LATEST NEWS

उन्नाव में रंग खेलने पर पथराव तो नमाज पढ़ने पर डंडे, होली पर मचा बवाल

उन्नाव उन्नाव में होली के जश्न के बीच फाग जुलूस के दौरान बवाल हो गया. आरोप है कि कुछ अराजकतत्वों ने मुस्लिम क्षेत्र में अभद्र टिप्पणियां कीं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. जानकारी के अनुसार, यह मामला उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज मुरादाबाद कस्बे के जोगियाना मोहल्ले का है. सूत्रों के अनुसार, होली के बाद फाग जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें हिंदू समुदाय के लोग गाते-बजाते हुए मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहे थे. लौटते समय जुलूस में शामिल कुछ लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने कुछ घरों पर रंग फेंकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके चलते इलाके में तनाव बढ़ गया. घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब माहौल शांत करने की कोशिश की, तो नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस पर पथराव किया गया और कुछ अराजक तत्वों ने हाथापाई तक कर डाली. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया, जिससे उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया. पथराव और झड़प में 3-4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कुछ अराजकतत्वों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले को लेकर सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने कहा कि होली के दौरान शराब के नशे में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे. उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे बार-बार माहौल खराब कर रहे थे, इसलिए हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया है.  

देश में होली, दीपावली, जन्माष्टमी और नवरात्रि तब तक ही मनाई जा सकती हैं, जब तक सनातनियों की संख्या ज्यादा है: देवकीनंदन ठाकुर

मथुरा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर गुरुवार को मथुरा में होली महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने होली गीत गाए और भक्तों के साथ होली खेली। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में होली, दीपावली, जन्माष्टमी और नवरात्रि तब तक ही मनाई जा सकती हैं, जब तक इस देश में सनातनियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पाकिस्तान में बच्ची के साथ हुई घटना का जिक्र किया। कहा, “ऐसा संदेश सुनने को मिला है। 14 वर्ष की बच्ची के साथ दो महीने तक पाकिस्तान में अत्याचार किया गया। अगर ऐसे ही अत्याचार बढ़ते रहे और हम लोगों ने आवाज उठाई तो मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में हम लोग होली मना पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी से अपील करूंगा कि होली को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं और इसलिए मैं सनातन बोर्ड बनाने की भी मांग करता हूं। हमारी यही कोशिश होगी कि अगली होली श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई जाए।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ‘होली मुबारक’ नहीं बल्कि होली की शुभकामनाएं दें, क्योंकि मुबारक तो कुछ और होता होगा। हमारे यहां तो शुभकामनाएं दी जाती हैं। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने होली के पर्व पर लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार नशे और गुंडागर्दी मनाने का नहीं है, इसलिए सभी लोगों को कसम खानी चाहिए कि किसी भी पर्व पर नशा नहीं करना चाहिए और जुआ भी नहीं खेलना चाहिए। बता दें कि वृंदावन स्थित श्री प्रियाकान्त जू मंदिर में गुरुवार को देवकीनंदन महाराज ने हाइड्रोलिक पिचकारी का उपयोग करके भक्तों पर रंगों की वर्षा की। हाइड्रोलिक होली इस मंदिर में होली उत्सव की एक विशेषता है। विगत आठ दिनों से श्री प्रियाकांत जू मंदिर में होली खेली जा रही है। मंदिर में होली उत्सव की शुरुआत विश्व शांति प्रार्थना और श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के साथ हुई। कार्यक्रम के पहले दिन प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं ने भाग लिया, जिसमें हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज और सत्यमित्रानंद महाराज शामिल थे, जिन्होंने व्यासपीठ पूजन किया और भक्तों को संबोधित किया था।

यूपी में होली के मौके पर अलर्ट, नमाज का भी बदला समय, संभल से लेकर शाहजहांपुर तक मस्जिदो को तिरपाल से ढकी गईं

नई द‍िल्ली यूपी में होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रयास क‍िए गए हैं। संभल से लेकर शाहजहांपुर तक और अलीगढ़ से लेकर बरेली तक, मस्‍ज‍िदों को तिरपाल से ढकवा द‍िया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके। वहीं, होली के द‍िन जुमे की नमाज का भी समय बदला गया है। होली का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। रंगों के त्‍योहार को शांति और सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयार‍ियां कर ली हैं। संभल में पुल‍िस ने होली के मौके पर निकाले जाने वाले चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित समुदाय व‍िशेष के धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित क‍िया है। जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को प्रशासन ने मस्जिदों को तिरपाल से ढकवा द‍िया है। 10 मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाया गया बुधवार की शाम को नगर के मुहल्ला कोट पूर्वी स्थित जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से को पुलिस प्रशासन की ओर से तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू किया गया था। एएसपी श्रीश्चंद, सीओ अनुज चौधरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर टीम के साथ जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से की ओर पहुंचे, जहां पीछे की ओर से जामा मस्जिद में जाने वाली सीढ़ियों से पूरी दीवार को तिरपाल से ढकने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित करीब 10 अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाया गया। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि पहले की तरह दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को ढकवाया गया है। अलीगढ़ में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया अलीगढ़ में भी स्थानीय प्रशासन के निर्णय के अनुसार होली के त्योहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया। वहीं, बरेली में श्रीराम लीला सभा बमनपुरी की राम बरात के दौरान खेली जाने वाली होली को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राम बरात के मार्ग में सड़क किनारे आने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया, जिससे होली के उल्लास के दौरान मस्जिद की दीवारों आदि पर रंग ना गिरने पाए। पुलिस और प्रशासन ने जन सहयोग से मस्जिदों को तिरपाल से कवर करा दिया है।   श्रीराम लीला सभा बमनपुरी की गुरुवार को निकलने वाली बरात के दौरान होरियारों के बीच जमकर मोर्चाबंदी करके रंग खेला जाता है। लंबी-लंबी पिचकारियों से होने वाली मोर्चाबंदी के दौरान रंग घरों और छतों तक पहुंच जाता है। रंग भरी रामबरात गुरुवार को नृसिंह मंदिर से शुरू होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नॉवेल्टी चौराहा, बरेली कालेज गेट, कालीबाड़ी गेट, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ कालेज, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा से होते हुए नृसिंह मंदिर पर समापन होगा। बरती जा रही सतर्कता इन मार्गों में पड़ने वाली चाहबाई में एकमीनारा मस्जिद, बानखाना में स्थित घोसियान मस्जिद, साहू रामस्वरूप कालेज के पास लाल मस्जिद, बिहारीपुर में बीबीजई मस्जिद, नगर निगम वाली मस्जिद की दीवारों को तिरपाल से कवर करवा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर लोगों ने जनसहयोग से मस्जिदों की बाहरी दीवारों और मीनारों को तिरपाल से ढक लिया है, जिससे होली का रंग उन पर ना पड़े। प्रशासन का प्रयास है कि रंगों के पर्व पर रंग में भंग न पड़े, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

नाविक को आयकर विभाग से टैक्स मिला नोटिस, नाविक परिवार ने महाकुंभ के दौरान30 करोड़ रुपये कमाए

नई दिल्‍ली प्रयागराज के अरैल गांव के नाविक पिंटू महरा महाकुंभ के बाद से चर्चा में हैं। उन्होंने मेले के दौरान जोरदार कमाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि एक नाविक परिवार ने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में चले महाकुंभ के दौरान केवल 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये कमाए। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई और खबरें आईं कि नाविक को आयकर विभाग से टैक्स नोटिस मिला है। इस नोटिस में उनसे 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स मांगा गया है। यह मामला वन-टाइम हाई इनकम और उस पर लगने वाले टैक्स को लेकर कई सवाल खड़े करता है। प्रयागराज के रहने वाले नाविक पिंटू महरा की किस्मत महाकुंभ के दौरान पलट गई। रोजाना 500 रुपये कमाने वाले पिंटू ने 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये कमाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इस बात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 130 नावों वाले परिवार ने कुल 30 करोड़ रुपये कमाए। यानी हर नाव से रोजाना 50,000-52,000 रुपये की कमाई हुई। पहले जहां एक नाव से 1,000-2,000 रुपये रोजाना मिलते थे, वहीं महाकुंभ में यह कमाई कई गुना बढ़ गई। लेकिन, इस खुशी के बाद पिंटू पर आफतों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्हें आयकर विभाग से 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला। यह नोटिस आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 4 और 68 के तहत भेजा गया। इस घटना ने अनियोजित आय पर टैक्स के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। दरअसल, पिंटू ने खुलासा किया था कि उन्होंने और उनके परिवार ने महाकुंभ के दौरान नावों के बेड़े के संचालन के जरिये केवल 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये की कमाई की। इस घटनाक्रम के बाद तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर है कि कि नाविक को आयकर विभाग से एक टैक्स नोटिस मिला है। इसमें आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 4 और 68 के तहत 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स मांगा गया है। छिड़ गई है यह बहस फाइनेंशियल प्‍लानर और सेबी रजिस्‍टर्ड रिसर्च एनालिस्‍ट एके मंधन ने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान अपना पूरा जीवन नाव चलाने और प्रतिदिन 500 रुपये की मामूली आय अर्जित करने में बिताने वाले नाविक ने अपनी वित्तीय परिस्थितियों में नाटकीय बदलाव का अनुभव किया है। उसने अप्रत्याशित रूप से आयोजन के दौरान 30 करोड़ रुपये की भारी कमाई की। यह अचानक धन महरा के लिए आश्चर्य के रूप में आया, जो अब एक साल के भीतर 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाने के कठिन काम का सामना कर रहे हैं। मंधन ने कहा, ‘प्रयागराज का एक नाविक, जिसने अपना पूरा जीवन नाव चलाने और मुश्किल से 500 रुपये प्रतिदिन कमाने में बिताया, अचानक उसे महाकुंभ मेले के दौरान 30 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ ने अप्रत्याशित मांग पैदा कर दी और नाविक ने अपने नाव का किराया 100 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति सवारी कर दिया। कुछ ही महीनों में उसकी कुल कमाई 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिसकी उसने अपने जीवन में कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन, आगे जो हुआ वह चौंकाने वाला था! आयकर विभाग ने उसे आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 4 और 68 के तहत 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस जारी किया। एक आदमी जो टैक्स स्लैब या रिटर्न दाखिल करने के बारे में कभी नहीं जानता था, अब एक व्यवसायी की तरह भारी टैक्स बिल के साथ फंस गया। उसकी किस्मत रातों-रात एक वित्तीय दुःस्वप्न में बदल गई। कल्पना कीजिए कि एक व्यक्ति जो कभी महीने में 15,000 रुपये कमाने के लिए संघर्ष करता था, अब उसे एक साल के भीतर 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाना होगा। उसके लिए इतना बड़ा पैसा कमाना पहले से ही एक झटका था और अब इसका एक बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में खोना और भी दर्दनाक था।’

जर्मनी की रहने वाली जूलिया ने जालौन के रहने वाले दीपेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ 7 फेरे लिए

जालौन प्यार की कोई सीमा नहीं होती, ये बात जर्मनी की रहने वाली जूलिया ने साबित कर दी है। एक छोटी सी मुलाकात दोस्ती के बाद प्यार में बदली और फिर जालौन के रहने वाले दीपेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ 7 फेरे ले लिए और उसे अपनी जिंदगी का हमसफर बना लिया। होली से ठीक पहले जूलिया ने अपने विदेशी मेहमानों के साथ आकर यहां दीपेश संग शादी रचा ली। दरअसल, जालौन के जिला मुख्यालय उरई से मात्र 10 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम कपासी निवासी मानवेन्द्र सिंह पटेल मनरेगा में संविदा पर टीए हैं। जिनकी पोस्टिंग जालौन में है। दीपेश पटेल, मानवेन्द सिंह के इकलौते सुपुत्र हैं। उन्होने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। दूल्हा-दुुल्हन के परिजन दीपेश के पिता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से डिग्री प्राप्त करने के बाद दीपेश वियतनाम चले गए। वहां उन्होने एक साल तक पढ़ाया और उसके बाद इंडोनेशिया तथा यूएसए में भी रहे, लेकिन करीब ढाई साल से वह जर्मनी में रह रहे हैं। जॉब के दौरान हुई थी जूलिया से मुलाकात वहीं, दीपेश पटेल ने बताया कि जर्मनी में ही जॉब के दौरान उसकी मुलाकात जूलिया से हुई और फिर दोस्ती से शुरु हुआ सफर प्यार में बदल गया। और अब जूलिया को जीवनसंगिनी बना लिया है। इसके बारे में अपने माता पिता को पहले ही जानकारी दे दी थी। उन्होंने भी अपनी सहमति जताई तो फिर शादी की तैयारियां शुरू हुई और अब प्यार को मंजिल मिल ही गई।   जूलिया के साथ मेहमानों को भा गया देशी कल्चर जूलिया अपने 10 मेहमानों के साथ भारत आई और यहां आकर उसे देश की संस्कृति और यहां के रीति-रिवाजों से रुबरु होने का मौका मिला। इस शादी को यादगार बनाने के लिए दीपेश के परिवार ने सनातनी परंपराओं के मुताबिक शादी की संपन्न कराया। दीपेश की मां क्रांति भी बेटे की शादी से बेहद खुश हैं। 12 मार्च को दोनों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इस दौरान विदेशों मेहमानों ने यहां की संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ माना। गूंज उठी तालियां जब भारतीय और विदेशी संस्कृति का हुआ संगम यह विवाह भारतीय और विदेशी संस्कृति का अनोखा संगम रहा। यह विवाह के हर किसी के लिए खास था, क्योंकि एक ही मंडप के नीचे यहां की पवित्रता और आध्यात्मिकता का माहौल बन चुका था। शादी में शामिल मेहमानों विवाह के सारे संस्कार पूरे किए और उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरूप रखा जाए

वाराणसी वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने होली पर डीजे की तेज आवाज पर भी सख्त नियंत्रण की बात कही. बता दें कि योगी सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से अनावश्यक लाउडस्पीकरों को हटाने की मुहिम लगातार जारी है. अप्रैल 2022 से यूपी में व्यापक अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं. लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, वाराणसी, गोरखपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में यह कार्रवाई की गई थी. DJ और तेज ध्वनि पर सख्ती : न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक सीएम योगी ने वाराणसी में बैठक के दौरान होली जैसे त्योहारों पर डीजे के तेज शोर पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरूप रखा जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे. होली पर विशेष सुरक्षा के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान होली और होलिका दहन को लेकर विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शोभायात्राओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए. सीएम योगी ने बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के भी निर्देश दिए हैं, ताकि होलिकोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आम जनता, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने को कहा है. गौ तस्करों पर नजर: सीएम ने गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. इसकी जवाबदेही तय करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्णतया प्रतिबंध है. इसमें जो भी संलिप्त पाया जाय, वह तस्कर हो, वाहन स्वामी या फिर पुलिस प्रशासन का ही व्यक्ति, उस पर कठोर कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदवार समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी तय करने को निर्देशित किया. उन्होंने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को हटाया जाए. सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.   अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना-स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग को अनिवार्य करने पर भी जोर दिया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पुलिस बूथों और पिंक बूथों पर हर समय पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. बैठक में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने होलिका दहन, होली के जुलूस की तैयारियों, महाकुंभ के सफल आयोजन और तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया.  

संभल सीओ अनुज चौधरी को जान का खतरा?, मुझे लग रहा है कि कुछ लोग बौखला गए हैं, पिता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

संभल साल में 52 जुमा और एक दिन होली वाला बयान देकर चर्चा में आए संभल के सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरे की बात सामने आई है। अनुज के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने एक बयान में योगी सरकार से बेटे के लिए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा नोटिस किए जाने का दावा करते हुए अपने बेटे की जान को खतरा बताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के लफंडर वाले बयान पर भी कड़ा एतराज जताया है। उन्‍होंने कहा है कि संजय सिंह को अपनी गलती माननी चाहिए नहीं तो उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। चौधरी बृजपाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लग रहा है कि कुछ लोग बौखला गए हैं। कोई कह रहा है कि मार दो। कोई कुछ और कह रहा है। कोई लफंडर बता रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं के बड़बोलेपन वाले बयानों को पाकिस्तान की आईएसआई भी नोटिस कर रही है। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्‍यान देते हुए सीओ अनुज चौधरी की सुरक्षा का उचित प्रबन्‍ध करना चाहिए। उन्‍होंने लफंडर वाले बयान को लेकर सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही। बेटे के बारे में की गई टिप्‍पणी पर एतराज जताते हुए उन्‍होंने कहा कि क्‍या अर्जुन अवार्ड लेने वाले लफंडर होते हैं? राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें सम्‍मानित किया है। लफंडर तो शराब घोटाले में जेल जाने वाले होते हैं। उन्‍होंने कहा कि संभल का कोई भी मुसलमान उनके बेटे (सीओ अनुज चौधरी) को गलत नहीं बता रहा है। बल्कि वहां के मुसलमान कह रहे हैं कि सीओ साअब ने अच्‍छा कहा। उन्‍होंने अपनी नमाज का समय भी बदल दिया है। लेकिन ये लोग राजनीति चमकाने के लिए चाहते हैं कि संभल में झगड़ा हो जाए। बता दें कि पिछले दिनों संभल के सीओ अनुज चौधरी ने एक बयान में कहा था कि साल में 52 जुमा पड़ते हैं जबकि होली एक बार आती है। उन्‍होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अनुरोध किया था कि इस दिन यदि घर से बाहर निकलें तो बड़ा दिल दिखाते हुए यदि कोई रंग लगा दे तो बुरा न मानें। या यदि उन्‍हें लगता है कि धर्म भ्रष्‍ट हो जाएगा तो उस दिन होली के समय बाहर न निकलें। घर में ही नमाज पढ़ लें। इस बयान की वजह से सीओ अनुज चौधरी लगातार सुर्खियों में हैं। इस पर खूब राजनीति भी हो रही है। सपा, कांग्रेस और आप सहित कई अन्‍य विपक्षी दल जहां बयान को लेकर हमलावर हैं वहीं एक इंटरव्‍यू में सीएम योगी ने सीओ का बचाव करते हुए कहा था कि उन्‍होंने कोई गलत बात नहीं कही है। सीएम योगी ने कहा था- ‘ठीक है, जो हमारा पुलिस अधिकारी है वह पहलवान रहा है, अर्जुन अवॉडीं है, पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।’ सांसद संजय सिंह ने क्‍या कहा था आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पिछले दिनों एक निजी चैनल से बातचीत में कहा था- ‘वह लफंडर टाइप का सीओ है। आप रोज उसका बयान लेकर उसे हाइलाइट करते हैं। यह सब लोग गुलाम हैं। जब सरकार बदलेगी तो फिर यह उसी की भाषा बोलने लगेंगे।

होली पर अचानक बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया

मथुरा होली के दौरान किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर चला गया है। जिला अस्पताल मथुरा, जिला संयुक्त अस्पताल वृंदावन, महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) 24 घंटे खुले रहेंगे। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, कैमिकल युक्त रंगों से बचने और स्वच्छ खानपान की सलाह दी है। होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट होली पर अचानक बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपातकालीन सेवाओं के लिए सभी अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सकों की ड्यूटी तय की गई है। आइवी फ्लूड्स, एंटीबायोटिक्स, आईड्राप्स, जलने के उपचार की दवाएं और एंटी-एलर्जिक मेडिसिन का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध कराया गया है। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे। एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। बदलते मौसम और गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा प्रबंध भी किए गए हैं। डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गईं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार होली के दौरान उपयोग किए जाने वाले कई रंग हानिकारक रसायनों से बने होते हैं। जो त्वचा, आंखों और श्वसन तंत्र के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व त्वचा में जलन, खुजली और एलर्जी पैदा कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाले कुछ गुलाल में पत्थर के महीन कण मिलाए जाते हैं। जिससे त्वचा रोग और आंखों की जलन हो सकती है। जबकि भीगने के बाद मौसम में बदलाव के कारण कई लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। होली के दौरान लापरवाही से खानपान संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन ग्रहण करने की सलाह दी है। होली को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि होली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों अस्पतालों के साथ सभी सीएचसी व पीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध रहेगी। सभी जरूरत वाली दवाओं का स्टॉक उपलब्ध करवा दिया गया है। लोगों से अपील है कि वह सुरक्षित तरीके से होली खेलें। बेवजह भीगने से बचें। केमिकल वाले रंगों से बचें और अच्छे से हाथों को धोकर ही भोजन पकवान का सेवन करें। क्योंकि जरा सी लापरवाही से स्वास्थ्य को परेशानी हो सकती है।

संभल में मस्जिदों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें तिरपालों से ढंकने की कवायद शुरू कर दी

संभल उत्तर प्रदेश के संभल में होली को लेकर सड़क किनारे स्थित मस्जिदों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें तिरपालों से ढंकने की कवायद शुरू कर दी गई है। एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि सभी पक्षों की सहमति के बाद होली के मार्ग पर पड़ने वाले सभी मस्जिदों को ढंका जा रहा है। पूर्व की भांति यह व्यवस्था हो रही है। जुलूस के रास्ते में 10 धार्मिक स्थल पड़ते हैं, जिन्हें ढंका जा रहा है। दोनों पक्षों के लोगों से इसको लेकर बातचीत की गई है। दोनों ही पक्षों ने इस फैसले पर सहमति जताई है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने त्योहारों से पहले सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि शांति समिति की बैठकें की गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा गया है और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी हो रही है। पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के विरोध में हुए बवाल के बाद यहां पर प्रशासन खास चौकसी बरत रहा है। माहौल शांत हो रहा था कि सीओ अनुज चौधरी के बयान से इलाके की राजनीति गरमा गई। इस बार 14 मार्च को होली और रमजान के जुमे की नमाज एक साथ पड़ रही है। अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है, जबकि होली साल में सिर्फ एक बार आती है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से यह भी अपील की कि अगर किसी को रंग-अबीर खेलने में दिक्कत है, तो वे घर पर ही नमाज अदा कर लें या फिर बाहर निकलें तो रंग लगाने का बुरा न मानें। उनके इस बयान के बाद तमाम सियासी दल उन पर हमलावर हो गए और उनकी आलोचना हो रही है।

लैंड जिहाद के माध्यम से प्रयागराज के पौराणिक स्थलों पर कब्जा किया गया था: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के शासन में लैंड माफिया ने प्रयागराज के पौराणिक स्थलों, अक्षय वट, माता सरस्वती कूप, पातालपुरी, श्रृंगवेरपुर, द्वादश माधव और भगवान बेनी माधव, पर अवैध कब्जे कर लिए थे, जिससे इनकी गरिमा को गहरी चोट पहुंची। महाकुंभ के दौरान इन स्थलों को माफिया मुक्त कर उनके कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिससे श्रद्धालु अब सालभर दर्शन कर सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन ने दुनिया को भारत के सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को दिखाया, साथ ही उत्तर प्रदेश की नकारात्मक छवि को भी बदला। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि भरद्वाज की नगरी प्रयागराज, जो दुनिया के पहले गुरुकुल की भूमि है, पिछली सरकारों के दौर में माफियाओं के हवाले थी। अक्षय वट को गुलामी के काल में कैद कर नष्ट करने की कोशिश की गई, जिससे 500 वर्षों तक श्रद्धालु दर्शन से वंचित रहे। माता सरस्वती कूप और पातालपुरी जैसे स्थल उपेक्षित रहे, जबकि श्रृंगवेरपुर-भगवान राम और निषादराज के मैत्री स्थल पर लैंड जिहाद के जरिए कब्जा कर लिया गया। द्वादश माधव और नागवासुकी जैसे पवित्र स्थल भी अवैध कब्जों की चपेट में थे। महाकुंभ के दौरान वहां नए कॉरिडोर बनाकर इन स्थलों को मुक्त कराया गया, जो हमारी पौराणिक परंपरा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन ने न केवल दुनिया को भारत के सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को दिखाया, बल्कि उत्तर प्रदेश को लेकर बनी नकारात्मक धारणा को भी बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ के माध्यम से दोनों लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किए गए हैं। महाकुंभ ने सनातन धर्म के सच्चे और व्यापक स्वरूप को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। त्रिवेणी संगम में हर जाति, पंथ और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है। सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिनकी सोच नकारात्मक है, उनसे सकारात्मकता की उम्मीद करना बेकार है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले कुंभ (1954) से लेकर 1974, 1986, 2007 और 2013 तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में हुई अव्यवस्थाओं का जिक्र किया। 1954 में एक हजार से अधिक मौतें हुईं, 2007 में प्राकृतिक आपदा ने जन-धन की हानि की और 2013 में मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने संगम की गंदगी देखकर आंसू बहाए थे। पिछली सरकारों ने कुंभ को अव्यवस्था और गंदगी का अड्डा बना दिया था। आज वही लोग हमारे स्वच्छ महाकुंभ पर सवाल उठा रहे हैं। उनकी नकारात्मकता ने उन्हें जनता की नजरों से गिरा दिया। विपक्ष हर अच्छे कार्य का विरोध करना अपनी शक्ति समझता है, लेकिन जनता ने महाकुंभ में पहुंचकर उन्हें सबक सिखा दिया। सीएम योगी ने 2025 के महाकुंभ को स्वच्छता, सुरक्षा और तकनीक का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि 2019 में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कुंभ की नकारात्मक धारणा को बदलने का प्रयास शुरू हुआ, जिसे 2025 में और मजबूती से लागू किया गया। डिजिटल महाकुंभ की अवधारणा को साकार करते हुए 54,000 बिछड़े लोगों को डिजिटल खोया-पाया केंद्र के जरिए उनके परिजनों से मिलाया गया। डेढ़ लाख शौचालय बनाए गए और उन्हें क्यूआर कोड से जोड़ा गया। 11 भाषाओं में एक ऐप के जरिए श्रद्धालुओं को सुविधाएं दी गईं। हमारा प्रयास था कि कोई भी श्रद्धालु 3-5 किमी से ज्यादा पैदल न चले। अनुमान था कि 40 करोड़ लोग आएंगे, लेकिन 66.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। पौष पूर्णिमा पर 1.5 करोड़, मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ और मौनी अमावस्या पर 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया। सीएम योगी ने मौनी अमावस्या की रात एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि 10 करोड़ से अधिक भीड़ के बीच कुछ लोग घायल हुए और कुछ की मौत हो गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अखाड़ों और संतों से बातचीत की और अमृत स्नान को दोपहर तक स्थगित कर दिया। संतों ने व्यापक जनहित में परंपरा को बाधित किए बिना सहयोग दिया। दोपहर 2 बजे के बाद स्नान सुचारू रूप से हुआ। यह सनातन धर्म की श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने संतों के सहयोग को अभिनंदन योग्य बताया और कहा कि उनकी जिम्मेदारी आयोजन को सकुशल संपन्न कराना था, जिसमें संतों का योगदान अहम रहा। औरंगजेब को आदर्श मानने वालों पर तीखा हमला करते हुए योगी ने कहा कि यह मानसिक विकृति का परिणाम है। उन्होंने शाहजहां की पुस्तक का हवाला देते हुए बताया कि औरंगजेब ने अपने पिता को कैद कर एक बूंद पानी के लिए तरसाया और भाई को मार डाला। जो औरंगजेब को पसंद करते हैं, वे अपने बच्चों का नाम औरंगजेब रखें और उसके अत्याचार भोगने को तैयार रहें। वो लोग इस तरह की बातें करके भारत के नायकों का अपमान कर रहे हैं। संभल का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 5000 साल पुराने पुराणों में इसका वर्णन है, जहां श्रीहरि का दसवां अवतार होगा। 1526 में मीर बाकी ने वहां मंदिर तोड़ा, लेकिन अब तक 18 तीर्थों का उत्खनन हो चुका है। जो इतिहास छिपाते हैं, उन्हें पुराण पढ़ना चाहिए। आस्था को अर्थ से जोड़कर हजारों टैक्सी चालकों, बस चालकों और व्यापारियों को रोजगार मिला। कोविड संकट में जनता के साथ खड़े होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नया भारत आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों में अग्रणी होगा।

होली से पहले मुख्यमंत्री योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा: सीएम योगी

लखनऊ होली के ठीक पहले बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 1,890 करोड़ रुपए की सब्सिडी वितरित की। इस योजना का शुभारंभ लखनऊ के लोकभवन सभागार में सीएम योगी ने किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां गैस कनेक्शन के लिए घूस देना पड़ता था, अब यह सुविधा देश में 10 करोड़ परिवारों को फ्री में उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही होली और दीपावली पर गैस सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है। इस बार होली और रमजान एक साथ हैं, तो सभी लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा। उज्ज्वला योजना को 2016 में शुरू किया गया था, जिसके तहत देश भर में 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले। उत्तर प्रदेश में करीब 2 करोड़ लोग योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2021 के चुनाव में हमने वादा किया था कि 2022 में सरकार बनने पर होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उस समय से हर साल यह योजना चल रही है ताकि लोग पर्व और त्योहार अच्छे से मना सकें। इस बार होली और रमजान दोनों साथ हैं, इसलिए सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले एक गैस कनेक्शन के लिए 25-30 हजार रुपए की घूस देनी पड़ती थी और त्योहारों पर सिलेंडर भी नहीं मिल पाते थे। यह योजना गरीब माताओं को धुएं से बचाने के लिए शुरू की गई है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा। यूपी में 80 हजार राशन डीलर 3 करोड़ 60 लाख राशन कार्डधारकों के जरिए 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांट रहे हैं। 2017 में ई-पॉश मशीनों के जरिए राशन वितरण में पारदर्शिता लाई गई, जिससे कालाबाजारी पर रोक लगी। कोविड काल में जब लोग परेशान थे, तब से लगातार पांच साल हो गए, हर महीने देश में 80 करोड़ लोगों और यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और बेटियों के कल्याण के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है। प्रदेश में अब तक 22 लाख बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रति बेटी 25 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है, जबकि 4 लाख बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई है। अप्रैल से बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने के बाद मेधावी बेटियों को स्कूटी और कामकाजी महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। किसानों के लिए गेहूं की खरीद दर को 150 रुपए बढ़ाकर 2,425 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां जरूरत का सामान, बिजली बिल जमा करने की सुविधा और वेयरहाउस की व्यवस्था होगी। दो हजार से अधिक अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण चल रहा है। ग्राम सचिवालयों के जरिए ऑनलाइन आय, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी दिए जा रहे हैं।

IIMT विश्वविद्यालय में हनुमान चालीसा पढ़ने पर दर्ज होता है मुकदमा, अब नमाज अदा करते छात्रों का वीडियो वायरल

मेरठ IIMT विश्वविद्यालय में छात्रों के नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे विवाद पैदा हो गया है. वीडियो में करीब 50 छात्र विश्वविद्यालय परिसर में नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर खालिद मेवाती नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन ने IIMT विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि हनुमान चालीसा पढ़ने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है, तो नमाज पढ़ने पर क्यों नहीं? इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए. हिंदू संगठनों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. पुलिस और IIMT विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा जांच IIMT विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. ये वीडियो गंगानगर स्थित IIMT विश्वविद्यालय का है. जिसके सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. हिंदू संगठनों ने जांच की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है. हालांकि, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा-इस्लाम से भी पहले के ग्रंथों में संभल का उल्लेख है,1526 में विष्णु मंदिर तोड़कर नष्ट कर दिया गया

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि इस्लाम से भी पहले के ग्रंथों में संभल का उल्लेख है। संभल में श्री हरि विष्णु मंदिर को 1526 में तोड़कर नष्ट कर दिया गया था। संभल का उल्लेख 5000 साल पुराने ग्रंथों में किया गया है। उनमें भगवान विष्णु के भावी अवतार का उल्लेख है। दूसरी ओर इस्लाम का उदय केवल 1,400 साल पहले हुआ। मैं ऐसी चीज़ की बात कर रहा हूं जो इस्लाम से कम से कम 2,000 साल पुरानी है। इन बातों के सबूत सदियों से मौजूद हैं। सीएम योगी ने कहा कि 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर तोड़ा गया और दो साल बाद 1528 में अयोध्या में राम मंदिर को भी तोड़ दिया गया था। आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम ‘मंथन: कुंभ और उसके आगे’ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों कृत्य एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए थे। आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में हर धर्म और पूजा पद्धति में कुछ अच्छे गुण होते हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी की आस्था को जबरन छीनना और उनकी मान्यताओं को कुचलना अस्वीकार्य है। खासकर जब हम संभल के बारे में सच्चाई जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल एक ऐतिहासिक सत्य का प्रतिनिधित्व करता है और उन्होंने हमेशा इसके बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं योगी हूं। मैं हर संप्रदाय, समुदाय और पूजा पद्धति का सम्मान करता हूं। अगर आप गोरखनाथ पीठ जाएं, तो आप देखेंगे कि वहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। सभी जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के लोग एक साथ बैठकर एक ही थाली में भोजन करते हैं। हमारे पूज्य संत, चाहे वे किसी भी धर्म से जुड़े हों, एक साथ बैठकर भोजन करते हैं और उन्हें समान सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि भारत की वैदिक परंपरा की भावना, जैसा कि उपनिषदों में व्यक्त किया गया है, हमारे अंदर गहराई से समाहित है। पूजा की हर पद्धति, चाहे वह सनातन धर्म से जुड़ी हो या दुनिया के किसी भी अन्य धर्म से, उसमें कुछ अंतर्निहित अच्छाइयां होती हैं, यही वजह है कि इतने सारे लोग उनका पालन करते हैं। विपक्षी दलों और आलोचकों की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को पहले धर्मग्रंथों को पढ़ना चाहिए, उसके बाद ही मुझे उन पर बहस करने की चुनौती देनी चाहिए।

दुनिया में हर धर्म और पूजा पद्धति में कुछ अच्छे गुण होते हैं, 1526 में विष्णु मंदिर तोड़कर नष्ट कर दिया गया: सीएम योगी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि इस्लाम से भी पहले के ग्रंथों में संभल का उल्लेख है। संभल में श्री हरि विष्णु मंदिर को 1526 में तोड़कर नष्ट कर दिया गया था। संभल का उल्लेख 5000 साल पुराने ग्रंथों में किया गया है। उनमें भगवान विष्णु के भावी अवतार का उल्लेख है। दूसरी ओर इस्लाम का उदय केवल 1,400 साल पहले हुआ। मैं ऐसी चीज़ की बात कर रहा हूं जो इस्लाम से कम से कम 2,000 साल पुरानी है। इन बातों के सबूत सदियों से मौजूद हैं। सीएम योगी ने कहा कि 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर तोड़ा गया और दो साल बाद 1528 में अयोध्या में राम मंदिर को भी तोड़ दिया गया था। आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम ‘मंथन: कुंभ और उसके आगे’ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों कृत्य एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए थे। आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में हर धर्म और पूजा पद्धति में कुछ अच्छे गुण होते हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी की आस्था को जबरन छीनना और उनकी मान्यताओं को कुचलना अस्वीकार्य है। खासकर जब हम संभल के बारे में सच्चाई जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल एक ऐतिहासिक सत्य का प्रतिनिधित्व करता है और उन्होंने हमेशा इसके बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं योगी हूं। मैं हर संप्रदाय, समुदाय और पूजा पद्धति का सम्मान करता हूं। अगर आप गोरखनाथ पीठ जाएं, तो आप देखेंगे कि वहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। सभी जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के लोग एक साथ बैठकर एक ही थाली में भोजन करते हैं। हमारे पूज्य संत, चाहे वे किसी भी धर्म से जुड़े हों, एक साथ बैठकर भोजन करते हैं और उन्हें समान सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए मैं कहता हूं कि भारत की वैदिक परंपरा की भावना, जैसा कि उपनिषदों में व्यक्त किया गया है, हमारे अंदर गहराई से समाहित है। पूजा की हर पद्धति, चाहे वह सनातन धर्म से जुड़ी हो या दुनिया के किसी भी अन्य धर्म से, उसमें कुछ अंतर्निहित अच्छाइयां होती हैं, यही वजह है कि इतने सारे लोग उनका पालन करते हैं। विपक्षी दलों और आलोचकों की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को पहले धर्मग्रंथों को पढ़ना चाहिए, उसके बाद ही मुझे उन पर बहस करने की चुनौती देनी चाहिए।

कोहली के आउट होने से बच्ची को लगा कि अब भारत की टीम हार जाएगी, लगा अचानक सदमा, हार्ट अटैक से मौत

देवरिया बीते 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। पूरा देश जश्न में डूब गया था लेकिन तभी यूपी के देवरिया जिले से एक दुखद खबर सामने आई।  दरअसल, मुकाबला टक्कर का था जीतने तक फैंस की सांसे अटकी थी। वहीं, विराट कोहली के एक रन पर आउट होने के बाद आठवीं की छात्रा प्रियांशी पांडेय को उस समय दिल का दौरा पड़ गया। वेबसाइट पर चल रही खबरों के मुताबिक बच्ची के परिजन ने बताया है कि कोहली के आउट होने से बच्ची को लगा कि अब भारत की टीम हार जाएगी। इसी अंदेशा में उसे अचानक सदमा लग गया था। परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 9 मार्च को चल रहा था फाइनल मैच लार थाना क्षेत्र के राउतपार पांडेय गांव के रहने वाले अजय पांडेय दीवानी कचहरी देवरिया में अधिवक्ता हैं। वह देवरिया में राजकीय आइटीआइ के पास रहते हैं। उनकी 14 वर्षीय पुत्री प्रियांशी पांडेय देवरिया के एक स्कूल में पढ़ती थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet