LATEST NEWS

अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस धरती पर लौटी पॉप स्टार कैटी पेरी

लॉस एंजिल्स पॉप स्टार कैटी पेरी सोमवार को अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस धरती पर लौट आई हैं। जेफ बेजोस के ‘ब्लू ओरिजन’ रॉकेट के साथ उन्‍होंने अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा को ‘इमोशनल’ अनुभव बताया है। कैटी ने कहा कि मां बनने के बाद यह जीवन में उनका दूसरा सबसे बड़ा अनुभव रहा है। कैटी ने खुलासा किया कि उन्‍होंने उड़ान के दौरान ‘व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड’ गाना भी गाया। करीब 11 मिनट की यात्रा के बाद जब कैटी पेरी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से नीचे उतरीं तो उन्‍होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस अनुभव ने मुझे यह दिखाया है कि आप अपने अंदर भरे प्यार को कभी नहीं जान सकते, जैसे कि आपको कितना प्यार देना है और आपसे कितना प्यार किया जाता है।’ ऑल वुमन टीम के साथ कैटी पेरी ने रचा इतिहास ‘फायरवर्क’ और ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ की सिंगर कैटी पेरी की यह यात्रा इसलिए भी ऐतिहासिक थी कि वह एक ऑल वुमन टीम के साथ अंतरिक्ष में पहुंची थीं। ‘अमेजन’ के संस्थापक जेफ बेजोस की स्‍पेस कंपनी ‘ब्लू ओरिज‍न’ के रॉकेट से कैटी पेरी समेत महिलाओं के 5 सदस्‍यीय दल को पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर से अधिक ऊपर ले जाया गया। यह न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया। धरती पर लौटते ही कैटी ने जमीन को चूमा इस यात्रा में कैटी पेरी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी थीं। कैप्सूल के सुरक्षित उतरने के बाद कैटी पेरी के जमीन को चूमने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने साथ डेजी का फूल लेकर गई थीं कैटी पेरी कैटी पेरी ने उड़ान भरने के दौरान अपने साथ एक डेजी का फूल भी रखा था। यह उनकी बेटी डेजी के लिए था। वह बाकी महिलाओं के साथ करीब 4 मिनट तक स्‍पेस में रहीं। न्यू शेपर्ड रॉकेट सोमवार को पृथ्वी से 100 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचा और इसने करमन लाइन को पार किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है। अंतरिक्ष में इससे पहले 1963 में बिना पुरुष के गई थी महिला साल 2000 में अरबपति जेफ बेजोस ने स्‍पेस टूरिज्‍म कंपनी ब्लू ओरिजन की शुरुआत की थी। सोमवार को कैटी पेरी समेत ऑल वुमन टीम को ले जाने वाला न्यू शेपर्ड रॉकेट वेस्ट टेक्सास से लॉन्च किया गया। यह पहली ऐसी अंतरिक्ष उड़ान थी, जिसमें हर सीट पर महिलाएं बैठी थीं। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

टीवी एक्टर पार्थ समथान ने ‘सीआईडी’ में नए एसीपी आयुष्मान के रोल में एंट्री की, लोग हुए आगबबूला

मुंबई टीवी शो CID के फैंस, एक तो पहले से ही एसीपी प्रद्युमन की मौत से गुस्से में थे, और अब नए एसीपी की एंट्री पर वो आगबबूला हो गए। हाल ही पॉपुलर टीवी एक्टर पार्थ समथान ने ‘सीआईडी’ में नए एसीपी आयुष्मान के रोल में एंट्री की। उन्हें देखते ही फैंस ने गुस्सा निकाला और सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया। CID में पार्थ समथान ने नया एसीपी बनकर शो की OG टीम-दया और अभिजीत की नाक में दम कर दिया। एसीपी प्रद्युमन का सफर CID में खत्म किए जाने पर दर्शक मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे थे, और अब नए एसीपी की एंट्री पर उसे शो से निकालने की मांग कर रहे हैं। ‘एकदम वाहियात और बेमतलब की एंट्रीज’ एक फैन ने X पर लिखा, ‘मैं ACP प्रद्युमन (शिवाजी साटम) और CID की OG टीम के प्रति इस तिकड़ी के घमंड और अनादर को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उम्मीद करता हूं कि ये जल्दी शो छोड़ दें। सबसे खराब और वाहियात एंट्री है, जिसका कोई मतलब नहीं।’ ‘कहीं नया एसीपी गद्दार तो नहीं?’ एक ने लिखा है, ‘मुझे लगता है कि ये नया एसीपी गद्दार है और इसका पर्दाफाश करने के लिए शिवाजी सर (एसीपी प्रद्युमन) की एंट्री होगी।’ पार्थ के अलावा दो और नई एंट्री, लोगों को पसंद नहीं आई एक्टिंग पार्थ समथान के अलावा CID में दो और एक्ट्रेसेस की एंट्री हुई है, और उनकी एक्टिंग की आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये दो नई एंट्री बिल्कुल फिट नहीं होतीं। कोई एक्टिंग नहीं आती।’ एक ने लिखा, ‘एसीपी प्रद्युमन को वापस लाओ।’ पार्थ समथान के फैंस ने की तारीफ- एकदम दमदार एंट्री हालांकि, पार्थ समथान के फैंस ने एक्टर की एंट्री से लेकर उनके लुक और नए एसीपी के रूप में दमदार एक्टिंग की तारीफ की। शो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ तो इस इंस्पेक्टर दया और अभिजीत की तारीफ कर रहे हैं कि वो किस तरह नए एसीपी से भिड़ गए हैं। ACP प्रद्युमन की होगी वापसी! जनता की डिमांड पर फैसला एसीपी प्रद्युमन के किरदार की बात करें, तो इसे शिवाजी साटम निभा रहे थे। पर हाल ही के एपिसोड में एक बम ब्लास्ट में उनके किरदार की मौत दिखाकर ट्रैक एंड कर दिया गया। तभी से फैंस गुस्से से आगबबूला हैं और शिवाजी साटम की वापसी की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जनता की डिमांड पर शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन को वापस CID में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, शिवाजी साटम ने CID में अपना ट्रैक खत्म किए जाने पर कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें नहीं बताया गया।

मानसिक रूप से बीमार निकला सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स

मुंबई बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा जिले से ढूंढ निकाला है। मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। रविवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। मैसेज में कहा गया था कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया जाएगा। सलमान को पहले से ही वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है, लेकिन इस धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। साथ ही, पुलिस ने सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह धमकी वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रहने वाले एक शख्स ने भेजी थी। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोडिया पुलिस के साथ उस शख्स के घर पहुंची। जांच में सामने आया कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए मुंबई आने का नोटिस दिया और वापस लौट आई। सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अप्रैल में दो बाइक सवारों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी सलमान को धमकियां दी थीं। गैंग ने सलमान से बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने को कहा था, क्योंकि सलमान पर 1998 में एक काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इन धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान को वाई-प्लस सिक्योरिटी दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ  रश्मिका मंदाना भी हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। 

विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी बोले -झूठी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए

मुंबई हाल ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के तलाक की खबरें आने लगीं, जिससे फैंस को तगडा झटका लगा था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि दिव्यांका और विवेक शादी के 9 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। अब कपल ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है, और सच बताया है। विवेक और दिव्यांका ने कहा कि वो इन खबरों पर हंस रहे थे और ऐसी बातों को सीरियसली नहीं लेते। विवेक दहिया ने तलाक की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे कि अगर और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।’ विवेक बोले- क्लिकेबट सब समझता हूं, इसमें कुछ सच नहीं विवेक दहिया ने आगे कहा, ‘मैं भी व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है कि ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सबकुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसे देखेंगे। लेकिन, उसमें कुछ होता नहीं है। ऐसी झूठी और फर्जी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।’ विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक की की लव स्टोरी की बात करें, तो उनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हुआ, और फिर 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। विवेक और दिव्यांका ने कई शोज में साथ काम किया। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ भी जीता था। शरद मल्होत्रा संग रहा अफेयर, हुआ था गंदा ब्रेकअप विवेक से शादी से पहले दिव्यांका एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं। पर कुछ साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह से दिव्यांका बुरी तरह टूट गई थीं। फिर दिव्यांका की जिंदगी में विवेक दहिया की एंट्री हुई और दोनों ने एक-दूसरे को हमसफर बना लिया।

कुपोषण से मुक्ति की दिशा में कदम: C-MAM मॉडल और समुदाय सहभागिता के माध्यम से बाल पोषण जागरूकता कार्यक्रम

Step towards freedom from malnutrition

Step towards freedom from malnutrition: Child nutrition awareness programme through C-MAM model and community participation जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्र.-04, सेक्टर-02 खेरमाई वार्ड के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में “C-MAM(समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन मॉड्यूल)के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन तथा जीवन के प्रथम 1000 दिवस के महत्व” थीम पर आधारित विविध गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर किया गया। समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में आज तृतीय मंगल दिवस पर “अन्नप्राशन दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का सामूहिक अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की माता, पिता,अभिभावकों से बच्चों के आहार की बारंबारता, उसकी प्रकृति के विषय में चर्चा की गई। उन्हें जानकारी दी गई की 6 माह के बाद बच्चों के वृद्धि तथा विकास तेजी से होता है।जिसके लिए मां का दूध ही केवल पर्याप्त नहीं होता है। यही वह समय है जबकि बच्चों को ऊपरी आहार की शुरूआत करने की आवश्यकता होती है। बच्चों का भोजन सादा होना चाहिए। इसमें मिर्च मसाले का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए तथा बच्चों के भोजन की प्रकृति अर्द्धठोस होनी चाहिए। बच्चों के आहार की मात्रा, बारंबारता, भोजन में खाद्य विविधता एवं स्वच्छता विषय पर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में शारीरिक माप दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें निर्धारित बच्चों का वजन ऊंचाई लेकर उनका पोषण स्तर ज्ञात किया गया तथा बच्चों के पोषण स्तर के संबंध में माता-पिता से चर्चा की गई बच्चों के पोषण स्तर के आधार पर माता-पिता तथा देखभालकर्ता को आवश्यक समझाइश/परामर्श भी दिया गया। केंन्द्र क्रमांक-30 में ‘वीएचएसएनडी दिवस’ का आयोजन किया गया। जहां एएनएम की उपस्थिति में वार्ड अंतर्गत समस्त चिन्हांकित सेम बच्चों की भूख की जांच की गई तथा भूख की जांच में फेल बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र(NRC) रेफर किया गया। साथ ही नवीन चिन्हांकित सेम,मेंम बच्चों को एएनएम की उपस्थिति में दवाओं का वितरण किया गया एवं पूर्व में C-MAM कार्यक्रम में पंजीकृत बच्चो को प्रदाय दवाओ के अनुपूरन का फॉलो अप एवं निर्धारित साप्ताहिक फॉलो अप भी किया गया। वीएचएसएनडी दिवस पर चिन्हांकित 0 से 6 वर्ष तक के सभी सेम, मैंम तथा गंभीर कम वजन के बच्चों,के माता पिता तथा अभिभावको को कुपोषण के संकेतो,लक्षणों,दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव के उपायो तथा उपचार के संबंध में आवश्यक परामर्श दिए गए।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED की रेड: हाल ही में उन्होंने भाजपा के खिलाफ बयान बाज़ी की थी ,19 ठिकानों पर पहुंची टीम

ED raids at the house of former Congress minister

ED raids at the house of former Congress minister: Recently he had made statements against BJP, the team reached 19 locations जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के 19 ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापा मार रही है। जयपुर में एक और प्रदेश के अन्य 18 ठिकानों पर सुबह करीब 5 बजे टीमें पहुंच गई थीं। यह मामला रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली PACL में हुए 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह और उनके परिवार के लोगों के नाम पर PACL में घोटाले का पैसा ट्रांसफर हुआ था। अधिकांश पैसा प्रॉपर्टी और अन्य सेक्टर में लगा दिया गया। उधर, पूर्व मंत्री के घर छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जयपुर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर समर्थक पहुंच गए। समर्थकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर के सिविल लाइंस स्थित इसी मकान में सुबह से ED की रेड चल रही है। लाखों लोगों के साथ हुई थी PACL में धोखाधड़ी लाखों लोगों के साथ PACL में धोखाधड़ी हुई थी। इसके बाद यह केस सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2016 को सेवानिवृत्त सीजेआई आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कोर्ट ने कमेटी से कहा था कि पीएसीएल की संपत्तियों को नीलाम करके 6 महीने में लोगों को ब्याज सहित भुगतान करें। सेबी के आकलन के अनुसार, पीएसीएल की 1.86 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो निवेशकों की जमा राशि की तुलना में 4 गुना है। पीएसीएल कंपनी की योजनाओं को अवैध मानते हुए सेबी ने 22 अगस्त 2014 को कंपनी के कारोबार बंद कर दिए थे। इसके चलते निवेशकों की पूंजी कंपनी के पास जमा रह गई। इसके बाद कंपनी व सेबी के बीच सुप्रीम कोर्ट में केस चला और सेबी जीत गई। राजस्थान में 28 लाख लोगों ने 2850 करोड़ किए थे निवेश17 वर्ष तक राज्य में रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली पीएसीएल में प्रदेश के 28 लाख लोगों ने करीब 2850 करोड़ और देश के 5.85 करोड़ लोगों ने कुल 49100 करोड़ का निवेश किया था। कंपनी पर बिहार, महाराष्ट्र, एमपी, असम, कर्नाटक, जयपुर ग्रामीण, उदयपुर, आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत आधे से ज्यादा राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। सबसे पहले जयपुर में इसका खुलासा होने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। जानकार सूत्रों की मानें तो इस केस में प्रताप सिंह की भागीदारी करीब 30 करोड़ की बताई जा रही है। ईडी की छापेमारी पूरी होने के बाद ही रिकवरी को लेकर कुछ कहा जा सकता है। खाचरियावास ने कहा- जो इनके खिलाफ बोलता है, ईडी भेज देते हैंप्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- ईडी केंद्र के अधीन है। इस डबल इंजन की सरकार से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकता। मेरे परिवार के सदस्यों के यहां बेवजह सर्च चल रहा है। हम पूरा सर्च करवाएंगे। ईडी के अफसरों से हम पूरा सहयोग करेंगे। बीजेपी सरकार को मेरे बोलने से इतना दर्द है कि छापे डलवा दिए। मैं पिछले डेढ़ साल से इनके खिलाफ बोल रहा हूं। जो बीजेपी और इनकी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके घर ये ईडी भेज देते हैं। मैं बोल रहा था तो मुझे भी पहले से पता था कि ईडी तो एक दिन पहुंचेगी, यदि पहुंचेगी तो मैं भी तैयार हूं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरियावास है, मुझे सबका इलाज करना आता हैखाचरियावास ने बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा- बीजेपी के लोगों से कहना चाहूंगा। आप ही सरकार में नहीं रहोगे। सरकारें बदलती रहती हैं। जमाना बदलेगा। आपने यह कार्रवाई शुरू की है, कल बीजेपी वालों के खिलाफ भी हम यही कार्रवाई करेंगे। डरते थोड़े ही हैं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरिवास है। मुझे सबका इलाज करना आता है।

अमिताभ बच्चन ने पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका

मुंबई,  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका पूछा है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।वह अपने प्रशंसकों से हर दिन कुछ न कुछ साझा करते हैं। अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। फिर भी उनके मन में इच्छा है कि संख्या और बढ़ जाये। ऐसा कैसे होगा, अमिताभ को यह समझ नहीं आ रहा। अमिताभ ने एक्स पर लोगों से पूछा कि फॉलोअर्स की संख्या कैसे बढ़ाई जाए। इस पर लोग तरह-तरह के मजेदार जवाब दे रहे हैं। अमिताभ ने लिखा है, ‘बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर बढ़ ही नहीं रहा। कोई उपाय हो तो बताइए।  

गोपीचंद मलिनेनी के साथ ‘हार्ट ऑफ जाट लैंड’ पहुंचे रणदीप हुड्डा

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में अपनी फिल्म जाट के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणदीप ने खलनायक राणातुंगा का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म जाट चार दिनों में भारतीय बाजार में 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस बीच रणदीप निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ वैशाखी के अवसर पर रोहतक स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे, जिसे उन्होंने ‘हार्ट ऑफ जाट लैंड’ बताया। रणदीप हुड्डा चंडीगढ़ के एक स्थानीय सिनेमाघर में भी अचानक से पहुंचे और प्रशंसकों को चौंका दिया। रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर मैं अपने रोहतक स्थित पैतृक गांव ‘हार्ट ऑफ जाट लैण्ड’ पहुंचा। मेरे साथ मेरे भाई, निर्देशक गोपीचंद भी इस सफर में शामिल हुए। हमने अपने काका के घर पर बना स्वादिष्ट हरियाणवी भोजन और चूरमा खाया। रणदीप ने कहा, यहां सिनेमाघरों में ‘जाट’ देखने के लिए भरे सिनेमाघरों को देखने से बेहतर और क्या हो सकता है! जहां दर्शक सीटी और ताली के साथ ढेर सारा प्यार बरसा रहे हों। फिल्म जाट में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है।  

मशहूर कॉमेडियन जर्नादन का निधन

बेंगलुरु अप्रैल का महीना फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए दुखद साबित हो रहा है। बीते 4 अप्रैल को दिग्‍गज एक्‍टर और फिलममेकर मनोज कुमार का निधन हुआ, वहीं अब 10 दिनों के भीतर एक और मशहूर एक्‍टर और कॉमेडियन बैंक जर्नादन के निधन की खबर आई है। कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता बैंक जनार्दन का शुक्रवार देर रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उन्‍होंने शुक्रवार, 11 अप्रैल को आख‍िरी सांसे लीं। उनके निधन ने कन्‍नड़ स‍िनेमा के फैंस को गहरा झटका द‍िया है। बैंक जनार्दन ने 500 से अध‍िक फिल्‍मों में किया था काम साल 1948 में बेंगलुरु में पैदा हुए बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा उद्योग में एक जाना-माना नाम थे। वह अपनी दमदार सहायक भूमिकाओं और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। दो साल पहले 2023 में पड़ा था दिल का दौरा बैंक जनार्दन को दो साल पहले 26 सितंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्‍टरों ने समय रहते उन्‍हें सही उपचार दिया, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे और काम पर वापस लौट आए थे। बैंक जनार्दन की कुछ यादगार फिल्‍में जनार्दन ने 1985 में फिल्‍म ‘पितामह’ से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में रिलीज ‘उंडेनामा’ में देखा गया था। दिग्‍गज एक्‍टर के कुछ सबसे बेहतरीन किरदारों में फिल्‍म 1993 में ‘शश्‍श!’, 1992 में ‘थर्ले नान मागा’ और 2005 में ‘न्‍यूज’ शामिल हैं। टीवी पर कन्‍नड़ सीर‍ियल ‘पाप पांडु’ ने उन्‍हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलवाई थी।

अभिनेता सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार इस तरह के कई मैसेज आए थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमें पर पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी। अब ठीक एक साल बाद उसी तारीख 14 अप्रैल, 2025 को एक्टर के लिए धमकीभरा मैसेज आया। साल 2024 में स‍िनेमा के ‘सिकंदर’ को कई रैंडम घमकी मिली थी। पुलिस ने जांच की थी और सुरक्षा को देखते हुए, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था। साथ ही एक्टर को Y+ सिक्योरिट मिली है और वह कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। उनकी कार भी बुलेटप्रूफ है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान का खतरा बताया जाता है। इसी गिरोह ने बीते साल एक्‍टर के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। काले हिरण केस में भले कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है, लेकिन बिश्नोई गैंग उनसे माफी मंगवाना चाहता है। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि जब मौत लिखी होगी, वो आ जाएगी। किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा। सलमान खान को नहीं है डर साल 2023 में भी सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 2022 में भी एक्टर को घर पर एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें धमकाया गया था। 2024 में दो अंजान लोगों ने तो उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की भी कोशिश की थी। सलमान खान ने भी अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों पर कहा था, ‘भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है।’ उन्होंने कहा था कि वह घर से शूटिंग पर जाते हैं और शूटिंग से गैलेक्सी आते हैं।

रुबीना दिलैक का ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के साथ-साथ ‘बैटलग्राउंड’ में देखने को मिलेगा जलवा

मुंबई रुबीना दिलैक बेटी के जन्म के सालभर बाद पर्दे पर लौट आई हैं। एक तरफ वह टीवी पर नजर आ रही हैं और दूसरी तरफ OTT पर भी तहलका मचा रही हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के साथ-साथ ‘बैटलग्राउंड’ में उनका जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस रियलिटी शो में उनका आसिम रियाज के साथ पंगा हो गया है। काफी बहसबाजी हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। एक्ट्रेस ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वह अपनी हदें पार न करें। लेकिन गुस्से में तमतमाए आसिम कहां किसी की सुनने वाले हैं। ‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ लंबे समय से चर्चा में है। इस शो के एक एपिसोड में आसिम रियाज और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन के बीच एक टास्क हुआ था, जिसमें यूट्यूबर को कंधे में बुरी तरह से चोट लगी थी और उन्हें लव कटारिया से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि शो का चार्म बरकरार है क्योंकि चार बर्तन हैं तो खनक सुनाई देगी ही। आसिम रियाज अपनी टीम प्लेयर पर हुए हुस्सा शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में आसिम रियाज की टीम से एक लड़की दूसरी टीम की लड़की के खिलाफ मैदान में होती है। यहां आसिम उसे गाइड करते हैं कि कैसे उसे करना है। लेकिन उनकी टीम प्लेयर चांदनी ने एक नहीं सुनी। इस पर वह गुस्सा हो गए और बोले, ‘क्या है ये, बल का प्रयोग कर रहे हो भाई। गेम ही नहीं आती किसी को यहां पर। कौन सा एटीट्यूड है तुम्हारी? क्या अचीव कर लिया भाई?’ आसिम रियाज को रुबीना दिलैक ने दी नसीहत आसिम रियाज ने चांदनी को दूर से बॉल डालने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो वह डांटते हुए बोले, ‘तूने ट्राई भी नहीं किया। तुझे मैं बोल रहा हूं। तुझे किस चीज की अकड़ है? कबड्डी खेलने आई है क्या तू?’ अब इस पर रुबीना दिलैक ने रिएक्ट किया। उन्होंने आसिम से कहा, ‘मेंटर हो, कोच नहीं।’ तो आसिम ने कहा- ‘हूं मैं कोच भी हूं। तुमको मेरी असल जिंदगी के बारे में कुछ पता नहीं है।’ रुबीना दिलैक से आसिम रियाज ने की बदतमीजी रुबीना दिलैक ने आसिम से कहा, ‘तुम उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहे हो।’ तो ‘बिग बॉस 13’ रनर-अप ने जवाब दिया, ‘मैं उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहा हूं या फिर वो मुझझे ऐसा महसूस करा रही है कि मैं प्रेजेंट नहीं कर रहा हूं। वैसे ये सीरियल नहीं है।’ आसिम ने ये ‘सीरियल’ वाली बात कई बार कही और एक्ट्रेस उन्हें रोकती हुई दिखाई दीं। कहा कि वह उस तरफ न जाएं। शो के होस्ट और क्रिकेटर शिखर धवन ने आसिम को रुबीना से माफी मांगने के लिए कहा। आसिम रियाज से शिखर धवन ने माफी मांगने को कहा आसिम ने बताया कि उनका ऐसा मतलब नहीं था। गहमागहमी में वो बातें निकल गईं। शिखर ने कहा, ‘आपने रुबीना से जो कहा वह सही नहीं था। मैं चाहता हूं कि आप उनसे माफी मांगें।’ फिर आसिम ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें खेद है। एक्ट्रेस बुरा न मानें। रुबीना ने भी माफ कर दिया। इस पर लोगों ने रिएक्ट किया और आसिम रियाज के रवैये को गैरजरूर बताया। साथ ही रुबीना के धैर्य की तारीफ की।

डेज्ड एंड कन्फ्यूज्ड’ एक्टर निकी कैट का 54 साल की उम्र में निधन, मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा

लॉस एंजिल्स ‘डेज्ड एंड कन्फ्यूज्ड’ फिल्म के एक्टर निकी कैट का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। हॉलीवुड स्टार 2000 के दशक की फॉक्स ड्रामा ‘बोस्टन पब्लिक’ में हैरी सीनेट और 2003 की ‘स्कूल ऑफ रॉक’ में रेजर के किरदार के लिए फेमस थे। उनकी मौत 8 अप्रैल 2025 को कैलिफोर्निया के बरबैंक में हुई। इसकी पुष्टि उनके वकील ने की है। हालांकि, मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फ्लिन पिक्चर कंपनी के संस्थापक ब्यू फ्लिन ने इस चौंकाने वाली खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 1995 में निकी कैट के साथ उनकी फिल्म ‘जॉन्स’ में काम किया था। उन्होंने कहा, ‘बहुत ही प्रतिभाशाली एक्टर निकी कैट के बहुत जल्दी चले जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया – भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें मेरे दोस्त। 1995 में मेरी पहली फिल्म ‘जॉन्स’ में तुम्हें जानना और तुम्हारे साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। शांति से आराम करो भाई।’ बतौर चाइल्ड एक्टर की थी शुरुआत निकी कैट को बतौर चाइल्ड एक्टर 1980 में ‘फैंटेसी आइलैंड’ के एपिसोड में पहला रोल मिला। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अंडरग्राउंड एसेस’, और ‘चिप्स’ और ‘वी’ के एपिसोड में काम किया। इस फिल्म से मिला था स्टारडम हालांकि, रिचर्ड लिंकलेटर की 1993 की क्लासिक फिल्म ‘डेज़्ड एंड कन्फ्यूज्ड’ में उनकी असाधारण भूमिका ने उन्हें स्टारडम की राह पर ला खड़ा किया। फिल्म और टीवी से दूर उन्होंने वीडियो गेम ‘स्टार वार्स: नाइट्स ऑफ द ओल्ड रिपब्लिक II – द सिथ लॉर्ड्स’ में एटन रैंड की आवाज दी। निकी ने साल 2004 में ऑफ-ब्रॉडवे अटलांटिक थिएटर कंपनी में वुडी एलेन के नाटक ‘ए सेकंड हैंड मेमोरी’ में भी एक्टिंग की थी। अपने चमकदार करियर के दौरान निकी ने जॉर्ज क्लूनी, व्हूपी गोल्डबर्ग, मेरिल स्ट्रीप और कई अन्य सहित हॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। एनी मोर्स से शादी और तलाक पर्सनल लाइफ की बात करें तो ‘ग्रेमलिन्स’ एक्टर ने 1999 में एनी मोर्स से शादी की थी, लेकिन 2001 में इनका तलाक हो गया था।

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ अम्बेडकर की 135 वीं जयंती ।

BJP Aaja Morcha celebrated 135th birth anniversary of Dr. Ambedkar.

BJP Aaja Morcha celebrated 135th birth anniversary of Dr. Ambedkar. हरिप्रसाद गोहेआमला । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बस स्टैंड और नगर पालिका स्कूल परिसर में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया ।इसके साथ ही अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अजा मोर्चा द्वारा परिसर में साफ सफाई कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले, राजेंद्र ढ़ोलेकर, प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले,शिवपाल उबनारे, नितिन खातरकर,रामपाल मोड़क, भानु चंदेलकर, नितिन देशमुख,बसंत ओढ़ूकले, हरि मालवीय, विनोद परदेशी, भोला वर्मा, हेमंत गुगनानी, संजय राठौर, जोगेंद्र ठाकुर, मनोज कश्यप, मधुकर महाजन, अशोक झा, लिखीराम साहू, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरमहु गोली कांड के आरोपी गिरफतार ,टियागो कार एवं देशी पिस्टल जप्त

Tiramahu firing case accused arrested

Tiramahu firing case accused arrested, Tiago car and country-made pistol seized हरिप्रसाद गोहेआमला। थाना आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम तिरमहु में घटना दिनांक 07/04/2025 को तीन आरोपियों ने दिन दहाड़े गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रख आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी आमला सत्य प्रकाश सक्सेना द्वारा दो टीमों का गठन किया गया । पुलीस को विवेचना के दौरान जानकारी मिली की इस वारदात में श्यामलाल घोघडे उर्फ गोलू के साथ ग्राम बोपालवाड़ी निवासी दशरथ राठौर उर्फ श्याम तथा ग्राम सोनतलाई निवासी नितेन्द्र परमार उर्फ आर्यन भी शामिल थे । पुलीस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण (सीडीआर, टोल नाका वीडीपी आदि) के आधार पर उपनिरीक्षक अमित पवार, उपनिरीक्षक नितिन पटेल, प्रआर 292 वसंत उईके, आर 395 नागेंद्र सिंह एवं आर 452 विवेक टेटवार की टीम उड़ीसा के पुरी समुद्रतट रवाना की गई। टीम ने तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता का उपयोग करते हुए तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया और दिनांक 13.04.2025 को घटना में प्रयुक्त टियागो कार एवं देसी पिस्तौल जब्त करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने में आमला पुलिस ने सफलता अर्जित की है । पूछताछ में सहआरोपियों श्याम राठौर और आर्यन परमार ने बताया कि श्यामलाल घोघडे ने उन्हें अपराध में शामिल होने के लिए 50-50 हजार रुपये देने का वादा किया था, जिनमें से 10-10 हजार रुपये अग्रिम रूप में दिए गए थे।बताया गया घटना का मूल कारण मुख्य आरोपी श्यामलाल घोघडे और आहत के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश है वहीं आरोपी श्यामलाल घोघड़े के विरुद्ध पूर्व से ही थाना आमला में कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। क्या है पूरा मामला ।थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना दिनांक 07.04.2025 को दोपहर लगभग 04:00 बजे ग्राम देवगांव निवासी दुर्गेश पिता घनश्याम सरले (उम्र 26 वर्ष) को सफेद टियागो कार से आए तीन बदमाशों में से एक ने पीछे से पीठ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 247/25 धारा 109, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी श्यामलाल घोघडे निवासी देवगांव एवं दो अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आहत को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला से जिला चिकित्सालय बैतूल तथा तत्पश्चात एम्स भोपाल रेफर किया गया, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी होने के कारण इलाज जारी है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना को पुलिस ने एक सनसनीखेज अपराध मानते हुए गहनता से विवेचना प्रारंभ की थी ।

फिल्म जाट को मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं सनी देओल

मुंबई,  बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल अपनी फिल्म जाट को दर्शकों से मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं। गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुयी है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल के फैंस ट्रैक्टर-ट्रॉली में ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचते हैं, और जैसे ही सनी की एंट्री होती है, पूरा ग्रुप नाचने लगता है। वो जोश, वो जुनून हर उम्र के लोग, किशोर से लेकर बुजुर्ग तक, गुलाल उड़ाते हुए सनी के लिए नारे लगा रहे हैं। सनी देओल ने लोगों से मिल रहे प्यार को देखते हुए अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, आप सभी का जाट पर बरसाया गया प्यार देखकर मैं भावुक हो गया हूं। जब मैं परिवारों को, महिलाओं के ग्रुप्स को, पूरी की पूरी गाड़ियों की कतार को और यहां तक कि ट्रैक्टरों को भी थिएटर की तरफ जाते देखता हूं तो यकीन नहीं होता कि ये सब हकीकत है। सिनेमाघरों में जो जोश, तालियां और प्यार मिल रहा है, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मैंने सपने में सोचा था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet