LATEST NEWS

विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच अच्छी बॉन्डिंग, दिखा दोनों में दोस्ती का दिलकश नजारा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों की जब भी मुलाकात होती है तो फैंस की बांछें खिल जाती हैं। दोस्ती का ऐसा ही दिलकश नजारा शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में देखने को मिला। यहां आईपीएल 2025 के आठवें मैच सीएसके और आरसीबी का आमना-सामना हुआ। आरसीबी ने 50 रनों से यादगार जीत दर्ज की। आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसके को मात दी है। मैच समाप्त होने के बाद कोहली और धोनी मिले, जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरसीबी की जीत के बाद कोहली फौरन धोनी के पास जाते हैं। धोनी पहले हाथ बढ़ाते हैं। धोनी और कोहली हाथ मिलाने के बाद गले मिलते हैं। वहीं, दोनों मैदान पर मिलने के अलावा ड्रेसिंग लौटने के बाद भी बातचीत करते हुए नजर आए। धोनी और कोहली की मुलाकत पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”एक ही फ्रेम में भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच बहुत शानदार था।” दूसरे ने कहा, ”विराट और धोनी का प्योर बॉन्ड।” तीसरे ने लिखा, ”यह नजारा अच्छा लगा। इतने साल हो गए लेकिन फिर भी दोनों को देखकर अच्छा लगता है।” अन्य ने कमेंट किया, ”दिल छू लेने वाला पल। विराट और धोनी की बॉन्डिंग हमेशा देखने लायक होती है।” मैच की बात करें तो आरसीबी ने 196/6 का स्कोर बनाने के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर सीएसके को उसके गढ़ चेपॉक में हराया। आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार (51) के अर्धशतक ठोका जबकि कोहली के बल्ले से 30 गेंदों मं 31 रन निकले। फिल सॉल्ट ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, सीएसके की ओर से सर्वाधिक रन ओपनर रचिन रविंद्र (31 गेंदों में 41) ने बनाए। धोनी ने नौवें नंबर पर उतरने के बाद 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। धोनी ने तीन चौके और दो छक्के मारे। चेन्नई की शुरूआत काफी खराब रही थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल सके। शीएसके ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। राहुल त्रिपाठी ने 5 और दीपक हुड्डा ने 4 रन बनाए।  

RCB ने 17 साल बाद खत्म किया चेपॉक में जीत का सूखा, चेन्नई को 50 रनों से हराया

चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में सीएसके की बल्लेबाजी काफी साधारण रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम जैसे-तैसे 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। सीएसके के खिलाफ जैसे ही आरसीबी को जीत मिली टीम के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े थे। विराट कोहली जश्न में ऐसे डूबे मानो उन्होंने मैच नहीं, आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली हो। हालांकि, पिछली बार की तरह आरसीबी का जश्न आक्रामक नहीं था। बता दें कि आईपीएल 2024 में जब बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में सीएसके को हराया था तो धोनी उनके आक्रामक जश्न पर गुस्सा हुए थे। 17 साल बाद RCB को CSK के घर में मिली जीत बता दें कि सीएसके के खिलाफ आरसीबी को मिली ये जीत काफी खास है। आरसीबी ने सीएसके को उसके घर में साल 2008 के बाद अब जाकर हराया है। इन 17 सालों में दोनों टीमें चेपॉक के मैदान पर 8वीं बार एक दूसरे से टकराई थी, जिसमें आरसीबी को दूसरी बार जीत मिली है। इस तरह रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए कप्तानी करते हुए अपने दूसरे ही मैच में कमाल कर दिया। वहीं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। पाटीदार 12 साल बाद कप्तान के तौर आरसीबी के लिए सीएसके के खिलाफ चेपॉक में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा आरसीबी की गेंदबाजी भी दमदार रही। टीम के लिए जोश हेजलवुड ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं सीएसके की टीम बॉलिंग और बैटिंग दोनों में साधारण रही। जडेजा के नाम IPL का अनोखा डबल रिकॉर्ड 1. CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर बने कोहली RCB के विराट कोहली ने शुक्रवार को 31 रन बनाए। इसी के साथ वे CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। उनके नाम अब 34 मैचों में 1084 रन हो गए। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 29 मैचों में 1057 रन बनाए थे। 2. चेपॉक में 17 साल बाद RCB ने CSK को हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में CSK को हराया। टीम ने इस मैदान पर 2008 में आखिरी बार चेन्नई को 14 रन से हराया था। तब राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम को जीत मिली थी। इस बीच RCB ने 8 मैच गंवाए और अब जाकर उन्होंने चेपॉक में होम टीम को हराया। 3. जडेजा के 3000 IPL रन पूरे रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को अपने 3000 IPL रन पूरे कर लिए। उन्होंने 242वें मैच में यह कारनामा हासिल किया, उनके नाम 160 विकेट भी हैं। जडेजा IPL में 3000 रन और 150+ विकेट का डबल रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते प्लेयर बने।

चेन्नई को मिला 197 रनों का टारगेट, आरसीबी के कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

नई दिल्ली. आईपीएल-2025 के छठवें मैच में आज आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 197 रनों का टारगेट दिया है। चेन्नई को इस मैच को जीतने के 197 रनों की आवश्यकता है। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए उन्होंने 51 रन की धमाकेदार पारी खेली हालांकि उन्हें कई जीवनदान मिले। उनके अलावा विराट ने 31, साल्ट ने 32, टिम डेविड ने 22 और देवदत्त ने 27 रनों की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज नूर अहमद रहे जिन्होंने 3 विकेट झटके उनके अलावा पथिराना ने 2 और अश्विन और खलील को 1-1 विकेट मिला। पथिराना की लाजवब गेंदबाजी 19वें ओवर में बेबी मलिंगा ने मात्र एक रन खर्च कर दो विकेट निकाले, इस ओवर से आरसीबी की 200 रन तक पहुंचने की उम्मीदें लगभग-लगभग खत्म हो गई है। पाटीदार की कप्तानी अर्धशतक रजत पाटीदार ने टीम की कमान संभाली और 30 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा। कप्तान की नजरें अब टीम को 200 पार ले जाने पर होगी। इस बीच जितेश शर्मा के रूप में टीम को पांचवा झटका 172 के स्कोर पर लगा। नूर ने उखाड़ा लिविंगस्टोन का डंडा 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का खाने के बाद नूर अहमद ने अगली गेंद पर लिविंगस्टोन का डंडा उखाड़ा। आरसीबी को 145 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। टीम की नजरें 200 के स्कोर को छूने पर होगी।

सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, प्लेइंग XI में हुए ये बदलाव

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सीएसकी की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना टीम में आए हैं। वहीं आरसीबी में भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हुई है। उनके आने से रसीख सलाम को बाहर बैठना होगा। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है, ऐसे में चेन्नई और बेंगलुरु दोनों की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। आरसीबी ने ओपनिंग मुकाबले में केकेआर को पटखनी दी थी, वहीं सीएसके ने अपने पहले मैच में एमआई को हराया है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में आरसीबी पहले तो सीएसके चौथे पायदान पर है। भुवनेश्वर कुमार भी चोट से परेशान भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण सीजन के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया कि भुवनेश्वर कुमार ने मैच से दो दिन पहले गेंदबाजी की और उन्हें अच्छा महसूस हुआ। भुवनेश्वर ने मैच की पूर्व संध्या पर थोड़ी देर गेंदबाजी भी की। हालांकि, आरसीबी उनके साथ कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी। आरसीबी की संभावित XI विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा सीएसके की संभावित XI राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूट सकता है शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली फिर हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना शुरुआती मुकाबला जीत चुकी हैं और ये मुकाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला है। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। फैंस की नजरें इस मैच में अपने चहेते विराट कोहली और एमएस धोनी पर होंगी, जोकि बतौर बल्लेबाज मैदान पर खेलने उतरेंगे। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास सीएसके के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 1053 रन हैं। कोहली ने 32 बार सीएसके के खिलाफ खेला हैं। इस दौरान उनका औसत 37.60 का रहा। उन्होंने नौ अर्धशतक लगाए हैं। वह चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ पांच रन दूर हैं। शिखर धवन इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1057 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक भी जड़े हैं। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 896 रन बनाए हैं और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित ने सात अर्धशतक और एक शतक लगाया है। विराट कोहली ने आईपीएल के पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंद में 59 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए। वहीं पिछले आईपीएल चरण के बाद संन्यास लेने वाले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कहा कि कोहली में पहले की तरह ही भूख है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अभी जब मैं मैदान पर आया तो आज भी वह एक और शॉट पर काम करना चाहते हैं। इस समय एक और शॉट पर काम करना आपको बताता है कि उनके अंदर अभी कितनी भूख है। ’’आरसीबी ने पिछले 16 साल में एक बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके घरेलू मैदान पर नहीं हराया है।

मिचेल मार्श ने कहा- पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है, आक्रामक बल्लेबाज विरोधी टीम में नहीं है

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने कहा कि उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स के अपने साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है और उन्हें खुशी है कि वेस्टइंडीज का यह आक्रामक बल्लेबाज अन्य लीग की तरह विरोधी टीम में नहीं है। पूरन लखनऊ की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आसान जीत के हीरो रहे। उन्होंने केवल 26 गेंद पर 70 रन बनाए। मार्श ने 31 गेंद पर 52 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में भी अर्धशतक जड़े थे। मार्श ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘पूरन की बल्लेबाजी के लिए मेरे पास एक ही शब्द है, आकर्षक। मैं लंबे समय से उसके खिलाफ खेलता रहा हूं और उसकी इस तरह की बल्लेबाजी का मुझे हमेशा खामियाजा भुगतना पड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हम जबकि एक ही टीम में हैं तो मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है और उम्मीद है कि मैं उसके साथ आगे भी काफी बल्लेबाजी करूंगा।’’ पूरन जब लय में होता है तो मार्श उनके साथ बहुत अधिक बातचीत करके उनका ध्यान भंग नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमारे बीच बहुत अधिक बातचीत नहीं होती है। जब कोई बल्लेबाज इस तरह की लय में हो तो आप केवल साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आज के मैच में उसे रोकना बहुत मुश्किल था।’’ मार्श ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी प्रशंसा की जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर ट्रैविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया और हेनरिक क्लासेन को रन आउट किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में उस पर गर्व है। उसकी गेंदबाजी में बहुत नियंत्रण था। इस तरह के लंबे टूर्नामेंट में आपकी टीम की गहराई की परीक्षा होती है और उसने सत्र के शुरू में ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई।’’ इस बीच सनराइजर्स के धाकड़ बल्लेबाज क्लासेन ने कहा कि उनकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। क्लासेन ने कहा, ‘‘इस विकेट पर 210 से लेकर 220 रन का स्कोर बराबरी का होता। हमने महत्वपूर्ण मौकों पर लगातार विकेट गंवाए और यह ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसा नहीं हो।’’

आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू, पिच कॉन्ट्रोवर्सी पर क्यूरेटर का यू-टर्न

नई दिल्ली आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी तक का सबसे बड़ा विवाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का रहा है। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच को स्पिन फ्रेंडली बनाने की इच्छा जताई थी, मगर पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इसके लिए इनकार कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बयान दिया है, मगर अब वह अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि किसी अधिकारी या खिलाड़ी ने उन्हें पिच को लेकर कुछ नहीं कहा। सुजान मुखर्जी ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ‘पहले मैच के लिए पिच की जरूरत के बारे में किसी भी अधिकारी या खिलाड़ी ने नहीं पूछा। अभ्यास के समय एक कोच ने मुझसे पिच के व्यवहार के बारे में पूछा। मैंने कहा ‘घुमेगा भी और अच्छा चलेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने केकेआर से कभी कुछ मना नहीं किया। हमारे रिश्ते लंबे समय से अच्छे हैं। मैंने बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार पिच तैयार की। जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वे कुछ नहीं जानते।’ ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, “आईपीएल के नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी को पिच पर कोई अधिकार नहीं है। जब से मैंने क्यूरेटर के रूप में पदभार संभाला है, यहां की पिचें ऐसी ही रही हैं। यह पहले भी ऐसी ही थी। चीजें अब नहीं बदली हैं और भविष्य में भी नहीं बदलेंगी। आरसीबी के स्पिनरों ने मिलकर चार विकेट लिए। केकेआर के स्पिनरों ने क्या किया?” उनके इस बयान के बाद हर जगह पिच विवाद को लेकर चर्चा होने लगी थी। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने तो केकेआर को अपना होम ग्राउंड तक बदलने की सलाह दे दी थी।

चेन्नई वर्सेस बेंगलुरु मैच आज, सदर्न डर्बी में टॉस हारना सीएसके और आरसीबी के लिए बना है वरदान

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 28 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची है ऐसे में सीएसके और आरसीबी की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। हालांकि बेंगलुरु के लिए यह काम आसान नहीं रहने वाला है। दरअसल, CSK vs RCB मैच चेन्नई के गढ़ चेपॉक में खेला जाना है। इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले 17 सालों में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में आज आरसीबी कड़ी मेहनत कर चेन्नई के किलो को भेदने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। दरअसल, शाम के समय यहां ड्यू बहुत पड़ती है जिस वजह से टीमें चेज करना ज्यादा पसंद करती है। पिछले 10 मैचों में से 7 मैच यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। हालांकि सीएसके वर्सेस आरसीबी मुकाबले में टॉस हारना दोनों टीमों के लिए वरदान साबित हुआ है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि दोनों टीमों के आंकड़े कह रहे हैं। CSK vs RCB के पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो जो टीम टॉस जीती है वो मैच नहीं जीत पाई है, इसमें चाहे टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया हो या बॉलिंग करने का। 2024- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग- मैच 6 विकेट से हारे 2024- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग- मैच 27 रन से हारे 2023- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 8 रन से हारे 2022- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 23 रन से हारे 2022- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 13 रन से हारे ऐसे में आज दोनों टीमें चाहेगी कि वह टॉस तो ना जीता, मगर उन्हें पहले गेंदबाजी करने का मौका मिले।

आईपीएल में मीका सिंह बिखेंरेगे जलवा

लखनऊ लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मशहूर गायक मीका सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 15 से 20 मिनट के कार्यक्रम के दौरान मीका स्टेडियम में हजारों की संख्या में बैठे दर्शकों का सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी के अनुसार एक अप्रैल को मुकाबले से पूर्व मीका सिंह धमाकेदार शो होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। करीब 20 मिनट की प्रस्तुति के दौरान वे अपने अपने सुपर-डुपर हिट गाकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इसके बाद यहां पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला शुरू होगा। आज शाम लखनऊ पहुंचेगी एलएसजी टीम एलएसजी टीम शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंच जाएगी। इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एलएसजी के खिलाड़ी शनिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास को उतरेंगे। एलएसजी अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलेगी। एलएसजी के सामने एक अप्रैल को पंजाब किंग्स, चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 14 अप्रैल को चेन्नईसुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को हैदराबाद सनराइजर्स और 18 मई को गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। इन मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए ब्राॅडकास्टिंग टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी। मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए टीम यहां पर अपने कैमरे लगाने के साथ अन्य तैयारियां करेगी।  

न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाएगी T20 Tri Series 2025, टाईमटेबल जारी

नई दिल्ली जिम्बाब्वे की टीम जुलाई में एक ट्राई सीरीज के मेजबानी करने जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका हिस्सा लेंगी। इस सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी और फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। आईपीएल के बाद इस सीरीज का आयोजित करने का ऐला हुआ है। इस दौरान जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ 2-2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। ट्राई सीरीज से पहले जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगा और ट्राई सीरीज के बाद जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। 14 जुलाई से ट्राई सीरीज की शुरुआत टी20 ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे, जबकि क्वींस स्पोर्ट्स क्लब टेस्ट सीरीज की मेजबानी करेगा। 28 जून से 2 जुलाई के बीच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच खेला जाएगा, तो 6 से 10 जुलाई के बीच दोनों टीमें दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगी। इसके बाद 14 जुलाई से ट्राई सीरीज की शुरुआत होगी। 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट खेलेगी और 7 से 11 अगस्त के बीच दूसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब प्रोटियाज टीम 2014 के बाद से जिम्बाब्वे में टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक टीम एक दूसरे के साथ दो-दो बार खेलेगी। 2018 के बाद से यह जिम्बाब्वे में पहली टी20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने उम्मीद जताई कि यह संभावित ऐतिहासिक घरेलू सीज़न देश में खेल को बढ़ावा देने में भूमिका निभाएगा।  

RCB को CSK के खिलाफ चेन्नई में कैसे मिल सकती है जीत? शेन वॉटसन ने बताई तरकीब

चेन्नई ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को उनके दूसरे मैच से पहले एक बड़ी सलाह दी है। वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी को बदलाव करना चाहिए। लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है कि चेन्नई की पिच की जरूरत के अनुसार आरसीबी को टीम संयोजन में बदलाव करना होगा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन वॉटसन का मानना ​​है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वॉटसन ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा, ‘‘आरसीबी के लिए चेपॉक में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी, विशेषकर सुपर किंग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपर किंग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपने टीम संयोजन में बदलाव करने की जरूरत होगी, लेकिन कोई गलती नहीं करें – चेपॉक (CSK का) एक किला है।’’ अपने आईपीएल करियर में सुपर किंग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेलने वाले वॉटसन ने चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को घरेलू मैदान पर उनके दबदबे का मुख्य कारण बताया। वॉटसन ने कहा, ‘‘सुपर किंग्स का पूरा स्ट्रक्चर चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तीनों स्पिनरों- अश्विन, जडेजा और नूर अहमद, को ही देखें। वे उस सतह पर वाकई बहुत उपयोगी साबित होंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘नूर अहमद के सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच में इतने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।’’ राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे शेन वॉटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम के पास अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह बात सामने आई।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

हैदराबाद  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से जीता. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 191 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ टीम ने 4 विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. पूरन और मार्श ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी इस पारी में निकोलस पूरन ने 18 और मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. लखनऊ के लिए पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और इतने ही चौके जमाए. जबकि मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. आखिर में कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और अब्दुल समद ने नाबाद 22 रन बनाए. हैदराबाद टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली. लखनऊ की पारी, पूरन-मार्श के अर्धशतक लखनऊ का पहला विकेट मार्करम के रूप में गिरा जिन्होंने एक रन बनाए जबकि पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर कमिंस की गेंद पर 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आयुष बदोनी को 6 रन के स्कोर पर जंपा ने कैच आउट करवा दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए और आउट हो गए। डेविड मिलर 13 रन जबकि अब्दुल समद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। हैदराबाद की पारी, हेड ने खेली 47 रन की पारी हैदराबाद ने अपने पहले 2 विकेट 15 रन के स्कोर पर गंवा दिया और शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक शर्मा को 6 रन जबकि इशान किशन को डक पर आउट कर दिया। हेड ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 26 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। नितीश रेड्डी 26 जबकि अंकित वर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 18 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। शार्दुल के सामने बेबस नजर आई हैदराबाद टीम मुकाबले में हैदराबाद टीम ने 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए. ओपनर ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. जबकि अनिकेत वर्मा ने 36, नीतीश रेड्डी ने 32 और हेनरिक क्लासेन ने 26 रन बनाए. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने दम दिखाया और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को 1-1 सफलता मिली. शार्दुल ठाकुर वही बना LSG का तुरुप का इक्का… सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी क्रम सबसे खतरनाक माना जा रहा है, लेकिन इसी बल्लेबाजी क्रम की गर्दन तोड़ने में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अहम भूम‍िका न‍िभाई और बाकी काम बाद में न‍िकोलस पूरन और म‍िचेल मार्श ने कर दिया. इस तरह लखनऊ की टीम ने अपनी पहली जीत इस टूर्नामेंट में हैदराबाद में 28 मार्च को दर्ज की. ‘लॉर्ड’ के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने सबसे SRH की बैट‍िंग लाइनअप के दो खतरनाक बल्लेबाजों अभ‍िषेक शर्मा (6) ओर ईशान किशन (0) को इकाई के अंकों में समेट दिया. उन्होंने 34 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. जो शार्दुल ठाकुर का आईपीएल में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं शार्दुल ने इस दौरान आईपीएल में अपना विकेट का शतक (100 विकेट) भी पूरा किया. 33 साल के शार्दुल  अब आईपीएल में फ‍िलहाल पर्पल कैप होल्डर (6 विकेट) भी बन गए हैं. IPL में अनसोल्ड रहे थे शार्दुल शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. शार्दुल ने दिल्ली के ख‍िलाफ इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में भी 2 ओवर्स में 19 रन देकर 2 विकेट झटके थे. शार्दुल ठाकुर ने साल 2015 में पंजाब किंग्स के साथ IPL डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 97 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 100 विकेट लेने के अलावा 307 रन बनाए हैं. लखनऊ टीम में आवेश की वापसी मैच से पहले लखनऊ टीम के लिए एक अच्छी बात रही. उसके अनुभवी तेज गेंदबाज आवेश खान की वापसी हुई. कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग इलेवन में आवेश को शामिल किया. इसके लिए शाहबाज अहमद को बाहर बैठाया. दूसरी ओर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. हैदराबाद पर भारी रही लखनऊ टीम 2022 सीजन से कदम रखने वाली लखनऊ टीम और हैदराबाद के बीच अब तक 5 ही मुकाबले हुए हैं. इसमें लखनऊ टीम का पलड़ा भारी रहा, जिसने 4 बार जीत का परचम लहराया है. सिर्फ एक मैच में हैदराबाद को जीत नसीब हुई. कुल मैच: 5 लखनऊ ने जीते: 4 हैदराबाद ने जीते: 1

800 करोड़ रुपये के बजट से बनेगा भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी

अमरावती अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम है, जिसकी दर्शक क्षमता करीब एक लाख है। लेकिन अब देश में इससे भी बड़ा स्‍टेडियम बनने जा रहा है। ये स्‍टेडियम आंध्र प्रदेश के अमरावती में बनेगा। इसकी दर्शक क्षमता 1.32 लाख होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमरावती में सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम बनाने को अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें कि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने लगभग 800 करोड़ रुपये के बजट से स्टेडियम बनाने की अपनी योजना का खुलासा जनवरी में ही कर दिया था। आईसीसी ने अमरावती में स्टेडियम को दी हरी झंडी दरअसल, माईखेल की ए‍क रिपोर्ट के अनुसार, ये क्रिकेट स्टेडियम 200 एकड़ के खेल शहर का केंद्र बिंदु होगा। उम्मीद है कि ये वेन्‍यू 2029 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए समय पर तैयार हो जाएगा। इस स्‍टेडियम को एक टिकाऊ डिजाइन के साथ सौर ऊर्जा का इस्‍तेमाल किया जाएगा। पहले किया गया था ये दावा बता दें कि इससे पहले रिपोर्टों में दावा किया गया था कि आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस परियोजना के लिए राज्य सरकार से 60 एकड़ ज़मीन का अनुरोध किया है। निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर जुटाए गए धन के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी सहायता मांगी जाएगी। सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद बता दें कि करीब 9 लाख की आबादी वाले अमरावती शहर का बुनियादी ढांचा काफी आधुनिक है। अमरावती में सैकड़ों होटल्‍स हैं और सबसे जरूरी बात यहां एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो चुका है, जो जल्‍द ही शुरू होने वाला है। इसी वजह से एसीए ने अमरावती में सबसे बड़ा स्‍टेडियम बनाने का अहम कदम उठाया है।

इंग्लैंड दौरे से बाहर रह सकते हैं रोहित, विराट कोहली को मिल सकती है स्क्वाड में जगह, क्‍या है वजह?

नई दिल्ली टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर जाना संदिग्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने खुद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विराट कोहली की स्क्वाड में जगह बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा टेस्ट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने पहले ही यह फैसला ले लिया है। स्क्वाड में शामिल रहेंगे विराट सूत्रों ने कहा कि विराट कोहली की टीम में जगह बन सकी है। बता दें कि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 3 मैच में सिर्फ 31 रन बनाए और उन्होंने सिडनी में अंतिम मैच के लिए खुद को बाहर भी कर लिया था। इस बीच, भारत के कुछ स्टार खिलाड़ियों के इंडिया ‘ए’ टीम का हिस्सा बनने की संभावना है, जो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मई-जून के दौरान दो, चार दिवसीय मैचों में लायंस का सामना करेगी। 45 दिन का है भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा भारत अपने 45 दिनों के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच के साथ करेगा, जिसमें वह 2007 के बाद से ओल्ड ब्लाइटी में पहली सीरीज जीतने का प्रयास करेगा। ईसीबी ने की पुष्टि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, पहला चार दिवसीय मैच 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस स्थित स्पिटफायर ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरा मैच एक सप्ताह बाद 6 जून को नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। चयनकर्ताओं के पास काफी समय गौरतलब हो कि सभी प्रमुख भारतीय क्रिकेटर इस समय अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ टूर्नामेंट में विजी हैं। लीग के नॉकआउट मैच 20, 21 और 23 मई को खेले जाएंगे और फाइनल 25 मई को होगा। इससे चयनकर्ताओं को इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया ए टीम की घोषणा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि करुण नायर की इंडिया ए टीम में वापसी हो सकती है। करुण ने 2024-25 के घरेलू सत्र में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में नौ मैचों में 54 की औसत से चार शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 863 रन बनाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके शानदार फॉर्म की बदौलत विदर्भ ने फाइनल में केरल को हराकर अपना तीसरा रणजी खिताब जीता।

Miami Open 2025: सेमीफाइनल में भिड़ेंगे एलेक्जेंड्रा एला और जेसिका पेगुला

मियामी मियामी ओपन में महिला एकल के सेमीफाइनल में फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की जेसिका पेगुला के बीच शुक्रवार को मुकाबला होगा। अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने गुरुवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। पेगुला ने राडुकानू पर 6-4, 6-7(3), 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। इसी के साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका कल फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला से मुकाबला होगा। एक दिन पहले बुधवार को फिलीपींस की टेनिस खिलाड़ी एला ने मियामी ओपन में एक और उलटफेर करते हुए महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियाटेक को एला ने सीधे सटों में 6-2, 7-5 से हराया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet