LATEST NEWS

गुस्साए 2 युवकों ने कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-बालोद में अधेड़ ने लगाया बाइक चोरी का आरोप

बालोद. साइकिल चोरी करने का आरोप लगाना एक 50 वर्षीय अधेड़ को महंगा पड़ गया और आरोप लगाने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल 50 वर्षीय दुखुराम मरकाम जो कि कबाड़ी का काम करता है और गांव में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता है. शनिवार को उन्होंने दो व्यक्ति पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया जिसके बाद दोनों व्यक्ति आक्रोश में आकर दुखुराम को सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया. इसकी जानकारी लगते ही बालोद एसपी सहित पुलिस के तमाम आलाधिकारियों ने घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और 5 घंटे के भीतर हत्या के मामले में अर्जुन्दा निवासी राजाबाबू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अधीक्षक एसआर भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा प्रदीप कंवर, सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र सिंह एंव स्टाफ, क्राईम ऑफ सीन भिलाई दुर्ग के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पहुंचकर, SDOP गुण्डरदेही के नेतृत्व में अर्जुन्दा पुलिस, सायबर सेल बालोद, ट्रेकर डॉग राजनादगांव को घटना स्थल के आसपास के जगहो का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया. मौके पर उपस्थित लोगो से पता चला कि मृतक दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष ग्राम बासिन रहने वाला था. जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था, कि दिनांक 22.11.2024 को कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक को इक्ठा्ल करके अर्जुन्दा में बेचकर अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था,  कि सूचना के आधार पर अर्जुन्दा में मृतक से मिलने वाले लोगो से पुछताछ किया गया. संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू, रोहित मरकाम को अलग-अलग कड़ाई से पुछताछ किया गया. जिनके द्वारा कबाड़ बेचने के दौरान मृतक के द्वारा मेरे सायकल को चोरी किये हो कहने पर आपस में लड़ाई झगड़ा हुये थे, इसी बात से आरोपीगण काफी आक्रोशित थे. मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था कि आरोपीगण अक्रोशित होकर मृतक की हत्या करने की नियत से पीछा कर ग्राम बोरगहन से परसवानी जाने के मार्ग सुनसान जगह पर उसे अकेला पाकर उसके गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है, जिस पर अपराध धारा 103 (1) बी.एन.एस.का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. नाम आरोपी – 1. राजाबाबू मरकाम पिता करिया देवार, उम्र 22 वर्ष साकिन भाठापारा वार्ड क्रमांक 02 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद. 2. रोहित मरकाम पिता हेमसिंह मरकाम उम्र 21 वर्ष तहसील कार्यालय के पास थाना अर्जुन्दा जिला बालोद.

घायल हालत में 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, छत्तीसगढ़-कोरबा में मंदिर गई युवती पर चाकू से हमला

कोरबा। ऊर्जाधानी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें पूजा करने के लिए मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. युवती ने अपने आप को बचाते हुए चीख-पुकार मचाई, जिस पर युवक फरार हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया. घटना दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जा नगर की है. युवती अपने सहेली से साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. पूजा करने के बाद घर जाने के लिए स्कूटी चालू करते समय दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. युवती ने इस पर चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे युवक मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज किया गया. घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि चाकूबाजी की घटना गंभीर है, और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए सुराग जुटाने शुरू कर दिए है.

सीएम साय ने दिया जनता को धन्यवाद, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा-सरकार के सुशासन की जीत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर क्षेत्र की जनता को मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर विश्वास जताने के धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जितना वोट कांग्रेस नहीं पाई, उतने वोट से बीजेपी जीती है. यह एक बड़ी ही शानदार जीत है. सरकार के सुशासन की जीत है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एनसीसी के 76वां स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में एनसीसी के स्थापना दिवस पर सभी कैडेट को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम को लेकर कहा कि उन्होंने डिजिटल अरेस्ट की बात कही. वो कई बातों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं. देश को किन बातों में सतर्क रहना चाहिए, इससे अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किताबों के साथ भी दोस्ती रखने के साथ गौरैया चिड़िया के संरक्षण और संवर्धन पर बातें रखी. इसके अलावा रायपुर दक्षिण उपचुनाव के नतीजों पर भी कहा. वहीं छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर कहा कि समय आने पर यहां भी DGP की नियुक्ति होगी. अभी वर्तमान डीजीपी का कार्यकाल खत्म होने में समय है.

RDA ने दिया ऑफर, 50 प्रतिशत छूट पर फ्लैट्स, 30 प्रतिशत पर मिलेंगी दुकान

रायपुर. रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने मध्यवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए बकाया राशि के भुगतान पर शानदार छूट का प्रस्ताव रखा है। अब यदि बकायादार एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें आवासीय योजनाओं में 50% और व्यावसायिक योजनाओं में 30% की विशेष छूट मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले फ्लैट्स पर रखरखाव और जलकर के सरचार्ज की राशि पर 100% छूट भी दी जाएगी। यह ऑफर 31 मार्च 2025 तक वैध रहेगा। इस अहम फैसले का निर्णय आवास व पर्यावरण सचिव और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अंकित आनंद की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रतीक जैन, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल सारस्वत, नगर और ग्राम निवेश संचालनालय के अपर संचालक संदीप बागंडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। निरस्त फ्लैट्स की बहाली: पुराने आवंटियों को मिलेगी दूसरी मौका संचालक मंडल की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि 2007 में न्यूनतम आय वर्ग के लिए आवंटित किए गए फ्लैट्स, जो बाद में निरस्त कर दिए गए थे, अब उन्हें पुनः मूल आवंटियों को बहाल किया जाएगा। इस योजना के तहत, जिन फ्लैट्स की बकाया राशि लंबित है, उनके आवंटन को बहाल करने के लिए बकाया राशि पर 12% सरचार्ज के साथ एकमुश्त भुगतान करने पर फ्लैट्स पुनः आवंटित किए जाएंगे। नया कदम: हस्त शिल्प बोर्ड का मुख्यालय न्यू राजेंद्र नगर जाएगा संचालक मंडल की बैठक में यह भी तय किया गया कि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का मुख्यालय अब न्यू राजेंद्र नगर स्थित गोविंद सारंग व्यावसायिक परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इस नए मुख्यालय के लिए 21,847 वर्गफुट का कार्यालय भवन मासिक किराए पर लिया जाएगा, जो केंद्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के आर्बिट्रेशन बैंच और आर्बीट्रेशन सेल के कार्यालय के रूप में कार्य करेगा। साथ ही, देवेंद्रनगर पीएम एकता माल बनने के कारण, हस्तशिल्प बोर्ड के मुख्यालय को न्यू राजेंद्र नगर के भक्त माता कर्मा व्यावसायिक परिसर और गोविंद सारंग परिसर के दूसरे तल पर आवंटित किया जाएगा। इसके तहत कुल 4,781 वर्गफुट का क्षेत्र मासिक किराए पर लिया जाएगा।

चार आवेदकों को पटवारी के पद पर मिली अनुकम्पा नियुक्तिके भीतर

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जा रहा है। महासमुंद जिले के भू-अभिलेख शाखा अनुकम्पा नियुक्ति के चारों प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक माह के भीतर ही अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी किये गये है। इन आवेदकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवेदनशील सरकार की सुशासन का ही परिणाम है कि उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति मिली है।  लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, और स्थानीय विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पटवारी के पद पर श्री कौशल कुमार बुड़ेक, श्री राजनारायण झारेय, श्रीमती पूनम नंद, और श्री भूपेन्द्र कुमार सेन को पटवारी पद के लिए नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इन आवेदकों को पटवारी प्रशिक्षण शाला जिला रायपुर में आगामी प्रशिक्षण सत्र में पटवारी प्रशिक्षण दिया जायेगा। एक वर्ष का निर्धारित पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद  आवेदकों द्वारा पटवारी परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पटवारी पद पर नियुक्ति का आदेश पृथक से जारी किया जाएगा। अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वाले आवेदक श्री भूपेन्द्र कुमार सेन ने बताया कि उनके पिता स्व. श्री कृष्ण कुमार सेन जनपद पंचायत महासमुंद में विकास विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। वर्ष 2022 में उनके अचानक मृत्यु हो जाने के कारण बहन और माता की जिम्मेदारी भी उनके उपर आ गई थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। उन्होंने बताया की नए सरकार के गठन के पश्चात प्रक्रिया में तेजी आई और जैसे ही आवेदन भू-अभिलेख शाखा में पहुंचा वैसे ही समय में आवेदन का निराकरण हुआ और हमें पटवारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिली है।

महासमुंद में धान खरीदी केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक तराजू में निकली गड़बड़ी, केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR की मांग

  महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत बेमचा के धान खरीदी केंद्र में आज किसानों ने धान तौल में गड़बड़ी को लेकर खरीदी कार्य रोक दिया. धान तौलने में गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब एक किसान ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल में अंतर पाया. जिसके बाद जांच में तराजू में गड़बड़ी की पुष्टि हुई. इससे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई उन्होंने भारी हंगामा खड़ा करते हुए धान खरीदी कार्य बंद करवा दिया. मामले की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर किसानों को न्याय का भरोसा दिलाया है. वहीं किसान अब केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR की मांग कर रहे हैं. जानिए कैसे हुआ गड़बड़ी का खुलासा शुक्रवार को बेमचा का एक किसान 32 क्विंटल 20 किलो सरना और मोटा धान लेकर सोसायटी पहुंचा. खरीदी केंद्र में जब धान का वजन किया तो इलेक्ट्रॉनिक तराजू में धान का वजन 40 किलो डिस्प्ले हो रहा था. जब किसान को तराजू में गड़बड़ी को लेकर शंका हुई, तो किसान ने उसी बोरी के धान को बाहर वजन कराया, इस बार धान का वजन 42 किलो निकला. 2 किलो धान के अंतर पाए जाने से किसानों में इस बात से रोष पैदा हो गया कि उनसे अधिक धान लिया जा रहा था. इस मामले को लेकर नाराज किसानों ने खरीदी केंद्र में धान खरीदी का विरोध करना शुरू कर दिया और कार्य बंद करवा दिया. नमी मापन में भी गड़बड़ी धान तौलने में गड़बड़ी के अलावा किसानों ने नमी मापन को लेकर भी शिकायत की है. पुरानी मशीन में धान की नमी 14.6% और नई मशीन में 17.6% दिखा रही थी, जिससे किसानों को धान वापस ले जाना पड़ा. जांच में क्या निकला? मौके पर अधिकारियों ने किसानों के सामने तौल कराई. इसमें 42.630 किलो और 42.580 किलो का वजन निकला, जबकि शासन के नियम के अनुसार 40 किलो धान और 700 ग्राम बोरे का वजन निर्धारित है. अफसरों ने किसानों के सामने तीन दिन पहले खरीदे गए धान की बोरियों का भी वजन किया, जिसमें 39. 890 किलो ग्राम, किसी  तराजू में 39. 800 किलो ग्राम वजन डिस्प्ले हुआ. अधिकारियों का आश्वासन बता दें कि 14 नवंबर से जिले में धान खरीदी शुरू जारी है. इसके एक दिन पहले बेमचा धान खरीदी केंद्र में 5 इलेक्ट्रॉनिक तराजू भेजा गया था, जिसमें आज गड़बड़ी पाई गई है. वहीं इस मामले को लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के BM  ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू में खराबी है, जिसके कारण सही वजन नहीं दिखा रहा है. जांच के बाद जो अंतर होगा उसका किसानों को कीमत दिया जाएगा.

6,600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी में सीबीआई ने गौरव के घर से दस्तावेज और बैंक से जुड़े अहम कागजात किये जब्त

रायपुर महाराष्ट्र में 6,600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले के मामले में रायपुर के गौरव मेहता के पचपेढ़ी नाका आम्रपाली सोसाइटी स्थित घर पर मुंबई ईडी की टीम के बाद अब सीबीआइ की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार रात से ही सीबीआइ के अधिकारी घोटाले के मास्टर माइंड बताए जा रहे गौरव उसके भाई अक्षत से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ का अंतिम दौर चल रहा है और जल्द ही गौरव की गिरफ्तारी के साथ ही उसे विशेष कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेने की तैयारी भी है। ईडी की टीम ने गौरव मेहता के घर बुधवार की सुबह दबिश दी थी। गौरव मेहता पुणे के सारथी एसोशिएट आडिट फर्म के कर्मचारी हैं। इस फर्म के कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने गौरव के घर व दफ्तर से ढेरों दस्तावेज के साथ ही इलेक्ट्रानिक सबूत एकत्र किए है। इसके जरिए गौरव के दिल्ली, महाराष्ट्र के नेटवर्क, निवेशकों से जुड़े लिंक खंगाले जा रहे है। सूत्रों के अनुसार गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी। गौरव मेहता के बारे में जानने वालों के मुताबिक वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर फील्ड का एक्सपर्ट है। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों की अब तक हुई हर छापामार कार्रवाई में वह आधिकारिक साइबर सेल टीम में हमेशा शामिल रहा है। कई राज्यों में हुए चुनावों में इसकी पर्दे के पीछे खासी भूमिका रही थी। पूर्व आइपीएस रवींद्रनाथ पाटिल वर्ष 2018 में गौरव की गवाही के बाद ही जेल गए थे। पूर्व आईपीएस के आरोप के बाद हुई कार्रवाई दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच हो रही इस कार्रवाई से पहले पुणे के पूर्व आइपीएस अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बिटकाइन घोटाले का पैसा इस्तेमाल हो रहा है। गौरव मेहता से कांग्रेस नेत्री सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था। उन्होंने चुनाव में इस्तेमाल के लिए घोटाले से बिटकाइन के बदले नकदी मांगी थी। बताया भी जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों को गौरव के घर में कुछ दस्तावेज और लैपटाप समेत कंप्यूटर हार्ड डिस्क मिले है,जिसकी जांच ईडी की तकनीकी टीम कर रही है। इसके साथ ही बैंक से संबंधित कुछ अहम दस्तावेज भी मिले है। स्थानीय बैंकों के कर्मचारियों को बुलाकर इसकी जांच भी कराई गई है। दस घंटे इंतजार के बाद घुसी सीबीआई गौरव मेहता के घर व दफ्तर में लगातार चली ईडी की कार्रवाई में खास बात यह रही कि 10 घंटों से ज्यादा समय तक सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने गौरव के घर के बाहर कार में बैठकर इंतजार किया। ईडी की कार्रवाई खत्म होने के बाद ही सीबीआई के अधिकारी गौरव के घर के भीतर घुसे। जांच में क्या-क्या सामने आया है,फिलहाल इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

उपचुनाव में भाजपा की जीत पर केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले – कांग्रेस को फिर कैंसल करना पड़ा मिठाई का ऑर्डर

रायपुर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस को एक बार फिर से मिठाई का ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा है.” लगभग 44 हजार मतों से भाजपा को मिली इस जीत ने कांग्रेस को आत्ममंथन का मौका दिया है. मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीप दीपक बैज पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि “जो कल तक बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उन्हें अब मेहनत करने की जरूरत है. रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है. वन मंत्री ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की सफलता को भी पार्टी की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने भाजपा की इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई है. बता दें. कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह भाजपा की इस सीट पर लगातार 9 वीं जीत है.

मुख्यमंत्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।बिलासपुर में तीन मंजिला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स जैसे खेलों की सुविधा है। द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा की सुविधा है। यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिलासपुर के मेट्रो सिटी की संकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नागरिकों को खेल भावना के साथ फिटनेस और मनोरंजन के लिए सर्वसुविधायुक्त क्लब की स्थापना की गई है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

अवैध धान जमाखोरी पर आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 879 कट्टा धान जब्त

महासमुंद/पिथौरा. महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. राजस्व विभाग की टीम ने अंकोरी गांव में छापेमारी कर 879 कट्टा धान जब्त किया है. टीम ने धान से जुड़े दस्तावेज न दिखाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई के बाद अधिकारियों के साथ बदसलूकी और धमकी देने के आरोप में आरोपी विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया. राज्य में धान खरीदी जारी है. ऐसे में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर पैनी नजर रखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के नेतृत्व में देर रात ग्राम अंकोरी में छापामार कार्रवाई की गई. इस दौरान विशाल गजेंद्र के घर से 479 कट्टा और जगदीश सिदार के घर से 400 कट्टा धान जब्त किया गया. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर बिना वैध दस्तावेजों के अवैध धान भंडारण किया गया है. राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर दस्तावेज मांगे, लेकिन पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके. इसके बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपी विशाल गजेंद्र ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी. इस पर अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया. महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले सरायपाली और पिथौरा में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रकों में अवैध रूप से ले जाई जा रही 1000 कट्टा धान जब्त की थी.

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 7 निरीक्षकों का किया ट्रांसफर

बिलासपुर पुलिस महकमें में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में तबादला किया गया। एसपी रजनेश सिंह ने सात निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादले में सिविल लाइन, सिरगिट्टी और सरकंडा थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं।

मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प , 1262 पदों पर होगी भर्ती

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा 24 नवंबर 2024 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1262 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इस रोजगार मेले में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, ओटी तकनीशियन, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम, लैब तकनीशियन, एजेंट, डीएम, ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर,टू व्हीलर/इवी सेल्स सर्विस/सेल्स, हेल्पर, इलेट्रिशन, फिटर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर, जनरल असिस्टेंट, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और कंप्यूटर संचालक, अप्रेंटिस इडीओ-एल, इडीओ, कलेक्शन मैनेजर, सविंग मशीन, इलेट्रिशन, फिटर, वेल्डर, होम मैनेजमेंट, सोलर पीवी इंस्ट्रालर ,जैसे पद शामिल हैं। नियोजक एवं पदों का विवरण: मेसर्स बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है और वेतन 14,000 से 19,000 रुपये निर्धारित है। जिसमें मेसर्स मूंद्रा हॉस्पिटल मंगल चौक, बिलासपुर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के लिए न्यूनतम दो वर्ष के अनुभव के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। मेसर्स एसएच प्रोजेक्ट्स पिपरिया, मनेन्द्रगढ़ लैब तकनीशियन के लिए स्नातक (रसायन विषय से) योग्यता के साथ 10,000 रुपये वेतन पर नियुक्ति करेगा। एजेंट पद पर 10वीं पास अभ्यर्थी को कमीशन बेस पर काम का अवसर मिलेगा।  मेसर्स एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मनेन्द्रगढ़ स्नातक पास उम्मीदवारों को डीएम पद के लिए 2.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर नियुक्त करेगा। वहीं, मेसर्स कोरिया ऑटो सेल्स पार्ट सेंटर, बैकुंठपुर ऑटोमोबाइल सेल्स और सर्विस सुपरवाइजर के लिए 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों को अवसर देगा। हेल्पर पद के लिए अनपढ़ से 12वीं पास उम्मीदवारों को 15,500 रुपये वेतन मिलेगा। मेसर्स मोहिनी हेल्थ एंड हाइजिन लिमिटेड, पीथमपुर (मध्यप्रदेश) बिजली मिस्त्री और फिटर पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवारों को 16,500 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास/स्नातक उम्मीदवार को 17,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। मेसर्स अमर एग्रो इंडस्ट्रीज, लालपुर मनेन्द्रगढ़ वेल्डर के लिए आईटीआई पास उम्मीदवार को 11,000 रुपये, पेंटर के लिए 5वीं पास को 9,000 रुपये, और लेबर के लिए 7,000 रुपये वेतन पर भर्ती करेगा। मेसर्स बिलासा भूमि बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसलापुर बिलासपुर जनरल असिस्टेंट के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर पास उम्मीदवार को 12,000 रुपये वेतन पर नियुक्त करेगा। वर्किंग पार्टनर पद के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर उम्मीदवार को 40% लाभ दिया जाएगा। मेसर्स अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस, रायपुर सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेयर और एजेंट पदों के लिए 8वीं पास से स्नातक तक के उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करेगा। वेतन 11,000 से 13,000 रुपये तक रहेगा। मेसर्स सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड वार्ड न.14 नियर बैंक ऑफ इंडिया बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़ 12वीं पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य, वेतन 12500 से 30000 रूपये तक रहेगा। मेसर्स वेदांता स्किल स्कूल जिला कोरबा सविंग मशीन 10वीं पास/आईटीआई वेतन 13650/-, इलेट्रिशन 10वीं पास/आईटीआई वेतन 15700/-, फिटर 10वीं पास/आईटीआई वेतन 14500/-, वेल्डर 8वीं/ आईटीआई वेतन 16200/-, होम मैंनेजमेंट 10वीं पास वेतन 13000/-, सोलर पीवी इंस्ट्रालर 12वीं पास/ आईटीआई वेतन 15750/- रहेगा। आवेदन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: इस रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के योग्य अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम योग्यता निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों, बायोडाटा, और पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

उपचुनाव में जीत के बाद सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- राहुल और भूपेश जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का होगा बंटाधार

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं, इनकी वजह से ही जीत मिली है. जनता ने बीजेपी, मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र की जीत को लेकर सीएम ने कहा, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है. पिछले सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुआ, इस पर जनता ने मुहर लगाई है. मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीमए साय ने कहा, कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे हैं, चाहे वह राहुल गांधी हो, चाहे भूपेश बघेल हो, ये लोग जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय है. बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने रिकॉर्ड 46167 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हराया है. सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है. सरकार ने 10 महीने में जो काम किया है उस पर जनता ने मुहर लगाया है. पुनः इस जीत के लिए मोदी जी को बधाई प्रेषित करता हूं. 10 महीनों के काम पर जनता ने लगाई मुहर : साय सीएम साय ने कहा, रायपुर दक्षिण विधानसभा में श्यामबिहारी जयसवाल चुनाव प्रभारी थे. इस चुनाव में सारे मंत्री, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत सभी के प्रयास से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है. मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं. रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. साय ने कहा, हमारी सरकार 10 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया है. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात हो या किसानों को धान का बोनस या ₹3100 प्रति क्विंटल धान की कीमत देने की बात हो, रामलला दर्शन योजना की बात हो, हमारी सरकार ने 10 महीना में जो काम किए हैं उस पर रायपुर दक्षिण की जनता ने मुहर लगाई है. हमारे विधायक सुनील सोनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. जनता ने मोदी पर जताया विश्वास : बृजमोहन सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमल का दक्षिण कमल फूल का गढ़ है और रहेगा. कांग्रेस के सभी मुद्दों को जनता ने खारिज कर दिया है. बृजमोहन ने कहा कि काम पर जनता ने मुहर लगाई है, सभी समीक्षाएं इस बार कांग्रस के हार का करण बना है. हमारी समीक्षा जीत का कारण बना है. बीजेपी को महाराष्ट्र जैसी सफलता मिलती रहेगी. जनता ने मोदी पर विश्वास किया है. भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे भाजपाई भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद भाजपाई बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे. सीएम विष्णुदेव साय, सुनील सोनी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल समेत तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यालय भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर, पटाखे फोड़कर ढोल-नंगाड़े के साथ जीत का जश्न मना रहे.

मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा बोले रायपुर दक्षिण उप चुनाव में सुनील सोनी स्पष्ट है कि जीतेंगे

रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर दक्षिण उप चुनाव को लेकर कहा कि सुनील सोनी स्पष्ट है कि जीतेंगे, और अच्छे मतों से जीतेंगे. उनको भी बृजमोहन की तरह बड़ा जनमत मिलेगा. उन्होंने पहले भी बड़े पदों पर रहते हुए निर्विवादित रहे हैं. जनता का उन पर पूरा विश्वास है. कांग्रेस की स्थिति सबको स्पष्ट है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में झारखंड की स्थिति को लेकर कहा कि झारखंड में मुझे जहां-जहां की जिम्मेदारी मिली थी, कोडरमा, गिरिडीह, बगोदर, कोडरमा, गिरिडीह, जमुआ और पांडे में से 5 विधानसभा सीट जीत रहे हैं. कुल मिलाकर झारखंड की स्थिति क्या होती है, इसके लिए थोड़ी सी प्रतीक्षा करनी होगी. वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी को बहुमत पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. बहुत स्पष्ट के साथ जनमत भाजपा के पक्ष में होगा. भाजपा की सरकार जिस परिश्रम से काम करती हैं, वह दिल जीत लेते हैं. यह सरकार है, उसमें धर्म संप्रदाय का मसला बिल्कुल भी नहीं है. भारत के हैं, भारतीय हैं. जो हिंदुस्तान का रहने वाला है, वह हिंदू कहलाएगा. उसमें कोई संशय वाला विषय नहीं है. वहीं कांग्रेस के EVM पर सवाल उठाने पर विजय शर्मा ने कहा कि जीतेंगे तब देखा जाएगा. अगर वह जीत पाते हैं, तो वह उठाएंगे. पिछली बार जब बड़ी बहुमत की सरकार बनी थी छत्तीसगढ़ में, तब नहीं उठाए थे. उससे पहले जब अन्य स्थान पर कांग्रेस की या गैर भाजपा की सरकार बनी थी, तब नहीं उठाए, मन माफिक उठाते हैं. जब हारते हैं तो ठीकरा कहां फोड़ा जाए. अब इटली वालों के सिर पर फोड़ नहीं सकते हैं, इसलिए यहां ईवीएम पर फोड़ते हैं. नक्सलवाद क्या निर्धारित समय से पहले खत्म हो जाएगा इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलिज्म के संबंध में विभिन्न माध्यमों से काम होता है. जो नक्सलियों से पीड़ित है, जो लोग नक्सली बनते हैं वो नौजवान, जो नक्सली सरेंडर करते हैं उनके लिए और पुलिस के ऑपरेशन के, यह चारों आयाम होते हैं. चारों आयामों पर तीव्रता के साथ काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि अमित शाह का संकल्प बड़ा है. चाहे नॉर्थ ईस्ट हो या झारखंड में, उन्मूलन हो या पूरे देश में बम धमाकों को खत्म करना है. उनका बड़ा संकल्प रहा है. उस संकल्प के आधार पर विष्णु देव साय के स्पष्ट मार्गदर्शन पर काम चल रहा है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet