LATEST NEWS

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में नव नियुक्त 21 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय रीवा में नव नियुक्त पैरा-मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पैरा मेडिकल स्टाफ का योगदान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार बेहतर कार्यस्थल परिस्थितियों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हम उन योद्धाओं को सम्मानित कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं में अह्म भूमिका निभाते हैं। नियुक्ति पत्र सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आपके जीवन में एक नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। पैरा मेडिकल स्टाफ कर्तव्यों का पालन करते हुए मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, जिससे पूरे समाज को लाभ होता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पैरा मेडिकल स्टाफ का योगदान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत और समर्पण से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आ रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समारोह में 21 पैरा मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों को उनके नए कार्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ. राहुल मिश्रा सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।  

हिनौती गौधाम के निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हिनौती गौधाम के सुचारू संचालन तथा निर्माणाधीन सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा से पूर्व कार्यों को इस स्थिति तक ले आएं जिससे वर्षाकाल में कार्य प्रभावित न हो। सर्किट हाउस रीवा में समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम के लिए लालगांव से पहुंच मार्ग के दोनों तरफ सघन वृक्षारोपण कराएं तथा पहुंच मार्ग को दुरूस्त करने का कार्य करें। उन्होंने गौधाम में वर्षाकाल में वृक्षारोपण किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उप मुख्यमंत्री ने गौधाम में गौ सेवकों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति कर गौधाम के व्यवस्थित संचालन के लिए भी निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जन सहयोग से प्रारंभ की गई यह गौशाला अब गौधाम का रूप ले रही है। सभी के सहयोग से और शासन से प्राप्त राशि से मास्टर प्लान के अनुसार गौधाम में गौवंश के लिए शेड, सड़क, पानी के हौज, भूसा शेड आदि के कार्य प्रगतिरत हैं। प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस भी निर्माणाधीन है। सभी कार्य नियत समय पर पूरे हो जाए और यह गौधाम प्रदेश का विशिष्टतम गौधाम बने। विधायक मनगवां इंजीनियर श्री नरेन्द्र प्रजापति, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थान आगे आ रहे हैं

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा के निपनिया में निजी शैक्षणिक संस्थान माँ कालिका महाविद्यालय एवं आदर्श ज्योति विद्यालय के उन्नयन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा युवाओं के लिए वरदान बनेगी। महाविद्यालय से शिक्षित होकर युवा स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थान आगे आ रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों में संस्कारयुक्त शिक्षा देकर आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र को समर्पित करें जिससे हमारा देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा का तेजी से विकास हो रहा है। निपनिया क्षेत्र में इस महाविद्यालय का विशेष महत्व है। इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से महाविद्यालय में युवाओं को उच्च शिक्षा व रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल है। रीवा में आईटी पार्क की स्थापना सहित रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रयास जारी हैं। उन्होंने महाविद्यालय की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि शिक्षा केन्द्र से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में योगदान दिया जाए। शिक्षा ऐसी हो जिसमें शोषण न हो वरन अच्छी शिक्षा देकर युवाओं को अच्छे नागरिक बनाने का कार्य किया जाए। सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का मार्गदर्शन महाविद्यालय को मिलता रहेगा। महाविद्यालय के संचालक व इससे जुड़े अन्य पदाधिकारी इस केन्द्र को आदर्श केन्द्र के तौर पर स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में शिक्षाविद् व गणमान्य जन उपस्थित रहे।  

स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति में संशोधन, विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति-2022 की कण्डिकाओं में शिथिलता प्रदान करते हुए संशोधित आदेश जारी किये गये हैं। यह प्रशासकीय स्थानांतरण संबंधी अधिकार 7 से 16 जून की अवधि में जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री को प्रत्यायोजित किये गये हैं। जिला स्तर पर स्थानांतरण की अवधि में जिला संवर्ग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के शासकीय सेवकों, जिनमें प्राथमिक शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान), सहायक शिक्षक (विज्ञान), प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला, लिपिकीय वर्ग संवर्ग तथा भृत्य संवर्ग के लोक-सेवकों का जिले के भीतर स्थानांतरण जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद किया जायेगा। विभागीय स्थानांतरण नीति-2022 के प्रावधानों का पालन करते हुए ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से जारी किये जायेंगे। स्थानांतरण आदेश पोर्टल पर जिला कलेक्टर की लॉगिन से अनुमोदन उपरांत जिला शिक्षाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी होंगे। कोई भी आदेश ऑफलाइन जारी नहीं किया जायेगा। जिले में 10 से कम नामांकन वाली किसी भी शाला में किसी भी शिक्षक का स्थानांतरण नहीं किया जायेगा। पारस्परिक स्थानांतरण समान पद एवं विषय होने पर ही किये जा सकेंगे, किन्तु 31 मई, 2025 से एक वर्ष की समयावधि में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा। आदेश में प्रदर्शित किये गये संवर्ग को छोड़कर शेष संवर्गों में प्रशासकीय स्थानांतरण राज्य स्तर से ही किये जा सकेंगे। समय-सारणी जारी एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी किये जाने के लिये विभाग ने समय-सारणी नियत की है। स्थानांतरण किये जाने की अवधि 16 जून नियत की गयी है। स्थानांतरण के लिये प्रशासकीय प्रस्ताव 14 जून तक दर्ज किये जा सकेंगे। ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी करने का कार्य 16 जून तक ही किया जा सकेगा। विभाग द्वारा उक्त आदेश समस्त जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षाधिकारी को जारी किये गये हैं।  

पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खाद्य पदार्थ हमारे लिए प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, जिसका सदुपयोग सभी का दायित्व है। अन्न की बर्बादी रोकना सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से खाद्य सुरक्षा में सहयोग के लिए संकल्प लेने का आहवान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन इस बात के लिए जागरूक करता है कि अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए और पौष्टिक आहार से कोई भी वंचित न रहे।  

पंचायतों के पंच, सरपंचों अपनी अपनी पंचायत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, और जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य कराएं : मंत्री पटेल

पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच : मंत्री पटेल नर्मदा परिक्रमा पथ की पंचायातों में रेवा आश्रम सामुदायिक भवन बनाएं जायेंगे : मंत्री पटेल  पंचायतों के पंच, सरपंचों अपनी अपनी पंचायत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, और जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य कराएं : मंत्री पटेल भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को टिमरनी में सरपंच सम्मेलन में कहा कि पंचायतों के पंच, सरपंचों अपनी अपनी पंचायत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, और जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य कराएं। मंत्री पटेल ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में सरकार ने पंचायतो के अधिकार भी बढ़ाए हैं और खर्च की सीमा भी बढ़ाई है। पंचायतो को विकास कार्यों के लिए पहले से अधिक राशि आवंटित की जा रही है। मंत्री पटेल ने कहा कि सरपंच ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए प्रावधानों के तहत अब पुल पुलिया पहले से अधिक ऊंचाई के बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरदा जिले में 500 से अधिक आबादी की 15 बस्तियां चिन्हित की गई है जहां पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई सड़कें निर्मित की जाएगी। मंत्री पटेल ने कहा कि हरदा जिले में 14 नए पुल पुलिया भी इस योजना के तहत निर्मित करने के लिये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 247 नदियों का उद्गम स्थल है। इसके बावजूद प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कुओं और ट्यूबवेल का जलस्तर गिरता जा रहा है। आज जरूरत जलस्रोतों के संरक्षण और पौधारोपण की है। मंत्री पटेल ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ की पंचायतो में “रेवा आश्रय सामुदायिक भवन” बनाए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व विधायक संजय शाह, टिमरनी नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज तथा उपाध्यक्ष राजा कौशल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे।  

Shooting Academy की आड़ में हो रहा था लव जिहाद, कोच मोहसिन पर 8वीं FIR

इंदौर इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पहले से ही रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में फंसे ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ अब महू थाने में भी एक नया मामला दर्ज किया गया है। यह 8वीं एफआईआर हिंदूवादी संगठन की पहल पर दर्ज की गई है। आरोपी मोहसिन खान पर ताजा शिकायत एक पूर्व शूटिंग खिलाड़ी द्वारा की गई है, जिसमें छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप लगाए गए हैं। महिला खिलाड़ी ने 2022 की घटना को लेकर दर्ज कराई शिकायत महू पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2022 में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में ट्रेनर के रूप में कार्य कर रही थी। उसी दौरान आरोपी मोहसिन खान, जो कि सिल्वर ऑक्स कॉलोनी का निवासी है, उसने पहले उसे कॉफी पीने का ऑफर दिया, जिसे पीड़िता ने ठुकरा दिया। इसके कुछ दिन बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तब मोहसिन ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा, “मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी जरूरत हो तो बताना।” इस घटना के बाद पीड़िता ने एकेडमी आना बंद कर दिया। एक दिन मोहसिन ने उसे कॉफी ऑफर की, लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ समय बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तो मोहसिन ने कहा, मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी और पैसे कमाना हो तो मुझे बताना। कुछ दिन बाद, मोहसिन ने कॉल कर उसे धार नाका स्थित घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान वह छेड़छाड़ करने लगा। उसने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। विरोध किया, तो उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। डर के कारण उस समय उसने किसी को यह बात नहीं बताई। पीड़िता ने यह भी बताया- मोहसिन अकादमी में अन्य लड़कियों से भी इसी तरह की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब उसके खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी मिली, तो उसने अपने परिवार से बात कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मोहसिन पर इंदौर में 7 और महू में 1 एफआईआर आरोपी मोहसिन पर अब तक रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी सहित 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 7 एफआईआर इंदौर और 8वीं एफआईआर शुक्रवार रात महू में दर्ज हुई है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पीड़िता के साथ मौजूद थे। मोहसिन अपने भाई फैजान और एक अन्य आरोपी इरफान के साथ जेल में बंद है। शूटिंग सिखाने के नाम पर छात्राओं से रेप-अश्लील हरकत इंदौर में ये मामला 15 दिन पहले सामने आया। यहां ड्रीम ओंलिपिंक शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा हिंदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे। उसका आरोप था कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अगले दिन दो और पीड़ित युवतियां थाने पहुंचीं और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। धार नाका बुलाकर की अश्लील हरकतें और जातिसूचक टिप्पणी घटना के कुछ समय बाद, मोहसिन ने पीड़िता को कॉल कर धार नाका स्थित अपने घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो मोहसिन ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पीड़िता ने डर के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। अन्य लड़कियों से भी की गई अशोभनीय हरकतें, अब खुली पोल पीड़िता ने आगे बताया कि मोहसिन एकेडमी में अन्य लड़कियों के साथ भी इसी प्रकार की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब मोहसिन पर पहले से दर्ज गंभीर मामलों की जानकारी उसे मिली, तो उसने अपने परिवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता बोली- कोच कहता था, जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा नाबालिग छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि वह इस एकेडमी में निशानेबाजी सीखती है। यहां कोच सलीम शूटिंग राइफल चलाने की ट्रेनिंग देता है। साल 2021 से साल नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की। सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वहीं रहकर प्रैक्टिस करती थी। जब कोच से प्रैक्टिस के लिए और समय की मांग करती तो वह कहता था कि मैं जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा, तभी अतिरिक्त समय दूंगा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि शूटिंग में ज्यादा समय बिताने और करियर बनाने की बात कहकर वह युवतियों से मनचाहा काम कराता है। न करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी देता था। पीड़िता बोली- मेरे हाथ में बंधा कलावा खोला, मुझे नॉनवेज खिलाया एक पीड़ित ने कहा कि आरोपी मुझसे शादी करना चाहता था। वह जबरदस्ती मुझे मुस्लिम बनाना चाहता था। इसलिए उसने मेरे हाथ में बंधा कलावा तोड़कर फेंक दिया। पीड़िता ने ये भी बताया कि मोहसिन ने मुझे जबरन नॉनवेज भी खिलाया। वह कहता था तू जब मुस्लिम बन जाएगी तो ये सब खाना पड़ेगा। इसलिए अभी से इसकी आदत डाल ले। पीड़िता ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि मैंने मोहसिन का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, लेकिन वह मुझे दूसरे नंबरों से फोन करने लगा। गुरुवार को जब दैनिक भास्कर एप पर मैंने मोहसिन के बारे में पढ़ा तो मेरी भी एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत हो गई। इसके बाद पिता के साथ थाने पहुंची और मोहसिन पर रेप, धमकी, ब्लैकमेल और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया। महिला वकील को धमकी देकर रेप, कर्मचारी से अश्लील बातें अन्नपूर्णा थाने में मोहसिन के खिलाफ एक महिला वकील ने रेप और दूसरी महिला ने छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों में भी जांच कर रही है। पहली पीड़िता पेशे से वकील है और एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। दूसरी शिकायतकर्ता आदिवासी है। वह मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में नौकरी करती थी। पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर रेप, धमकी देने और ब्लैकमेलिंग … Read more

CCTV फुटेज मिला: सोनम रघुवंशी ने वैसी ही जैकेट पहनी जैसी पुलिस को खून से सनी मिली थी

इंदौर  मेघालय के सोहरा से लापता इंदौर के नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 22 मई का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेघालय पुलिस को राजा के शव के पास जो सफेद शर्ट मिला है, उसे सोनम ने पहन रखा था। जो रेनकोट पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है, उसे सोनम ने अपनी गाड़ी में रखा था। NDRF कर रही सर्च ऑपरेशन सोनम रघुवंशी की रघुवंशी की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इंदौर पुलिस भी सोनम को लेकर मेघालय पुलिस से लगातार अपडेट ले रही है। इंदौर पुलिस ने कहा कि 23 मई को मेघालय में लापता हुए इंदौर के जोड़े का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । इस वीडियो में राजा और सोनम शिलांग के एक होमस्टे में स्कूटर पर अपना सामान छोड़ने और फिर से बाइक पर सवार होने के लिए आते हुए दिख रहे हैं। 4 मिनट 53 सेकेंड का है पूरा वीडियो 4 मिनट और 53 सेकंड के वीडियो में राजा और सोनम दोनों काले जैकेट में दिखाई दे रहे हैं, जो एक सफेद सूटकेस के साथ होमस्टे में पहुंच रहे हैं। राजा के रजिस्ट्रेशन डेस्क पर कर्मचारियों से बात करने जाता है। इससे पहले यह हनीमून कपल एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं। सोनम अपनी जैकेट उतारते और अपने बाल ठीक करते हुए नजर आती है। कुछ देर बाद राजा बाहर आता है, सूटकेस से कुछ चीजें निकालता है और उन्हें सोनम को सौंप देता है। 23 मई को लापता कपल में से पति की लाश मिली बता दें कि राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे। राजा का शव पिछले सोमवार को गुमशुदगी के 8 दिन बाद गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था। दूसरी तरफ सोनम की तलाश में टीम लगी हुई हैं। बता दें कि 11 मई 2025 को शादी के बंधन में बंधे राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 22 मई को वे शिलांग के मावलखियाट गांव के शिपारा होम स्टे में रुके थे. 23 मई को सुबह होम स्टे से चेकआउट करने के बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनकी स्कूटी सोहरिम में लावारिस हालत में मिली और 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई. हालांकि, सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. यह नया CCTV फुटेज पुलिस जांच के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि यह राजा और सोनम की आखिरी गतिविधियों को दर्शाता है. मेघालय पुलिस, एनडीआरएफ और विशेष जांच दल (SIT) सोनम की तलाश में जुटे हैं, लेकिन परिवार और रघुवंशी समाज ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है. सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी शिलांग में पुलिस के साथ बहन की तलाश में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सोनम जिंदा हैं. इस फुटेज ने एक बार फिर इस रहस्यमयी मामले को सुर्खियों में ला दिया है. बीजेपी नेता का दावा ‘जिंदा है सोनम’ मध्य प्रदेश के एक बीजेपी नेता ने दावा किया है कि सोनम जिंदा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि पुलिस को जो सफेद शर्ट मिली है, वो सोनम की गाड़ी की डिक्की में रखी एक्स्ट्रा शर्ट है। साथ ही, घटनास्थल से मिला रेनकोट भी सोनम की गाड़ी में ही था। इससे पता चलता है कि सोनम अभी भी जिंदा है। पुलिस को जो कपड़े मिले हैं, वो पुलिस और परिवार का ध्यान भटकाने की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन किया है कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की जांच CBI से कराने की मांग करें। रघुवंशी समाज ने उठाई आवाज पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने पूरा घटनाक्रम सामने रखा, जिसके बाद शिवराज ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और मेघालय भजपा के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत की और सोनम के भाई की शिलांग में मदद करने को कहा। सोनम के परिजनों की मांग- CBI करे जांच सोनम के देवर विपिन रघुवंशी ने कहा कि हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम चाहते हैं कि सोनम के अपहरण और राजा की हत्या की गहराई से जांच हो। स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है, सिर्फ CBI ही सच्चाई सामने ला सकती है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपनी बेटी सोनम रघुवंशी के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलने के लिए समय दिलाने की मांग की है, जिस पर शिवराज सिंह चौहान जी ने उनका समय दिलाने का आश्वासन दिया।   

मंत्री पटेल ने अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर किया पौध-रोपण

नदियों के उदगमों को करें संरक्षित, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा : मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक नदियों के उद्गम स्थल हैं, हमारे प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता  मंत्री पटेल ने अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर किया पौध-रोपण भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को रहटगांव तहसील के ग्राम खूमी में स्थित अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्री पटेल ने अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों के साथ पीपल, बरगद एवं नीम के पौधे लगाए। उन्होंने अधिकारियों को नदी के उद्गम स्थल के आसपास और अधिक पौधे लगाने, तथा लगाए गए पौधों को संरक्षित करने के निर्देश दिए। मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक नदियों के उद्गम स्थल हैं। हमारे प्रदेश को “नदियों का मायका” कहा जाता है। हमें नदियों के उद्गम स्थलों को संरक्षित करना चाहिए, नदियों के उद्गम स्थल पर भरपूर ऊर्जा होती है। उन्होंने कहा कि नदियों के आसपास ट्यूबवेल उत्खनन तथा वृक्षों की कटाई के कारण कई नदियां नष्ट होने के कगार पर हैं। नदियों के स्रोतों को जिंदा रखना जरूरी है। मंत्री पटेल ने कहा कि हम नदियों के स्रोतों को नष्ट कर रहे हैं और नहरों का पानी नदियों में डालकर खुश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भरपूर नदियां होने के बावजूद यहां का जल-स्तर घटना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता नदियों के संरक्षण की है। ज़रूरी है कि नदियों के किनारे वृक्ष लगाएं। मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़वानी से खूमी रोड के साइड शोल्डर भरवाएं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा उपस्थित थे।  

पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर खाद्य सुरक्षा में सहयोग के लिए किया आहवान भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खाद्य पदार्थ हमारे लिए प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, जिसका सदुपयोग सभी का दायित्व है। अन्न की बर्बादी रोकना सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से खाद्य सुरक्षा में सहयोग के लिए संकल्प लेने का आहवान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन इस बात के लिए जागरूक करता है कि अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए और पौष्टिक आहार से कोई भी वंचित न रहे।  

स्कूल बसों के लिए 31 नए नियम आए, सेफ्टी डिवाइस, GPS और CCTV के बिना नहीं चलेंगी

 इंदौर नियम विरुद्ध स्कूल बसों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। नया सत्र शुरू होने में अभी भी 10 दिन का समय है। इसके पहले आप बसों को ठीक करवा लें अन्यथा सीधे कार्रवाई होगी। स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग नियमित जांच अभियान चलाएगा। चेतावनी के साथ यह सलाह आरटीओ प्रदीप शर्मा ने रेसीडेंसी कोठी में हुई बैठक में दी। परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा ली जा रही स्कूल संचालकों की बैठक में सतर्कता का पाठ भी पढ़ाया गया। स्कूली वाहनों से हर साल होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर परिवहन विभाग और पुलिस ने स्कूली वाहनों के नियमों की जानकारी देकर पालन की करने की हिदायत दी। इंदौर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को रेसीडेंसी कोठी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रदीप शर्मा ने 100 से अधिक स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बगैर नियमों का पालन किए अब एक भी बस सड़क पर नहीं चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बस में खामी पाई गई, तो सत्र शुरू होने के बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूल संचालक अभी से सभी बसों के कागजात और अन्य सुरक्षा मापदंड की जांच कर लें। दरअसल जून माह में खुलने वाले शिक्षा सत्र के पहले परिवहन विभाग द्वारा स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई। विभाग ने सभी स्कूलों को चेकलिस्ट का फार्म दिया है, जिसमें फिटनेस, परमिट, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, अग्रनिशमन यंत्र आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। यह स्कूल संचालकों को यह फार्म भरकर परिवहन विभाग को देना होगा। स्कूल संचालकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय सभी सुरक्षा मानकों का पालन भी करना होगा। बैठक में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संतोष कुमार कौल, एसीपी मनोज खत्री, सुप्रिया चौधरी, सुदेश कुमार सिंह और रेखा परिवार सहित स्कूल संचालक मौजूद रहे। अनुपयोगी बसों का रजिस्ट्रेशन कराए निरस्त स्कूल संचालकों को परिवहन विभाग ने अनफिट बसों की सूची भी उपलब्ध कराई। इस पर बस संचालकों ने कहा कि ये बसें अब वे उपयोग नहीं करते हैं। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने कहा जो बसें उपयोग में नहीं की जा रही हैं, उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कराएं और स्क्रैप में दें। एआरटीओ मिश्रा ने कहा कि जिन ट्रस्ट समितियों ने स्कूल ने पुराने वाहन बेच दिए हैं, लेकिन उनकी आनरशिप चेंज नहीं करवाई है, वे पुराने वाहनों की आनरशिप तुरंत ट्रांसफर करवाएं। पुलिस वेरिफिकेशन कराएं एसीपी सुप्रिया चौधरी ने कहा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्कूल संचालक ड्राइवरों और कंडक्टरों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल संचालकों से कहा कि स्कूल प्रबंधन अपने ड्राइवरों और परिचालकों को प्रशिक्षित करें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। स्कूल बसों को लेकर यह हैं दिशा-निर्देश     स्कूल बस का रंग पीला होना चाहिए।     बसों के आगे-पीछे “स्कूल बस” लिखा होना चाहिए।     बसों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स होना चाहिए।     बस में स्वीकृत स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिए।     प्रत्येक बस में सुरक्षा के लिए हारिजेंटल ग्रिल लगे हों।     प्रत्येक बस में आग बुझाने के उपकरण हों।     स्कूल का नाम और फोन नंबर लिखा हो।     सीट के नीचे बैग रखने की व्यवस्था होना चाहिए।     ड्राइवर के पास पांच साल का भारी वाहन का अनुभव होना चाहिए।     बस में महिला चालक या परिचालक का होना आवश्यक है।     आपातकालीन निकास द्वार बसों में रहे।     बस में जीपीएस और सीसीटीवी अनिवार्य है।     स्कूल बस में परदे या शीशे में फिल्म नहीं होना चाहिए।     स्कूल बस के अंदर पर्याप्त रोशनी व सफाई हो।     बस में इमरजेंसी सायरन और अलार्म, पैनिक बटन रहे।     बरसात में पुल, पुलिया पर पानी होने पर पार न करें।     बसों में क्षमता के अनुसार ही विद्यार्थी रहें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वदेश समाचार पत्र के कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 74 बंगले स्थित स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय के नवनिर्मित विंग की गृह प्रवेश पूजा में सम्मिलित हुए और समाचार पत्र समूह के संपादक मंडल, पत्रकारगण और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पूजन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय भी सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, समूह संपादक अतुल तारे, प्रबंध संपादक सौमित्र जोशी, सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, स्थानीय संपादक चंद्रवेश पांडे, सहित जनप्रतिनिधि और पत्रकार गण उपस्थित थे।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, 24 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

भोपाल मध्यप्रदेश में गृह विभाग से संबंधित डीपीओ स्तर पर थोक में तबादले हुए हैं। विभाग ने 24 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के इधर से उधर तबादले हुए हैं। इसी तरह अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है। तबादलों में कई अधिकारियों को जिलों की नई जिम्मेदारी मिली हैं। देखें सूची…

मेघालय में सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सक्रिय हुए

इंदौर मेघालय में इंदौर के मैरिड कपल राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और शिलांग में मौजूद सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को फोन पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. राजा रघुवंशी के परिवार ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद मांगी थी. रघुवंशी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिलने पहुंचा था, जहां उन्होंने शिलांग में सोनम की तलाश में जुटे उनके भाई गोविंद से फोन पर बात करवाई. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोविंद से कहा, ”मैं अमित शाह जी से इस पूरे मामले को लेकर बात कर रहा हूं. सोनम को ढूंढकर वापस लाएंगे.” केंद्रीय मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सोनम की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. यह मामला अब केंद्रीय स्तर पर चर्चा में है और परिवार को उम्मीद है कि शीघ्र ही सोनम का पता लगाया जाएगा. बता दें कि सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी पुलिस के साथ लगातार सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं. बीते दिन उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ”मैं सोनम का भाई हूं. मुझे अंदर से फीलिंग आ रही है कि सोनम अभी जिंदा है. पुलिस यहां डेड बॉडी ढूंढ रही है, लेकिन मेरा निवेदन है कि डेड बॉडी न ढूंढे, बल्कि सोनम को तलाशे. इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए.” गोविंद ने बताया कि जहां राजा का शव मिला था, वहां गहरी खाई में SDRF और NDRF ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला. सोनम के पास दो मोबाइल थे, जो अभी तक नहीं मिले. पुलिस के अनुसार, सोनम और राजा की आखिरी मोबाइल लोकेशन डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के पास थी. गोविंद ने यह भी बताया कि 20 मई को उनकी सोनम से आखिरी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, ”सोनम और राजा का असम के गुवाहाटी जाने का प्लान था, लेकिन पता नहीं वे शिलांग कैसे पहुंच गए और कब उन्होंने यह प्लान बनाया? हम लोग पहले कभी शिलांग नहीं आए, हां, कामाख्या देवी के दर्शन के लिए जरूर आए थे.” इस मामले में सोनम की तलाश जारी है, लेकिन परिवार और रघुवंशी समाज का मानना है कि बिना सीबीआई जांच के इस रहस्यमयी मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी. टूरिस्ट गाइड ने बताया लापता होने से पहले वाला सीन हनीमून के लिए निकले सोनम और राजा रघुवंशी 23 मई को मेघालय के शिलांग से लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को मिला। पुलिस का कहना है कि राजा की हत्या की गई थी। इस मामले में एक टूरिस्ट गाइड, अल्बर्ट पडे ने कुछ जानकारी दी है। उसने बताया कि उसने सोनम और राजा को तीन अन्य लोगों के साथ देखा था। यह घटना मेघालय के नोंग रियात में डबल डेकर रूट ब्रिज के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोनम की तलाश जारी है। कौन हैं अल्बर्ट पडे? अल्बर्ट पडे, जो माव्लाखियात गांव का टूरिस्ट गाइड है, ने पहली बार पत्रकारों को यह जानकारी दी है। पडे ने बताया कि उसने सोनम और राजा को तीन आदमियों के साथ माव्लाखियात पार्किंग की ओर जाते हुए देखा था। बता दें कि राजा का शव एक खाई में मिला था। पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या की गई थी और पास में एक बड़ा चाकू मिला था, जिसका इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया था। पुलिस दर्ज कर चुकी है बयान पडे पहले बात करने को तैयार नहीं था, लेकिन बाद में गांव वालों के कहने पर उसने बात की। उसने बताया कि पुलिस ने पहले भी उसका बयान दर्ज किया था। यह पहली बार था जब उसने मीडिया से बात की। 22 मई की शाम को मिला था गाइड पडे ने बताया कि 22 मई की शाम को उसने सोनम और राजा से बात की थी और उनसे पूछा था कि क्या उन्हें गाइड की ज़रूरत है। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। यह जोड़ा शिलांग से किराए पर दोपहिया वाहन लेकर माव्लाखियात पहुंचा था। यह गांव नोंग रियात में डबल डेकर रूट ब्रिज का मुख्य प्रवेश द्वार है। भा वानसाई नाम के एक गाइड ने, जिसे इस जोड़े ने माव्लाखियात से छोड़ने के लिए किराए पर लिया था, उन्हें नोंग रियात में शिप्रा होमस्टे पहुंचाया, जहां वे उस रात रुके थे। अगले दिन सुबह 10 बजे फिर देखा पडे ने बताया कि उसने सोनम और राजा को अगले दिन सुबह करीब 10 बजे देखा था, जब वह डबल डेकर रूट ब्रिज की ओर जा रहा था। दोनों पार्किंग की ओर जा रहे थे। सोनम, राजा से पीछे चल रही थी। राजा तीन ‘टूरिस्टों’ के साथ दोस्ताना बातचीत कर रहा था और वे हिंदी में बात कर रहे थे। जब पडे से पूछा गया कि क्या उसने कुछ संदिग्ध देखा, तो उसने कहा, ‘मैं कह नहीं सकता क्योंकि वे हिंदी में बात कर रहे थे, जो मुझे ज़्यादा समझ में नहीं आती। अगर वे अंग्रेजी में बात कर रहे होते तो मैं समझ जाता। जब वे लौट रहे थे तो मैंने जोड़े से बात नहीं की, क्योंकि उन्हें गाइड की ज़रूरत नहीं थी।’ घटना से टूरिज्म पर बुरा असर इस घटना के बारे में बात करते हुए उसने कहा, ‘हमें बुरा लग रहा है, क्योंकि हमने बचपन से अपराध की ऐसी घटनाएं नहीं देखीं। हम भगवान से डरते हैं। गांव वाले इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनका नाम बदनाम न हो जाए, क्योंकि पुलिस ने बताया है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार नया था और पहले कभी लकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया था। दूसरे गाइड ने क्या बताया इस बीच, वानसाई ने कहा कि जोड़े ने उसे लिविंग रूट ब्रिज के पास एक गेस्ट हाउस में छोड़ने के लिए किराए पर लिया था। उन्होंने कहा, ‘राजा, अंग्रेजी में ज़्यादा बात नहीं करते थे। सोनम ज़्यादातर बात कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि जोड़े ने उनकी सेवाएं लेने … Read more

राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ लोन देकर सक्षम बनाया जा रहा

जबलपुर कौशल विकास और रोजगार विभाग राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘पप्पू’ बताया है. उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं. जो अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं कर पाया, वो देश क्या चला पाएगा. राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ लोन देकर सक्षम बनाया जा रहा है. वहीं पब में बजरंग दल के हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई कानून के ऊपर नहीं है. सरकार कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है. इसी के साथ मध्य प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में भी काम कर रही है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet