब्दी वर्ष में है, वह सिर्फ शाखाओं तक ही सीमित न रहें

मथुरा  आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत ने जातिवाद के मकड़जाल से लोगों को बाहर निकलकर सोचने और काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ के विस्तार को लेकर वह सिर्फ शाखाओं तक ही सीमित न रहें।  मथुरा में आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा है कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में है। पंच परिवर्तन के आधार पर संपूर्ण समाज में एक बड़े परिवर्तन की ओर जाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने समाज को जातिवादी विषमता से मुक्त होने की आवश्यकता पर जोर दिया। जातिवाद के मकड़जाल से लोगों को बाहर निकलकर सोचने और काम करने का संदेश दिया। साथ ही प्रशिक्षु स्वयंसेवकों से विचारों का आदान-प्रदान किया।   फरह के परखम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 28 मई से सामान्य वर्ग प्रथम स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। ये स्वयंसेवकों को प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास समेत संघ की अन्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत परखम पहुंचे थे।   शुक्रवार सुबह वह स्वयंसेवकों के संवाद सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में शुरू किए गए पंच परिवर्तन के आधार पर समाज बड़े परिवर्तन की ओर जाने को अग्रसर है। यह समाज राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व के लिए जागरूक हो। साथ ही किसी भी तरह की जातिवाद के उलझाव से मुक्त हो।   उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ के विस्तार को लेकर वह सिर्फ शाखाओं तक ही सीमित न रहें। शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संपर्क बनाकर उन्हें संघ की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करें। इसके बाद शुक्रवार शाम को बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। शनिवार को भी बौद्धिक और प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत यहां से रवाना हो जाएंगे।  

अयोध्या प्रशासन ने दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी

अयोध्या अयोध्या प्रशासन ने शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले में ‘दादा मियां उर्स’ के आयोजन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले दो दशकों से यहां आयोजित हो रहा उर्स समारोह शनिवार और रविवार को होना था। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शिकायत के बाद अयोध्या प्रशासन ने खानपुर मसोधा इलाके में दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय विहिप सदस्य लालजी शर्मा और सूर्यकांत पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया कि खानपुर मसोधा में “गाजी बाबा” के नाम पर एक सभा आयोजित की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि आयोजकों ने उर्स दादा मिया नाम से उर्स आयोजित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी लेकिन वे गाजी बाबा उर्स नाम से रसीदें छपवाकर चंदा इकट्ठा करते पाए गए। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उर्स के दौरान, आयोजक द्वारा कुछ मौलवियों को आमंत्रित किया जाता है जो कथित तौर पर ”काला ​​जादू” करते हैं और लोगों को ”गुमराह” करते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा, ”उर्स दादा मियां के नाम पर दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है, क्योंकि यह पाया गया कि गाजी बाबा के नाम पर उर्स की योजना बनाई जा रही थी।” इस बीच, उर्स आयोजन समिति का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।  

ततारपुर गांव स्थित भाजपा के जिला महामंत्री की बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश

हापुड़  हापुड़ के ततारपुर गांव स्थित भाजपा के जिला महामंत्री की बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता मोहल्ला निवासी भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी गांव ततारपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री है जो बंद पड़ी है। कुछ दिन पहले उनकी फैक्ट्री में लगे कुछ कैमरे बंद हो गए थे। दस जून को कैमरे ठीक कराने वह फैक्ट्री में पहुंचे थे। उधर, आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में शुक्रवार को सपा विधायक रमाकांत यादव की 23.42 करोड़ कीमत की जमीन पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर ली। गैंगस्टर के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया था। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमीन कुर्क करने के बाद वहां बोर्ड लगवा दिया। अहरौला के माहुल कस्बे में अपमिश्रित शराब पीने से हुईं मौतों के मामले में फूलपुर से सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। माहुल में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

15 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का यूपी सरकार ने किया ट्रांसफर

लखनऊ यूपी सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं. मुख्य वन संरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है और नए डीएफओ की तैनाती की गई है. मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी कानपुर में तैनात एन. रविन्द्रा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑडिट एवं नॉन प्लान के पद पर तैनात किया गया है. उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सूचना एवं प्रौद्योगिकी, मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना एवं मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा एवं सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक परियोजना (UP IFS Transfer) राम कुमार को वर्तमान पद के साथ मुख्य वन संरक्षक परियोजना लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वन निगम में महाप्रबंधक उत्पादन संजय कुमार को वन निगम में ही अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है. उन्हें इस पद के साथ-साथ महाप्रबंधक उत्पादन एवं महाप्रबंधक बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. पीपी सिंह भेजे गए रूहेलखंड जोन बरेली मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार पीपी सिंह को मुख्य वन संरक्षक (UP IFS Transfer) रूहेलखंड जोन बरेली में तबादला किया गया है. उन्हें वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार लखनऊ व वन संरक्षक बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी क्षेत्र शेष नारायण मिश्र को वन निगम में महाप्रबंधक विपणन बनाया गया है. उन्हें इस पद के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय एवं क्षेत्रीय प्रबंधक खीरी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है. डॉ. के. इलान्गो की मेरठ में तैनाती मुख्य वन संरक्षक परियोजना डॉ. के. इलान्गो को मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी क्षेत्र मेरठ (UP IFS Transfer) में तैनात किया गया है. मुख्य वन संरक्षक कोर्ट केस प्रमोद कुमार गुप्ता को वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक प्रशासन (अराजपत्रित), मुख्य वन संरक्षक/ वन उपयोग अधिकारी उत्पादन व मुख्य वन संरक्षक नियोजन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. मनोज कुमार सोनकर को वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त गोंडा से मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी क्षेत्र प्रयागराज भेजा गया है. आदर्श कुमार बने वन संरक्षक मेरठ डीएफओ आगरा आदर्श कुमार को वन संरक्षक मेरठ (UP IFS Transfer) बनाया गया है। डीएफओ सोहेलवा डॉ. सेम्मारन एम को वन संरक्षक देवीपाटन बनाया गया है. उप निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व डा. रंगाराजू टी. को वन संरक्षक बस्ती बनाया गया है. इस पद के साथ-साथ वन संरक्षक लुप्त प्राय परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. डीएफओ मेरठ राजेश कुमार को डीएफओ आगरा बनाए गए हैं. डीएफओ संभल वंदना को डीएफओ मेरठ बनाया गया है. विपुल सिंघल को उप वन संरक्षक पीसीसीएफ कार्यालय से उप मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है. ठीक ऐसे ही गौरव गर्ग को उप वन संरक्षक पीसीसएफ कार्यालय से डीएफओ सोहेलवा बलरामपुर बनाया गया है.

यूपी में इन स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण, बढ़ जाएंगे लेन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इलहाबाद  यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए यूपी सरकार अब प्रदेश के 21 राज्य राजमार्गों को चौड़ा करके चार लेन में बदलने जा रही है. अभी ये सड़कें सिर्फ 7 से 14 मीटर चौड़ी हैं, लेकिन अब इन्हें 14 से 25 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों का सर्वे करके सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. इन 21 सड़कों में तीन वाराणसी और दो हरदोई जिले से जुड़ी हैं. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा ज्यादा आरामदायक और तेज़ हो सकेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं, उन्होंने प्रदेश की सभी राज्य सड़कों को चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल यूपी में कुल 142 राज्य राजमार्ग हैं. इनमें से 21 सड़कों को चार लेन और बाकी 107 सड़कों को इस साल 10 मीटर चौड़ा करने की योजना है. सरकार चाहती है कि हर जिले का मुख्यालय अच्छी चौड़ी सड़कों से जुड़ा हो, ताकि लोगों को बेहतर और तेज़ सफर मिल सके. सरकार की योजना के तहत अमेठी को भी चार लेन सड़क से जोड़ा जाएगा. इसके लिए जगदीशपुर राज्य राजमार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 22 मीटर चौड़ा किया जाएगा. इससे सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली से अमेठी तक सीधा और आसान रास्ता बन जाएगा.इसी तरह बहराइच में भिनगा-सिरसिया-चौधरी डीह सड़क को भी चार लेन में बदला जाएगा. कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कृषि विश्वविद्यालय को जोड़ने के लिए देवरिया-कसया-पडरौना राज्य राजमार्ग को चौड़ा किया जाएगा.इसके अलावा जालौन में पिछले 10 साल से अधूरा पड़ा पनवाड़ी राज्य राजमार्ग अब फिर से बनकर चार लेन में तैयार होगा. काम पहले शुरू हुआ था लेकिन बीच में रुक गया था, अब उसे फिर से पूरा किया जाएगा. कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कन्नौज, बरेली और शाहजहांपुर का भी फायदा इसके साथ ही हरदोई जिले के बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग और बीएसए राज्य राजमार्ग को भी अब चार लेन में बदला जाएगा. इन सड़कों पर ज्यादा हादसे होते हैं, इसलिए सरकार ने इन्हें चौड़ा करने का फैसला किया है. इन रास्तों के चौड़ा होने से कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कन्नौज, बरेली और शाहजहांपुर के बीच सफर करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा. साथ ही वाराणसी के चौबेपुर मार्ग, वाराणसी-कछवां मार्ग और कछवां से चौबेपुर तक के रास्ते को भी चार लेन में बनाया जाएगा, जिससे वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. प्रदेश सरकार जिन राज्य राजमार्गों को चार लेन में बदलेगी, उनमें कई और जिलों की सड़कें भी शामिल हैं. इनमें ये सड़कें प्रमुख हैं, फर्रुखाबाद का फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक का रास्ता,लखनऊ का गोसाईगंज-बनी-मोहान मार्ग, उन्नाव का बिलग्राम-उन्नाव-बिलग्राम मार्ग बुलंदशहर का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग (शहरी हिस्सा), मेरठ का बड़ौत से मेरठ तक का मार्ग, सोनभद्र का लुंबनी मार्ग, मुरादाबाद का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, संभल का बुलंदशहर मार्ग, मुजफ्फरनगर का खटीमा मार्ग,चंदौली का कंचनपुर-मधुपुर मार्ग,जौनपुर का प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग. इन सभी सड़कों को चौड़ा कर चार लेन में बनाया जाएगा, जिससे यात्रा आसान, तेज़ और सुरक्षित हो सकेगी.

UP 17 जून को रचेगा इतिहास, CM योगी देंगे एक और एक्सप्रेस वे

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ आवागमन सुगमता में ही मील का पत्थर नहीं बनेगा बल्कि यह औद्योगिक विकास की रफ्तार को भी तेज करेगा. यह एक्सप्रेसवे हजारों करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने में भी मददगार बना है. शानदार कनेक्टिविटी की सौगात देने के फैसले के साथ ही योगी सरकार ने इस लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बसाना शुरू कर दिया था.  एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी आकार लेता नजर आ रहा है. इसका नतीजा यह है कि देश और दुनिया की नामी कंपनियों की दस्तक यहां होने लगी है. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे बसे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में हजारों करोड़ रुपये के निवेश और हजारों नौजवानों को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ एक रास्ता नहीं बल्कि पूर्वांचल का औद्योगिक भविष्य भी है. बनकर तैयार है सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट 91 किमी से अधिक लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है और 17 जून को इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रस्तावित है. यह एक्सप्रेसवे सिर्फ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से बेमिसाल तो है ही, लेकिन यह गोरखपुर को केंद्रित करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक प्रगति का सुनहरा अवसर देने का सशक्त माध्यम भी बना है.  मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से जब इस एक्सप्रेसवे के निर्माण को परिकल्पित किया गया तभी इसके समानांतर औद्योगिक गलियारा विकसित करने के विचार को भी मूर्त देने की कार्ययोजना बनी. गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने अपने दो महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल सेक्टर (27 और 28) लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर ही विकसित किए हैं. एक्सप्रेसवे का शिलान्यास और उद्घाटन किसने किया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति के साथ ही औद्योगिक प्रगति भी साथ चलती रही. इसका प्रमाण है एक्सप्रेसवे के शुरुआती बिंदु पर ही बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) पेप्सिको का बॉटलिंग प्लांट. करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश वाले इस प्लांट का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. आज यहां उत्पादन जारी है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है. लिंक एक्सप्रेसवे के समीप बसाए गए इंडस्ट्रियल सेक्टर में ही एमएनसी कोका कोला और बिसलेरी ने भी प्लांट लगाने के लिए जमीन की मांग गीडा से की है.  गीडा की देखरेख में 92 यूनिट्स वाला प्लास्टिक पार्क भी लिंक एक्सप्रेसवे के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में विकसित हो रहा है. यहां 60 यूनिट्स के लिए जमीन का आवंटन हो चुका है और इनमें से कई के प्लांट का निर्माण कार्य जारी है. लिंक एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी ने बड़ी संख्या में निवेशकों को आकर्षित किया है. इसी की देन है कि कपिला कृषि उद्योग, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, एसएलएमजी, टेक्नोप्लास्ट सहित करीब सौ उद्योगों के लिए जमीन या तो दे दी गई है, या आवंटन की प्रक्रिया में है. 

यूपी के कई जिले लू की चपेट, भट्ठी की तरह तप रही हैं सड़कें

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार है। बीते कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से लोगों का दम फूलने लगा है। सड़कें भट्ठी की तरह तप रही हैं। विशेष तौर पर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं रविवार से प्रदेश के पूर्वी हिस्से से प्री-मानसूनबूंदाबांदी की शुरुआत के आसार हैं। 16 जून से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बूंदाबांदी के संकेत हैं। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, जालौन, अलीगढ़, मथुरा समेत 19 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में दिन में उमस भरी गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों के साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी।हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी के कुछ जिलों बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज आदि में। शुक्रवार को झांसी, बांदा, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। यहां तपिश के साथ उमस और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।शनिवार को पूर्वी- दक्षिणी यूपी और तराई के 35 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 15 जून तक हीट वेव की परिस्थितियां है। इसके बाद 16 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं। यहां रहेंगे लू जैसे हालात मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में। गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।  

गाजियाबाद : होटल में शूट हो रहा था ऑनलाइन सेक्स वीडियो, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़; तीन गिरफ्तार

 गाजियाबाद  कमाई के लिए वेबसाइट के जरिये अश्लीलता का कारोबार करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मुखबिर ने साइबर क्राइम थाने में सूचना दी कि बजरिया के होटल महादेव में कमरा किराये पर लेकर स्ट्रिपचैट वेबसाइट के जरिये वीडियो कॉल पर अश्लील कृत्य किया जाता है। इसके बदले में लोगों से रकम वसूली जाती है। सूचना पर पुलिस टीम होटल पहुंची। वहां पता चला कि विजयनगर की रोजी कॉलोनी निवासी मोहित और उसकी पत्नी ने कमरा नंबर-107 बुक कराया है। कमरे के बाहर मिले मोहित ने पूछताछ में बताया कि वह पंचशील कॉलोनी निवासी अनुज त्यागी और द्वारका दिल्ली निवासी राज के साथ मिलकर अश्लीलता का धंधा कर रहा है। वह स्ट्रिपचैट वेबसाइट पर लड़कियों की आईडी बनाते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल पर लड़कियों से अश्लील कृत्य कराते हैं। लोगों को अश्लील कृत्य का प्रलोभन देते हैं। इसके बदले में रकम ट्रांसफर कराते हैं। कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, मास्क और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। मोहित, उसकी पत्नी और एक अन्य लड़की को पकड़ा गया है। दो युवतियां अश्लीलता करती मिलीं एडीसीपी के मुताबिक, कमरे में दो युवतियां नग्न हालत में लैपटॉप पर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील कृत्य कर रही थीं। उनमें से एक मोहित की पत्नी थी, जिससे मोहित ने कुछ दिन पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। वहीं, दूसरी उसी के पड़ोस में रहने वाली युवती थी। दोनों युवतियों ने बताया कि वह वेबसाइट के जरिये लोगों को प्रलोभित कर रकम डलवाती हैं। दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्हें उनकी सहेली दीक्षा ने आरोपियों से मिलवाया था। गैंग का संचालक उन्हें 20 से 25 हजार रुपये महीना देता है। ऐसे ऐंठते थे रकम पूछताछ में मोहित ने दो साथियों के नाम बताए हैं। वहीं, दोनों लड़कियों ने बताया कि मोहित, उसके साथी अनुज त्यागी और राज वेबसाइट के जरिये कई लड़कियों से अश्लीलता का धंधा करा रहे हैं। आरोपी फर्जी नाम से स्ट्रिपचैट पर अकाउंट बनाते हैं। जो ग्राहक फोटो और प्रोफाइल देखकर रिक्वेस्ट भेजता है, उसके सामने वीडियो कॉल पर अश्लील कृत्य के जरिये प्रलोभन दिया जाता है। इसके बदले में ग्राहक से खाते में रकम ट्रांसफर कराई जाती है। छह माह से धंधा कर रहे एडीसीपी ने बताया कि पुलिस से पकड़े जाने के डर से आरोपी होटलों में कमरा बुक कराते थे। इसके लिए वह असली आईडी रिसेप्शन पर जमा कराते थे और रजिस्टर में एंट्री भी करते थे। किसी को शक न हो, इसके लिए होटल बदलते रहते थे। आरोपी करीब छह महीनों से इस गोरखधंधे से जुड़े हुए थे। एडीसीपी ने बताया कि मोहित और दोनों लड़कियों के साथ अनुज त्यागी, राज और दीक्षा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार अनुज, राज और दीक्षा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बस अनफिट मिली तो स्कूल की मान्यता होगी समाप्त, इस तारीख तक हर हाल में कराना फिटनेस टेस्ट

नोएडा  बच्चों को लाने-ले जाने वाली बस अगर अनफिट मिली तो स्कूल की मान्यता रद्द होगी। शासन स्तर से यह निर्देश मिलने के बाद परिवहन विभाग ने स्कूलों को फोन कर बसों की फिटनेस कराने के लिए सचेत करना शुरू कर दिया है। फिलहाल जिले में करीब 30 ऐसी स्कूल बसें हैं, जो फिट नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल संचालकों के पास 20 जून तक का समय है। इसके बाद जिस स्कूल की बस अनफिट मिली, उसकी मान्यता रद्द करने के लिए डीआईओएस को पत्र लिखा जाएगा। एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ करना अपराध है। किसी भी हालत में इसे स्वीकार नहीं जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से भी सख्त आदेश मिले हैं। बड़े स्तर पर विभाग की टीमें अभियान चलाकर बसों को फिट कराने में जुटी हैं। बड़े स्तर पर विभाग की टीमें अभियान चलाकर बसों को फिट करने में लगी हैं। सभी स्कूलों को फोन के माध्यम सचेत कर चेतावनी दी जा रही है। लेकिन इसके बाद भी कई स्कूल के संचालक बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में इनपर कार्रवाई की जाएगी। अहम है कि जिले में 1900 से अधिक स्कूली बसें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा कुछ अनुबंधित बसें भी हैं ऐसे में इन सभी बसों की फिटनेस पूरी करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। इसके अलावा जो भी बसें मॉडल कंडीशन में आ गई हैं। उनका भी पंजीयन निरस्त करने की कवायद की जा रही है। सभी स्कूलों को फोन के माध्यम सचेत कर चेतावनी दी जा रही है, लेकिन कई स्कूल के संचालक लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में इनपर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में 1900 से अधिक स्कूली बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा कुछ अनुबंधित बसें भी हैं, जिनकी समय से पहले फिटनेस करना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत एक जुलाई के बाद डीआइओएस और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूल की मान्यता रद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्कूलों को फोन कर चेतावनी दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कई स्कूल संचालक बाज नहीं आ रहे हैं। अब इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में 1900 से अधिक स्कूल बसें और वैन संचालित हो रही हैं। कुछ अनुबंधित बसें भी हैं। इनकी फिटनेस पूरी कराने के लिए अभियान शुरू किया गया था।

उत्तर प्रदेश में स्कूलों में इतने दिन बढ़ाई गई छुट्टी, भीषण गर्मी के कारण लिया गया फैसला; पढ़ें आदेश

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। पहले 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। 16 जून से बच्चों को स्कूल जाना था। हालांकि शिक्षकों को 16 जून से स्कूल जाना होगा।   उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इसके लिए आदेश पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं नहीं आएंगे। एक जुलाई से स्कूल अपने निर्धारित समय पर नियमित खुलेंगे। जबकि, 16 जून से स्कूल खुल जाएंगे।   इस दौरान स्कूल में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय जाएंगे। वह शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। हालांकि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति अपना निर्णय लेने के लिए अधिकृत है। वह अपने हिसाब से निर्णय ले सकते हैं।  कई जिलों में 40 पार हो चुका है पारा आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। छुट्टियां बढ़ाने से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। शिक्षकों को 16 जून से स्कूल जाना होगा। वे स्कूल में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को पूरा करेंगे। शिक्षकों को स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। उन्हें छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी आयोजित करनी पड़ सकती हैं। मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अपने हिसाब से निर्णय लेने का अधिकार है। वे चाहें तो अपने स्कूलों को 30 जून तक बंद रख सकते हैं या फिर पहले भी खोल सकते हैं।  

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष एक अप्रैल 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा

अयोध्या  अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विभिन्न स्रोतों से 2024-25 में 316.57 करोड़ यानी तीन अरब से ज्यादा की कमाई हुई है। खास ये रहा कि इस अवधि में राम मंदिर परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य पर सर्वाधिक साढ़े चार सौ करोड़ का व्यय हुआ। ये जानकारी तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टीज की बैठक में आय-व्यय के प्रस्तुत बजट से मिली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष एक अप्रैल 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा। इसके पहले एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के सभी खाते बंद हो गये है। इनका ऑडिट कराकर सितम्बर माह में आईटीआर दाखिल किया जाएगा। इस बीच बीते वित्त वर्ष में राम मंदिर में अलग-अलग स्रोतों से हुई आय का विवरण ट्रस्ट की बैठक में सार्वजनिक किया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार तीर्थ क्षेत्र को डोनेशन एकाउंट में समर्पित धनराशि 35.01 करोड़ थी। इसी तरह दानपात्र में समर्पित धनराशि 94.30 करोड़ रही। ऑनलाइन खातों में भेजी गई धनराशि 12.79 करोड़ थी जबकि विदेशी मुद्रा के अन्तर्गत खोले गये एफसीआरए खाते में 0.55 करोड़ की आय हुई। इस तरह कुल धनराशि 173.86 करोड़ हुई। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में जमा धनराशि से प्राप्त ब्याज को मिला कर कुल आय 316.57 करोड़ हुई। राम मंदिर निर्माण पर हुआ 452.76 करोड़ का खर्च तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टीज की बैठक में प्रस्तुत आय-व्यय के रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक खर्च मंदिर निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं पर 452.76 करोड़ की धनराशि व्यय की गई। दूसरा बड़ा व्यय लैंड परचेज पर किया गया जिसमें बाग-बिजैसी व रामकोट क्षेत्र में अलग-अलग खरीदी गई जमीनों पर 105.45 करोड़ का व्यय किया गया। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर पर कुल व्यय 87.56 करोड़ व अन्य मद में व्यय 1.70 करोड़ को मिलाकी कुल 652.55 करोड़ खर्च किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट के तुलनात्मक अध्ययन के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के मध्य कुल आय 363 .34 करोड़ रही जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह आय 208.97 करोड़ थी। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल व्यय 922.62 रहे जबकि 2022-23 में कुल व्यय 386.91 करोड़ थे। कारसेवक पुरम में भवन-निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन राम मंदिर निर्माण के बाद देश भर संगठन के अखिल भारतीय अधिकारियों से लेकर प्रांतीय अधिकारियों का आवागमन बना हुआ है। इसके चलते कारसेवक पुरम में जी प्लस टू आवासीय परियोजना के लिए भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव व विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। बताया गया कि यहां बेसमेंट में वाहनों के लिए गैराज व भूतल एवं प्रथम तल पर आठ फ्लैट का निर्माण किया गया। इसके अलावा रिसेप्शन भी शामिल हैं। बताया गया कि यहां पहले है भूतल पर गैराज था। इस गैराज की बिल्डिंग को ध्वस्त कर नये सिरे निर्माण कराया जा रहा है।  

नई ट्रांसफर नीति में हुआ बड़ा बदलाव, अंतर जनपदीय शिक्षक तबादले के आवेदन की तारीख बढ़ी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 6 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अंतर जनपदीय तबादले के इच्छुक शिक्षक अब 15 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे तीन दिन बढ़ा दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार, ट्रांसफर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जून को तबादला सूची जारी की जाएगी। इस सूची में उन्हीं शिक्षकों के नाम शामिल होंगे जिनके आवेदन को विभाग द्वारा मंजूरी दी गई होगी। नई ट्रांसफर नीति में हुआ बड़ा बदलाव इस वर्ष की अंतर जनपदीय ट्रांसफर नीति में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले तबादले के लिए शिक्षक को कम से कम पांच साल की सेवा पूरी करनी होती थी, लेकिन अब इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इस निर्णय से बड़ी संख्या में शिक्षक तबादले का लाभ उठा सकेंगे। शिक्षकों में उत्साह और संतोष नई नीति और आवेदन तिथि बढ़ाए जाने के फैसले से प्रदेश के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों का कहना है कि इससे उन्हें अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के अनुरूप स्थान परिवर्तन का बेहतर अवसर मिलेगा। केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे आवेदन सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतर जनपदीय ट्रांसफर के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग ने शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित पोर्टल का ही प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से बचें। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह पहल शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। अब देखना यह होगा कि ट्रांसफर सूची में किन-किन शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ मिलता है।

यूपी में लू का कहर, लखनऊ में स्मारक समिति के 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मर गए, सावधानी बरतने का अलर्ट जारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भीषण लू की चपेट में है। पिछले 48 घंटे में हीटस्ट्रोक से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतापगढ़ में चकबंदी कानूनगो धूप में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वहीं लखनऊ में स्मारक समिति के 2 कर्मचारी हीटस्ट्रोक से मर गए। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनने, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करने जैसे सुझाव मौसम विभाग ने दिए है।   सावधानी बरतने का अलर्ट जारी वहीं गर्मी को देखते हुए बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने सीएम योगी से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सड़कों पर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने के साथ-साथ धूप से सावधान रहने की बात कही है। बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया था। 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43°C, आगरा का तापमान 45°C, झांसी का 45°C, वाराणसी का 41°C और राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 41°C रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet