LATEST NEWS

अप्रैल के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, अब मई के पहले सप्ताह में बारिश से मिलेगी राहत

आगरा एक बार फिर आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं 42.8 डिग्री के साथ उरई पहले और 42.4 डिग्री के साथ झांसी दूसरे नंबर पर रहा। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 3 और 4 मई को बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।   अप्रैल के महीने में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रही है। 24 अप्रैल को पारा 43.2 पर पहुंच गया था। 25 अप्रैल को भी पारा ऊपर चढ़ा और 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि दो दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25.4 दर्ज किया गया था। अगले ही दिन न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी हो गई। माैसम विभाग के मुताबिक, गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। 3 और 4 मई को हल्की बारिश हो सकती है। ताज पर गर्मी से पांच पर्यटकों की हालत बिगड़ी तेज धूप और गर्मी के कारण ताजमहल पर 5 पर्यटकों की हालत खराब हो गई। चक्कर आने लगे। बुखार के साथ उल्टी भी हुईं। इन्हें डिस्पेंसरी में उपचार दिया गया। इससे हालत में सुधार हुआ। राजस्थान के अरुण कुमार, पश्चिम बंगाल की फातिमा बेगम, रुहीना बेगम, रोहतक के दलवीर सिंह और कन्नौज के रामगोपाल सिंह की ताजमहल के दीदार के दौरान गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। घबराहट और उल्टी की शिकायत होने पर इनको डिस्पेंसरी में इलाज दिया गया। हालत में सुधार होने के बाद ताजमहल देखकर चले गए।  जिलों की स्थिति जिला, अधिकतम उरई – 42.8 झांसी – 42.4 आगरा – 41.6 बांदा – 41.2 लखीमपुर खीरी- 40  मौसम अधिकतम – 41.6 न्यूनतम – 24.0 एक्यूआई : 42 सूर्योदय : 5:49 सूर्यास्त : 6:42

CM योगी ने कहा पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वाकई SP के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं ……..

देवरिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवरिया में थे. सीएम योगी ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाति के मुद्दे पर भी सपा को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि यह लोग ्जाति की बात करते हैं, लेकिन जब सत्ता में आते हैं तब तुष्टिकरण की नीति की पराकाष्ठा को पार करते हुए केवल अपने परिवार के हित की बात करते हैं. सीएम योगी कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था. उन्होंने कहा कि इसे लेकर समाजवादी पार्टी के लोग कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी तो यह पता लगा पाना भी कठिन हो जा रहा है कि ये समाजवादी पार्टी का नेता बयान दे रहा है या पाकिस्तान का कोई प्रवक्ता. उन्होंने कहा कि कानपुर का एक नौजवान पहलगाम गया था अपने परिवार के साथ शुभम द्विवेदी. आतंकियों ने शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी. इस हमले में कानपुर के एक युवा शुभम द्विवेदी की जान चली गई थी. सीएम योगी ने कहा कि सपा के अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने पूछा कि कानपुर का जो नौजवान मरा है, आप उसके घर जाएंगे? तो वह (सपा के अध्यक्ष) बोलते हैं कि हमारी पार्टी का थोड़ी था. यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान है. सीएम योगी ने आगे कहा कि अपने नागरिकों के साथ देश की संवेदना होनी चाहिए. पूरा देश पार्टी लाइन से ऊपर उठकर के एक स्वर से घटना की निंदा कर रहा है और समाजवादी पार्टी के लोग इस प्रकार के दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना को लेकर सपा का एक राष्ट्रीय महासचिव बयान देता है कि हिंदू ने ही हिंदू को मारा है. यानी पाकिस्तान को क्लीनचिट देने की कुत्सित चेष्टा. सीएम योगी ने कहा कि उनका एक सांसद उससे भी निचले स्तर का बयान देता है. सीएम योगी ने कहा कि जब भी विभाजन की, जातिवाद की राजनीति होगी, तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार करते हुए वे ऐसे ही आपकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने का प्रयास करेंगे, जैसा आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेता कर रहे हैं. आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई 140 करोड़ लोगों को एकसाथ लड़ना चाहिए. इससे पहले, सीएम योगी ने देवरिया में 501 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. देवरिया को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित जनसमूह संबोधित कर रहे थे.  

मेरठ में मौसम हुआ सुहाना, बूंदाबांदी के आसार

मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच हवा का रुख बदलते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो से तीन डिग्री तक तापमान कम हो गया है। आगामी 1 से 2 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। मंगलवार को भी सुबह से ही हवा की गति तेज होने के चलते मौसम बदला हुआ दिखाई दे रहा था। हवा के बदलने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम में नमी में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसान नहीं है। दिन में हवा का रुख पुरवाई होने के चलते मौसम में राहत रहेगी और तापमान भी काम रहेगा साथ ही मेरठ समेत आसपास के जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी कम रहेगा। पिछले कई दिन से बढ़ते तापमान के चलते हवा का रुख पुरवाई होने के चलते मौसम में बदलाव दिखाई दिया। सुबह से ही मौसम बदला हुआ था तराई क्षेत्र समेत  वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम बदल सकता है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 4 दिन से दिन का तापमान 41 डिग्री से ऊपर चलने के चलते गर्मी का असर तेज बना हुआ था। दिन में चल रही हीट वेव  भी परेशान कर रही थी। सोमवार को सुबह से ही मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दिया मौसम विभाग ने मंगलवार को मेरठ समेत कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।   बूंदाबांदी का असर तराई क्षेत्र में ज्यादा दिखाई देगा जिस कारण से हवा का रुख पुरवाई होने के चलते दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में अभी उतार चढ़ाव बना रहेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच हवा की रफ्तार तेज रहेगी और मौसम में नमी बढ़ सकती है। अगले एक दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मेरठ के अलावा अन्य जिलों में तराई क्षेत्र में बूंदाबांदी थोड़ी और ज्यादा होने की संभावना है जिस कारण से मौसम बदलेगा और प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।  

मैनपुरी में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

मैनपुरी मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी एसटीएफ आगरा औरा एलाऊ पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ तारापुर जाने वाले मार्ग पर हुई। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह,सीओ सिटी मुठभेड़ में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।   थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह तड़के एसटीएफ आगरा और एलाऊ थानाध्यक्ष अवीनश त्यागी अपनी टीम के साथ हाथरस निवासी एक लाख के इनामी अपराधी की घेराबंदी करने पहुंचे। सूचना मिली थी कि हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र तारापुर मार्ग पर देखा गया है। अपराधी पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच इनामी ने टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोली जीतू के पेट में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मगर अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी ने बताया कि जीतू पर हाथरस पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम था। वह एक शातिर अपराधी था, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपती और पुत्र की मौत

पीलीभीत पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पुत्र और महिला की मौत हो गई। तीनों लोग भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना दियोरिया के नौगवां नबीनगर निवासी पंचम लाल (45 वर्ष), बेटे अमर सिंह (20 वर्ष) व पत्नी सुनीता रानी के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। ज्योराह गांव की सीमा में बालाजी मढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात में उनकी भी मौत हो गई। रुद्रपुर से बीसलपुर जाते समय हुआ हादसा परिजनों के अनुसार मृतक पंचम लाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार के साथ रहते थे। रुद्रपुर में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे। सोमवार को वह पत्नी और पुत्र के साथ बीसलपुर के दौलतपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद पंचम लाल के परिवार में कोहराम मचा है। उनके छोटे पुत्र जितेंद्र, वीरेंद्र और पुत्री सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार तीनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।  

भाजपा नेता ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले लगाए पोस्टर, तुम जातिवाद से तोड़ोगे, तो हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे

रायबरेली यूपी के रायबरेली में मंगलवार को सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हरचंदपुर क्षेत्र में सांसद के खिलाफ रात में होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए गए। इनमें उनके पिछले बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। पोस्टरों में लिखा ‘तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’। ‘राहुल गांधी जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए’। होर्डिंग हरचंदपुर के युवा मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह की तरफ से लगाई गई। होर्डिंग लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही”। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। कहा कि राहुल गांधी का यह बयान जातिवाद को बढ़ावा देने वाला है। इससे समाज में विभाजन पैदा हो सकता है। दरअसल, राहुल गांधी ने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब उनके रायबरेली दौरे से पहले इस मुद्दे को फिर से उठाया जा रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि राहुल गांधी को रायबरेली को जातिवाद में उलझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।

उत्तरप्रदेश में एक और सास होने वाले दामाद के साथ फरार, नौ मई को घर में आने वाली थी बारात

बस्ती  यूपी में होने वाले दामाद के साथ सास के भागने का एक और मामला सामने आया है। जहां कुछ दिनों पहले अलीगढ़ जिले में एक युवक अपनी होने वाली सास को भगा ले गया था, वहीं इस बार बस्ती जिले में भी एक महिला अपने हाेने वाले दामाद के साथ भाग गई। परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई है। यह है पूरा मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर होने वाली सास को भगा ले जाने का आरोप लगा है। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में दुबौलिया पुलिस भी छानबीन कर रही है। थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवक की शादी पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ाड़े थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत भी होने लगी। कुछ कारण वश युवक के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन युवक की सास के साथ बातचीत होती रही। लड़की की दूसरे जगह भी शादी तय हो चुकी है। बताया जाता है शादी 15 मई को होनी है। इसी बीच युवक 25 अप्रैल को होने वाली सास को बहला फुसलाकर भगा ले गया। फरार महिला के पति का कहना है कि मेरी पत्नी उसी के चंगुल में है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोंडा के संबंधित थाने में दर्ज कराई गई है।     गोंडा जिले की खोड़ारे थाने में एक महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज है। इसकी जांच-पड़ताल में वहां की पुलिस थाने पर सहयोग लेने के लिए आई थी। आरोपी युवक तलाश की गई वह अपने गांव में नहीं मिला। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन पता कर गोंडा पुलिस को सहयोग किया जा रहा है।     -प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, दुबौलिया, बस्ती  

मई से करीब दो प्रतिशत बिजली के बिल का कम भुगतान करना पड़ेगा, 12 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

प्रयागराज जिले के 12 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। मई से करीब दो प्रतिशत बिजली के बिल का कम भुगतान करना पड़ेगा। अप्रैल में उपभोक्ताओं ने 1.24 प्रतिशत अधिक बिजली मूल्य का भुगतान करना पड़ा, लेकिन मई से उन्हें आगामी कई माह तक राहत मिलने की उम्मीद है। पहले ईधन अधिभार शुल्क टैरिफ में ही तय (फिक्स) था, लेकिन मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 में बदलाव किया गया। इसके तहत वर्ष 2029 तक अब हर माह ईंधन अधिभार शुल्क अलग-अलग होगा। इसकी सुगबुगाहट मिलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। उपभोक्ता भंवर सिंह, एसके जैन, मोहित का कहना है कि बिजली का बिल निरंतर अधिक आने से घर का बजट बिगड़ गया था। मई में बिजली के बिल में दो प्रतिशत कम भुगतान की जानकारी मिलने से राहत मिली है, लेकिन इसे और कम किए जाने की जरूरत है। ये है बिजली बिल कम आने की वजह वहीं, गौरव कुमार, निहाल की मानें तो पेट्रोल- डीजल और कोयले के मूल्य के आधार पर ईंधन अधिभार शुल्क तय किया जाता है। अप्रैल में 1.24 प्रतिशत अधिक बिजली मूल्य का भुगतान करना पड़ा था। इस संबंध में मुख्य अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि मई में बिजली वसूली के संबंध में जो भी आदेश जारी होगा, उसका पालन किया जाएगा।

प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, 120 की स्पीड में चला सकेंगे गाड़ी

हरदोई  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरदोई पहुंचे. जहां उन्होंने बिलग्राम तहसील के हसनपुर गोपाल में गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. ये एक्सप्रेसवे मेरठ से लेकर प्रयागराज तक बनेगा और इसकी कुल लंबाई 650 किलोमीटर होगी, जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सांसद, विधायकगण, एमएलसी और जिलाध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगी. बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़,मेरठ, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ शामिल हैं. कानपुर-लखनऊ रूट पर सोनिक स्टेशन के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए रेलवे लाइन पर पुल निर्माण के बाद स्टील गर्डर लगाने का काम चल रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की अनुमति होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत 36230 करोड़ रुपये है. गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गांव से शुरू होगा और प्रयागराज में एनएच 19 पर जुदापुर दादू गांव के पास खत्म होगा. एक्सप्रेसवे पर उतारे जा सकते हैं हेलीकॉप्टर जानकारी के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा. इनमें मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ शामिल है. इस एक्सप्रेसवे पर 28 फ्लाईओवर, 381 अंडरपास और 126 छोटे पुल बनाए गए हैं. इतना ही नहीं इस एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी में फाइटर जेट और हेलीकॉप्‍टर भी इस पर उतारे जा सकेंगे. इसके लिए शाहजहांपुर में साढ़े 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई जा रही है.

शिक्षा निदेशालय आगजनी पर अखिलेश ने उठाए सवाल, बोले – आग तकनीकी कारणों से लगी, या जानबूझकर लगाई गई?

लखनऊ अखिलेश यादव ने प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय में आगजनी की घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए पूछा है कि “क्या यह आग तकनीकी कारणों से लगी, या जानबूझकर लगाई गई? अखिलेश यादव ने इस घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि इस मामले की असली वजह सामने आ सके. अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय में आग लगी है या लगाई गई है, ये तकनीकी कारणों से घटित हादसा है या वजह कुछ और है, शंका समाधान के लिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो’. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में लगी आग अब महज हादसा नहीं लग रही. क्या एडेड स्कूल की भर्तियों के रिकॉर्ड को जलाने की साजिश हुई ? अब तक विभाग ने स्थिति साफ नहीं की. अखिलेश ने बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि रविवार सुबह शिक्षा निदेशालय में आग लग गई. फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जैसे तैसे काबू पाया. लेकिन इससे पहले ही यहां के दो कमरों में रखी महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो चुकी थी. इसके अलावा डिग्री कॉलेज से संबंधित आने वाले चिट्ठी-पत्र के जलने की बात सामने आई है.

अलीगढ़ से होकर निकल रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा

अलीगढ़ रामजीलाल सुमन का काफिला हाथरस से बुलंदशहर जा रहा था। जिसका पता चलते ही करणी सेना के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। खेरेश्वर चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर सपा सांसद के काफिले में हड़बड़ी मच गई। तेज रफ्तार से दौड़ रहे काफिले में गाड़ियां आपस में टकराकर क्षत्रिग्रस्त हो गईं। अलीगढ़ से होकर निकल रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। काफिले को करणी सेना व क्षत्रिय समाज ने काले झंडे दिखाए और टायर भी फेंके गए। पुलिस-प्रशासन ने काफिले को रोका और रामजी लाल सुमन को वापस कर दिया। बुलंदशहर के सुनेहरा को जा रहे थे रामजी लाल सुमन बुलंदशहर के कोतवाली देहात अंतर्ग गांव सुनहेरा में 21 अप्रैल की रात दबंगों ने काले रंग की थार से दलित समाज के चार लोगों को कुचल दिया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार को भी बरामद कर लिया था। रामजी लाल सुमन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल के साथ सुनेहरा जानकारी करने जा रहा था। रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर के लिए निकला। काफिले को दिखाए काले झंडे, फेंके टायर अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही पता चला कि रामजी लाल सुमन का काफिला अलीगढ़ से जा रहा है, तभी उसका विरोध करने की प्लानिंग बना ली गई। ऐसा ही हुआ, जैसे ही काफिला अलीगढ़ से गुजरा तो करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए। आपस में भिड़ गईं काफिले की गाड़ियां लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर दोपहर 2 बजे के लगभग सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला पहुंचा। वहां करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देख काफिले में हड़बड़ी मच गई, जिससे काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। काफिले में सवार कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एडवोकेट ब्रज मोहन रही, एडवोकेट लल्लन बाबू, वीरपाल सिंह ,सत्यपाल सिंह, सुरेश नेत्रपाल, पूरनचंद सहित अन्य लोग हैं। गभाना टोल पर रोका काफिला, पुलिस-प्रशासन से नोक-झोंक वहां से जैसे ही रामजीलाल सुमन का काफिला आगे गभाना टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही अलीगढ़ के साथ बुलंशहर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने रामजीलाल सुमन के काफिले को रोक दिया। वहां पर रामजी लाल सुमन और सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस-प्रशासन से नोक-झोंक हो गई।  सपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव करने का भी आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने रामजी लाल सुमन को वापस भेज दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को ही आगे जाने दिया।  

नेपाल सीमा की 15 किलोमीटर परिधि में भारतीय क्षेत्र में 10 मदरसों को बंद कराया गया, चल रही थी ‘गुप्त क्लासें

लखनऊ उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में प्रशासन ने कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित 10 मदरसों को बंद करा दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने एक एक न्यूज एजेंसी को बताया कि श्रावस्ती में कुल 297 मदरसे हैं, जिनमें 192 गैर मान्यता प्राप्त हैं। शनिवार को नेपाल सीमा की 15 किलोमीटर परिधि में भारतीय क्षेत्र में 10 मदरसों को बंद कराया गया। इनमें कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं। किराए के मकानों और अर्धनिर्मित भवनों में अवैध मदरसे संचालित, कार्रवाई जारी मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश चोरी छिपे संचालित किए जा रहे थे, कुछ अवैध तौर पर किराए के मकानों या घरों में और कुछ अर्धनिर्मित भवनों में संचालित किए जा रहे थे। जिलाधिकारी कार्यालय (सूचना विभाग द्वारा) से जारी अधिकारिक बयान के अनुसार शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले में अवैध एवं बिना मान्यता के संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

केन्द्र सरकार आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए और पूरा देश सरकार के साथ: अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए और पूरा देश सरकार के साथ है। यादव ने कुशीनगर पहुंचकर पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुकरूल्ला अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए, पूरा देश सरकार के साथ है। पहलगाम की चूक अब नहीं दोहरानी चाहिए: अखिलेश उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार ठोस कदम उठाएगी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की घटना बेहद दुःखद और निन्दनीय है। हम सभी लोग उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों के पीड़ित परिवारों के साथ हैं। यादव ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए जो फैसले लिए है उसमें सभी सरकार के साथ हैं। पूरा देश चाहता है कि भविष्य में पहलगाम जैसी घटना न हो। उन्होंने कहा कि सरकार को हर तरह से समर्थन है और उम्मीद है कि भविष्य में सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी….। अग्निवीर से टूटा युवाओं का भरोसा, मनोबल पर चोट: अखिलेश यादव ने कहा कि देश का हर नागरिक बड़े, बुजुर्ग, बच्चे सभी लोग इस घटना से चिन्तित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। हमें उम्मीद है कि देश की सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा और अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार ने जो आश्वासन दिया है, उस पर अमल करेगी। यादव ने कहा कि हमारी फौज बहुत बहादुर है लेकिन भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों का मनोबल गिराने का काम किया। नौजवान सेना में रहकर देश की सेवा करना चाहता है। पक्की वर्दी और पक्की नौकरी चाहता है। कुशीनगर, गाजीपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों के गांवों के तमाम नौजवान फौज में जाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी करते थे, लेकिन अग्निवीर योजना आने से नौजवानों में निराशा है। 5 करोड़ और नौकरी के बाद ही जाऊंगा शुभम के घर: अखिलेश एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग कानपुर में शुभम द्विवेदी के घर गए थे। शुभम उन 26 लोगों में शामिल था जो पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए थे। सपा प्रमुख ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से शुभम के घर नहीं गए लेकिन इसे राजनीति के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को 5 करोड़ रूपए और सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए कहा कि जिस दिन सरकार 5 करोड़ रूपए और सरकारी नौकरी दे देगी उसी दिन वह भी कानपुर के शहीद शुभम द्विवेदी के घर जाएंगे।

शिक्षा निदेशालय के दो कमरे में फैली भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइल जलकर खाक

प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में आग लग गई है. अभी तक आग दो कमरे में फैल चुकी है. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच चुकी है. आग बुझाने की कोशिश जारी है. बताया जा रहा है कि जिन दो कमरों में आग लगी है वहां पर एडेड स्कूल से संबंधित फाइलें रखी थीं. जो जलकर राख हो चुकी है. इसके अलावा डिग्री कॉलेज से संबंधित आने वाले चिट्ठी-पत्र के जलने की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आगजनी की घटना में एडेड स्कूल से जुड़ी हजारों फाइलें फाइलें जलकर राख हो गई हैं. इतना ही नहीं यहां प्रदेशभर के एडेड स्कूलों की फाइलें, जिनमें ट्रांसफर-पोस्टिंग, वित्तीय लेन-देन की फाइलें शामिल हैं, जल चुकी हैं. निदेशालय के कमरा नंबर 14 और 15 को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया था. आशंका जताई जा रही है कि इस आगजनी में करीब 5 हजार फाइलें जल चुकी है.

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस चालकों की कमी को दूर करने के लिए सीधी भर्ती करने जा रहा

मऊ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस चालकों की कमी को दूर करने के लिए सीधी भर्ती करने जा रहा है। निगम द्वारा चालकों को प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। एक माह में 5000 किलोमीटर तक बस चलाने पर चालकों को 3000 हजार रुपये प्रोत्शाहन राशि भी दी जाएगी। इसके तहत जनपद में कुल 105 चालकों की भर्ती की जाएगी। मऊ डिपो में 50 तो दोहरीघाट डिपो में 55 चालकों की भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए चालक का दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। परिवहन निगम ने युवाओं को दिया सुनहरा मौका परिवहन निगम ने जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बस चालकों की भर्ती होने के पश्चात चालक की कमी दूर होने के साथ ही डिपो की सभी बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी तथा अतिरिक्त बसें भी बढाई जा सकती है। इससे जनपद से आस-पास के जनपदों सहित लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट पर यात्रियों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। मऊ डिपो में आगामी दो मई व दोहरीघाट डिपों में छह मई को चालों की भर्ती की जाएगी। जनपद के युवा इन तिथियों पर डिपो में पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet