LATEST NEWS

तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन ने कास्‍ट‍िंग काउच वीडियो लीक होने पर निकाली भड़ास, जमकर सुनाया

हाल ही तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का कथित तौर पर कास्टिंग काउच वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिसके कारण उनका मजाक बना हुआ है। श्रुति नारायणन और उनका परिवार परेशान है, जिस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि यह समय उनके और परिवार के लिए बहुत मुश्किल है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को जमकर कोसा और भड़ास निकाली, जो लीक वीडियो को वायरल कर रहे हैं। वायरल वीडियो 14 मिनट का है, जिसमें एक लड़की निर्वस्त्र नजर आ रही है और उसकी शक्ल श्रुति नारायणन से मिलती-जुलती है। कुछ लोगों का कहना है यह वीडियो AI या फिर डीपफेक भी हो सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। श्रुति नारायणन इस पर भड़क गईं, और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट में लोगों से लीक हुए वीडियो को शेयर न करने की अपील की। श्रुति नारायणन ने लिखा-परिवार के लिए मुश्किल वक्त श्रुति नारायणन ने लिखा है, ‘आप लोगों के लिए ये सिर्फ मजाक और मजेदार कंटेंट है। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के लिए यह मुश्किल वक्त है। खासकर मेरे लिए तो यह बहुत ही मुश्किल वक्त है और इस सिचुएशन को हैंडल करना भी मुश्किल हो रहा है।’ ‘अपनी मां-बहन और गर्लफ्रेंड के वीडियो देखो, उनकी भी मेरे जैसी बॉडी’ श्रुति नारायणन ने आगे लिखा है, ‘मैं भी एक लड़की हूं और मेरे भी करीबी और रिश्तेदार हैं। लेकिन आप लोग इसे और बुरा, बहुत ही बुरा बना रहे हो। मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि इसे आप ‘जंगल में आग की तरह न फैलाएं। अगर फैलाओ, तो पहले जाकर अपनी मां, बहन या गर्लफ्रेंड के वीडियोज देखो। उनकी भी वैसी ही बॉडी है, जैसी मेरी है। तो जाओ और उनके वीडियोज इंजॉय करो।’ ‘लीक हुए वीडियो को शेयर करना, चाहे असली हो या डीपफेक अपराध है’ श्रुति नारायणन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा कि इस तरह के लीक वीडियोज (कास्टिंग काउच) कैसे किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘इंसान बनो, लीक हुए वीडियो को शेयर करना, चाहे असली हो या डीपफेक, भारत में अपराध है। यहां कुछ कानूनी प्रावधान दिए गए हैं जिनके तहत कार्रवाई की जा सकती है।’ इसके बाद श्रुति ने उन एक्शंस की एक लिस्ट शेयर की, जो लीक हुए वीडियो को शेयर करने में शामिल लोगों के खिलाफ लिए जा सकते हैं। श्रुति नारायणन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल टीवी शोज से की थी, और वह फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें तमिल टीवी शो Siragadikka Aasai से पॉपुलैरिटी मिली थी।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म L2: एम्पुरान रिलीज के साथ ही राजनीतिक विवादों में घिरी

कोच्चि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म L2: एम्पुरान रिलीज के साथ ही राजनीतिक विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म पर 2002 के गुजरात दंगों और केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का जिक्र करने के आरोप लगे हैं, जिसके चलते यह एक राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस और वाम दलों के कुछ नेताओं ने फिल्म की तारीफ की है, वहीं दूसरी ओर संघ परिवार और दक्षिणपंथी समूहों ने इसकी कड़ी आलोचना की है। दिलचस्प बात यह है कि केरल की सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और विपक्षी कांग्रेस दोनों ही फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्म दक्षिणपंथी राजनीति के “एजेंडे” को सामने लाती है। दूसरी ओर, दक्षिणपंथी संगठनों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे “हिंदू विरोधी” और “हिंदू धर्म को बदनाम करने वाला प्रचार” बताया है। कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकूट्टथिल ने मोहनलाल और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन के खिलाफ विरोध को अनुचित बताया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “KGF और पुष्पा ने जिस तरह अपनी-अपनी फिल्मों में क्षेत्रीय पहचान को दिखाया, उसी तरह एम्पुरान ने केरल की क्षेत्रीयता को उभारा है।” ममकूट्टथिल ने यह भी कहा कि जो लोग ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों को लेकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन कर रहे थे, वही अब ‘एम्पुरान’ का विरोध कर रहे हैं, जो उनके दोहरे मापदंड को उजागर करता है। दक्षिणपंथी संगठनों का विरोध दूसरी ओर, ‘सनातन धर्म’ और ‘हिंदू पोस्ट’ जैसे दक्षिणपंथी प्लेटफॉर्म्स ने फ़िल्म को “हिंदू-विरोधी” करार दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई दक्षिणपंथी संगठनों का मानना है कि फिल्म के निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन ने मोहनलाल और उनके प्रशंसकों को धोखा दिया है। हालांकि, केरल में बीजेपी राज्य इकाई ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है। बीजेपी केरल के महासचिव पी. सुधीर ने कहा कि पार्टी किसी फिल्म के खिलाफ अभियान नहीं चलाएगी। उन्होंने कहा, “फिल्म अपनी राह चलेगी और पार्टी अपना काम करेगी। हर किसी को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है।” रिकॉर्ड तोड़ कमाई राजनीतिक विवादों के बावजूद, फिल्म ‘L2: एम्पुरान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। केरल में पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मलयालम फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को सिर्फ केरल में 746 स्क्रीन्स पर 4,500 शो मिले, जो एक रिकॉर्ड है। स्क्रिप्ट राइटर ने विवाद को नकारा फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर मुरली गोपी, जिन्हें निर्देशक पृथ्वीराज अपना “सह-निर्माता” मानते हैं, ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हर किसी को फिल्म की अपनी-अपनी व्याख्या करने का अधिकार है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।” हालांकि, गोपी ने यह भी कहा कि फिल्म में देश की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को दिखाया गया है और इस पर मतभेद स्वाभाविक हैं।  

Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम ने दायर की जमानत याचिका, बोला- मैं निर्दोष हूं

मुंबई  खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका में आरोपी ने कहा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसके खिलाफ मामला पूरी तरह से मनगढंत है। एक्टर पर हमले का मामला अभी बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। जांच में कर रहा हूं पूरा सहयोग, दाखिल नहीं हुई चार्जशीट आरोपी शरिफुल इस्लाम ने दाखिल याचिका में कहा है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। इस केस में पुलिस ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट में चला जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट के अधीन आता है। आरोपी ने कहा है कि उसपर गलत FIR दर्ज की गई है और इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। बालकनी से घुसकर एक्टर पर किया था हमला 16 जनवरी की रात में सैफ अली खान पर उनके हाई सिक्योरिटी वाले घर में जानलेवा हमला किया गया। हमला घर में घुसपैठ करके किया गया था। रात के करीब 2 बजे सैफ को अपने घर में अनजान आवाज सुनाई दी। उन्होंने जाकर देखा तो आरोपी उनकी महिला स्टाफ के साथ हाथापाई कर रहा था। सैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने सैफ पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सैफ और महिला दोनों घायल हो गए। चोरी करने के लिए घर में घुसा था शरीफुल पुलिस के मुताबिक सैफ के घर में शरीफुल चोरी करने घुसा था। उसने खुद को पकडे जाने की डर से सैफ पर हमला कर दिया था। हमले में उसने ब्लेड और लकड़ी को हथियार बनाकर इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने सैफ को 6 बार चाकू मारा था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। हॉस्पिटल में 5 दिन रहने के बाद 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

पापा के पैसों के दुरुपयोग से डिप्रेशन में थी दिशा सालियान: पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट

मुंबई दिशा सालियान की मौत मामले में मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने दिशा की मौत को सुसाइड बताया है और इसके पीछे के कारण का जिक्र किया है. पुलिस का दावा है कि दिशा के पिता पैसे की बर्बादी करते थे. उसका गलत उपयोग करते थे. इस वजह से दिशा डिप्रेशन में चल रही थी. दिशा सालियान, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही हैं. पुलिस के अनुसार, दिशा ने 8 जून, 2020 को उत्तरी मुंबई के मलाड इलाके में जनकल्याण नगर में अपनी बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर ली थी. मालवणी पुलिस ने घटना की जांच की. उसके बाद पुलिस ने 4 फरवरी 2021 को अपने वरिष्ठ अधिकारी को क्लोजर रिपोर्ट सौंपी. इस रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया कि दिशा अपने पिता द्वारा उसके पैसे के दुरुपयोग समेत विभिन्न कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थी. क्लोजर रिपोर्ट में क्या-क्या दावे?   न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जांच के हिस्से के रूप में मालवणी पुलिस ने दिशा के दोस्तों और कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए. इस दौरान यह पता चला कि दिशा अपने कुछ असफल प्रोजेक्ट और दोस्तों के साथ गलतफहमी से परेशान थी. इसके साथ ही अपने पिता द्वारा उसके पैसे के दुरुपयोग के कारण भी डिप्रेशन में चल रही थी. पुलिस ने उन एक्टर्स के बयान भी दर्ज किए हैं जिनसे दिशा सालियान अपनी कंपनी की ओर से कम्युनिकेशन कर रही थी. बताते चलें कि मामला राजनीतिक दलों के बीच तीखी नोकझोंक में उलझने के बाद मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है. हालांकि इसकी रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है. पिछले हफ्ते दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और जून 2020 में दिशा की मौत की रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की. उन्होंने हाईकोर्ट से शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का भी आग्रह किया था.  

सागर वासियों को खुशखबरी नहीं बढ़ेगा जलकर, सम्मेलन में सहमति नहीं बनी, प्रस्ताव अगले सम्मेलन तक टला

Good news for Sagar residents, water tax will not increase, no consensus was reached in the conference, proposal postponed till next conference सागर । शनिवार को निगम परिषद का साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन निगम के सभागार में रखा गया। जिसमें विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत एमआईसी सदस्य, पार्षद और अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन में सबसे पहले बजट पेश किया गया, जिसको लेकर चर्चा हुई। शहर विकास के मुद्दों पर चर्चा शुरू की गई। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में जलकर की दरें 150 रुपए प्रतिमाह और अनुसूचित जनजाति के लिए 75 रुपए प्रतिमाह है। जिसको बढ़ाकर 263.37 रुपए प्रतिमाह करने और प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की वृद्धि करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की गई। जिसमें निगम के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पार्षदों ने जलकर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले निगम जनता को नियमित पानी की सप्लाई करें। उसके बाद जलकर बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। वहीं पक्ष के पार्षदों ने भी जलकर बढ़ाने पर आपत्ति ली। भाजपा के पार्षदों ने कहा कि शहर में अभी 10 से 12 दिन ही लोगों को पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में जलकर नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। पहले पानी की सप्लाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा। नियमित पानी की सप्लाई की जाए, जिसके बाद जलकर बढ़ाने पर बात हो। चर्चा के बाद निगम अध्यक्ष ने जलकर बढ़ाने के प्रस्ताव को अगले नगर परिषद के सम्मेलन में रखने का निर्णय लिया है। सीवर परियोजना संचालन के लिए 100 रुपए प्रतिमाह पर बनी सहमतिसम्मेलन में सीवर परियोजना के संचालन के लिए उपभोक्ता शुल्क 200 रुपए प्रतिमाह और 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर हितग्राहियों से सीवर संचालक के लिए 100 रुपए प्रतिमाह उपभोक्ता शुल्क लेने पर सहमति जताई गई है। इसके अलावा कटरा बाजार में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन पर बात हुई। सिविल लाइन चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौराहा के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की गई। विरोध करने की तैयारी से पहुंचे थे कांग्रेस पार्षदनिगम सम्मेलन में जलकर बढ़ाने का प्रस्ताव रखने का पहले ही निर्णय हो चुका था। जिसको लेकर कांग्रेस के पार्षद सम्मेलन में जलकर बढ़ाए जाने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में पहुंचे थे। उन्होंने विरोध के लिए तख्तियां बनवा रखी थी, जिनमें लिखा था जलकर में वृद्धि नहीं होगी-नहीं होगी। 30 दिन 24 घंटे पानी दो, फिर पानी का पैसा लो जैसे स्लोगन लिखे थे। हालांकि जलकर के प्रस्ताव को अगले सम्मेलन तक टाल दिया गया है।

रिश्वत नहीं मिली तो लेखपाल को आया गुस्सा, शिक्षक के बेटे को दी जान से मारने की धमकी

the drunk clerk misbehaved with the complainant जब एमपी का गजब कटनी…. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि जिस विभाग में व्यक्ति जीवनभर नौकरी किया अब उनकी मौत के बाद परिजनों से अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। पैसे न देने पर अभद्रता, गाली गलौच सहित जान से मारने की धमकी तक दे दी गई। पूरा मामला संकुल बसाड़ी का बताया गया। यहां प्राथमिक स्कूल में कई दशक तक शिक्षक रहते हुए स्वर्गीय कुशल सिंह ने बच्चों को शिक्षा दीक्षा दी। अब उन्हीं की मौत के बाद विभाग के बाबू द्वारा उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के एवज में 80 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है। बड़ी बात ये है, जब बेटे राघवेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो ऑन ड्यूटी नशे में धुत लेखपाल राजकमल वंशकार ने गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली। घटना का एक छोटा सा वीडियो भी समाने आया है। लेखपाल के साथ खड़े प्राचार्य के समक्ष फरियादी राघवेंद्र सिंह बोलता नजर आ रहा है कि एक तो ऑन ड्यूटी नशे में है और गाली गलौच कर रहे हैं इसका मेडिकल करवाया जाए। खुद को मिली जान से मारने की धमकी पर राघवेंद्र सिंह ने बड़वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह के समक्ष पहुंचकर पिता कुशल सिंह के अर्जित अवकाश राशि जारी करने के नाम पर मांगी गई। 80 हजार की रिश्वत के साथ हुई अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई है। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि संकुल बसाड़ी में पदस्थ लेखपाल राजकमल वंशकार के विरुद्ध मुझे शिकायत मिली है। स्वर्गीय कुशल सिंह जो बेड़ीकलां स्कूल में शिक्षक थे। उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करवाने गए बेटे से रिश्वत की मांग रखने और अभद्रता करने का आरोप शामिल है। इसकी हम जांच करवाते हुए कार्रवाई करेंगे, ताकि ऐसे अधिकारी जो अनुशासनहीनता करते हैं उनमें सुधार आ सके।

चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर गौशाला में गौ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न।

Cow worship program completed in the cowshed on the auspicious occasion of Chaitra Amavasya. हरिप्रसाद गोहेआमला । मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार गौवंश रक्षा वर्ष के अन्तर्गत आज दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार – चेत्र अमावस्या के शुभ अवसर राधाकृष्णा सुरभि गौशाला कोंढरखापा जिला बैतूल रजि.नं.1947 में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सर्व प्रथम गौवंश पुजन, गौशाला परिसर में साफ़ सफाई, वृक्षारोपण एवं गौग्रास के रूप में गुड़ रोटी, हरा चारा (नेपियर घास), पशु आहार खिलाया तथा उपस्थित जनमानस को व्यक्तिगत एवं सामुहिक गौरक्षा का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर नीलकंठ देशमुख, युवराज अमरूते,गौशाला प्रबंधक चेतन सिंह सिसोदिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पेंशनभोगियों के खिलाफ पारित कानून का कामरेड चंद्रशेखर पुरी ने किया विरोध ।

Comrade Chandrashekhar Puri protested against the law passed against pensioners. हरिप्रसाद गोहेआमला। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारणी (विशेष आमंत्रित) सदस्य, वायु भवन, नई दिल्ली जे सी एम सदस्य एवं हिंद मजदूर सभा (मध्य प्रदेश) राज्य कार्यकारणी सदस्य कॉमरेड चन्द्रशेखर पुरी ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लोकसभा में पारित एक विधेयक को लेकर कड़ा विरोध जताया है। पुरी ने इस कानून को पेंशनभोगियों के बीच भेदभावपूर्ण करार देते हुए इसे सरकारी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया है । उनका कहना है कि वित्त विधेयक 2025 के तहत पारित यह नया कानून सरकार को यह अधिकार देता है कि वह वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में पेंशनभोगियों के साथ भेदभाव कर सके। यह सरकार द्वारा अपनाया गया एक अन्यायपूर्ण और भ्रामक कदम है, जो नवउदारवादी ताकतों के इशारे पर लागू किया जा रहा है। कानून की प्रावधानों पर आपत्ति कामरेड पुरी ने कहा कि यह कानून पेंशनभोगियों को सेवानिवृत्ति की तारीख के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उनके साथ अन्याय करता है। खास बात यह है कि इस कानून को 1 जून 1972 से पूर्वव्यापी रूप से लागू किया गया है, जिससे हजारों पेंशनभोगी प्रभावित होंगे। यह सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972, 2021 और 2023 के तहत बनाए गए नियमों को भी प्रभावित करता है। पुरी का आरोप है कि यह कानून गारंटीड ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), न्यू पेंशन स्कीम (NPS) और हाल ही में लाई गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत आने वाले सभी पेंशनभोगियों के अधिकारों को कमजोर करेगा। सरकार इस कानून को 1 अप्रैल 2025 से लागू करने की अधिसूचना जारी कर चुकी है। सरकार पर साधा निशाना पुरी ने इस कानून को मोदी सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीति का हिस्सा बताया और कहा कि यह श्रमिकों और पेंशनभोगियों के हकों पर सीधा हमला है। इस संबंध में ए आई डी एफ एवं सभी केंद्रीय श्रम संगठन ने चेतावनी दी कि कर्मचारी और पेंशनभोगी पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। कामरेड चन्द्रशेखर पुरी ने केंद्र सरकार से इस विधेयक को रद्द करने की मांग की है और पेंशनभोगियों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रीय संगठनों ने कहा कि यह लड़ाई कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ी जाएगी और किसी भी भेदभावपूर्ण नीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चैत्र नवरात्र पर शिव मंदिर आमला में होगा सीताराम कीर्तन

Sitaram Kirtan will be held in Shiv Mandir Amla on Chaitra Navratri हरिप्रसाद गोहेआमला। चैत्र नवरात्र के अवसर पर हवाई पट्टी के पास स्थित मनोकामना नाथ नागेश्वर शिव मंदिर में सीताराम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कीर्तन 30 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल रामनवमी के दिन समाप्त होगा ।कीर्तन का यह 41 वॉ वर्ष है। मंदिर समिति के लक्ष्मण चौकीकर, भरत चौकीकर ने बताया कि साकेतवासी महामंडलेश्वर 1008 स्वामी रघुवरदास महाराज चतुर्भुजी भगवान का मंदिर विघाकुण्ड अयोध्या निवासी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से सीताराम कीर्तन पिछले 40 वर्षो से प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र पर आमला में आयोजित किया जा रहा है।कीर्तन में उमराव चौकीकर भगत जी का रामायण मंडल, बोड़खी आमला के भजन मंडल, महिला मंडल, देवगांव, नांदीखेडा, छावल खापा, जामठी, ससाबड, अंधारिया, नहिया, और आस-पास के ग्रामों से श्रद्धालु शामिल होंगे ।मंदिर समिति ने सभी लोगो से कीर्तन में पधारने का निवेदन किया है।

सुभाषिनी विद्या मंदिर ससुंद्रा के तीन बच्चो का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन ।

Three children of Subhashni Vidya Mandir Susundra got selected in Navodaya Vidyalaya. हरिप्रसाद गोहेआमला । जनपद पंचायत आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ससुंद्रा के सुभाषिनी विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा 5 वी में अध्यनरत तीन नवनिहालो ने नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन चयन परीक्षा वर्ष 2025 में परचम लहराकर अपनी शाला सहित पालकों का नाम रोशन किया है । बच्चों के बेहतर परीक्षा परिणाम एवं उनकी उपलब्धि पर सुभाषिनी विद्या मंदिर ससुंद्रा के संस्था प्रमुख प्राचार्य मनीष माथनकर ने चयनित बच्चो को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा शाला के शिक्षक कमलेश माथनकर के कुशल एवं सफ़ल मार्गदर्शन एवं मेहनत से प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शाला से बच्चो का चयन हो रहा है जो सराहनीय है । उन्होंने इस मौके पर बच्चों सहित समस्त स्टॉफ को बधाई दी । गौरतलब हो की सुभाषिनी विद्या मंदिर हाइस्कूल ससुंद्रा की कक्षा 5वी से सत्र 2015 से 2025 तक लगातार प्रतिवर्ष बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन में होता आ रहा है । 2025 में भी तीन बच्चों का चयन हुआ है । जिसमे पलक दिनेश साहू,दिशा नारायण लिखितकर और भावेश गुलबराव माथनकर शामिल है । शाला से अब तक पिछले 11वर्षों में कुल 24 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है ।

सामंथा रूथ प्रभु ने कहा, ‘मेरे लिए सफलता का मतलब दायरों को तोड़ आगे बढ़ना’

मुंबई, साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने विचारों के लिए फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। वह महिलाओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाती हैं और उन्हें ऐसे मुद्दों को उठाने में एक सुकून महसूस होता है। हाल में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि उनके लिए सफलता का असली मतलब क्या है? हाल ही में सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएस) के 11वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए सफलता का मतलब सिर्फ उपलब्धियां हासिल करना नहीं है, बल्कि रूढ़िवादिता और सामाजिक बंधनों से मुक्त होना है। सामंथा ने स्वतंत्रता को अपनाने, कई भूमिकाएं निभाने और महिलाओं को क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में पुरानी धारणाओं को चुनौती देने के महत्व पर प्रकाश डाला। अभिनेत्री ने साझा किया, “मैंने पहले भी कहा है – मेरे लिए सफलता का मतलब दायरों को तोड़ आगे बढ़ना है। मैं दूसरों के यह कहने का इंतजार नहीं करती कि मैं सफल हूं। सफलता का मतलब है अपने जुनून को खुले मन से हासिल करना। यह किसी बॉक्स में नहीं रखा जाना चाहिए और यह नहीं बताया जाना चाहिए कि महिलाएं क्या कर सकती हैं या क्या नहीं?” सिडनी के पॉवरहाउस म्यूजियम में फेस्टिवल डायरेक्टर के नेतृत्व में आयोजित एक सत्र के दौरान, सामंथा ने अपनी निजी और पेशेवर यात्रा के बारे में भी खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्होंने बाधाओं का सामना किया और दृढ़ संकल्प के साथ अपने करियर को आकार दिया। सामंथा ने अपने निर्माता की भूमिका में आने के बारे में भी बात की। उन्होंने इसे एक सशक्त कदम बताया। उनके मुताबिक, यह उन्हें विविधतापूर्ण और सार्थक कहानियों को आगे बढ़ाने का अवसर देता है। फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने कहा, “सामंथा की यात्रा सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव के सार से जुड़ी है। यह फेस्टिवल भी प्रमाणिकता, दृढ़ता और विभिन्न मतों का जश्न मनाता है। हमें गर्व है कि इस साल सामंथा इसका नेतृत्व कर रही हैं।”  

रिलीज को तैयार ‘ज्वेल थीफ’, सैफ अली बोले- ‘जयदीप और सिद्धार्थ के साथ काम करना रहा शानदार’

मुंबई, सैफ अली खान की अपकमिंग थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत और निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने को लेकर उत्साहित नजर आए। सैफ ने बताया कि उनके साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा। फिल्म में सैफ एक ठग की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि निर्माता सिद्धार्थ आनंद के पास कहानी को पेश करने का खास तरीका है और इसी वजह से वह काफी उत्साहित हैं। सैफ ने बताया, “सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम करना उत्साह और खुशियां देता है – वह एक्शन, स्टाइल और कहानी को एक ऐसे तरीके से ब्लेंड करना जानते हैं और ये खास होता है। ‘ज्वेल थीफ’ के साथ हमने एकदम अलग और शानदार काम किया है, जिसे करने में बहुत मजा भी आया।” सैफ ने कहा कि जयदीप ने प्रोजेक्ट में रोमांच को और बढ़ा दिया। अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करने के उत्साह को जाहिर करते हुए सैफ ने कहा, “जयदीप ने अनुभव को और भी रोमांचक बना दिया। मैं नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हूं।” फिल्म में माफिया की भूमिका निभा रहे जयदीप ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है जो दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। यह एक नए यूनिवर्स में जाने का अनुभव है, जिसमें ऐसे लोग हैं जो सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितने आप। मैं माफिया की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद जैसे बेहतरीन सह-कलाकार और निर्माताओं के साथ मिलकर काम करने से बेहतर क्या हो सकता है? हमने सेट पर खूब मस्ती की, टीमवर्क ही यह निर्धारित करता है कि कोई फिल्म कैसे जीवंत होती है।” अभिनेता ने अपने किरदार को लेकर कहा, “फिल्म में अपने किरदार के बारे में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि यह मेरे लिए नया, गहरा और एक ऐसा किरदार है, जो मेरे लिए एकदम नया है। कलाकार के रूप में हम सभी अपने-अपने काम में इतने रमे थे और एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद करते थे और इससे कहानी और भी बेहतर हो पाई। मैं चाहता हूं कि दर्शक ‘ज्वेल थीफ’ को देखें और शानदार अनुभव लें।” नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने अपनी उत्सुकता को व्यक्त करते हुए कहा, “‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ सिद्धार्थ आनंद की एक एड्रेनालाईन-फ्यूल वाली फिल्म है।” कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।  

अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ का टीजर आउट, ‘दादा भाई’ के घर में ‘अमय पटनायक’ ने मारा 75वां छापा

मुंबई, अजय देवगन की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। ‘अमय पटनायक’ के किरदार में अभिनेता 75वां छापा ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के घर में मारने पहुंचे, जहां वह दमदार डायलॉग “मैंने कहां कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं” के साथ रोमांच के लेवल को बढ़ाते दिखे। अजय देवगन नया छापा मारने के लिए दमदार अंदाज में नजर आए। इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए देवगन ने लिखा, “रेड, 4,200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी! ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” फिल्म में अजय देवगन एक निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में वापस आ चुके हैं, जो दादा भाई के घर छापा मारने के लिए तैयार हैं। इस बार वह 4,200 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले को सुलझाते नजर आएंगे। वहीं, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में रितेश देशमुख एक दमदार राजनेता के रूप में नजर आएंगे। ‘रेड 2’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट की हाल ही में घोषणा की और बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल मई में रिलीज होगी। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में तैयार ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। साल 2018 में आए ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ की कहानी आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी पर आधारित है। ‘रेड’ का सीक्वल आयकर विभाग के अधिकारियों के वास्तविक जीवन के आयकर रेड्स पर आधारित है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। अजय देवगन फिल्म में अमय के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। रितेश फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, वाणी कपूर फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह लेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल में भी दिखेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर और संजय दत्त भी हैं। ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला ने अभिनय किया था।  

फिल्म द भूतनी से संजय दत्त का पहला लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त की आनेवाली फिल्म द भूतनी से उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। संजय दत्त पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।मेकर्स ने इस फिल्म से संजय दत्त का पहला लुक पोस्टर जारी किया, पोस्टर में वह ‘बाबा’ के रूप में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के अलावा इस फिल्म के स्टारकास्ट मॉनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया। साथ में पोस्ट में लिखा, जिनसे भूत, प्रेत, जिन और पिशाच भी जाएंगे डर के भाग, बाबा लगाएंगे सबकी वाट। ट्रेलर 29 मार्च को। भूतनी के लिए तैयार हो जाइए, 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में। संजय दत्त फिल्म द भूतनी में बाबा का रोल निभाएंगे।पोस्टर में उन्हें एक पेड़ की शाखाओं से बंधा हुआ दिखाया गया है, जबकि उनके हाथ में आग की लपटों में घिरी दो तलवारें नजर आ रही हैं। फिल्म द भूतनी में मॉनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया और इसका लेखन भी उन्होंने ही किया है। संजय दत्त ने इस फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट के साथ किया है।  

फ़िल्म सिकंदर के गाना हम आपके बिना का टीजर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ख़ान और रश्मिका मन्दाना स्टारर फ़िल्म सिकंदर के गाना हम आपके बिना का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। फ़िल्म सिकंदर जैसे-जैसे रिलीज़ के करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट भी ऊंचाई पर पहुंच रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रोमांटिक झलक पेश ‘हम आपके बिना’ गाने के साथ पेश की है। गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जबकि पूरा गाना आज शाम चार बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा,मोहब्बत जो वक्त से परे है! #हमआपकेबिना सांगआज 4 बजे होगा आउट! गाना ‘हम आपके बिना’ को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं। फिल्म सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है और फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।सिकंदर’, 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet