LATEST NEWS

हरदोई में ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, मंदिर की चुराई मूर्तियां

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बिजनेस में घाटा होने पर एक ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने हीरा जड़ित मूर्तियों को चुरा लिया। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन की और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान हिन्दू संगठन ने पुलिस का घेराव भी किया। ठाकुर मंदिर में हुई थी करोड़ों की मूर्ति चोरी यह पूरा मामला जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है। जहां के ठाकुर मंदिर से करोड़ों की मूर्ति चोरी कर ली गई थी। अब इस मामले में हरदोई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें लघु सिचाई विभाग के ठेकेदार शरद कुमार वर्मा उर्फ लाला वर्मा, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राहुला निवासी गरुण और माधौगंज थाना क्षेत्र के रुकना पुर निवासी शिवजीत उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गई मूर्तियों में से एक मूर्ति में करोड़ों की कीमत का हीरा भी जड़ा हुआ था। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय हिन्दू संगठन के लोगों ने रास्ता जाम करके गुस्से का इज़हार किया था। पुलिस ने कई संदिग्ध पकड़ लिए थे। यहां तनाव जैसे हालात भी बन गए थे। मगर पुलिस की सूझबूझ से मामला निपट गया। लघु सिचाई विभाग के ठेकेदार शरद कुमार वर्मा को बिजनेस में घाटा हो गया था। जिसकी भरपाई करने के लिए आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

प्रयागराज में भीषण सड़क दुर्घटना, बोलेरो और बस की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस से जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, इस भीषण एक्सिडेंट में 19 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम में स्नान करने आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रयागराज के मेजा इलाके में भीषण हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2 बजे हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया है। बोलेरो पिचक गई। मरने वाले सभी श्रद्धालु बोलेरो में सवार थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बस में सवार श्रद्धालु घायल भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, बस में सवार 19 श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। घायलों को लेकर जानकारी मिल रही है कि वे सभी संगम में स्नान करने के बाद वाराणसी जा रहे थे। बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। मलबे को हटाकर शुरू कराया यातायात प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहां पर गाड़ियों का मलबा देखकर क्रेन को बुलवाया गया। पुलिस ने मलबे को हटाकर ट्रैफिक को शुरू कराया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोते लोग जाग गए। कई लोग घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीएम योगी ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। तरुण गाबा मौके पर पहुंचे मेजा कोतवाली क्षेत्र के ऊरुआ में बस और बोलेरो की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी पिचक गई। बोलेरो इतनी जर्जर हो गई कि शवों को इससे बाहर निकालने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से स्थिति के बारे में अपडेट जानकारी ली। UP बस्ती में भी बड़ा सड़क हादसा, 4 की मौत यूपी के बस्ती जिले से भी बड़े हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से एक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में टेंट का सामान लदा हुआ था. सामने से आ रही कार से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसा बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान हर्रैया मार्ग पर बेनीपुर तिराहे पर हुआ। हादसे के बाद बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कार में फंसे शव को पुलिस ने काटकर निकाला है। हादसे की सूचना के बाद एसपी अभिनंदन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे बता दें कि महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। आज भीड़ ज्यादा उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं। आज करीब 15,000 सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10,000 सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

कपल का बाथरूम में कर रहे थे ये काम, तभी हो गया कांड, अब रोते-रोते पहुंचे थाने

लखनऊ  सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषिका रेजिडेंशियल सोसायटी में दंपती का बाथरूम में अलग-अलग नहाते समय विडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस छह लोगों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार से विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 करोड़ रुपये की मांग की गई है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषिका रेजिडेंशियल सोसायटी में एक महिला परिवारजनों के साथ रहती है। 11 फरवरी की देर रात एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर विडियो भेजा गया। विडियो में पीड़िता के पति बाथरूम में नहा रहे थे। इसके बाद पीड़िता के मोबाइल पर एक और विडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। दूसरी विडियो में पीड़िता नहाते हुए दिखाई दी। विडियो आने के बाद पीड़िता ने बाथरूम चेक किया तो उसकी फॉल्स सीलिंग में छेद था। आशंका है कि किसी ने फॉल्स सीलिंग में स्पाई कैम लगाकर विडियो बना लिया। एक मेसेज भेजकर विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 करोड़ रुपये की मांग भी की। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के घर में रेनोवेशन का कार्यचल रहा है। बाथरूम में भी रेनोवेशन किया गया था। ऐसे में आशंका व्यक्ति की जा रही है कि फॉल्स सीलिंग का काम करने वाले लोगों ने उसमें स्पाई कैम लगाया होगा। शक के आधार पर पुलिस फॉल्स सीलिंग का काम करने वालों समेत 6 लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

संभल हिंसा के 74 उपद्रवियों की तस्वीर जारी: SP-ASP ने खुद चौक-चौराहों पर लगवाए, पहचान बताने वाले को इनाम …

संभल यूपी के संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर ही उपद्रवियों के पोस्टर लगाए हैं. पुलिस टीम की तरफ से कुल 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए हैं. शुक्रवार को एसपी केके बिश्नोई,  एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के साथ ही भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संभल कोतवाली पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा करने की कार्रवाई की है. वहीं जमा मस्जिद की दीवारों पर पोस्टर लगाते ही आसपास के इलाकों के लोग भी पोस्ट में दिखने वाले लोगों को देखने के लिए पहुंचने लगे हैं. आपको बता दें कि उपद्रवियों द्वारा हिंसा के दौरान गाड़ियों में आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी. 4 लोगों की हुई थी मौत 24 नवंबर को हिंसा के दौरान 4 लोगों की गोली लगने से मौत हुई थी. साथ ही हिंसा में एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी व गोली लगने से घायल हो गए थे. इसके अलावा 29 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. संभल हिंसा मामले में पुलिस ने 7 अलग -अलग एफआईआर दर्ज कर सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल सहित 6 लोगों को नामजद व तीन हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ उपद्रव का मुकदमा दर्ज किया था. हिंसा के बाद से संभल पुलिस एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाले आरोपियों और हिंसा के दौरान 4 युवकों की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों सहित हिंसा में शामिल 76 आरोपियों को जेल भेज चुकी है. संभल हिंसा के लिए गठित एसआईटी टीमों और संभल सदर कोतवाली पुलिस व नखासा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से कई अन्य उपद्रवियों की पहचान की थी. घटना के कई दिनों बाद नहीं मिलने पर लगाया गया पोस्टर घटना के कई दिनों बाद उपद्रवियों के नहीं मिलने पर एसपी केके बिश्नोई और श्रीशचंद्र के निर्देश पर संभल कोतवाली पुलिस ने जामा मस्जिद के ठीक सामने दीवार पर 74 उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं. इससे पहले गुरुवार को संभल के एक इलाके में भी हिंसा की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने एक उपद्रवी की फोटो चस्पा की थी. पुलिस टीम की तरफ से पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि 24 नवंबर को हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की फोटो के जरिए पहचान बताने वालों को इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के फोटो सार्वजनिक किए जाने को लेकर एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि 24 नवंबर को जमा मस्जिद के इलाके में हुई हिंसा के दौरान 74 ऐसे उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है, जो की घटना में शामिल थे. फिलहाल इनकी पहचान करने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं. अभी कुछ और ऐसे चेहरे बचे हुए हैं जिनको चिह्नित करने का काम किया जा रहा है.    

प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, कार्यक्रम तय

प्रयागराज महाकुंभ में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक उनके आने का प्रोग्राम करीब-करीब फाइनल हो चुका है. अब उनके प्रवास को लेकर तैयारियां की जा रही है. बता दें कि महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. बुधवार को ही छत्तीसगढ़ के पूरे मंत्रिमंडल, सांसद और विधायकों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी. राष्ट्रपति-पीएम मोदी लगा चुके हैं डुबकी बता दें कि अब तक महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. इनमें देश-दुनिया के दिग्गज भी शामिल हैं. अब तक कुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) डुबकी लगा चुके हैं. इसके अलावा 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति भी संगम स्नान कर चुके हैं. इन हस्तियों ने भी किया स्नान वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, निधिश्री, ओलम्पिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, अन्तर्राष्ट्रीय रेसलर खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता समेत कई बड़ी हस्तियां महाकुंभ में डुबकी लगा चुकी हैं.

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने अब तक एक माह में लगभग सात करोड़ रुपये हुंडियों में नकद अर्पित किए, उमड़े भक्त

वाराणसी महाकुंभ आरंभ होने के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में उमड़े भक्त बाबा के चरणों में खुले हृदय से समर्पण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने अब तक एक माह में लगभग सात करोड़ रुपये हुंडियों में नकद अर्पित किए हैं। इनमें अभी समर्पित सोने-चांदी के दान की गणना नहीं की जा सकी है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट विकास क्षेत्र उपजिलाधिकारी शंभूशरण ने बताया कि अभी नकद राशि के बारे में यह अनुमान ही है, पूरी गणना होने के बाद और स्वर्ण-रजत के दान जोड़ने के बाद पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अतिरिक्त के साथ सोने व चांदी के दान का मिलान अभी किया जाना शेष है। एक माह में मिला अब तक का सर्वाधिक दान भक्तों के समर्पण और आस्था का यह बिंदु तब है जब महाकुंभ के बाद धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन और आरती सहित सभी टिकटों की बिक्री को महाशिवरात्रि तक रोक दिया है। यह मंदिर प्रशासन को एक माह में मिला अब तक का सर्वाधिक दान बताया जा रहा है। फरवरी महीने में 77 लाख से अधिक श्रद्धालु बीते जनवरी माह में जहां 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे तो फरवरी के महीने अब तक के 13 दिनों में ही यह संख्या 77 लाख के पार पहुंच चुकी है। महाशिवरात्रि तक अभी भक्तों का भारी जनप्रवाह बने रहने की प्रबल संभावना है।  उपजिलाधिकारी ने बताया कि पर्वों की इस भारी भीड़ में व्यस्तता के कारण अभी गणना पूरी तरह से नहीं की जा सकी है, यह एक अनुमानित आंकड़ा है। गणना पूरी होने पर ही वास्तविक राशि का पता चलेगा। नागा संन्यासियों के दर्शन को उमड़ रही भीड़ महाकुंभ से लौटे जूना अखाड़ा के संन्यासियों की संख्या काशी में पहली राजसी यात्रा के पश्चात और बढ़ गई है। प्रयागराज की दमक अब काशी की चमक बन गई है। यहां गंगा घाटों पर बने छोटे-छोटे शिविरों में नागा संन्यासियों ने अपना डेरा बना लिया है। ये लोगों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बिंदु बने हुए हैं, उनके दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों लोग वहां उमड़ रहे हैं तथा संतों की रज लेकर माथे से लगा रहे हैं। जूना अखाड़ा के अतिरिक्त अन्य शैव अखाड़ों के संत भी काशी पहुंच गए हैं और गंगा घाटाें पर अपने-अपने शिविर स्थापित कर लिए हैं।

‘महाकुंभ 2025’ को बदनाम करने वालों पर पुलिस सख्त, यूपी पुलिस ऐसे कुत्सित प्रयास करने वालों से सख्ती बरत रही

महाकुंभ नगर ‘महाकुंभ 2025’ की जहां एक तरफ पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे तत्व भी कम नहीं हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें पोस्ट करके सनातन धर्म के इस सबसे बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक समागम को बदनाम करने में लगे हुए हैं। यूपी पुलिस ऐसे कुत्सित प्रयास करने वालों से सख्ती बरत रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर 24X7 पैनी नजर रख रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अब तक 54 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है, जो फर्जी और भ्रामक पोस्ट के जरिए जनता में अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे। 13 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान दो वीडियो को पुलिस ने विशेष संज्ञान में लिया, जिन्हें महाकुंभ से जोड़कर भ्रामक रूप से प्रस्तुत किया गया था। इनमें ‘मिस्र के अग्निकांड को महाकुंभ की आग’ बताते हुए पोस्ट किया गया था। यह वीडियो मिस्र में वर्ष 2020 में हुई एक तेल पाइपलाइन दुर्घटना का था, जिसे यह कहकर प्रसारित किया गया कि “महाकुंभ बस स्टैंड में आग लगी, 40-50 गाड़ियां जलकर राख हो गईं।” इस अफवाह को फैलाने वाले सात सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोतवाली महाकुंभ मेला में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। दूसरे वीडियो में पटना की घटना को महाकुंभ से जोड़ा गया। यह वीडियो बिहार में एक फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान हुई अव्यवस्था का था, जिसे महाकुंभ से जोड़कर यह अफवाह फैलाई गई कि “कुंभ में राष्ट्रवादी लोगों ने आर्मी जवानों पर चप्पलें फेंकी।” इस पोस्ट के लिए 15 सोशल मीडिया अकाउंट को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। मिस्र की घटना को महाकुंभ 2025 से जोड़ने वाले इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई 1 : इंडिया विथ कांग्रेस (@UWCforYouth) एक्स (ट्विटर) 2 : हरिन्द्र कुमार राव (@kumar.harindra.rao) इंस्टाग्राम 3 : अनिल पटेल (@_1_4_3_anil_patel) इंस्टाग्राम 4 : विशाल बाबू (@a.v.r_rider_0) इंस्टाग्राम 5 : नेमी चंद (@nemichand.kumawat.2022) इंस्टाग्राम 6 : सिफ़ा भदौरिया (@bhadoriya6285) इंस्टाग्राम 7 : हैलो प्रयागराज (@Hello_Prayagraj) यू-ट्यूब पटना की घटना को महाकुंभ का बताने वाले इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई 1 : इंद्रजीत बराक (@inderjeetbarak) एक्स (ट्विटर) 2 : सुनील (@sunil1997_) एक्स (ट्विटर) 3 : निहाल शेख @mr_nihal_sheikh एक्स (ट्विटर) 4 : डिम्पी (@Dimpi77806999) एक्स (ट्विटर) 5 : सत सेवा (@lalitjawla76) एक्स (ट्विटर) 6 : संदेश वातक न्यूज (@Sandeshvataksv) एक्स (ट्विटर) 7 : लोकेश मीना (@LOKESHMEEN46402) एक्स (ट्विटर) 8 : राज सिंह चौधरी @RajSingh_Jakhar एक्स (ट्विटर) 9 : युनुस आलम (Facebook account) 10 : अमीनुद्दीन सिद्दीकी (Facebook account) 11 : अरविंद सिंह यादव अहीरवाल (Facebook account) 12 : शिवम कुमार कुशवाह (Facebook account) 13 : जैन रेणु (Facebook account) 14 : अमित कुमार II (Facebook account) 15 : मेहत्तर एक योद्धा बलिया (Facebook account) बता दें कि विगत एक माह में महाकुंभ मेले को बदनाम करने वाले विभिन्न प्रकार के भ्रामक पोस्ट और वीडियो वायरल किए गए, जिनमें से प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 13 जनवरी 2025 : एक ट्विटर अकाउंट ने फायर सर्विस की मॉक ड्रिल का वीडियो पोस्ट कर इसे वास्तविक आग की घटना बताया। 2 फरवरी 2025 : नेपाल के पुराने वीडियो को महाकुंभ की भगदड़ का वीडियो बताकर पोस्ट करने पर सात अकाउंट पर कार्रवाई। 7 फरवरी 2025 : संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को भगदड़ के रूप में दिखाने वाले एक फेसबुक अकाउंट पर एफआईआर। 9 फरवरी 2025 : झारखंड के धनबाद की घटना को महाकुंभ से जोड़ने वाले 14 एक्स अकाउंट के विरुद्ध मुकदमा। 12 फरवरी 2025 : वर्ष 2021 में गाजीपुर में मिले शवों की तस्वीरों को महाकुंभ से जोड़ने वाले सात अकाउंट पर कार्रवाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर पेट्रोलिंग की व्यापक रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही भ्रामक पोस्ट की त्वरित पहचान करके उसका खंडन करना, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यूपी पुलिस इस काम में सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का भी सहयोग ले रही है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि महाकुंभ मेले की पवित्रता बनी रहे।

महाकुंभ में स्नान जारी, सड़क पर उतरें अधिकारी, यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश दिए

महाकुंभ नगर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान जारी है। शुक्रवार को यहां पर यातायात की व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी भी सड़क पर उतरें। महाकुंभ में शुक्रवार होने के कारण भीड़ बढ़ने लगी है। कल शनिवार और फिर रविवार है। ऐसे में प्रशासन का अंदेशा है कि सप्ताह के आखिरी में एक बार फिर भीड़ बढ़ सकती है। इसको देखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में मीटिंग की। महाकुंभ में यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें। प्रयागराज महाकुंभ नगर, प्रयागराज जनपद, अयोध्या, वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम न लगे। हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां जाम होगा, वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। दरअसल, प्रयागराज में कुंभ जाने वाले श्रद्धालु अयोध्या भी जाना चाहते हैं। इसे लेकर जाम के हालात बन रहे हैं। अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर में जाम लग रहा है। कई बाहरी राज्यों की गाड़ियां जाम में फंस रही हैं। उधर, महाकुंभ में सफाई कर्मियों की तरफ से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। महाकुंभ में शुक्रवार को 40.02 लाख लोगों ने स्नान किया है। वहीं, 13 फरवरी से आज तक 49.14 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। शुक्रवार को भी कई अतिविशिष्ट लोग त्रिवेणी में स्नान के लिए आएंगे। कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के अलावा देश के कई वीवीआईपी ने भी आस्था की डुबकी लगाई है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद समेत कई बड़े सियासी दिग्गज यहां स्नान कर चुके हैं।

सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है, सारे नारे असफल होने के बाद वह चोरी-छिपे वक्फ बिल लाए हैं: अखिलेश यादव

वाराणसी समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वक्फ बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बजट की मायूसी को छिपाने के लिए यह बिल चोरी-छिपे लाया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर जमकर हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार का अब तक सबसे बड़ा बजट पेश हुआ है। सरकार का दावा रहा है कि आने वाले समय में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था से नंबर तीन पर पहुंच जाएंगे। नौकरी, रोजगार, किसान की आय, विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया है। लेकिन बजट आने के बाद एक मायूसी छाई। जो आंकड़े नजर आए, उनसे न विकसित भारत बनने जा रहा है, न इससे कोई अर्थव्यवस्था बढ़ने जा रही है, न किसान की आय दोगुनी होगी। अखिलेश ने कहा कि सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। सारे नारे असफल होने के बाद वह चोरी-छिपे वक्फ बिल लाए हैं। बिल इसलिए लाए हैं कि बजट से मायूसी है। इनका यही पुराना तरीका है। मुख्यमंत्री योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें पूरे वस्त्र पहनकर स्नान करना पड़ेगा। जिस सरकार ने विकसित भारत बनाएंगे, बनारस को क्यूटो बनाएंगे की बात की थी, वहां महाकुंभ में लोगों की जान गई है। जाम में बड़े लोग परेशान हुए हैं। शहरवासी भी परेशान हुए। सरकार सब कुछ छिपा रही है। जो सरकार अच्छी व्यवस्था का दावा कर रही थी, न जाने कितने लोगों की जान चली गई। भगदड़ में ही नहीं, बल्कि जो यहां श्रद्धालु आए थे, उनकी भी जान गई। सरकार छिपा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी भारत की सीमा और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनता हो, उस पर कार्रवाई हो। उसमें सबको सहयोग करना चाहिए। मुंबई कॉपरेटिव बैंक के बंद होने पर उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। आपके पैसे की कीमत नहीं बची है। महंगाई कम हो जाती तो सबको लाभ मिल जाता है। कोविड के बाद आप लोगों का वेतन नहीं बढ़ा है। यह कोई नई चीज नहीं है। जिस बजट ने नौकरी न दी हो, जिससे किसानों की आय न बढ़ी हो, जिस बजट से व्यापार न बढ़ा हो, जिस बजट से हमारे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कोई लाभ न पहुंचा हो, इस बजट में मायूसी थी। निराश किया। सरकार ने धोखा दिया। जानबूझकर ऐसे बिल लाए हैं। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर कहा कि यह बहुत पहले कर देना चाहिए था।

महाकुंभ के आयोजन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा होगा: सीएम योगी

लखनऊ लखनऊ में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में 114 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर तीनों नेताओं ने लोगों को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। महाकुंभ पर खर्च हुए 1500 करोड़ रुपए, सीएम योगी का खुलासा इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि कुंभ और महाकुंभ आयोजन से यूपी की अर्थव्यवस्था को भारी लाभ होता है। योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा होगा। सीएम योगी ने उन लोगों का जवाब दिया, जो पूछते हैं कि 5000-6000 करोड़ रुपये क्यों खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि यह राशि सिर्फ कुंभ के आयोजन पर नहीं, बल्कि प्रयागराज शहर के जीर्णोद्धार पर भी खर्च की गई है। कुंभ के आयोजन में कुल 1500 करोड़ रुपये खर्च हुए, और यदि इसके बदले यूपी की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ रुपये का लाभ हो, तो यह राशि उचित ही खर्च की गई है। महाकुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से राज्य की अर्थव्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। जब 50-55 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में शामिल होंगे, तो इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद, श्रद्धालु उन जगहों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं, जहां आठ साल पहले वे नहीं जा पाते थे। नितिन गडकरी ने महाकुंभ के प्रभाव पर जताई राय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज ने 3 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी वृद्धि में योगदान दिया। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र बताया, जहां 49 प्रतिशत पूंजी निवेश रोजगार पैदा करने में खर्च होता है। गडकरी ने कहा कि इस आयोजन से टैक्सी चालकों, रिक्शा चालकों और अन्य श्रेणियों के लोगों को रोजगार के कई अवसर मिले हैं। राजनाथ सिंह ने किया सीएम योगी और गडकरी का सम्मान लखनऊ में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी और नितिन गडकरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो विकास हो रहा है, वह पूरी तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के योगदान के कारण हो रहा है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि इन नेताओं के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा मिल रही है और राज्य का विकास तेज़ी से हो रहा है। यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचा सुधार और राज्य की आर्थिक वृद्धि को एक नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।  

प्रेमानंद की पदयात्रा का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने ‘राक्षस’ की संज्ञा दी

मथुरा संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बाद से इंटरनेट मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पदयात्रा का विरोध नहीं किया गया था, बल्कि विरोध का कारण रात दो बजे बैंडबाजा, ढोल और आतिशबाजी के शोर थे। इस शोर को रोकने के लिए संत प्रेमानंद से अपील की गई थी। जब संत प्रेमानंद ने पदयात्रा को स्थगित कर दिया, तो उनके समर्थन में कई धर्माचार्य सामने आए, जिनमें बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हैं। धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद की पदयात्रा का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को ‘राक्षस’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि जो लोग इस पदयात्रा का विरोध कर रहे हैं, वे शुद्ध रूप से मानव नहीं हो सकते। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर आचार्य शास्त्री को लेकर तीखी आलोचनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को भजन-कीर्तन से समस्या होती है, वे वृंदावन छोड़कर दिल्ली जा सकते हैं। उनका यह बयान स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का विरोध स्थानीय लोग यह स्पष्ट कर रहे हैं कि उनका विरोध पदयात्रा से नहीं था, बल्कि शोर-शराबे से था। वे चाहते थे कि रात के समय होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोका जाए। महिलाओं ने संत प्रेमानंद से अपील की थी कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए, लेकिन कुछ अनुयायियों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की। अब, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद विरोध और बढ़ गया है। महिलाओं ने किया विरोध स्थानीय महिलाओं ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बयान की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह महिलाओं के सम्मान और ब्रज वृंदावन की साधना परंपरा के खिलाफ है। वे शास्त्री के बयान को गलत मानते हुए अब आंदोलन की योजना बना रहे हैं। इस पूरे विवाद ने अब एक नई दिशा ले ली है, और यह देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो सकती है।

लखनऊ पहुंचे नितिन गडकरी ने किया 1028 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। यहां उन्होंने 1028 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू एवं पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें यूपी की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि अगर सड़क, जल, ऊर्जा, परिवहन और संचार की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी, तो उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़कों का काम पूरा नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी में अब तक 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़कों का काम पूरा हो चुका है। एक लाख करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण देश में पहली बार ‘ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट मशीन एंड गाइडेड कंस्ट्रक्शन’ तकनीक से किया जा रहा है। कहा कि इससे गुणवत्ता बेहतर होगी। 10 वर्षों तक उसमें कोई गड्ढा नहीं होगा। इसके अलावा, पूर्वांचल को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वाराणसी से कोलकाता और गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 75,000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। किसानों को बनाया जा रहा ऊर्जा और ईंधन दाता केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में लॉजिस्टिक लागत 12 फीसदी और चीन में आठ फीसदी है। जबकि, भारत में यह पहले 16 फीसदी थी। मोदी सरकार ने इसे घटाकर नौ फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को डेढ़ गुना बढ़ावा मिलेगा। करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार बायोफ्यूल, एथेनॉल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों को न केवल अन्नदाता, बल्कि ऊर्जा और ईंधन दाता भी बनाया जा रहा है।  

अवधेश प्रसाद ने कहा- 50 करोड़ का आंकड़ा फर्जी..इतने लोग कैसे लगा सकते हैं डुबकी

अयोध्या समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और सांसद ने महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने के आंकड़े को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आंकड़े असत्य हैं और महाकुंभ में सिर्फ अव्यवस्था ही देखने को मिल रही है। ‘यह आंकड़ा बिल्कुल झूठा है..’ अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि महाकुंभ में 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, लेकिन यह आंकड़ा बिल्कुल झूठा है। उनके मुताबिक, इस समय तक महाकुंभ में जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, वह केवल अव्यवस्था और संघर्ष की स्थिति दर्शा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह महाकुंभ में हुए हादसों और भगदड़ के बारे में कोई आंकड़ा क्यों नहीं दे रही, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई थी। सरकार महाकुंभ को लेकर गलत आंकड़े दे रही है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। बीजेपी का जवाब सपा सांसद के आरोपों का जवाब बीजेपी सांसद भोला सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए दिया। भोला सिंह ने कहा कि जैसे ही अवधेश प्रसाद सांसद बने, उन्होंने हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का अपमान करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यही कारण है कि जनता ने उनके बेटे को मिल्कीपुर में हार दिलाई। भोला सिंह ने आरोप लगाया कि सपा अब बौखला गई है और उपचुनाव में मिली हार के बाद ये आरोप उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा को यह समझना चाहिए कि हिंदू समाज का अपमान कर और मुस्लिमों को खुश करके चुनाव नहीं जीते जा सकते। बीजेपी सांसद ने कहा कि चुनावों में अपनी हार को छिपाने के लिए सपा नेता अब महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को विवादों में घसीट रहे हैं।

महाकुंभ मेले में अब तक 13 बच्चों का जन्म हुआ है, ये सभी बच्चे महाकुंभ मेले के सेंट्रल अस्पतालों में हुए पैदा

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पर्व अपनी शुरुआत के साथ ही सुर्खियों में बना हुआ है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ अब तक कई घटनाओं का गवाह बन चुका है। जहां एक ओर महाकुंभ में कई बार आग लगने की घटनाएं हुईं, वहीं मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ में करीब 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण महाकुंभ में अब तक 54 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। महाकुंभ मेले में अब तक 13 बच्चों का हुआ जन्म सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लेकिन इस बीच एक सुखद खबर भी आई है। महाकुंभ मेले में अब तक 13 बच्चों का जन्म हुआ है। ये सभी बच्चे महाकुंभ मेले के सेंट्रल अस्पतालों में पैदा हुए हैं। महाकुंभ में कुल 13 सेंट्रल अस्पताल बनाए गए हैं, और इनमें से 13 बच्चों का जन्म हुआ है। महाकुंभ के अस्पतालों में प्रसव प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि मेले में आने वाली महिलाएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को जन्म दे सकें। महाकुंभ के सेंट्रल अस्पतालों में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। जानिए, क्या कहना है महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर का? महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि इस महाकुंभ में जहां 13 बच्चों का जन्म हुआ, वहीं 54 श्रद्धालुओं की मौत भी हुई। डॉक्टर के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर मौतें सांस की बीमारी के कारण हुईं, क्योंकि कोविड-19 के बाद कई लोगों को यह समस्या हो गई है। महाकुंभ के जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, और खराब मौसम के कारण बिना रुके चलना जानलेवा साबित हो सकता है। विशेष रूप से, जनवरी के अंत में जब प्रयागराज का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच था, तब कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

तीन दिन राहत के बाद शहर फिर जाम की चपेट में, नैनी में पांच किलोमीटर लंबा जाम

प्रयागराज तीन दिन राहत के बाद शुक्रवार को शहर फिर जाम की चपेट में आ गया। शहर के बालसन, एएन झा मार्ग सहित नया यमुना ब्रिज से लेकर सेंट्रल जेल नैनी तक लंबा जाम लगा हुआ है। दोपहर 12 बजे मिर्जापुर रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम रहा। वाहन रेंगते नजर आए। डेढ़ किलोमीटर लंबा नया यमुना ब्रिज पार करने में दो घंटे से अधिक समय लग जा रहा है। माघी पूर्णिमा बीतने के बाद उम्मीद थी कि भीड़ का दबाव कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगातार भीड़ बढ़ने के बाद शहर फिर जाम की चपेट में आग गया है। सिविल लाइंस से मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति बनी है। इसी तरह झूंसी, नैनी और फाफामऊ इलाके में कई किलोमीटर जाम लगा हुआ है। स्थिति यह है कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने का स्थान भी कम बचा है। कई घंटे तक वाहनों के रेंगने के चलते उसमें बैठे श्रद्धालुओं की हालत खस्ता हो गई है। महाकुंभ में जाम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अख्तियार है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं सड़क पर उतरें और व्यवस्था को संभालें। कहा कि प्रयागराज महाकुंभ नगर, प्रयागराज जनपद, अयोध्या वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम ना लगे। हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां जाम होगा वहां के अधिकारियों के जवाबदेही तय होगी। दूसरे प्रदेशों बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से प्रयागराज पहुंचकर श्रद्धालु जाम में घंटों फंस जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के रीवां से आए विक्रम प्रसाद ने बताया कि वह सुबह छह ही नैनी स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक संगम नहीं पहुंच पाए हैं। जितना देर रीवां से प्रयागराज आने में लगा उससे ज्यादा समय नैनी से संगम पहुंचने में लग रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet