LATEST NEWS

रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज का हीरक जयंती समारोह गरिमापूर्ण होगा: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा का हीरक जयंती समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थायें समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि आगामी नवम्बर माह में महाविद्यालय का 3 दिवसीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हीरक जयंती आयोजन समिति के एल्यूमनी सदस्यों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज प्रवेश द्वारा, सेल्फी स्टैंड, मिनी आडिटोरियम, एम्फी थियेटर एवं फुटपाथ का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्राचार्य डॉ. बी.के. अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य व प्राध्यापक उपस्थित रहे।  

सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो जाए, यह सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव श्री जैन

भोपाल मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने शुक्रवार को मंत्रालय में विभागाध्यक्षों, निगम- मंडलों के प्रबंध संचालकों के साथ बैठक कर विकसित मध्यप्रदेश बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। श्री जैन ने अधिकारियों से कहा कि आप सभी सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन एवं नियमों का पालन कराना और उसके अच्छे परिणाम आए, उसकी जिम्मेदारी आपकी है। मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देशित किया कि 1 जनवरी 2025 तक सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो जाए यह सुनिश्चित करें। ई-ऑफिस से कार्य-प्रणाली में पारदर्शिता और गतिशीलता आयेगी। समय-सीमा में कार्य हो सकेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी तकनीक के साथ अपग्रेड रहे। निवेश बढ़ाने के लिए निवेश प्रस्तावों का करें फॉलोअप मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लिए आय के नये स्त्रोत तलाशें। प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों के साथ लगातार संपर्क करें और अपनी सक्रियता बनाएं रखें। निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। श्री जैन ने न्यायालय में चल रहे प्रकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रसूति सहायता योजना, संबंल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना सहित प्रदेश में संचालित हो रही अन्य योजनाओं के क्रियान्यवयन में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए आपस में समन्वय एवं संवाद किया जाये। अभियान चलाकर किसानों की कराएं ई-केवाईसी मुख्य सचिव श्री जैन ने सीएम हेल्पलाइन में आ रही शिकायतें और लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अतंर्गत अभियान चलाकर किसानों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। इन बिंदुओं पर की चर्चा महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना के मूल उद्देश्यों की प्राप्ति, सुशासन, सीएम हेल्पलाइन,  लोक सेवा गारंटी, समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन करना, कार्यों में पारदर्शिता, राजस्व वृद्दि के उपाय, मानव संसाधन प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक वरिष्ठ अधिकारी श्री आलोक सिंह, श्री अविनाश लवानिया, श्री कुमार पुरुषोत्तम, श्री अभिजीत अग्रवाल, श्री चंद्रमौली शुक्ला, श्रीमती हर्षिका सिंह, श्रीमती प्रियंका दास ने विभागीय समस्या, नवाचार और योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी।  

वायु प्रदूषण-जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल आयुक्त स्वास्थ्य, श्री तरुण राठी ने शीत ऋतु और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वायु एवं ध्वनि प्रदूषण-जनित बीमारियों के नियंत्रण एवं निदान के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले को आवश्यक तैयारियाँ रखने के निर्देश दिये हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो, साथ ही नेब्युलाइज़र, वेंटिलेटर जैसे उपकरण उपलब्ध रहें। जनरल ओपीडी, मेडिसिन, शिशु रोग, श्वसन रोग, हृदय रोग, और न्यूरोलॉजी ओपीडी में आवश्यक दवाइयों और सुविधाओं का प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदूषण से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। आयुक्त स्वास्थ्य ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समीर ऐप का उपयोग कर अपने अधीनस्थ क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की जानकारी रखें। संवेदनशील समूह बरतें विशेष सावधानी वायु प्रदूषण विशेष रूप से उन समुदायों को प्रभावित करता है, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है या जो लम्बे समय तक प्रदूषित वायु के संपर्क में रहते हैं। इनमें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, वृद्धजन, दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, और बाहरी कार्यक्षेत्रों में कार्यरत लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सुझाव दिया है कि ये लोग अधिक सतर्क रहें और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का उपयोग करें, विशेषकर सर्दियों के मौसम में जब वायु की घनत्व अधिक होती है और प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग ने सलाह दी है कि अत्यधिक प्रदूषण के समय सुबह और देर रात में दौड़ना, जॉगिंग जैसे शारीरिक व्यायाम से बचें। घर के अंदर लकड़ी, कोयला, गोबर के कंडे, या केरोसीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। सफाई के लिए सूखी झाड़ू की बजाय गीले पोछे का उपयोग करना अधिक बेहतर होता है ताकि धूल कण वातावरण में न घुलें। रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए संतुलित आहार लें एडवाइजरी में बताया गया कि संतुलित आहार, ताजे फल-सब्जियों का सेवन कर पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स लेना जरूरी बताया गया है ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके। प्रदूषण-जनित स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण जैसे साँस में तकलीफ, खाँसी, आँखों में जलन या सीने में दबाव महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।  

बच्चों की बौद्धिक क्षमता विकास के लिये किया गया हर प्रयास देगा बेहतर परिणाम: महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि नित नये नवाचारों से बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास के लिये किया गया हर प्रयास उनके भविष्य के लिये लाभदायक सिद्ध होगा। साथ ही इसके परिणाम भी सुखद होंगे। सुश्री भूरिया शुक्रवार को झाबुआ में आंगनवाड़ी केन्द्र में मोंटेसरी किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिले की बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण देकर रोजगार की अनन्य सम्भावनाएं उत्पन्न की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णयानुसार 12 हजार 670 मिनी आंगनवाडियों को पूर्ण आंगनवाड़ी का दर्जा दिया जायेगा। यह निर्णय इतने वृहद स्तर पर म.प्र. में पहली बार हुआ है, इसमें झाबुआ जिले के 800 से अधिक मिनी आंगनवाड़ियो को लाभ होगा। हम निरन्तर इसी प्रकार मिलकर कार्य कर विभाग को नई ऊंचाई तक ले जायेंगे, जिससे मध्यप्रदेश देश के लिए प्रेरणा बने। मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश मे झाबुआ यह पहल करने वाला पहला जिला है। मोंटेसरी किट में प्लास्टिक के स्थान पर लकड़ी के खिलौने शामिल किये गये है। शिशु विशेषज्ञो द्वारा भी इस प्रकार की किट को प्रोत्साहन दिया जाता है, क्योंकि अध्ययन से पता चला है कि इससे बच्चों की मोटर स्किल्स बढ़ती है। मोंटेसरी किट मे लकड़ी से निर्मित वुडन पजल, शिक्षण खिलौने, अबेसकस, ऑल- इन- वन बुक, विभिन्न प्रकार के चार्ट सामान दिया गया है। इस किट में बोर्ड बुक भी दी जा रही जो बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए लाभदायक है। झाबुआ कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने बताया कि मोंटेसरी किट 3 से 5 वर्ष के बच्चो को खेल के माध्यम से सीखने में सहायता करेंगी। किसी बच्चे का 5 वर्ष की आयु तक बौद्धिक विकास होता है इस समय खेल के माध्यम से शिक्षा दिया जाना एक लाभदायक कदम साबित होगा। जिले की 100 आंगनवाडियो के लिए किट तैयार की गयी है जो निकटतम भविष्य में समस्त आंगनवाड़ियो में वितरित की जायेगी। इन मोंटेसरी किटो में लकड़ी से निर्मित वुडन पजल, शिक्षण खिलौने, अबेसकस, ऑल-इन-वन बुक, विभिन्न प्रकार के चार्ट उपलब्ध कराये जायेंगे।  

पैथोलॉजी लैब और कलेक्शन सेंटर के संचालन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

भोपाल प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री संदीप यादव ने निर्देश दिए हैं कि निजी पैथोलॉजी लैब का संचालन केवल योग्यताधारी पैथोलॉजिस्ट द्वारा ही सुनिश्चित किया जाए, जो मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम, 1987 की धारा 13 और 24 के तहत आवश्यक अर्हताओं को पूर्ण करते हों। कोई भी निजी प्रयोगशाला केवल तकनीशियन द्वारा संचालित नहीं की जा सकती। प्रयोगशाला तकनीशियन केवल उसी लैब में कार्य कर सकते हैं जो योग्यताधारी पैथोलॉजिस्ट द्वारा संचालित अथवा पर्यवेक्षित हो। प्रमुख सचिव श्री यादव ने प्रदेश के निजी पैथोलॉजी लैब और कलेक्शन सेंटर के संचालन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। ताकि आमजन को समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध हों। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री यादव ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के सभी निजी पैथोलॉजिस्ट को 15 दिनों के भीतर उन पैथोलॉजी लैब्स की सूची और अपने उपस्थिति समय की जानकारी, जिसमें वे सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रस्तुत करनी होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-समय पर इन लैब्स का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि इनका संचालन योग्यताधारी पैथोलॉजिस्ट की निगरानी में हो रहा है। साथ ही, लैब्स में आवश्यक नैदानिक सेवाओं के उपकरण और अनुमतियाँ मौजूद हों। उल्लेखनीय है कि योग्यताधारी निजी पैथोलॉजिस्ट यह सुनिश्चित करते हुए कि सभी जांचें उनकी सीधी निगरानी में हो रही हैं, केवल एक अतिरिक्त लैब में सेवाएं दे सकते हैं। ऐसे पैथोलॉजिस्ट, जो स्वयं की प्रयोगशाला नहीं चलाते हैं, वे जिले में अधिकतम दो लैब में ही विजिटिंग पैथोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।  

राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार किए वितरित

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं। उनकी महत्ता इस बात से ही समझी जा सकती है कि माता-पिता, बच्चों को जन्म और संस्कार देते हैं, जबकि शिक्षक उन्हें ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों के साथ आदर्श नागरिक बनाते हैं। शिक्षा प्रगति की पहली सीढ़ी है। यह समाज में समानता, स्वावलम्बन और स्वाभिमान के गुणों को विकसित करने का सबसे प्रभावी तरीका है। शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों में देश प्रेम के साथ गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की मदद के गुणों को विकसित करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शिक्षक, अपना काम यह मानकर करें कि वे न सिर्फ बच्चों को विद्यादान कर रहे हैं बल्कि विकसित और विश्वगुरू भारत के निर्माण में योगदान भी दे रहे हैं। राज्यपाल श्री पटेल प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान तथा गणवेश राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आम का पौधा रोपा। राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए चयनित 14 शिक्षकों, वर्ष-2023 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त दो शिक्षकों और राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवाचार श्रेणी के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्था टी-4 एजुकेशन द्वारा विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त रतलाम के सीएम राइज विनोबा विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में तीन विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियों के खातों में गणवेश के लिए 324 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। सीएम राइज़ स्कूल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शिक्षक, बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ स्व-रोजगार और स्वावलम्बन के लिए तैयार करें। उन्हें आज के प्रतियोगी युग में जुझारू और सफल बनने का हुनर सिखाएं। शिक्षक, बच्चों में शेयर एण्ड केयर, नैतिकता, दया, सहयोग आदि नैतिक गुणों को रोपें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच को बढ़ाने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम राइज स्कूल, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की विशेष पहल है। यह परियोजना बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की बेहतरी में सफल होगी। तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के गर्व का आधार है श्रीमद् भगवद् गीता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से पाठ्यक्रम में संस्कार आधारित शिक्षा के समावेश और क्रियान्वयन के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी का परिणाम है कि भारतीय समाज ने हर काल परिस्थिति में देश के सामने आने वाली चुनौती में प्रभावी तरीके से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। हर चुनौती पूर्ण स्थिति में देश की शैक्षणिक संस्थाएं अपने दायित्व निर्वहन में सक्रिय और सजग रही हैं। भगवान श्रीराम के काल में शिष्य के रूप में प्रशिक्षित हो रहे श्रीराम और लक्ष्मण ने भी दृढ़ता पूर्वक तत्कालीन चुनौतियों का सामना किया। भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम आकर 64 कला, 14 विद्या, 18 पुराण, चारों वेद और शस्त्र और शास्त्र के बीच तालमेल में निपुण हुए। घनघोर युद्ध में उनके मुखारविंद से निकली वाणी, श्रीमद् भगवद् गीता के स्वरूप में विश्व के सामने आई है। यह तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की सामर्थ्य का प्रमाण और भारतीय संस्कृति के गर्व का आधार है। चंद्रगुप्त और चाणक्य के रूप में भी परंपरा की इस निरंतरता के दर्शन होते हैं। इसी क्रम में सम्राट विक्रमादित्य ने भी आक्रांताओं को परास्त कर व्यवस्था स्थापित की। लॉर्ड मैकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने के हर संभव किए प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास की सभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ आधार की निरंतरता स्पष्टतः परिलक्षित होती है। इसी का परिणाम है कि शक्ति और सामर्थ्य का आधार हमारी शैक्षणिक और बौद्धिक संस्थाएं, शत्रु के आक्रमण का सदैव निशाना बनी और आक्रांताओं द्वारा तक्षशिला और नालंदा को ध्वस्त किया गया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री मुरूगन

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री मुरूगन का अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री जीन मार्कसेरे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम को फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री जीन मार्कसेरे ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास आकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे से मध्यप्रदेश में व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में फ्रांस द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे का अंगवस्त्रम् से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

जिम में आराम करती कैमरे में कैद हुईं आशा नेगी

मुंबई, टीवी जगत का जाना माना चेहरा हैं एक्ट्रेस आशा नेगी। फिटनेस को लेकर संजीदा एक्टर जिम में आराम फरमाती दिखीं। उनकी ये मजेदार पिक ट्रेनर ने शेयर की जिसे री शेयर कर आशा ने प्यारा सा कमेंट पोस्ट किया। टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके बेलौस अंदाज को दर्शाती तस्वीर शेयर की। इसमें वह जिम में वर्कआउट करती नहीं बल्कि आराम फरमाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा शुभ रात्रि। पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है कि आशा जिम में न केवल वर्कआउट करती हैं, बल्कि वहां पर बेफिक्र हो बेबाकी से समय गुजारती भी हैं। इस तस्वीर में आशा एक बच्चे की तरह सोती नजर आ रही हैं। पिक को पहले उनके फिटनेस कोच रोहित नायर ने शेयर किया था। रोहित नायर फिल्म एक्टर वरुण धवन, अली फजल, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर को भी ट्रेनिंग देते हैं। तस्वीर में आशा जिम के मैट पर लेटी और पानी की बोतल से पानी पीती नजर आ रही हैं और इस दौरान उनकी आंखें बंद हैं। आशा के कैप्शन से लग रहा है वो अपने इस एक्ट पर बेहद शर्मिंदा हैं। उन्होंने रीपोस्ट कर लिखा ‘सर’। आशा छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। करियर ग्राफ भी उम्दा है। हाल के दिनों की बात करें तो वो ‘हनीमून फोटोग्राफर’ में नजर आईं। क्राइम-थ्रिलर शो हनीमून फोटोग्राफर का निर्देशन अर्जुन श्रीवास्तव ने किया है। शो में 6 एपिसोड हैं। इस शो में अभिनेत्री अंबिका नाथ की भूमिका में हैं। इस सीरीज का प्रीमियर 27 सितंबर को जियो सिनेमा पर हुआ था। हनीमून फोटोग्राफर को कर्मण्य आहूजा ने लिखा है। ग्रीन लाइट प्रोडक्शंस के तहत ऋषभ सेठ द्वारा निर्मित है। हनीमून फोटोग्राफर में आशा नेगी के साथ राजीव सिद्धार्थ , अपेक्षा पोरवाल, साहिल सलाथिया, जेसन थाम और संवेदना सुवालका ने अहम भूमिका निभाई थी।  

‘रुमाल’ से शुरू हुई थी पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी, पत्नी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई, पंकज त्रिपाठी हिंदी सिने जगत का बड़ा नाम हैं। हर जॉनर की फिल्में की हैं। सीधे साधे त्रिपाठी रोमांटिक भी खूब हैं। अक्सर अपने प्यार की कहानी कई मंचों पर साझा करते आए हैं। इस बार उनकी पत्नी मृदुला ने अपने उन दिनों के प्यार की कहानी बताई है। फिल्म निर्माता अतुल तैशेते के साथ बातचीत में अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्टार को एक तस्वीर में देखा था और उनकी प्रेम कहानी 1993 में शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। मृदुला ने बताया ‘मैंने अपने पति को और उन्होंने मुझे पहली बार 23 मई 1993 को देखा था। उससे पहले हमने एक दूसरे को तस्वीरों में देखा था। यह तस्वीर मेरे भाई की शादी के लिए थी। एक लड़की की तस्वीर आई थी। तस्वीर में उसके दो भाई और माता-पिता थे। यह तब आई थी जब मैं नौवीं में थी और वह ग्यारहवीं में थे। मृदुला ने बताया कि उन्होंने उस तस्वीर को अपने बैग में रख लिया और स्कूल ले गईं, जिसे देखकर उनकी दोस्त उन्हें काफी चिढ़ाती थीं। कहती थीं छोटा भाई तुम्हारे साथ अच्छा लगेगा। मृदुला ने पंकज को सामने से पहली बार अपने भाई के तिलक के दिन देखा था। उन्होंने कहा हमने एक-दूसरे को तिलक में बहुत बार देखा। मैं अभी भी पंकज से कहती हूं कि मैंने तुम्हें तब देखा था जब तुम्हारी दाढ़ी आनी शुरू हुई थी और अब मैं तुम्हें तब देख रही हूं जब तुमने चश्मा लगा लिया है। यह एक लंबा सफर रहा है। प्रेम कहानी के बारे में मृदुला ने आगे कहा हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और फिर कहानी आगे बढ़ाने के लिए और मिलने के लिए वजह ढूंढने लगे। पंकज की पत्नी ने बताया कि उनकी कहानी में खास रोल रूमाल ने निभाया। दिलचस्प किस्से को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे बीच बातचीत की शुरुआत ऐसे हुई कि हाथ धोया तो फिर रुमाल चाहिए और वह देने में हाथ टच होना ही था, जो कि आपको एक अलग अहसास देता है। फिर सिलसिला आगे बढ़ा। मैं पंकज को आप कहती थी। खास बात है कि मां को अंदाजा भी नहीं था और वह मुझे पंकज को भैया बुलाने के लिए कहती थीं। क्योंकि वह मेरी भाभी के भाई थे और मुझसे दो साल बड़े थे। दुविधा थी कि मैं उन्हें भैया नहीं कह सकती थी। मैंने पंकज जी से शुरुआत की और उन्हें कभी भैया या पंकज नहीं कहा। मृदुला ने खुलासा किया कि वह पंकज को पति बुलाती हैं। पंकज और मृदुला की एक बेटी है, जिसका नाम आशी है। उन्होंने बताया कि आज भी मैं उन्हें पति कहती हूं। जब वह 6 महीने या एक साल में कलकत्ता (कोलकाता) आते थे तो जानबूझकर मेरे पैर छूते थे। वह बहुत शरारती हैं। 1993 में शुरू हुई एक छोटी सी प्रेम कहानी 2004 में शादी के साथ खूबसूरत मुकाम पर आई। उन्होंने बताया कि दोनों ने कभी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार नहीं किया मगर मृदुला ने ही शादी करने की गुजारिश की थी वो भी तब जब त्रिपाठी एनएसडी में थे।  

‘ख्वाबों का झमेला’ में नजर आयेगी प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता की जोड़ी

मुंबई, जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ख्वाबों का झमेला’ में प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता की जोड़ी नजर आयेंगी। जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज एक बार फिर दानिश असलम द्वारा निर्देशित एक अनोखी रोमांटिक फिल्म कॉमेडी ख्वाबों का झमेला के लिए साथ आ रहे हैं। प्रतीक बब्बर, सयानी गुप्ता और कुबरा सैत अभिनीत यह फिल्म 08 नवंबर को जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रीमियर होगी। प्रतीक बब्बर ने कहा,दर्शकों को हंसाने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। ख्वाबों का झमेला के साथ इस चुनौती को स्वीकार करना मजेदार था। यह फिल्म आत्म-खोज की एक मजेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा है। सयानी गुप्ता ने कहा, ख़्वाबों का झमेला की स्क्रिप्ट बहुत शानदार है। मज़ेदार, दुखद और वाकई शानदार। दानिश, अर्पिता और प्रतीक के साथ फिर से काम करना शानदार रहा और एक इंटिमेसी कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था। यह एक ऐसा विषय है जिसे भारतीय सिनेमा में वास्तव में नहीं दिखाया गया है। दानिश ने कहानी को हम सभी के लिए प्रासंगिक बना दिया। ठंड में शूटिंग करने से हमारा दिमाग खराब हो गया, लेकिन यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। निर्देशक दानिश असलम ने कहा,रोमांटिक कॉमेडी वापस आ गई है।मुझे लगता है कि ऐसी कहानियाँ बताने वाली भारतीय फ़िल्मों की कमी है, जहां प्यार बस एक स्वाइप की दूरी पर है। ‘मैं सेट पर ऊर्जा को स्क्रीन पर उतारने में दृढ़ विश्वास रखता हूँ और यह कलाकार जितने प्रतिभाशाली हैं उतने ही पागल भी हैं। प्रतीक, सयानी और कुबरा के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और विक्की बाहरी द्वारा निर्मित और दानिश असलम द्वारा निर्देशित, ख्वाबों का झमेला प्यार में प्रतीक बब्बर, सयानी गुप्ता और कुबरा सैत की अहम भूमिका है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर फिर शुरू होगा सीआईडी

मुंबई, लोकप्रिय जासूसी सीरियल सीआईडी सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर फिर से शुरू होने जा रहा है। सोनी चैनल पर सीआईडी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। सीआईडी ऐसा सीरियल है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल होने का श्रेय प्राप्त है। इस सीरियल में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य किरदार निभाये हैं। यह सीरियल 20 वर्षो तक लगातार प्रसारित किया गया। छह साल के बाद सीआईडी सोनी इंटरटेनमेंट टेलिवजन पर वापसी करने जा रहा है। मेकर्स की तरफ से सीआईडी की नई सीरीज का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया गया है। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सीआईडी के नए सीजन का पहला वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ यह जानकारी दी गई है कि सीआईडी की अगली सीरीज का फर्स्ट प्रोमो वीडियो 26 अक्टूबर को सोनी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए, 26 अक्टूबर को एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो ड्रॉप किया जाएगा।

द राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ के मोशन पोस्टर ने 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। द राजा साब के निर्माताओं ने हाल ही में फ़िल्म के मुख्य कलाकार प्रभास का एक बेहतरीन मोशन पोस्टर रिलीज किया। सिंहासन पर बैठे एक शाही राजा की पोशाक पहने, हाथ में सिगार लिए, प्रभास एक शक्तिशाली, आभा बिखेरते हैं।मोशन पोस्टर ने सिर्फ़ 24 घंटे में अविश्वसनीय 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज पार कर लिए। मारुति द्वारा निर्देशित और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित, थमन एस के संगीत के साथ, फिल्म द राजा साब ,10 अप्रैल, 2025 को पांच भाषाओं: तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet