LATEST NEWS

काम को कहानी के रूप में देखते हैं जुनैद खान

मुंबई, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र और अभिनेता जुनैद खान का कहना है कि वह अपने काम को कहानी के रूप में देखते हैं। जुनैद खान ने अपनी पहली फिल्म, महाराज, की सफल रिलीज के बाद काफी प्रशंसा प्राप्त की है। इस सफलता ने निश्चित रूप से उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए ऊंची उम्मीदें पैदा की हैं। जुनैद खान ने अभिनय के प्रति अपने अनोखे नजरिए को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान नरेटिव पर होता है, न कि व्यक्तिगत किरदारों पर। जब उनसे पूछा गया कि कौन सा किरदार उन्हें प्रेरित करता है और क्या वह उस भूमिका को निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, मुझे कहानियां पसंद हैं। किरदार कहानी का हिस्सा होते हैं। मैं काम को कहानी के रूप में देखता हूं, न कि सिर्फ किरदार के रूप में। जुनैद खान दो आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे, जबकि दूसरी में उनकी जोड़ी खुशी कपूर के साथ बनेगी।  

राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक विजेता और उपाधि प्राप्तकर्ता हुए सम्मानित

आजीवन शिक्षा पाने का महत्वपूर्ण साधन है दूरस्थ शिक्षा पद्धति: राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने प्रख्यात विभूतियों को प्रदान कीं मानद उपाधियां राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक विजेता और उपाधि प्राप्तकर्ता हुए सम्मानित राजा भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय का सातवॉ दीक्षांत समारोह संपन्न भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में दूरस्थ शिक्षा, जीविका उपार्जन के साथ आजीवन शिक्षा पाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। समाज के अत्यंत पिछड़े, दूरस्थ क्षेत्रों, दिव्यांगजन, घरेलू, कामकाजी स्त्री-पुरुष और युवाओं तक शिक्षा पहुंचाने का यह सहज और सरल माध्यम है। राज्यपाल पटेल मंगलवार को राजा भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में हुये समारोह में उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सराहनीय पहल की है। जरूरी है कि दूरस्थ शिक्षा से वंचित वर्गों के लिए सामाजिक सेवाएं और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रयासों में और मजबूती आये। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीक्षित विद्यार्थी, अपने माता-पिता और गुरुजनों के योगदान को कभी नहीं भूले। हमेशा उनके त्याग और तपस्या के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों ने दूरस्थ शिक्षा के जरिये अपने लक्ष्यों की पूर्ति और सपनों को साकार करने का पहला पड़ाव पार कर लिया है। अब इस ज्ञान और कौशल से जीवन में सफलता पाने के लिए आगे बढ़ें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि अपनी प्रगति के मूल्यांकन एवं सुधार के साथ क्षमताओं को पहचानें। अनुशासन और समय प्रबंधन के साथ निरंतर प्रयास करें। बिना आत्म विश्वास खोये सतत् प्रयास करें, क्योंकि जीत हमेशा प्रयास करने वालों की ही होती है।     रामचरित मानस और गीता में डिप्लोमा देने की पहल सराहनीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा रामचरित मानस से सामाजिक विकास एवं भगवत गीता में डिप्लोमा प्रदान करना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा सिकल सेल एनीमिया जागरूकता के लिए ग्रामीण अंचलों में किए जा रहे उन्मुखीकरण प्रयासों की सराहना की। पटेल ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में उच्च मानकों के पाठ्यक्रमों के साथ विश्वविद्यालय विषय विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार कराये। पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता की निरंतर समीक्षा भी की जानी चाहिए। कौशल उन्नयन और भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपने कार्यक्रमों को डिजाइन करें। विद्यार्थियों को ज्ञान एवं कौशल के सहज आदान-प्रदान का प्लेटफार्म भी उपलब्ध करायें।     प्रख्यात विभूतियां मानद उपाधि से सम्मानित राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दीक्षांत समारोह में डॉ. होमी जहांगीर भाभा इंस्टीट्यूट के चान्सलर पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोड़कर, इन्टरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स के भौतिक विज्ञानी डॉ. आतिश श्रीपाद दाभोलकर, परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी बीएआरसी के डॉ. जे.व्ही. याख्मी, आईआईटी चेन्नई के प्रोफेसर पद्मडॉ. अशोक झुनझुनवाला और इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को डॉक्टर ऑफ साइन्स (डी.एस.सी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इसी प्रकार शिक्षाविद् और पूर्व कुलपति (इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) प्रो. नागेश्वर राव को डॉक्टर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन (डी.डी.ई.) की मानद उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राजा भोज उत्कृष्टता पदक और दीक्षित विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं।       उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपने संबोधन में विद्वान और प्रतापी और विद्वान राजा भोज के शिक्षा प्रसार, जल संरक्षण और प्रजाहितैषी कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे राजा भोज के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लें। भारतीय दर्शन, गौरवशाली ज्ञान परम्परा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहयोग कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। कार्यक्रम को डॉ. होमी जहाँगीर भाभा इंस्टीट्यूट के चान्सलर पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोड़कर और भौतिक विज्ञानी डॉ. आतिश श्रीपाद दाभोलकर ने भी संबोधित किया।          राज्यपाल मंगुभाई पटेल का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया। शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया। राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालय की स्मारिका का लोकार्पण किया। स्वागत उद्बोधन कुलगुरू प्रो. डॉ. संजय तिवारी ने दिया। कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया ने दीक्षांत समारोह की कार्यवाही का संचालन और आभार व्यक्त किया। दीक्षांत समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरू, भोज मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, दीक्षित विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।        

भूमि पेडनेकर ने ‘दलदल’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘दलदल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अमृत राज सिंह निर्देशित वेब सीरीज दलदल में भूमि पेडनेकर एक पुलिस अधिकारी रीता की भूमिका में नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘बेशक, मेरे सबसे मुश्किल पात्रों में से एक है यह, मैं नर्वस हूं। मुझे शो में ऐसे शानदार कलाकारों और रचनाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला। हमने मुंबई के मानसून का सामना किया, सबसे कठिन परिस्थितियों में शूटिंग की और फिर भी हमारा उत्साह कभी कम नहीं हुआ। हम सभी को बधाई। भूमि पेडनेकर ने बताया कि दलदल एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो एक महिला होने के सभी गुणों को दर्शाता है। रीता एक सुपर अचीवर है, , एक पुरुष की दुनिया में नियमों को फिर से लिखने वाली है। वह महत्वाकांक्षी है, अपने काम के प्रति जुनूनी है और आगे बढ़कर नेतृत्व करती है। ये ऐसी महिलाएँ हैं जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं।

गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी, गरबा करना है तो बैकलेस छोड़िये, इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहनिये

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर है. यहां आने वाले दिनों में होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक अब अगर आप बैकलेस पहनकर जाएंगीं, तो गरबा नहीं कर सकेंगी. आपको इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस से ही एंट्री मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर गरबा पंडालों में जाने वालों को आईडी और आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा. किसी भी गैर हिंदू को गरबा पंडाल की किसी व्यवस्था का कोई काम नहीं दिया जाएगा. लोगों को पंडाल में प्रवेश तिलक लगाकर ही दिया जाएगा. विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री अनिमेष जोशी ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके लिए गाइड लाइन तय की गई है. गरबा महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों ने तय किया है कि सिंगल पुरुष गरबा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उन्हें परिवार के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा. हमने गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों के साथ विचार-विमर्श किया है. परिसर में महिलाओं को समर्पित पिंक-डे के साथ ही केसरिया-डे और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी. इस बैठक में गरबा रास महोत्सव आयोजकों, हिंदू संगठनों, गरबा ड्रेस उपलब्ध कराने वालों, मातृशक्ति संगठन शामिल हुए. केसरिया गरबा महोत्सव में पिंक-केसरिया के रंग बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस बार केसरिया गरबा का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक होगा. इसमें हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने भी सभी को गरबा आयोजन को लेकर सुरक्षा और धर्म को लेकर कुछ बिंदु बताए. इन्हें सभी ने सहर्ष स्वीकार किया. रितेश कपूर ने बताया कि केसरिया गरबा में एक दिन महिलाओं को समर्पित रहेगा. यह पिंक-डे के रूप में मनाया जाएगा. आशीष जायसवाल ने कहा कि केसरिया और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति भी होगी. उन्होंने कहा कि मां शक्ति की भक्ति के सबसे बड़े पर्व नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. नवरात्र में गरबा रास का विशेष महत्व है. खंडवा में गरबा पंडालों के लिए नियम तय हो गए हैं.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला,मगधी और खितौली जोन में पर्यटन शुरू

खुशियों की दास्तां कोर जोन में होगा बाघों का दीदार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला,मगधी और खितौली जोन में पर्यटन शुरू क्षेत्र संचालक ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को किया रवाना उमरिया बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर मंगलवार से पर्यटन शुरू हो गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन कोर जोन में 1 अक्टूबर से सुबह की जंगल सफारी के साथ टाइगर रिजर्व के मगधी, खितौली और ताला गेट में पर्यटन शुरू हो गया है। क्षेत्र संचालक गौरव चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ताला गेट से जिप्सियों को रवाना किया। ताला गेट में साज-सज्जा की गई। ताला गेट मे स्थित हनुमान मंदिर की पूजा की गई। मंदिर में हनुमान जी की पूजा के बाद फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी और डिप्टी डायरेक्टर पी के वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणियों के दीदार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर और बफर जोन में सफारी होती हैं। कोर जोन बारिश के तीन महीने बंद हो  जाता है, लेकिन बफर जोन में बारह महीने सफारी होती हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों बाघ के दीदार के लिए सफारी में जाते हैं। बीटीआर में शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणी देखने को मिलते हैं। बाघ, तेंदुआ, भालू,  चीतल, वायसन  के साथ पक्षी और तितली भी देखने को मिलती है।  तीन कोर जोन में 44 जिप्सी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन कोर एरिया में ताला,मगधी और खितौली जोन में सुबह की सफारी में 44 जिप्सियों से लगभग 200 पर्यटक सफारी में गये है।  

नशे में गाड़ी चलाना BTS के सुगा को पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया 9 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना

साउथ कोरिया साउथ कोरिया के फेमस म्यूजिक बैंड BTS के मेंबर सुगा के लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे रहे। अगस्त में नशे में गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) की घटना के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब पॉप स्टार को कोर्ट से सजा मिलने के बाद कुछ राहत मिली है। सुगा पर नशे में इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटर) चलाने के लिए 15 मिलियन वॉन (लगभग 9,30,000 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। कोरिया टाइम्स के अनुसार, सियोल कोर्ट ने समरी ऑर्डर जारी किया है। इसमें सिंगर Suga पर 15 मिलियन वॉन KRW (लगभग $11,200 USD) का जुर्माना लगाया गया। साउथ कोरिया में समरी ऑर्डर आमतौर पर कम गंभीर मामलों के लिए जारी किया जाता है। अगर सुगा ऑर्डर का विरोध करना चाहते हैं तो उनके पास औपचारिक सुनवाई (फॉर्मल ट्रायल) का अनुरोध करने के लिए सात दिन हैं। क्या है पूरा मामला? ये घटना 6 अगस्त 2024 को हुई थी। जब सुगा शराब के नशे में अकेले इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हुए गिर गए थे। सियोल योंगसन पुलिस स्टेशन की तरफ से बताया गया कि उन्होंने सुगा पर सड़क यातायात अधिनियम (नशे में गाड़ी चलाना) का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। नशे में थे सुगा सुगा के गिरने के बाद उनकी मदद करने वाले अधिकारियों ने शराब की गंध महसूस की और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गए। ब्रीथलाइजर टेस्ट से पता चला कि उनके ब्लड में अल्कोहल की मात्रा 0.227 प्रतिशत थी, जो कोरिया में लाइसेंस रद्द करने के लिए निर्धारित 0.08 प्रतिशत सीमा से काफी ज्यादा है। सुगा ने मांगी थी माफी घटना के बाद सुगा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उनके बयान में कहा गया, ‘मैं बहुत दुखी हूं और आपको निराशाजनक समाचार देने के लिए माफी चाहता हूं। कल रात डिनर पर शराब पीने के बाद, मैं इलेक्ट्रिक स्कूटर से घर गया। मैंने सड़क यातायात अधिनियम का उल्लंघन किया, क्योंकि मुझे लगा कि घर ज्यादा दूर नहीं है और मैं ये नहीं समझ पाया कि नशे में इलेक्ट्रिक स्कूटर का उपयोग करना प्रतिबंधित है।’ सुगा ने ली जिम्मेदारी उन्होंने आगे बताया कि शराब के नशे में गाड़ी चलाने के कारण उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने घर के सामने स्कूटर पार्क करते समय गिर गया और पास के पुलिस अधिकारी ने ब्रीथलाइजर टेस्ट किया, जिसके बाद मेरा लाइसेंस रद्द कर दिया गया और जुर्माना लगाया गया। हालांकि, इस दौरान किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बिना किसी बहाने के ये पूरी तरह से मेरी जिम्मेदारी है और मैं सभी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं।’

बिजुरी पुलिस ने अज्ञात अंधे कत्ल की घटना का 12 घंटे मे किया खुलासा

बिजुरी  इस प्रकार है कि दिनाक 30.09.024 को सूचनाकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि गलैयाटोला बिजुरी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश झाडियों मे चादर मे लपेटकर बांधकर फेकी गयी है जिसकी तस्दीक पर एक अज्ञात महिला की 08-10 दिन पुराना शव उक्त स्थान पर पाये जाने की पुष्टि हुई। सूचना पर मर्ग 0/24 धारा 194 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया जो अज्ञात महिला के शव को घटना स्थल के आसपास के रहवासियों को दिखाया गया उनके घरों मे किसी व्यक्ति के गुम या न मिलने के संबंध मे जानकारी ली गयी तो घटना स्थल के पास ही स्थित घर के रहवासी मुन्नी कोल ने बताया कि उसकी बडी बहन सरोज कोल पति स्व. प्रदीप कोल उम्र 40 वर्ष कही दिनांक 19.09.024 को रात 08:00 बजे करीब घर से बिलासपुर जाना कहकर निकली है जो आज दिनांक तक नही आई है उक्त महिला और उसके पति गेंदलाल से अज्ञात महिला के शव की पहचान करायी गयी जिन्होने यह खुलासा किया कि घटना स्थल से प्राप्त शव मृतिका सरोज कोल का है जिसकी पंचनामा कार्यवाही, घटना स्थल निरीक्षण एवं शव प्राप्ति की परिस्थितियों से यह तथ्य पाया गया कि मृतिका की हत्या की गयी है और साक्ष्य छुपाने की नियत से उक्त स्थान पर छुपाया गया है। घटना विवरण अपराध घारा 103(1), 238 बीएनएस का पाया जाने से तत्काल मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। विवेचना दौरान  मृतिका को अंतिम बार देखने वाले उसके दत्तक पुत्र राजकुमार कोल पिता प्रदीप कोल के कथन संदेहास्पद प्रतीत हुये साथ ही मुखबिर तंत्र द्वारा बताया गया कि संदेही राजकुमार दो तीन दिनो से एक पिक-अप इस शर्त पर किराये मे लेने की फिराक मे है कि किराये कि पिक-अप को खुद लेकर मनेन्द्रगढ तक जायेगा जिसके लिये वह मुह मांगा किराया देने के लिये तैयार है जो उसकी आर्थिक स्थिति के विपरीत है जिस कारण उक्त संदेही से मनोवैज्ञानिक तरीके से बारीकी से पूछताछ की गयी तो आरोपी राजकुमार पिता प्रदीप कोल उम्र 18 वर्ष निवासी गलैयाटोला बिजुरी ने बताया कि उसकी बडी मां मृतिका सरोज कोल उसे कही आने जाने नही देती थी घर मे रखती थी गांली गलौज मारपीट करती थी, दिनांक 17.09.24 की रात भी उसे मोहल्ले के गणेश विसर्जन मे नही जाने दिया तो मोहल्ले के उसके साथी उसका मजाक उडाकर बोले कि मेहेरिया है क्या घर मे छुपा रहता है जो बात आरोपी को बहुत बुरी लगी और उसने अपनी बडी मॉ की हत्या कि योजना बनाई तथा 17-18.09.24 की दरमियानी रात करीब 02:30 बजे जब मृतिका सो रही थी तब उसके सिर के दाहिने हिस्से मे प्राण घातक हमला कर उसकी हत्या कर दी घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी मृतिका के खून आलूदा कपडे चादर और आरोपी के खून आलूदा कपडे जप्त किये गये है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आरोपी राजकुमार मृतिका की छोटी बहन मुन्नी बाई का वास्तविक पुत्र है जिसे मृतिका द्वारा बचपन मे गोद लिया गया था तब से वह मृतिका के साथ ही रहता था उसके पहचान दस्तावेज मे आरोपी के पिता का नाम प्रदीप कोल लेख है जो मृतिका सरोज कोल का पति है। उपरोक्त अंधे कत्ल के खुलासे मे वरिष्ठ अधिकारियो के सतत मार्गदर्शन, एफ एस एल टीम के डाक्टर प्रदीप व उनकी टीम, डॉग स्काड अनूपपुर व बिजुरी पुलिस के निरीक्षक विकास सिंह, उनि सोने सिंह परस्ते सउनि उदय प्रजापति, विपिन बिहारी राय, रवि करण पयासी प्रआर. सतीश मिश्रा, सुखेन्द्र सिह, विनोद मिंज, मनोज लकडा आर. आनंद, लक्ष्मण, अभिषेक, राजदेव, सुनील, प्रभाकर, नत्थूलाल म.आर. संगम तोमर की महत्पूर्ण भुमिका रही।

रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर

चेन्नई,  जाने माने अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है। रजनीकांत के परिवार या अस्पताल की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

वन्यजीवों को बचाने के लिये लोगों के मन में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और दया भावना का विकास आवश्यक- राज्यमंत्री अहिरवार

वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं दया भावना का विकास आवश्यक है : राज्यमंत्री अहिरवार राज्यमंत्री अहिरवार ने राज्यस्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह-2024 का शुभारंभ  वन्यजीवों को बचाने के लिये लोगों के मन में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और दया भावना का विकास आवश्यक- राज्यमंत्री अहिरवार भोपाल वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार ने कहा है कि वन्यजीवों को बचाने के लिये लोगों के मन में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और दया भावना का विकास आवश्यक है। वन विभाग राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में राज्यस्तरीय वन्यजीव सप्ताह 2024 के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आम लोगों में वन्यजीव के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपनत्व की भावना विकसित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। राज्यमंत्री अहिरवार ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण में जनता की भागीदारी को भी यथोचित स्थान मिलना अति आवश्यक है। जन-जागरूकता का अभाव, वन्यजीवों के प्रति अज्ञानता एवं अंधविश्वास भी वन्यजीवों के संरक्षण में बाधक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण विषय को अनिवार्य किया जाना चाहिए। राज्यमंत्री अहिरवार ने कहा कि वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिये पंचायत स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर वन्यजीव संरक्षण को काफी हद तक सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय वन्यजीव सप्ताह-2024 का समारोह प्रत्येक जिले में किया जा रहा है। राज्यमंत्री अहिरवार ने कहा कि सम्राट अशोक के शासनकाल में भी वन्यजीवों के लिये अभय वन बनाये जाते थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उद्यानों में सिर्फ वन्य जीवों का संरक्षण भर नहीं होता है बल्कि जैव विविधता का भी संवर्द्धन होता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में राष्ट्रीय उद्यान ही देश के ऐसे संरक्षित वन हैं, जहां वनस्पति एवं वन्य जीव दोनों सुरक्षित है। राज्यमंत्री अहिरवार ने वन्यजीवों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उसका अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री अहिरवार ने वनों और वन्यप्राणियों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में राज्यस्तरीय वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। आज शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों के पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।‍जिसमें विभिन्न स्कूलों के सैकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लिया। वन्यजीव सप्ताह में प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक व्ही एन अंबाडे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) एच. यू. खान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) यू.के. सुबुद्धि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) सुदीप सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट) मोहनलाल मीना, संचालक वन विहार और विभिन्न स्कूलों के शिक्षक – विद्यार्थी उपस्थित रहे।  

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर जया प्रदा ने खुशी जाहिर की

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जया प्रदा ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है।जयाप्रदा ने कहा कि मिथुन दा महानायक हैं। मिथुन दा को दादा साहब अवार्ड दिया जाएगा, ये हमारे लिए और इंडस्ट्री के लिए बहुत खुशी की बात है।यह फिल्म जगत में हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।मिथुन दा ने कई भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है। मैं दादा के साथ दो फिल्में अभी कर रही हूं। इनमें एक रिवाज है और दूसरी फौजी है। मुझे बहुत अच्छा लगा।  

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आई बुरी खबर, बाघ का मिला शव, हुआ अंतिम संस्कार

उमरिया मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटन शुरू होने से पहले ही बाघ प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मगधी बीट के कक्ष क्रमांक 280 में बाघ की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाघ की मौत की आशंका जताई जा रही। एनटीसीए की गाइडलाइन के हिसाब से बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के उत्तर मगधी के कक्ष क्रमांक 280 में संदिग्ध परिस्थिति में बाघ का शव मिला है। जानकारी के अनुसार बाघ की उम्र 5 से 10 वर्ष बताई जा रही है। बाघ की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग कराई गई है। फिलहाल अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाघ की मौत की आशंका भी जताई जा रही। घटना स्थल के करीब आकाशीय बिजली गिरने के कारण पेड़ फटा मिला है। घटना के बाद डॉक्टरों की विशेष टीम ने बाघ का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारियों ने बाघ का अंतिम संस्कार करवाया।

वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर, हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते है- श्रीमती वायंगणकर

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर “गरिमा के साथ वृद्धावस्था” कार्यक्रम सम्पन्न वृद्धजन के अनुभव का लाभ उठाये : प्रमुख सचिव श्रीमती वायंगणकर वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर, हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते है- श्रीमती वायंगणकर भोपाल वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर, हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते है। यह बात प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर “गरिमा के साथ वृद्धावस्था” राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग, हेल्पेज इंडिया, सीनियर सिटीजन फोरम और शासकीय होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। प्रमुख सचिव श्रीमती वायंगणकर ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालय पर किया गया है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शतायु बुजुर्गों को सम्मानित किया गया, जिसमें भोपाल की रहने वाली 113 वर्षीय श्रीमती राम कुंवर बाई, 103 वर्षीय श्रीमती तुलाबाई, 108 वर्षीय हरीलाल, 120 वर्षीय श्रीमती गयाबाई तथा 101 वर्ष की श्रीमती बड़बाई को एक-एक हजार रूपये की राशि तथा शॉल-श्रीफल सम्मान स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया गया है। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भोंसले ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के 5 जिलों ग्वालियर, टीकमगढ़, उज्जैन, छिंदवाड़ा तथा जबलपुर में वृद्धजनों के विशेष शिविर आायोजित किए गये है इनमें एलमिको संस्था के माध्यम से जरूरतमंद वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गये है। यह ग्वालियर जिले में 155, टीकमगढ़ में 147, उज्जैन में 10, जबलपुर में 28 तथा छिंदवाड़ा में 10 हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किये गये है। कार्यक्रम में शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य एवं स्टाफ, आयुष्मान निरामयन हेल्पेज इंडिया और सीनियर सिटीजन फोरम के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में वृद्धजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।  

कांग्रेस विधायकों ने सीएम मोहन से की मुलाकात, विजन डॉक्यूमेंट, फसल के दाम समेत अन्य मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक की समस्याओं को सुना और मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक विपक्ष प्रदेश के लिए भी बेहतर काम करेगा। सीएम मोहन ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विधायकों से परस्पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कहा खासकर के पहले हमने अपनी फसलों के सर्वे का फैसला किया। जिसके लिए जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि अगर फसल खराब हुई है तो उसका निराकरण करें। गौशालाओं के लिए उनकी व्यवस्था अच्छी बनी रहे, उसका अनुदान बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्र में इंदौर, उज्जैन,  भोपाल, ग्वालियर बड़ी-बड़ी  नगर निगमों में गौशाला बनाने और गौ धन को बढ़ावा देने के साथ ही दूध पर बोनस और दूध उत्पादन में भी मध्यप्रदेश देश का नम्बर राज्य बने। राज्य परिसीमन आयोग भी बनाया है। जिला संभाग, तहसीलों को अपनी सीमाएं बदलने के लिए सभी प्रकार के सुझाव भी लेंगे। विकास के मामलों में भी सरकार द्वारा किए गए कार्यो से उन्हें अवगत कराया गया है। अपनी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं विधायक- मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सभी विधायक वो चाहे कांग्रेस के हो, या बीजेपी के सभी अपनी-अपनी विधानसभाओं में विजन डॉक्यूमेंट बनाएं। पांच सालों मे विकास के मामले में वो अपनी विधानसभा को कहां ले जाना चाहते हैं और उसमें हम समान रूप से सारे विधायकों की मदद करेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था भी डबल करने वाले हैं। प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का प्रयास- मोहन यादव सीएम ने कहा विकास के मामलों में मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बने इस प्रयास में हम लगे है। मैं उम्मीद करता हूं कि सारे जनप्रतिनिधि अपनी अपनी क्षेत्रों की चिंता करके आ रहे हैं। हम सबने भी कोशिश की है कि मध्यप्रदेश को एक नए रूप में लाना है। जहां से हम चले थे, उससे और भी डबल स्थिति पाना है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाले समय में विकास की गति को इसी तरह जारी रखेंगे।

मध्यप्रदेश के बदमाश को यूपी पुलिस ने पैर में गोली मरकर किया घायल

दतिया मध्यप्रदेश के दतिया का शातिर बदमाश सद्दाम उर्फ गुल्लू का बीती रात उत्तर प्रदेश की पुलिस से चेकिंग के दौरान आमना सामना हो गया। इस दौरान आमने-सामने की फायरिंग में सद्दाम के पैर में लगी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पहले भी झांसी पुलिस की ग्राम बाजना में बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद सद्दाम फरार हो गया था। बीती रात सद्दाम के दतिया से झांसी की तरफ आने की मुखबर से मिली सूचना मिलने पर झांसी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान रकसा पुनावली मार्ग पर आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सामने देख सद्दाम उर्फ गुल्लू ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सद्दाम उर्फ गुल्लू के पैर में गोली लगी और वह हो गया घायल। जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना को लेकर स्नेहा तिवारी सीओ सदर झांसी ने बताया कि सद्दाम उर्फ गुल्लू का आपराधिक रिकॉर्ड देखें तो 14 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।

मंत्री पटेल ने प्रदेश की पंचायत एवं सामुदायिक भवन विहीन पंचायतों में पंचायत एवं सामुदायिक भवन बनाने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश की पंचायत एवं सामुदायिक भवन विहीन पंचायतों में पंचायत एवं सामुदायिक भवन बनाने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 25-30 वर्ष पुराने जर्जर पंचायत भवनों का सर्वे कर, उनकी उपयोगिता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मंत्री पटेल मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री पटेल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्धियों को सराहना की। उन्होंने नर्मदा नदी किनारे के 776 तथा पर्यटन महत्व के 117 ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शेष ग्रामों को ओडीएफ प्लस बनाने का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। मंत्री पटेल ने कहा कि गांवों में वृक्षारोपण के लिए ऐसे स्थलों को चिन्हित करे जो जल स्रोतों के किनारे स्थित है। वृक्षारोपण उपरांत वृक्षों के संरक्षण और समय- समय पर मूल्यांकन की कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि खेत सड़क योजना के लिए सभी पंचायतों से प्लान प्राप्त किया जाए। मंत्री पटेल ने निर्देशित किया कि वनाधिकार पट्टे प्राप्त अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को मनरेगा के तहत अतिरिक्त 50 दिवसों की मजदूरी मिलने के कार्य में जिलों में प्रगति लाई जाए, इसके निर्देश जारी करें। मनरेगा में अच्छा कार्य करने वाले विकासखंडों को प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ग्रामों में 2 अक्टूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सभी पंचायतों में अनिवार्य रूप से कराया जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज संचालनालय मनोज पुष्प, अपर सचिव एवं मिशन डायरेक्टर एसबीएम दिनेश जैन एवं आयुक्त मनरेगा अवि प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet