LATEST NEWS

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी पुरानी फोटो, जब वो 9 साल की थीं

हॉलीवुड बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए खूब पोस्ट शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो तबकी है, जब वो 9 साल की थीं।  प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘चेतावनी: अपने 9 साल की उम्र को ट्रोल मत करना। ये सोचना बहुत अजीब है कि ‘जवानी’ और ‘सजना-संवरना’ लड़की के लिए क्या कर सकता है।’ वो आगे लिखती हैं, ‘बाईं तरफ मैं अजीब टीन एरा में हूं, जब मैंने ‘बॉय कट’ हेयरस्टाइल बनाया था, ताकि स्कूल में ये भद्दा ना हो (थैंक्यू मां)। और दाईं तरफ मैं 17 साल की हूं, जिसने साल 2000 में मिस इंडिया जीता था। हेयर स्टाइल, मेकअप और कपड़ों की चमक में डूबी हुई हूं। दोनों तस्वीरें एक दशक से भी कम समय के दरमियान पर ली गई हैं।’ इंडस्ट्री में एंट्री के वक्त प्रियंका ने ये महसूस किया था वो आगे लिखती हैं, ‘जैसा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा (गाना) है.. मैं लड़की नहीं हूं, अब तक औरत भी नहीं हूं…। इंडस्ट्री की बड़ी दुनिया में एंट्री करते समय मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ था।’ 25 साल बाद भी एक्ट्रेस समझ रही हैं ये बात ‘लगभग 25 साल बाद.. अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं।’ वो कहती हैं कि अपने छोटे से खुद के बारे में सोचें और उसने आपके लिए कितना कुछ किया है। खुद से प्यार करो, आज तुम जिस मुकाम पर हो, वहां पहुंचने के लिए तुम्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है।

धौलपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन में परिवर्तन, 5 गाड़ियां कैंसिल

ग्वालियर धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को चार जोड़ी ट्रेनें रद रहीं। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा कैंट के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया। इसी तरह, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गईं। रेलवे ने पहले मिलेनियम एक्सप्रेस को धौलपुर पर 65 मिनट रोककर चलाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ट्रेन को रद ही कर दिया गया। ये ट्रेनों भी हुई प्रभावित     धौलपुर स्टेशन पर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 55 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 55 मिनट रोककर संचालित किया गया। इसके चलते ये ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे ग्वालियर पहुंची।     समता एक्सप्रेस 1:15 घंटे और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस कार्य के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते हुए नजर आए। अब खंडवा से अमलाखुर्द तक होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण खंडवा से अमलाखुर्द के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह मंजूरी दक्षिण सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों की बैठक में दी गई। बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा से अमलाखुर्द के बीच अभी तक विद्युतीकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस पर बैठक में बताया कि अगले सप्ताह खंडवा-अमलाखूर्द और अकोला-अकोट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएगी।

MP के टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए खुले, अब होगा जन्नत का एहसास, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

पन्ना  1 अक्टूबर, 2024 से पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क खुल गए हैं. ऐसे में कान्हा, पन्ना, पेंच, बांधवगढ़, संजय डुबरी और STR  में अब प्रकृति प्रेमी वन प्राणियों का दीदार कर सकेंगे. इसके साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी देख सकेंगे. कोर इलाकों में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना होगी. हालांकि 3-4 अक्टूबर तक की बुकिंग फुल हो गई है. MP में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में कुल 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं. ये पार्क कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क हैं. इन पार्क में चार महीने का मानसून ब्रेक लगा हुआ था. अब 1 अक्टूबर, 2024 से लोग एक बार फिर यहां घूमने का लुफ्त उठा सकेंगे. अब टूरिस्ट पार्कों में टाइगर समेत तेंदुआ, बारहसिंगा, गौर, भालू आदि जंगली जानवरों के दीदार सकेंगे. वहीं पर्यटक पार्कों के अंदर यानी कोर एरिया में जाकर करीब से टाइगर्स का दीदार कर सकेंगे. हालांकि पर्यटकों ने पहले से ही बुकिंग कर रखी थी जिसके कारण  3-4 अक्टूबर तक रिज़र्व पार्क में बुकिंग फ़ुल चल रही है. 10 अक्टूबर तक बुकिंग फुल टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। एक अक्टूबर से पार्क खुलने के बाद दशहरा और दिवाली की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर तक सभी 6 टाइगर रिजर्व की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन दिवाली के आसपास की बुकिंग अभी खाली है। ऐसे में पर्यटक इस दौरान भी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे। मानसून सीजन में रहते हैं बंद एमपी में कान्हा, पन्ना, पेंच, बांधवगढ़, संजय डुबरी और STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) टाइगर रिजर्व हैं। कहीं 100 से ज्यादा टाइगर हैं तो कहीं ब्लैक पैंथर, हाथी जैसे जानवर। जुलाई, अगस्त और सितंबर में इन जानवरों को बफर जोन में ही देखा जा रहा था। बारिश की वजह से कोर इलाके बंद कर दिए गए थे। इन्हें भी 1 अक्टूबर से खोल दिया गया है। इसके बाद बफर के साथ कोर जोन में भी टूरिस्ट घूमने निकले। ऐसे करें बुकिंग, इतना होगा खर्च जब आप Google पर www.mponline.gov.in पोर्टल खोजते हैं और ‘राष्ट्रीय उद्यान’ के प्रतीक पर क्लिक करते हैं, तो ऑनलाइन बुकिंग की साइड खुल जाएगी। यहां आप दिन के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। राष्ट्रीय उद्यान में अलग-अलग श्रेणी के लिए किराया अलग-अलग है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में 6 लोगों के लिए परमिट की लागत 2400 रुपए है, जो प्रति व्यक्ति 400 रुपए बनता है। बफर क्षेत्र के वाहन सफारी के लिए यह 1200 रुपए है। यानी प्रति व्यक्ति 200 रुपए। प्रीमियम दिनों में शुल्क में 600 रुपए तक की वृद्धि हो सकती है। कुछ राष्ट्रीय उद्यानों में कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। एमपी में 785 बाघ मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाता है। 2022 की गणना में 785 बाघ पाए गए। 2018 में यह संख्या 526 थी। यह मध्य प्रदेश का तीसरा मौका है जब इसे टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है; पहला बार 2006 में इसे यह मान्यता मिली थी। इसके बाद, 2018 और 2022 में यह लगातार दो बार इस स्थिति को बनाए रखने में सफल रहा। जानें किस पार्क की क्या है स्थिति एमपी का सबसे बड़ा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम जिले में है। यहां कोर जोन की सभी सीटें फुल हो गई हैं। सिवनी जिले का पेंच नेशनल पार्क 3 अक्टूबर तक फुल हो चुका है।  मंडला का कान्हा नेशनल पार्क 4 अक्टूबर तक बुक हो चुका है। उमरिया का बांधवगढ़ नेशनल पार्क में व्हीकल घूमने के लिए सभी सीटें फुल हो गई हैं। संजय डुबरी नेशनल पार्क के कोर जोन डुबरी में 1, 2 और 3 अक्टूबर की सभी सीटें फुल है। पन्ना नेशनल पार्क में 5 अक्टूबर के बाद ही घूम सकेंगे।  ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग अगर आप भी इन जीव प्राणियों का दीदार करना चाहते हैं तो आप www.mponline.gov.in पोर्टल पर जा कर ‘राष्ट्रीय उद्यान’ सिंबॉल पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि इन नेशनल पार्क में अलग-अलग श्रेणी के लिए किराया अलग-अलग है. मध्य प्रदेश में 785 बाघ है मौजूद मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट है. 2022 की गणना में यहां 785 बाघ पाए गए थे.  2018 की गणना में यह संख्या 526 थी. बता दें कि मध्य प्रदेश तीसरी बार टाइगर स्टेट बना. सबसे पहले साल 2006 में टाइगर स्टेट बना था. इसके बाद साल 2018 और 2022 में लगातार दो बार टाइगर स्टेट बना.

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल      अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

आज 1अक्टूबर 24 घंटे संचालित होगा राजा भोज एयरपोर्ट, रात में भी आ-जा सकेंगे विमान

भोपाल  राजा भोज एयरपोर्ट अब 24 घंटे खुला रहेगा। मंगलवार यानी आज से इसकी शुरुआत हो गई है। एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों के साथ ही नॉन शेड्यूल उड़ानें एवं एयर एंबुलेंस अब देर रात को भी लैंड हो सकेंगी। 24 घंटे उड़ान संचालन के बाद भोपाल-पुणे रूट पर पहली लेट नाइट उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तीन माह से चल रही थी तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन माह पहले ही 24 घंटे उड़ान संचालन की तैयारी कर दी थी। यह निर्णय एक अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार फिलहाल भोपाल से एक भी लेट नाइट उड़ान नहीं है, लेकिन भविष्य में देर रात की कई उड़ानें प्रारंभ होंगी। इसकी शुरूआत पुणे उड़ान के साथ होगी। 27 अक्टूबर से यह उड़ान प्रारंभ हो जाएगी। दूसरे चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल को बेंगलुरू, पुणे एवं हैदराबाद से जोड़ सकता है। बाकी कंपनियों को भी अब देर रात के स्लाट मिल सकेंगे। पुणे लेट नाइट उड़ान की बुकिंग शुरू इंडिगो की ओर से पुणे उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। भोपाल से यह पहली लेट नाइट उड़ान होगी। पुणे रूट पर लंबे समय से सीधी उड़ान नहीं है। एयर इंडिया ने दो साल पहले डायरेक्ट उड़ान बंद कर दी थी। पुणे तक बड़ी संख्या में आइटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र सफर करते हैं। लेट नाइट उड़ान में नियमित उड़ान की अपेक्षा किराया कम होता है। पुणे रूट पर इंडिगो ने शुरूआती किराया तीन हजार 999 रूपये रखा है। डायनामिक फेयर होने के कारण बुकिंग के समय किराया बढ़ भी सकता है। सभी सुविधाएं रात में भी रहेगी उपलब्ध राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। अक्टूबर की पहली तारीख से 24 घंटे एयरपोर्ट खुलेगा। इसका फायदा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों को मिलेगा। साथ ही यहां पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। यात्रियों को ये सुविधाएं भी मिलेगी     वाहन पार्किंग स्टैंड 24 घंटे खुलेगा, रात में वाहनों की पार्किंग होगी।     फूड कॉर्नर सहित अन्य सुविधाएं।     नॉन सेड्यूल, मेडिकल, इमरजेंसी उड़ाने कर सकेंगे आवागमन। भोपाल-पुणे उड़ान संख्या 6-ई 257/258 का 27 अक्टूबर से प्रभावी शेड्यूल पुणे से प्रस्थान – रात्रि 1.00 बजे भोपाल आगमन – रात्रि 2.35 बजे भोपाल से प्रस्थान – रात्रि 3.05 बजे पुणे आगमन – तड़के 4.50 बजे

दिशा वकानी ने सलमान खान के बिग बॉस सीजन 18 को किया रिजेक्ट

‘बिग बॉस सीजन 18’ का लॉन्च 6 अक्टूबर को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर होगा। इसकी तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। जल्द ही इसके साथियों के नाम से पर्दा उठ जाएगा। वैसे तो कई एक्टर्स के दिग्गजों का दावा किया जा रहा है। इनमें से एक हैं दिशा वकानी, जो ‘तारक पहलू के चश्मे’ में नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के रियलिटी शो का ऑफर ठुकरा दिया गया है। दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का चश्मा’ को 2017 में ही छोड़ दिया था। वह मैटरनिटी लीव पर चले गए और उसके बाद उन्होंने कभी भी इसे ज्वाइन नहीं किया। आदर्श के मुताबिक, एक्ट्रेस को अब सलमान खान के ‘बिग बॉस सीजन 18’ का ऑफर मिला है। और इसके लिए उन्हें 65 करोड़ रुपये की भी पेशकश की गई थी। मगर उन्होंने मना कर दिया है। ‘बिग बॉस 18’ में दिशा वकानी ने बताया कि ये बिग बॉस 18 किसी भी सेलिब्रिटी को अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है। ‘टेलीअपडेटर’ के मुताबिक, ‘दिशा को कई बार बिग बॉस ने ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने कभी हां नहीं कहा। इस बाक भी वह दिशा वकानी को 65 करोड़ का ऑफर कर रहे थे। लेकिन बात नहीं बनी.’

धोखे से चली गोली से गोविंदा जख्मी, लोडेड रिवॉल्वर से सुबह 4.45 बजे कैसे हुआ हादसा?

मुंबई बॉलीवुड एक्टर गोविंदा घायल हो गए हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय उनके घुटने में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। पुलिस ने जब्त की रिवॉल्वर कहा जा रहा है कि अभिनेता आईसीयू में भर्ती है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोविंदा की बंदूक से गलती से गोली चली, जो उनके पैर में लग गई। गोली उनके घुटनों के पास लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कैसे हुई घटना? गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बयान जारी कर कहा कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं. वह अलमारी में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे कि तभी उनके हाथ से रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली उनके पैर में लग गई. डॉक्टर ने अब गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली है और उनकी हालत ठीक है. वह अभी अस्पताल में ही हैं. सिन्हा ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें खुद कॉल कर गोली लगने की जानकारी दी. गोविंदा की बेटी टीना इस समय अस्पताल में मौजूद है. उन्हें अगले दो दिनों तक अस्पताल में ही ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. ICU में भर्ती हैं गोविंदा गोविंदा को गोली लगते ही, उनके घर के पास क्रिटिकेयर हॉस्पिटल ले जाया गया. गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी गई है और उन्हें ICU में रखा गया है. फिलहाल गोविंदा की हालत स्थिर बताई जा रही है. गोविंदा के मैनेजर ने ये भी बताया कि गोविंदा के साथ जब ये हादसा हुआ तब उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं. वो कोलकाता में थीं. जानकारी मिलते ही सुनीता मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं और कुछ ही देर में वो मुंबई पहुंच जाएंगी. फिलहाल गोविंदा की बेटी टीना, हॉस्पिटल में उनके साथ हैं. सिन्हा ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें खुद कॉल कर के गोली लगने की जानकारी दी थी. गोविंदा 90s के दौर में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे. उन्होंने ‘दूल्हे राजा’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी कई आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में काम किया है. अपनी यादगार कॉमेडी और डांस के लिए पॉपुलर गोविंदा ने इसी साल पॉलिटिक्स में दोबारा एंट्री ली थी. मार्च में गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी जॉइन की थी. घटना के समय मुंबई में नहीं थी पत्नी सुनीता इस घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई में नहीं थी. वह अब मुंबई लौट रही हैं. उन्हें बता दिया गया है कि अगले दो घंटे में उन्हें मुंबई पहुंच जाना चाहिए. गोविंदा की मौजूदा हालत से उन्हें वाकिफ करा दिया गया है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी बताया था कि गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी, जो उनके पैर में जा लगी. गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे. गोली उनके घुटनों के पास लगी. उनका इलाज मुंबई के Criti Care अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि कॉमेडी फिल्मों और डांस स्टाइल के लिए लोकप्रिय गोविंदा इस साल मार्च में ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे.

6 नाबालिगों को दिल्ली से लेकर आई डिण्डौरी पुलिस, बेनकाब की मिस्ट्री तो हुआ बड़ा खुलासा

 डिंडोरी  डिंडोरी जिले से अपनेजीवन यापन के लिए महिला पुरुष और नाबालिक बच्चे भी काम की तलाश में अपने जिले से अन्य बड़े महानगरों और शहरों में दो वक्त की रोटी की तलाश में बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे है। चुकी जिले में कोई भी न फेक्ट्री है ना ही कोई ऐसा कारोबार जिससे जिले के अंचलों से ग्रामीण जिले में ही रहकर और अपने व अपने परिवार का पालन पोषण और जरूरतों को पूरा कर सके जिसके चलते उन्हें जिले से बाहर पलायन करना पड़ रहा है।इनमें ज्यादातर ऐसे नाबालिक बालक बालिका भी शामिल हैं जिन्हे अपनी जरूरत अनुसार सुविधा,व्यवस्था और आमदनी जिले में नही मिल पा रही है या उनके परिजन इतने सक्षम नहीं है। यही वजह है की कई बार काम की तलाश में जिले से बाहर पलायन कर चुके लोग किसी बड़ी समस्या घटना,दुर्घटना या साजिश का शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला डिंडोरी जिला के अमरपुर चौकी क्षेत्र का सामने आया है जहां जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने पत्रकारों को जानकारी दी है की बालिका का अपहरण का केस दर्ज था उसी मामले में आरोपी और अपहरण की गई बालिका की दस्तयाबी के लिए एसपी वाहनी सिंह ने अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस को सूचना मिली की बालिका दिल्ली में है जिसे दस्तयाब करने अमरपुर पुलिस टीम दिल्ली रवाना होती है उनके साथ एनजीओ टीम जन साहस भी शामिल रही। इसी दौरान दिल्ली में अमरपुर पुलिस को जानकारी मिलती है की डिंडोरी और मंडला जिले की ऐसी 6 नाबालिक बच्चियां और है जिन्हे घर वापस आने में समस्या आ रही है। लोकेशन की जानकारी लगते ही अमरपुर पुलिस टीम और जन साहस टीम के संयुक्त प्रयास से दिल्ली से 6 नाबालिक बच्चियों को लोकेशन से बरामद किया गया जिसमे 5 बच्चियां अमरपुर चौकी क्षेत्र की ओर 1 बच्ची मंडला जिले की बताई गई। सभी नाबालिक बच्चियों को लेकर अमरपुर पुलिस टीम सकुशल डिंडोरी वापस लौटी जहा उनके परिजनों को सूचित कर डिंडोरी पुलिस कंट्रोल रूम बुलाकर बच्चियों को उन्हें सौपा गया। इस दौरान दिल्ली से सफलता हासिल करने पर अमरपुर पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की एसपी डिंडोरी ने घोषणा की है।

दुग्ध उत्पादकों की मांग पर फैट के भाव में 20 रु. प्रति किलो की हुई वृद्धि

 उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन अनुरूप प्रदेश में दुग्ध उत्पादकों की उन्नति, आय में वृद्धि,  प्रदेश में नई श्वेत क्रान्ति लाने, उच्च नस्ल के पशुओं की उपलब्धता बढ़ाने, दुग्ध उत्पादन की लाभप्रदता की वृद्धि, डेयरी टेक्नोलॉजी उच्च कौशल प्राप्त मानव संसाधनों की उपलब्धता और डेयरी टेक्नोलॉजी में आधुनिकता लाने के लिये शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिये उज्जैन में प्रदेश का पहला डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज स्थापित किये जाने के प्रस्ताव का सर्व-सम्‍मति से अनुमोदन दुग्ध संघ की वार्षिक साधारण सभा में किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दुग्ध सहकारी समिति स्थापित की जायेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी योजना के तहत डेयरी उत्पादन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग, मशीनीकरण व उच्च स्तरीय मानव संसाधन प्रबंधन किया जा रहा है। दुग्ध संघ समितियों एवं दुग्ध उत्पादक किसानों के कल्याण, आय में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, दुग्ध संकलन को दोगुना करना, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दुग्ध सहकारी समिति स्थापित करने के लिये राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और मध्यप्रदेश दुग्ध फेडरेशन के समझौते का उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा बहुमत से प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन किया गया। उज्जैन दुग्ध संघ की 43वीं वार्षिक साधारण सभा में दुग्ध समितियों एवं दुग्ध उत्पादकों की प्रमुख मांग दूध के प्रति किलो फैट के भाव में वृद्धि किये जाने की मांग को पूरा करते हुए 20 रुपये प्रति किलो फैट की वृद्धि की गई। वृद्धि के बाद नये भाव 740 रुपये प्रति किलो फैट होंगे। संभागायुक्त एवं प्रशासक दुग्ध संघ गुप्ता ने कहा कि उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा उच्च गुणवत्ता का दूध एवं दुग्ध के उत्पाद के निरन्तर उपलब्ध कराने पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा दुग्ध संघ को सर्वोच्च श्रेणी ‘ए+’ प्रदान की गई है। इसी क्रम में इंडियन डेयरी एसोसिएशन पश्चिम क्षेत्र द्वारा नागपुर में आयोजित नेशनल कॉन्‍फ्रेंस में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा उज्जैन दुग्ध संघ को बेस्ट डेयरी प्लांट की श्रेणी में अवार्ड प्रदान किया गया है। उक्त उपलब्धियों के लिये संभागायुक्त गुप्ता ने सभी सदस्य महानुभावों को शुभकामनाएं दी।  

02 अक्टूबर से होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर 2024 से ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन किया जायेगा। आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 लेबर बजट की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा, पीएम पोषण अंतर्गत शालाओं में वितरित किये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के नियमित वितरण, किचनशेड की साफ-सफाई पर चर्चा, इंटरनेशनल मिलेट ईयर के संबंध में बच्चों में जागरूकता लाना एवं शाला स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन, ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम आदि पर चर्चा की जावेगी। खनिज संसाधन विभाग अंतर्गत जिले में मध्यप्रदेश गौण खनिज के तहत खनिज शाखा द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर चर्चा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती पर मद्य निषेध सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2024) के आयोजन पर चर्चा, श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना (संबल 2.0) पर चर्चा, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएं एवं योजना हेतु पात्रता पर चर्चा, जनजातीय कार्य विभाग के तहत गौण वनोपज के संग्रहण व स्वामित्व एवं प्रबंधन, पीएम जनमन योजनांतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह-सहरिया, बैगा एवं भारिया वर्ग के व्यक्तियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे आधार कार्ड, जनधन बैंक खाता, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं राशन कार्ड से लाभांवित किये गये हितग्राहियों की सूची का वाचन, ऊर्जा विभाग अंतर्गत परंपरागत स्त्रोतों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा की बचत तथा नवकरणीय ऊर्जा के उत्पादन व उपयोग संबंधी जनजागरूकता का प्रसार आदि कार्य किया जाएगा।

बम्होरी कला ओमेरे जी मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन

बम्होरी कला ग्राम के मंगल बाजार में स्थित ओमरे जी के मंदिर  प्रांगण में सात दिवसीय 25 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक पितृ मोक्ष माह के शुभ अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, इस आयोजन की कथा वाचक राष्ट्रीय धर्म रत्न पंडित श्री देवेंद्र दास  महाराज जी एवं उनके सहयोगी कलाकार वृंदावन धाम के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कृष्ण लीला का वर्णन बड़े अच्छे अंदाज में सुनाया जा रहा है श्रोतागण कथा का आनंद ले रहे हैं, आज सोमवार को कथा का छठवे दिन कथा का प्रसंग रहा रास पंच युद्ध, श्री अक्रूर जी का मथुरा वृंदावन जाना, और कृष्ण भगवान और बलदेव जी का मथुरा आगमन, और भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा कंस का वध तथा श्री कृष्ण भगवान जी का द्वारका दमन व उनके प्रथम विवाह का प्रसंग कथा का आनंद श्रोता गणों ने लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि पितृ मोक्ष माह के शुभ अवसर कथावाचक राष्ट्रीय धर्म रत्न पंडित श्री देवेंद्र जी महाराज के द्वारा ग्राम के समस्त सनातन धर्म के मानने वाले ग्राम एवं क्षेत्र से जुड़े सभी हिंदू भाइयों के पितृ मोक्ष सार्वजनिक तौर हवन पूजन कराया जाएगा।  ग्राम इस आयोजन कार्यक्रम के मुख्य  यजमान समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी है, और इस आयोजन को सफल बनाने में सभी लोग तन मन धन से लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के लिए दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन को जन्म दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में जन-आंदोलन बना “स्वच्छता ही सेवा अभियान” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता अभियान में किए गए कई उल्लेखनीय कार्य और नवाचार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के लिए दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन को जन्म दिया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के लिए दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन को जन्म दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना इस मिशन की एक प्रमुख सफलता रही। मध्यप्रदेश ने ग्रामीण स्वच्छता में कई विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की है। प्रदेश में 70 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कर संपूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है। मिशन के दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम की ओडीएफ की स्थिति को निरंतर रखते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट का निपटान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती एवं स्वच्छ भारत मिशन की 10 वीं वर्षगांठ पर स्वच्छता के दृष्टिकोण को शासकीय एवं सामुदायिक प्रयासों से जन-जन तक पहुंचाने के लिए “स्वच्छता ही सेवा” अभियान पखवाड़ा 17 सितंबर से प्रारंभ किया गया, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर समारोह के साथ सम्पन्न होगा। जन-भागीदारी से लोगों को किया जागरूक स्वच्छता ही सेवा अभियान में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये कई जन-प्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिकों ने एकजुटता दिखाई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने छिंदवाड़ा जिले के छिंदी ग्राम से “स्वच्छता साथी-वॉश ऑन व्हील सेवा” का शुभारंभ किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने रीवा में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत के उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रेरित किया। राज्य के सभी मंत्री, सांसद, विधायकों ने अपने क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर संपूर्ण स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संदेश पहुंचाया। स्वच्छता शपथ के साथ हुईं स्वच्छता चौपालें स्वच्छता शपथ, स्वच्छता चौपाल, स्वच्छता रैली, स्वच्छता के लिये श्रमदान स्वच्छता संवाद, प्रतियोगिताएँ, खेल लीग, एक पेड़ माँ के नाम, घर-घर जागरूकता इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता में जन-भागीदारी की गतिविधियां की गई, जिसमें 40 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। स्वच्छता लक्षित इकाइयों का चिन्हांकन अभियान मेंऐसे स्थान जहां कूड़े-कचरे का ढेर था, उन स्थानों का चिन्हांकन कर स्वच्छ स्थानों में परिवर्तित किया गया। ऐसी 19 हजार 742 स्वच्छता लक्षित इकाइयों को 12 लाख 77 हज़ार लोगों की जन-भागीदारी से स्वच्छ साईट में परिवर्तित किया गया, जिससे खुले में पड़े 10 हजार 681 टन कचरे का सुरक्षित निपटान हुआ। अब तक 333 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे का जन-भागीदारी से संग्रहण किया जाकर सुरक्षित निपटान किया गया है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधित बनाकर 400 से अधिक ग्रामों को मॉडल श्रेणी में ओडीएफ़ प्लस घोषित किया जा चुका है। सफाई सुरक्षा मित्रों के योगदान को दी गई मान्यता अभियान का विशेष पहलू यह रहा कि सफाई कर्मियों और सफ़ाई मित्रों के योगदान को मान्यता दी गई। उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान के लिए 1549 सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 42 हजार 466 सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 24 हजार 655 सफ़ाई मित्रों को सुरक्षा उपकरणों एवं पीपीई किट का वितरण किया गया। नर्मदा नदी के किनारे 776 ग्राम ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित नर्मदा नदी के किनारे बसे 884 ग्रामों में घाटों की साफ़-सफ़ाई, आस-पास के क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री बनाये जाने एवं सिंगल यूज्ड प्लास्टिक कचरे का संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। नर्मदा नदी किनारे के 776 ग्राम तथा पर्यटन महत्व वाले सभी 117 ग्राम ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित हो चुके हैं। आगे की राह प्रदेश के सभी ग्रामों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं का अयोजन होगा। इसमें स्वच्छता पखवाड़े में हासिल उपलब्धियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया जाएगा तथा स्वच्छता परिसंपतियो का शिलान्यास और कचरा वाहनों का लोकार्पण किया जायेगा।  

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। “गरिमा के साथ वृद्धावस्था” थीम पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल के सभागार में सम्पन्न होगा।  

मुख्यमंत्री शिव-सृष्टि पार्क का अवलोकन भी करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में पुणे में होगी रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्था की राष्ट्रीय चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव अम्बेगांव में एशिया के एकमात्र ऐतिहासिक थीम पार्क ‘शिव-सृष्टि’ का भ्रमण कर अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री शिव-सृष्टि पार्क का अवलोकन भी करेंगे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्था की राष्ट्रीय चर्चा पुणे में मंगलवार को होने जा रही है। राष्ट्रीय चर्चा “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर और उनके जन-कल्याणकारी सुशासन’ विषय पर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में शिव-सृष्टि पार्क का अवलोकन भी करेंगे। जानकी देवी बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ऑडिटोरियम में होने वाली राष्ट्रीय चर्चा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में होगी। रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद रहेंगे। चर्चा में शाम को व्याख्यान-सत्र होगा। इसमें मुख्य वक्ता पद्मसे सम्मानित मा. निवेदिता ताई भिडे उपाध्यक्ष स्वामी विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी रहेंगी। व्याख्यान-सत्र की अध्यक्षता डॉ. देवीदास पोटे प्रतिष्ठित लेखक एवं चरित्रकार करेंगे। समापन-सत्र को श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ मुंबई की कुलगुरु डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव संबोधित करेंगी। ‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव अम्बेगांव (पुणे) में एशिया के एकमात्र ऐतिहासिक थीम पार्क ‘शिव-सृष्टि’ का भ्रमण कर अवलोकन करेंगे। महाराजा शिव-छत्रपति प्रतिष्ठान ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष को जीवंत करना है। ‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क 21 एकड़ भूमि पर फैला है, जिसकी अनुमानित लागत 438 करोड़ 68 लाख रुपये है। अब तक इस मेगा प्रोजेक्ट के दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में सरकारवाड़ा के अंतर्गत महाराष्ट्र के किलों की प्रदर्शनी, छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा से बच निकलने की कहानी, रायगढ़ का 5डी-शो, शस्त्रों की प्रदर्शनी और शिवाजी महाराज के जीवन पर केन्द्रित अन्य इंटरैक्टिव अनुभव शामिल हैं। दूसरे चरण में रोटेशनल प्लेटफार्म पर ‘स्वराज्य, स्व-धर्म, स्व-भाषा’ शो विकसित किया गया है, जिसे एक बार में 100 लोग देख सकते हैं। तीसरे चरण में प्रवेश द्वार (रंग मंडल), राजसभा का निर्माण, डार्क राइड, तटबंध, लैंडस्केप और ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस थीम पार्क को ‘मेगा टूरिज्म प्रोजेक्ट’ का दर्जा मिला है। अब तक 70 हज़ार से अधिक लोग इसका भ्रमण कर चुके हैं।  

मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई, यमराज को भी दिखया रेड सिग्नल!

भोपाल  मध्य प्रदेश में पुलिस वाले कानून व्यवस्था को संभालने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। हाल ही में कई घटनाओं में पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई है। फिर चाहे वो किसी विधायक को हार्ट अटैक आने पर CPR देना हो, या सड़क किनारे बेहोश हुए एक बुजुर्ग की जान बचाना हो, एमपी पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां तक की मौका आने पर उन्होंने सांप तक को सीपीआर देकर नया जीवनदान दिया है। आईए जानते हैं वो बड़ी पांच घटनाएं जहां पुलिस कर्मी देव दूत बनकर यमराज के पास से बचा लाए लोगों की जान विधायक को दिया नया जीवन सितंबर 2024 में राऊ विधानसभा से बीजेपी विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक आ गया था। उनके पीएसओ अरुण भदौरिया ने तुरंत अपनी ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए उन्हें CPR दिया और अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद मिलने की वजह से उनकी जान बच गई। इसके बाद लोगों ने अरुण भदौरिया की जमकर तारीफ की। सीएम मोहन ने भी उन्हे सराहा। चलती एक्टिवा पर बच्ची के पापा को आ गया था अटैक अगस्त 2024 में इंदौर में भी ऐसी ही एक घटना घटी। एक शख्स को चलती एक्टिवा पर अटैक आ गया। उनकी 14 साल की बेटी ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। तभी वहां से गुजर रहे एक कॉन्स्टेबल ने युवक को CPR देकर उसकी जान बचाई। पुलिस वाले अंकल ने साहस के साथ बच्ची के पापा को नया जीवन दिया। आरपीएफ जवान नहीं होता तो हो जाती अनहोनी नवंबर 2023 में जबलपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदान कर्मी को दिल का दौरा पड़ गया। आरपीएफ के जवानों ने तुरंत उसे CPR दिया और उसकी जान बचाई। यदि आरपीएफ के जवान समय पर मदद के लिए नहीं आते तो शायद बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। बुजुर्ग के लिए देवदूत बनकर आई लेडी सूबेदार साल 2022 में ग्वालियर में एक महिला ट्रैफिक सूबेदार ने सड़क किनारे बेहोश हुए एक बुजुर्ग को CPR देकर उसकी जान बचाई थी। इसके बाद सूबेदार सोनम पाराशर ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती भी करवाया था। सांप को सीपीआर देकर दिया जीवन दान अक्टूबर 2023 में नर्मदापुरम के सेमरी हरचंद कस्बे में पुलिस कांस्टेबल अतुल शर्मा ने एक सांप को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। सांप पाइप लाइन में फंसकर बेहोश हो गया था। अतुल शर्मा 2008 से काम कर रहे हैं और अब तक सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। काबिले तारीफ है ये जज्बा इसे लेकर एक प्रशंसक ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि ज़रूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती है। पुलिसकर्मियों का यह जज़्बा काबिले तारीफ है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet