LATEST NEWS

रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था अब एआई सॉल्यूशंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये होगी हाईटेक

अयोध्या  अयोध्या में हर रोज आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नगर की सुरक्षा और हाईटेक की जाएगी। सुरक्षा के लिए अब एआई सॉल्यूशंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था अब एआई सॉल्यूशंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये हाईटेक की जाएगी। इसके तहत अयोध्या में विभिन्न माध्यमों में लगे 10 हजार सीसीटीवी कैमरे एक सॉफ्टवेयर से जोड़े जाएंगे। इसकी मदद से पल भर में ही किसी भी संदिग्ध की गर्दन तक पुलिस पहुंच सकेगी। राम मंदिर/ बाबरी मस्जिद विवाद की शुरुआत होने के समय से ही अयोध्या अति संवेदनशील रही है। राम की नगरी समय-समय पर आतंकी संगठनों के निशाने पर भी रही है। 500 वर्ष के विवाद के पटाक्षेप के बावजूद बीच-बीच में आतंकी हमले व अन्य गतिविधियों को लेकर धमकियां मिलती रहती हैं। पांच जुलाई 2005 को राम मंदिर पर फिदाईन हमला भी हो चुका है। इसके अलावा जिले में हर समय रामलला के दर्शन पूजन के लिए वीआईपी दौरे भी होते रहते हैं। इस लिहाज से भी सुरक्षा तंत्र मजबूत किया गया है। अब इसमें तकनीक का अधिक उपयोग करने की योजना है। इसके लिए पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग करेगी। अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तकनीक से फेस रिकॉग्नाइज आसानी से हो सकेगा। किसी भी संदिग्ध का स्केच सॉफ्टवेयर में डालते ही उसकी सटीक लोकेशन पता चल जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति की कपड़े से पहचान हो सकेगी। किसी विशेष रंग के कपड़े वाले व्यक्ति को खोजने के लिए सॉफ्टवेयर की मदद से संबंधित इलाके में विशेष रंग के कपड़े पहनने वाले व्यक्ति चिन्हित हो जाएंगे। उनकी जांच के बाद अपराधी तक पहुंचा जा सकेगा। सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों का चेहरा कैद होते ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कंट्रोल रूम भी अलर्ट हो जाएगा। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि इन सब आधुनिक तकनीक के बावजूद जो मैन्युअल मुखबिर हैं, उनको भी नकारा नहीं जा सकता है। स्थानीय लोग, मल्लाह, नाविक, गोताखोर भी सूचना देते हैं। ये भी सूचना तंत्र का एक अहम हिस्सा माने जाते हैं। 

गोंडा BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित, नेता की गंदी करतूत पर भाजपा का चाबुक

गोंडा सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक महिला को गले लगाते भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब इस वीडियो के संदर्भ में भाजपा ने अमर किशोर कश्यप को पद हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।  नोटिस जारी कर जिला अध्यक्ष से मांगा गया जवाब  पूरे मामले को लेकर पार्टी ने 25 मई को नोटिस जारी करके वीडियो को लेकर अमर किशोर कश्यप से जवाब मांगा था। जिसके बाद जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने पार्टी नेतृत्व को नोटिस का जवाब सौंपा था। सूत्रों के मुताबिक, अमर किशोर ने वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट कहा कि यह वीडियो हमारे कार्यालय का है और 12 अप्रैल को रिकॉर्ड हुआ था।  जवाब से संतुष्ट न होने पर पार्टी ने कर दिया निष्कासित  जवाब में किशोर ने पार्टी को बताया था कि महिला भाजपा कार्यकर्ता हैं, सक्रिय सदस्य हैं। महिला कार्यकर्ता का स्वास्थ्य खराब था। वह कुछ देर आराम करना चाहती थी, इसलिए उसे कार्यालय लेकर आए थे। सीढ़ियों पर चढ़ते समय उसे चक्कर आने पर सहारा दिया। उन्होंने भी मेरा हाथ पकड़ा। अगर किसी की मदद करना जुर्म है, तो मैं कुछ कह नहीं सकता। जवाब से संतुष्ट न होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पद से हटाया गया।  क्या था वायरल वीडियो में वायरल हुए वीडियो में भाजपा जिला कार्यालय की सीढ़ियों का दृश्य है। इसमें एक महिला कार्यकर्ता ऊपर जाती हुई दिखती है और कुछ देर खड़ी रहती है। उसके बाद अमर किशोर कश्यप सीढ़ियों पर आते हैं और महिला को गले लगाते नजर आते हैं। फिर दोनों ऊपर चले जाते हैं। वायरल वीडियो में अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने हरा कुर्ता पहना हुआ है। साथ ही भगवा गमछा डाल रखा है।  

यूपी के कई जिलों में पारा 45 के पार, हीटवेब की चेतावनी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

लखनऊ यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को झांसी का तापमान 46 डिग्री के पार निकल गया। प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा ऐसे शहर रहे जहां तापमान 43 डिग्री के पार रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ सकती है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में जरूर मौसम मंगलवार की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता है। प्रदेश में हीटवेब की चेतावनी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि हीटवेब के मरीजों के लिए कूलिंग वार्ड तैयार रखा जाए। उनके उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। दवा, जांच आदि के माकूल इंतजाम रखे जाएं। अन्य वार्डों में भी कूलर, पंखे और एसी को नियमित रूप से संचालित किया जाए। बिजली नहीं होने की स्थिति में जनरेटर सुविधा दी जाए। पूर्वी यूपी में मौसम में मामूली बदलाव  समूचा उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग झुलसाने वाली तपिश दे रही है। मंगलवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले सर्वाधिक गरम रहे। झांसी में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। 12 जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के लिए कुछ राहत के संकेत दिए हैं। यहां 11 से 12 जून के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अभी राहत की उम्मीद नहीं हैं। अगले दो दिन तक यहां लू चलने के संकेत हैं। भीषण गर्मी के चलते नौ बजे के बाद ही घर से निकलना भारी पड़ रहा है और दोपहर आते-आते खून सूखा देने वाली गर्मी महसूस हो रही है। प्रयागराज में 10 जून का दिन पिछले तीन साल में सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ, आगरा, बांदा, वाराणसी, बुलंदशहर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लू चलने का अलर्ट जारी बुधवार से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से 11 से 12 जून के बीच पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अगले एक दो दिन लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।- वरिष्ठ वैज्ञानिक, अतुल कुमार सिंह, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ बुंदेलखंड के जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं। 43 डिग्री से ज्यादा गर्म जिले झांसी 46 उरई 45.2 आगरा 45.1 बांदा 44.8 कानपुर देहात 44.6 हमीरपुर 44.6 कानपुर शहर 43.9 इटावा 43.4 प्रयागराज 44.3 अलीगढ़, वाराणसी, बलिया 43  

यूपी के प्रयागराज में कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के बाहर अवैध अतिक्रमण पर हुआ ऐक्शन

प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के बाहर अवैध अतिक्रमण पर ऐक्शन हुआ है। बुधवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर से कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान कई अधिवक्ताओं (वकीलों) के चैंबर भी कार्रवाई के दायरे में आ गए। कार्रवाई से गुस्साए वकीलों ने कचहरी के सामने चक्का जाम कर दिया। उन्होंने इसे प्रशासन द्वारा जल्दबाजी में की गई कार्रवाई बताया और कहा कि जब तक अधिवक्ताओं के लिए कोई उपयुक्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनके चैंबर नहीं हटाए जाने चाहिए। कार्रवाई से नाराज कई अधिवक्ताओं ने बुधवार को खुद को न्यायिक कार्यों से विरत रखा। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उनके कुछ जरूरी कागजात भी इधर-उधर हो गए। अधिवक्ता सड़क पर टिनशेड और टूटे फर्नीचर रखकर चक्का जाम और प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। मौके पर भारी संख्या में बल तैनात किया गया है। रैपिड ऐक्शन फोर्स और यूपी पुलिस की कई यूनिट्स को तैनात किया गया है। लक्ष्मी टाकीज चौराहे से ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया है। वकीलों के आंदोलन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के सामने कार्रवाई की शुरुआत बुधवार की सुबह 4 बजे से ही हो गई थी। विकास भवन और कचहरी के सामने सड़क के किनारे रखे वकीलों की कुर्सी-मेज और चैंबर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में जुटे अधिवक्ता कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक अभियान चला। मिली जानकारी के अनुसार अभियान के अंत में पहुंचे कुछ लोगों ने पत्थर भी चलाए। इसमें 3 वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। नाराज अधिवक्ताओं ने अभियान को लेकर रणनीति बनाने के लिए बैठक भी बुलाई।  

अब बहराइच में गाजी का नहीं महाराजा सुहेलदेव और मां पाटेश्वरी का मेला लगेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बहराइच  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में 1243 करोड़ से 384 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और कहा कि अब बहराइच में गाजी का नहीं महाराजा सुहेलदेव व मंडल में मां पाटेश्वरी का मेला लगेगा। बहराइच के चित्तौरा झील के तट पर आयोजित महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि अब कहीं भी किसी विदेशी आक्रांता का महिमा मंडन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बहराइच में गाजी का नहीं महाराजा सुहेलदेव का और मंडल में मां पाटेश्वरी का मेला लगेगा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने हेलीकॉप्टर से चित्तौरा झील के तट पर पहुंचे और 1243 करोड़ की 384 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराकर तथा महाराजा सुहेलदेव के नाम पर उनका नामकरण कराकर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के मठ मंदिरों को लूटकर भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का मंसूबा लेकर आया सैयद सालार मसूद गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति तथा युद्धनीति से जहन्नुम में पहुंचा दिया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने सत्ता में रहते हुए धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करने वाले महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को भुलाकर विदेशी आक्रांता को महिमा मंडित कर हर वर्ष उनका विवाह कराते थे। यह सब तुष्टीकरण की नीति के तहत किया जा रहा था। इसके बाद जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तभी से गुजरात में भारतीय गणराज्य में देशी रियासतों को मिलाने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की विश्व की लंबी प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान का सम्मान किया। उसके बाद राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में राम दरबार सज गया। अयोध्या, मथुरा, काशी तथा नैमिषारण्य का सुंदरीकरण कराया गया और अब आज ही के दिन 10 जून 1034 को विदेशी आक्रांता को धूल चटाने वाले महापराक्रमी चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव पर उनकी 17 फुट ऊंची और चालीस फिट लंबी प्रतिमा की स्थापना करने के साथ आजमगढ़ में निर्मित विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया। महाराजा सुहेलदेव पर शोध करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की योजना शुरू की गई है।  मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव में दशकों से अपनी भूमिका निभाने वाले दिवंगत पंडित हनुमान शर्मा, पंडित गुलाब चंद शुक्ल,विहिप के पूर्व अध्यक्ष संतराम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अन्य सहयोगी मुकुट बिहारी वर्मा, सुरेश्वर सिंह, अक्षयवर लाल गोंड, अर्जुन कुमार दिलीप तथा श्यामकरन टेकड़ीवाल आदि के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, पर्यटन मंत्री तथा कार्यक्रम के आयोजक जयवीर सिंह, सांसद डा. आनंद कुमार गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा बलहा की सरोज सोनकर, एमएलसी पद्मसेन चौधरी व डा. प्रज्ञा त्रिपाठी पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह आदि ने संबोधित किया। 

उत्तर प्रदेश का एक कपल हनीमून मनाने गया तो हो गया लापता, पति-पत्नी पिछले 12 दिनों से लापता

प्रतापगढ़ राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की तरह ही उत्तर प्रदेश का एक कपल भी हनीमून मनाने गया लापता हो गया है। दोनों पति-पत्नी पिछले 12 दिनों से लापता है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि जिस टूरिस्ट वाहन में ये जोड़ा सवार था, उसके साथ हादसा हो गया और वो खाई में गिर गया। अब पुलिस तलाश में जुटी हुई है।  प्रतापगढ़ में शादी, सिक्किम में हनीमून उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) और अंकिता (26) की शादी 5 मई को हुई थी। 9 मई को अंकिता की विदाई हुई और 24 मई को वह कौशलेंद्र संग हनीमून मनाने सिक्किम गई। लेकिन, वहां पर दोनों लापता हो गए। बता दें कि कौशलेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह प्रतापगढ़ जिले के राहा टीकर गांव सांगीपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम शेर बहादुर सिंह है. वहीं, अंकिता पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी विजय सिंह की बेटी है। दोनों की शादी से परिवार वाले बहुत खुश थे। दोनों पति-पत्नी हुए हादसे का शिकार! बताया जा रहा है कि कौशलेंद्र और अंकिता दोनों हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। जिस वाहन में ये दोनों सवार हुए थे। वो वाहन हादसे का शिकार हो गया।    वाहन करीब 1000 फीट की गहराई में तीस्ता नदी में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, दो घायल हो गए। जबकि आठ लोग लापता हो गए। इन आठ लोगों में ही दो कौशलेंद्र और अंकिता है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। लेकिन, अभी तक लापता की तलाश नहीं हो पाई।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर विपक्ष पर कड़ी निंदा की

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर विपक्ष पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे हकदार थे। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने संकल्प लिया था कि महाराजा सुहेलदेव की विरासत को सम्मान मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति को आगे बढ़ाते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। महाराजा सुहेलदेव की स्मृति को सम्मान सीएम ने बताया कि बहराइच के मेडिकल कॉलेज का नाम भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है, साथ ही आजमगढ़ के विश्वविद्यालय का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है। यह कार्यक्रम महापुरुषों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद होना चाहिए और देश के राष्ट्र नायकों का सम्मान होना चाहिए। 1000 साल पहले महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता महमूद गजनी को रोका था। उस समय गजनी 3 लाख सैनिकों के साथ भारत पर हमला करने आया था। महाराजा सुहेलदेव की बहादुरी सीएम ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति और शौर्य के बल पर महमूद गजनी की सेना को मथुरा से लेकर बहराइच तक हराया। आक्रांता की सेना आधी तक खत्म हो चुकी थी, जब वे महाराजा के सामने पहुंचे। महाराजा ने 20 से 25 हजार सैनिकों के साथ गजनी की सेना को पूरी तरह पराजित किया। साथ ही, सालार मसूद को भी पकड़कर उसकी सजा दी गई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम की सजा मानी जाती है। विपक्ष पर निशाना सीएम योगी ने कहा कि इतिहास में महाराजा सुहेलदेव के साथ नाइंसाफी हुई है, लेकिन अब डबल इंजन सरकार इस नाइंसाफी को खत्म करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के चलते महाराजा सुहेलदेव को उचित सम्मान नहीं दिया। ये पार्टियां विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ बोलने से भी डरती थीं ताकि उनका मुस्लिम वोट बैंक न प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना का महिमामंडन करते हैं, वे महाराजा सुहेलदेव जैसे महान योद्धाओं को नीचा दिखाते हैं। जब भाजपा सरदार पटेल की जयंती मनाती है, तब समाजवादी पार्टी जिन्ना का गुणगान करती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने खुशी जताई कि गाजी मियां के नाम पर होने वाले आयोजनों को बंद करा दिया गया है। राम मंदिर और अन्य विरासतों पर भी दिया जोर सीएम योगी ने विपक्ष पर अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और राजा राम का दरबार भी वहीं सजा है। उन्होंने बताया कि बिजली पासी जैसे शूरवीरों के नाम पर स्मारक बनाए जाएंगे और 1857 की क्रांति की वीरांगनाओं को भी सम्मान मिलेगा जिन्होंने अंग्रेजों को मात दी थी।

सूटकेस में इस हालत में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

गाजियाबाद  लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वाटिका के पास मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे एक सूटकेस में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। मौत की रहस्यपूर्ण कहानी महिला की उम्र लगभग 26 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारण और समय का पता चल सके। महिला की मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि वह शादीशुदा और हिंदू समुदाय की है। जांच में आ रही चुनौतियां घटना वाली जगह सुनसान है और वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे जांच में दिक्कत हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभव है कि हत्या कहीं और हुई हो और शव को यहां छोड़ दिया गया हो। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आसपास के इलाके में गुमशुदगी के मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। पास-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि नहर रोड के पास एक सूटकेस पड़ा है। मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला गया तो अंदर महिला का शव मिला। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की जाएगी। पुलिस ने की स्थानीय लोगों से अपील पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें ताकि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा हो सके।  

अब अयोध्या में जमीन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा महंगा हो गया है, 8 साल बाद सर्किल रेट में दिखी जबरदस्त बढ़ोतरी

अयोध्या  राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। इसी कारण अब लोग अयोध्या में बसने और जमीन खरीदने की इच्छा ज़्यादा दिखा रहे हैं। इसी बीच अब अयोध्या में जमीन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा महंगा हो गया है, क्योंकि करीब 8 साल बाद जिले में जमीनों के सर्किल रेट में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। कई इलाकों में यह बढ़ोतरी 200 प्रतिशत तक की गई है। क्या होता है सर्किल रेट? सर्किल रेट वह न्यूनतम मूल्य होता है जो सरकार किसी इलाके में जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए तय करती है। इसी रेट के आधार पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस तय होती है। सर्किल रेट ज़्यादा होने का मतलब है कि जमीन खरीदने पर खर्च भी बढ़ जाएगा। कब से लागू हैं नए रेट? रिपोर्ट्स के अनुसार यह आदेश शनिवार से लागू हो गया है। चूंकि शनिवार को अवकाश था, इसलिए सोमवार से नए सर्किल रेट पर जमीनों की रजिस्ट्री शुरू होगी। अयोध्या के डीएम निखिल टी. फुंडे ने बताया कि अगस्त 2023 में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव जारी किया गया था। उस पर आई आपत्तियों के बाद समीक्षा की गई और अब नए रेट लागू कर दिए गए हैं। जमीनों की कीमत क्यों बढ़ी? 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला आने के बाद से अयोध्या में जमीनों की मांग काफी बढ़ गई थी। इसके चलते जमीन की बाजार दरें लगातार ऊपर जा रही थीं, लेकिन सरकारी सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब करीब 8 साल बाद सर्किल रेट संशोधित किए गए हैं।   किन इलाकों में कितनी बढ़ोतरी हुई? राम जन्मभूमि के आसपास के गांवों में सर्किल रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। इनमें शामिल हैं: तिहुरा माझा     पहले: 11 से 23 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 33 से 69 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तिहुरा उपरहार     पहले: 32 से 71 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 42 से 95 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर शाहनवाजपुर माझा     पहले: 75 से 169 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 98 से 221 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर बरहटा माझा     पहले: 75 से 169 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 98 से 221 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर गंजा गांव (जहां एयरपोर्ट बन रहा है)     पहले: 28 से 64 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर     अब: 35 से 80 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कौन खरीद रहा है यहां ज़मीन? अभिनेता अमिताभ बच्चन ने यहां दो प्लॉट खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया है। अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप ने तिहुरा माझा गांव में ज़मीन खरीदी है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने शाहनवाजपुर माझा, बरहटा माझा और तिहुरा माझा गांवों में करीब 600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। यहां करीब 1,800 एकड़ में टाउनशिप बसाने की योजना है। क्या है जनता की प्रतिक्रिया? डीएम के अनुसार कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि कुछ इलाकों में प्रस्तावित सर्किल रेट से भी अधिक बढ़ोतरी की जाए, लेकिन प्रशासन ने बाजार दरों और सर्वेक्षण के आधार पर फैसला लिया है।

संभल में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बनी अवैध मस्जिद और दरगाह पर चला योगी का बुलडोजर, एक्शन जारी

संभल  उत्तर प्रदेश में अवैध मस्जिद, मदरसों, मंदिरों और दरगाहों पर लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है। इसी क्रम में संभल में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बनी अवैध मस्जिद और दरगाह को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग खुद अपने हाथों से अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं।   10 दिन पहले जारी किया गया नोटिस बता दें कि यह मामला बहजोई रोड अजीजपुर असदपुर का है। यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही अवैध मस्जिद और दरगाह को हटाने के लिए की जा रही है। संभल प्रशासन ने एक महीने पहले अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश दिए थे, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से 10 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था।   मस्जिद को खुद तोड़ रहे मुस्लिम समाज के लोग ईद उल जुहा पर्व के बाद आज मुस्लिम समाज के लोग खुद मस्जिद और दरगाह के हिस्से को तोड़ रहे हैं। साथ ही बुलडोजर भी अपनी कार्यवाही कर रहा है। दरगाह के सामने मंदिर के हिस्से को भी हिंदू समाज के लोग खुद तोड़ रहे हैं। इस दौरान एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।  

उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आसमान से बरस रही आग, पारा 45 डिग्री पार

लखनऊ  यूपी में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी का माहौल है। हर तरफ जैसे आग बरस रही है। लगभग 22 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक और दो जिलों का तापमान 45 डिग्री से अधिक हो गया है। उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी के साथ लू की चपेट में रहे। झांसी और आगरा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के आगरा, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिणी व पश्चिमी यूपी के लगभग 14 जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाईट का प्रकोप रहेगा। साथ ही पश्चिमी यूपी और एनसीआर के लगभग 25 जिलों के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।   सोमवार को उत्तर प्रदेश के लगभग 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले एक दो दिन बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के कई जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाइट का प्रकोप रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा। 

यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून, एक विषय में फेल छात्रों के लिए अंतिम मौका

लखनऊ  यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। इसके माध्यम से एक विषय में फेल रहे अभ्यर्थी को पास होने का मौका मिलेगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के पास आवेदन का मौका सिर्फ दो दिनों तक है। 10 जून के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और तिथि भी नहीं बढ़ेगी। आवेदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट के लिए एक विषय में फेल छात्र व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में फेल छात्र किसी एक विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये जमा करना होगा।   12वीं के छात्र विषयवार इस तरह दे सकेंगे परीक्षा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक और भाग दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये देना होगा। आवेदन की प्रति भी जमा करना अनिवार्य परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मानक मद में जमा करना होगा। इसके बाद जमा शुल्क के चालान की मूल प्रति हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को लगाना होगा। इसके बाद आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून से तीन दिनों के अंदर जमा करना होगा। परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा। साथ ही किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में फेल व दूसरे भाग में पास परीक्षार्थी केवल फेल वाले भाग में शामिल हो सकते हैं। छात्र चाहें तो सहमति से दोनों भागों में शामिल हो सकते हैं।

जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का दिया आदेश

जौनपुर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। अब तीन उप जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। दरअसल, जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का आदेश दिया है। इस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित तीनों उप जिलाधिकारियों ने आज ही अपने अपने स्थानांतरित तहसीलों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।  इनका हुआ ट्रांसफर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत सुनील कुमार भारती को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मडियाहूं, उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज राजेश चौरसिया को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत और उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूं कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट को शाहगंज बनाया गया है। 

अखिलेश यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा को 20 साल का हिसाब देना होगा

लखनऊ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में 11 साल पूरा करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 11 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लगभग 9 साल सत्ता में पूरे कर लिए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा को 20 साल का हिसाब देना होगा।” अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार को आंकड़ों पर बात करनी पडे़गी कि हम शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे बढ़े हैं, हम बेरोजगारी में कितना पिछड़ गए हैं। हम जो निवेश लाना चाहते थे, वह ला पाने में कामयाब हो पाए हैं या नहीं। इन चीजों पर आकलन इसलिए होगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री यहां से हैं। जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें देख ऐसा नहीं लगता कि दिल्ली और लखनऊ में कोई तालमेल है, यह दिख जाता है। जिन गांवों को गोद लिया गया था, अगर उसकी तस्वीर न बदले तो प्रश्नचिन्ह लगता है। उन पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।” अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा के नेताओं के बीच मतभेद है। ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसमें खिंचतान नहीं चल रही हो। उन्होंने कहा, “क्या 11 साल की यही उपलब्धि है कि एक आईएएस अधिकारी को अंडरग्राउंड होना पड़ रहा है। पुलिस सड़क पर पीट रही है। कमीशन को लेकर झगड़ा हो रहा है। गांवों में गंदगी है, सरकार किसानों के सामने नहीं जाना चाहती। फसलों का एरियल सर्वे कौन करता है?” अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और महंगाई है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था पर एनडीए के मंत्रियों के दावे पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अगर मजबूत अर्थव्यवस्था की बात कह रही है तो देश की प्रति व्यक्ति आय भी बतानी चाहिए। उत्तर प्रदेश को स्थायी डीजीपी कब मिलेगा? इस सवाल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के बाद राज्य में स्थायी सरकार बनेगी और तभी स्थायी डीजीपी मिलेगा।

यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में मारपीट, दिखी भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई

नोएडा  यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में मारपीट हो गई। इस मारपीट की वजह है गाड़ी भिड़ना। दरअसल, यह लड़ाई तब हुई है जब एक गाड़ी ने दूसरे गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस मारपीट का आरोप दादरी से बीजेपी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी और उसकी महिला साथियों पर लगा है। आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र की पूर्वांचल हाईट सोसाइटी का है। इस मामले को लेकर अतुल कुमार गुप्ता कहा कहना है कि उनकी पत्नी और उनकी बेटी पास के मार्केट में गाड़ी से गईं थीं। जब वह अपनी सोसाइटी की तरफ आने लगीं तो उन्हें रास्ते में गाड़ी लगाकर दो महिलाओं ने रोक लिया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उनकी गाड़ी में टक्कर मारी गई है। हालांकि, जब मेरी बेटी और बहू घर आ गईं तो कुछ देर बाद ही एक गाड़ी में जबरन तीन महिलाएं घर मे घुस आईं और उन्होंने जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे दोनों घायल हो गईं। इसके बाद महिलाएं मौके से भाग गईं। अतुल गुप्ता का आरोप है कि उनकी बेटी पत्नी से मारपीट करने वाली कोई और नहीं बल्कि दादरी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी हैं। मारपीट करने के दौरान प्रियंका के साथ उनकी महिला साथी भी थीं। फिलहाल इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है और जांच पड़ताल करने के बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet