LATEST NEWS

सभ्य समाज में आतंकवाद-अराजकता के लिए कोई जगह नहीं, जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में देंगे जवाब: योगी

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए यूपी वासियों की ओर से संवेदना और श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद-अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत सरकार का सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ‘जिस भाषा में समझेगा, उस भाषा में जवाब देने के लिए’ नया भारत तैयार है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को पीएम मोदी के नेतृत्व में छोड़ेगा भी नहीं। जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत ही यूपी को माफिया, अराजकता, दंगा मुक्त किया गया और देश को अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा किया। सीएम योगी ने सपा को घेरते हुए कहा कि विकास, महिला, युवा, किसान विरोधी लोगों को जब शासन का अवसर मिला था तो ये लोग किसानों को आत्महत्या, युवाओं को पलायन पर मजबूर करते थे और पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर बेटी, बहन व व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। आज शासन सबकी सुरक्षा के लिए मजबूती से कार्य कर रहा है। कांग्रेस व सपा जाति के नाम पर समाज को बांट रही है। यह छत्रपति शिवाजी, राणा सांगा का अपमान व क्रूर औरंगजेब-बाबर का महिमामंडन करते हैं। लखीमपुर खीरी में शनिवार को मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण, अनुदान, आवास और ट्रैक्टर की चाबी आदि प्रदान की। बाढ़ नियंत्रण की सकारात्मक पहल के लिए बिजवा और पलिया ब्लॉक के किसानों ने मंच पर आकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदेश बताते हुए कहा कि बाढ़ हो या बीमारी, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश इसके समाधान के लिए बखूबी आगे बढ़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पलिया और निघासन क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जूझते देखा था, तब मैंने कहा था कि चिंता मत कीजिए, इसके स्थायी समाधान का रास्ता निकालेंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जल शक्ति विभाग बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए शारदा नदी को चैनलाइज करने जा रहा है। इससे किसान का खेत भी बचेगा और बाढ़ से बस्ती भी बचेगी। सात किलोमीटर लंबा चैनल बनाने का कार्य हो रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में आना था, लेकिन मैंने कहा कि पहले काम शुरू करो। अब यह कार्य तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जो पैसा खर्च करती है, वह मुख्यमंत्री-मंत्री का नहीं, बल्कि यह जनता के टैक्स का पैसा है। इसका सदुपयोग होना चाहिए। पहले प्रस्ताव आया था कि 180 करोड़ से तटबंध बनाया जाए। इससे किसानों की जमीन भी जाती। मैंने पूछा कि शारदा नदी में तीन-सवा तीन लाख क्यूसेक पानी आएगा तो मिट्टी का तटबंध कैसे इसे रोक पाएगा। यह समस्या का समाधान नहीं है, नदी को चैनलाइज कीजिए, ड्रेजर मंगाइए और नदी को एक साथ चलने का रास्ता दीजिए, तब बाढ़ की समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 180 करोड़ का काम मात्र 22 करोड़ में हो सकता है तो इस कार्य को 10 जून तक पूरा कर दीजिए। मानसून आएगा तो पानी पलिया, निघासन या लखीमपुर खीरी की तरफ नहीं जाएगा, बल्कि सरयू जी में मिलकर आगे बढ़ जाएगा। यदि इसे चैनलाइज कर देंगे तो पानी बिखरेगा नहीं, अपने रास्ते तय करते हुए आगे बढ़ जाएगा, जिससे किसान भी सुरक्षित रहेगा और उसकी खेती, घर, फसल, पशुधन भी सुरक्षित रहेगा। बाढ़ से जन-धन की हानि नहीं होगी। लखीमपुर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अब यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो गया, जबकि कुछ वर्ष पहले यह सपना था। दुधवा नेशनल पार्क के माध्यम से पर्यटन की संभावना भी बढ़ेगी। लखीमपुर खीरी में एयरपोर्ट हो, इसके लिए पैसा भी दिया है। एयरपोर्ट सुहेली नदी और अन्य जल प्लावन से बचे, इसका भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसान, युवा व आधी आबादी डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। सरकार ने किसानों की कर्ज माफी से कार्यों की शुरुआत की थी। हर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जा रही है। हमने पहले दिन से ही कहा था कि किसी को भी किसानों के शोषण की इजाजत नहीं देंगे। 2017 के पहले किसानों का 10-10 वर्षों का गन्ना मूल्य बकाया रहता था, आज एक वर्ष पुराना भुगतान किसी का नहीं होगा। 122 में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर रही हैं। शेष 17 मिलों में लेटलतीफी का समाधान निकाल रहे हैं। पैसा किसी का डूबेगा नहीं, क्योंकि चीनी मिल का कब्जा सरकार के पास है। अभी हमने एस्क्रो अकाउंट खोला है, यह ज्वाइंट अकाउंट होगा। जो भी चीनी बिकेगी, उसका पैसा पहले किसान के पास जाएगा, फिर चीनी मिल मालिक के पास। यदि किसी ने इसके बाद भी बदमाशी की तो चीनी मिल की नीलामी करके पहले किसानों को पैसा देंगे।

आज से यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा और बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

लखनऊ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। बीते दिन दिल्ली में सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, आज से यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा और बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के अयोध्या जिले में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे, जबकि एक मई को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, आंधी का भी अलर्ट है। आजमगढ़ में 27 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है, जबकि 29 और 30 अप्रैल को भी बारिश होगी। बांदा की बात करें तो एक और दो मई को बारिश होगी। इसके अलावा, 26 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ से सटे बाराबंकी में 27 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 30 अप्रैल को बारिश व आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं, एक मई और दो मई को भी हल्की बारिश हो सकती है। बरेली में 29 अप्रैल को बारिश हो सकती है। 30 से दो मई के बीच भी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 30 अप्रैल से दो मई के बीच बारिश होने वाली है। लखनऊ की बात करें तो 28 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी और फिर एक व दो मई को बारिश, आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में भी 27 अप्रैल तक भारी से बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, पूर्वी, मध्य में 26 से 29 अप्रैल तक बारिश, आंधी तूफान व ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में 30 अप्रैल तक कुछ राज्यों में हीटवेव चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक बारिश, आंधी तूफान का दौर जारी रहने वाला है। इसके अलावा, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। असम, मेघालय में 26 से 28 अप्रैल तक भारी बारिश होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 26, 27 और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 और 28 अप्रैल को भारी बरसात का अलर्ट है। वहीं, पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। अन्य राज्यों की बात करें तो विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 27 और 28 अप्रैल, बिहार में 26-28 अप्रैल, ओडिशा में 27-29 अप्रैल, झारखंड में 28-29 अप्रैल तक बारिश, आंधी का अलर्ट है। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश होगी। उत्तरी कर्नाटक में 26, 27 अप्रैल और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 26 अप्रैल को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

48 घंटे में देश छोड़ने के फरमान का असर आजमगढ़ में भी देखने को मिला, शॉर्ट टर्म वीजा पर कोई पाक नागरिक नहीं: SSP

आजमगढ़ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने के फरमान का असर आजमगढ़ में भी देखने को मिला है, पूरे जनपद में हाई अलर्ट है। आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की अभिसूचना इकाई से जांच के बाद आज बताया कि आजमगढ़ में भी 4 पाकिस्तानी नागरिक मिले हैं, लेकिन वह लॉन्ग टर्म वीजा पर यहां रह रहे हैं आजमगढ़ में शॉर्ट टर्म वीजा पर कोई पाक नागरिक नहीं: SSP मिली जानाकरी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि आजमगढ़ में अभी तक शार्ट टर्म वीजा पर कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है, जो लोग यहां रह रहे हैं वह सरकार की गाइडलाइन के दायरे में नहीं है। बाकी अन्य गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नोरी वीजा पर रह रहीं पाक महिलाएं, एक BDS डॉक्टर ने मांगी नागरिकता मीणा के अनुसार जो 4 नागरिक यहां रह रहे हैं उन्हें नो ऑब्लीगेशन टू रिटर्न टू इंडिया(नोरी) वीजा की सुविधा भी प्राप्त है। यह सभी महिलाएं हैं, जो शादी के बाद यहां आईं है । जो महिलाएं यहां निवास कर रही हैं उनमें शहर के एक मुहल्ले में एक परिवार की बेटी की शादी पाकिस्तान में हुई थी। इसी महिला ने अपने जेठ की बेटी की शादी अपने भाई से 14 वर्ष पहले कराई थी। शादी के बाद वह भारत आई, यह महिला पेशे से दांत की डाक्टर(बीडीएस) है और इनकी 3 बेटी हैं। यह महिला शादी के बाद से लॉन्ग टर्म वीजा पर आजमगढ़ में रह रही है । परिवार ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है। 70 साल की पाक बहनों की भी जनपद में शादी, जांच में सबकुछ क्लियर मीणा के अनुसार इसी तरह 3 अन्य पाकिस्तान की महिलाओं की शादी भी जनपद में हुई है जिसमें 2 सगी बहनें हैं और एक ही परिवार में उनकी शादी हुई है। दोनों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद फिलहाल अभी तक कोई ऐसा पाकिस्तानी नागरिक नहीं है जो सरकार की गाइडलाइन के दायरे में है।

सीएम योगी से मिलने नहीं जाते और न ही उन्हें जरूरत है और न ही सीएम को उनसे मिलने की कोई जरूरत है: बृजभूषण

गोंडा उत्तर प्रदेश के गोंडा से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ”वह सीएम योगी से मिलने नहीं जाते और न ही उन्हें जरूरत है और न ही सीएम को उनसे मिलने की कोई जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीएम से उनकी कोई नाराजगी नहीं है और न ही कोई बैर है। हमने कोई ऐसी शपथ भी नहीं ली कि हम कभी मिलेंगे नहीं। बृजभूषण सिंह ने ये भी कहा… बृजभूषण सिंह ने कहा कि सीएम योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री है। मेरे बेटे करण भूषण सिंह ( भाजपा सांसद) और प्रतीक भूषण सिंह ( भाजपा विधायक) उनसे मिलते रहते हैं। लेकिन मैं नहीं जाता हूं। क्योंकि हमें जरूरत नहीं है। ‘विधायक अधिकारियों के पैर छू रहे…’ बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि, आज काम के लिए सिफारश जरूरी है। आज हालात ऐसे है कि विधायकों को अपना काम निकलवाने के लिए अफसरों के पैर छूने पड़ते हैं। जो काम अफसरों को स्वप्रेरणा से करना चाहिए, उसके लिए भी सिफारिश लगती है। कहीं न कहीं सत्ता का प्रभाव सीमित हो गया। राहुल गांधी के बारे में ये बोले बृजभूषण विपक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि ”इस देश में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है। विपक्ष का काम है सरकार को चेताना, सतर्क करना और समय पर ठोक देना। राहुल गांधी को अभी सीखने की जरूरत है। राहुल का नाम यानी खानदान भले ही नेहरू और इंदिरा गांधी से जुड़ा हो, लेकिन उनका खुद का कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता। वह देश के लिए क्या करना चाहते हैं, यह समझ नहीं आता। राहुल अभी सीखें, गंभीरता लाएं। उन्हें चाहिए कि वो हमसे नहीं तो कम से कम अपने परिवार और पार्टी नेताओं से सीखें।

मायावती ने दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जातिवादी और सांप्रदायिक द्वेष की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। बसपा प्रमुख ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दलितों पर जुल्म-ज्यादती, उनकी बारातों पर भी हो रहे हमले तथा उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा के अनादर की घटनाएं अति-चिन्तनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम भी उठाए। ‘सरकार जातिवादी और सांप्रदायिक द्वेष की घटनाओं पर सख्ती से लगाए रोक’ मिली जानकारी के मुताबिक, मायावती ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की सीमाओं पर तथा आतंकी घटनाओं आदि को लेकर आंतरिक सुरक्षा को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, राज्य सरकार को असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर समाज में जातिवादी व सांप्रदायिक द्वेष, उत्तेजना, तनाव व हिंसा फैलाने से सख्ती से रोकना चाहिए।  

देवबंद में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, इस हादसे में चार मजदूरों की सूचना, शवों के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर तक जा गिरे

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में चार मजदूरों के मरने की जानकारी है। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब 2 किलोमीटर तक सुनी गई और कंपन से ग्रामीणों को भूकंप के झटके सा एहसास हुआ। दूर-दूर तक मानव अंग फैले हुए है। शवों के चीथड़े 100 से 150 मीटर दूर तक जा गिरे जानकारी के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 4 बजे देवबंद थाना क्षेत्र के जडौदा जटट गांव में लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले कुछ मजदूर आग में झुलस गए जिनमें 4 की मौत हो जाने की सूचना है। डीएम ने बताया कि सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस थाने की फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुच गईं तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया। फैक्टरी मालिकों को हिरासत में लिया, जांच शुरू बंसल ने बताया कि पटाखा फैक्टरी का संचालन करने वाले 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पटाखा फैक्टरी के पास लाइसेंस था। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में किस तरह का पटाखा बनाया जा रहा था इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं, फैक्टरी में कार्यरत कुछ मजदूरों और ग्रामीणों द्वारा राजमार्ग को जाम कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मजदूरों और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी, तीन युवकों की मौत

सहारनपुर देवबंद में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्टरी के अंदर कई लोग मौजूद थे, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। डीएम मनीष बंसल ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें  राहुल उर्फ काका (24) पुत्र रामकुमार निवासी फतेहपुर गांव, विशाल(25) पुत्र संदीप कुमार निवासी गुनारसा गांव और विकास(19) पुत्र राजबल निवासी जड़ौदा जट शामिल है। उधर, ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे में तीन हिंदू युवकों की मौत हुई है, जबकि वहां पर मुस्लिम युवक भी काम करते थे। उन्हें कुछ क्यों नहीं हुआ। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पर जुटे हुए हैं। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। विस्फोट की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है। वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। धमाके के बाद भीषण आग की लपटे फैक्टरी से उठने लगीं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवको की मौत की सूचना परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं। फैक्टरी को पटाखे बनाने के लिए लाइसेंस दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि किस तरह के पटाखे बनाए जा रहे थे। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।  – मनीष बंसल, डीएम  

पटाखों की चिंगारी बनी काल, सहारनपुर में फैक्ट्री धमाके ने मचाया मौत का तांडव

सहारनपुर  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में कई मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांव भी दहल उठे और आसमान में ऊंचाई तक धुआं फैल गया। सहारनपुर के देवबंद-मुजफ्फरनगर मार्ग के पास ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में स्थित एक पुरानी पटाखा फैक्ट्री में यह हादसा हुआ। सुबह लगभग छह बजे हुए धमाके के बाद गांव वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर बेहद भयावह था। चारों ओर फैली लाशों के टुकड़े और फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने सभी को स्तब्ध कर दिया। हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने साजिश के तहत धमाका कराए जाने का आरोप लगाया और मुख्य राज्यमार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि फैक्ट्री में कुछ बाहरी लोग भी काम करते थे, जो सुरक्षित हैं, जबकि स्थानीय मजदूरों की जान चली गई। ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने उनका भी घेराव कर लिया। आरोपियों को तुरंत सजा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि अगर प्रशासन आरोपियों को गोली नहीं मारेगा तो वे खुद कानून अपने हाथ में ले लेंगे। डीएम ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सुबह की घटना है। कारणों की जांच चल रही है। लोगों को समझाया जा रहा है। तीन लोगों की घटना में मौत हुई है। तीन लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इस मामले में अन्य की पहचान और विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। डीएम और एसएसपी मौके पर रहकर लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन घटना को लेकर अलर्ट पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद से पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जांच तेज कर दी गई है। वहीं, इस घटना को लेकर जानकारी सामने आई है। लोगों का कहना है कि करीब दो किलोमीटर तक इस विस्फोट की आवाज सुनी गई। हादसे के वक्त अंदर 9 मजदूरों काम करने की जानकारी सामने आ रही है। विस्फोट इतना भीषण था कि कुछ के शव पहचानना मुश्किल हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। विस्फोट की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर एसपी देहात सागर जैन और थाना देवबंद प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वहीं, डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासनिक अधिकारी राहत बचाव के साथ साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की भी बात कही जा रही है।  

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में सात सफाई कर्मचारियों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

नूंह नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सफाई करने वाले 11 कर्मचारियों में 10 महिलाएं और एक पुरुष था। जिनमें से छह महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और पांच लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक और सफाईकर्मी ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई है। चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पांच कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक और कर्मचारी की मौत हो गई। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है। इससे पहले भी इस एक्सप्रेसवे पर कई बार घने कोहरे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया। घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

जालौन के यश प्रताप सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.83 अंकों के साथ यूपी में किया टॉप

लखनऊ यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों ने यह साबित कर दिया कि लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी मंजिल दूर नहीं है। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद इन्होंने न सिर्फ परीक्षा में सफलता हासिल की, बल्कि अपने भविष्य के भी बड़े सपने संजोए हैं। कोई डॉक्टर बनना चाहता है, कोई इंजीनियर, तो कोई शिक्षक या प्रशासनिक अधिकारी। आईएएस बन देशसेवा का लक्ष्य हाईस्कूल की परीक्षा में 97.83 अंकों के साथ यूपी में टॉप करने वाले जालौन के यश प्रताप सिंह ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्हें उम्मीद थी कि उनका प्रदेश के टॉपर लिस्ट में स्थान जरूर आएगा। यश ने बताया कि वह भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा चाचा व गुरुजनों को दिया है। उनके पिता ने बताया कि पढ़ाई के प्रति उसकी ललक तब जगी जब वह आठवीं का छात्र था। उसके दोस्त देव ने यूपी बोर्ड में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया तो उसे देखकर वह भी पढ़ाई में जुट गया। उसका परिणाम आज सामने है। सोशल मीडिया से बनाई दूरी इटावा की अंशी श्रीवास्तव ने 97.67 अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंशी के पिता राहुल श्रीवास्तव कच्ची बर्फ बेचते हैं। आर्थिक स्थितियां ठीक न होने के बावजूद वह अपनी बेटी को निजी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। अंशी ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी रखी और शादी समारोह में भी शामिल होने से बचती रहीं। तब जाकर सफलता मिल सकी। उन्होंने बताया कि स्कूल से इतर लगभग 10 घंटे घर में पढ़ती थीं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। भरपेट खाना नहीं खाता था 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले बाराबंकी के अभिषेक यादव कहते हैं कि समय प्रबंधन और पढ़ाई में अनुशासन के बल पर सफलता हासिल की। अभिषेक के पिता संतोष कुमार बताते हैं कि अभिषेक जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का उपयोग करता था। मां मिथिलेश बताती हैं कि वह कभी भर पेट नहीं खाता था। कहता था कि अगर पेट भर लिया तो नींद आ जाएगी। अभिषेक ने बताया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बीटेक कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। 8-10 घंटे रोज पढ़ाई की जालौन की सिमरन गुप्ता ने 97.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अब वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर पिता व माता का सपना पूरा करना चाहती हैं। सिमरन गुप्ता के पिता व मां रागिनी गुप्ता किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी एक बड़ी बहन है, जबकि छोटा भाई कक्षा पांच में पढ़ता है। सिमरन ने बताया कि वह स्कूल से आने के बाद और कोई काम नहीं करती थीं। मां भी उनसे कोई काम करने के लिए नहीं कहती थीं। इसलिए वह आठ से दस घंटे तक स्कूल से आने के बाद पढाई कर लेतीं थीं। उन्होंने बताया कि वह मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए ही करती हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी जहां तक पढ़ाई करना चाहती है, वह उसे पढ़ाएंगे। सिमरन गुप्ता ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन व माता पिता को दिया है। इंजीनियर बनना है लक्ष्य अर्पित वर्मा सीतापुर के महमूदाबाद निवासी बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र अर्पित वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। अर्पित ने बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहते हैं। पिता नरेंद्र वर्मा खेती करते हैं। अर्पित रोज दस किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल अध्ययन कर सफलता हैं। अर्पित वर्मा ने पढ़ने जाते हैं। नियमित तीन घंटे हासिल की है। वह आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। मोबाइल से नहीं रखा लगाव 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली मुरादाबाद की रितु गर्ग ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन औसतन पांच घंटे घर पर पढ़ाई की। बोर्ड परीक्षा के हिसाब से लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षा की तैयारी की। वह आईएएस बनना चाहती हैं। उन्हें क्रिकेट में भी रुचि है। रितु ने बताया कि उन्हें मोबाइल से ज्यादा लगाव नहीं है। वह जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का उपयोग करती हैं। उनके पिता सचिन गर्ग इंटर पास निजी कार चालक और माता किरन गर्ग हाईस्कूल पास गृहणी हैं। रितु की बड़ी बहन कामना और उमा बीएससी फाइनल और छोटी बहन मणिकर्णिका कक्षा नौ की छात्रा है।   डॉक्टर बनने का है सपना 97.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली इटावा की चौधरी अंशी कश्यप ने बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने सुबह चार बजे से उठकर पढ़ने को सबसे मुफीद समय माना। अंशी ने बताया कि इस समय सबसे अच्छी पढ़ाई होती है। बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। परीक्षा में सफलता के लिए रणनीति बनाकर की पढ़ाई 97.33 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में चौथे नंबर पर आई सीतापुर की आंचल वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए रणनीति बनाकर चार से पांच घंटे नियमित पढ़ाई की। नियमित स्कूल गई और गुरुजनों ने जो टिप्स दिए, उसका अनुसरण किया। आंचल की मां विनीता वर्मा कक्षा आठ तक पढ़ी हैं। पिता मनोज कुमार वर्मा किसान हैं। माता-पिता दोनों ने पढ़ने के लिए प्रेरित किया। रोज चार किमी का सफर साइकिल से तय कर स्कूल जाती थी। जब बोर्ड के पेपर नजदीक आएं तो अनसॉल्वड लगाना काफी फायदेमंद रहा।   बिना ट्यूशन पाई सफलता हरदोई की आकृति पटेल ने प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। 97.33 फीसदी अंक हासिल कर आकृति ने आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का सपना संजोया है। उसने सोशल मीडिया का उपयोग कभी नहीं किया। कोई कोचिंग और ट्यूशन भी नहीं किया। आकृति बताती हैं कि स्कूल में होने वाली पढ़ाई का ही घर में पांच घंटे अभ्यास करती थीं।   लगातार पढ़ाई ने दिलाया प्रदेश की मेरिट में स्थान प्रदेश की मेरिट में 97.16 फीसदी अंक के साथ पांचवां स्थान पाने वाली हरदोई की श्रेया राज कहती हैं कि खुद पर भरोसा रखने और लगातार पढ़ाई करने से सफलता मिली है। वह बताती हैं कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कभी कोचिंग … Read more

गोरखपुर में घर के सामने सोए सात लोगों पर चढ़ा दी कार, मां-बेटी की मौत

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में तेज रफ्तार कार ने घर के सामने बैठी महिला और किशोरियों को कुचल दिया. हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई. वहीं, लोग 5 गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना देर रात करीब 11:30 बजे की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया है. डॉक्टरों ने जन्नतुन निशा (44) और झीना (16) को मृत घोषित किया. वहीं, मरियम खान (18), राबिया खातून (23), निहाल (5), जुबैर (17) और सुबराती (16) गम्भीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद कार सवार चार युवकों में एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं, 3 कार सवार मौके से फरार हो गए. यह घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट ब्लॉक के भगवानपुर की है. बांदा सड़क हादसे में हुई थी 2 की मौत इसी हफ्ते 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बांदा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था. यहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों बाइक सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में रोडवेज बस ने कुचल दिया.  

संभल में पाकिस्तान के विरोध में लगाए नारे, काली पट्टी बांध कर जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजी

संभल यूपी के संभल और चंदौसी जिले की कई मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने नमाजी काली पट्टी बांधकर पहुंचे और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाजियों ने पोस्टर लेकर पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कश्मीर के पहलगाम शहर के बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसमें से अधिकतर पर्यटक थे। संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाज पढ़ कर निकले साकिर हुसैन ने कहा, जिन निहत्थे लोगों के साथ यह जुल्म हुआ और हमारी बहनों का सुहाग उजाड़ दिया गया, बेहद ही दुखद घटना है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का यह सही समय है। मेरी सरकार से गुजारिश है कि इन आतंकवादियों को ऐसा सबक मिले कि नस्ले भी याद रखें। वहीं सईद अख्तर इसराइली ने कहा, भारत को पाकिस्तान से सारे समझौते रद्द करने चाहिए और जहां-जहां आतंकवादियों के शिविर हैं उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।” अख्तर ने कहा, “हमले में मारे गये निहत्थे लोगों के लिए मस्जिद में हम लोगों ने दुआ की। यह पूरी इंसानियत का कत्ल है और इस दुख की घड़ी में हम उन परिवारजनों के साथ हैं।” वहीं चंदौसी की तकिए वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद शाह आलम मंसूरी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकवाद करके निर्दोष लोगों की जान ले रहा है लेकिन अबकी बार आर पार से कम बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “आज हमने काली पट्टी बांध कर आतंकवाद का विरोध किया है। आज देश का हर मुसलमान आतंकवाद के खिलाफ देश के साथ खड़ा है।

एक हफ्ते में दो बार ट्रेन पलटने की साजिस, रेलवे ट्रैक पर लोहे का मजबूत दरवाजा रखने वाले तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

लखनऊ लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर लोहे का मजबूत दरवाजा रखने वाले तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। एक हफ्ते में दूसरे बार रेलवे ट्रैक पर इस तरह से किसी चीज के पाए जाने के बाद इसे ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश बताया गया था। हालांकि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों से पूछताछ में पुलिस ने दावा किया कि ट्रेन पलटाने की कोशिश जैसा कोई इरादा इन लोगों का नजर नहीं आया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि निर्माणाधीन मकान से दरवाजा उखाड़कर बेचने के इरादे से लेकर जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते वक्त के ट्रेन के हार्न की आवाज सुनकर दरवाजा ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए। ट्रेन से दरवाजा टकराया और उसकी तेज आवाज सुनने के बाद तीनोंं वापस भी नहीं आए। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्र के मुताबिक बुधवार को लखनऊ-सुलतानपुर रूट पर रहीमाबाद के कैथुलिया गांव के बाद बक्कास से उतरेठिया स्टेशन के बीच ट्रैक पर दरवाजा रखा मिला था। मुकदमा दर्ज करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसकी मदद से चौधरीखेड़ा निवासी चेतराम रावत, गुलाब चंद्र और लवकुश रावत को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए वह निर्माणाधीन मकान से लोहे का दरवाजा उखाड़ कर लाए थे। इसे काटने की नियत से ले जा रहे थे। ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी ने हार्न दिया। इसके बाद आरोपित दरवाजा ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए थे। बुधवार तड़के करीब 3:42 बजे बक्कास-उतरेटिया स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी पटरी पर रखे लोहे के दरवाजे को रौंदते हुए पार हो गई। इंजन से गेट टकराने के बाद तेज आवाज से लोको पायलट को घटना की जानकारी हुई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी तो रेलवे अधिकारी हरकत में आए। रात में ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर मौके पर पहुंचे। पेंड्राल क्लिप ठीक कराई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित, 10वीं में यश प्रताप सिंह ने और 12वीं में महक जायसवाल ने किया टॉप

लखनऊ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर ( UP Board 10th Result , UP Board 12th Result ) चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के विद्यार्थी हैं। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है। मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट्स या डिजिलॉकर का उपयोग करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें: 1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड करें यूपी बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरण फॉलो करें: चरण 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं। चरण 2: होमपेज पर “परीक्षा फल” (Exam Result) या “UP Board Result 2025” सेक्शन पर क्लिक करें। चरण 3: अपनी कक्षा चुनें, यानी “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025″। चरण 4: आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे: कैप्चा कोड (यदि दिखाई दे) चरण 5: “रिजल्ट देखें” या “Get Result” बटन पर क्लिक करें। चरण 6: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, और पास/फेल स्थिति जैसी जानकारी होगी। चरण 7: “Download” या “Print” विकल्प का उपयोग करके मार्कशीट को PDF के रूप में डाउनलोड करें या प्रिंटआउट लें। नोट: यह ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होती है। मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त किए जा सकते हैं। 2. डिजिलॉकर के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड करें इस साल पहली बार यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है, जो सुरक्षित और सुविधाजनक है। डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: चरण 1: डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें। चरण 2: यदि आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, तो अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें। चरण 3: लॉगिन करने के बाद, “Education” या “UP Board” सेक्शन पर जाएं। चरण 4: “Class X Marksheet 2025” या “Class XII Marksheet 2025” लिंक पर क्लिक करें। चरण 5: अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। चरण 6: मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। लाभ: डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होती है और इसमें बारकोड होता है, जो इसे आधिकारिक और सुरक्षित बनाता है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों या नौकरी आवेदनों के लिए मान्य है। 3. अन्य वैकल्पिक वेबसाइट्स यदि आधिकारिक वेबसाइट्स पर ट्रैफिक के कारण परेशानी हो, तो आप निम्नलिखित वैकल्पिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं: वेबसाइट्स पर भी रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। 4. SMS के माध्यम से परिणाम चेक करें (मार्कशीट डाउनलोड नहीं) यदि इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं, हालांकि यह मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प नहीं है। प्रक्रिया इस प्रकार है: 10वीं के लिए: अपने फोन से UP10रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। 12वीं के लिए: UP12रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेजें। जवाब में आपको परिणाम की जानकारी प्राप्त होगी।

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले का तीखा विरोध अब सड़कों पर दिखने लगा, फूंका पाक पीएम का पुतला

हरदोई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसका तीखा विरोध अब सड़कों पर दिखने लगा है। हरदोई शहर में इस हमले के खिलाफ भारी जनाक्रोश देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और युवाओं ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। अस्पताल तिराहा और सिनेमा चौराहे पर आक्रोशित भीड़ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद हाय-हाय” और “भारत माता की जय” जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह राष्ट्रवादी रंग में रंग गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अनूप सिंह, कीर्ति सिंह, सुशील अवस्थी उर्फ छोटे महाराज और विवेक सिंह ने किया। इन युवाओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम में श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रतीकों के आधार पर निशाना बनाने को अमानवीय और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सबसे घृणित चेहरा करार दिया। उनका कहना था कि यह हमला सीधे तौर पर भारत की धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक विरासत पर हमला है। प्रदर्शन के दौरान शहर कोतवाल संजय त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की भावनाओं का सम्मान करता है और किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet