LATEST NEWS

देर रात शवों को निकाला, छत्तीसगढ़-धमतरी में 6 साल के जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश

धमतरी. जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनो कल दोपहर से गायब थे. जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले. आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है. मामला कुरूद थाना इलाके का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे. आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले. देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं.

भोपाल से फैलाया जाल, छत्तीसगढ़-गरियाबंद पुलिस ने ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप के मास्टर माइंड अरुण द्विवेदी को एमपी से पकड़ा

गरियाबंद। ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग एप में निवेश के जरिए छत्तीसगढ़ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एजेंट गिरोह का मास्टर माइंड अरुण द्विवेदी अब पुलिस की गिरफ्त में है. यह गिरफ्तारी गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम ने मध्यप्रदेश से की है. सूत्र बताते हैं कि अरुण भोपाल में हेड ऑफिस डालकर सारा नेटवर्क फैलाया था. मामले में तीन लोकल एजेंट को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मामले में और भी गिरफ्तारी होनी है. बता दे कि निवेशकों को एक प्रतिशत रोजाना ब्याज देने वाली कंपनी अपने एजेंटों को 10 प्रतिशत की मोटी कमीशन देती थी. एजेंटों के सुख-सुविधाओं पर भी भारी भरकम खर्च करती थी. प्रति माह भोपाल में गेट टू गैदर होता था. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निवेश का रकम 10 करोड़ तक पहुंच सकती है. अब तक गरियाबंद में 5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आ चुका है. मामले के खुलासे के बाद प्रदेश के अन्य प्रभावित जिले में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी निवेशक कर रहे हैं. बता दें कि 19 दिसंबर को प्रार्थी संतोष देवागन द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया था, जिसमें राजाराम तारक, शरदचन्द्र शर्मा, कमलेश साहू, यशवंत नाग एवं अरुण द्विवेदी के द्वारा ट्रेड एक्सपो कंपनी में अधिक लाभांश मिलने की लालच देकर करीबन 4,83,30,000 रुपए जमा कराकर वापस नहीं करते हुए धोखाधड़ी करने की लिखित शिकायत दी थी. मामले में राजिम थाना प्रभारी ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. पहले इनकी हुई थी गिरफ्तारी मामले में इसके पहले आईलैंड कालोनी, अमलेश्वर थाना, जिला दुर्ग निवासी शरदचंद्र शर्मा पिता स्व. रिपुदमन शर्मा शर्मा (50 वर्ष), पिपरछेडी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद निवासी यशवंत कुमार नाग पिता स्व. परस राम नाग (45 वर्ष), श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाटापारा थाना, जिला बलौदाबाजार निवासी कमलेश साहू पिता गोरे लाल साहू (34 वर्ष) गिरफ्तारी हो चुकी है.

गांधी मैदान तक उमड़ा जन सैलाब, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य संचलन

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा के द्वारा नगर में शौर्य संचलन का बृहद आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सतानंद जी महाराज विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा के विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। नगर में पहली बार आयोजित करें बजरंग दल के शौर्य संचलन कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों में उत्साह देखते  बन रहा था। बड़ी संख्या में नगरवासी भी आयोजन में सम्मिलित हुए। मां महामाया मंदिर परिसर से शौर्य संचलन प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख चौक चौराहे होते गांधी मैदान में समाप्त हुआ। गांधी मैदान में बौद्धिक को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि हिंदू समाज विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो, सभी सुखी रहे, सभी स्वस्थ हो की भावना से कार्य करता है। आज सनातन धर्म को लेकर अनर्गल प्रलाप लोगों के द्वारा किया जा रहा है हम सनातनियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। अखंड भारत से टूट कर कई देश बने वे देश सिर्फ इसलिए बने कि वह हिंदू अल्पसंख्यक में आए। हिंदू समाज को बांटने का षड्यंत्र हो रहा है धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। इस सब को रोकने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। विश्व हिंदू परिषद विभाग समरसता प्रमुख ललन कुशवाहा,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, बजरंग दल के जिला संयोजक जस्सू केसरी के नेतृत्व में विगत एक माह से शौर्य संचलन को लेकर व्यापक की समय तैयारी की जारी थी। राम भक्तों की टोली रही आकर्षण का केंद्र शौर्य संचलन श्रीकोट से आए सैकड़ो राम भक्तों की टोली आकर्षण का केंद्र रहा।परंपरागत वाद्य यंत्र त्रिशूल तलवार हाथ भगवा झंडा लेकर  सम्मिलित हुवे। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी एक प्रकार के गणवेश में सम्मिलित हुए। सभी में अनुशासन देखते बन रहा था। शौर्य संचलन नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होकर गुजरी लोगों में उत्साह देखते बन उसे वर्ष के साथ शौर्य संचलन का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथ में दंड एवं अस्त्र शस्त्र लेकर शौर्य संचलन निकाला गया। भाव बिभोर हुए सभी गांधी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सतानंद महाराज की ओजस्वी वाणी से सभी भाव विभोर हो गए। अपनी माटी संस्कृति धर्म के लिए हम सबको जागरूक होना होगा। राष्ट्र को उत्कर्ष की ओर ले जाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। विश्व में सबसे अधिक युवा भारत वर्ष में है। आवश्यकता है बस उन्हें सही दिशा दिखाने की।धर्मांतरण को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।

सांसद बृजमोहन बोले-तेजी से हो रहे विकास, छत्तीसगढ़-रायपुर में डिप्टी सीएम साव ने किया 14 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के आरंग के निकायों में 14 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए के 13, मंदिर हसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए के छह, चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए के सात और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख 18 हजार रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने आरंग नगर पालिका में दो करोड़ 74 लाख रुपए के 26, मंदिरहसौद नगर पालिका में दो करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए के 37, चंदखुरी नगर पंचायत में एक करोड़ 76 लाख रुपए के दस और समोदा नगर पंचायत में एक करोड़ 12 लाख रुपए के 15 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मोदी की गारंटी और सुशासन लेकर आई है। आरंग क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और किसानों के हित में राज्य शासन के किए जा रहे प्रमुख कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में आरंग विकासखंड के चार नगरीय निकायों चंदखुरी, समोदा, आरंग और मंदिरहसौद में नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से कुल 174 करोड़ 72 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में विकास के ये कार्य आगे भी जारी रहेंगे। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिछले एक वर्ष में क्षेत्र के शहरों और गांवों के विकास में तेजी आई है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने आरंग में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने आज लोकार्पित तथा भूमिपूजन किए गए कार्यों के लिए चारों नगरीय निकायों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आरंग बस स्टैंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला और पूर्व विधायक संजय ढीढी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आरंग, मंदिरहसौद, चंदखुरी और समोदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे।

हर गांव में बनेगा महतारी सदन, छत्तीसगढ़-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी वंदन सम्मेलन में की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण प्रदेश में जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव के पद्मश्री गोंविद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी  चौधरी ने कहा कि इस योजना के तहत गांवों में  महतारी सदन बन जाएगा। जहां पर महिलाएं बैठक, कार्यक्रम  और ट्रेनिंग ले सकेंगी। उन्होंने इस दौरान महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत खेल, शिक्षा,कला के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत 4 महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए चेक का वितरण किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पास बुक का वितरण किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरकार बनने के तीसरे महीने ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई और 70 लाख माता-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के सम्मान के लिए दी जा रही है। महिलाओं को परिवार और समाज में सम्मान सुनिश्चित करने वाली योजना है। घर में कोई जरूरत बच्चों की शिक्षा के लिए, बच्चों के स्वास्थ्य, अपने स्वास्थ्य जैसे छोटे-छोटे जरूरतों को महिलाएं पूरा कर पाती है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली योजना की राशि एकत्र कर सिलाई मशीन, पार्लर खोलकर जैसे अन्य महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। यह महतारी वंदन योजना का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास बैंक द्वारा महतारी शक्ति ऋण योजना शुरू की जा रही है। योजना के हितग्राहियों योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में बिना मॉर्गेज के 25 हजार रूपए का ऋण निकालकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाने कहा। बच्चों को पढ़ाने से उनका सही विकास होता है। उन्होंने कहा कि माता-बहनों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी योजना शुरू की गई है जिससे महिलाएं सशक्त हो सकें। वास्तविक अर्थों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में महिलाओं के आरक्षण से महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राशन कार्ड, आवास योजना, महतारी वंदन योजना महिलाओं के नाम कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।

प्लेसमेंट कर्मचारि‍यों व दैन‍िक वेतनभोगियों को मिलेगा समय पर वेतन: न‍िगम आयुक्त

रायपुर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। वेतन भुगतान पर नया अपडेट सामने आया है। नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यरत स्वच्छता दीदियों, प्लेसमेंट के कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को अब नियमित अधिकारी कर्मचारियों से पहले ही माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है।साथ ही निर्देश दिए है कि निगम के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान इन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के पश्चात ही किया जाए। आयुक्त पाण्डेय के इस कदम से प्लेसमेंट कर्मचारियां, स्वच्छता दीदियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।इससे कोरबा के करीब 1600 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 1500 से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ बता दे कि वर्तमान में नगर पालिक निगम कोरबा के 812 प्लेटसमेंट कर्मचारी, 700 स्वच्छता दीदियॉं और 48 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी सेवाएं निगम के विभिन्न विभागों में दे रहे हैं।  आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्लेसमेंट कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों आदि के वेतन भुगतान की कार्यवाही समय पर करें ताकि निर्धारित समय पर माह का वेतन भुगतान उन्हें सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम कोरबा ने CNA के माध्यम से कराया छग में पहला भुगतान     छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा ने पहला भुगतान सेन्ट्रल नोडल एजेंसी के माध्यम से कराया। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 31 मैगजीनभांठा खरमोरा में सांसद मद से सामुदायिक भवन विस्तार व निर्माण कार्य अमृत एसोसिएट कोरबा के द्वारा कराया गया था। इसके लिए वर्तमान में भुगतान राशि 06 लाख 39 हजार 124 रुपये का भुगतान CNA के माध्यम से कराया गया।     बता दे कि केन्द्र सरकार ने प्रदत्त विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्त राशि का संबंधित निर्माण एजेंसियों के भुगतान के लिए सेन्ट्रल नोडल एजेंसी बनाई है। नगरीय निकायों द्वारा इन मदों के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यो के देयकों का सम्पूर्ण विवरण जिला सांख्यिकीय विभाग को भेजा जाता है तथा उक्त विभाग द्वारा CNA को भेज दिया जाता है जो उक्त कार्य का भुगतान करती है।

CM विष्णुदेव साय ने निवेशकों से की चर्चा, छत्तीसगढ़-इंनवेस्टर्स कनेक्ट मीट में मिले 15 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को शेयर करते हुए निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। इस दौरान प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़  को 15 हजार 184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी मिले। सीएम ने निवेशकों भरोसा दिलाते हुए कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने राज्य में उपलब्ध बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और शांतिपूर्ण माहौल पर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है। हमारी नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं देती है। यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना बल्कि रोजगार सृजन पर भी जोर देती है। छत्तीसगढ़ में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, खनन, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। नई औद्योगिक नीति में विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल हैं। डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से सभी स्वीकृतियां और लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो गया है। उद्योग विभाग द्वारा सब्सिडी जारी करने के लिए अधिकतम 3 स्तर और अधिकतम 7 दिनों की समय सीमा सुनिश्चित की गई है। उद्योग स्थापित करने के लिये भूमि उपलब्ध कराने के लिए न्यूनतम सरकार की अवधारणा के तहत निजी औद्योगिक पार्क को 30 प्रतिशत सब्सिडी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उद्योगों के लिए रेडी और विकसित प्लॉट आवेदन के 60 दिनों के भीतर सुनिश्चित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हम यह सुनिश्चित कर रहे कि उद्योग स्थापना एवं संचालन में सरकारी हस्तक्षेप न्यूनतम हो एवं यथासंभव सेल्फ सर्टिफिकेशन अथवा ऑनलाइन माध्यम से हो ताकि उद्योग के लिये आपको सरकार के पास आने की जरूरत ना हो। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ की पहल की सराहना करते हुए निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह इन्वेस्टर मीट छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने नई औद्योगिक नीति की खासियतों को समझाते हुए निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लाभ बताए। उद्योग विभाग के सचिव  रजत कुमार ने उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए बताया कि खनिज संपदा और खानों के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य अपने औद्योगिक आधार को विविधतापूर्ण बनाते हुए फार्मास्यूटिकल्स, ट्रेन शेल, टेलीविज़न और प्रकाश उपकरणों जैसे विविध उत्पादों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बस्तर क्षेत्र में निवेश पर विशेष प्रोत्साहन मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कोर सेक्टर की स्टील इकाइयों और अन्य उद्योगों को बड़ी राहत दी गई है। आयरन ओर पर 50% और कोयले पर 100% रॉयल्टी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, उद्योगों द्वारा चुकाए गए रॉयल्टी और राज्य को मिलने वाले सेस की प्रतिपूर्ति 15 वर्षों तक की जाएगी। इसके अलावा, ग्राम नियानार में 118 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। आईआईएम के छात्र नियुक्त होंगे इन्वेस्टमेंट मैनेजर मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगपतियों को राज्य सरकार की ओर से विशेष सहूलियतें दी जा रही है। इसके लिए आईआईएम रायपुर के साथ एमओयू करके वहां के पास आउट छात्रों को मुख्यमंत्री औद्योगिक इंटर्नशिप के तहत इन्वेस्टमेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, जो घर बैठे प्रक्रियाओं को सुगम बनाएंगे। आधुनिक तकनीकों में निवेश को प्राथमिकता  छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में कई नए और आधुनिक तकनीकों का ध्यान रखा गया है जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ग्रीन हाईड्रोजन और डेटा सेंटर। इसके अलावा, आईटी, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र भी खास होंगे। इन क्षेत्रों में उद्योगों को 30 से 50 प्रतिशत तक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कंपनियों को अपना काम शुरू करने के लिए 5 से 12 साल तक करों में छूट दी जाएगी, जिससे वे आसानी से अपना काम शुरू कर सकें। देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा कार्यक्रम में पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एमडी ईश्वर नंदन ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1134 करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा जिससे 100 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। वहीं टेलीपरफॉर्मेंस के सीओओ आशीष जौहरी ने 300 करोड़ का निवेश कर बैक ऑफिस केंद्र स्थापित करने की योजना साझा की। माइक्रोमैक्स के राजेश अग्रवाल ने सौर सेल निर्माण में 100 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया। वरुण बेवरेजेज के सीईओ कमलेश जैन ने पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट में 250 करोड़ निवेश की इच्छा जताई। टीडब्ल्यूआई ग्रुप के पुरुषोत्तम और उत्तम सिंघल ने 1650 करोड़ के निवेश का सुझाव दिया, जिससे 1000 रोजगार अवसर सृजित होंगे। पैरामाउंट कम्युनिकेशंस के प्रवीण गुप्ता ने 250 करोड़ निवेश और 1000 नौकरियों की योजना साझा की गई ।

साय सरकार करा रही बेहतर इलाज, छत्तीसगढ़-पद्मविभूषण तीजनबाई को एम्स में मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हीलचेयर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजनबाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे। पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है। पद्म श्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है।

कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, छत्तीसगढ़-सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों में फायरिंग

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। यहां के दूरस्थ जंगल एरिया में स्थापित कैंप में सुरक्षा में जवान तैनात थे। इस दौरान घात लगाये नक्सलियों ने सीआरपीएफ के कैंप फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के लिये जवानों ने भी मोर्चा संभाला। घायल जवानों को पास के मेडिकल कैंप में भेजा गया है, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। यह घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गोमगुडा अग्रिम संचालन बेस (एफओबी) के पास हुई। एफओबी अर्धसैनिक बल की 241वीं बटालियन है। अधिकारियों ने बताया कि कोबरा बटालियन नंबर 206 के दो कमांडो नक्सलियों के साथ गोलीबारी में घायल हुए हैं। नक्सलियों ने गोमगुड़ा के नये कैंप पर घात लगाकर फायरिंग की। नक्सलियों के बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से दो जवान घायल हुए हैं। बता दें कि सीआरपीएफ लगातार माओवादियों से निपटने के लिए घने और दूरदराज के जंगली इलाकों में एफओबी कैंप स्थापित कर रही है। इससे नक्सली बौखलाये हुए हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ और देश से नक्सलियों के खात्मे का संकल्प लिया है।

कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नितिन गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/ नई दिल्ली रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने समेत विभिन्न कार्यों को लेकर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर  उन्हें ज्ञापन सौंपा। अग्रवाल ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा  वर्षों से संचालित है, अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है, जिससे स्थानीय जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है,। इस कारण क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग की।    बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की यातायात की समस्या और परिवहन के बुनियादी ढांचे की समस्याओं के समाधान के लिए माननीय गडकरी जी के सामने निम्नलिखित मांगे रखी, जिनमे 1. रिंग रोड नं. 01 (एनएच-53) के सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करना। 2.रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाइवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपना।  3. एक्सप्रेस हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (शदाणी दरबार) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण।  4. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे में अभनपुर-राजिम-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130C के क्रॉसिंग पॉइंट पर इंटरचेंज सुविधा का निर्माण। 5. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (कमल विहार चौक) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण। सांसद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से रायपुर को राजधानी की तर्ज पर विकसित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। बढ़ती जनसंख्या और यातायात समस्याओं के चलते रायपुर में रोजाना तेलीबांधा रिंग रोड चौक जैसे स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है। रिंग रोड के बाहर बन चुकी बड़ी कॉलोनियां, बाजार और व्यावसायिक परिसरों के कारण शहर की यातायात समस्या गंभीर हो गई है।   उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम और उड़ीसा की ओर जाने वाले मालवाहक और यात्री वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण शहर के बाहर प्रवेश और निकासी की सुविधाएं प्रदान करेगा। इससे न केवल जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को राहत भी मिलेगी।   अग्रवाल ने नितिन गडकरी से आग्रह किया कि रायपुर को एक आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए इन मांगों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए।

शहर में बिजली मरम्मत पूरी तरह ठप, पेड़ बन गए बिजली के खंभे

बिलासपुर शहर में बिजली मरम्मत पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। बिजली वितरण कंपनी न तो लटकते तार को ठीक कर रही है और न ही तार के संपर्क में आने वाले वृक्षों की छंटाई कर रही है। अधिकांश बिजली के खंभे को पत्तियां और बेल इस तरह जकड़ चुके हैं कि वह खंभे कम वृक्ष ज्यादा नजर आते हैं। इसके चलते ही खंभे में आए दिन बिजली की तकनीकी खराबी आती है और लोगों को घंटो परेशान होना पड़ता है। शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था कितनी बदत्तर है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं जब सप्लाई बंद की समस्या से उपभोक्ता न जूझते हों। पहले ठंड के सीजन में कम से कम राहत रहती थी। लेकिन, इस बार इस सीजन में भी समस्याओं ये दो-चार होना पड़ रहा है। हालत यह है कि आम उपभोक्ता के सामने बिजली समस्या की बात भी निकल जाए तो वे आग बबूला हो जाते हैं। वे कंपनी को खूब कोसते भी नजर आते हैं। उनकी नाराजगी जायज भी है। हर माह पूरा बिजली बिल भुगतान करने के बाद यदि बेहतर सुविधा नहीं मिलेगी तो इस तरह की नाराजगी होना जाहिर है। बिजली की समस्या से जूझ रहे लोग शहरवासी सालभर से बिजली बंद की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके पीछे की प्रमुख वजह कंपनी के अधिकारी हैं, जो कभी स्टाफ की कमी तो कभी संसाधन का अभाव बताते हैं। ऐसे कई बहाने कंपनी के पास हैं, जिसका हवाला उपभोक्ताओं को दिया जाता है। जबकि हकीकत यह है कि कंपनी मेंटेनेंस ही नहीं करती। इसका जीता- जागता उदाहरण बिजली खंभे की अव्यवस्था है। शहर के किसी भी हिस्से में चले जाइए, वहां के खंभों की हालत यह है कि वह लोहे के खंभे कम और वृक्ष अधिक नजर आते हैं। कंपनी को इतनी फुर्सत नहीं है कि इन वृक्षों को जकड़े बेल या पत्तियों की सफाई कराए। बेल, पत्तियां तार व अन्य उपकरणों को इस कदर जकड़ चुके हैं कि इसकी वजह से आए दिन चिंगारी उठती है तो फिर कई बार जंपर कटने के अलावा तार टूटने के कारण क्षेत्र में बिजली बंद हो जाती है। आग लगने की घटनाएं तो आम बात हो गई है। दौरा न निरीक्षण, चेंबर में बैठकर नौकरी कर रहे उच्चाधिकारी जिन क्षेत्रों में अव्यवस्था है, वहां के उपभोक्ता हमेशा इसकी शिकायत भी करते हैं। लेकिन, मैदानी अमला मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करता है। उच्चाधिकारी को तो निरीक्षण करने के तक फुर्सत नहीं है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही मैदानी अमला भी उपभोक्ताओं की इस जटिल समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। गेट, तो कहीं बिजली तार की तरह आ रहे नजर मिशन अस्पताल रोड में सड़क के ऊपर से गुजरे तार को बेल ने जकड़ लिया है। पत्तियां पूरी तरह सूख चुकी हैं। दूर से यह गेट की तरह नजर आते हैं। सरकंडा उद्यानिक विभाग के सामने तो तार को देखकर हैरान हो जाएंगे। मेन लाइन के तीनों तार पर बेल फैल गई है। यह तार कम और बेल अधिक नजर आते हैं। यह अव्यवस्था हर जगह है। इससे साफ जाहिर है कि बिजली कंपनी मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी करती है।

नगरीय निकाय चुनाव के दो श्रेणियों में बांटे गए चुनाव चिह्न

रायपुर प्रदेश में महापौर, नगर पालिकाध्यक्ष और वार्ड के चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्न निर्धारित कर दिए गए हैं। इन प्रत्याशियों को कांच का गिलास, ट्यूबलाइट, अंगूठी, सेव, बाल्टी और कुआं जैसे चिह्न मिलेंगे। वहीं, पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को सिलाई मशीन, गुब्बारा, बिस्किट, फूल गोभी और डिश एंटीना जैसे चिह्नों पर चुनाव लड़ना होगा। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तिथि अभी तक घोषित नहीं हुई है। जनवरी में संभावित चुनाव को टाले जाने की चर्चा तेज है। मगर, राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव दलीय आधार पर होते हैं। कांग्रेस और भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों को उनके निर्धारित चुनाव चिह्न मिलेंगे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त दलों से अलग चिह्न दिए जाएंगे। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव चिह्नों को अपडेट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी युवा नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी में है। दो श्रेणियों में बांटे गए चिह्न राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायतों के पार्षदों के लिए चुनाव चिह्न को दो श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में 50 और दूसरे श्रेणी में 40 चिह्न निर्धारित किए गए हैं। महापौर, नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रतीक स्लेट, कांच का गिलास, ट्यूबलाइट, स्टूल, रोड रोलर, सीटी, प्रेशर कुकर, गले की टाई, बेंच, अंगूठी, गैस सिलेंडर, हारमोनियम, डीजल पंप, चक्की, मेज, सेव, केतली, फ्राक, बाल्टी, द्वार घंटी, कुंआ, आटो रिक्शा, फलों से युक्त टोकरी, एयर कंडीशनर, केक, चिमनी, हीरा, बांसुरी, अंगूर, माइक, मटर, सोफा, भाला फेंक, ट्रक, टायर, छड़ी, बटुआ, खिड़की, ईंट, कैलकुलेटर, कारपेट, शतरंज बोर्ड, लैपटाप, कैरमबोर्ड, आइसक्रीम, पेट्रोल पंप, रेफ्रीजरेटर, रूम हीटर, सीसीटीवी कैमरा। निगम, नगरपालिका व नगर पंचायत के पार्षद के लिए प्रतीक सिलाई मशीन, ब्लैकबोर्ड, टेलीफोन, लैटर बाक्स, अलमारी, गुब्बारा, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, कोट, नारियल फार्म, चारपाई, कटहल, बिस्किट, कैमरा, फूलगोभी, डिशएंटीना, बिजली का खंभा, गैस चूल्हा, हाथगाड़ी, तकिया, हांडी, आरी, स्कूल बैग, पानी का जहाज, झूला, चिमटा, तरबूज, हेलमेट, कंप्यूटर, टेंट, मिक्सी, रूम कूलर, टीवी रिमोट और टेलीविजन। ऐसे मामलों में अब पहले देनी होगी लिखित सूचना प्रदेश अब महापौर और नगर पालिका व पंचायत अध्यक्षों का चुनाव जनता करेगी। कैबिनेट के फैसले के बाद विधानसभा में भी इस पर मुहर लग चुकी है। इस विधेयक के लागू होने से अब महापौर या अध्यक्षों को वापस बुलाने का प्रविधान हटा दिया गया है। इसके अंतर्गत पार्षदों की ओर से लिखित सूचना के बाद अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से महापौर व अध्यक्षों को हटाया जा सकता था। निर्वाचक नामवली में प्रत्येक तिमाही जुड़ेगा नाम प्रदेश के युवाओं को निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए एक वर्ष का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए मतदाता का प्रत्येक तिमाही में नाम जुड़ेगा। एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वा सकते हैं।

कार में लगी एलईडी हेडलाइट से चौंधियां जाती हैं आंखें, बढ़ रहा हादसे का खतरा

रायपुर राजधानी में बड़ी संख्या में अत्यधिक तीव्रता वाले एलईडी हेडलाइट लगे वाहन दौड़ रहे हैं, जो कई बार हादसों का कारण भी बन रहे हैं। शहर में हर दूसरा व्यक्ति अपने वाहन को हाई बीम पर चलाता है। ऐसे में एलईडी हेडलाइट की तीव्र रोशनी से वाहन चालकों के सामने कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय में चालकों को किसी दुर्घटना से बचने के लिए विशेष सावधानियां बरतनी होती हैं। इसके बाद भी शहर में कई चालक नियमों के विपरित तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, ज्यादा देर तक तेज रोशनी के संपर्क में रहना आंखों को स्थायी रोग दे सकता है। तीव्र लाइटें बन रहीं हादसों का कारण वाहन को आकर्षक बनाने और अधिक दूरी तक रोशनी फैलाने के लिए वाहन मालिक बाजार से अलग-अलग किस्म की एलईडी और डीआरएल लाइटें लगवा लेते हैं। इनकी तेज रोशनी के कारण सामने से आ रहे वाहन चालकों की आंखें थोड़ी देर के लिए चौंधिया जाती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर में रात के समय हो रहे हादसों के प्रमुख कारणों में यह भी है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल होने वाले सड़क हादसों में औसतन 43% हादसे शाम छह बजे से रात 12 बजे के बीच होते हैं। इनका मुख्य कारण हाई बीम और रोड लाइट की कमी को माना गया है। शहर में कई स्थानों पर रोड लाइट की समस्या तो है ही, साथ ही हाई बीम पर चलने वाले वाहन इस समस्या को और बढ़ा देते हैं। 60 वाल्ट से ज्यादा का बल्ब और हाई बीम अवैध नियमों के अनुसार, वाहन की हेडलाइट में 60 वाट से ज्यादा का बल्ब नहीं लगाया जा सकता, चाहें वो एलईडी हो या साधारण। कार निर्माता कंपनिया भी इस सीमा से अधिक बल्ब वाहनों पर नहीं लगाते। जिन वाहनों पर कंपनी की तरफ से डीआरएल लगी आती हैं, सिर्फ वही वैध हैं। यदि कोई अपने वाहन में बाजार से डीआरएल लाइट लगाते हैं, तो वो अवैध है। ऐसे में 10 हजार रुपये तक का चालान बनाया जा सकता है। वहीं यातायात नियमों के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में हेडलाइट को हाई बीम पर सेट कर वाहन चालाने की अनुमति नहीं है। एलईडी लाइट का ज्यादा प्रभाव आंखों के लिए खतरा सेवानिवृत एडिशनल एसपी ट्रैफिक बलराम हिरवानी का कहना है कि दोपहिया, चारपहिया वाहनों पर लगी अत्यधिक तीव्रता की एलईडी लाइटें आंखों के लिए हानिकारक हैं। इनसे निकलने वाली तेज रोशनी से आंखों के सामने 30 सेकंड तक के लिए अंधेरा छा जाता है। इतने समय में वाहन चलाते वक्त कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं, इनकी रोशनी से आंखों में अस्थाई सूक्ष्म अंधापन और मोतियाबिंद होने का भी खतरा रहता है, क्योंकि इनसे निकलने वाली रोशनी अधिकतर चमकीले सफेद रंग की होती हैं जो रेटिना पर बुरा प्रभाव डालती हैं।

प्रेमिका ने किया झगड़ा तो प्रेमी ने मारा चाकू, आरोपी प्रेमी मौके से फरार

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया, जबकि प्रेमिका को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. यह मामला बसंत पुर थाना क्षेत्र का है. राजनांदगांव के एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि राकेश पटेल और शशि देवदास रामसागर पारा में कुछ दिनों से साथ रह रहे थे. आज सुबह दोनों के बीच में किसी बात पर विवाद हुआ इसके बाद शशि के साथ रहने रहने वाला व्यक्ति राकेश पटेल ने शशि के हाथ में चाकू से हमला कर दिया जिसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां पर शशि देवदास की हालत स्थिर बताई जा रही है. शशि और राकेश के बीच में विवाद क्यों हुआ कारण अज्ञात है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

धान चोरी करने वाले का दोस्त कहकर दंपती ने बेदम पीटा, युवक की हुई मौत

धमतरी  जिले के ग्राम सिरसिदा में युवक की रातभर बेदम पिटाई से उसकी मौत हो गई. धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कार्तिक पटेल, उम्र 19 वर्ष ग्राम सिरसिदा निवासी है. मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने कहा कि कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है. इस मामले में कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. भीखम के घर से हुई है धान की चोरी बताया जा रहा कि सिरसिदा में भीखम साहू के घर से धान की चोरी हुई है. मृतक के पिता ने बताया, धान चोरी करने वाले का दोस्त कहकर दंपती ने कार्तिक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet