LATEST NEWS

भाजपा नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड में सभी 16 दोषियों को उम्रकैद, पुलिस के खिलाफ हंगामा

वाराणसी वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड में सभी 16 दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में ढाई साल पहले 12 अक्तूबर 2022 को लाठी-डंडे और रॉड से मारकर भाजपा नेता को मौते के घाट उतारा गया था। एक दिन पहले गुरुवार को ही अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। कई दोषियों को अलग-अलग धाराओं ने एक हफ्ते से दो साल तक की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है। इसके साथ ही अलग-अलग जुर्माना भी लगाया गया है। घटना में दो नाबालिग भी शामिल हैं। इनके खिलाफ किशोर न्यायालय में ट्रायल चल रहा है, जिसका फैसला आना बाकी है। उम्रकैद सुनाए जाने के बाद दोषियों के घर की महिलाओं ने कचहरी परिसर में हंगामा काटा। उनका आरोप है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से कई लोगों को फंसाया है। फैसला सुनाए जाने से पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं कोर्ट परिसर में पहुंची थी। जयप्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपतिनाथ सिंह के मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित देसी शराब की दुकान के पास 12 अक्तूबर 2022 की देर शाम मंटू सरोज, राहुल सरोज अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद आपस में गाली-गलौच कर और उपद्रव कर रहे थे। पशुपतिनाथ सिंह के बेटे राजकुमार सिंह ने मना किया। थोड़ी देर बाद मंटू, राहुल समेत 15-20 की संख्या में युवक और किशोर राड, लाठी-डंडे लेकर आ गए। मंटू सरोज, राहुल सरोज, अभिषेक के ललकारने पर सभी ने भाजपा नेता के बेटे राजकुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। शोरगुल पर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह घर से निकले और बेटे राजकुमार सिंह को बचाने लगे। हमलावरों ने पशुपतिनाथ सिंह पर भी हमला कर दिया। इसमें पशुपतिनाथ सिंह को गंभीर चोटें आईं। वह अचेत होकर गिर पड़े। पिता-पुत्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने पशुपतिनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार सिंह ने घटना में शामिल हमलावरों का नाम पुलिस को बताया। पशुपतिनाथ सिंह के दूसरे बेटे रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला, बलवा, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तार की थी। लगातार चली सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने गुरुवार को सभी 16 आरोपियों को दोषी करार दिया। इन लोगों को उम्रकैद चंदुआ छित्तूपुर निवासी विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, अनूप सरोज, सूरज यादव, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, गुप्ता, सुरेश सरोज, आर्या उर्फ आकाश सरोज, शिवपुरवा के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रमेश पाल, दिनेश पाल, फुलवरिया के कुम्हारपुर निवासी संदीप कुमार।  

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में बदलेगा मौसम- इन दिनों लोगों का गर्मी से बुरा हाल, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कल यानी शनिवार को प्रदेश में तेज आंधी-तूफान आएगा और मौसम में बदलाव होगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, जून के महीने में तेज धूप और तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। गुरुवार को भी यहां पर भीषण गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 44.6 और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज भी लू से लोग परेशान रहे, लेकिन कई इलाकों में अचानक बारिश हो गई। वहीं, शनिवार 14 जून को तेज हवा, आंधी के साथ बिजली कड़कने की संभावना है, इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। रामपुर में हुई बारिश  रामपुर भीषण गर्मी से जूझ रहे रामपुर जनपदवासियों को आज दोपहर उस समय बड़ी राहत मिली, जब अचानक आसमान में काले बादल छा गए और रिमझिम फुहारों के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 12:30 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बरसात का सिलसिला शुरू हुआ, जो कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर जारी रहा।   

40 साल की महिला मकान मालिक के 16 साल के बेटे को दिल दे बैठी, फिर उसके साथ हुई फरार

कानपुर यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 40 साल की महिला मकान मालिक के 16 साल के बेटे को दिल दे बैठी फिर उसके साथ फरार हो गई। आरोप है कि बेटे का कुछ पता न लगने पर पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया। तब पीड़ित पिता ने कोर्ट का सहारा लेकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ये मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। दबौली निवासी पिता की तहरीर के अनुसार उनके मकान में 40 साल की माधुरी अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। 31 मार्च 2025 की दोपहर वह 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। उन्होंने आशंका जताई है कि महिला उनके बेटे से अनैतिक कार्य करा सकती है। उसकी अपने पति से बिल्कुल नहीं पटती है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। माता-पिता के मारने पर पहले भी भाग चुका है पिता ने बताया कि महिला ने बेटे को इस कदर जाल में फंसाया कि उसे कुछ समझ ही नहीं आता। महिला से बात करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस का कहना है कि, एक सप्ताह पहले भी दोनों दिल्ली भाग गए थे। किशोर ने बताया कि माता-पिता द्वारा मारपीट के कारण वह महिला के साथ गया था। हालांकि, थाने में पंचायत के बाद किशोर अपने मामा के पास इटावा चला गया था। फिर महिला भी पहुंच गई और फिर से किशोर को अपने साथ भगा ले गई। बेटी पर खौलता पानी फेंक प्रेमी संग फरार हुई महिला उधर, अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव में पांच बच्चों की मां का डरावना चेहरा सामने आया है। अपनी 20 वर्षीय बेटी पर खौलता पानी डालकर महिला प्रेमी के संग फरार हो गई। गंभीर रूप से झुलसी पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पिता ने थाने में तहरीर दी। जिस पर आरोपी महिला व उसके अज्ञात प्रेमी के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।  

जब पत्नी अपनी मार्कशीट लेने के बहाने पति के साथ आई थी, प्रेमी संग भागी, पकड़ा तो हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

कन्नौज इन दिनों पति-पत्नी और वो के संघर्ष की घटनाओं की बाढ़ के क्रम में एक कड़ी और जुड़ गई। यूपी के कन्नौज में एक महीने पहले ही ब्याह कर आई युवती घर से पति के साथ निकली और राह में प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया। वहीं, पति ने पीछा कर पकड़ा तो प्रेमी और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। पत्नी ने भी हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस वजह से काफी देर तक लोगों का मजमा लगा रहा। घटना बुधवार को तब हुई जब पत्नी अपनी मार्कशीट लेने के बहाने पति के साथ आई थी। थाना तालग्राम के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि तकरीबन एक महीने पहले उसकी शादी जसोदा के पास के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। वह घर से पत्नी के साथ जसोदा स्थित एक कॉलेज से उसकी मार्कशीट लेने बाइक से निकला था। पत्नी ने उसे बाहर खड़ा करके कहा कि वह अभी आ रही है। पति के मुताबिक कुछ देर बाद उसने देखा कि पत्नी किसी युवक के साथ ई-रिक्शा से जा रही है। उसने पीछा करके रोका तो उस युवक और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी सोने की चेन, अंगूठी व 18 हजार रुपये भी छीन लिए। पत्नी ने भी उसके साथ अभद्रता की। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जैसे-तैसे मामला शांत किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर धारदार हथियार से किया हमला उधर, अमरोहा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी मारपीट के बाद पीड़ित को लहूलुहान हालत में छोड़ घर में रखी 24 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

मेरठ में चलते कंटेनर से जहरीले केमिकल का रिसाव, 3 युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर लगाया जाम

मेरठ यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चलते कंटेनर से केमिकल का रिसाव होने लगा। इससे हाइवे और एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ये कंटेनर हरिद्वार से दादरी ले जाया जा रहा था। पहले सिवाया टोल के पास फिर काशी टोल के पास केमिकल का रिसाव हो गया। मेरठ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया। पहले दिल्ली-देहरादून एनएच-58 स्थित सिवाया टोल के पास कंटेनर से रिसाव हुआ। लोगों को परेशानी होने लगी। कंटेनर उसी हालत में हाईवे से एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर पहुंच गया। काशी टोल के पास कंटेनर को रोका गया। ड्राइवर ने बताया कि हरिद्वार के बहादराबाद स्थित फॉरेस्ट स्पेशलिटी केमिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से कंटेनर में केमिकल भरकर गाजियाबाद के दादरी ले जाया जा रहा था। अचानक कंटेनर से केमिकल रिसाव हो गया। केमिकल रिसाव की आशंका होने पर चालक इकरार दिल्ली एक्सप्रेस में स्थित टोल प्लाजा के पास कंटेनर रोक लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया गया कि कंटेनर में केमिकल से 20 बड़े ड्रम रखे हैं। एक ड्रम में लगभग 1200 किलोग्राम केमिकल है। पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी फिलहाल जांच में जुटे हैं। 3 युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर लगाया जाम उधर, बदायूं जिले के बिसौली मार्ग पर बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों और एक प्राइवेट शिक्षक की मौत के बाद गुरुवार को माहौल उस वक्त उग्र हो गया। जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे और पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं मेरठ हाइवे के अकवराबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। हाइवे पर जाम लगने की जानकारी मिलने के बाद सहसवान और जरीफनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की तक हो गई। बाद में कुछ लोगों को बलपूर्वक हटाकर रास्ता खुलवाया गया। कुछ देर के लिए अति व्यस्त चौराहे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।  

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा- संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 18 घायल, मची चीख-पुकार

प्रयागराज उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया  है। यहां पर दारागंज क्षेत्र में संगम स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन (पिकअप) के पलटने से उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास को लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस  तुरंत मौके पर आई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।          जानिए कैसे हुआ हादसा  जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया दारागंज थाना क्षेत्र के फोर्ट रोड पर संगम चौकी के पास शुक्रवार को संगम स्नान करने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं के दल का वाहन (पिकअप) पलट गया, जिसमें सवार 18 श्रद्धालु घायल हो गए। उसमें एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालुओं का वाहन संगम से करीब दो किलोमीटर पहले फोर्ट रोड चौराहे पर टर्न लेते समय वाहन पलट गया जिसमें लगभग 22 श्रद्धालु सवार थे।        असंतुलित होकर पलटा वाहन  पुलिस ने बताया कि आंशिक रूप से घायलों को स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि डीसीएम में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। 

मुजरिम के अब छपेंगे पोस्टर..हर दंगाई का आएगा नंबर, सीएम योगी ने जनता को दिया टास्क

लखनऊ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त संदेश दिया. लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही होनी चाहिए. कोई भी संपत्ति राज्य की नहीं, समाज की होती है. जो व्यक्ति समाज की संपत्ति नष्ट करता है तो उसको टोकिए. अगर ज्यादा होता है तो आप मोबाइल से उसको वायरल कर सकते हैं. बाकी उसके पोस्टर लगाकर उससे वसूली का काम सरकार करेगी.  सीएम योगी ने कहा कि संपत्ति बनाने में मेहनत लगती है. सार्वजनिक संपत्ति तो राष्ट्र की है. राष्ट्र की संपत्ति को नष्ट करने वाला कानून का मुजरिम है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे. ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आगे से वो कानून को हाथ में लेने से पहले सौ बार सोचेंगे.  आपको बता दें कि 12 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया. सीएम ने मेधावियों को एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया. इसके पहले, उन्होंने यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय, नवीन भवन सहित 100 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया.  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दंगा-उपद्रव करने के वालों के खिलाफ योगी सरकार बेहद सख्ती से पेश आती है. इसका ताजा उदाहरण संभल हिंसा है, जहां दंगाइयों के पोस्टर चौराहों पर लगवाकर प्रशासन ने वसूली करने की बात कही है. इसके अलावा कई जगहों पर अपराध से अर्जित या गैरकानूनी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है.   

सीएम योगी ने मेधावियों को एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने मेधावियों को एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय, नवीन भवन सहित 122 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेधावियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार जो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जो परिणाम आए हैं उससे पता चलता है कि बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले अधिक सफलता प्राप्त की है। इससे पता चलता है कि बालिकाएं मेहनत करने में आगे हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। वित्त मंत्री बोले- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यूपी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दिन से शपथ ली है। हर क्षेत्र में मेरिट का सम्मान किया है। शिक्षा में मेधावी का समान यानि बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। विभिन्न योजनाओं से छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश ही नहीं पूरा देश यूपी की योजनाओं को रोल मॉडल मान रहा है। सरकार ने संस्कृत को भी महत्व दिया है। अब इसका अपना नया भवन होगा। 42.42 करोड़ से भवन बनेगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी होगा। आज सभी बोर्ड के 166 मेधावियों को एक, एक लाख का नकद पुरस्कार और टैबलेट वितरण किया जाएगा। जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह किया जा रहा है। सभी मेधावियों को एक-एक टैबलेट, 21-21 हजार की राशि दी जा रही है। खेल के विजेताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। बुरा विचार कभी भी जीवन में उसे कुचल देना चाहिए। किसी भी स्तर पर गलत विचार न पाले। एक छात्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बुरे विचार को मन में कभी भी पलने न दे। उन्होंने कहा कि यूपी बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था पर आज हर क्षेत्र में सुधार हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सम्भल से कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लाखों बच्चों के बीच सर्वोच्च स्थान पाना काफी महत्वपूर्ण होता है। प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम 10 स्थान पाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। आप एक योग्य नागरिक बनकर, देश के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आज पहली बार मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उनकी सफलता का यह कदम, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश, देश का नाम रोशन करेंगे। 2025 की बोर्ड परीक्षा नकलविहीन हुई बिना पेपर लीक के। सीएम के निर्देशन में माध्यमिक विद्यालय में आईसीटी लैब की स्थापना हो रही है। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद व निदेशालय के नए भवन का आज शिलान्यास भी होगा। यह सभी छात्रों की मेहनत का परिणाम है। समय का विशेष ध्यान रखें, उसको पकड़ कर रखें। सक्रिय रहे और निरंतरता बनाए रखें। दृढ़ संकल्प से आगे बढ़े। विश्वास और सक्रियता से सकारात्मक भावना से लक्ष्य पाने के लिए काम करें। बार-बार अपने संकल्प को न बदले। पीएम, सीएम के रूप में एक उदाहरण है। कोई भी चुनौती आ गए, इनका मुकाबला नहीं कर सकती है। सीएम के नेतृत्व में अपराध मुक्त प्रदेश बना है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक, माध्यमिक व वित्त दीपक कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा उपस्थित हैं।

स्टांप चोरी में फंसा अब्दुल्ला को 4.64 करोड़ की आरसी, 10% अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा

रामपुर  समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. करोड़ों की स्टाप चोरी मामले में फंसे आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम के खिलाफ अब आरसी जारी हो गई है. ऐसे में अब उनसे 4.64 करोड़ रुपये के जुर्माने की वसूली की जाएगी. उन्हें जुर्माने के साथ दस फीसद अतिरिक्त वसूली यानी प्रशासनिक कर भी जमा करना होगा.  अब्दुल्लाह आजम पर साल 2019 और 2022 में खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप की चोरी पकड़ी गई थी. इस मामले में एडीएम कोर्ट ने अप्रैल महीने में उन्हें 4.64 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया था. कोर्ट ने 30 दिनों के भीतर ये राशि जमा करने के निर्देश दिए थे. लेकिन, अब्दुल्लाह आजम ने इस जुर्माने को जमा नहीं किया था, जिसके बाद अब एडीएम वित्त एवं राजस्व ने वसूली के लिए नोटिस भेजा है.  डीएम कोर्ट ने लगाया था अर्थदंड प्रशासन के मुताबिक अब्दुल्लाह आजम ने 2022 घाटमपुर-बेनजीर क्षेत्र में जमीनें खरीदी थीं, जिसमें करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन की खरीद पर स्टांप चोरी करने का मामला सामने आया था. इस मामले में 2023 तत्कालीन एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें स्टांप चोरी के बारे में जानकारी दी गई थी. इसके बाद इस मामले में शिकायत दर्ज की गई और फिर डीएम कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई.  अप्रैल महीने में कोर्ट ने अब्दुल्लाह आजम को स्टांप चोरी मामले में दोषी पाया और उन पर 4.64 करोड़ का जुर्माना लगाया था. डीएम ने स्टांप चोरी के तीन केस में ये अर्थदंड लगाया था. इस जुर्माने को उन्हें तीस दिनों के अंदर जमा करना था, लेकिन ये जुर्माना अब तक जमा नहीं किया गया है. एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अब इस जुर्माने की वसूली के लिए आरसी भेजी है और वसूली सुनिश्चित करने कि लिए कहा है.    बता दें कि अब्दुल्लाह आजम कुछ समय पहले ही हरदोई की जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आए हैं. हालांकि, अभी भी उनके पर कई मुकदमें चल रहा हैं और फिलहाल उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. 

शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर में विशाल संत समागम और सत्संग कार्यक्रम में सहभाग किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों ने समाज को एकता और जोड़ने की राह दिखाई। वह राह, जो कैराना व कांधला की घटना नहीं होने देती। यह वही राह है, जो हमें सुरक्षा व संरक्षण की गारंटी देती है और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही सम-विषम परिस्थितियों में लड़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज दिव्य संत थे। उन्होंने शुकतीर्थ में सतगुरु रविदास जी महाराज जी की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर में विशाल संत समागम और सत्संग कार्यक्रम में सहभाग किया। यह कार्यक्रम संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 65वीं पुण्यतिथि एवं सतगुरु समनदास जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यकाल में जब देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था, विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारत की धर्म और संस्कृति को रौंदा जा रहा था तो उस समय ज्योति के पुंज के रूप में काशी के सीरगोवर्धन में सतगुरु रविदास जी महाराज का आविर्भाव होता है। उन्होंने कर्मसाधना के माध्यम से जो प्रेरणा दी, वह आज भी देश व हर श्रद्धालु के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करती है। सतगुरु रविदास जी महाराज ने सामाजिक आडम्बर व कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक किया। कर्म पर विश्वास करने की प्रेरणा दी। आध्यात्मिक चेतना का जागरण किया। उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा.. सतगुरु रविदास जी का कथन जीवन में आंतरिक पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने संत रविदास के कथन की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी वाणी अत्यंत दिव्य थी। रविदास जी ने कहा था मैं तब प्रसन्न रहूंगा, जब बिना भेदभाव सबको समान अधिकार व अन्न मिलेगा। संत रविदास की इन बातों को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के माध्यम से इसे अक्षरशः लागू किया। कोरोना जैसी महामारी से अब तक 81 करोड़ लोगों को अन्न वितरण कराया जा रहा है और यही संतों की प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविदास जी महाराज की पावन जन्मभूमि सीरगोवर्धन की सड़कें 2014 के पहले सिंगल लेन की थी, लेकिन पीएम मोदी की प्रेरणा से उसे फोरलेन से जोड़ दिया गया। आश्रम को भव्य रूप दे दिया गया है। गुरु रविदास की भव्य प्रतिमा व अन्न क्षेत्र का निर्माण किया गया। सैकड़ों बीघा जमीन को खरीदकर सतगुरु रविदास जी महराज के नाम पर पार्क व प्रतिमा की स्थापना हुई। सीएम ने कहा कि शुकतीर्थ पौराणिक तीर्थ है। यह भागवत भूमि है, पांच हजार वर्ष पहले शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत की पहली कथा इस धाम पर सुनाकर भक्ति, ज्ञान, मुक्ति के महत्व की प्रेरणा बताई थी। मां गंगा भारत के सनातन धर्म परंपरा की अविरल धारा है, जो सम-विषम परिस्थितियों में उद्धार का मार्ग प्रशस्त करती है। दुनिया का कोई मत, मजहब और संप्रदाय बताए कि पांच हजार वर्ष का इतिहास कितने लोगों का है। यह दावा केवल आप कर सकते हैं। जिसके उत्तराधिकारी आप और वाहक संतजन हैं। आदित्यनाथ ने 65वीं पुण्यतिथि पर स्वामी भिक्षुकदास जी महाराज व समनदास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बार समनदास आश्रम के सामने सतगुरु रविदास व संत समनदास जी महाराज की स्मृति में घाट का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, पार्किंग, सुंदरीकरण और सत्संग सभागार की स्थापना करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है और संतों का मार्गदर्शन मिलता है तो अच्छा ही अच्छा होता है। अच्छा करने के लिए सोच होनी चाहिए। बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया, लेकिन जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था, पिछली सरकारों ने वह नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान भिक्षुक दास व समनदास जी महाराज ने सतगुरु रविदास जी के मिशन को आगे बढ़ाया है। सरकार द्वारा किए गए गरीब कल्याण के कार्यों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन का कारण बनी सुविधाएं सतगुरु रविदास की प्रेरणा से संभव हो पाईं।  

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार, दोषसिद्ध आरोपित को मिली 20 वर्ष की सजा

महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट पीसी कुशवाहा ने आरोपित उस्मान अली को दोषी सिद्ध किया है। दोषसिद्ध आरोपित को न्यायालय ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है । पत्रावली के अनुसार, दिसंबर 2023 में घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता की मां इलाज के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान पड़ोसी उस्मान अली ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद भी वह पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय नारायण सिंह ने अदालत में मजबूत पैरवी करते हुए दोष सिद्ध करने वाले साक्ष्य प्रस्तुत किए। कोर्ट ने गवाहों और दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर उस्मान अली को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।

कल सीएम योगी करेंगे मेधावी छात्रों को सम्मानित, एक लाख रुपये, टैबलेट सहित देंगे मेडल

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इस मौके पर उन्हें एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 12 जून को राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉप विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति और प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की इस अभिनव पहल को योगी सरकार की छात्र-केंद्रित नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र के अनुसार, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कुल 166 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा 1 लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसमें यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉप 10-10 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक को भी आमंत्रित किया गया है। योगी सरकार की यह पहल न सिर्फ छात्रों की मेहनत को मान देती है, बल्कि अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। जनपदों में भी होगा सम्मान  इसी दिन दोपहर बाद सभी 75 जनपदों में भी जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां 1508 विद्यार्थियों (758 हाईस्कूल व 750 इंटरमीडिएट) को 21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों या जिलाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे।  राज्य स्तरीय विद्यार्धियों का विवरण  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराजः 85 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊः 20 विद्यार्थी काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, नई दिल्लीः 32 विद्यार्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्लीः 29 विद्यार्थी ये कार्यक्रम भी होंगे संपन्न  केंद्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त मेधावियों के सम्मान समारोह एवं टैबलेट वितरण के साथ ही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय के नवीन भवन का शिलान्यास भी करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में श्री काशीराज राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, चकिया, चन्दौरी एवं श्री काशीराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय ज्ञानपिर, भदोही के नवीन भवन (100 बेडेड छात्रावास सहित) का शिलान्यास, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जगत नारायण रोड एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलिहाबाद, लखनऊ के नवीन भवन का शिलान्यास भी होगा। साथ ही, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कौशल विकास के लिए ड्रीम लैब स्थापना के लिए एमओयू किया जाएगा।

मथुरा, आगरा, झांसी जैसे 9 जिलों में लू की चेतावनी जारी: मौसम विभाग

लखनऊ  यूपी में भीषण गर्मी और लू से आमजन बेहाल हैं। मौसम विभाग ने मथुरा, आगरा, झांसी जैसे 9 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि पूर्वांचल में बृहस्पतिवार से बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी और लू चलने से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। तपिश के साथ पूर्वा हवाओं के असर से हो रही उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में अगले दो-तीन दिन इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि बृहस्पतिवार से पूर्वांचल और तराई में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कुल 9 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को यूपी के पश्चिमी-तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ उष्ण रात्रि की संभावना है। यानी यहां रात सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगी साथ ही बृहस्पतिवार से प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मौसम में बदलाव की आहट है। 12 जून के बीच यूपी के पूर्वांचल के जिलों में गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। झांसी में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी आदि में तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। यहां है लू की चेतावनी मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में। 

यूपी के किसानों को सरकार देने जा रही है खास तोहफा, पीएम-कुसुम योजना से होगा लाभ, सिंचाई होगी मुफ्त

लखनऊ किसानों की सुविधा और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 45 हजार सोलर पंप स्थापित कराने की तैयारी कर रही है। कृषि विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना में यह लक्ष्य तय करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। अनुमोदन होने के बाद किसानों से योजना के तहत आवेदन लिए जाएंगे। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2013-14 में सोलर पंप की स्थापना का काम शुरू किया गया था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2019-20 से पीएम कुसुम संचालित की जा रही है। भारत सरकार के सहयोग से चल रही इस योजना में दो हार्स पावर (एचपी) से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर मूल्य का 60 प्रतिशत तक अनुदान किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। वहीं 10 एचपी के सोलर पंप के लिए 7.5 एचपी के बराबर ही अनुदान दिया जाता है। सोलर पंप की स्थापना से फसलों की सिंचाई के लिए सामने आने वाली पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने की समस्या से किसानों को राहत मिल रही है। बिजली की खपत कम होने के साथ सिंचाई का खर्च भी कम हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 28,811 किसानों ने योजना के तहत सोलर पंप लगवाए थे। विभाग सोलर पंप की स्थापना को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा है, इसके चलते ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45 हजार पंप लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अगर आपबाघ का दीदार करना चाहते हैं तो सिर्फ चार दिन तक मौका, फिर पांच माह रहेगा बंद

पीलीभीत  पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 जून को समाप्त हो जाएगा। अगर आप जंगल की सैर और बाघ के दीदार करना चाहते हैं तो सिर्फ चार दिन तक मौका है। इसके बाद पीटीआर के द्वार बंद हो जाएंगे। जंगल की खूबसूरती और बाघों की निराली दुनिया से सुर्खियों में रहने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र में सैलानी चार दिन और घूम सकते हैं। 15 जून को शाम सात बजे पीटीआर के द्वार पांच माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार देर रात प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है। पीटीआर में अबतक 50 हजार से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं। महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच देश में मिनी गोवा के रूप में प्रसिद्ध है। सात माह तक चलने वाले पीटीआर के पर्यटन सत्र के द्वार 15 नवंबर को आम सैलानियों को खोल दिए जाते हैं। इसके बाद से देश-विदेश से सैलानियों की बेहतर आमद होती है। पीटीआर के पर्यटन में चूका बीच का अद्भुत नजारे के साथ जंगल की खूबसूरती व उसमें विचरण करते बाघों का दीदार सैलानियों को रोमांचित करता है। लगभग हर सफारी में सैलानियों को प्रतिदिन बाघों के दीदार करने को मिलते हैं।  विभागीय अफसरों का दावा है कि इस सत्र में हर रोज सैलानियों को बाघों के दीदार हुए। अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में पीटीआर इस मामले में सबसे आगे है। यही वजह है कि पीटीआर में सैलानियों की आमद पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़ती जा रही है। इस बार अबतक करीब 50 हजार से अधिक सैलानी घूमने आ चुके हैं। इधर 15 जून को पर्यटन सत्र बंद होने का आदेश जारी हो गया है। ऐसे में चार दिन शेष होने के चलते सैलानियों की संख्या बढ़ सकती है।  चूका बीच की हटें बुक, जंगल सफारी के लिए उमड़ रही भीड़ पर्यटन सत्र समाप्त होने का समय नजदीक आते ही पीटीआर घूमने के शौकीन सैलानियों की आमद बढ़ गई है। चूका बीच पर बनी थारू हट, ट्री हट, बंबू हट 15 जून तक के लिए बुक हो चुकी हैं। वहीं जंगल सफारी के लिए रोजाना दोनों शिफ्टों में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। सुबह से ही मुस्तफाबाद और महोफ गेट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। पीटीआर प्रशासन की ओर से जोन 1 व जोन 2 में जंगल सफारी वाहनों को भेजा जाता है।  चार सौ से ज्यादा विदेशी सैलानी भी कर चुके भ्रमण पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती के न सिर्फ देश बल्कि विदेशी सैलानी भी कायल हैं। इस सत्र में अबतक चार सौ से अधिक सैलानी चूका बीच का भ्रमण करने आ चुके हैं। पिछले सत्र की अपेक्षा विदेशी सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसमें अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका समेत अन्य देशों के सैलानी शामिल रहे। महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि पीटीआर सत्र का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में सैलानियों की भीड़ में इजाफा हुआ है। सभी हटें भी बुक हैं। जंगल सफारी के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सुविधा के साथ सुरक्षा बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet