LATEST NEWS

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड, 3100 रुपये में भी सब सीटें भरी

मुंबई ‘धुरंधर 2’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बची, बल्कि भारत का सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट बनने जा रही है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह की फिल्म के लिए अभी पूरी एडवांस बुकिंग खुली भी नहीं है. ट्रेलर आने के साथ सिर्फ 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यूज के लिए ही बुकिंग शुरू की गई है. इन प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग से ही ‘धुरंधर 2’ के धमाके सुनाई देने लगे हैं. इस फिल्म ने भारत में सबसे महंगा फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है।  ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका 3100 रुपये का टिकट जहां दिल्ली-बेंगलुरु के ही प्रीमियम थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ के टिकट 2500 तक मिल रहे हैं. लेकिन फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज में से सबसे महंगा टिकट मुंबई की एक प्रीमियम प्रॉपर्टी में बिका है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बताती है कि मुंबई में बोरिवली के स्काई सिटी मॉल में बने आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में, INSIGNIA क्लास के थिएटर में ‘धुरंधर 2’ के टिकट सबसे ज्यादा महंगे हैं।  हमने खुद चेक करने पर पाया कि इस प्रॉपर्टी के INSIGNIA थिएटर में ‘धुरंधर 2’ के 10:15pm और 11:15pm के शोज में रिक्लाइनर सीट्स का टिकट 2900 रुपये में अवेलेबल है. जबकि प्राइम रिक्लाइनर सीट्स के टिकट का दाम 3100 रुपये है. टिकटों के ये दोनों प्राइस बिना किसी टैक्स के हैं. इतने महंगे दाम के बावजूद जहां 10:15pm के शो में प्राइम रिक्लाइनर सीट्स सोल्ड आउट हैं. वहीं ये खबर लिखे जाने तक 11:15pm के शो में केवल एक प्राइम रिक्लाइनर सीट अवेलेबल है. आपके ये खबर पढ़ने तक अगर वो एक सीट भी बिक चुकी हो तो हैरान न हों, ‘धुरंधर 2’ का क्रेज तो ऐसा ही चल रहा है! देश का सबसे महंगा फिल्म टिकट 3100 रुपये के टिकट के साथ, अब भारत में सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम हो गया है. इससे पहले ये सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बिका था. मुंबई के ही Maison PVR में ‘पुष्पा 2’ का एक प्रीमियम टिकट 3000 रुपये का बिका था. इसी थिएटर में ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के टिकट 2700 रुपये तक में बिके थे।  ‘धुरंधर 2’ के लिए थिएटर्स में पहली बार ‘सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस’ रेट्स लागू किए गए हैं. यानी इस बार टिकटों के प्राइस रेगुलर से थोड़े महंगे हैं. इसके बावजूद 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज के लिए ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग का क्रेज अद्भुत नजर आ रहा है।  सैकनिल्क की एक रिपोर्ट बताती है कि फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. और इस ताबड़तोड़ बुकिंग से रिलीज के हफ्ते भर पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने 20 करोड़ से ज्यादा एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है. देखना है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ और क्या-क्या कमाल करती है।   

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ पास सेंसर, U/A सर्टिफिकेट के साथ 19 मार्च को रिलीज

  हैदराबाद,  तेलुगु पावर स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट या काट-छांट के ‘U/A’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म की अवधि 2 घंटे 34 मिनट की है। मेकर्स के अनुसार, बोर्ड से मिली इस हरी झंडी के बाद अब यह फिल्म अपने पूर्ण स्वरूप में दर्शकों के सामने होगी, जो इस गर्मी में मनोरंजन का बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। उगादी के शुभ अवसर पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म के शेड्यूल में हाल ही में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक हफ्ते पहले यानी 19 मार्च, 2026 को ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला और राशि खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। संगीत के मोर्चे पर एक दिलचस्प टीम वर्क देखने को मिलेगा, जहाँ देवी श्री प्रसाद ने गाने तैयार किए हैं, वहीं बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी एस थमन ने संभाली है। 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा फिल्मी मुकाबला देखने को मिलेगा। ‘उस्ताद भगत सिंह’ का सीधा क्लैश बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने जा रहा है। तेलुगु नववर्ष (उगादी) के मौके पर रिलीज होने के कारण दक्षिण भारत में पवन कल्याण की फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए दावा किया है कि ‘उस्ताद’ इस बार बॉक्स ऑफिस पर जश्न का माहौल बनाएंगे। क्लीन चिट मिलने के बाद अब टीम फिल्म के अंतिम प्रचार प्रसार में पूरी ताकत से जुट गई है।  

सड़क पर हर कदम की जिम्मेदारी आपकी, युवाओं को सोनू सूद का जागरूकता संदेश

मुंबई,  दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसे केस सामने आए, जहां तेज स्पीड और नाबालिग बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने से लोगों की जान चली गई। हाल ही में द्वारका में एक नाबालिग ने एलयूवी से 23 वर्षीय युवक को कुचल दिया था और युवक की मां से सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसी मुद्दे को लेकर अब सोनू सूद ने युवाओं और माता-पिता से खास अपील की है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी को हक नहीं है कि वह सड़क पर चलने वाले लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करे। हमेशा की तरह सोनू सूद ने एक बड़े सामाजिक मुद्दे पर बात की है। एक बच्चे के पिता होने के नाते, अभिनेता ने इस बात के प्रति संवेदनशीलता दिखाई कि स्कूल के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी कितनी अहम है। उन्होंने सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले युवाओं से अपील की है कि वो अपनी गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित रखें। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “आज हम ऐसी जिंदगी जी रहे हैं, जहां सड़क पर चलने वाले लोगों की जिंदगी आपके हाथों में है। कितनी तेजी से आप रेस बढ़ाते हैं और कितनी तेजी से ब्रेक को दबाते हैं, यह तय करता है कि सामने वाला कितना जिएगा।” उन्होंने आगे कहा, मेरी सभी बच्चों से गुजारिश है कि जो बच्चे गाड़ी सीखना चाहते हैं और उनकी उम्र नहीं हुई है, वो इंतजार करे, सही समय का। वहीं माता-पिता को ध्यान रखने की जरूरत है कि वाहन की चाबी कहां है क्योंकि बच्चे मौका देखते ही वाहन की चाबी लेकर निकल जाते हैं और फिर होते हैं घातक एक्सीडेंट।” अभिनेता के पोस्ट को यूजर्स का भी समर्थन मिल रहा है, और उनका कहना है कि आज की जनरेशन जल्दी बड़ा होना चाहती है, और यही कारण है कि देश में दुर्घटनाओं का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने संयुक्त अरब अमीरात में फंसे लोगों की मदद का एलान किया था। उन्होंने वहां फंसे किसी भी देश के नागरिक को सीधा उनसे कांटेक्ट करने के लिए कहा था। अभिनेता वहां फंसे उन लोगों की मदद कर रहे हैं, जिनके पास घर नहीं है और किसी सुरक्षित स्थान से दूर हैं। अभिनेता कोविड के समय से ही लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। चाहे महामारी हो या फिर बाढ़, हर परिस्थिति में वह लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं।  

एक्ट्रेस Hansika Motwani की शादी खत्म, सहेली के एक्स से हुई थी शादी, अब हुआ तलाक

मुंबई  सेलेब्रिटीज के तलाक की लिस्ट में अब एक नाम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का भी जुड़ गया है। हंसिका का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। काफी वक्त से उनकी शादी में दरार की खबरें आ रही थीं। अब इस पर मुहर लग गई है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है। दोनों की शादी सिर्फ चार साल तक ही चल सकी। कपल का इस शादी से कोई बच्चा नहीं है। हंसिका का टूटा घर हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी. मगर कुछ महीनों बाद ही उनकी मैरिड लाइफ में उथल-पुथल होने की खबरें आने लगी थीं. सोहेल की हंसिका के साथ ये दूसरी शादी थी. हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज संग उन्होंने पहली शादी की थी. सोहेल का दोनों में से कोई भी रिश्ता नहीं चला. सोहेल और हंसिका की शादी टूटने से एक्ट्रेस के फैंस को झटका लगा है। क्या है तलाक की वजह? जानकारी के मुताबिक, हंसिका ने तलाक लेते हुए अपने स्त्रीधन और एलिमनी अमाउंट के लिए कोई दावा नहीं किया है. कोर्ट की सुनवाई के दौरान, मोटवानी के वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा था. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके नेचर, सोच और लाइफस्टाइल में बहुत फर्क है. इससे उनके बीच झगड़े होने लगे. छोटी-छोटी बातों पर रोज झगड़ा होता था और एक छत के नीचे रहना उन दोनों के लिए काफी मुश्किल हो गया था. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।। परिवारवाले, रिश्तेदार और दोस्तों ने ये शादी बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. आखिरकार दोनों ने अलग रहने और शादी तोड़ने का फैसला किया. वकील के मुताबिक, वे 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहे हैं. उनका रिश्ता खराब हो गया था, लेकिन दोनों ने बातचीत की और आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं हंसिका हंसिका हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बचपन में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो ‘शका लका बूम बूम’ और मूवी ‘कोई… मिल गया’ में काम किया था. हंसिका सीरियल देश में निकला होगा चांद, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सोन परी, करिश्मा का करिश्मा, बिदाई में नजर आई थीं. हिंदी इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाने के बाद हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री में काम किया. वो साउथ के कई बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं. अपने काम के अलावा हंसिका ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में रहीं।

छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक: श्रेया घोषाल की आवाज ने ऐसे जीता संजय लीला भंसाली का दिल

मुंबई, आठवीं कक्षा में जहां बच्चों को यह नहीं पता होता है कि आगे 10वीं के बाद किस स्ट्रीम में जाना है, उस वक्त एक बच्ची बॉलीवुड में राज करने के सपने देख रही थी। उसे नहीं पता था कि उसकी आवाज बॉलीवुड की पहचान बन जाएगी और कोटा के छोटे से गांव से निकलकर वो हिंदी सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगी। हम बात कर रहे हैं श्रेया घोषाल की, जो 12 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। कहा जाता है कि मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है और श्रेया के साथ भी ऐसा ही था। श्रेया की मां बहुत अच्छा गाती थी और यही कारण था कि वे अपनी बेटी को संगीत की तालीम देने के पक्ष में भी। उन्होंने श्रेया को 6 साल की छोटी उम्र में ही संगीत की तालीम दिलानी शुरू कर दी थी और वे स्कूल के वार्षिक समारोह में अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर देती थी। इसके बाद उन्होंने पद्मश्री स्वर्गीय कल्याणजी भाई और स्वर्गीय मुक्ता भिडेजी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि श्रेया साइंस की स्टूडेंट थी, लेकिन संगीत के जुनून को आगे ले जाने के लिए उन्होंने 12 तक साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई के बाद आर्ट्स का चुनाव कर संगीत का प्रशिक्षण लिया। हालांकि तब तक उनकी आवाज बॉलीवुड में छा चुकी थी और संजय लीला भंसाली ने टीवी पर एक प्रोग्राम को देखकर श्रेया का चुनाव देवदास के लिए किया था। श्रेया घोषाल ने बचपन में म्यूजिक रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ में हिस्सा लिया था और फाइनल तक पहुंची थी। ऐसे में एक दिन अपनी मां के साथ टीवी देखते संजय लीला भंसाली ने पहली बार श्रेया को गाते हुए सुना था। उस वक्त भंसाली हम दिल दे चुके सनम बना रहे थे और उनके दिमाग में देवदास को बनाने का विचार था। तब श्रेया की आवाज सुनकर उन्होंने उन्हें पारो की आवाज के लिए चुना था। इतना ही नहीं, निर्देशक ने ‘सारेगामापा’ के जरिए ही सिंगर से संपर्क किया था और देवदास का ‘बैरी पिया’ गाना दिया था। उस वक्त श्रेया मात्र साढे पंद्रह साल की थीं। खास बात यह रही कि पहले ही गाने से श्रेया की जिंदगी बदल गई और पहले ही गाने ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलवा दिया। ‘बैरी पिया’ का गाना श्रेया के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था क्योंकि उनका बैकग्राउंड शास्त्रीय संगीत से जुड़ा था। हालांकि रिकॉर्डिंग वाले दिन प्रैक्टिस के दौरान पहली ही बार में उन्होंने गाने को रिकॉर्ड कर लिया था। उन्हें माइक पर प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इतना अच्छा गाया कि भंसाली ने उन्हें गले लगा लिया। इस मौके के बाद श्रेया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी समेत 20 से ज़्यादा भाषाओं में गाने भी गाए। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज़्यादा गाना गाने वाली फीमेल सिंगर के तौर पर दर्ज है। उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए मैं तेनू समझावां, मनवां लागे, सुन रहा है न तू, जादू है नशा है और तुझमें रब दिखता है जैसे कई रोमांटिक गाने गाए हैं।  

शादी का न्योता भी हटके! कृतिका कामरा और गौरव कपूर के कार्ड की लाइनें कर रहीं चर्चा

मुंबई कृतिका कामरा और गौरव कपूर बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब दोनों की शादी से ठीक पहले उनका वेडिंग कार्ड सुर्खियां बटोर रहा, जो आम शादी के कार्ड से जरा हटकर है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद ट्रडिशनल रिसेप्शन की जगह उन्होंने क्या पालन कर रखा है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर का अनोखा वेडिंग इन्विटेशन कार्ड चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 11-12 मार्च को मुंबई में होने जा रही है जो काफी प्राइवेट सेरिमनी रहेगी। वहीं दोनों के इन्विटेशन कार्ड में शादी के बाद एक आफ्टर पार्टी की भी बात कही गई है। शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को कहा जा रहा है कि दोनों की शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को चलेगा। इस प्राइवेट सेरिमनी में शादी के बाद 12 मार्च को एक स्टाइलिश आफ्टर-पार्टी अरेंज की गई है जिसमें फिल्म और खेल जगत के करीबी दोस्त मौजूद होंगे। आफ्टर पार्टी 12 मार्च को 7:30 बजे शाम से शुरू होगी कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने के इस इन्विटेशन कार्ड में 12 मार्च को एक आरामदायक, बिना हड़बड़ी वाली आफ्टर-पार्टी की प्लानिंग की गई है। इस कार्ड में ‘द पार्टी, आफ्टर’ लिखते हुए कहा गया है, ‘हम अपनी शादी की खुशियों को आपलोगों के साथ सुकून से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइए और जितनी देर रात तक रुक सकें रुकिए।’ ये आफ्टर पार्टी 12 मार्च को 7:30 बजे शाम से शुरू होगी। 12 मार्च को एक पार्टी रखी जाएगी ये कपल 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर एक इंटीमेट सेरिमनी में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराएगा। इसके बाद अगले दिन, 12 मार्च को एक पार्टी रखी जाएगी, जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन जगत के करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।

रणदीप हुडा और लिन लैशराम का ड्रीमी मैटरनिटी फोटोशूट, माता-पिता बनने से पहले दिखी कपल की केमिस्ट्री

मुंबई अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और बहुत खुश हैं। माता-पिता बनने से पहले रणदीप और लिन ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। जिसकी प्यारी तस्वीरें रणदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पत्नी लिन के मैटरनिटी फोटोशूट की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। ज्यादातर तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। इन तस्वीरों में लिन लैशराम अपनी बेबी बंप को सहलाती नजर रही हैं, जबकि रणदीप हुडा अपनी पत्नी को प्यार से निहारते नजर रहे हैं। इन तस्वीरों में लिन अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों पति-पत्नी एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। रणदीप और लिन की ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।   कब की प्रेग्नेंसी की घोषणा नवंबर 2025 में, अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जंगल में बैठे नजर आए। रणदीप ने कैप्शन में लिखा कि अब उनका प्यार एक नन्हे मेहमान के रूप में आने वाला है। प्रेग्नेंसी को लेकर लिन की राय प्रेग्नेंसी को लिन ने ‘सबसे खूबसूरत बदलाव’ बताया। एक इंटरव्यू में लिन ने कहा कि बच्चे को अपने अंदर पालना चमत्कार जैसा लगता है। इससे उन्हें मां बनने की असली ताकत समझ आई है। कथित तौर पर उन्होंने पहले गर्भपात का दर्द भी झेला है, लेकिन अब वे बहुत खुश हैं और बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं।

Fitness Icon का निधन! Industry में शोक की लहर, फैंस को नहीं हो रहा यकीन

फिटनेस और स्वास्थ्य जगत को एक बड़ा झटका लगा है। 36 वर्षीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर और विज्ञान-आधारित पोषण विशेषज्ञ स्टेफ़नी बटरमोर का अचानक निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनके मंगेतर और यूट्यूबर जेफ निपर्ड ने की है। अभी तक मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। स्टेफ़नी बटरमोर सोशल मीडिया पर अपनी सकारात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली फिटनेस सामग्री के लिए जानी जाती थीं। हालांकि उन्होंने इंटरनेट की दुनिया से दूरी बनाकर अपने व्यक्तिगत और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया था। मई 2024 में उन्होंने अपने सोशल मीडिया ब्रेक का ऐलान करते हुए गंभीर चिंता (Anxiety) से जूझने की बात स्वीकार की थी। उनकी आखिरी सार्वजनिक पोस्ट में, स्टेफ़नी ने चिंता को “अपंग करने वाली” बताया और साझा किया कि कैसे यह उनके लिए सांस लेना या घर छोड़ना भी मुश्किल बना देती थी। इसके बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और शांति पाने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई। हालांकि स्टेफ़नी ने ऑनलाइन उपस्थिति कम कर दी थी, वह अपने पेशेवर और अकादमिक जीवन में सक्रिय रहीं। पैथोलॉजी और सेल बायोलॉजी में पीएचडी धारक के रूप में, उन्होंने कैंसर अनुसंधान पर काम जारी रखा। उनका निधन 6 मार्च, 2026 को हुआ। स्टेफ़नी और जेफ निपर्ड का रिश्ता लगभग 10 वर्षों तक चला। दोनों की पहली मुलाकात 2016 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। प्रारंभ में जेफ ने उनसे ऑनलाइन संपर्क किया और जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। हालांकि स्टेफ़नी फ्लोरिडा और जेफ कनाडा में रहते थे, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से मिलने से पहले घंटों फोन पर बातचीत करते थे। उनकी पहली डेट कथित तौर पर जिम वर्कआउट थी, जो उनके साझा फिटनेस और विज्ञान प्रेम को दर्शाती है। फिटनेस समुदाय और उनके अनुयायियों के लिए यह अचानक निधन एक बड़ा सदमा है।

कहानी तैयार, लौट रहे हैं मजनू भाई, उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू—‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी में फिर धमाका

मुंबई बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘वेलकम’ के फैंस के लिए खुशबरी है। एक ओर जहां, अहमद खान के डायरेक्‍शन में बनी फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म ‘वेलकम टू द जंगल’ इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने चौथे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इस चौथे पार्ट में फ्रेंचाइज के दो सबसे पॉपुलर एक्‍टर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी होगी। ये दोनों जहां ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्‍सा नहीं हैं, वहीं अब ‘वेलकम 4’ में अनिल कपूर अपने मजनू भाई वाले अवतार में, नाना पाटेकर डॉन उदय शेट्टी बनकर और परेश रावल एक बार फिर डॉ. घुंघरू के रोल में वापसी करेंगे। अक्षय कुमार भी फिल्‍म का हिस्‍सा होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वेलकम 4’ की स्क्रिप्ट लगभग पूरी होने वाली है। ‘मिड-डे’ ने दावा किया है कि चौथे पार्ट की कहानी तीसरी फिल्म से बिल्कुल अलग होगी, जिसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के निभाए यादगार किरदारों को बुना जाएगा। हालांकि, परेश रावल ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्‍सा हैं, लेकिन उसमें वह डॉ. घुंघरू वाला अपना रोल नहीं निभा रहे हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्‍म है, जिसमें सितारों की लंबी फौज है। 2007 में सुपरहिट हुई थी ‘वेलकम’ साल 2007 में इस फिल्‍म फ्रेंचाइज की शुरुआत हुई थी। अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘वेलकम’ ने तब देश में 70.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 119.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। फिल्‍म सुपरहिट साबित हुई। यह 1999 की अंग्रेजी कॉमेडी ‘मिकी ब्लू आइज’ से प्रेरित रीमेक फिल्‍म थी। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि दिवंगत फिरोज खान की यह आख‍िरी फिल्‍म है। इसमें सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने भी कैमियो किया था। 2015 में ‘वेलकम बैक’ बनी हिट, फिल्‍म में नहीं थे अक्षय कुमार इसके बाद साल 2015 में सीक्‍वल फिल्‍म ‘वेलकम बैक’ रिलीज हुई। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा, अंकिता श्रीवास्तव के साथ डिंपल कपाड़िया, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह हैं। अक्षय कुमार सीक्‍वल का हिस्‍सा नहीं थे। 48 करोड़ के बजट में बनी ‘वेलकम बैक’ ने देश में ₹96.55 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹130.34 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। यह हिट साबित हुई थी। परेश रावल ने ‘वेलकम 4’ को किया कंफर्म अब नई रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथे पार्ट में एक के बजाय कई डॉन होंगे और विलेन बनकर कहानी में ट्व‍िस्‍ट लाएंगे। परेश रावल ने अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को रीपोस्ट किया है। उनहोंने ‘जय हो (हाथ जोड़ने वाला इमोजी)’ के साथ इस डवलपमेंट को कन्फर्म किया है। उनके ‘वेलकम टू द जंगल’ के को-स्टार सुनील शेट्टी ने भी X पर लिखा, ‘अफरा-तफरी के समय में, कुछ खबरें बस… सही लगती हैं। OG मैडनेस – नाना, अनिल और परेश – वेलकम यूनिवर्स की धड़कन वापस आ गए हैं।’

पॉप स्टार रिहाना के घर फायरिंग से हड़कंप, 10 राउंड दागे गए; हमलावर के खिलाफ केस दर्ज

कैलिफोर्निया पॉपुलर सिंगर रिहाना ने अपने म्यूजिक से दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई है, जिसके चलते हर देश में उनके हजारों फैंस मौजूद हैं. लेकिन आज इस पॉप-स्टार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, सिंगर के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद घर के बाहर फायरिंग हुई है. खबरों के मुताबिक इस घटना को एक 30 साल की महिला शूटर ने अंजाम दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक महिला ने रिहाना के घर की ओर 10 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार पर लगी है। सूत्रों के मुताबिक हमले के वक्त रिहाना घर पर मौजूद थीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना लॉस एंजिलिस के ब्रेबरी हिल्स में हुई। हमले की जानकारी मिलते ही लास एंजिलिस पुलिस मौके पर पहुंची और 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद पॉपुलर पॉप-स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस ने सिंगर के घर की तरफ बार-बार गोली चलाने वाली महिला शूटर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.   रिहाना के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, 8 मार्च को सिंगर के घर के पास करीब दोपहर 1:21 पर गोलीबारी की घटना हुई. इस दौरान 5 से 7 गोलियां चलाई गईं, जो उनके घर के गेट पर लगीं. लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. पॉप-स्टार रिहाना के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिसमें इस हादसे के पीछे की वजह को बताया गया हो. साथ में, अभी ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उस समय सिंगर के पति एएसएपी रॉकी और उनके बच्चे आरजेडए, रायट रोज और रोज घर पर मौजूद थे या नहीं. पुलिस अधिकारी फिलहाल गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच में जुटे हुए हैं.

अमिताभ बच्चन ने मिस किया फाइनल, शाहरुख खान और रश्मिका मंदाना सहित सेलेब्स का जश्न

मुंबई भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं? अमिताभ बच्चन टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया।’ अमिताभ बच्चन के कैप्शन से लगता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच नहीं देखा है। इसलिए भारत जीत गया है। शाहरुख खान शाहरुख खान ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है ‘बहुत बड़ी जीत। भारत की टीम ने बहुत अच्छा किया। आप लोग चैंपियन हैं। आप लोगों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है। आपको सलाम। जय हिंद।’ आमिर खान आमिर खान ने अलग तरह से भारत की जीत का जश्न मनाया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘आज एक अरब दिल जश्न मना रहे हैं।’   संजय दत्त संजय दत्त ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर की है और खिलाड़ियों को चैंपियंस बताया है। सारा अली खान टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सारा अली खान उत्साहित हुई हैं। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर क्रिकेट टीम की तस्वीर लगा कर कैप्शन में लिखा है ‘बार बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।’ सोनल चौहान सोनल चौहान ने भारत का झंडा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है ‘कप हमारा है। अच्छा एहसास है।’   सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर लगाई है। तस्वीर पर चैंपियंस लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी बनाए हैं। रश्मिका मंदाना रश्मिका मंदाना ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘भारतीय टीम को शुभकामनाएं।’ अनन्या पांडे अनन्या पांडे ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके लिखा है ‘हम चैंपियंस हैं।’ राजपाल यादव राजपाल यादव ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘वर्ल्ड कप घर आ गया।’ तीसरी बार विजेता बना भारत ख्याल रहे कि भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया।

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी का दुबई में आरोप: शख्स ने थप्पड़ मारा और भाग गया, पुलिस भी मदद नहीं कर रही

दुबई अपने बोल्ड कपड़ों के कारण हमेशा ही विवादों में रहने वालीं खुशी मुखर्जी ने अब रोते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बता रही हैं कि दुबई की सड़कों पर कोई उन्हें थप्पड़ मारकर निकल गया। हाल ही रैपर सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी का एक वीडियो देख कह दिया था कि ऐसी लड़कियों की वजह से ही भारत में रेप ज्यादा होते हैं। उन्होंने खुशी मुखर्जी के बेहद रिवीलिंग और अतरंगी कपड़े पब्लिक के बीच पहनने पर सवाल उठाए थे। और अब कोई खुशी मुखर्जी को थप्पड़ मार गया, जिससे एक्ट्रेस बुरी तरह रोने लगीं। खुशी मुखर्जी को दुबई में सड़क पर पड़ा थप्पड़, सुनाई आपबीती खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सड़क पर रोते हुए नजर आ रही हैं। वह बोल रही हैं, ‘रात के 9 बज रहे हैं और एक आदमी बाइक पर जा रहा था और मुझे थप्पड़ मारकर चला गया। मैं सड़क पर थी। पुलिस स्टेशन में जाकर भी क्या होगा। सड़कों पर कैमरे तो लगे नहीं हैं।’ वीडियो में खुशी मुखर्जी बता रही हैं कि सड़क पर कोई लगातार उनका पीछा भी कर रहा है। वीडियो में खुशी बार-बार पीछे मुड़कर देखती हैं और फिर तेजी से चलने लगती हैं। खुशी मुखर्जी ने लिखा- कुछ लोग मुझसे पुराना बदला ले रहे हैं इस वीडियो को शेयर कर खुशी मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘कुछ लोग बेवजह ही मुझसे पुराना बदला ले रहे हैं। इस बार तो ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली ही पूरी दुनिया से लड़ रही हूं। पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही। पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है। यहां तक कि महिला अधिकारी भी इस मामले में कोई कार्रवाई करने से कतरा रही हैं। खैर, दुबई भी कोई अलग नहीं है। लगता है पूरी दुनिया ने हमें शरिया कानून फॉलो करने के लिए दबाना शुरू कर दिया है।’ खुशी मुखर्जी के वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट खुशी मुखर्जी के इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। वो खुशी से पूछने लगे कि क्या वह ठीक हैं। उनके साथ क्या हुआ है। हालांकि, कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने यह कहकर खुशी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया कि वह सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। कौन हैं खुशी मुखर्जी ? खुशी मुखर्जी पेशे से एक टीवी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह ‘स्प्लिट्सविला’ जैसा रियलिटी शो भी कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ टीवी शोज और सीरीज भी की हैं, जिनमें ‘बालवीर’, ‘रीति रिवाज’, ‘नादान’ और ‘देविका’ जैसे नाम शामिल हैं। खुशी मुखर्जी ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। वह साल 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजल थुरई’ में नजर आईं। इसके अलावा वह तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी हिंदी फिल्म का नाम ‘श्रृंगार’ था, जो 2013 में आई।

Priyanka Chopra Oscars 2026 में करेंगी प्रेजेंट, एक्ट्रेस ने खुद दी खबर, जाकिर खान ने दी बधाई

 कैलिफ़ोर्निया बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस हॉलीवुड में काफी समय से काम कर रही हैं। वहीं, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में वह पुरस्कार प्रदान करने वालीं प्रेजेंटेटर की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की। प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इसमें उनके नाम के साथ अन्य प्रेजेंटेटर के भी नाम शामिल हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘2026 अकादमी अवॉर्ड्स।’ एक्ट्रेस के साथ इस लिस्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सितारे समारोह में मंच पर आएंगे और तमाम कैटेगरी के विनर्स को सम्मानित करेंगे। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा। यह 16 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। जिसमें कौन बाजी मारेगा, ये आने वाला समय बताएगा। प्रियंका चोपड़ा को जाकिर खान ने बधाई दी पोस्ट शेयर करने के बाद प्रियंका के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, ‘बधाई हो। आप सच में हीरो हैं।’ ऑस्कर अवॉर्ड्स कौन देता है? ऑस्कर अवॉर्ड्स, फिल्म जगत में कलात्मक और तकनीकी के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे सम्मानित पुरस्कार है। इसे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से दिया जाता है। यह लॉस एंजिल्स में स्थित एक पेशेवर मानद संगठन है, जो सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। यह सम्मान फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स, एक्टर्स और राइटर्स को हर साल दिया जाता है। पहली बार 1929 में शुरू हुआ ये अवॉर्ड, इंडस्ट्री के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित आयोजनों में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। फिल्म के जरिए प्रियंका 7 साल बाद घर वापसी कर रही हैं और वे महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। साथ ही, यह एसएस राजामौली का प्रोजेक्ट है, जो कभी भी अपनी कहानी कहने के अंदाज से दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। ये सब देखते हुए फैंस के बीच उत्साह चरम पर है।

‘राहु केतु’ की OTT एंट्री: वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की कॉमेडी फिल्म अब इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

मुंबई ‘फुकरे’ फेम जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्‍म ‘राहु केतु’ OTT पर रिलीज हो गई है। हालांकि, इसमें एक पेंच है। अभी इसे रेंट यानी किराए पर देखने का विकल्‍प दिया गया है। इसी साल 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्‍म की तारीफ तो बहुत हुई, लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर मामला सुस्‍त रहा था। राइटर-डायरेक्‍टर विपुल विग की यह फिल्‍म पौराण‍िक कथाओं को कॉमेडी से जोड़कर एक मजेदार कहानी के साथ परोसती है। फिल्‍म में शालिनी पांडे और चंकी पांडे भी हैं। ‘राहु केतु’ एक कॉमेडी-एडवेंचर फिल्‍म है। इसे शनिवार, 7 मार्च को Amazon Prime Video पर रेंट के साथ रिलीज किया गया है। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म के सब्‍सक्राइबर्स इससे 119 रुपये के किराए पर देख सकते हैं। इसके लिए एक बार पेमेंट करने के बाद इसे 30 दिनों के भीतर आप कभी भी देख सकते हैं। हालांकि, एक बार फिल्‍म शुरू करने के बाद इसे 48 घंटों के अंदर खत्‍म करना होगा। ‘राहु केतु’ की कहानी यह फिल्‍म दो अनाड़ी और हमेशा बदकिस्मत रहे दोस्‍तों, राहु (वरुण शर्मा) और केतु (पुलकित सम्राट) की है। ये दोनों बेतुकी कॉमेडी करते हैं, जिन्हें लोग हमेशा मनहूस होने की वजह से नापसंद करते हैं। इस बीच राहु को एक स्ट्रीट-स्मार्ट और चालाक लड़की, मीनू टैक्सी (शालिनी पांडे) से प्यार हो जाता है। मीनू के पास जल्दी पैसे कमाने की एक योजना है। इसमें कई लोगों को फंसाने का काम शामिल है। इस प्‍लान में शहर के SHO दीपक शर्मा (अमित सियाल) और उनका असिस्टेंट बंसी (सुमित गुलाटी) भी फंसता है। पागलपन भरी कहानी में प्‍लानिंग को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक जादुई किताब भी है, जिसका नाम ‘अतरंगी कहानियां’ है। इस किताब को चूरू लाल शर्मा (मनु ऋषि चड्ढा) ने लिखा है। इस अफरा-तफरी में राहु और केतु की जोड़ी को एक खतरनाक ड्रग माफिया का सामना करना पड़ता है। फिल्म में पीयूष मिश्रा भी फूफाजी के रोल में हैं, जो चूरू लाल शर्मा की मदद करते हैं। फिल्‍म की कहानी वैदिक ज्योतिष से आकाशीय छाया ग्रहों ‘राहु’ और ‘केतु’ को केंद्र में रखकर लिखी गई है। विपुल विंग ने उन्हें मॉडर्न, काम के कॉमेडी किरदारों में बदला है। यह फिल्‍म किस्मत की खोज की उथल-पुथल है, जहां किरदार लेखक की कलम (या मीन राशि के कंट्रोल) के मोहरे हैं।

ब्रिटनी स्पीयर्स की गिरफ्तारी से मचा हंगामा: जेल में बिताई रात, अब कोर्ट में होगा फैसला

कैलिफोर्निया मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में ब्रिटनी स्पीयर्स को छोड़ दिया गया, पर मामला अभी शांत नहीं हुआ है। ब्रिटनी स्पीयर्स को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। ब्रिटनी को 4 मार्च को कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने स्थानीय समयानुसार लगभग रात साढ़े 9 बजे हिरासत में लिया। पूरा मामला क्या है, यहां जानिए: ब्रिटनी स्पीयर्स पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, 4 मार्च की घटना यह घटना 4 मार्च की रात की है। तब ब्रिटनी स्पीयर्स कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में कार चला रही थीं। कैलिफोर्निया हाइवे पेट्रोल (CHP) ने बताया कि स्पीयर्स के खिलाफ पुलिस को सूचना दी गई थी कि वह अपनी BMW कार को हाईवे पर तेज रफ्तार से लापरवाही से चला रही थीं। पुलिस ने रोका तो उन्हें ब्रिटनी पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का संदेह हुआ। इसके बाद ब्रिटनी स्पीयर्स के कई फील्ड सोब्रिटी टेस्ट लिए गए और गिरफ्तार कर लिया गया। 5 मार्च की सुबह जेल से रिहा, अब 4 मई को कोर्ट में पेशी ब्रिटनी स्पीयर्स को गुरुवार, 5 मार्च की तड़के सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। अब उन्हें 4 मई को वेंचुरा काउंटी सुपीरियर कोर्ट में पेश होना है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच अभी जारी है और केमिकल टेस्ट के रिजल्ट आने बाकी हैं। मालूम हो कि जब ब्रिटनी स्पीयर्स को पुलिस ने रोका, तब वह अपनी काली बीएमडब्ल्यू 430i को अकेले ही चला रही थीं। कौन हैं ब्रिटनी स्पीयर्स? मालूम हो कि ब्रिटनी स्पीयर्स अमेरिका की पॉपुलर सिंगर और पॉप स्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें Baby One More Time, Toxic, Everytime, Gimme More, Womanizer और Stronger जैसे नाम शामिल हैं। उन्हें ‘प्रिंसेस ऑफ पॉप’ भी कहा जाता है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने साल 2024 में ऐलान किया था कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री में कभी वापसी नहीं करेंगी। उनका आखिरी गाना साल 2022 में आया था, जो उन्होंने एल्टन जॉन के साथ गाया था। ब्रिटनी स्पीयर्स पिछले कई साल से काफी मुश्किलें झेल रही हैं और विवादों में भी रही हैं:     ब्रिटनी स्पीयर्स की मुश्किलें 2007 से शुरू हुईं, जब उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए और एक पपाराजी पर छाते से हमला कर दिया था।     साल 2008 में ब्रिटनी स्पीयर्स को लगातार दो बार मेंटल हेल्थ की जांच के लिए भर्ती कराया गया। इस कारण ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स ने उनकी इमरजेंसी टेम्परेरी कंजरवेटरशिप के लिए याचिका दायर की। उसी साल अक्टूबर में इस कंजरवेटरशिप को परमानेंट कर दिया गया था।     ब्रिटनी स्पीयर्स करीब 13 साल तक पिता के संरक्षण (कंजरवेटरशिप) में रही थीं, जिस लेकर उन्होंने लॉस एंजेलिस की कोर्ट में केस दायर किया था और कहा कि उनका संरक्षण खत्म किया जाए। तब ब्रिटनी ने पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ब्रिटनी ने कहा था कि संरक्षण में उन्हें 13 साल तक जबरदस्ती ड्रग्स दिए गए। ब्रिटनी ने बताया था कि उनकी बॉडी में एक IUD डिवाइस लगाई गई ताकि वह प्रेगनेंट न हो सकें और बच्चा न कर सकें।     ब्रिटनी ने यह भी आरोप लगाया था कि संरक्षण में पिता उनकी सारी संपत्ति और पैसे कंट्रोल कर रहे थे। यहां तक कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम फैसले भी पिता ही ले रहे थे। हालांकि, साल 2022 में ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के संरक्षण से मुक्ति मिल गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet