LATEST NEWS

खंडवा में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा शहर की गुलमोहर कॉलोनी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक नाबालिग है। माना जा रहा है कि इसके तार कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़े हो सकते हैं। लगभग एक साल पहले एटीएस ने इस सिलसिले में शहर के खानशाहवली क्षेत्र से रकीब नामक युवक को पकड़ा था। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा, ” गुरुवार सुबह हमें इनपुट मिला कि एक व्यक्ति है, जो इंडियन मुजाहिदीन की विचारधारा से प्रभावित है और एक बड़े हमले की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद आज सुबह एक आतंकवादी फैजान और उसके पिता हनीफ शेख (उम्र 34 वर्ष) को खंडवा के कंजर मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है। जिहादी साहित्य भी बरामद एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने बताया कि पिता-पुत्र को यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में जिहादी साहित्य जब्त किया गया है। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और साथ ही स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) संगठन के सदस्यता फॉर्म भी उनके पास से बरामद किए गए हैं। संदिग्ध फोटो व वीडियो बरामद एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा कि कब्जे से लिए गए मोबाइल और डिजिटल डिवाइस से हमें इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा आदि संगठनों के कई फोटो और वीडियो मिले हैं और हमारी जांच अभी भी जारी है। अभी हमें इससे इतनी जानकारी मिली है और उसके खिलाफ यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों का संबंध रकीब से होना बताया जा रहा है। खंडवा के पंधाना रोड स्थित गुलमोहर कालोनी से गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एटीएस की टीम फैजान और उसके पिता हनीफ शेख को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान एटीएस के करीब 8 हथियारबंद जवान शामिल थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद टीम बगैर कोई जानकारी दिए उन्हें ले गईं। परिजनों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- प्रदेश में अवैध कॉलोनियां न बनें, इसके लिए सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही

भोपाल प्रदेश में अवैध कॉलोनियां न बनें, इसके लिए सरकार कड़ा कानून बनाने जा रही है। यह जानकारी गुरुवार को विधानसभा में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अवैध कालोनी को वैध नहीं किया जा रहा है पर रहवासियों को भवन अनुज्ञा दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि होता यह है कि वैध कालोनी वाला भूखंड एक हजार रुपये वर्ग फुट में और उससे आधा किलोमीटर महज की ही दूरी पर स्थित अवैध कालोनी वाला भूखंड 250 रुपये वर्ग फुट में बिक जाता है। भूखंड बेचने वाला तो फिर दिखता ही नहीं और लोग मकान बनाकर रहने लगते हैं। चूंकि, हम चुनाव लड़ते हैं तो लोग हमको घेरते हैं कि आप सड़क बनाइए और पानी दीजिए। ऐसे में अब कड़े नियम लागू किए जाएंगे। दरअसल, भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग ने सदन में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का विषय उठाया था। उन्होंने कहा कि जहां पहले खेत हुआ करते थे, वहां अब कॉलोनी बनाई गईं। इन्हें अवैध माना जाता है। ऐसी कॉलोनियों को वैध किया जाए ताकि सड़क, नाली, पानी सहित अन्य सुविधाएं मिल जाएं। अन्य सदस्यों ने भी यह बात उठाई। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने सदन को बताया कि अवैध कालोनियों को वैध नहीं किया जा रहा, पर वहां नागरिक सुविधाएं मिल जाएं, अधोसंरचना का विकास हो, रहवासी भवन अनुज्ञा ले सकें, यह काम अवश्य जनहित में किया जा रहा है। कड़ा कानून बनाया जा रहा है अवैध कॉलोनियां बन ही न पाएं, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कड़ा कानून बनाया जा रहा है। नगरीय निकायों की भूमि को लेकर स्पष्टता के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे चिह्नांकित करें कि राजस्व की भूमि कौन सी है और निकायों की कौन सी है। कंपनी को लाभ पहुंचाने की होगी जांच कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भोपाल और जबलपुर में बसों के संचालन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अमृत योजना में जो प्रविधान थे, उनका उल्लंघन किया गया। जितनी बसें चलाई जानी थीं, उतनी ठेकेदार ने नहीं चलाईं। जब आवश्यकता नहीं थी तो फिर दोबारा टेंडर क्यों किए गए। बस संचालन के लिए अतिरिक्त सात करोड़ रुपये की मदद प्रति वर्ष देने का निर्णय लिया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रमुख सचिव से जांच कराएंगे। इसमें यह दिखाया जाएगा कि विशेष अनुदान टेंडर की शर्तों के अंदर दिया गया या नहीं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव-2024 में हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं विकसित अधोसंरचना को देखते हुए मध्यप्रदेश में दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब बनने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत के दिल (मध्य) में स्थित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे, मेट्रो और एक्सप्रेस-वे का घना जाल बिछाया जा चुका है। अब प्रदेश में हवाई यातायात एवं कार्गो की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सातों एयरपोर्ट में कार्गो की संभावना है। ये विचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव-2024 में व्यक्त किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां अंतर्राज्यीय वायु सेवा प्रारंभ की गई है। प्रदेश में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, जिसमें सक्षम व्यक्तियों के अलावा आयुष्मान कार्ड धारकों को भी इस सेवा का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेली सर्विस भी शुरू करवाई गई है। इस दृष्टि से वायु परिवहन के साथ साथ एयर कार्गो के लिए भी प्रदेश में समुचित अधोसंरचना विकसित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों के दोहन के लिए व्यापार को बढ़ावा देने के लिए और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रदेश में कार्गो हब का निर्माण सहायक होगा। भविष्य में मध्यप्रदेश को व्यापार का केंद्र बनाने के लिए “फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश” नाम से डेस्क भी तैयार किया गया है। प्रदेश की आर्थिक विकास गति 20% से अधिक है और कृषि विकास की दर 25% है। गत दिवस प्रस्तुत किए गए प्रदेश के बजट में पिछले बजट के मुकाबले 16% अधिक आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में एयर कार्गो के माध्यम से 6 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों का परिवहन होता है। उन्होंने बताया कि इस दृष्टि से एयर कार्गो उद्योग के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो उद्योग को प्रदेश के विकास में सहभागी बनने और प्रदेश में निवेश करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो फोरम इंडिया द्वारा प्रकाशित ‘स्किलिंग मैन्युअल’ नाम की पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एयर कार्गो फोरम इंडिया टास्क पिलर्स: स्किल डेवलपमेंट, नॉलेज एंड रिसर्च, डिजिटल ऑटोमेशन, गो ग्रीन, डोमेस्टिक एयर कार्गो, प्रोसेस सिंपलिफिकेशन, ब्रांडिंग, पॉलिसी एडवोकेसी और इवेंट मैनेजमेंट के लीडर्स को भी सम्मानित किया।  

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का CSBC ने जारी किया नया शेड्यूल

पटना केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया और विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त माह में अब सात की बजाय छह दिन ही चलेगी। पहले कहा गया था कि 31 अगस्त को भी परीक्षा होगी लेकिन नए शेड्यूल में इस तिथि का जिक्र नहीं है। अब बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को होगी। भर्ती परीक्षा सभी छह दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले यानी 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में परीक्षा केंद्रों की सूची और एग्जाम गाइडलाइंस भेज दी हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी हो सकता है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसके बाद 7 व 15 अक्टूबर को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी । प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। इंटरव्यू नहीं होगा। चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। लिखित परीक्षा महज क्वालिफाइंग होगी। इसमें क्वालिफाइ करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट ( शारीरिक दक्षता परीक्षा) में प्रवेश कर पाएंगे। – लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के आरक्षण के मद्देनजर कोटिवार 5 गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए किया जाएगा। 

तबीयत खराब होने के बाद ड्राइवर ने बस तत्काल साइड में किया और बचाई बच्चों की जान

करडावद पेटलावद से स्कूली बच्चों को लेकर ग्राम करड़ावद पहुंची। एक स्कूली बस गुरुवार दोपहर अनियंत्रित होकर ग्राम करड़ावद के बस स्टैंड पर लगे पानी पूरी ठेले से जा टकराई। बताया जाता है कि बस चालक की तबीयत बिगड़ जाने से वह बस से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। पेटलावद से जैसे ही करड़ावद बस स्टैंड पहुंची। बस चालक के सीने में अचानक दर्द होने लगा। ऐसे में वह बस से नियंत्रण खो बैठा। उसने अपनी सूझबूझ से सड़क किनारे खड़े पानी पूरी के ठेले पर टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बस चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। इधर बस में सवार बच्चों को दूसरे वाहन से घर तक पहुंचाया गया। 04 जेएचए 009-करड़ावद बस स्टैंड पर अनियंत्रित होकर बस ठेले से टकरा गई।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विभाग की मंत्रालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली

भोपाल   पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विभाग की मंत्रालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधा सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज श्री मनोज पुष्प, आयुक्त मनरेगा श्री कृष्ण चैतन्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ग्राम पंचायतों का होगा डिजिटलीकरण मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आगामी समीक्षा बैठकों में सभी जिला पंचायत सीईओ जो भी विशेष प्रयास ग्रामीण विकास के लिए कर रहे हैं उनकी प्रजेंटेशन अनिवार्य रूप से दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना में सुचारु क्रियान्वयन के लिये प्रत्येक जिले को एक प्रभावी मॉडल तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ई-पंचायतों की स्थापना के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाओं की आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। सभी पंचायतों में एनआईसी और बीएसएनएल प्रणाली की प्रभावशीलता का आंकलन किया जाए, जहाँ उक्त प्रणाली प्रभावी न हो वहाँ हम वैकल्पिक व्यवस्था की कार्यनीति तैयार कर लें। इसी के साथ ही पंचायतों में कम्प्यूटर सिस्टम की उपलब्धता का भी आंकलन किया जाए। ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण का उद्देश्य पंचायतों की कार्य प्रणाली में सुधार लाना और उन्हें अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। विगत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मंत्री श्री पटेल द्वारा इंदौर जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा ज़िले की चार ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत डिजीलॉकर युक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की थी। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए थे। मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए पौध-रोपण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िलों में रोपे गए पौधों का शत-प्रतिशत सर्वाइवल रेट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ की रहेगी के लगाए गए सभी पौधें जीवित रहें।  

राज्य सरकार का लक्ष्य हर पात्र नागरिक को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

भोपाल “उस सबसे गरीब और सबसे कमजोर आदमी [महिला] का चेहरा याद करें जिसे आपने देखा हो, और खुद से पूछें, कि क्या आप जो कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं, वह उसके किसी काम का होगा। क्या उसे इससे कुछ हासिल होगा?”भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिया गया यह टैलिस्मन विकास के सम्पूर्ण अभिप्राय के बारे में बताता है। मध्यप्रदेश का बजट 2024-25 इसी दृष्टिकोण के मूल आधार पर निर्मित किया गया है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और ग्रामीणों के जीवन को उन्नत बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 27,870 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र है विकास का उपरिकेंद्र पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जन कल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी धनराशि का बजट है। ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, यह बताता है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास का उपरिकेंद्र मानती है। प्रदेश के ग्रामों का समग्र विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने के तत्काल बाद ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अगले चरण की घोषणा की। केंद्र सरकार की इस घोषणा का प्रदेश के नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो इसके लिए बजट में 4 हज़ार करोड़ का प्रावधान आवास योजना के लिये प्रस्तावित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह बजट एक सकारात्मक क़दम है। ग्राम पंचायतों में किया जाएगा तरल एवं ठोस अपशिष्ट का उच्च प्रबंधन उल्लेखनीय है कि बजट में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 1800 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही सड़कों के नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए भी 900 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत 800 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। मनरेगा योजना में 20 करोड़ मानव दिवस के सृजन का लक्ष्य रखा गया है। योजना अंतर्गत बजट में 3 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल ग्रहण संरचनाओं का निर्माण कर कृषि के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 1 हज़ार जल ग्रहण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत सभी ग्रामों में ओडीएफ के स्थायित्व को बनाए रखते हुए ग्रामों में तरल एवं ठोस अपशिष्ट के उच्च प्रबंधन से ग्रामों को ओडीएफ प्लस के मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है, ग्राम रोज़गार सहायकों के मानदेय को प्रति माह 9 हज़ार रुपये से बढ़ाकर 18 हज़ार रुपये किया गया है।  

श्वान को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, बेकाबू होकर पलटा लोडिंग आटो, युवक की मौत

भोपाल खजूरी सड़क थाना इलाके में बुधवार रात सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक लोडिंग आटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में आटो में सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान चालक आटो से बाहर कूद गया। इससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय शब्बीर पुत्र सादिक खान ग्राम पाटनिया में परिवार के साथ रहता था। वह अपने रिश्तेदार खलील खान के साथ उसके लोडिंग आटो पर काम करता था। बुधवार रात दोनों आटो से अपने घर लौट रहे थे। खलील आटो चला रहा था, जबकि उसके बायीं तरफ शब्बीर भी सीट पर बैठा था। रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम धामनिया के पास राजीव नगर टपरा के पास पहुंचे थे, तभी आटो के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए खलील ने अचानक आटो मोड़ दिया। इस दौरान आटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर बायीं तरफ पलट गया। हादसे के दौरान खलील तो कूदकर आटो से बाहर निकल आया, लेकिन शब्बीर आटो के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे आटो के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर तक चले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में खलील को मामूली चोट लगी हैं।  

HC का निर्देश: पूर्व DG पेंशन से हर महीने 50 हजार काटकर पत्नी को दें, फैमिली कोर्ट के आदेश पर भी रोक

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की पेंशन से हर माह 50 हजार रुपये काटकर उनकी पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने निर्देश दिया कि यह रकम हर महीने की 10 तारीख को पत्नी को दी जाए। इसके अलावा, कोर्ट ने पुरुषोत्तम शर्मा को एक लाख रुपये की लिटिगेशन कास्ट भी भरने को कहा है। कोर्ट ने भोपाल कुटुंब अदालत के उस आदेश को भी रोक दिया जिसमें पूर्व डीजीपी को याचिकाकर्ता पत्नी को एकमुश्त चार लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने पाया कि अधीनस्थ अदालत ने अपने विवेक का सही उपयोग नहीं किया था। पूर्व डीजीपी की पेंशन एक लाख 12 हजार रुपये है, जिसमें से 50 हजार रुपये की कटौती करके प्रिया शर्मा को दिए जाएंगे। कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया कि पेंशन अधिकारी को इस आदेश की प्रति प्रदान की जाए ताकि इसका पालन हो सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि जुलाई की राशि हर हाल में 10 जुलाई तक भुगतान की जाए। प्रिया शर्मा ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। पुरुषोत्तम शर्मा कौन हैं? आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने योग्यता के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलने के कारण वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) की मांग की थी और इसके लिए 31 मई को आवेदन दिया था। पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर सरकार ने सितंबर 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के खिलाफ शर्मा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में याचिका दायर की थी। मई 2022 में न्यायाधिकरण ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा- हमारा लक्ष्य है कि सीएम राइज स्कूल सर्वसुविधायुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय शिक्षा के स्रोत बनें

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हम सबका यह लक्ष्य है कि सीएम राइज स्कूल सर्वसुविधायुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय शिक्षा के स्रोत बनें। बच्चों का भविष्य प्राचार्यों और शिक्षकों पर होता है, उनके व्यवहार से ही बच्चे सीखते हैं। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सीएम राइज चरण – 2 के प्राचार्यों की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित हुये और सीएम राइज स्कूल की अवधारणा को सफल बनाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को जीवन जीने की कला से परिचय कराने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है और विश्वास है कि यह कार्यशाला इन उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संचालक लोक शिक्षण श्री डी. एस. कुशवाह सहित भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, शहडोल एवं उज्जैन संभागों के सीएम राइज विद्यालयों के प्राचार्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।  

भोजशाला सर्वे पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई की टीम खाली हाथ पहुंची

धार  भोजशाला में चल रहे सर्वे पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई की टीम खाली हाथ पहुंची। धार भोजशाला केस की इंदौर हाईकोर्ट में आज सुनवाई थी। एएसआई ने इस दौरान सर्वे की रिपोर्ट पेश नहीं की। भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने 15 दिन का समय देकर 22 जुलाई को रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश दिए हैं। 2 जुलाई को पेश करनी थी सर्वे रिपोर्ट बता दें, बीते 11 मार्च को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार स्थित भोजशाला परिसर के सर्वे कराने का आदेश दिया था. भोजशाल को हिंदू समुदाय वाग्देवी यानी सरस्वती का मंदिर मानता है. इसके उलट मुस्लिम समुदाय इस स्मारक को कमाल मौला मस्जिद मानता है. एएसआई ने हाईकोर्ट के निर्देश पर परिसर का “वैज्ञानिक सर्वेक्षण” कर रहा है. हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के आदेश के अनुसार, एएसआई को 2 जुलाई तक परिसर के सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी. मामले में अब एएसआई की नई अर्जी पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है.  इसी साल बीते 11 मार्च को हाईकोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन के आवेदन पर एएसआई को परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था. हिंदू- मुस्लिम को पूजा-नमाज की अनुमति पिछले 21 सालों से एएसआई ने हिंदू और मुस्लिम समाज के लिए भोजशाला पूजा और नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की है. इसके तहत यहां पर हिंदू समाज को हर मंगलवार को भोजशाला में तक पूजा करने की अनुमति दी गई है. इसी तरह मुसलिम समाज को हर शुक्रवार को इस स्थल पर नमाज अदा करने की अनुमति है. हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने अपनी याचिका में एएसआई द्वारा दिए गए इस आदेश को चुनौती दी है.

2013 से लास्ट सेल फोन यूनिट ने नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर लौटाया, मोबाइल फोन मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर

भोपाल  आए दिन हमें सुनने को मिलता है कि किसी का मोबाइल फोन गुम हो गया है। किसी के हाथ से फोन छीन लिया गया है। कहीं फोन चोरी हो जाता है तो ऐसे में पीड़ित थाना पहुंचते हैं। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया जाता है पर लोग अपने फोन के मिलने की बात भूल ही जाते हैं। भोपाल में एक नहीं बल्कि सैकड़ों मोबाइल फोन उसके मालिकों को सुरक्षित लौटाए गए हैं। इनकी कीमत सुनकर भी आप चौंक सकते हैं, खोजे गए सभी फोन की कीमत 56 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चोरी मिश्र ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को बताया कि साइबर अपराध भोपाल की लास्ट सेल फोन यूनिट ने 300 गुम हुए मोबाइल को खोज निकाला है। बाजार में इनकी कीमत 56 लाख रुपए है। इसी तरह बीते पांच सालों में 6337 मोबाइल को बरामद किया जा चुका है। 2013 में शुरू की गई थी लास्ट सेल यूनिट आम नागरिकों के लिए मोबाइल शरीर का अभिन्न अंग बन चुका है। इसके गुम होने पर नागरिक परेशान हो जाते हैं। इसी को देखते हुए साल 2013 से लास्ट सेल फोन यूनिट प्रारंभ की गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए उनकी सहूलियत के लिए क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा 8 वर्ष पूर्व अनोखी पहल शुरू की गई थी। उनके गुम हुए मोबाइल खोजकर लौटाने का केंद्रीय कृत प्रयास आरंभ किया गया था। इसी के तहत इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुरक्षित लौटाए गए हैं। अपने फोन मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।

एक लाख दस हजार का इनामी आरोपित सूरज पादरी गिरफ्तार

शिवपुरी अंतरराज्‍यीय बदमाश और एक लाख दस हजार रुपये के इनामी पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाषपुरा थानांतर्गत ग्राम सेंवढ़ा निवासी बदमाश सूरज पारदी को पुलिस ने बुधवार को गाराघाट के जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपित किसी वारदात की टोह में शिवपुरी आया हुआ था। उल्लेखनीय है कि सूरज पारदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को डकैती की वारदात को अंजाम देकर 50 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी थी। उक्त डकैती की वारदात में सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी था। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानुपर ने सूरज पारदी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सूरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार शिवपुरी आ चुकी थी तथा पत्र भी पुलिस को लिखे थे। पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज पारदी अपने घर सेंवढ़ा आया हुआ है। इस पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने उसकी तलाश में सेंवढ़ा में दबिश दी तो वह वहां से फरार हो गया। पुलिस को इसी दौरान बुधवार की सुबह गाराघाट पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध कट्टा मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसकी पहचान सूरज पारदी पुत्र अनरथ पारदी उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेंवढ़ा थाना सुभाषपुरा के रूप में हुई। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक की ओर से उप्र पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दे दी गई है। वहां की एसटीएफ आकर शिवपुरी से सूरज पारदी की गिरफ्तारी करेगी। सूरज पारदी के पास एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 3 जिंदा राउण्ड एवं 27 हजार 500 रुपये नकद मिले हैं। सूरज पारदी पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में कुल 22 अपराध पंजीबद्ध हैं। अन्य अपराधों और इनाम के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। स्वीकारी ठेकेदार से लूट और सांकड़े हनुमान मंदिर की चोरी पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की तो उसने 24-25 जून की दरम्यानी रात गाराघाट पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की कार पंक्चर कर लूट की वारदात को स्वीकार किया। ठेकेदार अनिल भारद्वाज से सूरज पारदी ने लूट उस समय की थी जब वह भोपाल से लौट कर गोहद जा रहे थे। बदमाश ठेकेदार से सोने की चेन, सोने की अंगूठी 2 एवं 1 लाख रुपये नकद लूट कर ले गए थे। इसके अलावा सूरज ने उसी रात सांकडे हनुमान मंदिर से छह हजार रुपये नकद व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुराने की वारदात स्वीकार की है।

सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को सराहा, कहा- भाजपा का संकल्प ही विकास है

ग्वालियर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प ही विकास है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का बजट जनहित, विकास और प्रगति हितैषी है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोहन यादव सरकार के बजट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में जो बजट पेश किया गया है, वह जनहित वाला है। इस बजट में सभी विभागों को आवंटित राशि में बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी विभागों के बजट को बढ़ाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। यह बजट विकास करने वाला है। भाजपा का संकल्प ही विकास है और राज्य सरकार के बजट में यह बात साफ दिखती है। ज्ञात हो कि बुधवार को मोहन यादव सरकार की ओर से पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। तीन लाख 65 हजार करोड़ के इस बजट में महिला, विकास, युवा और किसान सभी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से सरकार पर बेरोजगारों, विद्यार्थियों समेत अन्य वर्गों के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। कहा है कि सत्ताधारी दल ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है।  

Anupamaa Latest Episode: क्या अनुज अमेरिका जाएगा?

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में श्रुति से सगाई टूटने के बाद अनुज एक बार फिर अनु को अपनी जिंदगी में लाना चाहता है। लेकिन अनुपमा अपनी बेटी की खुशियों को लैपटॉप अनुज से दूरी बनाकर रखती है, जो अनुज को चुभती भी है। तो वहीं वनराज की लाखों चालों और कोशिशों के बाद भी टीटू और डिंपी का रिश्ता नहीं टूटता। अनुपमा (Anupamaa), बा और बापूजी के आशीर्वाद से टीटू और डिंपी की शादी कराती है। शादी के बाद नए नवेले जोड़ों को पूरे शाह परिवार का आशीर्वाद मिल जाएगा लेकिन वनराज मुंह फुलाकर कमरे में बैठा रहेगा। वनराज को मनाने की कोशिश करेगी अनुपमा शादी के बाद टीटू और डिंपी दोनों ही वनराज के बारे में परेशान होते हैं। यह देखकर अनुपमा (Anupamaa New Episode) दोनों को वनराज के कमरे के बाहर ले जाती है और दरवाजे के बाहर से बात करती है। अनुपमा, वनराज को समझाती है कि बच्चों के लिए उनका आशीर्वाद कितना जरूरी है। डिंपी और टीटू भी वनराज को रिक्वेस्ट करते हैं लेकिन वह दरवाजा नहीं खोलते। नए ट्विस्ट में आद्या बनेगी विलेन! अनुपमा के आगामी ट्विस्ट में देखने को मिलेगा कि उनके पापा यानी अनुज से कहेगी कि उन्हें श्रुति नहीं मिलेगी और उनके बीच क्या फैसला हुआ है। लेकिन वह इतना जाना है कि श्रुति और अनुज का रिश्ता अनुपमा जोशी की वजह से टूटा है। और वह श्रुति की जगह किसी को भी नहीं आने देगी, फिर चाहे वह कोई भी हो। आद्या की बात सुनकर अनुज चौंक जाता है. अनुज, अनुपमा से मिलने जाता है और उसे एक बार फिर अपने प्यार की दुहाई देता है। लेकिन अनुपमा मना कर देगी कि वह साथ कभी नहीं हो सकती. वापसी का वादा करके अमेरिका लौटेगा अनुज नए ट्विस्ट में देखने को मिलेगा कि अनुज अमेरिका लौटेगा। और जाने से पहले वह अनुपमा से कहेगा कि वह अभी भी उसकी बात सुन रहा है लेकिन वह वापस आएगी और सिर्फ उसके लिए। अनुज की बात सुनकर अनुपमा खूब वायरल है। अब अनुपमा की कहानी क्या ट्विस्ट करती है, यह अपकमिंग ट्विस्ट में देखने लायक होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet