LATEST NEWS

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत दोसांझ का आज शाम होगा कॉन्सर्ट

जयपुर. दिलजीत दोसांझ आज यानी रविवार को गुलाबी शहर को अपने सुरों से सराबोर करेंगे। शाम छह बजे एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में कॉन्सर्ट में उनका कॉन्सर्ट शुरू होगा। हालांकि, शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट काफी संख्या में बेज दिए गए थे। इसलिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि अगर किसी का फर्जी पाया गया तो उसकी एंट्री नहीं होगी। शो में एंट्री के लिए छह गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा आयोजकों ने पार्किंग के लिए ग्राउंड भी किराए पर लिया है। सुरक्षा के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए जोमाटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट की ओर से बेचे गए टिकट ही मान्य होंगे। पिछले दिनों जयपुर में दोसांझ के शो के फर्जी टिकटों का बड़ा खुलासा हुआ था। ईडी तक ने इस पर कार्रवाई की थी। शो के टिकट ब्लैक में भी बेजे गए जो टिकटों की कीमत से कहीं ज्यादा में खरीदे गए। कुछ दिन पहले इस मामले में ईडी ने जयपुर और देश भर में अन्य 13 ठिकानों पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ा था। ब्लैक में 80 हजार तक में बिके थे टिकट गौरतलब है कि आयोजकों ने टिकट की कीमत तीन हजार से 20 हजार रुपये तक रखी है। लेकिन ऐसे मामले भी सामने आये हैं, जब लोगों को लाखों रुपये के फर्जी टिकट बेचे गए हैं। ब्लैक में लोग इस टिकट को 20 हजार से 80 हजार तक में बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड फैन बेल्ट वाले टिकटों की है, जो स्टेज के बिल्कुल सामने की ओर है। 15 हजार दर्शकों की क्षमता दिलजीत शनिवार को साउंड चेक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जेईसीसी ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपनी पोजिशन और साउंड ट्रैक के बारे में जानकारी ली। उनके लिए ग्रीन रूम भी तैयार किया गया है, जहां वे शो से पहले आराम करेंगे। जेईसीसी की टीम के मुताबिक यहां 15  हजार दर्शकों की क्षमता है और परिसर में तीन हजार कारों की पार्किंग की व्यवस्था है।

कपड़े का करोड़ों का नुकसान, राजस्थान-भरतपुर के दो मंजिला कपड़ा शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में शॉर्ट सर्किट के चलते कपड़े के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। भरतपुर के रेलवे स्टेशन बजरिया कॉलोनी में एक कपड़े के दो मंजिला शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस हादसे में शोरूम में रखे कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। शोरूम मालिक का करोड़ों का नुकसान हो गया है, और वह सदमे में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस और करीब 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। जिन्होंने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अब भी शोरूम के भीतर से धुंआ उठ रहा है और दमकलकर्मी पूरी तरह से आग बुझाने में लगे हुए हैं। शोरूम के मालिक रवि कुमार गोयल के परिजन जीतेंद्र सिंह ने बताया कि यह शोरूम करीब 40 साल पुराना है और “मुरारी लाल और रवि कुमार एंड ब्रदर्स” के नाम से जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के बाद पूरा परिवार शोरूम के ऊपर बने मकान में सो रहा था। रात के करीब एक बजे धुंआ और बदबू से सबकी नींद खुली और देखा तो शोरूम में आग भड़क चुकी थी। बता दें कि आग लगने के कारण अनुमानतः दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद शोरूम मालिक रवि कुमार गोयल गहरे सदमे में हैं और उनके परिजन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

शहर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन, महिलाओं ने की पूजा

भीलवाड़ा हर बार की तरह इस बार भी दीपावली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन हुआ। राजस्थान के भीलवाड़ा में गाय के गोबर से बनाए गोवर्धन की पूजा और अन्नकूट बनाकर गायों की पूजा कर खुशहाली की कामना की गई। राजस्थान के भीलवाड़ा के कई घरों में महिलाएं शनिवार सुबह को गोवर्धन पूजा में जुटी रहीं। पूजा कर रही एक गृहिणी सुशीला देवी ने बताया कि दीपावली पर्व के दूसरे दिन कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष को गोवर्धन पूजा की जाती है। ये मान्यता तब से चल रही है, जब से श्रीकृष्ण भगवान ने गोकुल वासियों को इंद्र भगवान की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा। पूजा को लेकर महिलाएं गोबर से भगवान गोवर्धन बनाने के साथ ही गाय की पूजा में जुट गईं। कई मंदिरों में आज ही अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। भीलवाड़ा में जगह जगह महिलाएं पूजन अर्चन में जुटी दिखीं। सबने धार्मिक महत्व बताया। स्थानीय महिला ने बताया, ऐसी मान्यता है कि इंद्र के कोप से हो रही वर्षा से गोकुल वासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इंद्र को जब पता चला कि कृष्ण ही भगवान विष्णु के अवतार हैं, तब उन्होंने उनसे माफी मांगी, इसके बाद श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के लिए कहा और इसे अन्नकूट पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। वेदों के अनुसार, इस दिन वरुण, इंद्र, अग्नि की पूजा की जाती है। साथ में गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती की जाती है और उन्हें फल मिठाइयां खिलाई जाती हैं। राजस्थान में गोवर्धन पूजा को बड़ी श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया जाता है। परम्परानुसार गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई जाती है। इसके बाद उसकी फूल, धूप, दीप, नैवेद्य से उपासना की जाती है। इस दिन एक ही रसोई से घर के सभी सदस्य का भोजन बनता है। भोजन में विविध प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। सुबह के वक्त शरीर पर तेल मलकर स्नान करने और घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाने, गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाकर ग्वाल बाल, पेड़ पौधों की आकृति बनाने का विधान है। मध्य में भगवान कृष्ण की मूर्ति भी कई जगह रखी जाती है इसके बाद भगवान कृष्ण, ग्वाल-बाल,और गोवर्धन पर्वत का पूजन कर उन्हें पकवान और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। पूजा के दौरान महिलाएं गोवर्धन पूजा की कथा सुनती हैं।  

फैक्ट्री में फटा बॉयलर, दो लोगो की मौत

भीलवाड़ा राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में मावा बनाने की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी हंसपाल सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को आसींद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस बताया कि धनराज कुमावत की मावा फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुए धमाके में नारायणपुरा निवासी महादेव गुर्जर और राधेश्याम गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। हादसा किस वजह से हुआ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। फैक्ट्री में और भी मजदूर काम करते हैं लेकिन दीपावली के कारण वे छुट्टी पर थे। बॉयलर फटने से इतना तेज धमाका हुआ कि फैक्ट्री की छत ध्वस्त हो गई है।  

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य बताया सनातन विरोधी, राजस्थान-जयपुर में दिलजीत के कॉन्सर्ट का विरोध

जयपुर. मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का जयपुर के जेईसीसी में 3 नवंबर को कॉन्सर्ट होने जा रहा है। लेकिन यह कॉन्सर्ट पहले ही विवादों में आ गया है। पहले कॉन्सर्ट के फर्जी टिकट सोशल मीडिया पर बिग गए वहीं अब बीजेपी विधायक भी इसके विरोध में आ गए हैं। राजधनी जपयुर की हवामहल सीट से विधायक बाबा बालमुंकुंदाचार्य ने यह कहते हुए इस कॉन्सर्ट का विरोध किया है कि यह कल्चर सनातन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उटपटांग कॉन्सर्ट के बजाए सत्संग होना चाहिए। विधायक ने दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के उटपांग आयोजन करने से समाज को लाभ नहीं है। करना है तो सत्संग करवाना चाहिए। सबका अपना-अपना मनोरंजन है लेकिन मैं सनातनी हुं, मेरा मानना है कि सत्संग होने से सदवचन मिलते हैं। जीवन में अच्छा करने का मार्गदर्शन मिलता है। लेकिन कॉन्सर्ट से समाज में कोई लाभ नहीं है। हाल में दोसांज का कॉन्सर्ट दिल्ली में भी हुआ था और यह शो जबरदस्त हिट रहा था। लेकिन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट के बाद उनकी फैन्स फॉलोइंग की चर्चा के साथ, एथलीट खिलाड़ियों ने विरोध भी किया। क्योंकि कॉन्सर्ट की वजह से स्टेडियम की हालत खराब हो गई। यहां स्टेडियम में बोतलें बिखरी दिखी और रनिंग ट्रैक पर कचरा और हर्डल्स टूटे हुए दिखे। जिसकी शिकायत की गई।

दिवाली पर घर आते समय हादसा, राजस्थान-झुंझुनूं में सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत

झुंझुनूं. दीपावली पर बड़े अरमानों के साथ अपने परिवार से मिलने घर आ रहा सीआरपीएफ जवान एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। झुंझुनूं जिले के पिलानी में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसवीर सिंह ने पिलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया है कि मेरे बहनोई रामकिशन पुत्र गुलाब सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी दोबडा जो कि सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर-2 में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। जसवीर सिंह ने पिलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर-2 में कॉन्स्टेबल 31 अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम 7:15 बजे डूलानिया पीपली के बीच फौजी धर्म कांटा के पास एक ट्रक सड़क के बीच खड़ा हुआ था। ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए इस ट्रक को खड़ा कर रखा था, जिसके पीछे न ही कोई रिफलेक्टर पट्टी ओर न ही इंडीकेटर जला हुआ था, जिसके कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक से जा टकराई। उसके बाद किसी राहगीर ने फोन पर हादसे की जानकारी घर वालों को दी, जिसके बाद घायल जवान को पिलानी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोबडा निवासी सीआरपीएफ जवान रामकिशन मेघवाल पुत्र गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। शव परिजनो को सौंप दिया। सीआरपीएफ जवान रामकिशन का उनके पैतृक गांव पिलानी के दोबडा में सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।

नेशनल हाइवे पर ट्रक चालकों से रात में करता है लूट, राजस्थान-सिरोही में लुटेरा गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही जिले में सरूपगंज पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे पर रात में ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात में सम्मिलित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जिलास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में सम्मिलित था तथा उस पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में कारवाई की गई। इसमें सिलवाफली, वालोरिया, पुलिस थाना रोहीडा, जिला सिरोही निवासी किरीया पुत्र मंछीराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कई बार आरोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन, वह नहीं मिला। दीपावली के त्योहार पर आरोपी के घर आने की संभावना होने पर पुलिस टीम मुखबिरी तंत्र के संपर्क में रही। जैसे ही आरोपी के घर आने की सूचना मिली पुलिसकर्मियों द्वारा उसके घर के चारो ओर घेरा डालकर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भिजवाए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ सरूपगंज थाने में विभिन्न धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के कांस्टेबल गोविंदराम, दिनेश कुमार, वागाराम, बखतराम, पुखराज, बजरंगलाल, रामलाल, दिनेश कुमार, पुनाराम, सुरेश कुमार, तेजाराम, मोरमुकुट सिंह एवं दलपत सिंह की टीम सम्मिलित रही। गौरतलब है कि आरोपी द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर आठ मई 2024 की रात को उडवारिया के पास खाना बना रहे एक ट्रेलर ड्राइवर पर पत्थरबाजी करते हुए डीजल चोरी कर भाग गए था। इस मामले में ड्राइवर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

चार ट्रेनें रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, राजस्थान-जयपुर जंक्शन पर इसी महीने बदलाव

जयपुर. राजधानी जयपुर से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जयपुर रेलवे में कुछ डेवलपमेंट के कामों की वजह से 29 नवंबर से ट्रेन रूट बदले जाएंगे। काम की वजह से रूट बाधित रहने के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन दो महीने तक जयपुर जंक्शन से नहीं होगा। राजधानी जयपुर से रेल यात्रा की टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने जयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेन रूट दो महीने के लिए रद्द होंगे, जबकि दर्जन भर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम करीब दो महीने चलने वाला है। ऐसे में यह स्थिति 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बनी रहेगी। यहां शॉपिंग जोन भी बनाया जा रहा है। चार ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा रूट जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बठिण्डा-जयपुर-बठिण्डा ट्रेन, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन का संचालन प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा। जबकि 28 नवंबर से नौ जनवरी तक बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से सात जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और चार दिसम्बर से आठ जनवरी तक अजमेर-शोलापुर टे्रन बदले रूट से चलेगी। वहीं, 18 नवंबर से 12 जनवरी के मध्य अलग-अलग समयावधि में जयपुर-हिसार, जयपुर-बठिण्डा, जयपुर-बयाना-बयाना, जयपुर-मथुरा-जयपुर और जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर ट्रेन भी जयपुर जंक्शन नहीं आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनेंगे जयपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए 700 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को कई अच्छी सुविधाएं मिलने वाली हैं।

लोगों ने एक-दूसरे पर फेंके जलते पटाखे, राजस्थान-केकड़ी में निकली घास भैरू की परंरागत सवारी

केकड़ी. दिवाली पर्व पर केकड़ी शहर में पटाखे जलाकर एक दूसरे पर फेंकने की विकृत परंपरा हर साल की तरह इस बार भी बदस्तूर जारी रही है। पुलिस के तमाम बड़े-बड़े दावों के बावजूद शुक्रवार रात केकड़ी के मुख्य बाजार में शरारती तत्त्व एक दूसरे पर पटाखे फेंकने से बाज नहीं आए। पटाखेबाजी का यह रूप आज शनिवार को घास भैरू की सवारी के दौरान कई गुना अधिक विकराल होकर सामने आने का अनुमान जताया जा रहा है। जलते पटाखे फेंकने का यह सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। दिवाली मनाने के दिन को लेकर इस बार अन्य स्थानों की तरह केकड़ी शहर में भी असमंजस बना रहा, जिसके चलते कई लोगों ने गुरुवार को लक्ष्मी पूजन किया, तो कई ने शुक्रवार को। पूजन भले ही अलग-अलग दिन किये हो, मगर सभी लोगों ने दो दिन तक दिवाली के त्योहार की खुशी मनाई। गुरुवार को तो शहर में पटाखेबाजी नहीं होने से शांति बनी रही, मगर शुक्रवार को यहां रात्रि आठ बजते-बजते युवाओं की कुछ टोलियों ने शहर के हृदय स्थल घंटाघर व इससे जुड़ी गलियों के साथ-साथ अजमेरी गेट व तीन बत्ती चौराहे पर मोर्चा जमाकर पटाखा युद्ध शुरू कर दिया। जो रात 11 बजे तक रह-रह कर चलता रहा। हालांकि, माहौल भांपकर लोगों ने जल्दी ही पर्व से संबंधित पूजा-अनुष्ठान आदि निपटा लिए, जिससे उस समय तक बाजारों में चहल-पहल भी कम हो गई। पुलिस थाने से कुछ ही कदम दूर स्थित यह इलाका शरारती तत्त्वों के सक्रिय होते ही कुछ घण्टों तक अंगारों की बारिश व धुएं के गुबार से भरा रहा, पर पुलिस प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। यहां तक कि इस दौरान पर्व के मद्देनजर एहतियातन मौके पर तैनात किए गए। पुलिस के जवान भी मूकदर्शक की तरह खड़े दिखाई दिए। इससे पूर्व अजमेर रोड़ पर कल्याण कॉलोनी के समीप भी इस तरह की पटाखेबाजी दोपहर को ही शुरू कर दी गई, जो रात होने तक चलती रही। बहरहाल, शुक्रवार को हुई पटाखेबाजी तो सिर्फ एक बानगी थी, असली अग्नि परीक्षा आज शनिवार को है, पुलिस व प्रशासन की भी और शहरवासियों की भी। गोवर्धन पर्व पर शाम होने के बाद शहर में निकाली जाने वाली घास भैरू की सवारी कई बरसों से इस तरह की पटाखेबाजी का मुख्य निशाना बनती आई है, जिसमें शरारती तत्त्व पटाखें जलाकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं और जमकर तांडव मचाते है। यह सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो जाता है, जो देर रात्रि घास भैरू की नगर परिक्रमा पूरी होने तक चलता है। इस बार भी फेंकने में प्रयोग किये जाने वाले प्रतिबंधित पटाखे शहर में जमकर बिके हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि घास भैरू की सवारी के दौरान हमेशा की तरह ही पटाखेबाजी का वही मंजर देखने को मिलेगा, जिसे अंगारों की होली कहा जाए, तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। कहने को तो पुलिस प्रशासन ने इस बार भी कमर कसी है और शहर में एक-दूसरे पर पटाखे फेंककर उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। मगर धरातल पर पुलिस के ये इरादे व जज्बा कितना असर दिखायेगा, यह देखने वाली बात होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी रामचंद्र सिंह ने कहा है कि बैल पूजन व घास भैरू की सवारी के दौरान परंपरा की आड़ में एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर की शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के हर संभव प्रयास करेगी। गोवर्धन पूजा के दिन एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने की दूषित परंपरा है। इसे रोकना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो। उन्होंने कहा कि बैल पूजन के दिन किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गत शनिवार को केकड़ी शहर थाना प्रांगण में आयोजित सीएलजी व शांति समिति की बैठक में भी गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम सुभाष चंद्र हेमानी, डीएसपी हर्षित शर्मा, थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, डिस्कॉम एईएन मुकेश मीणा, नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष खैराल आदि ने भी इस संबंध में सुझाव दिए थे। अब देखना ये है कि पुलिस पटाखे जलाकर लोगो पर फेंकने वाले तत्त्वों से निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाएगी।

एक करोड़ का घोड़ा बिकने को तैयार, राजस्थान-पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय पशु मेला शुरू

अजमेर. राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाले सबसे बड़े पशु मेले की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो चुकी है। इसी के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पुष्कर के रेतीले धोरों पर पहुंचे हैं। मेले की शुरुआत होने के साथ ही पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में बिकने के लिए बड़ी संख्या में पशुपालक अपने जानवरों को लेकर मेले में पहुंचे हैं। देश के सबसे बड़े पशु मेले में करोड़ों रुपये के पशुओं की खरीद-फरोख्त होगी। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में अजमेर के बड़लिया स्थित टंडन स्टड फॉर्म हाउस से एक करोड़ रुपये का घोड़ा मेले में बिकने के लिए तैयार है। घोड़े के मालिक मयंक टंडन ने बताया कि यह शिवनाथ नाम का घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है, जिसके पिता का नाम सप्ताश और माता का नाम अभिजीत है। इस घोड़े की खासियत इसकी ब्रीड है, जो इसको इतना कीमती बनाती है। यह घोड़ा खाने के रिचका, चना, चापड़, मूंगफली और दलिया सहित अन्य खाना खिलाया जाता है। घोड़े शिवनाथ की उम्र साढ़े पांच साल है। मयंक टंडन ने बताया कि जब यह दो साल का था, तब इसे लेकर अपने फॉर्म हाउस आए थे। इसकी देखभाल के लिए छह लोगों का स्टॉफ है, जो इसका पालन पोषण करते हैं। टंडन स्टड फॉर्म के मयंक टंडन ने बताया कि वह 14 घोड़े मेले में लाए हैं। वह हर साल पुष्कर मेले में अपने घोड़े को लेकर आते हैं और इस साल भी उन्हें उम्मीद है कि उनके घोड़े मेले में आए खरीदारों को पसंद आएंगे।

घर लौट रहे यात्रियों के लिए गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, राजस्थान-कोटा में त्योहारी सीजन में राहत

कोटा. राजस्थान में इस बार त्योहारी सीजन पर यात्रियों की भीड़ को दखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का रूट बढ़ाया गया है। स्टेशनों पर आरपीएफ की नफरी बढ़ाई गई है, जो यात्रियों को लाइन में लगवाकर ट्रेन में प्रवेश करवा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा से गाड़ी सं 04723/04724 हिसार-हड़पसर (पुणे) के बीच दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी हिसार से साप्ताहिक रूप से प्रत्येक रविवार तीन, 10 एवं 17 नवंबर को और हड़पसर (पुणे) से प्रत्येक सोमवार चार, 11 एवं 18 नवंबर को चलेगी। जो कि मंडल के सवाई माधोपुर, कोटा एवं भवानीमंडी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।  इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी के कुल 20 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 04723 हिसार-हड़पसर (पुणे) स्पेशल रविवार को 05.50 बजे प्रस्थान होकर कोटा स्टेशन पर 16.35 बजे आगमन कर सोमवार को 11.45 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04724 हड़पसर (पुणे) हिसार स्पेशल हड़पसर (पुणे) से सोमवार को 14.15 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को कोटा स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन कर 22.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में हिसार-हड़पसर (पुणे) के बीच सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानीमंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, बसई रोड, कल्याण, कर्जत, लोणावला एवं पुणे स्टेशनों पर रूकेगी। कब कितनी ट्रेनें चलाई जा रहीं – 0- एक नवंबर 2024 को उत्तर मध्य रेलवे ने चार विशेष गाड़ियां चलाईं 0- दो नवंबर 2024 को तीन विशेष गाड़ी चलाई जा रही हैं 0- दो नवंबर 2024 को 38 गाड़ियां उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र से गुजरेंगी 0- दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, जो छठ का त्योहार आते ही अपने-अपने घरों की ओर जाना चाहते हैं गाड़ी संख्या        कहां से कहां तक                                 कितने बजे प्रस्थान 04189               कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़                        07:15 बजे प्रस्थान      01924               वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हडपसर         19:40 बजे प्रस्थान 01919               आगरा कैंट से अहमदाबाद                       23:30 बजे प्रस्थान

लूट ले गए मोटर साइकिल, राजस्थान-अलवर में बाइक टकराने पर अपराधियों ने की मारपीट

अलवर. अलवर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने पर युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक ही लूटकर फरार हो गए। पीड़ित यश सैनी निवासी बल्लू वाला कुआं चव्हाण पहाड़ी ने बताया, वह वंडर मॉल में अकाउंटेंट का कार्य करता है और दीपावली के अगले दिन उसके साथ मारपीट का मामला हुआ है। घटना शहर कोतवाली थाना अंतर्गत एसएमडी सर्किल और नांगली सर्किल के बीच में हुई है। जहां दो युवक अपनी बाइक पर बैठकर एसएमडी सर्किल से नांगली सर्किल की ओर आ रहे थे। तभी रांग साइड से इन फील्ड मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे। दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों नीचे गिर गए। उसके बाद तीन लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट की और साथ में वह उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन फील्ड बाइक किसकी है और इसे कौन चला रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये तीनों युवक कहां के हैं और मोटर साइकिल ले जाकर उसका इन लोगों ने क्या किया।

आग लगने से चालक की मौत, राजस्थान-जालोर में नीलगाय को बचाने में ओवरब्रिज पुलिया से टकराई कार

जालोर/सांचौर. जिले में रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के रानीवाड़ा-मालवाड़ा रोड पर शुक्रवार देर रात तेज गति से अनियंत्रित कार ओवरब्रिज से टकरा गई, जिसमें एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इसमें असंतुलित होकर एक कार पुलिया से टकरा गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पशु को बचाने के चक्कर में तेज गति से कार अनियंत्रित हो गई। ऐसे में ओवरब्रिज से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिसमें नीलगाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा सामने आया। रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के वणधर गांव निवासी राजू सिंह रानीवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रानीवाड़ा मालवाड़ा रोड पर ओवरब्रिज पुलिया पर अचानक पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई, जिसमें कार चालक राजू सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इधर, टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद कार में लगी भीषण आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। पुलिस एवं एंबुलेंस कर्मियों ने मशक्कत के बाद कार चालक राजू सिंह को कर से बाहर निकाल कर राजकीय अस्पताल रानीवाड़ा लाया गया। घटना में कार चालक राजू सिंह की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजू सिंह रानीवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक पशु के आने से बचने के चक्कर में कार असंतुलित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को घटना की सूचना दी, पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सुपुर्द किया जाएगा।

परिक्रमा लगाकर की सुख-समृद्धि की कामना, राजस्थान-टोंक में महिलाओं ने धूमधाम से की गोवर्धन पूजा

टोंक. राजस्थान में टोंक शहर सहित जिले भर में आज यानी शनिवार को गोवर्धन पूजा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आसपास के क्षेत्रों में भी गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं सज-धजकर गोवर्धन की पूजा की। बता दें कि गोवर्धन गाय के गोबर से बनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए और उनके प्रकोप से बचाने के लिए अपने गांव को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। गोवर्धन पूजा पर्व को लेकर महिलाएं गोबर से गोवर्धन जी बनाकर पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले पर्व गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार दीवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा शनिवार दो नवंबर को मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा को इंद्रदेव पर भगवान श्रीकृष्ण के विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा पर लोग अपने घर में साबुत अनाज से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आकृति तैयार करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को लगाए जाने वाले भोग अन्नकूट में तरह तरह की सब्जियां, कढ़ी-चावल, खीर, मिठाइयां, रबड़ी, पेड़े, पुआ, मक्खन, मिश्री और पूरी जैसी चीजें शामिल होती हैं। गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का महत्व पौराणिक कथाओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण के इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों की रक्षा की याद में मनाया जाता है। इस दिन प्रभु ने देवराज इंद्र के अभिमान को पूरी तरह से समाप्त कर दिया था और गोवर्धन पर्वत के नीचे समूचे वृंदावनवासियों को शरण देकर उनकी भारी बारिश से रक्षा की थी। लोगों तक यह सीख भी मिली कि प्रकृति से मिलने वाली हर चीजें महत्वपूर्ण हैं। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी कृतज्ञता जताने के लिए लोग गोवर्धन पूजा के दिन उन्हें 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं, उस भोग को अन्नकूट कहा जाता है।

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने ‘पेपर लिखकर दोषी मगरमच्छों को चुनाव के बाद जेल की हवा खिलाने’ का बयान दे दिया

दौसा मुख्यमंत्री की सभा में राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बड़ा बयान देकर फिर चर्चाओं में आ गए हैं । दरअसल, किरोड़ी ने ‘पेपर लिखकर दोषी मगरमच्छों को चुनाव के बाद जेल की हवा खिलाने’ का बयान दे दिया है, उसके बाद सियासी हल्कों में हलचने मचना लाजमी था । यहीं नहीं डॉ. मीणा आगे बोले कि कई थानेदार ट्रेनिंग सेंटरों से दीवार कूदकर घर भागने की फिराक में भी लगे हैं। गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को दौसा में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा की नामांकन के बाद हुई सभा में जगमोहन के पक्ष में वोट मांगने आए थे । जहां डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने खुद के साथ हुई ना इंसाफी का जिक्र करते हुए मतदाताओं को अपने जीवनकाल की घटित घटनाओं से रूबरू करवाया । बड़े मगरमच्छ अब जेल की हवा खाएंगे- किरोड़ी मीणा इधर, डॉक्टर मीणा ने स्पष्ट कर दिया कि जैसे ही राजस्थान में उपचुनाव खत्म होंगे, उसी के साथ बड़े मगरमच्छ अब जेल की हवा खाएंगे तो इसका मतलब ये यह मान लिया जाए कि बड़े मगरमच्छ जाल में फंस गए हैं । बस चुनाव के बाद वह जेल में दिखेंगे । इतना ही नहीं डॉक्टर मीणा ने आगे कहा कि कभी आपने देखा है देश में 50-50 थानेदार जेल की हवा खा रहे हो, ऐसा कभी भी इतिहास में आपने कहीं भी नहीं देखा होगा, लेकिन ऐसा राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पेपर लीक के दोषी थानेदारों को जेल में डालकर कर दिखाया । हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध- किरोड़ी मीणा उधर, डॉक्टर मीणा ने मुख्यमंत्री की सभा में एक और बयान देकर राजस्थान में भ्रष्टाचार मिटाने की बात भी कही है । उन्होंने कहा कि कई ट्रेनिंग सुधा थानेदार तो अभी भी ऐसे हैं जो ट्रेनिंग सेंटरों की दीवार खुद कर भाग रहे हैं । इसलिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा बोले कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है । मोदी है तो सब मुमकिन है- किरोड़ी मीणा वहीं पीएम मोदी के लिए डॉक्टर मीणा बोले कि मोदी है तो सब मुमकिन है क्योंकि कांग्रेस वाले अब ईआरसीपी का पानी नहीं आएगा यह कहकर आपको भटकाएंगे, लेकिन डॉक्टर मीणा ने स्पष्ट किया है कि इस तरह से हजार करोड़ रुपए राजस्थान के पूर्व क्षेत्र को पानी के लिए दिए गए हैं, समय जरूर लगता है बच्चा भी पेट में आने के बाद 9 महीने बाहर आने तक ले लेता है, इसलिए किसी के बहकावे में मत आना पानी ईआरसीपी जरूर आएगा  । दौसा को एजुकेशन हब बनाने के पूरे प्रयास करूंगा- जगमोहन मीणा इस बीच दौसा विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से उपचुनाव लड़ रहे जगमोहन मीणा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, उन्होंने कहा है कि दौसा को एजुकेशन हब बनाने के पूरे प्रयास करूंगा ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet