LATEST NEWS

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में अपने ही साथी की कर दी हत्या

दंतेवाड़ा बस्तर में नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी. हालांकि अब तक मामले की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से परिजन दहशत में है. परिजनों ने कोई FIR भी नहीं करवाई है. यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने गुफापारा में सामनाथ कश्यप की हत्या की है. घटना को अंजाम देने दर्जनभर हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे. सामनाथ नक्सलियों के संगठन में लंबे समय से जुड़ा हुआ था. नक्सली कमेटी में जनताना सरकार का अध्यक्ष था.

बीजापुर में नक्सलियों ने युवक का अपहरण कर की हत्या, शव के पास से पर्चा बरामद

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और रेड्‌डी गांव के पास शव को फेंक दिया. शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे. सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए और उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का शव रेड्डी गांव के पास मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ते युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने अपनाया सख्त रुख, चलाया वॉटर केनन

रायपुर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का आह्वान किया. बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम गार्डन से सभा कर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने निकले हैं. मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ते कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई. युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव कानून व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर रही है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कर रहे हैं. इन बिंदुओं को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव प्रदेश में बढ़ते अपराध, बढ़ते नशे के व्यापार, बढ़ती महंगी बिजली दरें, युवाओं को रोजगार से वंचित रखना, प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही वादा खिलाफी, 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे समेत ₹500 के गैस सिलेंडर के वादे से वादा खिलाफी को लेकर कर रही है.

मुख्यमंत्री साय नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में हुए शामिल

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल हो रहे हैं, जहां वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे. इस मीट में उद्योग विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के 10 प्रमुख उद्योगपतियों शिरकत कर रहे है. नई औद्योगिक नीति राज्य सरकार ने 1 नवंबर को लागू की गई नई औद्योगिक नीति ने निवेशकों को विशेष तौर पर निवेशकों का ध्यानाकर्षित किया. सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स इंसेंटिव्स, और भूमि आवंटन जैसी सुविधाएं दी गई है. नई नीति से राज्य को उद्योगों के लिए एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक बनेगी.

महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई

  आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज, की जा रही वसूली की कार्रवाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम निलंबित तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण रायपुर महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो एवं पात्र महिला हितग्राही को ही योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतर्कता पूर्वक कार्य संपादित किया जा रहा है एवं ऐसे प्रकरण, जिसमें योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फेक आवेदन किए गए है, उनकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचना, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि सन्नी लिओनी के खाते में जमा होने की न्यूज प्रसारित हुई है, सही नहीं हैै। वास्तव में सन्नी लिओनी के बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है अपितु यह वीरेन्द्र कुमार जोशी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन कर आधार एवं अन्य जानकारी अपनी डालते हुए शासकीय राशि अवैधानिक रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से की गयी हरकत है। वस्तुतः बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर में वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर के कार्यकर्ता के माध्यम से सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन किया गया है तथा उस आवेदन में अन्य जानकारी के रूप में अपना आधार नंबर तथा अपने बैंक खाते की जानकारी डाली गयी है। प्रत्येक आवेदन के परीक्षण एवं सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनायी गयी समिति, जिसमें ग्राम प्रभारी/वार्ड प्रभारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया जाना था। इसके उपरांत पोर्टल में अंकित दस्तावेज़ो का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा तथा द्वितीय सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाना था तथा परियोजना अधिकारी के द्वारा अनुमोदित किया जाना था। इस प्रकरण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी, जो की वीरेन्द्र कुमार जोशी की पड़ोसी है, के द्वारा बिना तथ्यों की जॉंच परख किए ऑनलाईन पोर्टल पर वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा सन्नी लिओनी के नाम से किए गए आवेदन को सत्यापित कर दिया गया। इसी प्रकार पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए हुए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया, जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राही को उनके द्वारा दिए गए आधार नबंर से लिंक स्टेट बैंक के खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है। इस प्र्रकरण पर गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त करने की कार्यवाही की गयी है। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम एवं परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी को निलंबित करने की कार्यवाही की गयी है तथा तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही वीरेन्द्र कुमार जोशी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा उनके बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। सरकार की मंशा है कि पात्रता रखने वाली महतारियों को योजना का लाभ मिल सके, अतः सभी आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल किया गया है।  योजना को लागू किए जाने हेतु विस्तृत प्रावधान किए गए है, जिसमें योजना अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु ऑनलाईन साफ्टवेयर विकसित करते हुए प्रत्येक मैदानी अमलों को पृथक-पृथक आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया था। इसी क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किये जाने के उपरांत आवेदन पत्रों का इन्द्राज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा ऑनलाईन पोर्टल में किया जा कर संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए दस्तावेज अपलोड किया गया। साफ्टवेयर में दर्ज आवेदनों का प्रथम स्तर पर ग्राम समिति के माध्यम से सत्यापन तथा उसके उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किए जाने का प्रावधान रखा गया है तथा उसके उपरांत द्वितीय सत्यापन किए जाने का दायित्व संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक का निर्धारित किया गया था ताकि दो स्तर पर सत्यापन हो सके। सत्यापन उपरांत वार्ड/पंचायत स्तर पर गठित समिति के द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत आदि सार्वजानिक जगह पर यह सूची चस्पा की गयी है तथा ग्रामीणों को यह अवसर दिया गया कि वे इस सूची में परीक्षण कर गलत आवेदन करने वाले विरूद्ध दावा आपत्ति कर सके। प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण हेतु बाल विकास परियोजना स्तर पर गठित समिति के द्वारा निराकरण का प्रावधान रखा गया है एवं दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर लगभग 12000 से अधिक गलत आवेदनो को निरस्त किया गया। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाकर प्रकाशित किया गया। उपरोक्त प्रक्रियाओं के निर्धारण के उपरांत भी ऐसे फर्जी आवेदन प्राप्त न हो इस दृष्टि से लगातार इनके सत्यापन की कार्यवाही हेतु मैदानी अमलों को दिशा निर्देश दिये गये एवं लगभग 15 हजार गलत आवेदनों को चिन्हांकन करते हुए निरस्त किया गया। अंतिम सूची में 70,26,352 आवेदको का भी राज्य स्तर से विभिन्न उपलब्ध डाटा से वेरीफाई किया गया है एवं आधार एंथेटिकेंशन के लिए न्प्क्।प् को प्रेषित कर आधार का सत्यापन कराया गया है। अतः 50 प्रतिशत आवेदक फर्जी होने का कथन पूरी तरह गलत है। विभाग द्वारा समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन, सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी खोजकर 15000 से अधिक गलत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, उन्हें लाभ सूची से बाहर कर दिया गया है। लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के आईडी पर परिलक्षित है।   महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महतारियों को बेहद लाभ प्राप्त हुआ है, जैसे महतारियों के द्वारा इस राशि का उपयोग बच्चों के एवं स्वयं के स्वास्थ्य पोषण पर व्यय, बचत करने तथा सुकन्या समृद्धि के खाते खोलकर बेटियो के नाम से जमा करने के, बच्चों की शिक्षा पर, अपनी दिन प्रतिदिन की … Read more

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता, कहा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य

नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किया संवाद मीट में छत्तीसगढ़ को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की गिनाईं खूबियां नई औद्योगिक नीति में उद्योगों के लिए विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है। हमारी नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं देती है। यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना, बल्कि रोजगार सृजन पर भी जोर देती है।          मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, खनन, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। नई औद्योगिक नीति में विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल हैं। डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से सभी स्वीकृतियां और लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो गया है। उद्योग विभाग द्वारा सब्सिडी जारी करने के लिए अधिकतम 3 स्तर और अधिकतम 7 दिनों की समय सीमा सुनिश्चित की गई है।       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उद्योग स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए, न्यूनतम सरकार की अवधारणा के तहत निजी औद्योगिक पार्क को 30 प्रतिशत सब्सिडी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ, उद्योगों के लिए रेडी और विकसित प्लॉट आवेदन के 60 दिनों के भीतर सुनिश्चित कर रहे हैं।        उन्होंने बताया हम यह सुनिश्चित कर रहे कि उद्योग स्थापना एवं संचालन में सरकारी हस्तक्षेप न्यूनतम हो एवं यथासंभव सेल्फ सर्टिफिकेशन अथवा ऑनलाइन माध्यम से हो ताकि उद्योग हेतु आपको सरकार के पास आने की आवश्यकता ना हो।       कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों के सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने राज्य में उपलब्ध बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और शांतिपूर्ण माहौल के बारे में विस्तार से बताया।       कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा छत्तीसगढ़ की पहल की सराहना करते हुए निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह इन्वेस्टर मीट छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री राहुल भगत और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर सुश्री ऋतु सेन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने नई औद्योगिक नीति की खासियतों को समझाते हुए निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लाभ बताए। उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए बताया कि खनिज संपदा और खानों के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य अपने औद्योगिक आधार को विविधतापूर्ण बनाते हुए फार्मास्यूटिकल्स, ट्रेन शेल, टेलीविज़न और प्रकाश उपकरणों जैसे विविध उत्पादों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बस्तर क्षेत्र में निवेश पर विशेष प्रोत्साहन मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कोर सेक्टर की स्टील इकाइयों और अन्य उद्योगों को बड़ी राहत दी गई है। आयरन ओर पर 50% और कोयले पर 100% रॉयल्टी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, उद्योगों द्वारा चुकाए गए रॉयल्टी और राज्य को मिलने वाले सेस की प्रतिपूर्ति 15 वर्षों तक की जाएगी। इसके अलावा, ग्राम नियानार में 118 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। आईआईएम के छात्र नियुक्त होंगे इन्वेस्टमेंट मैनेजर      मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगपतियों को राज्य सरकार द्वारा विशेष सहूलियतें दी जा रही है। इसके लिए आईआईएम रायपुर के साथ एमओयू (समझौता) करके वहां के पास आउट छात्रों को मुख्यमंत्री औद्योगिक इंटर्नशिप के तहत इन्वेस्टमेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, जो घर बैठे प्रक्रियाओं को सुगम बनाएंगे। आधुनिक तकनीकों में निवेश को प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में कई नए और आधुनिक तकनीकों का ध्यान रखा गया है जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ग्रीन हाईड्रोजन और डेटा सेंटर। इसके अलावा, आईटी, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र भी खास होंगे। इन क्षेत्रों में उद्योगों को 30 से 50 प्रतिशत तक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कंपनियों को अपना काम शुरू करने के लिए 5 से 12 साल तक करों में छूट दी जाएगी, जिससे वे आसानी से अपना काम शुरू कर सकें। देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा कार्यक्रम में पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एमडी ईश्वर नंदन ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1134 करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा जिससे 100 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। वहीं टेलीपरफॉर्मेंस के सीओओ आशीष जौहरी ने 300 करोड़ का निवेश कर बैक ऑफिस केंद्र स्थापित करने की योजना साझा की। माइक्रोमैक्स के राजेश अग्रवाल ने सौर सेल निर्माण में 100 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया। वरुण बेवरेजेज के सीईओ कमलेश जैन ने पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट में 250 करोड़ निवेश की इच्छा जताई। टीडब्ल्यूआई ग्रुप के पुरुषोत्तम और उत्तम सिंघल ने 1650 करोड़ के निवेश का सुझाव दिया, जिससे 1000 रोजगार अवसर सृजित होंगे। पैरामाउंट कम्युनिकेशंस के प्रवीण गुप्ता द्वारा 250 करोड़ निवेश और 1000 नौकरियों की योजना साझा की गई । रिन्यू पावर लिमिटेड के सुमंत सिन्हा ने पंप स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं में 11,500 करोड़ निवेश की योजना साझा की।

ग्रामीणों ने ही किया रेस्क्यू, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाघ के बाद अब मगरमच्छ की दहशत

कोरबा। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में अलग-अलग प्रकार के जंगली जानवरों की आमदगी लगातार बनी हुई है। पाली रेंज के चेतमा इलाके में जहां पहले बाघ देखे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इसी क्षेत्र के शिवपुर में मगरमच्छ के मिलने से सनसनी फैल गई। मगरमच्छ शिवपुर के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर वन विभाग को सूचना दी गई। कोरबा के पड़ोसी जीपीएम जिले से जंगली जानवर लगातार कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। कटघोरा वन मंडल के चैतमा जंगल में बाघ को देखे जाने की खबर सामने आई थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि बाघ ने किसी मवेशी का शिकार भी किया। वहीं अब पाली के शिवपुर में मगरमच्छ मिला है। बताया जा रहा है,कि मगरमच्छ गांव के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बिना डरे मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया।

समर्थन देने पहुंचे सैकड़ों किसान, छत्तीसगढ़-मानपुर में धान खरीदी में देरी के कारण अनशन पर बैठा युवक

मानपुर। मानपुर ब्लॉक स्थित भर्रीटोला धान खरीदी केंद्र में पिछले 12 दिसंबर से धान खरीदी बंद होने के कारण किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं. किसानों की इस समस्या को लेकर भर्रीटोला निवासी देवानंद कौशिक ने 22 दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने गांधीवादी तरीके से शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ते हुए मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान खरीदी शुरू की जाए. युवक देवानंद कौशिक स्थानीय धान खरीदी केंद्र परिसर में रविवार से भूख हड़ताल पर बैठा है. युवक ने ऐलान किया है कि जब तक भर्रीटोला समिति में धान खरीदी आरंभ नहीं होती तब तक वह भूख हड़ताल में पर बैठे रहेगा. युवक देवानंद कौशिक के भूख हड़ताल में बैठने की जानकारी पाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान हड़ताल स्थल में पहुंचकर न केवल देवानंद से मिल रहे हैं बल्कि इस हड़ताल में उसे अपना समर्थन भी दे रहे हैं. भूख हड़ताल के पहले दिन ही आस-पास के गांवों के कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे युवक देवानंद का समर्थन करते हुए तत्काल धान खरीदी आरंभ करने की मांग दोहराई है. वहीं हड़ताली युवक समेत क्षेत्रवासी किसानों ने तर्क दिया है कि धान समय पर नहीं बेच पाने से किसानों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. दूसरी ओर भर्रीटोला सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक ने धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव न होने तथा केंद्र जगह की कमी को धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताते हुए बिना धान का उठाव किए धान खरीदी आरंभ करने में असमर्थता जताई है.

उद्योगपतियों नई औद्योगिक नीति पर करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo sai) दिल्ली दौरे पर है. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट समिट में शामिल होंगे. जहां वे उद्योगपति से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे. युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव राजधानी रायपुर में आज अपराध, महंगी बिजली दरें, 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, पसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं में उपस्थित रहेंगे. साथ ही यूथ कांग्रेस के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. दोपहर 02.00 बजे से गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास तक पहुचेंगे. दो जिलों के दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दो दिलों के दौरे पर रहेंगे. वे आज मुंगेली के लोरमी जाएंगे, यहां वे निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे. साथ ही महतारी वंदन योजना सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम साव सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित करेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे उपमुख्यमंत्री साव लोरमी से आरंग पहुंचेंगे. जहां वे विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. भाजपा में नए अध्यक्षों के नामों को लेकर मंथन भाजपा संगठन चुनाव के बीच आज नए जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. सभी 35 सगठन जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष तय होंगे. अब तक बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव हो चुके हैं. दीपक बैज का आज दिल्ली दौरा सगठन विस्तार की अटकलों के बीच आज पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली जाएंगे. वे शाम शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वे AICC के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद संगठन विस्तार को लेकर नामों की सूची पर भी चर्चा कर सकते हैं. प्रदेश में मौसम का हाल बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. राजधानी रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है. वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आशंका जताई गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वही सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया. मंगल कलश यात्रा सुप्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा कल यानी 24 दिसंबर से रायपुर के सेजबहार में शिव महापुराण कथा सुनाने जा रहे हैं. आज कथा पंडाल से शिव मंदिर सेजबहार के सरोवर स्थल तक सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली जाएगी.

5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं, छत्तीसगढ़-शीतलहर से मिलेगी राहत

रायपुर। बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. रात में तापमान में गिरावट थमी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. रविवार को एक-दो स्थान पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वहीं सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भाग पर दबाव का क्षेत्र 22 दिसंबर को 2:30 बजे भी इसी क्षेत्र में था. इस संबंधित चक्रवार्ती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसके पश्चिम दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के टैटू के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम भाग तक पहुंचाने की संभावना है. राजधानी का हाल राजधानी रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आशंका जताई गई है.

समिति प्रबंधक ने उठाव में देरी को बताया मुख्य वजह, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के केंद्र में आज से बंद होगी धान खरीदी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है. इस बीच उमेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र में आज धान खरीदी बंद हो सकती है. समिति प्रबंधन ने जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताया है. दरअसल, अबतक कुल 38783.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. वहीं केवलं 1520 क्विंटल धान का उठाव हो सका है. कुछ धान डेनेज का स्टेक बनाकर रखा गया है. समिति का बफर लिमिट 1400 क्विंटल ही है. जहां सभी धान रखने के स्टेक फुल हो चुके हैं. समिति में जगह का अभाव होने के चलते आगे की खरीदी कर पाना संभव नहीं है. अधिकारी से धान उठाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है. जिससे आगे धान खरीदी सुचारु रूप से की जा सके. इस संबंध में अधिकारियों को लिखा एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें अपनी समस्या बताई गई है.

उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया जिसका उपचार जारी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांटाझरिया निवासी महिला यशोदा अगरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 दिसंबर को उसका पति ललित कुमार अगरिया शाम को अपने साथ दिलबोध धनवार के साथ मोटर सायकल से किसी काम के सिलसिले में घरघोड़ा गया हुआ था। इसी बीच रात करीब 10 बजे उसे मोबाईल फोन से सूचना मिली कि उसके पति ललित कुमार अगरिया एवं उसके साथी दिलबोध धनवार का ढोरम चैक के पास मेन रोड में ट्रक क्र. सीजी-04 पीडी 9508 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को उपचार हेतु घरघोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची तो देखा कि ललित अगरिया एवं दिलबोध धनवार दोनों को चोट लगा था। दोनों का ईलाज चल रहा था। इसी बीच आज सुबह तकरीबन साढ़े 7 बजे ललित अगरिया की मौत हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में महिला के पति की मौत हो जाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106, 125 (ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उपचार के दौरान महिला की मौत छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा लिया। महिला को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज लाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहेलीडीह निवासी श्वेता निषाद 22 साल ने रविवार सुबह 9 बजे खुद के उपर डीजल डालकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि श्वेता ने करीब ढाई साल पहले सोनु निषाद जो कि गाडी चलाने का काम करता है उससे प्रेम विवाह किया था और उनका डेढ साल का एक बेटा भी है। बीती रात श्वेता का किसी बात को अपने पति सोनु से विवाद हुआ था। आज सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जिसके बाद महिला ने घर में रखे डीजल को अपने उपर छिड़ककर खुद को आगे के हवाले कर लिया। पत्नी के बचाने के दौरान पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अचानक घटी इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा तत्काल आग से झुलसी हुई महिला को बरमकेला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति में सुधार नही होनें पर उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज लाया गया जहां उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई।  बहरहाल आग की झुलसी महिला की मौत हो जाने के बाद बरमकेला पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में लेते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ऊपर के अस्पताल में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर में कैफे में लगी आग

रायपुर. राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा के सामने स्थित एक कैफे में आज सुबह आग लग गई. सिप एंड बाइट कैफे में आग लगने से धुंआ बाहर आने लगा. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा तालाब के सामने सिप एंड कैफे में सोमवार सुबह आग लग गई. कैफे से बाहर आ रहे धुंए को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की एक वाहन भी पहुंच गई. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. दमकल की वाहन आग बुझाने में जुटी हुई है. दुकान के ऊपर अस्पताल है, आग लगने से हड़कंप मच गया है.

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख की सामग्री जब्त, छत्तीसगढ़-रायपुर के ऑफिस से 10 लाख की चोरी

रायपुर। राजधानी के एक ऑफिस में 10 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है. यह चोरी की घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह चौक स्थित डॉ. सुब्बाराव गली में हुई थी. जानकारी के अनुसार, फाफाडीह स्थित एक ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रार्थी ने 18 दिसंबर को सुबह अपने ऑफिस में चोरी की सूचना दी थी. उसने बताया कि चोरों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर आलमारी के ताले भी तोड़ दिए और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाई. सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली. फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घटना स्थल के पास देखा गया था. इसके आधार पर पवन बाघ और शिवा हरपाल को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और एक ई-रिक्शा पुलिस के कब्जे में जब्त किया गया. नगदी समेत जब्त सामग्रियों की कीमत 15 लाख रुपये हैं. आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में मामला पंजीबद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन बाघ (27 वर्ष) और शिवा हरपाल (19 वर्ष) के रूप में हुई है. पवन बाघ रायपुर के श्रीराम नगर झंडा चौक, खमतराई क्षेत्र का निवासी है, जबकि शिवा हरपाल अवंति विहार रायपुर का निवासी है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet