LATEST NEWS

मनकामेश्वर शिव मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र पूरा करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के मध्य में स्थित कोठी कंपाउण्ड मनकामेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राचीन शिव मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आते हैं। जन-सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को सात दिवस में उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर करें, जिससे मंदिर परिसर का निर्माण तेजी से किया जा सके। निर्माण कार्य की अवधि में शासकीय कन्या महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के स्थान पर वैकल्पिक स्थान से महाविद्यालय में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह मंदिर सबके आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने तकनीकी अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, मंदिर निर्माण में सहयोग प्रमुख जन तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेडी सिंघम SDOP अनु बेनीवाल की टीम ने 13 देसी कट्टे और 2 देशी पिस्टल जब्त किए

मनावर  मध्य प्रदेश में धार जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत, पुलिस ने मनावर में दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घर के अंदर ही हथियार बना रहे थे। एसडीओपी अनु बेनीवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम ने सिंघाना निवासी हरजीत सिंह सिकलीगर के घर पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार निर्माण करते हुए हरजीत सिंह चावला, दया सिंह भाटिया, और जितेंद्र सिंह चावला को पकड़ा गया। इनके पास से हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। इनके खिलाफ थाना मनावर में अपराध क्रमांक 861/24 धारा 5, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सिकलीगर के घर पर मारा छापा दूसरी टीम ने सतनाम सिंह सिकलीगर के घर पर छापेमारी की, जहां सतनाम सिंह, राजेंद्र सिकलीगर, राज सिंह सिकलीगर, और संजय सिंह सिकलीगर अवैध हथियार बना रहे थे। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, एक देसी कट्टा, और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए। इनके खिलाफ भी थाना मनावर में अपराध क्रमांक 862/24 धारा 5, 25, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त सामग्री और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 देसी कट्टे और 2 देशी पिस्टल जब्त किए। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। सतनाम सिंह और हरजीत सिंह सिकलीगर पर आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में, एसडीओपी मनावर अनु बेनीवाल (आईपीएस) के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम     सतनाम सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 49 वर्ष     राज सिंह पिता सतनाम सिंह, उम्र 24 वर्ष     संजय सिंह पिता राज सिंह, उम्र 28 वर्ष     राजेंद्र पिता भीकासिंह, उम्र 30 वर्ष     हरजीत सिंह पिता दर्शन सिंह, उम्र 37 वर्ष     दया सिंह पिता प्यार सिंह, उम्र 28 वर्ष     जितेंद्र सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 35 वर्ष पुलिस का संदेश, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी एसडीओपी अनु बेनीवाल का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कड़ी नजर रखी जाएगी।

बहुती माइक्रो इरिगेशन से 30 दिनों में किसानों को पानी उपलब्ध कराएँ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में संभाग की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-मोटी बाधाओं के कारण बहुती माइक्रो इरिगेशन से सिंचाई शुरू नहीं हो पा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी बहुती नहर निर्माण के छूटे हुए भाग में तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराएं। निर्माण कार्य के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नर तथा पुलिस महानिरीक्षक आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। लगभग 10 स्थानों में अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा डालने के कारण 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सभी निर्माण कार्य 30 दिन में पूरा करके बहुती माइक्रो इरिगेशन से किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना से सीधी, मऊगंज और रीवा जिले के बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन द्वारा चार हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसका मुख्य बांध सीधी जिले में सोन नदी पर बनाया जाएगा। इससे उद्वहन द्वारा पानी मऊगंज और हनुमना में पहुंचाया जाएगा। परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति तथा अन्य सभी अनुसंशाओं के लिए तत्काल आवेदन कर दें। मुख्य वन संरक्षक परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए विभागीय मापदण्डों के अनुसार शीघ्र स्वीकृतियाँ जारी कराएं। उप मुख्यमंत्री ने नईगढ़ी सूक्ष्म दाब सिंचाई परियोजना की नहरों का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र के सभी जिलों में विकास को गति देने के लिए ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन तथा सिंचाई परियोजनाओं के कार्य समय पर पूरा किया जाना आवश्यक है। रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराएं, जिससे 2025 में रीवा रेलवे लाइन से सीधी जिले से जुड़ जाए। बैठक में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग ने सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि बहुती सिंचाई परियोजना में 21 किलोमीटर नहर तथा छुहिया घाटी में 3.1 किलोमीटर की टनल का निर्माण पूरा हो गया है। मैहर, सीधी और रीवा जिले के कुल 11 स्थानों में नहर निर्माण के लिए अर्जित भूमि पर निर्माण कार्य में कठिनाई आ रही है। इन कठिनाईयों को दूर करके 30 दिन में निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। बैठक में कमिश्नर श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर सीधी श्री स्वरोचिष सोमवंशी, कलेक्टर मऊगंज श्री अजय श्रीवास्तव, जल संसाधन विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भोपाल. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के समग्र विकास के लिये स्कूलों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में राज्य स्तरीय 68वीं शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि गाडरवारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिये गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर से यहाँ राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के लगभग एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने नागरिकों से कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य श्री कैलाश सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

एनएबीएल और क्यूसीआई के मंच से नई दिल्ली में मिला पश्चिम क्षेत्र को महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र

भोपाल. नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) और क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (QCI) के मंच सोमवार को इंदौर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम को महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र मिला। यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज गुरुग्राम के सीईओ श्री एन वेंकटेश्वरन ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी व NABL शाखा सीईओ श्री आरके नेगी को नई दिल्ली में प्रदान किया। NABL के प्रमाणित लेब के देशभर के संचालकों, पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पश्चिम क्षेत्र कंपनी को आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान पश्चिम क्षेत्र कंपनी को यह सम्मान मिला। पश्चिम क्षेत्र कंपनी की ओर से श्री आरके नेगी ने अनुभव सांझा किए एवं टीम के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इंदौर की टीम को इस उपलब्धित पर प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान आदि ने बधाई दी है। उल्लेखनीय हैं कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टेस्टिंग लेब इंदौर, टेस्टिंग लेब उज्जैन एवं निम्न दाब मीटर टेस्ट लेब इंदौर नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से प्रमाणीकृत हैं। वर्तमान में केंद्र शासन एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लगने वाली विद्युत सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण इसी श्रेणी के लेब से किया जाना अनिवार्य किया गया है।

प्रबंध संचालक श्री तिवारी ने दीपावली पर्व पर लोड डिस्पैच और स्काडा कंट्रोल सेंटर से की मॉनिटरिंग

भोपाल. दीपावली त्योहार पर प्रदेशवासी बिना किसी व्यवधान के रोशनी का पर्व मना सके, इसके लिए, जब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 43 हजार सर्किट किलोमीटर से ज्यादा लंबी ट्रांसमिशन लाइनों और 416 सब स्टेशनों में जीरो विद्युत व्यवधान लक्ष्य के लिए मेंटेनेंस एवं ऑपरेटिंग स्टाफ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने – अपने कर्तव्यों पर तैनात थे, तब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर, स्काडा कंट्रोल सेंटर नयागांव जबलपुर से पूरे प्रदेश के ट्रांसमिशन सिस्टम की क्लोज़ मॉनिटरिंग एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी करते रहे। ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देने स्वयं वे उपस्थित रहे। उन्होंने हर महत्वपूर्ण मौकों की तरह इस बार भी रोशनी के पर्व पर पीक लोड आवर्स में लोड का उतार चढ़ाव, वोल्टेज, डिमांड आदि की क्लोज मानिटरिंग की।

ज्यादा काम करने की जरूरत : श्रीमती तृप्ता ठाकुर

भोपाल. भारत सरकार विद्युत मंत्रालय के ख्यातिलब्ध प्रशिक्षण संस्थान नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत ‘‘परिचालन सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन‘‘ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2047 तक विद्युत मांग अत्यधिक बढ़ने वाली है और किसी भी विकसित देश के लिए प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत को एक महत्वपूर्ण इकाई माना जाता है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि भारत में विद्युत वितरण क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है। इनमें विद्युत हानियों को कम करना, शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह करना, विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करना और नई टैक्नोलॉजी को आत्मसात करने की चुनौती की पूर्ति के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सार्थक और अर्थपूर्ण साबित हो सकते हैं। प्रशिक्षण सत्र में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने कहा कि प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ट्रेनिंग के अलावा व्यवहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसके लिए पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में विभिन्न व्यवहारिक प्रशिक्षण कैम्प लगाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लाइनकर्मियों को लाइनों पर कार्य करते समय विद्युत सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए सुरक्षा जोन बनाकर कार्य करना चाहिए। श्री सिंघल ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए कंपनी द्वारा प्रदाय किये गये आधुनिक रूप से डिजाइन सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर बल दिया। निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्वत, निदेशक (पीडीटीसी) श्री अनिल कुमार खत्री एवं पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इडिया (भारत सरकार का उपक्रम) के उपमहाप्रबंधक श्री संजेश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल एवं नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की महानिदेशक श्रीमती तृप्ता ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के प्रारंभ और अंत में एक परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि यह देखा जा सके कि प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को किस हद तक ग्राह्य किया है। गौरतलब है कि भोपाल शहर के गोविन्दपुरा स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेन्टर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रदेश का श्रेष्ठ प्रदर्शन, पिछले तीन वर्षों से मध्यप्रदेश लगातार प्रथम स्थान पर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नगरीय क्षेत्र में जरूरतमंद पथ-विक्रेताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक ऋण प्रदान करते हुए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाये। प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पिछले तीन वर्षों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश लगातार पहले स्थान पर है। इस योजना में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में हाथठेला चालकों, रेहड़ी पटरी वालों को 10, 20 और 50 हजार रूपये तक का ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का क्रियान्वयन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है। तीन वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पिछले तीन वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहले स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करता आया है। पीएम स्वनिधि योजना में अब तक 12 लाख 30 हजार हितग्राहियों को करीब 1769.16 करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के 4 लाख 89 हजार पथविक्रेता सफलतापूर्वक डिजिटल लेन-देन कर रहे है। जिसमें उन्हें 21 करोड़ रूपये का कैशबेक भी प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये चयनित क्षेत्रों में हितग्राहियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना काल के दौरान पूर्व में असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत पथ-विक्रेताओं को प्रदेश सरकार की ओर से एक-एक हजार रुपये की अनुदान राशि भी उपलब्ध कराई गई थी। पथ-विक्रेताओं को निकायों द्वारा बैंकों के लिये निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। हितग्राहियों को अन्य योजनाओं का भी दिलाया गया लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16 लाख 17 हजार से अधिक पथ-विक्रेताओ कों प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी हितग्राहियों को जोड़ा गया है। प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना का क्रियान्व्यन 413 नगरीय निकायों में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

एक माह में 1500 मेगावॉट बढ़ी पश्चिम क्षेत्र की बिजली मांग

भोपाल. मालवा और निमाड़ क्षेत्र में रबी की फसलों की सिंचाई अधिकाधिक मात्रा में होने से बिजली मांग में सतत बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। पिछले एक माह की तुलना मे सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 1500 मेगावॉट ज्यादा दर्ज हुई। एक माह पहले जहां अधिकतम मांग 3900 मेगावॉट के करीब थी, वहीं यह मांग 4 नवंबर को 5600 मेगावॉट रही। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान करीब साढ़े नौ करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इस वर्ष बारिश का दौर सितंबर तक चलने से अक्टूबर अंत से रबी सीजन की बिजली मांग दर्ज होना शुरू हुई थी, कंपनी क्षेत्र में करीब चौदह लाख किसानों द्वारा सिंचाई करने से वर्तमान में प्रतिदिन मांग में बढ़ोत्तरी की स्थिति हैं। वर्तमान में सिर्फ किसानों के लिए ही दो हजार मैगावाट से ज्यादा की बिजली लग रही है। वहीं कुल बिजली मांग 5600 मेगावॉट के करीब पहुंच चुकी हैं। कंपनी क्षेत्र में मांग सतत बढ़ेगी। इस रबी सीजन में भी अधिकतम बिजली मांग इंदौर जिले की ही करीब 900 मेगावॉट पहुंचेगी। इसके बाद उज्जैन, धार, देवास, खरगोन में 700 से 800 मैगावाट और अन्य जिलों में 300 से 600 मेगावॉट मांग रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले एक-डेढ माह में कंपनी क्षेत्र अधिकतम बिजली मांग 7500 मेगावॉट पहुंचने की संभावना हैं। इस वर्ष 1679 करोड़ यूनिट आपूर्ति जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक 1679 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति की जा चुकी है। य़ह गत वर्ष समान अवधि में की गई विद्युत आपूर्ति से करीब 48 करोड़ यूनिट ज्यादा है।

दिलजीत दोसांझ ने अनोखे अंदाज में किया देश के प्रति प्यार का इजहार, कहा- पगड़ी हमारी शान है

मुंबई,  पंजाबी सनसनी और अपने गानों से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने जयपुर टूर के दौरान देश के प्रति प्यार का इजहार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पगड़ी हम सबकी शान है। अपनी आवाज से दिल जीतने वाले गायक-अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक रील शेयर किया। रील में दिलजीत के साथ मंच पर एक प्रशंसक भी नजर आ रहा है, जो पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहने हुए था। वीडियो में दिलजीत कहते नजर आ रहे हैं, “इनकी पगड़ी के लिए जोरदार तालियां। ये पगड़ी हमारी शान है, ये हमारे देश की खूबसूरती है। पगड़ी हमारा गौरव है। हर दो-तीन चार घंटे बाद हमारी बोली, खाना बदल हो जाता है। ये हमारे देश की खूबसूरती है। कोई जयपुर से है, कोई गुजरात, दिल्ली से है, हरियाणा से है, पंजाब से है। हम सबसे प्यार करते हैं और हम सब देश को प्यार करते हैं।” दोसांझ ने आगे कहा, “मेरे मारवाड़ी भाइयों के लिए तालियां बजाएं।” 10 शहरों के दौरे पर निकले दिलजीत हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता जैसे कई शहरों में अपनी आवाज का जादू चलाते नजर आएंगे। इससे पहले 3 नवंबर को भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने दिलजीत के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट को लेकर एक मजेदार कमेंट किया। खेसारी ने अपने एक स्टेज शो का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इल्लुमिनाती को पीछे छोड़कर यहां देखिए।” वीडियो में खेसारी भीड़ को संबोधित करते हुए उनसे हाथ उठाकर जश्न मनाने को कहते नजर आ रहे हैं। इस बीच दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो गायक अभी अपने कन्सर्ट को लेकर व्यस्त हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ का टाइटल ट्रैक “हरे राम” को दिलजीत ने खास अंदाज में पेश किया है। ट्रैक को सबसे अलग बनाने वाली बात यह है कि इसमें इंटरनेशनल सनसनी पिटबुल ने रैप ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ मंत्र के साथ बेहतरीन तरीके से मिलाया है, जबकि पंजाबी पावरहाउस दिलजीत दोसांझ ने अपनी अनूठी शैली पेश की है और नीरज श्रीधर ने हिंदी गायन को संभाला है।

आर. माधवन की फ़िल्म ‘अधीरष्टसाली’ का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन की आने वाली फ़िल्म ‘अधीरष्टसाली’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। आर माधवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फ़िल्म अधीरष्टसाली के पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा “गर्व से अपनी फिल्म “अधीरष्टसाली” का पहला लुक जारी कर रहा हूं। मिथ्रान आर जवाहर द्वारा निर्देशित यह एक शानदार और कभी न भूल पाने वाली यात्रा रही है।” अधीरष्टसाली के पोस्टर में माधवन दोहरी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए पोस्टर में माधवन एक तरफ बड़े व्यवसायी के रूप में दिखाई दे रहे हैं, बैकग्राउंड में एक विकसित शहर है। दूसरी तरफ वह ग्रामीण बैकग्राउंड के बीच एक आम और परेशान आदमी की तरह दिख रहे हैं। “अधीरष्टसाली” का निर्देशन मिथ्रान आर जवाहर ने किया है। फिल्म के पटकथा लेखक जयमोहन है। इस फिल्म में आर. माधवन के साथ शर्मिला मांड्रे, राधिका सरथकुमार, मैडोना सेबेस्टियन, साईं धनशिका, जगन, निरूप एनके, उपासना आरसी, मैथ्यू वर्गीस, उदय महेश, केएसजी वेंकटेश और रवि प्रकाश जैसे कलाकार शामिल हैं।फिल्म में माधवन के साथ शर्मिला मांड्रे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, राधिका सरथकुमार माधवन की मां की भूमिका में नजर आएंगी।

बस्टर कीटन अपने स्टंट के लिए हॉलीवुड में थे फेमस, स्‍टंट करते समय तोड़ ली थी अपनी गर्दन

न्यूयॉर्क बस्टर कीटन का पूरा नाम Joseph Frank “Buster” Keaton था। उन्हें इंडस्ट्री में ‘द ग्रेट स्टोन फेस’ के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उन्होंने कैमरे के सामने कभी स्माइल नहीं किया। वो 1920 के दशक में साइलेंट फिल्मों के लिए जाने जाते थे, लेकिन उन्होंने अपने स्टंट से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। बिल्डिंग की छत से नीचे कूदना, चलती हुई बस को पकड़ लेना और उड़ना, अपने ऊपर दीवार को गिरा लेना… ऐसे खतरनाक स्टंट्स किए कि जैकी चैन और अक्षय कुमार जैसे सितारों के स्टंट इनके सामने फीके लगेंगे। आइये आपको आज इस अमेरिकी एक्टर, कॉमेडियन और फिल्ममेकर से रूबरू करवाते हैं। बस्टर कीटन का जन्म अमेरिका के एक छोटे से शहर में हुआ था। महज 3 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ ‘द थ्री कीटन्स’ में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उस वक्त भी वो स्टंट करते थे। ऐसे में बाल शोषण के आरोप लगे, गिरफ्तारी तक हुई। लेकिन बस्टर को स्टेज पर कभी चोट नहीं लगी। इसलिए उन्हें ‘द लिटिल बॉय हू कैन्ट बी डैमेज्ड’ कहा जाने लगा। उन्होंने इसके लिए हुनर सीखा था, ट्रेनिंग ली थी, जिस वजह से वो गिरने पर कभी चोटिल नहीं हुए। सुन नहीं पाते थे बस्टर, कान हो गए थे खराब आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले वर्ल्ड वॉर के दौरान बस्टर ने यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के 40वें इन्फैंट्री डिवीजन के साथ फ्रांस में अमेरिकी अभियान बलों में सेवा की थी। वर्दी में रहकर सेवा करने के दौारन उनके कान में इंफेक्शन हो गया और उनकी सुनने की ताकत हमेशा के लिए खत्म हो गई थी। कैसे शुरू हुआ फिल्मों में सफर? 1917 की बात है, बस्टर की मुलाकात न्यूयॉर्क में टैल्मेज स्टूडियो में रोस्को ‘फैटी’ अर्बकल से हुई। रोस्को तब फिल्म स्टूडियो में काम करने वाले जोसेफ एम. शेंक के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर थे। कीटन को ऐसे उनकी पहली फिल्म मिली ‘द बुचर ब्वॉय’ और इसके बाद बस्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो चार्ली चैपलिन के भी दोस्त बन गए, जोकि महान एक्टर्स में गिने जाते रहे हैं। स्टंट करते समय टूट गई थी गर्दन बस्टर खतरनाक स्टंट करने लगे। उन्होंने जोखिम उठाकर स्टंट किए। एक बार पानी की तेज धार से उनकी गर्दन टूट गई थी, लेकिन कई साल तक उन्हें इसका एहसास तक नहीं हुआ। एक और सीन था, जिसमें उन्होंने दो टन की दीवार अपने ऊपर गिराई, जिसकी खिड़की से वो सकुशल निकल गए। अगर इस सीन में जरा सी भी गड़बड़ होती तो इतनी भारी दीवार सीधे बस्टर के सिर पर गिरती। बस्टर की फिल्में बस्टर की फिल्मों में थ्री एजेस (1923), अवर हॉस्पिटैलिटी (1923), द नेविगेटर (1924), शर्लक जूनियर (1924), सेवन चांसेस (1925), द कैमरामैन (1928) और द जनरल (1926) शामिल हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदला, साइलेंट फिल्मों का जमाना जाने लगा और बोलती फिल्में आने लगीं, धीरे-धीरे बस्टर की फिल्में पीछे जाने लगी। बस्टर ने की थीं तीन शादियां पर्सनल लाइफ की बात करें तो 1921 में बस्टर ने एक्ट्रेस नैटली टालमडेज से शादी की थी। इनके दो बेटे हुए। ये रिश्ता टूट गया। इस गम में और फिल्ममेकर के रूप में असफल होने के कारण बस्टर शराब की लत में डूब गए। 1933 में उन्होंने नर्स स्क्रिवन से शादी कर ली, लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ भी याद नहीं। फिर 1940 में एलोनोर नोरिस से शादी की, जो उनसे 23 साल छोटी थीं। लंग कैंसर के कारण हुई थी मौत 1 फरवरी 1966 को लंग कैंसर के कारण 70 साल की उम्र में बस्टर की मौत हो गई। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में कभी नहीं बताया। उनकी आखिरी फिल्म ‘द स्क्राइब’ जो उनकी मौत से कुछ दिन पहले ही आई थी। मिल चुका है ऑस्कर बस्टर को 1959 में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर उनके नाम से दो सितारे हैं।

प्रदेश के नगरीय निकायों में पेंशनरों की महंगाई राहत दर में वृद्धि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप और नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री कैलाश विजवर्गीय के निर्देश पर प्रदेश के नगरीय निकायों के पेंशनरों की मंहगाई राहत दर में बढ़ोत्तरी की गई है। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त श्री भरत यादव ने आदेश जारी किए है। प्रदेश में अब नगरीय निकायों के पेंशनरों को मंहगाई राहत की दर में राज्य शासन के पेंशनरों के समान लाभ मिलेगा। छठवें वेतनमान में पेंशन पर 239 प्रतिशत तथा सातवें वेतनमान में पेंशन पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत स्वीकृत की गई है। यह आदेश मूल पेंशन व परिवार पेंशन दोनों पर लागू होगा। पेंशनरों को महंगाई राहत दर में वृद्धि एक अक्टूबर 2024 से स्वीकृत की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी स्थानीय निकायों के कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।  

प्रदेश में 22 सीएम राइज स्कूल भवन पूर्णता की ओर

भोपाल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के अनुरूप कॉम्पलेक्स विद्यालय तैयार करने की दृष्टि से सीएम राइज स्कूल योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में शासकीय स्कूलों में सर्व-सुविधा सम्पन्न वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में यह योजना 2 चरणों में क्रियान्वित की जा रही है। पहले चरण में वर्ष 2021 से 2024 में 274 सीएम राइज स्कूल का संचालन शुरू किया गया था। प्रदेश में पहले चरण में स्वीकृत 274 सीएम राइज स्कूलों में से 22 स्कूल भवनों का निर्माण पूर्णता की ओर है। वर्तमान में सीएम राइज स्कूलों में 4 लाख 75 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने सिंहस्थ वर्ष-2028 के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करने के लिए  पर्यवेक्षण समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet