LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ाई , यात्रियों के समान की चेकिंग, टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू

बिलासपुर  सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर जोनल स्टेशन में आरपीएफ ने ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। ट्रेनों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, यात्रियों के समान की भी चेकिंग की जा रही है। टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू कर दी गई है। माइक से हो रही है घोषणा रेलवे स्टेशनों में माइक के साथ अनाउंस किया जा रहा है। यात्रियों की रेलवे की जांच में सहयोग के लिए अपील भी की जा रही है। बिलासपुर रेलवे जोनल के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए अपील की जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर उद्घोषणा की जा रही है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर रेलवे प्लेटफॉर्म में सुविधा बढ़ा दी गई है। कोच की हो रही है चेकिंग रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद जोनल मुख्यालय के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। आरपीएफ की टीम कोचों की भी निगरानी कर रही है। ट्रेनों व यार्ड में खड़ी ट्रेनों की भी चेक किया जा रहा है। यात्रियों को भी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के बारे में समझाया जा राह है। मॉकड्रिल का हुआ था आयोजन बिलासपुर जोनल मुख्यालय में दो दिन पहले हूटर बजाकर मॉकड्रिल किया था। इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि आपदा की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखना है और अपने परिवार वालों को कैसे बचाना है। सूचना केंद्र एक्टिव हुए यात्रियों को किसी तरह की भ्रामक जानकारी नहीं मिले इसके लिए बिलासपुर, अनूपपुर, उस्लापुर, चांपा, कोरबा, रायगढ़ जैसे रेलवे स्टेशन में सूचना केंद्रों को एक्टिव कर दिया गया है। लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बस्तर संभाग समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट

बस्तर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। हालांकि अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई गिरावट जारी। मौसम विभाग के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 38.9 डिग्री रहा तापमान राजधानी रायपुर में भी मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बदली और संभावित बौछारों की संभावना जताई गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। बिलासपुर और जीपीएम में भी गर्मी कम बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दिन का पारा 36.6 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यहां भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। दुर्ग सबसे गर्म शुक्रवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जो औसत से 3.4 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग में भी मौसम ने ली नरमी प्रदेश के उत्तरी हिस्से, सरगुजा संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से काफी कम था। यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेशभर में गर्मी अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है।

कोंडागांव में पुलिस अधिकारियों पर हमले का आरोपी नक्सली और उसकी पत्नी ने आत्मसमर्पण किया

 कोंडागांव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार को 16 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपत्ति ने सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इसमें पुरुष नक्सली साल 2009 में राजनांदगांव में हुए नक्सल हमले में शामिल था, जिसमें 29 पुलिसकर्मी मारे गए थे. इसके साथ ही पुलिस ने नारायणपुर जिले में दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बताया कि रायसिंह कुमेटी उर्फ ​​रतनसिंह कुमेटी (35) और उसकी पत्नी पुनाय अचला उर्फ ​​हिरोंडा (34) ने खोखली माओवादी विचारधारा से निराश होकर आत्मसमर्पण कर दिया. कुमेटी माओवादियों के प्रतिबंधित संगठन की कंपनी नंबर 5 के तहत वरिष्ठ कैडर के रूप में सक्रिय था, जबकि उसकी पत्नी इसकी सदस्य थी. दंपति पर 8-8 लाख का इनाम था. एसपी ने बताया कि कुमेटी साल 2003 से 2011 के बीच माओवादी हिंसा की कई घटनाओं में शामिल था. इसमें राजनांदगांव में घात लगाकर किया गया हमला भी शामिल है, जिसमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 पुलिसकर्मी मारे गए थे. उन्होंने बताया कि वह 2011 में गरियाबंद जिले में पुलिस कर्मियों के काफिले पर घात लगाकर किए गए एक अन्य हमले में भी शामिल था. इसमें तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पवार सहित 9 पुलिसकर्मी मारे गए थे. उन्होंने बताया कि कुमेटी और उसकी पत्नी कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी, नारायणपुर और राज्य के अन्य जिलों में अन्य गंभीर नक्सली घटनाओं में भी शामिल थे. वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी प्रभावित थे. उनको 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है. इस बीच, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ओरछा थाना क्षेत्र के कोडोल, छोटेपालनार और रेंगाबेड़ा गांवों के बीच जंगल में सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों कोंडाराम उसेंडी (35) और करंजे उसेंडी (40) को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा बलों ने उनके पास से दो डेटोनेटर, एक प्रेशर कुकर, बिजली का तार समेत अन्य सामान जब्त किया है.  

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज , आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव की वजह से भीषण गर्मी से राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 11 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। रायपुर में सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद सूरज की किरणें चूभने लगी। पिछले पखवाड़ेभर से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे अधिक तापमान में गिरावट है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटे साढ़े 5 बजे तक के लिए जारी किया गया है। प्रदेश में दुर्ग जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दुर्ग जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री बस्तर में रिकार्ड किया गया। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 27 मिमी और बस्तर जिले में 19.8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। इसके अलावा जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, कवर्धा जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। गुरुवार शाम को दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा जिले में शाम को मौसम में बदलाव से ठंडी हवाएं चली। मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ता है, लेकिन इस बार राहत है। शाम को आंधी-तूफान, बारिश से मौसम ठंडा रायपुर मौमस विभाग के मुताबकि प्रदेश एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग पिछले पखवाड़ेभर से अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम सामान्य होने से गर्मी का एहसास भी ज्यादा नहीं है। बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हर दिन हल्की बूंदाबांदी, अंधड़ का दौर चल रहा है। शाम को मौसम ठंडा भी हो रहा है।

परिवार में शादी के लिए मुख्यमंत्री साय ने कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। श्री साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।

मुख्यमंत्री साय ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

  ग्राम पंचायत मड़ेली में 75 करोड़ की लागत से 132 केवी सब स्टेशन की होगी स्थापना 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम-छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 45 साल बाद पूरी होगी परियोजना रायपुर ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख सकती है। हमने ये काम किया है। हमारी पारदर्शी सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने के लिए आपके बीच पहुंच रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत गरियाबंद जिले की ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए यह बातें कही। श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पांचवें दिन आज 10 वें जिले में आप सभी के बीच आया हूं ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का पता चल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत मड़ेली में 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार तथा 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम से छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क चौड़ीकरण और पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे निर्माण को पूर्ण कराए जाने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान राजीव लोचन के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे होने वाले है। इस दौरान हम मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सभी से वादा किया था कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का पहला काम होगा कि वे सभी गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पक्का छत मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीब परिवारों के आवास को स्वीकृति दी थी और लगातार अब भी आवास देने का काम कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि आगामी 13 तारीख को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख आवास गरीब परिवारों को और मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आवास प्लस प्लस की सर्वे तिथि को भी बढ़ा दिया गया है और आवास की पात्रता नियमों को भी शिथिल कर दिया गया है। उन्होंने सभी से आवास प्लस प्लस सर्वे में शामिल होने का आग्रह किया। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, धान के बकाया बोनस की राशि देने और महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं -बहनों को आर्थिक संबल देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हम अपने प्रदेशवासियों और वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। श्री साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित की सामग्री नन्हें बच्चों का कराया अन्नप्राशन समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अन्य उपकरण और सामग्रियां वितरित किए। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का दौरा कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली और लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में शामिल हुए।       इस अवसर पर विधायक श्री रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. मौजूद रहे।

13 मई को आयोजित होने वाले मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे

रायपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा एवं जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अम्बिकापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी 13 मई को आयोजित होने वाले “मोर आवास मोर अधिकार“ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।     उप मुख्यमंत्री शर्मा एवं जिला प्रभारी मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल, ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरी की करने को कहा, ताकि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।     गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि, यह कार्यक्रम गरीबों को उनका आवासीय अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार आमजन, विशेष रूप से गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। ’मोर आवास मोर अधिकार’ उसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।     गौरतलब है कि मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है और आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, बैठने की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।     इस दौरान अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय बोले – जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं

रायपुर सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक  व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री साय बोले- हमारी सरकार लोगों को अधिक से अधिक- सुविधा मुहैया कराने प्रतिबद्ध

बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से निकाली राशि बलौदाबाजार, सुशासन तिहार  के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कसडोल विकासखंड के बल्दाकछार पहुंचे।  इस दौरान साय ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई रोशन लाल पटेल से संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इस  दौरान बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक- एक हजार रुपये आहरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को अधिक से अधिक- सुविधा मुहैया कराने प्रतिबद्ध है। अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू होने से अब बैक जाना नहीं पड़ेगा, बैंकिंग सहित अन्य सुविधाएं यहीं से मिल जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को  अटल डिजिटल सुविधा केंद्र क़ा लाभ लेने कहा। बिसनी बाई ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खुल जाने से बहुत सुविधा हो रही है। अब गांव में रोजी मजदूरी करने के बाद थोड़ा समय मिलने पर सुविधा केंद्र से पैसा निकाल लेते हैं। व्हीएलई  रोशन पटेल ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र  बल्दाकछार का शुभारंभ पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल 2025 को हुआ है। इस केंद्र में नागरिक सुविधाएं  अंतर्गत जन्म-मृत्यु पंजीयन  एवं प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, राजस्व सेवाएं, सीएससी आईडी,वित्तीय सेवाएं  अंतर्गत नगद आहारण,फंड ट्रांसफर, बीमा ऑनलाइन, पेंशन,  पैन कार्ड, तथा सीएससी सेवाएं अंतर्गत सरकारी योजनाओ का पंजीयन, पासपोर्ट आवेदन, बिजली बिल भुगतान, यात्रा टिकट बुकिंग, ई -डिस्ट्रिकट सेवाओं के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

सुशासन तिहार : राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए मुख्यमंत्री ने जोड़ी ईट

बलौदाबाजार,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने  स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है। जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल  लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लेखनीय  है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

रायपुर मई के महीने में गर्मी भीषण रूप ले लेता है, लेकिन इस बार ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। बारिश और आंधी-तूफान के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो रहा है। फिलहाल 2 दिनों तक मेघगर्जन, तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसका अक्ष मध्य और उपरी क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते नमी बनी हुई है। साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा की द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो भी लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल गरजन, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

रायपुर के युवाओं ने WAVES 2025 में रचा इतिहास, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

    रायपुर, रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।     यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में भारत की युवा प्रतिभा ने अपना परचम लहराया। टीम में शामिल ये सितारे     गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शुभ्रांशु सिंह, शेफाली सिंह, निहाल डुंगडुंग और प्रथम विरानी शामिल हैं। सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है और ये युवा इंजीनियरिंग व फैशन डिज़ाइन जैसे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आते हैं। वे ऐनिमी की उस दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे जो अपनी रंगीनता, भावनात्मक गहराई और जीवंत पात्रों के लिए जानी जाती है। वेबटून में भी छत्तीसगढ़ के विजयी रंग     वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल छत्तीसगढ़ के ही एक और प्रतिभाशाली युवा विशाल मरावी ने जीता। वे भी एंटैंगल्ड स्टूडियो से जुड़े हैं और उनकी इस रचनात्मक जीत ने स्टूडियो को दोहरी सफलता दिलाई है। सपनों की यह उड़ान नागपुर से शुरू हुई     शुभ्रांशु सिंह ने बताया कि इस रचनात्मक यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2024 में नागपुर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता से हुई। वहां विजयी होने के बाद, टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 शहरों की विजेता टीमों के साथ मुकाबला किया और फाइनल के लिए चुनी गई।  WAVES  2025 के मंच पर 20 से अधिक देशों की टीमों को पछाड़कर इन युवाओं ने भारत को स्वर्ण दिलाया। नज़रे अब टोक्यो पर     गोल्ड मेडल के साथ टीम को 2026 में टोक्यो, जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐनिमी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। टीम इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है और मानती है कि यह भारत की ऐनिमी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा मौका है। युवा सपनों का भविष्य है ऐनिमी     टीम लीडर शुभ्रांशु सिंह का कहना है कि भारत में ऐनिमी एनीमेशन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यह युवा वर्ग के लिए एक रचनात्मक व करियर विकल्प बन सकता है। रायपुर के इन रचनात्मक सितारों ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक, कल्पनाशीलता और मेहनत का संगम हो तो छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से भी विश्व मंच पर छा जाना मुमकिन है।

अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया 435 ट्रैक्टर रेत जब्त

बिलासपुर पिरैया और नगाड़ाडीह गांव में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से डंप की गई लगभग 435 ट्रैक्टर रेत जब्त की। यह ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति ने 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया हुआ था।   जप्त की गई रेत को संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सुपुर्द किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि इससे पहले सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल, मोहदा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत और पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था।

डिप्टी सीएम शर्मा बोले – पाकिस्तान से अब अंतिम फैसला हो ही जाना चाहिए, वित्त मंत्री चौधरी बोले – घुटनों पर पाकिस्तान

रायपुर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों ही देशों ने गुरुवार को एक-दूसरे पर एक्शन का दावा किया, वहीं भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय सेना की जमकर सराहना की और पाकिस्तान को चेताया है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान इस कार्रवाई को गलत मानते हुए भारत की सीमाओं पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करेगा, तो भारत भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. हमारी सेना ने जिस तरह उनके मिसाइल को सीमा में दाखिल होने से पहले ही निष्क्रिय किया, वह उनके शौर्य और तकनीकी क्षमता का परिचायक है. अब समय आ गया है कि पाकिस्तान का अंतिम फैसला कर ही देना चाहिए. घुटनों पर पाकिस्तान : वित्त मंत्री ओपी चौधरी छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना के साहस से पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है. उन्होंने कहा, “भारत का एयर डिफेंस सिस्टम बेहद सशक्त है. आज पाकिस्तान और अतंकवाद घुटने टेकने पर मजबूर हो गया है. हमारी सेना ने पाकिस्तान के लाहौर तक में मौजूद उनके एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सेना की तैयारी से संभव हो पाया है. यही कारण है कि पाकिस्तान के सारे प्रयास विफल रहे.” नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान : उपमुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और संयम बरतते हुए आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूत किया है. उन्होंने कहा कि भारत की सेना पूरी तरह सक्षम है और पाकिस्तान के सभी मंसूबे नाकाम होंगे. कांग्रेस की तिरंगा यात्रा को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि देश से प्यार करने वाले लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उनके मन में उत्साह और खुशी देख रही है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने इसका जवाब मजबूती से दिया है और हर भारतीय को देशहित में ऐसे कदमों का समर्थन करना चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार की देर रात पकिस्तान ने एक के बाद एक भारत के 15 जगहों पर ड्रोन से हमला किया, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम S-400 ने विफल कर दिया है. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत की ओर से भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, जिसमें पाकिस्तान में तबाही मचा दिया. फिलहाल चंडीगढ़ और राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव हाई अलर्ट पर है.

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ : मुख्यमंत्री साय रायपु सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक  व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet