LATEST NEWS

वाइब्रेंट विंध्य: रीवा में प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

विंध्य क्षेत्र को निवेश और औद्योगिक केन्द्र के रूप में करेंगे स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने रीवा में प्रदेश की पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाइब्रेंट विंध्य: रीवा में प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज 23 अक्टूबर को रीवा में प्रदेश की पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विंध्य क्षेत्र को निवेश और औद्योगिक अवसरों के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ घोषित किया गया है। इसके दृष्टिगत प्रदेश में हुई आरआईसी को एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। रीवा स्थित कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में होने वाली कॉन्क्लेव में 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 50 से अधिक प्रमुख निवेशक और 3 हजार से अधिक एमएसएमई उद्यमी शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य फोकस राज्य के प्रमुख क्षेत्रों— ऊर्जा, खनन, कृषि, डेयरी, खाद्य प्र-संस्करण, पर्यटन एवं हस्तशिल्प में निवेश को प्रोत्साहित करने पर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल का उद्देश्य राज्य में निवेशकों और उद्यमियों के बीच एक सार्थक संवाद स्थापित करना है, जिससे औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलेंगे। प्रेजेन्टेशन के साथ राउंडटेबल और सेक्टोरल-सत्र कॉन्क्लेव में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, आईटी, खनन, ऊर्जा और पर्यटन विभागों द्वारा प्रमुख प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा पर एक विशेष राउंडटेबल-सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उद्योग के उभरते अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। चार सेक्टोरल-सत्र भी होंगे, जो एमएसएमई, स्टार्टअप्स, खनन एवं खनिज, पर्यटन और कुटीर उद्योगों में निवेश अवसरों पर केंद्रित होंगे। वन-टू-वन बैठकें और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव से 20 से अधिक निवेशक वन-टू-वन बैठक करेंगे, जिससे सरकार और निवेशकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा रीवा आईटी पार्क और चुरहटा औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र सहित 20 से अधिक औद्योगिक प्रतिष्ठानों का वर्चुअल भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा, 80 से अधिक निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र भी वितरित किए जाएंगे, जो प्रदेश में निवेश की प्रक्रिया को और सरल बनाएंगे। ओडीओपी और जी-2-सी प्रदर्शनी स्टॉल कॉन्क्लेव में ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) और जी-2-सी (सरकार से नागरिक) स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे। इनमें एमपी इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन, एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन, डायरेक्टोरेट ऑफ़ फ़ॉरेन ट्रेड, कस्टम विभाग, ईसीजीसी लिमिटेड, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट और हस्तशिल्प विकास निगम सहित 16 से अधिक विभाग और संस्थान शामिल होंगे। यह प्रदर्शनी उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी, जिससे वे अपने व्यावसायिक निर्णयों को प्रभावी ढंग से ले सकेंगे। व्यापारिक प्रोत्साहन और अवसर कॉन्क्लेव का उद्देश्य न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना है, बल्कि निवेशकों और उद्यमियों के लिए राज्य में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को और आसान बनाना है। बिज़नेस प्रमोशन सेंटर के अंतर्गत, विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन और सरकारी विभागों के प्रतिनिधि व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। एमपी इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) द्वारा व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए नवीनतम नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नवकरणीय ऊर्जा पर राउंड टेबल सत्र और सेक्टोरल-सत्र कॉन्क्लेव में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा पर एक विशेष राउंड टेबल-सत्र होगा, जिसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञ पर्यावरणीय संतुलन और औद्योगिक विकास पर चर्चा करेंगे। साथ ही, चार थीमेटिक-सत्रों के माध्यम से एमएसएमई, स्टार्टअप्स, खनन, पर्यटन और कुटीर उद्योगों में उभरते अवसरों पर विचार-विमर्श होगा। वाइब्रेंट विंध्य: औद्योगिक विकास की नई दिशा रीवा में होने वाली कॉन्क्लेव विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करना है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के लिए जारी किए गए विशेष आमंत्रण के साथ, यह सम्मेलन राज्य के आर्थिक विकास और निवेश के लिए नए अवसरों का द्वार खोलने में सहायक सिद्ध होगा। वाइब्रेंट विंध्य का यह आयोजन न केवल विंध्य क्षेत्र, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को एक नई दिशा देने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में प्रदेश सरकार के समर्पण और प्रयासों से राज्य जल्द ही एक औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने की राह पर अग्रसर है।  

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर कलेक्टर और निगम कमिश्नर को दिया सम्मान

इंदौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार’ से पश्चिम जोन के अंतर्गत इंदौर को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर पुरस्कृत करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि “मध्यप्रदेश पानी की एक-एक बूंद के उचित उपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और ‘जल-संरक्षण’ की दिशा में निरंतर अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। आने वाली पीढ़ी के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भली-भाँति समझते हुए हमने प्रदेश में जल-संरचनाओं का जाल बिछाया है, पुरानी जल-संरचनाओं का नवीनीकरण किया है और सिंचाई क्षमता को बढ़ाने का लगातार प्रयत्न किया जा रहा है। कलेक्टर इंदौर आशीष ने प्राप्त किया पुरस्कार : विज्ञान भवन दिल्ली में हुआ कार्यक्रम उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले को जल-संचयन और जल-संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पश्चिम क्षेत्र  के सर्वश्रेष्ठ जिले का राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुए 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और राज्यमंत्री वी. सोमन्ना भी उपस्थित थे। पुरस्कार इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने ग्रहण किया। नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में किए गए कई कार्य इंदौर जिले में जल-संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। जिले में अजनार, बालम, चोरल, कराम, मोरल और पातालपानी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिनमें 366 पौध-रोपण कार्य, 216 जल-संचयन कार्य, 60 रिचार्ज संरचनाएं, 90 वाटरशेड उपचार कार्य और 814 जल और मिट्टी संरक्षण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा  बालम नदी के जलग्रह-क्षेत्र में 5 अमृत सरोवर, 4 फार्म पॉन्ड, 5 चेक डैम और 30 गेबियन जाल संरचनाएं बनाई गई हैं। पुराने तालाबों का भी किया गया जीर्णोद्धार जल-संचयन के प्रयासों के अंतर्गत नाला ट्रेंचिंग (गहरीकरण) के लगभग 420 कार्य किए गए हैं, जिससे जल स्तर में वृद्धि हुई है। पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत 462 पुरानी संरचनाएं जैसे- तालाब, चेक डैम और स्टॉप डैम का जीर्णोद्धार किया गया है, जिससे जल-भंडारण क्षमता में 16 लाख घन मीटर की वृद्धि हुई है और 1500 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है। एक लाख घरों की छतों पर नागरिकों ने लगाई वर्षा जल संचयन प्रणाली जिले में वृहद स्तर पर जल-संचयन संरचनाएं भी निर्मित की गयी हैं, जिसमे 420 फार्म पॉन्ड, 180 पेरकोलेशन टैंक, 100 निस्तारी टैंक और 190 चेक डैम शामिल हैं। इससे जिले में जल-भंडारण क्षमता में 30 लाख घन मीटर की वृद्धि हुई है। लगभग 25 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों के तहत लाया गया है, जिससे जिले के लगभग 16 हजार किसान लाभान्वित हुए हैं। जिले में एक लाख घरों की छतों पर नागरिकों द्वारा अपने खर्च पर ही वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की गई हैं और 10 स्थानों पर पीज़ोमीटर लगाए गए हैं, जिससे जल स्तर का मूल्यांकन किया जा सके। हरियाली महोत्सव के दौरान 20 लाख पौधे लगाए गए और इंदौर शहरी क्षेत्र में 2 लाख 55 हजार पौधे लगाए गए हैं। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य पानी के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और स्वच्छ जल के उपयोग के सर्वोत्तम प्रचलन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज सहित 9 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है।

भिंड में गोहद चौराहा पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 8 लाख रुपये 2750 किलो मावा किया जब्त

भिंड गोहद चौराहा थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सात बजे एक लोडिंग वाहन से 55 डलिया में कुल 2750 किलो मावा भरा जब्त किया। इसकी कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल लैब में भेजा जाएंगा। आठ लाख रुपये का बांड भरवाकर मावा को लोडिंग वाहन चालक को सुपुर्द कर दिया है। चालक ने बताया कि यह मावा ग्वालियर से भोपाल, इंदौर और दिल्ली भेजा जाना था। मेहगांव से ग्वालियर ले जाया जा रहा था मावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि एक लोडिंग गाड़ी मेहगांव से मावा भरकर ग्वालियर जाने वाली है। पुलिस के सहयोग मांगा गया। करीब सात बजे लोडिंग मेहगांव से ग्वालियर की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो पहले तो चालक ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसे लगा कि वह गाड़ी को भगाकर नहीं ले जा सकेगा तो उसने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। गाड़ी चेक करने पर जूट की बोरी में डलिया मिली। अलग-अलग लोगों के ने भेजे थे मावा चालक सतेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि डलिया में 2750 किलो मावा है। मावा के मालिक सतेंद्र सिंह नरवरिया मेहागंव, अनोद नरवरिया, मसूरी के संदीप भदौरिया , सूरज सिंह भदौरिया और रायसिंह नरवरिया हैं। नियमानुसार मावा की सैंपलिंग कर इसकी कीमत आठ लाख का बांड भरवाकर मावा उन्हीं के सुपुर्द किया गया है। यदि सैंपल फेल होते हों तो आठ रुपये की राशि भरने के अलावा न्यायालय द्वारा अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

23 अक्टूबर को रीवा में 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। चार संभागों में सफल आरआईसी के बाद 23 अक्टूबर 2024 को रीवा में 5वीं आरआईसी आयोजित की जा रही है, जिसमें “वाइब्रेंट विंध्य” बायर-सेलर मीट होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विजन राज्य में संतुलित और समान आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करना है। आरआईसी के माध्यम से प्रदेश औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। रीवा में होने वाली आरआईसी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देगी। रीवा में बायर-सेलर मीट: व्यापारिक अवसरों को नई दिशा रीवा में होने वाली बायर-सेलर मीट विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। इस मीट में 2500 से अधिक उद्यमी शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि विभिन्न राज्यों के उद्यमियों के बीच महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। व्यावसायिक साझेदारियों के लिए बैठकें इस मीट का प्रमुख आकर्षण व्यावसायिक साझेदारियों के लिए बैठकें हैं। जहां विंध्य क्षेत्र के स्थानीय उद्यमी और बाहरी राज्यों के उद्यमी बिज़नेस अपॉर्चूनिटीज़ पर चर्चा कर करेंगे। इसमें विचारों का आदान-प्रदान होगा और व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे। राज्य स्तर पर भागीदारी इस बायर-सेलर मीट में 10 से अधिक राज्य उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा से उद्यमी शामिल होंगे। यह विविधता न केवल मौके को और रोचक बनाएगी, बल्कि व्यावसायिक नेटवर्क को भी मजबूत करेगी। स्थानीय उद्यमियों के लिए अवसर स्थानीय उद्यमियों को बाहरी राज्यों के उद्यमियों से सीधे मिलकर व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। यह मंच न केवल नई व्यापारिक संभावनाओं को उजागर करेगा, बल्कि क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगा। अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध विंध्य अब व्यावसायिक अवसरों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यह बायर-सेलर मीट स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को नए बाजारों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जिससे व्यापारिक संभावनाएँ और मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और नए निवेशकों को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी। मेहमान बघेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लेंगे आनंद रीवा में 23 अक्टूबर को होने जा रही कॉन्क्लेव की एक विशेषता होगी, जिसमें विंध्य क्षेत्र की समृद्ध और पारंपरिक खाद्य संस्कृति से प्रतिनिधियों को परिचय कराया जायेगा। बघेलखंड के विशिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर मेहमान स्थानीय स्वाद का आनंद उठाएंगे, जो न केवल स्वादिष्ट, बल्कि अत्यधिक पौष्टिक भी होंगे।

सोनी सब के शो ‘बादल पे पांव है’ वकील की भूमिका में नजर आयेंगे गौरव शर्मा

  मुंबई, सोनी सब के शो ‘बादल पे पांव है’ में गौरव शर्मा,वकील की भूमिका में नजर आयेंगे। गौरव शर्मा शो ‘बादल पे पांव है में वकील माहिर ढिल्लन की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।वह इस सिद्धांत पर कायम हैं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति का बचाव नहीं करेगा जो नैतिक रूप से भ्रष्ट है। गौरव शर्मा ने कहा,माहिर एक बहुस्तरीय किरदार है। वह अपनी क्षमताओं को लेकर आश्वस्त है। हालांकि, प्यार और रिश्तों के प्रति संदेहपूर्ण दृष्टिकोण रखता है। यह उसे काफी दिलचस्प बनाता है। दर्शकों ने रजत और बानी के रिश्ते में संघर्ष देखा है, जब लावण्या उनके जीवन में आई थी, लेकिन अब माहिर की मौजूदगी के कारण रजत और बानी के रिश्ते में एक नई चुनौती होगी। मैंने हाल ही में शूटिंग शुरू की है और कलाकारों और क्रू ने अविश्वसनीय रूप से स्वागत किया है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा और माहिर की भूमिका सामने आएगी, कुछ गहन क्षणों की उम्मीद की जा सकती है। ‘बादल पे पांव है’ सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

राज्यपाल पटेल को रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में किया आमंत्रित

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल इस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज जो मध्यप्रदेश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है, इस वर्ष अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह मना रहा है। 1964 में स्थापित, रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज ने विंध्य क्षेत्र के तकनीकी शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कॉलेज के पूर्व छात्र आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं, जिनमें रक्षा क्षेत्र (सेना, वायुसेना, नौसेना और डीआरडीओ), तेल और गैस क्षेत्र (ओएनजीसी, आईओसी आदि), परमाणु ऊर्जा (बार्क, एनपीसीआईएल), विद्युत क्षेत्र (एनटीपीसी, एनएचपीसी), निर्माण क्षेत्र (भेल, सेल), और शासकीय सेवाओं (आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईईएस) सहित निजी क्षेत्रों के प्रतिष्ठान शामिल हैं। हीरक जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम 8 से 10 नवंबर 2024 तक आयोजित होगा। यह समारोह कॉलेज के 60 वर्षों की समृद्ध यात्रा और उपलब्धियों का उत्सव होगा, जिसमें अनेक पूर्व छात्र और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।  

किशोर कुमार की बायोपिक में काम करेंगे आमिर खान

मुंबई, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खन, महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान इन दिनों ‘सितारे जमीन पर’ में काम कर रहे हैं। चर्चा है कि निर्देशक अनुराग बसु ने आमिर खान को किशोर कुमार की बायोपिक फिल्म ऑफर की है। इस फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि,किशोर कुमार की बायोपिक निर्देशक अनुराग बसु और निर्माता भूषण कुमार के दिल के काफी करीब है। दोनों इस कहानी को बेहतरीन अंदाज में दुनिया के सामने रखना चाहते हैं। आमिर खान भी किशोर कुमार के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें अनुराग बसु का विजन बहुत पसंद आया। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर, किशोर कुमार का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

सरकार महंगाई से राहत देने आधी कीमत पर प्याज बेच रही सरकार, इंदौर-भोपाल में लगाए स्टॉल

 भोपाल  दाल और सब्जी की बढ़ती कीमतों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। राजधानी भोपाल में टमाटर 100 रुपए और प्याज 60 रुपए किलो तक बिक रही है। आमजन को इस महंगाई से राहत देने नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) ने सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर समेत कई जगह स्टॉल लगाकर 35 रुपए किलो किलो बेची जा रही है। दरअसल नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ने किसानों से प्याज खरीदी है, जिसे अब सस्ते दाम पर बेचा जा रहा है। शाखा प्रबंधक अपर्णा सिंह के मुताबिक, इंदौर-भोपाल में शुरुआत कर दी है। जल्द ही अन्य शहरों में भी सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराई जाएगी। रेट घटने तक यह प्याज बेची जाएगी। गत वर्ष 25 रुपए किलो में बेची गई थी। भोपाल के इन इलाकों में सस्ती प्याज नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ने भोपाल के अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर सहित 5 जगह स्टॉल लगाए हैं। 11 नंबर बस स्टाप के पास अरेरा कॉलोनी स्थित ऑफिस के सामने भी स्टॉल लगाया है। यहां वैन के जरिए प्याज पहुंचाया जा रहा है। सुबह से शाम तक प्याज बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके अलावा इंदौर और भोपाल में चलित स्टॉल भी लगाए गए हैं। जो अलग अलग इलाकों में घूमकर लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध करा रहे हैं। आटा-दाल भी सस्ते दाम पर नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन इंदौर भोपाल के बाद जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी सस्ती प्याज बेचेगा। प्याज के अलावा गेहूं, चना और तुअर दाल भी सस्ते दाम पर बेची जाती है। गत वर्ष गेहूं का आटा 27.50 रुपए किलो पर बेचा गया। चना और तुअर की दाल भी बेची थी। इस वर्ष अभी प्याज ही बिक रही है। बाजार में गोभी-टमाटर 100 रुपए किलो भोपाल में प्याज-टमाटर ही नहीं बल्कि, आलू-गोभी सहित लगभग हर सब्जी महंगी है। रिटेल में आलू 30 से 40 रुपए किलो तक बिकती है। जबकि टमाटर 100 रुपए किलो है। प्याज से 50 से 60 रुपए और फूल गोभी 80 से 100 रुपए किलो बिक रही है। शिमला मिर्च, लौकी और बैंगन सहित हरी सब्जियों के दाम भी गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। 

आयुक्त ने किया शहर के नवाचारों का मुआयनाए, मिश्रा पॉली क्लिनिक प्रबंधन की बारीकियों को देख सराहा

सिंगरौली नगर पालिक निगम शहर भ्रमण के दौरान निगम आयुक्त डी के शर्मा द्वारा स्वच्छता व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण के दौरान शहर में स्थित मिश्रा पॉली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया उक्त भ्रमण के दौरान नर्सिंग होम द्वारा किए जाए जा रहे बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन की जानकारी मांगी गई और संबंधित संस्था के साथ एग्रीमेंट की जांच की गई और उपलब्ध सुविधाओं के लिए विस्तृत जानकारी ली गई जिसमे फायर फाइटिंग के निर्देशों का पालन एवं मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया। अस्पताल प्रबंधन के नवाचारों से हुए प्रभावित – मिश्रा पॉली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. डी. के. मिश्रा द्वारा निगम की टीम को अस्पताल में उत्पन्न कचरों का निष्पादन की सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया जिसमे कचरा पृथक्करण के लिए तैयार किए गए स्टोरेज और बायो मेडिकल का निष्पादन की प्रक्रिया, अस्पताल से निकले गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया सहित रूफ टॉप गार्डेनिंग की व्यवस्था,सोलर पैनल से बिजली बिल में परिवर्तन सहित ईटीपी व एसटीपी की उपलब्धता,मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध लिफ्ट की व्यवस्था और फायर फाइटिंग के निर्देशों का पालन की उपलब्धता से अवगत कराया गया जिसे आयुक्त द्वारा सराहा गया,चूंकि शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी डॉ. मिश्रा है और उन्होंने स्वच्छता की अगुआई करते हुए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके लिए उन्हें आभार जताया साथ ही शहर के सभी प्रतिष्ठानों को भी इसी तर्ज में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए अपील किया गया। उक्त भ्रमण के दौरान उपायुक्त आर पी बैस,स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह,दरोगा अशोक त्रिपाठी, सीटाडेल प्रबंधन से विवेक सिंह,विनय पांडेय और रोहित चौरसिया,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला की उपस्तिथि रही।

‘मिथ्या-द डार्कर चैप्टर’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, जी5 ने अपनी ऑरिजिनल सीरीज़ एवं साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘मिथ्या-द डार्कर चैप्टर’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी और अप्लॉज एंटरटेनमेंट तथा रोज़ ऑडियो विज़ुअल प्रोडक्शन द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई मिथ्या-द डार्कर चैप्टर’ में दो सौतेली बहनों, जूही (हुमा कुरैशी के किरदार) और रिया (अवंतिका दासानी के किरदार) के बीच जटिल और लगातार बदलते रिश्तों की दास्तान के साथ-साथ उन दोनों के बीच बदले और इंतक़ाम की भावना के साथ जारी संघर्ष को दिखाया गया है। ‘मिथ्या’ इस बार दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है, जिसमें नवीन कस्तूरिया, रजित कपूर, इंद्रनील सेनगुप्ता, अवंतिका अकेरकर, रुशाद राणा और कृष्णा बिष्ट ने भी अहम किरदार निभाए हैं। ‘मिथ्या-द डार्कर चैप्टर’ के बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए, हुमा कुरैशी ने कहा, मैं ‘मिथ्या’ की वापसी से बेहद उत्साहित महसूस कर रही हूं! इस शो ने मुझे एक एक्टर के तौर पर अपनी कालबिलियत के बिल्कुल अलग पहलू को दर्शकों के सामने लाने के लिए प्रेरित किया है। मैंने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो हालात की वजह से लाचार महसूस करती है और उसमें बदले की भावना भर गई है। मैं इस सीरीज़ के मेकर्स की शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने इस रोमांचक, दमदार भूमिका के लिए मुझे अवसर दिया है और अब मैं अपने किरदार की ज़िंदगी के अगले अध्याय का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ। जबरदस्त ड्रामा और कहानी में चौंकाने वाले मोड़ के साथ, इस सीरीज़ का ट्रेलर तो सिर्फ आगे के रोमांचक सफ़र की झलक दिखाता है। दशकों से मेरी गुज़ारिश है कि वे 1 नवंबर को जी5 पर ट्यून करें, और देखें कि इसमें आगे और क्या-क्या होने वाला है। अवंतिका दसानी ने कहा, मैं ‘मिथ्या- द डार्कर चैप्टर’ के लिए अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती! मैंने इस शो के साथ डेब्यू किया था, जिसके बाद मेरी शख़्सियत के साथ-साथ एक प्रोफेशनल के तौर पर भी मुझमें काफी बदलाव आया है। मैं सचमुच एहसानमंद हूं कि मुझे इतनी शानदार टीम के साथ काम करने का मौका मिला है, साथ ही सबसे कम उम्र की होने के नाते मैंने पूरी कास्ट से बहुत कुछ सीखा है। रिया का किरदार काफी पेचीदा और दिलचस्प है, और इस सीज़न में बदले और धोखे का सामना करते हुए उसका सफ़र नई ऊँचाइयों पर पहुंचता है। दर्शकों की तरह मैं भी बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ कि, वे आगे आने वाले रोमांचक मोड़ का अनुभव करें और 1 नवंबर को जी5 पर इस शो के प्रीमियर का भरपूर आनंद लें।” नवीन कस्तूरिया ने कहा, पहले सीज़न में जबरदस्त कामयाबी पाने वाले ऐसे बेहतरीन शो का हिस्सा बनकर मुझे खुशी के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी मिली है, जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ निभाने के लिए तैयार हूँ। मैं अब तक जो भी किरदार निभाए हैं यह उन सब से अलग है, जो यकीनन दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और दिलचस्प होने वाला है। हुमा कुरैशी और रजित कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव मेरे लिए सचमुच बड़ा रोमांचक रहा है। वे दोनों बेहतरीन कलाकार हैं और मुझे उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने में बहुत मज़ा आया। मैं चाहता हूँ कि दर्शक देखें कि ‘मिथ्या’ की रोमांचक दुनिया में मेरा किरदार किस तरह सामने आता है।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विन्ध्य क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेगी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजनरी नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास को मिल रही है नई दिशा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विन्ध्य क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेगी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ हैं और इसे साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (RIC) जैसे आयोजन आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं, क्योंकि यह क्षेत्रीय विशेषताओं के आधार पर निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत कर औद्योगिक विकास में संतुलन लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजनरी नेतृत्व में यह पहल प्रदेश के समग्र विकास को एक नई दिशा प्रदान कर रही है। इसका पाँचवां संस्करण 23 अक्टूबर को रीवा में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में सफलतापूर्वक कॉन्क्लेव आयोजित किए जा चुके हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। विन्ध्य क्षेत्र निवेशकों के लिए आदर्श गंतव्य उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए आधुनिक और सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेलवे और हवाई मार्ग का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे यह क्षेत्र निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन गया है। क्षेत्र में सीमेंट, खनिज और सरप्लस पॉवर जैसी प्राकृतिक संपदाओं की प्रचुरता इसे औद्योगिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती हैं। 4 हज़ार से अधिक निवेशक करा चुके हैं पंजीयन उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस”, “सिंगल विंडो क्लीयरेंस” और औद्योगिक सहयोगी पहलों से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण बना है। इसी सकारात्मक माहौल के चलते अब तक 4,000 से अधिक निवेशकों ने रीवा में होने वाले इस कॉन्क्लेव के लिए पंजीकरण कराया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में उद्योगों के लिए 9,000 हेक्टेयर से अधिक का भूमि बैंक उपलब्ध है। इस कॉन्क्लेव में आईटी, पर्यटन, माइनिंग, एमएसएमई, कुटीर उद्योग, और कृषि क्षेत्र में निवेश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विन्ध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं, जिनका विकास प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विश्वास जताया कि यह कॉन्क्लेव विन्ध्य क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय लिखेगी।  

25 अक्टूबर से 1400 से अधिक केन्द्रों पर होगा सोयाबीन का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जिले, तहसील, विकासखंड और संभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है आरंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन-प्रतिनिधि और आमजन से आमंत्रित हैं सुझाव विभागों में लगभग एक लाख पदों पर होंगी भर्तियां 11 विभाग समन्वित रूप से चलाएंगे रोजगार के लिए अभियान 25 अक्टूबर से 1400 से अधिक केन्द्रों पर होगा सोयाबीन का उपार्जन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़कों के लिए प्रदेश को लगभग 30 हजार करोड़ की सौगात देने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार माईनिंग कॉन्क्लेव में 11 औद्योगिक घरानों से प्राप्त हुए 19 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर गौ-शालाओं में होंगे कार्यक्रम गोवंश की सेवा में बेहतर कार्य करने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत मंत्रीगण गृह जिलों के कार्यक्रमों में होंगे शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मार्च 2024 में प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन का प्रस्ताव किया था। इस क्रम में प्रदेश के संभाग, उप संभाग, जिले, तहसील, विकासखंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। आमजन और जन-प्रतिनिधि अपने सुझाव, आवेदन और अभ्यावेदन के रूप में पुनर्गठन आयोग को प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदनों पर विचार के बाद अनुशंसाएं पुनर्गठन आयोग द्वारा राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी। नगरीय क्षेत्र की सीमाओं के प्रस्ताव भी आयोग को दिए जा सकेंगे। आयोग नवंबर माह से विभिन्न संभागों में अपने दौरे प्रारंभ करेगा, आवेदन अभ्यावेदन के लिए 4 से 6 माह तक का समय रहेगा। जन-सुविधा की दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, जिससे लोग सरलता से अपने सुझाव आयोग को पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में दी। मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई। औद्योगिक इकाइयों के लिए उपलब्ध होगी स्किल्ड लेबर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रोजगार सृजन, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसरों के सृजन के लिए 11 विभाग समन्वित रूप से प्रयास कर रहे हैं। उद्योग, एमएसएमई, कृषि -उद्यानिकी आदि विभागों के साथ तालमेल करते हुए अगले 4 साल में रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। प्रदेश में जारी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के परिणाम स्वरुप स्थापित हो रही औद्योगिक इकाइयों के लिए स्किल्ड लेबर उपलब्ध हो और प्रदेश के युवाओं को रोजगार भी मिले इस उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ की जा रही है। सभी विभागों में लगभग 1 लाख तक भर्तियां होंगी, जिसकी प्रक्रिया अभियान के रूप में आरंभ की जा रही हैं। सुखद है आमजन को 999 रूपए में विमान यात्रा का अवसर प्रदान करना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा में प्रदेश के छठवें विमानतल का लोकार्पण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बघेलखंड, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे जन-सुविधा प्राप्त होने के साथ विकास की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विमान सेवा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आमजन को 999 रूपए में विमान यात्रा का अवसर प्रदान करना सुखद है। इंदौर से उज्जैन के बीच भी 1500 रुपए में विमान यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने मंत्रीगण और जन-प्रतिनिधियों से प्रदेश में विमान सेवा को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे जन-सामान्य को विमान यात्रा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। 4892 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर होगा सोयाबीन का उपार्जन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन 25 अक्टूबर से आरंभ हो रहा है, अब तक 3 लाख 44 हजार से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन करवा लिया गया है। किसानों से 4892 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर सोयाबीन का उपार्जन 1400 से अधिक केन्द्रों पर आरंभ हो रहा है। उन्होंने सभी मंत्रीगण को उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि दीपावली के दृष्टिगत प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन आहरण 28 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। खनन सामग्री पर आधारित निर्माण इकाइयों की प्रदेश में स्थापना को किया जाएगा प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में 19 अक्टूबर को भोपाल में इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश को 7 सड़कों के लिए 9390 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई। साथ ही 27 सड़कों के लिए 20 हजार 403 करोड़ रुपए की स्वीकृतियां केन्द्र सरकार से शीघ्र ही प्राप्त होने वाली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में हुई माइनिंग कॉन्क्लेव में 11 औद्योगिक घरानों से प्रदेश में 19 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में खनन प्रक्रिया में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने और खनन सामग्री पर आधारित निर्माण इकाइयों की प्रदेश में स्थापना पर भी कॉन्क्लेव में विचार-विमर्श हुआ। दुग्ध उत्पादन की उन्नत तकनीकों पर दी जाएगी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय तथा अनुदान प्राप्त गौ-शालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने-अपने गृह जिलों की गौ-शालाओं के कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दिए। इन कार्यक्रमों में गोवंश की सेवा में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दुग्ध उत्पादन की उन्नत तकनीकों और विकास एवं जन-कल्याण के कार्यक्रमों तथा योजनाओं की जानकारी जन-सामान्य को प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आश्रमों और साधु-संतों के अखाड़ों के लिए की जा रही नवीन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी।  

नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुई इटारसी की अंकिता चंद्रवंशी

भोपाल भोपाल के रीजनल साइंस सेंटर सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण संसद और बक्सवाहा  सम्मान समारोह में देशभर के 200 पर्यावरणविद, आईएएस-आईएफएस और पदम श्री पुरस्कारों से सम्मानित भारत के वन पुरुष पद्मश्री जादव पायेंग (असम), पद्मश्री बाबूलाल दाहिया (मध्यप्रदेश), डॉ. श्याम सुंदर पालीवाल (राजस्थान) की गरिमामयी उपस्थिति में हुई पर्यावरण संसद संपन्न हुई। जिसमें देश भर से पर्यावरण प्रेमी और सोशल वर्कर्स हिस्सा बने जिसमें नैशनल यूथ आइकन केटेगरी के अंतर्गत शहर इटारसी की अंकिता चंद्रवंशी को सम्मानित किया गया, राष्ट्रीय पर्यावरण संसद और बक्सवहा  सम्मान समारोह के  आयोजक डॉ राजीव जैन और श्री शरद कुमरे ने बताया कि  अंकिता बहुत छोटी उम्र से श्रीं अपर्णा फाउंडेशन से सोशल वर्कर और कामाँक्षा से सस्टेनेबल वस्त्र उद्योग के क्षेत्र मे कार्यरत है।

दीपावली पर कुम्हार समाज के माटी शिल्पकारों को बाजार शुल्क से मुक्त रखा जाए

उज्जैन मिट्टी के दीपक, मिट्टी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति मिट्टी से निर्मित समान बेचने वाले दुकान एवं फूटपाथ पर अपना सामान बेचैन वाले कुम्हार समाज पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी शासन द्वारा निःशुल्क जगह उपलब्ध कराई जाए। आखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ उज्जैन के जिला महामंत्री संदीप प्रजापति महाकाल द्वारा प्रदेश सरकार से इस बात को लेकर मांग की गई है कि पिछली सरकार में पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिट्टी के दीपक एवं कुलिया और अन्य मिट्टी के बर्तन दीपावली पर फूटपाथ पर दुकान लगा कर बेचने वाले कुम्हार समाज के माटी शिल्पकार बंधुओ से नगर निगम द्वारा शुल्क नहीं वसूला जाएगा। जिस आदेश का पालन करते हुए उज्जैन सहित अन्य सभी जगह कुम्हार समाज बंधुओ से दीपावली पर शुल्क नहीं लिया गया था।  इस वर्ष भी हम प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी से निवेदन करते हैं कि वह भी दीपावाली पर कुम्हार समाज बंधुओ से फुटपाथ पर दुकान लगाने पर निगम द्वारा जो शुल्क वसूली की जा रही है वह निशुल्क की जाए। इस हेतु उज्जैन नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर श्री मुकेश टटवाल जी द्वारा भी विगतदिनों सम्माननीय मुख्यमंत्री जी को उज्जैन आगमन पर अवगत कराया गया एवं प्रजापति समाज की बात रखी इस हेतु समस्त समस्त समाज बंधु आपका धन्यवाद ज्ञापित करते है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय, लैंगिक अपराध से पीडितों को संरक्षण एवं वित्तीय सहायता की स्वीकृति

प्रदेश में संचालित 12,670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में उन्नयन का निर्णय 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय, लैंगिक अपराध से पीडितों को संरक्षण एवं वित्तीय सहायता की स्वीकृति भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में वर्तमान में संचालित 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रावधान है। निर्णय अनुसार इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन के बाद एक पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एक पद आंगनवाड़ी सहायिका का होगा। उन्नयित 25 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक पर्यवेक्षक के मान से कुल 476 पर्यवेक्षक के पद स्वीकृत किये गये। केन्द्र सरकार के निर्धारित मापदण्ड उन्नयित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लागू होंगे। मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्रों में उन्नयन किए जाने पर केन्द्रांश राशि रूपये 3401.90 लाख एवं राज्यांश राशि 17945.82 लाख होगा। इस प्रकार कुल राशि रूपये 21347.71 लाख अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार आयेगा। लैंगिक अपराध से पीडितों को संरक्षण एवं वित्तीय सहायता की स्वीकृति मंत्रि-परिषद् द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य अंतर्गत बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (संशोधित 2019) की धारा 4 एवं 6 के तहत “Scheme for Care and Support to Victims under Section 4 & 6 of the Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) Act, 2012” को प्रदेश के 55 जिलों में लागू किया गया है। योजना का उद्देश्य 18 वर्ष तक लैंगिक अपराध से पीड़ितों को POCSO Act के अंतर्गत संरक्षण एवं भारत सरकार के निर्भया फण्ड से वितीय सहायता प्रदान करना एवं उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है। निर्भया फण्ड से प्रत्येक जिले को 10 लाख रूपये आवंटित किये जायेंगे। लैंगिक अपराध से पीड़ितों को सहायता के लिए जिले आवश्यकता के अनुसार राशि का उपयोग कर सकेंगे। स्वास्थ्य संस्थाओं अंतर्गत 6388 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति मंत्रि-परिषद ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में स्वीकृत कुल 454 स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 6388 नवीन पदों (5936 नियमित एवं 452 संविदा) के सृजन की स्वीकृति दी। इसके अतिरिक्त 1589 आउट सोर्सिंग एजेन्सी से कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति भी दी गई। पदों के सृजन पर होने वाले वार्षिक अनुमानित व्यय राशि 351 करोड़ 17 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। नवीन सृजित पदों का सृजन कर समस्त पदों को वर्ष 2024-25 में भरें जाने की स्वीकृति दी है। अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद् द्वारा 1 जनवरी 2016 के पूर्व एवं 01/01/2016 को या इसके उपरांत सेवानिवृत्त विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स (सेवानिवृत्त अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी) को वित्त विभाग के परिपत्र अनुसार सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन देने की स्वीकृति दी गई।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet