LATEST NEWS

माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ रिलीज

मुंबई, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिल्पी राज का लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह गाना बहुत ही मजेदार सिचुएशन पर बनाया गया है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसकी शूटिंग में हमने खूब मस्ती किया है। इस गाने को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी दर्शकों को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।’ गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि ये गाना बहुत ही बढ़िया बना है। जब ये गाना मुझे गाने के लिए दिया गया तो मैंने इस गाने को तुरंत ही गाने का मन बना लिया था क्योंकि गाना है ही इतना बेहतरीन। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए अभी श्रोताओं को वेरी वेरी थैंक्यू सो मच’। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘चईत में चार दिन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। उनके साथ अवनीश आर्या ने पति की भूमिका में खूब केमिस्ट्री जमाया है। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत हैं। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।  

जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय ने की खास पोस्ट

मुंबई, बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर खास पोस्ट शेयर की है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है।फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी थी। अक्षय कुमार ने आज जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाई। इस मौके पर अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें लिखा था, “न भूला गया, न माफ किया गया।” अक्षय कुमार की यह पोस्ट जलियांवाला बाग की उस दुखद घटना को लेकर है, जब 13 अप्रैल 1919 को वैशाखी के दिन शांतिपूर्ण सभा में शामिल लोग ब्रिटिश सेना की क्रूरता का शिकार बने। इसमें सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित, और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म केसरी चैप्टर 2,18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

तपती गर्मी में पंखे और कूलर बांटने के लिए तापसी पन्नू ने हेमकुंट फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया

नई दिल्ली,  बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भीषण गर्मी से जूझ रहे वंचित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से हेमकुंट फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया। हेमकुंट फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को पंखे और वाटर कूलर बांटे।इस पहल का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों और कम आय वाले इलाकों पर ध्यान केंद्रित करना था, जहां लोगों को बुनियादी कूलिंग उपकरणों की कमी के कारण चिलचिलाती गर्मी से निपटने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तापसी पन्नू ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हम अक्सर पंखे या कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के लिए, खासकर इस असहनीय गर्मी में, हल्की हवा भी आशीर्वाद की तरह महसूस होती है। इस पहल का हिस्सा बनकर मैं बहुत प्रभावित हुई। यह केवल देने के बारे में नहीं है।यह लोगों के साथ खड़े होने, उनके दर्द को समझने और उन्हें कम करने के लिए जो कुछ भी हम कर सकते हैं, करने के बारे में है। हेमकुंट फाउंडेशन के निदेशक हरतीरथ सिंह ने कहा, जब तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है, तो झुग्गी-झोपड़ियों में रहना लगभग असंभव हो जाता है, जहाँ बमुश्किल कोई वेंटिलेशन या छाया होती है। लोग बिना पंखे या कूलर के चुपचाप कष्ट सहते हैं, जिससे दिन भर उनका गुजारा हो सके। इसी बात ने हमें यह पहल शुरू करने के लिए प्रेरित किया। फाउंडेशन आने वाले हफ्तों में गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में इसी तरह के अभियान जारी रखने की योजना बना रहा है।  

हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई 

Hanuman Jayanti is celebrated with great joy  जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। देश भर में आज हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना एवं भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं जबलपुर में हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई गई,वहीं शहर में भी अनेकों स्थानों पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण किए गए,उसी कड़ी शहर स्थित कालादेही बरगी में हनुमान मंदिर,पर भी पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया यहां सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रही,मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई,वहीं कालादेही बरगी हनुमान मंदिर संस्थान के अध्यक्ष राम भजन चौकसे व  राम गणेश चौकसे,भोगी राम चौकसे,शिव गोपाल चौकसे, शिबू चौकसे,राम भूषण चौकसे,सुशील चौकसे,राम शिरोमणि चौकसे,संतोष कुमार चौकसे परमानन्द दुबे एवं समस्त युवा मंडल  ने हमें बताया कि, विगत कई वर्षों से हनुमान जयंती पर ऐसे आयोजन करते आ रहे हैं,मुख्य रूप से भंडारे का आयोजन किया गया,भंडारा 12 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया

बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करेगी नीसा देवगन

मुंबई, बालीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी 21 साल की नीसा की गिनती बी-टाउन की चर्चित स्टारकिड्स में होती है और सोशल मीडिया पर उनके स्टाइल और ग्लैमर की काफी चर्चा रहती है। सुहाना खान और खुशी कपूर जैसी स्टार किड्स के डेब्यू के बाद फैंस लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि नीसा कब फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। इन तमाम अटकलों के बीच अब काजोल ने इस पर खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल से जब नीसा के करियर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीसा बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करने वाली हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “बिलकुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि वो बॉलीवुड डेब्यू करेगी। वह 22 साल की होने वाली है और उसने मन बना लिया है कि वह अभी एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखेगी।” काजोल के इस बयान ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें नीसा के एक्टिंग डेब्यू की बात कही जा रही थी। नई पीढ़ी और युवा टैलेंट को सलाह देते हुए काजोल ने यह भी कहा कि हर किसी से करियर की सलाह लेना जरूरी नहीं होता। उन्होंने कहा, “जब आप लोगों से पूछेंगे कि क्या करना चाहिए, तो सौ लोग तैयार हो जाएंगे आपको बताने के लिए। कोई कहेगा नाक बदल लो, कोई कहेगा बालों का रंग बदलो, लेकिन किसी की भी सफलता का असली राज है खुद के लिए एक अलग जगह बनाने की काबिलियत। चाहे आप अभिनय में हों या सोशल मीडिया पर, आपको खुद की पहचान बनानी होती है।” काजोल के इस बयान से साफ है कि वे नीसा को अपने फैसलों के लिए पूरी आज़ादी देती हैं और फिलहाल नीसा का झुकाव फिल्मों की ओर नहीं है। बता दें कि नीसा देवगन अक्सर बॉलीवुड के स्टार किड्स के साथ स्पॉट की जाती हैं, जिससे यह चर्चा तेज हो जाती है कि आखिर वह फिल्मों में कब नजर आएंगी।  

ऋतिक रोशन ने की ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ में निक जोनास की तारीफ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने निक जोनास का प्ले ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देखी। अभिनेता ने कहा कि वह यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब वह बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अभिनेत्री प्रियंका के साथ निक के शो को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सबा, प्रियंका, निक, अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन और निर्देशक व्हिटनी व्हाइट के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। अभिनेता ने लिखा, “हम यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब हम बाहर निकले तो हम कुछ ऐसा महसूस कर रहे थे, जैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देख कर एक अविस्मरणीय अनुभव मिला। निक जोनास की तारीफ में उन्होंने लिखा कि आप बस अविश्वसनीय हैं। आपका क्या प्रदर्शन था। अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन शानदार हैं। वाह इतना अद्भुत शो।” अभिनेता ने अपनी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा को इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने शो के निर्देशक व्हिटनी व्हाइट को भी धन्यवाद किया। फिल्म ‘वॉर’ के अभिनेता ने ड्रामा से निक और एड्रिएन की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। प्रियंका ‘कृष 4’ में ऋतिक के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने पहले “कृष”, “कृष 3” और “अग्निपथ” जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। एक सूत्र ने कहा, “कृष 4 के लिए उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है, और यह प्रोजेक्ट अभी फ्लोर पर भी नहीं आया है। यह यकीनन बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, और लगता है कि ऋतिक के पास इसे भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने की योजना है।” इसे बहुत बड़ी खबर बताते हुए सूत्र ने कहा, “यह बहुत बड़ी खबर है कि ऋतिक रोशन ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास को शामिल किया है। ऋतिक और प्रियंका भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं और वे कृष 4 में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ रहे हैं।” फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ के साथ ऋतिक रोशन के निर्देशन की घोषणा की। उन्होंने उस फ्रेंचाइजी की कमान संभाली, जिसे उन्होंने पिछले 22 वर्षों में आकार दिया और विकसित किया। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स और राकेश रोशन द्वारा किया जाएगा। भारतीय सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस फिल्म में निर्देशन और अभिनय दोनों ही क्षेत्रों में काम करेंगे, क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी में सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है।  

फिल्म डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई  फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल के जन्मदिन के खास मौके पर, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर आधारित बहुप्रतीक्षित बायोपिक फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और फिल्म का एक बेहद प्रभावशाली नया पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म डॉ. कलाम के असाधारण जीवन को बड़े पर्दे पर लाने जा रही है। अभिषेक अग्रवाल और ए.के. एंटरटेनमेंटस द्वारा निर्मित यह फिल्म ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से बनाई जा रही है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भारत के इस प्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व को पूरी सच्चाई और गरिमा के साथ प्रस्तुत किया जाए।  वर्ष 2025 में रिलीज के लिए निर्धारित इस फिल्म में जनता के राष्ट्रपति के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम की विरासत उनका ज्ञान उनकी विनम्रता और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा भावना को दिल से दर्शाने का वादा किया गया है।

जी5 ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म कोस्टाओ की घोषणा की

मुंबई,  ओटीटी प्लेटफार्म, जी5 ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपनी नयी फिल्म कोस्टाओ की घोषणा की है। सेजल शाह द्वारा निर्देशित और विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित, कोस्टाओ एक हाई-ऑक्टेन क्राइम ड्रामा है, जो गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले मेवरिक कस्टम अधिकारी के जीवन से प्रेरित है। जी5 अपनी नयी फिल्म, कोस्टाओ के साथ इतिहास के एक अनकहे अध्याय को उजागर करने के लिए तैयार है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, भावेश मंडालिया, सेजल शाह, श्याम सुंदर और फैजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निर्मित, कोस्टाओ एक निडर कस्टम अधिकारी की अविश्वसनीय कहानी से प्रेरित है। बॉम्बे फेबल्स मोशन पिक्चर्स के सहयोग से भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत, कॉस्टाओ ईमानदारी, साहस और व्यक्तिगत बलिदान की एक मनोरंजक कहानी है। गोवा के एक सिद्धांतवादी कस्टम अधिकारी, श्री कॉस्टाओ फर्नांडीस के जीवन के अनुभवों से प्रेरित, यह फिल्म 1990 के दशक में उनके साहसी एकल मिशन का अनुसरण करती है, जिसने भारत में सोने की तस्करी के सबसे बड़े प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। फिर भी, सच्ची वीरता अक्सर भारी कीमत चुकाती है।  

हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ फिल्म विश्वम्भरा का पहला गाना ‘राम राम’

मुंबई, मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म विश्वम्भरा का पहला गाना ‘राम राम’ आज हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘विश्वम्भरा’, जिसे वशिष्ठ ने निर्देशित किया है, इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक है। पहले ही इसके पोस्टर और टीज़र ने दर्शकों की अपेक्षाएं आसमान पर पहुंचा दी हैं। और अब, विक्रम, वामसी और प्रमोद द्वारा यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म, अपने पहले गाने ‘राम राम’ के साथ संगीत प्रचार की शुरुआत कर रही है। हनुमान जयंती के अवसर पर, फिल्म का पहला सिंगल ‘राम राम’ रिलीज़ किया गया है,जो भगवान हनुमान की अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति और श्रद्धा को खूबसूरती से दर्शाता है। यह गाना एक आत्मा को छू लेने वाली महिला स्वर से शुरू होता है, जिसके बाद चिरंजीवी की प्रभावशाली आवाज में “जय श्री राम” की गूंज सुनाई देती है। यह भव्य गीत श्रीराम और सीता के कल्याणम उत्सव की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है।एक विशाल जनसमूह इस दिव्य उत्सव में भाग लेता है, और गाना भगवान राम और माता सीता के दिव्य गुणों और अनंत कृपा का गुणगान करता है।इस गाने को संगीत के जादूगर एमएम कीरवाणी ने स्वरबद्ध किया है।शंकर महादेवन और लिप्सिका ने इसे गाया है। फिल्म ‘विश्वम्भरा’, में मुख्य भूमिका में चिरंजीवी, त्रिशा कृष्णन, आशीका रंगनाथ और कुणाल कपूर है। इस फिल्म की दृश्य कथा को सिनेमैटोग्राफर छोटा के. नायडू ने खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है, और इसकी भव्य दुनिया को कला निर्देशक ए.एस. प्रकाश ने सजीव किया है। संगीत एमएम कीरवाणी का और प्रोडक्शन डिज़ाइन ए.एस. प्रकाश का है।  

मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, ट्रॉफी के साथ मिली प्राइज मनी

मुंबई  सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस समय सभी का पसंदीदा शो बना हुआ है। अब इस शो को अपना विजेता भी मिल गया है, एक्टर गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विजेता बन गए हैं। निक्की तंबोली शो की पहली रनर-अप रहीं जबकि तेजस्वी प्रकाश दूसरी रनर-अप रहीं।अनुपमा एक्टर ने ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी अपने नाम कर लिया है।  शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना शो के जज रहे और इसे होस्ट किया था  फराह खान ने। ग्रैंड फिनाले में शेफ संजीव कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने गौरव के बनाए व्यंजनों की तारीफ की और जीत पर उन्हें गले भी लगाया। गौरव ने प्रतिष्ठित मास्टरशेफ कोट भी जीत लिया है, संजीव कपूर ने उन्हें सम्मान के साथ शेफ कोट पहनाया। गौरव का नाम जब जजों ने घोषित किया तो वह बेहद खुश दिखे। उनके चेहरे की मुस्कान साफ ​​बता रही थी कि यह जीत उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। गौरव का शो में सफर शानदार रहा है। उन्होंने इस सफर में हर बार असफलताओं का सामना किया और सफल हुए।  उन्होंने गर्व से ट्रॉफी को हवा में उठाया और अपनी खुशी जाहिर की। उनके चेहरे पर कड़ी मेहनत साफ दिख रही थी। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के जज रणवीर बरार ने ट्रॉफी लिए गौरव खन्ना के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- “यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से शुरू करते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप कैसे खत्म करते हैं!! क्या सीज़न था! क्या कहानी थी! बधाई हो गौरव खन्ना, आपने वाकई हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली है। तुम्हारी हर डिश में ज़िद, जुनून और क्रिएटिविटी थी…और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि तुम्हारी खाने की यात्रा आगे कहां जाती है. शुभकामनाएं, हमारे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़!

बड़े अच्छे लगते हैं’ से फेम चाहत खन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से फेम कमाया और घर-घर मशहूर हुईं। हालांकि सुर्खियों में ये अपनी निजी जिंदगी के कारण रहीं। क्योंकि इनकी दो बार शादी हुई। बच्चे हुए लेकिन दोनों ही शादी टूट गई। आज ये किसी और एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रसे ने इंडस्ट्री में काम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया है कि तलाक के बाद कई लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। जिससे उनको काफी मुश्किलें हुई। चाहत खन्ना ने बताया कि उन्हें तलाक के बाद किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हुई नेगेटिव मीडिया कवरेज के कारण कई लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। उन्होंने उन्होंने खुलासा किया कि ए-लिस्ट प्रोडक्शन हाउस भी उनके साथ काम करने से बचते थे। साथ ही कुछ मैनेजर्स ने तो खुलकर ये बात कबूली थी कि वो एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में जो मीडिया में है, उस कारण वह काम करने से झिझकते हैं। चाहत खन्ना का पूर्व पति फरहान से अच्छा संबंध चाहत खन्ना ने बताया, ‘बहुत से लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। आपका नाम खराब लाइट में है तो बहुत से लोग आपके साथ जुड़ना नहीं चाहते।’ चाहत ने एक सिंगल मदर होने के बारे में बताया कि उनका दूसरा तलाक बहुत मुश्किल था। एक बेटी उनके साथ रहती थी और दूसरी पिता फरहान के साथ। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों के लिए रिश्ते अच्छे बनाकर रखे हैं। ‘हम बच्चों के लिए एक-दूसरे से बात करते हैं क्योंकि वो हमारी जिम्मेदारी है। तलाक कैसे भी हो, दर्द देता है। यह भी आसान नहीं था। साथ ही अगर आप फेमस हैं तो दूसरों का सामना करना मुश्किल हो जाता है।’ चाहत खन्ना लोगों की आलोचनाओं के कारण पार्टी में नहीं जाती थीं एक्ट्रेस ने बताया कि आलोचनाओं के डर से वह किसी पार्टी-फंक्शन में नहीं जाती थीं। ‘कई बार ऐसा हुआ जब मैं लोगों के सामने जाना नहीं चाहती थी क्योंकि मुझे पता था कि वे मुझे जज करेंगे। मैंने अपने दोनों पतियों से कोई एलिमनी नहीं ली। लेकिन लोग कमेंट करते हैं कि ये गोल्ड डिगर है। लोग मुझे पर्सनल मैसेज करते हैं और कहते हैं कि मैं पति से मिली एलिमनी पर ही जी रही हूं।’

ऑस्कर ने बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेगरी का किया ऐलान, पोस्टर में RRR को किया शामिल

फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने द एकेडमी अवार्ड्स में स्टंट डिजाइन ऑस्कर को शामिल किए जाने की खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। 10 अप्रैल को द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आधिकारिक तौर पर बेस्ट स्टंट डिजाइन के लिए एक नई ऑस्कर कैटेगरी की घोषणा की, जो 2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए 2028 में 100वें एकेडमी अवार्ड्स में शुरू होगी। द एकेडमी ऑन एक्स (पहले ट्विटर) ने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें एसएस राजामौली की 2022 की फिल्म ‘आरआरआर’ का एक एक्शन स्टिल भी शामिल था, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर हैं। फिल्म निर्माता द एकेडमी द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में अपनी फिल्म के एक्शन विजुअल को देखकर बेहद खुश हुए। 2027 से मिलेंगे इस कैटेगरी में अवॉर्ड एकेडमी ने X पर इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, ‘स्टंट हमेशा से फिल्मों के जादू का हिस्सा रहे हैं। अब, वे ऑस्कर का हिस्सा हैं। एकेडमी ने स्टंट डिजाइन में अचीवमेंट के लिए एक नया एनुअल अवॉर्ड बनाया है – जिसकी शुरुआत 2028 में 100वें ऑस्कर से होगी, जो 2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों को सम्मानित करेगा।’ RRR फिल्म का पोस्टर पोस्ट के साथ लगे पोस्टर में तीन फ़िल्में- ‘आरआरआर’, ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ हैं, जिस पर ‘स्टंट डिज़ाइन ऑस्कर’ लिखा हुआ है। पोस्टर में आरआरआर का टाइगर फाइट सीन दिखाया गया था। राजामौली का ट्वीट इस पर रिएक्शन देते हुए एसएस राजामौली ने लिखा, ‘आखिरकार!! 100 साल के इंतजार के बाद!!! 2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए नए ऑस्कर स्टंट डिजाइन कैटेगरी के लिए एक्साइटेड!’ RRR के गाने को मिला था ऑस्कर एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन, समथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने 95वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता था।

जनरल डायर की परपोती का पुराना वीडियो वायरल, अक्षय और करण जौहर का खौला खून

मुंबई जनरल डायर की परपोती ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए हजारों भारतीयों के लिए ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर अक्षय कुमार और करण जौहर का खून खौल उठा। अक्षय इस वक्त ‘केसरी: चैप्टर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद के हालातों पर आधारित है। फिल्म में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर के किरदार में नजर आएंगे, जो कोर्ट में जलियांवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी जनरल डायर के खिलाफ केस लड़े थे। जनरल डायर की परपोती का बयान, वीडियो वायरल हाल ही सोशल मीडिया पर जनरल डायर की पोती कैरोलिन डायर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही हैं कि जलियांवाला हत्याकांड में जो भी लोग मारे गए, वो लुटेरे थे। यह वीडियो साल 2019 में आई चैनल 4 की डॉक्यूमेंट्री का क्लिप है, जिसमें जनरल डायर की पोती कैरोलिन ने यह बयान दिया था। साथ ही जनरल डायर की तारीफ की थी। वीडियो में कैरोलिन जलियांवाला हत्याकांड के एक पीड़ित के परिवार के एक सदस्य से बात करती दिखीं और उसके पिता को ‘लुटेरा’ बताया। करण जौहर भड़के- उनकी हिम्मत कैसे हुई? 13 अप्रैल को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में करीब 1,650 निर्दोष भारतीय मारे गए थे, और जब कैरोलिन डायर ने मारे गए लोगों को लुटेरे बताया, तो करण जौहर भड़क गए। ‘स्क्रीन’ के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘मैंने वह वीडियो देखा है। एक भारतीय या इंसान के तौर पर ही नहीं, बल्कि जिसके दिल में थोड़ी भी हमदर्दी है, इस वीडियो को देख उसका खून खौल उठेगा। यह आपको गुस्सा दिलाएगा। वो इतने बड़े हत्याकांड के लिए ऐसा कैसे बोल सकती हैं? उनकी हिम्मत कैसे हुई?’ ‘वह उन हजारों लोगों को लुटेरे कह रही थी’ करण जौहर ने आगे कहा, ‘वह उन हजारों लोगों को लुटेरे कह रही थी। वो निर्दोष लोग थे, जो बैसाखी के शुभ दिन पर इकट्ठा हुए थे। लेकिन क्या पता था कि उस कुछ और ही होने वाला है। जनरल डायर ने खुद स्वीकार किया कि उसने तभी गोलियां चलाना बंद किया जब गोलियां खत्म हो गईं।’ ‘जनरल डायर की परपोती से कभी नहीं मिलना चाहता, खून खौल गया है’ करण यहीं नहीं रुके, और आगे बोले, ‘उन्होंने (जनरल डायर की परपोती) एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत से प्यार है और सबके लिए दिल में करुणा है। जब आपके कामों में सिर्फ नफरत ही हो, तो आप किस तरह का प्यार कर सकते हैं? वह अपनी ही खुशफहमी की दुनिया में रह रही हैं और किसी भ्रम में है। मैं उन्हें नहीं जानता, उनसे नहीं मिला हूं और मिलना भी नहीं चाहता। बात तो यह है कि उन्होंने ऐसी बातें कहीं कि मेरा खून खौल गया। हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़े नरसंहार के लिए उनके मन में इतनी घृणा थी कि इसने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं उन लोगों से माफी की डिमांड करूं।’ अक्षय कुमार ने भी जनरल डायर की परपोती के बयान पर रिएक्ट किया। उन्होंने गुस्सा निकालते हुए कहा, ‘एक राष्ट्र का आघात दूसरे राष्ट्र के लिए सबक है। यही बात उन्होंने कभी नहीं समझी और कहती रहीं कि इतिहास, इतिहास है। करण ने जो कहा और जिस तरह से उन्होंने कहा, मैं उसकी सराहना करता हूं। 18 अप्रैल को रिलीज होगी ‘केसरी: चैप्टर 2’ ‘केसरी 2’ में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ही अक्षय ने ‘केसरी 3’ का भी ऐलान कर दिया था। साथ ही बताया था कि यह जनरल हरि सिंह नलवा पर आधारित होगी।

केरल में जेलर 2 की शूटिंग शुरू, फैंस ने किया वेलकम

मुंबई साल 2023 में ‘जेलर’ से जबरदस्त तहलका मचाने के बाद रजनीकांत अब ‘जेलर 2’ से धमाका करने को तैयार हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है, जो फिलहाल केरल में चल रही है। रजनीकांत हाल ही केरल पहुंचे, और वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही रजनीकांत को फैंस की भीड़ ने घेर लिया, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो और चर्चा में हैं, जिसमें होटल का स्टाफ ‘थलाइवा’ रजनीकांत का गर्मजोशी के साथ स्वागत करता नजर आया। रजनीकांत स्टाइल में पहुंचे और जैसे ही गाड़ी से उतरे तो होटल के स्टाफ ने गेट पर ही उनकी आरती उतारी। इस अंदाज को देख रजनीकांत फिदा हो गए और शुक्रिया अदा किया। रजनीकांत का केरल में ग्रैंड वेलकम, राम्या कृष्णन भी पहुंचीं राम्या कृष्णन भी ‘जेलर 2′ की शूटिंग के लिए केरल पहुंच चुकी हैं। वह भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगी। मालूम हो कि रजनीकांत केरल में 20 दिनों तक रहेंगे और शूट करेंगे। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग में मार्च 2025 में हो गई थी, और अब दूसरा शेड्यूल केरल’ में चल रहा है। रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवैल की वापसी 14 जनवरी को मेकर्स ने ‘जेलर 2’ का प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें प्लॉट और आगे की कहानी को लेकर तो कुछ नहीं बताया गया, पर इतना जरूर पता चला कि दूसरे पार्ट में अब रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवैल पांडियन की वापसी होगी। ‘जेलर’ ने की थी इतनी कमाई ‘जेलर’ के कलेक्शन की बात करें, तो साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने देशभर में 348.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 604.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया था।

मन्नारा चोपड़ा रैंप वॉक करते-करते नाच उठीं, लेकिन श्वेता तिवारी की 24 साल की बेटी ने ऐसे पछाड़ा

मुंबई टीवी एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस से लेकर हर बात तक को लोग बहुत पसंद करते हैं। मन्नारा ने हाल ही में अपना पहला गाना लॉन्च किया और इसके बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई हैं। अब उन्होंने साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया है और साथ में डांस भी किया है। मन्नारा को देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने सुनाया भी है। मन्नारा चोपड़ा ने रैंप पर चलते हुए डांस भी किया। हरे रंग की साड़ी पहनकर उन्होंने हर किसी का दिल चुरा लिया। मन्नारा चोपड़ा को देखकर हर कोई बस इस बार भी यही कह रहा है कि वो कितनी ओवर एक्टिंग करती हैं। लेकिन मन्नारा को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। पलक तिवारी ने भी ढाया कहर दूसरी ओर हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी। पलक ने आइवरी रंग का लहंगा पहना हुआ है और बालों को एक पोनी में बांधा है। उनकी वॉक से हर कोई मंत्रनुग्ध होकर रह गया है। पलक तिवारी ने अपनी चाल से सबको दीवाना बना दिया। उनका रैंप वॉक गेम काफी हाई लग रहा है। फैंस ने कमेंट सेक्शन को तारीफों से भर दिया है। मन्नारा चोपड़ा का पहला गाना मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में अपना पहला गाना ‘अजीब दास्तान’ गाया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘संगीत हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। यह गाना इसलिए खास है क्योंकि इसने क्लासिक्स के प्रति मेरे प्यार को क्रिएटिविटी से मिलाया है। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहती थी जो पर्सनल होने के साथ-साथ अच्छा भी लगे और मुझे उम्मीद है कि लोग इससे उसी तरह जुड़ेंगे जैसे मैं जुड़ती हूं।’ असली नाम है बार्बी हांडा हरियाणा के अंबाला कैंटोनमेंट में बार्बी हांडा के नाम से जन्मीं 33 साल की एक्ट्रेस ने 40 से अधिक ऐड्स में काम किया है। अपनी एक्टिंग की शुरुआत से पहले उन्होंने एक फैशन डिजाइनर और कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। उन्होंने हिप हॉप और बेली डांसिंग जैसे डांस में भी ट्रेनिंग ली है। मन्नारा चोपड़ा की फिल्में और ‘बिग बॉस’ मन्नारा ने 2014 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और तेलुगू, तमिल, हिंदी और कन्नड़ जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2014 की तेलुगू फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से श्रीराम चंद्रा के साथ एक्टिंग की शुरुआत की। बिग बॉस के बाद से भी मन्नारा काफी फेमस हो गईं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet