LATEST NEWS

CM साय की मांग पर बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, छत्तीसगढ़-जशपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बड़ी सौगात

जशपुर/रायपुर. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जशपुर को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सीएम साय की मांग पर जिले में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इसी स्टेडियम में खेला हुआ आदिवासी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा. यही शुभकामना है. बता दें, बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया पदयात्रा के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम साय कर रहे हैं, जिसमें कई केबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ भी शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है.

आयुक्त सहकारिता ने अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक, छत्तीसगढ़ में कल से होगी धान खरीदी

रायपुर. चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश के परिपालन में सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड और खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां तेजी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सहकारिता आयुक्त कुलदीप शर्मा ने सहकारिता विभाग के राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने जिला पंजीयक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की अग्रिम तैयारियों के संबंध में कडे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा बैंक धान खरीदी के संबंध में अपनी जिम्मेदारी को समयानुसार पूरा करें। धान उपार्जन केन्द्रों से बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार स्थान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त डनेज और तारपोलिन आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। धान बेचने के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सहकारिता आयुक्त शर्मा ने सभी समितियों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के लिए उचित जगह का चयन करने को कहा ताकि संपूर्ण परिसर कवर हो सके। उन्होंने ट्रायल रन के साथ-साथ सभी अग्रिम तैयारी 12 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को धान खरीदी नीति अनुसार स्टेक लगाने, सभी समितियों को उचित संख्या में ही टोकन जारी करने के निर्देश दिए। मौसम खराब होने अथवा बारिश होने की स्थिति में किसी तरह की  अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। सहकारिता आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को बैंकों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम समितियों को उपलब्ध कराने को कहा ताकि किसानों को इससे राशि आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी समितियों में भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का मुआयना करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाएगा। इस अवधि में व्यवस्था से जुड़े अधिकारी न तो अनावश्यक रूप से अवकाश पर जाएंगे न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे।

गुप्तांग और नाजुक हिस्सों को केमिकल से जलाया, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में युवती को दो साल रखा कैद

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ ऐसा अपराध हुआ, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मुंबई के धारावी में रहने वाले फिरोज अहमद ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर दो साल पहले वह उसे मुंबई ले गया। लेकिन वहां जो हुआ, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी था। मुंबई पहुंचने के बाद फिरोज ने युवती को धारावी के एक छोटे से कमरे में कैद कर लिया। दो साल तक उसने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से अनाचार किया। यातनाओं की हद तब पार हो गई, जब उसने पीड़िता के गुप्तांग, गले और अन्य नाजुक हिस्सों को केमिकल से नुकसान पहुंचाया। इन क्रूर यातनाओं से पीड़िता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी। अस्पताल में हुआ भयावह खुलासा दो नवंबर की रात किसी तरह पीड़िता फिरोज के चंगुल से भाग निकली और कोण्डागांव स्थित अपने घर पहुंची। अत्यंत कमजोर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसके साथ हुए अत्याचार का खुलासा किया। तीन नवंबर को युवती ने जिला अस्पताल के ओपीडी में उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत दर्ज कराई। चार नवंबर को डॉक्टर्स ने उसके गुप्तांग और गले पर केमिकल से हुए घाव के निशान पाए। साथ ही, पता चला कि वह पिछले आठ महीनों से मासिक धर्म से वंचित है। सात नवंबर को कोण्डागांव पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी फिरोज अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (ढ), 365, और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी फिरोज अहमद की तलाश तेज कर दी गई है। धारावी निवासी फिरोज अहमद के मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर कोण्डागांव पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी ने कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-जशपुर में पति ने शराब लाने बेच दिया चावल

जशपुर. जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम चिरोटोली शैला में घरेलू विवाद के कारण हुई एक हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घर में रखे चावल को बेचने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने शराबी पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी, लेकिन जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव ने बताया मृतक वकील राम आदतन शराबी था और उसकी पत्नी बिरसी बाई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब दिन में सरकारी चावल को शराब पीने के लिए पत्नी को बिना बताए बेच दिया। रात को पत्नी ने  इसको लेकर विवाद शुरू किया। इस दौरान बिरसी बाई ने अपने पति के गले में गमछा कसकर उसकी हत्या कर दी और घसीटते हुए कमरे से बाहर निकाल रही थी। इस वारदात के चश्मदीद मृतक वकील राम के बड़े भाई मद्रास राम ने अगले दिन चौकी सोनक्यारी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें घटना का विवरण देते हुए बताया कि अपने भाई को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वकील राम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तुरंत तीन टीमों का गठन किया और आरोपी महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को जंगल से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपी हुई थी और भूख लगने पर बाहर निकली थी। पूछताछ में बिरसी बाई ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला बिरसी बाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना सन्ना के थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, चौकी सोनक्यारी प्रभारी बालकृष्ण भगत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समाज में शराब पीने के कारण बढ़ते घरेलू विवादों के कारण होने वाली इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

शादी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र में युवती से बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म के आरोपी फिरोज अहमद को पुलिस ने महज 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले माकडी में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे मुंबई के धारावी तक ले गया, जहां भी उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने कोण्डागांव कोतवाली में की, जिसके बाद केस दर्ज कर थाना माकडी में स्थानांतरित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी, तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने गृह जिले कोण्डागांव लौटी, जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में, एएसपी कौशलेन्द्रदेव पटेल और साइबर प्रभारी सतीश भार्गव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी फिरोज अहमद उर्फ शहरोज (22 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर कोण्डागांव लाया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू

रायपुर भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज जशपुर के पुरना नगर मैदान से हुई शुरू। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से  अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं।           माटी के वीर पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव,  वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव शामिल हैं। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समापन रणजीता स्टेडियम में होगा।   भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बिरसा मुंडा की वेशभूषा धारण किए युवा पदयात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा का आज सवेरे रायपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दैनिक नवभारत, देशबंधु और लोकमत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में कुशलतापूर्वक अपने पत्रकारीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपनी सक्रिय पत्रकारिता से लंबे समय तक रायपुर और प्रदेशवासियों को देश-दुनिया की खबरों से रू-ब-रू कराया। उनके निधन से रायपुर ने पत्रकारिता जगत का एक प्रमुख चेहरा खो दिया है।  वे राजू और मनीष वोरा के पिता थे।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी : रेल्वे स्टेशन में प्रसव, GRP और RPF की भूमिका सराहनीय

गौरेला  पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में कराया गया महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 03 में हुआ महिला का प्रसव हुआ।जी आर पी और आर पी एफ पेंड्रारोड के स्टाफ की मदद से और स्टेशन में उपस्थित अन्य महिलाओं के सहयोग से  सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसूता और प्रसूत  दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। प्रसव के उपरांत गौरेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया ।महिला कल्पना लकड़ा लैलूंगा जिला जशपुर के रहनी वाली हैजो अपने एक रिश्तेदार के साथ उत्कल एक्सप्रेस बिलासपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला को पेंड्रारोड स्टेशन पहुँचने के पहले ही अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी और स्टेशन पर ही दर्द के कारण उतर गई।इसकी सूचना मिलने पर GRP और RPF के स्टाफ के साथ अन्य महिलाओं के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ठंड में और खुले आसमान के नीचे सुरक्षित प्रसव होने के बाद ,नन्हें मासूम की किलकारी से स्टेशन मौजूद लोगों में चेहरे में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। प्रसव के पश्चात उपस्थित जनों के सहयोग से दोनों को गौरेला के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, छत्तीसगढ़-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 18.73 प्रतिशत मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक़ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 18.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केन्द्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो क्षेत्र की 2 लाख 71 हजार 169 मतदाता, जिनमें 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 317 महिला मतदाताओं के साथ 52 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन क्षेत्र में आज सार्वजनिक अवकाश रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 (बुधवार) को हो रहा है. इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है. इसके अलावा, मतदान दिवस के पूर्व 12 नवंबर को मतदान केंद्र वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा. मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे. ये दस्तावेज दिखा कर कर सकते हैं मतदान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने बताया कि यदि कोई मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं. ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों के जरिए मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं.

तोड़फोड़ कर मोटर साइकिल में लगाई आग, छत्तीसगढ़-दुर्ग में कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को दौड़ाया

दुर्ग. दुर्ग जिले में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। ताजा मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को जान से मारने के लिए दौड़ाया। बाइक सवार जब जान बचाकर थाने की तरफ भागा तो आरोपी कार चालक ने तलवार लेकर उसकी बाइक में तलवार से हमला करते तोड़फोड़ कर दी और बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस मामले वैशाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रार्थी राजेश देवदास ने वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि तुलसी पूजा त्योहार होने पर अपने साथी के साथ मार्केट से गन्ना और पूजा का सामान खरीदी कर घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक से ओवरटेक करते हुए बाइक के सामने कार लगाकर रुककर कार से तलवार निकलकर प्रार्थी पर हमला करने की नियत से सड़क के बीच में लहरा रहा था। प्रार्थी ने अपनी जान बचाने के भाग गया, लेकिन आरोपी शुभम सिंह ने उसकी बाइक पर तलवार से हमला कर उसमें आग लगाकर फरार हो गया। वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल कार और तलवार को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

प्रोफेसर पर हमले की हुई सुनवाई, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सिब्बल ने की भूपेश के बेटे की ओर से बहस

बिलासपुर. भिलाई प्रोफेसर विनोद शर्मा पर चर्चित हमला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ओर से सुप्रीम वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस की। कपिल सिब्बल ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बहस की। सिब्बल ने जांच के दौरान चैतन्य के गूगल आईडी और पासवर्ड को तलब किए जाने के औचित्य पर सवाल खड़ा किया। वरिष्ठ अधिवक्ता ने इसे ‘निजता के अधिकार’ के हनन और फंडामेंटल राइट्स पर हमला बताया। बता दें कि इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे  चैतन्य और उनकी बहन से भी की पूछताछ की गई थी। आपको बता दें कि प्रोफेसर से मारपीट के मामले में फिलहाल नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में पुलिस ने पहले ही सीडीआर डिटेल तलब किया गया है। अब इस मामले में आगामी सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस ने बीते 26 सितंबर को प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट के मामले में पूर्व सीएम के पुत्र चैतन्य बघेल से तकरीबन चार घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके साथ ही पुलिस ने भूपेश बघेल की बेटी दीप्ति बघेल से उनके घर में तकरीबन ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने भूपेश बघेल के पुत्र और पुत्री का मोबाइल भी जब्त कर लिया था। जानकारी दें कि भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर विनोद शर्मा के ऊपर बीते 19 जुलाई को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में गंभीर रुप से घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके लिए दूसरे राज्यों से भाड़े पर गुंडे बुलाए गए थे। मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों शिवम मिश्रा, धीरज वस्त्रकार और प्रवीण शर्मा पर दुर्ग पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है।

बस्तर हाट घूमने निकले पति-पत्नी और बेटे की मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

जगदलपुर. शहर के आमागुड़ा चौक में मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ वर्ष पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। इनका आठ साल का बच्चा त्रिनाथ भी था। मंगलवार को दंपति बाइक पर जगदलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर नयामुण्डा गए थे। इसके बाद पूरी फैमिली हाईवे पर स्थित बस्तर हाट घूमने के लिए गई थी। सभी आगे-पीछे जा रहे थे। कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर जाकर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। दंपति जैसे ही आमागुड़ा चौक के पास पहुंचकर जगदलपुर की ओर मुड़ रहे थे, तभी आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना के तत्काल बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हॉस्टल में शॉवर से लटका मिला छात्रा का शव, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सामान देने आए पिता इधर-उधर ढूंढते रहे

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के कनेरा मार्ग स्थित आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला है। छात्रा का शव मिलने की खबर का पता चलते ही आश्रम के साथ ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर आला अधिकारियों की टीम आश्रम आ पहुंची। छात्रा का शव बाथरूम के शॉवर के एंगल में लटका हुआ मिला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि छात्रा नीलिमा साहू (18) के पिता मंगलवार को अपनी बेटी को सामान देने के लिए हॉस्टल आये हुए थे। यहां बेटी को खोजने पर कहीं भी दिखाई नहीं दी, जिसके बाद पिता ने उसके फोन पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद पता चला कि छात्रा का फोन कमरे में बज रहा है। कमरे में जाने के बाद बाथरूम में नीलिमा का शव फंदे में लटका हुआ था। वहीं, पास के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी था, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई नहीं हो पाने व पढ़ाई समझ मे नहीं आने की बात कहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का स्थाई पता रानीतराई जिला बालोद है। वहीं, उनके रिश्तेदार फरसगांव में भी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नीलिमा साहू के पिता चेतन लाल साहू पेशे से शिक्षक हैं। साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले ही दीपावली के बाद नीलिमा को हॉस्टल में पढ़ने के लिए छोड़ा था। वहीं, मंगलवार को नीलिमा का शव हॉस्टल के बाथरूम के अंदर एक एंगल में लटके हुए पाया गय। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

अब तक 8.23 फीसदी मतदान, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइनें देखने को मिल रही हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अश्विनी नगर स्थित मतदान केंद्र में मतदान डाला है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। इस सीट पर नौ बजे तक 8.23 फीसदी मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण के सभी मतदाता घर से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा परिवर्तन का चुनाव है, बदलाव का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपील की है कि आकाश शर्मा को विजयी बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत का किया दावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दावा किया है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भारी बहुमत से जीतकर जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 माह के कार्यकाल में जो बेमिसाल काम करके उपलब्धियां अर्जित की हैं, उससे जनता-जनार्दन में भाजपा के प्रति यह विश्वास और दृढ़तर हुआ है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 253 मुख्य और 13 सहायक मतदान केंद्र बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 71 हजार 169 मतदाता डालेंगे वोट उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

CG में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे पदयात्रा

जशपुर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया (Dr Mansukh Mandaviya) छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव (CM Vishnu Deo Sai) के साथ 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Divas) के अवसर पर एक खास पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण भी शामिल होंगे. इस पदयात्रा का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Jayanti) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करना है. 10 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर लेंगे हिस्सा इस मौके पर 10 हजार से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भाग लेंगे, जो आदिवासी विरासत की रक्षा, समावेशिता को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित होंगे. इस पदयात्रा के दौरान एक प्रदर्शनी स्थल पर ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और भारत के आदिवासी समुदायों की अनूठी कलात्मकता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा. इस पदयात्रा के मार्ग के ठहराव स्थलों पर आदिवासी संस्कृति, सुंदर रंगोली कलाकृतियां, पेंटिंग और पारंपरिक आदिवासी कला का उत्सव मनाने वाले नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा. सीधी प्रसारित कार्यशालाएं उपस्थित लोगों को आदिवासी नृत्य, संगीत और साहित्य के साथ एक परस्पर अनुभव प्रदान करेंगी जबकि आदिवासी खाद्य पदार्थों का चयन उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएगा. पदयात्रा के मुख्य आकर्षण     सांस्कृतिक कार्यक्रम – सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव मनाते आदिवासी नृत्य और संगीत. स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नेताओं के योगदान को दर्शाते हुए आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक प्रदर्शन.     आदिवासी आंदोलनों पर प्रदर्शनी – ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और आदिवासी समुदायों की कला व शिल्प कौशल का प्रदर्शन.     जागरूकता कियोस्क – सरकारी योजनाओं और महिला लाभार्थियों के बारे में जानकारी.     कला कार्यशालाएं – रंगोली, पेंटिंग, और आदिवासी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं.     युवाओं के योगदान का उत्सव – माय भारत पोर्टल और एनवायकेएस उपलब्धियां दर्शाना.     आदिवासी नेताओं को श्रद्धांजलि – प्रतिभागी प्रमुख आदिवासी हस्तियों की वेशभूषा में होंगे.     आदिवासी उत्कृष्टता का सम्मान – पद्म पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन और पारंपरिक खेलों का प्रोत्साहन.     आदिवासी भोजन: स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के आदिवासी खाद्य पदार्थ परोसना. इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी विरासत और संस्कृति की गहन समझ को बढ़ावा देना और सरकारी कल्याणकारी पहलों में आदिवासी समुदाय को सक्रिय रूप से शामिल करना है. युवाओं को भारत की समृद्ध आदिवासी विरासत से जुड़ने, समझने और उसका सम्मान करने का अवसर देने के लिए युवा कार्यक्रम विभाग माई भारत पोर्टल के माध्यम से देशभर के युवाओं को इस पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण देता है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet