LATEST NEWS

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने अम्बेडकर अस्पताल का किया निरीक्षण

रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट (नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी कक्ष सहित प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तरों वाले अस्पताल स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थापित चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के किचन का निरीक्षण कर किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियनों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरे एवं रिक्त पदों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय के ऐसे विभाग, जहां मानव संसाधन की तत्काल आवश्यकता है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्ति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कहा कि चिकित्सा एक अत्यंत आवश्यक सेवा है, और अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी को पत्र लिख सीसीएफ श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप

रायपुर पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर एक बार फिर से पत्र को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अबकी बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्रीनिवास राव पर कांग्रेस का एजेंट बनकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कैम्पा योजना में भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. इसके साथ 1628 वनरक्षकों की भर्ती में किए गए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की मांग की है. ननकीराम कंवर ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि कैम्पा योजना के मुख्य पद पर रहते हुए श्रीनिवास राव ने केन्द्र सरकार के बजट एवं दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपने करीबी रिश्तेदारों एवं चहेतों को मनमर्जी तरीके से कई सौ करोड़ का काम दिया, जिसमें बाजार दर से अधिक दर पर निर्माण सामग्रियों की आपूर्ति के साथ स्तरहीन कार्य कराया. इसके अतिरिक्त अधिकतर दूरस्थ स्थानों पर कार्य के नाम पर आवंटन का अगर सत्यापन किया जाएगा, तो यहां कार्य होना ही नहीं पाया जाएगा. इसके अलावा कंवर ने वनरक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि राज्य में वन रक्षकों (फारेस्ट गार्ड) की भर्ती हेतु लगभग 1500 पदों पर नवम्बर 2024 से दिसम्बर 2024 के बीच फीजिकल टेस्ट विभिन्न वन मंडलों में किया गया. 4 लाख 25 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण डीएफओ बालोद, सरगुजा, महासमुंद समेत अन्य ने लिया. जो 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर 17 दिसम्बर 2024 तक मंडलवार अलग-अलग तिथियों में संपन्न हुआ. राज्य शासन के शारीरिक क्षमता परीक्षा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच पर्याप्त रोशनी में कराई जाने के निर्देश के बावजूद कुछ जिलों में कृत्रिम प्रकाश में यह कार्रवाई नियम विरुद्ध की गई. श्रीनिवास राव पर अपने पद का दुरूपयोग कर कमीशनखोरी करने की नियत से भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ वन अधिकारी के साथ उनके रिश्ते-नातेदार की चल-अचल संपत्ति की भी जांच कराने की मांग की है.

मुख्यमंत्री साय बोले- सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने फौती–नामांतरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विधिक वारिसान के पक्ष में फौती नामांतरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समय सीमा में नामांतरण न होने पर संबंधित पटवारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही में विलंब न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को लंबे समय तक भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को इसकी सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग का सीधा संबंध आम जनता से है, अतः मैदानी अमले की लापरवाही शासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने और सभी आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप से किया जाए और दो पेशी में ही प्रकरणों का निराकरण हो। अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पेशी की तिथि बढ़ाने से बचा जाए। मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग कर डायवर्सन प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने अविवादित नामांतरण और बंटवारे के मामलों में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व, कृषि, खाद्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों की संयुक्त टीम गठित कर भूमि और फसल से संबंधित सटीक जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। राजस्व सचिव अविनाश चंपावत ने विभागीय कार्यों और गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण, पंजीयन का डिजिटलीकरण तथा मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का कार्य पूर्णता की ओर है। साथ ही उन्होंने  राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के डिजिटलीकरण, किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और जियो-रेफरेंसिंग कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया। श्री चंपावत ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री साय के पूर्व निर्देशों के अनुरूप जिलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों का स्थानांतरण नियमित रूप से किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही जमीन की खरीदी-बिक्री सुनिश्चित की जाए और राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कर भू-धारकों को शीघ्र राहत दी जाए। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, डॉ. बसवराजू, चिप्स के सीईओ प्रभात मलिक तथा राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। “राजस्व विभाग का कार्य सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ है, इसलिए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निष्पादन और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ मिले, इसके लिए सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। फौती–नामांतरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न हो, पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिले, और राजस्व न्यायालयों का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन नियमित रूप से किया जाए। मैदानी अमले की लापरवाही शासन की छवि को प्रभावित करती है, इसलिए अविवादित नामांतरण,  बंटवारे सहित अन्य राजस्व मामलों के निराकरण में अनावश्यक देरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग कर डायवर्सन प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही जमीन की खरीदी-बिक्री सुनिश्चित की जाए। राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कर भू-धारकों को शीघ्र राहत प्रदान करें। आम नागरिकों को न्याय और सुविधा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा  

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा, दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही, अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री पैकरा

डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को हुए रोपवे हादसे ने एक बार फिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह महज एक तकनीकी दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही, अवैध निर्माण और VIP संस्कृति की एक खतरनाक मिसाल बन गई है। पैकरा निरीक्षण पर आए, खुद हो गए हादसे का शिकार बता दें कि छत्तीसगढ़ के वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा बीते शुक्रवार की दोपहर डोंगरगढ़ में रोपवे संचालन की प्रणाली समझने के उद्देश्य से पहुंचे थे। उनके नेतृत्व में कुदरगढ़ मंदिर में भी रोपवे लगवाने की योजना बनाई जा रही है। मंदिर ट्रस्ट के साथ मीटिंग निर्धारित थी, जिसमें कुदरगढ़ से जुड़े कुछ पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। लेकिन जिस तकनीक को देखने आए थे, उसी तकनीक ने उन्हें हादसे का शिकार बना दिया। जैसे ही ट्रॉली दोपहर में मंदिर से नीचे स्टेशन पर पहुंची, वह अपनी तय सीमा से आगे बढ़ गई और वहां बने अवैध चबूतरे से टकराकर पलट गई। चबूतरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निर्देश पर बनाया गया था, जिसकी तकनीकी स्वीकृति नहीं ली गई थी और जो रोपवे की मूल डिज़ाइन का हिस्सा ही नहीं था। इस रोपवे का नियमित संचालन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहता है। लेकिन पैकरा की VIP यात्रा को देखते हुए रोपवे को विशेष रूप से चालू किया गया, वो भी उस वक्त जब अधिकांश स्टाफ भोजन अवकाश में था। हादसे के वक्त ट्रॉली में रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता भरत वर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, दया सिंह, सिद्धार्थ सिंह और बलराम सिंह सवार थे। इस दौरान भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं, रीढ़ की हड्डी और हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है। अन्य को हल्की चोटें लगीं। यह पहली बार नहीं है जब डोंगरगढ़ का रोपवे सवालों के घेरे में आया हो—     फरवरी 2021: रोपवे की ट्रॉली गिरने से मज़दूर गोपी गोड़ की मौत हो गई थी। ट्रॉली रोप केबल से अलग होकर सीधे ज़मीन पर आ गिरी थी।     अप्रैल 2024: कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग नवरात्रि से पहले निरीक्षण के दौरान ट्रॉली में ही फंस गए थे। बिजली सप्लाई रुकने से सिस्टम बंद हो गया और जनरेटर से उन्हें नीचे लाया गया। जवाबदेही से बचते दिखे ज़िम्मेदार हादसे के बाद एसपी मोहित गर्ग मौके पर पहुंचे और रोपवे संचालन करने वाली कंपनी दामोदर इंफ्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब अवैध चबूतरा, VIP दबाव में संचालन और स्टाफ की गैरमौजूदगी से हादसा हुआ, तो ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पर भी कार्रवाई क्यों नहीं? मनोज अग्रवाल मीडिया के सामने ये कहकर बचते नज़र आए कि संचालन ट्रस्ट करता है लेकिन मेंटेनेंस की ज़िम्मेदारी दामोदर इंफ्रा की है। दूसरी ओर, दामोदर इंफ्रा के साइट इंचार्ज ने सारा ठीकरा बिजली विभाग पर फोड़ते हुए ‘लो वोल्टेज-हाई वोल्टेज’ का बहाना बना डाला। लेकिन कंपनी ने आज तक कभी बिजली विभाग को इस समस्या की कोई लिखित सूचना तक नहीं दी। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उस लापरवाह और वीआईपी संस्कृति की पोल खोलता है, जिसमें आम जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर नियम तोड़े जाते हैं। रोपवे जैसी तकनीकी सेवा, जहां जान की बाज़ी लगी हो, वहां बिना स्टाफ, बिना सुरक्षा जांच और बिना ज़रूरी अनुमति के संचालन किया गया। कुदरगढ़ में रोपवे लगाने का सपना लेकर आए थे पैकरा, लेकिन डोंगरगढ़ का ही रोपवे उन्हें ज़मीन पर ला पटका। अब सवाल यह है, क्या इस हादसे के बाद सिर्फ कंपनी पर कार्रवाई होगी ? या उन असली ज़िम्मेदारों पर भी शिकंजा कसेगा जिन्होंने नियमों को VIP आदेशों के नीचे कुचल डाला?

मुख्यमंत्री साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट, नंदी की प्रतिमा भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद  मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर  तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद मनोज तिवारी के  बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया। सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

डिप्टी सीएम शर्मा से पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाई मदद की गुहार

रायपुर पहलगाम हमले के बाद भारत की शरण लेने आए करीब 125 पाकिस्तानी हिंदुओं का जीवन अधर पर लटक रहा है. वे  22 अप्रैल को सिंध से भारत आए, इसी बीच सरकार ने पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश जारी कर दिया. पाकिस्तानी हिंदुओं ने अब छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम शर्मा से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है. रायपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदुओं के एक समूह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी परेशानियां बताई और मदद की गुहार लगाई है. जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि वे इन्हें आम पाकिस्तानी नागरिक नहीं, बल्कि “पाकिस्तान पीड़ित” मानते हैं और केंद्र सरकार से इनके स्थायी समाधान के लिए बात करेंगे. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सिंध से आए लोगों की आपबीती से पाकिस्तान में हिंदुओं की कठिन स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. इन पीड़ितों में शामिल सुखदेव लुंद, जो सिंध के घोटकी जिले के खानपुर के निवासी हैं, ने साफ कहा कि “हम लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगे.” सुखदेव 45 दिन के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार पहुंचे हैं और उनके साथ परिवार के अलावा 24 लोगों का समूह भी है. सुखदेव ने बताया कि आतंकवादी हमलों और अत्याचारों से परेशान होकर वे भारत पहुंचे हैं और रायपुर में शरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन आने के बाद बीते 48 घंटे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुखदेव ने बताया कि इससे पहले लगभग 100 अन्य पाकिस्तानी हिंदू भी रायपुर पहुंच चुके हैं. सभी ने भारत में स्थायी निवास की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें.

मुंगेर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बाजार बंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

मुंगेर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पर्यटकों की हत्या के विरोध में मुंगेर बाजार आज पूरी बंद है। मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के आवाह्न पर यह बंद किया गया है। चेंबर के सदस्यों और व्यवसाइयों ने शहर में घूम-घूम कर दुकान बंद करवाई। सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकी पर कार्रवाई हो, इसको लेकर जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, सिर्फ आवश्यक सेवा जैसे मेडिकल स्टोर, दूध की दुकान और डॉक्टर के क्लीनिक खुल रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष अग्रवाल और मनोज जैन ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी की पर्यटकों के द्वारा हत्या कायरता पूर्ण है। इससे देश के हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी को मारेंगे मनोज जैन ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। वह इसका जवाब पाकिस्तानियों को जरूर देंगे। सचिव संतोष अग्रवाल ने कहा, अगर सरकार हम लोगों को छोड़ दे तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारेंगे। इस दौरान सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। सभी विपक्षी दल और दुकानदार ने इस बंद का समर्थन किया है। चेंबर के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह इस हमले पर उचित जवाब देंगे। 

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का नाम परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम करने की घोषणा की। साथ ही मुख्य मंच से इस अवसर पर 15 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण, 11 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण अदायगी करने पर ब्याज सब्सिडी एवं श्रवण बाधित दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर उनके व्यवसाय एवं नए स्टार्टअप के लिए ऋण प्रदान कर मदद करनी चाहिए, ताकि उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आ सके। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनो के जीवन में खुशहाली लाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिले में आए थे, तब दिव्यांगजनों से उनका विशेष लगाव देखने को मिला था। आज हमारी सरकार ने बेहद अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी है, जिसका सीधा लाभ दिव्यांग साथियों को मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्पों के आधार पर दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने एवं उनके कौशल विकास पर जोर दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण समारोह में शासकीय दिव्यांग स्कूल माना के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक गीत गाया गया, जिसने सबका मन मोहा।इसके साथ ही राजनांदगांव के दिव्यांग स्कूल के श्रवण बाधित छात्रों द्वारा देशभक्ति नृत्य का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा,  विधायक राजेश मूणत,  मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्षगण, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में पड़ रही है भीषण गर्मी, तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट

रायपुर  छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय ज्यादातर शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 11 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने धूप से लोगों को बचने की सलाह दी है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में 25 अप्रैल से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी और लू चलने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को दुर्ग और बिलासपुर सबसे गर्म रहे। दुर्ग में पारा 44 डिग्री और बिलासपुर में 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। इन जिलों में लू का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ जिले में लू चल सकती है। वहीं, विभाग ने कहा कि आने वाले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रायपुर में पारा 44 डिग्री के करीब राजधानी रायपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। रायपुर में दिन का तापमान 43.2 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दिन में तेज धूप हो रही है। जिस कारण से लोगों को बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी गर्मी के कारण बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में दोपहर को भीड़ वाली सड़कों पर भी ट्रैफिक कम होता जा रहा है। वहीं, रात में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। रात का तापमान 29 डिग्री के पास पास रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में भी भीषण गर्मी बिलासपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां दिन का तापमान 43.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।

पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ रहने आए हिंदू, सरकार से गुजारिश- वापस न भेजा जाए, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिया आश्वसन

रायपुर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ हो गया है। देश में आक्रोश है और ऐसे में भारत सरकार ने जो निर्णय लिया है उसके कारण भारत पहुंचे पाकिस्तानी हिन्दुओं में भय है। केन्द्र सरकार ने सभी वीजा कैंसिल कर दिए और पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का अल्टिमेटम दे दिया। इसके कारण पाकिस्तार से भारत पहुंचे पाकिस्तानी मुस्लिम तो वापस लौटने लगे लेकिन जो हिन्दू पाकिस्तान में अपनी संपत्ति छोड़कर भारत आ गए हैं उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई। छत्तीसगढ़ में भी ऐसा मामला सामने आया है। पाकिस्तान से संपत्ति बेचकर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे 24 लोगों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और वापस पाकिस्तान न भेजने की अपील की। गृहमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि वे केन्द्र सरकार से बातचीत कर इस मसले को सुलझाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 24 लोगों का एक ग्रुप सिंध पाकिस्तान से रायपुर पहुंचा है। जिन्होंने खुद को हिंदु बताया है। यह सभी 22 अप्रैल को विजीटर्स वीजा पर पहुंचे हैं और यहीं रहने का इरादा कर चुके हैं। यह सभी ऐसे समय में छत्तीसगढ़ पहंचे हैं जब देशभर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध हो रहा है और केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने को कहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से राज्य में सर्चिंग कर ऐसे लोगों को वापस भेजने को कहा है। ऐसे में इन लोगों के सामने वापस जाने का खतरा मंडरा रहा है जबकि यह लोग वापस जाना नहीं चाहते। इन लोगों ने शुक्रवार को गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और कहा कि हमें वापस नहीं जाना है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया बातचीत का वीड़ियो गृहमंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तान से रायपुर आए हिन्दू परिवारों के बीच हुई बातचीत का वीडियो जारी किया है। गृहमंत्री से मिलकर पाकिस्तान से आए हिन्दुओं ने अपना दर्द बताया। गृहमंत्री ने उनसे सारी जानकारी ली। कहां रहते हैं? छत्तीसगढ़ क्यों आए हैं? कब तक का वीजा है? आदि सवाल किए। विजय शर्मा से पाकिस्तान से आए हिन्दुओं ने बताया कि वे पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते हैं। इन लोगों ने 24 लोगों की एक लिस्ट सौंपी और बताया कि पाकिस्तान में उन पर काफी अन्याय होता है। हिन्दुओ के पाकिस्तान में कोई सिस्टम नहीं है, रास्ते में लूटमार हो जाती है। बच्चियां सेफ नहीं है यही कारण है वे अब पाकिस्तान लौटना नहीं चाहते। कौन हैं ये पाकिस्तानी लोग जो विजय शर्मा से मिले उपमुख्यमंत्री शर्मा से मिलने पहुंचे सुखदेव लुंद पाकिस्तान में सिंध के घोटकी जिला के खानपुर के रहने वाले हैं। वहां हिंदुओं की आबादी 3-4 हजार है। सुखदेव फिलहाल 45 दिनों के विजिटर वीसा पर रायपुर के शदाणी दरबार पहुंचे। साथ में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। इनके अलावा रवि लुंद, निर्भय बत्रा, रोशन लाल और महेंद्र लाल भी अपने परिजन के साथ उसी दिन रायपुर पहुंचे। दल में 24 सदस्य हैं। इसके अलावा लगभग 100 और लोगों का जत्था भी लगभग एक माह पहले से रायपुर में है। तो छत्तीसगढ़ सरकार क्या करेगी गृहमंत्री विजय शर्मा ने इन पाकिस्तानी नागरिकों आश्वस्त किया कि इन्हें आम पाकिस्तानी नागरिक के बजाय ‘पाकिस्तान पीड़ित’ के रूप में देख रहे हैं। इस मामले में केंद्र सरकार से बात करेंगे, ताकि उन्हें वापस नहीं जाना पड़े। ये लोग अपनी संपत्ति छोड़कर रायपुर आ गए हैं। इसलिए हम इन्हें ‘पाकिस्तान पीड़ित’ मानकर इनके मामले में प्राथमिकता के साथ विचार करेंगे। सार्क वीजा वालों की की जांच शुरू छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए करीब 2000 लोग रहते हैं। इसमें 1800 सिर्फ रायपुर में ही हैं। पाकिस्तान से रायपुर आने वाले 95 फीसदी लोग सिंधी समाज के हैं। बाकी मुस्लिम हैं। पुलिस जांच कर रही है कि जो 2000 लोग छत्तीसगढ़ में आए या रह रहे हैं वे किस वीजा के तहत आए हैं। पुलिस सार्क वीजा वालों की तलाश कर रही है। क्योंकि केंद्र सरकार ने अभी केवल सार्क वीजा में आए लोगों को ही देश छोड़ने का निर्देश दिया है। पुलिस ने बताया कि सार्क वीजा 24 श्रेणी के लोगों को तुरंत दिया जाता है। पाकिस्तान से आए कई लोगों ने सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड पर घर बना लिया है। अब ये लोग भारत की नागरिकता भी ले रहे हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे लोगों की अब पहचान की जा रही है। नए सिरे से इनकी सूची तैयार की जा रही है। रायपुर के SSP लाल उमेद सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा है कि रायपुर में रहने वाले पाकिस्तानियों की जांच की जा रही है। उनके दस्तावेजों की जांच के साथ थाने में सत्यापन किया जाएगा। क्या है सार्क वीजा ? सार्क वीजा 1992 में सार्क के सदस्य देशों के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया था। सार्क देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। यह पहल इस्लामाबाद में 1988 के सार्क शिखर सम्मेलन में सामने आयी थी। इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को उनके देशों की ओर एक स्पेशल वीजा स्टिकर जारी किया जाता है. जिससे उन्हें अलग-अलग वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। इस सुविधा को अब पहलगाम अटैक के बाद खत्म किया गया है। 100 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक हैं रायपुर में पाकिस्तान में सिंध के घोटकी जिला के खानपुर के रहने वाले सुखदेव लुंद गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वहां पर हिंदुओं की आबादी लगभग चार हजार के करीब है। सभी चाहते हैं कि वे पाकिस्तान छोड़कर हिन्दुस्तान में बस जाए। सुखदेव ने ग़ृहमंत्री को बताया कि वचे 45 दिनों के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार रायपुर पहुंचे हैं। उनके साथ पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। इनके साथ रवि लुंद, निर्भय बत्रा, रोशन लाल और महेंद्र लाल भी अपने परिवार के साथ रायपुर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इनके अलावा लगभग 100 लोग पिछले एक माह रायपुर में है। पाकिस्तान पीडि़त के रूप में देख रहे इन्हें गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात के बाद इन पाकिस्तानी हिन्दुओं को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में केन्द्र सरकार से … Read more

आईडी ब्लास्ट : जवान के पैरों में आई गंभीर चोट

बीजापुर नक्सलियों का खात्मा करने सुरक्षा बलों के जवान लगातार 5 वें दिन भी बीजापुर के जंगलों में डटे हुए हैं. इसी बीच गलगम के जंगल में DRG का एक जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED की चपेट में आ गया. आईडी ब्लास्ट में जवान के पैरों में गंभीर चोट आई है. घायल जवान को तत्काल गलगम CRPF कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल लेजाने की तैयारी की जा रही है बता दें, उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में लगातार 5 दिनों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों समेत 1500 नक्सलियों को पहाड़ी एरिया में घेर रखा है. सुरक्षा बल के जवान अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं. 2 हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा किया जा रहा है. मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं. आज 5वें दिन भी लगातार दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है. 40 से अधिक जवान की बिगड़ी तबीयत वहीं इस भीषण गर्मी के बीच सुरक्षाबलों के 40 से ज्यादा जवान लू शिकार हो गए हैं. उन्हें प्राथमिक ईलाज हेतु तेलगांना के पास के वेंकटापुरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया रहा है. सूत्रों के जानकारी अनुसार मुठभेड़ में शामिल कई जवानों को पर्याप्त मात्रा में पानी और ग्लूकोज नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वे हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं. इस बीच अन्य जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ जंगलों में डटे हुए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया और प्रतिष्ठान के संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी। स्वरा प्रतिष्ठान में शहरवासियों को आधुनिक फैशन और डिजाइनर कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मिलेगा।

सांसद तिवारी को CM साय ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद मनोज तिवारी के  बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया। सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

देश में सौहाद्र बचाए रखने की अपील,पत्रकारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया एहसास

देश में सौहाद्र बचाए रखने की  अपील,पत्रकारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया एहसास पहलगाम आतंकी हमले की प्रेस क्लब द्वारा कटु निंदा, कड़ी कार्रवाई जरुरी बिलासपुर 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों समेत 26 लोगो की आतंकवादियों ने हत्या कर दी । मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने बिलासपुर प्रेस क्लब में शुक्रवार को शोक सभा रखी गई। इस अवसर पर बिलासपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने हमले की घटना पर अपनी बात रखी,कुछ सवाल भी उठाए और समाज मे फैल रहे नफरत को रोकने और सौहाद्र बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला गया। इसके बाद मौन धारण कर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान अवस्थी ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना को काफी निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पत्रकारों को लेखनी में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने 25 साल पहले हुए एक  घटना को भी साझा किया जिसमें बहुत सोच समझकर मामले को निपटाया गया था,अगर थोड़ी भी  गलती की गई होती तो दो समुदायों में बड़ा विवाद हो जाता। उन्होंने  सभी के बीच सौहाद्र बनाए रखने की बात कही। आतंकी घटना का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा-जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार सतीश जायसवाल ने कहा कि पूरी घटना चिताजनक है । उस घटना में हिंदुओ के अतिरिक्त दो विदेशी भी मारे गए जिसका अंतर्रार्ष्टीय स्तर पर असर पडेगा। उन लोगों का क्या कसूर था जिन्हें मारा गया। श्री जायसवाल ने कहा हमारे पास जो खबर आई उससे ज्यादा तेजी से अफवाहें भी आई ताकि हमारे अंदर नेरेटिव फैले। उनहोने तनाव के बीच चलाए जा रहे राजनीति पर भी सवाल उठाया और कहा कि घटना के दौरान खुफिया एजेंसी क्या कर रही थी, या कुछ नही करने का इशारा किया गया था। वरिष्ठ पत्रकार पियुषकांत मुखर्जी ने घटना की निंदा की और सरकार से आतंकियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। हमने सोचना और सवाल उठाना बंद कर दिया – शर्मा  इवनिंग टाईम्स के संपादक नथमल शर्मा ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि निश्चत रूप से यह हमला इस देश की संप्रभुता पर हमला है।आखिर उन पर्यटक नागरिकों का क्या दोष था? उन निर्दोषों पर गोलियां क्यों चलाई?  साथ ही सुरक्षा पर हुई चूक की निंदा करते हुए कहा कि मेरे घर में घुसकर कोई कैसे किसी को मार सकता है। यह जिम्मेदारी किसकी है? लेकिन हमने ये सब सोचना बंद कर दिया है,सवाल उठाना बंद कर दिया है। अखबारों की रिपोर्टिंग पर उन्होंने अपनी बात रखी। श्री शर्मा ने कहा कि अब यह भी ध्यान रखिये कि मीडिया और पत्रकार अलग-अलग हैं। मीडिया अब कुछ व्यावसायिक घराने चला रहे है जिनकी अपनी सीमा है। पत्रकार वहां काम करते है, पर साथ ही वे जिम्मेदार नागरिक भी हैं। आतंकी घटना में केंद्र सरकार की कार्रवाई पर उनके साथ होने की बात श्री शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अभी सवाल पूछने का समय नही बल्कि हम किस तरह से शांति बनाए रखें यह सोचना होगा। उनहोने पहलगाम घटना व जांच पर बात रखी। अंत में उन्होंने कहा बिलासपुर की तासीर को बचाए रखिए अरपा को बचाइये, तासीर बची रहेगी, बनी रहेगी। अपने मोहल्ले, गांव, शहर में सौहाद्र बनाए रखने की अपील भी की। वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी ने एक मासूम बच्चे के बयान को दोहराते हुए इस मुद्दे पर गहराई से सोंचने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल एक पीड़ित बच्चे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाकर बहुत सारी बातें कम शब्दों में कह दी है। पत्रकार समझदारी और संयम से कलम चलाए…राजेश वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस घटना ने देश दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीर में जहां 370 हटने के बाद स्थिति सामान्य हुई थी। वहीं हृदयविदारक वारदात ने देश को झकझोर दिया है। लेकीन इस घटना के बाद वहां कोई सुरक्षा बल नही था,फस्र्ट एड की  व्यवस्था नही थी। कश्मीरी नागरिकों के सहयोग की उन्होंने यहां चर्चा की।  उन्होने बताया कि जो पर्यटको के साथ हुआ है  सभी कौम के लोगो ने इसकी निंदा की है। वैसे वहां कई बार ऐसी घटनाएं हुई लेकीन घटना के बाद एक विशेष समुदाय पर फोकस कर देशवासियों को बरगलाने की कोशिश की जाती है। ऐसे में सबसे ज्यादा भूमिका मिडिया की होती है कि ऐसे समय में वे बहुत ही समझदारी,गंभीरता व संयम के साथ अपने कलम को चलाएं। सामान्य सा आतंकी हमला नही बल्कि भारत -पाक की सीधी लड़ाई… दुआ इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ ने कई बातो को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि यह सामान्य सा आतंकी हमला नही है बल्कि भारत पाकिस्तान की सीधी लड़ाई है। अब भारत की 148 करोड़ जनता को यह निर्णय लेना चाहिए कि हम किसी भी सूरत मे आतंकवाद को नेस्तानाबूद कर देंगे। उन्होंने पाकिस्तान के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के युद्ध में शामिल होने के बारे में भी अपनी बात रखी। सरकार को जवाबी कदम उठाना चाहिए…कमलेश शर्मा पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने सरकार को स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया। निचले तौर पर जो नेरेटिव फैलाया जा रहा है उससे सावधान रहने की जरुरत है।… माणिक वरिष्ठ पत्रकार निर्मल माणिक ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह इंसानियत का कत्ल किया गया है । इसके बाद सरकार जो भी कर रही है उसमें सभी उनके साथ है। लेकीन इसके पीछे कहां चूक हुई हमें इस पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने पीएम की होने वाली सभा पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के भाषण में किसी भी जगह  पाकिस्तान का नाम नही लिया गया केवल बिहार को छोड़कर। उन्होंने कहा कि सरकर को जवाबी कदम उठाना चाहिए । साथ ही यह भी कहा कि निचले तौर पर जो नेरेटिव फैलाया जा रहा है उससे सावधान रहने की जरुरत है। इस मौके पर युवा पत्रकार विकास चौबे ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम भाईचारा बना रहे इस पर सभी को गंभीरता के साथ ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके … Read more

शोध पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शोध कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए दोनों संस्थान एक-दूसरे को मान्यता देंगे

रायपुर छत्तीसगढ़ के दो प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), भिलाई शिक्षा, शोध तथा प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। दोनों संस्थानों के विद्यार्थियां के प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्नातकोत्तर शोध, संकाय शोध तथा अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी विकास की संयुक्त परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आज यहां दोनों संस्थानों के मध्य पांच वर्षीय समझौता किया गया। समझौता ज्ञापन पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई के निदेशक डॉ. राजीव प्रकाश ने हस्ताक्षर किये। प्रदेश के दो उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों के बीच हुए समझौते से राज्य में शोध, अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), भिलाई एवं छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी के मध्य स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एवं प्रौद्योगिकी विकास में सहयोग हेतु भी समझौता ज्ञापन किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई के मध्य संपन्न समझौते के तहत दोनो संस्थानों में स्नातकोत्तर तथा शोध पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शोध कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए दोनों संस्थान एक-दूसरे को मान्यता देंगे। दोनों पक्ष चुनौतीपूर्ण शोध समस्याओं पर केन्द्रित संयुक्त सहयोगी शोध में भी संलग्न होंगे, जिससे समस्या की पहचान, जैविक सामग्री के आदान-प्रदान तथा शोध कार्यां का संपादन किया जा सकेगा। दोनों संस्थानों में उपलब्ध शोध सुविधाओं और पुस्तकालय सुविधाओं का उपयोग भी किया जा सकेगा। शैक्षणिक शोध और प्रशिक्षण के लिए छात्रों का आदान-प्रदान होगा तथा वे दोनों संस्थानों में उपलब्ध छात्रावास सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। दोनों संस्थान उपलब्ध सूचनाओं, वैज्ञानिक या तकनीकी डेटा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य जानकारियों का भी परस्पर उपयोग कर सकेंगे। समझौते के तहत दोनों संस्थानों के संकाय सदस्य भी एक-दूसरे संस्थान में शोध एवं अनुसंधान कार्य संपादित कर सकेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संपन्न समझौता समारोह में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विनाय पाण्डेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निदेशक विस्तार डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेश प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले सहित अनक प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet