LATEST NEWS

सुखबीर समर्थकों संग बीजेपी में शामिल, राजस्थान-नागौर में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

नागौर. खींवसर उपचुनाव से पहले एक बार कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी ने आज जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की। सुखबीर सिंह ने अपने साथ 11 और कांग्रेसी पूर्व और वर्तमान के नेताओं के साथ कई सरपंचों ने भाजपा ज्वाइन की। आपको बता दें कि राजस्थान के सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस दौरान खींवसर विधानसभा सीट पूरे राजस्थान की हॉट सीट मानी जा रही है। क्योंकि जब से यह सीट विभाजन हुआ था, तब से लेकर आज तक इस सीट पर केवल एक ही राजनेता का दबदबा रहा। इस सीट का विभाजन 2008 में हुआ था, उस समय से लेकर आज तक इस सीट पर हनुमान बेनीवाल ही जीतते आए हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने हनुमान बेनीवाल के निजी व्यक्ति को उन्हीं के सामने मैदान में खड़ा कर दिया। भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा विधानसभा चुनाव 2023 में हनुमान बेनीवाल से मात्र 2,059 वोटों से हारे थे और इस बार भाजपा ने खींवसर उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी कनिका बेनीवाल के सामने रेवतराम डांगा को एक बार फिर उतार दिया है, जिसके चलते इस बार यह चुनाव बाद ही रोचक और पूरे देश की निगाह इस चुनाव पर टिकी हुई है। क्योंकि राजस्थान की यदि तीसरी पार्टी है वह है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की राजधानी खींवसर ही बताई जाती है। ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की तोड़ी कमर डॉ. ज्योति मिर्धा जैसे ही कांग्रेस चोट बीजेपी पार्टी ज्वाइन की तब से लेकर आज दिन तक उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कमर है तोड़कर रख दी। विधानसभा चुनाव में डॉक्टर ज्योति मिर्धा ने एक ऐसा गेम खेला, जिसके कारण हनुमान बेनीवाल अपने आप को संभाल ही नहीं पाए। डॉ. ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। वहीं, कांग्रेस पार्टी से कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी अपने साथी ज्वाइन करवा दी। इस दौरान उन्होंने हनुमान बेनीवाल के साथी रेवंतराम डांगा जो कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले को तोड़कर अलग कर दिया और उसको भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करवा दी। ज्योति मिर्धा ने इतना ही बीजेपी पार्टी से खींवसर विधानसभा सीट की टिकट दिलवा दी। 2023 के विधानसभा चुनाव में रेवंतराम डांगा ने हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी थी। इसके बाद से लगातार ही ज्योति मिर्धा कांग्रेस और आरएलपी को तोड़ने का भरसक प्रयास कर रही है। एक साथ 11 लोगों को करवाई भाजपा ज्वाइन डॉ. ज्योति मिर्धा ने आज खींवसर यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की फिर से कमर तोड़ दी। डॉक्टर ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सुखवीर सिंह चौधरी को जयपुर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में भाजपा ज्वाइन करवा दी। इस दौरान मदन राठौड़ बोले कि नागौर के कांग्रेस पार्टी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे सुखबीर सिंह चौधरी पूर्व में जिला अध्यक्ष भी रहे और 20 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष भी रहे हैं। आज इनका कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो गया। इन्होंने भाजपा पार्टी की रीति-नीति को समझा। इसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा का पूरा सहयोग रहा सुखबीर सिंह चौधरी के साथ लादूराम कुंदन जो पहले पंचायत समिति सदस्य रहे हैं, मनमोहन चौधरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी युवा कांग्रेस भीम सिंह गॉड पंचायत समिति सदस्य जो कि वर्तमान में हैं, तेजाराम चौधरी पंचायत समिति सदस्य दिनेश वैष्णव श्रवण बिश्नोई सुखराम बिश्नोई सुखवीर प्रजापत अमराराम जाजड़ा आदुराम लेगा सहित कई सरपंचों और पूर्व सरपंचों ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।

25 से अधिक गोवंश कराया मुक्त, राजस्थान-भरतपुर में गोतस्करों और क्यूआरटी टीम में मुठभेड़

भरतपुर. भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के जंगल में गोतस्करों और पुलिस की क्यूआरटी-5 टीम के बीच रविवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर गोतस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर QRT-5 टीम ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए, लेकिन QRT-5 टीम ने एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई, जिसमें 25 से अधिक गोवंश को मुक्त कराया गया। सभी गोवंश को भरतपुर नगर निगम की गोशाला में सुरक्षित भिजवा दिया गया है। QRT-5 टीम के प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बयाना सदर थाने के अंतर्गत गांव खोहरा के जंगल में गोतस्करों द्वारा भारी संख्या में गोवंश को एकत्र किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने रात करीब एक बजे लोकेशन पर छापा मारा। वहां पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने एक ट्रक बरामद किया, जिसमें 25 से अधिक गोवंश भरे हुए थे। इन सभी को तत्काल गोशाला भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि खोहरा के जंगल में तस्करों ने 100 से अधिक गोवंश को पकड़कर बांध रखा है। पुलिस अब इन सभी गोवंशों को भी जल्द से जल्द किसी गोशाला में भिजवाने की योजना बना रही है।गौरतलब है कि हाल ही में 27 अक्तूबर को भी QRT-5 टीम ने गहनौली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव बर पीपल के पास छापा मारकर 28 गोवंश को मुक्त कराया था। भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा क्षेत्र में बढ़ती गोतस्करी की घटनाओं को देखते हुए QRT-5 टीम का गठन किया गया है, जो लगातार गोतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गोतस्करी पर लगाम कसने के प्रयास में QRT-5 टीम का गठन और अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते यह टीम विशेष कर रात में विशेष निगरानी रखती है और जहां कहीं भी मुखबिर की सूचना मिलती है, तुरंत वहां पर दबिश देती है।

आरोपी भनक लगते ही फरार, राजस्थान-नागौर में घर से 77 किलो डोडा पोस्त जब्त

नागौर. नागौर पुलिस ने खींवसर उपचुनाव चुनाव को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचौड़ी थाना इलाके के भोमासर गांव में मुकनाराम उर्फ मुकेश पुत्र सुखराम जाट घर से 11.60 लाख रुपये का अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी करने के इरादे से आरोपी ने अपने घर में 11 लाख 60 हजार रुपये के डोडा पोस्त को घर में छुपाकर रखा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पांचौड़ी थाना पुलिस ने अचानक दबिश दी लेकिन आरोपी को जैसे ही पुलिस की भनक लगी वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से 77 किलो 290 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। थाना अधिकारी हरजीराम ने बताया कि मुखबिर सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी गई, जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के पांच कट्टों में भरा 77.290 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 11.60 लाख रुपये है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘कांग्रेसियों का मन मेरी तरफ, उनसे पूछना’, राजस्थान-दौसा के BJP प्रत्याशी जगमोहन ने चौकाया

दौसा. राजस्थान में उपचुनाव दिलचस्प होते जा रहे हैं। दौसा में मैच फिक्सिंग की चर्चाओं के बीच बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा का एक रोचक बयान सामने आया। इसमें जगमोहन कह रहे हैं कि यहां सभी कांग्रेसी नेताओं का मेरी तरफ मन है। आज सचिन पायलट की भी दौसा में सभाएं कह रहे हैं। देखना यह है कि कांग्रेस की तरफ से जगमोहन को क्या जवाब मिलता है। राजस्थान की सबसे चर्चित सीट दौसा में जिस मैच फिक्सिंग की चर्चा हो रही थी, उस सीट से बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन का एक रोचक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा यह थी कि जगमोहन के समर्थन में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच मैच फिक्सिंग हो गई। खुद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी पिछले दिनों दौसा में हुई चुनावी सभा के दौसान इस चर्चा का जिक्र किया था। हालांकि उन्होंने इसे अफवाह बताया था। लेकिन अब बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने भी इन चर्चाओं से मिलता जुलता बयान दे दिया है। दौसा में सचिन पायलट की सभा को लेकर पूछे सवाल में उन्होंने कहा, सचिन पायलट कांग्रेस के नेता हैं। सभी अपनी पार्टी के लिए प्रयास करते हैं, वह भी आएंगे। उनका क्या रहेगा, कितना रहेगा…मेरी तरफ सभी कांग्रेस नेताओं का मन है। मुरारीलाल मीणा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वे मुझे लेकर पूछे गए सवालों पर कन्नी इसी लिए काटते हैं कि उनका मेरे प्रति स्नेह है। उनसे लंबा जुड़ाव रहा है। इनसे मिलकर चला हूं सदा, ये मेरा स्वभाव जानते हैं। आप तो कांग्रेस के किसी भी नेता से पूछ लो कि जगमोहन कैसा है…तो चार लाइन में आपको सारा जवाब मिल जाएगा। गौरतलब है कि बीजेपी के जगमोहन मीणा के जवाब में कांग्रेस ने यहां डीडी बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन मीणा बाहुल्य सीट होने के चलते यहां जगमोहन के पक्ष में एक जाति के वोट लामबद्ध हो रहे हैं। अब अन्य जातियों की स्थिति क्या रहती है इस पर चुनाव निर्भर करेगा। यहां गुर्जर वोट भी बड़ी संख्या में हैं और सचिन पायलट का उन पर बड़ा असर है। ऐसे में आज पायलट की सभा कांग्रेस के लिए काफी अहम रहने वाली है।

स्कूलों में विंटर यूनिफार्म शुरू, राजस्थान-आबू में लुढ़का पारा

सिरोही/सीकर. राजस्थान में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। दीपावली के बाद पारा तेजी से नीचे जा रहा है। माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में न्यूनतम पारे में चार से पांच डिग्री तक गिरावट होगी। प्रदेश में सर्दी का असर दिखना शुरू हो चुका है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम पारा तेजी से नीचे जाने लगा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो माउंटआबू सबसे ठंडा इलाका रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आबू के अलावा हनुमानगढ़-संगरिया, सिरोही, सीकर में भी पारे में तेज गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क एवं साफ रहेगा। इसके असर से सर्दी का प्रभाव और तेजी से बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। स्कूलों में विंटर यूनिफार्म शुरू मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के स्कूलों में विंटर यूनिफार्म का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। स्कूली बच्चों को दिवाली के बाद से ही विंटर यूनिफार्म पहनकर आने की अनुमति दे दी गई है।

धर्म परिवर्तन के खिलाफ नया कानून लाएगी सरकार, राजस्थान उपचुनाव में BJP-विधि मंत्री का दांव

जयपुर. धर्म परिवर्तन के खिलाफ राजस्थान सरकार विधानसभा में बिल लाएगी। राजस्थान सरकार में विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने अगले विधानसभा सत्र में बिल लाने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधि विभाग धर्म परिवर्तन के खिलाफ बिल के ड्राफ्ट को फाइनल करने में जुटा हुआ है। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के धर्म परिवर्तन से जुड़े कानूनों की स्टडी की जा रही है। इस बिल को अगले विधानसभा सत्र में पारित किया जा सकता है। धर्म परिवर्तन के विरोध में लाए जा रहे इस बिल में कई कड़े प्रावधान किए जा सकते हैं। जैसे धर्म बदलवाने और उसमें सहयोग करने वालों पर जेल और भारी जुर्माना होगा। इसमें शामिल संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन खारिज करने के साथ कड़ी कार्रवाई होगी। जबरन धर्म परिवर्तन पर पांच साल तक सजा और जुर्माने की सिफारिश है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2006 और 2008 में भी राजस्थान विधानसभा में तत्कालीन वसुंधरा सरकार के समय धर्म स्वातंत्र्य बिल दो बार पास हुआ था। लेकिन तब केंद्र की यूपीए सरकार से इसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी। उस धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2008 के कई प्रावधानों को भी शामिल किया जाएगा। साल 2008 के धर्म स्वातंत्र्य बिल में कलेक्टर की मंजूरी के बिना धर्म बदलने पर रोक थी।

सुबह किया सुरक्षित रेस्क्यू, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में रात को घर में घुसा मगरमच्छ

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र में आने वाले धोरडिया गांव में एक परिवार के सदस्य सोमवार सुबह उस समय हक्के-बक्के रह गए। जब घर में करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। इसे देखकर सभी के होश उड़ गए। तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इस पर उपवन संरक्षक के निर्देश पर एक टीम मौके पर पहुंची तथा मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। यह मगरमच्छ रात को ही बाड़े के रास्ते से घर में घुस गया था। गनीमत रही कि इसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। जानकारी में सामने आया कि धोरडिया निवासी रामलाल गुर्जर के मकान में सोमवार सुबह करीब सात बजे एक मगरमच्छ बरामदे में दिखाई दिया। गांव में रहने वाले इसके रिश्तेदार घर पहुंचे थे तो बच्चों के झूले के पास यह मगरमच्छ था। इसे देख कर महिला रिश्तेदार चिल्लाई। इस पर रामलाल गुर्जर के परिवारजन और आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग ने इसे बस्सी सेंचुरी के निकट बांध में छोड़ने का निर्णय किया है। ऐसे में इस मगरमच्छ को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा। इधर, जानकारी मिली है कि रामलाल गुर्जर के मकान का दरवाजा बंद था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पीछे बाड़े के रास्ते से मगरमच्छ घर में आया हो। लेकिन गनीमत यह रही  कि मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। धोरडिया गांव के निकट ही बेडच नदी बहती है, जबकि गांव के पास एक नाला है जो नदी से जुड़ा हुआ है। आशंका है कि मगरमच्छ नदी से नाले में होते हुए गांव में पहुंचा हो। घर से नाले की दूरी करीब आधा किलोमीटर बताई गई है। मगरमच्छ के किसी पर हमला नहीं करने और सुरक्षित रेस्क्यू कर लेने से सभी ने राहत की सांस ली है। मौके पर टीम में वन विभाग से नाथू सिंह सहित मनीष तिवारी, पीयूष कामले, रामकुमार साहू, मुबारिक खान, कन्हैया लाल सालवी रेस्क्यू करने पहुंचे।

जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी, राजस्थान-अलवर में खूनी संघर्ष में तीन महिलाएं घायल

अलवर. अलवर में कोटकासिम थाना क्षेत्र के जकोपुर गांव में रविवार शाम जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में एक पक्ष की ओर से फायरिंग और हथियारों से हमला किया गया। झगड़े में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसमें एक महिला को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, जकोपुर निवासी कुलदीप सिंह के परिवार ने अपने खेत में सरसों की फसल की बुआई की थी। आरोप है कि रविवार को दिन में जकोपुर सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राजू जाट जो कि पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है ने टिल्लू, भीम, प्रवीण, बसंत, राजबीर और राहुल ने मिलकर ट्रैक्टर से उनकी फसल को रौंद दिया। कुलदीप का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे आरोपी पक्ष का मनोबल और बढ़ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप के परिवार ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथ बाहर के 25 से 30 बदमाशों को लेकर हथियारों से लैस होकर आए और महिलाओं से मारपीट की। इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें प्रेमलता पत्नी अजीत सिंह के पैर में गोली लगी। जबकि हेमलता पत्नी फूल सिंह और ममता पत्नी विक्रम सिंह को गंभीर चोट आई है। घायल महिलाओं को तुरंत कोटकासिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राज जाट जो कि पुलिस थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है। यह पूर्व में भी कोटकासिम थानाधिकारी महेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों से अपने घर पर मारपीट कर चुका है, जिसमें थानाधिकारी महेश कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को चोट आई थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

परिजनों ने तोड़फोड़ और किया हंगामा, राजस्थान-टोंक में जलती बोलेरो के पास मिला युवक का शव

टोंक. टोंक में मालपुरा डिग्गी रोड पर हाड़ीकला गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक जलती हुई बोलेरो के साथ जलते हुए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलती हुई बोलेरो के पास झुलसी हुई अवस्था में मिले युवक को परिजन सआदत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी सआदत अस्पताल पहुंची। लेकिन इसी दौरान युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया। हंगामा और तोड़फोड़ की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन पुलिस से भी उलझते हुए नज़र आए। घटना की जानकारी मिलते ही टोंक पुलिस के सर्किल ऑफिसर राजेश विद्यार्थी शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव पुरानी टोंक थाना अधिकारी उदयवीर सिंह मय पुलिस ज़ाब्ते के सआदत अस्पताल पहुंचे। साथ ही मृतक के परिजनों से बातचीत कर समझाइश की और मामले में जांच की बात कही।

पति के ऑडियो से मामला उलझा, राजस्थान-जोधपुर में ब्यूटीशियन अनीता को गुलामुद्दीन ने छह टुकड़ों में क्यों काटा?

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए अनीता चौधरी हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार कर लिया है। आबिदा को भी हत्या में सह आरोपियों में शामिल किया गया है। पुलिस ने माना की हत्या और साक्ष्य मिटाने में गुलामुद्दीन की पत्नी अबिदा भी शामिल थी। हालांकि, अभी तक गुलामुद्दीन पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है। पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिससे वे जल्द गुलामुद्दीन को हिरासत में ले लेंगे। वहीं, पुलिस ने गुलामुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए तकरीबन आठ से 10 टीम गठित की है और यह आठ से 10 टीमें पिछले तीन दिन से गुलामुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात एक कर रही है। लेकिन गुलामुद्दीन कहां है, अभी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। बुलडोजर चलाने की मांग वहीं, दूसरी ओर अब जाट समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लोग भी हत्याकांड में शामिल हत्यारों को गिरफ्तार करने और उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अनीता चौधरी के हत्या से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। जोधपुर डीसीपी राज ऋषि ने बताया कि 27 अक्तूबर की दोपहर अनीता अपनी मर्जी से गुलामुद्दीन के पास गंगाना पहुंची थी। वह पहले से गुलामुद्दीन से परिचित थी और दोनों के बीच संवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, गुलामुद्दीन के ऊपर कर्ज था। उसने हाल ही में बोरानाडा में नया मकान खरीदा था, जिसका लोन 12 लाख रुपये उसके ऊपर था। इसके साथ वह जुआ और ऑनलाइन गेमिंग में मोटी रकम हार चुका था। ऐसे में उसे पैसे की जरूरत थी। पुलिस के अनुसार, अभी तक की गई पूछताछ में सामने आया है कि गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी ने हत्या की पूरी साजिश रची। इस हत्या को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि अनीता को शरबत में बेहोशी की दवा मिलाकर बेहोश किया गया। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बेहोशी की ओवरडोज से उसकी मौत हुई या उसकी हत्या बेहोशी के बाद की गई। हत्या में गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा की भी भूमिका पाई गई है। लेकिन अनीता के शव को टुकड़ो में बांटने में उसकी भूमिका नहीं है। शव को टुकड़ों में काटने से पहले गुलामुद्दीन ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीहर भेज दिया था। आबिदा की निशानदेही पर घर के पास खड्ढा खोदकर जमीन के 10 फीट नीचे अनीता का शव बरामद किया गया है। पोस्टमॉर्टम में क्या हुआ वहीं, पुलिस जिस तरीके से कह रही है कि बेहोशी की तलब दवा मिलाकर अनीता को बेहोश किया गया। लेकिन अभी तक न तो पोस्टमॉर्टम हुआ और न ही अनीता के शव को डॉक्टर ने जांच की। फिर भी पुलिस कह रही है कि हो सकता है बेहोशी की दवा मिलाकर उनकी हत्या की गई है। एफएसएल द्वारा जांच में सामना आया है कि अनीता के बॉडी को चोपर के द्वारा काटा गया। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को डिटेन कर पूछताछ की गई। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी और पूछताछ की जाएगी और गुलामुद्दीन के गिरफ्त में आने के बाद हत्या को कैसे अंजाम दिया गया, इसका खुलासा हो पाएगा। अनीता के शव के छह टुकड़े के साथ 10 अनसुलझे सवाल — 0- अनिता चौधरी की हत्या का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस कारण हत्या को किस तरह से अंजाम दिया गया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर भी कंफ्यूजन है कि बेहोशी की ओवरडोज देने से अनीता की हत्या हुई या उसे मारा गया। 0- अनीता का शव पुलिस को छह टुकड़ों में मिला। पुलिस ने बताया कि अनीता को चौपर द्वारा काटा गया, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि जब अनीता की बॉडी को काटा गया, तब वह बेहोश थी या उससे पहले उसकी हत्या की जा चुकी थी। 0- पुलिस द्वारा इसे लूट के इरादे से हत्या करना बताया गया है। लेकिन क्या गुलामुद्दीन ने अनीता को पैसों के साथ बुलाया था। अगर ऐसा है तो परिवार द्वारा किसी भी तरह के पैसों की लेन-देन और पैसों के गायब या चोरी होने जानकारी रिपोर्ट मे नहीं दी है। 0- अनीता और गुलामुद्दीन के बीच गंगाना जाने से पहले ऐसी क्या बातचीत हुई कि वह अपनी मर्जी से उसके घर तक ऑटो रिक्शा में बैठकर गई? इसके साथ ही अनीता के पति मनमोहन द्वारा पुलिस में दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि रिक्शा चालक से पूछताछ में पता चला कि अनीता ऑटो रिक्शा में बैठी थी और सामने से गुलामुद्दीन एक्टिवा लेकर आया। लेकिन वह ऑटो रिक्शा से उतरकर गुलामुद्दीन की एक्टिवा से उसके घर नहीं गई, बल्कि ऑटो रिक्शा को एक्टिवा का पीछा करने के लिए कहा और घर के बाहर उतरी। 0- अनीता के पति मनमोहन ने पुलिस को दिए अपनी रिपोर्ट में बताया कि अनीता का शव जिस कपड़ों में बरामद हुआ, वे वह कपड़े नहीं हैं। जो वह पार्लर के सीसीटीवी में ऑटो रिक्शा में बैठते हुए पहने हुए थे। अनीता के कपड़े कैसे चेंज हुए, इसकी गुत्थी भी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। 0- अनीता के पति मनमोहन द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में सुनीता सेन का जिक्र है, जो कि अनीता के पार्लर में कार्य करती थी। 29 अक्तूबर को मनमोहन और सुनीता के बीच फोन पर बात होती है, जिसमें सुनीता अपनी जान खतरे में बताती है और कई लोगों के नाम भी लेती है। लेकिन पुलिस की जांच में अभी तक गुलामुद्दीन और उसकी पत्नी की भूमिका ही सामने आई है। 0- अनीता चौधरी का मोबाइल अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। अनीता का मोबाइल कहां है और अनीता के मोबाइल के अंदर ऐसी क्या चीज थी, जिसकी वजह से अनीता को मौत के घाट उतारा गया था। 0- गुलामुद्दीन कहां है, पिछले कई दिनों से गुलामुद्दीन गायब है। पुलिस की टीम लगी हुई है। लेकिन पुलिस के हाथ गुलामुद्दीन नहीं आ रहा है। गुलामुद्दीन कहां चला गया कि पुलिस … Read more

दोस्तों संग कर रहा था पार्टी, राजस्थान-चूरू में ABVP नेता की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या

चूरू. राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चूरू में हथियारबंद बदमाशों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता नरेंद्र  प्रजापत की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह के मुताबिक, मृतक नरेंद्र प्रजापत के चाचा पुलिस में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बता दें कि मामला किराए के विवाद से जुड़ा हुआ है। हत्यारों ने कुछ दिनों पहले ही गाड़ी के किराए को लेकर नरेंद्र के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र प्रजापत अपने दोस्तों के साथ अर्जुन सिंह की दुकान पर पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद नरेंद्र घर के लिए रवाना हो गया। नरेंद्र के साथ उसका दोस्त अमजद बाइक पर आगे चल रहा था। वहीं, बाकी लोग कार में पीछे आ रहे थे। इस दौरान बूटियां निवासी अमित और शुभम ढाका एक काले रंग की थार जीप में बैठकर आए और नरेंद्र को डाबला गांव के पास रोक लिया। इसके बाद शुभम ढाका, अमित और चार अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और सरियों से नरेंद्र के सिर पर वार किए। अमजद बीच-बचाव करने आया तो उसको भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गए। नरेंद्र को डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को डिटेन किया है। मामले की जांच की जा रही है।

अच्छे जमाने का संकेत, राजस्थान-केकड़ी के मेले में गोपाल महाराज के बेवाण के नीचे से निकली लाल गाय

केकड़ी. अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत केकड़ी के सांपला धाम पर प्रदेश का प्रसिद्ध गाय मेला शनिवार को धूमधाम से भरा। भगवान गोपाल महाराज की सवारी निकाली गई। इस दौरान शाम को भगवान के बेवाण के नीचे से लाल गाय निकली, जिससे आने वाले समय को अच्छा होने का संकेत मानकर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त हो गया। केकड़ी जिले के सांपला ग्राम में सुप्रसिद्ध गाय मेला शनिवार को सम्पन्न हुआ। मेले में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान गोपाल महाराज की भक्ति की। मंदिर के पंडित प्रहलाद चंद्र त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के सभी पुजारियों को हवन यज्ञ के माध्यम से जनेऊ धारण कराया गया। मंदिर को गोमूत्र पंचामृत से पवित्र कर सुबह 11 बजे ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गोपाल महाराज का बेवाण निकाला गया, जो राम चौक मुख्य बाजार होता हुआ रावला चौक पहुंचा, जहां भगवान गोपाल महाराज के अनन्य भक्त अहिल्या बाई को एक चमत्कारी झांकी के माध्यम से दर्शन कराए गए। इस चमत्कारी झांकी के दर्शन के लिए अजमेर सहित जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा और कई जिलों के हजारों श्रद्धालु उमड़े। दोपहर को भगवान के बेवाण को कीर्ति स्तंभ पर लाया गया, जहां ठीकरे को लेकर गायों के बीच में पूजा अर्चना की गई और उसे गंगाजल छिड़क कर गायों के बीच घुमाया गया। शाम को करीब पौने पांच बजे ठीकरे के माध्यम से एक लाल रंग की गाय भीड़ में से होती हुई बेवाण के पास पहुंची और नीचे से निकल गई। इस दौरान पूरा वातावरण द्वारकाधीश के जयकारों से गूंज उठा। बेवाण के नीचे से निकली गाय को भगवान की परिक्रमा लगवाकर लड्डू खिलाया गया। भजन गायक रतन लाल पीपलवा व हरिराम चौधरी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। सांपला का गाय मेला एक अनोखा अनुष्ठान है, जिसमें जिस रंग की गाय ठीकरे के माध्यम से बेवाण के नीचे से होकर निकलती है, उसी से आसपास के क्षेत्र में भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। इस बार लाल गाय निकलने को अच्छे जमाने के संकेत माना जा रहा है। किसान लोग भी अब इसके आधार पर ही खेतों में फसल की बुवाई करेंगे। यह मेला पिछले 600 सालों से भरता आ रहा है, जिसमें आसपास के क्षेत्र के अलावा देशभर से श्रद्धालु शामिल होते हैं। अन्नकूट के दिन यहां गांव में भगवान की सवारी निकाली जाती है तथा बड़ी संख्या में गांव के कीर्ति चौक में गायों को इकट्ठा किया जाता है। इन गायों में से कोई एक गाय खुदबखुद भगवान की सवारी के नीचे से निकलकर मंदिर के अंदर तक जाती है। इसी दृश्य को देखने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। पिछले सैकड़ों सालों से निभाई जा रही इस परम्परा में सबसे पहले भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर उनके बेवाण को पूरे गांव में घुमाते हुए गायों के झुंड से करीब आधा किलोमीटर दूर रोककर भजन कीर्तन किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, हजारों गायों के झुंड में भगवान के घोटानुमा दडे को घुमाया जाता है, जिसके बाद इन हजारों गायों में से कोई एक गाय दौड़ती हुई भगवान के बेवाण तक पहुंचती है और बेवाण के नीचे से निकलकर मंदिर के अंदर तक जाती है। इस परंपरा के अनुसार गाय के रंग से आने वाली फसल कैसी होगी, इसका आकलन किया जाता है। सांपला गांव में आयोजित होने वाला द्वारिकाधीश गोपाल महाराज का यह गाय मेला ऐतिहासिक है। मान्यता है कि पुरातन काल में यहां स्वयं द्वारकाधीश पधारते थे। उनके यहां आने की स्मृति में ही बरसों से यह मेला भरता आ रहा है। कहा जाता है कि गांव के दामोदर दास महाराज भगवान कृष्ण के भक्त थे, उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर संवत 1474 में द्वारका से भगवान द्वारकाधीश गोपाल महाराज गांव के बाहर से निकलने वाले रेवड़ में बैल की पैठ (गाड़ी) पर सवार होकर आए और मूर्तियों के रूप में सांपला गांव में आकर दर्शन दिए, तभी से यह मेला भर रहा है। मेला ग्राउंड में सैकड़ों गायों के झुंड के बीच चांदी के ठिकरे को गायों के बीच घुमाया जाता है, जिसके बाद कोई एक गाय सवारी के नीचे से निकलकर मंदिर में जाती है। इसके विपरीत यदि कोई गाय नहीं आती है तो इसे पुजारी द्वारा भगवान की सेवा और पूजा-अर्चना में लापरवाही माना जाता है, जिसे लेकर सभी पुजारियों के हाथ बंधवाकर द्वारकाधीश गोपाल महाराज के भक्त दामोदरदास के चरणस्थल पर जाकर क्षमा याचना कराई जाती है और चांदी के सवा रुपये का अर्थदंड भी लगाया जाता है।

पालक को लाखों का नुकसान, राजस्थान-अलवर में बदमाशों ने मधुमक्खियों से भरे बॉक्स जलाए

अलवर. अलवर के निकट भरतपुर मार्ग पर स्थित बगड़ राजपूत में किए जा रहे मधुमक्खी पालन के डिब्बों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह मधुमक्खी पालन गांव के पास गोचर भूमि पर किया जा रहा था। आग लगने से लाखों मधुमक्खियां जलकर नष्ट हो गई और करीब सौ डिब्बे जलकर राख हो गए। आग लगने से आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया। मधुमक्खी पालन करने वाला अपने गांव गया हुआ था।इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मधुमक्खी पालक को भारी नुकसान हुआ है। मधुमक्खी पालन का यह व्यापार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला निवासी नोशाद का था। नोशाद ने बताया कि सहारनपुर में मधुमक्खी पालन करने वालों की बैठक थी, वह इसी में भाग लेने सहारनपुर गया हुआ था। पीछे से किसी ने जान बूझकर मधुमक्खी पालन के डिब्बों में आग लगा दी। उसने बताया कि उसके पास फोन आया कि उसकी मधुमक्खी के डिब्बों में आग लगा दी गई है। उसने तुरंत यहां आकर देखा तो करीब सौ डिब्बे जले हुए मिले। यह आग किसने लगाई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। लेकिन यह आग जिसने भी लगाई, उसकी मंशा उसके प्रति अच्छी नहीं रही होगी। आग लगाने वाले के मन मे क्या मंशा रही, इसका भी पता नहीं चला है। लेकिन आग लगने वाले ने मधुमक्खी पालक का लाखों का नुकसान अवश्य कर दिया। इस नुकसान से उसको क्या फायदा हुआ, यह भी सोचने वाली बात है। क्योंकि इस आग में लाखों मधुमक्खियां भी जलकर मर गई। वैसे एक बात अवश्य है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी ने मधुमक्खी पालन के डिब्बों में आग लगाई हो। अन्यथा मधुमक्खी पालन का यह व्यवसाय कई जगहों पर होता है। लेकिन इससे पहले इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। खास बात यह है कि जिस जगह यह डिब्बे लगे हुए थे, वो रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है, जहां उपचुनाव हो रहे हैं।

चिल्लाने पर भाग खड़ी हुईं महिलाएं, राजस्थान-बीकानेर में दो मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश

बीकानेर. बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो नाबालिग बच्चों को किडनैप करने का असफल प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यासों के चौक से बिन्नाणी चौक की ओर रिश्तेदार के यहां दीपावली रामा श्यामा करने जा रहे दो नाबालिगों को महिलाओं ने जबरन पकड़ लिया और साथ ले जाने लगी। बच्चों के चिल्लाने पर महिलाएं भाग खड़ी हुई। जानकारी मिली है कि लालाणी व्यास चौक निवासी केदारनाथ व्यास के पुत्र गिरिराज व विश्वम्भर व्यास के पुत्र गोविन्द अपने रिश्तेदार के यहां जाने को कहकर निकले। करीब आधे घंटे बाद दोनों घबराए हुए घर आए और गुमशुम होकर कमरे में बैठ गए। काफी देर तक कुछ भी नहीं बोलने पर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया कि बिन्नाणी चौक जाने वाली गली में कुछ महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ जाने के लिए कहा। मना करने पर डराने लगी। इस दौरान गोविंद ने महिलाओं से कहा, सॉरी हमसे क्या गलती हुई है, जो आप हमें ले जा रहे हो। काफी देर बहसबाजी के बाद एक मोटरसाइकिल सवार उधर से निकलता देख दोनों बच्चे चिल्लाए। उसके बाद महिलाएं घबराकर वहां से भाग गई। इस घटनाक्रम को लेकर बच्चों के पिता ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है।

रात 12 बजे पीक पर रहा पॉल्यूशन, राजस्थान में दिवाली के बाद बिगड़ी आबोहवा

जयपुर. राजस्थान में बीते एक सप्ताह में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। राजधानी जयपुर में शनिवार रात AQI का स्तर 305 तक पहुंच गया। वहीं, औसत रूप से यहां AQI का स्तर 142 रहा है। अगले एक सप्ताह में भी मौसम में प्रदूषण का स्तर कम नहीं होगा। राजस्थान के अन्य शहरों की बात करें तो अलवर का AQI स्तर औसतन 171 रहा, भरतपुर का 165, भिवाड़ी का 168, चूरू का 176, गंगानगर का 163 और पाली जिले का एक्यूआई स्तर 146 रहा। राजस्थान के हिल स्टेशन कहे जाने वाले माउंटआबू में फिलहाल हवा का स्तर सबसे अच्छा है। यहां सुबह पांच बजे के आसपास AQI का स्तर 25 रहा, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से बेस्ट की श्रेणी में आता है। हालांकि, देर रात यहां भी वायु प्रदूषण का असर देखने को मिला, जिसमें यहां का AQI का स्तर 91 तक पहुंच गया। लेकिन औसत रूप से यहां AQI का स्तर 61 रहा है। वहीं, राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों की बात करें तो धौरों के शहर जैसलमेर में AQI का स्तर देर रात 292 दर्ज किया गया। लेकिन सुबह यहां मौसम साफ रहा और AQI का स्तर भी 78 दर्ज किया गया। उदयपुर में AQI का औसत स्तर 122 के आसपास है। हिस्टोरिक ग्राफ से देखें तो यहां देर रात प्रदूषण बढ़ा, लेकिन सुबह होते-होते AQI का स्तर 49 रह गया। जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से श्रेष्ठ है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet