LATEST NEWS

4285.74 करोड़ रुपये का भुगतान, छत्तीसगढ़-4.36 लाख किसानों से 20.54 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी रही है। 14 नवंबर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवंबर से अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 4.36 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 4285 करोड़ 74 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों की ओर से पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक दिसंबर को 45455 किसानों से 2.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 62966 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 38508 टोकन जारी किए गए हैं।

साइबर अपराधों पर लगाम कसने साइबर भवन तैयार, सीएम साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर आज नया रायपुर में साइबर भवन का उद्घाटन होने जा रहा है. यह PHQ कार्यालय परिसर नवा रायपुर में स्थित है, जिसका उद्घाटन सीएम साय करेंगे. इसके साथ ही पुलिस सैलरी पैकेज को लेकर MOU भी किया जाएगा. राज्य की साय सरकार ने इस भवन को साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए तैयार किया है. यह एक हाईटेक साइबर लैब है, जहां जटिल साइबर अपराधों की विवेचना की जाएगी. इसके साथ-साथ साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी शुरुआत होगी, जिससे नागरिक किसी भी साइबर अपराध की शिकायत तुरंत कर सकेंगे. बता दें, प्रदेश में हर घंटे 3 साइबर अपराध दर्ज होते हैं. इस तरह बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए यह हाईटेक साइबर लैब तैयार किया है. साइबर अपराध मामलों का आंकड़ा वर्ष साइबर अपराध के मामले मामलों में वृद्धि (%) 2020 2,295 – 2021 7,134 210% 2022 12,295 72% 2023 22,296 81% दो सालों में यह आंकड़ा 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जो साइबर अपराधों पर तत्काल रोकथाम की जरूरत को रेखांकित करता है. साइबर भवन  और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर के शुभारंभ होने के बाद प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच में तेजी आएगी, जिससे नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित होगी. साइबर ठग ऐसे बनाते हैं शिकार: साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. उनके द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य हथकंडे इस प्रकार हैं: 1. फिशिंग स्कैम ईमेल, मैसेज या फर्जी लिंक भेजकर संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक खातों, पासवर्ड और ओटीपी को चुराना. उदाहरण: “आपका खाता ब्लॉक हो गया है” जैसे संदेश भेजकर लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं. 2. जॉब स्कैम नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क या अन्य शुल्क मांगना. उदाहरण: “वर्क फ्रॉम होम जॉब” के नाम पर ठगी करना. 3. डिजिटल अरेस्ट: खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर जुर्माना या अन्य शुल्क के नाम पर पैसे वसूलना. 4. लॉटरी/लकी ड्रा: लोगों को फर्जी लॉटरी या नकद इनाम के नाम पर ठगना. उदाहरण: “आपने 10 लाख की लॉटरी जीती है, लेकिन इनाम पाने के लिए शुल्क जमा करें.” 5. पार्सल और कैश ऑन डिलीवरी फ्रॉड: फर्जी पार्सल या नकली सामान भेजकर पैसा वसूलना. उदाहरण: “आपका पार्सल तैयार है, लेकिन पहले भुगतान करें.” 6. सेक्सटॉर्शन वीडियो कॉल या चैट के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना. उदाहरण: “आपका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे अगर पैसे नहीं दिए.” 7. फर्जी ई-कॉमर्स साइट्स: फर्जी शॉपिंग वेबसाइट बनाकर लोगों से सामान के पैसे लेकर डिलीवरी न करना. 8. क्रेडिट कार्ड स्कैम: क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी कर ट्रांजैक्शन करना. बचने के उपाय:     अनजान लिंक पर क्लिक न करें.     किसी भी ईमेल या कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी न दें.     हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें.     ऑनलाइन भुगतान करते समय केवल सुरक्षित और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें.     ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें.  

ट्रेनी IFS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, बनाए गए उप-वनमण्डलाधिकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 2022 बैच के ट्रेनी भारतीय वन सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न वनमण्डलों में उप-वनमण्डलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है. इनमें दुगली वन परिक्षेत्र के दिपेश कपिल, माकड़ी वन परिक्षेत्र के नवीन कुमार, माचकोट वन परिक्षेत्र के वेंकटेशा एम.जी. और रेंगाखार वन परिक्षेत्र के अभिषेक शामिल हैं. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रशिक्षु IFS दिपेश कपिल को अंबिकापुर उप वन मंडलाधिकारी बनाया गया है. एस नवीन कुमार को रायगढ़ उप वनमंडाधिकारी बनाया गया है. वेंकटेश एम जी को महासमुंद उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है. अभिषेक अग्रवाल को राजनांदगांव उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है.

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत दी मंजूरी

प्रदेश में हर गरीब के पक्के मकान का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरीय निकायों में 15 हजार नए आवास स्वीकृत राज्य के सभी शहर शामिल, प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के प्रदर्शन के आधार पर मिली नए आवासों की स्वीकृति केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत दी मंजूरी रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तेजी से पूर्ण किए आवासों और योजना में अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नए आवासों की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहरों के लिए 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति पर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में जल्दी ही हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की कोशिशों से राज्य के सभी शहरों के लिए ये आवास स्वीकृत किए गए हैं।   भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत 15 हजार नवीन आवासों की सैद्धांतिक स्वीकृति का पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को मार्च-2025 तक 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति के साथ ही इन नए आवासों को मंजूरी प्रदान करने के पीछे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के त्वरित क्रियान्वयन का भी उल्लेख है। राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए आवास स्वीकृत करते हुए मंत्रालय ने इसकी सूची भी भेजी है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य शासन को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करते हुए विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में ‘सबके लिए आवास’ मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर 2024 से प्रारंभ किया गया है। इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास निर्माण, खरीदी या किराए पर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ में योजना को सभी नगरीय निकायों में लागू करते हुए भारत सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर हितग्राही सर्वेक्षण कार्य (रैपिड असेसमेंट सर्वे) 15 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण के दौरान हितग्राहियों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नए आवासों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर पात्र परिवार को आवास दिलाने प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। श्री साव ने वर्तमान में चल रहे हितग्राही सर्वेक्षण के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को तत्काल निरस्त नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दस्तावेजों की पूर्ति के लिए संबंधित परिवारों को पर्याप्त समय देने के साथ ही नगरीय निकायों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हरसंभव प्रयास करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने राजस्व कार्यालयों में हितग्राहियों के लंबित जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र प्राथमिकता से जारी करने राजस्व विभाग को पत्र भी लिखा है।

पहला मौका होगा जब हितग्राही ने ही जारी की योजना की राशि

रायगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कल रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया, जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है।

तेलंगाना में आया भूकंप, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिलों में भी महसूस हुए झटके

रायपुर तेलंगाना के मुलूगु जिले में बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप 5.3 तीव्रता का था। इस भूकंप के झटके छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिलों में भी महसूस हुए। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर तक लोगों ने झटके महसूस किए। बीजापुर में भोपालपटनम, उसूर, आवापल्ली सहित पूरे जिले मे भूकंप के लगे झटके से लोग डरकर घरों से बहार निकले। झटकों से खिड़की, दरवाजे, टीन शेड बहुत तेजी से हिलने लगे।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- प्रदेश में हर गरीब के पक्के मकान का सपना होगा साकार

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तेजी से पूर्ण किए आवासों और योजना में अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नए आवासों की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहरों के लिए 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति पर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में जल्दी ही हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की कोशिशों से राज्य के सभी शहरों के लिए ये आवास स्वीकृत किए गए हैं।   भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत 15 हजार नवीन आवासों की सैद्धांतिक स्वीकृति का पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को मार्च-2025 तक 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति के साथ ही इन नए आवासों को मंजूरी प्रदान करने के पीछे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के त्वरित क्रियान्वयन का भी उल्लेख है। राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए आवास स्वीकृत करते हुए मंत्रालय ने इसकी सूची भी भेजी है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य शासन को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करते हुए विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में ‘सबके लिए आवास’ मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर 2024 से प्रारंभ किया गया है। इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास निर्माण, खरीदी या किराए पर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ में योजना को सभी नगरीय निकायों में लागू करते हुए भारत सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर हितग्राही सर्वेक्षण कार्य (रैपिड असेसमेंट सर्वे) 15 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण के दौरान हितग्राहियों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नए आवासों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर पात्र परिवार को आवास दिलाने प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। श्री साव ने वर्तमान में चल रहे हितग्राही सर्वेक्षण के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को तत्काल निरस्त नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दस्तावेजों की पूर्ति के लिए संबंधित परिवारों को पर्याप्त समय देने के साथ ही नगरीय निकायों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हरसंभव प्रयास करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने राजस्व कार्यालयों में हितग्राहियों के लंबित जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र प्राथमिकता से जारी करने राजस्व विभाग को पत्र भी लिखा है।

स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई थी मौत, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज कलेक्टर ने छतरपुर भिजवाया मजदूर का शव

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज में रोजी-रोटी के तलाश में आठ माह पूर्व युवक मध्य प्रदेश से रामानुजगंज में अपने रिश्तेदार के यहां आया था जो मेहनत मजदूरी करके अपने तीन मासूम बच्चों एवं पत्नी का पालन पोषण कर रहा था। रविवार को उसका तबीयत ठीक नहीं था। रविवार को छुट्टी रहता है परंतु उसके बाद भी वह अपने बच्चों के लिए काम करने गया था। शाम को जब वह काम करके वापस आ रहा था तो तबीयत ठीक नहीं लगा तो सड़क किनारे बैठ गया था इसी दौरान स्कॉर्पियो के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो। रविवार को हुई घटना के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका वही आज शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के परिवार जनों की ऐसी स्थिति नहीं थी कि शव को वे क्रिया कर्म के लिए अपने गांव ले जा सकें। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के पहल पर शव को मध्य प्रदेश भेजने की व्यवस्था बनाई गई। गौरतलब है कि बिहारी लाल अहिरवार उम्र 38 वर्ष जो ग्राम कोडयला जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला है।वह यहां अपने साढू के यहां रहकर काम करता था। रविवार को तबीयत खराब होने के बाद भी वह काम करने गया था काम करके वापस लौट के दौरान जब तबीयत थोड़ा ठीक नहीं लगा तो रिंग रोड में मुर्गा दुकान के आगे वह सड़क किनारे बैठा था परंतु रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। रविवार के शाम को घटना होने के बाद भी सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। आज शव का पोस्टमार्टम हुवा। कलेक्टर की पहल पर शव भेजा गया मध्यप्रदेश आज जब शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दूसरे प्रदेश में शव भेजने से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हाथ खड़े कर दिए गए तो मृतक के परिजनों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई उनकी ऐसी आर्थिक स्थिति नहीं थी कि वह शव को मध्य प्रदेश ले जा सके इस बीच कलेक्टर को जानकारी दी गई तो तात्कालिक उनकी पहल पर शव को मध्य प्रदेश भेजा गया। ‘मां पापा को घर ले चलो’ मृतक बिहारी लाल के 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक 5 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी एवं 3 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी है घटना के बाद सभी का रो-रोकर बोला हाल था सोमवार 5 वर्षीय पुत्री कहते रही मां पापा सो रहे हैं इनका घर ले चलो वहां इलाज कराएगे उसे क्या पता निष्ठुर सिस्टम तक उसके रोने की आवाज नहीं पहुंचेंगे। नगर वासियों ने भी दिखलाई संवेदनशीलता आज जब शव के पोस्टमार्टम नहीं होने एवं शव के मृतक के गृह ग्राम नहीं भेजे जाने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। इस बीच नगर वासियों ने संवेदनशीलता दिखलाते हुए जन सहयोग से 20 हजार रुपय पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता सहित अन्य लोगों के द्वारा प्रदान किए गए।

नक्सलियों की घमाके वाली साजिश नाकाम, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में तीन आईईडी बरामद

कोंडागांव. कोंडागांव में फोर्स को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने समय रहते नक्सलियों की प्लानिंग को भांप लिया और एक साथ तीन आईईडी को बरामद किया. उसके बाद तीनों आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है. सिक्योरिटी फोर्स की सूझबूझ से बड़ी नक्सल साजिश नाकाम हो गई, नहीं तो कोंडागांव में बड़ा ब्लास्ट हो सकता था. कोंडागांव के तीन गांवों से मिले IED: सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को कोंडागांव के भण्डारपाल, जबकसा और माड़गांव के सीमावर्ती पहाड़ी इलाकों में आईईडी मिले. यहां सिक्योरिटी फोर्स को निशाना बनाने के लिए दो दो किलो के तीन आईईडी लगाए गए थे. सभी आईईडी को बरामद करने के बाद सुरक्षाबलों की बीडीएस टीम ने इसे नष्ट कर दिया. पुलिस को यह सफलता लोकल इंटेल के बाद की गई कार्रवाई पर मिली है. कोंडागांव में तीन आईईडी बरामद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हमने कोंडागांव के जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया. भण्डारपाल, जबकसा और माड़गांव से सटे पहाड़ी से तीनों आईईडी मिले हैं. यह आईईडी सुरक्षा बलों को जान से मारने के उद्देश्य से लगाए थे. पुलिस जवानों की सूझबूझ से यह नाकाम हो गया. इस ऑपरेशन में धनोरा जिला पुलिस बल और कुंएमारी सीएएफ के जवान शामिल थे -अनिल विश्वकर्मा, SDOP, फरसगांव नक्सलियों की धमाके की प्लानिंग का सबूत सर्च ऑपरेशन किया जाएगा तेज: फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि सभी आईईडी को शाम चार बजे बरामद किया गया. उसके बाद हमारी बीडीएस टीम ने इसे नाकाम कर दिया. क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. जिससे किसी भी नक्सल वारदात से निपटा जा सके.

दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, छत्तीसगढ़-राजभवन में राज्यपाल से मिलीं पूर्वोत्तर राज्यों से पढ़ने आईं छात्राएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने भेंटकर उन्हें असम और नागालैण्ड राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। केन्द्र सरकार के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के राजभवन में असम और नागालैंड राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं का संगम है। विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे के स्थापना दिवस मनाते हैं। इसी कड़ी में राजभवन के दरबार हॉल में असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी। रायपुर में वनवासी कल्याण परिसर द्वारा संचालित शबरी कल्याण आश्रम में पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा की लगभग 40 बालिकायें अपनी पढ़ाई कर रहीं हैं। राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर इन बालिकाओं ने वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री रामनाथ कश्यप के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल डेका से भेंट की। इस अवसर पर इन बालिकाओं ने पूर्वोत्तर राज्यों की लोक कला और लोक नृत्यों का प्रस्तुती भी दी। शबरी कल्याण आश्रम की ओर से इन बालिकाओं ने राज्यपाल डेका को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। राज्यपाल ने सभी बालिकाओं का छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया। राज्यपाल डेका ने अपने उद्बोधन में असम और नागालैंड राज्य की विशेषताओं को रेखांकित किया। राज्यपाल ने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थवयवस्था मिलती-जुलती है। असम की चाय की स्फूर्तिदायक खुशबू पूरी दुनिया में फैली है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण भी चाय उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए इस दिशा में प्रयास किया जाएगा जिससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था भी आगे बढे़गी। कार्यक्रम को असम राज्य के प्रतिनिधि के रूप में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और नागालैंड की प्रतिनिधि संगमाई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा सांसद नत्थूभाई पटेल, राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार, राजभवन के अन्य अधिकारी, रायपुर महानगर वनवासी कल्याण आश्रम की संगीता चौबे और दोनों राज्यों के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

तीन दोस्तों की मौत और दो घायल, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अंबिकापुर स्थिति मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, सभी एयरबैग खुलने के बाद भी किसी की भी जान नहीं बच पाई। वहीं पिकअप के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गौरतलब है कि प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे गोटगवां के पास कार और पिकप में जबरदस्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुर गांव से चार युवक कार क्रमांक CG 29 AE 7704 में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे। एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान वहीं, कुछ लोग गोटगवां के पास टमाटर लोडकर पिकअप क्रमांक UP 64 AT 6380 से बनारस जा रहे थे। कार और पिकअप की आमने-सामने से इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि हादसे के बाद कार के चारों एयर बैग खुल गए थे। इसके बावजूद कार में सवार गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल (24), दीपक पटेल (23), पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है। वहीं, कार में सवार बटई निवासी चौथा युवक विनय यादव (21) और पिकअप चालक विक्रम सिंह (42) निवासी फुंदुरडीहारी की हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शातिर गिरफ्तार और दूसरों की तलाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में घूम-घूमकर झपटे मोबाइल

रायपुर. रायपुर में दोपहिया वाहन से घुम-घुमकर 11 मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग राहगीरों के 11 नग मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। इससे पहले भी आरोपी को चोरी के केस में जेल की हवा खा चुका था। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल जब्त किया है। इसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी है। प्रार्थिया आरचा प्रवीण ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शंकर नगर स्थित क्रिस्टल आर्केट पास मोटर सायकल सवार एक अज्ञात व्यक्ति आकर उसके हाथ से आई फोन मोबाइल को झपट्टा मारकर छीनकर ले गया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त शातिर चोर शहजादा अली उर्फ भिण्डी के संबंध में साक्ष्य मिले, जिस पर पुलिस टीम ने शहजादा अली उर्फ भिण्डी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। झपट्टा मारकर छीनना बताया आरोपी पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने मोबाइल छीनने की  घटना को अंजाम देने के अलावा मोटर सायकल में घुम-घुम कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से राहगीरों के हाथों से अन्य 10 नग मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनना बताया। जिस पर आरोपी शहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जब्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आज सांइस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

रायपुर   अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह में अति विशिष्ट अतिथि में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह के अवसर पर राज्य भर से लगभग पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।

राज कुमार रजक विभाग जनजाति कार्य विभाग से हुए सेवानिवृत

मंडला राज कुमार रजक विभाग जनजाति कार्य विभाग मंडला  में सहायक ग्रेड 2 मे पदस्थ रजक जी शानदार  39 साल की सेवा देकर 30 नवंबर 2024 को सेवानिवृत हुए!इनका शानदार व्यतित्व के  धनी रहे है ये विभाग मे सब के चहेते रहे है बहुत ही मिलनसार अपने फर्ज़ के प्रति वफादार रहे है उनकी सफल सेवा के लिए हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

जीएसटी टीम ने पकड़ा ट्रक, छत्तीसगढ़-रायपुर में 30 लाख रुपए कीमत का 40 टन टीएमटी बार जब्त

रायपुर। रायपुर जीएसटी की टीम ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए बीती रात करीबन 40 टन टीएमटी बार से लदा ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई है. पकड़े गए माल की कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है. ट्रक को जब्त करने के बाद धरसींवा थाने में रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे स्टेट जीएसटी की टीम ने धरसींवा के पास इस ट्रक को रोका था. ट्रक में लोड लोहे के संबंध में पूछताछ की गई तो ड्राइवर जवाब नहीं दे पाया. लोहे से जुड़ा कोई बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया. टीम ने तत्काल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसको धरसींवा थाने में खड़ा करा दिया है. मामले में आगे संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है. इस मामले में धरसींवा थाना प्रभारी राजेश दीवान ने बताया कि बिना बिल के कच्चा माल ट्रक में लोड था, जिसको GST विभाग की टीम ने पकड़ा है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. बता दें कि सप्ताहभर पहले रायपुर GST विभाग की टीम ने बेमेतरा में रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 JD 3551 को पकड़ा था. रायपुर से जबलपुर जा रही ट्रक में करीब 40 टन लोहा भरा था. लोहा रायपुर के एक बड़े इस्पात कारोबारी का बताया जा रहा है. जीएसटी की लगातार कार्रवाई जीएसटी की लगातार टीएमटी लदे वाहनों पर कार्रवाई से साफ प्रतीत हो रहा है कि लोहा कारोबारी बड़े पैमाने पर कच्चे बिल पर खरीदी-बिक्री कर रहे हैं, जिस पर जीएसटी विभाग की पैनी नजर है. लेकिन मामले में अब तक विभाग छोटी मछलियों को ही पकड़ता नजर आ रहा है. किसी बड़ी मछली पर कार्रवाई नहीं होने सवाल पैदा करता है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet