LATEST NEWS

शासकीय कर्मचारियों को 28 अक्टूबर तक वेतन देने के आदेश जारी

भोपाल राज्य शासन ने माह अक्टूबर 2024 के वेतन/मानदेय/ पारिश्रमिक का भुगतान जो कि 1 नवम्बर 2024 को देय है दीपावली के पूर्व दिनांक 28 अक्टूबर 2024 एवं पश्चातवृति तिथियों में किया जाये। शासन ने यह भी निर्णय लिया है कि आउटसोर्स एजेंसी को भी आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक का भुगतान एवं सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय/विश्वविद्यालय/स्वशासी निकाय को परामर्श दिया है कि वह भी अपने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही करें। इस संबंध में राज्य शासन ने द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।  

मध्यप्रदेश के 17 घुड़सवारों ने जूनियर नेशनल क्वालीफायर में मारी बाजी

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने जूनियर नेशनल घुड़सवारी क्वालीफायर-2024 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की है। इन खिलाड़ियों ने ड्रेसाज और जंपिंग की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह पक्की की। प्रमुख परिणाम अनुसार सीएचआई ड्रेसाज में आराध्या सिंह, दिव्यराज सिंह राठौर, जयवंत नवाले, जूनियर ड्रेसाज में एमडी हमजा अकील, विनीत परिहार, संस्कार राठौर, विनीत परिहार, यंग राइडर ड्रेसाज में भोलू परमार, भोलू परमार, मोक्ष पटेल ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। जूनियर जंपिंग क्वालिफाइड राइडर में अर्जुन मलाया, हमजा अकील, विनीत सिंह, कार्तिक, चिल्ड्रन ग्रुप वन जंपिंग मे दिव्यराज सिंह, आराध्या सिंह, जयवंत नवाले, चिल्ड्रन ग्रुप 2 जंपिंग में कव्यांश गोरे, अनुराज विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक कैप्टन भगीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन घुड़सवारों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आज इन युवा घुड़सवारों ने राज्य का नाम रोशन किया है, भविष्य में ये राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश के साथ देश का नाम रौशन करेंगे। इस सफलता के साथ मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उज्जैन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को देश की आन्तरिक सुरक्षा, एकता, अखण्डता के लिये अपने प्राणों की आहुति देकर कर्त्तव्य-परायणता का अनूठा उदाहरण देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिस देशभक्ति और जनसेवा के ध्येय वाक्य के साथ दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देती है। ऐसे सभी बलिदानी पुलिसकर्मियों को मैं सैल्यूट करता हूं। पुलिसकर्मी देश की सेवाओं के संचालन में मदद करते हैं और देश की आन्तरिक सुरक्षा में सर्वोच्च योगदान देते हैं। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर उज्जैन श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति उज्जैन श्रीमती कलावती यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना काल में कर्त्तव्य की वेदी पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिसकर्मियों के इस अद्वितीय योगदान का स्मरण करते हुए देश-प्रदेश गौरवान्वित महसूस करता है। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व सफाईकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य से देश की आबादी सुरक्षित रही। आजादी से लेकर आज तक ऐसे कई कठिन मौकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी भूमिका को सार्थक सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि “हिम्मत और पराक्रम से भरें हैं, आपके सशक्त कदम हर मुसीबत से बड़े हैं, आपके शौर्य को नमन, आपके प्रताप को प्रणाम है, आप हमारी शक्ति हैं, मध्यप्रदेश का अभिमान हैं।” कार्यक्रम में पुलिस जवानों द्वारा परेड प्रदर्शन कर वीर शहीदों को सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजली अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान वीर शहीद स्व. लालबहादुर सिंह, स्व. बलराम के परिजन को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया। आईजी श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों की याद दिलाता है, जिन्होंने समाज और देश की रक्षार्थ प्राण न्यौछावर किये हैं। आज से 65 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के बर्फीले क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर चीन की सशस्त्र सेना के साथ मुठभेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। तब से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उड़ान के 8 वर्ष पूर्ण होने पर दी नागरिकों को बधाई

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की विकास यात्रा में “उड़ान” (उड़े देश के आम नागरिक) योजना के अभूतपूर्व 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृतव में भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। केंद्र सरकार की इस पहल में 2.8 लाख उड़ानें, 1.5 करोड़ यात्री, किफायती हवाई यात्रा एवं विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को समृद्ध किया है। विमानन क्षेत्र की ये उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाती हैं।  

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम आए सामने

भोपाल मध्यप्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने के साथ ही अब सभी की नजरें बुधनी विधानसभा पर टिक गई हैं। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अब तक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान विधायक थे। लोकसभा चुनाव में उनके विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद श्री चौहान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ही इस सीट के रिक्त होने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। बुधनी से भाजपा ने इस बार श्री चौहान के कट्टर समर्थक माने जाने वाले विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। वे पिछले लोकसभा चुनाव में विदिशा सांसद थे। इस लोकसभा चुनाव में उनके स्थान पर पार्टी ने विदिशा से श्री चौहान को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद अब उन्हें श्री चौहान की परंपरागत सीट से विधानसभा का टिकट दे दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने कल देर रात इस सीट से अपने प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक किया। पार्टी ने यहां से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। श्री पटेल इसके पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं। समझा जा रहा है कि भाजपा की ओर से श्री भार्गव को चुनावी मैदान में उतारने के बाद श्री पटेल की यहां से दावेदारी मजबूत हुई क्योंकि ये श्री चौहान के दबदबे वाला क्षेत्र है। श्री चौहान किरार समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और श्री पटेल भी इसी समाज के सदस्य हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यहां से श्री पटेल पर दांव खेला है। वहीं श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से भाजपा की ओर से रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से होगा। श्री रावत इस सीट से लंबे समय से कांग्रेस के विधायक रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्हें डॉ मोहन यादव सरकार मे कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उनके विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण ही यहां उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस अब इस पूरे आदिवासीबहुल क्षेत्र में श्री रावत पर कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगाते हुए आक्रामक चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इसी के चलते कांग्रेस ने अपने आदिवासी चेहरे मुकेश मल्होत्रा को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है, जिनका सामना श्री रावत से हो रहा है। श्री मल्होत्रा की आदिवासियों की बीच खासी पैठ मानी जाती है और वे वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। इन दोनों ही क्षेत्रों में नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो गया है। मतदान 13 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।  

दीपावली पर विद्युत सुरक्षा एवं सावधानियां रखकर सुरक्षित दीपावली मनाएं – ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दीपावली पर विद्युत सुरक्षा एवं सावधानियां रखकर सुरक्षित दीपावली मनाएं। कंपनी ने सभी पटाखा व्यवसायियों से अपील की है कि वे बिजली लाइन के नीचे, ट्रांसफार्मर के नीचे या उससे सटाकर दुकान न लगाएं। ट्रांसफर्मर के नीचे दूकान लगने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और छोटी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। उन्होंने नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि पटाखे व आतिशबाजी का प्रदर्शन बिजली लाइनों के नीचे व आसपास न करें। मंत्री तोमर ने दीपावली पर्व पर प्रकाशीय साज-सज्जा के लिये उपभोक्ता अपने परिसर में विद्यमान बिजली कनेक्शन से स्वीकृत भार के अनुसार ही बिजली का उपयोग करें। बिना स्वीकृति के अतिरिक्त भार की वृद्धि एवं सीधे तार डालकर विद्युत अनधिकृत उपयोग नहीं करें। बिजली चोरी अथवा बिना स्वीकृति के संयोजित भार में वृद्धि अवैधानिक है और इसके लिए बिजली अधिनियम 2003 में जुर्माने का प्रावधान है। बिजली कंपनी ने मिठाई, मूर्तियां, साज-सज्जा, बर्तन व्यापारी, पटाखों की दुकाने एवं दीपावली पर्व से जुड़ी अन्य सामग्री के विक्रय के लिये लगाए जाने वाली अस्थाई दुकानों के प्रकाश व्यवस्था के संबंध में व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।  

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

मुंबई,  फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री नायरा बनर्जी तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में कई सफल शो देने के बाद अब अपने आगामी शो ‘चेकमेट’ के लिए तैयार हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने शो में आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की और कई खुलासे किए। ‘दिव्य दृष्टि’ और ‘जुबान संभालकर’ जैसे टेलीविजन शो में काम कर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री ने साझा किया कि उनके शो में उनका किरदार उनसे काफी मिलता-जुलता है। शो रहस्यमय हत्याओं, रोंगटे खड़े कर देने वाले अपराधों और सस्पेंस से भरा है। शो में वह मुख्य महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें उनके किरदार का नाम नीलम है। उनका किरदार शो में पति शेखर के साथ घुटन भरे विवाह के बंधन में फंस जाता है। अभिनेत्री ने बताया कि शेखर काफी रहस्यमयी व्यक्ति हैं। नाखुश शादी के इस जाल से बाहर आने का संघर्ष, उनका लचीलापन, ताकत और शक्ति ही शो का सार है। शो के बारे में बात करते हुए नायरा ने कहा ‘मेरा मानना है कि यह शो अपने आप में बहुत अच्छी तरह से शूट किया गया है। आज की दुनिया में इस तरह की धोखाधड़ी हमारे समाज में बहुत आम है, लेकिन हम कभी-कभी इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे पाते हैं या बात नहीं कर पाते हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वास्तव में इस शो के किरदार ने मुझे इस भूमिका को जीवंत बनाने का मौका दिया। दर्शक देख सकते हैं कि शो हर एपिसोड के साथ अपने रहस्य को कैसे उजागर करता है। शो में नायरा बनर्जी के साथ शालीन मल्होत्रा, रोहित खंडेलवाल और अरफीन अल्वी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। नायरा ने शो को फिल्माने के दौरान अपने सबसे कठिन शॉट को साझा करते हुए कहा ‘मेरा मानना है कि एक रहस्य ड्रामा को फिल्माना अपनी अनूठी चुनौतियों के साथ आता है, क्योंकि दर्शकों के लिए एक रोमांचक और रहस्यपूर्ण अनुभव बनाना हमारी जिम्मेदारी है। सबसे कठिन सीन के बारे में अभिनेत्री ने बताया कि इनमें से सबसे कठिन हत्या का प्रयास वाला सीन था। उन्होंने कहा ‘हमें यह सुनिश्चित करने और सीन को सही तरह से करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि परिणाम असाधारण रूप से शानदार रहे।‘

अदार पूनावाला ने 1000 करोड़ में खरीदी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की आधी हिस्सेदारी

मुंबई,  करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड के लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस में से एक है। अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके प्रोडक्शन हाउस में 50 फीसदी हिस्सेदारी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने खरीदी है। इस डील के बारे में सुनने के बाद हर कोई हैरान है कि करण जौहर को अपनी प्रोडक्शन कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की जरूरत क्यों पड़ी। इसके अलावा इस कंपनी की वैल्यूएशन ने भी सभी को हैरान कर दिया है। अदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शंस में 1000 करोड़ में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। बाकी 50 प्रतिशत हिस्सा करण जौहर का होगा। इसके अलावा करण जौहर कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। अपूर्व मेहता मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। इस डील के बाद अदार पूनावाला ने कहा कि अब वह धर्मा प्रोडक्शन में हिस्सा लेने का मौका पाकर खुश हैं। अब आशा है कि धर्मा प्रोडक्शन को और अधिक सफल कैसे बनाया जाय। इसी बीच अब जब ये दोनों दिग्गज एक साथ आ गए हैं तो सभी का ध्यान इस बात पर गया है कि हमें कौन से नए प्रोजेक्ट देखने को मिलेंगे। धर्मा प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शंस की बात करें तो यह भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध उत्पादन और वितरण कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की शुरुआत करण जौहर के पिता यश जौहर ने 1976 में की थी। यह प्रोडक्शन कंपनी अब तक कई लोकप्रिय फिल्में दे चुकी है। इसमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी कुछ फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्में हैं ‘किल’, ‘बैड न्यूज’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’, ‘जिगरा’, ‘देवरा: पार्ट 1’ शामिल है।

इंदौर एयरपोर्ट पर छह दिन बाद विंटर शेड्यूल होगा लागू , आधा दर्जन उड़ानों का समय बदल जाएगा

इंदौर देशभर के एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इंदौर एयरपोर्ट पर भी छह दिन बाद विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही आधा दर्जन उड़ानों का समय बदल जाएगा। शारजाह, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर उड़ानें बदले समय पर संचालित होंगी। नए शेड्यूल के बाद शारजाह उड़ान इंदौर से 15 मिनट पहले 11.55 बजे रवाना होगी, जबकि शारजाह वर्तमान समय 2.05 बजे ही पहुंचेगी। अभी यह उड़ान इंदौर से 12.10 बजे रवाना होती है। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छह दिन बाद विंटर शेड्यूल लागू होने वाला है। इसके साथ ही देर रात्रि संचालित होने वाली पुणे और बेंगलुरु की उड़ान का समय बदल जाएगा। इंडिगो की 6ई 284 उड़ान पुणे से रात्रि 1.40 बजे रवाना होकर रात्रि 2.50 बजे इंदौर आती है। यह छह दिन बाद सुबह संचालित होगी। पुणे से सुबह पांच बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं 6ई 748 उड़ान बेंगलुरु से रात्रि 10.40 बजे रवाना होकर 12.25 बजे इंदौर आती थी। 27 अक्टूबर से यह एक घंटा पहले रात्रि 11.20 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। जबलपुर उड़ान एक घंटा देरी से होगी रवाना इंदौर से अभी सुबह पांच बजे उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाता है। विंटर सीजन में सुबह 6.10 बजे जाने वाली इंदौर-जबलपुर उड़ान एक घंटा देरी से सुबह 7.10 बजे रवाना होगी। इसके अलावा इंदौर से बेंगलुरु जाने वाली सुबह पांच बजे वाली उड़ान विंटर सीजन में सुबह 6.10 बजे रवाना होगी। मुंबई उड़ान सुबह 5.30 बजे के स्थान पर 6.40 बजे और जयपुर उड़ान सुबह छह बजे के स्थान पर 6.20 बजे रवाना होगी।  

NSUI द्वारा गोला का मंदिर TI को किया पुष्प भेंट

  ग्वालियर ग्वालियर में विगत दिनों हुई एबीवीपी और गोला का मंदिर थाना पुलिस के बीच हाथापाई से उपजे विवाद के बाद आज एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता ईशान प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में NSUI मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल द्वारा गोले का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एबीवीपी की गुंडागर्दी और अनैतिक कार्यों का विरोध करने पर प्रदेश NSUI की ओर से अन्याय के खिलाफ समर्थन की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सचिव आर्यन पाठक, लॉ विभाग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे वर्जन कुछ दिनों पूर्व एबीवीपी द्वारा एक छेड़छाड़ के प्रकरण से जुड़े आरोपी के समर्थन में गोला का मंदिर थाना पुलिस से जो अभद्रता की गई एवं पुलिस पर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाने के लिए उपद्रव किया जिसके विरोध में हमारे प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी के निर्देश पर एनएसयूआई द्वारा गांधीवादी तरीके से थाना प्रभारी महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर गुंडई एवं अनैतिक कार्यों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही का समर्थन किया। मध्यप्रदेश एनएसयूआई एबीवीपी द्वारा किये गए इस प्रकार के कृत्यों का पूर्ण रूप से विरोध करती है। ईशान प्रताप सिंह चौहान, मुख्य प्रवक्ता, एनएसयूआई मध्यप्रदेश

राजेंद्रग्राम एवं अमरकंटक में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग

अनूपपुर आज दिनांक 21/10/24 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुष्पराजगढ़ अनुभाग के  अमरकंटक एवं राजेंद्रग्राम क्षेत्र मे स्थित  प्राइवेट स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को चेक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें कल्याणीका केंद्रीय शिक्षा निकेतन राजेंद्रग्राम, महर्षि एंग्लो जर्मन इंग्लिश मीडियम स्कूल राजेंद्रग्राम, केंद्रीय विद्यालय पोड़की अमरकंटक, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक, सहित कुल 04 स्कूल के 11 स्कूली वाहन चालकों को  ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया। वाहन चालकों को दी गई समझाइश आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाएं देते हुए बताया गया कि वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाएं, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, ओवरटेक करने से बचे ,यदि आवश्यक की हो तो हमेशा दाहिने तरफ से ओवरटेक करें, ब्रेकिंग डिस्टेंस का ध्यान रखें, बच्चों को  वाहन से उतारते समय सावधानी रखते हुए वाहन को रोड के बाएं साइड खड़ा करे उसके  बाद उन्हें उतरने दे।क्षमता से अधिक बच्चे ना बिठाये, बच्चों के अभिभावक बहुत विश्वास के साथ आपकी गाड़ी में उन्हें स्कूल भेजते हैं ।कृपया सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाए। सावधानी से ही सुरक्षा है वाहन चालकों को बताया गया कि सावधानी और सतर्कता से सड़क दुर्घटना को घटित होने से रोका जा सकता है चेकिंग में  सउनि. आनंद तिवारी, प्रआर. रामधनी तिवारी, आर महेश गुर्जर एवं आरक्षक दिलीप सिंह  उपस्थित रहे शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है* इससे बचे स्वयं की एवं अन्य व्यक्तियों के जीवन को संकट में ना डालें।  

सभी विभागीय अधिकारी नवंबर माह का दौरा कैलेंडर जारी कर कलेक्टर कार्यालय में करें प्रस्तुत : कलेक्टर

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने सभी विभागीय अधिकारियों को नवंबर माह का दौरा कैलेंडर जारी कर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि बुधवार एवं शुक्रवार कैंप के दिन छोड़कर सभी विभागीय अधिकारी जिले के सभी ग्रामों का भ्रमण करेंगे तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में आयोजित हो रहे शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही को प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह तक आयोजित होने वाले शिविरों के नोडल अधिकारी शिविर के दौरान ग्राम पंचायत के राशन दुकान, आंगनवाड़ी, छात्रावास, स्कूल, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, राशन दुकान, नल जल योजना की स्थिति, बिजली एवं ग्रामीणों से चर्चा कर हितग्राही मूलक योजनाओ के क्रियान्वयन एवं अन्य विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री अजीत तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।       अतिक्रमण पर तहसीलदार गंभीरता से करें कार्यवाही कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि में अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे गंभीरता के आधार पर लेते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीमांकन, नामांकन, बंटवारा सहित और विभिन्न राजस्व प्रकरण भी समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय भूमि का सीमांकन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। मैप बनाकर शासकीय भूमि को किया जाए चिन्हित बैठक में कलेक्टर ने अधीक्षक भू-अभिलेख को निर्देश दिए हैं कि जिले का मैप बनाकर शासकीय भूमि चिन्हित किया जाए। इसी प्रकार मैप में अलग-अलग रंग के शासकीय, आवासीय, कृषि एवं वन्य सहित अन्य विभिन्न भूमियों को चिन्हित किया जाए। जिससे शासकीय भूमि को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा सके तथा इस पर कड़ी नजर भी रखी जा सके। सात दिवस के अंदर किया जाए छात्रवृत्ति का भुगतान   कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज बैठक में प्री मैट्रिक स्कूल छात्रवृत्ति भुगतान संबंधी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों का भ्रमण कर छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं का निराकरण कर सात दिवस के भीतर छात्रवृत्ति भुगतान करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावास में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने जेईई एवं नीट की कोचिंग कर रहे छात्रों के कोचिंग टेस्ट सीरीज एवं अध्ययन अध्यापन कार्य संबंधी जानकारी सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से प्राप्त की। बीजापुरी पेंटिंग को दें बढ़ावा, बनाएं बेहतर कार्य योजना कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीजापुरी पेंटिंग को प्रोत्साहित करने तथा बढ़ावा देने हेतु बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। बीजापुरी पेंटिंग के कलाकारों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ दिया जाए तथा वर्कशॉप आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि बीजापुरी पेंटिंग के लिए बड़े-बड़े शहर जैसे मुंबई, दिल्ली तथा इंदौर में वर्कशॉप रखा जाए एवं मार्केटिंग के लिए पोर्टल एवं एप में भी पेंटिंग को लॉन्च किया जाए तथा पेंटिंग के फ्रेम की क्वालिटी एवं क्वांटिटी पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बीजापुरी पेंटिंग हेतु अमरकंटक में जगह चिन्हित कर इनका स्टॉल लगाया जाए, जिससे अमरकंटक में आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को बीजापुरी पेंटिंग के बारे में जानकारी हो सके तथा उन्हें वह खरीद सकें। जिससे बीजापुरी पेंटिंग के संबंध में और अधिक लोगों को जानकारी हो सके। शासकीय संस्थानो में राशन वितरण एलॉटमेंट हो चस्पा बैठक में कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी से अक्टूबर माह के राशन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए नवंबर माह के खाद्यान्न उठाव एवं भंडारण के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में खाद्यान्न का वितरण पूरे गंभीरता एवं पारदर्शिता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी छात्रावासों, स्कूलों, आश्रमों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित अन्य विभिन्न स्कूलों में समय पर राशन प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थान में राशन का एलॉटमेंट भी चस्पा होना चाहिए तथा राशन वितरण के अलॉटमेंट के विरुद्ध पावती भी देना सुनिश्चित किया जाए। जिससे पता चल सके की किन स्थानों में कितना राशन का वितरण किया गया है। राशन वितरण को परिवहनकर्ता, विक्रेता एवं प्रबंधन गंभीरता के साथ करें। राशन वितरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत चिन्हित उत्पाद कोदो को जीआई टैग दिलाने किया जाए प्रयास बैठक में कलेक्टर ने एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत अनूपपुर में चिन्हित उत्पाद कोदो को जीआई टैग दिलाने हेतु उप संचालक कृषि को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने खरीफ फसल के उत्पादकता की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की तथा केसीसी कैंप के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग में औषधीय पौधे के सेल्फ सर्टिफिकेट के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 27 पौधों का चयन किया गया है तथा इस पर सतत् कार्यवाही जारी है। जिस पर कलेक्टर ने आयुष, उद्यानिकी एवं वन विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर ने बैठक में अनूपपुर में रेलवे निर्माण कार्य, रेलवे अंडर ब्रिज से ग्राम छुलहा तक पहुंच मार्ग, बायपास रोड निर्माण कार्य, दीपावली त्यौहार के पूर्व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान, नल जल योजना के अंतर्गत रोड रेस्टोरेशन कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सस्ते दरों पर रेत मुहैया करने संबंधी चर्चा, स्ट्रीट डॉग पर कार्यवाही, दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत लोगों को बेहतर भोजन, राजस्व वसूली के प्रगति, समाधान ऑनलाइन, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।

हिना खान मालदीव में बिता रहीं छुट्टियां, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अविष्कृत खान बदनाम कैसर के तीसरे चरण पर हैं और वह पुनर्जन्म के लिए इलाज भी करवाते हैं। हालाँकि कुछ दिन पहले उन्होंने अपना आखिरी कीमो फ़ायर किया था और अब वह बिज़नेस की सैर कर रही हैं। उन्होंने वहां से तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उन्हें प्यार और दोस्ती दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने समंदर किनारे की यादगार तस्वीरें पोस्ट की हैं। इंडिविजुअल खान ने जब से कैंसर की प्रेमिका के साथ सोशल मीडिया पर बात शेयर की है। लोग उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वह लगातार अपनी बीमारी से जुड़ी बातें पोस्ट कर रही हैं। कीमो से लेकर अपने टूर तक की साड़ी एपीडेट बता रही हैं। बेरोजगारों के लिए यहां काम शुरू कर दिया गया है। वहां उन्होंने अपनी कुछ शानदार कहानियां पोस्ट कीं और एक पेज पर तस्वीरें शेयर कीं। खाने-पीने से लेकर घूमने-फिरने तक की सेटेलेशन और वीडियोज में अधेड़ खान पाल को इंजॉय करती दिख रही हैं। एक वीडियो में जहां वह समंदर में पानी में जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैंने अब जीना सीख लिया है। ‘अपना हर दिन ऐसे जियो जैसे आखिरी हो।’

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर रहमान ने पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान एवं मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले पुलिस बल के शहीद वीर पुलिसकर्मियों को शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस बल द्वारा परेड कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त किया गया।   इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने शहीद पुलिस जवान शोभनाथ राठौर निवासी ग्राम हर्री-बर्री, बसंत सिंह बघेल निवासी ग्राम धिरौल एवं विनोद सिंह परिहार निवासी ग्राम फुनगा के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। पुलिस स्मृति दिवस पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करता है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

आबकारी विभाग को 16 हजार करोड़ रूपये का राजस्व लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में शराब की अवैध बिक्री सख्ती से रोक लगाई जाए साथ संगठित अपराध पर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए। देवड़ा ने सोमवार को भोपाल स्थित पर्यावरण अध्ययन संस्थान (इप्को) में आयोजित नवीन आबकारी नीति/आबकारी व्यवस्था वर्ष 2025-26 के निर्धारण के संबंध में मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के लायसेंसियों की कार्यशाला में कही। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने आसवक एवं देशी/विदेशी मदिरा विनिर्माताओं एवं बार-लायसेंसियों के साथ भी बैठक की। देवड़ा ने वाणिज्यक कर विभाग की उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनका कर्तव्य है कि अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहकर अवैध कार्यो के प्रति सजग रहें। उन्होने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मदिरा का अवैध परिवहन ना हो तथा संगठित अपराधियों के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रखी जाएगी और जहां भी अवैध कारोबार या कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को राजस्व देने में वाणिज्यकर विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 16 हजार करोड़ रूपये है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के समन्वित प्रयास से यह लक्ष्य भी हम प्राप्त कर लेगें। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा निरंन्तर नए-नए नवाचार किये जा रहें हैं। विभिन्न राज्यों की आबकारी नीति का अध्ययन किया जा रहा है। उनकी अच्छाईयों को प्रदेश की आबकारी नीति में संम्मिलित किया जाएगा। उन्होने कहा कि नीति तभी ठीक होगी जब अनुभवी लोगो से बात की जायेगी। कार्यशाला में प्रदेश के मदिरा व्यावसायियों एंव ठेकेदारों द्वारा उप मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से भी अवगत कराया गया। उप मुख्यमंत्री देवडा ने कहा कि अगर समस्या है तो उसका समाधान भी सरकार करेगी। कठिनाईयों को दूर किया जायेगा। सरकार बहुत सजग है। उन्होनें विभागीय अधिकारियों का निर्देश दिये कि प्रदेश के शराब व्यावसायियों की समस्या को हल करने का प्रयास करे। देवड़ा ने कहा कि प्रदेश के राजस्व प्राप्ति में आबकारी विभाग का अहम भागीदारी रहती है। कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आबकारी विभाग के द्वारा ई-आबकारी पोर्टल के माध्यम से लायसेंसियों को अनेक सुविधाऐं प्रदान की गई हैं, जिससे अधिक पारदर्शिता के साथ कार्य संम्पादित किये जा रहें हैं तथा राजस्व में निरंन्तर वृद्धि हो रही है। लायसेंसी भी नियमानुसार अपनी दुकान एवं बार का संचालन करें, विभाग द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर लायसेंसियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा है कि आप सभी जनप्रतिनिधियों/मंत्रियों/विधायकों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करें एवं निराकरण के बाद संबंधित को अवगत भी कराया जाए। आबकारी अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन कर आबकारी अपराधों पर रोक लगाना हम सभी का दायित्व है। सभी के समन्वित प्रयास से वर्ष 2025-26 के लिए संतुलित आबकारी नीति बनाना ही विभाग का लक्ष्य है। आशा करता हूं कि हम इसमें पूरी तरह सफल होगें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर अमित राठौर ने कहा कि प्रदेश के राजस्व में मदिरा व्यावसायियों का बड़ा योगदान रहता है। उन्होने अपेक्षा कि जनता के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं मदिरा व्यावसायियों/लाइसेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet