LATEST NEWS

CG में पकड़ाया सीरियल किलर तांत्रिक, पैसे उधार ले करता था कत्ल

रायपुर पैसे नहीं लौटाने की मंशा से कथित तांत्रिक दुर्ग धनोरा के सुखवंत साहू उर्फ सुखु ने सात दिनों के भीतर दो युवकों की गंगाजल में साइनाइड मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्याओं के राजफाश न करने की एवज में पैसों की मांग करने वाले धमतरी के एक और युवक की भी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। धमतरी में हुई हत्या के मामले में आरोपी जेल में बंद है। उसके और मृतकों के मोबाइल काल डिटेल और बैंक खातों में हुए लेनदेन के बाद हत्याओं का राजफाश हुआ है। आरोपित युवक ने पुलिस को बताया है कि उसे साइनाइड के प्रयोग से हत्या करने की जानकारी सावधान इंडिया नाम के धारावाहिक से मिली थी। साइनाइड की व्यवस्था उसने ऑनलाइन की थी। तांत्रिक के तीन मर्डर की कहानी पहला – पैसे की मांग की तो कर दी हत्या: नवा रायपुर निवासी हंसराम साहू (60) रिटायर कर्मी थे। डेढ़ साल पहले भिलाई के एक युवक के माध्यम से कंप्यूटर संचालक सुखवंत के संपर्क में आया। सुखवंत ने उसे झांसा दिया कि वह नोटों की बारिश कराता है। हंसराम झांसे में आ गया और डेढ़ लाख रुपये दे दिए, लेकिन डेढ़ वर्ष तक पैसे नहीं मिले, जब हंसराम पैसे वापस मांगने लगा तो वह 27 नवंबर 2024 को बीरेंद्र के साथ हंसराम के घर गया। वहां पूजा के दौरान गंगाजल में साइनाइड मिलाकर उसे मार डाला। दूसरा – पूजा कराने बुलाया तो दे दिया साइनाइड: 29 नवंबर 2024 को हंसराज की तरह ही सुखवंत ने अभनपुर निवासी नरेंद्र साहू (37) से पूजा के लिए डेढ़ लाख रुपये लिया था। नरेंद्र जब पैसे को वापस देने की मांग करने लगा। हंसराज की हत्या के बाद सुखवंत ने नरेंद्र को फोन लगाया। उसे संकरी नर्सरी के पास रात में बुलाया, जहां पूजा का सामान लेकर नरेंद्र पहुंचा। बीरेंद्र बाइक पर बैठा रहा। सुखवंत पूजा कराने खेत में आया। पूजा करने के बाद सुखवंत ने नरेंद्र को साइनाइड वाला गंगाजल दे दिया। सुबह नरेंद्र का शव मिला। तीसरा – सबूत मिटने के लिए पैसे मांगने पर दोस्त को ही मार डाला : तीन दिसंबर 2024 को गंगरेल रोड पर बीरेंद्र देवांगन (55) शव मिला था। चेहरे को कुचल दिया गया था, ताकि पहचान न हो सके। तकनीकी जांच में सुखवंत साहू उर्फ सुखू का नंबर लिया। जांच में राजफाश हुआ कि इससे पहले भी दो लोगों की हुई हत्याओं में भी सुखवंत का हाथ था। बीरेंद्र से उसकी पुरानी पहचान थी। दोनों तंत्र पूजा करते थे। बीरेंद्र को पता था कि सुखवंत ने रायपुर के दो लोगों से पैसे लिए हैं और उनकी हत्या कर दी है। राज उजागर न करने के बदले में वह सुखवंत से पैसा मांग रहा था। इसी से विवाद हुआ और सुखवंत ने बीरेंद्र को भी मार दिया।

CG Naxal Encounter: बूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, अत्याधुनिक हथियार बरामद

नारायणपुर दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व डीआरजी बल को अभियान पर भेजा गया था। जवान नदी–नालों को पार करते जंगल के भीतर कई किमी तक पैदल चलकर पहुंचें थे। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुक–रुक कर मुठभेड़ हुई है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

माओवादियों ने निंदा कर रखी जांच की मांग, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार की हत्या का आरोपी सुरेश चंद्राकर और पत्नी गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को भी एसआईटी की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर के कुछ बैंक अकाउंट को सीज किया है। वहीं प्रशासन ने सुरेश चंद्राकर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कंस्ट्रेक्शन डंपिंग यार्ड बना रखा था। उसे भी बीते दिनों प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटा दिया। पत्रकार हत्याकांड पर माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट जानकारी के लिए बता दें कि माओवादियों के प्रवक्ता समता ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को ले कर एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें माओवादियों ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा की है और खेद भी व्यक्त किया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच की मांग की है। मुकेश के द्वारा घटिया सड़क निर्माण को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद ठेकेदार का भाई रितेश चंद्राकर एक जनवरी की रात को मुकेश को बीजापुर की चट्टानपारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचा था। जहां रात को भोजन करने के दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे काम में सहयोग की बजाय बाधा डालने  की बात कही। इसी दौरान बहस हो गई। इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने बाड़े में मौजूद सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट और पीठ पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी थी। शव को ठीकाने लगाने के लिए पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया। उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया था। आरोपी सुरेश की पत्नी कांकेर से गिरफ्तार घटना के बाद रितेश ने हत्या की बात बताते हुए अपनी कार को ले जाकर रायपुर एयरपोर्ट के पास खड़ा किया और दिल्ली भाग गया, जबकि सुरेन्द्र अपनी कार से हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में रितेश को दिल्ली और अन्य आरोपियों को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया था। जबकि मुकेश की हत्या के बाद बनाई गई एसआईटी टीम ने सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर उसे बीजापुर लाया जा रहा है,जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे को धरसाई करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा था। ठेकेदार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चला गया है। दूसरी ओर रायपुर एयरपोर्ट से आरोपी रितेश चंद्राकर की गाड़ी जब्त की गई है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सभी बैंक खाते और एटीएम ट्रांजैक्शन को सीज किया गया है। किसी भी तरह का डिजिटल ट्रांजेक्शन न कर पाए इस पर भी नजर रखी गई है। बीजापुर स्थित वन विभाग की जमीन पर ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली करवाने वन विभाग की टीम रवाना हुई। वहीं आरोपी के सभी अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, रायपुर-बिलासपुर से आठ कुंभ स्पेशल

रायपुर नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग पहाड़ों और धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं, लेकिन जनवरी तक बिलासपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वेटिंग लिस्ट 100 से 250 तक पहुंच गई है। हालांकि, जिन लोगों ने एक माह पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें कंफर्म सीट जरूर मिल गई है। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ़ रही है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद्र एक्सप्रेस में वेटिंग 256 तक पहुंच गई है, वहीं गीतांजलि एक्सप्रेस में 10 जनवरी तक नो रूम है। इन ट्रेनों में नो रूम दिल्ली, मुंबई हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में इन दिनों वेटिंग बढ़ गई है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, हावड़ा सुपरफास्ट, शालीमार एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, सारनाथ, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता, राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में दूसरे विकल्प का सहारा लेना पड़ रहा है। रायपुर-बिलासपुर से आठ कुंभ स्पेशल दक्षिण रेलवे से चलने वाली आठ कुंभ स्पेशल रायपुर-बिलासपुर से छूटकर गोंदिया, बालाघाट के रास्ते चलेंगी। ऐसे में राजनांदगांव तक यात्रियों को प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। कुल मिलाकर दक्षिण रेलवे के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर पांच महाकुंभ स्टेशल अलग-अलग तारीखों में प्रयागराज के बीच आना-जाना करेगी। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी, इसलिए रिजर्वेशन सबसे अधिक हो रहा है। रेलवे प्रशासन से जारी शेड्यूल के अनुसार वैसे तो देशभर से महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनों सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें चलाने को तैयार है। दक्षिण रेलवे से चलाने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर जबलपुर के रास्ते प्रयागराज तक चलेंगी। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी। रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और वाराणसी रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है। बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद रेलवे ने एक बार फिर से यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना का काम कराने रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को दोनों तरफ से 11 दिनों के लिए रद कर दिया गया जबकि तीन ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि चार जनवरी और छह से 15 जनवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं पांच जनवरी और सात से 16 जनवरी तक टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी होगी। उतर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग समेत अन्य काम कराने रेलवे ने पावर ब्लाक लिया है। इसके चलते सात से दस जनवरी तक जम्मू जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, सात जनवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस, आठ जनवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस, नौ जनवरी को उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस और 10 जनवरी को उधमपुर से चलने वाली 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद रहेगी। बदले रूट से दौड़ेंगी ये ट्रेनें आठ जनवरी को हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन नंबर 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग राउरकेला-सिनी-चांडिल-मूरी-कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी। 11 जनवरी को मालदा डाऊन से चलने वाली ट्रेन नंबर 13425 मालदाडाऊन-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी। सात जनवरी को रक्सौल से चलने वाली ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।  

बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को बारूदी सुरंग से उड़ाया, नौ जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack: नए साल की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सोमवार को जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है. इसमें 9 जवान शहीद हो गए. नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस हमले में अब तक 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की है. बताया जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है. साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं. बस्तर आईजी के मुताबिक, हमले में कुल 10 लोग मारे गए हैं, जिसमें 9 DRG जवान और एक सिविलियन (पिकअप वाहन का ड्राइवर) शामिल हैं. घात लगाकर बैठे थे नक्सली पहले से ही नक्सलियों ने यहां बारूदी सुरंग बिछा रखा था, जैसे ही जवानों की वाहन इस बारूदी सुरंग की चपेट में आई तुरंत नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में 15 से ज्यादा जवान सवार थे जो नक्सल विरोधी अभियान से वापस कैंप लौट रहे थे. नक्सलियों ने पहले से ही जवानों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखा था जिसकी चपेट में आकर 9 जवान शहीद हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जवानों की टीम रवाना किया गया है. संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट रहे थे. दोपहर करीब 2.15 बजे बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया गया. इसमें Dantewada DRG के 9 जवान शहीद हो गए.

छत्तीसगढ़ में मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे 40 हजार पीएम आवास, उपमुख्यमंत्री साव ने दिए निर्देश

 रायपुर  नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने तीन माह में चालीस हजार से अधिक आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें अधूरे कार्यों को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। रैपिड असेसमेंट सर्वे दरअसल, प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के अंतर्गत 192 नगरीय निकायों के हितग्राहियों को पक्के मकान से लाभान्वित करने के लिए रैपिड असेसमेंट सर्वे (संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण) किया जा रहा है। निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हो पाया इधर, प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के अभी तक 41,563 आवास अधूरे पड़े हैं। करीब चार हजार का निर्माण कार्य तक शुरू नही हो पाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के तहत केंद्र सरकार की ओर से 2,49,166 आवास की स्वीकृत मिली थी। इसमें से अब तक 2,03,654 पूर्ण हो चुके हैं। पीएमएवाई-यू 2.0 में बढ़े 22 निकाय पीएमएवाई-यू 2.0 में 13 जिलों में 22 निकाय बढ़े हैं। पहले चरण में 170 निकाय शामिल थे, जो अब बढ़कर 192 हो गए हैं। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में वंचित शहर और कस्बों को दूसरे चरण में शामिल के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने भी नगर निगम के सभी आयुक्तों और नगर पालिका परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर पहले चरण में वंचित शहरों और कस्बों को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय से मंजूरी के बाद दूसरे चरण में शामिल करने के निर्देश दिए है। केंद्र और राज्य सरकार की मंशानुसार सभी पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटित किया जाना है। सर्वे के बाद पात्रता परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा।    

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम के आरोपों पर किया पलटवार

रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस को नहीं फंसा रहा हूं, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. भूपेश बघेल बोल दें देवेंद्र यादव, उत्तरी जांगड़े कांग्रेस में नहीं है. भूपेश बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर राजनीति करते हैं. गृहमंत्री विजय शर्मा ने वहीं कांग्रेस का पत्र दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी ने बीजापुर प्रेस क्लब को पत्र लिखा था. जिसमें पत्रकार मुकेश चंद्राकर को प्रेस क्लब से बहिष्कार करने मांग की गई थी. ये पत्र कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के संबंध में लिखा गया था. अभूझमाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस मुठभेड़ में चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए है. मौके से AK-47 और SLR जैसे हथियार बरामद किए गए हैं. शहीद जवान सन्नू कारम के प्रति शोक व्यक्त करता हूं. भूपेश बघेल ने लगाया था ये आरोप बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि भाजपा की आदत है कि किसी भी घटना में कांग्रेस का एंगल लेकर आ जाओ, जैसे देवेंद्र यादव को जबरदस्ती पकड़ कर, बलौदाबाजार हिंसा का मुख्य अपराधी बना दिया गया है. जबकि ये विजय शर्मा के निक्कमेपन के कारण घटना घटी. अपने एसपी कार्यालय को बचा नहीं पाए, सुरक्षा नहीं दे पाए, लोहरीडीह कांड में जिसको आरोपी बनाकर जेल में महीनों रखा और फिर 23 लोगों को इसलिए छोड़ दिया गया कि वे लोग अपराध में शामिल नहीं थे. इसका मतलब ये है कि बिना जांच के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा हैं. बलौदाबाजार घटना में हाईकोर्ट जज की देखरेख में SIT का गठन कर जांच करा लें, जो अपराधी थे, मंच पर भाषण के दौरान उकसा रहे थे, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं. उनसे पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है.

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर एजाज ढेबर पर लगाया बड़ा आरोप, रायपुर के विकास का सबसे बड़ा रोड़ा

रायपुर रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर एजाज ढेबर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे रायपुर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा थे. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वे रायपुर नगर निगम का अगला चुनाव एजाज ढेबर के कार्यों पर लड़ कर दिखाए. नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने भाजपा मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल और पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे के साथ पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि नगर निगम का मूल कार्य जनता को व्यवस्थित शहर, पानी, सफाई और बिजली देना होता है. महापौर ढेबर इन सभी क्षेत्रों में नाकाम रहे. शहर में ना तो विकास हुआ और ना ही जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल पाई. उन्होंने कहा कि 2019-20 से लेकर 2023-24 तक केंद्र सरकार के द्वारा 1254 करोड़ 36 लाख 44 हजार रुपए नगर निगम को मिले, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सफाई के लिए 74 करोड़ 60 लख रुपए मिले. पैसों का सही प्रबंधन करने में महापौर नाकामयाब रहे. पेयजल योजना के लिए करोड़ों रुपए दिए गए, लेकिन जनता पेयजल को तरसती रही. मीनल चौबे ने कहा महापौर एजाज ढेबर का पांच वर्ष का कार्यकाल अत्यंत निराशाजनक रहा, और वह फिसड्डी महापौर साबित हुए. राजधानी के अनुरूप विकास कार्य शून्य हुए. रायपुर शहर की जनता को एक भी सौगात वे नहीं दे पाए. पांच वर्ष का कार्यकाल उनको मिला, जिसमें वे अपनी एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकते. बार-बार बूढ़ा तालाब सौन्दर्यीकरण की वे बात करते हैं, लेकिन वहां प्रवेश द्वार से लेकर फव्वारे तक सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है. करोड़ों रुपए के फव्वारे को देखने के लिए जनता तरस गई. उन्होंने कहा कि गोल बाजार के नाम पर व्यवसाइयों को सब्जबाग दिखाए गए, मगर योजना को फलीभूत करने में नाकाम रहे. करोड़ों रुपए जवाहर बाजार में खर्च किया गया, और आज भी व्यवसायी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. मल्टीलेवल पार्किंग की दुर्दशा ही गई है. शहर में उद्यानों का व्यवसायीकरण कर दिया गया. यूथ हब के नाम पर नौजवानों से धोखा किया गया. शहर में बिना टेंडर के काम करवाए गए. डिवाइडर घोटाला इसका उदाहरण है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता की गाड़ी कमाई से जनता के लिए बनाए गए भवन को निजी संस्था को हस्तांतरित कर दिया गया, और हस्तांतरण के पश्चात करोड़ों रुपए के ऐशोआराम का सामान निगम के कोष से लगवाए गए. बिना किसी प्लानिंग के मावली माता मंदिर का निर्माण की घोषणा की और जनता को धोखा दिया. सफाई कर्मचारियों को रोजाना नाश्ता वितरण की झूठी बातें कही. रायपुर में मिनी मेट्रो ट्रेन की झूठी बातें कहीं. इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों रुपए केंद्र सरकार ने दिए मगर राज्यांश नहीं मिलने के कारण गरीबों को मकान नहीं मिल पाया. देश के गिने-चुने शहरों में दो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चलते थे. महापौर एजाज ढेबर की नाकामियों के कारण नया रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट रायपुर से छिन गया. कुल मिलाकर महापौर का कार्यकाल झूठ से आरंभ होकर झूठ में ही समाप्त हो गया. ना तो वह विकास कर पाए और ना ही जनता को सफाई, बिजली, पानी दे पाए.

40 लाख के जेवरात और नगदी ले गए चोर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सपरिवार देवी दर्शन करने गए असिस्टेंट डायरेक्टर

रायगढ़। पुसौर ब्लॉक में रहने वाले लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ धनंजय सारथी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी रकम समेत 40 लाख से भी अधिक सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की है। जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो कि लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पदस्थ पर पदस्थ हैं। एक जनवरी को धनंजय सारथी अपने पूरे परिवार के साथ देवी दर्शन करने के लिये उड़ीसा गए हुए थे, जहां वे दो जनवरी को दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर देवी दर्शन करने पहुंचे और फिर रायपुर से तीन जनवरी की रात अपने गांव जतरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे नकदी रकम साढ़े 17 लाख समेत सोने चांदी के जेवरात के अलावा साड़ी और सूट को मिलाकर कुल 47 लाख के चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूने मकान से लाखों की चोरी के बाद पीड़ित ने सुबह पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। डीवीआर भी लेकर भागे चोर बताया जा रहा है कि धनंजय सारथी के सूने मकान से 40 लाख से भी अधिक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों ने घर के कोन-कोन में छानबीन करते हुए चोरी की है। साथ ही साथ पकड़े जाने के डर से भागते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो मंत्रालय में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वो दंतेवाड़ा देवी दर्शन करने गए थे, इसी बीच वो वापस आये तो उनके यहां चोरी की घटना हुई है।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सीएम साय बोले- जल्द करेंगे लागू

गरियाबंद  बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठी है. कैबिनेट से मंजूरी और विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद भी यह कानून अब तक राजभवन में ही अटका हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद जिले में ऐलान करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून को जल्द लागू करेंगे. जिस तरह बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही किया है, उसे पूरा देश देखा है, सरकार पत्रकारों के साथ है. हालांकि पत्रकारों के समयावधि के सवाल पर सीएम साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू कराने का भरोसा दिलाया है. गरियाबंद को विकास कार्योे की मिली सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं. उन्होंने 338 कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के अलावा बिंद्रा नवागढ़ पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर देवभोग में झाखरपारा मार्ग पर 36 गांव जाने वाले मार्ग में बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण करने का भी ऐलान किया है. साथ ही सीएम साय ने यह भी ऐलान किया कि सुपबेड़ा गांव में किडनी पीड़ितों के मामले में जल्द विशेषज्ञों से संपर्क कर रिसर्च करवाएंगे.

भाजपा ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की, रायपुर शहर के बने रमेश ठाकुर, ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. पार्टी के ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इनमें रायपुर शहर के नए जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग बनाए गए हैं. इसकी घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की है. रायपुर जिले के साथ-साथ बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है. नए भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लाल जी यादव रायगढ़ जिला अध्यक्ष – अरूणधर दीवान सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरली मनोहर सोनी बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह

लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, छत्तीसगढ़-शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 से

रायपुर। शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 और 12 जनवरी को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थीगण परिषद की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शीघ्र लेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को विभिन्न केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएंगी। शीघ्र लेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट और टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डीपी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 12 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डी.पी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर एवं भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी केन्द्र नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद की वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय का गरियाबंद दौरा, 338 करोड़ रुपए से अधिक के 193 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

गरियाबंद  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद दौरे के दौरान 338 करोड़ रुपए से अधिक के 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. इनमें 219.03 करोड़ रुपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रुपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. इसके साथ ही विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया. मुख्यमंत्री साय ने जिन मुख्य कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें देवभोग – अमलीपदर – उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य. राजिम – पोखरा मार्ग (लम्बाई 20 किलोमीटर) का 24 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से उन्नयन कार्य शामिल है. इसके अलावा गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी-कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग 47.60 किलोमीटर का 18 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से उन्नयन कार्य, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत 14 करोड़ रुपए की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना एवं मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बने 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र शामिल है. इसके साथ ही जिन मुख्य कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 70 करोड़ की लागत से कोपरा – पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, 4 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक पहुंच मार्ग का निर्माण, 10 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय का जीर्णोद्धार शामिल है. इसके अलावा 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण और शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद में 4 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण शामिल है.

शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज की कुसुमावती गौड़ा का भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में बनी लेफ्टिनेंट

रायपुर जगदगुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग की 2023 बैच की बीएससी नर्सिंग छात्रा कुसुमावती गौड़ा का भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है. कुसुमावती की यह शानदार उपलब्धि एक वर्ष की कठिन तैयारी के बाद 2024 में सफलता के रूप में सामने आई है. कुसुमावती केवल अकादमिक में ही नहीं, बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट रही हैं. उनकी बहुआयामी क्षमताओं ने उन्हें अन्य छात्रों के लिए आदर्श बना दिया और कॉलेज के लिए गर्व का कारण बना. जगदगुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग की निदेशक सुमन त्रिपाठी कहती हैं कि कुसुमावती हमेशा एक असाधारण छात्रा रही हैं, जिन्होंने हर काम में दृढ़ नायकता और जुनून दिखाया. उनकी सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और उनके परिवार और कॉलेज की ओर से मिले प्रोत्साहन का परिणाम है. कुसुमावती की यात्रा चुनौतियों से मुक्त नहीं थी. आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उनके परिवार ने उन्हें पूरी तरह से समर्थन दिया, जिससे वह अपने सपनों को साकार कर सकीं. उनकी सफलता की कहानी संकल्प, महत्वाकांक्षा और लक्ष्य की प्राप्ति में एक सहायक वातावरण के महत्व को साबित करती है. अपना बीएससी नर्सिंग पूरा करने के बाद कुसुमावती ने MNS परीक्षा की तैयारी के लिए एक वर्ष का कोचिंग लिया. उनका दृढ़ संकल्प तब रंग लाया, जब उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की और भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट के रूप में स्थान हासिल किया. उनके कॉलेज और परिवार ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया. श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि कुसुमावती की सफलता कॉलेज के सभी नर्सिंग छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनकी सफलता ने पूरे कॉलेज समुदाय में उम्मीद और संकल्प का संचार किया है. कुसुमावती का चयन उनके करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत है, जब वह भारतीय सशस्त्र बलों में एक प्रतिष्ठित और सार्थक मार्ग पर चलने जा रही हैं, और देश की सेवा में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कौशल का योगदान देंगी.

अबूझमाड़ में चार नक्सलियों की मौत पर सीएम साय का बयान, कहा- नक्सलियों का अंतिम समय नजदीक

रायपुर अबूझमाड़ में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि पिछले एक साल से नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं. लड़ाई अब भी जारी है, हमारे एक जवान भी शहीद हुए है. निश्चित रूप से हम लोगों को सफलता मिलेगी. अब नक्सलियों का अंतिम समय आ रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. एसआईटी टीम का गठन किया गया है, तीन अपराधी पकड़े भी गए हैं. ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई हुई है, उसके सारे अकाउंट सील कर दिए हैं. इसके साथ ही अवैध कब्जे को हटाया गया है. मामले को लेकर सरकार मुस्तैद है. कोई भी आरोपी इस पर बक्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वहीं आज गरियाबंद जिले के दौरे को लेकर कहा कि लगातार कई जिलों का दौरा जारी है. सैकड़ों कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज गरियाबंद में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास होगा. साथ ही बीजेपी के जिला कार्यालय का भी लोकार्पण करेंगे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet