LATEST NEWS

विशेष पिछड़ी जनजाति के लिये बेहतर बन रहे प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्र

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। प्रदेश में सहरिया, बैगा और भारिया विशेष पिछड़ी जनजातियां निवास करती हैं। इन क्षेत्रों के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों की डिजाइन को केन्द्र सरकार ने सर्वश्रेष्ठ माना है। मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार के मापदंडों के अनुरूप पीएम-जनमन के अंतर्गत प्रत्येक 100 विशेष पिछड़ी जनजाति आबादी पर एक आंगनवाड़ी केन्द्र खोला जाएगा। केन्द्र सरकार ने इस वर्ष मध्यप्रदेश के लिए इस चालू वर्ष में 355 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। जबकि बीते साल 194 नए आंगनवाड़ी केन्द्र की मंजूरी केन्द्र ने दी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को अधिक उपयोगी और सक्षम बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन की जानकारी प्राप्त करते हुए जनसहयोग से नवाचार करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा है कि आंगनवाड़ी केन्द्र न सिर्फ बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवारों की भलाई के लिये भी अहम है। प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों की सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। इससे बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। मध्यप्रदेश में कुल 97 हजार 329 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं। इनमें 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र हैं। इनमें से 79 हजार 910 भवनों में विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रदेश में 8 हजार 692 भवनों में विद्युत सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है। शेष 8 हजार 727 केन्द्रों में भी यह सुविधा आगामी वित्त वर्ष में उपलब्ध करवाई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 199.94 करोड़ की राशि से 1782 नए आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। जिन केन्द्रों में बाउंड्रीवॉल है वहां पोषण वाटिका स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश में 21 हजार 534 केन्द्रों में पोषण वाटिकाएं स्थापित की गई हैं। प्रदेश में 51 हजार 63 आंगनवाड़ी केन्द्र विभागीय भवनों में चल रहे हैं। अन्य शासकीय भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की संख्या 20 हजार 727 और किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की संख्या 25 हजार 539 है। वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन)के अंतर्गत प्रदेश में 194 नए आंगनवाड़ी केन्द्र खुले हैं। केन्द्र सरकार से मिल रहा है भरपूर सहयोग उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए जनसंख्या मापदंड निर्धारित किए हैं। इसके अनुसार आदिवासी क्षेत्र/परियोजना में 300 से 800 की जनसंख्या पर 01 आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने का प्रावधान है। ग्रामीण एवं शहरी परियोजना में 400 से 800 की जनसंख्या पर 01 आगंनवाड़ी केन्द्र एवं तत्पश्चात प्रत्येक 800 के गुणांक पर 01 आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने का प्रावधान है। इसी प्रकार पीएम जनमन के अंतर्गत कुल 549 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र एवं 572 भवन निर्माण की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। पीएम-जनमन के अंतर्गत भवन‍निर्माण के लिए 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रति भवन 12 लाख रूपए की राशि के मान से मध्यप्रदेश के लिए 68.64 करोड़ रूपए राशि का प्रावधान किया गया है। सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र आंगनवाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर चल रहा है। विद्युत सुविधा के साथ ही जन सहयोग से अन्य सुविधाएं भी केन्द्रों में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश में गत दो वित्त वर्ष में कुल 11 हजार 706 आंगनवाड़ी केन्द्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र के रूप में उन्नयन का लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- प्रदेश सौर ऊर्जा में लंग्स ऑफ इन्क्रेडिबल इण्डिया के विज़न पर अग्रसर

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अपनी विशेष पहचान बना रहा है। सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिये मध्यप्रदेश उद्योगपतियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाँधी नगर में आयोजित चौथे ग्लोबल मीट रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में अपने प्रोजेक्ट लगाने में रुचि दिखाई। मध्यप्रदेश में संचालित होने वाले सोलर प्रोजेक्ट्स की बदौलत “हॉर्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इण्डिया’’ नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में काम करते हुए “लंग्स ऑफ इन्क्रेडिबल इण्डिया’’ बनने के विज़न की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। ओंकारेश्वर में विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। रीवा का 1590 हेक्टेयर में स्थापित सोलर प्रोजेक्ट विश्व के सबसे बड़े सिंगल साइड सोलर प्लांट में से एक है। अब प्रदेश ने एक और नई पहल की है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में पीपीपी मोड में 8 हजार मेगावॉट सोलर एनर्जी जनरेशन के ज्वाइंट एडवेंचर संबंधी परियोजना पर सहमति बन गई है। इसमें मुरैना, शिवपुरी, सागर और धार में सोलर प्रोजेक्ट लगेंगे, जिनसे जनरेट होने वाली बिजली का उपयोग दोनों राज्यों में सिंचाई के लिये किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश में आज 7 हजार मेगावॉट सोलर एनर्जी जनरेट की जा रही है। कुल ऊर्जा क्षमता में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत हो गई है। वर्ष 2012 में मात्र 500 मेगावॉट सोलर एनर्जी की क्षमता थी। प्रदेश ने मात्र 12 वर्ष की अवधि में सोलर एनर्जी के क्षेत्र में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। राज्य सरकार वर्ष 2030 तक इसे बढ़ाकर 20 हजार मेगावॉट के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। गाँधी नगर में हुई चौथी ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ उद्योगपतियों ने वन-टू-वन चर्चा की। अवाडा ग्रुप ने प्रदेश में 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश संबंधी प्रस्ताव दिये। रिन्यू पॉवर ने भी प्रदेश में 6 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की रुचि दिखाई। वन-टू-वन चर्चा में विण्ड पॉवर एसोसिएशन, हीरो फ्यूचर एनर्जी, टोरेंट पॉवर, शक्ति पम्प्स, सिंगापुर की सेम्बकॉर्प, वारी एनर्जी, सेरेंटिका, शेल ग्रुप सुजलान, वेलस्पन, वेना एनर्जी, ब्ल्यू लीफ बोरोसिल ग्रुप, स्टेट क्रॉफ्ट के मुखियाओं ने मध्यप्रदेश में रुचि दर्शाई है।  

मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 17-18 अक्टूबर को, खनन क्षेत्र में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल खनन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने और आधुनिकतम तकनीकों का समावेश कर राज्य की खनिज संपदा का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024” का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कॉनक्लेव 17 और 18 अक्टूबर 2024 को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में होगी। मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 का उद्देश्य राज्य की खनन क्षमता को तकनीकी नवाचारों और सतत निवेश के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन कॉन्क्लेव में की-नोट संबोधन देंगे और मध्यप्रदेश के खनिज संसाधन पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव के प्रारंभिक सत्र में खनिज संसाधन, निवेश के अवसरों, पेट्रोलियम और हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद तकनीकी-सत्रों में खनन सुरक्षा, स्मार्ट तकनीक, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के उपयोग पर चर्चाएं होंगी। ड्रोन तकनीक और खदानों के डिजिटल समाधान पर भी विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। रणनीतिक-सत्रों में कोयला, ऊर्जा, चूना पत्थर, सीमेंट उद्योग, मिनरल-बेनेफ़िकेशन और एम-सैंड जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। प्रारंभिक सत्र में प्रमुख सचिव, खनिज संसाधन श्री संजय कुमार शुक्ला “मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2024” पर शुभारंभ संबोधन देंगे। प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुति दी जाएगी। हाइड्रोकार्बन महानिदेशक, भारत सरकार, डॉ. पल्लवी जैन गोविल, पेट्रोलियम और हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी। डेलॉयट के पार्टनर श्री रजिब मैत्रा मध्यप्रदेश में खनिज क्षमता के उपयोग पर अपनी प्रस्तुति देंगे। तकनीकी-सत्रों में आईआईटी हैदराबाद के श्री विक्रम केवाई स्मार्ट तकनीक और माइन सेफ्टी पर चर्चा करेंगे। खनन क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के उपयोग पर विमर्श किया जायेगा। ड्रोन तकनीक, रिमोट मॉनिटरिंग, माइनिंग टेक्नोलॉजी में स्टार्ट-अप के लिये अवसर तथा खुली और भूमिगत खदानों के लिए डिजिटल समाधान पर विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण प्रस्तुति होगी। रणनीतिक और तकनीकी-सत्रों में कोयला और ऊर्जा, चूना पत्थर और सीमेंट उद्योग, खनिज लाभकारीकरण (मिनरल बेनेफिशिएशन) और एम-सैंड एवं रेडी-मिक्स कंक्रीट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही राज्य सरकार की पहल और भारत में महत्वपूर्ण खनिज अन्वेषण परिदृश्य पर जानकारी प्रदान की जायेगी। ऊर्जा और हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। बायर-सेलर मीट से खनिज क्षेत्र में अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा।  

वेस्टर्न आउटफिट पहने कमाल की दिखीं मोनालिसा, कातिलाना अदाएं देखकर घायल हुए फैंस

मुंबई, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। उनका बोल्ड और स्टनिंग अंदाज इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के बीच साझा की हैं। इन फोटोज में उनका बोल्ड और हॉट अवतार देखकर फैंस बेकाबू हो गए हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा अपने लेटेस्ट लुक्स की फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।उनका बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही फैंस के बीच छा जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।इन फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस मोनालिसा ने रेड कलर की बेहद ही सेक्सी ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो एक से बढ़कर एक कैमरे के सामने किलर पोज दे रही हैं।बालों की पोनी बांधकर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। उनका ये लुक देखकर फैंस अपनी नजरें उन पर से हटा नहीं पा रहे हैं।इंडियन हो या फिर वेस्टर्न लुक मोनालिसा अपने हर एक लुक में काफी जबरदस्त लगती हैं। उनका कातिलाना लुक इंस्टा पर पोस्ट होते ही लोगों के बीच ट्रेंड करने लगता है।मोनालिसा सोशल मीडिया स्टार हैं, इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है। उनका हर एक लुक इंटरनेट पर आते ही लोगों के होश उड़ा देता है।

एक बार फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के आसार जताये जा रहे

भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीते कुछ समय से राजनीतिक तौर पर कम सक्रिय हैं मगर अब उनके फिर से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। यह अनुमान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी दिल्ली में हुई मुलाकात के आधार पर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय राजनीति से मध्य प्रदेश की ओर रुख किया था। उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता हासिल की थी। कांग्रेस सत्ता में महज 15 माह रही, आपसी खींचतान के चलते सत्ता हाथ से खिसक गई और भाजपा की फिर सत्ता में वापसी हो गई। उसके बाद से कमलनाथ का दायरा लगातार सिमटता गया और वर्तमान में उनकी ज्यादा सक्रियता छिंदवाड़ा तक सीमित है। कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ छिंदवाड़ा से लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं, वहीं उनके करीबी अमरवाड़ा से विधायक रहे कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। अभी हाल ही में हुए हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव में पार्टी ने कमलनाथ का राजनीतिक तौर पर कोई उपयोग नहीं किया। आगामी समय में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के अलावा उप चुनाव भी होने वाले हैं। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होना है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कमलनाथ के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे न केवल मुलाकात की बल्कि दो घंटे तक दोनों साथ भी रहे। इस मुलाकात को राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि कमलनाथ का छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है और वहां के कई इलाकों में कमलनाथ का प्रभाव है और सियासी तौर पर दखलअंदाजी भी है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के औद्योगिक घरानों से भी कमलनाथ की नजदीकियां है। कांग्रेस महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ के प्रभाव का उपयोग करना चाहती है और इसलिए राहुल गांधी ने उनसे लंबी चर्चा की है। राहुल गांधी और कमलनाथ की इस मुलाकात ने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है। साथ ही यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि कमलनाथ की राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर सक्रियता बढ़ेगी और आगामी चुनाव में वह बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश से ही नाता रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पार्टी ने पूरी तरह किनारे कर दिया है और उनका न तो जम्मू कश्मीर व हरियाणा के चुनाव में कोई उपयोग किया गया और अब संभावना यही है कि झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव में भी पार्टी उन्हें दूर ही रखने वाली है।  

मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के भोजन वितरण वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया

भोपाल मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति द्वारा गरीबों के लिए निशुल्क भोजन सेवा का कार्य वर्षों से किया जा रहा है। समिति ने भोजन वितरण वाहन के द्वारा शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में असहाय और गरीबों के लिए भोजन वितरण के लिए वाहन सेवा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री सबनानी ने कहा कि असहाय और गरीबों को भोजन कराकर समिति बहुत ही बड़ा पुण्य का काम कर रही है, समिति द्वारा कोई गरीब भूखा ना सोए इसकी चिंता करना अपने आप में एक बड़ा काम है समिति के सभी लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने इस मानवता के कार्य को अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया है, मैं समाज सेवा करने वाले लोगों से भी कहना चाहता हूं कि वह लोग भी आए और इस पुण्य कार्य के लिए समिति को अपना सहयोग प्रदान करें। समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमारी समिति 17 वर्षों से श्राद्ध पक्ष और विशेष अवसरों पर निशुल्क भोजन का वितरण करती आ रही है अब समिति द्वारा भोजन वाहन के द्वारा शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों काटजू हॉस्पिटल जेपी हॉस्पिटल और कैंसर हॉस्पिटल के मरीजों के लिए भी भोजन व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है, इस अवसर पर पार्षद ब्रजुला सचान भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, निखिल सिंह हांडा बसंत गन्नोते पियूष रैकवार अपिल सिंह हांडा घनश्याम यादव नरेंद्र सिंह चौहान गुलाब सिंह राजपूत करण लोधी शंकर तापसे मुकेश वंशकार उपस्थित रहे।  

17 नवंबर को डॉक एनवाईसी में होगा टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई, डाक्यूमेंट्री फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर डॉक एनवाईसी 2024 में 17 नवंबर को होगा। ’टर्टल वॉकर’ डॉक्यूमेंट्री के लिए टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने ऑस्कर विजेता एचएचएमआईटैंगल्ड बैंक स्टूडियोज से हाथ मिलाया है।यह फिल्म 17 नवंबर को डॉक एनवाईसी प्रीमियर होने वाली है, जिसमें इंडिया के फादर ऑफ सी टर्टल कंजरब्ल्वेशन की प्रेरणा दायक कहानी बताने वाली है। टर्टल वॉकर ताइरा मालनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को ज़ोया अख्तर, रीमा कागती, अंगद देव सिंह, विक्रम मालनी और ताइरा मालनी ने प्रोड्यूस किया है। जबकि, कृष मखीजा एसोसिएट डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफी के हेड हैं। फिल्म को सैम रोजर्स ने को – राइटर और एडिट किया है, जबकि, इसाबेल कॉउचर, जेम्स रीड, जेरेड लिपवर्थ, सीन बी. कैरोल और निकिता मामिक इसके एक्सरक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। टर्टल वॉकर ने हाल ही में जैक्सन वाइल्ड मीडिया अवॉर्ड्स में दो बड़े अवॉर्ड्स जैसे “कंजर्वेशन” और “ग्रैंड टेंटों” अवॉर्ड्स भी जीता है। यह अवॉर्ड प्रकृति और वाइल्डलाइफ फिल्म मेकिंग के सबसे बड़े सम्मान है जो अक्सर इस फील्ड के ऑस्कर्स कहे जाते हैं। टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी नवीनतम फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर अनाउंस किया है, जो डॉक एनवाईसी 2024 में रविवार, 17 नवंबर को होगा। ताइरा मालनी द्वारा निर्देशित टर्टल वॉकर, उनकी डेब्यू फिल्म है। जिसमें समुद्री कछुओं के संरक्षण में आगे रहने वाले भारतीय सतीश भास्कर की कहानी को खूबसूरती से बताया गया है। जिन्होंने अपना जीवन इन खूबसूरत लेकिन खतरे में पड़े जानवरों को बचाने में बिताया है। 1970 के अंत में, सतीश भास्कर ने भारत के सुंदर तटों पर इस खास यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने अनोखे सी टर्टल्स के साथ रहने की कोशिश की और इन समुद्री प्राणियों को बचाने के लिए कदम उठाए।शुरुआत में यह फिल्म इंडिया में गोवा के एक छोटी इंडिपेंडेंस टीम द्वारा बनाई गई थी। आखिरी सात सालों में यह एक इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन बन गई है, जिसमें दुनिया भर के अवॉर्ड विनिंग पार्टनर्स हैं। इमाहो फिल्म्स की फाउंडर ताइरा मालनी ने कहा, सतीश भास्कर को समुद्री दुनिया के प्रति गहरी जिज्ञासा थी।इंसान होने के नाते, हम स्वाभाविक रूप से चीजों की खोज करना चाहते हैं। यह जिज्ञासा हमें सवाल पूछने, सीखने और अपने आस-पास की दुनिया की सराहना करने के लिए प्रेरित करती है। सतीश की कहानी को दुनिया भर में पेश करके, हम अपने महासागरों के बारे में जरूरी बातचीत को प्रेरित करने और लोगों को उनकी रक्षा और खोज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की उम्मीद करते हैं। जोया अख्तर ने कहा,टाइगर बेबी में हमें ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो हमारे दिलों को छू जाती हैं। टर्टल वॉकर जिसे ताइरा मालनी ने निर्देशित किया है, वह सतीश भास्कर की कमाल की कहानी बताती है। उन्होंने भारत के समुंद्री किनारो पर जाकर, लगभग हर जगह चलकर समुंद्री टर्टल्स के नेटिंग की जगहों को ढूंढा है, ताकि वह उन्हें सुरक्षित कर सकें।उनकी दृढ़ भावना ने इन रहस्यमय प्राणियों को लुप्त होने से बचाने में मदद की है, साथ ही हमें उन्होंने याद दिलाया कि हमारा ग्रह कितना मूल्यवान है। रीमा कागती ने कहा,यह प्रोजेक्ट भारत से प्रेरणादायक, अनकही कहानियों को दुनिया के साथ साझा करने के हमारे सपने से मेल खाता है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म का प्रीमियर एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक, सेरेस और एमाहो के साथ पार्टनरशिप में डॉक एनवाईसी में होगा।

भरे कॉन्सर्ट से भागे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, ख़तरे में है सिंगर की जान?

मुंबई, बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास इस समय एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निक हॉलीवुड में एक लोकप्रिय गायक के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट में उन्हें परफॉर्मेंस छोड़कर स्टेज से भागना पड़ा। कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कॉन्सर्ट में निक जोनास का वीडियो वायरल निक जोनस इस समय अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। हाल ही में जोनास ब्रदर्स का एक शो आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। निक को तुरंत एहसास हुआ कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान किसी ने उन्हें लेजर लाइट से निशाना बनाया है और वह तुरंत कॉन्सर्ट से भाग गए। निक जोनास ने अपने साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों को सचेत किया और मंच से उतरकर बाहर की ओर भागे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि कैसे निक को लेजर लाइट से निशाना बनाया गया। निक जोनास को इस तरह कॉन्सर्ट छोड़कर जाने के बाद उनके फैंस ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अब फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स भी निक जोनास की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के बाद जोनास ब्रदर्स को अपना शो तुरंत बंद करना पड़ा। इसके बाद जब सुरक्षा गार्डों ने तलाशी ली तो पता चला कि दर्शकों में से एक शख्स ने निक के सिर पर लेजर लाइट मारी थी। उस व्यक्ति को कॉन्सर्ट से बाहर ले जाया गया और थोड़ी देर बाद कॉन्सर्ट फिर से शुरू हुआ।

भारतीय सड़क कांग्रेस और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन

भोपाल सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में 19 और 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों, सामग्रियों और अनुबंध निष्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को उद्घाटन-सत्र में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी(EPC इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन)) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। पहले दिन की प्रमुख चर्चाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का कार्यान्वयन, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग, और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली नई सामग्रियों पर फोकस रहेगा। सड़क सुरक्षा, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों का उपयोग, और सीमांत सामग्रियों के उपयोग पर भी गहन मंथन किया जाएगा। दूसरे दिन 20 अक्टूबर को ईपीसी (EPC इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन)) अनुबंधों की संरचना शेड्यूलिंग, अनुबंध निष्पादन में ठेकेदारों की भूमिका और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें अनुबंधों से जुड़े विवादों और चुनौतियों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रतिनिधि पैनल चर्चा के माध्यम से सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता को सुधारने और नवीनतम तकनीकों के माध्यम से समयबद्ध और टिकाऊ अवसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है। सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रदेश की अवसंरचना परियोजनाओं को नई दिशा और मजबूती मिल सके। इस दो दिवसीय आयोजन से मध्यप्रदेश के अवसंरचना विकास को नई ऊर्जा मिलेगी और यह आयोजन राज्य की निर्माण परियोजनाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक साबित होगा।  

गॉड ऑफ मासेस नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म अखंडा 2 की हुई घोषणा

मुंबई, गॉड ऑफ मासेस कहे जाने वाले नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म अखंडा 2 की घोषणा कर दी गयी है। नंदमुरी बालकृष्ण और ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर बोयापति श्रीनु हैट्रिक ब्लॉकबस्टर सिम्हा, लीजेंड और अखंडा को पूरा करने के बाद चौथी बार साथ आ रहे हैं।उनकी पिछली फिल्म अखंडा ने विशेष रूप से कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए, और हिंदी डब संस्करण को उत्तरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा 14 रील्स प्लस बैनर पर निर्मित नई फिल्म #बीबी4, एम तेजस्विनी नंदमुरी प्रस्तुतकर्ता के रूप में, अखंडा का सीक्वल लेकर आ रहे है और इसका नाम अखंडा 2 है। यह बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु दोनों की पहली अखिल भारतीय फिल्म है।अखंडा 2 में तकनीशियनों की एक प्रतिभाशाली टीम है। एस थमन जिन्होंने प्रीक्वल के लिए ब्लॉकबस्टर संगीत दिया था, वे सीक्वल पर भी काम करेंगे। सी रामप्रसाद संतोष डी देतकाई के साथ कैमरा संभालेंगे। एएस प्रकाश कला निर्देशक हैं, जबकि तम्मीराजू संपादक हैं। फिल्म अखंडा 2 में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि बोयापति श्रीनु लेखक और निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण राम अचंता और गोपी अचंता द्वारा 14 रील्स प्लस के बैनर तले किया जा रहा है, और इसे एम तेजस्विनी नंदमुरी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का संगीत थमन एस द्वारा तैयार किया जाएगा, जबकि छायांकन सी रामप्रसाद और संतोष डी देतकाई द्वारा संभाला जाएगा। कला निर्देशन का नेतृत्व एएस प्रकाश करेंगे, और संपादन तम्मीराजू द्वारा किया जाएगा।  

मंत्री विजयवर्गीय ने करीब 14 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

भोपाल नगरीय विकास और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जिले में विकास की अनेक संभावनाएँ है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से टीम भावना के साथ मिलकर विकास का मास्टर प्लान तैयार करने के लिये कहा। मंत्री वियजवर्गीय ने मंगलवार को सतना में करीब 14 करोड़ रूपये के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुई कही। लोकार्पण कार्यों में 10 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम का कार्य भी शामिल है। मंत्री विजयवर्गीय ने नगर निगम के 8 करोड़ 69 लाख रूपये के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शहर और जिले का विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सतना में विकास के अच्छे कार्य हुए है। अब सतना को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से विकास को तेज गति मिलती है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय के मार्ग दर्शन में सतना जिला औद्योगिक और विकसित जिले के रूप में उभरेगा। उन्होनें बताया कि टमस नदी के सौंदर्यीकरण के लिये जल संसाधन विभाग ने 65 करोड़ रूपये का डीपीआर तैयार कराया है। सतना हवाई अड्डे में 1200 मीटर रन-वे को बढ़ाकर 1800 मीटर करने और नाइट लैडिंग कराने का भी प्रस्ताव है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने बताया कि सतना मेडिकल कॉलेज में 450 करोड़ रूपये लागत का सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पीटल का भी प्रस्ताव है। सतना और मैहर जिले में 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा वाली बरगी नहर का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, विधायक विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सतना में जिले के निर्माण और विकास परियोजनाओं की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे निर्माण और विकास परियोजनाएँ गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा पूर्ण हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता के लिये तकनीकी इंजीनियरिंग से संबंधित टीम बनाकर पब्लिक ऑडिट कराने का भी सुझाव दिया। बैठक में बताया गया कि सतना स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के 941 करोड़ रूपये के 72 प्रोजेक्ट मंजूर हुए है। इनमें से 368 करोड़ रूपये के 48 प्रोजेक्ट कार्य पूरे कर लिये गये है। जिले में 55 गौ-शालाओं का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें से 48 गौ-शालाएँ स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है।

हरदा पटाखा कांड : आरोपी राजेश अग्रवाल को किडनी की बीमारी के चले मिली जमानत

इंदौर हरदा में 13 लोगों की मौत के जिम्मेदार पटाखा फैक्टरी के मालिक राजेश अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। किडनी की बीमारी से पीडि़त अग्रवाल ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जमानत के लिए आवेदन लगाया था। अग्रवाल को छह माह बाद फिर सरेंडर करना होगा। पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आठ माह से अग्रवाल जेल में बंद था। अग्रवाल के अलावा चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। उसकी जमानत के खिलाफ हरदा कलेक्टर रिव्यू पिटिशन दायर करने की तैयारी कर रहे है। आरोपी अग्रवाल के परिजन कोलकता में किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहते है। गिरफ्तारी के दो माह बाद हो गया था भर्ती राजेश अग्रवाल किडनी की बीमारी से पीडि़त है। जब उसे गिरफ्तार किया था, तब भी उसने किडनी की बीमारी के बारे में बताया था। गिरफ्तारी के दो माह बाद वह भोपाल के अस्पताल में भर्ती हो गया था। डिस्चार्ज होने के बाद उसे फिर जेल भेजा गया। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मंजूर करने के साथ यह कहा है कि ट्रांसप्लांट होने के बाद अगले वर्ष अप्रैल माह तक उसे सरेंडर करना होगा। पीडि़त परिवारों को नहीं मिला घर फैक्टरी विस्फोट के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के दस से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। मकान में रहने वाले चार लोगों की मौत भी हुई थी। इसके अलावा 8 अन्य लोग विस्फोट के कारण मृत हुए। टूटे मकानों के लोग आठ माह से आईटीआई बिल्डिंग में बने कैम्प में रह रहे है। उनके आवासों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। छह फरवरी को हरदा की फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। मलबा आधा किलोमीटर तक उड़ कर गया था। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी और डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

पेंच टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के लिए काफी रोमांचकारी, दो बाघिन के बीच में WWE जैसा फाइट

सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व पार्क से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी करने आए पर्यटकों के आंखों के सामने यह घटना घटी है। जिप्सी में सवार पर्यटक दोनों ओर अपनी गाड़ी खड़ी कर इस रोमांच को देखते रहे हैं। सफारी के लिए तैयार रास्ते पर आकर दो बाघिन आपस में लड़ने लगी हैं। इस दौरान उनकी दहाड़ से पूरा जंगल गूंज रहा था। वहीं, पर्यटक दिल थामकर इनका वीडियो बना रहे थे। जंगल में ऐसे मौके किस्मत वाले पर्यटकों को नसीब होते हैं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। खुरसापार क्षेत्र का है यह वीडियो दरअसल, वायरल वीडियो महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे खुरसापार क्षेत्र का है। बिंदू और बी-2 नामक दो बाघिन आपस में लड़ती नजर आईं। वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में दोनों बाघिन साथ में घूम रही थी। इस दौरान दोनों सफारी के रास्ते पर आ जाती हैं। दोनों को आता देखकर टूरिस्ट रुक जाते हैं। सफारी के रास्ते पर आकर भिड़ गईं दोनों दोनों सफारी के रास्ते को पार करती हैं। रास्ते से कुछ कदम बढ़ाने के बाद दोनों यू टर्न लेते हैं। इसके बाद एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। दोनों थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे के जान की दुश्मन बन जाती हैं। दहाड़ के साथ पंजे से हमला करने लगती हैं। यह देखकर पर्यटकों को दिन में तारे दिखने लगा। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह हुआ क्या है। छह सेकंड में सब कुछ सामान्य सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि छह सेकंड में ही दोनों में सब कुछ सामान्य हो गया। छह सेकंड तक दोनों एक-दूसरे से फाइट करते रहे। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया है। फिर दोनों जंगल के अंदर चले गए। दहाड़ से गूंज उठा जंगल वहीं, जब दोनों बाघिन में फाइट हो रही थी तो इनकी दहाड़ से जंगल गूंज रहा था। आमतौर पर पर्यटकों को ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं। पर्यटकों के लिए यह पल कभी नहीं भूलने वाला है। गौरतलब है कि मॉनसून के दौरान सभी टाइगर रिजर्व पार्क बंद थे। एक अक्टूबर से सभी को खोला गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में आई नजर

कटनी कटनी जिले में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे से मिले कांग्रेस नेताओ ने जिले में महिला अपराध के आंकड़े दिखाते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में हजारों महिलाओं के साथ दुराचार हुए है। इसकी वजह नर्म पड़ी पुलिस व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अगर उचित दंड मिलते तो शायद इन बदमाशों के हौसले बुलन्द न होते। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि प्रदेश के साथ कटनी के आंकड़ें की बात करे तो 10 सालों में 1412 महिलाओं दुष्कर्म का शिकार बनी है। ये तो वो मामले है जो कागजात में है, जबकि इससे 3 गुना तो दर्ज ही नहीं हो पाते। इसी बदहाल स्थिति को दुरुस्त करने के लिए विधायक संदीप जायसवाल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के आदेश पर पूरे मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधियों से मिलकर महिला अपराध को लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और उन्हें बच्चियां और महिलाओं जो अकेले घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती है, उनकी सुरक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। हम विधायक से लेकर पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले पर चर्चा करेंगे।

रानी दुर्गावती लोक के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद समिति गठित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में “रानी दुर्गावती लोक” योजना के निर्माण, क्रियान्वयन और अन्य संबंधित विषयों के संबंध में निर्णय के लिए 5-सदस्यीय मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, वन और पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मंत्रि-परिषद समिति के सदस्य हैं। समिति के सदस्य सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव होंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet