LATEST NEWS

स्‍पा सेंटर पर छापा कर 3 लड़कियां-एक लड़का और मैनेजर गिरफ्तार, चल रहा था देह का धंधा

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में एक स्‍पा सेंटर की आड़ में देह का अवैध धंध चलाया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दबिश देकर स्‍पा सेंटर की छानबीन की। इस दौरान मौके से तीन लड़कियों, एक लड़के और स्‍पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को स्‍पा सेंटर पर छापामारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस सभी संबंध‍ित लोगों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है। मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां एक स्‍पा सेंटर की आड़ में देह का अवैध धंधा चल रहा है। अवैध देह व्‍यापार की इस सूचना पर पुलिस ने स्‍पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां तीन लड़कियां, एक लड़का और कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस ने इन सभी के साथ स्‍पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मैनेजर एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की शाम को की। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपा रोड पर एक मॉल के पास स्थित स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। स्पा सैंटर में बनाए गए कमरों से पुलिस को आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन युवतियों, एक युवक व स्पा सेंटर के मैनेजर केशव झाब को हिरासत में ले लिया है। सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी का कहना कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। पकड़े गए युवक व युवतियों तथा स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लेकर थाने पर भिजवा दिया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। स्पा सेंटर को सील करा दिया गया है।

चंदाैली में फुटबॉल खेलने जा रहे दो खिलाड़ियों की ट्रेन से कटकर माैत

चंदाैली चंदाैली के अलीनगर थाना के तारापुर स्थित बंद रेलवे फाटक पार करते समय बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फुटबॉल खिलाड़ी थे और खेलने निकले थे। दोनों ने कान में इयरफोन लगा रखा था, जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके। गेटमैन भी चिल्लाता रह गया। ट्रेन में फंसकर बाइक 500 मीटर तक घिसटती गई। घटना से ट्रेन भी आधे घंटे तक रुकी रही। जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना के अरारी गांव निवासी सुदर्शन पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान (22)  दयालपुर अपने ननिहाल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था। इसके साथ ही वह फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी था। वहीं, जीवनपुर गांव निवासी मुन्नीलाल का पुत्र आकाश यादव (22) भी फोर्स की तैयारी के साथ फुटबॉल खेलता था। दोनों दोस्त रोजाना की तरह रविवार की सुबह 6 बजे घर से तारापुर स्थित खेल मैदान में जाने के लिए बाइक से निकले। सुबह करीब साढ़े 6 बजे तारापुर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। इस दौरान फाटक बंद मिला तो बगल से मोटरसाइकिल को निकाल रेलवे लाइन पार करने लगे। इस बीच, दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई। कान में इयरफोन लगा होने के कारण दोनों को गाड़ी की आवाज नहीं सुनाई दी। गेटमैन भी तेज तेज से चिल्ला रहा था। लेकिन सुनाई नहीं पड़ने पर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीडीडीयू नगर की तरफ जा रही मेमो गाड़ी के इंजन में फंसकर दोनों लगभग 500 मीटर दूर घिसटते गए। इसके कारण गाड़ी वहीं रुक गई। जानकारी होने पर पहुंचे रेल कर्मचारियों व अधिकारियों ने मोटरसाइकिल इंजन से निकाल गाड़ी को आगे रवाना किया। लगभग आधे घंटे तक गाड़ी रुकी रही। खेल मैदान में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों ने दोनों युवकों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवा खिलाड़ियों के ऊपर परिवार का गर्व था। लेकिन इयरफोन ने दोनों परिवार के चिराग को बुझा दिया। प्रमोद की मई महीने में शादी होने वाली थी। आकाश के बहन की भी एक महीने बाद शादी होने वाली थी। लेकिन यह खुशी गम में बदल गई।  

छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध पड़ा भारी, आरोपियों ने महिला को मारी गोली

लखनऊ राजधानी लखनऊ में छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध करना दंपती को भारी पड़ गया। छात्रों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।  घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर की है। यहां के निवासी श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि वह मेक्लियोड फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह और पत्नी सारिका श्रीवास्ताव (43) छत पर टहल रहे थे। इसी समय उनके घर के सामने हॉस्टल और बाहर के लड़कों में लड़ाई हो रही थी। इस पर श्यामजी ने लड़कों को लड़ाई करने से मना किया। उन्होंने झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से कहा कि अभी पुलिस को फोन करके बुलाते हैं। इस पर लड़कों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के सीने को भेद गई। वह आनन फानन घायल पत्नी को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

सरकारी नौकरी करने वाली 8 युवतियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठ जालसाज हुआ फरार

सोनभद्र  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एक जालसाज का मामला प्रकाश में आया है। सरकारी नौकरी करने वाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। यह जालसाज शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का उपयोग करके युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। शुक्रवार दोपहर बाद इस जालसाज की शिकायत लेकर दो महिला शिक्षिका सहित एक अन्य महिला सदर कोतवाली पहुंची। सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया है। संतकबीर नगर निवासी एक शिक्षिका की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले मे शिक्षिका सरिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजन गहलोत ने उसके साथ शादी की और फिर उसके नाम पर लाखो रुपये का लोन निकलवा लिया। सरकारी नौकरी वाली 8 महिलाओं से शादी शिक्षिका ने बताया कि वह अम्बेडकर नगर में अध्यापक पद पर कार्यरत है। वह अपनी मां के साथ रहकर नौकरी कर रही थी। यह जालसाज शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का उपयोग करके हमारे संपर्क में आया था। काफी पता करने पर जानकारी हुई कि युवक ने 7-8 सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं से शादी करके उनसे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए हैं। इस मामले में थाने में आई दो अन्य महिलाओं ने भी राजन गहलोत पर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि वर्तमान में राजन गहलोत मुसहीं कम्पोजिट विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के साथ रह रहा है। महिला शिक्षिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि संतकबीर नगर निवासी एक महिला की तहरीर पर सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खौफनाक वारदात: भाजपा नेता ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी

सहारनपुर मेरठ के साैरभ हत्याकांड के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि सहारनपुर में भाजपा नेता ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जनपद के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में शनिवार को एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। इस भयावह घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि हमले में पत्नी नेहा (32), बेटे शिवांश (4) और देवांश (7) श्रद्धा (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि अस्पताल में उपचार के दाैरान बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने दम तोड़ दिया। दरवाजा खोला, पुलिस को काॅल किया और कहा मैंने सबको गोली मार दी! वारदात के समय गोलियों की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग और योगेश के चाचा मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद योगेश ने दरवाजा खोला और पुलिस को फोन करते हुए बोला- मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है। हैरानी की बात यह रही कि उसने भागने की कोई कोशिश नहीं की। पत्नी पर शक बना हत्या की वजह, पुलिस कर रही जांच पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि योगेश को अपनी पत्नी नेहा पर किसी से अवैध संबंध का शक था। इसी शक ने इस भयावह कांड को अंजाम दिया या कोई और वजह थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है और पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। इलाके में सनसनी, हर कोई हैरान इस निर्मम हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग अविश्वास में हैं कि आखिर एक पिता इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है। पुलिस ने योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। गोलीकांड के बाद खुद पुलिस को किया फोन पत्नी और बच्चों को गोली मारने के बाद आरोपी योगेश रोहिला ने न तो भागने की कोशिश की और न ही किसी को गुमराह करने का प्रयास किया। बल्कि उसने खुद ही एसएसपी, सीओ और कोतवाल को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पिता की पहली बरसी पर फातिहा पढ़ने आ सकते हैं अब्बास अंसारी

गाजीपुर मऊ विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कासगंज जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की खबर सुनते हुए शुभचिंतकों में खुशी दौड़ गई। अब हर जुबां पर यही चर्चा है कि वह अपने मरहूम मुख्तार अंसारी की पहली बरसी पर 28 मार्च को कालीबाग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने जरूर आएंगे। हालांकि परिवार के लोग इस बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं। दो साल आठ महीने बाद जेल से हुए रिहा मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक और मरहूम गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को दो साल आठ महीने बाद शुक्रवार को कासगंज जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि इसके पहले पेरोल पर वह जेल से दो बार बाहर आ चुके हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 7 मार्च 2025 को उन्हें गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद चित्रकूट कोर्ट ने 2-2 लाख रुपये के जमानतदारों की जमानत पर उनकी रिहाई का आदेश जारी किया। अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। ईद पर भी घर रह सकते हैं विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल से फरवरी 2023 में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए कासगंज जेल भेज दिया गया। इस दौरान अब्बास पर कई अन्य मामले भी दर्ज हुए थे। इधर, उनके अंतरिम जमानत की खबर मिलने पर मुहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक घर में खुशी का माहौल है। समर्थकों और परिजनों को उम्मीद है कि अब्बास अंसारी अपने पिता, मरहूम मुख्तार अंसारी की पहली बरसी पर 28 मार्च को कालीबाग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने जरूर आएंगे। इसके साथ ही, 30-31 मार्च को पड़ने वाली ईद भी वह यहीं मना सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत की शर्तों के तहत उन्हें लखनऊ स्थित विधायक निवास पर रहने का आदेश दिया है। मऊ या गाजीपुर जाने के लिए उन्हें अदालत से अनुमति लेनी होगी और स्थानीय पुलिस को भी सूचित करना होगा। अब यह देखना होगा कि क्या अब्बास अंसारी अपने पिता की कब्र पर दुआ के लिए पहुंच पाते हैं या नहीं और इस बार उनकी ईद कहां मनती है।  

शरारती तत्वों ने प्राचीन चामुंडा मंदिर में की तोड़फोड़, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस, कर रही जांच

अमरोहा प्राचीन चामुंडा मंदिर की मूर्तियां तोड़ने पर गांव में हिंदू समाज के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने मंदिर पर एकत्र होकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहतीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव बरतौरा की है। गांव में आबादी से सटा हुआ प्राचीन चामुंडा मंदिर है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात को कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में पहुंचकर मंदिर की मूर्तियां तोड़ दी और कुछ मूर्तियां उखाड़ कर ले गए। शनिवार सुबह पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो रोष फैल गया। कुछ ही देर में मंदिर पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना के प्रति नाराजगी  जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटना की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। सीओ दीप  कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

10 फीट खाई में गिरा में शराब से भरा ट्रक

आजमगढ़ आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 188 पॉइंट पर शनिवार की भोर में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हरियाणा से बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थीं, जो संदेह के आधार पर अवैध मानी जा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। ये है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक ट्रक में शराब की बोतलों को छिपाने के लिए चालाकी से मिट्टी से भरी बोरियां रखी गई थीं। ट्रक के आगे और पीछे मिट्टी की बोरियां थीं, जबकि बीच में शराब की बोतलें भरी हुई थीं। ऐसा प्रतीत होता है कि तस्करों ने जांच से बचने के लिए यह तरकीब अपनाई थी। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शराब की बोतलें खाई में बिखर गईं। सूत्रों के मुताबिक, ट्रक हरियाणा से बिहार शराब की तस्करी के लिए जा रहा था। बिहार में शराब बंदी होने के कारण वहां अवैध शराब की मांग और तस्करी के मामले अक्सर सामने आते हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में चालक की स्थिति क्या है और ट्रक में कितनी मात्रा में शराब थी। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक के कागजात और शराब के स्रोत की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी कुछ देर बाद उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह घटना एक बार फिर अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है।  

रेली के मीरगंज इलाके में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, 6 मजदूर दबे; एक की मौत

बरेली  यूपी के बरेली के मीरगंज इलाके में एक ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई है जिसमें 6 मजदूर दब गए। हाईवे के किनारे शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब मीरगंज इलाके में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि 5 मजदूरों को जिंदा निकाल लिया गया है। वहीं एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने राहत और बचाव का काम शुरू कराया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया। एंबुलेंस पर पथराव कर दिया और हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को समझा- बुझाकर शांत कराया। हादसे में मारे गए मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शनिवार की सुबह बरेली के मीरगंज इलाके से इस हादसे की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। पहले खबर फैली कि कई मजदूर ईंट भट्ठे की दीवार के नीचे दब गए हैं। इस सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए मौके पर क्रेन भेजी और राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। मौके पर तत्‍काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ईंट-भट्ठे की दीवार के नीचे दबे मजदूरों को ढूंढकर निकाला गया। पांच मजदूरों को बाहर निकाल लिया। उन्‍हें चिकित्‍सकीय जांच के लिए नजदीकी अस्‍पताल में भेजा गया है। वहीं एक मजदूर अब भी लापता था। उसके लिए काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंत में पता चला कि मजदूर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बरेली के मीरगंज इलाके में हाईवे किनारे स्थित इस ईंट-भट्ठे में मजदूर कच्‍ची ईंटें लगाने का काम कर रहे थे। उस वक्त करीब दर्जन भर मजदूर वहां काम कर रहे थे। इसी दौरान ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई। इसमें छह मजदूर दब गए। घटना के बाद सूचना मिलने पर फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज समेत तीन थानों की पुलिस, अग्निशमन टीम के साथ सीओ, एसडीएम मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नन्हें बाबू, इसरार, बबलू, राजीव और गोपाल को जिंदा बाहर निकल गया। वहीं धनेटा के रहने वाले छोटेलाल नाम का मजदूर अब भी लापता था। बाहर निकाले गए मजूदरों को नजदीकी अस्‍पताल में भेजा गया है। घटना के बाद से ईंट-भट्ठा मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद लापता मजदूर छोटेलाल मलबे के नीचे दबा हुआ मिला। उसे भी बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। गुस्‍साई भीड़ ने एंबुलेंस पर चलाए पत्‍थर घटना के बाद मजदूरों के घरवाले और ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने वहां हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस पर ईंट पत्थर फेंके और हाईवे पर जुट गए। भीड़ ने हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद उनको शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से ईंट भट्ठा संचालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

425 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत 27 लाख रुपये आंकी गई, दो तस्करों को गिरफ्तार

बलिया  यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के पुलिस पिकेट के पास पुलिस और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 425 पेटी (3672 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की। इस शराब की कीमत लगभग 27 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जयप्रकाशनगर (भवन टोला) निवासी अमरजीत सिंह और गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी मंजीत वर्मा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जयप्रभा सेतु के पास घेराबंदी की और पिकअप वाहन में लदी शराब के साथ दोनों तस्करों को धर दबोचा। सूचना मिली थी कि ये तस्कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बिहार ले जा रहे थे। कार्रवाई में बैरिया चौकी इंचार्ज सुशील कुमार यादव, एसआई अजय कुमार, सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव, एसओजी के दिलीप पाठक और उनके सहयोगी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि तस्करी में और कौन-कौन शामिल है और यह शराब किस दुकान से लाई गई थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करी पर नकेल कसने की कोशिश तेज हो गई है।

कोर्ट ने कहा कि वेश्या के साथ पकड़ा जाना देह व्यापार और मानव तस्करी की श्रेणी में नहीं आता

प्रयागराज  इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक आरोपी को राहत देते हुए ट्रायल कोर्ट में शुरू हुई कार्यवाही को रद्द कर दिया। कार्यवाही रद्द करते हुए कोर्ट ने कहा कि वेश्या के साथ रंगरलियां मनाना मानव तस्करी और देह व्यापार नहीं है। गाजियाबाद के रहने वाले विपुल कोहली की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कार्यवाही रद्द कर दी। मामला दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का है। गाजियाबाद जिले में एलोरा थाई स्पा सेंटर में पुलिस ने 20 मई 2024 को छापेमारी की गई थी। इस दौरान पुलिस ने याचिकाकर्ता को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने याचिकाकर्ता के खिलाफ मानव तस्करी और देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया था। एसीजेएम कोर्ट की ओर से मामले का संज्ञान लेते हुए याचिकाकर्ता के खिलाफ समन जारी किया गया था। जिसके खिलाफ याची ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील रखी। वकील ने कोर्ट को बताया कि याची न तो स्पा सेंटर का मालिक है और न ही महिलाओं को देह व्यापार में ढकेलने का आरोपी है। याची ग्राहक है। उसने ली गई सेवाओं के बदले भुगतान किया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट में शुरू हुई आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है।

बिना ब्याज पांच लाख तक लोक के लिए अब तक तीन लाख पंजीकरण हो चुके, 33 हजार ऋण स्वीकृत: योगी आदित्‍यनाथ

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बिना ब्याज पांच लाख तक लोक के लिए अब तक तीन लाख से अधिक युवा उद्यमियों के पंजीकरण हो चुके हैं और 32 हजार से अधिक युवाओं को ऋण स्वीकृत हो चुका है। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत अयोध्या मंडल के सभी जिलों से आए युवाओं के ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऋण व्यवसाय को आगे बढ़ाने में युवाओं का संबल बनने के लिए स्वीकृत किया गया है। उप्र में मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक की लागत का व्यवसाय शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने की सरकार की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्याज-मुक्त ऋण युवा उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन योजना है। उन्होंने कहा कि योजना शुरू होने के दो महीने के भीतर एक लाख युवाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि पोर्टल लांच होने के कुछ ही समय बाद उप्र के युवाओं से इस योजना को समर्थन मिला। तीन लाख से अधिक पंजीकरण अब तक हो गये हैं जिसमें एक लाख 27 हजार से अधिक युवाओं के फार्म स्‍क्रीनिंग के बाद बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इसमें 32 हजार से अधिक युवाओं के लिए बैंक का कर्ज स्वीकृत हो गया है। मंडलवार आयोजित होने वाले इस तरह के समारोह की चर्चा करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं इस सातवें कार्यक्रम में भाग ले रहा हूं। 25, 26, 27 मार्च तक हर जिले में निवेश मेला आयोजित होने जा रहा है, उस मेले में भी युवाओं के लिए ऐसी योजनाओं के शिविर लगेंगे। उन्होंने कहा कि एक हजार से अधिक युवा उद्यमी बैंक ऋण का लाभ लेकर एक नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं। वे भी अपने जनपद, प्रदेश व देश के विकास में सहयोगी बनना चाहते हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान,अयोध्‍या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मंडल के 1,148 युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 47 करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के लाभार्थियों को टूलकिट भी वितरित किए ताकि वे अपने हुनर को निखार सकें। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा पहले अपनी पहचान छुपाता था लेकिन आज वह अपना उद्यम स्थापित कर रहा है। यह वही उत्तर प्रदेश है जहां पहले उद्यम नहीं लगते थे, आज नए-नए उद्यम भी लग रहे हैं और हमारा युवा भी अपना उद्यम लगाने के लिए तैयार हो रहा है। मुख्‍यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था 12.75 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो दोगुने से अधिक की वृद्धि है। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बदलते स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि 2016-17 में पूरे साल में 2.34 से 2.50 लाख श्रद्धालु आते थे, लेकिन 2024 में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। अब प्रतिदिन 2.5 लाख लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विंध्यवासिनी धाम, काशी, गोरखपुर, चित्रकूट और नैमिषारण्य जैसे तीर्थ भी श्रद्धालुओं से भरे रहे। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों ने आस्था को आजीविका से जोड़ा है। हजारों लोगों के लिए नए रोजगार का सृजन भी हुआ। उन्होंने कहा कि आस्था और संस्कृति रोजगार का पर्व भी बन सकती है।

कोर्ट से कई शर्तों पर अब्बास अंसारी को जमानत मिली, ढाई साल बाद जेल से बाहर, ईद से पहले परिवार में छाईं खुशियां

लखनऊ मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी ढाई साल से भी अधिक समय तक जेल में रहने के बाद शुक्रवार को बाहर आ गया। अब्बास को सात मार्च को सुप्रीम कोर्ट से कई शर्तों पर अब्बास अंसारी को जमानत मिली थी। करीब 15 दिनों बाद कोर्ट का परवाना कासगंज जेल पहुंचा और अब्बास को रिहाई मिल सकी है। मुख्तार अंसारी के परिवार के लिए ईद से पहले यह बड़ी खुशी है। रमजान के महीने में जुमे के दिन अब्बास के बाहर आने को भी उसके समर्थक खुदा की मेहरबानी मान रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में रहने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कहा है कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ का दौरा करने से पहले प्राधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही अदालत की बिना अनुमति के उत्तर प्रदेश नहीं छोड़ सकेंगे। अदालतों में पेश होने से एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों को जानकारी भी देंगे। अब्बास अंसारी को पिछले विधानसभा चुनाव के कुछ समय बाद ही 4 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर सबसे बड़ा मामला हेट स्पीच का था। इसके बाद 6 सितंबर 2024 को उनके ऊपर गैंगस्टर लग गया था। अब्बास पहले चित्रकूट जेल में थे। यहां पत्नी निकहत के साथ अवैध रूप से मुलाकात करते पकड़े जाने पर कासगंज जेल भेजा गया था। निकहत को भी गिरफ्तार कर चित्रकूट जेल में रखा गया था। निकहत को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया था। अब्बास ने 2022 का विधानसभा चुनाव ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के चुनाव चिह्न पर जीता था। तब सुभासपा और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। सपा का साथ छोड़कर भाजपा से गठबंधन करने पर जब सवाल उठे तो ओपी राजभर ने अब्बास को सपा का भेजा हुआ प्रत्याशी बताया था। अब अब्बास के बाहर आने से यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वह सुभासपा की बैठकों जाते हैं या उससे दूरी बनाकर रहते हैं। विधानसभा में भी उनकी सीट पर नजर रहेगी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके दिल पर चाकू से तीन वार किए गए थे, सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा

लखनऊ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके दिल पर चाकू से तीन वार किए गए थे। एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सौरभ हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। बाईं तरफ सीने के पास तीन बार धारदार हथियार से वार किया गया है। गर्दन और कलाई पर भी घाव हैं। मौत से पहले मिले घावों के कारण उसकी मृत्यु हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉक हैमरेज के कारण उसकी मृत्यु हुई है। उसकी मौत 12 दिन पहले हुई थी। कपड़े सीमेंट से खराब हो गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि अभी जानकारी और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा। अब तक जो भी सबूत मिले हैं, उनमें दो ही लोग शामिल थे। बाकी का कोई रोल नजर नहीं आ रहा है। सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को दोबारा रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। यह जानने की कोशिश की जाएगी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, उन्हें यह आइडिया कहां से आया और इस मामले में किस-किस से सहायता ली है। आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वह लंदन से जब लौटा तो उसका पासपोर्ट कब तक वैध था। उसके बैकग्राउंड के बारे में पता किया जा रहा है। घर वालों से भी पूछा जा रहा है। उसके कागज मंगवाए गए हैं। उसके मित्रों से भी पूछताछ की जा रही है। मुस्कान की मां के सौतेली होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पता किया जा रहा है। मुस्कान के बचपन से हीरोइन बनने के सपने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि सारे सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं। अपराध में इस्तेमाल सामान जहां से खरीदे थे और जहां आरोपी रुके थे, वहां भी टीम को भेजा गया है। कैब ड्राइवर से भी जानकारी ली जा रही है। जिस डॉक्टर से जानकारी ली, उससे भी पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान रस्तोगी ने अपने पुरुष मित्र साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की रात को हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को एक ड्रम में डालकर सीमेंट घोलकर उसे भर दिया गया था।

धनबाद के तोपचांची की है जहां 23 साल की अनामिका कुमारी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल

धनबाद धनबाद में बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश अब भयावह रूप लेती जा रही है। ताजा मामला धनबाद के तोपचांची की है जहां 23 साल की अनामिका कुमारी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अनामिका को SNMMCH में भर्ती कराया गया है जहां वह फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। परिजनों ने बताया कि सुबह में अनामिका शौच के लिए बाहर गई थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिसके बाद उसकी छाती में तेज दर्द होने लगा। दर्द की वजह से उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अनामिका ने बताया कि बिजली गिरने के बाद उसके बाएं कंधे में तेज झटका महसूस हुआ और शरीर में बिजली जैसी सनसनी दौड़नी शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet