LATEST NEWS

सीधे OTT पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’

मुंबई माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की इस फिल्म में रूह बाबा मंजुलिका के भूत से निपटता है, लेकिन दो औरतें मल्लिका (विद्या बालन) और मंदिरा (माधुरी दीक्षित) से जुड़े एक गहरे रहस्य का पता चलता है, जो मंजुलिका होने का दावा करती हैं। अब, भूल भुलैया 3 के बाद तृप्ति और माधुरी सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी एक कॉमेडी ड्रामा में फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम ‘मां बहन’ रखा गया है। पेपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी विक्रम मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के लिए एक कॉमेडी ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, जिसका नाम फिलहाल ‘मां बहन’ बताया जा रहा है। पोर्टल ने यह भी बताया कि यह एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है और अगले महीने मुंबई में फ्लोर पर जाएगी। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं, जिन्हें तुम्हारी सुलु और जलसा जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो तीन कैरेक्टर्स पर बेस्ड है, जिसमें माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी कहानी में मां-बेटी बनी हुई हैं। कलाकारों में कथित तौर पर रवि किशन और धारणा दुर्गा भी शामिल हैं। माधुरी दीक्षित ने दिया था हिंट इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट उनके दर्शकों को चौंका देगा और कहा, ‘मैं इस साल खुद को चुनौती देने जा रही हूं। मैं जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करने जा रही हूं। यह कुछ बहुत ही अलग और चुनौतीपूर्ण है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले नहीं किया है।’ शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी तृप्ति डिमरी इस बीच, तृप्ति डिमरी विशाल भारद्वाज की फिल्म अर्जुन उस्तारा में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। खबर है कि फिल्म फ्लोर पर है। मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में विशाल ने शाहिद के साथ फिर से काम करने के बारे में बात की और कहा, ‘हम दोनों एक साथ वापस आने के लिए एक्साइडेट हैं। शूटिंग शानदार रही है।’

अभिनेता सैफ अली खान ने कतर के दोहा में खरीदा घर

मुंबई चाकू से हुए जानलेवा हमले के बाद सैफ अली खान वापस काम पर लौट आए हैं। वह अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने एक प्रेस इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता ने कतर के दोहा में, सेंट रेजिस मार्सा अरबिया आइलैंड पर एक घर खरीदा है। बोले- ‘वह बहुत सेफ है’ इवेंट के दौरान सैफ ने कहा, ‘छुट्टियों के लिए दूसरे घर को लेकर कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं सोचता हूं। एक तो यह कि यह बहुत दूर नहीं है और आसानी से पहुंचा जा सकता है। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत सुरक्षित है और वहां रहना बहुत अच्छा लगता है।’ अभिनेता ने उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 16 जनवरी को हुए जानलेवा हमले के तीन महीने बाद कही है। पहली नजर में पसंद आ गया घर घर को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं वहां कुछ काम करने गया था। मैं किसी चीज की शूटिंग कर रहा था।  मैं प्रॉपर्टी में रुका और मुझे लगा कि यह शानदार है। प्राइवेसी और कंफर्ट के साथ वह मुझे पसंद आया।’ अभिनेता ने कहा कि जरूरी बात यह है कि अगर आप शांति और एकांत के तलाश में हैं तो यह बेहतर है। परिवार के साथ जाएंगे हॉलीडे होम अभिनेता ने कहा कि वह अगली बार अपने परिवार, पत्नी करीना कपूर के बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ प्रॉपर्टी पर जाने के लिए उत्सुक हैं। दोहा में हाल ही में खरीदी गई प्रॉपर्टी के अलावा, सैफ के पास लंदन और गस्ताद में भी घर हैं। भारत में, बांद्रा अपार्टमेंट के अलावा, वह अक्सर हरियाणा में पटौदी पैलेस की अपनी पैतृक घर भी जाते हैं।

शुभांगी अत्रे के पूर्व हसबैंड का लंबी बीमारी से निधन, दर्द में एक्ट्रेस

‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पूर्व पति पीयूष पूरे क निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार थे। ‘ईटाइम्स’ ने एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। उन्होंने इस बारे में बात करने के लिए थोड़ा समय मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस ने पहले बेटी के खातिर तलाक नहीं लिया था लेकिन इस साल 5 फरवरी, 2025 को दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था। एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे ने 2007 में मुंबई में बतौर मार्केटिंग मैनेजर काम करना शुरू किया था। साल 2009 में इन्होंने झारखंड और बिहार के एक मीडिया हाउस में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम करना शुरू किया था, जिसे अब ‘प्रभात खबर’ के नाम से जाना जाता है। 2015 में से 2017 तक इन्होंने कुछ और बड़े मीडिया हाउसेस के साथ काम किया था और बिजनेस हेड बन गए थे। फरवरी, 2025 में हुआ था शुभांगी अत्रे का तलाक तलाक के बारे में शुभांगी ने ‘बताया था, ‘ये बहुत दर्दनाक था। मैं पूरी तरह से रिश्ते में डूबी हुई थी। मैं हमेशा से ऐसी ही इंसान रही हूं। समय के साथ, पीयूष और मेरे बीच बहुत मतभेद हो गए। हालांकि, अब मैं उस शादी से बाहर आ गई हूं, और मुझे शांति का एहसास हो रहा है, जैसे कोई भारी बोझ उतर गया हो। मुझे आजादी का एक नया एहसास हुआ है, और इन भावनाओं को शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है। अब, मैं अपनी बेटी आशी पर ध्यान देना चाहती हूं, और उसे एक खुशहाल और सुरक्षित माहौल देना चाहती हूं।’ पीयूष से शुभांगी अत्रे ने पहले नहीं लिया था तलाक पीयूष पूरे और शुभांगी ने 2023 में एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था और बताया था कि वो अलग रहना चाहते हैं। और बेटी के खातिर तलाक के लिए फाइल नहीं कर रहे हैं। दोनों 2022 से ही अलग रहने लगे थे। दोबारा शादी पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती। मेरी बेटी आशी अब मेरी प्राथमिकता है। मेरी बहनों और दोस्तों ने मुझे दोबारा शादी करने के बारे में सोचने की सलाह दी है, लेकिन मैं इसके बारे में नहीं सोच रही हूं। मैं अपने आप में बहुत खुश हूं और मुझे बहुत सी ऐसी चीजें करने को मिल रही हैं जो मैंने पहले कभी नहीं कीं।’ शुभांगी अत्रे 22 की उम्र में बनी थीं बेटी की मां शुभांगी अत्रे की बेटी 18 साल की है, जिसका नाम आशी है। वह अमेरिका में एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई कर रही है। एक्ट्रेस के साथ उसका एक दोस्ती वाला रिश्ता है। 22 साल की उम्र में शुभांगी मां बनी थीं। उन्होंने ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में कहा था कि वह चाहती हैं कि बेटी अपनी शर्तों पर जीवन जीए। वह अपने फैसले खुद से ले। हालांकि पीयूष के निधन पर अभी एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

एमपी में 1 मई से होंगे कर्मचारियों के तबादले: अगले हफ्ते आएगी ट्रांसफर नीति

Employees will be transferred in MP from May 1: Transfer policy will come next week भोपाल । मध्यप्रदेश में करीब ढाई साल बाद 1 से 31 मई तक कर्मचारियों के तबादले होंगे। मंगलवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी। बैठक शुरू होने से पहले एक न्यूज एजेंसी से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी तबादलों से रोक हटाने के संकेत दिए थे। सीएम ने कहा, हमारी कोशिश रहेगी कि तबादला नीति अगली कैबिनेट बैठक तक आ जाए। से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी तबादलों से रोक हटाने के संकेत दिए थे। सीएम ने कहा, हमारी कोशिश रहेगी कि तबादला नीति अगली कैबिनेट बैठक तक आ जाए। बता दें, मध्यप्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल के अंत में कुछ विशेष मामलों में तबादलों की छूट दी गई थी, लेकिन इससे कई कर्मचारी वंचित रह गए थे। सीएम चाहते थे शैक्षणिक सत्र के बाद हों तबादलेएक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री की यह मंशा थी कि शैक्षणिक सत्र के बीच में तबादले न हों। इसकी दो वजह भी बताईं… सत्र के बीच किसी शिक्षक का तबादला होता है, तो उस स्कूल के छात्रों का कोर्स प्रभावित होता है। शिक्षक को भी नई संस्था में जाने के बाद रुटीन में आने में समय लगता है। दूसरे विभागों के कर्मचारियों के बीच में तबादले होते हैं, तो उनके बच्चों को स्कूल शिफ्ट करने में परेशानी होती है। कर्मचारी और परिवार सत्र खत्म होने तक दूर-दूर रहते हैं। आखिरी बार अक्टूबर 2022 में हुए थे तबादलेबता दें, एमपी में 2022 के बाद अब तबादले हाेंगे। तब जून 2021 की तबादला नीति के आधार पर तबादले हुए थे। प्रदेश में 7.50 लाख कर्मचारी हैं। इनमें से डेढ़ से दो लाख कर्मचारी तबादलों से प्रभावित होते हैं। जनवरी 2025 में सरकार ने गंभीर बीमारी या कारण वाले मामलों में तबादले में छूट दी थी। ये तबादले प्रभारी मंत्री की सहमति से किए गए थे।

27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’, 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज़ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले दस वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है। मर्दानी अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है। आज यशराज फिल्मस ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (04 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है। शिवानी की अच्छाई बनाम खतरनाक बुराई के बीच। रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि फिल्म मर्दानी 3, डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी, और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।  

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का प्रोमो रिलीज़

मुंबई,  एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ग्राउंड ज़ीरो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़ हो गया है। फिल्म ग्राउंड जीरो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पिछले 50 सालों की सबसे बहादुरी भरी मिशनों में से एक मिशन आधारित है। प्रोमो में एक्शन, जज़्बा और इमोशन्स का जबरदस्त मेल दिखता है, जो इसे देशभक्ति से भरपूर और दिल छू लेने वाली कहानी बना देता है। इमरान हाशमी, जो अब तक अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते रहे हैं, ग्राउंड ज़ीरो में एक नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वह कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में नजर आयेंगे। प्रोमो में उनका लुक एकदम अलग है, एकदम गंभीर, सख्त और ड्यूटी के प्रति पूरी तरह समर्पित। फिल्म ग्राउंड ज़ीरो की सिनेमाघरों में रिलीज़ में अब बस चार दिन बचे हैं, और इसी बीच मेकर्स ने इसका दमदार प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ग्राउंड ज़ीरो, को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है। वहीं, कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं। ग्राउंड ज़ीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।  

साईं बाबा की शिक्षाओं ने आम लोगों की ज़िंदगियों को असाधारण रूप से छुआ : विनीत रैना

मुंबई, अभिनेता विनीत रैना ने कहा कि साईं बाबा की शिक्षाओं ने आम लोगों की ज़िंदगियों को असाधारण रूप से छुआ है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का नया शो ‘शिर्डी वाले साईं बाबा’दर्शकों को उम्मीद, करुणा और साईं बाबा की कालातीत शिक्षाओं से जुड़ी कहानियों की एक आत्मिक यात्रा पर ले जाएगा। अभिनेता विनीत रैना इस शो में पूजनीय साईं बाबा की भूमिका निभा रहे हैं। विनीत रैना ने कहा, सच कहूं तो यह सिर्फ एक किरदार नहीं है, यह मेरे लिए एक दैवीय आशीर्वाद है। साईं बाबा की शिक्षाएं हमेशा मुझे प्रेरित करती रही हैं, लेकिन उन्हें पर्दे पर जीवंत करना शब्दों से परे है। मुझे ऐसा लगता है कि यह भूमिका मैंने नहीं चुनी, बल्कि इस भूमिका ने मुझे चुना है। हर दिन सेट पर एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह लगता है। जब आप किसी ऐसे को चित्रित कर रहे हैं जिन्हें लोग पूजते हैं, तो यह बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। यह सिर्फ लुक या बॉडी लैंग्वेज की बात नहीं है, बल्कि उनकी शांति, बुद्धिमत्ता, निःस्वार्थ प्रेम और करुणा को भीतर से महसूस करके बाहर लाना होता है। इसके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, समर्पण चाहिए। विनीन रैना ने कहा,‘शिर्डी वाले साईं बाबा’ में आम लोगों की ज़िंदगियों में साईं बाबा की शिक्षाओं से आए बदलाव की कहानियां हैं। आस्था, दया और बदलाव की कहानियां। यह शो इस बात पर जोर देता है कि साईं बाबा की सीखों ने साधारण लोगों को असाधारण तरीके से छूआ है। यह शो भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और हर किसी के लिए प्रासंगिक है। आज की दुनिया को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है दयालुता और आस्था की। मैं चाहता हूं कि इस शो को देखकर लोग करुणा, निस्वार्थ सेवा और प्रेम जैसे मूल्यों से दोबारा जुड़ें। ‘शिर्डी वाले साईं बाबा’ हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।  

कमल हासन और मणिरत्नम के साथ काम करना सपना सच होने जैसा : जोजू जॉर्ज

चेन्नई, मलयालम फिल्म स्टार जोजू जॉर्ज का कहना है कि कमल हासन और मणिरत्नम के साथ काम करना उनके लिये सपना सच होने जैसा है। जोजू जार्ज ने मणिरत्म के निर्देशन में बनी फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन के साथ काम किया है। फिल्म ठग लाइफ का पहला गाना जिंगुचा हाल हीं में रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज के दौरान जोजू जार्ज ने कहा,हर कलाकार का सपना मणिरत्नम और कमल हासन के साथ काम करना होता है। इसलिए यह सपना सच होने जैसा है। इस टीम का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। आप सभी की तरह मैं भी इसे देखने के लिए उत्साहित हूं। जोजू जॉर्ज ने कहा,मैं सिनेमा का छात्र हूं। मैं देखना चाहता हूँ कि कमल सर क्या करते हैं और उनसे सीखना चाहता हूं। उन्हें देखना भी ‘प्यार’ जैसा है और इसलिए मैं कहता रहता हूँ ‘आई लव यू। ’ आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन कमल सर के आईपैड पर 400 से ज़्यादा स्क्रिप्ट हैं। ऐसे दिग्गजों के बीच बैठना मुझे खुशी देता है। मैं मणि सर से भी बहुत सारे सवाल पूछता रहता हूँ और मैंने उनसे भी बहुत कुछ सीखा है। कमल और मणि रत्नम के साथ काम करना नर्वस करने वाला था। गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और ए.आर. रहमान के साथ पहली बार एक साथ आने के कारण इतिहास बनाने के लिए तैयार है। फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है। कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  

सुस्वागतम खुशामदीद का टीज़र रिलीज

मुंबई, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद का टीज़र रिलीज़ हो गया है। धीरज कुमार निर्देशित फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद एक ऐसी दिल को छू लेने वाली क्रॉस-कल्चरल प्रेम कहानी की झलक दिखाती है, जो ताज़गी से भरपूर है और आज के समय में बेहद प्रासंगिक भी। पुलकित सम्राट, जो अपनी करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में इज़ाबेल कैफ के साथ नज़र आ रहे हैं। शरवण कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज, दीपक धर, अज़ान अली और सुनील राव द्वारा निर्मित फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद के सह-निर्माता जावेद देओरियावाले, अजय बरनवाल, संजय सुराना, अश्फा हसन, सादिया असीम हैं। इस फिल्म में उम्दा कलाकारों की टोली में साहिल वैद, प्रियांका सिंह, दिवंगत ऋतुराज सिंह, मेघना मलिक, दिवंगत अरुण बाली, नीला मुल्हेरकर, मनु ऋषि चड्ढा, प्रशांत सिंह, राजकुमार कनौजिया, मेहुल सुराना, श्रुति उल्फत और सज्जाद डेलाफ्रोज़ शामिल हैं। इस फिल्म का संगीत ज़ी म्यूज़िक कंपनी के अंतर्गत रिलीज़ किया जाएगा, और यह फिल्म 16 मई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत यह फिल्म इन्साइट इंडिया, एंडेमोल शाइन इंडिया, यलो ऐंट प्रोडक्शंस, शुर्भी एंटरटेनमेंट, अज़ान एंटरटेनमेंट, और यू एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनायी गयी है।    

सोनी सब के कलाकारों ने पृथ्वी दिवस को मनाने के संकल्प साझा किये

मुंबई, सोनी सब के कलाकारों ने पृथ्वी दिवस को मनाने के अपने संकल्प प्रशंसकों के साथ साझा किये हैं। वैश्विक स्तर पर 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पृथ्वी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हम सभी की है। जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने से लेकर सस्टेनेबल जीवनशैली अपनाने तक पृथ्वी दिवस सभी को एक हरित भविष्य के लिए सार्थक कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर की महत्ता को दर्शाते हुए सोनी सब के कलाकार करुणा पांडे, वृहि कोड़वरा, परिवा प्रणति और आदित्य रेडिज ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता, व्यक्तिगत पर्यावरण-अनुकूल आदतों और प्रकृति को समर्पित अपने-अपने विशेष तरीकों से इस दिन को मनाने के संकल्प साझा किए। पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा की भूमिका निभा रही करुणा पांडे ने कहा,पृथ्वी दिवस का उत्सव प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली अन्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, कोविड-19 के बाद से हम सभी पर्यावरण की महत्ता को और बेहतर तरीके से समझने लगे हैं। पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा का सबसे सरल उपाय है। कम उपयोग करें, पुन: उपयोग करें और रीसाइकल करें (तीन आर- रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल)। हमें संसाधनों का सस्टेनेबल उपयोग अपनाना चाहिए और ‘तीन आर’ के सिद्धांतों का पालन करते हुए प्राकृतिक संसाधनों और भूमि क्षेत्र की रक्षा करनी चाहिए। पुष्पा इम्पॉसिबल में स्वरा की भूमिका निभा रही वृहि कोड़वरा ने कहा,मुझे पौधे, पेड़ और तितलियाँ बहुत पसंद हैं! मेरी मां कहती हैं कि पृथ्वी को अपने घर जैसा समझो, इसलिए मैं इसे साफ़ रखने की कोशिश करती हूँ और कभी पानी बर्बाद नहीं करती। इस पृथ्वी दिवस पर, मैं चाहती हूँ कि हर कोई एक पेड़ लगाए और हर दिन प्रकृति का ध्यान रखने का वादा करे। वागले की दुनिया -नई पीढ़ी, नई सोच में वंदना का किरदार निभा रही परिवा प्रणीति ने कहा,एक माँ, एक कलाकार और एक नागरिक के तौर पर मैं मानती हूँ कि अगली पीढ़ी के लिए एक हरित और स्वस्थ पृथ्वी छोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। पृथ्वी दिवस एक सुंदर अवसर है यह याद दिलाने का कि हर छोटा कदम मायने रखता है। चाहे वह कचरे को कम करना हो, पानी बचाना हो या एक पेड़ लगाना। बदलाव की शुरुआत घर से होती है, और हम सभी के पास फर्क लाने की ताकत है। तेनाली रामा में कृष्णदेवराय की भूमिका निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा,एक समझदार और न्यायप्रिय शासक कृष्णदेवराय की भूमिका निभाते हुए मुझे बार-बार यह एहसास होता है कि हमारे पूर्वजों में प्रकृति के प्रति कितना सम्मान था। आज के समय में हमें उस संतुलन और जिम्मेदारी को फिर से जीवित करने की ज़रूरत है। पृथ्वी दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक आह्वान है। आइए हम स्थायित्व को न केवल अपने लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी चुनें।  

अनुराग कश्यप पर पायल घोष भड़कीं, ‘बॉलीवुड आपके बिना खुश’

मुंबई, फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण रक्षा मंच के साथ ही फिल्म जगत के कई सितारे उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कश्यप के बयान से नाराज अभिनेत्री पायल घोष ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह बॉलीवुड से दूर रहें, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “बॉलीवुड से भाग जाना और दूर रहना एक अच्छा ऑप्शन है अनुराग कश्यप। बॉलीवुड आपके बिना खुश है, तो आप यहां से दूर रहो। कर्म बुरा होगा तो फल भी बुरा ही मिलेगा।’’ अनुराग कश्यप के बयान पर सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। ब्राह्मण रक्षा मंच ने रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘फुले’ पर सरकार से रोक लगाने की मांग की। उन्होंने फिल्म के जरिए ब्राह्मणों को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अनुराग कश्यप के विवादित बयान के बाद से ब्राह्मण समाज गुस्से में है और वह उनकी फिल्म ‘फुले’ को बॉयकॉट करेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे और हमारा विरोध जारी रहेगा, अनुराग कश्यप को सबक सिखाने का काम करेंगे।’’ बयान को लेकर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी अनुराग कश्यप की निंदा करते नजर आए। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कश्यप को कड़ी चेतावनी देते हुए मनोज ने कहा, “तुम्हारे जैसे हजारों नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अटल रहेगा। आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी, इसलिए दोनों पर कंट्रोल रखो। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की विरासत को एक इंच भी दूषित कर पाओ।’’ मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को ह‍िदायत दी, ”रहने के लिए दुनिया में कई अच्छी जगहें हैं, लेकिन सबसे अच्छा यही है कि औकात में रहो।’’ ब्राह्मण समुदाय पर “अपमानजनक” टिप्पणी के मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह विवाद शुक्रवार को तब शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा और लोगों ने उनकी आलोचना की। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।  

लगातार दुसरी बार चैंपियन बनी सन्नी इलेवन,फाइनल मुकाबले में नितेश फैंस क्लब बोरी को हरा,जीता खिताब ।

Sunny Eleven became champion for the second consecutive time, defeated Nitesh Fans Club Bori in the final match and won the title. आमला, हरिप्रसाद गोहे ! नगर के हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित रेलवे खेल मैदान पर बीते एक सप्ताह से आयोजित रात्रि कालीन टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार देर रात समापन हो गया । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे आमला पहुंचे थे। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर समिति एवं खिलाड़ियों का धन्यवाग ज्ञापित कर उन्हें बधाई प्रेषित की । प्रतियोगिता के आयोजक नितिन गाडरे, सतीश मीणा ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल एवं सेमी फाइनल मुकाबला सनिवार शाम खेला गया। पहले सेमी फाइनल में सन्नीइलेवन ने साईं आराधना को हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं दूसरे सेमी फाइनल में महाकाल बोरी ने नितिन गाडरे फैंस क्लब को 5 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाईं गोरतलब हो की फाइनल मुकाबले में महाकाल बोरी ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 8 ओवर में 79 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्नी 11 ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में सोहिल पटेल ओपन बल्लेबाजी करने उतरे उन्होंने 20 गेंदों में 38 रन बनाए और 6 मार कर नाबाद रहे ओर अपनी टीम को जीत दिलाई जिन्हे प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया । आपको बतादे सन्नी इलेवन की टीम ने आनर सन्नी भूभारकर, टीम के कप्तान शिवम् बचले के मार्गदर्शन में स्थानीय रेलवे खेल मैदान पर लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर आमला का नाम रोशन किया है। वहीं सन्नी इलेवन के धाकड़ बल्लेबाज सोहेल पटेल, शिवम बचले, और आयरन चिमटे ने मौजूदा दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया जिन्हे आयोजन समिति द्वारा आकर्षक पुरस्कार दे सम्मान्नित किय । इस अवसर पर अयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही सनी इलेवन टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के हस्ते 51000 हजार रूपए नगद राशि वहीं उप विजेता नितेश यादव फैंस क्लब बोरी को 25000 हजार रूपए राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । सन्नी इलेवन के आनर सन्नी भम्बरकर ने कैप्टन शिवम् बचले,आर्यन चिमटे,सोहेल खान ,विनय घोघरे ,अल्ताफ खान, कुणाल पाल,रोहित , नारू, ओम,अंकित मानकर,अंकित झारबड़े, बंटी,अविनाश झरबडे ,हुसैन, टिंकू, अंकित,रघु मासाब, चिंटू , विकाश को जीत के लिए बधाई प्रेषित की ।

बोर्ड ऑफिस चौराहा पर खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक – पुलिस और दमकल नहीं पहुंचे समय पर

A motorcycle parked at Board Office crossing suddenly caught fire and was burnt to ashes – police and fire brigade did not reach on time भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल में अचानक धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन अफसोसजनक बात यह रही कि दोनों ही समय पर मौके पर नहीं पहुंच सके। जब तक दमकल या पुलिस पहुंचती, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ नहीं कर सका। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि घटना तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है।

सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा, ‘जाट 2 इससे भी अच्छी होगी’, जल्द होगी रिलीज

इंदौर सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 69.4 करोड़ रुपये की कमाई की। रणदीप हुड्डा के साथ सनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसके बाद निर्माताओं ने ‘जाट 2’ की घोषणा कर दी। इस खबर ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। सनी ने वादा किया है कि ‘जाट 2’ पहली फिल्म से भी बेहतर होगी। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जल्द शुरू करने की जानकारी साझा की, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। सनी का फैंस के लिए खास संदेश     सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे हरी-भरी नेचर के करीब किसी जगह पर टहलते हुए फैंस से जुड़े। उन्होंने कहा कि आपने मेरे ‘जाट’ को ढेर सारा प्यार दिया। मैं वादा करता हूं कि ‘जाट 2’ इससे भी शानदार होगी।     सनी को प्रकृति प्रेमी हैं। उन्होंने कई दफा इसकी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि आपका प्यार ही मेरी ताकत है। ‘जाट’ की सफलता में आपका जोश और उत्साह शामिल है। अपने वीडियो शेयर करते रहें। ‘जाट’ और ‘जाट 2’ की खास बातें     ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है, जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, सायमी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और अन्य कलाकार हैं। उर्वशी रौतेला ने ‘टच किया’ गाने में खास भूमिका निभाई, जबकि मुरली शर्मा ने कैमियो किया।     ‘जाट 2’ का निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे। इसे टीजी विश्व प्रसाद, नवीन येर्नेनी और वाई. रवि शंकर प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, ‘जाट 2’ की कास्ट और अन्य डिटेल्स की जानकारी सामने नहीं आई है। सनी की ‘बॉर्डर 2’ की तैयारियां भी फैंस के लिए बड़ी खबर है।  

तमन्ना भाटिया के गाने पर ईशा मालवीय ने किया तड़कता-भड़कता डांस

मुंबई बिग बॉस फेम ईशा मालवीय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई रील शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस रील में ईशा अपने स्टाइलिश अंदाज और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं, जिसने उनके फैंस का ध्यान खींचा है। रील में उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ईशा मालवीय की यह रील उनके फैशन सेंस और ट्रेंडी स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण है। ईशा इसमें तमन्ना भाटिया के गाने ‘नशा’ पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में वह एक बढ़िया आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो युवाओं के बीच ट्रेंड सेट करने के लिए काफी है। बैकग्राउंड म्यूजिक और उनके डांस मूव्स ने रील को और भी मनोरंजक बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स इस रील को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक और स्टाइल को ‘आइकॉनिक’ बताया है। ईशा मालवीय का डांस इस गाने के वायरल होने का एक कारण यह भी है कि ईशा मालवीय अपने फैंस के साथ लगातार इंटरैक्ट करती रहती हैं। बिग बॉस 17 में अपनी शानदार प्रेजेंस के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी यह रील उनके करियर के एक और मील का पत्थर साबित हो सकती है, क्योंकि यह न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि उनके ब्रांड वैल्यू को भी बढ़ाती है। फैंस का कहना है कि ईशा की हर रील में कुछ नया और खास होता है, जो उन्हें औरों से अलग बनाता है। लाखों में मिले लाइक्स और व्यूज ईशा मालवीय की इस रील को अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, जो उनकी सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी को दिखाता है। उनके फॉलोअर्स का मानना है कि वह न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक ट्रेंडसेटर भी हैं। इस रील के बाद उनके फैंस अब उनकी अगली पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईशा की यह रील एक बार फिर साबित करती है कि वह अपने टैलेंट और मेहनत से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet