LATEST NEWS

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा द्वारा आयोजित दावत-ए-रमजान एक्सपो में चली गोलियां

नई दिल्ली टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा द्वारा आयोजित दावत-ए-रमजान एक्सपो में  गोलियां चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दुकानदारों के बीच विवाद के बाद हवाई फायर हुए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।   हैदराबाद के गुडीमलकापुर इलाके में गोलीबारी के बाद तनाव का माहौल बन गया। यह घटना दो दुकानदारों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हुई जिसके बाद उनमें से एक ने हवा में गोलियां चला दीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसे लेकर कार्रवाई की। एसीपी कुलसुमपुरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोहम्मद मुनव्वर के अनुसार एक्सपो में परफ्यूम खरीदने आए फरहान और आयोजकों के बीच झड़प हो गई। एसीपी ने कहा, ‘एक तीखी बहस के बाद फरहान और उसके दोस्तों ने अतीकुद्दीन सहित कुछ लोगों पर हमला कर दिया। अचानक, उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और हवा में दो राउंड फायर किए।’ इस घटना के सिलसिले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। अनम मिर्जा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, वह 2012 से एक फैशन क्यूरेटर हैं और उनका यूट्यूब चैनल भी है।

आज अक्षर पटेल की पल्टन के सामने होगी पैट कमिंस की फौज, केएल राहुल की वापसी से मजबूत हुई डीसी

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम दोपहर साढ़े तीन बजे से विशाखापट्टनम के मैदान पर भिड़ेंगी। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेगी। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को एक विकेट से हराकर रोमांचक आगाज किया था। दिल्ली केएल राहुल की वापसी से मजबूत हुई है। राहुल पहले मैच में बेटी के जन्म के कारण उपलब्ध नहीं थे। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली एसआरएच अपना तीसरा मैच खेलेगी और जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। हैदराबाद ने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 44 रनों से धूल चटाई थी। हालांकि, एसआरएच को अगले ही मैच में एलएसजी के हाथों पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। एसआरएच बड़े-बड़े स्कोर बनाने के लिए जानी जाती है। क्या रविवार को भी रनों का पहाड़ा खड़ा होगा? सभी फैंस की इसपर पैनी निगाह होगी। सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा। दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल , जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसी, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल , ट्रिस्टन स्टब्स , समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे।

सूर्यकुमार यादव को बेटिंग के दौरान गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े, वाइफ का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 9वें लीग मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मुंबई इंडियंस को मैच में जीवित किए हुए थे। हालांकि, एक गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। जल्द ही फीजियो और डॉक्टर मैदान पर आ गए। इस दौरान उनकी पत्नी देविशा का रिएक्शन देखने लायक था। वह बहुत ही मायूस नजर आईं। हालांकि, जल्द ही वे बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए, लेकिन उनकी एकाग्रता भंग हो गई और वे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। दाएं हाथ के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सूर्यकुमार के हेलमेट पर चोट लगी। यह घटना मुंबई की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर हुई। सूर्यकुमार को प्रसिद्ध की गेंद पर हेलमेट पर गेंद लगने का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ समय तक मेडिकल जांच के बाद 34 वर्षीय क्रिकेटर अपने पैरों पर वापस आ गए और अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद सूर्या की पारी लंबी नहीं चली। उधर, पत्नी का रिएक्शन भी वायरल हो गया, क्योंकि वे अपनी पति की हालत को देखकर काफी चिंतित नजर आईं। शनिवार को गुजरात के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। वह प्रसिद्ध कृष्णा के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की पारी संभल नहीं पाई। इस मैच में एमआई को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जब तक सूर्या क्रीज पर थे, तब तक ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन इसके बाद के बल्लेबाजों ने निराश किया। यहां तक कि तिलक वर्मा भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से नहीं खेले।

मुंबई को गुजरात टाइटन्स के हातो मिली हार, सीधे नंबर 3 पर पहुंची गुजरात टाइटन्स

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के 9वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटन्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स आईपीएल के इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 में पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस का दो मैचों के बाद खाता नहीं खुल पाया। पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल क्या है? ये जान लीजिए। पंजाब किंग्स को नंबर तीन से खिसकना पड़ गया है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी नंबर वन की पोजिशन पर है। आरसीबी के खाते में 2 मैचों के बाद 4 अंक हैं और नेट रन रेट प्लस में 2.266 का है। वहीं, नंबर दो पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट प्लस में 0.963 का है। तीसरे स्थान पर अब पंजाब किंग्स नहीं, बल्कि गुजरात टाइटन्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट इस टीम का +0.625 है। पंजाब किंग्स 2 अंक और +0.550 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने एक ही मुकाबला खेला है और उसमें भी करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। डीसी का नेट रन रेट +0.371 है। वहीं, लिस्ट में छठे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 2 में से एक मैच जीता है, लेकिन नेट रन रेट घटकर -0.128 हो गया है। सातवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है। केकेआर का नेट रन रेट -0.308 है। चेन्नई सुपर किंग्स आठवे नंबर पर है। सीएसके ने भी दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट सीएसके का भी माइनस में पहुंच गया है। सीएसके का नेट रन रेट इस समय -1.013 है। आठवें पायदान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता और नेट रन रेट भी -1.163 है। सबसे आखिरी यानी दसवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान को भी दोनों मैचों में हार मिली है और नेट रन रेट -1.882 का रह गया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने ठोका लाखों का फाइन, मैच के दौरान फिर दोहराई वही गलती

नई दिल्ली हार्दिक पांड्या IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए इसलिए नहीं खेले, क्योंकि उन पर एक मैच का बैन था। आईपीएल 2024 में तीन बार मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। इसके लिए उनको एक मैच के लिए बैन किया गया था। हालांकि, आईपीएल के 18वें सीजन के टीम के दूसरे मैच में वे उतरे और कप्तानी की बागडोर संभाली। हालांकि, इस मैच में भी उनकी कप्तानी में टीम ने वही गलती दोहराई, जिसके लिए उनको बैन झेलना पड़ा। इसके लिए अंपायरों ने उनको बीच मैच में ही सजा दे दी। बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर लाखों का फाइन लगाया है। दरअसल, शनिवार 29 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने समय रहते 20वें ओवर की शुरुआत नहीं की। इसके लिए मुंबई इंडियंस को सजा ये मिली कि वे आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते समय सिर्फ चार ही खिलाड़ियों को 30 गज के दायरे के बाहर रख सकते हैं। इसका नुकसान पर जाहिर तौर पर मुंबई इंडियंस को हुआ था, क्योंकि कुछ रन आखिरी के ओवर में चले गए थे। इसके बाद आईपीएल के आयोजकों ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में कहा गया है, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 9 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।” आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस बार आईपीएल में स्लो ओवर रेट के तीन अपराधों के बावजूद किसी खिलाड़ी को बैन नहीं किया जाएगा। इस बार डिमेरिट पॉइंट्स सिस्टम बीसीसीआई ने लागू किया है। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अहम मैच से बाहर हो गए थे। वहीं, हार्दिक पांड्या को इस सीजन एक मैच का बैन अपने पिछले सीजन के चलते झेलना पड़ा।

गुजरात ने मुंबई को दिया 197 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने बनाए सर्वाधिक 63 रन

अहमदाबाद. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। गुजरात ने अपनी पारी में 196/8 रन बनाए हैं। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 27 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बना सके। शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाए। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स ने हराया था। शाहरुख खान सस्ते में हुए आउट शाहरुख खान 7 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या को दूसरी सफलता मिली है। सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी साई सुदर्शन ने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। जोस बटलर लौटे पवेलियन बल्लेबाज जोस बटलर 24 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुजीब ने उन्हें आउट किया।

राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बड़ा झटका, रियान पराग नहीं, इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बेहद रोमांचक हो रहा है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बड़ा झटका सामने आया था। टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन शुरुआती तीन मैचों में टीम की अगुवाई नहीं कर रहे है। राजस्थान रॉयल्स ने घोषणा की है कि संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग टीम की कप्तानी संभाल रहे है। हालांकि, संजू टीम का हिस्सा बने रहेंगे और एक बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आ रहे है। राजस्थान रॉयल्स 5 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ अपना चौथा मैच खेलेगी। इस मैच में संजू सैमसन टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। राजस्थान के फैंस को उम्मीद है कि उनके स्टार खिलाड़ी जल्द ही पूरी तरह फिट होकर टीम की बागडोर संभालेंगे। क्यों नहीं खेले रहे संजू विकेटकीपर के रूप में? संजू सैमसन अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी, जिससे उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, वह बल्लेबाजी करने के लिए फिट हैं, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें अभी विकेटकीपिंग की मंजूरी नहीं दी है। इसी कारण टीम को विकेटकीपर के रूप में किसी और खिलाड़ी को मौका देना होगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौती संजू सैमसन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम के लिए शुरुआती मैचों में चुनौती हो रही है। हालांकि, रियान पराग के पास कप्तानी का यह बड़ा मौका होगा, जहां वे अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 345 रनों का दिया था टारगेट, जवाब में पाकिस्तान की पारी 271 रनों पर सिमटी, मिली हार

नेपियर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हार के साथ किया है। न्यूजीलैंड ने शनिवार को नेपियर के मैदान पर पाकिस्तान को 73 रनों से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने 345 रनों का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तान की पारी 44.1 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई। एक समय पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन न्यूजीलैंड ने 22 रनों के अंदर मेहमान टीम को तबाह कर दिया। बाबर आजम की मेहनत धरी रही गई, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 83 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन जुटाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। अब्दुल्ला शफीक (36) और उस्मान खान (39) ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। नाथन स्मिथ ने 13वें ओवर में उस्मान का शिकार किया जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 16वें ओवर में शफीक को पवेलियन भेजा। इसके बाद, बाबर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान मोहम्मद रिजवान (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े, जो डेब्यूटेंट मोहम्मद अब्बास के जाल में फंसे। बाबर ने सलमान आगा के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रनों की पार्टनरशिप की। बाबर 39वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद कहानी पलट गई। बाबर को विलियम ओरूर्के ने डेरिल मिचेल को लपकवाया। उसक वक्त पाकिस्तान का स्कोर 249 था। पाकिस्तान को अंतिम 69 गेंदों में जीत के लिए 96 रनों की जरूरत थी मगर रिजवान ब्रिगेड ने 22 रनों के भीतर सात विकेट गंवा दिए। तैय्यब ताहिर, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद ने एक-एक रन बनाया जबकि इरफान खान और नसीन शाह का खाता नहीं खुला। सलमान ने 48 गेंदों में 58 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके और छक्के शामिल हैं। न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने चार और जैकब डफी ने दो शिकार किए। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 9 के नुकसान पर 344 का स्कोर खड़ा किया। मार्क चैपमैन के बल्ले से ‘शतकीय बवंडर’ निकला। उन्होंने 111 गेंदों में 132 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 13 चौके जड़े और 6 सिक्स उड़ाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। नसीम शाह ने सलामी बल्लेबाज विल यंग (1) को तीसरे ओवर में सलमान के हाथों कैच कराया। निक केली (11) और हेनरी निकोल्स (15) भी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में चैपमैन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाई। उन्होंने डेरिल मिचेल (84 गेंदों में 76, चार चौके, चार सिक्स) के संग चौथे विकेट के लिए 199 रनों की दमदार साझेदारी की। मिचेल 42वें ओवर में इरफान का शिकार बने। वहीं, इरफान ने 44वें ओवर में चैपमैन की पारी का अंत किया। अब्बास ने न्यूजीलैंड के लिए पहले मैच में 26 गेंदों में 52 रन ठोके। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। कप्तान ब्रेसवेल ने 9 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए इरफान ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। आकिफ और हारिस के हिस्से में दो-दो विकेट आए।  

आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में भिड़ेंगी, जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचेज के लिए जाना जाता है। गुजरात और पंजाब के लिए यहां खेले गए मैच में इसकी बानगी भी देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम भी इसके काफी करीब तक पहुंच गई थी। आज के मैच में भी अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनने का अनुमान है। इसकी वजह है दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाजों की भरमार। कैसा रहेगा मौसम अगर मौसम की बात करें तो आज अहमदाबाद में थोड़ी गर्मी रह सकती है। तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मैच के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे तो ह्यूमिडिटी का स्तर 18 फीसदी तक रह सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन ओस यहां पर अपना खेल दिखा सकती है। अनुमान के मुताबिक दूसरी पारी में ओस का असर पिच पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। बता दें कि पहले मैच में भी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हाई स्कोरिंग मैच का अनुमान अहमदाबाद में अभी तक कुल आठ मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैच दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। इस पिच के मिजाज को देखते हुए एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच होने के आसार हैं। यहां पर 220 से 230 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है। ऐसे में अक्सर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है। वहीं, पहली पारी में पिच पर उछाल से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।  

आईपीएल: गेंदबाजों और बल्लेबाजों की रेस दिलचस्प, पर्पल कैप फिर से नूर मोहम्मद के पास, ऑरेंज कैप की रेस में निकोलस पूरन

नई दिल्ली आईपीएल के मैचों का सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, गेंदबाजों और बल्लेबाजों की रेस दिलचस्प होती जा रही है। आठ मैच पूरे होने के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की लिस्ट फिर से अपडेट हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के बाद पर्पल कैप फिर से नूर मोहम्मद के पास आ गई है। नूर मोहम्मद ने दो मैचों में सात विकेट लिए हैं। इससे पहले पर्पल कैप लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दूल ठाकुर के पास चली गई थी। शार्दूल के पास दो मैचों में छह विकेट हैं। वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन ही अभी सबसे आगे हैं। बल्लेबाजों में पूरन आगे आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में बहुत बदलाव नहीं हुआ है। इसमें नई एंट्री रचिन रविंद्र की है जो पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अभी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन का नंबर वन पर कब्जा है। वह दो मैचों में 145 रनों के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के ही मिचेल मार्श हैं। मिचेल मार्श के नाम पर 124 रन हैं। ट्रैविस हेड के नाम पर 114 रन हैं और वो तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर 106 रनों के साथ ईशान किशन चौथे और पांचवें नंबर पर कुल 106 रनों के साथ रचिन रविंद्र हैं। आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट खिलाड़ी    टीम    रन निकोलस पूरन    एलएसजी    145 मिचेल मार्श    एलएसजी    124 ट्रैविस हेड    एसआरएच    114 ईशान किशन    एसआरएच    106 रचिन रविंद्र     सीएसके    106 गेंदबाजों की लिस्ट का ऐसा हाल गेंदबाजों की बात करें तो यहां पर काफी बदलाव हुआ है। नूर अहमद ने दूसरे मैच में तीन विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या सात कर ली है। इस तरह अब नूर नंबर वन हैं। एलएसजी के शार्दूल ठाकुर अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। तीसरे नंबर पर आरसीबी के जोश हेजलवुड हैं, जिनके नाम पांच विकेट हैं। चौथे नंबर पर चार विकेटों के साथ सीएसके के खलील अहमद और पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर हैं, जिनके नाम तीन विकेट हैं। आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट खिलाड़ी    टीम     विकेट नूर अहमद    सीएसके    7 शार्दूल ठाकुर    एलएसजी    6 जोश हेजलवुड    आरसीबी    5 खलील अहमद    सीएसके    4 आर साई किशोर    जीटी    3

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस आज होगी भिड़ंत, दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में हैं

अहमदाबाद कप्तान हार्दिक पंड्या की एक मैच के प्रतिबंध के बाद बहुप्रतीक्षित वापसी शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को जरूरी संतुलन प्रदान करेगी। दोनों टीमें मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल सत्र के शुरुआती मैच में हारने के अपने लंबे समय से चले आ रहे मिथक को नहीं तोड़ सकी। चेन्नई ने इस मैच को आसानी से चार विकेट से अपने नाम किया। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाला मैच को 11 रन से गंवा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले और दूसरे मैच के बीच लगभग एक सप्ताह के अंतराल के दौरान रिलायंस की जामनगर स्थित सुविधा में कुछ दिन बिताए। टीम ने यहां आराम करने के साथ आपसी समझ बढ़ाने वाली गतिविधियों पर ध्यान दिया। टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की गेंदबाजी इकाई संघर्ष करते हुए दिखी। इस दौरान पहले मैच में नियमित कप्तान पंड्या की गैरमौजूदगी ने टीम के लिए चीजों को और मुश्किल कर दिया। हार्दिक भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में इकलौते तेज गेंदबाजी हरफनमौला है। वह गेंद और बल्ले दोनों में किसी एक से भी मैच पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी वापसी का मतलब है कि रॉबिन मिंज को शायद बाहर बैठना होगा। मिंज अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक मैदान की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते दिखे। टीम को हालांकि शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेलना है जहां परिस्थितियां पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल दिखी है। इस मैदान पर पंजाब किंग्स (243) और गुजरात टाइटंस (232) के बीच खेले गये पिछले मैच में 475 रन बने थे। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अहम होगा। वह पिछले कुछ समय से लय में नहीं है और पंजाब के खिलाफ उन्होंने 54 रन लुटा दिये। प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। गुजरात की टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है और मुख्य कोच आशीष नेहरा के लिए यह चिंता की बात होगी। कैगिसो रबाडा और राशिद खान जैसे दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों पर रन रोकने के साथ-साथ विकेट लेने का दबाव पर बहुत अधिक है। मुंबई के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट तथा एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा लय चिंता का सबब है। हार्दिक की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी जबकि जरूरत पड़ने पर वह नयी गेंद से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भी कर सकते है। मुंबई इंडियंस की एक और समस्या विकेटकीपर बल्लेबाज की है। टीम रयान रिकलेटन पर बहुत अधिक निर्भर है क्योंकि रॉबिन मिंज के पास इस स्तर के क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर कलाई के वामहस्त स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। लेकिन उनकी असली परीक्षा गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर होगी। गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल पर होगी। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने जिस तरह से शेरफेन रदरफोर्ड को वाइड यॉर्कर या वाइड लो फुल-टॉस से परेशान किया उसे देखते हुए गुजरात की टीम ग्लेन फिलिप्स को मौका दे सकती है। फिलिप्स आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। गिल के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय होगी क्योंकि अधिकांश भारतीय गेंदबाज (सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अनुभवी इशांत शर्मा) एक ही तरह की गेंदबाजी करते है। टीमें : गुजरात टाइटंस : जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह समय : शाम 07:30 बजे।

आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की है। इसका असर प्वॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है। दो मैचों में दो जीत के साथ आरसीबी के चार प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आरसीबी से हारने के बाद चेन्नई प्वॉइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसककर सातवें नंबर पर भी चली गई है। इसका असर उसके नेट रन रेट पर भी पड़ा है जो अब माइनस में है। लखनऊ दूसरे नंबर पर अन्य टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक अर्जित किए हैं। लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। पंजाब ने अभी तक एक ही मैच खेला है और इस मैच में उसने जीत हासिल की है। उसका नेट रन रेट भी प्लस में है। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली ने भी एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली के पास भी दो अंक हैं। राजस्थान का हाल बेहाल वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें नंबर पर है। एसआरएच ने दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। उसके पास दो प्वॉइंट्स हैं। इसके अलावा केकेआर और सीएसके भी एक जीत और एक हार के साथ दो अंक पाने वाली टीम हैं। केकेआर छठवें और सीएसके सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का खाता अभी नहीं खुला है। यह तीनों क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है और वह दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।  

कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के जींद की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया

जींद जॉर्डन के ओमान में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के जींद की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव में मानसी की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। मानसी के वापस लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। मानसी ने इससे पहले अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था। मानसी के ताऊ सतीश पहलवान के अनुसार उनके दादा फूला नंबरदार का सपना था कि उनकी बेटी विदेश में खेलकर परिवार का नाम रोशन करे। इस सपने को पूरा करने के लिए पूरे परिवार ने कड़ी मेहनत की। मानसी के परिवार ने देश को 4 राष्ट्रीय और 3 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। मानसी एक खेल प्रेमी परिवार से हैं। उनके परिवार में तीन कुश्ती कोच हैं। उनके पिता जयभगवान लाठर साई के कोच हैं। वे 20 बार इंडिया पुलिस के मेडलिस्ट और कई बार अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे हैं। उन्होंने सीआरपीएफ में एएएसपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और अब साई में कोच के रूप में कार्यरत हैं। मानसी की माता सीमा लाठर भी एक कोच हैं, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करती हैं।

चेन्नई की हार के साथ-साथ धोनी के नौवें पर उतरने की खूब चर्चा हो रही है, माही के इस फैसले से फैंस का दिल टूटा

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 50 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। आरसीबी ने शुक्रवार को चेपॉक में 196/7 का स्कोर बनाया और सीएसके को 146/8 पर रोक दिया। चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र (31 गेंदों में 41, पांच) ने सर्वाधिक रन जुटाए जबकि दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के बल्ले से 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। 43 वर्षीय धोनी ने 9वें पर उतरने के बाद तीन चौके और दो छक्के जमाए। सीएसके के पूर्व कप्तान पहली बार नौवें नंबर पर आए। आरसीबी ने 17 साल बाद चेपॉक में सीएसके को मात दी है। चेन्नई की हार के साथ-साथ धोनी के नौवें पर उतरने की खूब चर्चा हो रही है। माही के इस फैसले से फैंस का दिल टूट गया है। उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कोई धोनी को सेल्फिश क्रिकेटर कह रहा तो कोई उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दे रहा। बता दें कि धोनी जब 16वें ओवर में बैटिंग के लिए आए तो चेन्नई को जीत के लिए 98 रनों की जरूरत थी। हालांकि, धोनी ने शुरुआती चार गेंदों में महज दो रन बनाए। उन्होंने 19वें ओवर में दो चौके लगाकर अपने हाथ खोले और फिर 20वें ओवर में दो छक्के और एक चौका जमाया। एक यूजर ने कमेंट किया, ”मैं धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन कल रात वह स्वार्थी दिखे। वह जीत के लिए नहीं बल्कि अपने एंटरटेनमेंट के लिए खेले।” दूसरे ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो धोनी को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। अगर आप उस समय शीर्ष क्रम में नहीं आ सकते, जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत हो तो कोई फायदा नहीं। सिर्फ दर्शकों के लिए कुछ छक्के मारना ठीक नहीं है। आप टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर रहे हैं।” तीसरे ने कहा, ”मुझे यह इंसान बिलकुल पसंद नहीं है। यह सब सिर्फ हाइप के लिए कर रहे हैं। पहले मैं उनके खेलने के पक्ष में था लेकिन अब नहीं।” धोनी को सिर्फ अटेंशन चाहिए। रिटायरमेंट का हथकंडा बंद करो।” बता दें कि पिछले कई सालों से धोनी के आईपीएल रिटायमेंट की अटकलें लग रहीं। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था और सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। आरसीबी से शिकस्त के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खराब फील्डिंग पर हार का ठीकरा फोड़ा। गायकवाड़ ने कहा, ”मुझे अभी भी लगता है कि इस मैदान पर 170 का स्कोर सही था। यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। खराब फील्डिंग के कारण हमने मैच गंवाया। अगर आप 170 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते तो कुछ समय और होता लेकिन 20 रन फालतू देने से पावरप्ले में अलग तरीके से खेलना होता है जो हम नहीं खेल पाए।” कप्तान ने कहा, ”हमने कैच टपकाए और उनके बल्लेबाज चौके छक्के लगाते रहे। उनकी रनगति आखिरी ओवर तक धीमी नहीं हुई। हमें लगता है कि फील्डिंग पर हमें काफी मेहनत करनी होगी।”  

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ‘डेडली ग्रुप’ का फोटो खींचने के लिए बेचैन नजर आए, दिखा कैमरामैन अवतार

अहमदाबाद रोहित शर्मा जहां मौजूद होते हैं, अगर वहां मौज-मस्ती का सिलसिला शुरू हो जाए तो हैरान नहीं होनी चाहिए। रोहित का यही अंदाज एक बार फिर दिखा है। उन्होंने अब कैमरामैन अवतार के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) के सपोर्ट स्टाफ के साथ मस्ती की, जिसका दिलचस्प वीडियो मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शेयर किया है। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ‘डेडली ग्रुप’ का फोटो खींचने के लिए बेचैन नजर आए। गुजरात और मुंबई के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का नौवां मैच खेला जाना है। दोनों टीमों की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रैक्टिस सेशन के समय जब रोहित को थोड़ा वक्त मिला तो उन्होंने फोटो खींचने की जिद की। ‘हिटमैन’ ने गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा, टीम मैनेजर सत्यजीत परब, असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल, जीटी डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी को एकसाथ बुलाया और फोटो क्लिक किया। उन्होंने इसे ‘डेडली ग्रुप’ करार दिया। रोहित मराठी में बोलते हुए नजर आए। रोहित के वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”रोहित का मस्ती मॉड ऑन है।” दूसरे ने कहा, ”रोहित की मराजी कितने प्यारी है।” अन्य ने कहा, ”रोहित में कोई फिल्टर नहीं है।” आज जीटी और एमआई मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेंगी। दोनों ने हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था। गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 11 रनों से शिकस्त मिली थी। जीटी ने 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 रन जुटाए थे। वहीं, मुंबई को पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। सीएसके ने 156 रनों का टारगेट पांच गेंद बाकी रहते चेज किया था। सीएसके वर्सेस एमआई मैच में रोहित का खाता नहीं खुला था। टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की बॉलिंग यूनिट संघर्ष करते हुए दिखी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet