LATEST NEWS

चुनावी रैलियों में भीड़, हाईकोर्ट नाराज, कमलनाथ व नरेंद्र सिंह तोमर पर होगी एफआईआर

भोपाल. चुनावी रैलियों में मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों की अनदेखी और भीड़ पर अदालत और चुनाव आयोग, दोनों ने सख्ती दिखाई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बेलगाम रैलियों के मद्देनजर कांग्रेस नेता कमलनाथ और भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने ऐसी रैलियों पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा- संविधान ने उम्मीदवार और मतदाता दोनों को अधिकार दिए हैं। उम्मीदवार को चुनाव प्रचार का अधिकार है, तो लोगों को जीने और स्वस्थ रहने का हक है। उम्मीदवार के अधिकार से बड़ा लोगों के स्वस्थ रहने का अधिकार है। चुनाव आयोग ने जारी की सभी पार्टियों को एडवायजरी ऐसी रैलियों पर इलेक्शन कमीशन (EC) भी नाराज है। इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि रैलियों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन ना किए जाने का मसला हमने गंभीरता से लिया है। ये हमारी गाइडलाइन का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों पर एक्शन लिया जाए। EC ने सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों को एडवायजरी जारी की है। यह पार्टियों के अध्यक्ष और महासचिवों को भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि रैलियों के दौरान उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव अधिकारी और प्रशासन कदम उठाएं। EC ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान सतर्कता और सावधानी बरती जाए। रैलियों के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जाए।

मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कोंग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कहा था

भोपाल। कांग्रेस नेता की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू लाल साहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बिहासू लाल साहू के खिलाफ कोतवाली अनूपपुर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी राजवती सिंह कुंजाम की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है. बिसाहू लाल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी के लिए अमर्यादित शब्द कहे थे. मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ की पत्नी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनूपपुर कोतवाली का घेराव किया और आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की. असल में, अनूपपुर से बीजेपी उम्मीदवार बिसाहू लाल साहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह कह रहे हैं कि विश्वनाथ सिंह ने चुनावी फॉर्म में अपनी पहली पत्नी का ब्योरा नहीं दिया है और दूसरी औरत का ब्योरा दिया है. इस दौरान बिसाहू लाल साहू अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर देते हैं. इस पर कांग्रेस नेता विश्वनाथ सिंह ने कहा था कि चुनाव में अपनी हार को देखते हुए बिसाहू लाल साहू ऐसे टिप्पणियां कर रहे हैं. मैंने अपनी पत्नी से 15 साल पहले शादी की थी और हमारे दो बच्चे हैं. मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी नेता इमरती देवी को आइटम कहा था, जिस पर राजनीतिक बवाल मच गया था.

उज्जैन में 8 साल के बच्चे की हत्या के बाद फरार किराएदार की लाश पेड़ पर लटकी मिली

उज्जैन। उज्जैन में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। साेमवार शाम से लापता 8 साल के बच्चे की लाश पुलिस को उसी के किराएदार के रूम से मिली। बच्चे के शरीर पर जलाने और चाकू से गाेदने के निशान मिले हैं। बच्चे की हत्या के मामले में फरार किराएदार की लाश भी पुलिस को दोपहर में बड़नगर में एक पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर उसने बच्चे को इतनी बेहरमी से क्यों मारा और फिर खुद भी फंदे से लटक गया। पुलिस ने बताया कि उज्जैन के शांति नगर निवासी कंचन मुकेश प्रजापति के चार बच्चे हैं। दूसरे नंबर का 8 साल का मासूम कान्हा सोमवार रात को आंगन में अन्य बच्चों के साथ गरबा खेल रहा था। परिजन अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद जब कान्हां दिखाई नहीं दिया तो घर वालों ने आस-पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इतना ही नहीं मुकेश का किराएदार और उसका खास दोस्त सुनील भी कान्हा को उसके साथ तलाशने में लगा रहा। काफी खोजबीन के बाद जब कान्हा नहीं मिला तो परिजनों ने नीलगंगा थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज करवाई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने पास स्थिति कुएं में भी बच्चे को तलाशने की कोशिश की। एनडीआरएफ की टीम को बुला कर पानी में भी उसे तलाशा गया। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर से सुबह जब कान्हा को तलाशा तो करीब 11 बजे किराएदार सुनील के घर में ही गद्दे में लिपटा कान्हा लहूलुहान मिला। सुनील को तलाशा गया तो वह फरार हो चुका था। पुलिस को कान्हा के पेट पर लोहे की रॉड से दागने के निशान और कुछ घाव भी मिले। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने के तत्काल टीमों को गठन किया और उन्हें जानकारी अनुसार उसे तलाशने के लिए रवाना किया। मामले की जानकारी लगते ही आईजी राकेश गुप्ता, नवागत एसपी सत्येंद्र शुक्ला, एडिशनल एसपी अमरिंदर सिंह सहित तमाम अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जानकारी ली। उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि रात में भी पुलिस ने बच्चे को तलाशने की कोशिश की थी। सूचना के बाद खाचरोद के रहने वाले किराएदार सुनील को खोजने एक टीम उसके गांव पहुंची। जब तक पुलिस सुनील तक पहुंच पाती, वह फांसी के फंदे पर लटक चुका था। उसकी लाश पुलिस को ग्राम अंबोदिया में एक पेड़ पर लटकी मिली। फिलहाल पुलिस ने मासूम बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आखिर आरोपी सुनील ने मासूम बच्चे को इतनी बेदर्दी से क्यों मारा था।

SBI मैनेजर को नौकरानी से महंगा पड़ा इश्क, 16 लाख वसूले, फिर भी ब्लैकमेलिंग

इंदौर। इंदौर में भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर निखिल नारायण विश्वजीत माथुर की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने नौकरानी मालती वर्मा और किशन वर्मा के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग, धमकी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित मालती ने मैनेजर से शारीरिक संबंध बना लिए और करीब 16 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला आत्महत्या की धमकी देकर रुपये लेती थी। पुलिस के मुताबिक, ग्रीन वैशाली सेक्टर-4 गाजियाबाद निवासी 36 वर्षीय निखिल फिलहाल दिल्ली में पदस्थ हैं। उन्होंने रिपोर्ट लिखवाई कि वर्ष 2014 में वे चेतकपुरी (ग्वालियर) शाखा में पदस्थ थे। पड़ोस के घर में काम करने वाली मालती उनके घर में भी काम करने लगी। उसने स्वयं को अविवाहिता बताकर नजदीकी बढ़ा ली। दोनों के शारीरिक संबंध बन गए और उसने फोटों खींच लिए। कुछ समय बाद पता कि चला मालती शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। निखिल ने तबादला करवा लिया और पौरसा (मुरैना) चले गए। मालती ने उनसे कहा मैंने तुम्हारे कारण बच्चों और पति को छोड़ दिया। मुझसे शादी करो वरना दुष्कर्म का केस कर दूंगी। उसने रुपयों की मांग करना शुरू कर दी। निखिल ने लाखों रुपये दे दिए और परेशान होकर भोपाल तबादला करवा लिया। वर्ष 2017 में उनकी शादी हो गई लेकिन महिला ब्लैकमेल करती रही। तंग आकर निखिल दिल्ली चले गए। इसके बाद मालती ने पति किशन को शामिल कर लिया और रुपये मांगते रहे। पीड़ित ने बयान में बताया कि अभी तक करीब 16 लाख रुपये दे चुका हूं। करीब पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। नौकरानी फिलहाल बैराठी कॉलोनी में रहती है और रुपये भी इंदौर में ही लिए थे। पुलिस ने रविवार देर रात केस दर्ज कर लिया।

MP : क्या सीएम शिवराज फिर देंगे धरना ?? मंत्री व भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को बताया रखैल

अनूपपुर: मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों जहां एक ओर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों का ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर चुनावी सभा में विवादित बयानों की जैसे बाढ़ आ गई है। जी हां पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा इमरती देवी को लेकर कहे गए ‘आइटम’ को लेकर मचा बवाल अभी थमा नहीं कि भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह ने इस आग को और हवा दे दी है। दरअसल बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्यासी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल कह डाला। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को भी चेतावनी देते हुए दुर्गति करने की बात कही है। दरअसल अनूपपुर से भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह सोमवार को अपने इलाके में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्यासी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी उनकी रखैल है, इस बात का जिक्र उन्होंने शपथ पत्र में किया है। बिसाहूलाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी चेतावनी दे डाली, उन्होंने कहा है कि 3 नवंबर के बाद जयप्रकाश अग्रवाल की दुर्गति कर दूंगा। अब देखना यह होगा कि पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा इतरती देवी को लेकर दिए बयान पर विरोध जता रहे भाजपा और सीएम शिवराज सिंह चौहान बिसाहूलाल के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं। जबकि सीएम शिवराज ने आज ही अपने बयान में कहा है कि मां, बहन और बेटियों का सम्मान उनके लिए सार्वोपरि है।

MP : एक और हनी ट्रैप : बैंक मैनेजर का अश्लील वीडियो बनाकर 8.50 लाख रुपए वसूले

इंदौर। जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय बैंक मैनेजर निखिल माथुर ने बताया- मेरी पोस्टिंग जब ग्वालियर और भोपाल में थी तो महिला मेरे यहां घरेलू कामकाज करती थी। मुझे लगा वह कुंआरी है। उससे आकर्षित हो गया। महिला ने संबंध बनाए। इस दौरान महिला ने मेरे कुछ फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं तो उसने उससे दूरी बना ली। बाद में महिला ने धमकाना शुरू कर दिया। अलग-अलग किस्तों में 5 लाख, 1.50 लाख और 2 लाख रुपए वसूल लिए। इस साजिश में इसका पति भी शामिल है।

कवि कुमार विश्वास की 8 महीने पहले चोरी हुई कार पुलिस ने ढूंढ निकाली, अपने अंदाज में आभार जताया

नई दिल्ली . मशहूर कवि कुमार विशवास के गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी के घर से 8 महीने पहले चोरी हुई फॉर्च्यूनर एसयूवी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरामद कर लिया है। कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में यह जानकारी साझा करते हुए यूपी पुलिस को शुक्रिया कहा है। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ”चौर्यकला विशारद” श्रीमान कामिल उर्फ आमिर, मो०कल्लू उर्फ मोमीन, काला उर्फ आरिफ व नसीबो उर्फ नसीबुद्दीन द्वारा 8 महीने पहले मेरे द्वार पर प्रदर्शित चौर्यकौशल पर @Uppolice के खोजी-प्रयास भारी पड़े! अनेक वाहनों के साथ-साथ यह रथ भी बरामद करने के लिए आईपीएस कलानिधि नैथानी और उनकी टीम का आभार।” कुमार विश्वास को कार मिलने के बाद ट्विटर पर खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। डॉ. पवन विजय नाम के यूजर ने लिखा, ”मुबारक़ हो! जिसका खोया फार्च्यून अगर नवरात्र में वापस मिल जाये तो उस पर लक्ष्मी की अहेतुक कृपा है।” इसके जवाब में विश्वास ने लिखा, ”अब समझ लो बालक! नवरात्र में वह फारच्यून(र) मिला है जिसका चालक “हरि” है।” 8 महीने पहले जब कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर चोरी हुई थी तब भी उन्होंने दिलचस्प अंदाज में ही लोगों को इसके बारे में बताया था। उस समय कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था, ”फॉर्च्यूनर” चोरी हुई है ”फ़ॉर्च्यून” नहीं, चिल मारो यार ”प्यार” और ”संस्कार” सलामत रहें, ”कार” बहुत मिलेगीं।”

MP : सिजेरियन से डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में 40 सेमी लंबा कपड़ा छोड़ा

उज्जैन। सिजेरियन से डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए महिला के पेट में कपड़ा छोड़ ही दिया गया, जिससे महिला की जान पर बन आई। उसके पेट पर सूजन आने से आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। ऑपरेशन कर 40 सेमी लंबा कपड़ा महिला के पेट से निकाला गया है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर वैद्य ने बताया कविता पति कैलाश उम्र 25 साल निवासी आगर को परिवार के लोग झालावाड़ राजस्थान के अस्पताल में ले गए थे। यहां जांच में बच्चा उल्टा पाया तो 14 सितंबर को सीजर किया था। उसके बाद 29 सितंबर को मरीज के पेट पर सूजन आ गई, जिसके चलते उसे 10 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रखा गया। सीटी स्कैन कराने पर पेट में कपड़े जैसा आया नजर परिवार के लोग स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर महिला को उज्जैन लेकर आए। यहां सीटी स्कैन करवाई गई, जिसमें महिला के पेट में कपड़े जैसा कुछ होना पाया गया। महिला का कोविड रैपिड एंटीजन भी पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद 14 अक्टूबर को लैप्रोटॉमी के द्वारा पेट से 40 सेमी लंबा कपड़ा निकाला, जो ऑपरेशन में प्रयुक्त होने वाले कपड़े की तरह पाया गया। इससे आशंका है कि सीजेरियन के दौरान कपड़ा अंदर छोड़ दिया गया था। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना महाडि़क और डॉ. पीके राय ने ऑपरेशन कर कपड़ा निकाला।

MP : जबलपुर में अपहृत बालक की ह्त्या, फिरौती भी वसूली

जबलपुर. जबलपुर के धन्वन्तरी नगर इलाके से अपहृत बालक ने मुख्य अपहरणकर्ता को पहचान लिया था . पहचान उजागर होने के डर से तीनों अपहरणकर्ताओं ने उसकी हत्या कर लाश नहर में फेंक दी. हत्या के बाद भी अपहरणकर्ताओं ने आदित्य के परिवार से फिरौती की रकम ली थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपहरण और हत्या का यह मामला 15 अक्टूबर की शाम का है. कारोबारी मुकेश लांबा का 13 बरस का बेटा आदित्य किराना दुकान गया था. यहीं से आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर लिया था. दरअसल मुख्य आरोपी राहुल विश्वकर्मा उर्फ मोनू मुकेश लांबा के परिवार को अच्छी तरह से जानता था. पैसों की तंगी और कर्ज के चलते मोनू ने अपने दो साथी मलय राय और करण जग्गी के साथ एक महीने पहले ही मुकेश लांबा के बेटे आदित्य के अपहरण की साजिश रची थी. इसके लिए मुकेश लांबा के घर की रेकी भी की गई. फिर मौका पाकर 15 अक्टूबर की शाम तीनों आरोपियों ने आदित्य लांबा का अपहरण कर लिया और उसके परिजनों से फोन कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, मुख्य आरोपी राहुल विश्वकर्मा मोबाइल की दुकान पर पहले काम कर चुका है और अपहरण करने की योजना का मास्टरमाइंड है. उसने अपनी लोकेशन लगातार बदली और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा.

MP : पीठ में खंजर घुसा था, जबलपुर पुलिस 1 घंटे तक पूछताछ करती रही

जबलपुर। युवक की पीठ में खंजर घुसा हुआ था और पुलिस उसका इलाज करवाने के बजाय उसे थाने में खड़ा करके 1 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ करती रही। यह फोटो जबलपुर के गढ़ा थाना का है। युवक का नाम सोनू बताया गया है। वह हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कराने आया था। पुलिस को उसे तत्काल मेडिकल के लिए ले जाना चाहिए था परंतु पुलिस ने सबसे पहले कागजी कार्रवाई शुरू की और वह खड़ा रहा। सोनू ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उसके घर के बाहर गोलू और उसके साथियों ने उस पर हमला किया है। चाकू उसकी भीड़ में घुस गया था। लगातार खून निकल रहा था परंतु पुलिस उसे अस्पताल ले जाने की बजाय मामला दर्ज करने की कागजी कार्रवाई में लगी रही। सोनू 1 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में खड़ा रहा।

गाजियाबाद में डॉक्‍टर ने उशादीशुदा प्रेमिका को लगा दिया जहर का इंजेक्‍शन

गाजियाबाद . गाजियाबाद में पुलिस ने डासना इलाके से 7 सितंबर को लापता हुई एक महिला की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया. खुलासे में पता चला है कि डॉक्टर प्रेमी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसे पहले नोएडा ले गया फिर उसे चंडीगढ़ ले जाते हुए जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी खुद भी शादीशुदा ही है. मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके का है. गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया था. बीते 7 सितंबर को गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक 31 साल की महिला शबाना पत्नी यामीन संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी. महिला की गुमशुदगी मसूरी थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी महिला नहीं मिली. हाल ही में पुलिस को पता चला कि महिला इलाके के रहने वाले डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में रहती थी. पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो पता चला कि डॉक्टर इस्माइल ने कुछ समय पहले अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था. पुलिस ने डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर तलाशा और उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी इस्माइल को हिरासत में लिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वो महिला को बहाने से हरियाणा ले गया था जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला की हत्या कर दी. इसके बाद महिला के शव को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगा दिया गया था. वहीं, महिला के पति के अनुसार, महिला घर से कुछ जेवरात और करीब 1 लाख 90 हजार कैश ले गई थी. डॉक्‍टर ने उसका माल हड़प लिया और उसकी हत्या कर दी. इस बारे में सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि वापस आने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था. इसी वजह से पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से और ज्यादा जानकारी और पूछताछ में जुटी है.

महिला पुलिस के साथ अभद्रता करने पर भाजपा कार्यकर्ता की धुनाई, भाजपा विधायक ने किया हंगामा

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले एक भाजपाई को पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी। पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया।जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और उसे छुड़ाकर ले गए। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि महिला सिपाहियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं सत्ता मद में चूर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी पार्टी के एक युवक को कोतवाली के भीतर लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पहुंचे पचासों कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया और पुलिस अभिरक्षा से उस कार्यकर्ता को छुड़ा ले गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा क्षेत्र में मौजूद थीं। उनके स्वागत समारोह के कार्यक्रम में तमाम तमाम भाजपाई इकट्ठा थे। यहीं भाजपा के कार्यकर्ता पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने वापस आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी को दी। कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया भाजपाई इस बीच जिस कार्यकर्ता पर यह आरोप लग रहा था वह भी कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से जा भिड़ा। कार्यकर्ता का आरोप है कि वहां पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और तमाम समर्थक को लेकर कोतवाली पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा काटा। पुलिस के साथ भाजपाइयों ने खूब हंगामा किया और उसके बाद कोतवाली के भीतर से आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ाकर ले गए। महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोपी जिसे क्षेत्रीय मोहम्मदी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के सामने ही भाजपाइयों ने हवालात से छुड़वा लिया।

सनसनी : सतना में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली, मौत

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में घरेलू विवाद को लेकर गोली चल गई। छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। वारदात में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिछले कई दिनों से दोनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई बृजेश प्रताप सिंह ने गुस्से में अपने बड़े भाई और भाभी पर गोली चला दी। गोली गलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हडकंप मच गया। वहीं आरोपी बृजेश को घेरकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

MP : कर्ज से परेशान और किसान ने जान दी, जंगल में पेड़ से लटका मिला उसका कंकाल

सागर. सागर जले जिले के कुमेरिया गांव में एक किसान ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. किसान पिछले दस दिनों से लापता था. जानकारी के अनुसार पिछले दो सालों से वह परेशान था और दिनों दिन उस पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था. इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. दस दिन पहले हुआ था लापता मृत किसान के भाई ने बताया कि बड़ा भाई दस दिन पहले अचानक घर से कहीं चला गया था. पहले तो काफी ढूंढा फिर जब वह नहीं मिला तो पुलिस में संपर्क किया. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका. इस दौरान परिवार ने भी काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पेड़ से लटका था कंकाल जंगल में कुछ लोगों के जाने पर किसान की मौत के बारे में पता चला. उन लोगों ने ही इस संबंध में पुलिस को सूचित किया. पुलिस के अनुसार मौत कई दिन पहले हुई प्रतीती होती है. किसान का शव कंकाल नुमा होकर पेड़ से लटका हुआ था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. कर्जदार कर रहे थे परेशान जानकारी के अनुसार किसान की फसल पिछले दो सालों से खराब हो रही थी. इसी के चलते उसे लगातार कर्ज लेना पड़ रहा था. पिछले कुछ दिनों से लगातार कर्जदार भी उससे पैसा मांग रहे थे और इसी के चलते वह परेशान था. लगातार पैसों का तकाजा होने के चलते वह अवसाद में आ गया था और अचानक दस दिन पहले घर से कहीं चला गया. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है लेकिन फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है.

MP : बॉलीवुड की दीपिका-जैकलीन को बना दिया मनरेगा मजदूर, जाॅबकार्ड बना डाले और रकम भी निकाल ली

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में मनरेगा के जॉबकार्ड में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। झिरन्या जनपद पिपरखेड़ा नाका पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने जॉबकार्ड पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के फोटो चस्पा कर दिए। हद तो तब हो गई, जब इन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीर एक पुरुष हितग्राही के कार्ड में लगा दी। अभिनेत्री जैकलीन का भी फोटो मिला। यह तो एक मामला है, लेकिन अधिकारियों के सामने ऐसे करीब एक दर्जन कार्ड आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस और मॉडल के फोटो लगाकर लाखों की रकम निकाल कर फर्जीवाड़ा किया गया। जिला पंचायत सीईओ गौरव बैनल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिन में राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। ऐसे हुआ मामले का खुलासा मनरेगा में कुछ हितग्राहियों ने काम किया था। उन्हें अब तक भुगतान नहीं हुआ ताे उन्हाेंने इसकी जानकारी निकाली। उन्होंने मनरेगा की साइट पर जाकर अपना नाम सर्च किया तो पता चला कि उनके जॉबकार्ड फर्जी बन चुके हैं और उसमें अभिनेत्रियों के फोटो लगाकर उनके नाम की राशि भी निकाल ली गई। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने जॉबकार्ड सर्च किए तो करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे कार्ड मिले, जिनमें दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडीज जैसी अभिनेत्रियों के फोटो पुरुषों के जॉबकार्ड पर चस्पा थे और उनके नाम से राशि निकाल दी गई थी। मंगत, अनार सिंह, सोनू, गोविंद सिंह, पदम सिंह जैसे कई हितग्राहियों के कार्ड यहां नजर आए। इसमें तो कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिन्होंने आज तक जॉबकार्ड बनवाया ही नहीं। पत्नी के जॉबकार्ड पर दीपिका की फोटो ऐसे ही एक पीड़ित हैैं सोनू उर्फ सुनील। उन्होंने बताया- मेरे पास तो मेरा जॉबकार्ड है, लेकिन मेरी पत्नी के नाम का दूसरा फर्जी जॉबकार्ड बनवा लिया। जब मैंने सर्च किया तो पता चला कि उसमें दीपिका पादुकोण की फोटाे लगा रखी है। सभी लोगों ने करप्शन किया है। हमें तो एक रुपए भी नहीं मिले, जबकि मेरे नाम से हजारों रुपए निकाल लिए। वहीं, मनाेज का कहना है कि उन्होंने कभी भी कार्ड नहीं बनवाया, लेकिन मोनू के नाम से मेरा फर्जी कार्ड बनवाकर हजारों रुपए निकल लिए गए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet