LATEST NEWS

बैंकॉक में एक 33 मंजिला निर्माणाधीन इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बैंकॉक म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने थाईलैंड में भी भारी तबाही मचाई। राजधानी बैंकॉक में एक 33 मंजिला निर्माणाधीन इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई, जिससे धूल और मलबे का विशाल गुबार उठा और दर्जनों मजदूर इसके नीचे दब गए। इस हादसे की जांच शुरू हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इमारत बनाने वाली एक चीनी कंपनी है। बैंकॉक की गगनचुंबी इमारतों में यह अकेली इमारत थी, जो भूकंप में पूरी तरह ढह गई। इससे इसकी संरचनात्मक मजबूती पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मिडिया के अनुसार, बैंकॉक में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, 32 लोग घायल हुए हैं और 83 मजदूर अब भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमें भारी गर्मी के बीच मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। थर्मल इमेजिंग ड्रोन के जरिए कम से कम 15 लोगों के जिंदा होने का संकेत मिला है। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। क्यों गिरी यह इमारत? चीनी कंपनी कटघरे में यह इमारत थाईलैंड के स्टेट ऑडिट ऑफिस की थी और इसे दो अरब baht (45 मिलियन पाउंड) की लागत से बनाया जा रहा था। यह परियोजना थाईलैंड की कंपनी ‘Italian-Thai Development Plc (ITD)’ और चीन की ‘China Railway Number 10 (Thailand) Ltd’ संयुक्त रूप से बना रही थी। China Railway Number 10 (Thailand) Ltd असल में चीन की सरकारी कंपनी ‘China Railway Number 10 Engineering Group’ की सहायक कंपनी है, जिसकी इस प्रोजेक्ट में 49% हिस्सेदारी है। चीन की कंपनी पर पहले भी उठे सवाल इस कंपनी की स्थापना 2018 में हुई थी और यह रेलवे, ऑफिस बिल्डिंग और सार्वजनिक सड़कों जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करती है। लेकिन हालिया वित्तीय रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी भारी घाटे में चल रही थी। 2023 में इसे 199.66 मिलियन baht का नुकसान हुआ, जबकि इसकी राजस्व आय 206.25 मिलियन baht थी और खर्च 354.95 मिलियन baht पहुंच गया था। जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नवीराकुल ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों की एक समिति को 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस इमारत की डिजाइन और निर्माण में कोई गड़बड़ी थी? या फिर चीनी कंपनी ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया था? गौरतलब है कि भूकंप ने सबसे ज्यादा म्यांमार में तबाही मचाई। अब तक 1600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं।

पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में धमाके के बाद लगी आग, जेलेंस्की ने की है मौत की भविष्यवाणी

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में धमाके के बाद आग लग गई। इसके बाद सवाल उठने लगे कि कहीं पुतिन को निशाने पर नहीं थे? गाड़ी में यह धमाका मॉस्को के एफएसबी हेडक्वार्टर के पास लग्जरी कार ऑरस लिमोजिन में हुआ। गाड़ी में आग लगा देख तुरंत आसपास से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी भी की थी। यह घटना लुब्यंका में एफएसबी गुप्त सेवा मुख्यालय के पास हुई। इस कार की कीमत 275,000 पाउंड है। लिमोजिन कार में आग लगने का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हो रहा है। क्लिप में दिखाया गया है कि आग इंजन को अपनी चपेट में लेती है और फिर वाहन के पूरे इंटीरियर में फैल जाती है। इस गाड़ी का प्रबंधन राष्ट्रपति संपत्ति विभाग द्वारा किया जाता है, जो राष्ट्रपति के परिवहन का ध्यान रखता है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि जब धमाका हुआ तो कार के अंदर कोई था या नहीं। जेलेंस्की ने पुतिन की मौत का किया था दावा उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जल्द ही मौत हो जाएगी। उनकी मृत्यु रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त कर सकती है। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये टिप्पणियां की थीं। पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच यह टिप्पणी आई थी। जेलेंस्की के इस बयान और फिर पुतिन के काफिले की गाड़ी में बम धमाके के बाद सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस बात की भी पुष्टि करेंगी कि धमाके का यूक्रेन से चल रहे युद्ध में कोई संबंध तो नहीं है। लिजोजिन कारों का इस्तेमाल करते हैं पुतिन 72 वर्षीय पुतिन इन रूसी निर्मित लिमोजिन कारों का नियमित रूप से इस्तेमाल करते आए हैं और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन सहित सहयोगियों को भी इन्हें गिफ्ट में दिया है। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ जब रूसी राष्ट्रपति को खतरा महसूस हो रहा है। हाल ही में मरमंस्क में संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों द्वारा औपचारिक गार्डों की तलाशी ली गई। एक रूसी प्रसारक से एक पूर्व अंगरक्षक ने कहा, “यह दर्शाता है कि उन्हें अपनी जान का कितना डर ​​है।” उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन अपने स्वयं के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

गाड़ियों पर गिरा पेड़, छह की मौत, कई घायल

मणिकर्ण हिमाचल प्रदेश की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक एक गाड़ी सवार और तीन पर्यटक जो मौके पर मौजूद थे उनकी मौत हो गई है। मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कई घायल हुए हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी है । प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। भूस्खलन बताई जा रही वजह पहाड़ी से गिरे गिरने पर उसके साथ काफी मलबा भी नीचे आया है। अब इस मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से पेड़ जड़ सहित गिरा और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया है, जिसमें कई लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है। मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोग अति शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूं। इसके साथ उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।

अगर भाजपा ने येदियुरप्पा के ‘परिवारवाद’ को समर्थन दिया, तो वे एक नया राजनीतिक दल बनाएंगे: पूर्व भाजपा विधायक

बेंगलुरु कर्नाटक में पूर्व भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने राज्य में एक नए ‘हिंदू पार्टी’ के गठन का संकेत दिया है। भाजपा से निष्कासन के बाद यतनाल ने कहा कि अगर भाजपा ने बीवाई विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा और बीएस येदियुरप्पा के ‘परिवारवाद’ को समर्थन दिया, तो वे एक नया राजनीतिक दल बनाएंगे। यतनाल ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा मेरी मां के समान है, लेकिन कर्नाटक भाजपा अब हिंदुओं की रक्षा करने में असमर्थ हो गई है।” उन्होंने कांग्रेस, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के साथ भाजपा के “समायोजन राजनीति” के आरोप लगाए और कहा कि राज्य के हिंदू कार्यकर्ता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यतनाल ने दावा किया कि राज्यभर से उन्हें हिंदू कार्यकर्ताओं के संदेश मिल रहे हैं कि एक नया हिंदूवादी दल बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा नेतृत्व ने विजयेंद्र को अगली बार भी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जारी रखा, तो राज्य के लोग एक ऐतिहासिक निर्णय लेंगे। यतनाल 6 साल के लिए निष्कासित भाजपा ने यतनाल को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लेकिन यतनाल ने सवाल उठाया कि उनका अपराध क्या था? उन्होंने कहा, “मैंने न भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ वोट दिया, न कांग्रेस या जेडीएस की बैठकों में शामिल हुआ, फिर मुझे क्यों निकाला गया?” येदियुरप्पा के कारण भाजपा को होगा नुकसान? यतनाल ने भाजपा हाईकमान से परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि “येदियुरप्पा के कारण भाजपा की छवि खराब हुई है और अगर विजयेंद्र को नहीं हटाया गया, तो भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।” विजयदशमी तक नई पार्टी की घोषणा यतनाल ने कहा कि वे और उनके सहयोगी राज्य में एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत पर जनमत संग्रह कराएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने पहले ही नए दल के लिए आर्थिक मदद देने की पेशकश की है और यदि जनता सहमत होती है, तो इस साल विजयदशमी पर 100% एक नया राजनीतिक दल बनेगा।

अमित शाह ने सीएम के नाम का ऐलान किया, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, मोदी और नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाइए

पटना बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में संकेत दे दिया है, कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि ‘2025 में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाइए और भारत सरकार को बिहार के विकास का मौका दीजिए’ बिहार को बदलने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है। उन्होने 2025 के चुनाव में मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कहा जेडीयू और भाजपा मिलकर बिहार को विकास के रास्ते पर तेजी से ले जाएंगे। 2025 में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। अमित शाह के बयान से एनडीए के सीएम कैंडिडेट का मसला साफ होता दिख रहा है। बीजेपी और जदयू के नेता पहले से ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने की बात कहते आ रहे हैं। शाह ने नीतीश-मोदी के नेतृत्व में बिहार में अगली सरकार बनाने की बात कहकर इस पर लगभग मुहर लगा दी है। वहीं शाह के इस बयान पर सियासत भी तेज हो गई है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है, कि बीजेपी भाषण में जुमलों का इस्तेमाल करती है। नीतीश कुमार अलगी बार सीएम बनने नहीं जा रहे हैं। कार्यक्रम में आरजेडी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि जब बिहार में लालू और राबड़ी देवी की सरकार थी, तो जंगलराज कायम हो गया। इन लोगों ने बिहार को तबाह कर दिया। लेकिन जैसे ही एनडीए की सरकार बनी तो बीजेपी और जदयू ने मिलकर बिहार की सूरत बदल दी। 1990 से लेकर 2005 तक लालू-राबड़ी राज में हत्या, लूट, जातीय नरसंहार और भ्रष्टाचार हुआ। लालू यादव ने चारा घोटाला करके बिहार को देश-दुनिया में बदनाम किया। नीतीश कुमार के 20 सालों में बिहार में बदलाव हुआ है।

रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज के उद्घाटन से पहले सफल परीक्षण/रिहर्सल

रामेश्वरम  पंबन ब्रिज और रामेश्वरम में रेलवे, तटरक्षक, राज्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने 29 मार्च 2025 को नए पंबन ब्रिज के खुलने का पूर्वाभ्यास किया। तटरक्षक पोत को गुजरने की अनुमति देने के लिए शेर्ज़र स्पैन के साथ पुराने पंबन ब्रिज को भी खोलना पड़ा। इस पूर्वाभ्यास में समय को एक समान करने के लिए पुराने और नए पंबन ब्रिज को खोलना शामिल था, और तटरक्षक जहाज को नए पुल के खुले लिफ्ट स्पैन के नीचे दूसरी तरफ जाने की अनुमति देने के बाद, समय को मापने के लिए नए पुल के उठाए गए हिस्से को नीचे उतारा गया। नए पुल के लिफ्ट स्पैन को नीचे करने के बाद, समय की जांच करने के लिए पंबन छोर से मंडपम छोर तक और मंडपम छोर से पंबन छोर तक पंबन पुल के पार ट्रेन चलाई गई। अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि परीक्षण सफल रहे।

अमेरिका में मकान पर गिरा विमान, लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, कई लोगो की हुई मौत

वाशिंगटन अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक विमान मिनेसोटा के मिनियापोलिस उपनगर में एक मकान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मकान में भयंकर आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार, यह विमान ‘सोकाटा टीबीएम7’ था, जो अमेरिका के आयोवा स्थित ‘डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से रवाना हुआ था और इसे मिनेसोटा के ‘अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे’ पर लैंड करना था। लेकिन रास्ते में ही यह एक रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कितने लोगों की मौत? ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कुल कितने लोग मौजूद थे। राहत टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अच्छी खबर यह है कि जिस मकान पर विमान गिरा, उसमें रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, मकान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान गिरते ही धमाके के साथ आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। आसपास के लोगों को तत्काल वहां से हटा दिया गया ताकि किसी और को नुकसान न हो। कैसे हुआ यह हादसा? विमान हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की गहराई से जांच कर रहा है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य किसी कारण से यह हादसा हुआ, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। अमेरिका में इस तरह के विमान हादसे पहले भी हो चुके हैं। छोटे विमानों में तकनीकी खराबी और पायलट की चूक के कारण कई दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस हादसे ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या फिर यह मौसम संबंधी कोई समस्या थी।

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

ओडिशा ओडिशा के कटक जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (12551) पटरी से उतर गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के 11 AC कोच पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास हुआ। घटना के तुरंत बाद यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर बैठ गए और राहत कार्य का इंतजार करने लगे। हादसे के बाद NDRF, पुलिस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अच्छी खबर यह है कि अब तक किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कैसे हुआ हादसा? ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नरगुंडी रेलवे सेक्शन में सुबह करीब 11:54 बजे हुई। ट्रेन बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रही थी, जब अचानक पटरी से उतर गई। DRM खुर्दा रोड, GM/ECOR समेत रेलवे के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे की असल वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा। प्रभावित ट्रेनें और हेल्पलाइन नंबर जारी इस हादसे के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया है। प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं:     ट्रेन नंबर 12822 (BRAG)      ट्रेन नंबर 12875 (BBS)     ट्रेन नंबर 22606 (RTN) रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:     8455885999     7205149591     9437443469 रेलवे ने क्या कहा? रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। इस हादसे के कारण यात्रियों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन रेलवे हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे भारत में ट्रेन हादसे कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार रेलवे दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से कई जानलेवा साबित हुई हैं। हालांकि, इस बार प्रशासन की तत्परता के कारण यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और रेलवे अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी पर ध्यान दें। यात्रियों के परिजन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपने प्रियजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

हीरानगर क्षेत्र में अंधेरा होते ही अपने दरवाजे बंद कर घरों में कैद होते जा रहे हैं लोग, इस इलाके में आतंकियों की दहशत

कठुआ कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में हाल में हुई आतंकी मुठभेड़ ने लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत फैला दी है । लोग डर के साय में जीने को मजबूर हो गए हैं, जिसके चलते लोग अंधेरा होते ही अपने घर में छिप जाते हैं। कठुआ के आस पास क्षेत्र में लोग घबराए हुए हैं कि कहीं उन पर कोई आतंकी हमला न हो जाए।  खासकर पहाड़ी क्षेत्र बनी में, जहां लोग अब अंधेरा होते ही अपने दरवाजे बंद कर घरों में कैद होते जा रहे हैं। मुठभेड़ की चर्चा सभी जगहों में गर्म है, और इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पिछले वर्ष बनी में आतंकी गतिविधियों के दौरान पुलिस द्वारा चलाए गए तलाशी अभियानों का परिणाम भी निराशाजनक रहा, जिससे स्थानीय लोगों की चिंताएं और बढ़ गईं। जहां खुलेआम घूमने वाले आतंकवादियों ने लोगों को निशाना बना सकते हैं। बनी-भद्रवाह मार्ग पर भी भारी नुकसान हुआ है और निर्दोष समाजसेवी, जैसे दयाराम की दिनदहाड़े हत्या ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। आजकल स्थानीय लोग चौक-चौराहों और दुकानों पर केवल आतंकवादी हमलों की चर्चा कर रहे हैं, और उनकी चिंता इस बात की है कि क्या उन्हें फिर से ऐसे बुरे दिनों का सामना करना पड़ेगा। इस प्रकार, कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में आतंकवाद का साया फिर से बनने लगा है, जिसने लोगों को एक असुरक्षित और घबराए हुए माहौल में धकेल दिया है।

84 शहरों में अधूरे प्रोजेक्ट्स, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट सिटी मिशन को अब आगे बढ़ाया नहीं जाएगा

नई दिल्ली भारत सरकार के शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा चलाए गए स्मार्ट सिटी मिशन का समापन 31 मार्च 2023 को हो रहा है। यह मिशन, जो जून 2015 में शुरू हुआ था, अब 100 शहरों को कवर करने के लिए निर्धारित था, लेकिन 10 सालों में तीन बार डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद केवल 16 शहरों में ही मिशन के तहत सभी प्रोजेक्ट्स पूरे हो पाए हैं। बाकी 84 शहरों में कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। इस मिशन में 14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया गया था, लेकिन बड़े हिस्से में काम समय पर पूरा नहीं हो सका। अधूरे प्रोजेक्ट्स की स्थिति: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट सिटी मिशन को अब आगे बढ़ाया नहीं जाएगा और न ही इसे किसी अन्य नाम या स्वरूप में फिर से लागू किया जाएगा। शहरी मामलों के मंत्रालय ने संसद में बताया कि मिशन के तहत काम पूरा करने में कई समस्याएं आईं। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में काम की गति धीमी रही, मुख्य रूप से एजेंसियों की पहचान में देरी और भूमि अधिग्रहण में समस्याओं के कारण। इसके अलावा कई शहरों में अधिकारियों के तबादले भी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार को प्रभावित कर रहे थे। कौन से राज्य और शहर प्रभावित हुए: स्मार्ट सिटी मिशन में महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य रहा, जहां 1898 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अधूरे रह गए। इसके बाद बिहार में 1138 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 772 करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो सके। बंगाल के कोलकाता शहर में 618 करोड़ रुपये के छह प्रोजेक्ट अधूरे रहे। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में 200 करोड़, सतना में 259 करोड़, पटना में 383 करोड़, मुजफ्फरपुर में 340 करोड़ और बिहारशरीफ में 306 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी अधूरे रहे। अधूरे प्रोजेक्ट्स की संख्या और शहरों की स्थिति: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पूरे देश में 100 शहरों को चयनित किया गया था, जिनमें 8058 प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित किए गए थे। इनमें से 7491 प्रोजेक्ट्स यानी 93 फीसदी प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं। हालांकि, 567 प्रोजेक्ट्स 14,357 करोड़ रुपये के अधूरे रह गए हैं। शहरों में जिनकी प्रगति सबसे अच्छी रही, उनमें चंडीगढ़, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, राजकोट, बैंगलोर, शिवमोगा, पिंपरी-चिंचवाड़, सोलापुर, भुवनेश्वर और लखनऊ शामिल हैं, जहां 1-1 प्रोजेक्ट बाकी रह गए। वहीं, गुवाहाटी, गांधीनगर, ठाणे, कोहिमा, राउरकेला, तंजापुर, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, वेल्लोर, कानपुर, मुरादाबाद और प्रयागराज जैसे शहरों में 2-2 प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। केंद्र सरकार की भूमिका और वित्तीय स्थिति: केंद्र सरकार ने इस मिशन के लिए कुल 48 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था, जिसमें से 47,425 करोड़ रुपये जारी किए गए। इन जारी किए गए फंड्स में से 45,506 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हालांकि, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए गए प्रोजेक्ट्स में केवल 93 प्रतिशत काम ही समय पर पूरा हो सका है, जबकि बाकी के 7 प्रतिशत प्रोजेक्ट्स अधूरे रह गए। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 शहरों के लिए निर्धारित लक्ष्य का 93 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो सका। हालांकि यह मिशन अपनी पूरी क्षमता के अनुसार सफल नहीं रहा, लेकिन जिन शहरों में कार्य पूरी गति से हुआ, वे इस मिशन को भविष्य के लिए एक सीख के रूप में देख सकते हैं। इस मिशन से जुड़े अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर अब सवाल उठते हैं कि क्या सरकार भविष्य में इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करेगी या यह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।  

रिपोर्ट: भूविज्ञानी के हवाले से बताया है कि म्यांमार में आए भूकंप से 334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकली

म्यांमार म्यांमार और थाईलैंड सहित दक्षिण एशिया के कई देशों में शुक्रवार को आए भूकंप ने तबाही मचा दी। 28 मार्च को आए इस शक्तिशाली 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। म्यांमार में 1600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है और बचाव दल कर्मी लगातार मलबों की तलाशी में जुटे हैं। वहीं पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भारी नुकसान हुआ है जहां अधिकारियों के मुताबिक 17 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक म्यांमार में केंद्रित इस भूकंप के एक दर्जन से ज्यादा झटके बाद में महसूस किए गए हैं। जानकारों के मुताबिक भूकंप का झटका 300 परमाणु बम फूटने जितना शक्तिशाली था। शनिवार को भी म्यांमार में कम से कम दो भूकंप आए हैं जिनमें से एक की तीव्रता 5.1 और दूसरे की 4.2 थी। रिपोर्ट ने एक भूविज्ञानी के हवाले से बताया है कि म्यांमार में आए भूकंप से 334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकली। रिपोर्ट में भूविज्ञानी जेस फीनिक्स ने बताया, “इस तरह के भूकंप से निकलने वाली शक्ति लगभग 334 परमाणु बमों के बराबर होती है।” एक अन्य विशेषज्ञ ने बताया कि भूकंप पृथ्वी पर एक बड़े चाकू से वार जैसा था। सड़कों पर रात बिता रहे लोग इस बीच म्यांमार में हर ओर तबाही का मंजर छाया हुआ है। करीब 3400 लोगों के घायल होने की खबर है और लोग अपने लापता परिजनों को खोजने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। वहीं भूकंप के बाद आ रहे झटकों की वजह से बहुत से लोग सड़कों पर रात बिता रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के मुताबिक नुकसान और भूकंप के झटकों के डर से लोगों को घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। 10,000 से अधिक मौतों की आशंका ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वर्तमान में मरने वालों की संख्या 1,600 से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आंकड़ा 10,000 से अधिक तक पहुंच सकता है। यूएसजीएस ने यह भी बताया है कि अनुमानित आर्थिक नुकसान म्यांमार की जीडीपी से ज्यादा हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नुकसान के बाद मांडले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

ईद से पहले महाराष्ट्र की मस्जिद में तड़के सुबह विस्फोट के बाद मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त

मुंबई महाराष्ट्र के बीड से ईद उल-फितर से एक दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार तड़के सुबह एक मस्जिद में धमाके की खबर मिली है। कथित तौर पर यह विस्फोट एक शख्स द्वारा रखी गई जिलेटिन रॉड की वजह से हुआ। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। घटना जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव की है जहां मस्जिद में तड़के सुबह करीब 2.30 बजे धमाका हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी गलत सूचना के फैलने से बचने के लिए गांव में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित तौर पर वहां कुछ जिलेटिन की रॉड रख दी, जिससे विस्फोट हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव के प्रधान ने सुबह करीब 4 बजे तलवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि बीड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है।

आसाराम की जमानत से रेप पीड़िता के पिता ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अब मेरे परिवार के साथ कुछ भी कर सकता है

अहमदाबाद रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम बापू को शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा मेडिकल आधार पर तीन महीने की तात्कालिक जमानत दी गई है। इस फैसले के बाद पीड़िता के पिता ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अब उनके परिवार को और भी अधिक खतरा हो गया है क्योंकि यह स्वयंभू बाबा कुछ भी कर सकता है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले पीड़िता के पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “जब आसाराम जेल में थे तब यह हमारे लिए जीत थी। लेकिन अब वह हर किसी को मैनेज कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि कोर्ट बार-बार उन्हें अंतरिम जमानत क्यों दे रहा है। पहले सात दिनों के लिए, फिर 12 दिनों के लिए, फिर दो महीने और ढाई महीने के लिए और अब तीन महीने के लिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका परिवार अपने वकील से धोखा खा चुका है, जिन्होंने आसाराम की जमानत याचिका पर आपत्ति दाखिल नहीं की। वकील के पास सारे दस्तावेज तैयार थे। उन्होंने कहा, “हमने सभी कागजात वकील को दिए थे, लेकिन उसने अदालत में आपत्ति नहीं दाखिल की और हमें लगातार भागदौड़ करवाई। वह हमें धोखा दे रहे हैं।” मेडिकल आधार पर जमानत आसाराम के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता शालिन मेहता ने अदालत में तर्क दिया कि 86 वर्षीय आसाराम हृदय और किडनी की बीमारियों से ग्रसित हैं। उनके इलाज के लिए केवल आयुर्वेदिक ‘पंचकर्म’ ही उपलब्ध है। वकील ने बताया कि जोधपुर स्थित एक आयुर्वेदिक केंद्र में उनका इलाज अभी शुरू हुआ है और यह उपचार तीन महीने तक चलेगा। पीड़िता के पिता का आरोप पीड़िता के पिता ने कहा, “अब जब वह जेल से बाहर हैं। उनके समर्थक कह रहे थे कि वह फिर से जेल नहीं जाएंगे। अब उनकी बात सच साबित हो रही है। वह जोधपुर से इंदौर, उज्जैन और सूरत तक यात्रा कर रहे हैं और अपने अनुयायियों से मिल रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि आसाराम किसी भी समय उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, “अब हमारे परिवार को खतरा और बढ़ गया है। वह हमसे कुछ भी करवा सकते हैं। अब हम केवल भगवान पर निर्भर हैं।” पुलिस प्रशासन ने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है। एसपी (राजेश द्विवेदी) ने बताया कि पीड़िता के घर के बाहर एक गार्ड तैनात किया गया है और दो बंदूकधारी भी उसकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीड़िता के घर के सामने एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। स्थानीय कोतवाली पुलिस को रात के समय गश्त करने का निर्देश दिया गया है। आसाराम को 2018 में रेप मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें भारतीय पॉक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2023 में गुजरात की एक अदालत ने उन्हें अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उनके आश्रम में एक महिला अनुयायी से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया था। आसाराम की लगातार जमानत मिलना और उनके समर्थकों का दबाव अब पीड़िता और उसके परिवार के लिए एक नई मुसीबत बन गया है। इस पूरी स्थिति के बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी ओर से पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है और उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें, पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पूरी जोरों पर

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले ही पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों की तैयारियों पूरी जोरों पर है। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के शुभ मुहूर्त का ऐलान कर दिया गया है। केदारनाथ-बदरीनाथ, यमुनोत्री समेत चारों धामों के कपाट खोलने की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 29 अप्रेल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी। जहां से अगले दिन 30 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर 30 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुरेश यूनियाल ने बताया 06 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला जाएगा। रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तिथि निकालने के मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, प्रेम प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद रहे। ऐसे होगा यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। तीर्थ यात्री ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से साफ किया गया है कि रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी यात्री को चारधाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चारधाम यात्रा पर रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थ यात्री सरकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसक अलावा, मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।  

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, छुट्टियों के लिए बच्चों को दिया टास्क

नई दिल्ली हर महीने की तरह इस महीने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी देशवासियों को नव संवत्सर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे सामने इस वक्त बहुत सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं, जिनमें रोचक तरीके से लोगों ने अपनी बात को रखा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कई भाषाओं में नव संवत्सर की बधाईयों को पढ़ा। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में कई त्योहार आने वाले हैं इसीलिए इन सभी संदेशों में मुझे बधाई संदेश मिले हैं। पीएम ने कहा कि इन सभी में भाषाएं अलग-अलग हैं लेकिन भावनाएं एक जैसी हैं। उन्होंने कहा यह त्योहार भले ही अलग-अलग राज्यों में हों लेकिन यह हमें दिखातें हैं कि हम एक ही हैं। हमें इस एकता की भावना को मजबूत करते हुए चलना है। पीएम मोदी ने इस महीने परीक्षा देकर लौटे छात्रों को एक नया टास्क दिया है। युवा शक्ति को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। कई स्कूलों में नई पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां आने वाली है। यह समय बच्चों के लिए खेलने-कूदने का समय होता है लेकिन इसके साथ ही हम इस समय में कुछ अच्छा और नया सीख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस जमाने में बच्चों के पास ऐसे कई प्लेटफार्म हैं जहां वे काफी कुछ नया सीख सकते हैं। जैसे कोई संस्था टेक्नोलॉजी कैंप चला रही हो तो बच्चे वहां पर ओपनसोर्स या एप बनाना सीख सकते हैं। कई अलग-अलग क्षेत्रों में भी बच्चें जा सकते हैं। इन सब के अलावा कई वालंटियर एक्टिविटी से भी जुड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बच्चे या संस्था ऐसी एक्टिविटी करवा रहे हों तो इसे #Myholidays के साथ साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने माय भारत कलैंडर के बारे में भी बात की। पीएम ने कहा कि इसे समर वैकेशन के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें स्टडी टूल है, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं, इसके अलावा बाइव्रेंड विलेज अभियान के तहत सीमावर्ती गांवों का एक खास अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा वहां के कल्चर और खेल कूद की गतिविधियों की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके साथ ही अंबडेकर जयंती पर होने वाली पदयात्रा में भी भाग ले सकते हैं। पीएम ने आग्रह किया कि छुट्टियों के अनुभवों को #HOLIDAYMEMORIES पर साझा करें। वह अपने अगले मन की बात कार्यक्रम में इनमें से कुछ को सभी लोगों के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आने वाली गर्मियों में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी बात की। पीएम ने कहा कि देश वासियों को गेट द रेन जैसे विकल्पों पर भी काम करना चाहिए। पीएम ने लोक जल शक्ति मंत्रायल द्वारा जारी किए गए आंक़ड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल देश वासियों ने इन तरीकों के जरिए करीब 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि इस पानी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 90 किलोमीटर में फैले भांखड़ा नागल डैम में भी केवल 8 से 9 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही इकट्ठा होता है। पीएम ने कर्नाटक के गढ़ जिले के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला कि कैसे गांव के लोगों ने मिलकर वहां पर मौजूद तालाबों को साफ किया और गेट द रेन में अपना योगदान दिया। खेलो इंडिया पैरा गेम्स कार्यक्रम पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है, जिससे पता चलता है कि यह खेल कितने लोकप्रिय हो रहे हैं। पीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई भी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जोबी मैथ्यू का खत भी पड़ा। जोबी ने लिखा,”मेडल जीतना बेहद खास होता है लेकिन हमारा संघर्ष केवल पोडियम पर खड़े होने तक सीमित नहीं है। हम हर रोज एक नई लड़ाई लड़ते हैं। बहुत कम लोग हमारे संघर्ष को समझ सकते हैं इसके बाद भी हम साहस के साथ हर रोज आगे बढ़ते हैं। हमें यह विश्वास रहता है कि हम किसी से कम नहीं है।” पीएम मोदी ने जोबी मैथ्यू के पत्र की तारीफ भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने फिट इंडिया कार्निवाल का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस आयोजन में शामिल लोगों को फिटनेस के साथ-साथ उनके पोषण से जुड़ी हुई जानकारी भी मिली। हनुमान काइन के गाने रन इट अप की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा इन गानों ने हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने गिरमिया समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आपके पत्रों में मेरी मॉरीशस यात्रा में गीत गवई के आयोजन की बात की। उन्होंने कहा कि गिरमिटिया मजदूर के रूप में अन्य देशों में गए लोगों ने अपनी जड़ों को याद रखा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने फिजी, गयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और सूरीनाम में अपनी यात्रा के दौरान वहां के स्थानीय भारतीय मूल निवासियों द्वारा दी गई प्रस्तुति का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन देशों में सभी भारतीय त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाये जाते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet