LATEST NEWS

सुरक्षित हैं मंत्री, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी के काफिले के वाहन आपस में टकराए

अंबिकापुर. महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अंबिकापुर – रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर के चरगढ़ के समीप सामने से आ रही हाइवा से बचने फालो वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसमें मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की वाहन भी शामिल थी। उनके वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं। राजपुर में स्वास्थ्य जांच के बाद वे कुसमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी राजपुर पहुंच गए थे। घटनास्थल से लेकर राजपुर तक अफरातफरी मची रही। राजपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रविवार को कुसमी में बिरसा मुंडा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित था। इसी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को शामिल होना था। दोपहर में अंबिकापुर होते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला कुसमी के लिए रवाना हुआ था और चरगढ़ के पास दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को तत्काल राजपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। मंत्री बोलीं – सब सुरक्षित, अचानक हुआ हादसा बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री व प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सभी के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं। छोटी सी घटना थी। हम सभी ठीक हैं। जब घटना हुई तो मुझे झपकी आ गई थी। अचानक यह हादसा हुआ। मुझे बताया गया कि एक हाइवा ने असुरक्षित तरीके से क्रास किया। उसी दौरान गाड़ियां आपस में टकरा गई। जर्जर हो चुकी है सड़क छत्तीसगढ़ से झारखंड को जोड़ने वाली अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से उधड़ चुकी है। अंतरराज्यीय मार्ग होने के कारण वाहनों का दबाव भी अत्यधिक होता है। जर्जर सड़क पर गड्ढों से बचने चालक वाहनों को भी असुरक्षित तरीके से चलते हैं। इस कारण दुर्घटना की संभावना हर पल बनी रहती है। पार्षद ने किया अपने वार्ड के मितानिनों को सम्मानित नईदुनिया न्यूज़, अंबिकापुर: मितानिन दिवस के अवसर पर नवागढ़ वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद फौजिया नाज इदरीशी कांग्रेस नेता बाबर इदरीशी ने अपने वार्ड की मितानिनों का शाल ,श्रीफल व डायरी पेन देकर स्वागत किया। सभी को मिठाई खिलाई व उनके बेहतर कामों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में वार्ड की मितानिन सरिता गुप्ता, हसीन खान ,कोमल कश्यप, मंजू केरकेट्टा, संगीता पैकरा सहित अरशद,मोनू, नानू सोनी ,परवीन, नाजिया, परवीन सहित अन्य उपस्थित थे। पार्षद फौजिया नाज इदरीशी ने कहा कि मितानिनों ने अपने काम से नाम कमाया है। लोगों की निस्वार्थ सेवा कर उन्हें जागरूक करने में प्रमुख भूमिका इन मितानिनों की है।

नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने पर अदनान और ताहा गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में CM साय की सुरक्षा में बड़ी चूक

बिलासपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई. रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान अनुमति नहीं होने के बावजूद ड्रोन को उड़ाया जा रहा था. सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को बिलासपुर दौरा था. इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए. ऐसा ही एक कार्यक्रम अरपा रिवर व्यू में रखा गया था. इस दौरान क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था. इसके बावजूद आसमान में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ रहा थे. यह ड्रोन मुख्यमंत्री के आसपास भी मंडराता नजर आया. आम लोगों के साथ पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर ड्रोन को देखा था. इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है. सिविल लाइन पुलिस ने नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. वहीं गांधी चौक के फजलबाड़ा निवासी अदनान सैफी पिता बुरहानुद्दीन सैफी (23 वर्ष) और तेलीपारा काली मंदिर के पास निवासी ताहा भारमल पिता तुराब भारमल (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया. वहीं ड्रोन उड़ाने वाले अन्य युवकों को भी सख्त चेतावनी दी गई कि नो फ्लाइंग जोन में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी.

बाइक सवारों ने दिन दहाड़े चोरी की बकरी, वारदात का सीसीटीवी वीडियो हो रहा वायरल

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़ शहर से महज पांच किमी. दूर नई लेदरी में बाइक सवार तीन शातिर चोरों ने दिनदहाड़े बकरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। चोर बाइक पर बकरी को बिठाकर फरार हो गए। बकरी चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है। घटना झगराखाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत नई लेदरी के पूर्व पार्षद राम कुमार यहां की है। बकरी के मालिक ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। फरियादी को यूं ही शमझाईस देकर चलता किया। गौरतलब हो कि झगराखाण्ड थाना क्षेत्र के नई लेदरी में रहने वाले पूर्व पार्षद राम कुमार के फरियादी की बकरियां मेन रोड, वार्ड नं.02 रजा मस्जिद के बगल पर चारा खा रही थी। तभी एक बाइक में सवार होकर आए तीन अज्ञात शातिर चोरों में से एक चोर उतरकर बकरी के पास पहुंचा और बाइक को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाने में  की परन्तु रिपोर्ट दर्ज नहीं किया और बताया कि शिकायत की जरुरत नहीं, हम कार्यवाही कर रहें हैं। झगराखांड थाने में लिखित शिकायत नहीं लिया गया..यें समझ से परें हैं? शिकायत क्यों नहीं लिया गया इसका जवाब पुलिस ही बेहतर बता सकते हैं! घटना 23 नवम्बर दिन के लगभग 12 बजे की हैं लेकिन अब-तक बकरी चोरों का कुछ पता नहीं चल सका हैं। बकरी मालिक ने सीसीटीवी देखा तो हो गया हैरान बाइक पर सवार होकर आए चोरों ने दिनदहाड़े मौका देखकर एक बकरी को उठाकर चलने लगा। इसके बाद थोड़ी दूर पर ही बाइक पर बैठे साथी के पास पहुंचा और बकरी को बाइक पर रखकर फरार हो गया। जब बकरी मालिक को इसकी जानकारी मिली तब उसने जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शातिर चोरों की बकरी चोरी करने की यहां पूरी वारदात कैमरे में नजर आई। वीडियो देखकर बकरी मालिक हैरान हो गया। वह वीडियो लेकर पुलिस थाने पहुंचा। वीडियो देख पुलिस पुलिस भी हुई हैरान फरियादी शिकायत लेकर थाने पहुंचा और लिखित आवेदन देकर शिकायत की। साथ ही बकरी चोरी का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिख रहें अज्ञात दो चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने बजायें फरियादी को शमझाईस देकर चलता किया।

नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी बनी मुसीबत, छत्तीसगढ़-सुकमा के गोगुंडा गांव में मलेरिया से 10 आदिवासियों की मौत

सुकमा। 2,200 से अधिक जनसंख्या वाला सुकमा जिले का गोगुंडा गांव आज भी बुनियादी सेवाओं के लिए तरस रहा है. नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी इलाका में बसा यह गांव बीते 15 दिनों में 10 आदिवासियों की मौत के बाद चर्चा में है. गोगुंडा हमेशा से मलेरिया हाई-रिस्क जोन रहा है. 2018 में यहां 350 से अधिक मलेरिया के मामले सामने आए थे, जो 2020 में बढ़कर 587 तक पहुंच गया. इसके बावजूद प्रशासन ने कभी भी इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम है कि बीते 15 दिनों में 10 आदिवासियों की मलेरिया से मौत हो गई. अब खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 400 ग्रामीणों की जांच की, जिनमें 158 मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं. हालत देखिए स्वास्थ्य अमले के पास केवल मलेरिया जांच की आरडी किट है. अन्य बीमारियों की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं है. मरीजों को लक्षण के आधार पर ही दवाइयां दी जा रही हैं. अगर कोई अन्य बीमारी ग्रामीणों को हुई, तो काफी खतरनाक साबित हो सकती है. मलेरिया से ग्रामीणों की मौत महज एक उदाहरण है गोगुंडा गांव के प्रति प्रशासन की उदासीनता का. गोगुंडा की स्थिति प्रशासन की असफलता की कहानी बयां करती है. नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में केवल खानापूर्ति नहीं बल्कि ठोस और निरंतर प्रयासों की जरूरत है. क्या सरकार इस ओर ध्यान देगी या गोगुंडा जैसे गांव इसी हाल में रहने को मजबूर रहेंगे? पहुंच में बाधा गांव तक पहुंचने के लिए 8 किमी लंबी खड़ी पहाड़ी चढ़नी पड़ती है. राशन और दवाइयां पहुंचाने में ग्रामीणों की मदद ली जा रही हैस लेकिन पर्याप्त दवाइयों की कमी से इलाज प्रभावित हो रहा है. पानी की समस्या गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. गांव में हैंडपंप तक नहीं हैं. ग्रामीण खुद एक दर्जन से अधिक रिंग कुएं बनाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. बिजली की समस्या क्रेडा विभाग द्वारा लगाए गए सोलर लाइट्स खराब हो चुके हैं. ऐसे में गांव में शाम 6 बजे के बाद घना अंधेरा छा जाता है. बदहाल स्वास्थ्य सेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं हैं. मात्र 6 कर्मचारी बड़ी आबादी के इलाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. नक्सली प्रभाव और गोगुंडा नक्सली गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. गांव में प्रशासन की अन्य योजनाएं पहुंच ही नहीं पातीं स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों पर सरकार के विरोधी नारे लिखे गए हैं, जो स्पष्ट संकेत देते हैं कि यह इलाका प्रशासन की पकड़ से बाहर है. क्या चाहते हैं ग्रामीण? ग्रामीणों का कहना है कि उनके लिए स्थायी समाधान की जरूरत है. उन्हें नियमित स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत सुविधाएं और नक्सल भय से मुक्त जीवन चाहिए.

बुजुर्ग की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के अर्जूनी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई, घटना में बाइक सवार शावन दास मौत हो गई। वहीं पुनिराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार पुनिरम और शावन दास रिश्ते में मामा भांजा होते है। रविवार की सुबह करीबन 8 बजे दोनो एक बाइक में बैठकर खेतो को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे खंभे से जा टकराई, हादसे में दोनो बाइक से गिर गए, जिसमे शावन दास की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है। वहीं पुनीरम को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा से बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अकलतरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मनेंद्रगढ़ के धान खरीदी केंद्रों का स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया निरीक्षण

  समितियों से किसानों का 21 क्विंटल धान खरीदने के दिए निर्देश मनेन्द्रगढ़/एमसीबी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को  सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए।  उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सीएम साय को ट्रेन में सफर करते हुए नजर आए, अचानक सीएम को ट्रेन में पाकर यात्री भौचक्के रह गए

रायपुर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय रविवार को ट्रेन में सफर करते हुए नजर आए. अचानक सीएम को ट्रेन में पाकर यात्री भौचक्के रह गए. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने ट्रेन के सहयात्रियों से गर्मजोशी से मिले और सभी यात्रियों को कुशलक्षेम भी पूछा. इससे पहले, प्लेटफॉर्म पर सीएम को देखकर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री भी दंग रह गए. अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन से बिलासपुर रवान हुआ सीएम विष्णु देव साय रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बिलासपुर मे आयोजित कवि सम्मलेन में शिरकत करने के लिए सीएम विष्णु देव साय राजधानी रायपुर से बिलासपुर की यात्रा अमरकंटक एक्सप्रेस से तय की. सीएम ट्रेन से बिलासपुर की यात्रा का निर्णय अचानक लिया, लेकिन अब छत्तीसगढ़ सीएम किया है कि वो अब राज्य का दौरा भी ट्रेन के जरिए करेंगे. मुख्यमंत्री को ट्रेन में चढ़ता देखकर प्लेटफार्म पर दंग रह गए पैसेंजर सीएम साय रविवार शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए. वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्टेशन पहुंचे और बिना विशेष ताम झाम के प्लेटफार्म तक पहुंच गए. मुख्यमंत्री को अचानक प्लेटफार्म पर देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद पैसेंजर ठिठक गए. मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से सभी बातचीत की, जिससे लोग सहज हो पाए. ट्रेन के कोच आम यात्री की तरह मूंगफली खाते हुए पहुंचे सीएम साय मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, रेल यात्राओं की आम भारतीय के जीवन में खास जगह है. अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुए सीएम साय ट्रेन के कोच आम यात्री की तरह मूंगफली खाते हुए पहुंचे. ट्रेन में पहुंचकर सीएम मे बिल्कुल देशी अंदाज में बोले, मूंगफली के बिना रेल यात्रा पूरी नहीं हो सकती. हालांकि ट्रेन में स्वच्छता की हिदायत दी पीएम मोदी के कार्यकाल में बेहतर हुई रेलवे सुविधाओं की चर्चा की छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की रेल यात्रा के दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे. सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में बेहतर हुई रेलवे सुविधाओं की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिला है इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा, भैयालाल राजवाड़े और गुरु खुशवंत साहेब भी यात्रा के दौरान उनके साथ उपस्थित थे.

बीईओ ने थमाया कारण बताओ नोटिस, छत्तीसगढ़-मरवाही के 12 स्कूलों के 21 शिक्षक मिले नदारद

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों में एक साथ छापामार कार्यवाही की गई। इस छापेमारी में 12 स्कूलों के 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित शिक्षकों को मरवाही के बीईओ दिलीप कुमार पटेल ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि शनिवार को सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल लगते हैं। इस दिन बैगलेस डे होता है, जहां बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई जाती हैं। लेकिन बहुत से शिक्षक इस दिन समय पर स्कूल जाने में लापरवाही करते हैं। जिसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी को मिली थी। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मरवाही के बीईओ दिलीप कुमार पटेल ने इस शनिवार 23 नवंबर को समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों को पकड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित कर सुबह-सुबह ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों का निरीक्षण कराया। इस निरीक्षण में 12 स्कूलों के 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित 21 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नोटिस में लिखा गया है कि इन शिक्षकों का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के विपरीत है। क्यों न उक्त शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जावे। यदि यह शिक्षक कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इन शिक्षकों को मिला कारण बताओ नोटिस – राजकुमार लहरे मिडिल स्कूल बंशीताल, संतोष प्रजापति, वेद प्रकाश शर्मा प्राइमरी स्कूल करहनी, सुखदेव सिंह श्याम मिडिल स्कूल देवरीडांड, दीपक दास कौशिक प्राइमरी स्कूल लिटिया सरई, समस्त स्टाफ प्राइमरी स्कूल धनपुर, अंजना जायसवाल प्राइमरी स्कूल गुल्लीडांड, रामाधार मांझी, वीर सिंह कंवर, लक्ष्मी प्रजापति प्राइमरी स्कूल भस्कुरा, कलावती अहिरवार, पंचराम यादव मिडिल स्कूल, राजपूत बैगा प्राइमरी स्कूल बेलझिरिया, अघनिया पाण्डव, सरोज चौधरी प्राइमरी स्कूल भर्रीडांड, ममता गुप्ता मिडिल स्कूल कटरा, जितेंद्र मरावी, अंगद कुमार पंत प्राइमरी स्कूल भैनानटोला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर एक की मौत दो घायल, छत्तीसगढ़-कवर्धा में दो बाइकों की टक्कर से सड़क पर गिरा अधेड़

कवर्धा/कबीरधाम. कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। ये हादसा कवर्धा से बिलासपुर सड़क पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात 11 से 11.30 के बीच हुआ है। दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक में पीछे में सवार व्यक्ति सड़क में गिर गया। इसके ठीक पीछे से आ रहे ट्रक में कुचला गया। इससे उसकी मौत हो गई है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक के शरीर के कई हिस्से टुकड़ों में विभाजित हो गया। पुलिस ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को उठाया। वहीं दोनों बाइक के टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक कवर्धा का रहने वाला है। आज रविवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम किया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना कवर्धा ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। पूर्व में भी इसी सड़क पर बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। इससे दोनों की मौत हो गई थी। कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 सड़क हादसा के हिसाब से ठीक नहीं जा रहा है। इस साल नवंबर माह तक पूरे जिले के सड़क हादसे में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मौत बाइक सवार की हुई। एक भी मामले में बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। शनिवार देर रात को  हुए हादसे में भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, छत्तीसगढ़-सुकमा में आईइईडी निष्क्रिय करते एक जवान घायल

सुकमा. सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र के तहत एरिया डोमिनेशन के लिए जवानों की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। अभियान के दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद किया गया। वहीं सुरक्षाबलों ने बरामद आईइडी को निष्किृय किया।   इस आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हुआ है, जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल भेजा गया है। घायल जवान डीआरजी का बताया जा रहा है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है फिलहाल अन्य जवानों ने ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। हाल ही में सुरक्षाबलों ने चिंतलनार के रायगुड़ा में एक नया कैंप बनाया है। आज सुबह में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवान विनोद आईईडी की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। इस क्षेत्र में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा है। लगातार एनकाउंटर किए जाने से नक्सली बौखलाए हुए हैं । अभी सुकमा में दो दिन पहले ही जवानों ने 10 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बॉर्डर पर पहुंची बाघिन

कबीरधाम. एमपी-सीजी बॉर्डर पर हाथी के बाद अब बाघिन की एंट्री हो गई है। इस क्षेत्र में सीजी के कबीरधाम व एमपी के डिंडौरी, बालाघाट व मंडला जिला आता है। क्षेत्र में हाथी व बाघिन की एंट्री हुई है। ये कभी सीजी के कबीरधाम जिला तो कभी एमपी के डिंडौरी जिले के जंगल में आ जाते है। ऐसे में दोनों राज्य के वन विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है। ग्रामीणों को जंगल में जाने की मनाही कर दी है। इस बीच एमपी के सिलपीडी के जंगल से ठाडपथरा बाघिन की तस्वीर ट्रैप कैमरा में कैद हुई है। बताया जा रहा कि एक दिन पहले ये डिंडौरी जिले के वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर के रंजरा और बंजरा वन ग्राम में मौजूद थी। इसके बाद इसका मूवमेंट पश्चिम करंजिया रेंज अंतर्गत वन ग्राम ठाडपथरा के आसपास रहा है। इस दौरान बाघिन ने बस्ती के अंदर सड़क किनारे एक मवेशी का शिकार कर उसे घसीटते हुए गांव के बाहर ले गई। वर्तमान समय में इसका फिक्स लोकेशन नहीं मिल रहा है। ये कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान की तरफ से आई है। इसी प्रकार सीजी के क्षेत्र में चार हाथी पंडरीपानी जंगल के क्षेत्र के मौजूद है। ये भी एमपी-सीजी बॉर्डर पर है। ये दोनों क्षेत्र पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं।

‘जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़’ विषय पर कार्यशाला 26 नवंबर को

रायपुर वन विभाग के छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज (सीजीएससीसीसी) एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीईईडी) के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को मयफेयर लेक रिसॉर्ट, अटल नगर, नवा रायपुर में ‘जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना और समाधान के ठोस कदम सुझाना है। हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज ने सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। सीईईडी ऊर्जा रूपांतरण, वायु गुणवत्ता सुधार, परिपत्र अर्थव्यवस्था और स्वच्छ जल पहुंच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत एक प्रमुख संस्था है।     वन विभाग की पहलों को रेखांकित करते हुए, सीजीएससीसीसी के नोडल अधिकारी एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री अरुण कुमार पांडे, आईएफएस, ने कहा, ष्प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने कई प्रभावशाली पहलें की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इनमें इको-रीस्टोरेशन नीति का ड्राफ्ट तैयार करना शामिल है, जिससे छत्तीसगढ़ ऐसा कदम उठाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। इसके अलावा, इको-डेवलपमेंट बोर्ड की स्थापना का विचार प्रस्तुत करना और सतत वन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं संबंधित विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, संगोष्ठी और कार्यशालाओं का आयोजन करना भी इन पहलों का हिस्सा है। वर्तमान कार्यशाला के बारे में बात करते हुए श्री अरुण कुमार पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा क्षेत्र में देश का प्रमुख योगदानकर्ता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से अत्यधिक प्रभावित राज्य भी है। उन्होंने कहा, ष्वन विभाग लगातार जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने और नागरिकों व अर्थव्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रयासरत रहा है। निश्चित रूप से, यह कार्यशाला इन प्रयासों को नई दिशा देने और प्रभावी रणनीतियां विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। इस कार्यशाला में आईआईएम रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र, शोधकर्ता और अकादमिक विशेषज्ञ, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीजीसीओएसटी) के सदस्य और प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें जलवायु संवेदनशीलता, अनुकूलन के उपाय, अक्षय ऊर्जा, औद्योगिक कार्बन न्यूनीकरण, संवहनीय कृषि, सामुदायिक दृष्टिकोण और जलवायु प्रयासों के लिए वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के प्रति किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों और पहलों पर आधारित है। इनमें मार्च 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लॉन्च किया गया छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन कॉन्क्लेव, जलवायु-स्मार्ट कृषि के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजनाओं का कार्यान्वयन और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने हेतु स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ (एसएपीसीसीएचएच) की शुरुआत शामिल है। सभी संबंधित पक्षों की भागीदारी से यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ को एक सतत और जलवायु अनुकूल भविष्य की दिशा में मजबूती प्रदान करने का अवसर देगी और राज्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ठोस और सक्रिय नीति एवं क्रियान्वयन प्रणाली का एक आदर्श प्रस्तुत करेगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर, मुंगेली और लोरमी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 25 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 नवम्बर को सवेरे सवा आठ बजे बिलासपुर में महिला पुलिस थाना के पास वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से सौजन्य भेंट करेंगे। वे सवेरे साढ़े आठ बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे नौ बजे रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के बाद सफाई मित्रों के पद प्रक्षालन और सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव सवेरे साढ़े नौ बजे रतनपुर से बिलासपुर जिले के कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे दस बजे कोटा में नगर पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे सवेरे पौने 11 बजे कोटा से मुंगेली जिले के झझपुरी के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे से मुंगेली जिले के झझपुरी, डोंगरिया, उरईकछार, घानाघाट, केसरी, दरवाजा, कारीडोंगरी, खुड़िया, जाकड़बांधा, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही और गोड़खाम्ही में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम पौने चार बजे लोरमी स्थित मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। श्री साव शाम चार बजे लोरमी में नगर भ्रमण और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे नगर पालिका के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे लोरमी से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव शाम छह बजे मुंगेली में नगर भ्रमण (दाऊ पारा चौक, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक व सिंधी कॉलोनी चौक) के बाद रात आठ बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात साढेी नौ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा संगठन की रूपरेखा तय, अब चुनेजाएंगे पदाधिकारी

रायपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन चुनाव की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। छत्तीसगढ़ में यह चुनाव 1 से 15 दिसंबर के बीच मंडल स्तर पर और 15 से 30 दिसंबर तक जिला स्तर पर आयोजित होंगे। इसके पहले, 30 नवंबर को एक अहम बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक विषयों और चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। दिल्ली में आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में भाजपा को दिशा-निर्देश मिले हैं। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान के तहत 60 लाख सदस्यों के लक्ष्य में से 53 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सदस्यता अभियान की सफलता पार्टी नेताओं के भविष्य को तय करेगी। आगामी निकाय चुनावों में उन्हीं नेताओं को महत्व मिलेगा, जिन्होंने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया होगा बैठक में दिग्‍गज नेता शामिल बैठक में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे, जिनमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, और विधायक लता उसेंडी शामिल थे। राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान के आंकड़े सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सदस्यता से जुड़े आंकड़े साझा किए। उनके अनुसार, देशभर में भाजपा के 11 करोड़ 96 लाख 16 हजार 392 सदस्य हैं, जबकि सात लाख आठ हजार 29 सक्रिय सदस्य हैं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी डॉ. के. लक्ष्मण ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश संगठन चुनाव पर जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संगठन चुनाव 1 दिसंबर से शुरू होंगे और पूरे महीने चलेंगे। छत्तीसगढ़ में सक्रिय सदस्यों की संख्या 52,110 है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। नेताओं का प्रदर्शन अहम यह स्पष्ट हो गया है कि सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति भी तय होगी।

मोदी गारंटी के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी: मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से धान उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि  सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग कर रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet