LATEST NEWS

मुखबिरी के शक की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-सुकमा में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

सुकमा. छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है. अबूझमाड़ नक्सल ऑपरेशन में 38 नक्सलियों के खात्मे के बाद से लाल आतंक बौखलाया हुआ है. शनिवार देर रात को सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी. बीते दो दिनों में नक्सलियों की यह तीसरी बड़ी वारदात है. पुलिस के मुताबिक पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या की है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 19 अक्टूबर की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना की पुष्टि सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की है. पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या: सुकमा पुलिस ने जानकारी दी है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में यह हत्या की है. मृतक की पहचान किस्टाराम के मेटागुडा गांव के मरकाम अंडा के निवासी के तौर पर हुई है. सुकमा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुखबिर होने के संदेह में अंडा की हत्या की गई. शनिवार रात को घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक टीम इलाके में पहुंची हत्यारों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है.” बीजापुर में एक कांग्रेस नेता का मर्डर: शनिवार को ही बीजापुर के उसूर इलाके में नक्सलियों ने एक कांग्रेस नेता की हत्या कर दी. कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया. धारदार हथियार से उसके ऊपर माओवादियों ने हमला किया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस केस की जांच कर रही थी कि इस बीच सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मार डाला. नारायणपुर में नक्सलियों ने किया था आईईडी ब्लास्ट: शनिवार को ही नक्सलियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट किया था. इस घटना में चार जवान घायल हुए थे. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. नक्सलियों का आईईडी बरामद: नक्सली अबूझमाड़ ऑपरेशन के बाद बौखलाए हुए हैं. रविवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की आईईडी वाली साजिश को नाकाम कर दिया. कोरचोली गांव के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था. जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-कवर्धा में आमरण अनशन पर बैठीं पार्वती साहू

कवर्धा. कवर्धा शहर के राजमहल चौक स्थित धरना स्थल राजीव गांधी पार्क में 14 अक्टूबर से प्रदेश साहू समाज के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री पार्वती साहू आमरण अनशन पर बैठी थी। सात दिन बाद 20 अक्टूबर शनिवार देर रात पार्वती साहू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं दोपहर में पार्वती साहू को समर्थन देने ओबीसी महासभा के नेताओं ने मुलाकात किया है। बता दें कि पार्वती साहू ने लोहारीडीह घटना के बाद न्याय की गुहार लगाते हुए 8 सुत्रीय मांग सरकार और प्रशासन के समक्ष रखी है। इसे लेकर 14 अक्टूबर से वह अनमरण अनशन में बैठी थी। उनकी मांगों में मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी, जेल में बंद निर्दोष को रिहा करना, घटना की सीबीआई जांच समेत 8 मांग शामिल है। दूसरी ओर लोहारीडीह मामले को लेकर कल 21 अक्टूबर सोमवार को कवर्धा में कांग्रेस पार्टी का बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 5 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस घेराव कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कवर्धा शहर में सुरक्षा को लेकर आज रविवार शाम से पुलिस बल तैनात किए जा रहे है। कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

पिकनिक स्पॉट में मना रहे थे बर्थडे पार्टी, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे दो युवक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए दो युवक हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तो के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तो के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था जिसके लिए आज बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था जिसके बाद दोनों ही नदी के  तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी अन्य साथियों को होने पर सूचना गांव के लोगो और पुलिस को दी गई। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर सैनिकों के गोताखोर की टीम बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका है रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है। सोमवार की सुबह से तलाश शुरू की जाएगी।

22 लाख से ज्यादा अवैध रुपये बरामद, छत्तीसगढ़-महासमुंद में चेक पोस्ट पर दो युवक पकड़े

महासमुंद. महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में नगदी रकम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से 22 लाख 53 हजार रुपये बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल के पास दोनों पकड़े गए। ओडिशा से पैदल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर रहे थे। रेहटीखोल चेक पोस्ट में ज्यादा मात्रा में नगदी रकम के परिवहन पर संतोषजनक जानकारी न देने और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई गई। पुलिस को अवैध शराब, गांजा व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जिसके तहत पुलिस दूसरे प्रांतों लगी चेक पोस्ट पर नजर रख रही है। इसी दौरान आज 20.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी ओडिशा की तरफ से पैदल चलकर दो पिठ्ठू बैग के साथ ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे हैं। बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा रोककर पूछताछ की गई, सही जवाब नहीं देने पर पास रखे बैग का तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी 15,42,000 रुपये और दूसरे व्यक्ति के बैग से  7,10,800 रुपये यानी कुल 22,52,800 रुपये मिले। उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिससे अपराध/धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई।

शरीर पर नहीं कोई चोट, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहाड़ी पर मिला अज्ञात का तीन-चार दिन पुराना शव मिला

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहाड़ी में एक अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा-बांजीखोल रोड के पहाड़ी में अज्ञात शख्स की तीन से चार दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है और बॉडी खराब हो जाने के चलते उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि शव पुराना होने की वजह से शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। मृतक युवक के सीधे हैंड में काला धागा और ब्रेसलेट है। साथ ही नीले रंग की जींस और भूरे रंग की शर्ट पहने हुए है। रविवार दोपहर पहाड़ी में अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को जांच में लेते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बेटी के जन्मदिन चल रही थी तैयारी

जगदलपुर. जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी, जिसके बाद सूचना कोतवाली थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी (40) पेशे से वकील थे। साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे। रविवार को बेटी के जन्मदिन होने के कारण घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक पत्नी व ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया। पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए। रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी। लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया, जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

राहुल गांधी को जो लिखकर दिया वही पढ़ते हैं, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है। उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं। दरअसल, रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक थे, भाजपा इन्हें वनवासी कहती है। इस बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पास जवाब है क्या अबूझमाड़ को अबूझमाड़ किसने बनाया है। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ के कई भू-भाग सड़क, पानी बिजली जैसे कई सुविधाओं से उपेक्षित रखा। टोडरमल के बाद अंग्रेजों के ज़माने में सर्वे नहीं हुआ, अब भाजपा की सरकार आने के बाद सर्वे हो रहा है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है, उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं। दूसरी ओर नारायणपुर आईईडी विस्फोट में दो जवान बलिदान होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया है और हमें काफी सफलता मिल रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया हो रहा है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में विधानसभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जनता बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवार को वोट देगी। उन्होंने कहा कि सुनील सोनी ने रिकॉर्ड मतों से सांसद का चुनाव जीता था और अब वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाला विधायक बनेंगे। कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी को टिकट दे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीतने जा रही है।

दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग को पोते ने नहलाया, खुद की बलि देने की कोशिश में हुआ बेहोश

दुर्ग छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का एक और मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने अपनी दादी की हत्या कर उनके खून से शिवलिंग को नहला दिया। इसके बाद खुद को भी भगवान को अर्पित करने की कोशिश की। इस कोशिश में वह बेहोश हो गया और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले एक परिवार के सभी लोग सात दिन तक बिना कुछ खाए पिए जय गुरुदेव का जाप कर रहे थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। दो बेहोश हो गए थे और दो की मानसिक हालत खराब हो गई थी। मामला दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार रात पोते ने धारदार हथियार से अपनी दादी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दादी के खून से शिवलिंग का अभिषेक कर इसके चारों ओर खून से लिपाई भी की। आरोपी ने उस लेप पर शिव शब्द भी लिखा। इसके बाद उसने खुद अपनी जान लेने की भी कोशिश की। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी अपने घर के पास अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। सक्ती में अंधविश्वास का मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती में अंधविश्वास के चलते परिवार के सभी लोग 6-7 दिन से बिना कुछ खाए-पिए जाप कर रहे थे। सभी लोगों को उज्जैन के बाबा जय गुरुदेव पर अंधी श्रद्धा थी। कई दिन तक जाप करने के बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जब गांव के लोगों को पूरा परिवार कई दिन तक नहीं दिखा और एक दिन जोर-जोर से जयकारे की आवाज आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो चुकी थी। दो लोग बेहोश पड़े थे और दो लोगों की मानसिक हालत बिगड़ गई थी। एक महिला पागलों की तरह प्रवचन दे रही थी।

करवाचौथ व्रत पर महिलाओं ने की पूजा, पतियों के लंबी उम्र की करी कामना

 मनेन्द्रगढ/एमसीबी  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार 24 वे वर्ष समाजसेवी संस्था वी क्लब की एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा के वार्ड नंबर 9 विनय होटल के पीछे स्थित निवास स्थान पर करवा चौथ के महापर्व अत्यंत हर्षो उल्लास के साथ मनाया इस धार्मिक अवसर पर सामूहिक पूजा अर्चना की गई जिस दौरान समाज की सभी वर्गों की महिलाएं उपस्थित रही ज्ञात रहे की करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं द्वारा पति की मंगल कामना एवं परिवार की सुख समृद्धि हेतु कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को निर्जला व्रत रखकर किया जाता है। इस दिन करवा माता की पूजा अर्चना होती है उनसे सुख समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की जाती है इस दिन सुबह 4:00 बजे से सुहागिन महिलाएं सरगी रखकर व्रत का शुभारंभ करती है एवं सायं काल करवा माता की सामूहिक पूजा अर्चना करने के बाद चंद्र देव के दर्शन करके विधि विधान के साथ व्रत खोलती है। इस अवसर पर पम्मी अरोड़ा के निवास स्थान पर बेबी अरोड़ा, नीलम इलाहाबादी, सिमरन अरोड़ा, शालू दुआ, अनुष्का दुआ, स्वीटी सुप्रिया दीक्षा, सुषमा मिनोचा, श्वेता चावला, अनीता दुआ, संगीता दुआ, सोनल बर्मन, रिया अरोड़ा, रूबी, गुड़िया नाकरा, डॉक्टर आयुषी, मधु गायकवाड, मोनिका गायकवाड, रितु दुआ, हैप्पी अरोड़ा, रीना दुआ, गुनगुन चावला आदि उपस्थित रही।

रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद : साव

रायपुर रायपुर दक्षिण उप चुनाव में बनाए गए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुत ही वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता बताया है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर भाजपा इतिहास रचेगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा. अब जनता को एक वोट से दो विधायक चुनने का मौका मिलेगा. सीट पर लगातार आठ बार बृजमोहन अग्रवाल निर्वाचित होते रहे हैं, अब वे सांसद के रूप में उनका प्रतिनिधित्व कर ही रहे हैं. उन्होंने इसके साथ रायपुर दक्षिण में आज होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपनी गतिविधि संचालित करने का अधिकार है, लेकिन जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा. वहीं भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर कहा कि पूरे देशभर में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है. जिला और मंडल के लिए भी नियुक्ति होगी.

सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर.   उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे आज सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोंडागांव-केशकाल घाट में मरम्मत कार्य होने जा रहा शुरू, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्

कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल घाट में सोमवार से मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ड किया जाएगा. राजधानी रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को केशकाल से विश्रामपुरी होते हुए कांकेर और चारामा की दिशा में भेजा जाएगा. इस दौरान छोटे चार पहिया और यात्री बसें केशकाल घाट से होकर जा सकेंगी, जिससे वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित होगी.गने से आम लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह मरम्मत कार्य आवश्यक हो गया था. इस कार्य के बाद यातायात सुगम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहनों को बेडमा से डायवर्ड करेंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जानकारी दी कि केशकाल घाट में बार-बार जाम जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क की हालत में सुधार करने के लिए मार्ग को डायवर्ड किया गया है। जहां भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया है। वैकल्पिक मार्ग: जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन:     जगदलपुर → कोण्डागांव → केशकाल → विश्रामपुरी → मचली → दुधावा → कांकेर → चारामा → धमतरी → रायपुर राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहन:     दल्लीराजहरा (बालोद) → कोण्डागांव → बेड़मा → धनोरा → आमाबेड़ा → अंतागढ़ → भानुप्रतापपुर → दल्लीराजहरा → राजनांदगांव रायपुर की ओर से आने वाले वाहन:     रायपुर → धमतरी → चारामा → कांकेर → दुधावा → मचली → विश्रामपुरी → केशकाल → कोण्डागांव → जगदलपुर  

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम जिले में अवैध नशीली सामग्री को बेचने और उसका सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बोड़ला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इसके पास से करीब बरामद 54 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 13 लाख रूपये आंकी गई है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। बता दें कि बोड़ला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो युवक एक मध्यम मालवाहक में भारी मात्रा में गांजा लेकर कबीरधाम की तरफ आ रहे है. इसके बाद बोड़ला पुलिस ने नाकेबंदी की और जैसे ही तस्करों की गाड़ी चेक पॉइंट पर पहुंची उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने जब गाड़ी के डाले के नीचे देखा तो उनके होश उड़ गए, दरअसल, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए डाले के नीचे चेम्बर बनाकर उसमें गांजा छिपा कर रखा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रशांत भुक्ता और जुलु डांग के रूप में हुई है, दोनों उड़ीसा के निवासी हैं। बोड़ला पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन 21 एवं 22 अक्टूबर का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 21 अक्टूबर को कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल। मंत्री श्री देवांगन 21 अक्टूबर सोमवार को निवास चारपारा कोहड़िया कोरबा से सुबह 8.45 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां सुबह 9 बजे पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे सीएसईबी फुटबाल मैदान केारबा के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे सीएसईबी फुटबाल मैदान केारबा में आयोजित 24 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात श्री देवांगन दोपहर 3.15 बजे एसईसीएल केारबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 3.30 बजे जिला जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और जशपुर सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री देवांगन अगले दिन 22 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे जशपुर के मयाली नेचर केम्प में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक मे शामिल होंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet