LATEST NEWS

शव लाने की विदेश मंत्रालय से परिवार ने लगाई गुहार, राजस्थान-जोधपुर के युवक की कांगो में मौत

जोधपुर. पिछले साल कांगो में नौकरी करने गए युवक की वहां तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। अब परिजन युवक के शव को वापस स्वदेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने विदेश मंत्रालय में शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए गुहार लगाई है लेकिन अब तक इस संबंध में आधिकारिक तौर पर किसी ने भी पीड़ित परिवार के साथ संपर्क नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कांगो में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद युवक को अस्पताल में इलाज के दौरान साइलेंट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। युवक जिस संस्थान में नौकरी करता था, उनसे भी परिजनों ने बात की है लेकिन मलिक का कहना है कि शव को भारत भेजने में समय लगता है लेकिन परिजन जल्द से जल्द युवक के शव को स्वदेश लाना चाहते हैं ताकि परिवार के बीच उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। स्थानीय प्रशासन द्वारा कांगो एम्बेसी और विदेश मंत्रालय को भी इसकी सूचना दे दी गई है। जोधपुर के प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी का निवासी महेंद्र कुमार राठौड़ पुत्र रमेश राठौड़ ( 25 वर्ष) पिछले वर्ष भारत से अकाउंटेंट की जॉब के लिए कांगो गया था, जिस संस्थान में महेंद्र काम कर रहा था, उसके साथ 3 वर्ष का एग्रीमेंट किया गया था लेकिन कुछ दिन पहले उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। ऐसे में गत शनिवार को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, अस्पताल में भर्ती होने के बाद और मृत्यु से कुछ समय पहले तक परिजनों से वीडियो कॉल पर महेंद्र की बात हो रही थी परिजनों के अनुसार महेंद्र ने वीडियो कॉल पर बताया कि उसके अपेंडिक्स की नस पेट में फट गई है इसलिये उसका ऑपरेशन किया जाएगा। जब वीडियो कॉल पर महेंद्र से बात हुई थी, तब वह आईसीयू में भर्ती था और ऑपरेशन के बाद जल्द ही उसे छुट्टी मिलने की बात भी बताई जा रही थी लेकिन शनिवार दोपहर को अस्पताल से फोन आया कि महेंद्र को साइलेंट अटैक आया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। जिस कंपनी में महेंद्र काम करता था परिजनों ने वहां मदद की गुहार लगाई तो मालिक ने कहा कि वहां कांगो में मंकी पॉक्स फैलने के कारण शव को भारत भिजवाने में एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है, ऐसे में यदि परिजन अनुमति दें तो उसका वहां पर अंतिम संस्कार करवा सकते हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों को अंतिम दर्शन का आश्वासन भी दिया लेकिन परिजन महेंद्र के शव को स्वदेश लाना चाहते हैं। बहरहाल परिजनों ने कल इस संबंध में कलेक्टर से बातचीत की है। जवान युवक की मौत के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिवार को ढांढस पहुंचाने के लिए महेंद्र के घर पर पहुंचे परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना दे दिए जाने के बाद भी अभी तक किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

250 बीघा में बनेगा रीको इंडस्ट्रियल एरिया, राजस्थान-केकड़ी कलेक्टर को में उद्यमियों ने सौंपे 1000 करोड़ के सहमति पत्र

केकड़ी. केकड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसोसिएशन भवन में राजस्थान राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, रीको के गुरदीप सिंह, उपखंड अधिकारी सुभाषचन्द्र हेमानी, मंडी सचिव उमेश शर्मा, जिला उद्योग केंद्र टोंक के कुलदीप बड़सर सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि केकड़ी के सापण्दा रोड पर 250 बीघा का नया रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एक प्रस्ताव नगर परिषद की ओर से स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाया गया है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने इन्वेस्टमेंट समिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती केकड़ी के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि आपसी चर्चा के बाद केकड़ी के उद्योगपतियों, मंडी व्यापारियों एवं खुदरा व्यापारियों ने निवेश की सहमति जताते हुए लगभग 1000 करोड़ रुपये के कुल 172 एमओयू के सहमति पत्र जिला कलेक्टर को सौंपे गए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि नया रीको क्षेत्र विकसित होने के बाद केकड़ी के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। शुरुआत में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती की ओर से जिला कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति शिवरतन मूंदड़ा, बृजेश पारीक, महेश मंत्री, राजकुमार राठी, आशीष जैन अजगरा, अंकित जैन, शिवकुमार बियानी, निरंजन तोषनीवाल, गौतम कर्णावट, अमित पारीक, सुमित काबरा, नरेंद्र कोडवानी, राकेश शर्मा, हरिप्रकाश हेड़ा, पुनीत बजाज, मुकेश गदिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंहल ने किया।

भाजपा के उम्मीदवार ने गड़बड़ाए समीकरण, राजस्थान-दौसा में प्रत्याशी पर उलझी कांग्रेस

दौसा. प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इसी के चलते भाजपा ने दौसा सीट पर पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता और भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा पर दांव खेलते हुए उन्हें टिकट दिया है। राजस्थान की इस चर्चित सीट पर प्रदेश भर निगाहें हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से जीतने के लिए ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगाया था लेकिन भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था और कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा यहां से सांसद निर्वाचित हुए थे। उसके बाद यह सीट खाली हुई अब इस दौसा सीट पर उपचुनाव होना हैं। इस सीट भाजपा द्वारा जगमोहन मीणा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा के करीबी हरिकेश मीणा, राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं लेकिन भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस की टेंशन बढ़ चुकी है। सूत्रों की मानें तो सांसद मुरारीलाल मीणा हरिकेश मीणा को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैं लेकिन इस सामान्य सीट पर भाजपा ने पहले ही एसटी कैंडिडेट का नाम घोषित कर दिया है, जिससे अब कांग्रेस के पास सामान्य उम्मीदवार और एससी के उम्मीदवार को टिकट देना मजबूरी बन गया है। उधर भीतर खाने चर्चा है कि कांग्रेस यदि ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट देती है तो महेश शर्मा और समृद्धि शर्मा का नाम आ सकता है और एससी पर दांव लगाती है तो मात्र डीसी बैरवा का नाम निकलकर सामने आता है। इसी ऊहापोह के चलते कांग्रेस की तरफ से टिकट डिक्लीअर होने में देरी होती नजर आ रही है। माना तो यह भी जा रहा है कि कांग्रेस कहीं ना कहीं नए प्रत्याशी का विकल्प ढूंढने में लगी है। इधर हरिकेश मीणा भी VRS लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अब कांग्रेस यदि किसी और को प्रत्याशी बनाती है तो दौसा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने संभावना जताई जा रही है ।

परिवारवाद को टिकट में मिलेगा महत्व, राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस की 23 तक आएगी लिस्ट

जयपुर. विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की सूचियां भी आनी शुरू हो चुकी हैं। एआईसीसी ने झारखंड के 21 टिकट घोषित कर दिए हैं। राजस्थान का पैनल लेकर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली रवाना हो चुके हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही हैं। बीजेपी 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंद सिंह रंधावा टिकट दावेदारों के पैनल पर कल जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में बैठक कर दिल्ली रवाना हो गए। अपने साथ वे नामों की सूची भी लेकर गए हैं और दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक करके सूची जारी करने की बात कहकर गए हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार 23 अक्टूबर को राजस्थान के लिए कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है। इनको मिल सकता है मौका कांग्रेस की सूची में ज्यादातर टिकट परिवार से जुड़े हो सकते हैं। प्रभारी सुखजिंदर रंधावा का कहना है कि परिवारवाद में कोई परेशानी नहीं है, जिन सीटों के टिकट परिवार को जा सकते हैं उनमें रामगढ़, झुंझुनू और देवली उनियारा सीट शामिल हैं। दौसा में मुरारीलाल मीणा कह चुके हैं कि उपचुनावों में उनके परिवार से कोई दावेदारी नहीं कर रहा है। जानकारी के मुतबिक कांग्रेस किसी एससी चेहरे पर यहां दांव लगा सकती है। खींवसर में कांग्रेस-आरएलपी में अंदरखाने बातचीत हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रदेश की सभी सातों सीटों पर प्रत्याशी उतारने और बिना गठबंधन के चुनाव लड़ने की घोषणा की है लेकिन जानकारी के मुताबिक अब भी कांग्रेस और आरएलपी के बीच खींवसर को लेकर बातचीत बंद नहीं हुई है। यदि यह गठबंधन नहीं होता है तो आरएलपी एक से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है, जिसका सीधा असर कांग्रेस पर होगा। बीएपी ने चौरासी-सलूंबर में प्रत्याशी उतारे इधर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी रही बीएपी ने उपचुनावों के लिए चौरासी और सलूंबर पर अपना दावा ठोंक दिया है। इन दोनों सीटों पर पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

प्रेम प्रसंग में सिर में लगी चोट, राजस्थान-अजमेर के फ्लैट में मिली युवती की खून से सनी लाश

अजमेर. जिले के किशनगढ़ में हरमाड़ा चौराहा के पास स्थित एसआरएस टॉवर में सोमवार देर शाम को एक फ्लैट में युवती का शव मिलने सनसनी फैल गई। घटना के बाद से फ्लैट में रहने वाला कैलाशचंद सैनी लापता है। आज सुबह वह अपने दफ्तर भी नहीं गया। लाश करीब एक दिन पुरानी बताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी झुंझुनू के जहाज निवासी कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) पुत्र रामअवतार एसआरएस टॉवर में एयरटेक सॉल्यूशन में काम करता था। पांचवीं मंजिल पर कंपनी का दफ्तर है और वह इसी मंजिल पर फ्लैट नंबर 15 ई में रहता था। वह पिछले कई वर्षों से कंपनी में काम कर रहा था। इस बीच कुछ समय के लिए उसने काम छोड़ा भी था लेकिन फिर से कंपनी में लग गया। सोमवार सुबह कैलाश ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में उसने देर से ऑफिस आने की जानकारी दी लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो कंपनी के लोगों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। जब सेकंड हाफ में भी वह ऑफिस नहीं पहुंचा तो कंपनी के लोगों ने उसके पिता रामअवतार को फोन करके जानकारी दी कि उसका फोन बंद आ रहा है। ऑफिस के लोगों ने शाम को जब उसके फ्लैट में जाकर देखा तो वहां एक युवती का शव पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। टॉवर के मैनेजर और नेटवर्क संचालक अशोक व अन्य लोगों ने तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया। जानकारी के अनुसार करीब चार-पांच दिन पहले कैलाशचंद (प्रिन्स) छुट्टी लेकर कोटा गया था और सुबह ऑफिस शुरू होने से पहले दफ्तर आया था, फिर वापस चला गया। इसके बाद उसने देर से आने की सूचना दी लेकिन दोपहर तक नहीं आने पर उसे फोन किया तो फोन बंद आया। गांधीनगर सीआई सुरेश सोनी ने बताया कि घटना के बाद से कैलाशचंद सैनी लापता है। महिला की पहचान नहीं हुई। उधर पुलिस द्वारा महिला की फोटो जारी कर उसकी पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसका परिवार किशनगढ़ में नहीं रहता है। ऐसे में फ्लैट में यह दूसरी महिला कौन हो सकती है इस बारे में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संभवतया कैलाश कोटा से ही किसी के साथ आया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर एक करोड़ का इनाम, राजस्थान के क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष का ऐलान

जयपुर. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए क्षत्रिय करणी सेना ने कथित तौर पर इनाम की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत एक इस संबंध में एक वीडियो जारी करके कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे। राज शेखावत ने घोषणा करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम की यह राशि दी जाएगी। वीडियो में शेखावत ने जोर देते हुए कहा कि एनकाउंटर करने वाले बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताते हुए क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है। गौरतलब है कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस इस समय ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और उसके बाद एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या में उसका नाम सामने आया है। बहरहाल क्षत्रिय करणी सेना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

दो हजार किलो सिंथेटिक कलाकंद करवाया नष्ट, राजस्थान- में मिलावटी मावा बनाने में अलवर सबसे आगे

अलवर/जयपुर. त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल जयपुर एवं अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से संयुक्त छापे मारे गए, जिसमें 2200 किलो मिलावटी तथा सिंथेटिक कलाकंद नष्ट कराया गया। राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ. एस एन धौलपुरिया के सुपरविजन में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। संयुक्त रूप से कार्रवाई बेडा का बास (किशनगढ़बास) स्थित सरफराज मिल्क केक में तैयार हो रहे  मिलावटी कलाकंद के विरुद्ध कार्रवाई की। यहां पर मिल्क पाउडर, रिफाइंड तेल एवं सूजी से कलाकंद बनाया जा रहा था। मौके पर एफएसएसए के तहत सैंपल लिए गए और 2200 किलो मिलावटी कलाकंद नष्ट करवाया गया। जांच में पता चला कि वहां कार्यरत मजदूरों और मौजूदा कर्मचारियों का मेडिकल भी नहीं करवाया गया था। फर्श टूटा हुआ पाया गया एवं चारों तरफ गंदगी भी फैली हुई थी और अनहाइजीनिक कंडीशन में कलाकंद बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, लोकेश शर्मा, देवेंद्र राणावत ओर अलवर से खाद सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव मौजूद रहे। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अलवर जिले में मिलावटी मावे की खपत काफी बढ़ जाती है और धड़ल्ले से मिलावटी मावा और कलाकंद तैयार किया जाता है। हालात इतने खराब हैं के दिवाली जैसे बड़े त्योहार के बावजूद लोग इस अवसर पर मावे की मिठाई खरीदना पसंद नहीं करते हैं। राज्य के किसी शहर में मिलावटी मावा इतने बडे़ पैमाने पर नहीं बनाया जाता, जितना अलवर में बनाया जाता है।

भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, राजस्थान-अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस से आर्यन खान तय!

अलवर. रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद एक तरफ जहां पार्टी में खुलकर बगावत शुरू हो गई है, वहीं कांग्रेस में बिना किसी विवाद के आर्यन जुबेर खान के नाम पर मोहर लग गई है। पार्टी ने यह फैसला कल देर शाम रामगढ़ की बैठक में लिया। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, सांसद भंवरलाल जाटव, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के अलावा कांग्रेस के संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल ओर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक नेता मौजूद थे। बैठक में रामगढ़ से पार्टी टिकट के दावेदार आर्यन खान भी शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ में जो भी विकास कार्य हुआ है, वह जुबेर खान की बदौलत ही हुआ है। बीजेपी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगती रही है। उन्होंने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा कि वो दस महीने के शासनकाल में एक काम बता दें और रामगढ़ से वोट ले ले। इस सरकार ने केवल कांग्रेस सरकार के कामों को बंद करने काम किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि दस महीने से प्रदेश में यह लग ही नहीं रहा कि सरकार है भी या नही। दस महीने से सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। इस अवसर पर आर्यन जुबेर खान ने कहा कि ये चुनाव उनके पिता को श्रद्धांजलि के तौर पर लड़ा जाएगा क्योंकि उन्होंने रामगढ़ को अपना घर समझकर जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं।इस बैठक के बाद आर्यन के नाम पर पार्टी ने  लगभग अपनी मोहर लगा दी है और यह तय नजर आ रहा है कि कांग्रेस की ओर से वे ही चुनाव लड़ेंगे। अब रामगढ़ में चुनावी मुकाबला कांग्रेस के आर्यन खान और भाजपा के सुखवंत सिंह के बीच ही होगा। इधर सुखवंत को टिकट देने से जय आहूजा बगावत पर उतरे हुए हैं। अब उनका ये विरोध भाजपा के सामने क्या मुसीबत पैदा करता है यह तो समय ही बताएगा।

जांच में जुटी पुलिस, राजस्थान-अलवर में देर रात लाठियों से पीटकर व्यक्ति की हत्या

अलवर. किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडे से कल देर रात हमला कर दिया गया,  जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया था। इस व्यक्ति ने रात में ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बिदरका निवासी मृतक के भतीजे बलवंत ने बताया कि मेरा चाचा मृतक सतनाम कल मजदूरी करके वापस अपने घर आ रहा था। उस समय घात लगाकर बैठे हमारे पड़ोसियों ने रंजिश के चलते रविन्द्र, संदीप, सन्तोक सिंह सहित कई लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। उसको मौके पर मौजूद लोगों ने  बीचबचाव कर बचा लिया, लेकिन मेरा चाचा वहां से जान बचाकर भाग लिया, लेकिन वह लोग मेरे चाचा का पीछा करते हुए भिवाड़ी थाना क्षेत्र के बिलासपुर पहुंच गए और वहां भी लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। जिसमें मेरे चाचा के सिर में गहरी चोट लग गई। जिसकी सूचना हमको फोन के माध्यम से पता लगी मौके पर पहुंचकर हमने सतनाम सिंह को तिजारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां चाचा की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसको अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चाचा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भतीजे बलवंत सिंह ने बताया कि यह लोग आए दिन हमारे साथ गाली गलौज और मारपीट को उतारू हो जाते हैं। ये लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। कुछ दिन पहले इन्होंने हमारे ऊपर चोरी और बलात्कार का झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसी को लेके हमारी रंजिश बनी हुई थी। यह लोग हमारे ऊपर बार-बार दवाब बनाते थे कि राजीनामा कर लो और कुछ पैसे दे दो हम मुकदमा वापस ले लेंगे जो हमको मंजूर नहीं था। पूरे गांव वाले भी हमारे साथ थे, जिसके चलते हमने इनको पैसे नहीं दिए। इसी बात को लेके कल उन्होंने मेरे चाचा पर हमला कर जान से मार दिया, जिसकी लिखित शिकायत मौके पर मौजूद पुलिस को दे दी गई है। किशनगढ़ बास थाना ASI ज्ञान चंद ने बताया कि टेलीफोन के जरिए सूचना लगी कि बिदरका निवासी किसी व्यक्ति की लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। वहीं मृतक के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ASI ने बताया कि परिजनों ने कहा है कि किसी रंजिश के चलते कर देर रात हमला किया गया, जिसमें सतनाम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, राजस्थान-सिरोही में मनाया पुलिस शहीद दिवस का आयोजन

सिरोही. सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन सिरोही में सवेरे पुलिस के अमर शहीदों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें साल 2023-24 में शहीद हुए पुलिस शहीदों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। अपने कर्तव्यों की पालना करते हुए प्राणों की आहुती देने वाले पुलिस शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं का कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य पालन एवं संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई जाती है। चाहे परिस्थिति कैसी भी रहे पुलिस के जवान डटकर मुकाबला करते हुए अपनी ड्यूटी करते रहते है। शहीदों की शहादत को भी याद करते हुए कहा कि विभाग में सदैव उनकी कमी खलेगी। इसके बाद पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष में पुलिस लाइन सिरोही में पौधारोपण किया। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर रक्तदान महादान अभियान में अपनी आहुति दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्लू करे प्रभुदयाल धानिया, मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही,  दिनेश कुमार उपअधीक्षक पुलिस एससी, एसटी सैल सिरोही, कैलाशदान थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, हंसाराम थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर, लक्ष्मणसिंह संचित निरीक्षक पुलिस लाइन सिरोही, श्रीमति सजना बेनिवाल थानाधिकारी महिला पुलिस थाना सिरोही व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, राजस्थान-भरतपुर में जसवंत मेला प्रदर्शनी के टेंट और झूले उखड़े

भरतपुर. भरतपुर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 30 मिनट तक तेज आंधी और बारिश ने जसवंत मेला प्रदर्शनी में जमकर तबाही मचाई। मेले में एक बड़ा झूला दूसरे झूले के ऊपर गिर गया। करीब 50 दुकानों का टैंट और सामान उड़ गया। तेज हवा से जसवंत मेला प्रदर्शनी में काफी नुकसान हुआ है। व्यापारी अभी तक नुकसान का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। बारिश करीब 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। सुबह से जिलेभर में धूप निकल रही थी। करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। देखते-देखते तेज आंधी चलने लगी। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। हवा के बाद बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश के साथ चली तेज हवा ने जसवंत मेला प्रदर्शनी में जमकर तबाही मचाई। मेले में लगा गोल झूला नाव वाले झूले पर गिर गया। करीब 50 दुकानों का टेंट और खुले में रखा सामान हवा में उड़ गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। व्यापारी इस तबाही से काफी सदमे में हैं। व्यापारी नुकसान का हिसाब भी नहीं लगा पा रहे। मेले में सर्कस का टेंट उड़ गया। दुकानों की बल्लियां उखड़ गईं। मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे टूट गए। इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खरीफ की फसल पूरी तरह से कट चुकी है। अब रवि की फसल बुवाई का समय है। जिन किसानों ने सरसों और गेहूं की फसल बो दी है। उन किसानों के खेतों में पानी भरने के कारण फसल खत्म हो सकती है और, जिन किसानों ने फसल नहीं बोई है। उन किसानों को पानी सूखने तक का इंतजार करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में टकराने पर केस दर्ज, राजस्थान-अलवर में विधायक के बेटे और पूर्व एमएलए के समर्थकों में झड़प

अलवर. बहरोड़ के मांडण क्षेत्र में बहरोड़ के विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के बेटे मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत यादव के समर्थकों में झड़प हो गई। मामले की सूचना लगते ही मांडण पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी में सामने आया है कि दोनों ही क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। मांढन में दोनों की गाड़ियों का आमना-सामना हुआ। बलजीत यादव के चालक ने मोहित यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। दोनों नेताओं के समर्थकों में मारपीट हो गई। उसके बाद मांडन पुलिस थाने में बीजेपी नेता मोहित यादव पहुंचे और मामला दर्ज कराने के लिए एफआईआर दर्ज कराई। बहरोड़ के वर्तमान विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव पर बलजीत यादव के विधायक रहने के दौरान अभद्र टिप्पणी और जसवंत सिंह यादव के बेटे पर जानलेवा हमला करवाने की रंजिश चली आ रही है। करीब तीन साल पहले बर्दोद के बाद बहरोड़ के पूर्व विद्यायक बलजीत यादव ने अपने समर्थकों से मोहित यादव पर जानलेवा हमला करवाया था, जिसके बाद बहरोड़ की राजनीति गरमा गई थी। रविवार की शाम को दोनों ही नेताओं के समर्थक आमने- सामने हो जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। मांडन थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि रविवार शाम को बहरोड़ के भाजपा नेता मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत के समर्थकों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही घटना के दौरान मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला क्या है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

राजस्थान में बड़ी सफलता, अशोक जैन हत्याकांड में कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कोटा राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर थाना में सितंबर महीने में हुए अशोक जैन हत्याकांड में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटा की उद्योग नगर की पुलिस ने इस मामले में मारपीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों इनामी बदमाश हैं। इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इस घटना की जानकारी देते हुए कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने बताया, ‘‘सितंबर महीने में कुछ अपराधियों ने प्रेम नगर गेट के पास एक साथ दो घटनाओं को अंजाम दिया था। एक घटना में एक महिला को गंभीर रूप से घायल किया था। साथ ही एक पुरुष, जिसका नाम अशोक जैन था, उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।” उन्होंने बताया, इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। जिनके नाम महावीर, महेश और सत्य नारायण हैं। इन अपराधियों के खिलाफ लगातार एसएचओ उद्योग नगर की टीम और कई और टीमें कोटा, कोटा ग्रामीण, बारा, झालावाड़, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहर में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने इसी दौरान तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सत्यनारायण और महावीर हैं। शेष बचा महेश नामक आरोपी को पकड़ने का प्रयास लगातार जारी है। महेश बहुत ही शातिर अपराधी है। पहले भी वह जब एक बार गिरफ्तार हुआ था और उसके बाद फरार हुआ था तो दो ढाई साल के कड़े प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था। हमारी टीम लगातार उसके पीछे है। हम जल्दी ही सफलता हासिल करने की दिशा में होंगे। किसी भी कीमत पर उसे ज्यादा दिनों तक बच के भागने नहीं दिया जाएगा। हम उसे जल्दी से जल्दी पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”  

CM भजनलाल का एक और तोहफा, कम किया रोडवेज बसों का किराया

जयपुर  राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली एसी बसों के किराए में कमी की है। इस आदेश से प्राइवेट बस ऑपरेटर्स में काफी हलचल हो रही है। इसको लेकर कई ऑपरेटर्स रोडवेज अधिकारियों के चक्कर काटते भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह व एमडी पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से की गई सख्ती से रोडवेज की इनकम 74 प्रतिशत से बढ़कर 102 प्रतिशत हो गई है। जानकारी के अनुसार पहले दिल्ली रूट पर हर तीन से चार घंटे में एसी बसें उपलब्ध थी लेकिन अब हर डेढ़ घंटे में वाया कोटपूतली व एक्सप्रेस-वे (दौसा होते हुए) बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। जयपुर से वाया कोटपूतली होते हुए प्रतिदिन सात बसें संचालित हो रही है। इनमें एसी बस का 540 रुपए और स्कैनिया (वोल्वो) का 750 रुपए प्रति यात्री किराया है। इसी प्रकार एक्सप्रेव-वे वाया दौसा होते हुए प्रतिदिन 9 बसें उपलब्ध है। स्कैनिया वोल्वो का 790 व एसी बस में 640 रुपए प्रति यात्री किराया है। सबसे फायदेमंद वाला था दिल्ली रूट राजस्थान रोडवेज के लिए दिल्ली रूट सबसे फायदेमंद वाला रूट था। यहां सबसे अधिक यात्रीभार के साथ राजस्व भी ठीक मिलता था लेकिन पिछले कुछ सालों में रोडवेज अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह रूट घाटे का सौदा होने लगा। यदि रोडवेज प्रशासन यह सुविधा पिछले छह साल पहले ही कर देता तो आज ऐसी हालत नहीं होती। आखिर रोडवेज प्रबंधन को रोस्टर करने में कौन रोक रखा था। झालावाड़ रूट पर सख्ती से मिलने लगा फायदा रोडवेज का सबसे अधिक घाटा झालावाड़ व हाड़ौती रूट पर था। चेयरमैन व एमडी की ओर से मुख्य प्रबंधकों पर सख्ती करने व 4200 पे ग्रेड वाले अधिकारियों को बसों की चैकिंग करने के पॉवर देने और फ्लाइंग टीम को प्रतिदिन रूट पर चैकिंग करने के निर्देश के बाद अचानक यात्रीभार के साथ राजस्व बढ़ने लगा। इससे हाड़ौती क्षेत्र की प्रतिदिन की इनकम 74 प्रतिशत से बढ़कर 102 प्रतिशत हो गई है। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।  

दूल्हे को बताई असली कहानी, राजस्थान-जयपुर में गहने लेकर दुल्हन फरार

जयपुर. एयरपोर्ट थाना इलाके में नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामला सामने आया है। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि किसी पहचान वाले ने गरीब परिवार बताकर यह रिश्ता करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के घर के पास ही रहने वाले कौशल जैन से उसकी मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की बात उसने आरोपी से की, इस दौरान कौशल ने बिहार के रहने वाले एक गरीब परिवार की लड़की की फोटो दिखाई। शादी तय होने पर शादी में आने वाले तीन लाख रुपये का खर्च उनका ही होने की बात हुई। तीन लाख रुपये देने पर दिसंबर 2023 में मैरिज करना तय हो गया, डील के तहत शादी करवा दी गई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आ गया। चार दिन ससुराल में रही दुल्हन ने भागने से एक दिन पहले दूल्हे को सच्चाई बताते हुए कहा कि पैसों का लालच देकर उसे शादी के लिए तैयार किया गया था। शादी में बताए गए उसके माता-पिता भी फर्जी थे। शादी की डील करके 3 लाख रुपये लेने के बाद उसे एक भी रुपया नहीं मिला। इसके दूसरे दिन शादी के दौरान दिए गए गहने पहनकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से भाग निकली। अब पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet