LATEST NEWS

डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी, बल्लेबाजों की फौज, स्पिनर्स भी खूब

मुंबई आईपीएल 2025 शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सभी टीमें इसके लिए तैयारी में जुट गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी हुई है। वैसे तो पिछली बार के विजेता टीम में इस बार कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर मिचेल स्टार्क और ओपनर फिल साल्ट तक नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद केकेआर कागजों पर काफी मजबूत दिख रही है। अब केकेआर अपने नए कप्तान का भी ऐलान कर दिया है। टीम ने वेंकटेश अय्यर के ऊपर 23.75 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम खर्च की थी। ऐसे में उम्मीद थी कि वेंकटेश ही नए कप्तान बनेंगे। लेकिन केकेआर ने अजिंक्य रहाणे के अनुभव को वरीयता दी है। क्या रहाणे करेंगे कमाल रहाणे का केकेआर के साथ यह दूसरा सीजन है। साल 2022 में भी वह केकेआर के साथ ही थे। हालांकि उस वक्त उनका बल्ला खामोश रहा था और वह सात मैचों में मात्र 133 रन ही बना सके थे। लेकिन पिछले कुछ अरसे में रहाणे ने टी20 को लेकर अपनी अप्रोच में बदलाव किया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहाणे ने आठ पारियों में 469 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 164.56 का था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने खिताबी जीत हासिल की थी। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि रहाणे की कप्तानी का अनुभव केकेआर के काम आएगा। यह है केकेआर की मजबूती केकेआर का सबसे मजबूत पहलू उनकी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है। क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्ला गुरबाज, रहाणे, वेंकटेश अय्यार, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह उनके शीर्ष छह खिलाड़ी हैं। सुनील नारायण का बल्ले और गेंद से योगदान आईपीएल 2024 में नजर आ ही चुका है। नारायण ने पिछले सीजन में 17 विकेट लिए थे जो हर्षित राणा और आंद्रे रसेल के बाद टीम के लिए तीसरा बेस्ट प्रदर्शन था। वरुण चक्रवर्ती के साथ सुनील नारायण की जुगलबंदी केकेआर के लिए वरदान साबित हो सकती है। अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी केकेआर के लिए सबसे बड़ी समस्या अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है। हालांकि उनके पास स्पेंसर जॉनसन और हर्षित राणा जैसे युवा नाम हैं। लेकिन यह दोनों मिलकर भी मिचेल स्टार्क की बराबरी नहीं कर सकते। इस बार केकेआर ने दक्षिण अफ्रीकी एनरिक नॉर्किया को भी अपने साथ जोड़ा है। लेकिन नॉर्किया ने पिछले दो आईपीएल सीजन में जैसा प्रदर्शन किया है, उससे बहुत उम्मीद नहीं है। वैसे उसके पास आंद्रे रसेल भी हैं जो बतौर गेंदबाज काफी प्रभावी रहते हैं। उन्होंने पिछले साल सुनील नारायण से ज्यादा विकेट लिए थे। इस सीजन में क्या रहेगी उम्मीद कागजों पर केकेआर की टीम काफी मजबूत दिख रही है। टीम की स्ट्रेंथ को देखते हुए वह एक बार फिर फाइनल में पहुंचने की दावेदार लग रही है। हालांकि इस टीम की कुछ कमजोरियां भी हैं। लेकिन केकेआर के पास वो टीम है जो अपने खिताब की रक्षा कर सकती है।

मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

मुंबई मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से कुछ दिनों से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। बुमराह कमर की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांचवें मैच में चोट लगी थी। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2025 से पहले फिट होने पर संशय है और वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह करीब दो सप्ताह तक आईपीएल से दूर रह सकते हैं। एक बीसीसीआई ने सूत्र ने कहा, ”बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने एनसीए में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। हालांकि इसकी संभावना कम है कि वह अगले दो सप्ताह में आईपीएल की शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे।” सूत्र ने कहा, ”शमी और बुमराह आईपीएल में कैसे खेलते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा। शमी लगातार निगरानी में हैं। अगर चयनकर्ता दोनों को दो या तीन टेस्ट के लिए साथ ले आएं तो ये आदर्श स्थिति होगी। हालांकि टीम मैनेजमेंट इन गेंदबाजों को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा।” पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर चयन समिति ने हर्षित राणा को नामित किया है। उल्लेखनीय है कि बुमराह को 18 जनवरी को घोषित चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल सके। बुमराह ने आखिरी मैच जनवरी की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के दौरान खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्हें पीठ में जकड़न की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें पांच हफ्ते का आराम दिया गया था।

भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में लॉर्ड्स को होगा 4 मिलियन पाउंड का नुकसान, इसकी वजह है भारत

लंदन भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई न कर पाने से लॉर्ड्स को जून में इस पांच दिवसीय मैच की मेजबानी करते समय लगभग चार मिलियन पाउंड (लगभग 45 करोड़ रुपए) का नुकसान होने की आशंका है। पिछले दो सत्र में उपविजेता रहने के बाद भारत फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। खिताबी मुकाबले में अब ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।   मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत के क्वालीफाई करने में विफल रहने के कारण आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लॉर्ड्स को लगभग चार मिलियन पाउंड कम राजस्व प्राप्त होगा।’ इसमें कहा गया, ‘…भारत की अनुपस्थिति ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा अपेक्षित वित्तीय लाभ को काफी हद तक कम कर दिया है, जो वैश्विक खेल में भारतीय क्रिकेट के वित्तीय प्रभाव को दर्शाता है।’ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पिछले साल के अधिकांश समय तालिका में शीर्ष दो में रहने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड से घरेलू श्रृंखला 0-3 से हारने के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इन दोनों हार के कारण फाइनल से जगह बनाने से चूक गई। एमसीसी ने फाइनल में भारत के पहुंचने के अनुमान के साथ मूल रूप से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टिकट की अधिक कीमत निर्धारित की थीं। जब यह स्पष्ट हो गया कि भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा, तो एमसीसी ने अपनी रणनीति में संशोधन किया और टिकट की कीमत कम कर दीं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कीमतों में लचीलापन लाने का निर्णय इस वर्ष लिया गया था। अब टिकटें 40 से 90 पाउंड के बीच बेची जा रही हैं। यह मूल कीमत से लगभग 50 पाउंड सस्ती हैं। इससे राजस्व में कमी आई है।’ पिछले वर्ष श्रीलंका और इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान मैच के चौथे दिन सिर्फ नौ हजार दर्शकों के आने के कारण एमसीसी को आलोचना का सामना करना पड़ा था। एमसीसी को इसके बाद अपनी मूल्य निर्धारण रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

केएल राहुल ने ठुकराया दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने का ऑफर, अब ये खिलाड़ी बन सकता है DC का कप्तान

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 10 टीमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर सभी ने अपने कप्तानों के नाम का भी एलान कर दिया है। केएल राहुल को दिल्ली के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन इस खिलाड़ी ने कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली की कप्तानी अब तक ऋषभ पंत के हाथों में थी। लेकिन इस बार दिल्ली काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें रिटेन नहीं कर पाई। पंत को फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा जिसके कप्तान अब तक राहुल थे। यानी एक तरह से पंत और राहुल की दिल्ली और लखनऊ में अदला-बदली हो गई। राहुल को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह अब ये जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखेंगे।   राहुल नहीं अब ये खिलाड़ी होगा कप्तान  राहुल के कप्तानी ठुकराने के बाद सवाल ये है कि अब दिल्ली की कप्तानी किसके हिस्से आएगी? इस रेस में अक्षर पटेल का नाम सबसे आगे है या यूं कहें तय है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, “हां, अक्षर पटेल आईपीएल-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल से कप्तान बनने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में योगदान देने की बात कही है।” अक्षर पटेल साल 2019 से दिल्ली के साथ हैं। उन्हें दिल्ली ने 18 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। उन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया था। अक्षर ने बैट और गेंद दोनों से टीम की सफलता में अहम योगदान दिया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भारत के उप-कप्तान भी थे। पहले खिताब का इंतजार दिल्ली को अपने पहले खिताब का इंतजार है। इस टीम ने अभी तक सिर्फ एक ही बार फाइनल खेला है, लेकिन उसमें भी जीत हासिल नहीं कर सकी। साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने आईपीएल का फाइनल खेला था, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई थी। दिल्ली ने इस सीजन काफी कुछ बदला है। उसने अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को ही बदल दिया। रिकी पोंटिंग को हटा हेमंग बदानी को टीम का कोच बनाया गया है। मुनाफ पटेल को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को आईपीएल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है। इंग्लैंड के केविन पीटरसन को टीम में मेंटर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

भारत में पहली शूटिंग लीग 24 नवंबर से

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने भारत में आयोजित होने वाली पहली शूटिंग लीग (शूटिंग लीग ऑफ इंडिया- एसएलआई) के लिए 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक की तारीखें आवंटित कर दी हैं। इस लीग को आईएसएसएफ की आधिकारिक मान्यता मिलने से इसे वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता का दर्जा प्राप्त होगा। राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इस लीग में दुनिया के शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे, क्योंकि भारत का इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रोफाइल है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कई स्तरों पर काम जारी है और आईएसएसएफ द्वारा तारीखों का आवंटन हमें इसे विश्व स्तरीय इवेंट बनाने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” एनआरएआई ने पहले ही घोषणा की थी कि एलेना नॉर्मन को इस लीग का सलाहकार नियुक्त किया गया है और न्यू होराइजन्स अलायंस प्राइवेट लिमिटेड को व्यावसायिक और मार्केटिंग एजेंसी के रूप में शामिल किया गया है। भारत में इस लीग के आयोजन से निशानेबाजी खेल को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय महासंघ ने भारतीय निशानेबाजी लीग को आईएसएसएफ विंडो आवंटित की ओलंपिक खेल निशानेबाजी को नियंत्रित करने वाली वैश्विक संस्था, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर में उद्घाटन भारतीय निशानेबाजी लीग (एसएलआई) के लिए एक विंडो आवंटित की है, जो अब 24 नवंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने पिछले साल नवंबर में भारतीय निशानेबाजी लीग की मेजबानी करने की अपनी मंशा की घोषणा की थी और अब इसे आईएसएसएफ से मान्यता मिलने के साथ ही यह लीग विश्व स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता होने का वादा करती है, जिसमें शीर्ष भारतीय निशानेबाज खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुकाबला करेंगे। इस विकास से रोमांचित, एनआरएआई के अध्यक्ष, कलिकेश नारायण सिंह देव ने टिप्पणी की, “हम सभी बहुत उत्साहित हैं। आईएसएसएफ द्वारा अब एसएलआई को मान्यता दिए जाने और अपने आधिकारिक कैलेंडर में इसके लिए एक विंडो आवंटित किए जाने के साथ, यह अब आधिकारिक रूप से एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। भारत की इस खेल में पहले से ही वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति है, इसलिए लीग की अनूठी प्रकृति के अलावा, इससे अधिकांश शीर्ष निशानेबाजों को लीग की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी। पर्दे के पीछे बहुत काम चल रहा है, और यह हमें अब तक देखे गए सर्वश्रेष्ठ शूटिंग खेल तमाशे में से एक पेश करने के लिए और प्रेरित करता है।” पिछले महीने, एनआरएआई ने एलेना नॉर्मन को एसएलआई के लिए सलाहकार और न्यू होराइजन्स अलायंस प्राइवेट लिमिटेड को अपनी वाणिज्यिक और विपणन एजेंसी के रूप में घोषित किया था। एनआरएआई देश के शीर्ष निशानेबाजों के साथ भारत की शूटिंग लीग का आयोजन कर रहा है, जिसमें शीर्ष विदेशी निशानेबाजों के साथ विभिन्न टीमों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। यह लीग पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में हाल ही में मिली सफलता के मद्देनजर देश में खेल को और बढ़ावा देने का एक प्रयास है।  

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस समय चर्चा में, उन्होंने आईपीएल के नियमों को लेकर एक बड़ी बात कही

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस समय चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने आईपीएल के नियमों को लेकर एक बड़ी बात कही है। बता दें कि जोस बटलर को आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान ने रिलीज कर दिया था, यानी वह अब राजस्थान की टीम से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। संजू सैमसन और जोस बटलर बेहद करीबी दोस्त हैं। ऐसे में, जब संजू सैमसन से जोस बटलर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। दरअसल, उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर को रिलीज करना सबसे मुश्किल फैसला था। सैमसन ने कहा, “जोस बटलर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। जब भी मुझे जरूरत होती है, मैं उनके पास जाकर बात करता हूं। वह मुझे बड़े भाई की तरह समझते हैं। उन्होंने मुझे अच्छा कप्तान बनने में बड़ी मदद की है।” आईपीएल का यह नियम बदलना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, जानिए क्या है कारण? आईपीएल में यह नियम बदल देता: संजू सैमसन दरअसल, जोस बटलर के राजस्थान रॉयल्स से बाहर जाने के बाद अब संजू सैमसन का कहना है कि “जोस बटलर को जाने देना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फैसलों में से एक था। मैं अब भी इससे उबर नहीं पाया। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में मैंने उनसे कहा था कि अगर मैं आईपीएल में कुछ बदल सकता, तो मैं हर तीन साल में खिलाड़ियों को रिलीज करने का नियम बदल देता।” बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई सीरीज में संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा थे। इस दौरान संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच यह बातचीत हुई थी। हालांकि, अब आईपीएल 2025 में जोस बटलर और संजू सैमसन एक टीम में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। राहुल द्रविड़ को लेकर बोले सैमसन दरअसल, संजू सैमसन ने कहा, “मैं और जोस बटलर ने सात साल तक एक साथ खेला है। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। जब भी मुझे कोई दिक्कत होती थी, तो मैं जोस से बात करता था।” इस दौरान, संजू सैमसन ने कोच राहुल द्रविड़ की वापसी पर भी बात की। उन्होंने कहा, “राहुल द्रविड़ वहीं थे, जिन्होंने ट्रायल्स में मुझे पहचाना। वह मेरे पास आए और उन्होंने कहा क्या तुम मेरी टीम के लिए खेलोगे? तब से लेकर आज तक मैं इस फ्रेंचाइजी का कप्तान हूं। ऐसे में, जब राहुल सर वापस आ रहे हैं, तो यह बेहद अच्छी खबर है।”

क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा मैच,5447 गेंद और 1981 रन… गणित लगाते थक गए अंपायर

डरबन क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक अजूबे रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं. कोई छक्कों का किंग है तो कोई हैट्रिक लेने में मास्टर, लेकिन हम आपको क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे मैच का रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं. आज के दौर में टेस्ट क्रिकेट 5 दिन का होता है, लेकिन ये मुकाबला 9 दिन तक चला था. मैच में अंपायर्स गणित लगाते लगाते थक गए थे. यह मुकाबला 85 साल पहले खेला गया था. 43 घंटे 16 मिनट चला था मुकाबला साल 1939 में डरबन के मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें मुकाबला खेलने उतरी. 12 दिन के टेस्ट मैच में 2 दिन रेस्ट के थे जबकि एक दिन खराब मौसम के चलते मुकाबला नहीं हुआ. 9 दिन तक दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती रहीं. मुकाबला 3 मार्च 1939 को शुरू हुआ और 14 मार्च को रुका, लेकिन रिजल्ट किसी के पक्ष में नहीं था. यह मुकाबला 43 घंटे 16 मिनट चला था. मैच में बने थे 1981 रन इस मुकाबले में कुल 1981 रन बने थे. उस दौर में एक ओवर 8 गेंदो का हुआ करता था. 6 गेंदो के हिसाब से जोड़ें तो इस मैच में कुल 907.5 ओवर फेंके गए थे. हालांकि, पुराने हिसाब से 680.7 ओवर का मैच था. आज के दौर में एक टेस्ट मुकाबले में ज्यादा से ज्यादा 450 ओवर फेंके जा सकते हैं. नहीं निकला था रिजल्ट इस मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 530 जबकि दूसरी पारी में 481 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 316 के स्कोर पर ही सिमट गई थी. इंग्लिश टीम को इसके बाद 696 रन का टारगेट मिला था. इंग्लिश टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 654 रन बना लिए थे, लेकिन 9वें दिन मुकाबला ड्रॉ पर खत्म किया गया. इंग्लैंड की फ्लाइट छूटने के चलते मैच को ड्रॉ किया गया था.

कोच राहुल द्रविड़ के जज्बे को सलाम! पैर बुरी तरह चोटिल, फिर भी नहीं छोड़ा टीम का साथ

मुंबई  दिग्गज राहुल द्रविड़ की महानता ने सभी का दिल जीत लिया है. एक स्थानीय लीग मैच में खेलते समय चोटिल हुए भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इंजर्ड हुए लेकिन उन्होंने इसके बावजूद बैसाखी से साथ प्रैक्टिस सेशन को अटेंड कर सभी का दिल जीत लिया है. टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडिल पर वीडियो साझा की है जिसमें द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर रॉयल्स के शिविर में पहुंचे और चलने के लिये बैसाखियों का सहारा लिया. युवओं से की बातचीत द्रविड़ ने चोट के बावजूद सत्र में हिस्सा लिया. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया और युवा खिलाड़ियों रियान पराग तथा यशस्वी जायसवाल से बात करते दिखेय. बैसाखियां हाथ में लेकर बैसाखी द्रविड़ ने पूरा सत्र करीब से देखा. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा, ‘मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरू में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी । वह चोट से उबर रहे हैं और जयपुर में टीम से जुड़ेंगे.’ राहुल द्रविड़ के जज्बे को सलाम राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को एक दिल तोड़ने वाली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें द्रविड़ अपने बाएं पैर पर प्लास्टर पहने हुए दिखाई दे रहे थे। फ्रेंचाइजी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़, जिन्हें बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई थी, अब ठीक हो रहे हैं और आज जयपुर में हमारे साथ जुड़ेंगे। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। राहुल द्रविड़ के जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बैशाखी के सहारे चल रहे हैं, लेकिन अपने खिलाड़ियों को कोचिंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ के ट्रेनिंग के लिए आने का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो हाथ में बैसाखी लिए बैठे हैं और पूरे सत्र का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स से द्रविड़ का पुराना रिश्ता बता दें कि राहुल द्रविड़ ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू से की थी, लेकिन 2011 से लेकर 2015 तक वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे। बैशाखी के सहारे टीम को प्रशिक्षण दे रहे द्रविड़ को देखकर फैंस हैरान हैं और वो दिग्गज क्रिकेटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने पहले कभी चोटिल कोच को इस तरह मेहनत करते नहीं देखा। कैसे लगी थी चोट? द्रविड़ को पिछले सप्ताह कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ ग्रुप वन डिविजन टू सेमीफाइनल में जयानगर क्रिकेटर्स के खिलाफ विजया क्रिकेट क्लब के लिये खेलते समय चोट लगी थी. लेकिन इसके बावजूद आईपीएल 2025 से पहले वह टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में दिखे. कब से शुरू होगा आईपीएल? टीम इंडिया में हेड कोच का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ फ्री हो गए थे. द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत दर्ज की. जिसके चलते उनकी आईपीएल में डिमांड बढ़ गई. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें अपनी टीम का हेड कोच नामित किया. 

कोहली सोशल मीडिया पर फेमस हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या द्वारा डाली गई तस्वीर ने 6 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स आये, तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके एक पोस्ट पर मिलियन्स में लाइक्स और हजारों कमेंट्स आते हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या द्वारा डाली गई तस्वीर ने विराट कोहली का सनसनीखेज रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हार्दिक ने दुबई में जीत के बाद अपनी प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप 2024 की तस्वीर को फिर से बनाया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया स्टार खाबी लेम के पोज की नकल की। ​​यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और इसने इंस्टाग्राम पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 1 मिलियन लाइक पाने का विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्दिक पांड्या की इस फोटो पर मात्र 6 मिनट में ही एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ गए। इससे पहले भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट की पोस्ट ने 7 मिनट के भीतर 1 मिलियन लाइक का आंकड़ा छूआ था। हार्दिक पांड्या आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के प्रमुख कारकों में से एक थे। टूर्नामेंट में शुभमन गिल (पांच मैचों में एक शतक के साथ 188 रन), श्रेयस अय्यर (पांच मैचों में दो अर्द्धशतक के साथ 243 रन), अक्षर पटेल (पांच मैचों में पांच विकेट के साथ 109 रन), केएल राहुल (पांच मैचों में 140.00 की औसत से 140 रन) और वरुण चक्रवर्ती (नौ विकेट) जैसे कई मौजूदा और भविष्य के सितारों ने अपना योगदान दिया जिससे भारत की लगातार दूसरी बार व्हाइट-बॉल खिताब जीत सका। हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘2017 में काम बाकी था। मैं तब काम पूरा नहीं कर पाया था, और मुझे बहुत खुशी है कि आज की रात वह रात है, जब मैं कह सकता हूं कि मैं चैंपियन ट्रॉफी विजेता हूं। यह अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह हमेशा से ही जितना संभव हो सके उतनी चैंपियनशिप जीतने के बारे में रहा है। मैंने यह तब कहा था जब हम 2024 में जीते थे, यह अभी खत्म नहीं हुआ है। मुझे अभी भी 5-6 और ट्रॉफी की जरूरत है। मैं रोमांचित हूं कि एक और ट्रॉफी जुड़ गई है।’

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन संगीत समारोह में धोनी ने ऋषभ पंत ने ‘तू जाने ना’ गाने को गाया

नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन इस समय मसूरी में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान जब संगीत समारोह आयोजित हुआ तो उसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी ऋषभ पंत के साथ ‘तू जाने ना’ गाने को गुनगुनाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देहरादून में आयोजित इस समारोह में कई क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और सुरेश रैना भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी समारोह के लिए पहुंचे। इसके अलावा गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई क्रिकेटरों भी शादी में शामिल होंगे। वीडियो की बात करें तो पंत और धोनी को एक लाइव संगीत समारोह के दौरान बॉलीवुड के हिट गाने ‘तू जाने ना’ को गाते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर दोनों के फैंस और सेरेमनी में उपस्थित लोग बहुत खुश नजर आए। इसी शादी के दौरान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पहले वायरल हो चुका है, जिसमें एमएस धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ और खुद ऋषभ पंत ‘दमा दम मस्त कलंदर’ सॉन्ग पर डांस करते नजर आए थे, लेकिन ताजा क्लिप में धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और पंत द्वारा पूरे दिल से ‘तू जाने ना’ गाने को गाते हुए दिखाई दिए। इस वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। एमएस धोनी और पंत के फैन ने लिखा, “कितना भी देख लो जी नहीं भर रहा।” यह सेरेमनी ऋषभ की बहन साक्षी पंत की शादी के जश्न का हिस्सा था, जो बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ विवाह बंधन में बंध रही हैं। साक्षी, जो ब्रिटेन में शिक्षित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अपनी ट्रेवल डायरी और लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। साक्षी ने पिछले साल लंदन में अंकित से सगाई की थी, जहां धोनी भी मौजूद थे।

एबी डिविलियर्स ने माना- रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किया और उनके रिटायर होने का कोई तुक नहीं बनता

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को खत्म हुए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर चर्चा जारी है कि रोहित शर्मा को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहिए या नहीं। रोहित शर्मा ने निजी तौर पर तो इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वे रिटायरमेंट नहीं ले रहे, लेकिन कुछ क्रिकेट पंडित चाहते हैं कि फिटनेस को ध्यान में रखते हुए और युवाओं का मौका देने के लिए उनको रिटायर हो जाना चाहिए। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि रोहित शर्मा को किसी भी आलोचना को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वह संन्यास क्यों लेंगे? वे एक बेहतरीन कप्तान हैं। रोहित का वनडे क्रिकेट में सभी कप्तानों के बीच सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत है और वह अब एक से ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, “दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित की जीत का प्रतिशत देखें, यह लगभग 74% है, जो कि अन्य किसी भी कप्तान से काफी ज्यादा है। अगर वह आगे बढ़ते रहें तो वह अब तक के सबसे बेहतरीन वनडे कप्तानों में से एक के रूप में जाने जाएंगे।” पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “रोहित ने यह भी कहा है कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं और उन्होंने अनुरोध किया है कि अफवाहें फैलने से रोका जाए। वह रिटायर क्यों होंगे? सिर्फ कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी इस तरह के रिकॉर्ड के साथ उन्हें आगे भी खेलना चाहिए। फाइनल में 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर भारत को उन्होंने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने टीम की सफलता की नींव रखी और दबाव के चरम पर होने पर आगे बढ़कर नेतृत्व किया।” एबी डिविलियर्स ने माना है कि रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किया और उनके रिटायर होने का कोई तुक नहीं बनता। उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा के पास संन्यास लेने का कोई कारण नहीं है। किसी भी आलोचना को सहने का कोई कारण नहीं है। उनका रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने खेल को भी बदल दिया है। अगर हम पावरप्ले में उनके स्ट्राइक रेट को देखें तो 2022 से यह पहले पावरप्ले में 115 हो गया है और यही अच्छे और बेहतरीन के बीच का अंतर है।”

चैंपियंस ट्रॉफी में बिना एक भी मैच जीते पाकिस्तान को ICC से मिल गए इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली  मेजबान कोई भी बड़ा इवेंट करने के बाद खर्च और कमाई यानी आय और व्यय का लेखा-जोखा यानी हिसाब-किताब जरूर करता है। रिव्यू करता है कि कितना खर्च हुआ और कितनी कमाई हुई। पाकिस्तान के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत जीत चुका है और अब समय है हिसाब-किताब का। सही आंकड़ा तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही बता पाएगा, लेकिन बाहर से जो भी चीजें दिखाई दे रही हैं वह ज्यादा बेहतर नहीं हैं। कुछ चीजों का बैकअप प्लान नहीं होने से पाकिस्तान को इतना बड़ा नुकसान हुआ कि उसका अंदाजा उसने सपने में भी नहीं लगाया रहा होगा। जी हां, उसने तीन स्टेडियम को खेलने लायक बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए। एक-एक स्टेडियम पर एक-एक हजार करोड़ से अधिक पैसे खर्च हुए, लेकिन क्या उसने इसकी भरपाई की? शायद नहीं। पाकिस्तान में 3 वेन्यू पर कुल 10 मैच हुए, जिसमें से 2 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए। ये दो मैच दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के घर यानी रावलपिंडी स्टेडियम के थे, 3 मैच खेले जाने थे। रावलपिंडी स्टेडियम में पहला मैच 24 फरवरी को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पिंडी में अगला मैच 25 फरवरी को शेड्यूल था। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द रहा। स्टेडियम में पानी सुखाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बेहद घटिया था। सुपर सॉपर की जगह बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले वाइपर और स्पंज से पानी सुखाते देखा गया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली और 27 फरवरी को पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच भी इसी तरह से रद्द हो गया। इस तरह दोनों टीमों को बिना कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अब आते हैं खास मुद्दे पर। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो रावलपिंडी स्टेडियम को बनाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 1500 करोड़ रुपये एलॉट किए थे। इसमें फ्लड लाइट्स की जगह 350 एलईडी लाइट्स लगाने के लिए 393 मिलियन रुपए और मुख्य भवन, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स और टॉयलेट के लिए 400 मिलियन रुपए शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दो एलईडी डिजिटल स्क्रीन को बदलने के लिए 330 मिलियन रुपए आवंटित किए गए थे, जबकि नई सीटिंग इंस्टॉलेशन पर 272 मिलियन रुपए खर्च किए जाने थे। मान लिया जाए कि अलॉट किए गए रुपये ही खर्च किए गए तो भी एक स्टेडियम में सिर्फ एक मैच का कुल खर्च 1500 करोड़ रुपये से अधिक रहा। यही नहीं, पाकिस्तान ने हर स्टेडियम की ओपनिंग सेरिमनी के लिए ब्लॉकबस्टर शो किए थे और दुनिया को दिखाने के लिए सिंगर से लेकर डांसर तक पर मोटी रकम खर्च की थी। हालांकि, इन पैसों के बारे में कहीं भी जानकारी नहीं दी गई। एक ओर उसकी आर्थिक स्थिति कंगालों वाली है तो दूसरी ओर इस तरह से पैसे बहाना समझ से परे है। स्टेडियम किसी भी मैच के लिए भरे नहीं थे तो कम से कम पब्लिक से मिलने वाला पैसा उसके खर्च को कतई पूरा नहीं कर सकता है। हां, ब्रॉडकास्टर्स से जरूर उसे फायदा मिला होगा, लेकिन क्या उसे इतने पैसे मिले होंगे कि इतने बड़े खर्च की भरपाई की जा सकती है। बात यहीं खत्म नहीं होती। आने वाले समय में इस स्टेडियम पर पाकिस्तान सुपर लीग के मैच तो शेड्यूल हैं, लेकिन इंटरनेशनल टीमों का दौरा होगा या नहीं इसका पता नहीं। इस बीच बलूच लिबरेशन आर्मी का जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करना उसकी पहले से गिरी हुई साख और भी रसातल में ले जाने का काम किया है। बलूच विद्रोही संगठन का दावा है कि उसने 30 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है। इंटरनेशनल लेवल पर इस खबर के आने के बाद कोई भी टीम शायद ही पाकिस्तान का दौरा करने के लिए राजी होगी। संभव है कि पीएसएल में भी विदेशी खिलाड़ी खेलने से कतराएं।  चैंपियंस ट्रॉफी में बिना एक भी मैच जीते पाकिस्तान को  ICC से मिल गए इतने करोड़ रुपए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद इस अहम टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेला गया। जहां टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में हुए थे। अब भारतीय टीम ने बिना एक भी मैच हारे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। इनाम के तौर पर भारतीय टीम को लगभग 20 करोड़ रुपए मिले। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 किसी बुरे सपने से कम नहीं रही और पाकिस्तान एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाया। पाकिस्तान ने किया खराब प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी टीम को अपने पहले मैच में 60 रनों से हार मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने उसे 6 विकेट से धूल चटाई। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसी वजह से पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इससे उसकी हर जगह किरकिरी हुई। पाकिस्तानी टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ओवर ऑल 7वें नंबर पर रही थी। पाकिस्तान को मिले इतने रुपए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 7वें या 8वें नंबर पर रहने वाली टीमों को $140k मिले, जो भारतीय रुपए में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए होते हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी टीम को $125K मिले, जो भारतीय रुपए में लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपए होते हैं। इस तरह से पाकिस्तान को मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में बिना मैच जीते ही लगभग 2 करोड़ 31 लाख रुपए मिले। सरफराज अहमद की कप्तानी में जीता था खिताब चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तानी टीम ने जगह बनाई थी और तब सरफराज अहमद की कप्तानी में भारतीय टीम को 180 रनों से शिकस्त दी थी। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बिल्कुल ही उम्मीदों के उलट रहा। टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था।

ICC अवॉर्ड जीतकर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने रचा इतिहास, मिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की बांछें खिल गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा। उन्हें फरवरी महीने में शानदार प्रदर्शन की वजह से सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़कर अवॉर्ड जीता। वह तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने हैं और इतिहास रच डाला। दरअसल, गिल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार हासिल करने वाले वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने ओवरऑल लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर ने भी अब तक तीन बार पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है। 25 वर्षीय गिल ने पिछले महीने पांच वनडे मैचों में 101.50 की औसत और 94.19 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए। उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक और एक शतक लगाकर भारत को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में 87, कटक में खेले गये दूसरे मैच में 60 और अहमदाबाद में तीसरे वनडे में 112 रन की पारी खेली। उन्होंने अहमदाबाद में 102 गेंद की पारी में 14 चौके और तीन छक्के जड़कर वह प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। उन्होंने इस शानदार लय को चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखा। गिल ने दुबई में भारत के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 101 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रनों का योगदान दिया। बता दें कि भारत के उपकप्तान और नंबर वन वनडे बल्लेबाज गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में पांच मैचों में 47.00 की औसत से कुल 188 रन बटोरे। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, जिसमें गिल के बल्ले से 31 रन निकाले। गिल ने इससे पहले 2023 में दो बार (जनवरी और सितंबर) आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता था। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अभी तक दो बार यह अवॉर्ड हासिल किया है। गिल ने कहा, ”मैं फरवरी के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतकर बहुत खुश हूं। बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने और अपने देश के लिए मैच जीतने से ज्यादा मुझे कुछ प्रेरणा नहीं देता।” वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर अलाना किंग फरवरी 2025 की आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गईं।

ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: रोहित ने विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई और उन्होंने शानदार 76 रनों की पारी खेली। अब उनके इस प्रदर्शन का असर ICC की वनडे रैंकिंग पर भी दिखा है। रोहित शर्मा को मिला बड़ा इनाम आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। उनकी रेटिंग 756 हो गई है। इस शानदार बढ़त के साथ रोहित ने विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है। क्लासेन अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कोहली पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। शुभमन गिल अभी भी नंबर 1 पर काबिज भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 784 है। पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर दो पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रेयस अय्यर ने टॉप-10 में बनाई जगह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह आठवें स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। रचिन रवींद्र की जबरदस्त छलांग न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 14 स्थानों की छलांग लगाते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, भारत के केएल राहुल को नुकसान हुआ और वह 16वें स्थान पर खिसक गए। टॉप-10 में भारत के 4 बल्लेबाज आईसीसी की इस ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। शुभमन गिल (1), रोहित शर्मा (3), विराट कोहली (5) और श्रेयस अय्यर (8) भारत की मजबूत बल्लेबाजी का उदाहरण पेश कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में भी अपना दबदबा कायम रखा है।  

वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार शुभमन गिल और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर पहुंचे

दुबई हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जिसमें उनके साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं। भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से रोमांचक जीत के साथ अपना तीसरा चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता। बुधवार को जारी रैंकिंग अपडेट में दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है। फाइनल में 83 गेंदों पर मैच विजयी 76 रन बनाने वाले रोहित दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस बीच टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले विराट कोहली टूर्नामेंट में 218 रन बनाने के बाद शीर्ष पांच (पांचवें स्थान) पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है। डेरिल मिशेल एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि युवा सनसनी रचिन रवींद्र 14 पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ग्लेन फिलिप्स भी छह पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर गेंदबाजी में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे, उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट लिए, जिसमें फाइनल में दो विकेट शामिल हैं। उनके प्रयासों से वह छह पायदान ऊपर चढ़कर वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो श्रीलंका के महेश थीक्षाना से ठीक पीछे है। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने भी महत्वपूर्ण लाभ हासिल किया है, जो 10 पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने भारत के अपराजित अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। 7 विकेट लेने वाले कुलदीप तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जडेजा 5 विकेट लेने के बाद 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई वनडे ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उनके ठीक नीचे एक बड़ा बदलाव हुआ। मिशेल सेंटनर चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि माइकल ब्रेसवेल (7वें स्थान पर) और रचिन (8वें स्थान पर) ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के बाद छलांग लगाई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet