LATEST NEWS

राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन में होंगी शामिल, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव की लखपति दीदी दिव्या निषाद का गणतंत्र दिवस पर चयन

राजनांदगांव/रायपुर। राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने विपरीत और संघर्षपूर्ण स्थिति में भी हार नहीं मानी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर सफलता की नई ईबारत लिखी है। दिव्या निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान कि बात है कि लखपति दीदी के तौर पर राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह जानकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और घर में सभी खुश हैं। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वर्ष 2021 में कोविड-19 की वजह से उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि गरीबी की स्थिति थी और उन्हें किसी भी तरह का अनुभव और ज्ञान नहीं था। पति की आकस्मिक मृत्यु के दुख ने परिवार को अंदर तक झकझोर दिया। ऐसे समय में अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए तथा अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए समूह की दीदियों से मुझे हिम्मत मिली और मैंने कुछ कार्य करने का निर्णय लिया। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुडऩे के बाद मेरे जीवन में परिवर्तन आया और आज बिहान की बदौलत मेरा घर फल-फूल रहा है। अंतर्मुखी स्वभाव होने के कारण बिहान से जुडऩे से आत्मविश्वास बढ़ा। प्रशिक्षण के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि बैंक सखी, बैंक मित्र, पुस्तक लिखने का कार्य, समूह के अध्यक्ष एवं सचिव के कार्य तथा छोटे व्यापार प्रारंभ करने का कार्य सीखने लगी। उन्होंने बताया कि वह जय मां अम्बे स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह में कार्य करने के दौरान आत्मविश्वास बढ़ा और समूह के माध्यम से ऋण लेकर छोटा सा व्यापार प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि उनकी सालाना आय 4 लाख रूपए से अधिक है और वह बहुआयामी कार्य कर रही हैं। बैंक सखी, बैंक मित्र के अलावा उनकी ग्राम भर्रेगांव में साड़ी एवं बच्चों के रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि समूह से ऋण लेकर ही उन्होंने अपने घर में ही किराने की दुकान भी प्रारंभ की है। अब उन्होंने अपना पक्के का मकान बना लिया है। आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ते हुए सिलाई एवं अन्य कार्य कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन के लिए देश भर से 10 लखपति दीदियों का चयन किया गया है। जिसमें से राजनांदगांव जिले से लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद का चयन किया गया है। केन्द्र शासन की लखपति दीदी योजना महत्वपूर्ण पहल है। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए 5 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जाता है।

पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में ट्वीट वार, छत्तीसगढ़-डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश को दिखाया आईना

रायपुर। सड़क निर्माण में 120 करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आईना दिखाते हुए निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सड़क निर्माण कार्य नेलसनार- कोडोली-मिरतुर-गंगालुर 52.40 किलोमीटर मार्ग में  भ्रष्टाचार को लेकर ट्वीट कर लिखा कि’जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी! कांग्रेसियों का मूल मंत्र है..जो उनके भ्रष्टाचार से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। वही किया कांग्रेसी ठेकेदार ने बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश के साथ! हत्या के आरोपी ठेकेदार की पैरवी करने वालों ने नैतिकता..। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश को करारा जवाब देते हुए कुछ दिनों पहले दिए विभागीय जांच आदेश की कॉपी के साथ X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी। उप मुख्यमंत्री साव ने भूपेश बघेल को चेतावनी दी कि भूपेश जी ये सुशासन सरकार की चेतावनी है, हर अपराधी को जेल की हवा खानी है। बीजापुर सड़क मामले में मीडिया रिपोर्ट आने के बाद तत्काल कार्रवाई की। साव ने कहा कि प्रदेश में जितने बड़े कांड हुए हैं, उसमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता सामने आई है। सरकार ने सभी मामले में त्वरित कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि, जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी! कांग्रेसियों का मूल मंत्र है..जो उनके भ्रष्टाचार से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। और वही किया कांग्रेसी ठेकेदार ने बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश के साथ! हत्या के आरोपी ठेकेदार की पैरवी करने वालों ने नैतिकता को शर्मसार किया है। जिनके सहयोगी,जिनके साथी, जिनके अधिकारी, जिनके पार्टी पदाधिकारी, जिनके उप सचिव कद के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हों वो अब भ्रष्टाचारियों के साथ हत्यारों के भी ठेकेदार बन रहे हैं! युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी ने ठेकेदार सुरेश के निर्माण कार्यों पर रिपोर्ट बनाई। रिपोर्ट पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए हमारी सरकार ने जॉच बिठा दी! अब इस जांच से बौखलाए कांग्रेस पदाधिकारी ठेकेदार की प्रॉपर्टी में युवा पत्रकार की निर्मम हत्या हुई, लाश मिली है। और इधर भूतपूर्व मुख्यमंत्री जी हल्केपन की राजनीति में गोते लगाते हुए अपने लाडले कांग्रेसी ठेकेदार को बचाने कूद पड़े हैं और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शराब घोटाले को अंजाम देने वालों पर जांच एजेंसियों की कार्यवाही से बौखलाए हुए हैं। “भूपेश जी ये सुशासन सरकार की चेतावनी है” “हर अपराधी को जेल की हवा खानी है” उधर पूर्व सीएम भूपेश ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘मैंने सोचा था कि स्व. मुकेश चंद्राकर जी के मामले में न्याय मिलने तक इस पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए.लेकिन भाजपा नेताओं के हद से अधिक गिर जाने पर मुझे कहना पड़ेगा कि… प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिनके पास ही PWD विभाग भी है, इतने ताकतवर हो गए हैं कि: 1. उनके PWD विभाग में हुए बड़े सड़क घोटाले को जब पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया 2. इसी PWD विभाग में जब आचार संहिता के दौरान पुल निर्माण का मामला विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक कवासी लखमा द्वारा उठाया गया तो दस दिन बाद उनके घर ED भेज दी गई’

पीएम जन-मन योजना से मिले चार नये हॉस्टल, छत्तीसगढ़-गरियाबंद को सीएम साय ने दी 338 करोड़ के कार्यों की सौगात

गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में विकास का उजियारा लाने की बड़ी पहल की है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। गरियाबंद  विशाल वन क्षेत्र और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध जिला है। यहां बड़ी संख्या में विशेष पिछड़ी जनजातियां रहती हैं, जिनकी विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार मोदी की गारंटी के हर वायदे को पूरा कर रही है। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित आमसभा में कहीं। इस दौरान सीएम ने गरियाबंद को 338 करोड़ रुपए के 193 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 119 करोड़ रुपए के 44 कार्यों का लोकार्पण और 219 करोड़ रुपए के 149 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने इस मौके पर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र देवभोग-झाखरपारा के 36 गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बेलाट नाले पर पुल निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में 99 हितग्राहियों को कृषि पंप, मछली जाल सहित एक करोड़ 27 लाख रूपये विभिन्न सामग्रियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में पात्र लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरा साय ने कहा कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत 2 हजार 528 से अधिक आवास गरियाबंद में हमारे कमार जनजाति के लोगों के लिए स्वीकृत किये गये हैं। गरियाबंद जिले में ही इस योजना के माध्यम से 58 करोड़ रुपए की लागत से 49 सड़कें बन रही हैं। सड़कों के पूर्ण होने से कमार जनजाति की बसाहटें अब मुख्यधारा से जुड़ जाएगी, कमार जनजाति के बच्चे अब आसानी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। कमार बसाहटों तक आसानी से जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि जब हमने कुंभ मेले का आयोजन राजिम में आरंभ कराया था तब त्रिवेणी संगम की इस नगरी में पूरे देश से संतों का समागम हुआ। राजिम का यश और बढ़ा। दुर्भाग्य से पूर्ववर्ती सरकार ने इसकी गरिमा कम कर दी। हमारी सरकार ने इसे फिर से उसी भव्य रूप में आरंभ किया है। अगले महीने राजिम कुंभ का आयोजन पुनः होगा। इस बार भी पूरी भव्यता से इस सुंदर समारोह का आयोजन हम करेंगे। राजिम में संत-समागम होगा और हम सब इस सत्संग का लाभ प्राप्त करेंगे। सिकासार कोडार लिंक परियोजना के सर्वे का कार्य तेजी से हो रहा है। 112 किमी अंडर ग्राउंड नहर लाइनिंग का कार्य पूरा होने पर गरियाबंद जिले के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। सुपेबेड़ा के किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा के लिए जिला मुख्यालय एवं देवभोग में डायलिसिस सेंटर आरंभ किये गये हैं। इस समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग को अनुसंधान के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने गरियाबंद प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की विशेष योजना ‘पीएम जनमन’ के तहत 4 नये छात्रावास भवनों का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धवलपुर, जिडार, जुगाड़ और पीपरछेड़ी में बनाए जाएंगे। इन छात्रावासों को पूर्ण करने के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। वनांचल गरियाबंद जिले में कमार विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करती है। इन वर्गों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन योजना के तहत इन छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है।

फारेस्ट चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़-रायपुर में पत्रकार को मारने की धमकी देने वाला अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाला फॉरेस्ट रेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पत्रकार ने वन विभाग के चेक पोस्ट में हो रही अवैध वसूली का खुलासा किया था। वन विभाग के अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को सिहावा से गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले दिनों धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा था, जिसमें वाहन चालकों से बिना पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही थी।  पत्रकार संदीप शुक्ला ने बोराई चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। अधिकारी नरेश चंद्र देवनाग ने गुस्से में आकर पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

युवाओं में नौकरी की बजाय स्वयं का कार्य करने की ललक बढ़ती जा रही, 20 लाख की नौकरी छोड़कर शुरू की फल-सब्जी की खेती

रायपुर युवाओं में नौकरी करने के बजाय स्वयं का कार्य करने की ललक बढ़ती जा रही है। सरकार की तरफ से भी अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से युवाओं को नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। 46 साल के परिवेश मिश्रा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों में लगभग 17 साल तक नौकरी की। नौकरी के दौरान ही खेती की तरफ रुझान बढ़ा। साल 2018 में 20 लाख के सलाना पैकेज की नौकरी छोड़कर अपनी जमीन पर फल और सब्जियों की खेती करना शुरू किया। शुरुआत में काफी परेशानी आई। पहले खेतों में पारंपरिक खेती होती थी। पारंपरिक खेती से हटकर फल और सब्जियों की खेती शुरू की। वर्तमान में वे लगभग 90 एकड़ में फल और सब्जी उगा रहे हैं। इससे लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा का सलाना मुनाफा हो रहा है। साथ ही वे लगभग डेढ़ सौ लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। सात सब्जियों, चार प्रकार के फलों की कर रहे खेती परिवेश ने बताया कि वह सात प्रकार की सब्जी और चार प्रकार के फलों की खेती कर रहे हैं। वर्तमान में सब्जी में टमाटर, भाठा, लौकी, खीरा, शिमला मिर्ची, करेला, मिर्ची लगी है। फल में पपीता, केला, तरबूज और खरबूज लगाते हैं। 25 लाख लोन लेकर चिप्स बनाने की लगाई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आमासिवनी में रहने वाले 23 साल के अनिकेत टंडन ने साल 2023 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 25 लाख का लोन लिया। इसके बाद यम्मी नाम से आलू चिप्स बनाने की यूनिट शुरू की। दो साल में ही कंपनी का टर्नओवर एक करोड़ पहुंच गया है। अनिकेत बताते हैं कि शुरू से ही खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बना लिया था। बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस के बारे में सोचने लगा। बिजनेस की अच्छी समझ विकसित करने के लिए आईआईएम जम्मू से स्मार्ट बिजनेस डेवलपमेंट डिप्लोमा किया।   चिप्स की यूनिट में नौ महिलाओं को दे रहे रोजगार डिप्लोमा करने के दौरान ही पीएमईजीपी के बारे में जानकारी मिली। कंकाली पारा में पीएमईजीपी का कार्यालय है, वहां जाकर व्यवसाय शुरू करने के बारे में बताया। वहां से पैसा मिलते ही तिल्दा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर दिया। व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन मिलने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से बिजनेस को बढ़ाने के लिए आंत्रप्रेन्योर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण भी किया। वर्तमान में नौ महिलाओं यूनिट में कार्य कर रही हैं।   डीएपी, यूरिया, रासायनिक खाद की जगह बनाई जैविक खाद रसायनिक खाद के उपयोग से पैदावार बढ़ रही है। मगर, ऐसा अनाज खाने से बीमारियां भी बढ़ रही है। बिना खाद के पैदावार भी कम होती है। पैदावार भी अच्छी हो और किसानों को रसायनिक खादों का उपयोग भी न करना पड़े। इसके लिए 34 साल के मैकेनिकल इंजीनियर जीवन लाल जंघेल ने जैविक खाद बनाई है। इसके छिड़काव से पैदावार भी अच्छी होती है। डीएपी, यूरिया का छिड़काव भी नहीं करना पड़ता है। प्लान बूस्टर लिक्वड बनाया है। इसके छिड़काव से फसल को 16 प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। एक लीटर प्लान बूस्टर का छिड़काव एक एकड़ में करते हैं। एक फसल के लिए दो बार छिड़काव करन पड़ता है। यूरिया की जगह पर हमने बायो पोटास बनाया है। इससे भी फसल अच्छी बढ़ती है। पौधा भी बहुत ताकतवर होता है।

रायपुर शहर में रमेश ठाकुर और ग्रामीण की श्याम नारंग को मिली जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-बीजेपी के 15 जिलाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। बीजेपी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा रायपुर शहर जिला की कमान रमेश ठाकुर को दी गई है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। बता दें कि 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों  का निर्वाचन हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है। भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी पारख ने बताया कि  छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। यहां देखें भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची- 0- रायपुर (शहर) जिला – रमेश ठाकुर 0- रायपुर (ग्रामीण) जिला – श्याम नारंग 0- कांकेर जिला – महेश जैन 0- भिलाई  जिला – पुरुषोत्तम देवांगन 0- दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक 0- बीजापुर जिला – घासीराम नाग 0- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव 0- बालोद जिला – चेमन देशमुख 0- सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी 0- मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी 0- रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान 0- बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल 0- जशपुर जिला – भरत सिंह 0- चौकी मोहला मानपुर जिला- नम्रता सिंह 0- कोरबा  जिला – मनोज शर्मा

‘सरकार ने देवी स्वरूपओं को महतारी वंदन योजना का सम्मान दिया’, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गायत्री महायज्ञ में शामिल

गरियाबंद/रायपुर। भारत की सनातन परंपरा एक उदार परम्परा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सनातन परम्पराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए अनेक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। हमारी सरकार श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के जरिए भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को श्रीरामलला के दर्शन करा रही है। अब तक छत्तीसगढ़ से 20 हजार से अधिक लोगों ने योजना का लाभ उठाते हुए श्रीरामलला जी का दर्शन किया है। हमने राज्य की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए राजिम मेले का आयोजन पुनः उसके व्यापक स्वरूप में राजिम कुंभ कल्प के रूप में शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आमसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की सभ्यता है कि हम स्त्री को देवी का स्वरूप मानते हैं। हमारी सरकार ने देवी स्वरूप माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लागू कर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने वेदमाता गायत्री के 108 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया है और गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज को धर्म, सद्कर्म से जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने देश को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है, क्योंकि कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परम्पराओं में है। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार कई दशकों से गायत्री परिवार के साथ जुड़ा हुआ है। गायत्री परिवार के सदस्य धर्म जागरण का कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश माता कौशिल्या की धरती है तथा भगवान श्रीराम जी का ननिहाल है। गायत्री महामंत्र वेदों का और हमारी सनातन परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। यह हमें सन्मार्ग की ओर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के उप कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि मनुष्य को जीवन एक स्वर्णिम अवसर के रूप में मिला है, जिसे अच्छे उद्देश्य में लगाना चाहिए। गायत्री परिवार इंसान के अंदर देवत्व की भावना को जगाने वाला परिवार है। यज्ञ हमें श्रेष्ठ कर्म की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने गायत्री परिवार के सदस्यों को आह्वान किया कि वे समाज से नशे की बुराई को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करें। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित गायत्री परिवार के सदस्यगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

आदिम जाति कल्याण मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में 447.19 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

बलरामपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक के पास  स्थित हनुमान मंदिर परिसर में  447.19 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर  पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर  श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरीक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय व तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में  आमजन मौजूद रहे। मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भूमिपूजन में 16.92 लाख की लागत से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आकांक्षीय शौचालय का निर्माण, 294.90 लाख रुपये की लागत से  अधोसंरचना मद अंतर्गत 05 नग पाथवे, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं बीटी रोड का निर्माण, विधायक मद से 12.83 लाख रुपये की लागत से स्व. श्री लरंगसाय चौक का निर्माण तथा 15वें वित्त अन्तर्गत 17 नग सीसी सड़क, आरसीसी नाली एवं पाथवे का निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान मंत्री श्री नेताम के द्वारा स्वच्छता दीदी एवं स्वच्छता कमांडो को सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री श्री नेताम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी आवास 2.0 के तहत बलरामपुर वार्ड क्रमांक 10 निवासी श्री महेंद्र कोरवा को आवास की चाबी भी सौंपा गया।

मुआवजे के प्रकरण ने रूक दिया भारतमाला प्रोजेक्ट का काम, अब पुलिस सुरक्षा में होगा शुरू

रायपुर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे के पहले फेस का काम ग्राम नायकबांधा के किसानों ने चार माह से रुकवा रखा है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, काम शुरू करने नहीं देंगे। मगर, अब यह काम पुलिस सुरक्षा में किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ठेकेदार काम करने जाते हैं, तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच जाते हैं। दरअसल, 559 मीटर जमीन के मुआवजे का प्रकरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रोक दिया है। इसलिए किसान आक्रोशित हैं। रुका हुआ काम शुरू कराने के लिए एनएचएआई ने अभनपुर एसडीएम को पुलिस बल उपलब्ध कराने का आवेदन किया है। वहीं, 559 मीटर जमीन के मुआवजे का प्रकरण एनएचएआई के अफसरों ने सीधे संभागीय कमिश्नर के कोर्ट में प्रस्तुत किया है। नियम है कि भू-अर्जन होने के बाद एनएचएआई काम शुरू कर सकती है। मुआवजा प्रकरण लंबित होने पर भी काम रोका नहीं जा सकता। पुलिस बल की मांग की गई है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया है। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की आशंका एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यहां मुआवजा वितरण में भारी गड़बड़ी हुई है। इसका प्रकरण अब रायपुर कमिश्नर कोर्ट में लंबित है। सुनवाई 12 जनवरी को होनी है। राजस्व विभाग के अनुसार, 559 मीटर जमीन का मुआवजा करीब 29.5 करोड़ रुपये का होता है। अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला में भू-माफिया ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन को छोटे टुकड़ों में काटकर 159 खसरा बांट दिया गया। इसमें मुआवजा के लिए 80 नए नाम रिकॉर्ड में चढ़ा दिए गए। ऐसे में मुआवजा राशि 29.5 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ रुपये पहुंच गई। मुआवजे की राशि देने के लिए राजस्व विभाग से फाइल एनएचएआई को भेजी गई। वहां गड़बड़ी का संदेह होने पर प्राधिकरण ने मुआवजा रोका हुआ है।   246 करोड़ बांटा मुआवजा, 78 करोड़ रोका बता दें कि चार एकड़ भूमि एक ही व्यक्ति के नाम पर थी। मुआवजे के लिए सर्वे होने से तक उस भूमि को एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम पर बांट दी गई। इसके बाद एक ही परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपये मुआवजा का भुगतान कर दिया गया। अभनपुर बेल्ट में 9.38 किलोमीटर के लिए 324 करोड़ की मुआवजा राशि निर्धारित की गई। इसमें से 246 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं, 78 करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया है।

नगर पालिका में बदलीं सात नगर पंचायतें, छत्तीसगढ़-नए नगरीय निकायों का गठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल नगरीय निकाय चुनाव होना है। तैयारी को लेकर फुल तैयारी चल रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में पिछले साल जनवरी से दिसम्बर के बीच नौ नए नगरीय निकायों का गठन किया गया है। वहीं सात नगर पंचायतें का प्रमोशन कर उन्हें नगर पालिका के रूप में बदल दिया गया है। पिछले वर्ष गठित नगरीय निकायों को मिलाकर अब कुल 192 नगरीय निकाय हो गए हैं। इनमें 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत शामिल हैं। स्थानीय रहवासियों की मांगों पर राज्य शासन ने संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए जन-आकांक्षाओं को पूरा करने नए नगरीय निकायों के गठन को मंजूरी दी है। इससे उभरते शहरों के रूप में विकसित हो रहे कस्बों में शहरी सुविधाएं जुटाने के कामों को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की कस्बाई आवादी की मांग और उभरते शहरों के अनुरूप अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने बीते कैंलेडर वर्ष 2024 में नौ नए नगर पंचायतों का गठन किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रीअरुण साव की पहल पर स्थानीय जन-आकांक्षाओं को पूर्ण करने तथा उन्हें मूर्त रूप देने नए नगरीय निकायों के गठन तथा ज्यादा आबादी वाले नगर पंचायतों के नगर पालिकाओं में उन्नयन की त्वरित कार्यवाही की गई है। वर्ष-2024 में ये बनीं नगर पंचायतें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष-2024 में जनवरी से दिसम्बर के बीच राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर और घुमका, मुंगेली के जरहागांव, कोरिया के पटना, बेमेतरा के कुसमी, गरियाबंद के देवभोग, सूरजपुर के शिवनंदनपुर, जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह और बालोद जिले के पलारी को नगर पंचायत बनाया गया है। वर्ष-2024 में ये बनीं  नगर पालिका वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पंचायत और पेंड्रा नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन किया गया है। इनके साथ ही मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत, रायपुर के अभनपुर नगर पंचायत, बिलासपुर के बोदरी नगर पंचायत, बलौदाबाजार-भाटापारा के सिमगा नगर पंचायत और बलरामपुर-रामानुजगंज के रामानुजगंज को भी नगर पालिका के रूप में उन्नयन किया गया है।

सात जवान शहीद और कई घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी से उड़ाया

बीजापुर। बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में सात जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं इस वजह से वह घात लगाकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने में लगे हुए थे। बस्तर आईजीपी सुंदर राज पी. ने सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का आईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है।

मौके पर जांच में जुटे आला अधिकारी, छत्तीसगढ़-कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या कर क्रेटा कार लूटी

कोरबा। कोरबा जिले के नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में सराफा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सोमवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे। कोरबा पहुंचते ही आईजी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए। आईजी और उनकी टीम ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है। उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक होटल ब्लू डायमंड के सामने अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का निवास है। रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे कि घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार को चोरी करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बाहर निकल कर अज्ञात चोरों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया गया और क्रेटा कार (jh01cc4455), सफेद कलर की लूट कर भाग निकले। दूसरी तरफ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला किया और फिर वाहन चोरी कर ले गए। गोपाल राय सोनी पर किस चीज से हमला किया गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी और परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की ओर से सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर में दे दी गई है। पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। घटना की खबर आम होते ही शहर में सनसनी फैल गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल लालूराम कॉलोनी पहुंच चुके हैं।

ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा, पत्रकार मुकेश चंद्राकर के साथ हुई थी हैवानियत

रायपुर छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस की एसआईटी ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बीजापुर एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर है, जो पत्रकार मुकेश चंद्राकर का रिश्तेदार है। सुरेश कांग्रेस नेता है और मुकेश ने उसके भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इस बीच, मुकेश चंद्राकर की ऑटोप्सी रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं। उनके लीवर के 4 टुकड़े मिले, जबकि 5 पसलियां टूट गई। सिर में 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा और गर्दन टूटी मिली है। डॉक्टरों ने कहा, उन्होंने 12 वर्ष के करियर में ऐसी हत्या नही देखी। हत्याकांड सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में रोष है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से अपील की थी कि मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही, उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क कर पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही दिवंगत पत्रकार बलिदानी की दर्जा देने की मांग की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपी है, जिसमें मांग की है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के पत्रकार स्वतंत्रता से अपनी कलम नहीं चला पा रहे हैं। हर दिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर, ठेकेदारों, भू-माफियाओं, शराब माफियाओं और अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जो पत्रकार अपनी कलम को नहीं रोकते, उनके साथ कोई न कोई गंभीर घटना घटित की जाती है। इस स्थिति के कारण छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। जल्द लागू करेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून: विष्णु देव साय इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का भरोसा दिया। रविवार को गरियाबंद दौरे में पत्रकारों के प्रश्न पर उन्होने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून जल्द लागू किया जाएगा। सरकार पत्रकारों के साथ है। बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में मार्च 2023 में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक, 2023 विधानसभा से पारित कराया गया था। इस विधेयक को राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि ‘हर बार इस कानून पर चर्चा होती है, लेकिन इसे लागू क्यों नहीं किया जाता?’ तो उन्होंने कहा, ‘आप हमारी सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन हमारी मंशा स्पष्ट है।’

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, संगठन से सरकार में जा सकते हैं किरण सिंहदेव

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। इसी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के भी बदलने के संकेत हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को संगठन से सरकार में भेजने की रणनीति बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और स्थानीय निकाय चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए भाजपा की योजना का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को मंत्री बनाने पर सहमति भी बनी है। छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जारी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इसमें विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दुर्ग के पूर्व सांसद विजय बघेल का नाम चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम की भी चर्चा है। पार्टी नेताओं के अनुसार, सिंहदेव यदि मंत्री बनाए जाते हैं, तो उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिए संकेत केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इसमें कोई खींचतान नहीं है। बिलासपुर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिलासपुर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। वो हैं अमर अग्रवाल। लिहाजा स्पष्ट है कि बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल और बस्तर से विधायक किरण सिंहदेव को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही तोखन को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के अभियान में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मैदान में उतार दिया है। तोखन को यहां साहू समाज के महासम्मेलन का जिम्मा सौंपा गया है। साहू समाज की बड़ी जनसंख्या दिल्ली की हर विधानसभा में रहती है। ऐसे में तोखन के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी है। इसके पहले पार्टी ने तोखन को झारखंड की मनिका, चतरा, लातेहार और सिमरिया विधानसभा में प्रभारी बनाकर भेजा था। विपरीत परिस्थितियों में भी तोखन ने कड़ी मेहनत से इनमें से तीन सीटों पर पार्टी को जीत दिलाई थी। तोखन के रणनीतिक कौशल, संगठन के सालों के अनुभव का लाभ पार्टी को इस दौरान हुआ था। ये प्रमुख मंत्री पद के दावेदार अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधानसभा से विधायक हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विभाग को संभालने का उनके पास बखूबी अनुभव है। किरण सिंह देव: जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। इनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। बस्तर से बड़ा चेहरा हैं इसलिए उन्हें मौका मिल सकता है। गजेंद्र यादव: दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से है। वह छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक रहे बिसराराम यादव के बेटे हैं। रायपुर में कई दावेदार: रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है।  

18 लाख से ज्यादा किसानों का खरीदा गया धान, नवा रायपुर बन रहा आईटी हब

रायपुर राज्य सरकार नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित कर रही है। आने वाले दिनों में यहां आईटी के क्षेत्र में 10,000 नए रोजगार उपलब्ध होने की संभावना है। वर्तमान में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों ने सेवाएं शुरू की हैं, जिनसे अब तक 260 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज ने 180 और टेली परफॉर्मेंस ने 80 पदों पर भर्ती की है। टेली परफॉर्मेंस ने 100 और कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। सीएसएम टेक्नोलाजीज ने 200 प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। सरकार की योजना नवा रायपुर के आईटी हब बनने की प्रक्रिया में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रायपुर और नवा रायपुर के बीच आईटी पेशेवरों के लिए मुफ्त बस सेवा की तथा स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज के कर्मचारियों के लिए आवासीय समाधान भी उपलब्ध कराने की योजना है। साथ ही सीबीडी सेक्टर 21 में अत्याधुनिक कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। आईटी व आईटी-इनबेल्ड सर्विसेस का हो रहा विकास राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर क्षेत्र में आईटी और आईटी- इनेबल्ड सर्विसेस का विकास हो रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं और संस्थाओं की पहल से नवा रायपुर युवाओं के लिए रोजगार और विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नवा रायपुर में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों ने सेवाएं शुरू की हैं, जिनमें युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। राज्य में अब तक 93.44 टन धान की खरीदी एक तरफ सरकार जहां आईटी सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ किसानों के लिए भी कल्याणकारी नीतियां बना रही है। राज्य में अभी तक लगभग 93.44 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। इसके एवज में 18.69 लाख किसानों को 21 हजार 40 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। प्रदेश के सभी पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय के लिए टोकन की सुविधा आनलाइन एप (टोकन तुंहर हाथ) एवं उपार्जन केंद्रों में 25 जनवरी तक के लिए उपलब्ध है। किसान सुविधा अनुसार तारीख का चयन कर नियमानुसार धान बिक्री कर सकते हैं। धान उठाव के लिए लगभग 62.72 लाख टन का डीओ और टीओ जारी किया गया है, अब तक 36.38 लाख टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को 62,494 किसानों से 2.90 लाख टन धान खरीदा गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet