LATEST NEWS

साल 2024: साल बदलने के बाद भी नहीं भूलेंगे ये हादसे, जिन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया

नई दिल्ली साल 2024 कई मायनों में खास रहा है तो कई मायनों में भुला देने लायक भी रहा है। इस साल कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनका असर न केवल प्रभावित क्षेत्रों पर पड़ा, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इन हादसों ने देश को शोक में सराबोर करते हुए कई परिवारों को अपूरणीय क्षति दी। कुछ हादसों में किसी के घर का चिराग बुझ गया, तो वहीं कई माताओं और बहनों का सुहाग उजड़ गया। नजर डालते हैं इस साल के पांच बड़े और दिल दहला देने वाले हादसों पर, जिन्होंने देशवासियों को हिला कर रख दिया। जयपुर अग्निकांड : अजमेर रोड पर भांकरोटा स्थित पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास 20 दिसंबर की सुबह करीब 5.30 बजे एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर में आग लग गई। इस हादसे में कुछ लोग जिंदा जल गए तो वहीं 30 के करीब लोग झुलस गए। आग लगने की वजह से हाईवे पर 20 से ज्यादा वाहन आग की चपेट में आ गए। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस भी जलकर खाक हो गई। टैंकर में आग लगने के बाद हुए धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन पूरी तरह जल गए और कई ईंधन टैंक रुक-रुक कर फटते रहे। आग को और फैलने से रोकने के लिए राजमार्ग के नीचे से गुजरने वाली एलपीजी पाइपलाइन को भी बंद करना पड़ा था। 30 से अधिक एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया था। मुंबई नाव हादसा : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास 18 दिसंबर को उस वक्त एक बड़ा हादसा हुआ था, जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही नीलकमल नामक पैसेंजर बोट से नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई थी। यह घटना दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच की थी। नौसेना की बोट में इंजन टेस्टिंग का काम चल रहा था। अचानक बोट में खराबी आई और वह नीलकमल से टकरा गई। नीलकमल बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जो गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड की ओर जा रही थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। वायनाड भूस्खलन : केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। वायनाड के चार गांवों में हुए भीषण भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इस त्रासदी में जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ था। भूस्खलन में मरने वालों के लिए दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया गया था। हाथरस सत्संग भगदड़ : हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में 2 जुलाई को नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, बाबा का काफिला निकालने के लिए सेवादरों ने भीड़ को रोक दिया था। इस दौरान उनकी चरण रज लेने की होड़ में लोग गिरते गए। इस मामले में पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। इस पूरे मामले की जांच के लिए योगी सरकार ने एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया था। इस हादसे में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर सहित अन्य सेवादारों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, प्राण घातक हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने, लोगों को बंधक बनाने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इन पर यह भी आरोप था कि सत्संग में 80 हजार लोगों के जुटने की शर्त का उल्लंघन कर ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटाई गई। कंचनजंगा रेल हादसा : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में 17 जून की सुबह लगभग नौ बजे एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने केबल कार रोपवे प्रोजेक्ट काम किया शुरू, दुकानदारों ने 72 घंटे का बंद का किया आह्वान

जम्मू  वैष्णो देवी यात्रा के पहले पड़ाव कटरा में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध कर रहे स्थानीय दुकानदारों ने 72 घंटे का बंद का आह्वान किया है। हालांकि दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के लिए होटल खुले हैं। मंदिर के ट्रैक पर भी पिट्ठू और पालकीवाले नजर नहीं आए। बुधवार को कटरा संघर्ष समिति के विरोध प्रदर्शन के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। स्थानीय पुलिस अफसरों ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा था इसलिए बलप्रयोग किया गया। वैष्णो देवी में रोपवे पर क्या है विवाद श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए केबल कार रोपवे प्रोजेक्ट काम शुरू किया है। इसके पूरे होने के बाद भक्त ताराकोट से सांझीछत सिर्फ 8 मिनट में पहुंच जाएंगे। इसके बाद उन्हें माता के दरबार तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। 350 करोड़ का यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरा होगा और इसके लिए कई जगह पर काम शुरू हो गए हैं। रोपवे से सांझीछत जाने वाले भक्त वाणगंगा, अर्द्धकुमारी, चरण पादुका नहीं जा सकेंगे। बोर्ड ने आस्ट्रिया के केबल केबिन मंगाने का ऑर्डर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का स्थानीय दुकानदार, घोड़ेवाले, पिट्ठू वाले और पालकी वाले विरोध कर रहे हैं। उन्हें कटरा संघर्ष समिति का समर्थन भी हासिल है। संघर्ष समिति का दावा, दो लाख लोग हो जाएंगे बेरोजगार श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति का कहना है कि यात्रा मार्ग पर करीब 10 हजार घोड़े, पिट्ठू और पालकी वाले काम करते हैं। इस रूट पर करीब 2500 छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जिसमें भोजनालय, ड्राई फ्रूट शॉप भी शामिल हैं। रोपवे प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद करीब दो लाख कारोबारी सीधे तौर से प्रभावित होंगे। पिट्ठू, पालकी और घोड़े वाले दैनिक मजदूर को रोजाना एक से दो हजार रुपये की कमाई होती है। ड्राई फ्रूड व्यापारी का कारोबार भी चौपट हो जाएगा।  मगर पैदल यात्री आएंगे ही नहीं तो कमाई कैसे होगी। समिति का कहना है कि बाणगंगा और अर्द्धकुमारी में पड़ाव के बिना यात्रा भी अधूरी मानी जाती है। श्राइन बोर्ड भक्तों की आस्था से खिलवाड़ कर रहा है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का कहना है कि रोप-वे को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनाया जा रहा है। इससे वृद्ध, बीमार और बच्चों को फायदा मिलेगा। जो भक्त कटरा, बाणगंगा और अर्द्धकुमारी का दर्शन करना चाहेंगे, वह 13.5 किलोमीटर के पारंपरिक मार्ग से पैदल ही जाएंगे। संघर्ष समति की चेतावनी, होटल वाले नहीं लें नई बुकिंगश्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति और कटरा संघर्ष समिति से जुड़े कारोबारी बोर्ड के दलील से सहमत नहीं है और पिछले एक महीने से प्रदर्शन जारी है। बुधवार को कारोबारियों ने मार्च निकाला, जिस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि इस समस्या पर समाधान के लिए कारोबारियों से बातचीत जारी थी, मगर लाठीचार्ज के बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि रोपवे का मामला वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड से संबंधित है और इसका जिला प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है। इस मुद्दे पर संघर्ष समिति को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के बजाय बोर्ड से बातचीत करनी चाहिए।

President मुर्मू ने 17 बच्चों को दिए बाल पुरस्कार, पीएम मोदी ने बच्चों से की मुलाकात

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार कला, संस्कृति और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण साहस और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार सात श्रेणियों में दिए जाते हैं- कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए सात लड़कों और 10 लड़कियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के तहत बच्चों को एक पदक, प्रमाण पत्र और उद्धरण पुस्तिका प्रदान की गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब सारी बातें कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लिया हिस्सा इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में वीर बाल दिवस मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यह एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है, जिसमें बच्चों को भारत के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित किया जाता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज युवाओं को राष्ट्र के विकास से जुड़े हर क्षेत्र में अवसर मिल रहे हैं। हम हर क्षेत्र में नए बदलाव और चुनौतियां देख सकते हैं, इसलिए हमें अपने युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने की जरूरत है। ‘तीन साल पहले हमारी सरकार ने शुरुआत की थी’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम तीसरे वीर बाल दिवस के आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। तीन साल पहले हमारी सरकार ने वीर साहिबजादों के बलिदान की अमर स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की शुरूआत की थी। अब ये दिन करोड़ों देशवासियों के लिए, पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बना है। इस दिन ने भारत के कितने ही बच्चों और युवाओं को अदम्य साहस से भरने का काम किया है।’ बच्चों को दिया सफलता का मंत्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ’26 दिसंबर का वो दिन, जब छोटी सी उम्र में हमारे साहिबजादों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की आयु कम थी, लेकिन उनका हौसला आसमान से भी ऊंचा था। साहिबजादों ने मुगल सल्तनत के हर लालच को ठुकराया, हर अत्याचार को सहा। जब उन्हें दीवार में चुनवाने का आदेश दिया गया, तो साहिबजादों ने उसे पूरी वीरता से स्वीकार किया… साहिबजादों ने प्राण देना स्वीकार किया, लेकिन आस्था के पथ से विचलित नहीं हुए… वीर बाल दिवस का ये दिन हमें सिखात है कि चाहे कितनी भी विकट स्थितियां आएं, देश और देशहित से बड़ा कुछ नहीं होता। देश के लिए किया गया हर काम वीरता है।’  

यमुनानगर जिले में बाइक सवार युवकों ने गोलियां मारना शुरू कर दी, दौड़ाकर गोलियां मारी, दो की मौत

नई दिल्ली हरियाणा का यमुनानगर जिला आज 50 राउंड फायरिंग से थर्रा गया। जिम में गए तीन युवक जब एक्सरसाइज के बाद वापस लौट रहे थे और अपनी बुलेरो कार में बैठने जा रहे थे तो उन पर हमला हुआ। बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर कर गोलियां मारना शुरू कर दिया और जान बचाने के लिए भागे तो दौड़ाकर गोलियां मारी गईं। दूर से ही पूरी घटना को देखने वाले कुछ लोगों का दावा है कि 50 से ज्यादा गोलियां चली थीं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दिखता है कि युवक हमलावरों से बचने के लिए भाग रहे थे, लेकिन जान बचाना ही मुश्किल हो गया। दो युवकों की तो मौके ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में एडमिट है। यह घटना शहर के लखा सिंह खेड़ी इलाके में सुबह करीब सवा 8 बजे हुई। जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शुरुआती जांच की। मौके की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, लेकिन हमलावरों की पहचान करना एक चैलेंज है। फायरिंग करते दिख रहे तीनों हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। अब तक किसी गैंगस्टर या ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि व्यक्तिगत दुश्मनी, प्रॉपर्टी के विवाद या फिर ऐसे ही किसी मामले में यह कांड हुआ है। अब तक इस हत्या के मकसद की भी जानकारी नहीं मिली है। बीते सप्ताह ही पंचकूला में गोलीकांड हुआ था और अब यमुनानगर में ऐसा होने से कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि तीनों युवक जिम से बाहर निकलकर एक गाड़ी में बैठकर अपने घर को लौट रहे थे। लेकिन इसी बीच बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बिना मौका दिए गोलियां बरसाने लगे। बचने के लिए युवक इधर-उधर भागे और एक ने तो बगल के अस्पताल में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही गोलियां लगने से वह गिर पड़ा। इस बीच बदमाश 2 युवकों की हत्या कर फरार हो गए, वहीं घायल युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दिनदहाड़े ऐसी फायरिंग से लोग खौफ में हैं। हालांकि सर्दी अधिक होने और हल्की धुंध के चलते लोग बाहर कम निकलने थे। बदमाश काफी देर तक जिम के बाहर खून की होली खेलते रहे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मौके पर खाली पड़े गोलियों के खोल और बिखरे हुए खून के निशान देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि कैसे बदमाशों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि, बदमाश युवकों पर कई-कई गोलियां दाग रहे हैं। युवक बच न पायें इसके चलते बदमाशों ने लौट-लौटकर युवकों को गोलियां मारीं। जबकि युवक पहले से ही जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। यही नहीं मरे पड़े एक शख्स को तो हमलावरों ने पलटाकर भी देखा कि कहीं वह जिंदा तो नहीं बच गया है।

बर्फबारी के कारण शिमला-मनाली की 223 सड़कें समेत 3 नेशनल हाईवे बंद, आने से पहले देख लें किन रूट्स से जा सकेंगे

 शिमला हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य में शिमला और मनाली जैसे स्नोफॉल के कारण व्हाइट वंडरलैंड में बदल गए हैं। ऐसे में यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्नोफॉल के कारण 200 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं और वाहन फिसलने की घटनाओं के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। यहीं नहीं यहां आने वाले टूरिस्ट्स को होटल की बुकिंग के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है, क्योंकि होटल बुकिंग में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से टूरिस्ट को होटल मिल नहीं है और जो मिल रहे हैं, उनके रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। अगर आप इन हिल स्टेशनों पर घूमने आ रहे हैं, तो अपना प्लान पोस्टपोन कर सकते हैं, वहीं यहां आने से पहले रूट्स के बारे में भी जान लेने में समझदारी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों के साथ किन्नौर, लाहौल और स्पीति में भारी स्नोफॉल हुआ है। हालांकि, इन बर्फ से लदे हिल स्टेशनों के रास्ते में खराब मौसम और सड़क पर घातक स्थितियों के बावजूद भी टूरिस्ट का यहां आना रुका नहीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शिमला में कमरे की बुकिंग 70 प्रतिशत है, जो पिछले दिसंबर की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी से जहां टूरिस्ट्स खुश नजर आ रहे हैं, वहीं राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित कम से कम 223 सड़कें बंद हो गईं। पीटीआई ने मंगलवार को बताया कि अटारी और लेह, कुल्लू जिले में संज से औट और किन्नौर जिले में खाब संगम और लाहौल और स्पीति जिले में ग्रैम्फू के बीच नेशनल हाईवे सहित लगभग 223 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। बता दें, सोमवार को राज्य आपदा प्रबंधन टीम ने अटल टनल में फंसे करीब 500 वाहनों में सवार टूरिस्ट्स को बचाया। पिछले 24 घंटों में कई वाहनों के सड़क से फिसल जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। शिमला में 145, कुल्लू में 25 और मंडी जिले में 20 सड़कें बंद हैं। ट्रांसफॉर्मर फेलियर के 356 मामलों के कारण कई क्षेत्र बिजली के बिना काम कर रहे थे। हालांकि हिमाचल सरकार ने सड़कों को साफ करने के लिए दो स्नो ब्लोअर सहित 268 मशीनें लगाई हैं। ​हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली ऐसे टूरिस्ट्स प्लेस हैं, जहां हर साल सर्दियों में लाखों की संख्या में टूरिस्ट्स घूमने आते है और यहां आकर नया साल और क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में टूरिस्ट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्थानीय लोगों की बात सुनने और बर्फ में गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी है। इसी के साथ ऐसी जगह पर ट्रैवल करने से बचें, जहां एक्सीडेंट के ज्यादा चांस होते हैं। भारी स्नोफॉल और कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण टूरिस्ट्स की तबीयत बिगड़ रही है, ऐसे में सभी टूरिस्ट्स को अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ठंड से बचने के लिए लेयरिंग में कपड़े पहनें और अपने साथ गर्म टोपी, दस्ताने और मफ्लर जरूर रखें। साथ ही खुद को हाइड्रेट करने के लिए पानी पीते रहें और गर्म खाना खाएं।

रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से चल रहा युद्ध और गहरा गया, अब रूस से भिड़ेगा पोलैंड?

वॉरसा रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से चल रहा युद्ध और गहरा गया है। क्रिसमस के दिन यानी बुधवार को रूस ने यूक्रेन पर जल, थल और नभ से ताबड़तोड़ 78 मिसाइल और 106 ‘शाहेद’ और अन्य प्रकार के ड्रोन दागकर हमले किए। अधिकांश हमले यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर किए गए। इसकी वजह से यूक्रेनी लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। पड़ोसी देश और नाटो सदस्य देश पोलैंड रूस के इस हमले से बौखला गया और फटाफट क्रिसमस की सुबह ही रूस सीमा पर फाइटर जेट विमान तैनात कर दिए। पोलिश सशस्त्र बलों की संचालन कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये जानकारी दी है रूस के मिसाइल हमलों को देखते हुए लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि यूक्रेन से सटी सीमा पर एयर डिफेंस सिस्टम की भी तैनाती कर दी गई है। पोलिश कमांड ने कहा है कि पोलैंड सीमा पर इस तरह की तैयारी आसन्न खतरों से निपटने के तहत एक मानक प्रक्रिया है। पोलैंड के डिफेंस कमान ने कहा है कि नाटो क्षेत्र में रूस का मुकाबला करने के लिए यह त्तकाल उठाया गया कदम है। बता दें कि पोलैंड नाटो का सदस्य देश है। रूस से उसके भी रिश्ते अच्छे नहीं हैं। यह तीसरी बार है, जब पोलैंड ने सीमा पर फाइटर जेट विमानों की तैनाती है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी पोलैंड ने यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों का जवाब लड़ाकू विमानों को भेजकर दिया था। इसके अलावा इसी साल अगस्त में भी पोलैंड ने बाल्टिक सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में टोही मिशन पर आए एक रूसी विमान IL-20 को खदेड़ने के लिए दो F-16 फाइटर जेट विमानों को भेजा था। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। इससे अधिक अमानवीय क्या हो सकता है?’’ यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने फेसबुक पर दिए एक बयान में कहा कि रूस ने फिर से ‘‘ऊर्जा अवसंरचना पर बड़े पैमाने पर हमला किया है।’’ हालुशेंको ने कहा, ‘‘(बिजली) वितरण प्रणाली संचालक ने बिजली प्रणाली को हुई क्षति के प्रभाव को सीमित करने के लिए खपत न्यूनतम करने के उपाय किए हैं। जैसे ही सुरक्षा स्थिति अनुकूल होगी विद्युतकर्मी नुकसान का आकलन करेंगे।’’ यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस द्वारा देश के पूर्व में खारकीव, निप्रो और पोल्टावा क्षेत्रों पर कई मिसाइल दागी गईं। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनी डीटीईके ने कहा कि रूस ने बुधवार सुबह उसके एक ताप विद्युत संयंत्र पर हमला किया। इसने बताया कि इस वर्ष यूक्रेन की विद्युत ग्रिड पर रूस का यह 13वां हमला है।

बांग्लादेश में क्रिसमस पर अब ईसाई बने निशाना, उपद्रवियों ने त्योहार मनाने गए 17 लोगों के घर फूंक डाले

ढाका बांगलादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। पहले यहां हिदुओं के साथ अत्याचार हुआ। अब ईसाइयों के साथ उत्पीड़न की खबरें सामने आ रही हैं। बंदरबन जिले में अज्ञात बदमाशों ने क्रिसमस की रात को त्रिपुरा समुदाय के 17 घरों को आग के हवाले कर दिया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ये सभी क्रिसमस के त्योहार में भाग लेने के लिए दूसरे गांव गए थे। उनके गांव में कोई चर्च नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा समुदाय के 19 में से 17 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद एक पीड़ित गंगमनी त्रिपुरा ने कहा, “आज हमारा सबसे खुशहाल दिन था, लेकिन मैंने कभी सोचा नहीं था कि क्रिसमस पर ऐसा कुछ होगा। हम अपराधियों को कड़ी सजा की मांग करते हैं।” कुंडजिरी क्षेत्र में त्रिपुरा समुदाय कई पीढ़ियों से निवास कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ साल पहले उन्हें जबरन वहां से निकाला गया था जब यह दावा किया गया कि यह क्षेत्र एक पुलिस अधिकारी की पत्नी को किराए पर दे दिया गया था। महिला अवामी लीग शासन के दौरान इन्सपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस थीं। लोगों को हटाए जाने के बाद गांव में पेड़ लगाए गए थे। नए टोंगझिरी के प्रमुख पैसाप्रु त्रिपुरा ने बताया कि उनका समुदाय तीन से चार पीढ़ियों से वहां रह रहा था। पांच साल पहले एक समूह ने खुद को “SP के लोग” बताते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाला। आरोप है कि उन लोगों ने यह कहा कि जमीन को बेंजीर अहमद की पत्नी को किराए पर दिया गया था। अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद त्रिपुरा समुदाय ने वापस लौटकर नए घर बनाए और वहीं रहना शुरू कर दिया।

दिसम्बर महीने में दूसरी बार डाउन हुई आईआरसीटीसी की साइट, क्या है इसकी वजह

मुंबई ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली IRCTC की वेबसाइट एक बार फिर डाउन हो गई है. इस बार आईआरसीटीसी की तरफ से इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है. तमाम लोग सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि वो तत्काल टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि IRCTC की वेबसाइट डाउन है. बता दें कि IRCTC की वेबसाइट से लोग सिर्फ टिकट ही बुक नहीं करते हैं, बल्कि अपना स्टेटस और पीएनआर जैसी चीजों के लिए भी यहां जाते हैं. ऐसे में तमाम लोगों को वेबसाइट और ऐप डाउन होने से परेशानी हो रही है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस क्योंकि लाखों लोग IRCTC ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में अगर ये डाउन हो जाए तो सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. लोगों ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी परेशानी बताई और कहा कि तत्काल टिकट बुक कराने के वक्त ही ऐसा क्यों होता है. लोगों ने आईआरसीटीसी को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए. मेंटेनेंस की वजह से डाउन होती है साइट ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप डाउन हुआ हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. कई बार आईआरसीटीसी की तरफ से पहले से ही जानकारी दी जाती है कि मेंटेनेंस की वजह से आधे या एक घंटे के लिए साइट में दिक्कत आ सकती है. हालांकि इस बार ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई. क्योंकि लोगों ने सोशल मीडिया पर IRCTC को टैग कर सवाल पूछे हैं, ऐसे में जल्द ही इस बार के आउटरेज को लेकर भी जवाब आ सकता है. हालांकि करीब एक घंटे तक ही ये समस्या लोगों को हुई, उसके बाद वेबसाइट ने वापस काम करना शुरू कर दिया. फिलहाल आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपना पीएनआर चेक कर सकते हैं या फिर टिकट बुक करा सकते हैं.

प्राइवेट नौकरी या सरकारी सभी के लिए PF खाते से जुड़े 5 नए नियम: नए साल 2025 से New Rules

नई दिल्ली साल 2024 खत्म होने में महज छह दिन बचे हैं और नए साल 2025 (New Year) के आगाज की तैयारियां देशभर में शुरू हो गई हैं. नए साल के साथ 1 जनवरी 2025 से ही देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st January) लागू होने जा रहे हैं. जिसका असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिलेगा. इन बदलावों में रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) से लेकर यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) तक के रूल शामिल हैं.   LPG से UPI तक बदलाव हर महीने देश में कई फाइनेंशियल चेंज देखने को मिलते हैं और इस बात नया महीना ही नहीं 1 जनवरी से नया साल भी शुरू होने वाला है.  साल के पहले ही दिन से देश में पांच बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनमें पहला एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Price) से लेकर हवाई ईंधन तक के दाम (ATF Rates) में संशोधन देखने को मिलेगा. क्योंकि महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ये बदलाव करती हैं. तो वहीं पहली जनवरी से ही UPI 123Pay पेमेंट के नियम भी लागू होने जा रहे हैं. तो EPFO के पेंशनर्स के लिए लाया गया नया नियम भी इसी दिन से लागू होगा. इसके अलावा किसानों को बिना गारंटी के लोन तक इस लिस्ट में शामिल हैं. पहला बदलाव- LPG के दाम हर महीने की पहली तारीख की तरह ही 1 जनवरी 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई और कॉमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करेंगी और नए रेट जारी करेंगी. बीते कुछ समय से जहां कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में कई बदलाव किए हैं, तो लंबे समय से देश में 14 किलो वाले रसोई सिलेंडर के दाम स्थिर हैं. ऐसे में इस बार लोगों को इसके भाव में बदलाव की उम्मीद है. इसके अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. दूसरा बदलाव- EPFO का नया रूल नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2025 को ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO द्वारा पेंशनर्स के लिए नया नियम लागू किया जाएगा, जो उनके लिए बड़ा तोहफा है. दरअसल, ईपीएफओ पेंशनर्स के लिए नए साल में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत अब पेंशनर्स अपनी पेंशन (Pension) राशि देश के किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे और इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी. तीसरा बदलाव- UPI 123Pay के नियम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा फीचर फोन से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देने के लिए यूपीआई 123पे की शुरुआत की थी. इस इसकी ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाने का फैसला किया है, जो कि 1 जनवरी से लागू होगा. इसके बाद यूजर्स अब आप 10,000 रुपये तक की रकम का ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे. इससे पहले तक यह लिमिट 5,000 रुपये तक ही थी. चौथा बदलाव- शेयर मार्केट से जुड़ा नियम सेंसेक्स, सेंसेक्स-50 और बैंकेक्स से मंथली एक्सपायरी में बदलाव किया है. अब ये हर सप्ताह शुक्रवार को नहीं, बल्कि मंगलवार को होगी. वहीं तिमाही और छमाही कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी आखिरी मंगलवार को होगी. वहीं दूसरी ओर NSE इंडेक्स ने Nifty 50 मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए गुरुवार का दिन तय किया है. पांचवा बदलाव- किसानों को लोन 1 जनवरी 2025 से जो अगला बदलाव होने जा रहा है, वो किसानों से जुड़ा हुआ है. साल के पहले दिन से RBI द्वारा किसालों को बिना गारंटी 2 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा. बीते दिनों आरबीआई ने किसानों के लिए बिना गारंटी लोन की लिमिट में इजाफा करने का ऐलान किया था. जिसके चलते अब उन्हें 1.6 लाख रुपये नहीं, बल्कि दो लाख रुपये तक का लोन मिल पाएगा.  

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिज्ब उत तहरीर के सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, 4 राज्यों में स्लीपर सेल थे एक्टिव

नई दिल्ली  हिज्ब उत तहरीर के आतंकियों ने इस्लामी देशों की सैन्य शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया था। इन लोगों को हिंसक जिहाद और युद्ध के माध्यम से भारत में कानूनी रूप से स्थापित सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बुलाया किया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने आरोपपत्र में आरोप हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्यों के खिलाफ ये बातें कही हैं। एजेंसी ने  एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष एक पूरक आरोपपत्र दायर किया। इसमें उसने अब्दुल रहमान और मुजीबुर रहमान को यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत तमिलनाडु और अन्य स्थानों पर हिज्ब उत तहरीर की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रचने और तैयारी करने के आरोप में नामजद किया। दोनों को इस साल जून में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। शरीया कानून लागू करना चाहते थे एनआईए के अनुसार, जांच से पता चला है कि आरोपियों ने संगठन की विचारधारा का प्रचार करने के लिए हिज्ब उत तहरीर के स्वयंभू पदाधिकारियों के साथ साजिश रची थी। इसका उद्देश्य भारत में इस्लामिक खिलाफत की स्थापना करना और एचयूटी के संस्थापक तकी अल-दीन अल-नभानी द्वारा लिखित शरिया आधारित संविधान के मसौदे को लागू करना था। एनआईए की जांच के अनुसार, आरोपी सक्रिय रूप से हिज्ब उत तहरीर की सीक्रेट क्लासेज में दारिस (छात्रों) की भर्ती में शामिल थे। उन्होंने ‘बयान’ (धार्मिक प्रदर्शन) कक्षाएं भी संचालित की थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर संगठन की भारत विरोधी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कई शॉर्ट फिल्में भी बनाई थीं। यूपी, तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में स्लीपर सेल लेबनान स्थित इस कट्टरपंथी समूह की ब्रिटेन सहित पश्चिमी देशों में उपस्थिति है। पिछले वर्ष अक्टूबर में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए सड़क विरोध प्रदर्शन के बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि इसने इजरायल में हमास की कार्रवाई की प्रशंसा की थी। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इसके स्लीपर सेल के उभरने के बाद भारत ने हाल ही में इस समूह पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। इस साल की शुरुआत में मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने हिज्ब उत तहरीर के पहले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। अधिकारियों के अनुसार, बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले को एनआईए को सौंप दिया। एजेंसी ने बाद में हिज्ब उत तहरीर के 17 सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

सुवेंदु अधिकारी बांग्लादेशी आतंकियों के निशाने पर, हत्या के लिए हो सकता है IED का इस्तेमाल’, BJP नेता का दावा

कोलकाता बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ विधायक सुवेंदु अधिकारी बांग्लादेशी आतंकियों के निशाने पर हैं। बांग्लादेश के दो आतंकी संगठन सुवेंदु की हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने इस संबंध में बंगाल पुलिस को रिपोर्ट दी है। इस मुद्दे पर बुधवार भाजपा नेता व पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य की एजेंसी की मदद से सुवेंदु को मारने की योजना बनाई जा रही है। पत्रकार बन कर बूम के जरिये हमला किया जा सकता है। अर्जुन ने दावा किया कि सुवेंदु की हत्या के लिए आइईडी का इस्तेमाल हो सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य एजेंसी पहले ही उस रूट की घोषणा कर देती है, जहां से सुवेंदु अधिकारी का काफिला गुरजना होता है। इसी मौके का फायदा उठाकर कुछ स्प्रे कर विस्फोट कराया जा सकता है। इतना ही नहीं, कई नए पोर्टल भी बने हैं। उसके पत्रकार हाथ में बूम लेकर उनके पास पहुंच सकते हैं और हमला कर सकते हैं। उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

क्रिसमस पर आसमान से बरसी मौत, 700 मिसाइलों और 100 Drone से रूस ने Ukraine पर किया हमला, एक की मौत

कीव रूस ने क्रिसमस पर यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हमले में एक थर्मल पावर प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया और लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेनी पड़ी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में बैलिस्टिक समेत 70 से अधिक मिसाइलों और 100 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। जानबूझकर पुतिन ने क्रिसमस को चुना उन्होंने कहा कि पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना। इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है। वे यूक्रेन में ब्लैकआउट लाना चाह रहे हैं। रूस सर्दियों को हथियार बना रहा। हमलों पर रूस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यूक्रेन 50 मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट करते हुए रूस पर जानबूझकर इस दिन का चयन करने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “रूस का हर बड़ा हमला तैयारी के लिए समय लेता है. यह कभी भी तात्कालिक निर्णय नहीं होता. यह लक्ष्य और समय का जानबूझकर किया गया चयन है.  पुतिन ने क्रिसमस के दिन हमला करना चुना. इससे ज्यादा अमानवीय और क्या हो सकता है?” जेलेंस्की ने आगे बताया कि इस हमले में 70 से अधिक मिसाइल, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल हैं, और 100 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. इनका मुख्य लक्ष्य यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था को ध्वस्त करना था. खेरसॉन और खारकीव पर हमला, दर्जनों घायल खेरसॉन के गवर्नर ने पुष्टि की कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. डिनिप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में भी ठंड के बीच ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया. गवर्नर सेरगी लिसाक ने निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी. पूर्वोत्तर शहर खारकीव भी इस हमले से अछूता नहीं रहा. वहां के मेयर इगोर तेरेखोव ने इसे “भारी मिसाइल हमला” बताया. क्षेत्रीय गवर्नर ने सात हमले दर्ज किए और कम से कम तीन लोगों के घायल होने की जानकारी दी. यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर लगातार हमले फरवरी 2022 से शुरू हुए युद्ध में रूस ने बार-बार यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है. नवंबर में भी रूस ने लगभग 200 मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिससे पूरे देश में बिजली कटौती हुई. जेलेंस्की ने रूस पर क्लस्टर बम का उपयोग करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने इसे “घृणित उन्नति” करार दिया. अंतरराष्ट्रीय समर्थन की मांग यूक्रेन ने अपने सहयोगियों से उन्नत वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दी है, जिसे लेकर रूस ने कड़ी चेतावनी दी है. युद्ध के बीच बढ़ती चुनौती ठंड और निरंतर हमलों के बीच यूक्रेन एक कठिन सर्दी का सामना कर रहा है. वहीं, रूस का दावा है कि उसने इस साल 190 से अधिक यूक्रेनी बस्तियों पर कब्जा कर लिया है. इस युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है. क्रिसमस के दिन हुए इस हमले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संघर्ष का अंत अभी दूर है.

शिल्पा शेट्टी ने पंजाबी अंदाज में परिवार के साथ क्रिसमस मनाया तो निर्देशक रोहित शेट्टी परिवार के साथ पेरिस पहुंचे

मुंबई क्रिसमस का जश्न धूम-धाम से मना, दुनिया भर में लोग त्योहार को अपने अंदाज में मना रहे हैं। फिल्म जगत के सितारे भी इस मामले में कम नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी ने पंजाबी अंदाज में परिवार के साथ क्रिसमस मनाया तो निर्देशक रोहित शेट्टी परिवार के साथ पेरिस पहुंचे। शरवरी वाघ ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। क्रिसमस के जश्न की तस्वीरें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, रोहित शेट्टी, शरवरी वाघ, मानुषी छिल्लर से लेकर शिल्पा शेट्टी और कृति सेनन तक ने सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रशंसकों को शुभकमनाएं देते हुए ‘मेरी क्रिसमस’ कहा। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ क्रिसमस को पंजाबी अंदाज में मनाया। उन्होंने ठंड के मौसम में भांगड़ा करते हुए खुद का एक मजेदार पल साझा किया, परिवार के साथ सांता क्लॉज भी क्रिसमस का आनंद लेते दिखाई दिए। मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस हमेशा परंपराओं का एक सुंदर मिश्रण रहा है – हंसी, प्यार और एकजुटता। इस साल भी कुछ अलग नहीं रहा। 13 डिग्री सेल्सियस में भांगड़ा से लेकर परिवार के साथ सांता से मिलने तक। आप हमें पंजाब से निकाल सकते हैं, लेकिन आप हमसे पंजाबी को कभी अलग नहीं कर सकते। मेरी क्रिसमस।” ‘सिंघम’ के निर्देशक रोहित शेट्टी अपने बेटे के साथ क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पेरिस और लंदन पहुंचे, जहां का एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, “जब आपका यंग बेटा आपको यात्रा पर ले जाता है।” वीडियो में शेट्टी बेटे के साथ लंदन और पेरिस की सड़कों पर टहलते और जश्न मनाते नजर आए। क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए बहन के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची अभिनेत्री शरवरी वाघ ने खास अंदाज में जश्न मनाया। शरवरी वाघ ने प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और लिखा, “वाघ की ओर से मेरी क्रिसमस।” नेशनल पार्क में अभिनेत्री ने जंगल के कई खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया। क्रिसमस मनाने के लिए इस्तांबुल पहुंची अभिनेत्री कृति सेनन ने टीम के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया।

क्रिसमस के दिन इंफाल से सटे पहाड़ी जिलों में सीमावर्ती दो गांवों में भारी गोलीबारी हुई, भारी सुरक्षाबल तैनात

इंफाल पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर आज क्रिसमस के दिन भी भारी गोलीबारी से दहल उठा। सुरक्षा बल के सूत्रों ने बताया कि क्रिसमस के दिन राज्य की राजधानी इंफाल से सटे पहाड़ी जिलों इंफाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों के बीच अंतर-जिला सीमावर्ती दो गांवों में भारी गोलीबारी हुई है। हालांकि, इस गोलीबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं, उसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन इस घटना से इलाके में भारी तनाव है, जिसे देखते हुए प्रभावित गांवों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भेजे गए हैं। दूसरी तरफ, चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। सेना के एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर स्थित लीसांग गांव से विस्फोटक जब्त किया। ‘स्पीयर कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के लीसांग गांव में आईईडी होने की विशिष्ट खुफिया सूचना मिली और इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर तथा मणिपुर पुलिस के नेतृत्व में असम राइफल्स ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स और अन्य सामान बरामद किया।’’ उन्होंने बताया कि विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चुराचांदपुर जिले के मोलजोल गांव से एक एम-16 राइफल और उसकी मैगजीन, चार एसबीबीएल देसी बंदूक, एक रिवॉल्वर सहित सात आग्नेयास्त्र और कारतूस जब्त किए।

जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है, भड़के ट्रंप

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय मौत की सजा पाए 37 व्यक्तियों की सजा कम करने के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले की आलोचना की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है। जब आप उनमें से प्रत्येक के कृत्यों को सुनेंगे, तो आपको विश्वास नहीं होगा कि उन्होंने ऐसा किया है। इसका कोई मतलब नहीं है। खबर के अनुसार, ट्रंप की यह टिप्पणी बाइडेन द्वारा यह घोषणा करने के एक दिन बाद आई है कि वह संघीय मृत्युदंड की सजा काट रहे 40 व्यक्तियों में से 37 की सजा को पैरोल की संभावना के बिना आजीवन कारावास में बदल रहे हैं। बाइडेन ने एक बयान में कहा, “मैं इन हत्यारों की निंदा करता हूं, उनके घृणित कृत्यों के पीड़ितों के लिए शोक मनाता हूं और उन सभी परिवारों के लिए दुख व्यक्त करता हूं, जिन्हें अकल्पनीय और अपूरणीय क्षति हुई है।” बाइडेन ने आगे कहा, “लेकिन मेरी अंतरात्मा और एक सार्वजनिक वकील, सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति के रूप में मेरे अनुभव के आधार पर मैं पहले से कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि हमें संघीय स्तर पर मृत्युदंड के उपयोग को रोकना चाहिए।” निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा, “अच्छे विवेक के साथ मैं पीछे नहीं हट सकता और एक नए प्रशासन को फांसी को फिर से शुरू करने नहीं दे सकता, जिन्हें मैंने रोका था।” मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जैसे ही उनका पदभार ग्रहण होगा, वे न्याय विभाग को अमेरिकी परिवारों और बच्चों को “हिंसक बलात्कारियों, हत्यारों और राक्षसों” से बचाने के लिए “मृत्युदंड को सख्ती से लागू करने” का निर्देश देंगे। ट्रंप ने कहा, “हम फिर से कानून और व्यवस्था का राष्ट्र बनेंगे।” डेथ पेनाल्टी इन्फॉर्मेशन सेंटर के अनुसार अमेरिका में कुल मिलाकर 2250 कैदी मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मिशन मीडिया, नीति निर्माताओं और आम जनता को मृत्युदंड और इससे प्रभावित होने वाले लोगों से संबंधित मुद्दों पर डेटा और विश्लेषण उपलब्ध कराना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet