LATEST NEWS

जीजी फ्लाईओवर का मैनिट के एक्सपर्ट और ट्रैफिक के अधिकारियों ने किया मुआयना, 100 मीटर की दूरी से लेना पड़ रहा यू-टर्न

भोपाल  शहर की जनता जिस जीजी फ्लाईओवर के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उस ब्रिज की गलत डिजाइन अब ट्रैफिक पुलिस के लिए गले की हड्डी बन गई है। दरअसल ब्रिज का भोपाल हाट की तरफ का बना हुआ हिस्सा सुरक्षित यातायात के मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इसलिए ब्रिज के शुरुआती हिस्से को तोड़कर दोबारा नए सिरे से बनाया जाएगा। ताकि भोपाल हाट की तरफ से चौराहे की तरफ जाने वाले ट्रैफिक और ब्रिज से नीचे की तरफ आने वाले वाहन चालक सुरक्षित आवाजाही कर सकें। चूंकि ब्रिज के बनने के बाद उक्त चौराहे पर पांच रास्ते निकल रहे हैं। ऐसे में पांच रास्तों के लिए अलग-अलग ट्रैफिक सिग्नल लगा पाना ट्रैफिक पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। इसको ध्यान में रखकर फिलहाल चौराहे पर बड़ी रोटरी बनाई जाएगी। साथ ही भोपाल हाट की तरफ से आने वाले ट्रैफिक और ब्रिज से नीचे उतरने वाले ट्रैफिक के लिए अलग-अलग सिग्नल लगने की प्लानिंग चल रही है। हालांकि यह प्लानिंग कितनी कारगर साबित होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल ब्रिज की गलत डिजाइन की वजह से ट्रैफिक पुलिस यातायात क्लियरेंस नहीं दे रही है। ज्ञात हो कि शुरुआत में ही ब्रिज का डिजाइन विवादों में रहा, लेकिन विभाग के इंजीनियर इससे नकारते रहे और आज स्थिति बिगड़ चुकी है। अब एक्सपर्ट ब्रिज के शुरुआती हिस्से को तोड़ने की बात कह रहे हैं। ताकि कुछ हद तक ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सकता है। इस पर विचार मंथन चल रहा है। डिवाइडर बना अड़ंगा गणेश मंदिर की तरफ की साइट अब क्लियर हो चुकी है। यहां भी ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित यातायात मानकों के तहत बीच में डिवाइडर बनाने के लिए कहा था। पीडब्ल्यूडी ने डिवाइडर बनाकर गणेश मंदिर की तरफ से जो वाहन चालक अरेरा कालोनी की तरफ मुड़ जाते थे। वह अब 100 मीटर दूरी से यानी वीर सावरकर सेतू का पूरा चक्कर लगाने के बाद हबीबगंज अंडरब्रिज से होकर अरेरा कलोनी, 1100 क्वार्टर पहुंच पाते हैं। पूर्व में गणेश मंदिर की तरफ से ही वाहन चालक अरेरा कालोनी वाले क्षेत्र से होकर अपने ज्ञातव्य तक आसानी से पहुंच जाते थे। 80 मीटर बचा आरईवाल का काम गायत्री मंदिर की तरफ ब्रिज के किनारों पर बनाई जा रही आरईवाल का काम 80 मीटर का बचा हुआ है। इस काम के पूरा होने के बाद ब्रिज पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। फिलहाल ब्रिज का यही हिस्सा है, जहां निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है। ज्ञात हो कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पहले कोलार पाइप लाइन का हवाला देकर इस काम में देरी की बात कह रहे थे, लेकिन पाइप लाइन को हटे हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी तक यहां आरईवाल का काम पूरा नहीं हुआ। नियंत्रित रफ्तार से चलेंगे वाहन गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और मैनिट के एक्सपर्ट सिद्धार्थ रोकड़े ने ब्रिज पर यातायात मानकों का जायजा लिया था। इस दौरान ब्रिज पर जगह-जगह लगाए गए ट्रैफिक पुलिस के संकेत उन्होंने देखे। सिद्धार्थ रोकड़े ने बताया कि ब्रिज पर टू व्हीलर की स्पीड अधिकतम 60 और जंक्शन पर न्यूनतम गति 30 की रहेगी। ब्रिज का निरीक्षण किया है, भोपाल हाट की तरफ से ब्रिज से नीचे उतरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए वहां बड़ी रोटरी की अनुशंसा की है। सुरक्षित यातायात के लिए ब्रिज का शुरुआती हिस्से को तोड़ने की भी अनुशंसा की है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया है। – सिद्धार्थ रोकड़े, प्रोफेसर, मैनिट ट्रैफिक पुलिस ने मैनिट के एक्सपर्ट के साथ ब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने कुछ बातें बताई हैं उस आधार पर काम होगा। यह फिलहाल नहीं बता सकते कि ब्रिज का शुभारंभ कब होगा। – जावेद शकील, सहायक यंत्री, पीडब्ल्यूडी, भोपाल

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सीखे आनंद के तरीके

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और वेयर हाउसिंग के अधिकारियों ने 28 से 30 नवंबर तक वाल्मी भवन में आनंद संस्थान के प्रशिक्षकों से आनंदित रहने के तरीके सीखे। प्रशिक्षण में “स्वयं की स्वयं से मुलाकात”, “पॉवर ऑफ साइलेंस” का अनुभव एवं जीवन को आनंददायक बनाने के तरीकों को सिखाया गया। समापन सत्र में प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी और आनंद संस्थान के निदेशक प्रवीण गंगराड़े भी शामिल हुए। प्रशिक्षण में लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण रामसहाय यादव, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, मुकेश कामले और कमलकान्त द्वारा दिया गया।  

IAS अनूपम राजन का प्रमोशन, एसीएस के पद पर नियुक्त, सौंपा गया नया दायित्व

भोपाल  मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन को शासन ने पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव यानी एसीएस के पद पर नियुक्त किया है. वे 1 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. वहीं अब उन्हें प्रदेश के मुख्य सचिव के बराबर वेतन मिलेगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जानकारी साझा की है. बता दें कि आदेश में लिखा गया है कि अनुपम राजन के पास उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी रहेगी. साथ ही अनुपम राजन के पास उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. 20 अगस्त को राजन की फील्ड में हुई वापसी अनुपम राजन 1993 बैच के आईएएस अधिकारी है. मध्यप्रदेश में करीब 3 साल तक अनुपम राजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे हैं. हाल में ही 20 अगस्त को उनकी फील्ड में वापसी हुई थी. जिसके बाद उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया था. इसके साथ ही उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. इससे पहले अनुपम राजन कई जिलों में कलेक्टर व विभिन्न विभागों में सेवाएं दे चुके हैं. उनके साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है. जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. आज रिटायर होंगे डीजीपी सक्सेना और एसीएस मलय श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह प्रदेश का नया डीजीपी आईपीएस कैलाश मकवाना को बनाया गया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव को विशेष महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है. वहीं 1992 बैच के आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव भी 30 नवंबर को रिटयर हो जाएंगे. शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे सुधीर सक्सेना और मलय श्रीवास्तव को शुक्रवार को मंत्रालय में विदाई दी गई.

सीएम ने कहा- जर्मन कंपनी मप्र में निवेश को तैयार, खुलेंगे रोजगार के द्वार, अचारपुरा, भोपाल में लगेगा औद्योगिक संयंत्र, 6.72 एकड़ जमीन आवंटित

भोपाल  जर्मनी से मध्य प्रदेश में निवेश के प्रस्ताव विवभन्न औद्योगिक सेक्टरों के लिए प्राप्त हुए हैं। कृषि, एआइ, हेल्थ, सेमीकंडक्टर, शिक्षा, नई तकनीक और भारी उद्योग के क्षेत्र में निवेशकों ने निवेश की इच्छा जाहिर की है। साथ ही अनेक क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। जर्मन की कंपनी एसीईडीएस लिमिटेड मप्र में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए भोपाल के अचारपुरा में कंपनी को 27,200 वर्गमीटर (6.72 एकड़) जमीन आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा के तुरंत बाद एसीईडीएस को भोपाल में भूमि आवंटन पत्र जारी किया। इस समझौते के तहत कंपनी ने भोपाल में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रस्ताव दिया है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं एक्स-रे मशीन निर्माण एवं अन्य उपकरण, सौर ऊर्जा पावर प्लांट सहित नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में अपने औद्योगिक प्रयोजन संबंधी यात्रा के अंतिम दिन स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जर्मनी और इग्लैंड की यात्रा के बाद, मैं कह सकता हूं कि यह यात्रा हमारे टेक्नों-फ्रेंड ऊर्जावान, प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। जर्मन कंपनियों ने मप्र में निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। इससे रोजगार और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ भविष्य में व्यापार एवं उद्योग के लिए जर्मन आगे बढ़ रहे हैं। जर्मनी में हो रही तकनीकी प्रगति और उद्योगों में हो रहे नवाचारों को मध्य प्रदेश में लागू करने के लिए राज्य सरकार सक्रिय रूप से कदम उठा रही है। जर्मनी और इंग्लैंड को मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी और इंग्लैंड आर्थिक और तकनीकी रूप से साधन संपन्न देश हैं। उन्हें आवश्यकता है तो दक्ष मानव संसाधन की। हमारे पास दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध है, तकनीकी रूप से दक्ष युवा हैं। दोनों को जोड़ने के लिए यदि जरूरत है तो भाषा की। लैंग्वेंज प्रॉब्लम को दूर कर हम एक-दूसरे के पूरक के रूप में कार्यबल बनकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जर्मनी दौरे पर गई इन्वेस्ट मध्य प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने वहां की शीर्ष कंपनियों से साझेदारी के लिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने म्यूनिख के समीप ब्रुंथल स्थित एसएफसी एनर्जी कंपनी का दौरा किया। इस दौरान, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिक को मध्य प्रदेश में लागू करने और नवकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बर्लोकर समूह के साथ एक औपचारिक बैठक भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर की बिटिया मुस्कान रघुवंशी को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर विजय प्राप्त करने के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिटिया मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा ध्वज फहराकर मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी मुस्कान को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

जय प्रकाश जिला अस्पताल में फायर सेटी सिस्टम लगाया गया, मॉक ड्रिल के जरिए फायर सिस्टम की हो चुकी है परख

भोपाल  बीते दो साल पहले कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने बच्चा वार्ड के एसएनसीयू में आगजनी की घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम चौकस रखने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते शहर के जय प्रकाश जिला अस्पताल में फायर सेटी सिस्टम लगाया गया है। यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है, जहां इतना बड़ा और उन्नत फायर सेफ्टी प्रणाली को स्थापित किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस नई प्रणाली की स्थापना के लिए तीन चरणों की योजना तैयार की है, जिसमें से दो चरण पूरे हो चुके हैं। इस हिस्से में लगाया गया फायर सिस्टम अस्पताल के बी ब्लाक में ये फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं। इस नए सिस्टम की खासियत यह है कि इसमें पूरे परिसर को कवर किया गया है। कहीं भी हल्का सा धुंआ उठते ही अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही हीटिंग टेंम्परेचर बढ़ेगा, आटोमेटिक पाइप लाइन में लगे स्प्रिंकलर से पानी निकलना शुरू हो जाएगा, जिससे आग पर काबू पाया जा सकेगा। दो चरण का काम पूरा अस्पताल में अलार्म सिस्टम एक्टिवेट हो चुका है। इसकी पड़ताल माक ड्रिल कर की जा चुकी है। यह प्रोजेक्ट का पहला चरण था। इसके बाद पाइपलाइन से जोड़कर पूरे परिसर में स्प्रिंकलर लगाने का कार्य भी पूरा हो गया है। अब अंतिम चरण के तहत पाइप लाइन को 50 हजार लीटर की कैपेसिटी वाले टैंक से जोड़ा जाना है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इनका कहना है यह फायर सेफ्टी सिस्टम सुरक्षा उपाय के साथ अस्पताल के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मरीजों का अस्पताल के प्रति भरोसे और मजबूत होगा। – डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल

Bhopal में मिंटो हॉल के बाहर लगे ‘वक्फ बोर्ड हटाओ भारत बचाओ’ के पोस्टर

भोपाल  देशभर में इन दिनों वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सियासी हंगामा जारी है। सदन से लेकर सड़क पर इसे लेकर राजनीति हो रही है। इस बीच राजधानी भोपाल में मिंटो हॉल के बाहर वक्फ बोर्ड को हटाने के पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया। पोस्टर में ‘वक्फ बोर्ड हटाओ-भारत बचाओ’ का नारा लिखा गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इसे फौरन हटाया गया। मामला अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का है। ‘वक्फ बोर्ड हटाओ, भारत बचाओ’ के लगे पोस्टर दरअसल, किसी ने मिंटों हॉल के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘वक्फ बोर्ड हटाओ-भारत बचाओ’ लिखा हुआ एक पोस्टर लगा दिया। जिसके बाद पूरे शहर में यह चर्चा की विषय बन गया। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसकी जानकारी मिलते ही एक टीम पहुंची और इसे हटाया गया। हालांकि, इस पोस्टर में किसी संगठन का नाम नहीं लिखा हुआ है, जिससे इसकी पुष्टि हो सके कि किसने इसे लगाया है।   CCTV की जांच कर रही पुलिस थाना प्रभारी मनोज पटवा ने इस मामले में बताया कि पोस्टर लगाने वाले की जानकारी नहीं मिली है। आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। भोपाल-इंदौर में लगे थे ‘भगवा ए हिंद’ और ‘हिंदुओं से सामान खरीदें’ जैसे पोस्टर बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सनातन को लेकर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इससे पहले बजरंग दल और हिंदू संगठन ने दिवाली के समय राजधानी में हिंदुओं से सामान खरीदने की अपील करते हुए एक पोस्टर लगाया गया था। वहीं, इंदौर में ‘गजवा ए हिंद नहीं, चलेगा भगवा ए हिंद’ जैसे पोस्टर लग चुके हैं। लेकिन अब वक्फ बोर्ड को लेकर भी पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। जिसके बाद अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मऊगंज : सरपंच की शिकायत पर उपयंत्री समेत पंचायत सचिव 20,000 रुपये लेते रीवा लोकायुक्त ने किया अरेस्ट

रीवा  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) के मऊगंज (Mauganj) में सब-इंजीनियर और सचिव रिश्वत लेते पकड़े गए हैं. यह कार्रवाई रीवा लोकायुक्त की टीम (Rewa Lokayukta Big Action) ने की है. दोनों ने सरपंच से ग्राम पंचायत के कराए कामों के बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. लोकायुक्त की टीम ने सब-इंजीनियर और सचिव को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. मामले की शिकायत अकरिया ग्राम पंचायत सरपंच ने की थी. बिल पास करने के बदले 20 हजार की मांग मऊगंज के नईगढ़ी जनपद की अकरिया पंचायत के सरपंच तरुण शुक्ला ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी.  तरुण ने शिकायत में कहा था कि नईगढ़ी जनपद पंचायत में पदस्थ सब-इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और पंचायत के सचिव टीकम प्रसाद पांडेय ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया दोनों को गिरफ्तार फरियादी सरपंच की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जांच की. जब शिकायत सही पाई गई तब टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया और रिश्वत लेने वाले सब-इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और सचिव टीकम प्रसाद पांडेय को रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की की जा रही है.  

भोपाल कलेक्टर ने कहा कि रैन बसेरों में रह रहे लोगों को ठंड से राहत देने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम होने चाहिए

भोपाल भोपाल। अंचल में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही रैन बसेरों में सोने वालों की तादाद बढ़ रही है। नगर निगम के अधिकारी यहां पर रजाई गद्दे देने का दावा जरूर कर रहा है, लेकिन शुक्रवार को जब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह हमीदिया स्थित रैन बसेरा पहुंचे, तो वहां रजाई की जगह पतले कंबल रखे मिले। कलेक्टर ने यहां आने वाले लोगों के लिए रजाई का इंतजाम करने की बात कही। गंदगी देख बिफरे इसके बाद वह नजदीक स्थित सुलभ शौचालय गए, जहां टॉयलेट में गंदगी देखकर नाराज हुए। कलेक्टर ने निगम अमले को हिदायत दी कि सड़कों पर सोने वाले लोगों को समझाइश देकर रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि शहर में खुले में सोने वालों को चिह्नित किया जाए और उनके लिए रैन बसेरों में जगह उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि रैन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए रजाई-गद्दों समेत सभी तरह के इंतजाम होने चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी लोगों को न हो। अफसर रोजाना इन रैन बसेरों का निरीक्षण करें, जिससे इंतजाम दुरुस्त रहें। कलेक्टर ने देखे इज्तिमा के इंतजाम उधर, ईंटखेड़ी के घासीपुरा में आयोजित इज्तिमा की तैयारियों का कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यातायात प्रबंधन, साफ- सफाई, पानी की आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष तौर पर अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि लाखों व्यक्तियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं कुशलतापूर्वक पूरी की जाएं। सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी की, जहां उन्होंने इज्तिमा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी विषयों पर चर्चा की।

भारतीय रेलवे ट्रेनों की गति बढ़ाने के साथ ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास, 37 किमी में सफल रहा कवच ट्रायल

 रतलाम  दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा करने के लिए ‘मिशन रफ्तार’ में ब्रिजों की मरम्मत, ओएचई रख-रखाव, सिगनलिंग सिस्टम में सुधार, कर्व री-अलाइनमेंट, एचबीम स्लीपर लगाने के साथ ही कवच सुरक्षा प्रणाली भी लागू की जा रही है। रतलाम रेल मंडल के रतलाम-दाहोद रेलखंड में बजरंगगढ़-बोरडी के बीच 37 रेल किमी के बीच कवच 4.0 का ट्रायल किया गया। लोको (इंजन) में कवच सिस्टम लगाने के बाद सभी इंतजाम परखे गए। सुबह रेलवे स्टेशन पर डीआरएम रजनीश कुमार ने लोको का निरीक्षण करने के बाद ट्रायल शुरू करवाया। इसके बाद दोपहर तक अप व डाउन दोनों लाइन पर ट्रायल पूरा किया गया। 90 लोको के साथ 789 किलोमीटर पर काम जारी     वर्तमान में वडोदरा-अहमदाबाद खंड सहित मुंबई सेंट्रल-नागदा खंड पर 90 लोको के साथ 789 किलोमीटर पर कवच का काम चल रहा है। इसमें से 503 किलोमीटर तक लोको परीक्षण हो चुका है।     90 में से 73 लोकोमोटिव पहले ही कवच प्रणाली से लैस किया जा चुका है। इससे पहले वडोदरा-रतलाम-नागदा सेक्शन (गैर ऑटोमेटिक सिगनलिंग सेक्शन) के 303 किलोमीटर में 173 पर लोको ट्रायल पूरा हो चुका था। मार्च 2025 तक काम पूरा होने की संभावना है।     रतलाम-चंदेरिया और नागदा-भोपाल सेक्शन पर भी कवच संस्करण 4.0 का प्रावधान किया जाएगा। इसमें 120.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रतलाम रेलमंडल के 427.83 किलोमीटर के पूर्ण ब्लाक सेक्शन में यह प्रणाली लगाई जाएगी। चार दिसंबर तक टेंडर भरे जा सकेंगे। आरडीएसओ ने तैयार किया स्वचालित ट्रेन सुरक्षा तकनीक ”कवच” ट्रेन सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ाती है। इसमें इंजन पर लगे सेंसर, जीपीएस सिस्टम से एक ही ट्रेक पर दो ट्रेनों के आमने-सामने आने पर स्वचालित ब्रेक लग जाते हैं। आरडीएसओ द्वारा विकसित कवच को ट्रेन टकरावों को रोकने, खतरे में सिगनल पासिंग से बचने में लोको पायलटों को सहायता मिलती है। ट्रेनें तय गति सीमा के भीतर चले और इसकी रियल टाइम निगरानी भी होगी। किसी भी सिग्नल का उल्लंघन करने पर डेटा रिकार्ड में आ जाएगा। रेलवे की पेंशन अदालत दिसंबर में रतलाम रेल मंडल पर पेंशन मिलने में किसी भी प्रकार की विसंगति को दूर करने के लिए 16 दिसंबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें पेंशन से संबंधित शिकायतें जैसे-पेंशन समय पर नहीं मिलना, पेंशन की राशि घटा/बढ़ा कर दिया जाना, पेंशन किसी कारणवश बंद हो जाना, पेंशन में किसी प्रकार की कटौती किया जाना आदि का निराकरण किया जाएगा।

स्कूली छात्रो के द्वारा वाहन चलाने के विरूद्ध अभियान में अनूपपुर पुलिस ने 05 वाहन चालको पर की कार्यवाही

अनूपपुर          पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में   थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा विगत तीन दिवस से अभियान चलाया जाकर नाबालिग वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।अभियान के तीसने दिन शनिवार की सुबह टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व मे सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा अनूपपुर के शासकीय उत्तकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास वाहन चेकिंग लगाई गई जो चेकिंग के दौरान टीवीएस मोपेड एम.पी. 65 जेड बी 0699, होण्डा मोटर सायकल एम.पी. 65 एम सी 6920, बिना नम्बर की हीरो मोटर सायकल, हीरो मोटर सायकल एम.पी. 65 एम जी 2081, टीवीएस मोटर सायकल एम.पी. 18 एम यू 8739 (कुल 05 दोपहिया वाहन) के नाबालिग बालको को नियम विरूद्ध दो पहिया वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाकर वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा भारत ज्योति स्कूल एवं बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास चेकिंग लगाई जाकर नाबालिग वाहन चालको के वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

खरगोन में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 20 घायल

 खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर पलट गई। बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के सरकारी बंगले में अचानक लगी आग

ग्वालियर  मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के थाटीपुर स्थित सरकारी बंगले में अचानक आग लग गई। हालांकि जिस समय आग लगी उस समय मंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसा रात में करीब 12.30 बजे हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग मामले की जानकारी देते हुए मगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के बंगले में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग बंगले के गार्ड रूम में लगी। अचानक आग भड़कने से बंगले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंगले में मौजूद गार्ड ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड और नगर निगम प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लाखों का सामान जलकर खाक जानकारी के अनुसार, बंगले के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान और कीमती दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले आवास पर लगे एक बोर्ड में लगी उसकी बाद कमरे के अंदर फैल गई। आग के कारण पलंग और सोफे समेत कई आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। हादसे के दौरान बंगले में मंत्री का स्टॉफ मौजूद था। मंत्री राकेश शुक्ला दिल्ली दौरे पर हैं। दो पहिया वाहन की हैडलाइट के सहारे बुझाई गई आग फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बंगले की लाइट बंद हो गई। ऐसे में आग बुझाने के लिए दो पहिया वाहन की हैडलाइट का सहारा लेना पड़ा। दो पहिया वाहन की हैडलाइट की रोशनी के सहारे टीम ने बंद खिड़कियों को खोला और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौजूद थीं।

डीजीपी पिता आज होंगे सेवानिवृत्ति, सलामी परेड का नेतृत्व करेगी डीसीपी बेटी, मप्र पुलिस में ऐसा पहली बार

भोपाल डीजीपी सुधीर सक्सेना आज अपनी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं. आज मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे के लिए बहुत खास दिन है. दरअसल आज वह होने जा रहा है जो इससे पहले पुलिस विभाग में कभी नहीं हुआ. डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य विदाई समारोह को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान डीजीपी को सलामी दी जाएगी. खास बात यह है कि इस सलामी की जिम्मेदारी उन्हीं की डीसीपी बेटी को दी गई है.  विदाई परेड की जिम्मेदारी बेटी को दी गई बता दें 32 महीने के कार्यकाल के बाद आज मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त (रिटायर) हो जाएंगे. उनकी विदाई समारोह का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है. विदाई समारोह में परेड का भी आयोजन किया गया है. उनकी इस विदाई परेड की जिम्मेदारी कमांडर उनकी ही बेटी सोनाक्षी सक्सेना को दी गई, जो 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. दो साल पहले बने डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, जो 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी हैं. सक्सेना 4 मार्च 2020 को पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद वह प्रदेश के 30वें पुलिस महानिदेशक बने थे. उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने साइबर अपराध के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस कार्रवाई को मजबूत किया. पांच दिनों से जारी अभ्यास डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने को लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बीते सोमवार से परेड का अभ्यास किया जा रहा है. जबकि भव्य आयोजन में पुलिस की यह टीम डीजीपी सुधीर सक्सेना को सलामी देगी. आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पुलिस विभाग के अनेक अफसर मौजूद रहेंगे.  सम्मानित लोगों द्वारा उनके वक्तव्य में भाषण भी दिए जाएंगे. ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।

भिंड में डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, दर्द हुआ तो हुआ खुलासा; शिकायत दर्ज

 भिंड  मध्य प्रदेश के भिंड में डॉक्टरों की लापरवाही का बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पेट के अंदर से कैंची  निकली है. महिला दो साल से दर्द से परेशान थी. गरीबी की तंगी के चलते सही इलाज नहीं करवा पा रही थी. लेकिन अब सीटी स्कैन कराया गया तो डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए. दो साल पहले हुआ था ऑपरेशन दरअसल जिले के गोहद के सौंधा गांव की रहने वाली कमलाबाई पिछले दो साल से दर्द से परेशान थी. कमलाबाई के  पति कमलेश का कहना है बार-बार जांच और महंगी दवाएं लेने के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी. महंगी दवाओं से पिछले एक साल से काफी पैसा खर्च हो गया है. कुछ लोगों से कर्ज भी लेना पड़ा. गुरुवार को पत्नी कमलाबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने सीटी स्कैन लिख दिया. जिसका सीटी स्कैन कराया तो उसके पेट में कैची मिली है. कमलाबाई के पति कमलेश ने महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स  पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कमलाबाई का कहना है कि 20 फरवरी 2022 को ग्वालियर के कमलाराजा हॉस्पिटल में पेट मे कैंसर की गांठ का ऑपरेशन हुआ था. इस ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट मे कैंची  छोड़ दी. तब से लगातार दर्द से परेशान थी. तब से कोई डॉक्टर असली समस्या को नहीं पकड़ पाया. जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने तत्काल महिला और उसके परिजनों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई और ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया. जहां के डॉक्टर महिला की रिपोर्ट देख रहे हैं. करेंगे कार्रवाई की मांग इस लापरवाही के बाद पीड़ित महिला के परिजन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  परिजनों का कहना है कि इस लापरवाही से कमलाबाई को दो साल से असहनीय दर्द झेलना पड़ा. कमलाबाई को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet