LATEST NEWS

एनिमल और जिगरा की तुलना से खुश हैं आलिया भट्ट

मुंबई, बॉलीवुड आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की तुलना अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से किये जाने को लेकर खुश है।आलिया फिल्म जिगरा में वेदांग रैना के साथ नजर आयेंगी। हाल ही में फिल्म जिगरा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसकी तुलना एनिमल से करनी शुरू कर दी है। आलिया भट्ट ने इसका जवाब देते हुए कहा, रणबीर और मेरे बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पति मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। हम अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी फिल्मों और सीन्स पर चर्चा करते हैं। मैंने गंगूबाई काठियावाड़ी और जिगरा के बारे में उनसे बात की। जब भी मुझे कोई उलझन होती, मैं उनके साथ इस पर चर्चा करती और उन्होंने एनिमल के लिए भी मेरे साथ ऐसा ही किया। आलिया ने अपनी फिल्म ‘जिगरा’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के बीच तुलना के बारे में बताते हुए कहा दोनों के बीच बहुत अधिक समानताएं नहीं हैं। दोनों फिल्में अपने किसी करीबी के लिए कुछ करने की थीम पर है।यह कई फिल्मों में एक नॉर्मल फैक्ट है। यह केवल ‘एनिमल’ या ‘जिगरा’ के बारे में नहीं है। कई फिल्मों में एक नॉर्मल टॉपिक किसी करीबी के लिए कुछ करना है और इस तर्ज पर कई फिल्में बनाई गई हैं।

सरकार के कल्याणकारी काम का असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा, कांग्रेस हवा में उड़ रही थी, लेकिन लोगों के चेहरे बोल रहे थे : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल हरियाणा में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आशा के अनुरूप बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन-चार दिन पहले हरियाणा से चुनाव प्रचार करके लौटा था, उसी समय कह दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत होगी। यह सिर्फ ऐसे ही नहीं बोला था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हो रहा है, इसका असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा था, कांग्रेस हवा में उड़ रही थी, लेकिन लोगों के चेहरे बोल रहे थे। भाजपा ने अपने कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगा था। आज जो परिणाम आ रहे हैं, उसमें कांग्रेस कई सीटों पर तीसरे स्थान पर चली गई है। वहीं, भाजपा शानदार जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता ठोस काम को आशीर्वाद देती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो अद्भुत कार्य हुए, कांग्रेस ने उसको कभी नहीं किया। हरियाणा में पीएम मोदी के केंद्र की और सीएम सैनी के राज्य की जो कल्याणकारी योजनाएं थी, उससे साफ नजर आ रहा था कि भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी अपने तोड़ने के इरादे और मंसूबे में बिल्कुल सफल नहीं होगी। देश और हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पीछे खड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में ठोस काम हो रहा है, यह हवाबाजी, जुमले या सिर्फ घोषणाएं नहीं है। हर बैठक में किसानों के कल्याण के लिए काम हो रहा है, किसान और जनता इसको समझते हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल जी खेतो में अपनी टीम के साथ जाकर फोटो खिंचवाते हैं, पूछते हैं कि कहां खड़ा होना है? वह जलेबी खाते हैं, लेकिन जनता यह देख रही है कि कौन काम कर रहा है और कौन नाटक? जम्मू-कश्मीर में वोट काउंटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी जिस दिशा में सोच रही थी, उसी दिशा में परिणाम आ रहे हैं, खासकर जम्मू रीजन में।    

रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन

डिंडोरी महिला कांग्रेश कमेटी द्वारा शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश अनुसार एवं पूर्व मंत्री डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्ग दर्शन पर महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू एवं महिला पदाधिकारियों के साथ रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के “बेटी बचाओं अभियान” के अंतर्गत  आज महिला पदाधिकारियों के साथ मौन केंडल मार्च क्योंकि भाजपा सरकार बच्चियों और महिलाओं की चीख पुकार सुन नहीं रहीं हम महिलाओं की आवाज क्या सुनेगी, पूरे प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ अत्याचार और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं महिलाएं और बच्चियाँ असुरक्षित हैं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कड़े इंतजाम नहीं है पूरे प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री जिनके पास गृहमंत्रालय है लाड़ली बहनों की बात करते हैं और वो ही सुरक्षित नहीं है उन्हें तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहें।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में श्रीराम पथगमन स्थलों के विकास के लिए समिति गठित

भोपाल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य शासन ने “श्रीराम पथगमन” स्थलों के विकास की समेकित योजना निर्माण, कार्यों के क्रियान्वयन एवं नियमित समीक्षा के लिए विभागीय सचिवों की समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, वित्त, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति/पर्यटन समिति के पदेन सदस्य सचिव होंगे।                        

माँ नर्मदा के जल को निर्मल रखने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने प्रदेश में जीवन दायिनी माँ नर्मदा के जल को निर्मल तथा अविरल प्रवहमान एवं समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित मंत्री-मण्डल समिति द्वारा लिये गये निर्णयों तथा निर्देशों के पालन के लिए अन्तर्विभागीय कार्यकारिणी समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास तथा राजस्व विभाग सदस्य होंगें। प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी समिति के सदस्य सचिव होंगे।  

इंदौर में दोहरे हत्या कांड के आरोपी व उसके साथियों ने परदेशीपुरा में दुकान में घुसकर नमकीन व्यापारी …

इंदौर शहर के परदेशीपुरा इलाके में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है। तोडफोड करने वाला आरोपी वर्ष 2021 में भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है। नमकीन की दुकान में तोडफोड़ दरअसल, परदेशीपुरा इलाके में नमकीन व्यापारी राजेन्द्र गोयल की दुकान पर गुल्ला चौकसे, उसके जीजा सोनू जायसवाल और अन्य साथियों ने दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। जानकारी के मुताबिक नमकीन व्यापारी से कार खङी करने को लेकर विवाद हुआ था। कार हटाने की बात को लेकर विवाद राजेन्द्र ने बताया कि उनकी आशीष ट्रेडर्स के नाम से नमकीन की दुकान है, जहां दुकान के सामने रहने वाले गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोग आए और कार हटाने की बात पर विवाद करने लगे और गाली गलौच करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गुल्ला और उसके साथी सामान उठाकर गोयल पर फेंकने लगे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाने में दर्ज हुईं क्रॉस एफआईआर इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब आरोपी वहां से चले गए। बाद में गोयल ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करा दिया। इधर राजेंद्र गोयल और उनके बेटे के खिलाफ तोएश जयसवाल ने भी क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है गुल्ला बताया जा रहा है कि चौकसे क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश हैं जिन पर पूर्व में हत्या मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। 2021 में भंवरकुंआ के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। भंवरकुआ पुलिस ने तीन साल में ना तो उस पर इनाम घोषित किया और ना ही उसकी गिरफ्तारी ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे मीटर शंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भोपाल मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल के शहर संभाग (पूर्व) के अंतर्गत बिजली विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मीटर शंट करने वालों के खिलाफ बड़ी काईवाई की है। बिजली विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में विद्युत मीटर जप्त करने मे सफलता पाई है। अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा और कार्यपालन अभियंता एल. के. नामदेव ने बताया कि बिजली कंपनी के कुछ मीटर रीडरों और गिरोह के सरगना मजीद खान और उसके साथी कैलाश कोरी के द्वारा उपभोक्ताओं को कम बिजली बिल आने का लालच देकर अच्छी खासी रकम लेकर मीटर शंट किए जाते थे। मजीद खान और कैलाश कोरी दोनों के घर पर विद्युत चोरी भी पाई गई है। आरोपी कैलाश कोरी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 (ख)150 (2) 138 (घ) , 139, और 151 (ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने हेतु थाना प्रभारी घमापुर को आवेदन दिया गया है एवं एफ आई आर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि बाहरी व्यक्ति और कुछ बिजली कंपनी के मीटर रीडर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर शंट कर बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षति पहुंचा रहे थे। इसके लिए इन्होंने बकायदा एक गिरोह बना लिया था। जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा ने बताया है कि इस गिरोह में विभागीय नियमित और आउटसोर्स के कर्मचारी भी यदि सम्मिलित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।  

DAVV ने दीपावली पर्व के दौरान रख दी पूरक परीक्षा

इंदौर  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय व तृतीय पाठ्यक्रम की पूरक परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। सोमवार को समय सारिणी जारी कर दी है। जबकि अक्टूबर अंत में दीपपर्व शुरू हो रहा है। पोर्टल पर टाइम टेबल अपलोड होते ही विद्यार्थियों का विरोध सामने आया है। उनका कहना है कि दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार के दौरान परीक्षा रखी है। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करेंगे या त्योहार मनाएंगे। वहीं अधिकारियों का तर्क है कि त्योहार से पांच-छह दिन पहले छुट्टियां होंगी। इस बीच किसी भी पाठ्यक्रम का पेपर नहीं रखा है। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा 22 अक्टूबर से करवाई जाएगी, जिसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीजेएमसी, बीबीए, बीएचएससी, बीएसडब्ल्यू, बीसीए पाठ्यक्रम शामिल हैं। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पेपर होंगे। दीपावली को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने 26 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच किसी भी विषय का पेपर नहीं रखा है। त्योहार के लिए पर्याप्त छुट्टियां परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर पूरक परीक्षा करवाई जा रही है। नवंबर अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट देना है। इसके चलते परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। दीपावली को देखते हुए कुछ दिन पेपर नहीं होंगे। विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए पर्याप्त छुट्टियां दी गई हैं। पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत पूरक 15 अक्टूबर से पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत स्नातक द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा भी रखी है। 15 से 18 अक्टूबर के बीच बीए, बीकाम, बीएससी के पेपर होंगे, जिसमें दो हजार विद्यार्थी होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं।

हरियाणा चुनाव पर सीएम डॉ. यादव और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

भोपाल  हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। हमें उम्मीद थी की निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है। मध्यप्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि- हरियाणा में ऐतिहासिक बहुमत मिला। जम्म कश्मीर में भी पार्टी मजबूत हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व को अमित शाह, जेपी नड्डा की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा की जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोप पर बोले- 9 बजे क्या बोल रहे थे। अब हार, नाकामी, अपने नेता की नाकामी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। परिवार वाद, जातिवाद, गुंडिज्म को आइना दिखाया है। किसान, गरीबों ने आशीर्वाद दिया है। हरियाणा चुनाव में जीत पर बीजेपी जश्न मना रही है। लोगों को जलेबी खिलाई गईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वायु सेना दिवस पर गगन प्रहरियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय वायु सेना दिवस पर समस्त गगन प्रहरियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने लिखा है कि वायु सेना के शूरवीरों ने सदैव अपने अदम्य साहस, शौर्य तथा कर्तव्य निष्ठा से भारत माता की सेवा की है। देशवासियों को वायुसेना पर गर्व है।  

बिग बॉस 18: एपिसोड 2 की हाइलाइट्स – जानें सब कुछ

‘बिग बॉस सीजन 18’ का 6 अक्टूबर को प्रीमियर हुआ और घर के अंदर जाते ही सदस्यों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। पहला ही दिन जनता के लिए एकदम शॉकिंग रहा। मानो सभी भरे बैठे थे और आते ही पहले दिन सब बाहर निकल दिया हो। 7 अक्टूबर को प्रसारित हुए एपिसोड में काफी कुछ देखे को मिला है। कोई जेल गया तो किसी ने पुरानी बातें निकालकर सामने वाले को लड़ने के लिए उकसाया है और कुछ तो खाने पर ही भिड़ पड़े हैं। आइए जानते हैं कि आज क्या-क्या खास हुआ। शो की शुरुआत में चाहत पांडे ने जेल जाने के लिए हेमा शर्मा को कन्वेंस कर लिया और वह मान गईं। इसके बाद बिग बॉस चाहत से दो नाम पूछते हैं जो उनकी जगह जेल जाएंगे तो वह हेमा और तजिंदर सिंह का नाम लेती हैं। फिर बिग बॉस सभी से पूछते हैं कि कौन-कौन ये शो जीतना चाहचा है? सभी हाथ उठाते हैं तो कहते हैं कि कोई जीत नहीं सकता और टॉप 2 भी नहीं बन सकता। इसके बाद वह टॉप 2 से इन्ट्रोड्यूस करवाते हैं। विवियन और एलिस कौशिक की एंट्री होती है। कहते हैं कि इन्हें अच्छे से देख लें। क्योंकि होगा वही जो पहले से ही तय है। इसके बाद सभी को गधराज से मिलवाते हैं। कहते हैं कि अब घर पूरा हुआ। उसे देख सभी सदस्य हैरान हो जाते हैं और कुछ उस पर प्यार लुटाते हैं। घरवाले गधराज को लेकर हुए परेशान सुबह होते ही गधा जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। जिसकी आवाजसे सब उठ जाते हैं। हेमा कहती हैं ये अलार्म है। वहीं, श्रुतिका गधे के टॉयलेट ट्रेनिंग देती हैं कि उसे कैसे फ्रेश होना है। इधर, शहजादा हेमा से पूछते हैं कि वह क्या करती हैं, तो वह बताती हैं कि जरूरतमंदों की मदद करती हैं। इसके बाद बिग बॉस सभी को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और उनसे रोजाना बजने वाले एंथम की जानकारी देते हैं। जिसके बाद सभी उसे गाते हैं। रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा के बीच बाहर की एक बात को लेकर बहस होती है। जहां रजत, बग्गा से कहते हैं कि वह उनका भूत बना देंगे। इसके बाद रजत ने गाली गलौज देनी शुरू कर दी थी। बताया कि उस एक घटना के बाद उनके परिवार को बहुत कुछ झेलना पड़ा था। चुम और शहजादा के बीच चटनी को लेकर एक बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान चुम ने गाली भी दी। लेकिन चुम ने ये बात मानने से इनकार कर दिया कि उन्होंने गाली दी। सभी लोग वहां इकट्ठा हो जाते हैं। वहीं, ईशा और एलिस ऊपर बैठकर पूरे मामले पर कमेंट्री करती दिखाई देती हैं। सभी घरवाले पहली लड़ाई देखकर खुश हो जाते हैं। शहजादा कहते हैं कि वह कार्ड खेलकर गाली दे दी। गुणरत्न को मिली शो में आने से पहले धमकी वहीं, गुणरत्न ने बताया कि उनको शो में आते ही पहले धमकी मिली। जिसकी FIR दर्ज भी हो गई होगी। उन्होंने बताया कि वह दाउद के खिलाफ केस लड़े हैं, इसीलिए उन्हें धमकाया गया था। इन्होंने शरद पवार से जुड़ा एक वाकया भी बताया जिसमें ये और अरणब गोस्वामी जेल गए थे। और कंगना रनौत बच गई थीं। बिग बॉस ने दी समय की तपस्या करने का टास्क बिग बॉस ने घर में राशन की आपूर्ति करने के लिए एक टास्क दिया गया। समय की तपस्या करने का आदेश दिया। जिसमें दो सदस्यों को एक आर ग्लास में रेती भरनी है। और दो लोगों की शिफ्ट लगातार चलती रहेगी। जितना घरवाले इसमें हिस्सा लेंगे, उतना समय प्रसन्न होगा और उतने राशन के डिब्बे आएंगे। टास्क की शुरुआत रजत दलाल और शहजादा करते हैं। इसके बाद शिल्पा-श्रुतिका और फिर करणवीर अकेले ही करने लगते हैं। उन्हें अविनाश के साथ करना होता है ऐसा कहा जाता है। बाद में अविनाश आकर टास्क को आगे बढ़ाते हैं। मगर फिर झगड़ा शुरू हो जाता है। चाहत और सना आफरीन में झगड़ा सना आफरीन के पति चाहत को कहते हैं कि आपने बहुत अच्छे से दो लोगों को अंदर जेल भेज दिया और खुद सेफ हो गईं। उधर हेमा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि जेल के लिए हां बोलना उन्हें भारी पड़ा। सब इधर-उधर घूम रहे हैं लेकिन वह एक ही जगह हैं। सबका तो सब साइड दिखा लेकिन उनका सब धरा रह गया। इस दौरान चाहत रोने लगती हैं।

कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्य जीव आयोजन का समापन

मंडला कहां टाइगर रिजर्व में एक सप्ताह  से चलने वाले वन्य जीव आयोजन का सफल आयोजन संपन्न हुआ वन्यजीव सप्ताह के समापन कार्यक्रम आयोजन सदर कार्यालय कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला में किया गया । जिसमे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तात्कालिक भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मंडला एवं महाराजपुर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।  वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के प्रारंभ से सदर कार्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में एवं आज दिनांक को आयोजित प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पधारे कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत संकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट, वनमंडल अधिकारी पूर्व सामान्य वन मंडल मंडला श्रीमती ऋषिभा नेताम एवं उप संचालक (कोर/बफर)  सुश्री अनीता के. बी. द्वारा कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ।

पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन ने पाली स्थित मां बिरासनी के किये दर्शन

 शहडोल  पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा ने उमरिया जिले के पाली स्थित प्रसिद्ध स्थल मां बिरासिनी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने पूजा अर्चना एवं दर्शन के पश्चात मंदिर में व्यवस्था और आने जाने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध मे अवाश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने दषहरा पर्व केे अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रावण दहन स्थल में चारो ओर बैरिकैटिंग  करने के निर्देष दिए।  साथ ही कलेक्टर ने पुलिस व्यवस्था, बैठक, वाहन पार्किग, लोगों के आने-जाने हेतु रास्ते के संबंध में भी जानकारी ली तथा सभी  व्यवस्थाएं  बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह सहित अन्य अधिकारी साथ रहें।

कमिश्नर ने जिला कलेक्टरों को संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश

शहडोल  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन् शुक्ला ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील प्रशासन राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इस हेतु आवश्यक है कि समस्याओं का त्वरित सकारात्मक समाधान हो, हितग्राही मूलक योजनाओं का समुचित सामयिक लाभ मिले। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये संभाग के प्रत्येक जिले में संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिविर हेतु ग्राम पंचायतों/ग्रामों के ऐसे क्लस्टर का चयन किया जाए जिसमें 8-10 ग्राम लाभान्वित हो सकें। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा तथा अन्य अनुसूचित जनजाति के संकेंद्रण वाले क्लस्टर का चयन किया जाए। क्लस्टर तथा स्थल चयन में यथासंभव क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से परामर्श किया जाए।  शिविर के आयोजन के पूर्व संबंधित ग्रामों के क्लस्टर में पोस्टर, बैनर, मुनादी आदि के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक संख्या में हितग्राही/नागरिक सम्मिलित हो सकें। संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर में समस्त संभागीय/नोडल अधिकारी तथा संबंधित जिले के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित समस्त जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। शिविर में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला/जनपद/ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को अनिवार्यतः आमंत्रित किया जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन् शुक्ला ने निर्देशित किया है कि हितग्राही मूलक योजनाओं का फ्लेक्स, बैनर एवं पैम्फलेट के माध्यम से जानकारी दी जाए। किसी योजनान्तर्गत यदि सामग्री का वितरण किया जाना है तो उसका प्रदर्शन किया जाए। शिविर में काउन्टर पर ऐसे अधिकारी/कर्मचारी की ड्यिूटी भी लगाई जाए जो स्थानीय सरल भाषा में योजना, उनके लाभ, आवेदन की प्रक्रिया आदि से हितग्राहियों को अवगत करा सकें। शिविर स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। संबंधित जिला अधिकारी द्वारा स्वयं हितग्राहीमूलक योजनाओं के विषय में समग्र रूप से जानकारी दी जाए।  शिविर में पंजीयन स्थल तथा हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर सिस्टम एवं ऑपरेटर के साथ लगाई जाए। इसी के साथ आवेदकों के आवेदन व समस्या लिखने हेतु दो कर्मचारियों की ड्यिूटी भी लगाई जाकर प्रत्येक आवेदन का कम्प्यूटर सिस्टम में इन्ट्री किया जाए। संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिविर हेतु पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यिूटी लगाई जाए तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रखी जाए। शिविर स्थल पर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था की जाए। महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा संयुक्त रूप से गर्भवती, धात्री माताओं, कुपोषित बच्चों, टी.बी, सिकलसेल एनीमिया, जल जनित रोगों, किसी संक्रामक बीमारी आदि के लक्षण वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाए तथा आगामी आवश्यक कार्यवाही की जाए। शिविर में संबंधित जिले के उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स एवं अन्य स्टाफ की ड्यिूटी लगाई जाए। पशुओं के परीक्षण, बीमारियों की रोकथाम, उपचार संबंधी सलाह एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाए। शिविर में निःशुल्क सामग्री, चेक, हितलाभ आदि का वितरण जनप्रतिनिधियों के द्वारा ही कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। 8-10 ग्रामों के क्लस्टर में शिविर आयोजित करने तथा उसका 7 दिवस पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार करने का उद्देश्य यह है कि संबंधित संभागीय एवं जिला अधिकारी यह पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें कि निराकरण योग्य समस्याएं शिविर दिनांक से पूर्व ही निराकृत हो जाएं। शिविर स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल भी तैनात किया जाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet