LATEST NEWS

योगी सरकार ने साढ़े चार लाख प्राइमरी टीचरों को दिया बड़ा तोहफा, नौ साल बाद हो सकेंगे तबादले, आदेश जारी

लखनऊ यूपी की योगी सरकार ने पारस्परिक स्थानांतरण के बाद अब प्रदेश के लाखों शिक्षकों को सामान्य ट्रांसफर का भी बड़ा तोहफा दिया है। अब जिले के भीतर और जिले के बाहर शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के आदेश भी जारी कर दिए हैं। सरकार ने सामान्य तबादले के आदेश जारी कर दिए। इससे पूर्व आठ वर्ष पहले शिक्षकों के वर्ष 2016 में जिले के अन्दर सामान्य तबादले किए गए थे जबकि दो साल पूर्व वर्ष 2023 में जिले के बाहर सामान्य स्थानांतरण के आदेश हुए थे। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्वेच्छा से अन्तः जनपदीय एवं अन्तर्जनपदीय सामान्य स्थानान्तरण के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय समिति के अनुमोदन के बाद की जाएगी। कमेटी में डीएम के अलावा मुख्य विकास अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य तथा जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे। बीएसए को कमेटी का सचिव भी नामित किया गया है। शिक्षकों का स्थानांतरण यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर किया जाएगा। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के मानकों के आधार पर छात्र-शिक्षक अनुपात की गणना करते हुए शिक्षकों की आवश्यकता वाले एवं जरुरत से अधिक शिक्षक वाले जिलों को चिन्हित कर आनलाइन तबादले किए जाएंगे। ऑनलाइन विकल्प वरीयता के क्रम में होगा अन्तर्जनपदीय में आवश्यकता से अधिक अध्यापक वाले चिन्हित जिलों में से तैनात शिक्षकों द्वारा स्वेच्छा से अध्यापक की आवश्यकता वाले जिलों का ऑनलाइन विकल्प वरीयता क्रम में लिया जा सकेगा। साथ ही छात्र-शिक्षक अनुपात पूर्ण करने के उद्देश्य से आवश्यकता से अधिक अध्यापक वाले जिलों से अध्यापक की आवश्यकता वाले जिलों में किया जाएगा। स्थानान्तरण के लिए जनपद में कार्यरत नियमित शिक्षक एवं शिक्षिका अर्ह होंगे। अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए सेवावधि की बाध्यता नहीं होगी। शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद ही पूर्ण माना जायेगा अन्यथा की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा। आवेदप पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति बीएसए ऑफिस में जमा करनी होगी संबंधित शिक्षकों द्वारा भरे गए आवेदन पत्र एवं उससे सम्बन्धित अभिलेखों की छायाप्रतियों को स्व-प्रमाणित कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के सत्यापन में अभिलेख फर्जी/कूटरचित पाये जाने पर ‌उस अध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण एवं समायोजन प्रक्रिया की कार्यवाही उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली-1981 (अद्यतन संशोधित) एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अधिसूचना 2010 एवं 2014 में निहित प्राविधानों के अधीन की जाएगी। शिक्षकों द्वारा स्वेच्छा से अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण एवं समायोजन के बाद संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण को अपडेट किया जाएगा। शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत जिले के अन्दर एवं जिले के बाहर सामान्य रूप से ट्रांसफर के आदेश जारू होने पर शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों शिक्षकों को सामान्य तबादले के आदेश शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात है। 2016 के बाद जिले अंदर सामान्य रूप से तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ जिले बाहर भी आदेश आने से शिक्षकों में ख़ुशी की लहर है।  

यूपी में तूफान-बारिश से तबाही, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों में 54 लोगों की मौत, आंधी का अलर्ट

लखनऊ मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्व और यूपी के दक्षिण पूर्व क्षोभ मंडल में बने दो चक्रवाती दबाव के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। तेज आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने से जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ। बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों में 54 लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। आंधी-तूफान से आगरा में ताजमहल में लगा सवा सौ साल पुराना दुर्लभ भोजपत्र का पेड़ गिर गया। मौसम विभाग ने यूपी के ज्यादातर जिले में आज से तीन तक बारिश तेज हो जाएगी। जमकर बरसात होगी। आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, पंजाब से होते हुए यूपी के दक्षिण पूर्व और एमपी के उत्तर पूर्व के ऊपर निचले क्षोभ मंडल में दो चक्रवाती परिसंचरण बने हैं। ये इतने मजबूत हैं कि मॉनसून की तरह एक ट्रफ लाइन पूरे यूपी से होकर गुजर रही है। दूसरी ओर अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह 36 घंटों में उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा। शुक्रवार शाम से दो-तीन दिन तक आंधी-बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। प्रदेश के ज्यादातर जिले जद में आएंगे। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक गोरखपुर में सर्वाधिक 73 मिमी वर्षा हुई। तूफानी हवा की गति बुलंदशहर में 87, लखनऊ में 75 किमी प्रति घंटा रही। आंधी-बारिश से कासगंज में सर्वाधिक छह, फतेहपुर में पांच, मेरठ, औरैया, कानपुर में चार-चार, बुलंदशहर, नोएडा में तीन, गाजियाबाद, कानपुर देहात, इटावा, झांसी, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद में दो-दो, अलीगढ़, हाथरस, अयोध्या, अमेठी, एटा, मथुरा, कन्नौज, बदायूं में एक-एक जान गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत आयुक्त कार्यालय ने डीएम को निर्देश दिया है कि पीड़ितों को तत्काल राहत और मुआवजा दिया जाए। राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। गोरखपुर में सर्वाधिक 73 मिलीमीटर हुई बारिश, लखनऊ में तूफानी हवा बीती रात से लेकर सुबह तक आंधी के साथ सूबे के ज्यादातर जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 73 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तूफानी हवा की गति बुलंदशहर में 87 और लखनऊ में 75 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर के अलावा महाराजगंज, अयोध्या, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, बाराबंकी, मेरठ, नजीबाबाद, बिजनौर, अम्बेडकर नगर में भारी बारिश हुई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पंजाब से होते हुए यूपी के दक्षिण पूर्व और एमपी के उत्तर पूर्व के ऊपर निचले क्षोभ मंडल में दो चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। ये इतने मजबूत हैं कि मानसून की तरह एक ट्रफ लाइन पूरे यूपी से होकर गुजर रही है। दूसरी ओर अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह 36 घंटों में उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा। नतीजतन इसके आगे बढ़ने के साथ यूपी में मौजूदा मौसमी प्रणाली में तीव्रता आएगी। अरब सागर से मिल रही नम हवा और डीप डिप्रेशन इस तीव्रता को और बढ़ा देगा। आंधी व बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, लखनऊ मेल समेत कई ट्रेन हुईं लेट तेज आंधी व बारिश ने राजधानी में जहां आम जनजीवन पर असर डाला। वहीं ट्रेनों की रफ्तार को भी रोक दिया। इससे दिल्ली, पंजाब, मुंबई, बिहार सहित अन्य राज्यो का सफर करने वाले रेलयात्रियों को काफी दिक्कत हुई। राप्तीगंगा 06 घंटे, पद्मावत 04 घंटे, सुशासन एक्सप्रेस 07 घंटे, लखनऊ मेल व फरक्का पांच घंटे लेट रही। इसके अलावा अयोध्या एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही। वहीं ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने से रेल यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। रेल यात्री स्टेशन पर अपनी ट्रेन की घंटों तक प्रतीक्षा करते रहे और लगातार मोबाइल पर रेलवे की अधिकारी वेबसाइट और सहयोग केंद्र पर ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं आंधी-पानी के कारण पेड़ गिरने व तार टूटने के बाद रेल संचालन दोबारा सामान्य करने में रेलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खराब मौसम की वजह से दिल्ली की 4 फ्लाइटें निरस्त रात से सुबह तक लखनऊ, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में मौसम खराब होने का असर विमान सेवा पर पड़ा। लखनऊ से दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें निरस्त हो गईं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की सुबह आने वाली फ्लाइट एआई 2477 गुरुवार को निरस्त रही। इसी तरह रात में दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एआई 2460 निरस्त रही। लखनऊ से सुबह दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 2478 और रात की फ्लाइट एआई 2461 भी निरस्त रही। इसके अलावा एक दर्जन के करीब फ्लाइटें तय समय से लेट हुईं।  

उत्तर प्रदेश में कैच द रेन कार्यक्रम के तहत अमृत वर्षा की बूंद बूंद को सहेज कर भूजल स्तर में सुधार की

लखनऊ भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस साल मानसून औसत से अधिक रहने के आसार जताए हैं। इसे देखते हुये घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कैच द रेन कार्यक्रम के तहत अमृत वर्षा की बूंद बूंद को सहेज कर भूजल स्तर में सुधार की तैयारी कर ली गयी है। केरल और पश्चिमी बंगाल में हो रही मानसून की सक्रियता से यह भी पूर्वानुमान है कि इस बार यह समय से पहले या समय से आकर पूरे देश को तर करेगा। उल्लेखनीय है कि जुलाई से लेकर सितंबर तक के मानसून के सीजन में कुल बारिश के औसत का 70 से 80 फीसदी प्राप्त होता है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्ययालय गोरखपुर के पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, बारिश लिहाज से भारत इंद्र देव से मिलने वाले इस प्रसाद के लिहाज से दुनियां के कई देशों से संपन्न है। यहां चार महीने के दौरान करीब 870 मिलीमीटर बारिश होती है। उत्तर प्रदेश खासकर तराई के एक बड़े इलाके में तो इससे भी अधिक। मसलन अपने देश में पानी की नहीं इसके प्रबंधन की कमी है। हाल ही में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पूरी ने भी इस बात को स्वीकार किया। उनके मुताबिक भारत में जल संकट जल संसाधनों की कमी के नहीं उपलब्ध पानी के कुप्रबंधन के कारण है। डबल इंजन की सरकार (मोदी और योगी) का फोकस इसीलिए बारिश के हर बूंद को सहेजने का है। 2019 अटल भूजल योजना के तहत ‘कैच द रेन’ का कार्यक्रम इसके लिए ही चलाया गया था। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निजी रुचि के कारण उत्तर प्रदेश जल संरक्षण के मामले में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। खेत, तालाब, अमृत सरोवर, लुप्त प्राय हो रही नदियों का पुरुद्धार, नदियों के किनारे बहुउद्देशीय तालाब खासकर गंगा नदी के किनारों पर और केन बेतवा लिंक जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं इसका जरिया बन रही हैं। सरकार ने हाल ही में शहरों में बनने वाले आवासीय इकाइयों के लिए जल संरक्षण अनिवार्य कर दिया है। योगी सरकार शहरी स्थानीय निकायों से यह सुनश्चिति करने के लिए कहती है कि सभी भवन नर्मिाण अनुमतियों में वर्षा जल संचयन संरचनाएं शामिल हों। बता दें कि तृतीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार में उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी क्रम में खेत तालाब योजना की सफलता को देखते हुए योगी सरकार ने इस योजना के तहत 8500 तालाब के निर्माण का लक्ष्य रखा है। सरकार को उम्मीद है कि इससे अधिकतम समय तक पानी की उपलब्धता के नाते कुल उत्पादन में लगभग 12 फीसद से अधिक की वृद्धि होगी। विशेषकर धान और मक्का के क्षेत्रफल और उपज में। इसी मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 2023 में अमृत सरोवर योजना शुरू गई थी। योगी सरकार ने इस योजना के तहत हर जिले में 75 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य रखा था। फिलहाल इस योजना में उत्तर प्रदेश नंबर एक है। ग्लोबल वार्मिंग से परेशानी ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मौसम की अप्रत्याशिता बढ़ी है। कम दिन में अधिक बारिश, उसके बाद सूखे का लंबा दौर हाल के कुछ दशकों में आम बात हो गई है। इससे एक साथ बारी बारी से बाढ़ और सूखे दोनों का सामना करना होता है। एक साथ दोनों संकटों के कारण सरकार द्वारा अधिक संसाधन खर्च करने बाद भी फसलों की पैदावार अच्छी न होने से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, पानी की कमी के कारण जिन आठ देशों के फसल उत्पादन में सर्वाधिक गिरावट (28.8 प्रतिशत) संभव है, उसमें भारत सर्वाधिक है। स्वाभाविक है कि उत्तर प्रदेश इससे सर्वाधिक प्रभावित होगा। बाकी देश जिनके उत्पादन में गिरावट संभव है वे हैं मेक्सिको 25.7, ऑस्ट्रेलिया 15.6 संयुक्त राज्य अमेरिका आठ, रूस 6.2,अर्जेंटीना 2.2,दक्षिण पूर्वी एशियाई देश में 18 प्रतिशत हैं। बारिश की ये टेंडेंसी भी बदल रही है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में करीब 77 वर्षों के दौरान औसत बारिश में 320 मिलीमीटर की कमी आई है। मसलन सालाना 4.2 मिलीमीटर की कमी। यह पहले के सालाना औसत 1068.4 मिलीमीटर से घटकर 800 से 900 मिलीमीटर तक आ गई है। शायद यही वजह है कि हर संभव तरीके से बुंदेलखंड में जल संरक्षण पर योगी सरकार का सर्वाधिक फोकस भी है। खेत तालाब योजना की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। सिंचाई और जलसंरक्षण की छोटी बड़ी कई परियोजनाओं से बुंदेलखंड को आच्छादित किया जा रहा है। सिंचाई के दौरान अपेक्षाकृत दक्ष विधाओं ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के उपयोग के लिए भी यहां के किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। केन बेतवा लिंक के पूरा होने पर यह इस लिहाज से मील का पत्थर साबित होगी।  

राजा कोलंदर को सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई, इंसानी खोपड़ी का सूप बनाकर पीता था, कई हत्याएं भी की

लखनऊ राजा कोलंदर उर्फ राम निरंजन को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सुनियोजित तरीके से साजिश रचकर चारबाग इलाके से टाटा सूमो बुक कर मालिक तथा ड्राइवर की हत्या कर शव को शत विक्षिप्त हालत में फेकने के मामले में दोषी पाया गया। उम्रकैद भोगने सहित ढाई लाख रुपए का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। पत्नी फूलन देवी सहित 4 लोगों को भी इसी मामले में पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। 23 मई को हुए इस फैसले में दोहरे हत्याकांड के मामले में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश (आयुर्वेद प्रकरण) रोहित सिंह ने राजा कोलंदर तथा बच्छराज कोल को सजा सुनाई है। ये है पूरा मामला इस मामले में वादी शिव हर्ष सिंह ने 27 जनवरी 2000 में थाना नाका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि उनकी टाटा सूमो यूपी 32 जेड 2423 उनका भतीजा मनोज कुमार सिंह तथा ड्राइवर रवि श्रीवास्तव लखनऊ इलाहाबाद रोड पर सवारियों को ढोने के लिए चलाते थे। उक्त वाहन को 23 जनवरी 2000 को दिन में एक महिला समेत 6 लोग सवार होकर चाकघाट रीवा (मध्य प्रदेश) ले गए, तब से न गाड़ी वापस आई और न ही दोनों लोग।  उक्त सभी व्यक्तियों को उन लोगो ने स्वयं अपने हरचनपुर स्थित घर में देखा था, जहां वे लोग रीवा जाते समय नाश्ते पानी के लिए रुके थे। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी तथा व्यक्तियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान मामले के अभियुक्त राजा कोलंदर उर्फ राम निरंजन, उसकी पत्नी फूलन देवी, उनका 1 नाबालिग बेटा, बच्छराज कोल, दिलीप गुप्ता तथा दद्दन सिंह कोल के नाम प्रकाश में आए। सभी अभियुक्त प्रयागराज के ही निवासी थे, तथा कोल जाति से आते थे। अपहृत व्यक्तियों के परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर 3 दिन बाद पता चला कि शंकरगढ़ स्थित जंगल में कुछ अज्ञात लोगों की क्षत विक्षिप्त लाशे पड़ी है। वहां जाने पर परिजनों ने मृतकों की पहचान की, जिसके बाद 30 जनवरी 2000 को दोनों मृतकों की लाशें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गईं। इसी दौरान इलाहाबाद (प्रयागराज) में 19 दिसंबर 2000 को पत्रकार धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में राजा कोलंदर तथा उसके साथियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस को दोषी के पास मृतक मनोज कुमार सिंह की टाटा सूमो यूपी 32 जेड 2423 तथा उसके घर से मृतक रवि श्रीवास्तव का कोट भी बरामद हुआ, जिसे मृतकों के परिजन ने पहचाना। पुलिस द्वारा गहन जांच पड़ताल करने पर दोषी राजा कोलंदर की अनेक शहरों में ऐसे ही लगभग 10 अपराधों में संलिप्ता पाई गई थी। पत्रकार हत्या मामले में राजा कोलंदर तथा बच्छराज कोल को अपर सत्र न्यायधीश इलाहाबाद द्वारा 30 नवंबर 2012 को उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। दोषी के लंबे आपराधिक इतिहास के ऊपर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 1 सीरीज भी बनाई जा चुकी है।

69000 शिक्षक भर्ती : गलत दस्तावेज लगाकर नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों पर लगातार कार्रवाई जारी, अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग

लखनऊ 69000 शिक्षक भर्ती में गलत दस्तावेज लगाकर नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। ऐसे अभ्यर्थियों को जिलों में नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। इसी क्रम में इस भर्ती में नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि गलत तरीके से नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बड़ी है। विभाग के अधिकारी अब भी उनका बचाव कर रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गलत तरीके से नौकरी पाने वाले लोगों को बाहर किया जाए, साथ ही उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने यह भ्रष्टाचार का खेल किया है।

घोसी में बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी, एक की मौत, चार बारातियों की हालत गंभीर

घोसी यूपी के मऊ में हंसी-खुशी के माहौल में बड़ा हादसा हुआ है। घोसी कोतवाली अन्तर्गत नगर क्षेत्र के जामडीह के समीप शुक्रवार की सुबह बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दूल्हे के भाई की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया। सभी चार लोगो की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच में जुटी है। गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के तिघरा गांव से गुरुवार को बलिया जिले के बेल्थरा में बारात गई थी। जहां बारात से एक कार में सवार तिघरा निवासी दो सगे भाई मदन तिवारी उम्र 18 वर्ष और विशु तिवारी उम्र 19 वर्ष पुत्र शशिभूषण तिवारी, किशन पांडे उम्र 30 वर्ष पुत्र दुर्गेश पांडे, चन्द्रमोल त्रिपाठी उम्र 38 वर्ष पुत्र कमलेश्वर त्रिपाठी और संदीप प्रजापति उम्र 30 वर्ष पुत्र दुर्गविजय वापस लौट रहे थे। घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के समीप पहुंचे ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पुलिया से टकरा गई और नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी घोसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने दूल्हे के भाई चन्द्रमोल त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर लगते ही शादी की खुशियों में डूबे परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पर बड़ी संख्या में परिजनों और अन्य लोगों का जमावड़ा लग गया।  

योगी सरकार ने यूपी में एक बार फिर अफसरों के तबादले, IAS, PCS के बाद अब 27 PPS के ट्रांसफर

लखनऊ यूपी में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने इस बार 27 PPS के तबादले किए हैं। देवेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस सुल्तानपुर भेजा गया है। वहीं अमित कुमार पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस जालौन भेजा गया है। इसके अलावा नईम खान मंसूरी पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, गणेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक आरीटीसी चुनार मिर्जापुर बनाया गया है। संत प्रसाद उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर से सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अवनीश कुमार गौतम को पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर से सहायक सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएएसी मेरठ, अभिषेक प्रताप अजेय को पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर से पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज, राकेश प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ से कुशीनगर पुलिस उपाधीक्षक, आशुतोष मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ भेजा गया है। वहीं उदय प्रताप सिंह-1 को सहायक सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, अरुण कुमार राय-1 को पुलिस उपाधीक्षक झांसी, सुरेंद्र नाथ यादव को पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर लखनऊ, अमित चौरसिया को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर, नरेश कुमार को मण्डलाधिकारी (वीके) गाजियाबाद, अमित प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एएनटीए लखनऊ, मनोज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक संभल, दीपशिखा अहिरवन को सहायक सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा भेजा गया है। सोहराव आलम को पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे झांसी, सौरभ कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात, आदित्य कुमार गौतम को सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, कर्णसिंह यादव को सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएससी झांसी, अंबुजा त्रिवेदी को पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ, अंकित कुमार-II को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी मुख्यालय लखनऊ, गौरव कुमार त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद, अशोक कुमार सिंह-IV को पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद, कमलेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़, अंकित कुमार-I को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ बनाया गया है।  

भारत की जासूसी कर रहे दो ISI एजेंटों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो जासूसों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम तुफैल है जिसे वाराणसी से पकड़ा गया, जबकि दूसरे आरोपी मोहम्मद हारून को दिल्ली से दबोचा गया। दोनों को गुरुवार देर रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ATS दाखिल करेगी रिमांड अर्जी एटीएस का मानना है कि इन दोनों आरोपियों से देशविरोधी नेटवर्क के कई और तार जुड़ सकते हैं। इसलिए दोनों की गहन पूछताछ के लिए ATS जल्द ही कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर और भी अहम जानकारियां सामने लाई जा सकती हैं, जिससे इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके। यह मामला इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देश की सुरक्षा व्यवस्था को भेदने की साजिशें की जा रही हैं। ATS और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 600 से जुड़ा था तुफैल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोहम्मद हारून का संपर्क पाकिस्तानी उच्चायोग से था और वह भारत की संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहा था। वहीं तुफैल, नफीसा नाम की एक महिला के हनी ट्रैप में फंसकर देश के संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें साझा कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, तुफैल व्हाट्सएप पर करीब 600 पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़ा हुआ था। तुफैल उन तक संवेदनशील सूचनाएं और जानकारी पहुंचाता था। इसके अलावा, तुफैल तहरीके-लब्बैक पाकिस्तान से संबंधित सामग्री भी लोगों के बीच प्रचारित करता था, जो एक कट्टरपंथी संगठन के रूप में पहचाना जाता है।  

नगर निगम की बड़ी लापरवाही: सड़क किनारे सो रहे मजदूर पर पलट दी कचरे से भरी ट्रॉली, दबकर हुई मौत

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में नगर निगम कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बरेली में इन दिनों नालों की सफाई का काम चल रहा है। नालों से निकले कीचड़ को शहर के बाहर फेंकने के लिए ट्रालियों में भरकर ले जाया जाता है। लेकिन इसी काम के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई। क्या हुआ हादसे के वक्त? मिली जानकारी के मुताबिक, बारादरी क्षेत्र के सतीपुर इलाके में नाले की सफाई चल रही थी। उस समय 45 वर्षीय सुनील कुमार अपने घर के पास ही पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान नगर निगम की टीम ने बिना नीचे देखे, कीचड़ भरी ट्राली को पलट दिया, जो सीधे सुनील कुमार के ऊपर गिर गई। इसके कारण सुनील कुमार उस कीचड़ में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश हादसा होते ही आसपास के लोगों ने सुनील कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले दुख में डूबे हुए हैं और रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार की जिम्मेदारी निभाते थे सुनील कुमार सुनील कुमार सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रोजाना की तरह सफाई का काम खत्म करके दोपहर में आराम कर रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया। नगर निगम की प्रतिक्रिया नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही, लापरवाह ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

तीन जून को राम मंदिर में दूसरी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, अयोध्या उत्सव की तैयारी में जुटी

अयोध्या  राम नगरी अयोध्या में इस समय तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तीन जून को अयोध्या एक बार फिर भव्य उत्सव मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। तीन जून को राम मंदिर में दूसरी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बार राम दरबार समेत अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। बैठक में समिति चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा शामिल होंगे। राम मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हो रही तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में पहले और दूसरे तल समेत परकोटा के छह मंदिरों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा होगी। सप्त मंडपम के मंदिरों की समीक्षा की जाएगी। राम मंदिर की लाइटिंग की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा राम मंदिर में आवागमन के लिए लगाई गई सीढ़ियों पर लगी रेलिंग के अतिरिक्त कुछ स्थानों पर पत्थरों को रिप्लेसमेंट करने को लेकर भी समीक्षा होगी। राम मंदिर में दूसरी बार प्राण-प्रतिष्ठा के लिए साधु-संतों को निमंत्रण दिया जा रहा है। उत्तराखंड के संतों को निमंत्रण देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय के अलावा अन्य पदाधिकारी हरिद्वार पहुंचे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव के अलावा अन्य संतों को निमंत्रण देंगे। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण 5 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह तीन जून से शुरू होगा। यह पांच जून तक चलेगा। पांच जून के बाद एक सप्ताह के अंदर सभी मंदिर दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार अतिथि अलग होंगे। बता दें कि पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य राम मंदिर में हुई थी। इसमें खेल, बिजनेस और राजनीति से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था।  

कमल की हत्या उसके अपने ही परिचितों ने की थी, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर है, हत्याकांड में लिप्त दो युवक अरेस्ट

अयोध्या कमल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर अनावरण कर दिया है। कमल की हत्या उसके अपने ही परिचितों ने की थी, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर है। हत्याकांड में लिप्त दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में पूराकलंदर का नरियावां निवासी लाखन उर्फ अतुल सिंह तथा महराजगंज के मोहर्रमपुर अरती निवासी विकास सिंह हैं। लाखन पर 13 और विकास पर 11 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपित विकास सिंह मोहर्रमपुर अरती निवासी कुख्यात मुन्ना सिंह का भाई और हिस्ट्रीशीटर है। गुरुवार को पुलिस लाइन में हुई पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि गत 19 मई की रात तारुन के गयासपुर निवासी कमल सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनका शव गयासपुर चौकी के निकट मिला था। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। छानबीन में पता चला कि कमल ने उस दिन स्थानीय शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। दुकान की सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद सैल्समैन से पूछताछ की गई, तो ज्ञात हुआ कि शराब पीने के दौरान कमल का उसके परिचित विकास और लाखन से विवाद हुआ था। इसके बाद तीनों वहां से चले गए। अगले दिन कमल का खून से लथपथ शव मिला। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। ठेके पर शराब के नशे में तीनों का विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद घर जाते समय पर कमल पर ईंट और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी तारुन संदीप त्रिपाठी एवं सर्विलांस प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने वारदात के रहस्योद्घाटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लूटी गई पिकअप बरामद, तीन लोग गिरफ्तार एसएसपी ने पत्रकार वार्ता में पिकअप लूट की वारदात का भी खुलासा क‍िया। यह घटना गत दो मई को कैंट के जलालाबाद में हुई थी। बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद भथारा निवासी पिकअप स्वामी जमील ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएसपी ने बताया कि गत दो मई को उनका पिकअप चालक चाय पीने के लिए जलालाबाद के पास ठहरा हुआ था, जहां दो युवक उसे मिले और प्लाई बोर्ड लाने के लिए भाड़े पर जलालाबाद चलने का झांसा दिया। इसके बाद पिकअप लेकर वह जलालाबाद प्लाई फैक्ट्री के बाहर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति फैक्ट्री में चला गया, जबकि दो युवक चालक के साथ बाहर ही रुक गये। युवकों ने चालक से कहाकि समय अधिक लग रहा है तब तक चाय पी लेते हैं। इसके बाद पिकअप को वहीं छोड़ दोनों चाय पीने के चले गए। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिला कर चालक को पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो तीनों युवक वहां नहीं मिले और पिकअप भी लापता थी। गत सात मई को इसकी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कैंट थाना प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। पड़ताल के दौरान पुख्ता साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी कर पिकअप बरामद की गई। पकड़े गये लोगों में वाराणसी जिले के मिर्जामुराद पूरे कक्षवा रोड निवासी दयाशंकर भारती, सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर सवई निवासी संदीप व परसा निवासी लक्ष्मण यादव हैं। पिकअप भी बरामद कर ली गई है।

इमरान मसूद ने कहा- हमें तो पीओके की उम्मीद थी, लेकिन, सीजफायर का ऐलान हो गया

लखनऊ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में पीएम मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। इमरान मसूद ने कहा कि हमें तो पीओके की उम्मीद थी। लेकिन, सीजफायर का ऐलान हो गया। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीकानेर में पीएम मोदी ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है, उनके पास इनपुट होगा। इसीलिए, जनता के सामने उन्होंने कहा, लेकिन, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि हमने इन आतंकियों को मार गिराया। हमें उम्मीद थी कि हम पीओके पर नियंत्रण कर लेंगे। हमारी सेना तो पीओके में घुस गई थी। पीओके पर बटन दबाना था, लेकिन सीजफायर का बटन दबा दिया। अगर सीजफायर नहीं होता तो आज पीओके भारत का होता। उन्होंने सीजफायर पर कहा कि क्या हम ट्रंप के गुलाम हैं, नहीं हैं तो फिर सीजफायर क्यों? सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश के भीतर हमारे जो भी मतभेद हो सकते हैं, वह हमारा आंतरिक मामला है। लेकिन, जब हम विदेश जाएंगे, तो हम एकता के साथ जाएंगे, हम देश के लिए बोलेंगे, हम केवल भारत के हितों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा कुछ नहीं। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान पर इमरान मसूद ने कहा कि देश के लिए हम एक हैं, हम बाहर जाएंगे तो अलग-अलग नहीं बोलेंगे। सभी एक स्वर में ही बोलेंगे। छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़ पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “कोई भी राष्ट्र विरोधी ताकत, चाहे वह कोई भी हो, उससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और उसे पूरी तरह से कुचल दिया जाना चाहिए।” बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों के खिलाफ सरकार युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को अंजाम देने में जुटी है। इस अभियान में लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं।

कानपुर में आंधी-तूफान, गर्मी के मौसम में खेत की जोताई से हानिकारक कीड़े-मकोड़े और खर-पतवारद खत्म हो जाते हैं

कानपुर चक्रवात का जो सिस्टम पिछले सप्ताह भर से दिल्ली व आस – पास और झारखंड, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में पानी बरसा रहा था वह बुधवार की आधी रात में कानपुर में सक्रिय हुआ तो अप्रत्याशित मौसम का नजारा देखने को मिला। आधी रात में लगभग डेढ़ से पौने दो घंटे के दौरान 53 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चक्रवाती हवा चली। बढ़ती गर्मी और चक्रवाती सिस्टम के साथ आई आर्द्र हवा ने रात में 24.2 मिमी तक पानी बरसा दिया। इससे खेती -किसानी को कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि किसानों को गेहूं के कटे खेतों की जोताई का मौका मिल गया है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार गर्मी के मौसम में खेत की जोताई से हानिकारक कीड़े-मकोड़े और खर-पतवारद खत्म हो जाते हैं। चक्रवाती मौसम की वजह से कानपुर और आस -पास के क्षेत्रों में वर्षा भी एक जैसी नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का आना कई दिनों से बना हुआ है। अरब सागर की हवा राजस्थान से आगरा होते हुए मैनपुरी -कन्नौज होकर बह रही थी जबकि बंगाल की खाड़ी से उठी हवा झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए हिमालय की तलहटी में बह रही थी। इन दोनों ओर की हवा के प्रवाह के टकराने और कानपुर व आस – पास में हवा का निम्न दबाव क्षेत्र बनने से चक्रवात सिस्टम सक्रिय हो गया। यही वजह है कि चक्रवाती हवा ने अलग -अलग पाकेट में अपना असर दिखाया और तेज आंधी -तूफान के साथ वर्षा का कारण बनी। अप्रत्याशित चक्रवाती सिस्टम बुधवार की रात 12 बजे के बाद सक्रिय हुआ है और अगले से डेढ़ से पौने दो घंटे में जमकर वर्षा करा गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम केंद्र में 24.2 और एयरफोर्स स्टेशन चकेरी में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है लेकिन उन्नाव और कानपुर देहात, इटावा में पांच से सात मिमी के अंदर ही पानी बरसा है। कैसा रहेगा मौसम डा. पांडेय के अनुसार चक्रवाती मौसम की वजह से आंधी -तूफान और वर्षा हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत रही है। अब अगले दो से तीन दिन तक मौसम में नमी और गर्मी तो रहेगी लेकिन चक्रवाती तूफान के आसार नहीं हैंं। किसानों को मिलेगा जोताई का मौका सीएसए के आनुवांशिक एवं पादप प्रजनन विभाग के अध्यक्ष डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि चक्रवाती मौसम के कारण हुई इस वर्षा से खेती कोई नुकसान नहीं होगा। उड़द और मूंग की फसलों में जहां सिंचाई करनी थी वहां अब जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा खाली पड़े खेतों की जोताई की जा सकेगी। इससे खेतों में मौजूद हानिकारक खर -पतवार और कीड़े नष्ट हो जाएंगे। इन जिलों में बरसा पानी कानपुर नगर – 24.2 मिमी एयरफोर्स स्टेशन – 31.6 मिमी कन्नौज – 13.1 मिमी कानपुर देहात – 6.9 मिमी इटावा – 5.8 मिमी उन्नाव – 5.2 मिमी औरेया – 0.2 मिमी ऐसा रहा तापमान (सीएसए केंद्र का) दिनांक अधिकतम न्यूनतम 22 मई 34.1 20.6 21 मई 37.7 28.0 20 मई 39.7 26.2 19 मई 39.3 27.2 18 मई 42.2 25.4 17 मई 38.7 28.5 16 मई 42.2 28.0 15 मई 42.2 24.0 14 मई 40.4 24.6 13 मई 40.2 24.0 12 मई 39.0 : 28.0 11 मई 40.8 26.4 नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है

भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां कर रहा था शेयर, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक ATS के हत्थे चढ़ा

वाराणसी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत दोशीपुरा निवासी तुफैल आलम को एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने गुरुवार को आदमपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तुफैल वाट्सएप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन बनाकर भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहा था। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा करने की जानकारी के बाद एजेंसियां सतर्क हुईं।  एटीएस की वाराणसी यूनिट लंबे समय से निगरानी करने और पुख्ता सुबूत हाथ लगने के बाद आरोपित को दबोचा है। उसके पास मौजूद मोबाइल और सिम कार्ड को जांच के लिए जब्त किया गया है। दोशीपुरा (जैतपुरा) निवासी तुफैल के अब्बू ने उसकी मां को तलाक दे दिया था, जिसके बाद तुफैल आदमपुर स्थित हनुमान फाटक के पास ननिहाल में रहने लगा। एटीएस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का तुफैल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा है, जिसके बाद एटीएस वाराणसी की यूनिट ने तथ्यों की पड़ताल की तो पता चला कि तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में है। पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो वाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के साथ गजवा-ए-हिन्द करने, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने संबंधी संदेश साझा करता था।   तुफैल वाराणसी के राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद व दिल्ली के लाल किला, निजामुद्दीन औलिया आदि के तस्वीर व उनसे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नंबरों पर शेयर कर चुका है। तुफैल ने पाकिस्तान से संचालित ग्रुप का लिंक वाराणसी के कई लोगों को भी भेजा है। खुद करीब 600 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। मदरसा से सातवीं पास तुफैल फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी नफीसा नामक महिला के संपर्क था, जिसका पति पाकिस्तानी सेना में है। एटीएस ने लखनऊ में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

कपड़े की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बहराइच जिले के नगर पंचायत पयागपुर के कोर्ट बाजार में तड़के एक भीषण अग्निकांड हो गया। न्यू इंडिया फैशन बाजार नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग दुकान के मालिक निजामुद्दीन के अनुसार, आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सामने होटल के दुकानदार ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। उसने तुरंत जाकर निजामुद्दीन को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर जुटे और दमकल विभाग को खबर दी गई, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। 20 लाख रुपये का नुकसान दुकान में महिलाओं और पुरुषों के डिजाइनर परिधान, साड़ियां, सूट और अन्य कपड़े बड़ी मात्रा में रखे हुए थे। अनुमान है कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet