LATEST NEWS

मंत्री केदार कश्यप बोले – सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए

रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सहकारिता से समृद्धि के लिए राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सहकारिता विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। श्री कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहकारिता से समृद्धि पर विशेष ध्यान दे रहे है। हमें प्रदेश में सहकारिता के दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करना है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है।      सहकारिता मंत्री ने विभागीय समीक्षा करते हुए खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के लिए की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ सीजन में 160 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 4 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि सहकारी समितियों में धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने समितियों में माईक्रो एटीएम के संचालन की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक समिति में यह सुविधा सुनिश्चित की जाए। किसानों को रूपे कार्ड वितरित किए जाए।  बैठक में राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बहुआयामी समितियों के तहत मत्स्य डेयरी और लघु वनोपज समितियों की स्थापना, पैक्स समितियों में गोदाम निर्माण की समीक्षा की  गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए जिन पैक्स समितियों में गोदामों का निर्माण नहीं हुआ है। वहां शीघ्र ही निर्माण करा लिया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि विश्व की सबसे बड़ी विकेन्द्रीयकृत अन्न भण्डारण योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आर.आई.डी.एफ. योजना के अंतर्गत राज्य में 200 मीट्रिक टन क्षमता के 725 पैक्स गोदामों को शामिल करने की सहमति दी गई है। जिससे राज्य में एक लाख 45 हजार मिट्रिक टन भण्डारण क्षमता की वृद्धि होगी। समीक्षा के दौरान सभी सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन और कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की गई।      इसी तरह से भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति, राष्ट्रीय सहकारी जैविक समिति में सदस्यता की भी समीक्षा की गई। एन.सी.सी.एफ. पोर्टल में पंजीयन के संबंध में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन हेतु इस पोर्टल में राज्य की सभी पैक्स का पंजीयन कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला एवं एकमात्र राज्य बना है। बैठक में पैक्स समितियों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्रों की स्थापना की भी समीक्षा हुई। बैठक में पंजीयक सहकारी समितियां श्री कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ एवं पीसीसीएफ श्री अनिल साहू सहित पशुपालन, मत्स्य पालन, राज्य सहकारी विपणन, राज्य सहकारी बैंक सहित सभी संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं और सहकारिता विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ढाई करोड़ की शराब पर चलाया बुलडोजर

रायपुर/बलौदाबाजार/महासमुंद रायपुर रेंज में आज जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रेंज के तीनों जिलों में करीब 80 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट की गई है. बताया जा रहा है कि करीब ढाई करोड़ रुपये के कीमत की बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया है. बलौदाबाजार में 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण बलौदाबाजार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने दाहोद स्थित पुलिस लाइन के पीछे खुले मैदान में करीब 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण किया. यह कदम जिला कलेक्टर के निर्देश पर उठाया गया, क्योंकि थानों में जब्त शराब रखने के लिए अब जगह नहीं बची थी. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि यह शराब पिछले 10-12 वर्षों में जिले में अवैध शराब के मामलों में जब्त की गई थी. नष्ट की गई शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है. पुलिस ने न्यायालय से विधिवत परमिशन लेकर यह कार्रवाई की. इस नष्टिकरण में 1934 प्रकरणों में जब्त की गई शराब को नष्ट किया गया. इससे पहले मई माह में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी. महासमुंद में 12 हजार 117 लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण महासमुंद जिले के परसदा पुलिस लाइन में भी अवैध शराब का नष्टिकरण किया गया. यहां पर 12 हजार 117 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है. यह शराब वर्ष 2013 से लेकर अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई थी. न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस ने शराब को नष्ट किया, जिसमें महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब शामिल थी. रायपुर में 33 हजार लीटर से अधिक शराब का नष्टिकरण रायपुर में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर, राजधानी पुलिस ने 33,532 लीटर अवैध शराब नष्ट की, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. इस कार्रवाई के दौरान एसएसपी संतोष सिंह, एडीएम देवेंद्र पटेल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने समझी बैंक की कार्यप्रणाली

महासमुंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शेर के बैंकिंग वित्तीय एवं बीमा संचालित व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को विषय वस्तु के साथ-साथ कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुखी की दिशा में पारंगत किया गया. उन्हें बैंक कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई. शिक्षक भुवन साहू ने बताया कि औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुखी की दिशा में पारंगत करना था. इस दौरान बच्चों को केनरा बैंक कर्मचारियों ने बैंक से संबंधित कार्यप्रणाली से अवगत कराया. इस दौरान शेर विद्यालय की प्राचार्य एसबी लाल और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कई पुलिसकर्मी घायल, छत्तीसगढ़-दुर्ग में भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया पथराव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां गुस्साई भीड़ ने स्मृति नगर चौकी में पथराव कर दिया है. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया है. बताया जा रहा है कि लूट के मामले में करीब एक महीने पहले जेल में दाखिल किये गए आरोपी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद डेरा बस्ती के सैकड़ों लोग चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. इसी दौरान चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों पर पत्थर से हमला किया गया. घटना की सूचना पर अतरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है. वहीं मौके पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद हैं. क्या है मामला? जानकारी के अनुसार, 33 दिन पहले एक लूट के मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी पिंटू नेताम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वहीं आज आरोपी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद जेल से उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले की जानकारी लगते ही आरोपी के परिजन और डेरा बस्ती के लोग बड़ी संख्या में स्मृति नगर चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसकी वजह से वह बीमार हुआ है. इस दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने चौकी पर पथराव तक कर दिया गया. इस घटना में करीब तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. गुस्साई भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया है. वहीं मौके पर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी मौजूद हैं. घटना के बाद आसपास के थानों से पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल, स्थिति नियंत्रित है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जमीन के सीमांकन की माँगी थी रकम, छत्तीसगढ़-कोरबा में ACB ने RI अश्विनी और पटवारी धीरेंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा

कोरबा। कोरबा के राजस्व निरीक्षक (RI) अश्विनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी (ACB) ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन अधिकारीयों ने एक शख्स से जमीन की रजिस्ट्री के पहले सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगी थी, जिसपर प्रार्थी की शिकायत के बाद ACB ने इन अधिकारियों आज रंगे हाथों धर दबोचा। बता दें कि कोरबा जिले के मोंगरा निवासी शिकायतकर्ता संजय दिवाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि उन्होंने ग्राम जमनीपाली में एक जमीन खरीदने के लिए शत्रुघन राव से सौदा तय किया था। सौदे के बाद, रजिस्ट्री से पहले सीमांकन के लिए उन्होंने आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक अश्विनी राठौर से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन राठौर ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की और जमनी पाली के पटवारी धीरेन्द्र लाटा को पैसे देकर सीमांकन की अगली कार्रवाई करने के लिए कहा। प्रार्थी जब पटवारी धीरेंद्र लाटा के पास गया तो उन्होंने उससे 13,000 रुपये में सौदा तय किया और शिकायतकर्ता से पहले 5,000 रुपये ले लिए। इसके बाद, रिश्वत की अगली किश्त के रूप में 8,000 रुपये देने की बात हुई, और आज यानि 20 नवंबर को एसीबी ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ को मिली कई सौगातें

रायपुर सीएम साय आज अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे से वापिस राजधानी लौटे. वापसी के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और उड्डयन मंत्री से की मुलाकात की. इसमें छत्तीसगढ़ को कई सौगातें मिली है. सीएम साय ने बताया कि कल उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री शाह से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई की जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में बस्तर चल रहे ओलम्पिक के समापन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया है. सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर्स अवॉर्ड घोषित हुआ है, जिसका समारोह भव्य होता है, उसमें भी शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की आग्रह किया है. दोनों कार्यकम में आने के लिए उन्होंने सहमति दी है. वहीं सीएम साय ने कहा- कल (बुधवार को) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी मुलाकात किए. प्रदेश में उड्डयन के क्षेत्र में जो आवश्यकताएं हैं, उसके विषय में अवगत कराया. उनसे बड़ी सार्थक चर्चा हुई. जल्द ही प्रदेश और केंद्र के अधिकारियों की बैठक होगी. हमने मांग रखा है कि रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशन एयरपोर्ट बनाया जाए. यह इंटरनेशन कार्गो बनाया जाए. प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर एयरपोर्ट का इंनोग्रेशन किया है, वहां फ्लाइट चालू किया जाए. आने वाले 15 दिसंबर से रायपुर से अंबिकापुर फ्लाइट की शुरुवात हो रही है. बिलासपुर में नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है. उन्होंने आश्वास्त किया है कि जल्द ही इसकी भी शुरुवात होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी राची से हवाई सुविधा कनेक्टिविटी हो इसकी भी मांग रखी है. विश्वाश है कि वे छत्तीसगढ़ की चिंता करेंगे. वहीं क्रिप्टो करेंसी घोटाले में ईडी ने रायपुर में दबिश दी है. इस मामले में भूपेश बघेल के तार गौरव मेंहतो से जुड़ने की चर्चा हो रही है. इसे लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि जांच में किसके तार कहां जुड़े हैं सामने आ जाएंगे. कोई बक्शे नहीं जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में मछली पालन को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में विष्णुदेव साय सरकार

 विश्व मत्स्य दिवस पर विशेष संम्पादकीय मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ जो भारत के भौगोलिक क्षेत्र का 4.14 प्रतिशत हिस्सा है, जलवायु और जल संसाधनों के कारण मछली पालन के लिए उपयुक्त है। राज्य में 43 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है। राज्य को तीन हिस्सों में बांटा गया है: उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र, मध्य मैदानी क्षेत्र और बस्तर पठार। महानदी, इंद्रावती और सहायक नदियां मछली पालन के लिए आधार बनाती हैं। छत्तीसगढ़ में 2.10 लाख लोग मछली पालन से जुड़े हैं। 1,27,269 ग्रामीण तालाब और 1,770 सिंचाई जलाशयों में से 92 प्रतिशत जलक्षेत्र मत्स्य पालन में उपयोग हो रहा है। 2023-24 तक 418.07 करोड़ मत्स्य बीज का उत्पादन हुआ, जबकि 2024-25 का लक्ष्य 546 करोड़ है। जिसमें विशेष उपलब्धि 2007-08 में 1.39 लाख टन मत्स्य उत्पादन 2022-23 में 7.30 लाख टन हो गया। 2.20 लाख लोग मछली पालन में लगे हैं। आधुनिक तकनीक, जैसे केज कल्चर और बड़े फिंगरलिंग का उपयोग कर के उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मछली पालन का क्षेत्र जो कभी केवल पारंपरिक व्यवसाय के रूप में देखा जाता था, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि के कारण अब राज्य की आर्थिक और सामाजिक समृद्धि का केंद्र बन रहा है। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मछुआरों और मछली किसानों के योगदान को सराहा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह दिन छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मछली पालन के महत्व को रेखांकित करता है और इस क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित करता हैं। छत्तीसगढ़ की नदियां, तालाब और जलाशय मछली पालन के लिए अत्यधिक उपयुक्त हैं। राज्य का मछुआरा समुदाय और मछली किसान इस क्षेत्र की रीढ़ हैं। उनकी आजीविका इस व्यवसाय पर निर्भर है, और वे राज्य के खाद्य और पोषण सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और मछुआरों के लिए विशेष योजनाएं मुख्यमंत्री साय की सरकार ने मछली पालन के क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए व्यापक रणनीति अपनाई है। छोटे और सीमांत मछली किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए विशेष ऋण योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही उन्नत प्रौद्योगिकी और आधुनिक उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महिलाओं और युवाओं को मछली पालन में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए सामुदायिक तालाबों के माध्यम से उनके लिए नए अवसर उत्पन्न किए गए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का राज्य के विकास में योगदान केंद्र सरकार की योजनाओं ने छत्तीसगढ़ में मछली पालन के क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान की है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राज्य में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग, मछली उत्पादन में वृद्धि और मछुआरा समुदाय की आय में सुधार के लिए कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। नीली क्रांति योजना के अंतर्गत टिकाऊ मछली पालन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए मछुआरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और नीली क्रांति का प्रभाव प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य मछली पालन को प्रोत्साहित करते हुए किसानों और मछुआरों की आजीविका को सुदृढ़ बनाना है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत आधुनिक कोल्ड स्टोरेज, मछली बाजार और परिवहन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। नीली क्रांति योजना ने मछली पालन में नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया है। इसका प्रभाव न केवल उत्पादन में वृद्धि के रूप में देखा गया है, बल्कि राज्य के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी छत्तीसगढ़ की उपस्थिति को मजबूत किया है। मछुआरा समुदाय के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण का महत्व मछली किसानों और मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्नत तकनीकों, जैसे बायोफ्लॉक मछली पालन और रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से मछली किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद मिल रही है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ में मछली उत्पादन का बढ़ता दायरा छत्तीसगढ़ मछली उत्पादन में न केवल राज्य की जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पादों की पहचान बना रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को भारत का मछली पालन केंद्र बनाना है, और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की मछली पालन क्षमता का उपयोग करते हुए किसानों और मछुआरों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी अवसर पैदा किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार टिकाऊ मछली पालन की दिशा में भी काम कर रही है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और जल संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं। जैव विविधता को संरक्षित करते हुए पर्यावरण-अनुकूल मछली पालन प्रथाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने मछुआरा समुदाय की मेहनत और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मछली पालन राज्य की आर्थिक रीढ़ है, और इसे सशक्त बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मछुआरों को आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ हैं और उनकी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्र सरकार की योजनाओं का समन्वय छत्तीसगढ़ को मछली पालन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, नीली क्रांति और अन्य योजनाओं के माध्यम से राज्य में मछली पालन का एक सुनियोजित और संगठित विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री साय की दूरदृष्टि और केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ मछली पालन का राष्ट्रीय केंद्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।   महेंद्र सिंह मरपच्ची

CM साय ने सशक्त भारत निर्माण में बताया महत्वपूर्ण, छत्तीसगढ़िया लोक संस्कृति की दिल्ली में राज्य दिवस पर दिखी झलक

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने. मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का शुभारंभ किया. उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में राज्य को “संभावनाओं की भूमि” बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब “सशक्त भारत” के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि में नवाचार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं. हमारा उद्देश्य राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है. छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास के संयोजन के साथ एक वैश्विक पहचान बनाने के लिए तैयार है. सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न उत्सवों, तीज त्योहारों पर किए जाने वाले नृत्यों की प्रस्तुति दी. दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. छत्तीसगढ़ी लोकमंच पर गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ और पंथी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई. नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया. कलाकारों ने गौरा-गौरी और भोजली की धार्मिक परंपरा, सुआ नृत्य के भावपूर्ण गीत, और राउत नाचा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जीवंत लोक परंपराओं से दर्शकों को रूबरू कराया. इसके साथ ही पंथी और करमा नृत्य द्वारा आध्यात्मिकता और भक्ति भाव से दर्शकों को सराबोर कर दिया. इस अवसर पर दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संस्कृति व राजभाषा विभाग के संचालक विवेक आचार्य, लघु वनोपज के महाप्रबंधक मणिवासन एस, सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक विश्वेश कुमार, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

विश्व डायबिटीज दिवस पर आयोजित एनसीडी कैंप में 37,783 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष एनसीडी कैंप का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट  के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर यह कैंप आयोजित किया गया। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय 109 अधिकारी-कर्मचारियों का बीपी एवं शुगर की जांच की गई। जिसमें संभावित बीवी के 37 लोग, मधुमेह के संभावित 6 लोग तथा 69 लोग सामान्य पाये गय। जिले में आयोजित कैंपों में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके लिए जिले में कुल 160 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक व्यापक रूप से इस कैंप का संचालन किया। यह विशेष शिविर 20 नवंबर को आयोजित किया गया था, इस शिविर में जिले भर में 37,783 लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,178 लोगों में बीपी और 2,273 लोगों में शुगर की संभावित समस्या का पता लगाया गया। चिन्हित लोगों को समय पर उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई थी। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और मितानिन बहनों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह अभियान न केवल स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान में सहायक रहा बल्कि जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश, छत्तीसगढ़-रायपुर SSP संतोष सिंह ने देर रात ली बैठक

रायपुर। शहर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने देर रात कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली. बैठक में थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को तलब कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. एसएसपी ने प्रभारियों को अड्डेबाजों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए. अधिकांश गंभीर अपराधों की जड़ में नशा हैं, इसलिए नशे के विरुद्ध कार्रवाई अभियान और तेज करने को कहा. सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी और नशे में गाड़ी चलाने पर सख्त कार्रवाई कर ऐसे लोगों में भय पैदा करें. अपराध घटित होने पर पुलिस का रिएक्शन तेज होना चाहिए ताकि अपराधी पकड़ा जाए और भय बने. आदतन बदमाशों की जमानत निरस्त, एनएसए एक्ट के तहत प्रकरण, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई , जिला बदर, फरार की संपत्ति कुर्की करवाने का निर्देश दिए. गश्त के दौरान चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया. अपराध के हिसाब से चिन्हित सेंसिटिव जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग और लोगों के साथ मीटिंग करने को कहा. अपराध समीक्षा दौरान दर्ज प्रकरणों में तेजी से चालान करने को कहा ताकि पीड़ित को न्याय मिलें. इस वर्षांत तक अपराध पेंडेंसी न्यूनतम करने का निर्देश दिया.

सरकार से मांगा जवाब, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट में ध्वनि प्रदूषण पर लगी जनहित याचिका

बिलासपुर। हाईकोर्ट में डीजे और साउंड बॉक्स के शोर से लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से इस ध्वनि प्रदूषण को अल्ट्रा वायरस घोषित करने की मांग की गई. इस पर सरकार की ओर से कहा गया कि मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है. याचिकाकर्ता ने कहा कि कोलाहल अधिनियम में इतने कड़े नियम है ही नहीं. एक या दो बार 500-1000 रुपये पेनाल्टी लगाकर छोड़ दिया जाता है. ना सामान की जब्ती होती है और ना ही कोई कड़े नियम बनाए गए है. कोर्ट ने मामले में सरकार को जवाब पेश करने कहा है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी डीजे के साथ लेजर और बीम लाइट से होने वाली परेशानियों पर चिंता जताई. कोर्ट ने कहा कि डीजे से हार्ट के साथ ऐसे लेजर लाइट से आम लोगों की आंखों को खतरा है. इसे रोकने के लिए राज्य सरकार को प्रयास करने चाहिए.

पुराना भुगतान सहित 6 सूत्री मांगो पर CM से लगाई गुहार, छत्तीसगढ़-राइस मिल एसोसिएशन की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की बैठक आज रायपुर के एक होटल में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, 33 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री और राइस मिलर्स ने भाग लिया। बैठक में मिलर्स के पुराने भुगतान और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पॉलिसी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की यह बैठक लगभग 6 घंटे तक चली, जिसमें 200 से अधिक पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। मिलर्स ने कहा कि जब तक वर्ष 2022-23 का पूर्व भुगतान नहीं किया जाता और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पॉलिसी में सुधार नहीं होता, तब तक कस्टम मिलिंग का काम जारी रखना मुश्किल होगा। मिलर्स ने प्रोत्साहन राशि में कमी, धान में पेनल्टी, चावल जमा में पेनल्टी, बैंक गारंटी, सीसीटीवी कैमरा लगाने जैसे मुद्दों पर आपत्ति जताई। बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर 2024-25 की कस्टम मिलिंग नीति में सुधार और पुराने बकाया सीएमआर बिलों के भुगतान में हस्तक्षेप की मांग की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की मांगे- प्रोत्साहन राशि का भुगतान: प्रोत्साहन राशि यथावत 120/- प्रति क्विंटल रखते हुए पूर्व वर्ष 2022-23 की दूसरी किस्त का 60/- रुपये एवं 2023-24 की पहली किस्त का 60/- रुपये भुगतान किया जाए, और वर्ष 2024-25 में प्रोत्साहन राशि मिलर के धान उठाव के विपरीत चावल जमा होने पर एकमुश्त भुगतान किया जाए। साथ ही, FRK, परिवहन, बारदाना और पेनल्टी की विसंगतियों को दूर करके भुगतान किया जाए। हमारा अनुबंध मार्कफेड से है, अन्य से पैसे मिले या नहीं, यह हमें प्रभावित नहीं करता है। चावल जमा की पेनल्टी: मिलर चावल जमा करने के लिए 7 कार्य दिवस में विंग्स ऐप में आवेदन करेगा। यदि 20 कार्य दिवस में निर्धारित मात्रा में चावल जमा नहीं किया जाता, तो केवल उतनी मात्रा पर 5/- प्रति क्विंटल की पेनल्टी लगाई जाए। बारदाना वापसी: बारदाना धान में उपयोग के लिए जमा लिया जाता है, तो मार्कफेड जितना बारदाना का उपयोग करेगा, उसका उपयोगिता शुल्क देकर मिलर्स को बारदाना वापस करेगा। यदि वापस नहीं किया जाता, तो उपयोगिता शुल्क सहित बारदाना की कीमत भी मिलर्स को दी जाए। धान-चावल परिवहन: धान-चावल परिवहन मिलर्स का कार्य नहीं है, इसलिए SLC दर पर धान-चावल परिवहन व्यय का मासिक भुगतान किया जाए, या परिवहनकर्ताओं से मिल में धान-चावल का परिवहन कराया जाए। FRK का भुगतान: FRK का लॉट याइज भुगतान होना चाहिए, क्योंकि मिलर्स का कार्य केवल ब्लेडिंग का है। चावल मिल में कैमरा: चावल मिल में कैमरा लगाने का आदेश स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बैठक के बाद बताया कि सभी जिलों से प्राप्त पत्रों के साथ यह जानकारी मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों तक पहुंचाई जाएगी, और शीघ्र समाधान की अपील की जाएगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के 3 नए कोर्स

रायगढ़/रायपुर. राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी के तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी है. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी किया. नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी. पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी. जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों समेत कुल 16 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं. राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा. राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा. इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे. गुड गवर्नेंस पर सम्मेलन आज से रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 और 22 नवंबर को “गुड गवर्नेंस” विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवंबर को आयोजित समापन सत्र को संबोधित करेंगे. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और छत्तीसगढ़ के सुशासन और अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 150 प्रतिनिधियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे. क्षेत्रीय सम्मेलन में नवाचार-राज्य, जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व, जिलों का समग्र विकास, ‘‘छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोत्तम प्रथाएं‘‘, ‘‘जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण‘‘ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे.

व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स और दुकानें सील, छत्तीसगढ़-रायपुर नगर निगम देगा 1 लाख लोगों को नोटिस!

रायपुर. इस साल नगर निगम में 500 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की कवायद शुरू हो चुकी है. इसी के चलते जहां घर-घर दस्तक देकर 1 लाख ऐसी प्रॉपर्टी जिसका मूल्यांकन नहीं हो पाया है, उनको डिमांड नोटिस थमाई जाएगी. वहीं वाट्सअप चैटबॉट और मैसेज के जरिये टैक्स की सूचना देने के लिए तकरीबन 1 लाख 42 हजार संपत्ति मालिकों के स्मार्टफोन मोबाइल नंबर अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया गया है. इधर बड़े बकायादारों पर सख्ती के आदेश के बाद निगम जोन-10 कमिश्नरी ने 4 बड़े बकायादारों की प्रॉपर्टी सील कर दी. जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मुताबिक जोन 10 के तहत वार्ड क्रमांक 56 के टैगोर नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर गोविंद एल्युमिनियम के प्रोपराइटर महेश नारवानी के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को नगर निगम ने 10 लाख 47 हजार 196 रुपये बकाया होने एवं बकाया अदा न किये जाने पर सीलबंद कर दिया. इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 50 के महावीर नगर पुरैना क्षेत्र में प्रोपराइटर अजय क्षेत्रे के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर 6 लाख 17 हजार 254 रुपये बकाया राशि जमा नहीं करने पर प्रतिष्ठान को सीलबंद कर दिया गया. इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 56 के श्यामनगर क्षेत्र में प्रोपराइटर अनिल बजाज के व्यवसायिक परिसर को 6 लाख 93 हजार 132 रुपये का बकाया अदा न करने पर सीलबंद किया गया. इस दौरान संबंधित भवन स्वामी ने नगर निगम से बकाया राजस्व की अदायगी करने 3 दिन का समय मांगा. इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 52 के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोपराइटर श्रीमती ज्योति शर्मा के आनंद रेस्टोरेंट को नगर निगम का 5 लाख 78 हजार 368 रुपये बकाया टैक्स नहीं देने पर सीलबंद कर दिया गया. स्वसहायता समूह से मदद से सर्वे शहर में लगभग 1 लाख ऐसी प्रॉपर्टी जिसका मूल्यांकन नहीं हो पाया. उसका सर्वे करने के लिए नगर निगम अपने कर्मचारियों के अलावा अब स्वसहायता समूहों से मदद ले रहा है. निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा के मुताबिक इन स्वसहायता समूहों के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे का काम शुरू हो चुका है. जोन के राजस्व निरीक्षकों को कम से कम 50-50 घर का लक्ष्य एक-एक दिन के लिए दिया गया है.

ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर शबरी नदी पार करते एक माओवादी ढेर, ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से सटे ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. यह मुठभेड़ मल्कानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा गांव के पास शबरी नदी के किनारे तड़के सुबह हुई. जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर शबरी नदी पार करने की सूचना के बाद ओडिशा पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. इस मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल से एक नक्सली का शव भी बरामद हुआ है. फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet