LATEST NEWS

,,,, में नहीं रहेगी केंद्र में मोदी सरकार… संजय राउत के बयान से मची खलबली

,,,, Modi government will not remain at the center… Sanjay Raut’s statement created panic उद्धव शिवसेना सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है, उन्होंने कहा कि मेरे मन में संदेह है कि साल 2026 के बाद केंद्र सरकार बचेगी या नहीं. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे. केंद्र सरकार अस्थिर हो गई, तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा. राज्यसभा सांसद और उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत अपने बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं, आज यानी कि गुरुवार को उन्होंने एक बयान में दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार 2026 में नहीं बचेगी. संजय राउत ने कहा कि मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 के बाद बचेगी या नहीं, मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे. और केंद्र सरकार अस्थिर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा. महाराष्ट्र में कैसे पड़ेगा असर? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है, तो वहीं शिवसेना ने 57 एनसीपी ने 41 पर जीत दर्ज की है. इन तीनों दलों ने मिलकरमहाराष्ट्र में सरकार बनाई है. संजय राउत का दावा अगर सही साबित होता है तो महाराष्ट्र में भी बीजेपी मुश्किल में पड़ सकती है. यही कारण है कि राउत ने दावा किया कि केंद्र के अस्थिर होने के बाद महाराष्ट्र पर भी असर पड़ेगा. सियासी बयानबाजी के बीच राउत का दावा बिहार में भी आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि नीतीश के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए. लालू ने कहा कि नीतीश कुमार साथ में आएं, मिलकर काम करें. नीतीश कुमार ही हमेशा भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे. लालू के इस बयान के पहले भी नीतीश को लेकर कई तरह के बयान सामने आए हैं. इन बयानों के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि राजनीतिक गलियारों में कुछ तो पक रहा है. जिसके कारण ये बयान सामने आ रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल करेंगे महाराष्ट्र-झारखंड में प्रचार, INDIA अलायंस और अपनी अन्य सहयोगी पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे

Arvind Kejriwal will campaign in Maharashtra-Jharkhand, will campaign for INDIA Alliance and his other allies. Arvind Kejriwal Election Campaining Plan: अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। कई दलों ने उन्हें अपना स्टार कैंपेनर बनाने के लिए संपर्क किया है, लेकिन अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि वे किसके लिए प्रचार करने जाएंगे? Arvind Kejriwal Election Campaining Plan: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे अपने सहयोगी INDIA अलायंस और अपनी अन्य सहयोगी पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। केजरीवाल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे। विशेष तौर पर शिवसेना UBT और NCP-शरद पवार के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए दोनों दलों ने AAP से संपर्क किया है। इनके लिए चुनाव प्रचार कर सकते केजरीवालअरविंद केजरीवाल उन विधानसभा सीटों पर ही चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पार्टी के वॉलंटियर्स हैं। अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार करते हुए रैलियां निकाल सकते हैं और जनसभाएं कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल झारखंड में भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे। केजरीवाल झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल इंडिया बलॉक की शहरी सीटों पर प्रचार करेंगे। अरविंद केजरीवाल उन सीटों पर प्रचार करेंगे, जहां उनकी अपील इंडिया अलायंस के लिए वोटों में तब्दील होगी, खासकर शहरी सीटों पर। महाराष्ट्र में एक चरण में वोटिंगबता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने गत 15 अक्टूबर को किया था। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम आएगा। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबल MAV और सत्तारूढ़ महायुति के बीच है। मुख्य चुनावी मुकाबला 2 गठबंधनों के बीच होगा। सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) शामिल हैं। दूसरा गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों में सीट शेयरिंग हो चुकी और दोनों उम्मीदवारों की घोषणा भी कर चुके हैं। चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। झारखंड में 2 चरणों में होगी वोटिंगझारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान भी चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को किया था। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को 2 चरणों में वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना होगी। झारखंड में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनावी रण में उतरी है।

महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में शिंदे सरकार ने लिए छह बड़े फैसले

Shinde government took six big decisions in Maharashtra cabinet meeting

Shinde government took six big decisions in Maharashtra cabinet meeting Maharashtra Cabinet Meeting Decisions: महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार की इस बैठक में कुल छह अहम फैसले लिए गए. यह बैठक आज मंत्रालय में आयोजित की गई, जिसमें राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा हुई. आशा स्वयंसेवकों के लिए खुशखबरीABP माझा के अनुसार, बैठक में आशा स्वयंसेवकों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर आशा स्वयंसेवकों को 10 लाख रुपये और स्थायी विकलांगता की स्थिति में 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. यह योजना 5 अप्रैल 2024 से लागू की गई है. राज्य में कुल 75,568 आशा स्वयंसेवक कार्यरत हैं. चरवाहों के लिए बड़ा एलानइसके अलावा, चरवाहों के लिए राजे यशवंतराव होलकर महामेश योजना को जारी रखने का फैसला लिया गया है. इस योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि जमा की जाएगी. इस योजना को वर्ष 2017 में धनगर समुदाय के पिछड़ेपन को दूर करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. अधिक लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना में कुछ संशोधन किए गए हैं. इस वर्ष के लिए 29 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और यह योजना हर साल बजट प्रावधानों के अनुसार जारी रखी जाएगी. पशुधन की खरीद के मामले में, सब्सिडी राशि का 75 प्रतिशत लाभार्थियों को 7 दिनों के भीतर प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रक्रिया के माध्यम से वितरित किया जाएगा. चारा बीज और बारहमासी घास प्रजातियों की कलमों और बीजों पर सब्सिडी को छोड़कर, अन्य सभी लाभ डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे. प्रमोशन में आरक्षणदिव्यांग कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में आरक्षण 30 जून 2016 से लागू करने का निर्णय भी लिया गया. ग्रुप डी से ग्रुप ए पदों के बीच प्रमोशन में 4 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. यह लाभ समूह ए के निचले स्तर तक विस्तारित होगा. 30 जून 2016 से, जिस तिथि से कोई विकलांग अधिकारी या कर्मचारी पदोन्नति के लिए पात्र हो जाएगा, उन्हें आरक्षण का लाभ मिलेगा. पदोन्नति का वास्तविक वित्तीय लाभ वास्तविक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगा. किसानों के लिए बड़ा एलानकृषि फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द से जल्द एक अद्यतन प्रणाली विकसित करने का निर्णय लिया गया, ताकि मुआवजे का भुगतान अधिक पारदर्शी और सटीक तरीके से किया जा सके. जब तक यह व्यवस्था लागू नहीं हो जाती, तब तक प्रचलित तरीके से ही मुआवजा दिया जाएगा. 1 जुलाई, 2024 को हुई कैबिनेट उप-समिति की बैठक में कृषि विभाग द्वारा सामान्यीकृत अंतर वनस्पति सूचकांक (एनडीवीआई) मानदंड के लिए पूरी तरह से अद्यतन प्रणाली तैयार होने तक प्रचलित नीतियों के अनुसार कृषि फसलों को मुआवजा देने का निर्णय लिया गया. ग्रेटर मुंबई में न्यायिक अधिकारियों के लिए किराये के आधार पर 51 फ्लैटों के प्रावधान को मंजूरी दी गई. एक फ्लैट का अधिकतम मासिक किराया 1 लाख 20 हजार रुपये होगा और इस तरह 51 फ्लैटों के लिए एक साल के लिए 51 करोड़ 34 लाख 40 हजार रुपये की मंजूरी दी गई. अंत में, नासिक जिले के एमओयू अंबाद में विस्तार के लिए एमआईडीसी को 16 हेक्टेयर सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. इस जमीन की कीमत 24 करोड़ 2 लाख 40 हजार रुपये है और इसे एमआईडीसी को मुफ्त में सौंपा जाएगा.

राधारानी के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने तुलसीदास को गंवार कहा, विवादित टिप्पणी को लेकर संतों में नाराजगी

भोपाल  कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अब नए विवाद में घिर गए हैं। राधारानी का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद संतों में आक्रोश है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने गोस्वामी तुलसीदास को गंवार कहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने क्या कहा दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि हमें कुछ नहीं आता है, हम तो तुलसीदास जैसे गंवार हैं। केवल शिव का नाम ले लेते हैं और आपके सामने बैठ जाते हैं। हमको तो ये भी नहीं मालूम है, हमें कुछ नहीं आता है। 12 सेकंड का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है और कहां का है, यह साफ नहीं हो पाया है। पूरे प्रकरण पर पंडित प्रदीप मिश्रा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। संतों में आक्रोश वीडियो वायरल होने के बाद प्रदीप मिश्रा को लेकर संतों में आक्रोश है। देश भर के संतों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की है। टीवी चैनल पर एक संत कार्ष्णि नागेंद्र ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर बहुत अनर्गल प्रलाप चल रहे हैं। यह कतई उचित नहीं है। व्यास पीठ सनातन धर्म की सर्वोच्च पीठ है, वहां से ऐसी बातें शोभा नहीं देती है। तुलसीदास जी महाराज परमज्ञानी हुए। वह महाविद्वान नहीं थे। ऐसे महापुरुषों को गंवार कहना अनुचित है। इसके साथ ही एक टीवी चैनल से बात करते हुए त्रिशुला बाबा ने कहा कि तुलसीदास को गंवार कहना अनुचित है। नाम शंकर का लेते हो और जहर उगलते हो। सनातन को स्थापित करने वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हो। त्रिशुला बाबा ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा का बहिष्कार करो। उनके पैर के बराबर भी नहीं वहीं, एक संत ने और कहा कि खुद की तुलना गोस्वामी तुलसीदास से करने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा उनके पैर के धुल के कण के बराबर नहीं हैं। तुलसीदास से तुलना पर इनको शर्म आनी चाहिए। प्रेमानंद महाराज भी लगा चुके हैं लताड़ गौरतलब है कि तुलसीदास से पंडित प्रदीप मिश्रा राधारानी पर भी टिप्पणी कर चुके हैं। राधारानी विवाद को लेकर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी ने भी प्रदीप मिश्रा को काफी लताड़ लगाई थी। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। बाद में एमपी सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों के बीच सुलह कराई थी।

अखिलेश यादव ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

CM Mohan paid tribute to martyr Pradeep Patel in Khajuraho

लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और अभी तक कई परीक्षाओं में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए कोर्ट द्वारा सख्ती से जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये हमारे देश के लिए मानव संसाधन के खिलाफ साजिश भी हो सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि … और अब गड़बड़ी की ख़बर के बाद UGC- NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है। भाजपा के राज में पेपर माफ़िया एक के बाद एक, हर एग्ज़ाम में धांधली कर रहा है। ये देश के ख़िलाफ़ किसी की बड़ी साज़िश भी हो सकती है। – पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो क़ानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी। जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। – नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी और बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे। – यूजीसी- नेट परीक्षा न होने से पहले से शिक्षकों की जो कमी चली आ रही है उसमें और भी ज्यादा इजाफा होगा। शिक्षकों की कमी से देश के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होगी, जो कालांतर में देश के लिए बेहद घातक साबित होगी। इन सबसे प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी। ये हमारे देश के शासन-प्रशासन व देश के मानव संसाधन के विरूद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इसीलिए कोर्ट की निगरानी में इसकी कठोर जांच हो और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए और कोई भी अपराधी छोड़ा न जाए, फिर वो चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो या फिर उसके सिर पर सत्ता का हाथ ही क्यों न हो। लोग कह रहे हैं जो भ्रष्ट लोग कोरोना के वैक्सीन में चुनावी चंदे के नाम पर पीछे से करोड़ों रूपये खा सकते हैं, वो भला परीक्षा-प्रणाली को क्या छोड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होगी राज्य पक्षी सारस की गणना

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने सारस के संरक्षण के लिए पहल की, जिसके सुखद परिणाम दिखाई देने लगे हैं। इसी क्रम में प्रदेश में बृहस्पतिवार से राज्य पक्षी सारस की गणना की जाएगी। वर्ष में दो बार (ग्रीष्मकालीन-शीतकालीन) गणना होती है। वर्ष 2024 के लिए बृहस्पतिवार से दो दिन तक सारस गणना होगी। यह गणना सुबह-शाम दो बार की जाएगी। गणना में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही विद्यार्थियों व प्रकृति प्रेमियों का भी सहयोग लिया जाएगा। वर्ष 2023 में हुई गणना में उत्तर प्रदेश में 19,522 सारस पाए गए थे। प्रभागीय वनाधिकारी अपने-अपने प्रभाग में पाये गये सारस की संख्या व फोटो पहली जुलाई तक मुख्य वन संरक्षक, ईको विकास, लखनऊ को उपलब्ध कराएंगे। सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, 20 व 21 जून 2024 को ग्रीष्मकालीन सारस गणना की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के समन्वयक होंगे। वन रक्षक गणना टीम का लीडर होगा। इनके कार्य क्षेत्र में कई वेटलैंड होने पर एक से अधिक टीम गठित की जाए। इसके लिए जनसामान्य को भी जागरूक किया जाएगा। गणना में स्कूल, कॉलेज के बच्चों, प्रकृति प्रेमियों व एनजीओ भी सारस गणना में प्रतिभाग कर सकते हैं। इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। वर्ष 2024 में प्रत्येक गणना स्थल पर सुबह छह से आठ और शाम चार से छह बजे तक गणना होगी। दोनों में जो भी संख्या अधिकतम होगी, उसे ही वास्तविक माना जाएगा। प्रत्येक गणना स्थल की जीपीएस रीडिंग भी होगी। वहीं साल दर साल सारस की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के बाद प्रदेश में 2021 में 17,329 सारस पाए गए। 2022 में यह बढ़कर 19,188 हो गए। 2023 में यह संख्या बढ़कर 19,522 हो गई।  

राजस्थान-अजमेर के सब्जी मंडी में मांस के टुकड़े फेंकने पर गुस्साए लोगों ने किया बवाल

अजमेर. सब्जी मंडी में मांस के टुकड़े फेंके जाने से राजस्थान के अजमेर जिले में बवाल मचा है। मांस फेंके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करा दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए लोगों को खदेड़ा। मामला किशनगढ़ सब्जी मंडी का है, जहां सब्जी की एक दुकान के सामने स्कूटी सवार एक शख्स द्वारा कुछ फेंके जाने का वीडियो वायरल हुआ। बताया गया कि स्कूटी सवार शख्स ने मांस के टुकड़े फेंके। वीडियो वायरल होते ही भारी हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करते हुए दुकानें बंद कराने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग अनियंत्रित होकर पथराव करने लगे। पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। घटना के बाद किशनगढ़ में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बताई जा रही है। विवाद की शुरुआत बुधवार दोपहर बाद वायरल हुई एक वीडियो से हुई, जिसमें एक स्कूटी सवार शख्स सब्जी मंडी में एक दुकान के सामने मांस फेंकते नजर आया। इस बात की खबर लगते ही कई हिंदूवादी संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कराने लगे। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद पिछले तीन घंटे से सब्जी मंडी में हिंदूवादी संगठनों का विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। भीड़ ने बाजार बंद करा दिया है। लोग मांस फेंकने वाले असामाजिक तत्व पर कार्रवाई की मांग करते रहे।स्थिति को देखते हुए उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी, एडिशनल एसपी दीपक कुमार, सीओ सिटी महिपाल सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर लोगों को समझा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी लोग अपना रोजमर्रा का काम करें।

फ्री राशन पाते रहना चाहते हैं तो कराले ई-केवाईसी

लखनऊ राशन कार्डधारक अगर मुफ्त राशन पाना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम की खबर हो सकती है। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी 21 जून से शुरू होगी। इस अभियान के दौरान राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्यों (यूनिटों) की ई-केवाईसी की जाएगी। ई-केवाईसी करने की जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपी गई है। 21 जून से ई-केवाईसी अभियान शुरू होगा। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस दौरान राशन का वितरण 25 जून तक जारी रहेगा। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के सभी राशनकार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी होगी। इसके लिए कोटेदारों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ई-केवाईसी से मृतकों के नाम हटाने और अपात्र कार्डधारकों की छंटनी करने में आसानी होगी। इसके साथ ही कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का सत्यापन भी हो जाएगा। खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग की ओर की जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि सभी राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है। अगर ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही राशन भी नहीं मिलेगा।  राशन कार्ड में जितने भी सदस्य होंगे, सभी की ई-केवाईसी होगी।  

बिहार-समस्तीपुर के शहादत ने लिव-इन में आदिवासी लड़की को गर्भवती कर छोड़ा

समस्तीपुर. असम की रहने वाली एक युवती को समस्तीपुर के कल्याणपुर के रहने वाले मोहम्मद शहादत से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। करीब 1 वर्ष पूर्व असम से भाग कर वह दिल्ली पहुंची ।दोनों लीव इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक यह कहकर समस्तीपुर चला आया कि गांव में चलकर शादी करेंगे। लेकिन ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर पहुंची कि युवक उसका मोबाइल और पैसा लेकर स्टेशन पर ही छोड़कर फरार हो गया। अब युवती समस्तीपुर के वरीय पुलिस पदाधिकारी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है। इंस्टाग्राम पर फंसाया फिर दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रखा असम की रहने वाली युवती को करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के रहने वाले मोहम्मद मस्जिद के पुत्र मोहम्मद शहादत से  दोस्ती हुई। फिर दोनों की लंबी-लंबी बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों एक साथ जीने और मरने की भी कसमें खाने लगे। पीड़िता का कहना है कि शहादत ने बताया कि उसके भाई और भाभी दिल्ली में रहते हैं, वह भी दिल्ली में है इसलिए तुम दिल्ली चली आओ। यही पर शादी कर अपना घर बसाएंगे। उसने यह भी बताया कि शहादत के भाई का कारोबार दिल्ली में है।  शहादत के कहने पर पीड़िता करीब एक वर्ष पूर्व दिल्ली पहुंची और शहादत के साथ लीव इन रिलेशन में रहने लगी, जिसमें उसका भाई साहिल और उसकी भाभी भी सहयोग करने लगी। शादी के दबाव में चकमा देकर भागा फिर जान से मारने की दी धमकी पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने दो बार अपना चेक भी कराया। इसके बाद वह लगातार शहादत पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। लगातार मिल रहे दबाव के बाद शहादत ने कहा कि वह शादी अपने गांव में करेगा। 12 जून को वह दिल्ली से समस्तीपुर के लिए चला। 13 जून को समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन जब रुकी तो शहादत उसका मोबाइल और पैसा लेकर फरार हो गया। बाद में जब उसने दूसरे नंबर से शहादत के मोबाइल पर फोन किया तो शहादत ने बताया कि यहां से चली जाओ नहीं तो अब तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस दौरान वह कल्याणपुर भी गई। फिर कहीं से कोई मदद नहीं मिलने के बाद बुधवार को वह एसपी के पास पहुंची। हालांकि एसपी से उसकी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन डीएसपी ने इस मामले में महिला थाना को उचित कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। महिला थानाध्यक्ष ने शुरू की  कार्रवाई मुख्यालय डीएसपी के आदेश के बाद पीड़ित युवती महिला थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद महिला थाना की पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को थाना बुलवाया जायेगा और अगर वह नहीं आता है तब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। 

राजस्थान में मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष और सदस्य की पत्रावली राज्यपाल को भेजी

Animal Husbandry Minister Lakhan Patel gave instructions for strict action

जयपुर. राजस्थान में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद सरकार में नियुक्तियों का दौर शुरू होने जा रहा है। संवैधानिक दर्जे वाले आयोगों में सबसे पहले नियुक्तियां होनी हैं।  मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए सरकार ने पत्रावली राज्यपाल को भेज दी है। राजस्थान में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति जल्द होने वाली है। इसके लिए सरकार ने राज्यपाल को पत्रावली भी भेज दी है। इसमें राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में चार नामों के पैनल पर चर्चा कर राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा गया था। वहीं, मुख्य सचूना आयुक्त और सूचना आयुक्त को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई थी, लेकिन अब अगले सप्ताह फिर इसे लेकर बैठक होनी है। इसके बाद मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के पदों पर भी सरकार नियुक्ति कर देगी। सूचना आयुक्तों के चयन के लिए जो कमेटी बनाई गई है, उसमें सीएम भजनलाल शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हैं। हाईकोर्ट सीजे स्तर की होती है आयोग में नियुक्ति आयोग के अध्यक्ष पद पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ही नियुक्त किया जा सकता है और इसी प्रकार, आयोग सचिव राज्य सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी से कम स्तर का अधिकारी नहीं हो सकता। आयोग की अपनी एक अन्वेषण एजेंसी है, जिसका नेतृत्व ऐसे पुलिस अधिकारी जो महानिरीक्षक पुलिस के पद से कम स्तर का न हो, उसके द्वारा किया जाता है।

बिजली विभाग के अभियंता विजिलेंस के साथ सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच मार्निंग में डाल रहे रेड

लखनऊ बिजली चोरों पर नकेल लगाने के लिए अब बिजली विभाग के अभियंता विजिलेंस के साथ सुबह पांच बजे से सात बजे के बीच मार्निंग रेड डाल रहे हैं और रात में 12 बजे के बाद बिजली चोरों को जगाकर पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में डालीबाग में विजिलेंस और अभियंताओं की टीम में छापा मारा। छापे के दौरान साकेत पल्ली, नरही में नरेश पाल नाम के व्यक्ति के यहां मीटर बाईपास मिला। मार्निंग रेड के दौरान टीम ने पाया कि पुलिस चौकी डालीबाग के नजदीक स्थित झोपड़पट्टी में चोरी की बिजली से पंखे, टेबल फैन चल रहे हैं। टीम ने कई मीटर तार जब्त करने के साथ ही सवा आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। करीब तीन दर्जन से अधिक झोपड़ियों में चोरी की बिजली इस्तेमाल हो रही थी। डालीबाग के गैनडीयर अपार्टमेंट में फैजान खान के फ्लैट नंबर 206 में बिजली चोरी पकड़ी गई। मीटर बाईपास करके करीब साढ़े पांच किलोवाट की बिजली चोरी हो रही थी। अपट्रान के कुबड़े बाबा मंदिर, नूरबेग, बीबीगंज सआदतगंज, नजफ रोड, गढ़ी पीर खान, फाजिल नगर, रहमानिया मस्जिद सआदतगंज में छापा मारा गया। यहां संयुक्त टीमों ने सभी उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पायी। वहीं पिपरसंड में चोरी की बिजली तीन मकान बन रहे थे। यहां सेस प्रथम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव ने छापा मारकर पांच किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी से पड़ोसी का मकान बनवा रहे थे   पाल अपने घर में चोरी करने के साथ ही पड़ोसी का मकान भी चोरी की बिजली से बनवा रहे थे। एसपी विजिलेंस अंकिता के निर्देश पर कार्रवाई की गई। करीब पौने तीन किलोवाट बिजली चोरी मिली। वहीं अपट्रान में कार्रवाई के दौरान 13 किलोवाट की बिजली चोरी मिली।    

प्रधानमंत्री मोदी जो कहते है, वो करके दिखाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसपी में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना और किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए सभी आवश्यक खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी देने से किसानों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी और उनके जीवन का एक नया अध्याय आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल जनकल्याण की भावना से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सिद्ध होगी। एमएसपी में इस वृद्धि से प्रधानमंत्री की अन्नदाताओं को दी गई पहली गारंटी पूर्ण होगी और देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन सत्र 2024-25 के लिए सभी आवश्यक खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी देने से किसानों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी और उनके जीवन का एक नया अध्याय आरंभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल जनकल्याण की भावना से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सिद्ध होगी। एमएसपी में इस वृद्धि से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अन्नदाताओं को दी गई पहली गारंटी पूर्ण होगी और देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसपी में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना और किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दी। सुनिश्चित होगा उपज का लाभकारी मूल्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 प्रकार की फसलों के मूल्यों में वृद्धि की गई है। समर्थन मूल्य पर की गई यह वृद्धि सिद्ध करती है कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। धान का समर्थन मूल्य 2 हजार 300 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, इसमें 117 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। अब कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 521 रुपये होगा, यह पिछली दर से 501 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। इसी प्रकार उत्पादकों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तुअर, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, रामतिल आदि के न्यूनतम मूल्य में वृद्धि की गई है। तिल की दर में हुई 632 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा किसानों की आय बढ़ाना है, उन्होंने हाल ही में किसान सम्मान निधि जारी कर किसानों की मदद की है। समर्थन मूल्य पर की गई वृद्धि से हाईब्रि़ड ज्वार अब 3 हजार 371 रुपये, मालदंडी ज्वार 3 हजार 421 रुपये प्रति क्विंटल और बाजरा 2 हजार 625 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा। रागी 4 हजार 290 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने के लिए दरों में 444 रुपये की वृद्धि की गई है। मक्का अब 2 हजार 225 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। सोयाबीन में 292 रुपये की वृद्धि की गई है, अब यह 4 हजार 892 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा। तिल की दर में 632 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, अब यह 9 हजार 267 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लिया जाएगा।    

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में वाहन पलटने से दो सुरक्षा कर्मियों की मौत और दो घायल

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क हादसे में सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। ये लोग जिस गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक साथी घायल हो गए हैं। हादसे में पिकअप वाहन का सिविल चालक भी घायल हो गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है। सड़क हादसे में सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। ये लोग जिस गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक साथी घायल हो गए हैं। हादसे में पिकअप वाहन का सिविल चालक भी घायल हो गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है। दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत बुधवार को भी छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। दरअसल, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर-शिवरीनारायण मेन रोड पर मेहंदी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बस ने 5 लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भेजा गया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों ने बिलासपुर-शिवरीनारायण रोड पर चक्काजाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और गुस्साए ग्रामिणों को समझाने का प्रयास किया।

भाजपा में गुटबाजी पर हाईकमान बेहद नाराज, मंथन में जारी

मेरठ मेरठ लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान होने के बाद भाजपा मंथन में जुटी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में बैठक के दौरान गुटबाजी सामने आ रही है। ऐसा भाजपा में पहली बार देखने को मिल रहा है। शायद यही वजह है कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में इतना नुकसान हुआ है। पार्टी में इस तरह की गुटबाजी पर हाईकमान बेहद नाराज है। ऐसे में हर लोकसभा वार समीक्षा कर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात की जा रही है। इसमें पार्टी में भितरघात के साथ-साथ खराब रवैये वाले अधिकारियों के बारे में भी फीडबैक जुटाकर हाईकमान के सामने रखा जाएगा। पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करने के मूड में है। इसके साथ ही जनता से दूरी बनाने वाले अफसरों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा और रालोद ने सात सीटों पर जीत हासिल की है। इस बार भाजपा दो जीती हुईं सीटों पर चुनाव हार गई। कैराना से प्रदीप चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान चुनाव हार गए। मेरठ में रामायण धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभाने वाले वाले अरुण गोविल को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद भाजपा को इसका जो माइलेज मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया। जीत का अंतर बेहद कम रहा। मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच बयानबाजी सारे नेताओं के संज्ञान में है। बागपत लोकसभा की बात करें तो मंगलवार को समीक्षा बैठक में फरीदपुर के विधायक श्याम बिहारी, लोकसभा संयोजक जितेंद्र सतवई और लोकसभा प्रभारी के सामने ही गुटबाजी सामने आ गई। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने कह दिया कि सपा के प्रत्याशी को तीन लाख से ज्यादा वोट कैसे मिल गए, इस पर मंथन करें। भाजपा के एक बड़े नेता ने जिस तरह से भितरघात किया, उसकी रिपोर्ट भी दी गई। मेरठ में गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और सहारनपुर से विधायक राजीव गुंबर ने समीक्षा की। समीक्षा में सभी 16 मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री से पहले नेताओं ने अलग बात की। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में उनको कोई तवज्जो नहीं दी गई। उनके फोन तक रिसीव नहीं किए गए। बड़े पदाधिकारियों ने अवहेलना की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की गई। चुनाव में जीत के कम अंतर पर आपसी सामंजस्य नहीं होने के आरोप लगे। कई जनप्रतिनिधियों ने कई अधिकारियों के नाम लेकर कहा कि इस तरह के खराब रवैये वाले अधिकारी होंगे तो जनता कैसे नाराज नहीं होगी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की हार की समीक्षा केे लिए गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने बैठक की। इसमें भाजपा की गुटबाजी सामने आई। इसमें आधे पदाधिकारी पहुंचे ही नहीं। जनप्रतिनिधियों से दूरी रखने वाले अधिकारियों की भी बन रही रिपोर्ट चुनाव में हार और कम जीत के अंतर के पीछे सारे कारणों की रिपोर्ट तैयार हो रही है। प्रत्याशी चयन को लेकर भी कई जगह कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए। गाजियाबाद में प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा मतभेद दिख रहे हैं। कैराना में भी ऐसा ही है। चुनाव में अपने नेताओं की गुटबाजी के अलावा सबसे ज्यादा शिकायत जनप्रतिनिधियों के खराब रवैये वाले अधिकारियों के बारे में की है। बताया गया है कि वे बात नहीं सुनते हैं तो लोगों के काम कैसे कराएं। जब काम ही नहीं होंगे तो लोगों में नाराजगी बढ़ेगी ही। कई विभागों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, ऐसे में जनता में नाराजगी है। संघ की रिपोर्ट रहेगी अहम सभी लोकसभा सीट पर संघ के पदाधिकारियों की रिपोर्ट भी बेहद अहम मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं के साथ संघ की रिपोर्ट भी हाईकमान को जल्द सौंपी जाएगी। जिसके बाद पार्टी बड़ा फेरबदल कर सकती है।  

जिले में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

टीकमगढ़ आज जिले भर के विद्यालयों में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिले के शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1 में कलेक्टर अवधेश शर्मा, अमित नुना, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा एवं सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी एवं जनप्रतिनिधि ,जिला शिक्षा अधिकारी आईएल आठिया, डीपीसी  पीआर त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम अंतर्गत नवीन छात्रों के प्रवेश की कार्यवाही, पुस्तक वितरण, बच्चों तथा अतिथियों का टीका लगाकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शाला में नियमित अध्ययन करने ज्ञान प्राप्त  होता है कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में एकाग्रता,  एवं सतत अभ्यास करने से ही भविष्य में श्रेष्ठ बन कर आगे बड़ा जा सकता है  कार्यक्रम में इस दौरान मेघावी छात्र छात्राओं को पुरुष्कृत किया एवं प्रवेश प्राप्त को निशुल्क पुस्तकें प्रदाय की गई।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मालवाहक वाहन खाई में गिरा, दो पुलिस जवानों की मौत

Devotees returning from Bageshwar Dham collide with vehicle, four killed, six injured

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छोटे मालवाहक वाहन के खाई में गिरने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो पुलिस जवानों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में सीएएफ का एक जवान और वाहन चालक घायल हुए हैं। बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम झारखंड राज्य की सीमा से लगे पुंदाग और भुताही गांवों के बीच हुई। सिंह ने बताया कि सीएएफ की 10वीं बटालियन की ‘डी’ कंपनी को जिले के रामचंद्रपुर से पुंदाग स्थानांतरित किया गया है। इस प्रक्रिया में सुरक्षा कर्मियों, सामान और अन्य सामग्रियों को बसों और ट्रकों के जरिये शिविर के नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब शिविर को स्थानांतरित किया जा रहा था तब परिवहन में लगा एक बड़ा ट्रक बंदरचुआ गांव से आगे नहीं जा सका। तब वहां से ट्रक में लदे सामान को शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए एक छोटा मालवाहक वाहन भेजा गया। सिंह ने बताया कि एक बार सामान ढोने के बाद जब वाहन दूसरी बार सामान ले जा रहा था तब वाहन चालक ने पहाड़ी के एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ”इस घटना में उत्तर प्रदेश के निवासी हवलदार फतेह बहादुर और छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के निवासी आरक्षक नारायण प्रसाद की मौत हो गई तथा आरक्षक प्रताप सिंह और वाहन चालक घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।    

राजस्थान-पाली में गोली मारकर सड़क किनारे फेंका महिला का शव

पाली. पाली जिले के सोजत में सड़क किनारे एक विवाहित महिला का शव मिला है, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर जो घाव हैं, वे रिवॉल्वर की गोली से हुए फायर के हैं। पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शव की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, शव की प्रारंभिक जांच में सीने पर गोली लगने के दो निशान नजर आए हैं। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि महिला को कितनी दूर से और कितनी गोली मारी गई है। गौरतलब है कि पाली के सोजत सिटी थाना क्षेत्र में बिलाड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग पर बुधवार को एक विवाहिता का शव मिला है। इस पर दो गहरे घाव के निशान हैं। सोजत सीओ देरावर सिंह सोढा के अनुसार, महिला की गोली लगने से मौत हुई है। मृतका ने लाल रंग का सलवार सूट पहन रखा है, जिसकी पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। ताकि हत्या की इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाया जा सके। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका मृतका के कपड़े देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पंजाब अथवा हरियाणा की निवासी हो सकती है, जिसकी कहीं और हत्या कर उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। इन परिस्थितियों में पुलिस को शव की शिनाख्त के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने राजस्थान, यूपी, एमपी, हरियाणा और पंजाब में मृतका का फोटो और डिटेल सभी पुलिस थानों में भेजी है।

यूपी में बदला मौसम, मॉनसून से पहले आज इन 24 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, अलर्ट जारी

लखनऊ भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात यूपी के कई हिस्सों में हुई बूंदाबांदी और आंधी से कुछ राहत मिली। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों के भीतर यूपी में मॉनसून आने की संभावना है। यानी 24 जून के बाद से बारिश होने की आशंका है। वहीं, अगले 3 दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार प्री मॉनसून में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यानी 24 या 25 से बारिशों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।  वहीं, 21 से 23 तक पूर्वांचल के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी में लू और तपन जारी रहेगा। इन जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 20 से 22 जून तक गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर, अंडबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बलिया, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली में आंधी बारिश की संभावना है। बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ सुहाना पिछले कुछ हफ्तों से यूपी के अधिकांश जिलों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। जिससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। जिस कारण लोग ठीक सो भी नहीं पा रहे थे। लेकिन बुधवार रात मौसम में बदलाव पहुआ और बाराबंकी, लखनऊ और वाराणसी समेत कई हिस्सों आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट गई। गुरुवार को भी आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में काफी कम रहा।    

मोबाइल यूज़ करने से रोका तो 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान, जानें पूरा मामला

SDO Forest's harsh words, I have given the award.... do whatever you can to get it done...

 जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर सनसनीखेज घटना हुई। मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्ची की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   मोबाइल फोन की लत ने 14 साल की बच्ची की जान ले ली। मोबाइल पर गेम खेल रही 9वीं की छात्रा को मां ने डांटा तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्ची की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बच्ची को फंदे से उतारा। पुलिस को सूचना दी। दर्दनाक घटना जबलपुर के गुप्ता नगर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना: ड्यूटी से लौटी मां ने बच्ची लटकी मिली पुलिस के मुताबिक, 14 साल की आरुषि सिंह गढ़ा इलाके के गुप्ता नगर में रहती थी।  बच्ची की मां सुनंदा सिंह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। सुनंदा बुधवार रात 9 बजे नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं। सुनंदा ने देखा कि आरुषि मोबाइल पर गेम खेल रही है। मां ने नाराजगी जताई और मोबाइल छीनते हुए पढ़ाई के लिए कहा। इसके बाद सुनंदा घर लॉक कर ड्यूटी पर चली गईं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब घर पहुंची और ताला खोला तो अंदर आरुषि फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मां-बेटी अकेली रहती थीं घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को फंदे से उतारा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि आरुषि, अपनी मां की इकलौती बेटी थी। कोरोना काल में पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से मां-बेटी ही घर पर रहती थीं। बेटी के इस कदम से मां सदमे में आ गई हैं।

राजस्थान में दो कारों में जबरदस्त टक्कर में दो की मौत और सात लोग घायल

जयपुर. हनुमानगढ़-किशनगढ़ हाईवे पर गुरुवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मानपुर गांव के पास सुबह चार बजे हुआ। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के शवों को मॉर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की जानकारी के बाद रूपनगढ़ थाने के एएसआई रामाकिशन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के पीछे की क्या वजह रही ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।  हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हादसे में घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से परबतसर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को कुचामन और पांच को अजमेर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आज मृतकों का पोस्टमार्टम होगा।

हनी ट्रैप की मास्टर माइंड सपना साहू ने लोहा व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की मांग, मामला दर्ज

Teachers save our lives by giving their time (Jan Bhagidari President Mukta Dholekar)

इंदौर  हनी ट्रैप की मास्टर माइंड लेडी डॉन सपना साहू को इंदौर पुलिस ढूंढने में जुटी हुई है और इसके लिए पुलिस ने ईनाम का भी ऐलान कर दिया है. सपना साहू ने लोहा व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की मांग की थी. इसके बाद पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है. अपने गैंग के साथ मिलकर सपना साहू ने लोहा व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और समझौते के नाम पर 2 करोड़ रुपये की मांग की थी. बता दें कि एक वक्त था जब इंदौर में लेडी डॉन सपना साहू की तूती बोलती थी लेकिन अब उसने अपना सार काम समय के साथ बदल लिया है. वह अब गोली और बंदूक से बात नहीं करती है. बल्कि उसने खूबसूरत हसीनाओं की गैंग तैयार की, जो कि उसके एक इशारे पर दुल्हन बन जाती हैं. सपना साहू के गैंग के निशाने पर केवल अमीर लोग होते हैं. उसके एक इशारे पर गैंग की सारी हसीनाएं अपने टारगेट के ईर्द गिर्द मंडराने लगती हैं और जैसे ही वो इनपर फिदा होते हैं, सपना साहू अपना असली खेल शुरू करती है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब लोहा व्यापारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह पूरा मामला तो हनी ट्रैप का है. इसके बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, उसमें सपना साहू का नाम सामने आने लगा. व्यापारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने वाली महिला लेडी डॉन के इशारे पर काम कर रही थी और उसी के ऑर्डर पर कारोबारी को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाया था. सपना साहू ने लोहा कारोबारी को फंसाने के लिए मध्य प्रदेश के धार जिले की रहने वाली एक महिला का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने जब उस महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह पैसों के लिए शादी करती है और पांच बार दुल्हन बन चुकी है. सपना साहू के कहने पर ही वह लोहा कारोबारी से अपनी नजदीकियां बढ़ाई थीं. इंदौर में कारोबारी पर कराया रेप केस दरअसल, इस मामले का खुलासा दो दिन पहले ही हुआ है। इंदौर शहर के एक बड़े कारोबारी पर पलासिया थाने में रेप का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो यह मामला हनी ट्रैप में तब्दील हो गया। इससे आगे जब जांच बढ़ी तो लेडी डॉन सपना साहू का नाम सामने आया है। व्यापारी पर रेप केस करने वाली महिला लेडी डॉन के इशारे पर काम रही थी। साथ ही उसके ऑर्डर पर ही कारोबारी को ट्रैप किया था। व्यापारी को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर दो करोड़ वसूलने की तैयारी थी। दुल्हन से करवाई दोस्ती लेडी डॉन ने करोड़पति बिजनेसमैन को फंसाने के लिए धार की एक महिला का यूज किया है। महिला रुपयों के लिए शादी करती है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है कि वह लेडी डॉन सपना साहू के लिए काम करती है। अब तक वह पांच शादी कर चुकी है। सपना के कहने पर ही वह दो महीने पहले करोबारी के करीब गई थी। पुलिस ने इस मामले में खुलासे के बाद नीरज, शुभम, लेडी डॉन सपना साहू, राधे पहलवान समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। ऐसे हुआ खुलासा दुल्हन बनकर कारोबारी को फंसाने वाली महिला ने रेप केस दर्ज करवाया था। इसके बाद गैंग के एक सदस्य ने आरोपी कारोबारी के पिता को फोन किया कि आप 50 लाख रुपए दे दो तो हम कोर्ट में बयान देने नहीं जाएंगे। इसकी शिकायत आरोपी कारोबारी के पिता ने पुलिस में की। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस पर से पर्दा उठा कि यह एक पूरा गिरोह है। रेप केस करने वाली महिला पांच शादियां कर चुकी वहीं, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि रेप केस करने वाली महिला लुटेरी दुल्हन है। वह अब तक पांच शादियां कर चुकी है। साथ ही शादी के बाद पति और ससुराल को लूटकर फरार हो जाती है। ऐसी अन्य महिलाएं भी लेडी डॉन सपना साहू के लिए काम करती हैं। करोड़पति लोग हैं निशाने पर लेडी डॉन सपना साहू के निशाने पर करोड़पति लोग हैं। वह शहर के बड़े लोगों को राटगेट करती हैं। उन्हें फंसाने के लिए अपनी गैंग की महिलाओं को छोड़ देती हैं। हसीनाओं के लटके झटके में कारोबारी फंस जाते थे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लेडी डॉन सपना साहू अभी फरार चल रही है। पहले भी कर चुकी है ऐसा सपना साहू पूर्व में भी ऐसा कर चुकी है। 2016 में उसने छत्तीसगढ़ के अधिकारी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए थे और उनका इस्तेमाल रसूख के लिए करती थी। उसने वहां के जिला सूचना अधिकारी को ट्रैप कर लिया था। फिर इंदौर में लाकर अपने फॉर्म हाउस में कैद कर लिया था। साथ ही विलायती नस्ल के खतरनाक कुत्तों से अधिकारी को कटवाती थी। उस समय भी पुलिस ने सपना साहू को गिरफ्तार किया था।

स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा एम्बुलेंस व चार ए.सी की सौगात दी

टीकमगढ़  मरीजों को राहत पहुंचाने व इलाज की बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा लगातार किया जा रहा है। गौर ने विधानसभा क्षेत्र के पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एवं विभाग के समस्त कर्मचारियों की बैठक ली गयी। जिसमे विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के द्वारा स्वास्थ केंद्र को एक एंबुलेंस व प्रसूता कक्ष में चार ए.सी की सौगात दी है। और उन्होंने कहा है की स्वास्थ केंद्र मे यदि किसी भी सामग्री की अवश्यकता है तो वह उसके लिए सदैव तत्पर हैं। साथ ही मरीजों के लिए उन्होंने डॉक्टर को निर्देशित किया है कि किसी भी मरीज को कोई भी समस्या ना हो उनके संतुष्टि पूर्वक इलाज स्वास्थ केंद्र पलेरा में होना चाहिए। साथ ही विधायक के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पलेरा का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें साफ – सफाई,पानी की व्यवस्था सही ढंग से हो और उन्होंने कहा है कि अस्पताल परिसर में एक कैंटीन भी खुलवाई जाएगी और जो भी निर्माण कार्य लंबित हैं। उनको भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा साथ ही रोगी कल्याण समिति की बैठक में दो नए सदस्य विधायक के द्वारा मनोनीत किए गए जिसमें मोहन अहिरवार व अवधेश रावत को रोगी कल्याण समिति का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, जतारा एसडीएम शैलेंद्र सिंह, पलेरा तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी, नगर परिषद सीएमओ शिवी उपाध्याय, बीएमओ महेंद्र पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा, अभय मोर,विश्व दीप सिंह चौहान, मलखान यादव, अवधेश रावत, इकरार खान, अमर राजपूत, राकेश खरे, रुस्तम खान सहित तमाम  लोग मौजूद रहे।

MP के 13 जिलों में आज बारिश का अनुमान, ग्वालियर में 43 डिग्री के पार रहा तापमान

भोपाल र्मदापुरम में बुधवार को बारिश के चलते दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। रायसेन में नदी में पानी आने से जेसीबी डूब गई।मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते बुधवार को कई शहरों में मौसम बदला रहा। बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने के मामले भी सामने आए और आंधी भी चली। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी रहेगा। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली की कई घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने कहा, आसमान में गहरे काले बादल हों तो सुरक्षित स्थान पर जाएं। न पेड़ के नीचे खड़े न हों और न ही समूह में बैठें। ग्वालियर में 43 डिग्री रहा मध्यप्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक 43 डिग्री तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। इसके अलावा शिवपुरी, शहडोल, रीवा, चित्रकूट, कटनी, पृथ्वीपुर, नरसिंहपुर, राजगढ़ और सीधी भी सर्वाधिक गर्म रहे। गुरुवार को कहां कैसा रहेगा मौसम     गुरुवार को सागर, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।     शहडोल, सिंगरौली, अनूपपुर, सिवनी, सीहोर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अनुमान है।   किसान 23 जून तक तैयार करें धान की नर्सरी कृषि वैज्ञानिकों ने बताया, मानसून आने के बाद जून के आखिरी और जुलाई के दूसरे सप्ताह तक बोवनी के लिए बेहतर समय है। 4 इंच बारिश होने के बाद बोवनी की जा सकती है। सिंचाई की सुविधा है तो 23 जून तक धान की नर्सरी तैयार कर लें। कपास सोयाबीन की बोवनी खेत में पर्याप्‍त नमी होने पर ही करें। अरहर के लिए खेत तैयार कर लें। जिन किसानों के पास सिंचाई सुविधा है, वह हरी खाद के लिए मक्का या ढैंचा की बोवनी कर लें। किसानों को यह सलाह मानसून आने के बाद जून के आखिरी या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक का समय बोवनी के लिए उपयुक्त है। जब 4 इंच बारिश हो जाए तो किसान बोवनी कर सकते हैं। पर्याप्त बारिश होने या फिर सिंचाई की सुविधा होने पर 23 जून के बाद धान की नर्सरी के लिए किसान खेत तैयार कर लें। कपास या सोयाबीन की बोवनी मानसून आने के बाद खेत में पर्याप्‍त नमी होने पर ही करें। अरहर की बुवाई के लिए खेत की तैयारी करें। जिन किसानों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो, वे हरी खाद के लिए मक्का या ढैंचा की बोवनी करें।

राजस्थान की प्यास बुझाने वाले बांधों का 3.33 एमक्यूएम हर दिन घट रहा पानी

जयपुर. जानलेवा गर्मी से बदहाल राजस्थान के लोग अब आसमान पर उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक तरफ हीट वेव लगातार झुलसा रही है वहीं दूसरी तरफ मानसून के आने में भी देरी हो रही है। बांधों के पेट रीत चुके हैं। प्रदेश में 691 बांधों में से 530 बांध अब खाली हो चुके हैं। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध का जल स्तर बीते 20 दिनों में 356 एमक्यूएम से घटकर 295.82 एमक्यूएम रह गया है। राजस्थान भीषण जल संकट की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। यहां के बांध तेजी से खाली होते जा रहे हैं। जल्द बारिश नहीं हुई तो यहां जल संकट के हालात बेहद भयावह हो सकते हैं। बीतते हर दिन बांधों के पेट से 3.33 एमक्यूएम पानी घट रहा है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों को पानी सप्लाई करने वाले बीसलपुर बांध में भी जल स्तर अब 27% ही रह गया है। बीते 20 दिनों में बांध का जल स्तर 10% घट चुका है। खैरतथ, तिजारा, कोटपूतली, नीम का थाना, टोंक, जोधपुर, भीलवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर, दौसा में बांध पूरी तरह सूख चुके हैं। स्थिति ये है कि 4.25 एमक्यूएम क्षमता से ज्यादा वाले 283 बांधों में 179 और 4.25 एमक्यूएम क्षमता से कम वाले 408 बांधों में 351 बांध पूरी तरह खाली हो चुके हैं। ब्यावर के दोनों बांध खाली यहां नरेन सागर और फूलसागर दो बांध है। इस बार दोनों ही बांध पूरी तरह सूख चुके हैं। पानी की सप्लाई बीसलपुर और भूजल पर निर्भर है। बीसलपुर की स्थिति भी खराब होती जा रही है। भरतपुर के 6 में से 5 बांध खाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी पेयजल की स्थिति विकट है। यहां 6 बांधों में से 5 बांध पूरी तरह खाली हो चुके हैं। सिर्फ बरेठा बांध में 27 प्रतिशत पानी शेष है। दौसा के 10 बांध खाली पूर्वी राजस्थान में पेयजल के मामले में सबसे ज्यादा संकट ग्रस्त जिला है। यहां 10 बांध हैं, लेकिन किसी में भी पानी नहीं बचा। केकड़ी में सभी 8 बांध खाली अजमेर में आने वाले केकड़ी में 8 बांधों में पेयजल स्टोरेज क्षमता 52 एमक्यूएम है, लेकिन आज की स्थिति में यहां सभी बांधों में पानी पूरी तरह सूख चुका है।

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद दिया इस्तीफा

MP Ghazab: Storytellers clash with each other to narrate the story to Jajman.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद अग्रवाल ने दो दिनों पहले विधायक पद से इस्तीफा दिया था। अग्रवाल (64) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को 5 लाख75 हजार 285 मतों से हराया था। अग्रवाल ने बुधवार शाम नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना इस्तीफा सौंपा। अग्रवाल राज्य में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री थे। विधायक के साथ जीता सांसद का चुनाव आठ बार विधायक रह चुके अग्रवाल ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे अधिक 67,719 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अग्रवाल राज्य में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मंत्री पद त्यागने के साथ हुए भावुक अग्रवाल ने कहा कि मैं 35 साल तक विधायक रहा। मैंने अविभाजित मध्य प्रदेश में तीन साल और छत्तीसगढ़ में 16 साल मंत्री के रूप में लोगों की सेवा की। मैं अधिकारियों, कर्मचारियों, विधायकों और उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मेरे साथ काम किया और मेरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मेरे कार्यकाल के दौरान किसी को मेरी वजह से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हूं। सांसद के तौर पर शुरू करेंगे नई पारी अग्रवाल ने कहा ‘अब मैं सांसद के तौर पर नयी पारी शुरू करने जा रहा हूं। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि मैं उनके लिए काम करना और उनकी सेवा करना जारी रखूंगा।’ बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर जीत हासिल की। इस चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

मोहन सरकार की सोम डिसलरी पर बड़ी कार्रवाई, बाल मजदूरी मामले में लाइसेंस निलंबित

Big success for security forces, 9 Naxalites killed in encounter, huge quantity of weapons recovered

भोपाल नाबालिगों से शराब बनवाने के मामले में शराब कंपनी सोम डिस्टलरी पर मोहन सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बता दें कि पंजाब केसरी ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद रायसेन में शराब कंपनी में छापेमारी के दौरान 59 बच्चे शराब बनाते मिले थे। सीएम डॉक्टर मोहन यादव की नाराजगी के बाद जिला आबकारी अधिकारी, तीन आबकारी SI, एक श्रम निरीक्षक नप चुके हैं। यह कार्रवाई अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। शराब बनाने वाली कंपनी सोम डिस्टलरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। हाल ही में सोम डिस्टलरीज की शराब फैक्ट्री में छापा मारने वाले राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पंजाब केसरी से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। प्रियंक कानूनगो ने बताया कि जब टीम ने सोम फैक्ट्री पर छापा मारा उस वक्त फैक्ट्री में मौजूद जिला आबकारी अधिकारी कन्हैया लाल अतुलकर खुद शराब के नशे में चूर थे और लगातार बाल संरक्षण आयोग की टीम को ही धमकाने का प्रयास कर रहे थे। कानूनगों ने बताया कि बाल आयोग के छापे में जब नाबालिगों को शराब फैक्ट्री में काम करते हुए पकड़ा गया उसके बावजूद जिला आबकारी अधिकारी ने कलेक्टर को जो पत्र लिखकर जानकारी दी उसमें साफ तौर पर सभी आरोप को झुठलाते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की जो बच्चे पकड़े गए वह अपने माता-पिता के लिए खाना लेकर फैक्टरी पहुंचे थे।

दुनियाभर में कल मनाया जाएगा 10वां योग दिवस, जोरों पर है तैयारी

खरगोन देशभर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में भी तैयारियां की जा रही हैं। योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के खरगोन जिले के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग दिवस का आयोजन शुक्रवार सुबह 6 बजे से शुरू होकर 07:50 बजे तक किया जाएगा। खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े ने बताया कि शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया जाएगा। इस आयोजन में करीब 1500 से अधिक विद्यार्थी अपनी सहभागिता करेंगे। इस दौरान योग दिवस के अवसर पर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद, विधायक और कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे । कैसे हुई योग दिवस को मनाने की शुरुआत अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर योग दिवस को मनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को जाता है. 27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया. पीएम मोदी के इस प्रस्‍ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्‍वीकार कर लिया और तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया. इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया. योग दिवस की थीम हर साल योग दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है. साल 2024 की थीम है- ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ (Yoga for Self and Society). बता दें कि इस साल भारत समेत दुनियाभर में दसवें योग दिवस का आयोजन किया जाएगा. इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य लोगों को योग के जरिए स्‍वस्‍थ और निरोगी जीवन के प्रति जागरुक करना है. 21 जून की तारीख ही क्‍यों? योग दिवस मनाने के लिए 21 जून की तारीख को ही क्यों चुना गया, ये सवाल तमाम लोगों के मन में होगा.  योग दिवस की तारीख को तय करने के पीछे खास वजह है. दरअसल 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है. इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं. इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है. इस दिन को योग और अध्यात्म के लिए बेहद खास माना जाता है. यही वजह है कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया.  

अमरवाड़ा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने नामांकन दाखिल किया, नेता प्रतिपक्ष शामिल

छिंदवाड़ा अमरवाड़ा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे मौजूद रहे।कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार धीरेंद्र शाह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित दिग्गज नेताओं और जिले के सभी विधायकों,वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन रैली में नाथ परिवार के शामिल नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नाम को लेकर गफलत अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट के नाम को लेकर काफी गफलत रही। कांग्रेस द्वारा जारी औपचारिक आदेश के अनुसार कांग्रेस के कैंडिडेट का नाम अंग्रेजी में Dhreeransha Invati लिखा हुआ था। अगर इस नाम को पढ़ा जाए तो यह धीरांशा इनवाती होता है, ऐस में लोग कांग्रेस नेताओं से कैंडिडेट के बारे में सवाल करने लगे। बाद में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से एक्स पर पोस्ट किय़ा गया कि धीरेंद्र शाह इनवाती को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी। नेता प्रतिपक्ष सहित जिले भर के कांग्रेसी नेताओं का जमघट आज अमरवाड़ा में है। रैली में पूर्व सीएम कमल नाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ शामिल नहीं हुए है। पीसीसी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्व सीएम कमल नाथ और नकुल नाथ से चर्चा के बाद ही पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस से बुधवार को ही वे प्रत्याशी घोषित हुए हैं अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह इनवाती ने गुरुवार को नामांकन कर दिया है। बुधवार को ही वे प्रत्याशी घोषित हुए हैं। नामांकन रैली थोड़ी देर में शुरू होगी। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए गंज बाजार स्थित आमसभा स्थल पर पहुंचेगी। स्टेडियम में सभा के बाद आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन करेंगे मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे शामिल होंगे। नामांकन के बाद स्टेडियम में सभा होगी, इसके बाद सभी आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन करेंगे। BJP प्रत्याशी कमलेश शाह ने दाखिल किया नामांकन अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से कमलेश शाह ने 18 जून को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक के BJP में जाने से खाली हुई थी अमरवाड़ा सीट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। जिससे चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था। BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार (17 जून) को भारतीय जनता पार्टी ने इस विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। जिसमें डॉ. मोहन यादव और वीडी शर्मा के साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर का नाम भी शामिल है। पार्टी ने यहां चुनाव प्रचार के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक घोषित किया है। इस सीट पर आगामी 10 जुलाई को मतदान होना है। उपचुनाव की जरूरी तारीखें नोटिफिकेशन जारी करने की तारीक – 14 जून, 2024 नामांकन करने की अंतिम तिथि – 21 जून, 2024 नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून, 2024 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि – 26 जून, 2024 उपचुनाव में मतदान की तारीख – 10 जुलाई, 2024 मतगणना की तारीख – 13 जुलाई, 2024

रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने छात्र-छात्राओं का उत्साह

रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने छात्र-छात्राओं का उत्साह कृषि विषय से बीएससी सहित सभी पाठ्यक्रम में 20 जून से सीएलसी राउंड के तहत मिलेगा प्रवेश सागर राज्य शासन द्वारा सागर में खोले गए रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ ही अब कृषि विषय में बीएससी पाठ्यक्रम में भी प्रवेश शुरू कर दिया गया है। इसके पहले शासन द्वारा सामान्य पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कई प्रोफेशनल विषयों को संचालित करने की मंजूरी दी जा चुकी है। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में 20 जून से सीएलसी राउंड के तहत प्रवेश जारी रहेगा। जिसके लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर स्थित विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।               रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की प्रथम कुलसचिव डॉ (श्रीमती) शक्ति जैन ने उक्त संबंध में बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं का खासा उत्साह सामने आ रहा है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा एमपी ऑनलाइन के माध्यम से लगातार रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। इसके अलावा आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर स्थित विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कक्ष में भी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 20 जून से शुरू होने जा रहे सीएलसी राउंड के तहत 7 जुलाई तक विश्वविद्यालय में भी प्रवेश दिए जाएंगे।         शासन द्वारा इस विश्वविद्यालय में शुरू किए जा रहे बीएससी कृषि के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में एग्रीकल्चर के अलावा मैथ्स एवं बायो ग्रुप से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा बीकॉम के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में बीकॉम इन रिटेल मैनेजमेंट, बी कॉम बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस, बीकॉम लॉजिस्टिक्स के साथ साथ बीकॉम सामान्य एवं कंप्यूटर पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय में 4 वर्ष के बीए पाठ्यक्रम के अंतर्गत राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य, ड्राइंग एवं पेंटिंग तथा हिंदी साहित्य विषयों के साथ प्रवेश दिया जा रहा है।              कुलसचिव डॉ शक्ति जैन ने आगे बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। जिनमें पीजी डिप्लोमा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म, पीजी डिप्लोमा योग तथा यूजी डिप्लोमा इंटीरियर डिजाइनिंग के कोर्स शामिल है। इनके अलावा बीएससी व बीए सहित एमए एवं एमकॉम के भी विभिन्न विषयों में भी प्रवेश का कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की अपील की है। प्रवेश हेतु पंजीयन के लिए एमपी ऑनलाइन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही नए आरटीओ ऑफिस के पास विश्वविद्यालय के भवन में गतिविधियों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है।        कुलसचिव जी के आदेश अनुसार          भवदीय   डॉ संदीप सबलोक

शिक्षक कूलर की हवा में बैठे कक्षाएं साफ होने का इंतजार करते, बच्चों के हाथ में था पौंछा …..

ग्वालियर  प्रवेश महोत्सव के पहले दिन स्कूल में छात्रों के माथे पर तिलक नहीं बल्कि उनके हाथ में पौंछा था। क्योंकि दो माह से बंद पड़ी कक्षाओं की सफाई की जिम्मेदारी नन्हें हाथों पर थी। जिन्होंने पहले कक्षा में टेबल कुर्सी पर जमा धूल को साफ किया। इसके बाद उन्हें क्लास में प्रवेश मिला। इस बीच शिक्षक कूलर की हवा में बैठे कक्षाएं साफ होने का इंतजार करते नजर आए। यह तो एक स्कूल की तस्वीर है कुछ स्थानों पर तो झुंड में शिक्षक तो मिले पर कक्षाएं खुलीं तक नहीं थीं और ना ही प्रवेश महोत्सव के पहले दिन कोई विद्यार्थी पहुंचे और ना ही पूरे शिक्षक। आलम यह था कि स्कूलों में प्राचार्य तक मौजूद नहीं थे। जिस प्रवेश महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते रोज बढ़ी धूम धाम से शुभारंभ किया और’ स्कूल चलो हम’ अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के इस अभियान को लेकर शिक्षा विभाग के अफसर और स्थानीय प्रशासन बिलकुल भी संजीदा नहीं है। 1 जून से खुल चुके सरकारी स्कूल फिर भी सफाई नहीं सत्र शुरू होने के 15 दिन पहले से स्कूलों को प्रारंभ कर दिया जाता है। 16जून से सत्र 2024-25 शुरू होना था इसलिए 1 जून से प्रदेश भर के समस्त सरकारी स्कूलों का संचालन शुरू हो गया। 15 दिन पहले इसलिए स्कूल का संचालन शुरू किया जाता है जिससे इन 15 दिन में स्कूलों की साफ सफाई और सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण तैयारी की जा सकें। लेकिन हालात यह है कि इन पन्द्रह दिन में ना तो स्कूल की कक्षाओं में झाडू लग सकी और ना ही टेबल कुर्सी से धूल हट सकी थी।

एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिरी

 खरगोन बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खरगोन जिले के बीसा नीमा महाजन पंचायती समाज ने भी फिल्म महाराज के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। यह फिल्म सोशल साइट्स नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली है, जिसके प्रदर्शन से पहले ही प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है। इस फिल्म को सनातन हिंदू धर्म और विशेषकर पुष्टि मार्गीय संप्रदाय, वैष्णववाद के समाजजन की भावनाओं को गहरी ठेंस पहुंचाने वाली फिल्म बताया जा रहा है। खरगोन जिले में फिल्म महाराज के प्रदर्शन को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रदर्शन पर रोक की मांग की गई है। इसे लेकर वैष्णव समाजजनों ने आक्रोश रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री, गृहमंत्री आदि के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। समाजजनों ने बताया कि इस फिल्म में सनातन धर्म, वैष्णववाद के महाराजश्री, आचार्यश्री एवं संत- महंत का बेहुदा तरीके से चित्रण किया गया है, जो आक्रोश पैदा करने वाला मनगढ़ंत और जनमानस की भावनाओं को ठेंस पहुंचाने वाला है। फिल्म में 150 वर्ष पूर्व अंग्रेजों के कार्यकाल में हुई एक घटना को आधार बनाकर पुन: साधु.संतों और वल्लभ संप्रदाय के विषय में अनुचित चित्रण प्रस्तुत किया जा रहा है। इस फिल्म के माध्यम से संपूर्ण देश में साधु.संतों और वल्लभ संप्रदाय को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। महाजन समाज के वरिष्ठ नागरिक राजेश महाजन ने बताया कि महाराज नाम से एक फिल्म प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें हमारे आराध्य भगवान श्री कृष्णा, हमारे आचार्यश्री और महाराजश्री पर अभद्र टिप्पणी की गई है जो अशोभनीय है। यह किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वास्तव में आज से डेढ़ सौ साल पहले न्यायालय में एक मामला पेश किया गया था, उस पर आधारित फिल्म बनाते हुए, इसमें ऐसे ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो बर्दाश्त के लायक नहीं है। इसमें भगवान श्री कृष्ण की छवि अच्छी नहीं दिखाई गई है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर हमारे आचार्य श्री ने कोर्ट में मामला भी पेश किया था, जिस पर हमें 18 तारीख तक स्टे मिला था। अब शायद नेटफ्लिक्स पर यह फिलम प्रदर्शित हो सकती है, जिस पर रोकने लगाने की मांग को लेकर यह ज्ञापन दिया है।

प्रेमी संग भागी महिला ने कहा कि पति उससे झगड़ता है, वह प्रेमी के साथ ही रहेगी

शिवपुरी  श्योपुर जिले के कराहल की एक महिला को मजदूरी करते-करते ठेकेदार से प्यार हो गया और उसने अपने ठेकेदार के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए पति का घर छोड़ दिया। बुधवार को वह प्रेमी के साथ नोटरी मैरिज के लिए शिवपुरी कोर्ट पर पहुंची तभी महिला के मायके वालों ने उसे शादी से पहले ही दबोच लिया। मामला कोतवाली पहुंच गया, जहां दिन भर उसके स्वजन उसे मनाने का प्रयास करते रहे। जानकारी के अनुसार कराहल निवासी रमेश जाटव की शादी दो साल पहले 21 वर्षीय सरोज जाटव से हुई थी। शादी के बाद घर में सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। इसी क्रम में कुछ महीने पहले शिवपुरी के खौरघार के एक कारीगर चंदन जाटव ने कोई ठेका लिया, जहां सरोज भी मजदूरी करने के लिए जाती थी। मजदूरी करते-करते सरोज और चंदन में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों से शादी करके जीवन भर साथ रहने का प्लान बना लिया। इसी के चलते 14 जून को सरोज ससुराल से भाग कर चंदन के साथ कहीं चली गई। सरोज के पति ने कराहल थाने में सरोज की गुमशुदगी दर्ज कराई और इधर सरोज के मायके और ससुराल वाले उसकी तलाश में यहां से वहां भटकते रहे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दोनों लालमाटी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर साथ रह रहे हैं। जब वह लोग सरोज और चंदन को तलाशते हुए वहां पहुंचे तो पता चला कि दोनों शादी करने के लिए कोर्ट पर गए हैं। इस पर सरोज के स्वजन भागे-भागे कोर्ट पर आए और उन्हें शादी करने पहले धर दबोचा। वहां सरोज को समझाने का सिलसिला ऐसा चला कि हंगामे की स्थिति बन गई, जिस पर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर सभी लोगों को कोतवाली थाने भिजवा दिया। सरोज का कहना था कि रमेश उससे झगड़ा करता है इसलिए वह चंदन के साथ ही रहेगी। महिला को समझाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। पुलिस ने दोनों को कराहल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की तो नाराज होकर युवक ने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट डाला

Sand mafia took life by ramming a tractor on a farmer, Jitu Patwari said- Tribal oppression…

 उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में गर्लफ्रेंड के चक्कर में एक युवक अपने दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा. गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की तो नाराज होकर युवक ने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट डाला. यही नहीं, आरोपी ने सिर पर रॉड मारकर अपने दोस्त को घायल कर दिया. गंभीर हालत में उपचार के लिए पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि जिले के महिदपुर थाना इलाके के चोरवासा बडला गांव का यह मामला है. अंकित चौहान और भेरूलाल बैरागी दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं और दोनों दोस्त भी हैं. भेरूलाल बैरागी की गर्लफ्रेंड से अंकित फोन पर बात करने लगा था. इसे लेकर भेरूलाल और अंकित के बीच विवाद हो गया. इसी बीच, अंकित लघुशंका करने के लिए गाड़ी से उतरा था, तभी गुस्साए भेरूलाल ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और  अपने दोस्त के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो उसने धारदार चाकू से अंकित का प्राइवेट पार्ट काट दिया.

छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों द्वारा बिछाये प्रेशर बम में विस्फोट से महिला गंभीर घायल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सुरक्षाबलों को रोकने के लिए बिछाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से की खबर सामने आई है। इस विस्फोट के चलते एक महिला घायल हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज़िले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नड़पल्ली गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से लगभग 60 वर्षीय महिला जोगी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नड़पल्ली गांव की निवासी जोगी वनोपज एकत्र करने के लिये आज सुबह जंगल गई थी। उसी दौरान उसने अनजाने में अपना पैर प्रेशर बम पर रख दिया। इससे प्रेशर बम में विस्फोट हो गया और जोगी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के दोनों पैर हुए घायल पुलिस आधिकारियों ने बताया कि महिला के दोनो पैरों में गंभीर चोट पहुंची है। महिला के घायल होने का पता चलते ही गांव वालों की भीड़ लग गई। किसी तरह लोगों ने घायल महिला को उसूर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से बेहतर ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों के लिए नक्सली बिछाते है बम छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर जंगल में बारूदी सुरंग और प्रेशर बम लगा देते हैं। जिससे जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने जाने वाले, मवेशियों को ले जाने वाले ग्रामीण और जंगल में जाने वाले मवेशी भी हताहत होते हैं। इसी तरह के बिछाए प्रेशर बम की चपेट में महिला आ गई।

सिवनी में दो स्थानों पर गौवंश के गर्दन कटे शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई

 सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दो स्थानों पर गौवंश के गर्दन कटे शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है। पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में 19 गौवंश के शव मिले हैं। वहीं धूमा क्षेत्र में लगभग 32 गौवंश की गर्दन कटी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने जानवरों के डॉक्टर को मौके पर बुलाकर मृत गायों के शवों का परीक्षण करवाया है। मौके पर ही शव दफना दिए गए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन लोगों ने ऐसा किया है। सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के गांव पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में बुधवार की शाम लगभग 19 गौवंश के गर्दन कटे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही धनौरा व पलारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। धूमा थाना क्षेत्र लगभग 32 गायों की गर्दन का कुछ भाग काट कर जंगल मे फेंक दी गई थी। पुलिस ने समस्त गायों को दफनाकर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। वैनगंगा नदी में गायों के शव को निकालने के लिए नदी में जेसीबी उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन नदी में जेसीबी मशीन नीचे नहीं आ सकी। इसके बाद गांव के लोगों की मदद से नदी में मृत मिले मवेशियों के शव को रस्सी से बांध कर बाहर निकालने का काम देर शाम तक जारी रहा। अंधेरा होने तक मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के साथ गांव के लोग मौजूद रहे। वहीं पशु डॉक्टर को भी मौके पर बुलाकर नदी से निकाले गए मवेशियों के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें दफना दिया गया। इस मामले में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में पहली बार हुई है। गांव के लोगों के अनुसार आसपास के गांव से मवेशियों के शव नदी में बहकर आए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पुलिस मवेशी तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पूरे जिले में मवेशी तस्करों पर नजर रखने के साथ मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन करने वालों को पकड़ा जा रहा है। संभावना है कि मवेशी तस्करी करने वाले तस्करों ने पकड़े जाने के डर से मवेशियों को नदी में बहाया हो। इस मामले में हर पहलू पर नजर रख सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा।

सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों में दांत साफ करने की आदत डालने के उद्देश्य से टूथ ब्रशिंग कार्यक्रम होगा शुरू

Negligence is being done in ration shops, ration is not received on time, information is not given.

हरदा हरदा जिले के सरकारी स्कूलों में पांच से 10 वर्ष की आयु के बच्चों में दांत साफ करने की आदत डालने के उद्देश्य से टूथ ब्रशिंग पर्यवेक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस कार्यक्रम के लिए देश में सर्वप्रथम हरदा जिले का चयन किया गया है। आयोजित बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले 6 माह में जिले के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 26523 बच्चों का 3 बार ओरल हेल्थ चेकअप किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल की डॉ. प्रतिभा अहिरवार ने टूथब्रशिंग पर्यवेक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिले के अधिकारियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि अगले छह महीनों में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन से पहले हाथ धोने के साथ-साथ भोजन के बाद टूथ ब्रश नियमित रूप से करने के महत्व के बारे में बताकर नियमित रूप से टूथ ब्रश करने की आदत विकसित की जाएगी। स्कूलों में वितरित की जाएगी हेल्थ किट बैठक में सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को ओरल हेल्थ किट वितरित की जाएगी। स्कूल समय में मध्याह्न भोजन के बाद टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश का उपयोग करने का अभ्यास कराया जाएगा। इससे बच्चों के बीच दंत क्षय और मसूड़ों की बीमारियों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में दंत चिकित्सक डॉ. पियूष दोगने और निकिता माहेश्वरी इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 60 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बच्चों में टूथ ब्रशिंग की आदत की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में बताया गया कि जिले में 530 प्राथमिक स्कूलों में 5 से 10 वर्ष तक की आयु के लगभग 26523 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें टिमरनी विकासखंड के 9422, हरदा विकासखंड के 8350 और खिरकिया विकासखंड के 8751 विद्यार्थी शामिल है। ये सभी बच्चे टूथ ब्रशिंग पर्यवेक्षण कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे।

ग्वालियर में तीन मंजिला घर में लगी भीषण आग, पिता के साथ जिंदा जलीं दो बेटियां

ग्वालियर  ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में तीन मंजिला घर में भयंकर आग लग गई। आग लगने से पिता और दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है। फायरब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया । बता दें कि आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और घर में भगदड़ का माहौल बन गया । इस हादसे में मौजूद सभी लोग बाहर निकल गए हैं। लेकिन पिता और बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौके पर मौत हो गई । मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम लोगों ने तुरंत पुलिस और फायरब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। घर के नीचे था गोदाम पुलिस के अनुसार मृतकों में एक व्यापारी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। बता दें कि ये घटना देर रात लगभग दो बजे के आसपास की है। घटना बहोड़ापुर इलाके में संत कृपाल सिंह के आश्रम के सामने वाली गली की है। यहां विजय गुप्ता का परिवार ड्राई फ्रूट का कारोबार करता है। घर में नीचे मेवे का गोदाम है, जबकि उसी भवन की ऊपरी मंजिल पर गुप्ता परिवार रहता था। घर से बाहर आने का एक रास्ता बंद था और दूसरे रास्ते में लगातार आग की लपटें उठ रही थी। इसलिए पिता और बेटी घर से बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दुकान या गोदाम में शार्ट सर्किट हुआ और उसमें रखा सामान जलने लगा और धीरे धीरे आग पूरे मकान में फैल गई।

घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी, मामला दर्ज

नोएडा  साइबर अपराधियों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली एक महिला को घर बैठे शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश करके लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। घटना की रिपोर्ट साइबर अपराध थाने में दर्ज कराई गई है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विवेक रंजन राय के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में एकता चैतन्य ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने फेसबुक पर शेयर बाजार का एक विज्ञापन देखा था। शिकायत के अनुसार जब उन्होंने इस पर क्लिक किया तो उन्हें एक व्हॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। महिला ने बताया कि ग्रुप में प्रतिदिन शेयर बाजार, आईपीओ को लेकर जानकारी दी जाती थी और इस दौरान कथित आरोपियों ने उनसे व्यक्तिगत बात करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार उन्हें कथित रूप से कई कंपनियों के शेयर में लाखों रुपये निवेश करने का झांसा दिया गया और उन्होंने कुल 50 लाख 9 हजार रुपये निवेश कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपने मुनाफे की रकम वापस लेने लगीं तो जालसाजों ने उनके ट्रेडिंग खाते को बंद कर दिया और फिर कारोबार नहीं करने दिया। घर बैठे कमाई का झांसा देकर 20.54 लाख रुपये की ठगी  घर बैठे काम करके लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से कथित रूप से 20,54,464 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विवेक रंजन राय ने बताया कि शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर एक संदेश आया जिसमें घर बैठे काम कर लाखों रुपये प्रतिमाह कमाने की बात कही गई। शिकायत के अनुसार उन्हें ‘गूगल मैप’ पर होटलों की रेटिंग कर पैसे कमाने की बात कही गई और शुरुआत में इस काम के लिए पैसे भी दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद बड़ा निवेश कर अधिक कमाने का झांसा दिया गया और उन्होंने 50 हजार रुपये की रकम निवेश की। शिकायत में दावा किया गया है कि जब पीड़ित ने लाभ समेत अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने पांच लाख रुपये और निवेश करने के बाद ही पैसे वापस मिलने की बात कही। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद ठगों ने कई बार में उनसे 20 लाख 54 हजार 464 रुपये जमा करा लिए। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।    

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा के जरिये भर्ती के घटते पदों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने नाराजगी जताई

Meeting of state officials of National Sarpanch Association: Consideration of progress of demands and upcoming strategy.

इंदौर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आयोजित राज्य सेवा परीक्षा के जरिये होने वाली भर्ती के घटते पदों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने नाराजगी जताई है। युवाओं की मांग है कि सूबे में बड़ी तादाद में खाली पड़े प्रशासनिक ओहदों के मद्देनजर इस भर्ती के पदों की तादाद को बढ़ाकर कम से कम 500 किया जाना चाहिए जो पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी गिरावट के साथ इस बार महज 110 पर सिमट गई है। अधिकारियों ने बताया कि 2019 की राज्य सेवा परीक्षा 571 पदों, 2020 की राज्य सेवा परीक्षा 260 पदों, 2021 की राज्य सेवा परीक्षा 290 पदों, 2022 की राज्य सेवा परीक्षा 457 पदों और 2023 की राज्य सेवा परीक्षा 229 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि 2024 की राज्य सेवा परीक्षा कुल 110 पदों पर भर्ती के वास्ते आयोजित है जिसके तहत 23 जून को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में 1.83 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। इनमें उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) के 15 पद और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के 22 पद शामिल हैं। इंदौर का भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का बड़ा केंद्र है जहां कई कोचिंग संस्थान और छात्रावास संचालित होते हैं। इस क्षेत्र में आकाशदीप (30) अपने परिवार से दूर रहकर पिछले छह साल से राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कड़े मुकाबले वाली राज्य सेवा परीक्षा के जरिये होने वाली भर्ती के लिए महज 110 पद बेहद नाकाफी हैं। इसमें कम से कम 500 पद तो होने ही चाहिए थे।’’ राज्य सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के अगुवा आकाश पाठक ने कहा, ‘‘हमारी मांग पर एमपीपीएससी ने हमें लोकसभा चुनाव से पहले भरोसा दिलाया था कि वह राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों को पत्र लिखकर सिविल सेवा परीक्षा के तहत भर्ती के पदों की तादाद बढ़ाने की कोशिश करेगा, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी मांग अब तक पूरी नहीं की गई है।’ पाठक ने दावा किया कि राज्य में दो से तीन लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं जिनमें डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के उच्च प्रशासनिक पद भी शामिल हैं। एमपीपीएससी के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) रवींद्र पंचभाई ने कहा,‘‘सरकारी विभाग हमसे जितने पदों पर भर्ती के लिए कहते हैं, हम उतने पदों के लिए राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी करते हैं।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि विज्ञापन जारी होने के बाद भी अगर सरकारी विभाग एमपीपीएससी से कुछ और पदों पर भर्ती की मांग करते हैं, तो राज्य सेवा परीक्षा के प्रारंभिक दौर का परिणाम आने से पहले तक इन अतिरिक्त पदों को नियमों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। राज्य सेवा परीक्षा के जरिये होने वाली भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के मसले के कारण लम्बे समय से बड़ा कानूनी पेंच फंसा हुआ है। नतीजतन जितने पदों के इश्तेहार के साथ राज्य सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है, उतने पदों पर भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। राज्य सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के अगुवा आकाश पाठक ने कहा, ‘‘सरकारी नौकरियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मुकदमा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में लम्बित होने का हवाला देते हुए एमपीपीएससी कुल विज्ञापित पदों में से केवल 87 प्रतिशत ओहदों पर भर्ती कर रहा है और बाकी 13 प्रतिशत पदों पर नियुक्तियां अटकी हुई हैं।’’ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रवक्ता मृणाल पंत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा, ‘सूबे में राजपत्रित अधिकारियों के हजारों पद खाली पड़े हैं। ऐसे में केवल 110 पदों के लिए राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करना उन बेरोजगार नौजवानों के साथ धोखाधड़ी है जो पिछले कई सालों से इसकी तैयारी में जुटे हैं।’  

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जताई चिंता, अब 607 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे

Foundation ceremony of Lions International Amla Sarthak concluded.

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 1,200 से ज्यादा पद खाली हैं. इसे लेकर सीएम डॉक्टर मोहन यादव की सरकार बेहद चिंतित है, क्योंकि इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है. ऐसे में अब सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को भरने को लेकर कवायद शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कैबिनेट ने तय किया है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े 1,214 डॉक्टरों के पद में से आधे यानी 607 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे. जबकि बाकी पदों को प्रमोशन से भरा जाएगा. इसके अलावा 46 हजार 491 पैरा मेडिकल के साथ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद भी नियमित/संविदा/ आउटसोर्स  से भरे जाएंगे. सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया. नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नए स्वास्थ्य मानकों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे. उसी के अनुसार डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरने की मंजूरी दी गई. इनमें से 18 हजार 653 पदों के लिए 343.29 करोड़ को मंजूरी दी गई है. बचे हुए 27 हजार 838 पद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से भरे जाएंगे. हाई कोर्ट ने जताई चिंता कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 1214 पद खाली हैं, जो प्रमोशन से भरे जाने हैं, लेकिन इसके लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. इनमें एनेस्थीसिया, महिला रोग, शिशु रोग, रेडियोलाजिस्ट, मेडिकल, अस्थि और सर्जरी एक्सपर्ट शामिल हैं. इस वजह से तय किया गया है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाएं. बता दें सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भी चिंता जता चुका है. सरकार ने कोर्ट में दाखिल हलफनामे में स्वीकार किया था कि डॉक्टरों की कमी है. हालांकि, उसने इस कमी को दूर करने का वादा भी हाई कोर्ट से किया था.

राजस्थान में पुलिस में सभी पदों पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को अब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा

जयपुर राजस्थान में पुलिस में सभी पदों पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को अब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।  राजस्थान में पुलिस में सभी पदों पर होने वाली भर्तियों में महिलाओं को अब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। इसमें आठ प्रतिशत विधवाओं व दो प्रतिशत परित्यक्ताओं को आरक्षण दिया जाता था। वर्तमान में पुलिस बल में 10 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किया था वादा लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। इसके पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। इसमें आठ प्रतिशत विधवाओं व दो प्रतिशत परित्यक्ताओं को आरक्षण दिया जाता था। वर्तमान में पुलिस बल में 10 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं। मालूम हो कि दो महीने पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का आदेश दिया है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने PCC चीफ डोटासरा को बताया निकम्मा और बच्चों का दुश्मन

सीकर. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार सीकर के सर्किट हाउस में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा के खिलाफ जमकर हमला बोला। गुस्से में शिक्षामंत्री शब्दों की मर्यादा से बाहर चले गए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अगर डोटासरा ने स्कूल खोले होते तो मैं कभी बंद नहीं करता। न अब करूंगा और न ही आगे करने की योजना है। डोटासरा ने राजस्थान के बच्चों के साथ जबरदस्ती की है और दुश्मन समझा है। डोटासरा से निकम्मा कोई व्यक्ति हो ही नहीं सकता। मदन दिलावर ने कहा कि इन्होंने बच्चों को कक्षा एक से सीधा 12वीं तक कर दिया। यानी कक्षा 6 का बच्चा हिंदी पढ़ता-पढ़ता 7वीं कक्षा में एकदम अंग्रेजी मीडियम पढ़ने लग जाएगा। इन्होंने बच्चों का भविष्य खराब करने का षड्यंत्र रचा है। ये जानते हैं कि पास होने में 33 प्रतिशत नंबर चाहिए। 13 नम्बर तो कोई भी ले आएगा और 20 में से 20 नंबर अध्यापक दे ही देते हैं। इसलिए इनका षड्यंत्र था कि राजस्थान के बच्चे, गरीब लोगों के बच्चे अनपढ़ रह जाएं। कंपटीशन में आगे न आ पाएं, इसलिए राजस्थान के बच्चों के साथ अन्याय किया है। जांच हो रही है, सजा जरूर मिलेगी दिलावर ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा ने जो कृत्य किए हैं उनकी सजा उनको जरूर मिलेगी। जांच एजेंसिया जांच कर रही हैं। डोटासरा ने किसके कहने पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल में पेपर रखवाए थे। स्टडी सर्किल में लोगों से किसने रखवाली रखवाई थी और चाबी क्यों दी थी। उन्होंने षडयंत्र पूर्वक चाबी दी थी, ताकि उनके मिलने वाले लोग रात को पेपर निकाल लेंगे। सौदा करने का लगाया आरोप उन्होंने कहा कि डोटासरा ने सौदा किया होगा कि जितना तुम पेपर बेचोगे उनका 75 प्रतिशत मुझे चाहिए। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, जो-जो दोषी होगा चाहे कोई भी हो गहलोत, डोटासरा हो या मैं हूं सजा जरूर मिलेगी।

छत्तीसगढ़-रायपुर में ढाई लाख के गांजे के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

Industry groups and investors expressed confidence in Madhya Pradesh government: Chief Minister Dr. Yadav

रायपुर. रायपुर पुलिस ने उत्तर-प्रदेश के अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 12 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भाठागांव न्यू बस स्टैण्ड स्थित गेट नंबर तीन के पास गांजा के साथ खड़ा हुआ था। वह कहीं जाने और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है। उसके कब्जे से लगभग दो लाख 40 हजार रुपये का गांजा जब्त किया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना का है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव न्यू बस स्टैण्ड स्थित गेट नंबर तीन पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है। कहीं जाने की फिराक में है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए जगह पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शानू सिद्धकी निवासी बाराबंकी (उत्तर-प्रदेश) का होना बताया। पुलिस ने उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग दो लाख 40 हजार रुपये जब्त किया है। साथ ही थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 478/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

सरपंच को पानी की समस्या बताई तो किया अपमान, महिलाओं ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप

Kushabhau Thackeray, the embodiment of organization science – Surendra Sharma

सेगांव मुख्यालय की ग्राम पंचायत सेगांव के सरपंच की तनाशाही और उग्र स्वाभाव के कारण क्षेत्र की महिला काफी आहत है और दुखी है। इसको लेकर बुधवार को जनपद पंचायत में आवेदन देकर सरपंच पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत सेगांव के अंतर्गत कंचनपुरा रहवासी इलाके की ज्योति बाई, रिंकू बाई, सुमन बाई, सुनीता बाई, गौराबाई बाई सहित कई महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर पंचायत कार्यालय के लिए अपने घर से निकली। रास्ते में सरपंच ग्राम पंचायत सेगांव ने महिलाओं को रोक कर उनसे पंचायत में न जाने को कहा और बताया कि वहां कोई नहीं है, सिवाय चपरासी के। तुम्हें जो कहना है कहो, जो करूंगा, मैं ही करूंगा, मैं ही तुम सब का बाप हूं। ऐसा कहकर महिलाओं का अपमान किया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सरपंच के तानाशाहीपूर्ण रवैये से हम काफी दुखी हैं। हम जब भी अपनी समस्या लेकर उनके पास जाते हैं तो सरपंच कहते हैं खरगोन चले जाओ कलेक्टर के पास, किराया-भाड़ा मैं दे दूंगा। तुमसे जो बने कर लो। महिलाओं ने बताया कि हम पिछले दो दशक से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में घर से डेढ़ से दो किमी दूर पानी ला रहे हैं। हमारे घरों में आज तक नल सुविधा नहीं है और ना ही पंचायत इस पर ध्यान देती है। सरपंच चुनाव के समय तो वोट लेने के लिए हमें बरगलाने के लिए आ जाते है। परंतु समस्या के संदर्भ में कोई ध्यान नहीं देता और जब सरपंच से बात होती है तो वह महिलाओं का अपमान कर अभद्र व्यवहार करता है। इसको लेकर हमने जनपद सीईओ को एक आवेदन पंचायत इंस्पेक्टर के माध्यम से दिया है। हम चाहते हैं कि सरपंच पर कड़ी कार्रवाई कर पद से पृथक किया जाए। पंचायत इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि महिलाओं ने पानी की समस्याओं को लेकर सरपंच से बात की थी। सरपंच ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। ऐसा उन्होंने आवेदन में लिखा है। मामले को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारियों का अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सचिव नहीं था उपस्थित पानी की समस्या को लेकर पंचायत सचिव नारायण चौधरी को भी फोन लगा कर दो बार बुलाया पर वह उपस्थित नहीं हुए। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या दूर कर पंचायत सचिव को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द व अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

बदायूं बिसौली क्षेत्र के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की। रील इंटरनपेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो लोगों में आक्रोश पनप गया। मामले की शिकायत बिसौली पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई निवासी इमरान मलिक नाम के युवक ने अपने मोबाइल पर एक रील बनाई थी। जिसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड कर दिया। सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द व अभद्र टिप्पणी उस रील में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अपशब्द और अभद्र टिप्पणी की गई थी। वह खुद ऐसा करता दिख रहा है। रील इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो कुछ ही देर में लोगों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गईं। रील को कई अन्य लोगों ने भी शेयर कर दिया। इससे कई लोगों ने भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच की। वीडियो में रील बना रहे इमरान की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्धा प्राथमिकी पंजीकृत की और उसे हिरासत में लिया गया। बिसौली इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की मध्यस्थता से खत्म हुई, सागर में बस आपरेटरों की हड़ताल

भोपाल लगभग पिछले 5 दिनों से सागर शहर में चल रही बस ऑपरेटर की हड़ताल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गयी है। बुधवार को मंत्री श्री राजपूत ने सागर स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें बस आपरेटर ऐसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना है, जिससे आम जनता परेशान हो। जनता के हित के लिए यह अत्याधुनिक, सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड बनाए गए हैं, जिससे शहर का ट्रैफिक दबाव कम हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा शहर भी महानगरों की तरह यातायात में सुविधाजनक हो, लेकिन कुछ भ्रांतियां और गलतफहमियों के कारण बस ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए थे। सभी लोगों से बैठक कर सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, इसके बाद सभी बस ऑपरेटर हड़ताल खत्म कर बसों का संचालन करेंगे। बस संचालन सिर्फ व्यापार नहीं जनसेवा भी है। श्री राजपूत ने ऑपरेटरों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने जनता की परेशानी को समझा और अपनी हड़ताल समाप्त की। आगे इस तरह की कोई स्थिति निर्मित नहीं होगी, जिससे आमजन परेशान हों। किसी भी प्रकार की दुर्घटना पर बस मालिक होंगे जिम्मेदार इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि नए बस स्टैंड से मकरोनिया तक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बसों का संचालन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर बस मालिक जिम्मेदार रहेंगे। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि बस मालिकों को उनके ऑफिस के संचालन के लिए नए बस स्टैंड पर जमीन आवंटित की गई है, जिस पर वह अपना ऑफिस बनाकर बसों का संचालन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार डॉ. सर हरिसिंह गौर बस स्टेण्ड के पुराने दुकानदारों को भी जमीन प्रदान की जाएगी। बस संचालकों के साथ हुई बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि दोनों नए बस स्टैंड से बसों का संचालन होगा एवं राजघाट चैराहा, स्वीडिश मिशन स्कूल के पास और कठुआ पुल पर यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, जहां बसें रुककर सवारी ले सकेंगी। बस एसोसिएशन ने व्यक्त किया मंत्री श्री राजपूत का आभार बस ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री श्री राजपूत की मध्यस्थता के चलते हम सभी आपरेटरों की मांगें तथा समस्याओं का निराकरण किया गया है।  

राजस्थान-सिरोही में गला काटकर नाले में शव फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Shri Krishna's birth anniversary was celebrated with great pomp at Srishti School Jambada.

सिरोही. आबूरोड सदर पुलिस थाना टीम ने गिरवर गांव में एक हफ्ते पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में में टीम ने जिला सिरोही निवासी भीखा पुत्र सुकाराम भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 12 जून 2024 की रात में सूचना मिली थी कि गिरवर गांव में झाबुआ बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर आबूरोड सदर थानाधिकारी राजीव भादू ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। शव का गला काटकर निर्मम हत्या की गई थी। मृतक की पहचान भीलवास, गिरवर निवासी दीताराम पुत्र मंशाराम भील के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई श्रवण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का दौरा कर मौका मुआयना किया गया तथा मौके पर जोधपुर से डॉग स्कवॉयड की टीम व एमओबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने गिरवर और आस-पास के गांवों के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस घटना के रोज मृतक के चाचा के पुत्री की शादी होने के चलते शादी में बाहर के काफी लोग भी आए थे। पुलिस ने अलग-अलग व्यक्तियों से पूछताछ की। 18 जून 2024 को सूचना मिली कि घटना के रोज झाबुआ नदी और भीलवास में भीखा पुत्र सुका को घूमते हुए देखा गया था। जिस पर भीखा को दस्तयाब कर प्रकरण की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो भीखा ने हत्या का खुलासा किया। जिस पर भीखा को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर मंत्री श्रीमती उईके ने बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किये

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर कहा कि लक्षण होने पर तुरंत जाँच करायें एवं बीमारी का नियमित उपचार लें। सरकार सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित रोगियों को दिव्यांगता संबंधित सभी सुविधाएँ दे रही है। सरकार सिकल सेल एनीमिया की जाँच और उपचार सहित शोध पर भी ध्यान दे रही है, जिससे इसके बचाव एवं उपचार को और आसान बनाया जा सके। पीड़ितों तक उपचार सुविधाएँ पहुँचाने के लिये भी प्रयास किये जा रहे है। मंत्री श्रीमती उईके ने मंडला में सिकल सेल एनीमिया पीड़ित बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरित किये, जिससे इन्हें दिव्यांगता संबंधी छूट का लाभ मिल सके। उन्होंने सिकल सेल जागरूकता पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री श्रीमती उइके ने सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण भी किया।  

मारपीट, लूटपाट आदि के मामले में पूर्व भाजपा विधायक समेत छह दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

रामपुर शाहबाद तहसील के करीमगंज गांव में स्थित राणा शुगर मिल के कर्मचारियों से मारपीट, लूटपाट आदि के मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने भाजपा के पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर समेत छह लोगों को दोष सिद्ध किया है। इन्हें गुरुवार को सजा सुनाई जा सकती है। न्यायालय ने सभी को 12 साल पुरानी घटना में दोष सिद्ध किया है। इनमें 21 लोग बरी हुए हैं। दोष सिद्ध लोगों में पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू यादव भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सुरेश गुप्ता, किशन पाल, भारत सिंह और मेघराज को दोष सिद्ध किया है। किसानों का मिल कर्मचारियों से हुआ था विवाद अभियोजन के अनुसार, घटना की शुरुआत 15 जनवरी 2012 की रात की है। किसानों का मिल कर्मचारियों से ट्रैक्टर-ट्राली पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया था। अगले दिन बड़ी संख्या में किसान मिल के गेट पर इकट्ठा हो गए थे। तब किसानों के समर्थन में पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर भी अपने समर्थकों के साथ आ गए। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नेता रहीं संजू यादव भी किसानों के आंदोलन में शामिल हो गई थीं। संजू यादव के कहने पर कुछ लोगों ने मिल कर्मियों पर फायरिंग भी की थी। मिल में तोड़फोड़ की। मिल कर्मचारी इस घटना में घायल हो गए थे। मिलकर्मी ओमवीर सिंह की ओर से घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने 39 लोगों को नामजद करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। इनमें 27 लोगों की पत्रावली पर सुनवाई के बाद बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) के न्यायाधीश डा. विजय कुमार ने 21 लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया, जबकि भाजपा के पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर और संजू यादव समेत छह को दोष सिद्ध किया है।

आम आदमी पार्टी ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया और परीक्षा रद्द कराने की माँग की

Katni's Jhinna mine is stuck for two and a half decades in forest revenue border dispute over royalty loss worth crores.

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के युवा और छात्र इकाई ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के ख़लिाफ़ बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और परीक्षा रद्द कराने की माँग की है। ‘आप’ के विधायक संजीव झा ने आज यहां कहा,‘‘यह देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ‘आप’ छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनको न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। नीट परीक्षा में हुई धांधली का असर लाखों छात्रों पर हुआ है। इससे युवाओं और देश के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। हमारी मांग है कि परीक्षा रद्द की जाए और इस घोटाले की जांच उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में की जाए।” ‘आप’ की छात्र और युवा इकाई ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुँचे हालाँकि छात्रों को पुलिस ने रास्ते मे ही रोक लिया। इस दौरान सड़क पर इकट्ठा छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और नीट परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग की। नीट परीक्षा में हुये इतने बड़े घोटाले के खिलाफ कई डॉक्टर्स भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री शर्म करो, शिक्षा का व्यापारीकरण बंद करो के नारे लगाए।  

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में खेत से पिता के साथ लौट रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में आज मंगलवार शाम करीब 4.30बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के गोरमाटी गांव का है। मृतक संजू साहू अपने पिता पूरन साहू के साथ खेत में काम कर रहा था। ये दोनों ट्रैक्टर के माध्यम से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के गोरमाटी गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक संजय साहू अपने पिता पूरन साहू के साथ खेत में काम कर रहा था। ये दोनों ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसके बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे, तभी संजय साहू आकाशीय  बिजली की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, दोनों खेत में काम कर रहे थे, तभी आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों बाप-बेटे अपने घर पैदल लौट रहे थे। इस दौरान संजू साहू के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। कबीरधाम जिले में इस बारिश के सीजन में यह दूसरी घटना है, जिसमें मौत हुई है। इससे पहले जिले के वनांचल ग्राम तितरी में एक हफ्ते पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत और छह लोग झुलस गए थे। ये लोग तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान मौसम खराब होने के बाद सभी पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत और छह लोग घायल हुए थे। कबीरधाम जिला जंगल व पहाड़ से घिरा हुआ है। बारिश के दौरान हर साल आकाशीय बिजली गिरने मामले सामने आते रहते हैं।

किसानों के हित में खरीफ : 2024 से लागू करें डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खरीफ-2024 से कृषक हित में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण परियोजना का क्रियान्वयन पूरे प्रदेश में किया जाए। इस परियोजना में किसान बंधु नवीन तकनीक से अपनी गिरदावरी को देख सकेंगे। यही नहीं फसल नुकसान की दशा में किसानों को बीमा राशि भी अविलंब प्राप्त हो जाएगी। परियोजना में सैटेलाइट इमेज द्वारा संभावित फसल की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। इससे किसानों को उपार्जन में सहायता मिलेगी साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड भी तत्काल स्वीकृत करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार रात्रि को मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण परियोजना के संबंध में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा एवं प्रमुख सचिव राजस्व श्री निकुंज श्रीवास्तव से परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने परियोजना की सराहना करते हुए इसके क्रियान्वयन से जुड़ी प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण परियोजना : एक नजर में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण परियोजना द्वारा ग्राम में उपलब्धि स्थानीय युवा के माध्यम से नवीन तकनीक (जियो फेंस) का उपयोग कर कराया जाएगा। खेत में जाकर फसल का फोटो खींचने की प्रक्रिया आसानी से पूर्ण हो जाएगी। सर्वेयर द्वारा खींची गयी फ़ोटो की जियो टैगिंग भी होगी, अतः अनिवार्य रूप से खेत में जाकर क्रॉप सर्वे करना होगा और साक्ष्य के रूप में फसल की फ़ोटो भी उपलब्ध रहेगी। इससे कृषक भी अपनी गिरदावरी को देख सकेंगे और आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। इस प्रकार नवीन तकनीक का उपयोग कर ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके साथ ही सैटेलाईट इमेज से भी संभावित फसल की जानकारी प्राप्त कर उसका तुलनात्माक अध्यगयन किया जाएगा एवं विसंगति पाई जाने पर जांच की कार्यवाही शासकीय सेवकों द्वारा की जा सकेगी। इस प्रकार फसल की सटीक जानकारी प्राप्त कर फसल के संबंध में बेहतर पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। परियोजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के किसानों को उपार्जन कार्य में भी सहायता मिल सकेगी और उन्हें शीघ्र के.सी.सी. स्वीकृत हो सकेंगे। किसानों को फसल नुक़सान की स्थिति में बीमा राशि भी तत्काल मिल सकेगी।  

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना निर्माण में मध्यप्रदेश आगे

भोपाल मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना विकास में अन्य राज्यों से आगे निकल गया है। अब एक जिले में एक खेल परिसर का विकास करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। खेल और खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश नई दिशा दे रहा है। साथ ही युवा कल्याण की दिशा में भी सुविचारित प्रयास हो रहे हैं। मध्यप्रदेश ने जहाँ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मैप में विशिष्ट स्थान बनाया है, वहीं युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और स्व-रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी बेहतर काम किया है। खेल अधोसंरचना विस्तार, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए हैं। खेल अकादमियों के संचालन, पुरस्कार, विशेष छात्रवृत्ति, नकद पुरस्कार और खेल संघों को खेल प्रतियोगिता के आयोजनों की श्रंखला शुरू कर मध्यप्रदेश अब देश का स्पोर्ट्स-हब बन गया है। अन्य राज्य अब मध्यप्रदेश के इस खेल मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। युवा कल्याण मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिये चयनित लगभग 11 हजार उम्मीदवारों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गये हैं। स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिये नई पहल के तहत मध्यप्रदेश के स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिये 50 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ रुपये का स्व-रोजगार ऋण वितरित किया गया। राज्य शासन द्वारा अग्निवीर योजना में युवाओं का अधिक से अधिक चयन हो, इस उद्देश्य से 360 घंटे प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में फरवरी-2024 में 8 हजार चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख रुपये स्टाइपेंड सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किये गये हैं। खेल अकादमियों के संचालन में विभाग द्वारा 18 खेलों की 11 अकादमियाँ संचालित की जा रही है। खेल अकादमियों में 996 खिलाड़ियों को बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग योजना अंतर्गत प्रवेश देकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ियों यथा शूटिंग खिलाडी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू, केनोइंग-क्याकिंग की पैरा खिलाड़ी प्राची यादव को अर्जुन अवॉर्ड एवं हॉकी ओलंपियन के प्रशिक्षक श्री शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य को 23 साल बाद यह अवसर मिला है, जब मध्यप्रदेश के एक साथ 3 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड एवं एक प्रशिक्षक को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गोवा में 37वीं राष्ट्रीय खेल में मध्यप्रदेश के 416 खिलाडियों द्वारा 37 खेलों में प्रतिभागिता कर 112 पदक (37-स्वर्ण, 36-रजत, 39-काँस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। यह हमारे खिलाड़ियों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2022 में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा था। एशियन गेम्स-2023 होंगजाउ चायना में मध्यप्रदेश ने पिछले एशियन गेम्स के मुकाबले 4 गुना ज्यादा पदक अर्जित किये थे। खेलों में मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, मेघालय, उड़ीसा, गोवा, अंडमान-निकोबार, राज्यों के लिए मध्यप्रदेश रोल मॉडल बना गया है। इन राज्यों के प्रतिनिधि मध्यप्रदेश के स्पोर्ट्स अरेजमेंट्स एवं मैनेजमेंट का अध्ययन करने मध्यप्रदेश आये थे। अधिकांश राज्य मध्यप्रदेश के खेल मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। खेलो एमपी यूथ गेम्स खेलों इण्डिया यूथ गेम्स-2022 की तर्ज पर राज्य में खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का आयोजन मध्यप्रदेश के सभी जिलो में किया गया, जिसमें 1,68,984 खिलाड़ियों द्वारा अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया गया। यह आयोजन निरंतर प्रतिवर्ष किया जायेगा। भोपाल को स्पोर्ट्स हब तथा प्रदेश में स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ाने के लिये नाथू-बरखेडा स्पोर्ट्स साईंस सेन्टर की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रेक मय फुटबॉल स्टेडियम एवं हॉकी सिंथेटिक टर्फ मय पेवेलियन द्वितीय चरण में “इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स’’ का निर्माण तथा तृतीय चरण में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिये विभाग द्वारा 985 करोड़ 76 लाख रुपये का व्यय किया जायेगा। खेल अधोसंरचना का विस्तार अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना निर्माण में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों की श्रेणी में है। प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 18 हॉकी टर्फ निर्मित है तथा 3 हॉकी टर्फ निर्माणाधीन है। इसी प्रकार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 10 एथलेटिक्स सिंथेटिक टर्फ निर्मित है। विभाग के स्वामित्व के 107 स्टेडियम/खेल प्रशिक्षण केन्द्र निर्मित है तथा 56 निर्माणाधीन है। 37 वर्षों के बाद टोक्यो ओलम्पिक-2020 में मध्यप्रदेश के खेल अकादमियों के खिलाडियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 10 खिलाड़ियों द्वारा सहभागिता की गई एवं पुरूष हॉकी में एक कांस्य पदक प्राप्त किया गया। पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक्स में भाग लेने वाले भारतीय दल में अब तक मध्यप्रदेश के 4 खिलाड़ी – ऐश्वर्य प्रताप सिंह शूटिंग (ओलम्पिक), प्राची यादव, पूजा ओझा, क्याकिंग-केनोइंग, कपिल परमार ब्लाइंड जूडो (पैरालम्पिक) का चयन हो चुका हैं। अभी और खिलाड़ियों के चयनित होने की संभावना है।

उप राष्ट्रपति भवन में डिंडोरी की औषधीय वनस्पतियों का हर्बल पार्क स्थापित होगा : उप राष्ट्रपति डॉ. धनखड़

भोपाल उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि उप राष्ट्रपति भवन में हर्बल पार्क की स्थापना में डिंडोरी का विशेष योगदान होगा। डिंडोरी में जैव विविधिता एवं औषधीय वनस्पति की उपलब्धता को देखते हुए यहां सिकल सेल एनीमिया सहित अन्य बीमारियों के उपचार पर रिसर्च कार्य को तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए। जिससे देश और विदेश में डिंडोरी का नाम प्रसिद्ध हो। सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम और जागरूकता के लिए सभी स्तर पर समन्वित प्रयास की आवश्यकता है। शोधकर्ताओं-समाजसेवियों-चिकित्सकों के समन्वित प्रयास से इसे सामाजिक आंदोलन बनाना होगा। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ डिण्डौरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम विश्व सिकल सेल दिवस-2024 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ की पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ उपस्थित थीं। उप राष्ट्रपति का जनजातीय कलाकारों ने परम्परागत नृत्य कर स्वागत किया। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कार्यक्रम स्थल पर पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष तथा अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा अनुसार उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को पगड़ी तथा श्रीमती धनखड़ को शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप राष्ट्रपति को गोंडी पेंटिंग भी भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सिकल सेल एनीमिया को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश में जारी प्रयासों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का राष्ट्रपति बनना भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक और सामाजिक परिवेश में जनजातियों का बहुत अधिक महत्व है। श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का राष्ट्रपति बनना भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से प्रगति कर रही है। आर्थिक परिदृश्य में ब्राजील, कनाडा, इंग्लेंड और फ्रांस जैसे देशों से भारत आगे निकला है। इस क्रम में जर्मनी और जापान से भी हम आगे निकलेंगे। इसमें जनजातीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने और देश को सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति कराने का संकल्प लिया है। सिकल सेल उन्मूलन का यज्ञ आरंभ हो चुका है उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस आशय की घोषणा जुलाई 2023 में शहडोल जिले से की और राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 का शुभारंभ किया। सिकल सेल उन्मूलन का यज्ञ आरंभ हो चुका है। हम सब को इसमें योगदान देना है। सिकल सेल एनीमिया जैसी अनुवांशिक बीमारी के उन्मूलन के लिए आयुष्मान भारत योजना में आवश्यक सुधार करना शासन की दूर दृष्टि को दर्शाता है। इस बीमारी के उन्मूलन के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। प्रदेश सरकार इस दिशा में देश में अग्रणी है। डिंडोरी एवं आसपास के जिलों में जैव विविधता और औषधीय वनस्पति का खजाना उपलब्ध है। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि भारतीय संविधान में जनजातियों के लिए विशेष प्रावधान है। जनजातीय क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में खनिज तथा अन्य राष्ट्रीय खनिज धरोहर उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश अपने विकास से सबको मोहित करता रहेगा उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहली भेंट में ही अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि प्रदेश से सिकल सेल उन्मूलन एवं जनजातीय विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। मंत्री परिषद की पहली बैठक जबलपुर में करने का निर्णय उनकी जनजातीय विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और लाउडस्पीकरों के उपयोग के संबंध में लिया गया निर्णय उनकी संवेदनशीलता और व्यवहारिकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अपने विकास की गति से सबको मोहित करता रहेगा।  

विधानसभा में गूंजेगा नर्सिंग कॉलेज घोटाला का मुद्दा, उमंग सिंघार ने विधायकों को लिखा पत्र

भोपाल मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर सरकार अपना बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सत्तारूढ़ पार्टी को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस इस विधानसभा सत्र के दौरान जल मिशन योजना में अनियमितताओं और नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाएगी। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों को पत्र लिखा है। मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्र में विधायकों से उनके जिले या विधानसभा क्षेत्र में नर्सिंग होम की स्थिति और नियम विरुद्ध संचालित होने की जानकारी फोटो के साथ मांगी है। साथ ही जल मिशन की अनियमितताओं की भी जानकारी मांगी गई है। दोनों प्रमुख मामलों को तथ्यों के साथ सदन में उठाने की रणनीति कांग्रेस तैयार कर रही है। इससे यह तो तय है कि विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार होगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमपी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। डॉ. मोहन यादव की सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी। एमपी मानसून सत्र की बैठकें 1 से 5 जुलाई तक लगातार चलेंगी। 6 और 7 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी।

अलीगढ़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बवाल, दोनों पक्षों में पथराव के बाद बाजार बंद

Legal literacy camp was organised in Motherland School, Amla.

अलीगढ़ अलीगढ़ में एक घर में पकड़े गए युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बवाल हो गया। युवक के दूसरे समुदाय का होने के कारण दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव के बाद बाजार बंद हो गए। करीब छह घंटे तक दोनों समुदाय आमने-सामने रहे और पुलिस प्रशासन के अधिकारी माहौल को शांत करने में लगे रहे। अतिसंवेदनशील सब्जी मंडी चौराहा इस दौरान रण क्षेत्र बना रहा। आरोपी पक्ष के इलाके में लोगों ने घर के बाहर पलायन के पोस्टर भी लगा दिए और जमकर नारेबाजी की। मारे गए फरीद के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने किसी तरह सुपुर्द-ए-खाक कराया। इस दौरान कई मार्गों पर मृतक व पीड़ित पक्ष के लोगों ने जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष की मांग थी कि गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सड़क से खींचकर गली में ले गए और पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शहर के अति व्यस्त रहने वाले मामूभांजा इलाके में मंगलवार देर रात कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे युवक को चोर के शक में लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सपा-बसपा के नेता अस्पताल पहुंच गए और देर रात तक जिला अस्पताल में हंगामा चलता रहा। इसी दौरान पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही मारे गए युवक मो. फरीद के परिजन सहित स्थानीय लोग काफी तादाद में जिला अस्पताल पहुंच गए।  अस्पताल परिसर में नारेबाजी शुरू हो गई। कई थानों का फोर्स भी बुला ली गई। सुबह पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर ही वार पलटवार शुरू हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हुए तो पथराव भी हो गया। किसी तरह पुलिस ने मामले को संभाला। इसके बाद भी पुराने शहर के अधिकतर इलाकों के बाजार बंद हो गए। हिन्दु बाहुल्य इलाकों में भी दुकानें के शटर नहीं उठे। शहर के माहौल को देखते हुए सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई और आठ सेक्टरों में शहर को बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट व सीओ की ड्यूटी लगई गई है। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए सभी 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। एक कंपनी आरएएफ और आधा दर्जन से ज्यादा पीएसी कंपनी भी तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि मामूभांजा में कपड़ा कारोबारी के घर में घुसे युवक को चोरी के शक में मारा-पीटा गया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं अलीगढ़ के आईजी रेंज शलभ माथुर के अनुसार व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में आधा दर्जन स्थानीय लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महानिरीक्षक (अलीगढ़) ने कहा कि अलीगढ़ के गांधी नगर पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर छह को गिरफ्तार किया गया है।  

अमरवाड़ा उपचुनाव में नया रोमांच, गोंगपा ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला, बैलगाड़ी से पहुंचकर किया नामांकन

छिंदवाड़ा अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से प्रत्याशी देव रावेन भलावी ने बुधवार को नामांकन जमा किया। वे बैलगाड़ी से एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। इससे पहले अमरवाड़ा नगर में रैली निकाली। इसमें काफी संख्या में गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।   10 जुलाई को उपचुनाव अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। देवरावेन ने अनोखे अंदाज में आदिवासी वेशभूषा में बैलगाड़ी से आकर अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर हेमकरण धुर्वे के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अमरवाड़ा विधानसभा से आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।   बड़े नेताओं पर कसा तंज देव रावेन भलावी अपनी परंपरा के अनुरूप गुनर साही बजाकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान गोंगपा प्रत्याशी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कुछ बड़े-बड़े नेता हेलिकॉप्टर से आकर नामांकन फॉर्म भरवाते हैं, लेकिन तेज बारिश की वजह से उनके मंसूबे पर प्रकृति ने पानी फेर दिया। यह सही मौका है। नवीन मरकाम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी इधर अमरवाड़ा विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से उनका नाम प्रस्तावित किया गया है और केंद्रीय संगठन को उनका नाम भेजा गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के त्यागपत्र देने के कारण अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। कमलेश शाह को अब भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

दिल्ली में लू और गर्मी से हाहाकार, दो दिन में 7 की मौत, नोएडा में 9 की गई जान, कई गंभीर, हालात बिगड़ते नजर आ रहे

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में लू और गर्मी से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बीते दो दिनों के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 22 मरीज भर्ती हुए जिनमें हीट स्टोक के 11 मरीज हैं। इस दौरान पांच मरीजों की मौत हो गई है। कुल 10 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जिनकी हालत नाजुक है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में हीट स्ट्रोक से एक दिन पहले मंगलवार को दो मरीजों की मौत हो गई। एलएनजेपी अस्पताल में 9 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 4 की हालत नाजुक है। नोएडा में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान विभिन्न जगहों पर नौ लोग मृत पाए गए। वेंटिलेटर पर 12 मरीज, हालत नाजुक आरएमएल अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि बीते दो दिनों के दौरान 5 मरीजों की संदिग्ध हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई है। 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। अधिकांश मरीज मजदूर हैं। ये लोग विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। आरएमएल अस्पताल में अब तक नौ मौतें डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि मरीजों की मौत का मुख्य कारण अस्पताल पहुंचने में देरी है। अब तक आरएमएल अस्पताल में बीते 27 मई से कुल 45 मरीज आए हैं। हीटवेव की स्थिति शुरू होने से अब तक करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है। क्यों जानलेवा है हीट स्ट्रोक? डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीजों की मृत्यु दर सबसे अधिक होती है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में करीब 60 से 70 फीसदी की मृत्युदर होती है। ऐसे में यदि मरीजों को अस्पताल ले जाने में देर हो जाए तो मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है। एलएनजेपी अस्पताल 9 मरीज भर्ती एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में 9 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 4 की हालत नाजुक है। इन मरीजों के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। इस वजह से ये वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 16 जून को हीटस्ट्रोक के कारण एक मरीज की मौत हो गई थी। हीटस्ट्रोक के मरीजों का समय पर इलाज बहुत जरूरी है, नहीं तो कई अंगों के काम करना बंद कर देने से भी लोगों की मौत हो सकती है। हीटस्ट्रोक से बचने के लिए सिर पर छाता या कपड़ा लपेटना चाहिए। दिन में 4-5 लीटर पानी पीने से हीटस्ट्रोक से बचा जा सकता है। आजमाएं बचाव के ये उपाय 1- यात्रा करते समय अपने साथ पीने का पानी जरूर रखें 2- नींबू पानी, छाछ और लस्सी जैसे ड्रिंक्स भी पिएं 3- तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर जैसे मौसमी फल खाएं 4- हल्के रंग के पतले, ढीले और सूती कपड़े पहनें 5- धूप में निकलते समय छाता, टोपी, तौलिया लेकर निकलें 6- दिन के समय खिड़की, दरवाजें और पर्दे बंद रखें नोएडा में नौ मौतें नोएडा में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान नौ लोगों की मौत दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने लू लगने की आशंका जाहिर की है। हालांकि प्रशासन की ओर से लू से मौतों के बारे में पुष्टि नहीं की गई है। मृतकों की डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई हैं। जिला अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. असद ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान नौ डेड बॉडी अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आईसीयू में 20 बेड हैं, जिनमें 17 भरे हुए हैं। इनमें चार डिहाईड्रेशन से पीड़ित हैं। कोई भी हीट स्ट्रोक से पीड़ित नहीं है।  

सोम डिस्टलरी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्यवाई, मोहन सरकार ने सोम डिस्टलरीज का लाइसेंस किया निलंबित

भोपाल नाबालिगों से शराब बनवाने के मामले में शराब कंपनी सोम डिस्टलरी पर मोहन सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बता दें कि पंजाब केसरी ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद रायसेन में शराब कंपनी में छापेमारी के दौरान 59 बच्चे शराब बनाते मिले थे। सीएम डॉक्टर मोहन यादव की नाराजगी के बाद जिला आबकारी अधिकारी, तीन आबकारी SI, एक श्रम निरीक्षक नप चुके हैं। यह कार्रवाई अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। शराब बनाने वाली कंपनी सोम डिस्टलरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। हाल ही में सोम डिस्टलरीज की शराब फैक्ट्री में छापा मारने वाले राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पंजाब केसरी से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। प्रियंक कानूनगो ने बताया कि जब टीम ने सोम फैक्ट्री पर छापा मारा उस वक्त फैक्ट्री में मौजूद जिला आबकारी अधिकारी कन्हैया लाल अतुलकर खुद शराब के नशे में चूर थे और लगातार बाल संरक्षण आयोग की टीम को ही धमकाने का प्रयास कर रहे थे। कानूनगों ने बताया कि बाल आयोग के छापे में जब नाबालिगों को शराब फैक्ट्री में काम करते हुए पकड़ा गया उसके बावजूद जिला आबकारी अधिकारी ने कलेक्टर को जो पत्र लिखकर जानकारी दी उसमें साफ तौर पर सभी आरोप को झुठलाते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की जो बच्चे पकड़े गए वह अपने माता-पिता के लिए खाना लेकर फैक्टरी पहुंचे थे।

राजस्थान-सिरोही में एडमिशन फॉर्म जमा न होने पर आयुक्त से मांगा अतिरिक्त समय

सिरोही/उदयपुर. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर अंतर्गत कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर रेगुलर एडमिशन फार्म जमा करवाने का कल अंतिम दिन हैं। मंगलवार को आबूरोड में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेठ मंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंशु सक्सेना से मुलाकात कर इसमें आवेदन जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। इसको लेकर कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर रेगुलर एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बुधवार को आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि है। बीते दिनों कई अवकाशों एवं अन्य कारणों से काफी छात्र-छात्राएं आवेदन जमा करवाने से वंचित रह गए हैं। ज्ञापन में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन फार्म जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शिवराज सिंह देवड़ा, विशाखा सिंह लोधा, राहुल मेहरा, रोहन चौधरी, प्रेरणा, पलक, यश गहलोत एवं भावेश मौजूद रहे।

कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने सोहागपुर विकासखंड के माध्यमिक शाला पचगांव का निरीक्षण किया

Mandal level workshop of BJP Nagar Mandal Amla was concluded on the occasion of membership campaign.

शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखंड के माध्यमिक शाला पचगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्कूल में पदस्थ अमले के संबंध में प्रधानाध्यापक से जानकारी ली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शासकीय माध्यमिक शाला पचगांव में 9 शिक्षक एवं एक भृत्य पदस्थ हैं। जिनमें से 3 शिक्षक मनमाने तौर पर बगैर सूचना दिए अनुपस्थित हैं। कमिश्नर ने शिक्षकों के मनमाने तौर पर अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए की स्कूल से मनमाने तौर पर अनुपस्थित शिक्षक सरिता द्विवेदी, कामना श्रीवास्तव, सुग्रीव मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश मौके पर उपस्थित सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंदराय सिन्हा को दिए। इस दौरान कमिश्नर ने कक्षा छठवीं एवं सातवीं के छात्रों से किताब पढ़ाई। कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थी सही ढंग से किताब भी नहीं पढ़ पाए जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। शासकीय माध्यमिक शाला पचगांव के बच्चों की पढ़ाई का स्तर काफी कम होने एवं शिक्षकों पर कड़ी निगरानी नहीं रखने पर प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय करते हुए प्रधानाध्यापक शासकीय माध्यमिक शाला पचगांव बैजनाथ प्रजापति को भी निलंबित करने के निर्देश सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा को दिए। कमिश्नर ने छात्रों से चर्चा भी की चर्चा के दौरान कमिश्नर ने छात्रों से देश का नाम, देश की राजधानी, देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में भी पूछा जिस पर काफी कम बच्चों ने ही सही दिए‌। इस दौरान कमिश्नर ने उपस्थित छात्रों से कल प्रवेश उत्सव के समय अभिभावकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। जिस पर छात्रों ने बताया कि स्कूल में किसी भी छात्र-छात्राओं के अभिभावक नहीं आए थे। जिस पर कमिश्नर ने शिक्षकों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा अभिभावकों को प्रवेश उत्सव के दिन नहीं आमंत्रित करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

प्रदेश के सात लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का बढ़ सकता है 4 प्रतिशत महगाई भत्ता

भोपाल राज्य सरकार अगस्त में प्रदेश के सात लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा सकती है। लोकसभा चुनाव के पहले यह 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया गया था। वहीं, केंद्र सरकार इस साल जनवरी से 50 प्रतिशत की दर के अनुसार महंगाई भत्ता व राहत दे रही है। आगामी बजट में 56 फीसदी का प्रावधान प्रदेश में भी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को इसके अनुरूप ही 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश के आगामी बजट में महंगाई भत्ता व राहत के लिए 56 प्रतिशत के हिसाब से प्रावधान रखा जाएगा। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता और पेंशनरों को इतनी ही महंगाई राहत मिल रही है। इसे बढ़ाकर केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही करने की मांग कर्मचारी संगठन काफी दिनों से कर रहे हैं, लेकिन अभी बजट प्रावधान नहीं है।   वर्ष 2023-24 में 46 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता देने के लिए विभागों को बजट दिया था, जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से एक दिन पहले यानी 15 मार्च, 2024 को अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। ऐसा दूसरी बार किया गया। इसके पहले राज्य के कर्मचारी और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता एक साथ बढ़ाया जाता था। केंद्र दो बार बढ़ाता है महंगाई भत्ता वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता व राहत बढ़ाती है। एक बार वृद्धि हो चुकी है और दूसरी जुलाई में प्रस्तावित है। इसे देखते हुए हमने भी तैयारी कर ली है। विधानसभा के बजट सत्र के बाद महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जा सकता है।

जगदीश देवड़ा ने कहा- मध्य प्रदेश सरकार मानसून सत्र में अपना पूर्ण बजट पेश करेगी, जनता का हित हमारी प्राथमिकता

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार मानसून सत्र में अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट में जनता के हितों को विशेष तवज्जो देने की बात कही गई है। बजट के संबंध में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को मीडिया से विस्तार से बातचीत की। जगदीश देवड़ा ने कहा कि मोहन यादव सरकार का पहला बजट सर्वस्पर्शी होगा। यह आम लोगों के साथ-साथ विशेष हितों को भी प्राथमिकता देगा। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने व्यापारियों, निवेशकों, आम ग्राहकों सहित अन्य लोगों के हितों को लेकर भी विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा कि हमारी कोशिश है कि बजट में जनता के हितों को विशेष तवज्जो दी जाए। किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो। इसके अलावा, हमने बजट में पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। पूंजीगत व्यय के साथ हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। यही नहीं, बीते दिनों हमने बजट बनाने से पहले जितने भी लोगों से सुझाव लिए थे, उसे बजट में समाहित किया जाएगा। हम जनता के सुझावों को दरकिनार कर बजट को अंतिम रूप से हमेशा से बचते हुए आए हैं और आगे भी बचेंगे। उन्होंने कहा कि कमल नाथ ने जब सूबे की कमान अपने हाथों में संभाली थी तो पूर्व की सरकारों द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर दिया था, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हम पूर्व की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि यह मूल्यांकन करेंगे कि उससे वर्तमान में जनता को कितना फायदा पहुंच रहा है। इसके बाद इसे जारी रखने पर विचार-विमर्श करेंगे। अगर किसी भी योजना में कोई कमी पाई जाती है, तो उसे दुरूस्त किया जाएगा। इसके बाद यह कोशिश रहेगी कि इससे जनता को निरंतर फायदा मिलता रहे। हमारा ऐसा मानना है कि सरकार कोई सी भी हो, योजनाएं हमेशा जनता के हितों के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन अब यह देखने का प्रयास करेंगे कि किसी में कोई कमी तो नहीं है। अगर होगा तो उसे दुरूस्त किया जाएगा। इसके अलावा, जो योजनाएं बंद हो चुकी हैं, उन्हें फिर से शुरू करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कर्ज लेने पर जगदीश देवड़ा ने कहा कि सभी सरकारें कर्ज लेती हैं और उसे समय पर चुकाती हैं। इससे कांग्रेस को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस बौखला रही है। मुझे लगता है कि कांग्रेस को बौखलाने की जगह अच्छे सुझाव देने चाहिए।  

छत्तीसगढ़-सुकमा में मुठभेड़ में जंगल की आड़ में भागे नक्सली

One terrorist killed in Sopore, Jammu and Kashmir, encounter continues between security forces and terrorists

सुकमा. सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले। इस मुठभेड़ में जवानों को एक हथियार मिला है। वहीं, मौके से नक्सलियों की दैनिक उपयोगी सामग्री भी सर्चिंग के दौरान जवानों ने बरामद की है। एसपी किरण चौहान ने बताया कि मुखबिर से चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में खुद पर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से एक हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए हैं।

हमें अगर पानी नहीं मिला तो 21 जून से सत्याग्रह होगा…आतिशी ने PM मोदी को लिखा पत्र

Raisen; Health Department; DI Ajeet Jain; Bhopal;

 नई दिल्ली  दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए पानी दिलाने में हस्तक्षेप करने और मदद करने का अनुरोध किया है।उन्होंने पत्र में लिखा है, अगर हमें पानी नहीं मिला तो मुझे 21 जून से सत्याग्रह करना पड़ेगा और अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठना पड़ेगा। दिल्ली की जल मंत्री अतिशी ने कहा, “मैंने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे आग्रह किया है कि अब दिल्लीवासियों का कष्ट हर सीमा को पार कर चुका है… मैंने विनम्र निवेदन किया है कि वे(पीएम मोदी) दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाएं… अगर 21 तारीख तक दिल्ली वालों को अपने हक का पानी नहीं मिलता… तो फिर 21 तारीख से मुझे पानी के लिए सत्याग्रह शुरू करना पड़ेगा। मैं 21 तारीख से अन्नशन पर बैठूंगी जब तक दिल्ली वालों को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता। अतिशी ने कहा, “…दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है… दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1050 MGD है जिसमें से 613 MGD हरियाणा से आता है… कल 18 जून को ये मात्रा घटकर 513 MGD हो गई है… आज के दिन 100 MGD पानी की कमी दिल्ली में है… दिल्ली के लोगों की ये परेशानी दूर करने के लिए हमने हर संभव प्रयास कर लिए। मैंने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की… हरियाणा ने हिमाचल का पानी देने से भी मना कर दिया… सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि दिल्ली में पानी का संकट है लेकिन इसके बावजूद भी हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी नहीं दिया… दिल्ली में 3 करोड़ लोग रहते हैं जिन्हें 1050 MGD पानी मिला है। हरियाणा को अगर दिल्ली को 100 MGD पानी देना भी है तो वो उसकी कुल MGD का 1.5 प्रतिशत है। वही उधर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जल संकट के खिलाफ मटकी फोड़ विरोध प्रदर्शन किया।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “हमारा प्रदर्शन पानी को लेकर है। दिल्ली की जनता एक-एक बूंद के लिए तरस रही है और AAP के विधायक-मंत्री पानी बेचने का काम कर रहे हैं… अगर ये चोरी और कालाबाजारी बंद हो जाए तो दिल्ली को पानी मिल सकता है।

छत्तीसगढ़-रायपुर से नाबालिग को एमपी ले जाकर दुष्कर्म

Five miscreants escaped by breaking the police station net, created panic in the city

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर नाबालिग को मध्यप्रदेश के कटनी ले गया था। उसने कटनी रेलवे स्टेशन के पास सुनसान जगह देखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदी की रिपोर्ट लिखाई थी। उसके मिलने पर दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ। दरअसल, पीड़िता के पिता ने 12 जून को तिल्दा नेवरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी उम्र 12 वर्ष 01 माह की उक्त दिनांक को घर से गायब हो गई है, जो अब तक घर नहीं है। पतातलाश करने पर पता नहीं चल पाया है। गुम इंसान क्रमांक 76/2024 पंजीबद्ध कर गुम इंसान बालिका नाबालिग श्रेणी की होने से माननीय सर्वोच्य न्यायालय के निर्देशानुसार प्रकरण में नाबालिग बालिका के अपहरण की आशंका से अपराध क्रमांक 300/2024 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान विवेचना के नाबालिग बालिका को संदेही साहिल साहू के कब्जे से कटनी एमपी से बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी साहिल साहू ने नाबालिग को प्यार करता हू, शादी करूंगा, पत्नि बनाकर रखूंगा बोलकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर कटनी ले गया। रेल्वे स्टेशन कटनी के पास सूनसान जगह में मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है।  पीडिता और आरोपी का मेडिकल परीक्षण करने पर प्रकरण में पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया।

राजस्थान की प्री बजट मीटिंग के पोस्टर्स में वित्त मंत्री के फोटो गायब

जयपुर. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी अपने विभाग के बजट मीटिंग्स पोस्टर्स से भी गायब हो गई हैं। पहले प्री-बजट मीटिंग्स के जो आदेश निकले थे, उनमें वित्त मंत्री का नाम नहीं था। अब सचिवालय में प्री-बजट मीटिंग्स को लेकर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भी दिया कुमारी को जगह नहीं दी गई। राजस्थान में मंत्रियों की हैसियत को लेकर अब सियासी गलियारों में सवाल खड़े होने लगे हैं। नेता, विधायक और मंत्री तक चिल्ला रहे हैं कि अफसर उन्हें लाइन में लगा रहे हैं। यहां तक कि राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी को उनके वित्त विभाग की मीटिंग्स के पोस्टर्स से भी गायब कर दिया गया है। यह सिर्फ इकलौत मामला नहीं है। ऐसे कई मामले राजस्थान की सियासत में अब आम हो चुके हैं, जिनसे विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दे मिल रहे हैं। हालांकि पिछली कांग्रेस सरकार में बीजेपी सरकार पर यही आरोप लगा रही थी कि अफसरशाही हावी है और सीएमओ के स्तर पर पॉवर सेंट्रलाइजेशन है लेकिन अब यही आरोप बीजेपी सरकार पर भी खुलकर लगने लगे हैं। बीजेपी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले नेता देवीसिंह भाटी ने कल एक बयान देकर सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। भाटी ने कहा कि मुख्य सचिव सुधांश पंत अपने कमरे के आगे विधायकों की लाइन लगवा देते हैं। आउटडोर मीडिया के नियम में सिर्फ सीएम हालांकि आउटडोर मीडिया के लिए यह नियम बनाया हुआ है कि इसमें सिर्फ सीएम और पीएम की ही तस्वीर आ सकती है लेकिन ये पोस्टर्स तो सचिवालय के अंदर ही लगाए गए हैं। वहीं पिछली कांग्रेस सरकार में सरकारी योजनाओं पर मंत्रियों के तस्वीरें भी लगाई जाती रही हैं।

दिल्ली और आसपास एनसीआर में बादलों ने लुका छिपी शुरू कर दी, कई राज्यों में पूरे हफ्ते मूसलाधार बारिश

Revealed: The structure was erected with the help of iron pipes… 5 laborers died due to roof collapse.

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। लोग पसीने से तर-बतर हैं और बारिश की आस लगाए बैठे हैं। इस बीच, अच्छी खबर यह है कि दिल्ली और आसपास एनसीआर में बुधवार की दोपहर से बादलों ने लुका छिपी शुरू कर दी है। IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद से तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है और इस महीने के अंत तक मॉनसून दस्तक दे सकता है। इस बीच, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पिछले 12 सालों के बाद सबसे गर्म रात रही। बीती रात दिल्ली का न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। दिल्ली में इससे पहले जून 2012 में सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी, जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  IMD ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश, आंधी और धूल भरी आंधी संभव है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू से भीषण लू की स्थिति भी रह सकती है। विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, जम्मू संभाग, झारखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा आज भी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म रातें रह सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा विदर्भ, तेलंगाना,दक्षिणी मध्य प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। ताजा बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा है कि कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इनके अलावा उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, मराठवाड़ा और दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत सिक्किम, हिमालयी बंगाल और दक्षिण में गोवा, कोंकण, केरल तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में पूरे हफ्ते मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।  

मुरैना में डैम के खाली होते हुए क्वारी नदी से एक कार बरामद की, अंदर का नजारा देखा तो …..

 मुरैना  मुरैना जिले में डैम के खाली होते हुए क्वारी नदी से मंगलवार को एक कार बरामद की गई। इस कार में जो कुछ दिखा उसे देखकर लोगों के बीच डर का माहौल व्याप्त हो गया, कार के अंदर दो लोगों के कंकाल मिले हैं। उनकी हालत ऐसी थी की पहले उनमें से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई, पर धीरे धीरे पुलिस ने जांच करके इस केस में त्वरित कार्रवाई की और जो खुलासा हुआ उसने सबको हिलाकर रख दिया। बता दें कि पहले पुलिस का मानना था कि एक सफेद सेडान कार महाराष्ट्र में पंजीकृत है। तो हो सकता है कि इस केस के संबंध वहां से जुड़े हो, पर महाराष्ट्र वहां से 900 किमी दूर है। फिर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाके में गुमशुदगी की रिपोर्ट्स को खंगालना शुरु किया फिर सारा मामला साफ हुआ। स्टॉप डैम के अंदर से निकली कार ग्रामीण मानसून की तैयारी के लिए ग्वालियर से लगभग 65 किलोमीटर दूर और राजस्थान की सीमा के करीब गोपी गांव के पास खोले जा रहे स्टॉप डैम के गेट देखने के लिए एकत्र हुए थे। जब पानी कम हुआ, तो वे एक क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलते देख चौंक गए। अंदर घास-फूस में उलझे दो कंकाल मिले। उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस का कहना पुलिस ने कहा कि कार नदी के तल में गहराई में डूबी हुई मिली और ऐसा लग रहा था कि यह कई महीनों से पानी के नीचे थी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की पहचान करना या मौत का कारण निर्धारित करने पर पता चला है कि दोनों देवर भाभी हैं। और लगभग पांच महीने पहले अपने घर से भागे ने। उसी समय उनके परिवार के लोगों ने दोनों के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। सिहोनिया पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की हत्या की संभावना जैसे कई एंगलों से जांच कर रही है। यह घटना प्रेम प्रसंग में हत्या की कड़ी से भी जोड़कर देखी जा रही है। वहीं दतिया जिले के नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर दलित महिला ने छेड़छाड़ और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. नगर पालिका अध्यक्ष शांति ढेगुला के बेटे प्रशांत ढेंगुला पर ​विधवा महिला ने छेड़छाड़ और गाली गलौज करने का आरोप लगाया. पति की मौत के बाद नगरपालिका में अनुग्रह सहायता राशि के आवेदन पर कार्रवाई के लिए प्रशांत ढेंगुला से मिलने के लिए महिला पहुंची हुई थी. जनसुनवाई में प्रशांत ढेगुला के विरुद्ध दिया आवेदन. खुद का वीडियो जारी कर बताई आपबीती.

राजस्थान-बाड़मेर में ऊर्जा मंत्री ने बिजली अधिकारियों को पर्याप्त आपूर्ति के दिए निर्देश

Prime Minister PM Modi received grand welcome in Kiev, slogans of Bharat Mata ki Jai

बाड़मेर. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे। ऊर्जा मंत्री ने जिला कलेक्टर में स्थित सभागार में जिला कलेक्टर और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से समय पर बिना ट्रिपिंग के पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह की बिजली व्यवस्था हमें विरासत में मिली है वो किसी से छिपी हुई नहीं है, लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने केंद्र के स्वामित्व वाली संस्थाओं से एमओयू किया है। हमारी की कोशिश है कि हमारे बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिले। इसको लेकर मैंनें स्वयं फील्ड में जाकर स्थितियों का ज्यादा लेकर संबंधित अधिकारियों को मॉनिटर करने के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने बाड़मेर में बंद पड़े गिरल थर्मल पावर प्लांट को शुरू करने के सवाल पर कहा कि यह योजना पाइपलाइन में है। इसको लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। हमारा प्रयास है कि जल्दी यह प्लांट भी शुरू किया जाए।   बिजली की कोई कमी नहीं साथ ही उन्होंने इन दिनों बिजली कटौती को लेकर कहा कि दिन में बिजली की कोई कमी नहीं है, लेकिन रात में बिजली आपूर्ति कम है इसके चलते कई बार कटौती करनी पड़ रही है। इसको लेकर प्रयास किया जा रहे हैं, ताकि बिजली कटौती को काम किया जा सके। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह संगठन का काम है वह इस पर काम कर रहे हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर राजनीतिक सवालों से बचते हुए नजर आए।

भोपाल में आज फिर दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए, ब्रेन डेड महेश नामदेव जी का लिवर बंसल हॉस्पिटल में लाया गया

भोपाल भोपाल में आज फिर दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल में भर्ती ब्रेन डेड पेशेंट महेश नामदेव जी का लिवर बंसल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को और किडनी चिरायु व सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट के लिए ले जाई गई। इसके लिए भोपाल में सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल से बंसल हॉस्पिटल और चिरायु हॉस्पिटल के लिए दो अलग-अलग ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं महेश नामदेव जी का लिवर बंसल हॉस्पिटल में भर्ती करोंद निवासी 49 वर्षीय मरीज को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। मरीज को डॉक्टर ने एक साल पहले लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी की सलाह दी थी। लेकिन, ऑर्गन डोनर नहीं मिलने के कारण सर्जरी नहीं हो पा रही थी। बंसल हॉस्पिटल में मरीज की सर्जरी लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गुरसागर सिंह सहोता द्वारा की गई। हार्ट अटैक से ठीक हुए ब्रेन हेम्ब्रेज से ब्रेन डेड हुए महेश जी हेम्ब्रेज के ट्रीटमेंट के लिए आए थे। इलाज के दौरान ब्रेन में ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण वह कोमा में चले गए थे। मंगलवार को वह ब्रेन डेड हो गए। मरीज के परिजनों ने पेशेंट की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद लिवर, किडनी डोनेट करने की मंशा जाहिर की थी। इसके बाद मेडिकल एक्सपर्ट की कमेटी ने पेशेंट महेश नामदेव जी को ब्रेन डेड घोषित किया। साथ ही स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (SOTTO) को पेशेंट की रिपोर्ट भेजी गई। SOTTO ने मरीज का लिवर बंसल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को, एक किडनी चिरायु हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज और एक किडनी सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी दी।  

इंदौर : ट्रेनों में टुकड़ों में महिला की लाश, दो राज्यों की पुलिस जांच में जुटी मिली सफलता

इंदौर  इंदौर और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के अंदर जिस महिला की लाश के टुकड़े मिले थे, उसकी पहचान हो गई है। महिला के हाथ पर मीराबेन और गोपाल भाई का नाम लिखा मिला था। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में गुम हुई 50 महिलाओं की जांच की तो इनमें से एक का नाम मीरा बाई निकला, इसके बाद उसकी पहचान हो गई। वह रतलाम जिले के बिलपांक थाना इलाके के मऊ गांव की रहने वाली थी। पति के विवाद के बाद घर से गई थी जानकारी के मुताबिक 6 जून को मीराबेन पति से विवाद होने के बाद घर से चली गई थी। परिजन कुछ दिन उसका इंतजार करते रहे। इसके बाद 12 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस के अनुसार महिला की दो बेटियां हैं और उन्होंने हाथ में गुदे नाम, कपड़े और बिंदी से मां को पहचान लिया। पुलिस अब डीएनए जांच भी करवाएगी। 40 संदेहियों से पुलिस ने की पूछताछ इंदौर स्टेशन के यार्ड में 8 जून को नागदा-महू पैसेंजर ट्रेन में बैग में महिला के अंग मिले थे, इसके बाद 9 जून को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में शव के बाकी अंग मिले। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही ट्रेने एक ही समय पर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। जिससे आशंका है कि हत्यारों ने वहीं दोनों ट्रेनों में इन्हें रखा। पुलिस ने इस मामले में मीराबेन से बात करने वाले 40 संदेहियों से भी पूछताछ की है।

छत्तीसगढ़ में पकड़ाए बिहारी तस्कर कबाड़ी ने लीज पर लेकर 300 ट्रक करवाए गायब

Investigation started against DFO only on the complaint of the person who was blacklisted

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिले के 300 से अधिक ट्रकों को लीज पर लेकर गायब करने के आरोपी सत्येंद्र सिंह को सदर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आपको बता दें उसको प्रोडक्शन पर मुजफ्फरपुर लाने के लिए सदर थाने की पुलिस छत्तीसगढ़ आज मंगलवार को शाम में पहुंच गयी है। अब वहां के कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सत्येंद्र सिंह को मुजफ्फरपुर जिले में लाया जाएगा। आपको बता दें कि सत्येंद्र सिंह मूल रूप से सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर यादव नगर का रहने वाला है और सिर्फ सदर थाने में उसके खिलाफ ट्रक लीज पर लेकर गायब करने को लेकर 50 से अधिक प्राथमिकी दर्ज है। फिलहाल वह छत्तीसगढ़ की जेल में बंद है। ट्रकों को ऐसे लाया जाता था एक राज्य से दूसरे राज्य में दरअसल आरोपी सत्येंद्र सिंह के द्वारा ट्रक को लीज पर लेकर उक्त ट्रक का चेचिस नंबर बदलकर यानी फर्जीवाड़ा कर अन्य लोगो को बेच देता था। यही नहीं बल्कि वही गाड़ियों को फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और दूसरे ओनर के हाथ में बेच दिया करता था ताकि इसकी जानकारी किसी को न हो सके और किसी को शक भी नहीं हो। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इस मामले में कई लोगो को पकड़ा था जिसमे RTO का कर्मचारी भी शामिल था। इसके बाद  बाद एक बड़े गिरोह के उद्भेदन के मामले में मुख्य आरोपी सत्येंद्र सिंह को पकड़ा गया। गिरोह में शामिल ट्रक संचालक सहित DTO,RTO के कई लोग छतीसगढ़ राज्य की पुलिस के हत्थे दुबारा चढ़े सत्येंद्र सिंह के इस फर्जीवाड़े के काम में कई ट्रक के संचालक के साथ ही RTO DTO डिपार्टमैन के लोग शामिल रहे हैं। मुजफरपुर में अब तक केवल सदर थाना में 50 से अधिक ट्रक मालिको ने लीज पर दिए गए ट्रक को गायब करने को लेकर सत्येंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।यही नहीं बल्कि सत्येंद्र के द्वारा इस फर्जीवाड़ा मामले में इसके साथ कई लोग भी शामिल है जिसमे ट्रक के संलाचक सहित RTO और DTO के लोग भी है। चूंकि ट्रक की टेंपरिंग और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ करना और नंबर बदल देना बिना विभाग के लोगो की संभव नहीं है। इसलिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में सत्येंद्र सिंह सहित कई को पकड़ा था। सिटी एसपी ने बताया मामला को गंभीर, जल्द लाया जायेगा मुजफ्फरपुर आरोपी सत्येंद्र सिंह से गहन पूछताछ के बाद पुलिस टीम को इस केस में महत्वपूर्ण साक्ष्य हासिल हो सकते हैं।मामले में सिटी SP अवधेश दीक्षित ने सत्येंद्र सिंह को रिमांड पर लेने की पुष्टि करते हुए बताया है कि जिला पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है और अब कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आने वाले दिनों में उसको यहां लाया जाएगा और इस जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। सत्येंद्र अब तक मुजफ्फरपुर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिना AC दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट में यात्रियों का हुआ बुरा हाल, हुई लोगो की तबियत खराब

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। हीटवेव और वार्म नाइट ने दिल्ली वालों की आफत बढ़ा दी है। गर्मी को लेकर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से दरभंगा जा रही एक फ्लाइट (SG 486) में यात्रियों को उड़ान भरने से पहले करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान फ्लाइट में एसी बंद था। एसी के बिना यात्रियों का बुरा हाल हो गया। कई यात्री फ्लाइट में हाथ से पंखा झलते नजर आए। कुछ की तो तबीयत खराब जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दरभंगा जा रहे यात्रियों को फ्लाइट में एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एसी न चलने से कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ज्यादातर यात्री हाथ से पंखा झलते नजर आ रहे हैं। कुछ हाथ से पसीने पोछ रहे हैं। बिना एसी और ऑक्सीजन के फ्लाइट में थे: यात्री रोहन कुमार नाम के एक यात्री ने बताया, ‘मैं आज स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG 486) से दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। इन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक इन करा लिया लेकिन करीब एक घंटे तक एसी ही नहीं चलाया। फ्लाइट के अंदर तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सभी यात्रियों को इससे परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तब एसी चालू किया गया। हम लोग एक घंटे तक फ्लाइट में बिना एसी और ऑक्सीजन के बैठे थे।’  

16,500 रुपए चाय का बकाया राशि लेने बैंक के बाहर धरने पर बैठा चाय वाला

Amla police revealed the theft in Andhariya, goods worth 5 lakh 50 thousand recovered, accused arrested.

जौनपुर  जौनपुर जिले से है, जहां पर मंगलवार देर शाम एसबीआई के बैंक मैनेजर शेखर आनंद के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान एक चाय विक्रेता ने बैंक मैनेजर पर 16,500 रुपए की चाय की बकाया राशि होने का आरोप लगाते हुए पैसे की मांग की। लेकिन, बैंक मैनेजर ने चाय विक्रेता की मांग को अनसुना कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैसा न मिलने पर चाय विक्रेता बैंक के बाहर धरने पर बैठकर हंगामा करने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी चाय विक्रेता के समर्थन में वहां पहुंच गए और बकाया पैसे देने की मांग करने लगे। यह मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड में स्थित एसबीआई बैंक का है।

अकबरनगर में मस्जिद, मदरसे और मंदिर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर (Akbarnagar) में चल रहे ध्वस्तीकरण का काम आखिरकार पूरा हो गया है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (एलडीए) ने 9 दिन तक चलाए गए इस अभियान में 24.5 एकड़ में बने करीब 1800 अवैध मकान, दुकानें और कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया है। वहीं मंगलवार देर यहां धार्मिक स्थलों (मंदिर- मस्जिद) पर भी बुलडोजर चलाया गया है, जिन्हें पहले छोड़ा गया था। अब इलाके में सिर्फ मलबा ही दिख रहा है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। कुकरैल नदी की जमीन पर था अवैध कब्जा कुकरैल नदी की जमीन पर कब्जा कर लोगों ने कॉम्प्लेक्स, शोरूम, दुकानें और बड़ी संख्या में घर बना लिए थे। जब शासन से कुकरैल नदी के सौन्दर्यीकरण का आदेश आया तो सर्वे में पता चला कि पूरा अकबरनगर नदी की जमीन पर ही बसा हुआ है। इसके बाद एलडीए ने ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद भी कोई भू स्वामी जमीन के मालिकाना हक का दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद एलडीए ने ध्वस्तीकरण का आदेश पास कर दिया। स्थानीय लोगों को अदालत से नहीं मिली राहत इस फैसले के खिलाफ लोग हाईकोर्ट गए, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। बाद में सुप्रीम कोर्ट का रूख किया, पर वहां से भी अवैध कब्जा करने वाले लोगों को कोई राहत नहीं मिली। अदालत के आदेश का पालन करते हुए 10 जून को इलाके में बुलडोजर पहुंचा और 18 जून तक ध्वस्तीकरण का काम चलता रहा। इस अभियान में अवैध बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किए गए। ईको टूरिज्म और चिड़ियाघर की योजना एलडीए का यह बुलडोजर विकास कार्यों के लिए चला है। अवैध निर्माणों को तोड़कर ईको टूरिज्म तैयार किया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ में स्थित चिड़ियाघर को भी शिफ्ट करने की योजना है। दिसंबर 2023 से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ था, जिसमें करीब 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1800 से अधिक अवैध निर्माण जमींदोज किए गए हैं। सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट, कुकरैल नदी पर बनने वाला रिवर फ्रंट, लखनऊ में एक प्रमुख विकास परियोजना के रूप में उभर रहा है। इस परियोजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और कोई भी अधिकारी इसमें लापरवाही नहीं करना चाहता। रिवर फ्रंट की प्लानिंग के अनुसार, बारिश के पानी को इकठ्ठा करके कुकरैल नदी में भरा जाएगा। इसके अलावा, शारदा नहर का पानी भी नदी में छोड़ा जाएगा ताकि जल स्तर को बनाए रखा जा सके। नदी की 6 किलोमीटर लंबाई के साथ एक झील को भी विकसित किया जाएगा। सुन्दरता को चार चांद लगाएगा ये प्रोजेक्ट जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार उस एजेंसी के साथ एक समझौता करेगी जिसने अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस समझौते से कुकरैल नदी पर बनने वाला रिवर फ्रंट भी उसी गुणवत्ता और भव्यता के साथ तैयार किया जाएगा। इस ड्रीम प्रोजेक्ट के माध्यम से लखनऊ में पर्यटन और स्थानीय विकास को नया आयाम मिलेगा, और यह शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा।

राजस्थान-सिरोही में कार से 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त

Supreme Court's order: Government should withdraw APAR related order or else we will initiate contempt proceedings

सिरोही. बरलूट पुलिस थाना टीम ने अल्टो कार में ले जाया जा रहा 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरलूट पुलिस थाना के थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम ने बीती रात जावाल में खेतलाजी मंदिर के पास नाकाबंदी की। देर रात 12.50 बजे वहां से तेज गति से गुजर रही उदयपुर पासिंग अल्टो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चालक साइड के फाटक को खोलने पर अफीम की गंध आई। कार की जांच की गई तो उसमें एक लाल और नीले कलर की कपड़े की थैली पाई गई। थैली में एक सफेद प्लास्टीक की थैली जिसमें 845 ग्राम अफीम का दूध भरा हुआ था। इस पर अफीम का दूध जब्त कर कैलाश तेली पुत्र प्यारचंद तेली एवं सोहनलाल पुत्र गोपीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। कार्रवाई के बरलूट पुलिस थाना के उपनिरीक्षक भारूराम, कांस्टेबल मघाराम, भीखाराम, मांगीलाल एवं बालाराम सम्मिलित रहे।

समिति शताब्दी सम्मान से सम्मानित होंगे प‌द्मश्री डॉ. तिवारी और डॉ. संतोष चौबे

भोपाल श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के प्रतिष्ठित शताब्दी सम्मान के लिए वर्ष 2023 में प्रख्यात साहित्यकार एवं पदमश्री से सम्मानित डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और डॉ. संतोष चौबे को प्रदान किया जाएगा। इसमें साहित्यकारद्वय को एक-एक लाख रुपए की सम्मान निधि और मानपत्र भेंट किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर ने बताया कि डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी सन् 2013 से 2017 तक साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहे। इस पद पर चयनित होने वाले वे हिन्दी के प्रथम लेखक हैं। तिवारी ने महज 28 वर्ष की उम्र में छायावादोत्तर हिन्दी गद्य साहित्य पर आलोचनात्मक ग्रंथ लिखा। भारत सरकार ने उनकी साहित्य साधना के लिए उन्हें वर्ष 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया। प्रादेशिक स्तर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतोष चौबे को भी समिति शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उपन्यासकार, कहानीकार और कवि होने के साथ डॉ. संतोष चौबे ने अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन किया है। समिति शताब्दी से सम्मानित होने वाले साहित्यकारद्वय को शीघ्र आयोजित होने वाले भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समिति के संयोजक डॉ. पुष्पेंद्र दुबे ने बताया कि ‘इसके पूर्व यह सम्मान डॉ. आनंदप्रकाश दीक्षित, डॉ. रामदरश मिश्र, डॉ.प्रभाकर श्रोत्रिय, जी. गोपीनाथन, डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य, डॉ.विजय बहादुर सिंह, डॉ. कमकिशोर गोयनका, डॉ. रमेशचंद्र शाह, बलराम, चित्रा मुद्गल, डॉ. दामोदर खड़से, प्रो. रमेश दवे, ज्योत्सना मिलन, डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, डॉ. श्यामसुंदर दुबे, डॉ. जयकुमार जलज, शिवनारायण, डॉ. कृष्ण अग्निहोत्री, श्रीमती मालती जोशी, बी.एल. आच्छा, राजकुमार कुंभज, डॉ. देवेंद्र दीपक और डॉ.अग्नि शेखर को प्रदान किया गया है।’ सम्मान की चयनप्रक्रिया पर समिति के उपसभापति सूर्यकांत नागर ने बात रखी। संचालन प्रचार मंत्री हरेराम वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।

राजस्थान-दौसा में कोर्ट मैरिज के दो माह बाद विवाहिता ने पति पर कराया दुष्कर्म का केस

Betul patient Mr. Shekalal was sent to Bhopal by air ambulance for treatment.

दौसा. दौसा के लवाण थाने में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है । बताया जा रहा है कि अब महिला ने ससुराल वालों से पीड़ित होकर अपने पति पर यह केस दर्ज करवाया है, जबकि दोनों ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सूत्रों के अनुसार दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र का यह युवक दिल्ली में घरों में काम करता था। करीब एक साल पहले यहीं पर उसकी मुलाकात बिहार की इस युवती से हुई, जो धीर-धीरे प्यार में बदल गई। इसी के चलते दोनों ने करीब दो महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि बिहार की यह युवती पिछले 2 महीने से लवाण थाना क्षेत्र में इसी युवक के साथ रह रही थी। इस बीच कुछ दिनों पहले दोनों वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद महिला वापस लौट आई और अब महिला ने लवाण थाने पर अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान-उदयपुर के वार्ड 17 के उपचुनाव नामांकन के बाद चुनाव निरस्त

उदयपुर. नगर निगम के वार्ड 17 के लिए होने वाले पार्षद चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। कल दिन में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने के बाद रात को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर के विधायक बनने से पूर्व ताराचंद जैन वार्ड 17 से भाजपा के पार्षद थे। जैन 4 वर्ष तक पार्षद पद पर रहे। नवंबर 2023 में विधायक बनने के बाद जैन ने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। सात माह से वार्ड 17 का पार्षद पद रिक्त था। इस बीच लोकसभा चुनाव आ जाने से पार्षद का उपचुनाव नहीं कराया जा सका था इसलिए ही राज्य निर्वाचन अधिकारी ने इस माह में उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया था। इसलिए हुए चुनाव निरस्त चुनाव निरस्त होने को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र में हवाला दिया गया है कि राज्य में बनाए गए नए जिलों का परिसीमन शीघ्र करना अपेक्षित है। जिलों के परिसीमन के साथ नगर निगम, नगर पालिका, परिषद के वार्डों का भी परिसीमन किया जाएगा। इसके तहत वार्डों का आकार और संख्या बदली जाएगी, इसी कारण से परिसीमन होने तक उपचुनाव करना संभव नहीं होगा। शायद ही हों उपचुनाव उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक नवंबर 2024 में नगर निगम उदयपुर के आम चुनाव कराए जाने हैं, जिसमें अब मात्र पांच माह का समय शेष है। ऐसे में अब उपचुनाव स्थगित होने के बाद दोबारा उपचुनाव कराने का समय ही नहीं बचता। इसी कारण माना जा रहा है कि अब शायद ही उपचुनाव होंगे।

छत्तीसगढ़-बीजापुर में आदिवासियों ने नौकरी सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किया रैली-प्रदर्शन

बीजापुर. बीजापुर जिले में जनजातीय समुदाय के विभिन्न समस्याओं पर  ध्यनाकर्षण और निराकरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली में जिले भर से करीब 15 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ थी जो करीब डेढ़ किमी लंबी रही। रैली में सभी शामिल लोगों की मांग थी कि उन्हें तेंदूपत्ता मजदूरी नगद भुगतान किया जाए। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र के बीजापुर जिले में जनजातीय समुदाय को विभिन्न समस्याओं से ग्रसित हैं तथा इसके समाधान के लिए 14 बिंदुओं पर राज्यपाल के नाम एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिले के सभी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मजदूरी और बोनस नगद राशि का भुगतान करने, जिले में आनलाईन पेमेंट के लिए कुटरू, गुदमा, गंगालूर, जांगला, बासागुडा, मद्देड, एरमनार, भैरमगढ जैसे अन्य क्षेत्र सहकारी बैंक शाखा की सुविधा मुहैया कराने,  पोर्टा केबीन आवासीय विद्यालय में आगजनी की घटना को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित आवासीय पोटा केबिन स्कूलों में अस्थाई बम्बू स्ट्रेक्चर के स्थान पर पक्के भवनों का निर्माण किए जाने एवं नियमित शिक्षकों का पद स्वीकृत करते हुए  शैक्षणिक सेटअप जारी करने की मांग की गई है। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सहित पिछड़े वर्ग के लिए कटअप डेट को दृष्टिगतगत रखते जारी जाति प्रमाण पत्रों के साथ जारी फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच और कार्रवाई किए जाने, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर  स्थानीय आरक्षण के आधार पर नियमित भर्ती करने, खनिज न्यासनिधि से निर्मित शल्य चिकित्सा कक्ष के लिए चिकित्सकों और टेकनीशन की नियुक्ति  करने जिसमे सीएचसी भैरमगढ, सीएचसी नेलसनार, सीएचसी भोपालपटनम और सीएचसी  उसूर शामिल हैं। बीजापुर जिला अन्तर्गत संचालित लेंप्स में 1001 धान बीज तत्काल उपलब्ध कराए जाने, खाद और धान बीज के कीमतें में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है उनके कीमत कम किए जाने, राज्य गठन के बाद से बैकलॉग पदों की भर्ती लंबित है उन पदों को शीघ्र भरे जाने,  वन अधिकार प्रपत्र गैर जनजातियो को गलत तरिके से वितरण किया गया जांच करते हुआ निरस्त किए जाने, तेंदुपता संग्रहक हितग्राहियो में पात्र और अपात्र कौन होगे इसे स्पष्ट किए जाने, जिला अस्पताल बीजापुर में गर्भवती महिलाओं के लिए  सोनोग्राफी व्यवस्था बहाल करने और बीते 8 माह से जिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी नही होने के नाम पर निजी अस्पताल में रेफर किए जाने के मामलों की जांच कर दोषी अस्पताल अधीक्षक और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में जिला अस्पताल में  एक्स- रे  और जीवन रक्षक दवाइयों सहित मलेरिया उमूलन की दवाओं को मरीजों को नही मिलने जैसी व्याप्त अव्यवस्था के लिए दोषी अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई करने और बीजापुर जिले में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोले जाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कृषि मंत्री बोले-सभी वर्गों के काम कर रही मोदी और साय सरकार

BJP's Baba Mahakal…State President, Organization Incharge, MLA flouted temple rules

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री राम विचार नेताम सम्मिलित हुए जहां उन्होंने भवरमाल जलाशय योजना से से प्रभावित हुए ग्राम बुलगांव, धनपुरी एवं भवरमाल के 108 किसानों को 7 करोड़ 14 लाख 31 हजार 907 रुपए मुआवजा राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग से किसान को फ़लदार, पौधे एवं सब्जी मिनी किट,जैविक खाद्य का वितरण किया। वहीं कृषि विभाग से रागी के मिनी किट एवं अरहर के मिनी किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने प्रचंड बहुमत से अपना आशीर्वाद एवं प्यार देकर मुझे विधानसभा भेजा वही लोकसभा चुनाव में भी रामानुजगंज विधानसभा से ऐतिहासिक मतों से हमारे सांसद प्रत्याशी की जीत हुई। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास एवं सब का विश्वास के साथ आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए। मोदी गारंटी के तहत 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनेंगे कृषि की नई तकनीक के साथ उन्नत कृषि को बढ़ावा देने का कार्य केंद्र एवं राज्य की सरकारी कर रही है। इससे हमारे किसान समृद्ध एवं प्रगतिशील बनेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी जन भावनाओं के अनुरूप विकास से कार्य होंगे। बिना काम किए निकाले करोडों रुपये रामविचार ने सामने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि गम्हरिया जलाशय योजना के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा बिना काम किया 7 करोड़ 77 लख रुपए निकाल लिए गए वहीं अभी भी और बिल लगे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अब काला पीला कार्य आपका नहीं चलेगा कार्य ईमानदारी पूर्वक होना चाहिए। चार करोड रुपए लागत से लगेंगे नगर में ट्रांसफार्मर रामविचार ने सामने कहा कि नगर की लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए चार करोड रुपए लागत से साथ ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे वहीं वार्ड क्रमांक 1 में विद्युत सब स्टेशन भी बनवाया जाएगा ताकि नगर में विद्युत की समस्या ना हो वहीं उन्होंने शहर के गंदा पानी को पुल के नीचे निकालने के लिए सीवरेज की भी व्यवस्था किए जाने की बात कही। क्षेत्र में दो उद्यानिकी महाविद्यालय की सौगात कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि अगले बार आऊंगा तो कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि पूजन करूंगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पहले बजट में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की सौगात दी थी जो पर पचावल सनवाल में खुलेगा। पूर्व में कृषि महाविद्यालय आरागाही में संचालित हो रहा है जहां 48 छात्र अध्यनरत है।

राजस्थान-भरतपुर में पकड़ा 15 हजार गायों की हत्या के 29 मुकदमों का इनामी तस्कर

Mixed effect of Bharat Bandh in Bhopal, some shops opened, police also on high alert

भरतपुर/डीग. डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर गौ तस्करी के 29 मुकदमे दर्ज हैं। पहाड़ी पुलिस ने आरोपी पर दो हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी डीग जिले के गोपालगढ़, सीकरी, नगर, खोह, कामां, सहित अलवर जिले के पिनगांव थाना, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से वांछित है। पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि आरोपी फारुख (55) निवासी घटमीका कुख्यात गौ तस्कर है। आरोपी ने 4 साल पहले भी पहाड़ी थाने की टीम पर हमला किया था। हमले में ASI सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी गौ तस्करी के दौरान पुलिस पर हमला करने का आदी है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। भागते हुए वो गिर गया और पत्थरों से टकरा कर उसके पैर में चोट लग गई। उसे पहाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह अभी तक करीब 15 हजार गायों की हत्या करवा चुका है। फिलहाल घायल अवस्था में आरोपी को भरतपुर संभाग मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर उठाई बलौदा बाजार हिंसा की सीबीआई जांच की मांग

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को प्रदेश भर में बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय बीजापुर में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के बलौदाबाज़ार में कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी की घटना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कोंटा  विधायक कवासी लखमा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय किसी का घर नहीं है ये आम जनता की संपत्ति है वे कौन लोग हैं जो कलेक्टर और एसपी जैसे कार्यालय में आगज़नी की घटना को अंजाम दिये हैं। कवासी लखमा ने आगे कहा कि यह आज़ाद भारत की पहली घटना होगी जहां कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय को आग के हवाले किया गया और सरकार आज तक कुछ नहीं कर रही है। इससे साफ़ है कि सरकार का सूचना तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है। प्रदेश सरकार आम लोगों के साथ साथ सार्वजनिक कार्यालयों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम है। कवासी लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार को बने हुए महज़ छः माह ही हो रहे है इन छः माह में ही छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में ऐसी घटना का होना शर्मनाक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है इसलिए उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सुकमा में धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा बलोदाबाजार में घटित घटना के विरोध में सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल के नेतृत्व में  सुकमा बस स्टैंड परिसर में 18 जून 2024 को सुबह 10:00 बजे से धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, नगरपालिका, नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि बीते दिनों बलौदाबाजार जिले के ग्राम महाकौनी में जैतखाम के अपमान और तोड़फोड़ के मामले में उचित कार्यवाही नहीं होने के कारण सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित रैली के दौरान हुए उग्र प्रदर्शन से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित परिसर में भारी आगजनी हुई। इस घटना में सैकड़ों दो पहिया/चार पहिया वाहनों एवं शासकीय संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। घटना को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना। बलौदाबाजार हिंसा की निष्पक्ष और  सीबीआई जांच की मांग बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी मोहन मरकाम की उपस्थिति में संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सिरहासार में बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना को लेकर व घटना की सीबीआई जांच  की मांग साथ ही राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा आज भाजपा की सरकार जहाँ है वह प्रदेश जल रहा है, हिसंक घटनाएं दिन ब दिन बढ़ रही हैं, पिछले सालभर से मणिपुर जल रहा है, हरियाणा भी जला था, अब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को भी मणिपुर की तरह जलाना चाहती है।  धर्म की आड़ में राजनीति करना भाजपा से अच्छा कोई नहीं जान सकता है। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकार सिर्फ बेगुनाहों व सभ्य सतनामी समाज के लोगों की गिरफ्तारी कर रही है, और इसके पीछे साज़िश रचने वाले असली गुनहगारों को बचा रही है, भाजपा की सरकार ने 500 से अधिक बेगुनाहों को गिरफ्तार कर उनके साथ बर्बरतापूर्वक बदसुलूकी कर रही है, तरह तरह की जेल में यातनाएं दी रही है, जो कि सीधा सीधा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी इतनी बड़ी घटना नही हुई है। कांकेर में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांकेर के पुराना बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एक दिवसीय प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए जहां उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है बलौदाबाजार की घटना भाजपा शासन की विफलता को काले अक्षर में लिखा जाएगा। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इस पर विचार करने के बजाय भाजपा के नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री इस पर उल जुलूल बयान बाजी कर रहे हैं और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए वास्तविक आरोपियों के बजाय समाज से जुड़े पदाधिकारी व सामाजिक लोगों को इस मामले में फंसा कर जेल भेज रहे हैं।

गुना जिले में तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया, मामला दर्ज

गुना  मध्य प्रदेश के गुना जिले में तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरों ने सोमवार की दोपहर को कथित अपराध किया, और पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार को दी गई। बमोरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरविंद गौड़ ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब लड़की भूसा लाने के लिए बाहर गई थी, तब 16-17 साल की उम्र के नाबालिगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं मिली, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

construction was done on 27.9 hectares against the permission.

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं मिली है। अदालत ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अदालत ने अरविंद केजरीवाल को 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश सुनाया है। अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत भी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। दोनों को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। दरअसल दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल को फिलहाल अभी आगे भी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED के वकील ने कहा कि विनोद चौहान ने अभिषेक बोइनपल्ली के जरिए 25 करोड़ रुपये के कविता के पीए से लिए थे। यह पैसे गोवा चुनाव की खातिर लिए गए थे। बता दें कि विनोद चौहान को मई के महीने में गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल से कोई खतरा नहीं – बोले वकील अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के वेकेशन जज मुकेश कुमार ने केजरीवाल की हिरासत बढ़ाने का फैसला सुनाया है। अदालत के इस आदेश से पहले कोर्ट में दोनों ही पक्षों की तरफ से जोरदार दलीलें दी गईं। केजरीवाल के वकील विक्रम चौदरी ने कहा कि यह पूरा केस सिर्फ गवाहों के बयान पर आधारित है। केजरीवाल की तरफ से उनके वकील ने कहा कि PMLA की तरह कई शिकयतें दर्ज हैं। इस केस में कई चार्जशीट दाखिल किए गए हैं लेकिन किसी भी केस में मुझे आरोपी नहीं बनाया गया है। वकील ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से समाज को कोई खतरा नहीं है वो दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।  

छत्तीसगढ़-कोरबा के पूर्व पार्षद से नगर निगम अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोरबा. नगर निगम कोरबा में पदस्थ डीसी सोनकर नामक इंजीनियर को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि पूर्व पार्षद मनक साहू ने एसीबी को सूचित किया था कि दरी जून में पदस्थ डीसी सोनकर द्वारा 21 लाख रुपए भुगतान करने के मामले में दो पर्सेंट कमीशन मांगा जा रहा था। 42000 की बजाय प्रार्थी द्वारा 35000 रुपए देने पर दोनों के मध्य सहमति बनी। मनक साहू द्वारा इसकी जानकारी एसीबी की टीम को दे दी गई। योजना बद्ध तरीके से मनक साहू  नगर निगम  ऑफिस पहुंचा ।सोनकर ने मानक साहू से कहा कि वह जोन ऑफिस दर्री जाकर देवेंद्र स्वर्णकार नामक इंजीनियर को यह पैसे दे दें। मानक साहू ने जैसे ही 35000 रुपए दिए एसीबी की टीम ने देवेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । डीसी सोनकर और देवेंद्र स्वर्णकार के विरुद्ध धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आकाशीय बिजली से नागरिकों मौत ,स्वजनों को चार-चार लाख की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान

ग्वालियर ग्वालियर जिले की भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार नागरिकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से मृतकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल स्वजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मृतकों में पप्पू परमार उम्र 45 वर्ष, कूक्कू तिवारी उम्र 50 वर्ष, हरि सिंह कुशवाहा उम्र 30 वर्ष और बल्लू कुशवाहा उम्र 24 वर्ष शामिल हैं। घायल उदयभान कुशवाहा उम्र 24 वर्ष का ग्वालियर में उपचार जारी है। जिला अस्पताल में बांटे वस्त्र और फल अशोकनगर में लायनेस क्लब द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचकर प्रसूती वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के लिए सूती वस्त्र, बिस्किट, फल एवं शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए। क्लब की समस्याओं ने करीब 60 जोड़ी वस्त्र एवं अन्य सामग्री बच्चों के अटेंडरों को प्रदान की। इस दौरान क्लब की सदस्या श्वेता जैन द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। वस्त्र एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम में क्लब की रानी जुनेजा, सपना सेठ, गंगा रघुवंशी, प्रीति बंसल, डॉ. रजनी शुक्ला उपस्थित रहीं।

शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा विधानसभा सचिवालय ने किया मंजूर, जल्द होगा बुधनी सीट पर उपचुनाव

Opposition leader Rahul Gandhi cornered Yogi government on the murder of Dalit youth in Rae Bareli.

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र में पदभार ग्रहण करने के बाद पिछले दिनों विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की मंजूरी के बाद बुधनी विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दिया गया है. विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. उनके इस्तीफे के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना है. आपको बता दें बुधनी से शिवराज सिंह चौहान विधायक चुने गए थे. इसके बाद हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वे विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. मोदी कैबिनेट में उन्हें कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. दो दिन पहले ही उन्होंने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद क्या बोले थे शिवराज? शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन पहले विधानसभा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि, ‘आज मैं बहुत भावुक हूं. मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दिया है. मैं बुधनी से विधायक था. बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है. मेरी हर सांस में बसती है. मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था. बचपन से ही आंदोलन और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया.’ “इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं छह बार विधायक रहा, सांसद के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया. पिछला विधानसभा का चुनाव मैंने  रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था और अभी लोकसभा में इसी जनता ने मुझे 1 लाख 46 हजार वोटों से जिताया.” “बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है, क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है, और इस जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया है.जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है और अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ मैं जनता की सेवा में लगा रहूंगा. अपने प्राणों से प्रिय जनता को बारंबार प्रणाम!” आपको बता दें कि इसके पहले छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के समय अपने स्थान से त्यागपत्र दिया था. यहां 10 जुलाई को उपचुनाव कराया जा रहा है.

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून खूब बरस रहा, जबलपुर समेत 22 जिलों में आज आंधी-बारिश

भोपाल मध्यप्रदेश में प्री-मानसून खूब बरस रहा है। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। भोपाल में तड़के 5 बजे से रिमझिम पानी गिरा। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, ग्वालियर और दतिया में गर्मी का असर भी रहेगा। आज प्रदेश के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 22 जिलों में आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर और दतिया में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। बीते दिन की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म ग्वालियर रहा। यहां का टेमप्रेचर 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अटका मानसून मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी मानसून महाराष्ट्र में अटका हुआ है, जिसकी वजह से अगले 2 से 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद मानसून आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में एंटर होगा। फिलहाल, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट आज बड़वानी, देवास, सीहोर, खरगोन, विदिशा, दमोह, नरसिंहपुर, शिवपुरी, सागर,छिंदवाड़ा, पन्ना, कटनी, पांढुर्णा, दमोह, जबलपुर, सिवनी, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, बालाघाट, मऊगंज, मंडला में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट वहीं, आज इंदौर, धार, बुरहानपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, श्योपुरकलां, रायसेन, नर्मदापुरम, मुरैना, छतरपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर, उमरिया, में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है। यहां रहेगा गर्मी का असर प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-बारिश होगी तो वहीं ग्वालियर, दतिया में गर्मी का असर भी रहेगा। कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को सलाह – कृषि विज्ञान ने किसानो को मानसून आने के बाद और 4 इंच बारिश होने के बाद ही बोवनी करने की सलाह दी है। – जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक का ही समय बोवनी के लिए उपयुक्त है। जब 4 इंच बारिश हो जाए तो किसान बोवनी कर सकते हैं। –  किसान 23 जून तक धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार कर लें। जैसे ही पर्याप्त बारिश होती है तो धान लगाना शुरू कर दें। – मानसून आने के बाद पर्याप्त बारिश होने के बाद ही कपास और सोयाबीन की बोवनी करें। इससे पहले बोवनी करने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। – ऐसे किसान जिनके पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वे हरी खाद के लिए मक्का या ढैंचा की बोवनी कर सकते हैं। अरहर की बुवाई के लिए खेत तैयार कर सकते हैं। जल्द शुरू होगी मॉनसूनी बारिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्यप्रदेश में मॉनसून की एंट्री पहले 15 जून से पहले ही होने वाली थी. हालांकि, मॉनसून की रफ्तार में आए परिवर्तन की वजह से यह कुछ दिनों की देरी के साथ मध्यप्रदेश पहुंच रहा है. माना जा रहा है कि 21-22 जून तक मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में मॉनसूनी बारिश होने लगेगी.

मदरसों में Hindu बच्चों को तालीम का मामला, जवाब देने MP सरकार ने मांगा सात दिन का समय

भोपाल  मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को तालीम देने के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए मुख्य सचिव वीरा राणा  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं। आयोग से सात दिन का समय मांगा उन्होंने जवाब देने के लिए आयोग से सात दिन का समय देने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव को आयोग ने दिल्ली तलब किया था। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव से पूछा था कि मध्य प्रदेश के 1505 मदरसों में 9427 हिंदू बच्चे कैसे पहुंचे। उन्होंने मदरसों में हिंदू बच्चों को इस्लामी तालीम के पीछे मतांतरण की आशंका भी जताई है। मदरसों, मिशनरी आश्रमों और एनजीओ के संबंध में जानकारी देने को कहा बता दें कि मदरसों, मिशनरी आश्रमों और एनजीओ के संबंध में जानकारी देने के लिए आयोग ने पांच माह पहले जनवरी में भी मुख्य सचिव को तलब किया था, तब उन्होंने आयोग से उपस्थित होने के लिए एक माह का समय मांगा था और पांच माह बीतने के बाद भी वह आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं।    जहां मदरसों में हजारों की संख्या में हिन्दू बच्चों को तालीम दी जा रही है। इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया है। आयोग के द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मदरसों में हिन्दू बच्चों के बीच इस्लामिक पढ़ाई के साथ कट्टरता फैलाई जा रही है। आपको बता दें कि मुरैना, भिंड और रीवा के मदरसों में हिन्दू बच्चों के पढ़ने के आकड़ें हैरान करने वाले है। मुरैना के मदरसों में सबसे ज्यादा 2068 बच्चे इस्लाम की तालीम ले रहे है। वहीं भिंड में 1812 और रीवा में 1426 बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जा रही है। बता दें कि आयोग की अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कई बड़े सवाल पूछे है। उन्होंने पूछा कि मध्य प्रदेश के 1505 मदरसों में हिंदू बच्चे कैसे पहुंचे ? अगर मंगलवार को भी शासन की ओर से कोई जबाव नहीं आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 13 फरवरी 2023 को लोक शिक्षण संचालनालय और आयुक्त पिछड़ा वर्ग ने अल्प संख्यक आयुक्त कल्याण को पत्र लिखकर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। बार बार जानकारी मांगने पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई। आयोग 18 जनवरी 2024 को प्रदेश के मुख्य सचिव को तलब कर चुके हैं, लेकिन वें अब तक उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में एक बार फिर मंगलवार को मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाया गया है।

भोजशाला सर्वे के दौरान पांच पाषाण अवशेष मिले, जो स्तंभों और दीवार के टुकड़े हैं

धार  मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला के उत्तरी भाग में  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम ने सर्वे किया। इस दौरान पांच पाषाण अवशेष मिले, जो स्तंभों और दीवार के टुकड़े हैं। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा और याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि प्रतीक चिह्न स्पष्ट नहीं हैं, इसकी सफाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सर्वे का यह 90 वां दिन था। इस दौरान छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1800 अवशेष मिल चुके हैं। इनमें लगभग 550 बड़े आकार के हैं। 30 मूर्तियां भी मिली हैं, जिनमें अधिकतर खंडित हैं। सर्वे 22 मार्च से शुरू है और 27 जून तक चलेगा। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में मामले की सुनवाई चार जुलाई को होनी है। इसके लिए एएसआइ ने दस्तावेजीकरण का कार्य भी तेज कर दिया है। उधर,  भोजशाला में हिंदू समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दर्शन-पूजन के लिए राजा भोज कल्याण जन कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार भी पहुंचे। उन्होंने 12 वर्षों के शोध के बाद परमार-पंवार राजवंश पर एक पुस्तक भी लिखी है। पंवार ने कहा कि राजा भोज के काल में भोजशाला की संस्कृत महाविद्यालय के रूप में प्रसिद्धि थी।

ग्वालियर में बीवी को बीच सड़क पर ही शौहर तीन बोलकर चलता बना, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

ग्वालियर देश में भले ही तीन तलाक का कानून बन गया हो लेकिन अभी भी कई लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। ताजा मामला ग्वालियर से आया है जहां एक पति ने बीच सड़क पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया और उसे छोड़कर चला गया। पत्नी रोती-बिलखती हुई अपने बच्चे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पति पर पैसे के लिए तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्वालियर के बहोड़ापुर में रहने वाली सनोवर खान की शादी 2021 में आबिद खान के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि आबिद गाड़ी चलाता है और उसे एक और नई गाड़ी बनानी थी जिसके लिए वह बार-बार पैसे की डिमांड कर रहा था। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला बेहद परेशान है और खुदकुशी करने की भी धमकी दी है। हालांकि पुलिस ने उसे समझाइश देते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पीड़िता ने बताया कि ‘पुलिस परामर्श केन्द्र में समझौते के बाद करीब एक साल तक पति उसके साथ अच्छी तरह से रहता रहा, लेकिन 28 मार्च 2024 को मेरे ससुराल वाले मेरे घर पर आ पहुंचे। मेरे पति को दहेज में दो लाख रुपए लाने के लिए फिर से कहने लगे। जिस पर मेरे पति आबिद ने मुझे चेतावनी दी कि मुझे मायके से एक दिन में पैसे लेकर आने होंगे क्योंकि उसे लोडिंग गाड़ी खरीदना है।’ आगे महिला ने कहा, ‘दूसरे दिन 29 मार्च 2024 को सास, ननद और नन्दोई मेरे घर आ पहुंचे और पति के साथ मिलकर मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब मैंने इस बार भी पैसे लाने से इनकार किया, तो मेरे पति ने मुझे उसी हालत में मारपीट करते हुए तीन बार तलाक तलाक बोलकर मेरे बेटे आदि के साथ घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह थाने पहुंची और शिकायत की तो पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ महीनों तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन इसके बाद पति,सास, ननद और नन्दोई उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटते थे। दो महीने पहले भी पति ने उसे दहेज नहीं लाने पर मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि थाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही, अगर सुनवाई नहीं हुई, तो वह बच्चों समेत खुदकुशी कर लेगी। वही एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जनसुनवाई में एक महिला आई थी। उसने शिकायत कर बताया कि उसके पति ने उसे सड़क पर तलाक दे दिया है। जब पूछताछ की, तो सामने आया कि उसका और उसके पति का विवाद चल रहा है। पूर्व में मामले में महिला द्वारा महिला थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला थाने में पति-पत्नी की चार से पांच बार काउंसलिंग भी कराई गई थी। महिला थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।  

अयोध्या राम मंदिर परिसर में तैनात जवान के सिर में लगी गोली, हुई मौत; मचा हड़कंप

अयोध्या अयोध्‍या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात स्‍पेशल सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान की संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे लगी यह अभी तक साफ नहीं है। सूचना पर आईजी-एसएसपी सहित पुलिस के कई आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि जवान अंबेडकर नगर का रहने वाला था। बुधवार की सुबह-सुबह अचानक गोली चलने की आवाज से श्री राम जन्‍म भूमि परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल कुछ भी पुख्‍ता तौर पर नहीं कहा जा रहा। जवान की मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। उसकी उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां खून से लथपथ हाल में देखा तो आनन-फानन में अस्‍पताल लेकर पहुंचे। वहां से घायल जवान को ट्रामा सेंअर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की सूचना से राम मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है। अयोध्‍या के आईजी और एसएसपी सहित पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी वहां बुला लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्‍थल पर जांच पड़ताल की। कुछ मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक जवान के कुछ साथियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। घटना से पहले वह मोबाइल देख रहा था। पुलिस ने शत्रुघ्न के मोबाइल को भी जांच के लिए भेज दिया है। परिवारालों का बुरा हाल शत्रुघ्न विश्वकर्मा को स्‍पेशल सिक्‍योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में 2019 में ही नौकरी मिली थी। अंबेडकर नगर के थाना सम्‍मनपुर के कजपुरा गांव का रहने वाला शत्रुघ्न राम मंदिर परिसर में तैनात था। एसएसएफ का गठन चार साल पहले योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने मंदिरों की सुरक्षा के लिए किया था। शत्रुघ्न की मौत की खबर मिलने के बाद से अंबेडकर नगर में उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्‍हें यकीन ही नहीं हो रहा कि शत्रुघ्न अब इस दुनिया में नहीं है। तीन महीने पहले भी हुई थी घटना राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक और जवान को तीन महीने पहले गोली लगी थी। उस मामले में जवान की अपनी गलती से गोली चल गई थी। बताया गया था कि बंदूक साप करते समय गलती से ट्रिगर दब गया था और गोली जवा को लग गई थी।  छावनी में तब्दील रहा मेडिकल कॉलेज प्लाटून कमांडर के ऑपरेशन के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। आईजी प्रवीण कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट छोटेलाल, एसएसपी राजकरन नय्यर समेत पुलिस के अन्य अधिकारी स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ काफी संख्या में पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भी डटे रहे। वहीं, ऑपरेशन के दौरान सीएमओ डॉ. संजय जैन, प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार व सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह भी मौजूद रहे। गोली चलने की आवाज से मची हलचल श्रीराम मंदिर परिसर के हाई सिक्योरिटी जोन में अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में हलचल मच गई। श्रद्धालु भी इससे भयभीत हो गए। हालांकि, अन्य जवानों ने सक्रियता दिखाकर उन्हें समझा-बुझाकर मामले से अवगत कराया, अन्यथा भगदड़ भी मच सकती थी। लखनऊ में रहता है परिवार सूत्रों के अनुसार मूलरूप से अमेठी निवासी प्लाटून कमांडर रामप्रसाद लगभग एक वर्ष पहले लखनऊ से अयोध्या संबद्ध किए गए थे। उनका परिवार अभी भी लखनऊ में ही रहता है। हादसे के बाद परिजनों को भी सूचित किया गया है। घायल हुआ है जवान -अपने ही शस्त्र से गोली चलने से पीएसी के प्लाटून कमांडर रामप्रसाद घायल हो गए हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। वह परिसर के भीतर बनी चौकी में अन्य जवानों के साथ तैनात थे। -प्रवीण कुमार, आईजी, अयोध्या

छत्तीसगढ़-कोरबा में महुआ शराब पीने से महिला समेत तीन की मौत

Raksha Bandhan festival in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail

कोरबा. कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटमेर में महुआ की शराब पीने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचना मालती बाई (50), राम सिंह (60) और वेदराम (49) के रूप मे हुई है। तीन घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वेदराम के घर में सभी बैठकर शराब पी रहे थे। वहां चखना और कच्ची महुआ शराब पड़ी हुई मिली। शराब पानी से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत का कारण जहरीली शराब है या उन्होंने विषाक्त भोजन किया है अभी इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।  घटना मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। गांव में रहने वाले बेदराम उम्र 44 वर्ष अपने घर से थोड़ी दूर पर एक मकान बना रहा था। मकान में उसके साथ रामसिंह उम्र 60 वर्ष भी काम कर रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बेदराम, रामसिंह और पड़ोस में रहने वाली मालती बाई 50 वर्ष बेदराम के घर पहुंचे। तीनों ने एक साथ खाना खाया। इसके थोड़ी देर बाद तीनों की मौत हो गई। दोपहर लगभग 2 बजे मालती बाई का पति चैतराम घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। वह बेदराम के निर्माणाधीन मकान के पास गया तो उसने तीनों को मृत अवस्था में देखा। चैतराम अपनी पत्नी को उठाकर अपने घर ले आया उसे खाट पर लेटा दिया। उसने घटना की सूचना गांव के सरपंच नीलांबर राठिया को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। गांव में तीन लोगों के मौत की सूचना मिलते ही पुलिस बिना देरी किए घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से कई बिंदुओं पर पूछताछ किया। जांच में मदद के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। उसने घटना स्थल से कुछ नमूनों को एकत्र किया। इसकी जांच लैब में कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव में तीन लोगों की मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना कैसे हुई इससे ग्रामीण भी खुद को अनजान बता रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मछली, चावल, एक पॉलिथीन में रखी गई कच्ची शराब और गिलास को जब्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेदराम के घर मकान का कार्य चल रहा था। तीनों ने एक साथ खाना खाया था। उन्होंने कच्ची शराब भी पी थी, जैसा कि घटना स्थल पर दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मौत कच्ची शराब पीने से हुई है जो जहरीली होगी। वहीं पुलिस इस मसले पर ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि तीनों शव को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और वैज्ञानिक जांच के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव में शराबबंदी, बाहर से लेकर आए थे मदिरा ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कोटमेर में शराबबंदी है। गांव में न तो शराब बनती है और न ही इसकी बिक्री होती है। ग्रामीणों को आशंका है कि बेदराम या रामसिंह ने किसी अन्य गांव से शराब खरीदकर लाया होगा, जिसे पीने के बाद तीनों की मौत हुई होगी। शव का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। घटना स्थल से मछली के अलावा कुछ अन्य खाद्यान्न मिले हैं। गिलास को जब्त किया गया है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। मामले की जांच की जा रही है। मृत महिला मालती के पति ने मुझे फोन पर घटना की जानकारी दी। जब मैं मौके पर पहुंचा तो तीनों की मौत हो गई थी। खाट पर बेदराम और जमीन पर रामसिंह की लाश पड़ी थी। घटना स्थल पर पॉलिथीन में शराब, चखना और मछली पड़ा हुआ था। उनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई होगी।

लापता शिक्षक का शव मिला, पत्‍नी ने एक दिन पहले दर्ज करवाई थी गुमशुदगी, हत्‍या की आशंका

Special meeting program on Raksha Bandhan festival in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail

मुरैना जौरा कस्बे से सात दिन पहले लापता हुए शिक्षक का मंगलवार को सरायछाैला थाना क्षेत्र के बीहड़ों में शव मिला है। शिक्षक की पत्नी ने एक दिन पहले ही गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था, जबकि जो शव मिला है वह चार से पांच दिन पुराना है। पुलिस शिक्षक की हत्या होने की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। जौरा के इस्लामपुरा में रहने वाले 42 वर्षीय नीरज खटीक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। चिन्नौनी गांव के मूल निवासी नीरज खटीक 11 जून को शिक्षक घर से निकले और उसके बाद लौटकर नहीं पहुंचे। स्वजन ने पहले तो नाते-रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन कहीं अता-पता नहीं लगा तो शिक्षक की पत्नी पिंकी खटीक सोमवार को जौरा थाने में पहुंची। जौरा पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। दूसरे ही दिन मंगलवार की दोपहर शिक्षक का शव सरायछौला थाना क्षेत्र के देवपुरी मंदिर से थोड़ी दूर सैयद दरगाह से 50 मीटर पीछे चंबल के बीहड़ों में मिला। बीहड़ में बकरी चरा रहे एक चरवाहे की नजर शव पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी। शव के बटुए में मिले आधार कार्ड से मृतक शिक्षक की पहचान हुई। शिक्षक का शव चार से पांच दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह गल चुका था। जिस हालत में शव मिला है, उससे हत्या करके शव बीहड़ में फेंके जाने का अंदेशा लग रहा है। शव पर कहीं भी चोट जैसे निशान नजर नहीं आ रहे। पुलिस ने शव को ग्वालियर मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, जिससे शिक्षक की मौत के सही कारण सामने आ सकें। जौरा व सरायछौला थाना पुलिस अपने-अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हैं।

राजस्थान के नौ जिलों में आज हीट वेव और कल से मौसम में होगा बदलाव

बीकानेर/झुंझुनू. राजस्थान में गर्मी की आग से हाल-बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर व धौलपुर में दोपहर में हीट वेव चल सकती है। राजस्थान एक बार फिर से हीट वेव की चपेट में है। मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हीट वेव का असर रहा। वहीं बुधवार को भी प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून से प्रदेश में मौसम तंत्र में बदलाव होगा। हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, बारां, झालावाड़ में आंधी और बारिश हो सकती है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस बार राजस्थान में जून के अंत तक ही मानसून प्रवेश कर सकता है। फिलहाल यह दक्षिण गुजरात से आगे नहीं बढ़ा है, जबकि पूर्वानुमानों में 20 जून तक इसके राजस्थान पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर जिले में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर के साथ पिलानी, चूरू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़ और करौली में भी तेज गर्मी रही और हीट वेव चली।

राशन और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा गया

 इंदौर  राशन और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। आटा-दाल और सब्जियों की महंगाई मध्यमवर्ग को खासा परेशान कर रही है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली तुवर दाल 200 रुपये किलो तक बिक रही है और मूंग दाल भी सवा सौ रुपये की सीमा को लांघ चुकी है। गर्मी का मौसम नए गेहूं की आवक का होता है, लेकिन इस मौसम में महंगे हुए आटे ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। थाली को मंहगी करने में आलू-प्याज भी आटे-दाल का साथ बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि तेल और शक्कर ने कुछ राहत दी है। मंगलवार को इंदौर के खेरची बाजार में सामान्य क्वालिटी का आटा 30 से 31 रुपये किलो और मध्यम क्वालिटी के आलू-प्याज भी 35-40 रुपये किलो बिके। बीते साल इन्हीं दिनों से तुलना की जाए तो सामान्य थाली की महंगाई लोगों को हैरान कर रही है। बीते जून में इंदौर और प्रदेश के आम खेरची बाजार में गेहूं का आटा 27 रुपये प्रति किलो जबकि दालें 80 से 150 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही थी। आम चुनाव के मौसम में खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई महंगाई सिस्टम पर भी सवाल खड़ा कर रही है। आलू-प्याज के दाम भी बीते साल जून में मौजूदा दामों के मुकाबले करीब आधे थे। दो दिन में 50 रुपये बढ़ा आटा आटा के थोक कारोबारी मुकेश चौहान के अनुसार दो दिन में थोक बाजार में आटा के दाम 50 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं। मंगलवार को थोक बाजार में ही आटा 2950 से 3000 रुपये पहुंच गया। यानी खेरची में अभी ओर महंगा होने वाला है। तीन हजार रुपये क्विंटल के पार आटा के भाव होना सामान्य नहीं माना जाता। बीते साल दीवाली के आसपास आटा तीन हजार रुपये से ऊपर बिका तो सरकार ने नियंत्रण के कदम उठाए थे। अभी त्योहार की मांग भी नहीं है लेकिन नई फसल के गेहूं की मंडियों में आवक कम है ऐसे में दाम बढ़ रहे हैं। विदेशी दाल के भरोसे हम इंदौर व प्रदेश के खेरची बाजार में तुवर दाल 180 से 200 रुपये किलो बिक रही है। चना दाल 86 से 110 रुपये किलो और मूंग दाल 105 से 130 रुपये किलो तक बिक रही है। सबसे सस्ती दालों में शुमार होने वाली मसूर दाल के दाम भी 85 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। दलहन के आयातक अरुण दोषी के अनुसार बीते वर्ष के तुवर दाल उपभोक्ता के लिए करीब 60 रुपये किलो और चना दाल भी 30 रुपये किलो तक महंगी हुई है। देश में दलहन का उत्पादन कम हुआ है। भारत दालों के आयात पर निर्भर है। देश की कमी का लाभ उठाते हुए प्रमुख निर्यातक म्यांमार के साथ अफ्रीकी देशों और आस्ट्रेलिया व कनाडा के उत्पादकों ने दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में महंगाई बढ़ रही है। खेरची बाजार में दालों पर प्रति किलो पर 25 रुपये प्रति किलो तक का मुनाफा कारोबारी वसूल रहे हैं। तेल-शक्कर ही दाम ही स्थिर एक ओर आटा-दाल-सब्जियां सब महंगे हुए हैं लेकिन शक्कर (चीनी) और खाद्य तेल ने ही इस साल परेशान नहीं किया है। खेरची बाजार में रसोई की इन दोनों जरुरी वस्तुओं के दाम स्थिर हैं। शक्कर खेरची बाजार में 43 रुपये किलो और सोयाबीन तेल के दाम 105 से 110 रुपये लीटर है। इन दोनों ही वस्तुओं के दाम बीते वर्ष जून में भी इसी स्तर पर थे। चावल के निर्यात पर भी सरकार ने नियंत्रण लगा दिया है। किस्में भी बहुत है इसलिए हर 40 रुपये से 125 रुपये तक हर दाम पर चावल उपभोक्ता को मिल रहा है। बढ़ते दामों पर नजर तुवर दाल – 180 – 200 मूंग दाल – 105 – 130 चना दाल – 90 – 110 उड़द दाल – 140 – 150 आटा – 30 आलू – 35 – 50 प्याज – 35 – 50 टमाटर – 60

पुलिस ने गवाह को थाने में रातभर भूखा-प्यासा रखा, सुबह हो गई मौत

Lord Mahakaal will appear in five forms in the last ride of Shravan month.

  एटा एटा (Etah) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रात को थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराने एक युवक पहुंचा था. वादी के साथ घटना का गवाह भी पहुंचा था, जिसे पुलिस ने पूरी रात भूखा प्यासा रखा. इसके बाद सुबह उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से हड़कंप मच गया. आनन फानन में शव को मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी भेजा गया है. एसएसपी एटा ने प्राथमिक जांच के बाद थाने के इंचार्ज और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, शहर में देवेंद्र और हुसैन नाम के दो दोस्तों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान हुसैन ने देवेंद्र की नाक में घूंसा मार दिया. इसके बाद देवेंद्र ने डायल 100 कर पुलिस बुला ली. इसके बाद पुलिस आरोपी हुसैन और वादी देवेंद्र और देवेंद्र के मित्र राकेश को थाने ले गई. राकेश घटना का चश्मदीद गवाह था. वादी देवेंद्र और राकेश को रात में थाने में ही रोक लिया गया. एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कल दलसापुर गांव में हुसैन अली और देवेंद्र के बीच में पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया. देवेंद्र ने ₹5000 रुपये हुसैन से मांगे तो उसने घूंसा मार दिया. उन्होंने कहा कि मामले की सूचना देवेंद्र ने पीआरवी को दी थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गवाह राकेश के साथ थाने ले आए थे. थाने में देवेंद्र का मेडिकल भी हुआ था. रात होने के कारण गांव से कोई नहीं आ पाया था, जिसके कारण यह लोग जा नहीं पाए. इसीलिए ये थाने में ही लेट गए थे. सुबह राकेश को चक्कर आ गए, उसको तत्काल निधौली चक ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया और उसकी मौत हो गई. देवेंद्र का कहना है कि थाने में हमें खाना नहीं दिया गया था. इस कारण संभव है कि गर्मी की वजह से यह वाकया हुआ हो. हम लोग जांच कर रहे हैं और इसमें प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल को जो उस समय ड्यूटी पर थे, सस्पेंड कर दिया गया है. और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

रतलाम के बाद इंदौर के शिव मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका ट्रैफिक

CM: After visiting Mahakal, he participated in the Raksha Bandhan program

इंदौर    रतलाम के बाद अब इंदौर के शिव मंदिर में मवेशी के कटे अंग मिलने का मामला सामने आया है। इंदौर के आजाद इलाके में बुधवार सुबह शिव मंदिर में मवेशी के कटे अंग मिलने के बाद तनाव फैल गया। मंदिर की सफाई करवाई जा रही है। घटना बुधवार सुबह की है। इंदौर के आजाद इलाके में श‍वि मंदिर में सुबह पहुंचे लोगों को मंदिर में मवेशी के कटे अंग नजर आए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद टीआई के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि मांस के टुकड़े श्‍वान लेकर आया था। इसमें किसी प्रकार की शरारत नहीं है। सीसीटीवी वीडियो में तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो भी वायल हो रहा है जिसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आए और मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दिए हैं। टीआई नीरज का कहना है कि ये सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं। श्‍वान वहां शव के टुकड़े लेकर आया हैं।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें तीन युवक एक ही बाइक पर आए और मंदिर की तरफ कुछ फेंकते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि, टीआई नीरज मेड़ा का कहना है कि वायरल किए जा रहे सीसीटीवी फुटेज पुराने हैं। कुत्ते ने किसी शव के टुकड़े लाकर डाले हैं। संभवत: वे कहीं और से लाकर यहां खा रहे होंगे। किसी व्यक्ति के द्वारा यह कृत्य नहीं किया गया है। शिव मंदिर के आसपास मवेशी के इस आकार में टुकड़े पड़े मिले। शिव मंदिर के आसपास मवेशी के इस आकार में टुकड़े पड़े मिले। बुधवार सुबह मंदिर में महिलाएं पहुंची तो उन्हें टुकड़े दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। वहां के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। बुधवार सुबह मंदिर में महिलाएं पहुंची तो उन्हें टुकड़े दिखाई दिए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। वहां के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।  

HC ने खारिज की आयुषी पटेल की याचिका, खुद छात्रा ने किया था

लखनऊ  नीट यूजी परीक्षा परिणाम 2024 को लेकर विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ की नीट स्‍टूडेंट आयुषी पटेल ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर आरोप लगाया था कि एनटीए उसका परिणाम घोषित करने में विफल रही और उसकी ओएमआर उत्तर-पुस्तिका फटी हुई पाई गई। आयुषी ने इसको लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जो खारिज हो गई है। एनटीए के दस्‍तावेजों को देखने के बाद हाई कोर्ट ने पाया कि आयुषी पटेल ने कूटरचित दस्‍तावेज के आधार पर याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने एनटीए को इस मामले में कार्रवाई करने की खुली छूट दी है। आयुषी पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने एनटीए को सभी दस्‍तावेज जमा करने के लिए कहा था। आयुषी को नीट परीक्षा में 720 में से 355 अंक आए हैं। आयुषी का आरोप था कि पहले एनटीए ने उसका रिजल्‍ट रोक लिया था। फिर जब उन्‍होंने ईमेल किया तो एनटीए ने फटी हुई ओएमआर शीट उसे मेल कर दी। आयुषी पटेल ने इसका पूरा वीडियो बनाकर शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला इतना आगे बढ़ा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को उठाया। आयुषी ने गलत रजिस्‍ट्रेशन नंबर बताया: अधिवक्‍ता केंद्र सरकार के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता ने बताया कि नीट 2024 में कोई धांधली नहीं है। याची आयुषी पटेल ने धांधली का गलत दावा किया है। आयुषी ने आवेदन का जो रजिस्‍ट्रेशन नंबर अपना होने का दावा कर रही थी, वह गलत था। वहीं, हाई कोर्ट ने कहा कि याचिका फर्जी दस्‍तावेज लगाकर दाखिल की गई, लिहाजा मामले में कानूनी कार्रवाई करने से एनटीए के अफसरों को रोका नहीं जा सकता है। इस टिप्‍पणी के साथ कोर्ट ने आयुषी पटेल की याचिका खारिज कर दी।

रिर्पोटिंग के दौरान मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य में पहली बार स्वीकृत की गई आर्थिक सहायता

रायपुर बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते 10 जून को घटित आगजनी की घटना में एक पत्रकार की मोटरसायकल जल जाने के कारण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण समित ने आज 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मीडिया प्रतिनिधियों को गंभीर बीमारी और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता तो स्वीकृत की जाती थी परंतु प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है जब रिर्पोटिंग के दौरान पत्रकार की मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य सरकार की संवेदनशील पहल पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति द्वारा पत्रकार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज संचालनालय में राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों के अन्य प्रकरणों का निराकरण करते हुए बलौदाबाजार जिले में बीते 10 जून को हुई आगजनी की घटना में ए.एन.आई. के रिपोर्टर श्री अजय यादव की मोटर सायकल जल जाने से उन्हें समिति ने 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति के सदस्य श्री जोसेफ पी. जान, श्री सुभाष मिश्रा, श्री दीपक लखोटिया, श्री संजय दीक्षित, श्री आर.के. गांधी, श्री टी.सूयार्राव, श्री प्रणय राज सिंह राणा और समिति के सदस्य सचिव अपर संचालक श्री संजीव तिवारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सिंह ने रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली और विभिन्न कार्यों की समीक्षा की

रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली और विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय के सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि उनके यहाँ पानी के टंकी की सफाई हो गई हो ताकि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले। बारिश में किसी भी प्रकार की महामारी या बीमारी ना फैले। इसका साथ ही टंकी सफाई के काम का प्रमाण पत्र प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी नालों-नाली की सफाई पूर्ण करलें ताकि जलभराव की स्थिति ना हो। डॉ सिंह ने कहा कि आंधी-तूफान की स्थिति आने पर नगर निगम जिला पंचायत, विद्युत विभाग एवं अन्य अधिकारी फिल्ड में तत्काल निकलें और स्थिति पर नजर बनाएं रखें और किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान करें। इससे नागरिकों को समय में राहत मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि एनजीटी ने 15 जून तक सारे रेत खदान बंद किए जाने के निर्देश दिए थे।  इसके बाद भी रेत उत्खखन पाए जाने पर खनिज विभाग तथा अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें। आबकारी विभाग ओवर रेट की शिकायत पर अविलंब कार्रवाई करें। पौधरोपण के लिए तैयारी करें और स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभाग तत्काल जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि खाद्-बीज के स्टॉक पर नज? रखें और इसकी कमी ना होने दें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग बारिश को मद्देनजन रखते हुए दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद उपस्थित थे।

सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथि

रायपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री श्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री श्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद श्री महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक श्री किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक श्री संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।

गृह मंत्री शर्मा ने पुलिस की कार्य प्रणाली में उर्दू, फारसी के शब्दों को हटाने के लिए अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Deputy CM Rajendra Shukla insulted the tricolor flag; flag stuck upside down on jacket, photo went viral

रायपुर उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली में उर्दू, फारसी के शब्दों को हटाकर इनकी जगह सरल हिंदी शब्द जोडने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी लिखा-पढ़ी और बोलचाल में उर्दू, फारसी के शब्दों की जगह सरल हिंदी शब्दों का प्रयोग करे, ताकि आम जनता या पीड़ित को पुलिस की कार्यप्रणाली समझ आए। गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि 1896 के समय से पुलिस विभाग में प्रयोग में लाए जा रहे कई शब्द आम लोगों की समझ में नहीं आते, इसलिए इन्हें बदलना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 24 साल बाद व्यापक जनहित यह अच्छी पहल होगी। हमारे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की पुलिस ने अब अपनी कार्य प्रणाली में उर्दू के शब्दों का प्रयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। वहां पुलिस की लिखा-पढ़ी और बोलचाल की भाषा में उर्दू, फारसी और अन्य भाषाओं के 69 शब्दों का प्रयोग बंद करके इनकी जगह हिंदी के शब्दों का उपयोग किया जाने लगा है। यह अच्छा उदाहरण है।

ज्येष्ठ माह का दूसरा प्रदोष व्रत आज, व्रत रखने से जीवन में चल रही समस्याओं से मिलता हैं छुटकारा

रायपुर प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। भगवान भोलेनाथ का इस दिन पूजन करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और व्रती की हर मनोकामना भी पूर्ण होती है। प्रदोष व्रत प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ज्येष्ठ माह का दूसरा प्रदोष व्रत बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है जिससे सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन महादेव का व्रत रखना शुभ फलदायी माना गया है। प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को हलवे का भोग लगाना चाहिए। इससे व्रती के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग लगाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसी है पूजा विधि प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें।

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज डिंडौरी में, वायु सेवा संभालेगी सुरक्षा का जिम्मा

  डिंडौरी लोगों को सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ डिंडौरी आएंगे। 19 जून बुधवार को सुबह लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम तय हुआ है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान स्वास्थ्य, आयुष, महिला और बाल विकास, आदिवासी विकास और पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया … डिंडोरी के चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान में होगा कार्यक्रम कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान होगा। वायु सेना के हेलीकाप्टर कार्यक्रम स्थल की निगरानी कर रहे हैं। आज देर शाम तक उप राष्ट्रपति कार्यालय से अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मैदान में ही हैलीपेड बनाए गए हैं। सिकल सेल से पीड़ित मरीजों का होगा इलाज कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि जिले की जनसंख्या 8 लाख 69 हजार 595 है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2 लाख 2 हजार 178 लोगों का परीक्षण किया है। जिनमें से सिकल सेल के 11,559 वाहक है। जिनमें से 1963 मरीज चिह्नित किए गए है। जिनका जल्द ही इलाज होगा। क्या है सिकल सेल एनीमिया सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत रोग का एक रूप है। सिकल सेल एनीमिया आपके लाल रक्त कोशिकाओं ( red blood cells) के आकार को बदल देता है। गोल लचीली डिस्क को कठोर और चिपचिपी सिकल कोशिकाओं ( sickle cell ) में बदल देता है जो रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करती हैं। शुरुआती पहचान और नए उपचारों की बदौलत, सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लगभग आधे लोग 50 की उम्र तक जीवित रहते हैं। 1970 सिकल सेल एनीमिया के मरीज चिन्हित जिलेभर में कुल 1970 सिकल सेल एनीमिया के मरीज जांच के बाद चिन्हित किए गए हैं। इनका जबलपुर से आए डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जाएगा। सबसे अधिक सिकल सेल की मरीज डिंडौरी जनपद क्षेत्र में 1151 चिन्हित किए गए हैं,जबकि सबसे कम 19 मरीज मेहदवानी जनपद क्षेत्र में सामने आए हैं। इन सभी चिन्हित मरीजों को लाने ले जाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी का इलाज कर दवा का वितरण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिलेभर में कुल 3 लाख 88 हजार 348 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया था। सोमवार की शाम तक मात्र 2 लाख 2178 लोगों की ही स्कैनिंग हो पाई है, इनमें 1970 सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीज सामने आए हैं। पुलिस लाइन में चार हेलीपैड बनाए गए अभी भी 48 प्रतिशत मरीजों की स्कैनिंग तक स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार नहीं कर सके हैं। बजाग जनपद क्षेत्र में 245, करंजिया जनपद क्षेत्र में 154, अमरपुर में 26, समनापुर में 143 और शहपुरा जनपद क्षेत्र में 232 मरीज सिकल सेल के चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें जनजाति कार्य विभाग डिंडौरी लाएगा। पुलिस लाइन में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। बताया गया कि उपराष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से आएंगे।उनके साथ कुल तीन हेलीकॉप्टर रहेंगे।जबकि एक हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी रह सकते हैं। तोड़कर बनाया गया एक और गेट चंद्र विजय कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए बाउंड्री वॉल तोड़कर एक और गेट बनाया गया है। बताया गया कि सभी मरीजों की जांच के लिए अलग से कॉलेज के जिन भवनों में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना हुई है, वहां व्यवस्था की गई है। मरीज को सीधे वही ले जाया जाएगा। जबकि कार्यक्रम स्थल कॉलेज मैदान में होगा। उपराष्ट्रपति लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जिला मुख्यालय में रहेंगे। अभी तक उपराष्ट्रपति का कोई अलग से कार्यक्रम निर्धारित नहीं कलेक्टर ने बताया कि अभी तक उनका कोई अलग से कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत चार पहिया वाहन भी जबलपुर से आ रहा है। उसी में सवार होकर वे पुलिस लाइन से कॉलेज तक आएंगे। जिले में पहली बार उपराष्ट्रपति के आगमन के चलते विशेष तैयारी की जा रही है। जिलेभर में 11559 ऐसे मरीज भी चिन्हित किए गए हैं, जो सिकल सेल के वाहक हैं, यद्यपि उनमें विशेष लक्षण तो नहीं होते, लेकिन वे सिकल सेल आगे तक बढ़ाने हैं। ब्लॉक बार इस तरह है सिकल सेल एनीमिया पीड़ित मरीज ब्लॉक पीड़ित मरीज अमरपुर – 26 बजाग- 245 डिंडौरी – 1151 करंजिया – 154 मेहदवानी – 19 समनापुर- 143 शहपुरा- 232 कुल – 1970 सिकल सेल एनीमिया क्या है नोडर अधिकारी डॉक्टर मनोज उरैती ने बताया कि सिकल सेल बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है। यदि माता-पिता दोनों में सिकल सेल के जीन है तो बच्चों में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिका हंसिये के आकार में परिवर्तित हो जाती है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया के अगर लक्षण यह नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पीड़ितों में खून की कमी, हल्की पीलिया होने से बच्चे का शरीर पीला दिखाई देना, तिल्ली का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ, हड्डियों एवं जोड़ों में विकृतियां होना, पैरों में अल्सर घाव होना, हड्डियों और जोड़ों में सूजन के साथ अत्याधिक दर्द, मौसम बदलने पर बीमार पड़ना, अधिक थकान होना इसके लक्षण बताए गए हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन पर नगर में प्रभावित रहेगी यातायात व्यवस्था बुधवार को सुबह 5 से कार्यक्रम समाप्ति तक डिंडौरी से जबलपुर आने जाने वाले समस्त वाहनों के लिए चंद्र विजय कॉलेज वाले मार्ग से वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह रूट डायवर्सन रहेगा। डिंडोरी से जबलपुर आने -जाने वाले वाहन मंडला स्टैंड , राय सिटी, औरई तिराहा होते हुए बायपास रोड से बड़ा सुबखार वाले मार्ग का उपयोग करेंगे। इसी के साथ जोगी टिकरिया से मुड़की होते हुए बेनीबारी वाले मार्ग का उपयोग भी किया जा सकेगा।जबलपुर से मंडला एवं अमरकंटक की ओर आने-जाने वाले वाहन बड़ा सुखखार वाले मार्ग से होते हुए बायपास रोड,औरई तिराहा से होते हुए बायपास वाले रोड का उपयोग करेंगे।जोगी टिकरिया से मुड़की होते हुए बेनीबारी वाले मार्ग का उपयोग भी किया जा सकेगा। डिंडौरी से अनूपपुर जाने वाले वाहन यहां से जाएंगे डिंडौरी से अनूपपुर की ओर … Read more

विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में आज उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ होंगे शामिल

भोपाल   उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विश्व सिकल सेल दिवस-2024 19 जून 2024 को प्रातः 11.00 बजे शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश में सिकलसेल उन्मूलन के प्रयास सिकलसेल एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार के लिये 15 नवम्बर 2021 जनजातीय गौरव दिवस को ‘’राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। मिशन में अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलें में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुल 9 लाख 17 हज़ार जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गयी। 49 लाख 17 हज़ार लोगों की हो चुकी है स्क्रीनिंग द्वितीय चरण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’- 2047 का शुभांरभ शहडोल ज़िले से किया गया। ‘राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन’ में देश के 17 राज्य शामिल हैं। मिशन में मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिलों के 89 विकासखण्डों में लगभग 1 करोड़ 11 लाख नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की जानी है। द्वितीय चरण में अब तक 49 लाख 17 हज़ार जनसँख्या की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमे से 1 लाख 20 हज़ार 493 सिकलवाहक एवं 18 हज़ार 182 सिकल रोगी चिन्हित किये गए हैं। प्रत्येक जिला चिकित्सालय में जांच की व्यवस्था सिकलसेल रोगियों की जांच एवं उपचार सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिये प्रत्येक जिला चिकित्सालय में एचपीएलसी मशीन द्वारा पुष्टीकरण जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य जॉचे जैसे- सी.बी.सी., टोटल आयरन, सिरम फेरीटिन आदि जांचों की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सिकलसेल एनीमिया की पुष्टिकरण जांच पीओसी किट द्वारा स्क्रीनिंग स्थल पर त्वरित जांच परिणाम प्राप्त कर सिकल रोगी का प्रबंधन किया जा रहा है। 22 लाख 96 हज़ार जेनेटिक कार्ड किये जा चुके हैं वितरित आदिवासी बाहुल्य इलाकों में सिकलसेल एनीमिया की व्यापकता अधिक है एवं सिकलसेल एनीमिया आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में एक अहम स्वास्थ्य समस्या है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए समुदाय स्तर पर स्क्रीनिंग द्वारा रोगी की पहचान कर जेनेटिक काउंसलिंग एवं प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है। मध्यप्रदेश में अब तक 22 लाख 96 हज़ार जेनेटिक कार्ड वितरित किये जा चुके हैं। ब्लड-ट्रांसफ्यूजन के लिए प्रदेश के ब्लड सेंटरों का किया गया है सुदृढीकरण पुष्टिकरण जांच में पॉजिटिव पाये गये सिकल रोगियों का जिला स्तर पर संचालित एकीकृत उपचार केन्द्र में प्रबंधन एवं उपचार किया जा रहा है। समस्त रोगियों को हाइडॉक्सीयूरिया, फोलिकि एसिड दवाइयों का वितरण तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क रक्ताधान दिया जा रहा है। सिकल सेल रोगियों को सुरक्षित ब्लड-ट्रांसफ्यूजन के लिये प्रदेश के ब्लड सेंटरों का भी सुदृढीकरण किया गया है। सिकलसेल स्क्रीनिंग की रिपोर्टिंग एवं डाटा ट्रैकिंग हेतु मोबाइल एप एवं नेशनल सिकलसेल पोर्टल विकसित किया गया है। नवजात शिशुओं की जांच के लिये एम्स भोपाल में लैब नवजात शिशुओं में जन्म के 72 घंटे के अंदर विशेष जांच के लिये एम्स भोपाल में लैब स्थापित कर आदिवासी बाहुल्य जिलों से भेजे गये सैम्पलों की जांच प्रारंभ की गई है । सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग तथा प्रबंधन के प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग आईसीएमआर एनआईआरटीएच, जबलपुर द्वारा दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के समस्त 89 आदिवासी बाहुल्य विकासखण्डों में पदस्थ प्रबंधकीय एंव चिकित्सकीय स्टाफ के साथ-साथ मैदानी कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया गया है। सिकलसेल रोग के प्रसार को आगामी पीढ़ी में जाने से रोकने के लिए गर्भवती महिलाओं की प्रि-नेटल डायग्नोसिस ‘संकल्प इंडिया’ के सहयोग से की जा रही है। स्क्रीनिंग में चिन्हित सिकलसेल रोगियों को उपचार, औषधि एवं सम्पूर्ण प्रबंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं निरंतर निगरानी के लिये ट्रीटमेंट एवं फॉलोअप बुकलेट तैयार की गयी है।  

प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त 369 सीएम राइज स्कूलों का संचालन आरंभ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त 369 सीएम राइज स्कूलों का संचालन आरंभ कर दिया है। इन स्कूलों में विश्व स्तरीय बिल्डिंग, स्मार्ट क्लास, डिजिटल टीचिंग, नि:शुल्क वाहन सुविधा, एक्सपोजर विजिट के साथ-साथ अन्य आधुनिक संसाधनों की सुविधा विद्यार्थियों को प्राप्त होगी। अन्य विद्यालयों में भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश के 416 विद्यालयों में पीएमयोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इन सुविधाओं का अन्य शालाओं में भी विस्तार होगा। प्रदेश के विद्यार्थी महापुरूषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के पथ पर अग्रसर होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में स्कूल चलें हम अभियान 2024 के शुभारंभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दुलार कर, तिलक लगाकर व पुस्तकें भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुपर-100 योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 में जेईई एडवासं में आईआईटी में प्रवेश लेने वाले शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ग्राम सालीचौका जिला नरसिंहपुर के पवनराय, ग्राम रक्सहाकलॉ जिला रीवा के शीतल सिंह, सतना जिले ग्राम अतरार के साहिल पाल, भोपाल के रविराज विश्वकर्मा का सम्मान भी किया। स्कूल शिक्षा स्तर पर भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के क्रियान्वयन में प्रदेश अग्रणी रहेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय विद्यालयों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह विद्यालय शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सफल जीवन जीने की प्रेरणा और अनुभव प्रदान करने के भी महत्वपूर्ण केन्द्र हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश की सभी व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है। इसी क्रम में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन का सकारात्मक प्रभाव हमारी वर्तमान पीढ़ी में परिलक्षित होगा। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में देश में अग्रणी रहा है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर कर मध्यप्रदेश देश में आगे रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण ने शाला स्तर पर ज्ञानार्जन और मित्रता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यालय संचालन के साथ-साथ विद्यालय के परिवेश के बारे में सोचना और उसे बेहतर बनाना आवश्यक है। विद्यालय विद्यार्थियों को ऐसा परिवेश और मार्गदर्शन दें, जिससे वे कठिन परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ ज्ञान और शिक्षा प्राप्त करते हुए नैतिक मूल्यों के साथ लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो सकें। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने गुरूकुल में अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर विभिन्न विद्याओं और कलाओं में दक्षता अर्जित की, साथ ही दुनिया के सामने मित्रता का भी श्रेष्ठतम उदाहरण प्रस्तुत किया। जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगियों परीक्षाओं की तैयार के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ की गई सुपर-100 योजना का विस्तार सभी संभागों तक किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा उदय प्रताप सिंह, खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्संख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व प्रोटेम विधानसभा स्पीकर रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी तथा अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

बर्ड फ्लू पर राष्ट्रीय दो दिवसीय कार्यशाला 19 जून से

भोपाल बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 19 एवं 20 जून को प्रातः 9:30 बजे से होटल कोर्टयार्ड मैरियट भोपाल में किया गया है। कार्यशाला में बर्ड फ्लू से संबंधित वैज्ञानिक परिचर्चा की जाएगी। साथ ही अन्य नई बीमारियों और जुनेटिक डिजीज के परिपेक्ष में भी वन हेल्थ के विषय पर गहन चर्चा की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन वर्ल्ड बैंक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यशाला में सचिव भारत सरकार पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पशुपालन आयुक्त, भारत सरकार, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य शासन सहित असम, उड़ीसा, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र तथा दिल्ली से भी विशेषज्ञ उपस्थित होंगे। साथ ही वर्ल्ड बैंक के विशेषज्ञ, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक, राज्यों के पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारी, वन विभाग तथा वन्य प्राणी विभाग से संबंधित अधिकारी तथा अन्य रोग अनुसंधान प्रयोगशालाओं के अधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।  

प्रदेश के चर्चित नर्सिंग घोटाले में पटवारी और आरआई की भूमिका की होगी जांच, सीएम मोहन यादव का सख्त रुख

भोपाल प्रदेश के चर्चित नर्सिंग घोटाले में सीबीआई, पुलिस, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और नर्सिंग कॉलेज व विश्वविद्यालय के स्टाफ की संलिप्तता के बाद पटवारी और आरआई की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इसको लेकर राजस्व विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पटवारी और आरआई नर्सिंग कॉलेज भवन का ले आउट, नियमानुसार कॉलेज भूमि का क्षेत्रफल का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करके स्वीकृति देते थे, लेकिन कुछ कॉलेज किराए के भवन में संचालित होते पाए गए और कुछ ने तो भवन निर्माण की शर्तों के विरुद्ध कम भूमि में कॉलेज बना लिए हैं। बावजूद इसके ऐसे कॉलेजों को स्वीकृति दे दी गई। ऐसे में राजस्व विभाग पटवारी और आरआई द्वारा जारी रिपोर्ट की जांच कराएगा कि घोटाले में कहीं आरआई और पटवारी की भूमिका तो नहीं। वहीं कॉलेजों की भूमि का सीमांकन भी कराया जाएगा, इस आधार पर इनकी भूमिका तय कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सीएम मोहन यादव का सख्त रुख मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त रुख के बाद जांच दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों की पहचान कर नोटिस थमाया गया। मुख्यमंत्री ने पिछले माह बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए थे कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन कॉलेजों की जांच कर पात्र बताया था, उन्हें भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। इस मामले में राजस्व विभाग ने जांच के पर्यवेक्षण (सुपरविजन) में शामिल 16 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को भी नोटिस देकर जवाब मांगा है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन मध्य प्रदेश नर्सिंग शिक्षण संस्थाओं को मान्यता प्रदान करने के संदर्भ में गठित निरीक्षण दल के सदस्य के रूप में त्रुटिपूर्ण निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। जांच दल के प्रभारी के तौर पर टीम में शामिल डिप्टी कलेक्टरों को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नोटिस का उत्तर नहीं देने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुनः: स्मरण पत्र भेजे जाएंगे। सीबीआई जांच में कैसे अनफिट हो गए नर्सिंग कॉलेजों की जांच में हुए फर्जीवाड़े में राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जारी है। अलग-अलग जिलों में पदस्थ रहे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि आपने जांच में जिस कॉलेज को निर्धारित मापदंडों के अनुसार बताया, वे सीबीआई जांच में अनफिट कैसे हो गए। इसके पहले जांच दल में सदस्य के रूप में शामिल मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक और नर्सिंग अधिकारी मिलाकर 111 को नोटिस थमाया गया था।

राजस्थान-प्रतापगढ़ के दो आरोपी जावद-मप्र में हुई 3.50 लाख की लूट में गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (राजस्थान). नीमच जिले की जावद पुलिस ने एक सप्ताह पहले फरियादी नाथूलाल पिता नंदाजी धनगर उम्र 51 वर्ष निवासी मोडी के साथ जावद में हुई लूट की वारदात का ऑपरेशन “नीमच आई” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए तीन लाख एवं घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। एसपी अंकित जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में  बताया कि फरियादी नाथूलाल (51) पिता नंदा धनगर निवासी मोडी थाना जावद अपनी बाइक से 10 जून को दोपहर 12 बजे केसीसी के साढे तीन लाख रुपये जमा कराने स्टेट बैंक जावद आया था। केसीसी जमा करने वाले अधिकारी ने एक महीने बाद रुपये जमा कराने का बोलने पर फरियादी वापस रुपये लेकर जा रहा था। जो गांधी चौक जावद से आगे चोपड़ा मिल के सामने पहुंचा। जहां एक काले रंग की बाइक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने फरियादी की बाइक के हैंडल में टंगी रुपयों से भरी साढे तीन लाख रुपयों की थैली छीन कर रामपुरा दरवाजा जावद की तरफ भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी जावद द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 268/24 धारा-392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। एसपी जायसवाल ने दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी जावद को लूट की घटना के संबंध में पुलिस टीम को लगाने एवं घटना का शीघ्र खुलासा करने संबंधी निर्देश दिए। टीआई ने निर्देशों के पालन में तत्काल आरोपीगणों की पतारसी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई। आरोपीगणों की पहचान के लिए एसपी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन नीमच आई के तहत कस्बा जावद में लगवाए सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान एवं बाइक नंबर की पहचान कर आरोपीगणों की पतारसी के लिए टीम लगातार साइबर सेल एवं मुखबिर सूचना पर राजस्थान के कई जिलो में आरोपीगणों के छुपने के समस्त संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी एवं दबिश दी। इसमें आरोपी सद्दाम हुसैन पिता इस्माइल खान, सोनू उर्फ इस्तयाक पिता रफीक मोहम्मद शेख दोनों निवासी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने लूट करना स्वीकार किया। आरोपी सद्दाम हुसैन व सोनू उर्फ इस्तयाक शेख से नकदी तीन लाख रुपये व घटना में उपयोग की गई बाइक आरजे- 35 एसक्यू- 2455, मोबाइल फोन तथा घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद किए। दोनों आरोपी राजस्थान के कई जिलों में लूट की वारदात कर चुके हैं और वांछित थे। आरोपीगणों का आपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त कर संपूर्ण जगह पर सूचना प्रेषित की गई है।

छत्तीसगढ़-रायपुर की जनता के काम आना मेरी कोशिश: बृजमोहन

रायपुर. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसीवां, कुरा, खरोरा, तिल्दा नेवरा में विजय आभार यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत धनेली से हुई। इस दौरान लोगों ने विजय आभार यात्रा का जगह जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर बृजमोहन ने जनता से कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत उनकी नहीं क्षेत्र की जनता की जीत है। जिनके प्यार और आशीर्वाद से रायपुर का देशभर में नाम हुआ है। आज वो जो कुछ भी हैं जनता के आशीर्वाद से हैं। वो हमेशा जनता के काम आएं, यही उनकी कोशिश रहेगी। आभार यात्रा दिलबाग ढाबा, सिलतरा मेन रोड, धरसीवां मेन रोड होते हुए कूरा पहुंची। सांसद ने बाजार चोक में जनता को संबोधित किया। इसके बाद में कपसदा, रैता, कुथरेल ,सिलियारी,  सारागांव यहां से खरोरा में करिया दामा चौक,  सुभाष चन्द्र बोस चौक, मेन रोड खरोरा, गायत्री मंदिर, केसला मेन रोड,  दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे। यहां से आभार यात्रा तिल्दा पहुंची । प्रवेश द्वार पर स्वागत हुआ। यहां से खूबचंद बघेल चौक, अग्रवाल आभूषण,  राज टॉकीज, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, स्टेशन चौक, राधा कृष्ण मंदिर, अग्रवाल आभूषण, वेलकम डेली नीड्स, पंजवानी निवास, सिंधी पंचायत, बैंक ऑफ इंडिया, राजेश ट्रेडर्स, अग्रेसन चौक, हेमू कालानी चौक, कैलाश राइसमिल निवास, परशुराम भवन, गांधी चौक पर विजय आभार यात्रा का समापन हुआ। विजय आभार रैली में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, अशोक बजाज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

देवी अहिल्या इन्दौर और ताइवान के विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व में सेमी-कंडक्टर और चिप-डिजाइन क्षेत्र के सिरमौर ताइवान के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर द्वारा शैक्षणिक और अनुसंधान संबंधी गतिविधियों के लिए किए जा रहे एमओयू से मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और निवेशकों के लिए प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने ताइवान के छह अलग-अलग विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया है। राज्य सरकार की हरसंभव कोशिश होगी कि ताइवान के साथ प्रदेश के संबंध प्रगाढ़ हों और शासन स्तर पर एमओयू क्रियान्वयन में कोई कठिनाई नहीं आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा टिकाऊ भविष्य के लिए पर्यावरण प्रबंधन विषय पर इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ कार्यक्रम को समत्व भवन भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में इन्दौर में आई-शु यूनिवर्सिटी ताइवान तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए साथ ही विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद तथा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। जैसे हम स्वयं की चिंता करते हैं वैसे ही ब्रह्मांड की चिंता करें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टिकाऊ भविष्य के लिए पर्यावरण प्रबंधन विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन वर्तमान परिदृश्य में बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी संस्कृति पर्यावरण के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हमें प्रेरित करती है, हमारे वेद यह शिक्षा देते हैं कि जैसे हम स्वयं की चिंता करते हैं वैसे ही ब्रह्मांड की चिंता करें। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर नवाचार करने में अग्रणी रहा है इस उद्यमशीलता के लिए विश्वविद्यालय बधाई का पात्र है। पर्यावरण की दृष्टि से मध्य प्रदेश पर्याप्त संपन्न है। विश्व के सम्मुख मौजूद पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी हर स्तर पर प्रयास कर रही है। भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण और जन-जन में पर्यावरण की प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के अनेक बिंदु समाहित हैं। इन्दौर में लगाये जायेंगे 51 लाख पौधे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्रम में राज्य सरकार ने साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाने का प्रण किया है। इस अभियान में इंदौर में भी 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए एक पखवाड़े तक चलाया गया अभियान पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा और प्रदेशवासियों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। इन्दौर में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. इन्दर सिंह परमार, इन्दौर सांसद श्री शंकर लालवानी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. रेणु जैन, आई-शु यूनिवर्सिटी ताइवान के प्रेसिडेंट डॉ. कुआंग तथा अन्य अधिकारी व विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे।  

राजस्थान-दौसा में अधिकारियों की नाक के नीचे बिक रही आबादी भूमि

दौसा. दौसा जिले में ब्लॉक के उच्च अधिकारियों की नाक के नीचे आबादी भूमि का विक्रय हो रहा है। इसमें स्थानीय कर्मचारी और सरपंच की भूमिका संदेह में नजर आ रही है। मामला लवाण ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनियाना का है। दौसा जिले के बनियाना ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत के चलते, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज गैर मुमकिन आबादी भूमि को बेचने का मामला सामने आया है। इसके चलते ग्राम पंचायत की निजी आय को नुकसान हो रहा है। उधर, लवाण तहसीलदार सोहनलाल मीणा ने कहा कि ये सारा मामला स्थानीय लोगों की मिलीभगत से प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा आबादी भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है और आम जनता के विकास कार्यों के लिए संचित की जाने वाली निजी आय का गबन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बनियाना में प्रॉपर्टी डीलरों और सरपंच और उसके नजदीकी लोगों की देखरेख में ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर 100-100 वर्गगज प्लॉट बनाकर बेचने का खाका तैयार कर बेचा जा रहा है। मौके पर सड़क निर्माण भी कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो 88 और 100 वर्ग गज प्लाट की कीमत लगभग 4000 से 5000 वर्ग गज के रेट से बेचने के भाव तय कर कुछ भूमि विक्रय करने की भी जानकारी है। साथ ही इस जमीन को खुर्द-बुर्द करने करने वालों में स्थानीय लोगों के अलावा सरकारी कर्मचारी के शामिल बताए जा रहे हैं। तहसीलदार लवाण बोले इस मामले की जानकारी मुझे सुबह हुई है। इसके बाद मैंने इस मामले की जानकारी के लिए नायब तहसीलदार को बोला है। नायब तहसीलदार ने पटवारी को जांच के लिए भेजा। पटवारी ने नायब तहसीलदार को बताया कि संबंधित आबादी भूमि, जिसका खसरा संख्या 1143 में गैर मुमकिन और वहां पर वर्तमान में प्लाटिंग की जा रही है। सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बनियाना की मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है। इसमें कार्रवाई करने हेतु विकास अधिकारी लवाण तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा अधिकृत हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा आपके माध्यम से ये मामला मेरे संज्ञान में आया है। अभी मैं इस मामले की विकास अधिकारी से जांच करवाता हूं।

अब आरोपितों से पूछताछ EOW कार्यालयों में ही होगी, नए भवनों में बनेंगे लॉकअप

भोपाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) आरोपितों से पूछताछ अपने ही भवनों में करेगा। अब नए बनने वाले सभी भवनों में इसके लिए लाकअप की व्यवस्था भी की जाएगी। पहले से बने भवनों में भी लाकअप के लिए जगह देखी जा रही है। अभी आरोपितों को जिला पुलिस बल के थानों में रखा जाता है। जहां आरोपितों को रखा जाएगा वहां पर रात में पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता होगी।   अलग-अलग पाली में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगानी होगी। इसके अतिरिक्त खान-पान की व्यवस्था भी करनी होगी। ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा ने कहा कि नए भवनों की आरोपितों को रिमांड पर रखने की व्यवस्था रहेगी। आवश्यकता होने पर उन्हें पूछताछ के लिए यहां रखा जा सकेगा। ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में भी इसी तरह की व्यवस्था की जा रही है।

अब मध्यप्रदेश की पुलिस आयुक्त व्यवस्था में लागू होगा यूपी मॉडल, ग्रामीण क्षेत्र भी आएंगे दायरे में

भोपाल इंदौर व भोपाल के बाद अब जबलपुर और ग्वालियर में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू करने से पहले मध्य प्रदेश सरकार इसमें बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था में पुलिस आयुक्त प्रणाली वाले जिले के ग्रामीण क्षेत्र को भी शामिल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने वर्ष 2022 में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में पुलिस आयुक्त व्यवस्था में बदलाव कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिला दिया था। इसी तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी तैयारी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसमें यह भी बताया जाएगा कि शहरी और देहात क्षेत्र अलग-अलग होने से किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। शिवराज सरकार ने लागू की थी व्यवस्था मध्य प्रदेश में दिसंबर 2021 में तत्कालीन शिवराज सरकार ने इंदौर और भोपाल में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू की थी। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के थानों को अलग कर दिया गया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग व्यवस्था होने से कानून व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। सीमा विवाद भी होता है। समन्वय बनाने में मुश्किल होती है। पूरे जिले में एक जैसी व्यवस्था यही कारण है कि अब पूरे जिले में एक जैसी व्यवस्था की जाएगी। एक कारण यह भी है कि भोपाल और इंदौर में लगभग तीन चौथाई शहरी थाने हैं, इसलिए जिले के सभी थानों को एक व्यवस्था में लाना बेहतर माना जा रहा है। बता दें कि भोपाल में 38 शहरी और सात ग्रामीण, इंदौर में 34 शहरी और 13 ग्रामीण थाने हैं। इस तरह की आ रही दिक्कत पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत कानून-व्यवस्था बनाने में समन्वय को लेकर आती है। देहात पुलिस के पास संसाधन कम हैं। उन्हें पुलिस आयुक्त कार्यालय से सहायता लेनी पड़ती है। देहात में पुलिस लाइन ऑफिस भी नहीं हैं। बल की भी उनके पास कमी रहती है। पुलिस आयुक्त व्यवस्था में आने पर संसाधनों का समुचित उपयोग हो सकेगा। ग्वालियर व जबलपुर में जल्द होगी लागू सरकार ने ग्वालियर और जबलपुर में इसी वर्ष पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी इसकी घोषणा की थी। पुलिस मुख्यालय की CID शाखा दोनों शहरों में होने वाले अपराध के आंकड़े एकत्र कर रही है। इसी आधार पर निर्धारित होगा कितना बल आवश्यक होगा। इसके बाद पद स्वीकृत करने की प्रक्रिया होगी। इस वर्ष अंत तक दोनों शहरों में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।

छत्तीसगढ़ सीएम साय करें बृजमोहन को मंत्री पद से बर्खास्त : कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पिछले दिनों सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को उन्होंने इस्तीफा सौंपा। हालांकि वो मंत्री पद पर छह महीने तक बने रहेंगे। अब इस मामले में विपक्ष ने सवाल उठाया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बृजमोहन अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त करें? अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिये हैं। दीपक बैज ने कहा कि नैतिकता का तकाजा है कि वो विधायक के साथ ही मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते, लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को किनारे कर दिया। संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना सही नहीं है। इससे सिद्ध होता है कि बीजेपी नेता सत्ता और पद लोलुपता होते हैं। सत्ता में बने रहना ही उनके लिये सब कुछ होता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि कांग्रेस राज्यपाल से भी मांग करती है कि यदि बृजमोहन मंत्री पद से खुद इस्तीफा नहीं देते है या मुख्यमंत्री उनको नहीं हटाते हैं तो राज्यपाल स्वयं उनको मंत्री पद से बर्खास्त कर एक नजीर प्रस्तुत करें। राज्य में संवैधानिक नैतिकता की रक्षा का दायित्व राज्यपाल के पास ही है। राज्य की जनता उनसे अपेक्षा कर रही है कि वो बृजमोहन को तत्काल बर्खास्त करें। ली चुटकी, कहा- यह सब बीजेपी में ही संभव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोई सांसद पद पर तत्काल निर्वाचित व्यक्ति यह कहकर मंत्री पद नहीं छोड़ रहा है कि वह छह महीने तक मंत्री बना रह सकता है। यह सब बीजेपी में ही संभव है। भाजपा और मुख्यमंत्री बताये कि क्या वह भी अग्रवाल के इस निर्णय के साथ है या राजनैतिक सुचिता को देखते हुये मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त करेंगे। ‘बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग’ बैज ने कहा कि कोई व्यक्ति बिना विधानमंडल का सदस्य रहते हुये भी छह महीने तक मंत्री पद धारित कर सकता है। उसे छह महीने के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होता है, लेकिन बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग हैं। उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यहां पर छह महीने के अंदर सदस्य के निर्वाचन की अपेक्षा वाली बात लागू नहीं होती है। ऐसे में संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है।

स्कूल चलें हम अभियान में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा सीएम राइज स्कूल मल्हारगढ़ के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ सीएम राइज स्कूल में स्कूल के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल चलें हम अभियान के तहत यह कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ सभी जिलों तथा जिलों के प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने स्कूल में प्रवेश पाने वाले नवीन बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें मंच से ही पुस्तके भी भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी मनाया जा रहा है। बच्चों का स्वागत कर स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। बच्चों का मन सच्चा होता है, उनको जैसा चाहे वैसा गढ़ा जा सकता है, लेकिन यह जिम्मेदारी पालक और शिक्षक की होती है कि उन्हें सही मार्ग दिखाए। सीएम राइज स्कूल के माध्यम से बच्चों को न सिर्फ अच्छा वातावरण मिल रहा है बल्कि बेहतर शिक्षा भी मिल रही है। श्री देवड़ा ने स्कूल में बच्चों को समझाया कि किस तरह शिक्षक की बात मानना चाहिए, किस तरह शिक्षा हमें अच्छे भविष्य की ओर ले जाती है। बचपन सीखने के लिए होता है, इसलिए सभी मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करें। उन्होंने कलेक्टर को भी निर्देश दिये कि सीएम राइज स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश करवाए, जिससे अधिक से अधिक बच्चे नि:शुल्क बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बहुत जल्द गांधी सागर का पानी मल्हारगढ़ के खेतों तक पहुंचेगा। जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा, इन दोनों योजना के कार्य प्रगति पर है, जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मल्हारगढ़ में 50 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्कूल परिसर में ही पौधारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आहवान किया।  

पिपलानी से खजूरीकला सड़क निर्माण में तेजी लायें : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल बावड़ियाकला को होशंगाबाद रोड से जोड़ने वाले बाबूलाल गौर रेलवे ओव्हर-ब्रिज पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाये। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, ब्रिज कॉर्पोरेशन और एमपीईबी के अधिकारी 19 जून को मौका-मुआयना कर यातायात में सुधार के लिये किये जाने वाले कार्यों का प्रतिवेदन दें। यातायात पुलिस स्मार्ट सिटी के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करायें। यह निर्देश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में श्रीमती गौर ने पिपलानी से खजूरीकला निर्माणाधीन मार्ग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मार्ग में आ रहे बिजली के खम्बों की शिफ्टिंग में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। श्रीमती गौर ने कहा कि बिजली खम्बों की शिफ्टिंग अगले एक हफ्ते में किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, एमपीईबी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  

शासकीय विद्यालयों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, सीएम राइज स्कूलों का संचालन आरंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त 369 सीएम राइज स्कूलों का संचालन आरंभ कर दिया है। इन स्कूलों में विश्व स्तरीय बिल्डिंग, स्मार्ट क्लास, डिजिटल टीचिंग, नि:शुल्क वाहन सुविधा, एक्सपोजर विजिट के साथ-साथ अन्य आधुनिक संसाधनों की सुविधा विद्यार्थियों को प्राप्त होगी। अन्य विद्यालयों में भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश के 416 विद्यालयों में पीएमश्री योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इन सुविधाओं का अन्य शालाओं में भी विस्तार होगा। प्रदेश के विद्यार्थी महापुरूषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के पथ पर अग्रसर होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में स्कूल चलें हम अभियान 2024 के शुभारंभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दुलार कर, तिलक लगाकर व पुस्तकें भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुपर-100 योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 में जेईई एडवासं में आईआईटी में प्रवेश लेने वाले शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ग्राम सालीचौका जिला नरसिंहपुर के श्री पवनराय, ग्राम रक्सहाकलॉ जिला रीवा के श्री शीतल सिंह, सतना जिले ग्राम अतरार के श्री साहिल पाल, भोपाल के श्री रविराज विश्वकर्मा का सम्मान भी किया। स्कूल शिक्षा स्तर पर भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के क्रियान्वयन में प्रदेश अग्रणी रहेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय विद्यालयों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह विद्यालय शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सफल जीवन जीने की प्रेरणा और अनुभव प्रदान करने के भी महत्वपूर्ण केन्द्र हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश की सभी व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है। इसी क्रम में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन का सकारात्मक प्रभाव हमारी वर्तमान पीढ़ी में परिलक्षित होगा। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में देश में अग्रणी रहा है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर कर मध्यप्रदेश देश में आगे रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण ने शाला स्तर पर ज्ञानार्जन और मित्रता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यालय संचालन के साथ-साथ विद्यालय के परिवेश के बारे में सोचना और उसे बेहतर बनाना आवश्यक है। विद्यालय विद्यार्थियों को ऐसा परिवेश और मार्गदर्शन दें, जिससे वे कठिन परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ ज्ञान और शिक्षा प्राप्त करते हुए नैतिक मूल्यों के साथ लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो सकें। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने गुरूकुल में अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर विभिन्न विद्याओं और कलाओं में दक्षता अर्जित की, साथ ही दुनिया के सामने मित्रता का भी श्रेष्ठतम उदाहरण प्रस्तुत किया। जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगियों परीक्षाओं की तैयार के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ की गई सुपर-100 योजना का विस्तार सभी संभागों तक किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा श्री उदय प्रताप सिंह, खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्संख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व प्रोटेम विधानसभा स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी तथा अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।  

राजस्थान-दौसा में जमीन विवाद में महिलाओं के पथराव में सात पुलिसकर्मी घायल

दौसा. दौसा जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत रेटा गांव में दो चचेरे भाइयों के आपसी में विवाद में बीच बचाव कराने गई पुलिस पर ही लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक पक्ष की चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रेटा गांव की खारवाल की ढाणी में दो भाइयों के बीच बाउंड्री वॉल को लेकर झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव करने लगे इस दौरान सात पुलिसकर्मियों को चोट आई। उधर, दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के अनुसार दो चचेरे भाइयों के बीच विवाद में बीच बचाव के लिए गई पुलिस को दूसरे पक्ष के लोगों ने देखते ही पहले तो पथराव शुरू कर दिया और बाद में महिलाओं को आगे कर दिया, ताकि वो पुलिस को कार्रवाई करने से रोक सकें। इस बीच पुलिस ने अपना बीच बचाव करने के लिए उन महिलाओं को धक्का-मुक्की करके जैसे तैसे हटाया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले पर दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि एक पक्ष के लोग पिछले दिनों पानी की टंकी पर इसी मामले को लेकर चढ़कर दबाव बना रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने जैसे-तैसे समझा करके उन लोगों को टंकी से नीचे उतारा था। इस जमीन पर निर्माण चल रहा था। दूसरा पक्ष बार-बार उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा था। इसी विवाद में बचीबचाव के लिए पुलिस को रेटा गांव के खारवाल की ढाणी में समझाइश करने गई थी। सिकंदरा थाना अधिकारी महावीर सिंह की माने तो मौके पर दूसरे पक्ष की महिलाएं पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पुलिस वालों वालों को पकड़ने लगीं। इसी धक्का-मुक्की का वीडियो बनाकर दूसरे पक्ष ने वायरल किया है। अब इस झगड़े के बीच पुलिस ने भी अपनी तरफ से वीडियो बनाकर मीडिया के सामने जारी किया है। इस सारे प्रकरण में पुलिस ने एक पक्ष की चार महिलाएं समेत सात लोगों की गिरफ्तारी की है। जमीनी विवाद का यह मामला दो चचेरे भाइयों के बीच पिछले 10 साल से लगातार चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीआईपी मार्ग पर काफिला रुकवा कर किया आचार्य विनम्र सागर जी का स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वीआईपी मार्ग भोपाल में जैन मुनि श्री विनम्र सागर जी के भोपाल आगमन पर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य जैन मुनियों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। छिंदवाड़ा प्रवास से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नजर वीआईपी मार्ग से पैदल यात्रा कर जा रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी और उन्होंने वाहनों का काफिला रुकवा कर सभी का स्वागत किया। आचार्य जी ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से जैन मुनियों के दल के साथ पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल आगमन पर जैन मुनि और उनके सहयोगियों का स्वागत किया।  

डिंडौरी में तेजी से बढ़ रहे सिकल सेल के मरीज, जीन में ही आती है ये बीमारी

डिंडौरी आदिवासी बाहुल्य जिले में सिकल सेल एनीमिया पीड़ित लगातार बढ़ रहे है। इस जिले में सिकल सेल पीड़ितों की संख्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण विवाह के पूर्व रक्त परीक्षण कराने से आदिवासी और बैगा जनजाति के वर-वधुओं का दूरी बनाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विवाह के पहले आदिवासी जनजाति के युवक युवतियों की सिकल सेल जांच के लिए जागरूक करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन इसके अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। जिले में सिकल सेल पीड़ित 1970 मरीज स्वास्थ्य विभाग में दर्ज हैं, जबकि सिकल सेल संवाहकों की संख्या लगभग पांच गुना से अधिक 11559 पहुंच गई है। उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज डिंडौरी में विश्व सिकल सेल दिवस पर 19 जून बुधवार को जिला मुख्यालय डिंडौरी में मेगा राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में शामिल होने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सहित प्रदेश के 6 मंत्री डिंडौरी पहुंच रहे है। सुबह 10.55 में उपराष्ट्रपति डिंडौरी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से आ जाएंगे और एक घंटे से अधिक समय तक डिंडौरी में ही रहेंगे। जिले में पहली बार किसी उपराष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। यहां एक हजार से अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे। शिविर में चिह्नित सभी पीड़ितों को लाकर उनका इलाज किया जाएगा।   जानें क्या होता है सिकल सेल एनीमिया सिकल सेल बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज उरैती ने बताया कि यदि माता-पिता दोनों में सिकल सेल के जीन है तो बच्चों में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिका हंसिये के आकार में परिवर्तित हो जाती है। सिकल सेल संवाहक बढ़ा रहे समस्या जिले में सिकल सेल संवाहक अधिक समस्या बढ़ा रहे हैं। डॉ. मनोज उरैती ने बताया कि संवाहक वे लोग होते हैं, जिनके अंदर रक्त में सिकल कोशिकाएं तो होती हैं, लेकिन उनमें आमतौर पर सिकल सेल के लक्षण दिखाई नहीं देते। ये बीमारी के सबसे बड़े वाहक है। डॉ. उरैती ने बताया कि सिकल सेल संवाहक अपने बच्चों को जीन में ही यह बीमारी दे देते हैं। यह बीमारी बैगा जनजाति के साथ आदिवासियों में अधिक सामने आ रही है। डिंडौरी जनपद में ही सबसे अधिक 1151 सिकल सेल पीड़ित चिह्नित किए गए हैं। सिकल सेल एनीमिया के लक्षण डॉ. मनोज उरैती के मुताबिक, सिकल सेल एनीमिया के अगर लक्षण यह नजर आए तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पीड़ितों में खून की कमी, हल्की पीलिया होने से बच्चे का शरीर पीला दिखाई देना, तिल्ली का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ, हड्डियों एवं जोड़ों में विकृतियां होना, पैरों में अल्सर घाव होना, हड्डियों और जोड़ों में सूजन के साथ अत्यधिक दर्द, मौसम बदलने पर बीमार पढ़ना, अधिक थकान होना यह लक्षण बताए गए हैं।  

राजस्थान-अलवर में जनाना अस्पताल के पास धर्मशाला से पांच मोबाइल चोरी

अलवर. शहर के जनाना अस्पताल के पास स्थित धर्मशाला से एक साथ पांच लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ितों ने जिला अस्पताल के चौकी इंचार्ज को मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार पांचों लोग कल देर रात्रि जनाना अस्पताल की कैंटीन के बगल में धर्मशाला में सोए थे, जिसमें सीसीटीवी कैमरा भी लग रहा है लेकिन प्रशासन फुटेज नहीं दिखा रहा है। जानकारी के अनुसार पांचों लोग कल देर रात्रि जनाना अस्पताल की कैंटीन के बगल में धर्मशाला में सोए थे, जिसमें सीसीटीवी कैमरा भी लग रहा है लेकिन प्रशासन फुटेज नहीं दिखा रहा है। शहर के जनाना अस्पताल के पास स्थित धर्मशाला से एक साथ पांच लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ितों ने जिला अस्पताल के चौकी इंचार्ज को मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे, बिगड़ रहा घर का बजट

सिवनी शहर की थोक सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हो रही है।इससे सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।इसका असर फुटकर में बिकने वाली सब्जियों पर भी नजर आ रहा है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ने लगा है।सब्जी विक्रेताओं के अनुसार आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। सब्जी बाजार में टमाटर अब 40-50 रुपये किलो तक बिकने लगा है। अदरक थोक मंडी में 140 से 150 रुपये किलो बिक रहा है। हरी मिर्च 80 से 90 रुपये किलो, लहसुन दो सौ रुपये किलो, गिलकी 30-35 रुपये किलो, भिंडी 30-40 रुपये किलो बिक रही है। आलू 30 रुपये, प्याज 25-35 रुपये किलो, धनिया भी दो सौ रुपये किलो और लौकी जो बीते दिनों 10 रुपये किलो बिक रही थी अब 30 से 40 रुपये किलो बिक रही है। थोक मंडी से अधिक दामों पर सब्जियां मिलने से फुटकर बाजार में सब्जियां और अधिक दाम पर बिक रही हैं।

छत्तीसगढ़-कांकेर में सगाई वाली रात प्रेमी सोनू और प्रेमिका शांति ने खाया जहर

कांकेर. कांकेर में एक दिन पहले युवती की सगाई हुई, लेकिन वो जिससे प्यार करती थी उसके साथ ही जीना-मरना चाहती थी मगर उसके परिजनों को ये मंजूर न था। नतीजा ये हुआ कि युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दुनिया को अलविदा कह दिया। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज सामने आया। जिस युवती कि एक दिन पहले सगाई हुई थी उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई की रात ही दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव से बाहर मिले और दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून को सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए पड़े थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है वह अपने नाना- नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया था लेकिन  प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़-कोरबा की उचित मुल्य दुकानों के राशन में लाखों का हेरफेर

कोरबा. कोरबा शहर में संचालित होने शासकीय उचित मुल्य की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकारी अनाज की अफरा-तफरी करने के मामले को खाद्य विभाग ने काफी गंभीरता से लिया है और रिकवरी का नोटिस जारी करने के बाद भी जुर्माना की राशि नही पटाने वाले संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज करने संबंधित थाना-चौकी में शिकायत दर्ज कराई है,जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। कोरबा शहर के साकेत नगर, दादरखुर्द, भिलाई खुर्द और डिंगापुर में संचालित होने शासकीस उचित मुल्य की दुकान का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। सरकारी अनाजों की हेर-फेर कर सरकार को लाखों का चूना लगाया है। मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर रिकवरी के लिए नोटिस भेजा था,लेकिन किसी ने भी जुर्माना नहीं पटाया यही वजह है कि खाद्य विभाग ने संबंधित थाना चौकी में शिकायत कर अपराध दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दादर सोसायटी से 24 लाख, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित सोसायटी से 22 लाख और सीएसईबी चौकी क्षेत्र में संचालित सोसायटी से लाखों की  वसूली करनी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया,कि शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बात सामने आई है,कि सोसायटी संचालकों ने गरीबों के अनाज पर डाका डालकर उसे बेच दिया और अपने निजी स्वार्थों की सिद्धी की। अब जब पुलिस कार्रवाई का डंडा चलना शुरु हो गया है,तो उनके पसीने छूटने लगे है। जिले में ऐसे कई और भी सोसाइटी हैं जहां खाद विभाग को रिकवरी करना है कई बार नोटिस भी जारी किया गया कई दुकानों से रिकवरी लेकिन अभी भी कई दुकान ऐसे हैं जिन्होंने अब तक राशि नहीं पटाया है। विभाग में इस बार कड़ा रूप अपनाते हुए संबंधित थाना चौकी को लिखित में कार्रवाई करने आवेदन दिया है जिसमें मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है कि दादर खुर्द स्थित मां कंकालिन स्व सहायता समूह के द्वारा लाखों रुपए रिकवरी किए जाने हैं। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान से भी रिकवरी किया जाना है इसकी शिकायत लिखित थाने में दर्ज कराई गई है वही सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत साकेत नगर में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गड़बड़ी पाई गई है जहां पुलिस से शिकायत की गई है इसके अलावा कई और जगह है जिनकी शिकायत की जानी है इस शिकायत के शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालकों में हड़कंप मच गया है। बहरहाल देखने वाली बात होगी,कि पुलिस की कार्रवाई कहां तक जाती है।

हार की वजह बताते हुए निरहुआ ने कहा कि इंडी गठबंधन ने जो झूठ फैलाया उसके भ्रम में जनता आ गई

Women celebrated Hariyali Teej by distributing plants as gifts and swinging.

आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को हार का सामना करना पड़ा। हार वजह बताते हुए निरहुआ ने कहा कि इंडी गठबंधन ने जो झूठ फैलाया उसके भ्रम में जनता आ गई। उन्होंने कहा कि खटखट पैसे देने और संविधान खत्म करने की झूठ फैलाकर जनता को गुमराह किया गया। अब पांच साल बाद जनता इनसे सवाल पूछेगी। इनसे पूछेगी कि बताओ संविधान कहां खत्म हो गया? तुम्हारी खटाखट वाली गारंटी का पैसा कहां है? अब यही झूठ इन पर भारी पड़ने वाला है। निरहुआ ने कहा कि हार या जीत कुछ भी हो हम आज़मगढ़ छोड़ने वाले नहीं, जो भी विकास कार्य है उसको आगे बढ़ाएंगे। हमारी सरकार केंद्र में भी है और प्रदेश में भी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कोई भी विकास कार्य नहीं रुकेगा। धर्मेन्द्र यादव भले ही जीत गये हो, लेकिन विकास कार्य हमें ही कराना है। लोकसभा चुनाव में 3 लाख 47 हज़ार लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। हमने 2 वर्ष के कार्यकाल में नई रेलवे लाइन पास कराई, सारी सड़क बनवा दी, विश्वविद्यालय बनवा दिया। संगीत विद्यालय के साथ साथ रिंग रोड पास करवाया है। हार जीत तो होती रहती है, लेकिन हम जनता के बीच बने रहेंगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा था कि निरहुआ गलती से राजनीति में फंस गये हैं के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि पहले धर्मेंद्र यादव हमारे द्वारा किये गये 2 वर्षो के कार्यों के बराबर 5 वर्ष में कार्य करके दिखा दें, उसके बाद हमें शुभकामना दें। कहा मेरा भविष्य बहुत उज्ज्वल है। दरअसल, आजमगढ़ के भाजपा पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ चुनाव हारने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गये थे। मुख्यमंत्री योगी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप आज़मगढ़ की जनता के बीच कार्य करते रहिए।  

मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में मॉडल श्रम अन्न केन्द्र शुरू होंगे

Revenue campaign 2.0 exposed, posts of Revenue Board Gwalior are lying vacant

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के लिए नये-नये फैसलें ले रही हैं। कामकाजी श्रमिकों की दिक्कत को महसूस करते हुए उन्हें उनके कार्य स्थल के पास किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मॉडल श्रम अन्न केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। यह केन्द्र रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में खुलेंगे। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मॉडल श्रम अन्न केन्द्र रायपुर के तेलीबांधा, कोरबा के नगर निगम बुधवारी टंकी और कुनकुरी में स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में 9 जिलों में 24 जगहों पर श्रम अन्न केंद्र संचालित हो रहे हैं। योजना का विस्तार करते हुए 13 जिलों के 27 स्थानों पर नवीन श्रम अन्न केंद्र शुरू किए जाएंगे। बैठक आज मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंडल कार्यालय में श्रमायुक्त एवं सह-सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त एस.एल. जांगडे सहित श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। श्रम मंत्री देवांगन ने श्रम विभाग के मण्डलों में असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, योजनाओं के आवेदनों के निराकरण में श्रमिकों अभिलेखों का सुस्पष्ट मिलान कर शत् प्रतिशत पात्र श्रमिकों को लाभ प्रदाय करना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे श्रमिक जिनके अभिलेख में कमी, त्रुटि पाई जाती है उन श्रमिकों से अभिलेख पूर्ण कराकर पंजीयन, योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। खैरागढ़ जिले के अंतर्गत निर्माण, असंगठित श्रमिकों के पंजीयन, योजना आवेदनों में स्वघोषणा प्रमाण पत्र को अमान्य कर जिले द्वारा निरस्त किये गये आवेदनों को पुन: जांच करने के निर्देश दिये गये। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कुल 6,386 कारखानें हैं, जिसमें 922 जोखिम श्रेणी के कारखानें के रूप में चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश में नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत अब तक कुल 1534 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 927 आवेदन प्रक्रियाधीन है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत प्रदेश में कैलेण्डर वर्ष जनवरी 2024 से मई 2024 तक 2 लाख 47 हजार 742 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25,700 आवेदनों का निराकरण किया गया। बैठक के दौरान श्रम मंत्री ने महतारी जतन योजना, नोनी-बाबू छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को इसका लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। श्रम मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा देने हेतु स्कूलों एवं बच्चों के चयन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अत्यधिक जोखिम श्रेणी के कारखानों के निरीक्षण प्रत्येक वर्ष 02 से 03 बार किये जाने तथा निरीक्षण के दौरान स्वीकृत नक्शों के अनुरूप कारखाना निर्मित नहीं होने एवं कारखानों में दिए जा रहे प्रशिक्षण की जांच करने संबंधी निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में बताया गया कि कर्मचारी राज्य बीमा सेवांए अंतर्गत संचालित समस्त 42 औषधालयों में दवाईयों की पूर्ति की पर्याप्तता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, दवाईयों के अभाव में श्रमिकों को असुविधा न हो। छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा “भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996” के तहत् प्रदेश में होने वाले निर्माण कार्यो पर शत प्रतिशत उपकर की राशि वसूली करने के निर्देश दिये गये।

राजस्थान-बीकानेर के देवीसिंह भाटी बोले-सांसद का टिकट काटना सही नहीं

बीकानेर. पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री भाटी ने संगठन के काम और सीटों के बंटवारे को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ पर भी निशाना साधा। चूरू सांसद राहुल कस्वां के टिकट काटे जाने पर भाटी ने कहा कि जो सांसद अच्छा काम रहा था उसका टिकट कटवा दिया, जिसके चलते प्रदेशभर में जाट वोटों का ध्रुवीकरण हो गया। भाटी ने कहा कि संगठन स्तर पर भी कुछ कमियां रहीं। उन्होंने प्रदेश में हावी अफसरशाही पर तंज कसते हुए कहा कि जयपुर में विधायक मुख्य सचिव के कमरे के आगे लाइन में खड़े रहते हैं, ऐसे में साफ जाहिर है कि ब्यूरोक्रेसी सरकार पर हावी है। अगर अफसरों के ऑफिस के आगे विधायक लाइन में खड़े रहेंगे तो निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का क्या होगा। सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कई लोगों ने अपने प्रभाव से गलत टिकटों का वितरण करवा दिया, जिसके चलते प्रदेशभर में पार्टी को नुकसान हुआ। साथ ही बीकानेर संभाग की तीन में से दो सीटों पर हम हार गए।

छत्तीसगढ़-जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने मां दुर्गा की पूजा कर की धान बुआई

Selling land…'Akhilesh Yadav named BJP? know name

जशपुर. जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दूसरे दिन अपने निजी निवास बगिया में पत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा ,गुरुदेव स्वामी की पूजा करने के बाद खेत में धान की बुआई की। सीएम साय ने धरती माता से इस वर्ष भी अच्छी फसल देने की प्रार्थना की। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव मूलतः किसान हैं और अपने पिता की मृत्यु के बाद माँ के साथ खेतों में बैलों से जुताई भी की है। सीएम के करीबी जमींदार पुरुषोत्तम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि विष्णु बाबू को खेती किसानी की बारीकियां बखूबी पता है। वे धान, उड़द, मूंगफली, कुल्थी सभी तरह की फसलों को कब, कैसे उगाना है सब जानते हैं। आज ग्राम देवता की पूजा के बाद खेत में जाकर धान की बुआई करके यह सन्देश दिया है कि कोई आदमी कितना भी बड़ा बन जाये अपना मूल काम कभी नहीं छोड़ना चाहिए। साय ने बुआई के बाद  कहा कि  प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना करता हूँ। आज वाराणसी में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सम्मान निधि की राशि दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान और समृद्ध होते रहेंगे।

चिड़िया को सोने का पिंजरा नहीं, उसे उड़ने के लिए खुला आसमान चाहिए, प्रलेस की युवा काव्य गोष्ठी सम्पन्न

बिलासपुर प्रगतिशील लेखक संघ की स्थानीय इकाई ने युवा रचनाशीलता पर केंद्रित एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। उक्त गोष्ठी में शम्मी कुजूर, श्रुति सोनी और उपासना ने अपनी कविताओं का पाठ किया।इन कविताओं में अपने समय तथा परिवेश की स्थितियां, घटनाओं को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। युवा रचनाकारों की कविताओं में जीवन के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करने का रचनात्मक प्रयास दिखाई दिया। शम्मी कुजूर ने अपनी कविता में प्रकृति, मानवीय संबंध एवं भावनाओं का बहुत ही भावनात्मक चित्रण किया है। पेड़ कविता में कहा गया ‘चिड़िया को सोने का पिंजरा नहीं चाहिए उसे उड़ने के लिए खुला आसमान चाहिए’।  वहीं ‘मां कविता में मां के अपनत्व व पीड़ा को व्यक्त करते कहा कि ” सिल रही है मां घावों को, जैसे सिलती है फटे कपड़ों को’।  युवा कवि श्रुति सोनी ने प्रकृति पर केंद्रित मेरे गीत, परदा, पेड़, विरह  रचनाओं का पाठ किया। नवोदित कवि उपासना ने ‘घर का आंगन’ व ‘बेटियों का संसार’  शीर्षक कविता का पाठ किया। इस अवसर पर युवा कवि निहाल सोनी ने सम सामयिक विषय पर अपनी धारदार कविता का पाठ किया। पठित रचनाओं पर  रफ़ीक खान,मुश्ताक मकवाना,डॉ. अशोक शिरोडे तथा अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। तथा नवोदित रचनाकारों का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में लखन सिंह, गौरव मंगरुलकर, श्रीमती मीना सोनी, पंकज सोनी, ओमप्रकाश भट्ट, जितेंद्र पांडेय, शिवानी सोनी, अभिषेक सोनी, ज़ीशान खोकर, आलम खान, लड्डू आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। गोष्ठी का संचालन स्थानीय इकाई के सचिव डॉ. अशोक शिरोडे ने किया।

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा का भाजपा जांच समिति ने लिया जायजा

Manish Sisodia gets bail, will come out of jail after 17 months

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार जिले में बीते 10 जून को हुई हिंसा के बाद सियासत शुरू हो चुकी है। एक तरफ कांग्रेस अपनी सात सदस्यीय जांच समिति बनाकर घटनास्थल पर पहुंची हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ आज भारतीय जनता पार्टी की पांच सदस्य टीम गिरौदपुरी स्थित अमर गुफा पर निरीक्षण करने पहुंची थी। इस जांच समिति में प्रमुख रूप से खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, खेल मंत्री टंकराम वर्मा समेत पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक संजना साहू और अनुसूजित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय शामिल रहे। अब इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी। संयुक्त जिला कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जांच समिति ने घटना के प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस पूरे मामले पर प्रदेश में हलचल सी मची हुई है और सियासी पारा लगातार बढ़ते जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी ने पांच सदस्य जांच टीम गठित की है। जिसमें मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजन साहू शामिल है। बीजेपी की जांच निरीक्षण टीम आज गिरौदपुरी स्थित अमर गुफा में निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान जांच टीम के सदस्यों ने जैतखंभ की स्थल का निरीक्षण किया जहां से हिंसा की घटना की शुरुआत हुई थी क्योंकि इसी जगह पर जैतखाम को असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा लोहे की आरी से काट दिया गया था इसके बाद बलौदाबाजार में 10 जून को हिंसा भड़की। अमर गुफा के टूटे हुए दरवाजों को देखा और तत्कालीन पुजारी से चर्चा कर मामले की जानकारी ली। वहीं मिडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहां कि ये कांग्रेस की सतनामी समाज को बदनाम करने कि साजिश है। भाजपा जांच दल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहां कि 15 हजार प्रदर्शन कारियों के लिए भोजन कि व्यवस्था, उन लोगों के धरना प्रदर्शन में आने के लिए बस, गाड़ी कि व्यवस्था, मंच में कौन बैठा है ये भी तो दिख रहा है। क्या देवेंद्र यादव सतनामी हैं ये कांग्रेसी बताए? कलेक्टरेटमें  आगजनी एवं तोड़फोड़ पर दयाल दास बघेल ने कहा  कि ये घटना शासन प्रशासन को धोखे पे रखकर उपद्रवी तत्वों द्वारा कि गयी है। वहीं जांच टीम के सदस्य मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जांच टीम के साथ हमने निरीक्षण किया और समाज के लोगों से चर्चा की। सतनामी समाज के लोग सरल इंसान हैं समाज के आंदोलन में उपद्रवी तत्व के लोग शामिल हैं जिसकी वजह से बलौदाबाजार में हुई प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गई। इस हिंसा में कांग्रेस का ही हाथ हैं इसमें कांग्रेस को लोग भी शामिल हैं कई ऐसे वीडियो, फोटो भी सामने आए हैं जिनके आधार पर जांच हो रही है।

11 दिन पहले भीड़ ने की थी पिटाई, गौ-तस्करी पर हुई मॉब लिंचिंग में घायल तीसरे शख्स की भी मौत

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में इस महीने की शुरुआत में भीड़ के हमले में घायल हुए तीसरे शख्स ने भी मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। मारे गए शख्स का नाम सद्दाम कुरैशी (25) है। सद्दाम अपने दो साथियों के साथ ट्रक में मवेशी भरकर जा रहा थे, इसी दौरान 7 जून को महानदी पर बने 30 फुट ऊंचे पुल के नीचे तीनों पड़े मिले थे। जिनमें से दो की उसी दिन मौत हो गई थी और सद्दाम घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सद्दाम के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, हालांकि इतने दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह घटना रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुई थी। जब भीड़ द्वारा कथित रूप से पीछा किए जाने के बाद 7 जून को ट्रक में मवेशियों को ले जा रहे गुड्डू खान (35) और चांद मियां खान (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसी दौरान सद्दाम कुरैशी गम्भीर रूप से घायल हो गया था और बीते 11 दिन से अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को कुरैशी को रायपुर के निजी अस्पताल बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से यहां सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। सद्दाम के चचेरे भाई शोहेब ने बताया कि मंगलवार को डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस बारे में रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने बताया कि सद्दाम कुरैशी की मंगलवार को मौत हो गई, साथ ही उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ट्रक ले जा रहे तीनों शख्स उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, और 7 जून को आरंग इलाके में महानदी पर बने पुल के नीचे बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे, जबकि भैंसों से भरा उनका ट्रक पुल पर मिला था। इनमें से दो ने वहीं पर दम तोड़ दिया था, जबकि सद्दाम बुरी तरह घायल था। इस मामले में आरंग पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) के तहत FIR दर्ज की थी। हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता शोहेब खान का कहना है कि तीनों पर हमला हुआ तो चांद ने उन्हें फोन लगाया था और कहा था कि जब वे तीनों पड़ोसी महासमुंद जिले से आरंग की ओर मवेशियों से भरे ट्रक को लेकर जा रहे थे, तो बाइक और अन्य वाहनों पर सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। इसी बीच ट्रक का टायर फट गया और पीछा कर रहे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। FIR के मुताबिक चांद ने उस वक्त शोहेब को बताया था कि उसे और उसके दो अन्य साथियों को चोटें आई हैं और वे चलने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद मामले की जांच करने और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने रायपुर के एएसपी राठौर की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया था।  

राजस्थान-दौसा में किरोड़ीलाल ने इस्तीफे को बताया ‘मौनम स्वीकृति लक्षणम’

दौसा. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सरकार में अपनी स्थिति के सवाल पर मुंह पर उंगली रखकर कहा- मौनम स्वीकृति लक्षणम् अर्थात चुप रहना स्वीकृति का लक्षण है। लोकसभा चुनाव में किरोड़ीलाल को जिन सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी थी, उन पर हारने के बाद चर्चा है कि मीणा 4 जून को ही अपना इस्तीफा सरकार को सौंप चुके हैं लेकिन इसका क्लाइमेक्स अभी बाकी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य में चल रही कृषि योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की बहुत सी योजनाएं हैं, जिनसे किसानों को आर्थिक रूप मजबूत किया जा सकता है। इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभाग ने एक पुस्तक भी छपवाकर रखी है। इसे किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दृष्टि से योजनाओं को लागू करना मेरी प्राथमिकता रहेगी और इन योजनाओं पर किसी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हो इस पर मेरी  सख्त निगरानी रहेगी। डॉ. किरोड़ी मीणा के इस तरह के बयान के बाद उनके इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं में एक बार फिर तेजी आ गई है। राज्य में बजट को लेकर होने वाली बैठक के बारे में किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि फिलहाल यह बैठक निरस्त हो गई है लेकिन इस बजट में किसानों और ग्रामीण विकास के लिए क्या प्रावधान किए जा सकते हैं उस पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के सामने बात रखेंगे। पेपर लीक के मामले पर उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी ईमानदार हो। इस मामले में सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। इन परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। मंत्री पद से अपने इस्तीफे के सवाल पर होंठों पर उंगली रखते हुए उन्होंने कहा, मौनम स्वीकृत लक्षणम। सचिवालय नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज छुट्टी है, कल से जाऊंगा। पार्टी की हार के मंथन वाली बैठक में नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा माउंट आबू में कार्यक्रम तय था इसलिए नहीं जा पाया।

राजस्थान-जयपुर में संघ प्रचारक बोले-विकसित भारत के लिए तीन से चार बच्चे जरूरी

जयपुर. राज्य में भले ही दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलती हो लेकिन  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मनाना है कि वर्तमान में बच्चे दो ही अच्छे नहीं, बल्कि तीन या चार अच्छे हैं। संघ के वरिष्ठ प्रचारक और स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक सतीश कुमार ने कहा कि तीन या चार बच्चे पैदा करना, देश को विकसित भारत बनाने के लिए जरूरी हैं। 2047 के विकसित भारत में बुड्ढों का देश बनकर नहीं बल्कि युवा एवं गतिमान जनसंख्या के साथ आगे जाना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार के बाद संघ से यह एक और अजीबो-गरीब बयान सामने आया है। संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जवाहर नगर सेवाधाम में चल रहे जयपुर प्रांत विचार वर्ग और कार्यशाला के समापन सत्र में सतीश कुमार मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल थे। उन्होंने कहा कि पहले छोटा परिवार, सुखी परिवार कहते थे, लेकिन अब हम कहते हैं बडा परिवार, सुखी परिवार। सतीश कुमार ने कहा कि वे ऐसे ही यह बात नहीं कह रहे हैं बल्कि आर्थिक गतिविधियों और आबादी के रिप्लेसमेंट रेशो के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आबादी का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड 2.1 है, जबकि हमारे यहां 1.9 प्रतिशत है, जबकि यह  2.2 प्रतिशत होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि एक महिला अपने जीवनकाल में दो से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए। ज्यादा बच्चों के होने के मतलब पांच-छह नहीं लेकिन दो या तीन बच्चे जरूरी हैं। भारत की इकोनॉमी और परिवार की स्टेबिलिटी के लिए यह जरूरी है। युवाओं का हो विकसित भारत सतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने ज्यादा बच्चों की बात यूं ही नहीं कही, बल्कि दो बड़े रिसर्च करने के बाद कही है। रिसर्च में सामने आया कि कुछ देशों की जीडीपी क्या थी और जनसंख्या कम होने से जीडीपी डाउन हुई है। ऐसे में तय किया गया है कि युवा एवं गतिमान जनसंख्या 2047 में जानी चाहिए। जल्द ही नंबर एक अर्थव्यवस्था होगा देश उन्होंने कहा कि समृद्ध एवं सर्वोच्च अर्थव्यवस्था होगी तो भारत विकसित होगा। अभी भारत विश्व में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम 2025 में चौथी 2026 के बाद तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएंगे, लेकिन तीसरी से दूसरी और दूसरी से पहली आने में समय लगेगा। वर्ष 2047 में भारत विश्व की एक नंबर व्यवस्था बनेगा और युवा बनाएंगे। एक आर्थिक रिपोर्ट कहती है तो देश की युवा शक्ति पूर्णतया रोजगार युक्त हो जाए तो इकोनॉमी 40 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। सतीश कुमार ने कहा कि कोई भी सरकार देश को महान नहीं बना सकती है। वह सिर्फ आर्थिक विकास कर सकती है। देश को महान बनाने के लिए जीवन मूल्य खड़े करने होते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल नौकरी को ही रोजगार मानते हैं, जबकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए युवकों को स्टार्टअप शुरू करवाने की जरूरत है।

राजस्थान-शाहपुरा आरआई प्रदीप सिंह की मौत के बाद राजकीय सम्मान से दाह संस्कार

जयपुर. शाहपुरा पुलिस लाइन में तैनात संचित निरीक्षक आरआई प्रदीप सिंह के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी अंत्येष्टि आज पैतृक गांव अमरपुरा, झुंझुनू में राजकीय सम्मान के साथ की गई। अंत्येष्टि में शाहपुरा के डिप्टी, थाना प्रभारी, पुलिस लाइन के मेजर सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्हें गार्ड की सलामी देकर पुष्पचक्र अर्पित किया। पुलिस अधीक्षक शाहपुरा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में होने वाले राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के बड़े खाने के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक आरआई प्रदीप सिंह 13 जून को जयपुर पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 14 और 15 जून को जयपुर कोर्ट में ही उनकी पेशी थी। इसी दौरान 15 जून को अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्डियोफेलियर की शिकायत होने पर उनको जयपुर के प्रसिद्ध शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। रविवार को देर सायं तक उनका पोस्टमार्टम कराया जा सका और शव को उनके पैतृक गांव अमरपुर जिला झुंझुनू ले जाया गया। वहां सोमवार को सुबह उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की गई। इस दौरान उनका गार्ड की सलामी भी दी गई तथा उनके पार्थिव शरीर पर शाहपुरा पुलिस की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किए गए। अंत्येष्टि में शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवारी, शाहपुरा पुलिस थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा, शाहपुरा पुलिस लाइन के मेजर सत्यनारायण चास्टा, पुलिस लाइन के ही एलओ शंभू दयाल मीणा, कांस्टेबल पन्नालाल और कृष्ण गोपाल शाहपुरा से अमरपुरा झुंझुनू पहुंचे। अमरपुरा में शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक प्रदीप सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी तथा संबल दिया। इनके साथ चिड़ावा के पुलिस उपाधीक्षक विराम चैधरी, सूरतगढ़ के एसएचओ सूरत देव चरण भी मौजूद रहे। शाहपुरा के पुलिस उप अधीक्षक तिवारी ने बताया कि मृतक प्रदीप सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और एक भाई मौजूद है। उनके पैतृक गांव अमरपुरा हरियाणा बोर्डर के पास ही पड़ता है। शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक प्रदीप सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने पर आज शाहपुरा पुलिस लाइन शाहपुरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा शाहपुर पुलिस थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने जवानों की मौजूदगी में प्रदीप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी पांचवीं बार गंगा आरती में शामिल होंगे

Jitu Patwari reached Orchha, visited Ramraja government and wished for the prosperity of the people of the state.

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल होंगे। वह यहां 55 मिनट तक रुकेंगे। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चक पूजा करवाएंगे। 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद होंगी। इस दौरान 10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाया जाएगा। दीपों से घाट जगमग होगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल होंगे। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। बताया कि उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया जाएगा। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र होगा। उत्तराखंड और कोलकाता से मंगाए फूल दशाश्वमेधघाट के आरती स्थल को सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा की फूलों की माला से सजाया जाएगा। सुशांत मिश्रा ने बताया कि फूल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मंगाए गए हैं।

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Will robots operate on patients in Bhopal AIIMS

रायगढ़. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। मामले में पुलिस ने रेलवे कर्मचारी लोको पायलट को ओडिसा के बृजराजनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने 14 जून को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि जनवरी माह में ईश्वर राव भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन पर मिला था, जो अपने दोस्त की शादी के लिए लड़की देखने की बात कहकर बातचीत शुरू की। इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। इसी दरमियान ईश्वर राव ने अपने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे घर परिवार में सलाह होकर बताऊंगी बोली थी। फरवरी में ईश्वर राव अपना ट्रांसफर ओडिशा बृजराजनगर होना बताया और ओडिशा घूमने के लिये बुलाया था, तब 21 फरवरी को पीड़िता अपनी सहेली के साथ बृजराजनगर घूमने गई थी। जहां से रात में ट्रेन से रायगढ़ लौटी। ईश्वर राव रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक किराये के मकान में सहेली के साथ रुकवाया और उसी रात शादी करने की बात कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए करता रहा टाल-मटोल पीड़िता ने बताया कि ईश्वर राव को शादी के लिए कहने पर टाल मटोल करने लगा। युवती ने बताया कि जब उसके चचेरे भाई ने ईश्वर राव से जल्द शादी करने की बात बोला तब ईश्वर राव ने युवती को थाने में शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी। ओडिशा से गिरफ्तार पीड़ित युवती के आवेदन पर कोतवाली थाने में धारा 376 (2) (ढ़), 506 भादवि का अपराध कायम कर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर तत्काल बृजराजनगर रवाना होकर बृजराजनगर रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर आरोपी ईश्वर (42) को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया है।

आगरा में व्यापारी के कार से हीरे उड़ाने वाले ठकठक गैंग के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में व्यापारी के कार से हीरे और जेवरात उड़ाने वाले ठकठक गैंग के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनको मंगलवार सुबह साउथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 60 लाख रुपए मूल्य के हीरे जड़े 23 आभूषण बरामद हुए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने 15 जून की रात मदिया कटरा तिराहा पर व्यापारी की कार से 36 हीरा जड़ित जेवरात से भरा बैग उड़ाया था। 400 ग्राम सोने में 100 कैरट के हीरे जड़े थे। बैग में 1.50 लाख रुपए नकद थे। साउथ दिल्ली पुलिस ने गैंग की गीता और कुणाल नामक दो सदस्यों को पकड़ा है। बताया गया कि गीता (40) और कुणाल (22) दोनों दिल्ली के रहने वाले। दोनों ने आगरा में वारदात की बात कबूली है। कुणाल पहले इस तरह की पांच वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीसीपी साउथ दिल्ली अंकित चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके गैंग में 13 सदस्य हैं। आगरा पुलिस को सूचना भेज दी गई है।

दिल्ली का पानी संकट सुलझने का नाम नहीं ले रहा, पानी का टैंकर देखते ही टूट पड़ रहे लोग

नई दिल्ली दिल्ली की जनता पानी के संकट से जूझ रही है. हफ्ते भर से भी ज्यादा दिन बाद भी दिल्ली प्यासी है. सियासत भी खूब हो रही है. बीजेपी से लेकर कांग्रेस नेता तक दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को घेर रहे हैं और पानी की समस्या दूर करने में उदासीनता बरते जाने के आरोप लगा रहे हैं. हालात कुछ ऐसे हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में टैंकर देखते ही पानी के लिए लोग टूट पड़ते हैं. जो विजुअल आ रहे हैं, वो समस्या की गंभीरता को खुद बयां कर रहे हैं. देश के कई राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से भभक रहा है. हीट वेव से लोग बेहाल हैं. गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. मौसम की ऐसी मार के बीच दिल्ली-NCR के लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में भी पानी की मारा-मारी देखने को मिल रही है. गीता कॉलोनी, वसंत विहार, ओखला जैसे अनगिनत इलाकों में पानी की भारी किल्लत है. यहां टैंकर देखते ही लोग टूट पड़ रहे हैं. टैंकर देखते ही टूट पड़ते हैं लोग दिल्ली के गीता कॉलोनी क्षेत्र में इस समय टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. स्थानीय लोग पानी के संकट से चिंतित हैं. यहां जैसे ही टैंकर आने की खबर मिलती है तो लोग पानी के लिए टूट पड़ते हैं. पानी के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. दिल्ली के स्थानीय लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है. इसी तरह वसंत विहार क्षेत्र में कुसुमपुर पहाड़ी में लोग भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं और टैंकर के भरोसे दिन काट रहे हैं. यहां टैंकर आते ही पानी की मारा-मारी शुरू हो जाती है. ओखला इलाके के विजुअल भी हैरान करने वाले हैं. यहां लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है. पानी के लिए लोगों की लाइनें देखने को मिल रही हैं. बीजेपी ने AAP सरकार को जिम्मेदार ठहराया इधर, बीजेपी ने दिल्ली के जल संकट के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. अलग-अलग इलाकों में बीजेपी फिर सड़कों पर उतरी. सांसद मनोज तिवारी ने मुखर्जी नगर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन की वजह से जल संकट है. बीजेपी का कहना है कि अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए आम आदमी पार्ची बीजेपी की हरियाणा ससरकार पर दोषारोपण कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली बोर्ड के दफ्तर के सामने मटका तोड़कर अपना गुस्सा व्यक्त किया. बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन मनोज तिवारी ने जल मंत्री आतिशी पर दिल्ली की पानी की स्थिति के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि शहर का 55 प्रतिशत पानी बर्बाद हो रहा है और सरकार पर पानी को टैंकर माफिया को बेचने का आरोप लगाया. डीजेबी के अलग-अलग दफ्तरों पर हुए प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर विधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदौलिया शामिल हुए. पाइप लाइन की पेट्रोलिंग की जा रही है… वहीं, दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने पुलिस से पाइपलाइन की निगरानी बढ़ने के लिए कहा था और अब पेट्रोलिंग शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये जल संकट बीजेपी प्रायोजित है. बीजेपी वाले नहीं चाहते कि दिल्ली वालों को पानी मिले.  

राजस्थान में अन्नपूर्णा रसोई की नहीं मिलेगी दूसरी थाली

State's IAS officers on target of cyber thugs: Jabalpur Collector becomes victim of cyber fraud

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अन्नपूर्णा योजना में बदलाव करते हुए एक लाभार्थी को एक से ज्यादा थाली नहीं देने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। पूर्व में इस योजना में एक लाभार्थी 2 कूपन खरीद सकता था लेकिन सरकार का कहना है कि योजना में भोजन की मात्रा बढ़ा दी गई है, इसलिए एक थाली ही दी जाएगी। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना में एक और बदलाव कर दिया है। सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई में कटौती करते हुए अब एक लाभार्थी को एक ही थाली देने का निर्णय किया है। अन्नपूर्णा रसोई योजना में वैन के जरिए गरीब और जरूरतमंदों को नाश्ता और भोजन दिया जाता है। पूर्व में इस योजना में एक लाभार्थी एक से ज्यादा कूपन खरीद सकता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। थाली में बढ़ाई भोजन की मात्रा भजनलाल सरकार बनने के बाद से अब तक इस योजना में तीन बदलाव हो चुके हैं। पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में अन्नपूर्णा योजना शुरू की गई थी। गहलोत सरकार ने इसे बंद तो नहीं किया लेकिन इसका नाम बदलकर इंदिरा रसोई योजना कर दिया। इसके बाद भजनलाल सरकार ने फिर से इसका नाम अन्नपूर्णा योजना कर दिया। अन्नपूर्णा रसोई योजना के अंतर्गत थाली में 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम मिलेट्स, खिचड़ी और अचार परोसा जाता है, जिसके लिए लोगों से 8 रुपये लिए जाते हैं। वहीं योजना पर सरकार की तरफ से 22 रुपये का अनुदान दिया जाता है।

खत्म हुई छुट्टियां, आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देरी मे मनाया गया प्रवेश उत्सव

BJP leaders have made Indore the center of corruption: Jitu Patwari cornered Kailash Vijayvargiya

टीकमगढ़  मध्य प्रदेश में 18 जून से प्रदेश के सरकारी स्कूल खुलेंगे इसी के चलते इस बार बड़े स्तर पर इस साल स्कूल चले हम अभियान मनाया गया। गर्मी की छुट्टी बीतने के बाद आज मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देरी में प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल में पहुंचे विद्यार्थियों को स्कूल स्टाप द्वारा बच्चों को मंगल तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की।    संकुल प्राचार्य द्वारा बताया गया कि आज प्रवेश उत्सव के दिन सभी छात्रों के प्रवेश विद्यालय में करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यार्थियों के माता-पिता, ग्राम के वरिष्ठ जनों  से भी अनुरोध किया बच्चों का प्रवेश विद्यालय में नियमित विद्यालय भेजें जिससे अच्छी शिक्षा से भरपूर विद्यार्थी नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंचे। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह बुंदेला रावसाहब , आरटीआई अध्यक्ष जय हिंद सिंह बुंदेला, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह परमार, एवं संकुल प्राचार्य हरनारायण अहिरवार, वरिष्ठ शिक्षक सुरेश कुमार, हरिमोहन पचौरी, भारत कुमार नामदेव,सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।  

कृषक उत्पादक संगठन सेल का होगा गठन, मिशन मोड में चलेगा अभियान

उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश भर के किसानों को सम्मान निधि के साथ ही डिजिटल केसीसी की सौगात देने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने किसानों को तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादकता को नया आयाम देने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार देश के फूड बास्केट के तौर पर विख्यात करने का मार्ग बना रही है। इसी के तहत किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की प्रगति व प्रशस्ति का मार्ग सुनिश्चित करने के साथ ही योगी सरकार अगले तीन महीने मिशन मोड में अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश में सक्रिय एफपीओ के ऑनलाइन पंजीयन, ऑनलाइन मार्केटिंग प्लैटफॉर्म से जोड़ने व लाइसेंसिंग तथा इक्विटी ग्रांट समेत तमाम प्रक्रियाओं के सरलीकरण की प्रक्रिया को क्रियान्वित कर दिया गया है। इसके अलावा कृषक उत्पादक सेल का भी गठन किया जाएगा। योगी सरकार ने कृषि विभाग को सक्रिय किसान उत्पादक संगठनों को सुदृढ़ करने और उन्हें ओएनडीसी और ई-नाम से जोड़ने की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया गया है। इन कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कृषक उत्पादक सेल का गठन किया जाएगा जो इम्पलिमेंटिंग एजेंसी के तौर पर कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 3240 एफपीओ आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के अंतर्गत कार्यरत हैं जिनको शक्ति पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। संतृप्तीकरण अभियान के जरिए कई लक्ष्यों की होगी पूर्ति सीएम योगी की मंशा अनुरूप तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना के जरिए प्रदेश में एफपीओ को सुदृढ़ बनाने का जो फ्रेमवर्क निर्धारित किया गया है उसमें प्रमोशन, पारदर्शी कृषि बाजार का निर्माण, इनपुट लाइसेंसिंग प्रक्रिया (खाद, बीज, कीटनाशक), मण्डी लाइसेंस, जीएसटी लाइसेंस, एफएसएसआई लाइसेंस तथा मार्केट लिंकेज के लिए ओएनडीसी प्लैटफॉर्म पर ऑनबोर्ड कराना शामिल है। इस प्रक्रिया को ओएनडीसी तथा ई-नाम पोर्टल से जोड़कर पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा, इक्विटी ग्रांट, इनपुट लाइसेंस, बीज लाइसेंस सीड डीलरशिप लाइसेंस तथा उर्वरक लाइसेंस जैसी तमाम महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में मदद मिलेगी। कृषक उत्पादक संगठन सेल का होगा गठन प्रदेश में एफपीओ फ्रेमवर्क को बढ़ावा देने के लिए अगले 3 महीने वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस क्रम में, कृषक उत्पादक सेल का गठन किया जाएगा जो इम्पलिमेंटिंग एजेंसी के तौर पर कार्य करेगा। एफपीओ को प्रोत्साहित करने के लिए इम्पिलेंटिंग एजेंसी शासन के साथ विभिन्न स्तरों की बैठकों का आयोजन करेगी और पूरे अभियान की रूपरेखा समेत विस्तृत प्रगति रिपोर्ट भी तैयार करेगी। इस रिपोर्ट की विभिन्न स्तर पर मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी जिससे पारदर्शिता के साथ ही कार्य की प्रगति की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राज्य सलाहकार समिति (एसएलसीसी) व जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी (डीएमसी) प्रक्रिया से संबंधित अभियान के कार्यों का पर्यवेक्षण करेगी।  

मध्य प्रदेश में नगदी के परिवहन के लिए सरकार बना रही कठोर नियम, जीपीएस से होगी निगरानी

भोपाल प्रदेश में एटीएम और बैंक समेत अन्य जगह कैश का परिवहन करने वाले वाहनों की लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार नई पहल करने जा रही है। इसके लिए नगदी का परिवहन करने वालों को लेकर सरकार ने दिशा-निर्देश बना लिए हैं। इसको प्रशासकीय अनुमोदन के लिए वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है। इस पर अनुमति मिलने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार कैश हैंडलिंग करने वाले वाहनों में तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए मापदंड तय किए गए हैं। उनका प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। संबंधित नियमों का पालन नहीं करने वाले सुरक्षाकर्मी की तैनाती संबंधित वाहनों में नहीं की जा सकेगी। इसके साथ ही वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। ताकि परिवहन के समय उनकी मॉनीटरिंग की जा सकेगी। इन वाहनों में सीसीटीवी भी लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। ताकि आसपास की हलचल और कोई घटना होने पर कार्रवाई और जांच में मदद मिल सके। गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया कि नियमों को बनाए जाने से नगदी परिवहन कार्यकलापों में होने वाले जोखिम और नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही निजी सुरक्षा एजेंसियों और कैश हैंडलिंग एजेंसियों की कार्यवाहियों में भी एकरूपता आ सकेगी। अभी इस पर प्रक्रिया चल रही है।  

गोदौलिया चौराहे से विश्वनाथ धाम तक वाहनों को किया प्रतिबंधित

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। शहर में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी     पुलिस लाइन चौराहा से पांडेयपुर या चौकाघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को गोलघर, कचहरी चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।     लकड़मंडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को चौकाघाट ओवरब्रिज के ऊपर या चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।     मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया चौराहा या लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को विश्वेश्वरगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।     गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को श्री काशी विश्वनाथ धाम या दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।     सोनारपुरा तिराहा से वीआईपी रूट पर किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को भेलूपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।     रामापुरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को गुरुबाग की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। शहर में इन इलाकों से गुजरेंगे प्रधानमंत्री पुलिस लाइन से मकबूल आलम रोड, शंकुल भवन, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा, चौक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। विश्वनाथ धाम से गोदौलिया चौराहा होकर दशाश्वमेध घाट जाएंगे। गंगा आरती के बाद दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया चौराहा, चौक, मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर चौराहा, लाइट सिग्नल चौराहा, लकडमंडी तिराहा, कैंट फ्लाईओवर, शंभोमाता मंदिर, लहरतारा ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होकर बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस जाएंगे। एंबुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग     बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बीएचयू अस्पताल जाने के लिए गिलट बाजार से दाएं शिवपुर चुंगी, सेंट्रल जेल रोड तिराहा, फुलवरिया ओवरब्रिज, मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर चौराहा, नरिया होकर जाएंगी।     डाफी टोल प्लाजा की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बीएचयू अस्पताल जाने के लिए अखरी बाईपास, चितईपुर, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया होकर जाएंगी। या फिर, रामनगर चौक चौराहा, सामने घाट पुल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर होते हुए जाएंगी। मेंहदीगंज में रात 8 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी     हरहुआ चौराहा से रखौना तक रिंग रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ मेंहदीगंज से संबंधित वाहन ही जाएंगें।     गाजीपुर और मऊ से प्रयागराज की तरफ से जाने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन हरहुआ चौराहा, बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा, बड़ागांव, कपसेठी, कछवा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगें।     सोनभद्र, मिर्जापुर से जौनपुर, गाजीपुर, मऊ की तरफ से जाने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन एनएच होते हुये, टेंगरा मोड़, विश्व सुंदरी पुल, अखरी, मोहनसराय, राजातालाब, रखौना, कछवा चौराहा, कपसेठी, बड़ागांव, बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा, हरहुआ चौराहा, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगें।  

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में मनाया गया प्रवेश उत्सव

 घुवारा नगर घुवारा के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल घुवारा में प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति के मार्गदर्शन में भव्य प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद घुवारा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  जगन प्रसाद कुशवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि  टीकाराम जी राजपूत पत्रकार बंधु किशन प्रसाद  कुशवाहा, राजाराम साहू ,मनीष सम्राट, संदीप सिंह,सूरज चौधरी न्यूज़ टीवी 24, समस्त अभिभावक, छात्राएं, विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने विद्यालय की सजावट कर विद्यालय को सुन्दर बना दिया।सर्वप्रथम अतिथि जनों ने फीता काटकर प्रवेश उत्सव का सुभारम्भ किया। विद्यालय की शिक्षिका सुलोचना जैन,पिंकी विश्वकर्मा, अदिति नामदेव ने छात्राओं का तिलक कर माला पहनाई। नवीन प्रवेशित छात्राओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुस्तकें वितरित की गई। आज से ही समय विभाग चक्र अनुसार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षायें प्रारंभ की गई।  विनोद कुमार जैन,महेंद्र कुमार प्रजापति, राजेश कुमार सेन,मनोज जैन,राजू प्रजापति, राजेन्द्र सिंह मौर्य, असफान अली, जीतेन्द्र साहू,पवन असाटी,राकेश सोनी,नंद किशोर अहिरवार, राजेन्द्र अहिरवार, अनीता कुजूर,भागवती प्रजापति उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जबलपुर में रहने वाले बाबा महाकाल के एक भक्त ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए

जबलपुर /उज्जैन जबलपुर में रहने वाले बाबा महाकाल के एक भक्त ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विश्व का सबसे महंगा आम बाबा महाकाल को अर्पित किया। इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। दअरसल, जबलपुर के रहने वाले संकल्प सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। संकल्प ने बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर फार्म हाउस की शुरुआत की थी। जिसका नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म रखा गया था। करीब 10 एकड़ में फेले इस फार्म हाउस में शुरुआत में आमों की कम ही वेरायटी थी। लेकिन, अब यहां लगभग 1500 आम के पेड़ हैं और 16 से 17 किस्म की वैरायटी हैं। जानकारी के अनुसार संकल्प सिंह का फार्म हाउस जबलपुर में न्यू भेड़ाघाट के पास बना हुआ है। जहां विश्व का सबसे महंगा आम मियाजाकी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। उसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन आम की वैरायटी R2 V2 और जापान का प्रसिद्ध टोमेगो आम के पेड़ भी फार्म हाउस में लगे हुए हैं। संकल्प सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, इसीलिए वह आम की फसल का सबसे पहला फल बाबा महाकाल को अर्पित करते हैं। इस बार लगातार तीसरे साल उज्जैन पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल को बेशकीमती आम अर्पित किया है। दर्जन भर कुत्ते करते हैं आमों की रखवाली महाकाल हाइब्रिड फॉर्म में आमों की कीमती वैरायटी हैं। ऐसे में इन्हें चोरी से बचाने के लिए लगभग एक दर्जन कुत्ते यहां रखवाली करते हैं। दिन में इन कुत्तों को पिंजरे में रखा जाता है, लेकिन रात के समय सभी कुत्ते आमों की रखवाली करने के लिए खुले छोड़ दिए जाते हैं। लगभग 700 से 800 ग्राम का होता है एक आम अंतरराष्ट्रीय बाजार मे 2,70,000 रुपए कीमत रखने वाले मियाजाकी आम लगभग 700 से 800 ग्राम का होता है। इसके साथ ही फार्म हाउस में रोज मैंगो, ऑस्ट्रेलिया R2 V2, जापान के प्रसिद्ध टोमेटो आम जैसी कई वैरायटियां है। इस आम कि यह भी है खासियत बताया जाता है कि हाइब्रिड के इन आमों की अधिक से अधिक ऊंचाई सिर्फ 10 फिट रहती है। इन आमों को केमिकल की बजाय घास में पकाया जाता है। आम की यह वैरायटी अन्य आमों की बजाय कुछ देरी से आती है। इस कारण यह आम जुलाई के अंतिम महीने और अगस्त की शुरुआत में बाजार में सबसे अधिक मिलते हैं।

लवजिहाद :पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया

 ग्वालियर  शहर के गोले का मंदिर इलाके में एक युवक के द्वारा अपना धर्म छुपाकर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला की मारपीट कर उसे अपना धर्म अपनाने के लिए दवाब बनाया। जब महिला को उसके धर्म के बारे में पता चला तो महिला ने उसकी शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, ग्वालियर शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में किराए से मकान लेकर रह रही 36 साल की पीड़ित महिला भिंड जिले के गोहद की रहने वाली है। वहां अपने पति को छोड़कर यहां नौकरी कर रही है, जहां उसका राजू नाम के युवक से परिचय हुआ। राजू भी भिंड जिले के गोहद का रहने वाला था। इसलिए वह उससे बातचीत करने लगी। बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और राजू का उसके घर आना जाना होने लगा। दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला फिर राजू ने उससे वादा किया कि वहां उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। सिंदूर और बिंदी लगाने पर करता था मारपीट जब धीरे-धीरे समय बिता तो राजू के स्वभाव में भी महिला के प्रति बदलाव आने लगा। राजू महिला को सिर में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाने से रोक लगाने लगा। जब भी महिला उसकी बात नहीं मानती तो उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे वह काफी परेशान रहने लगी, जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हक़ीकत आई सामने तो उड़ गए होश राजू से प्रताड़ित महिला ने जब उसकी हकीकत के बारे में पता किया तो उसके होश उड़ गए। महिला को पता चला कि राजू का असली नाम शाबिर है। वह दूसरे धर्म का है और उसने इस बात को महिला से छुपाकर रखा। जब राजू से उसने असलियत के बारे में पूछा तो राजू ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया।राजू के द्वारा दिए गए धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार उक्त मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक युवक के द्वारा अपना धर्म छुपाकर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं युवक ने महिला की मारपीट कर उसे अपना धर्म अपनाने के लिए दवाब बनाया। जब महिला को उसके धर्म के बारे में पता चला तो उसकी शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रदेश में आज प्री-मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी, जबलपुर-छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट

भोपाल मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। सोमवार को इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, दिन के टेम्प्रेचर में भी गिरावट हुई। मंगलवार को प्री-मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहेगी। इसके चलते जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है। यहां बारिश के साथ 50-60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इधर, मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून आने के बाद 4 इंच बारिश होने पर ही बोवनी करें। मॉनसून की एंट्री से पहले सोमवार को प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्री-मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहने की संभावना है जताई जा रही है। इसके चलते जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है। इन जिलों में बारिश के साथ 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून आने के बाद 4 इंच बारिश होने पर ही बुआई की शुरुआत करें। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मॉनसून अभी एक जगह पर स्थिर है और आगे नहीं बढ़ रहा है। मॉनसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का रेड अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा  के लिए रेड अलर्ट है। यहां तेज आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन में भी गरज-चमक की स्थिति रहेगी। साथ ही हरदा,नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सतना, रीवा, मैहर और सिंगरौली में गर्मी का असर रहेगा। पंचमढ़ी ठण्डा ओर चित्रकूट गर्म मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में आंधी, बारिश का दौर रहा। इस वजह से प्रदेश के भोपाल, पचमढ़ी और रायसेन सोमवार को सबसे ठंडे रहे। यहां दिन का तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कई जिले ऐसे भी हैं, जहां पर गर्मी का असर देखने को मिला। सतना का चित्रकूट सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वहीं बड़े शहरों में इंदौर में 38.4 डिग्री, जबलपुर में 36.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.5 डिग्री रहा है वंही प्रदेश का चित्रकूट सबसे गर्म रहा है यंहा का पारा 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। टॉप 10 शहरों का तापमान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के टॉप-10 गर्म शहरों में निवाड़ी का पृथ्वीपुर, ग्वालियर, सतना, छतरपुर का बिजावर, खजुराहो, सिंगरौली, शिवपुरी, सीधी और शहडोल शामिल हैं। पृथ्वीपुर में 45.7 डिग्री, ग्वालियर में 45.1 डिग्री, सतना में 44.9 डिग्री, बिजावर में 44.8 डिग्री, खजुराहो में 44.4 डिग्री, सिंगरौली में 44 डिग्री, शिवपुरी में 43 डिग्री, सीधी में 42.8 डिग्री और शहडोल में पारा 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। किसानों को यह सलाह मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि मानसून के आने के बाद जब 4 इंच बारिश हो जाए तो किसान बुआई कर सकते हैं। पर्याप्त बारिश होने या फिर सिंचाई की सुविधा होने पर 23 जून के बाद धान की नर्सरी के लिए किसान खेत तैयार कर लें ओर जून के आखिरी या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक का समय बोवनी के लिए उपयुक्त है। कपास या सोयाबीन की बोवनी मानसून आने के पश्चात भूमि में पर्याप्त नमी होने पर ही करें। अरहर की बुवाई के लिए खेत की तैयारी करें। जिन किसानों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो, वे हरी खाद के लिए मक्का या ढेंचा की बुआई करें। मोसम विभाग के भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया की प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस वजह से बारिश हो रही है। 18 जून को लोकल सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहेगा। इसके चलते जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट है। बाकी जगहों पर भी आंधी, बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 44 गो संरक्षण केंद्रों का निर्माण करेगी योगी सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 44 गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण व विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा पशुधन विभाग को आदेश जारी किया गया है तथा 5.28 लाख रुपए की धनराशि व्यय से 15 जिलों में गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण व विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। इन स्थानों पर हो रहा है गोवंश संरक्षण स्थलों का निर्माण इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक गौ संरक्षण केंद्रों को 12 हजार रुपए की धनराशि व्यय से निर्मित व विकसित किया जाएगा। इस क्रम में बरेली के अनिरुद्धपुर, मउचंदपुर, सिकोड़ा, अंबरपुर, करतौली, मानपुर अहियापुर, चुरई दलपतपुर, बांसबोझ, महेशपुर शिव सिंह और शेखापुर में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा। इसी प्रकार, उन्नाव के तौरा, टिकरा सामद, छूलामऊ, कोंथा व देवमई में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा। वहीं, शाहजहांपुर के शहबाजनगर, धुसगवां, बागपत के बिजवाड़ा, काकौर, अगला अगरी, लखीमपुर खीरी के कादीपुर, जालौन के नुनबई व गुजराजपुर, कासगंत के नादरमई व मथुरा के बढ़ौता में भी विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इसी प्रकार, सम्भल के साकिन शोभापुर मुनजब्ता, एचौली व निरयावली, रायबरेली के बन्नांवा, अमेठी के दक्खिनगांव, कोरारी लच्छनशाह, खारा व टीकरमाफी, हरदोई के बरेला कमालपुर, कुरसेली व उचवल, फतेहपुर के जरौली व भादर, मुरादाबाद के मोहम्मदपुर मनसुख, रायपुर खुर्द व राजपुर मिलक तथा आगरा के खेड़ी अडू व कुर्रा चित्तरपुर में में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा।

CM यादव ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से प्रदेश में पार्टी संगठन मजबूत हुआ

भोपाल  मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली थी. सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करने के साथ-साथ कई सीटों पर बीजेपी का मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है. इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि बीजेपी ने राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत की है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में देखा गया है कि बीजेपी का प्रदर्शन बेहतरीन है. लोक सभा नतीजों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने बीजेपी को भरपूर समर्थन दिया है और अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना डबल इंजन सरकार की जिम्मेदारी है. सीएम मोहन यादव ने की वीडी शर्मा की तारीफ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा की सराहना की. उन्होंने बीजेपी संगठन को फिर से स्थापित करने के लिए वीडी शर्मा को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने वीडी शर्मा के नेतृत्व में एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया है और राज्य में 29 लोकसभा सीटें जीतीं, जो मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है. बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिले मुख्यमंत्री ने राज्य में पार्टी के कैडर की भी सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार के काम को गहराई तक पहुंचाया है. यही वजह है कि बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है. इस साल पार्टी ने 230 में से 163 सीटें जीती थीं.

साइबर क्राइम टीम को मिली बड़ी सफलता, 120 करोड़ रुपये उड़ने वाले सात आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए 119 करोड़ रुपये

लखनऊ लखनऊ एकेटीयू विश्वविद्यालय के खाते से साइबर अपराधियों ने 120 करोड़ रुपये की रकम पार कर दी। पूरी रकम एक ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर की गई। साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई। टीम ने यूपी और गुजरात से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रेस वार्ता कर वारदात का खुलासा करेगी। साइबर क्राइम थाने में एकेटीयू की तरफ से 12 जून को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था विवि के यूनियन बैंक खाते से 120 करोड़ रुपये पार किए गए हैं। तफ्तीश में सामने आया कि गुजरात की एक ट्रस्ट के खाते में ये पूरी रकम ट्रांसफर की गई है। तीन टीमों ने मिलकर सूरत से मास्टरमाइंड को दबोचा और फिर एक के बाद एक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। 119 करोड़ रुपये की रिकवरी भी की। अपराधी सिर्फ एक करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए थे। पुलिस ने गिरीश चंद्रा, शैलेश रघुवंशी, जोशी देवेंद्र प्रसाद, केके त्रिपाठी, दस्तगीर आलम, उदय पटेल और राजेश बाबू को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग ऑनलाइन गेम में हारा 5000 रुपये तो रची खुद के अपहरण की कहानी, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Youth living outside their home district should have the right to vote online: Ganesh Singh

मुरैना मोबाइल पर चलने वाले ऑनलाइन गेम में 16 साल का नाबालिग हजारों रुपये हार गया। इसके बाद नाबालिग ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी और पिता से 25 हजार की फिरौती मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर दो घंटे के भीतर ही नाबालिग को ढूंढ निकाला। दरअसल, प्रेमनगर निवासी एक परिवार रविवार की रात साढ़े 11 बजे सिविल लाइन थाने पहुंचा और बताया कि उनके 16 साल के बेटे का अपहरण हो गया है। अपहरण करने वाले बदमाश 25 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। पिता के फोन पर आया था मैसेज मामला संवेदनशील होने के कारण तत्काल अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई। इसी बीच नाबालिग के मोबाइल से उसके पिता के फोन पर मैसेज आया, जिसमें रुपयों का इंतजाम करने या फिर बेटे का काम तमाम करने की धमकी लिखी थी। मुरैना रेलवे स्टेशन के आस-पास थी लोकेशन पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मुरैना रेलवे स्टेशन के आसपास दिखी। पुलिस ने पीछा शुरू किया और रात डेढ़ बजे के करीब नाबालिग को जिला अस्पताल के अंदर से ढूंढ निकाला। जिला अस्‍पताल में मिला नाबालिग जिला अस्पताल में मिले नाबालिग ने बताया कि उसे बदमाश यहां फेंककर भाग गए हैं। पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा और उसका मोबाइल जब्‍त कर जांच की गई तो पता लगा कि बीते एक साल से विन्जो मोबाइल गेम पर हजारों रुपये का लेनदेन हुआ है, एक दिन पहले ही इस गेम में नाबालिग 5000 रुपये हार चुका है। पूछताछ करने पर बताई यह कहानी इसके बाद सख्ती से पूछताछ हुई तो नाबालिग ने बताया कि वह पिता के 5,000 रुपये गेम में हार गया था। पिटाई के डर से उसने अपहरण की कहानी रची और रात को पिता को फोन कर कहा कि बोलेरों में पांच लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने नाबालिग को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है, लेकिन इस प्रकरण को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया गया है, जिससे नाबालिग की काउंसलिंग की जा सके।

नर्मदा बेसिन योजना से तेंदूखेड़ा में 3400 कनेक्शन हो चुके है और सभी कनेक्शन में घर-घर पानी पहुंच रहा है

दमोह दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक में हर साल गर्मी में भीषण जल संकट होता है, लेकिन इस साल शुरू हुई नर्मदा बेसिन परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुई। आलम यह रहा कि नगर परिषद के टैंकरों से पानी की सप्लाई नहीं करनी पड़ी। क्योंकि 90 प्रतिशत लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है। दूसरी सबसे बड़ी बात जहां-जहां लाइन में लीकेज था, वहां टंकियां बनवाई गई हैं, जिनमें पानी भरा होने से मवेशी भी अपनी प्यास बुझा रहे हैं। मार्च महीने में हुई शुरुआत बता दें कि मार्च के महीने में यह योजना शुरू हुई और इस साल अन्य वर्षों की तुलना में ज्यादा गर्मी हुई। इसके बाद भी नगर में पानी की कमी नहीं आई। पानी प्रत्येक घर में पर्याप्त मात्रा में पहुंचा है। इसलिए इस वर्ष नगर परिषद की टैंकर सुविधा ही चालू ही नहीं हुई। आखिर तेंदूखेड़ा पहुंच गया नर्मदा जल दमोह जिले का तेंदूखेड़ा पहला ब्लाक है, जहां मां नर्मदा का जल पहुंचा है। नर्मदा नदी को जीवन दायनी कहा जाता। है तेंदूखेड़ा में भी इसी तरह के जीवन दाई कार्य हुए हैं, क्योंकि नगर के साथ जंगली क्षेत्रों में भी इस योजना का अच्छा लाभ मिला है। निर्माण कंपनी द्वारा नर्मदा का पानी तेंदूखेड़ा लाने के लिए जंगल, पहाड़, चट्टानों से होकर पहुंचाया गया है। बीच बीच में इन्होने एक ऐसा प्रयास किया। जिसका लाभ बेजुबान जानवरों और राहगीरों को भी पर्याप्त मात्रा में मिला है। पाटन की टेक से लेकर नरगंवा गांव तक यह लाइन जंगली क्षेत्र से आई है जिसकी दूरी 15 किमी है। इस क्षेत्र में इस वर्ष से पहले कभी पानी नही था। गर्मियों के दिनों में यहां रहने वाले जानवर पानी के अभाव में दूसरी जगह भाग जाते थे, लेकिन इस वर्ष यह जानवर यहीं है। क्योंकि ठेकेदार ने जंगली क्षेत्र में दो से तीन जगह मामूली सा लीकेज होने पर उसके नीचे होदी बना दी है जिसमें पर्याप्त पानी रहता है जो जानवर और राहगीरों के लिए भीषण गर्मी में बरदान बना रहा। दिख रहे कई तरह के जानवर पाटन से नरगवा तक जगह-जगह पानी भरा होने से मवेशियों को भी इसका पूरा लाभ मिला है। इसलिए क्षेत्र में इस वर्ष कई तरह के जानवर दिखाई दिये, यहां तक की तेंदुआ ने भी पानी के कारण इसी मार्ग पर अपना रहवास बना लिया था। इसके अलावा नीलगाय, सियार और अन्य मवेशी यह प्रतिदिन सुबह शाम पानी पीते दिखाई देते है। जानवर, मवेशियों के अलावा जो राहगीर है, उनको भी यह योजना लाभदायक सिद्ध हुई है। जंगली क्षेत्र में आवागमन करने बाले राहगीर और चरवाहो को इस वर्ष पर्याप्त पानी भरा मिला है । नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेन्द्र जैन का कहना है कि इस वर्ष नर्मदा का जल आने के बाद नगर में जल संकट की स्थिति नहीं बनी है। इसलिए टेंकर व्यवस्था पूरी तरह बंद रही। नर्मदा बेसिन योजना के प्रभारी अभिषेक पांडे ने बताया कि तेंदूखेड़ा नगर में 3400 कनेक्शन हो चुके है और सभी कनेक्शन में घर घर पानी पहुंच रहा है। जंगली क्षेत्र में जहां जहां लाइन थोड़ी बहुत लीकेज थी। वहां पर वन विभाग ने होदी बनवा दी थी। इसलिए वहां पर रहने बाले जानवर, मवेशियों और राहगीरों को आसानी से साफ सुथरा पानी मिल जाता है और 24 घंटे उनमें पर्याप्त पानी भरा रहता है।

कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और एनडीए की सरकार की प्राथमिकता रही: शिवराज सिंह चौहान

वाराणसी पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं पीएम के स्वागत के लिए कई दिग्गज भी काशी पहुंचे हैं। इसी क्रम में काशी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी आज पहली बार काशी आ रहे हैं। पीएम मोदी प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि डालेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और एनडीए की सरकार की प्राथमिकता रही है। इसलिए सबसे पहला फैसला पीएम ने किसान सम्मान निधि किसान के खाते में पहुंचाने का फैसला किया। वहीं उन्होंने कहा कि कृषि सखियों को पीएम मोदी प्रमाण पत्र देंगे। शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का लिया आशीर्वाद काशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सूर्य प्रताप शाही ने बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए पीएम के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।  

अमरवाड़ा उपचुनाव : एसडीएम ऑफिस पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन

If you are planning to visit Tirupati Balaji then know some special things about the temple before going

 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रैली और सभा तेज बारिश की वजह से रद्द करना पड़ी।सीएम, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा तेज बारिश के बीच सीधा एसडीएम ऑफिस पहुंचे और बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया। साथ में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं मोनिका बट्‌टी भी मौजूद रहीं। अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। यहां से कमलेश शाह पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 29 मार्च को बीजेपी जॉइन करने पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। गोंगपा भी मैदान में, कांग्रेस ने अभी नहीं उतारा उम्मीदवार अमरवाड़ा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) भी मैदान में है। 17 जून को पार्टी ने देव रावेन भलावी के नाम की घोषणा की है। देव रावेन भलावी गोंगपा से लोकसभा उम्मीदवार भी थे। उन्हें 55988 वोट मिले थे। उधर, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और आंचलकुंड के सेवादार गणेश महाराज के नाम पर मंथन कर रही है। 1951 से अब तक भाजपा सिर्फ दो बार चुनाव जीती अमरवाड़ा सीट के इतिहास की बात करें तो 1951 से लेकर अब तक भाजपा यहां सिर्फ दो बार चुनाव जीती है। 1990 में भाजपा के मेहमान शाह उईके इस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे, जबकि 2008 में प्रेम नारायण ठाकुर चुनाव जीते थे। इससे पहले एक बार 1967 में भारतीय जनसंघ के एसजे ठाकुर ने चुनाव जीता था।  1951 से 2023 तक यहा 14 बार चुनाव हो चुका है, जिसमें 11 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस यहां मजबूत है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर उपचुनाव भी इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस से लगातार तीसरी बार विधायक बने कमलेश शाह इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस लिहजा से इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए आसान रहने वाला नहीं है। उसके सामने अपना किला बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है।        भाजपा के पास एक सीट कब्जाने का मौका छिंदवाड़ा जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौसर, छिंदवाड़ा, परासिया और पांढुर्ना शामिल है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी सात सीटें जीतीं थी। अब अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव हो रहा है, ऐसे में भाजपा की रणनीति है कि वह यह सीट जीतकर अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी को मजबूत करे और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के बाद एक और झटका दे। भाजपा को शाह से कमल खिलाने की उम्मीद भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह इस सीट से लगातार तीन बार विधायक बने हैं। लोकसभा चुनाव के बीच शाह के पार्टी में शामिल होने के समय भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने का वादा किया था। पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया भी है। शाह का अमरवाड़ा सीट पर अच्छा प्रभाव है। वहीं, दूसरी तरह नकुलनाथ के छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता मायूस हैं, इसका फायदा भी पार्टी को मिल सकता है। भाजपा के कई नेता अमरवाड़ा जीतने की रणनीति बना रहे हैं। उसके तहत काम भी किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि शाह चुनाव जीतकर इस सीट पर कमल खिलाएंगे। शाह ने नामांकन दाखिल किया इधर, अमरवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने आज मंगलवार को नामांकन कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। दरअसल, नामांकन से पहले सीएम यादव की यहां रैली और सभा होनी थी। लेकिन, बारिश और आंधी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री यादव समेत सभी नेता तेज बारिश के बीच एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया। इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और मोनिका बट्टी भी मौजूद रहीं। जानिए, कौन हैं राजा कमलेश शाह? अमरवाड़ा सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट को कमलेश शाह परिवार का गढ़ माना जाता है। शाह हर्रई राजघराने के राजा हैं। इस राजघराने का गोंड आदिवासियों में काफी सम्मान है। इस क्षेत्र के गोंड आदिवासी आज भी शाह परिवार के वंशज को अपना राजा मानते हैं। शाह के दादा राजा उदयभान शाह और मां रानी शैल कुमारी भी इस सीट से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं।   क्या है चुनाव कार्यक्रम? अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 जून तक नामांकन पत्र जमा होंगे। यह प्रक्रिया 14 जून से शुरू हुई थी। 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 26 तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। 10 जुलाई को यहां मतदान होगा और इसके तीन दिन बाद 13 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।  

छत्तीसगढ़-भिलाई में सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Deficiency of which vitamin causes early ageing? Scientists discovered

भिलाई. भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआंबाधा स्थित एनएसपीसीएल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जहां अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर डाली। चोरों ने कोलॉनी के दो सूने मकानों में ताला तोड़कर घुसे। एक मकान से 350 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, डायमंड की अंगुठी समेत 25 हजार नकद चोरी कर ले गए। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर चोरों ने 24 लाख रुपए की चोरी को घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, दूसरे मकान में कितने की चोरी हुई है। इसका खुलासा मकान मालिक के आने पर होगा। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि एनएसपीसीएल कॉलोनी ब्लाक-C/5 क्वाटर-8 निवासी एटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड के सिनियर मैनेजर मयुरेश मोनल (37 वर्ष) ने चोरी शिकायत दर्ज कराई है। कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 जून को अपने परिवार के साथ हैदराबाद घुमने गए थे। 17 जून को पड़ोसी निशांत जैन ने फोन पर उन्हें जानकारी दी। घर का दरवाजा खुला है। प्रार्थी मयुरेश को जैसे चोरी की वारदात की सूचना मिली। तत्काल फ्लाइट से परिवार के साथ रायपुर पहुंचे। शाम को जब अपने घर पहुंचे तो घर की दशा देख होश उड़ गए। अलमारी में रखा पुरा सामान कपड़े सब बिखरे पड़े थे। घर में रखे सभी अलमारी के दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी 25 हजार रुपए नहीं था। प्रार्थी के द्वारा पुलिस के सामने आलमारियों को चेक किया। सोने की अंगूठी, कान बाली, चूड़ी, चेन, लॉकेट, नेकलेस, मंगकसूत्र, ब्रेसलेट, सिक्के, नथ, मांग टिका वजन 350 ग्राम, चांदी के जेवर में पायल, नेकलेस, सिक्के, नोट, बिछिया,कमर बंध, मोती लोकेट के साथ, चम्मच, कटोरी, ग्लास, दिया, मछली, हाथी, बासुरी, लोटा वजन 2 हजार ग्राम, डायमण्ड की अंगूठी, टॉप्स और 25 हजार रुपये नकद समेत कुल 24 लाख की चोरी हो गया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 24 लाख की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोरी की करतूत सीसीटीवी में नजर आई। फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच और भिलाई नगर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए भाजपा के सामने आए कई दावेदार

Call me brother, not master.. What happened when Rahul Gandhi called cobbler Ramchait?

अयोध्या मिल्कीपुर उप चुनाव के लिए भाजपा के कई दावेदार सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य और प्रधान तक शामिल हैं। पासी समाज से सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। यदि सपा ने भी पासी समाज से उम्मीदवार उतारा तो किसी अन्य जाति के प्रत्याशी पर विचार किया जा सकता है। अवधेश प्रसाद के फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद यहां अब उप चुनाव होना तय है। अब निर्वाचन आयोग को उपचुनाव की घोषणा करनी है। इसी के साथ लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली भाजपा में इस सीट पर एक बार कब्जा जमाने के मकसद से हलचल शुरू हो गई है। पूर्व विधायक रहे बाबा गोरखनाथ अपनी उम्मीदवारी तय मानकर चल रहे हैं। यह अलग बात है कि पार्टी ने अभी कुछ फाइनल नहीं किया है। वैसे भी गोरखनाथ को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद ने 12,923 वोटों से पराजित किया था। इस लोकसभा चुनाव में गोरखनाथ लल्लू सिंह को इस सीट पर नहीं जिता सके। भाजपा को यहां पर 7,733 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। गोरखनाथ वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 28,076 वोटों से जीतकर पहली बार विधायक चुने गए थे। इस बीच गोरखनाथ के अलावा टिकट के दावेदारों के रूप में जो नाम सामने आए हैं, उनमें पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, नीरज कनौजिया, आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े रहे जिला महामंत्री कांशीराम रावत, राधेश्याम त्यागी, चंद्रभानु पासवान, लक्ष्मी रावत और जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी प्रमुख हैं। इसमें से कई पासी समाज से आते हैं। इस समाज से कई दावेदारों के चलते पार्टी के लिए एक नाम का चयन करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऐसे में किसी अन्य बिरादरी से जुड़े चेहरे को भी आजमाया जा सकता है। फिलहाल संगठन ने सभी नामों पर विचार करते हुए दावेदारों की जीत और हार की संभावनाओं को खंगालना शुरू कर दिया है।

राजस्थान-जयपुर के चाकसू में 51 किलो सोने का बन रहा बगलामुखी धाम

जयपुर. वर्ष 2017 में डॉ. आशुतोष झालानी ने माता बगलामुखी शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। डॉ. झालानी ने मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 51 किलो सोने से माता का मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर को बनाने में अब तक 40 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन तंत्र शास्त्रों में दस महाविद्याओं काली, तारा, षोड़षी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला का उल्लेख मिलता है। इन सबकी साधना का अपना महत्व है। माता बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं। इन्हें माता पीताम्बरा भी कहा जाता है। डॉ. झालानी ने बताया कि संपूर्ण सृष्टि में जो भी तरंगें हैं, वो माता बगलामुखी की वजह से हैं। यह भगवती पार्वती का उग्र स्वरूप हैं। ये स्वयं पीली आभा से युक्त हैं और इनकी पूजा में पीले रंग का विशेष प्रयोग होता है। इनको स्तम्भन शक्ति की देवी भी माना जाता है। उन्होंने बताया कि बगलामुखी में बगला शब्द संस्कृत भाषा के वल्गा का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ होता है दुल्हन। कुब्जिका तंत्र के अनुसार बगला नाम तीन अक्षरों से निर्मित है व, ग, ला। ‘व’ अक्षर वारुणी, ‘ग’ अक्षर सिद्धिदा तथा ‘ला’ अक्षर पृथ्वी को संबोधित करता है। माता के अलौकिक सौंदर्य और स्तंभन शक्ति के कारण ही इन्हें यह नाम प्राप्त है। डॉ. झालानी ने बताया कि अक्षय जीवन सिटी के माता बगलामुखी धाम में निःशुल्क हवन का आयोजन किया जाता है।

किताब में दावा – 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हटाने की पूरी तैयारी थी

लखनऊ  योगी आदित्यनाथ पर एक किताब बाजार में आई है, जोकि काफी चर्चा में बन गई है। इस किताब में अब तक उत्तर प्रदेश में हुए 21 सीएम के कामों और उनके जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। यह किताब   वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने लिखी है। At The Heart Of Power: The Chief Ministers of Uttar Pradesh (ऐट द हर्ट ऑफ पॉवर: द चीफ मिनिस्टर और उत्तर प्रदेश) किताब में वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल यादव ने कई दावे किए हैं। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हटाने की पूरी तैयारी थी। अपनी किताब में श्याम लाल यादव लिखते हैं कि उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में कुल नौ महीने बचे थे। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली तक बीजेपी और आरएसएस नेताओं के बीच कई दौर की मुलाकातें हुईं। एक वक्त तो तय हो गया था कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाएगा। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोई बदलाव किया जाता है, उससे पहले बीजेपी के आलाकमान को आभास हो गया कि अगर चलती सरकार में योगी को हटाया गया, तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। श्याम लाल यादव ने अपनी किताब में योगी को हटाने की कोशिश के पीछे का कारण तो नहीं बताया है, लेकिन योगी पर लिखे गए वो 16 पन्नों में योगी सरकार के विरोध में जो कुछ चीजें हो रही थीं, उसका ब्योरा जरूर दिया। उस समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके मतभेद बढ़ रहे थे। श्याम लाल यादव आगे लिखते हैं कि हालांकि आरएसएस नेताओं के दखल के बाद 22 जून 2021 को योगी आदित्यनाथ अचानक केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंच गए थे। इसको दोनों नेताओं के रिश्ते में सुधारने की कवायद के रूप में देखा गया। केशव प्रसाद मौर्य अप्रैल 2016 में बीजेपी अध्यक्ष बनाए थे और मार्च 2017 में बीजेपी की जीत के बाद उनका नाम सीएम की रेस में था, लेकिन योगी को सीएम बना दिया गया, तभी से दोनों के बीच में मतभेद उत्पन्न हो गए थे। इसके अलावा, दूसरा ब्यूरोक्रेसी का दबदबा है। किताब में कहा गया है कि जब भी बीजेपी सरकार आती है, तो ब्यूरोक्रेसी का प्रभाव बढ़ जाता है। बीजेपी की जमीनी कार्यकर्ताओं की शिकायत रहती है कि ब्यूरोक्रेसी में कार्यकर्ताओं समेत चुने गए प्रतिनिधियों का महत्व कम हो जाता है। यही योगी सरकार में हुआ। इसका नतीजा यह हुआ कि 17 दिसंबर 2019 में बीजेपी के 100 विधायकों ने अपनी सरकार के खिलाफ लखनऊ में धरना दिया था। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ का ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगना भी था। श्याम लाल यादव किताब में लिखते हैं कि बीजेपी के कुछ विधायक सवाल उठाने लगे कि योगी सरकार में ब्राह्मणों का एनकाउंटर हुआ। किताब में योगी के अलावा अन्य सीएम के बारे में भी बड़े-बड़े रहस्यों से पर्दा उठाया गया है।

छत्तीसगढ़-सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण से विधायकी से दिया इस्तीफा

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी के दिग्गज नेता, मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि रायपुर सांसद बनने के बाद उन्हें 18 जून तक अपने पद से इस्तीफा देना था। चुनाव आयोग ने कहा था कि वो 18  जून तक विधायक पद से इस्तीफा दे दें नहीं तो आयोग खुद ही इसे निरस्त कर रायपुर दक्षिण सीट पर चुनाव कराने की घोषणा करेगा। चर्चा है कि नगरीय निकाय चुनाव के समय ही रायपुर दक्षिण सीट पर चुनाव कराये जाएंगे। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव 2024 में भी बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड जीत का परचम लहराया है। उन्होंने रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को हराया है। उन्होंने उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से हराया है। बृजमोहन को कुल 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले हैं। वहीं विकास उपाध्याय को 4 लाख 75 हजार 66 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 5 लाख 75 हजार 285 रहा। कुल वोट का प्रतिशत 66.19 रहा। 8 बार के विधायक हैं बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी ने रायपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद सुनील कुमार सोनी का टिकट काटकर उनकी जगह 8 बार के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को दिया है। बृजमोहन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से लगातार विधायकी का चुनाव जीतते आ रहे हैं। हर बार मंत्री पद पर आसीन रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ बीजेपी की राजनीति में संकटमोचन कहा जाता है। बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्य प्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद वो रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे। एक मई 1959 को रायपुर में जन्मे बृजमोहन अग्रवाल ने एलएलबी की डिग्री ली है। मध्य प्रदेश विधानसभा में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी मिल चुका है। साल 1977 में बृजमोहन ने मात्र 16 साल की उम्र में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली थी। इसके बाद वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। 1984 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। फिर 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री रहे। साल 1990 में पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक के लिये निर्वाचित हुए। उस दौरान वो राज्य के सबसे युवा विधायक थे। इसके बाद वे लगातार साल 1993, 1998, 2003, 2008, 2013 2018 और 2023 में विधायक बने।

पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए मजदूरी तक की, नौकरी मिलने के बाद अब साथ नहीं रहकर तलाक की मांग

बेगूसराय  बेगूसराय में पत्नी के पुलिस बल में नौकरी होते ही पति के साथ रहने से इंकार कर रिश्ते को शर्मशार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मजदूरी तक की, लेकिन नौकरी मिलने के बाद अब साथ नहीं रहकर तलाक मांग रही है। 11 साल पहले 2013 में हुई थी शादी मामला बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव का है। डरहा थाना सिंह गांव निवासी विजय कुमार की शादी 15 जून 2013 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी रोशनी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन सुखमय बीत रहा था। पत्नी रोशनी और पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन विजय के पास पैसे नहीं थे। पुलिस ट्रेनिंग में जाने के बाद पत्नी का बदला स्वभाव मैट्रिक पास पत्नी की इच्छा को पूरा करने के लिए उसने मजदूरी की और पढ़ाने लगा। समय बीतता गया और पत्नी के मन की मुराद भी पूरी हो गई। 2022 में उसे बिहार पुलिस में बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई। इसके बाद अक्टूबर 2022 में रोशनी प्रशिक्षण लेने चली गई। इसी बीच प्रशिक्षण के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। भाई और पिता के साथ तलाक मांगने पहुंची ससुराल बातें कम होने लगी, गया जिला पुलिस बल में ज्वाइन करने के बाद पत्नी ने अचानक कह दिया कि अब हमें तुम्हारे साथ नहीं रहना है। विजय ने बताया कि साथ नहीं रहने की बात ने उसे अंदर से तोड़ दिया है। उसने पत्नी को मनाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही है। सोमवार को रोशनी अपने भाई और पिता के साथ डरहा विजय के घर पर तलाक मांगने पहुंच गई। हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप गांव के लोगों ने बहुत समझाया, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है। आसपास के बुद्धिजीवियों को भी बुलाया गया। अंत में मामले की जानकारी बखरी थाना की पुलिस को गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप से मामला शांत कराया और दोनों पक्ष को कोर्ट में मामले को सुलझाने का सुझाव दिया है। अब मामले का कोर्ट में फैसला जो है, लेकिन तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

दिल्ली में 127 बकरों को जैन समाज ने कटने से बचाया, ₹11 लाख खर्च कर खरीदे, जीवन भर देखभाल का भी किया प्रबंध

नईदिल्ली बकरीद के मौके पर बकरों को कुर्बानी से बचाने के लिए जैन समाज ने ₹11 लाख खर्च करके 100 से अधिक बकरों को खरीद लिया। जैन समाज ने आपसी सहयोग के माध्यम से यह कदम उठाया और अब यह बकरे आगे भी काटे जाने से बचें, इसका भी इंतजाम कर दिया है। यह पूरा मामला दिल्ली का है। यहाँ बकरीद (17 जून, 2024) के मौके पर काटे जाने के लिए बकरों की खरीद बिक्री के बीच जैन समाज से जीव हत्या को रोकने के लिए एक शानदार निर्णय लिया। दिल्ली धर्मपुरा जैन मंदिर से जुड़े लोगों ने यह पहल की। धर्मपुरा जैन मंदिर के युवा जैन संगठन ने इसके लिए समाज से अपील की कि वह जीव हत्या रोकने के लिए सहयोग करें। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुपों में सहयोग की अपील की गई। देखते-देखते इस अपील के कारण ₹11 लाख जमा हो गए और इसके बाद बकरों की खरीददारी चालू हो गई। जैन समाज ने जमा की गई इस धनराशि से बाजार में कुर्बानी के लिए बिक रहे 127 बकरे खरीदे और उनका जीवन बचा लिया। उनको कटने से बचाने के बाद जैन समाज ने उन्हें एक जगह इकट्ठा करके जीवसेवा के लिए रखा है। यहाँ उन्हें लगातार दाना पानी दिया जा रहा है। सभी बकरों की मेडिकल जाँच भी करवाई गई है। बकरों के खाने-पीने के अलावा, उनको भविष्य में कोई कुर्बानी के लिए दोबारा ना खरीद सके, इसके भी इंतजाम किए गए हैं। इन बकरों को आगे सहारनपुर स्थित एक पशुशाला में भेजा जाएगा, यहाँ इनको पाला जाएगा। इन्हें आगे अब कभी बेंचा नहीं जाएगा। बकरों को बचाने वाले युवाओं ने बताया कि उन्हें देश-विदेश से इस पुनीत कार्य के लिए चन्दा मिला है। उन्होंने बताया कि इस कम में जैन समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी पैसा दिया है। अब इनकी आगे की व्यवस्था की जा रही है। जैन मंदिर से जुड़ी समाजसेवी महिला ने बताया कि उनका धर्म अहिंसा की प्रेरणा देता है और इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। युवाओं ने बताया कि इस बकरीद पर यह केवल एक छोटे प्रयास के रूप में चालू किया गया था। आगे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि और भी बेजुबानों की रक्षा हो सके। इसमें देश विदेश के लोगों को जोड़ा जाएगा। इसको अब बड़े स्तर पर किया जाएगा। गौरतलब है कि बकरीद के पहले देश भर में बकरों की काफी बिक्री होती है, इन्हें मुस्लिम कुर्बान करने के लिए खरीदते हैं। इन्हें कुछ दिन पहले खरीदने के बाद कुर्बान कर दिया जाता है

स्कूल चलें हम अभियान 2024: प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में CM डॉ. मोहन यादव ने बच्चों का किया स्वाग

India became the first country to run a train on water

भोपाल गर्मियों की छुट्‌टियों के बाद आज से मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल खुल गए हैं। आज से तीन दिन 20 जून तक प्रदेश भर में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने 369 सीएम राइज स्कूलों को शुरू कर दिया है। हम सीएम राइज स्कूलों की समीक्षा करने वाले हैं। एमपी में 416 पीएम श्री स्कूलों की सुविधा सरकार देने जा रही है। स्कूल चलें हम अभियान 2024 के तहत 18 जून से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। 18 जून से 20 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत मंगलवार 18 जून को सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश उत्सव आयोजन का हिस्सा बने। सीएम यादव ने “प्रवेश उत्सव” कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत किया। सीएम ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा है- आज भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से राज्यस्तरीय “स्कूल चलें हम अभियान” 2024 का शुभारंभ किया। प्रदेशभर में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, हम इनके सपनों में नए रंग भरें, यही हमारा प्रयास है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शासकीय सुभाष उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय, भोपाल में आयोजित “प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” में सुपर-100 योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।     आज भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से राज्यस्तरीय “स्कूल चलें हम अभियान” 2024 का शुभारंभ किया।     प्रदेशभर में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, हम इनके सपनों में नए रंग भरें, यही हमारा प्रयास है।… pic.twitter.com/mmAHoxocVG     — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 18, 2024 18 जून को प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में आयोजित ‘प्रवेश उत्सव’ के दौरान सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि भी स्कूल पहुंच रहे हैं और प्रवेश उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। विद्यालय स्तर पर आयोजित स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों एवं जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। इस अवधि में गांव/गांव में चिन्हित स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया जायेगा तथा उनके अभिभावकों का स्कूल स्तर पर स्वागत किया जायेगा। प्रवेशोत्सव के दिन स्कूलों में विशेष भोजन का वितरण किया जायेगा। अभियान के दूसरे दिन यानी 19 जून को सभी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जायेगी। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा अभिभावकों को संबोधित पत्र वितरित किया जायेगा। इन बैठकों में अभिभावकों के साथ स्कूल की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से कक्षावार विषय विभाजन, शैक्षणिक कैलेंडर, अध्ययन-अधिगम प्रक्रिया, अभिभावक-शिक्षक बैठक, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी। मुख्यमंत्री के जीवन से लें प्रेरणा- कुंवर विजय शाह इस अवसर पर  स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ‘आज नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो रही है। 20 जून में हम सब अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे। आमतौर पर पालकों का स्कूल के साथ संवाद कम होता है। लेकिन हम चाहते है पालक और स्कूल के बीच की दूरियां कम हो। हम सीएम राइस स्कूल का कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूल की तरह सुविधाएं दे रहे हैं।’ मंत्री कुंवर शाह ने कहा कि जो कहते हैं अभाव में पढ़ाई नहीं हो सकती उन्हें मोहन यादव जी का जीवन पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह सहित विश्वास सारंग, कृष्णा गौर समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कौन होगा बीजेपी उम्मीदवार? बृजमोहन अग्रवाल से सांसद बनने से होंगे उपचुनाव

रायपुर  छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा? दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि रायपुर दक्षिण से विधायक और विष्णुदेव साय की सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस बार लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के विकास उपाध्याय को चुनाव हराया है। बृजमोहन अग्रवाल की जीत के बाद यह माना जा रहा है वह तीन से चार दिनों में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस्तीफा कब देंगे इसे लेकर कोई फाइनल डेट नहीं आई है। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से पहले ही रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर दावेदारों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी इस सीट पर बृजमोहन अग्रवाल की राय ले सकती है कि यहां से किस नेता को चुनाव मैदान में उतारा जाए। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ है और यहां से बृजमोहन अग्रवाल जीतते आ रहे हैं। किन नेताओं का नाम रेस में बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद ही यह साफ होगा कि बीजेपी यहां से किस उम्मीदवार को टिकट देगी। हालांकि दावेदारों की बात करें तो टिकट पाने की इच्छा रखने वाले नेताओं ने अपनी-अपनी लॉबी बैठानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी जो नाम सामने आ रहे हैं उनमें से सुभाष तिवारी, सुनील सोनी और केदारनाथ गुप्ता के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। कांग्रेस में भी दावेदार वहीं, संभावित चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस की तरफ से भी कई दावेदार टिकट पाने की होड़ में शामिल हो गए हैं। बता जा रहा है कि प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल का नाम इस सीट पर जोरों से चल रहा है। नगरीय निकाय के साथ हो सकते हैं उपचुनावराज्य में पांच महीने बाद नगरीय निकाय चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भी चुनाव हो सकते हैं। बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8 बार विधायक रहे हैं और पहली बार सांसद बने हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ से बृजमोहन अग्रवाल की जगह तोखन साहू को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह मिली है।

निवास महापंचायत के तत्वावधान में सर्व आदिवासी समाज द्वारा ग्राम कटंगी में हुई बैठक सम्पन्न

निवास  गौरतलब है आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खण्ड निवास औधौगिक क्षेत्र ग्राम पंचायत मनेरी के सर्व आदिवासी समाज महापंचायत के प्रतिपालन में पीड़िता के गृह ग्राम कटंगी में रविवार को सामाजिक बैठक कर स्वजाति रितु सोयम पीड़िता को सर्व आदिवासी समाज न्याय दिलाने व सर्व आदिवासी समाज का दोषी घनश्याम सूर्यवंशी को  जेल पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर लगभग 40 गांव के लोगों के द्वारा महापंचायत की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि आने वाले दिन मंगलवार को जन सुनवाई में मंडला कलेक्टर व एस पी कार्यालय जा कर परिवार जनों के साथ ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने कहा लगभग दो सप्ताह हो चुका हैं एफआईआर दर्ज हुए, लेकिन अभी तक 376.376/2.506. जैसे मामले पर भी पुलिस प्रशासन मौन चुप्पी  साधे हुए होने का क्या मतलब है,यह मामला तेजी से सुर्खियों में चल रहा है उक्त मामला को लेकर उन्होंने कहा यह मामला सर्व आदिवासी के लिए निंदनीय है पुलिस प्रशासन नियम के तहत जल्द संज्ञान में लेना चाहिए। बता दें निवास विकासखंड के ग्राम मनेरी निवासी घनश्याम सूर्यवंशी जनपद पंचायत निवास उपाध्यक्ष के द्वारा आदिवासी समाज की लड़की को सादी के झांसा देकर यौन शौषण व डरा धमकाकर अपने कब्जे में करने के जुर्म में गिरफ्तार किए जाने गांव गांव हो रही मांग को  लेकर माननीय जिला दंडअधिकारी जी को ज्ञापन सौंपते हुए गिरफ्तार कर जिला बदल की कार्यवाही की मांग की जानी  है। जिसमें समस्त मंडला जिला के आदिवासी समाज भारी जन समूह के साथ निवास में  शुक्रवार को धरना देने की मांग भी की जानी है।

तालाब व सरोवर से निकले गाद से बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए कृषक

Legal aid camp organized by All India Joint Advocates Association in Central Jail Jabalpur

अनूपपुर जिले में जल संरचना के संरक्षण और संवर्धन के लिए वर्षा ऋतु के पूर्व जीर्णोद्धार, मरम्मत तथा रंग रोगन व गाद निकासी आदि कार्य राज्य शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए हैं। जिले में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के दिशा निर्देशानुसार जल स्रोतों से निकाली गई शील्ड (गाद) निकासी से कृषक बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए कृषकों ने तालाब तथा सरोवरों से निकले गाद को अपने ट्रैक्टर के माध्यम से जल स्रोत से अपने खेतों में डलवाया जो खेत की उर्वरता बढ़ाने का कार्य करेगा। जल संरचना से गाद के रूप में निकली गई मिट्टी जो कृषि कार्य में उर्वरता का कार्य करती है कृषकों को निःशुल्क ग्रामीण एवं नगरीय निकायों द्वारा प्रदान किया गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, 8 बार MLA बनने के बाद पहली बार बने हैं सांसद

रायपुर  बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अग्रवाल ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक अंतर से निर्वाचित अग्रवाल ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अग्रवाल ने इस्तीफे दिए जाने को अपने लिए एक भावनात्मक क्षण बताया और कहा कि उन्होंने 35 वर्षों तक विधायक के रूप में लगातार काम किया है। अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि वास्तव में, यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा का 35 वर्षों तक लगातार सदस्य रहा हूं। आज मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और संसद में प्रवेश कर गया हूं। मैं छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों को (संसद में) उठाऊंगा। 1990 से लगातार जीत रहे हैं चुनाव अग्रवाल (64) ने कहा कि सभी के समर्थन और आशीर्वाद से नयी पारी शुरू करने जा रहा हूं। मेरी इच्छा है कि मैं लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम करता रहूं। मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है। अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को 5,75,285 मतों से हराया। आठ बार विधायक रहे अग्रवाल ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मदवार के खिलाफ सबसे अधिक 67,719 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अग्रवाल 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। जमीनी नेता हैं बृजमोहन उन्हें राज्य में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है। अग्रवाल क्षेत्र की जनता से सीधा संपर्क रखते है। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है। वे अपने मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और संकट के समय में मदद करने को तैयार रहते हैं।

उज्जैन में महिला द्वारा पॉश इलाके में घर के बाहर से गमले चुराने का मामला सामने आया

 उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला द्वारा एक पॉश इलाके में स्थित घर के बाहर से गमले चुराने का मामला सामने आया है। महिला की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, गमले चोरी करने की यह घटना सोमवार 17 जून की सुबह 7:20 बजे की है। खास बात यह है कि, जिस मकान के बाहर से गमले चोरी होते हुए दिखाई दे रहे हैं उसके ठीक पीछे मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव का भी एक मकान है। हालांकि, अब मोहन यादव अब वहां रहते नहीं है। जानकारी के अनुसार, उज्जैन शहर के पॉश इलाके में गमला चोरी करने की घटना सामने आई है। जहां एक बेखौफ महिला घर के बाहर रखें पौधा लगाने वाले गमलों को चुराकर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। गमले चोरी करती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 17 जून की सुबह 7 बजे के बाद का है, जहां महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर इलेक्ट्रिक बाइक वाहन से घर के पास पहुंचती है और स्कूटी दूर खड़ी कर एक-एक कर दो गमले चुराकर ले जाती है। बताया जा रहा है कि चोरी किए गए गमले की कीमत करीब 2 हजार रुपये के करीब है और पौधा 21 सौ रुपये का है। पुलिस को शिकायत की तैयारी मकान मालिक देवनानी परिवार ने बताया कि हमारा घर पॉश इलाके दशहरा मैदान के राजस्व कॉलोनी में है। घर के सामने ही पुलिस परिवार रहता है और घर के पीछे सीएम का मकान है। परिवार ने बताया कि चोरी हुए गमले सिरेमक नाकस्सी चीनी पोट डेकोरेटिव हैं, जो मेरी बेटी इंदौर से लेकर आई थी और उसमें एक पौधा लगाया था, जो आसानी से नहीं मिलता है। यह पौधा भी 21 सौ रुपये में लिया गया था। परिवार ने बताया सुबह 7 बजे के बाद महिला गमला ले जाती दिखाई दे रही है, जबकि सुबह 6 बजे के बाद घर के ऊपर बने फ्लोर पर मेरी पत्नी योगा क्लास चलती है और लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। इस मामले में हम पुलिस को एक शिकायती आवेदन देंगे। जिससे आने वाले समय मे किसी प्रकार की कोई और घटना घटित ना हो। बता दें कि, गमले चोरी करने की यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि, स्कूटी दूर खड़ी होने और मुंह पर दुपट्टा लपेटे होने के चलते महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

कांग्रेस का अमरवाड़ा से कौन होगा उम्मीदवार? इस नाम पर लग सकती है मुहर

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस को महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे और नवीन मरकाम के नाम भेजे थे। 20 जून को नवीन मरकाम नामांकन कर सकते हैं। बता दें कि नवीन हर्रई के छिंदी के रहने वाले हैं। वे जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी इस बीच भाजपा ने गुरुवार देर रात कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसी दौरान शाह ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के लिए भी कवायद प्रारंभ हो गई है। छिंदवाड़ा में चार दशकों तक कांग्रेस का राज रहा है, लेकिन हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को पराजित कर यह सीट कांग्रेस से छीन ली। अब भाजपा का प्रयास अमरवाड़ा सीट भी कांग्रेस से छीनने का है। कांग्रेस विधायक के BJP में जाने से खाली हुई थी अमरवाड़ा सीट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। जिससे चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था। उपचुनाव की जरूरी तारीखें नोटिफिकेशन जारी करने की तारीक – 14 जून, 2024 नामांकन करने की अंतिम तिथि – 21 जून, 2024 नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून, 2024 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि – 26 जून, 2024 उपचुनाव में मतदान की तारीख – 10 जुलाई, 2024 मतगणना की तारीख – 13 जुलाई, 2024 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लोकसभा चुनाव में NDA को पूर्ण बहुमत मिला हाल ही में देश में लोकसभा की 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हुए। जिसके नतीजे 4 जून को आए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को पूर्ण बहुमत मिला। एनडीए ने 293 सीटें हासिल की, जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शहपुरा थाना क्षेत्र हो रही मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस ने लगाई लगाम 09 मोटरसाइकिल 7 लाख रुपए का मशरुका बरामद

डिंडौरी थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत विगत कुछ महीनो से लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं हो रही थी जिस पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी शहपुरा  मुकेश अबिंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा  शिवलाल मरकाम द्वारा टीम गठित मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की हेतु रवाना किया गया था जो टीम द्वारा कार्रवाई करते थाना शहपुरा के अपराध क्रमांक 260/24,349/24,402/24,414/24,415/24,416/24 में चोरी गई मसरूका मोटरसाइकिल तथा अन्य मोटरसाइकिल आरोपी ऋषि पिता लालाराम बरमैय्या 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1  शहपुरा, अंकित पिता द्वारका प्रसाद झारिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपराडी थाना शहपुरा, राजा उर्फ दीपक मंदिर पिता मोहन मंदिर उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक एक शहपुरा, लोकेंद्र उर्फ झरिया पिता रुद्राज झरिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपराड़ी थाना शहपुरा को गिरफ्तार किया जाकर कुल 9 नग मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सीडी डीलक्स आदि जप्त की गई जप्त की गई मोटर साइकिल की कीमत करीब 700000 रुपए होगी आरोपी गण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम, एएसआई मुकेश बैरागी, नंद किशोर झरिया,चेतराम परस्ते, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, प्रवीण अवस्थी, आर. भरत कुशवाह,अभिषेक पांडे तथा साइबर सेल से मुकेश प्रधान की मुख्य भूमिका रही।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई प्रेसवार्ता

Transfer of 10 officers in the state

डिंडौरी कलेक्टर  विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विश्व सिकल सेल एनीमिया रोकथाम के संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। उक्त बैठक में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, सीईओ जनपद पंचायत डिंडौरी  निखिलेश कटारे जनसंपर्क अधिकारी  चेतराम अहिरवार सहित जिले के समस्त पत्रकारगण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ मौजूद रहे।        कलेक्टर  विकास मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय सिकल सेल स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम का आयोजन शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी के मैदान में 19 जून 2024 को 11 बजे आयोजित होने जा रहा है। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति महामहिम  जगदीप धनखड़ एवं साथ में मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय राज्यपाल  मंगूभाई पटेल एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, आयुष विभाग के मंत्री एवं अन्य शामिल होने की संभावित है।     कलेक्टर  मिश्रा ने बताया कि इस समारोह में प्रदर्शनी स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजाति कार्य विभाग, आयुष विभाग की प्रदर्शनी लगाई जा रहीं है। गर्मी को देखते हुए आपालकालीन स्वास्थ्य केन्द्र महाविद्यालय के एक कमरे में बनाया गया है।       जिला प्रशासन सिकल सेल की रोकथाम हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर प्रत्येक शनिवार को गांव गांव में स्वास्थ्य रेवा कैंप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सिकल सेल के चिन्हित लोगों को इलाज उपलब्ध मुहैया कराया गया है। साथ ही साथ जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत 10वीं और 12वीं में छात्र-छात्राओं के माध्यम से निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता एवं बैगाचक क्षेत्र में वन्या रेडियो के माध्यम से सिकिल सेल एनीमिया में जन जाग्रति एवं लोगों में बीमारी के प्रति जागृत करने का प्रयास किया गया है। उद्देश्य – विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर होने वाले इस महासमारोह का उद्देश्य है कि इस आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निवासरत आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से चन्द्रविजय महाविद्यालय में सिकिल सेल के संबंध में मेगा सिकिल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिससे लोगों में सिकिल सेल के प्रति जनजागृति एवं उससे बचाव रखने की प्रेरणा मिलेगी। एनीमिया को मुख्य रूप से रोकना महिला पुरूष की शादी ब्लड चेक कर, माता पिता का ब्लड चेक कर एवं सिकिल सेल अनुवांशिक बीमारी होने के कारण इसे रोकना अति आवश्यक है।     मिश्रा ने बताया कि यह बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है यदि माता पिता दोनों में सिकल सेल के जीन है तो बच्चों में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। यह बीमारी किसी भी जाति, धर्म एवं लिंग के व्यक्ति को हो सकती है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिका हॅसिए के आकार में परिवर्तित हो जाती है। हँसिए के आकार का यह कण शरीर के विभिन्न अंगों में पहुंचकर रूकावट पैदा करते है। इस जन्म जात रोग से ग्रसित बच्चा शिशु अवस्था से बुखार, सर्दी, पेट दर्द, जोडो व घुटनों में दर्द सूजन और कभी रक्त के कमी से परेशान रहते है।      सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों में कुछ इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं जैसे एनीमिया /खून की कमी होना, हल्का पीलिया होने से बच्चें का शरीर पीला दिखाई देता है, तिल्ली का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना, सांस लेने तकलीफ होना, ह‌ड्डियों एवं जोडो में विकृतियां होना, पैरों में अल्सर/घाव होना, हड्डियों में और जोंडों में सूजन के साथ अत्याधिक दर्द होना, मौसम बदलने पर बीमार पडना, अत्यधिक थकान होना आदि।       सिकल सेल रोगी को चिन्हित होने के पश्चात अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से निःशुल्क दवाईयां प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सिकल सेल रोगियों के लिए केपसूल हाइड्रोक्सी यूरिया, टेबलेट फॉलिक एसिड, दर्द निवारक दवा, ब्लड ट्रान्फयूजन, बोन-मेरो ट्रांसप्लांटेशन

7वीं की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मौत के बाद मचा हड़कंप

इंदौर स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सातवीं की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर से अंजलि शर्मा स्कूल जाने के लिए निकली। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट में चली गई। बिल्डिंग में लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में ऊपर जाते दिखी छात्रा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में  छात्रा लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। अंजलि एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा के परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। दो माह पहले कॉलेज छात्रा दी थी जान बता दें कि पहले भी इंदौर में ऐसी घटना हो चुकी है। दो माह पहले पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16वें फ्लोर से कूदकर कॉलेज छात्रा ने सुसाइड किया था। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (22) दोस्त से मिलने आई थी। मुस्कान का सीसीटीवी भी सामने आया था।

छत्तीसगढ़-भाटापारा में बाइक सवार तीन से लूटपाट में अधेड़ की मौत

भाटापारा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक वारदात सामने आई है। बाइक सवार लोगों से लूटपाट हुई है। भाटापारा-शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। लगभग आठ हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं ग्राम मारो चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। भाटापारा में बाइक सवार लोगों से शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र लूटपाट हुई है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी।

इटावा में 3 कैदियों ने मिलकर पुलिस को दिया चकमा, चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूदकर हुए फरार

इटावा जनपद इटावा के इकदिल रेलवे स्टेशन के पास से चलती हुई ट्रेन से कूदकर तीन शातिर बदमाश भाग गए. इनको महाराष्ट्र पुलिसकर्मी रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले जा रहे थे. यह घटना सुबह लगभग 5 और 6 बजे के बीच की है, जब इकदिल क्षेत्र के पास गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस रेलगाड़ी वहां से गुजर रही थी, तभी तीसरे डिब्बे में यह शातिर मुल्जिम बैठे हुए थे. उसी समय इनको ले जाने वाले महाराष्ट्र पुलिस के चार जवान झपकी आने पर सो गए. इतने में मौके का फायदा उठाकर फिल्मी स्टाइल में यह तीनों शातिर बदमाश चलती हुई ट्रेन से कूद कर भाग गए. इनके भागने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना इटावा जीआरपी पुलिस को दी. इटावा पुलिस सक्रिय हो गई और उनकी तलाश में जुट गई है. राजकीय रेलवे पुलिस इटावा के थाना प्रभारी शैलेश निगम के अनुसार गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने के मामले में धारा 224 के तहत तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. यह मुकदमा नालासोपारा थाने के सबइंस्पेक्टर हर्षल की ओर से दर्ज कराया गया है. भागने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए इटावा पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. खोजबीन में लगी टीमें इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इटावा के इलाके से गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से तीन अपराधी पुलिस की हिरासत से चकमा देकर भाग गए, इन तीनों के खिलाफ 420,467,468, 445,471 एवं 34 आईपीसी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दायर था. तीनों अपराधी जिनके नाम रिहान, अनीस और कलीम हैं. यह लोग ट्रेन से चकमा देकर भाग गए हैं. जिसके संबंध में जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टीमें बनाई गई हैं, जिससे इनको गिरफ्तार किया जा सके. उन्होंने कहा कि ये रेलवे का मामला है. जीआरपी में 224 आईपीसी का अभियोग दर्ज किया गया है. अपराधियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं.  

बरसाना और वृंदावन में दो अनूठी रोपवे परियोजना शुरू

Special DG Sanjay Jha retired, Alok Ranjan got big responsibility

मथुरा  घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की यात्रा सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद ने बरसाना और वृंदावन में दो अनूठी रोपवे परियोजना शुरू की है। बृज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि बरसाना रोपवे का प्रायोगिक परीक्षण आज 18 जून को किया जाएगा। यह रोपवे पर्यटकों को ना केवल रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराएगा, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी उन्हें निजात दिलाएगा। उन्होंने कहा, “बरसाना में लाडली मंदिर आने वाले पर्यटकों को इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 180 से अधिक जर्जर और खतरनाक सीढ़ियों से गुजरना पड़ता है। हालांकि, रोपवे सुविधा शुरू होने से अब खासकर बुजुर्गों को लाडली मंदिर आने का अवसर मिलेगा।” सिंह ने कहा कि बरसाना में रोपवे इस प्राकृतिक पहाड़ी का मनोरम दृश्य उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने बताया कि 15.87 करोड़ रुपये की बरसाना रोपवे परियोजना में 12 ट्रालियां होंगी और एक घंटे में 500 से अधिक लोग यात्रा कर सकेंगे। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए ट्राली परिचालन के दौरान बचाव दल के लोग मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वेक्षण के बाद वृंदावन रोपवे परियोजना की संभाव्य रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रोपवे 7.9 किलोमीटर का होगा जिसमें लोग वैष्णो देवी मंदिर से दारुल पार्किंग तक 32 मिनट में पहुंच सकेंगे। वृंदावन के लिए रोपवे परियोजना अभी प्रारंभिक चरण में है और इसमें आठ स्टेशन- बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन प्रेम मंदिर, चंद्रोदय मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की खासियत यह है कि इसे आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विकसित किया जाएगा और यह एक घंटे में 2,000 लोगों की यात्रा की जरूरतें पूरी करेगा।        

चचेरे भाई श्री नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। यहां वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. श्री नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।     इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व.  नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। स्व.  नरेश चंद्र जी जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जनप्रिय नेता स्व.  नरेश जी क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहते थे। उल्लेखनीय है कि विगत 06 जून को नरेश चंद्र साय जी का निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल उत्तर प्रदेश और बिहार के दौरे पर रहेंगे

PWD Minister's attempt to cheat by creating fake Facebook ID

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18-19 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पीएम किसान की 17वीं किस्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे, स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे और बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री 18 जून को शाम लगभग पांच बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे।शाम करीब सात बजे प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और रात करीब आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन भी करेंगे।लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी की वाराणसी की यह पहली यात्रा है। शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री ने किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने के लिए अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। पीएमओ ने कहा कि इस प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (पीएम-किसान) के तहत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17 वीं किस्त जारी करेंगे। अब तक 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान के तहत 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। इस दौरान, प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 30,000 से अधिक महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। पीएमओ ने कहा कि ‘कृषि सखी कन्वर्जेंस प्रोग्राम’ (केएससीपी) का उद्देश्य कृषि सखियों को प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करके ग्रामीण महिलाओं को कृषि सखी के रूप में सशक्त बनाकर ग्रामीण भारत को बदलना है। यह प्रमाणन पाठ्यक्रम ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम के उद्देश्यों से जुड़ा है। अगले दिन बुधवार को सुबह लगभग 9.45 बजे प्रधानमंत्री नालंदा का दौरा करेंगे। वह सुबह करीब 10.30 बजे बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे। परिसर में 40 कक्षाओं के साथ दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं जिनकी कुल बैठने की क्षमता लगभग 1900 है। इसमें दो सभागार हैं जिनमें प्रत्येक में 300 सीटों की क्षमता है। इसमें लगभग 550 छात्रों की क्षमता वाला एक छात्र छात्रावास है। इसमें इंटरनेशनल सेंटर, एम्फीथिएटर सहित कई अन्य सुविधाएं भी हैं। पीएमओ ने कहा कि यह परिसर एक ‘नेट जीरो’ ग्रीन कैंपस है। यह सौर संयंत्र, घरेलू और पेयजल उपचार संयंत्र, अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए जल पुनर्चक्रण संयंत्र, 100 एकड़ जल निकायों और कई अन्य पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस है। विश्वविद्यालय का इतिहास से गहरा संबंध है। लगभग 1600 साल पहले स्थापित मूल नालंदा विश्वविद्यालय को दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। साल 2016 में, नालंदा के खंडहरों को संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया था। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को वाराणसी आएंगे नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि मोदी 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश के 9.60 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं क़िस्त के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित करेंगे। भाजपा की जिला इकाई के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने मंगलवार को काशी आ रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम को बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के मेंहदीगंज में किसान संवाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वहां किसानों को संबोधित करने के साथ ही वह देश के 9.60 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 17वीं किस्त जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूह के 30 हजार से ज्‍यादा सदस्यों को सर्टिफिकेट देंगे और काशी से ‘डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड’ (केकेसी) की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री ना केवल किसानों से संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्‍पादों को देखने स्टॉल पर जाएंगे और 21 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात भी करेंगे। मिश्रा ने बताया कि किसान सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर एवं गंगा घाट जाएंगे। प्रधानमंत्री के काशी दौरे के दौरान काशी की जनता और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रास्‍ते में जगह-जगह ढोल नगाड़ों और गुलाब की पंखुड़ियों से प्रधानमंत्री का भव्‍य स्‍वागत करेंगे। हाल में संपन्‍न हुए लोकसभा चुनावों में मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट से हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार जीत हासिल की है।    

सीसीपीएल का फाइनल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

  रायपुर   उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रविवार की शाम नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री श्री साव के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। श्री साव ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले में कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। श्री साव ने कहा कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे हुए हैं। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी श्री शशांक सिंह ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीपीएल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का रास्ता खोलेगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा। सीसीपीएल के निर्देशक श्री बलदेव सिंह भाटिया और श्री विजय शाह, गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन श्री प्रमोद शंकर शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री जुबिन शाह और सचिव श्री मुकुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।

उम्र कैद की सजा, 10 करोड़ का जुर्माना, बुलडोजर एक्शन… योगी ला रहे पेपर लीक रोकने का तगड़ा कानून

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पेपर लीक मामलों ने लगातार सरकार की परेशानी बढ़ाई है। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और इससे उनमें पनपते आक्रोश को देखते हुए सरकार का ध्यान इस गंभीर चिंता पर गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार अब कड़े कानून लाने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर युवाओं से कहा है कि यूपी में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए जल्द ही नया कानून लाने जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेंगे। दरअसल, यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले हुए सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला खासा गरमाया था। अब सीएम योगी ने कहा है कि युवाओं के खिलाफ काम करने वाले नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर वे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे तो हम भी उनके साथ कोई नरमी नहीं बरतेंगे। गृह और न्याय एवं कानून विभाग को भी संभालने वाले सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि नकल रोधी कानून का प्रारूप तैयार हो रहा है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में करीब 40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक केस ने विपक्ष को एक मौका दे दिया। सरकार को घेर लिया गया। भाजपा की लोकसभा चुनाव में यूपी में करारी हार के बाद समीक्षा बैठक में युवाओं की नाराजगी का मुद्दा सामने आया है। पेपर लीक से होने वाले प्रभाव का भी चुनावी रिजल्ट पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। लगातार पेपर लीक मामलों से युवाओं में नाराजगी बढ़ी थी। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामलों में नया और सख्त कानून बनाने का ऐलान कर युवाओं के मन में भरोसा बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसी क्रम में नकल रोधी कानून को अब अमली जामा पहनाए जाने की तैयारी है। कानून के मसौदे में क्या-क्या? सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से घोषणा के बाद माना जा रहा था कि न्याय एवं विधि विभाग और गृह विभाग मिलकर नकल रोधी कानून का मसौदा तैयार करेंगे। कानून का मसौदा तैयार किए जाने के बाद इसे सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा। अब खबर है कि मसौदा बनकर लगभग तैयार है। सीएम योगी स्वयं इस संबंध में साफ कर चुके हैं। नकल रोधी कानून तैयार करते समय अन्य राज्यों के कानून की भी समीक्षा की गई। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश का नकल रोधी कानून अन्य राज्यों से काफी कड़ा होगा। अगर यूपी सरकार राजस्थान मॉडल को अपनाती है तो यूपी में तैयार किए जा रहे कानून में पेपर लीक के आरोपियों को उम्र कैद की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माना का दंड लागू किया जा सकता है। नकल माफियाओं पर गैंगस्टर जैसे एक्ट लगाए जा सकते हैं। नकल रोधी कानून अगर गैंगस्टर के दायारे में आए तो नकल माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर भी चल सकता है। आर्थिक नुकसान की भरपाई उनकी संपत्तियों को जब्त कर की जा सकती है। वैसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक को रोकने के लिए तत्काल अधिकारियों को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर सतर्कता सीएम योगी आदित्यनाथ ने नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चयन परीक्षाओं के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छ रिकॉर्ड वाले वित्तपोषित शैक्षिक संस्थानों में ही केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। सीएम ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र वहीं बने, जहां सीसीटीवी की व्यवस्था हो। परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए जाएं। परीक्षा केंद्रों में महिलाओं और दिव्यांगों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाए। ऐडेड कॉलेज में केंद्र बनाए जाने की स्थिति में साफ किया गया है कि इनके प्रबंधक परीक्षा व्यवस्था में कहीं भी शामिल न हों। कमजोर है नकल रोधी कानून यूपी में अभी लागू नकल रोधी कानून काफी कमजोर है। इसके तहत आरोपी को आसानी से जमानत मिल जाती है। यूपी में वर्ष 1998 में बने नकल रोधी कानून के तहत कार्रवाई होती है। इसमें 1 से 7 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने तक का प्रावधान है। दरअसल, यूपी में पिछले 7 साल में हुई 8 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। सबसे पहले योगी सरकार में पेपर लीक का मामला 2017 में आया था। यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 25- 26 जुलाई 2017 को हुई थी। 3307 पदों के लिए निकली वैकेंसी में करीब 1 लाख 20 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। वहीं, 2018 में यूपीपीसीएल की ओर हुई जेई भर्ती परीक्षा, नलकूप ऑपरेटर भर्ती परीक्षा और आरओ- एआरओ भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ। वहीं, यूपीएसएसएससी की जुलाई 2018 में हुई 14 विभागों की वैकेंसी का पेपर भी लीक हो गया था। इसमें 67 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, 17-18 फरवरी 2024 को हुई यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ। 60,244 पदों के लिए आई वैकेंसी में 40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनके अलावा यूपीएसएसएससी पीईटी और यूपीटेट के पेपर भी लीक हुए। इन पेपर लीक के कारण सरकार की छवि पर प्रभाव पड़ा है। केंद्र भी बना रहा है कानून केंद्र सरकार की ओर से पेपर लीक और नकल पर लगाम लगाने के लिए 5 फरवरी को लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया। इसमें परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों को कम से कम 3 साल और अधिकतम 10 साल की जेल की सजा और एक करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान। है यह बिल लोकसभा से पास हो चुका है। राज्यसभा में इसे पेश किए जाने की तैयारी है। इसके बाद राष्ट्रपति के पास इसे भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून का रूप लेगा। भर्ती प्रक्रिया बनाई जाएगी पारदर्शी सीएम योगी ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव करते हुए पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की आशंका हर स्तर पर खत्म की जाएगी। यह युवाओं के भविष्य का मामला है। … Read more

यूपी में 90 फीसदी हैं पसमांदा मुस्लिम, BJP की योजनाओं के बावजूद नहीं दिया साथ

लखनऊ लोकसभा में उत्तर प्रदेश की 33 सीटों पर सिमटने ने एनडीए की जीत का स्वाद फीका कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ तो गए लेकिन अकेले दम पर बहुमत हासिल करने के भाजपा का सपना अधूरा रह गया। अब पार्टी की तरफ से समीक्षा और पड़ताल शुरू कर दी गई है। जो एक वर्ग भाजपा के साथ नहीं आया, उसमें पसमांदा मुसलमान प्रमुख हैं। बीते कुछ साल से भाजपा मिशन मोड पर इस समुदाय को आकर्षित करने के लिए काम कर रही थी लेकिन एक प्रतिशत तबके ने ही समर्थन किया। आखिर पसमांदा मुस्लिमों ने साथ क्यों नहीं दिया, यह बड़ा सवाल है। पसमांदा का मतलब भी समझिए पसमांदा एक फारसी शब्द है, जो पस और मांदा से मिलकर बना है। पस का अर्थ- पीछे होता है और मांदा का अर्थ- छूट जाना होता है। जिसके मायने हैं- काफ़िले या जत्थे का वह व्यक्ति जो यात्रा करते समय पीछे रह गया हो। ऐसे में मुस्लिमों में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े तबके को पसमांदा कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में पसमांदा मुस्लिमों की तादाद 80 से 90 प्रतिशत तक मानी जाती है। बाकी के उच्च वर्ग के मुसलमान हैं। कौन होते हैं पसमांदा मुस्लिम? इसमें मोटे तौर पर ओबीसी और पिछड़ी वंचित जातियां शामिल होती हैं। धोबी, अंसारी, बुनकर, नाई, रंगरेज, धुनिया, फकीर, गुजर, राइन आदि-आदि। मुस्लिमों के अजलाफ और अरज़ाल वर्ग का समुदाय इसमें आता है। भाजपा की तरफ से इन पसमांदा लाभार्थियों तक पहुंच बनाने का प्रयास चल रहा है। भाजपा ने यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव में इस रणनीति को अपनाने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय निकाय और अब लोकसभा में भी दांव चला गया। BJP का फोकस पसमांदा जुलाई 2022 में हैदराबाद में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पसमांदा मुसलमानों में भी पैठ बनाने की कोशिश पर जोर देने पर बात हुई। खुद पीएम मोदी ने कई बार मंच से मुस्लिमों के इस वर्ग को लेकर बयान दिया। उन्होंने इस बार 22 अप्रैल को अलीगढ़ में संबोधन करते हुए जोर देकर कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे दलों ने मुस्लिमों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कुछ नहीं किया। पूर्वांचल का पसमांदा गढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना और राशन कार्ड सहित तमाम योजनाओं का फायदा लाखों की तादाद में पसमांदा मुस्लिमों को मिला। बुनकर समुदाय के लिए भी विशेष लाभकारी योजनाएं लाई गईं। लेकिन बीजेपी को इसका फायदा नहीं मिला। पूर्वांचल में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ के इलाके पसमांदा मुस्लिमों के गढ़ माने जाते हैं। लेकिन यहां एकतरफा वोट सपा-कांग्रेस गठबंधन को पड़े। घोसी लोकसभा में सबसे अधिक पसमांदा मुस्लिम हैं लेकिन यहां सपा प्रत्याशी राजीव राय ने जीत हासिल की। पश्चिम में हल्का-फुल्का समर्थन पश्चिमी यूपी में पसमांदा मुसलमान कुछ संख्या में भाजपा की तरफ जरूर आए लेकिन कैराना, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में यह संख्या नाकाफी रही। कई जगहों पर तो समुदाय के कुल वोट का एक फीसदी भी भाजपा को नहीं मिला। बूथ लेवल पर हुए विश्लेषण में पसमांदा मुस्लिम बहुल इलाकों में 10 फीसदी वोट हासिल हुए। इससे अधिक वोट तो उच्च वर्ग के मुस्लिमों, जैसे- मुस्लिम राजपूत, जाट, त्यागी, अशराफ, पठान और तुर्क समुदाय से हासिल हुए। मंत्री और MLC भी बनाए गए 2022 के विधानसभा चुनाव में 8 प्रतिशत पसमांदा मुस्लिमों ने भाजपा का साथ दिया था। इसके बाद योगी सरकार में दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाकर भगवा दल ने एक नया दांव चला। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर को विधान परिषद भेजा। दोनों ही पसमांदा समुदाय से आते हैं। भाजपा यूपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि तमाम प्रयास और योजनाओं के बावजूद आखिर क्यों साथ नहीं मिला, इसके कारण तलाशे जा रहे हैं।  

छत्तीसगढ़-महासमुंद में रेलवे लाइन में दो भाइयों के शव

Ginger water: Drink this special drink before eating, there will be no gas problem

महासमुंद. महासमुंद में रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है तो वहीं परिवार में मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव उम्र 22 वर्ष हैं जो महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दरसल कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे, और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या है या फिर हत्या इसका कारण अब तक अज्ञात है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। बड़ा भाई सुनील, कैटरिंग का काम करता था। इसके अलावा छोटा भाई आकाश राज मिस्त्री का काम करता था। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।

राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल के इंकार के बाद कृषि संबंधी प्री-बजट बैठक निरस्त

जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार के लिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे का विवाद गले की हड्डी बन गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सीएमओ में बुलाई गई कृषि से जुड़ी प्री बजट बैठक निरस्त कर दी गई। जानकारी के मुताबिक किरोड़ील मीणा ने इस बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है। प्रदेश की भजनलाल सरकार की प्री-बजट बैठकें ही विवादों में आ गई हैं। कभी इन बैठकों में मंत्रियों को नहीं बुलाने पर बवाल होता है अब जानकारी यह आ रही है कि कृषि विभाग की प्री बजट मीटिंग में खुद कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आने से इंकार कर दिया और इसी के चलते सोमवार को प्रस्तावित इस बैठक को सरकार ने निस्तर कर दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा के लिए बजट सत्र से पहले ही बड़ी चुनौती खड़ी नजर आ रही है। अपने इस्तीफे की अटकलों के बीच किरोड़ीलाल मीणा ने सरकारी कामकाज से पूरी तरह खुद को अलग कर लिया है। यह बैठक सोमवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 3 बजे प्रस्तावित थी लेकिन अब इसके निरस्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के तुरंत बाद ही किरोड़ीलाल मीणा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेज दिया था। हालांकि मीडिया से बातचीत में किरोड़ीलाल मीणा ने इसका जिक्र नहीं किया लेकिन रविवार को उन्होंने इस्तीफे के सवाल पर यह जरूर कहा कि जो कहा है, वह करना तो पड़ेगा। इधर बीजेपी अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने भी किरोड़ी के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि वे किरोड़ी से इस विषय पर बैठकर बातचीत करेंगे।

राजस्थान-सिरोही में दो भालुओं ने मजदूर पर किया हमला

Shootout in broad daylight in the city, chain snatched from woman's neck and shot, son was targeted but mother died

सिरोही/माउंट आबू. माउंट आबू में  मजदूरी करने आए एक श्रमिक पर बीती रात दो भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात को यह श्रमिक मजदूरी कर अपने साथियों के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि पीस पार्क के पास अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के अन्य लोग दौड़कर मौक पर पहुंचे और खासी मशक्क्त के बाद उसे भालूओं के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद  तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मजदूरी करने आए एक श्रमिक पर बीती रात दो भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

राजस्थान में 4 बड़े सोलर प्रोजेक्ट पर 10 हजार करोड़ का निवेश: मुख्यमंत्री

फलौदी. राजस्थान में 4 नए सोलर प्रोजेक्ट का निवेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इनके लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार बीकानेर जिले में 2450 मेगावाट के 3 सोलर पार्कों की स्थापना के लिए राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी को कुल 4780 हैक्टेयर तथा फलौदी जिले में 500 मेगावाट के एक सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को लगभग 910 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। बीकानेर जिले में एक-एक हजार मेगावाट के दो तथा 450 मेगावाट का एक सोलर पार्क स्थापित किया जाएगा। पहले सोलर पार्क के लिए पूगल तहसील के ग्राम सूरासर में लगभग 1881 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। इसी तरह एक हजार मेगावाट के दूसरे सोलर पार्क के लिए दो हजार हैक्टेयर भूमि आवंटित की जाएगी, जिसमें से 1194 हैक्टेयर भूमि सूरासर तथा लगभग 807 हैक्टेयर भूमि ग्राम भणावतावाला में स्थित है। इसी प्रकार बीकानेर जिले में ही 450 मेगावाट के तीसरे सोलर पार्क की स्थापना हेतु छत्तरगढ़ तहसील के ग्राम सरदारपुरा में 900 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। ये सोलर पार्क राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय (केन्द्र सरकार) की सौर पार्क योजना के अन्तर्गत 3 चरणों में विकसित किये जाएंगे। शर्मा ने इसके साथ ही एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को 500 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए फलौदी जिले की बाप तहसील में ग्राम भड़ला में 910 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी है। रोजगार के अवसर होंगे सृजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन सोलर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का हमारा संकल्प साकार होगा और ये प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। शर्मा ने कहा कि ये सोलर प्रोजेक्ट्स पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएंगे और सालाना लगभग 2 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इन सोलर पार्क्स में अत्याधुनिक सौर पैनल्स और ग्रिड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जिससे ऊर्जा उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ का निवेश भी होगा। एमएनआरई अनुमोदित परियोजना होने से 33 प्रतिशत अनुदान मिलेगा तथा अगले दो वर्ष में पूरा किया जा सकेगा। प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गत 10 मार्च को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड एवं एनएलसी इंडिया लिमिटेड के मध्य 3325 मेगावाट की थर्मल परियोजनाएं एवं 28,500 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं संयुक्त उपक्रम के तहत स्थापित करने हेतु 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं। साथ ही प्रसारण तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के साथ 24:74 शेयर धारिता के अनुपात में संयुक्त उपक्रम की स्थापना हेतु एमओयू किया गया है, जिसके तहत 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अतिरिक्त राजस्थान ऊर्जा विकास निगम एवं एसजेवीएन के मध्य 600 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं से बिजली की आपूर्ति के लिए पॉवर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 3200 मेगावाट कोल आधारित परियोजना, 8000 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना टैरिफ आधारित निविदा प्रक्रिया माध्यम से करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। इन परियोजनाओं की स्थापना से लगभग 64 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो सकेगा।

छत्तीसगढ़-कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत चार घायल

कांकेर. कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत थानाबोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार ग्रामीण घयाल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में इलाज जारी है। गौरतलब है कि आज सुबह नरहरपुर क्षेत्र में गरज चकम के साथ तेज बारिश हो रही थी। घर के बाड़ी में काम कर रहे गीतेश्वर कुंजाम 20 वर्ष, नरेश कुंजाम 26 वर्ष, रमाकांत सिन्हा 32 वर्ष, यगुवेन्द्र टेमरे 18 वर्ष और तमेश्वरी सिन्हा 21 वर्षीय ह्रदय राम के घर के बॉडी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लेकर सभी अपना मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल वही फट गया। वहीं इस घटना में तमेश्वरी सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। बताते चलें कि बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय बिजली चमकने पर इसकी आगोश में आने की संभावना अधिक रहती है। पर कुछ उपाय ऐसे हैं जिससे आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी लोगों को सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए। इसी तरह जब आप घर के बाहर हैं तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए।

मध्य प्रदेश में देरी से आएगा मॉनसून, IMD ने नई तारीख बताकर बढ़ा दी टेंशन

भोपाल समय से पहले ही दस्तक देने वाला मॉनसून अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य प्रदेश के इसके इंतजार में कुछ और दिन बिताने होंगे। वहीं, छिटपुट बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में उमस बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि अरब सागर और कमजोर पड़ने के कारण मॉनसून धीमा हो गया है। हालांकि, राजधानी भोपाल में बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। आमतौर पर मध्य प्रदेश में मॉनसून की दस्तक 15 जून के आसपास हो जाती है, लेकिन राज्य में अब तक इसकी एंट्री नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि मॉनसून फिलहाल गुजरात में अटका हुआ है और इसकी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम का कमजोर पड़ना है। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं की मॉनसून राज्य में 19-20 जून को आ सकता है। राज्य में बालाघाट और डिंडोरी के जरिए मॉनसून की दस्तक हो सकती है। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, भोपाल में मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने कहा, ‘अभी के लिए राज्य में प्री मॉनसून गतिविधियां ही चलती रहेंगी। भोपाल, इंदौर और जबलपुर मंडलों में सोमवार को बारिश के आसार हैं। जबकि, निवाड़ी और छतरपुर जैसे जिले लू का सामना करते रहेंगे।’ कहां पहुंचा मॉनसून IMD ने बताया है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल नजर आ रही हैं। विभाग ने सोमवार को बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में छिटपुट या मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज इन जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार आज झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में हवा आंधी के साथ बारिश की संभावना है.  कुछ जिलों में चढ़ा पारा  इधर हवा-आंधी बारिश के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में तापमान भी अपने तीखे तेवर दिखा रहा है, यहां पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है. शनिवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि बिजावर, छतरपुर में 45.0, सीधी में 44.4, रीवा में 44.2, सिंगरौली में 44.1, सतना में 44.1, नौगांव में 44.0, शहडोल में 43.6, दमोह में 43.5 और ग्वालियर में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है.

छत्तीसगढ़-दुर्ग में परिणय सूत्र में बंधे 250 दिव्यांग जोड़ों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद

Be careful, dengue can become fatal…Most larvae found in utensils

दुर्ग. प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्ग के बाफना टोल प्लाजा के पास स्थित अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामूहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दिव्यांग विवाह समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के भी दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक  ललित चंद्राकर और नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का यह आयोजन पुण्य का कार्य है। संस्था लगातार जनकल्याण का कार्य कर रही है। चाहे वह लावारिश लाशों को सद्गति देने का कार्य हो, रक्तदान कार्य हो या दिव्यांगजनों का वैवाहिक कार्यक्रम हो। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी पुण्य के कार्य में सहभागी हैं। उन्होंने आदर्श विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे हुए नवदम्पत्तियों के परिजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएम ने अपने करकमलों से आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के संरक्षक दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह संस्था विगत 19 वर्ष से दिव्यांगजनों आदर्श विवाह करते आ रही हैं। अब तक 1890 दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न करायी जा चुकी है। आज यहां पर लगभग 250 से अधिक जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि यह संस्था अब तक 1789 लावारिश लाशों को सद्गति प्रदान कर चुकी हैं। इस सामूहिक विवाह में राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिलों से आए युवक-युवतियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे आदर्श सामूहिक विवाह को सराहा। सामूहिक विवाह में युवतियों को संस्था द्वारा गृहस्थी का सामान थाली, चम्मच, गिलास, पानी टंकी, लोटा, कटोरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, साड़ी आदि उपहार के रूप भेट किए गए।

राजस्थान-नागौर में ई मित्र संचालक से लूट के दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

नागौर. नागौर के कुचेरा थाने इलाके में 11 जून को ई मित्र संचालक की आंखों में मिर्च डालकर सवा चार लाख रुपये और अन्य कागजात लेकर फरार हुए आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों ने पिछले कई दिनों से नागौर के बुटाटी गांव में कमरा किराया पर ले रखा था और ई मित्र संचालक की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही दोनों ने ई मित्र संचालक की आंखों में मिर्च झोंकी और रुपये लेकर फरार हो गए। दोनों आरोपी जयपुर में भी एक बड़ी लूट को अंजाम देने वाले थे लेकिन नागौर पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। मामले के अनुसार गत 11 जून को ओमप्रकाश पुत्र डूंगरराम विश्नोई ने कुचेरा थाने में लिखित रिपोर्ट दी थी कि वह बुटाटी गांव में ई मित्र का कार्य करता है। 11 जून की रात जब वह अपने घर जा रहा था तो पीछे से एक गाड़ी आई और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके पास से सवा चार लाख रुपये और कागजातों से भरा बैग भरकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार षड्यंत्रकारी मुलजिम अजीत बिश्नोई पिछले कई दिनों से प्रार्थी के साथ लूट करने की फिराक में था इसलिए उसने अपने दो दोस्तों को लूट की वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले ही बुटाटी गांव बुलाकर वहां एक कमरा किराए पर लिया था। यहां रुककर उन्होंने ई मित्र संचालक ओमप्रकाश पर नजर रखना शुरू की और मौका मिलते ही अपनी योजना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीम में गठित कर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अजीत बिश्नोई और राकेश पुत्र हनुमानराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी जयपुर में भी एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

छत्तीसगढ़-सुकमा-बीजापुर-नारायणपुर के तेंदूपत्ता संग्राहकों अब नकद मिलेगा भुगतान : वन मंत्री

खुश खबरी: छत्तीसगढ़ के वनमंत्री ने लगाई मुहर, तेंदूपत्ता संग्राहकों मिलेगा नकद भुगतान, जानिए क्या है शर्तें सुकमा/बीजापुर/नारायणपुर. बस्तर के तीन जिलों में लगातार उठ रही मांगो को लेकर तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए अब राहत की खबर निकलकर आई है। बीजापुर सुकमा और नारायणपुर जिले में अंदरूनी इलाकों के तेंदूपत्ता संग्रहकों के द्वारा तेंदूपत्ता का नगद भुगतान की मांग लगातार उठ रही थी और वनमंत्री से लेकर वन विभाग के आल्हा अफसर तक संग्राहकों के द्वारा पत्राचार कर मांग की जा रही थी। जिसपर वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से आखिरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग पर मुहर लग गई। अपर सचिव ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक को आदेश जारी किया है। जिसमें छह सूत्रीय शर्तों के अधीन संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक का नगद भुगतान की अनुमति कलेक्टरों को दी है। बता दें कि बस्तर भर में तेंदूपत्ता वन उपज की खरीदी संग्राहकों के माध्यम से की जाती है। जहां हितग्राही तेंदूपत की तोड़ाई कर उसे सरकार द्वारा तय किए गए ठेकेदारों को बेचा जाता है , इन हितग्राहियों का पारिश्रमिक तेंदूपत्ता हितग्राहियों के खाते में किया जाना होता है। लेकिन सुकमा बीजापुर नारायणपुर जिले के ज्यादातर इलाकों में बैंक में खाता ना होना, नेटवर्क , बैंक की दूरी, आवागमन और अशिक्षित होना की वजह से हितग्राहियों को खाते में पैसा लेने में काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। जिसको लेकर लगातार हितग्राहियों के द्वारा मांग रखी जा रही थी कि उन्हें नगद भुगतान किया जाए इससे पहले भी कई बार हितग्राहियों की मांग पर उन्हें नगद भुगतान किया जाता था। लेकिन नगद भुगतान की स्थिति में कई बार अशिक्षित हितग्राहियों तक उनका पूरा हक नहीं पहुंच पाता जिस वजह से पैसों के हेरफेर का भी अंदेशा बना रहता है । इन सब को ध्यान में रखते हुए अपर सचिव ने 6 शर्तों के अधीन नगद भुगतान की अनुमति दी है। जानिए क्या है शर्तें —– 1. नगद भुगतान के लिए कौन से संग्राहक पात्र होंगे इसका निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। 2. प्रत्येक प्रकरण का नगद भुगतान कलेक्टर की अनुमति से होगा। 3. समस्त नगद भुगतान की कार्यवाही जिला कलेक्टर के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण से संपन्न होगी। 4. प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर तथा वन मंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला यूनियन द्वारा आपसी समन्वय से प्रस्तावित क्षेत्र के अंतर्गत है बाजार या अन्य उपयुक्त स्थान पर कैंप का आयोजन कर संबंधित संग्राहको को तेंदूपत्ता संग्रहण कार्ड में उचित प्रविष्टि कर नगद भुगतान करते हुए पावती प्राप्त करेंगे । नगद भुगतान के पूर्व पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जाएगा और नगद भुगतान से संबंधित समस्त कार्य की पूर्ण वीडियोग्राफी करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। 5. संबंधित जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में उपरोक्त कैंप के दौरान संग्राहकों को आवश्यकता अनुसार आधार कार्ड जारी करने बैंक खाता खुलवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें इस हेतु सीएससी स्थानीय बैंक आदि से आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। 6. संग्राहकों के द्वारा प्राप्त बैंक खाता विवरण के अनुरूप संग्राहक सर्वेक्षण सॉफ्टवेयर तेंदूपत्ता पेमेंट सॉफ्टवेयर में आवश्यक पंजीयन आदि जिला यूनियन तथा कस के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इन शर्तों के अधीन तत्काल भुगतान प्रदान कर 15 दिन के भीतर पूर्ण किए जाने हेतु अपर सचिव के एल मांझी ने प्रबंध संचालक को निर्देश दिया है।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में गंगा दशहरा पर हजारों दीयों से जगमगाई कन्हर नदी

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज में ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर नगर के मां महामाया मंदिर के समीप कन्हर नदी छठ घाट में कन्हर नदी में आरती करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड पड़ा। गंगा आरती में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक सुभाष जायसवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल, पार्षद अशोक जयसवाल शैलेश गुप्ता, एसपी निगम बड़ी संख्या में नगर वासी सम्मिलित हुए। गंगा दशहरा के साथ-साथ मां गायत्री जयंती भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर आप सब का उमड़े जन सैलाब इस बात का परिचायक है कि कन्हर नदी से आप सब का गहरा लगाव एवं आस्था है। यह नदी हम सबके लिए गंगा के सदृश्य है। जिस प्रकार मां गंगा उत्तर में बहती है उसी प्रकार कन्हर भी उत्तर दिशा में बहती है। कन्हर नदी का पानी उत्तर प्रदेश में सोन नदी में मिलता है और सोन नदी में जाकर गंगा में मिलती है। जिस प्रकार नगर को साफ सुथरा रखने में आप सब नगरवासी सहभागी बनते हैं उसी प्रकार से कन्हर नदी को भी साफ सुथरा रखने में आप सब की सहभागिता महत्वपूर्ण है। गंगा दशहरा आयोजन समिति के प्रमुख विकास दुबे ने कहा कि विगत देड दशकों से नगर में गंगा दशहरा का आयोजन होते आ रहा है साल दर साल आयोजन की भव्यता नगर वासियों के सहयोग से बढ़ते जा रही है आने वाले समय में गंगा दशहरा को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान सुभाष केसरी, सुनील गुप्ता,अजय गुप्ता,मुकेश जायसवाल,प्रमोद कश्यप, विजय रावत , धर्म प्रकाश केशरी, आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता,अमित गुप्ता, महेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, निशांत गुप्ता, विनोद केसरी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का विवरण किया गया। एक साथ नदी में जगमगा उठे हजारों दिए गंगा दशहरा के आयोजन में सम्मिलित होने हजारों की संख्या में महिलाएं छठ घाट पहुंची थी सभी महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना के लिए दिया भी लाया गया था जब आरती के पश्चात नदी में दीप प्रज्वलन हुआ तो एक साथ हजारों दिनों से पूरा छठ घाट जगमगा उठा हजारों दिनों के एक साथ जलने से अद्भुत दृश्य छठ घाट में देखने को मिला। विधि-विधान से कराया पूजा गंगा दशहरा एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर विधि विधान से नगर पुजारी नंदू पांडे के नेतृत्व में महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र पांडे, शिव मंदिर के पुजारी श्याम कुशल पांडे, दामोदर मिश्रा, विनय पांडे सहीत अन्य पुजारी के दल ने विधि विधान से शंख ध्वनि के बीच गंगा दशहरा के अवसर पर एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर अनुष्ठान पूर्ण कराया।

प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज के बीच मतभेद दूर, मंत्री विजयवर्गीय ने फोन पर कराई सुलह

Kerala: Landslide caused devastation, 24 people died

भोपाल  राधारानी पर टिप्पणी को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा वृंदावन के संतों के निशाने पर थे। चर्चित संत प्रेमानंद महाराज जी ने इस टिप्पणी के बाद प्रदीप मिश्रा को आक्रोश में बहुत कुछ कहा था। प्रेमानंद महाराज जी ने यहां तक कह दिया था कि तुम किसी काम के नहीं रहोगे। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा सफाई दे रहे थे। साथ ही उनसे माफी मांग रहे थे। अब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि इस विवाद का पटाक्षेप हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री ने प्रेमानंद महाराज जी और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुलह कराई है। प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज में फोन पर बात मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीन दिन पहले ओंकारेश्वर में कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा से बात की थी। दोनों की मुलाकात होटल के कमरे में हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राधारानी विवाद पर भी बात हुई थी। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों में सुलह की पहल की। उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से फोन पर प्रदीप मिश्रा से बात कराई। इसके बाद महाराज जी का गुस्सा शांत हुआ है। नर्क जाओगे तुम दरअसल, राधारानी को लेकर वीडियो आने के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज गुस्से से तमतमा गए थे। वह इस टिप्पणी को लेकर तू तड़ाक पर उतर आए थे। साथ ही कह दिया था कि राधा जी के बारे में ऐसी बात करते हो, तुम्हें नर्क में जाने से कोई नहीं बचा पाएगा। साथ ही गुस्से में प्रेमानंद जी महाराज ने कहा था कि तुम्हारा सत्यानाश हो गया। श्रीजी के चरणों में आकर साष्टांग दंडवत माफी मांगो। ये था पूरा विवाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाने की नहीं है। वह उनके पिता जी का कचहरी था। वह साल में एक बार कचहरी आती थीं। उनके पति का नाम अनय घोष है। वह रावल गांव की रहने वाली थीं। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि वह भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी नहीं है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद विवाद की शुरुआथ हुई थी। प्रदीप मिश्रा ने मांगी थी माफी वीडियो सामने आने के बाद प्रदीप मिश्रा का जगह-जगह विरोध होने लगा। साथ ही वृंदावन के संतों में भी उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ने लगी। इसके बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज जी से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह वीडियो 14 साल पुराना है, जिसे तोड़ मरोड़कर परोसा जा रहा है। प्रेमानंद महाराज के तल्ख तेवर के आगे प्रदीप मिश्रा बैकफुट पर थे और लगातार सफाई दे रहे थे। दोनों के बीच हो गई सुलह अब बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल के बाद दोनों संतों में सुलह हो गई है। प्रेमानंद महाराज जी के आक्रोश वाले वीडियो एक्स से हटे हैं। वहीं, प्रदीप मिश्रा ने भी चुप्पी साध ली है। ऐसे में अब मामला ठंडा होने की संभावना है। अब दोनों ही तरफ से कोई प्रतिक्रिया या नया वीडियो सामने नहीं आया है।

राजस्थान में गलत टिकट वितरण और गुटबाजी ने के कारण हारे: बीजेपी

जयपुर. लोकसभा चुनावों में 11 सीटों पर हुई हार के पीछे खराब टिकट बंटवारा, संगठन और सरकार में तालमेल नहीं होना, अफसरशाही का हावी होना, आपसी फूट और गुटबाजी बड़ा कारण रही है। वरिष्ठ नेताओं के सामने हारे हुए उम्मीदवारों और फील्ड पर काम कर रहे नेताओं ने हार के कारण गिनाए हैं। कई प्रत्याशियों ने कहा- बहुत सी जगहों पर अपनों ने ही हरवाया है। स्थानीय नेताओं के फीडबैक में सामने आया है कि ग्राउंड पर सब कुछ ठीक नहीं था। बीजेपी मुख्यालय में पिछले दो दिनों से चल रही फीडबैक बैठक में शनिवार को टोंक-सवाई माधोपुर, दौसा, झुंझुनू, नागौर, सीकर, चूरू, बाड़मेर सीटों पर हार के कारणों का स्थानीय नेताओं से फीडबैक लिया गया। वहीं रविवार को चार सीटों, बांसवाड़ा, करौली-धौलपुर, भरतपुर और श्रीगंगानगर पर हार की समीक्षा की गई। सीएम भजनलाल शर्मा भी इस मीटिंग में कुछ देर के लिए पहुंचे थे। अब बड़ा सवाल यह है कि चुनाव में 11 सीटें हारने के बाद अब इस फीडबैक बैठक से बीजेपी क्या हासिल करना चाहती है, क्योंकि ये सभी कारण तो चुनावों के दौरान साफ सुनाई और दिखाई दे रहे थे। इससे भी बड़ी बात है कि लोकसभा चुनावों के बाद भी बीजेपी में इन फैक्टर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्थितियां पहले जैसी थीं, अब भी वैसी ही हैं। बड़े नेताओं पर कोई एक्शन नहीं पार्टी के ग्राउंड वर्कर्स से बात करें तो वे भी यह मानते हैं कि ये फीडबैक बैठकें महज औपचारिकता हैं, क्योंकि इतनी बड़ी हार के बाद भी किसी बड़े नेता की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई। यहां तक कि जिन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता नाराज थे, उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। संघ की बैठकों में भी खुलकर सामने आई नाराजगी चुनावी नतीजों के बाद आरएसएस के स्तर पर भी जिलों में ऐसी बैठकें ली गईं, जिनमें संघ कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी में टिकट बंटवारे में धांधली के आरोप लगाए। यहां तक कि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों ने कहा कि उन्हें चुनावों के दौरान साइड लाइन कर दिया गया।

राजस्थान-बांसवाड़ा के शिवालिक डेम में डूबने से किशोर की मौत

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी निवासी 15 वर्षीय एक किशोर सुमित की गोगुन्दा तहसील के शिवालिक डेम में रविवार को डूब जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर डेम से शव बाहर निकालने के प्रयास किए मगर डेम की गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोगुन्दा पुलिस ने किशोर का शव निकलने के लिए गोताखोर भेजने का आग्रह किया। स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स के गोताखोरों की एक टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुमित का शव निकालकर गोगुन्दा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी निवासी 15 वर्षीय एक किशोर सुमित की गोगुन्दा तहसील के शिवालिक डेम में रविवार को डूब जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर डेम से शव बाहर निकालने के प्रयास किए मगर डेम की गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोगुन्दा पुलिस ने किशोर का शव निकलने के लिए गोताखोर भेजने का आग्रह किया।

पित्रोदा के फिर विवादित बोल ,कहा ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है, मैंने स्टडी की है

Buyer-seller meet of food processing producers will be held at Kushabhau Thakre Convention Center

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत कर जैसा विवादित प्रस्ताव रखने वाले सैम पित्रोदा ने अब ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ईवीएम की व्यवस्था ठीक नहीं है और पेपर बैलेट सिस्टम से चुनाव कराना ही ठीक है। उन्होंने कहा कि बैलेट की गिनती से हार और जीत का फैसला होना ही सबसे सही व्यवस्था है। सैम पित्रोदा ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने 60 साल से ज्यादा वक्त तक इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलिकॉम जैसे सेक्टर में काम किया है। मैंने ईवीएम की व्यवस्था का पूरा अध्ययन किया है। मेरा मानना है कि इनसे छेड़छाड़ हो सकती है। सबसे सही रहेगा कि बैलेट पेपर से ही चुनाव हो और उनकी गिनती से ही हार और जीत का फैसला किया जाए।’ इस बीच ईवीएम को मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर हैक किए जाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दिया है। आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि ईवीएम एकदम अलग चीज है। यह इलेक्ट्रॉनिक या फिर इंटरनेट जैसी किसी चीज से नहीं जुड़ी है। इसके चलते इसे हैक नहीं किया जा सकता। इसके अलावा जैसा दावा किया जा रहा है कि इसे अनलॉक करने के लिए एक ओटीपी की जरूरत है, वह भी गलत है। इस बीच भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि उन लोगों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए, जो ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं। बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट से यह विवाद शुरू हुआ था। उसमें दावा किया गया था कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से कैंडिडेट रविंद्र वायकर एक रिश्तेदार ने ईवीएम को मोबाइल से कनेक्ट कर लिया था। यह बात 4 जून की है, जिस दिन इलेक्शन के रिजल्ट आ रहे थे। इस चुनाव में रविंद्र वायकर 48 वोटों के मामूली अंतर से ही जीते हैं। इस तरह ऐसा दिखाने की कोशिश की गई थी कि मोबाइल से हैकिंग करके नतीजे को बदला गया। अब इस मामले ने तूल पकड़ा तो चुनाव आयोग ने सफाई दी है और कहा कि ओटीपी जैसा कोई सिस्टम ईवीएम में नहीं है।  

छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में धारा 144 20 जून तक रहेगी: कलेक्टर

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर ने 10 जून से लागू धारा 144 को बढ़ा दिया है। अब यह 20 जून की मध्य रात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में आगामी आदेश तक रैली या कोई जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में 10 जून 2024 को हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत धारा 144, 10 जून की रात 9 बजे से 16 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू किया गया था। नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) एवं (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए धारा 144 की अवधि बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। जानें क्या रहेगा प्रतिबंधित इसके तहत नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में आगामी आदेश तक रैली या जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अन्य जिले अथवा बाहरी व्यक्तियों का पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह का नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का शस्त्र तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। अपवाद स्वरूप जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर हैं, वे ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेंगे। ऐसे वृद्ध एवं दिव्यांग जो लाठी के बिना चलने में असमर्थ हैं, वे लाठी का प्रयोग कर सकेंगे। जानें क्या था मामला बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। शर्मा ने सीएम के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था। 100 से ज्यादा वाहनों को फूंक दिया था। घटना के दौरान 20-30 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में उपद्रवियों की लिस्ट जारी की है। 60 से ज्यादा संदेहियों को हिरासत में लिया था। मामले में भीम रेजिमेंट के कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल 25 तक बंद: शिक्षा मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में  गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी है। अब 25 जून तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। 26 जून से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे, जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के बड़ी संख्या में अभिभावकों का निवेदन आ रहे थे, जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री के आदेश पर लिया गया फैसला बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मानसून नहीं पहुँचने की वजह से गर्मी अपने चरम पर है. कई क्षेत्र में लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है. बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. CM साय ने भी X पर जारी किया पोस्ट मंत्री अग्रवाल ने बताया कि, बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. जिसके चलते सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को 25 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने की तारीख को 18 जून से एक हफ्ता आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.  

दिल्ली में पानी पर घमासान, इसमें भी हिंदू-मुसलमान! BJP नेता का आरोप

नई दिल्ली भीषण गर्मी के बीच करीब एक महीने से दिल्ली भयंकर जलसंकट का सामना कर रही है। राजधानी के अधिकतर इलाकों में लोग नहाने से पीने तक के लिए पानी की किल्लत झेल रहे हैं। टैंकर आते ही पाइप और बाल्टी-डिब्बे लिए लोग दौड़ पड़ते हैं। पानी पर राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने इसमें हिंदू-मुसलमान वाला एंगल भी जोड़ दिया है। कभी ‘आप’ का अहम हिस्सा रहे कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार पानी का बंटवारा धर्म के आधार पर कर रही है। मिश्रा के आरोप पर आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार हिंदू इलाकों का पानी रोककर मुस्लिम बहुल इलाकों में दे रही है। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा, ‘दिल्ली में पानी का जो भयानक संकट है उसका सबसे बड़ा कारण है कि इसको कुछ खास इलाकों में बांटा जा रहा है और बाकी दिल्ली का पानी रोका जा रहा है। आपको पानी की किल्लत के जितने भी वीडियो दिख रहे हैं वे गोविंदपुरी, देवली, संगम विहार, भजनपुरा, यमुना विहार, राजेंद्र नगर, आनंद पर्वत, बाहरी दिल्ली इलाकों के हैं, लेकिन सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी, पुरानी दिल्ली और जामा मस्जिद इलाकों से ऐसे वीडियो नहीं हैं।’ कपिल मिश्रा ने एलजी से मामले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पानी का बंटवारा धर्म के आधार पर कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मौजपुर, यमुनाविहार, भजनपुरा, गोकुलपुरी का पानी सीलमपुर के लोगों को दिया जा रहा है, सीमापुरी, बाबरपुर के इलाकों को दिया जा रहा है वह भी खास बस्तियों में जहां मुस्लिम इलाके हैं। ओखला में पानी दिया जा रहा है। पटपड़गंज का पानी अल्लाह कॉलोनी में दिया जा रहा है। त्रिलोकपुरी का पानी रोका जा रहा है। राजेंद्रनगर, करोलबाग, आनंदपर्वत का पानी जामा मस्जिद इलाके में दी जा रही है। ऐसा क्यों क्या जा रहा है। पानी भी धर्म के आधार पर बांटा जाएगा क्या। आपको बकरीद के लिए विशेष व्यवस्था करनी है करिए, लेकिन पानी का बंटवारा इस तरह धर्म के आधार पर करना ठीक नहीं है। मैं उपराज्यपाल जी से अपील करता हूं कि वो जांच कराएं कि क्या खास धर्म के इलाकों का पानी रोककर खास इलाके में भेजा जा रहा है।’  दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच तकरार तेज है। पानी के लिए हाहाकार के बीच अब बीजेपी ने AAP के खिलाफ पोस्टर वॉर छेड़ दी है। दिल्ली बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में टैंकर माफियाओं के बहाने बीजेपी ने आप के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है। जो पोस्टर बीजेपी ने शेयर किया है उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी औऱ दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज की भी तस्वीरे हैं। इस पोस्टर में दिल्ली में पानी की किल्लत और टैंकर माफियाओं की मनमानी को दिखाया गया है। आप के खिलाफ पोस्टर वॉर के अलावा बीजेपी सड़क पर उतर कर भी आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और सांसदों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ शहर भर में प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की बोतलें लेकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के विरोध में मटके फोड़े। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नलों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गीता कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए दावा किया कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी यमुना में छोड़ रहा है। सचदेवा ने आरोप लगाया, ”दिल्ली में आने के बाद पानी को टैंकर माफिया चुरा लेते हैं क्योंकि सत्तारूढ़ ‘आप’ के मंत्री और विधायक उनके साथ मिले हुए हैं।” पार्टी सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदोलिया ने भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनों में भाग लिया। जल संकट BJP की देन – AAP इधर आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रायोजित है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारा मानना ​​है कि प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम नहीं होता और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है।” सिंह ने आरोप लगाया, “मैं कह रहा हूं कि यह भाजपा प्रायोजित जल संकट है। भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोगों को पानी न मिले और वे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी षड्यंत्र कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा शासित राज्य आवश्यक पानी नहीं देता है तो पानी की किल्लत हो जाती है। उन्होंने दावा किया, “हमें अपनी मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। जब हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं तो वह नहीं सुनती। हम उपराज्यपाल से अनुरोध करते हैं लेकिन वे आवश्यक काम नहीं करते।” कुछ सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की किल्लत है। जलापूर्ति कम होने या न होने की वजह से लोग परेशान हैं तथा निजी जल टैंकर से पानी ले रहे हैं।  

लखीमपुर खीरी में बाइक पर गिरा बिजली का तार, तीन लोगों की मौत, महिला व एक बच्चा गंभीर झुलसा

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। थाना हैदराबाद क्षेत्र में सीतापुर ब्रांच नहर पटरी पर सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। इससे बाइक में आग और करंट लगने से एक किशोर, दो बच्चे और दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो भाई-बहन थे। एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। दोनों को गोला सीएचसी भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और सीओ के साथ विद्युत निगम के अफसर मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि तार गिरने से बाइक में आग भी लग गई थी। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए। बाइक भी पूरी तरह से जल गई। पीलीभीत जिले के रहने वाले थे मृतक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार बबलू (17) पुत्र अमरीश, मंजू (40) पुत्री अमरीश, अनमोल (4) पुत्र सोनेलाल की मौत हो गई। जबकि बिंदिया (55) पत्नी अमरीश और खुशी (6) पुत्री सोनेलाल झुलस गई। ये नीमगांव से शादी का निमंत्रण देकर अपने घर वापस बहादुरपुर, थाना सेहरामई, जिला पीलीभीत के लिए लौट रहे थे।

राजस्थान-नागौर में साइबर ठगी के दिल्ली-उप्र गैंग के आठ आरोपी पकडे

नागौर. टेलीग्राम और व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने वाले साइबर ठगों को नागौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन झांसा देकर पैसा लूटने वाले ये साइबर ठग दिल्ली और उत्तरप्रदेश की गैंग से वास्ता रखते हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी रकम बरामद की है। पिछले दिनों नागौर जिले की मेड़ता सिटी में रहने वाली अमनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह ने नागौर साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी। अमनदीप कौर पत्नी ने नागौर साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी कि कुछ लोग उसे लगातार व्हाट्स एप और टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में पैसे जमा करवाने और पैसे डबल करवाने का झांसा दे रहे हैं। इन साइबर ठगों ने एक टॉप वीआईपी स्टॉक ग्रुप बना रखा था, जिसमें ये शेयर मार्केट की जानकारी साझा करते थे। अमनदीप ने बताया कि ग्रुप के एडमिन ने उससे एक फर्जी एप सीएचसी – एसईएस डाउनलोड करवाकर शेयर मार्केट में पैसा इंवेस्टमेंट का झांसा देकर अलग-अलग फर्मों में कुल 20 लाख 35 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नागौर से आठ आरोपियों को रुपयों समेत गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरपीएस, साईबर थाना, नागौर उम्मेदसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को मेड़ता निवासी महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों विकास बंसल, मनोज बंसल, रामकुंवर रमन, गौरव कुमार, मुनीश शर्मा, राजेश कुमार गोयल, तुषार गर्ग और परमजीत खरब उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। मामले में अनुसंधान जारी है। आमजन से अपील पुलिस ने लगातार ऐसे मामलों को देखते हुए आमजन से अपील की है कि किसी प्रलोभन या लालच में आकर किसी को पैसे नहीं भेजें। साथ ही किसी के साथ अपना एटीएम कार्ड या सिम का लेनदेन करें। ऐसा करने से आपको भी किन्हीं परिस्थितियों में जेल जाना पड़ सकता है।

अब कंफर्म रिजर्वेशन वाले ही कर सकेंगे यात्रा, प्रतीक्षा सूची वालो को नहीं मिलेगी इंट्री

प्रयागराज ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ने की वजह से आरक्षित कोचों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस वजह से जिन यात्रियों का कंफर्म रिजर्वेशन है उनमें से कइयों को अपनी बर्थ प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के साझा करनी पड़ रही है। इस वजह से सफर के दौरान उन्हें खासी असुविधा हो रही है। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। रविवार को चले इस अभियान में पहले दिन सूबेदारगंज स्टेशन पर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से प्रतीक्षा सूची वाले 15 यात्रियों को उतारकर उन्हें जनरल कोच में भेजा गया। इस बीच प्रयागराज जंक्शन पर सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में यात्रियों की बैठक हुई। स्टेशन निदेशक कक्ष में आयोजित बैठक में तमाम विभागों के अफसरों एवं कर्मचारियों ने शिरकत की। इस दौरान गर्मी के इस सीजन में ट्रेनों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए भीड़ प्रबंधन दुरुस्त करने को कहा गया। एसी कोच में यात्रियों को साफ सुथरी चादर, तकिया और कंबल दिए जाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा खानपान की सुविधाएं बढ़ाने एवं छोटे स्टेशनों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा गया। यह भी कहा गया कि आरक्षित कोचों में अन्य श्रेणी व प्रतीक्षा सूची वाले यात्री न यात्रा करें। यह भी कहा गया कि प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे का चेकिंग स्टाफ आरपीएफ के सहयोग से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अनारक्षित कोच में जाने को कहे। बैठक में एसीएम दिनेश कुमार, संजय गौतम, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।  

छत्तीसगढ़-गौरेला पुलिस के मध्यप्रदेश से हाथी चढ़ा शराब तस्कर सरगना

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही. जीपीएम पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी का सरगना मध्यप्रदेश के बिजुरी भट्ठी संचालक समेत अन्य दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पूर्व मरवाही पुलिस ने रात्रि गश्त दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को लगभग 1420 लीटर अंग्रेजी ब्रांडेड शराब के साथ किया था बरामद किया था। वही आरोपी पायलेटिंग कर रही कार में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे। जिसके बाद मरवाही पुलिस और साइबर सेल की टीम सहायता ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 72 घंटे में मुख्य आरोपी सहित दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा आरोपी शराब तस्करी का पुराना सरगना और वर्तमान में एमपी में चला रहा ठेके की तीन शराब भट्टियां का संचालन भी कर रहा है। दरअसल दो दिन पहले मरवाही क्षेत्र में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर कार्यवाही करते हुए मरवाही पुलिस ने रात्रि गश्त दौरान अवैध तरीके से परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को लगभग 1420 लीटर ब्रांडेड मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था जप्त शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी वही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और मरवाही पुलिस की संयुक्त दो टीमें गठित कर मामले में फरार आरोपियों को पतासाजी और गिरोह के प्रमुख के संबंध में पूछताछ शुरू की गई। मौके पर छोड़ी गई पिकअप गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस टीम जब तफ्तीश करते हुए मध्यप्रदेश पहुंची तो पता चला कि आरोपियों द्वारा पहले शहडोल वेयरहाउस से माल लोड कर दो अलग अलग वाहनों में रखवाया गया जिसमे से एक लोडेड वाहन 407 ट्रक तो अपने नियत स्थान बिजुरी के भट्ठी पहुंचा परंतु दूसरा पिकअप वाहन भट्ठी संचालक राजनारायण जायसवाल के बताए अनुसार छत्तीसगढ़ एंट्री कराकर सरगुजा की ओर भेजे जाने का प्लान था जिसे  मरवाही पुलिस के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान बीच में ही पकड़ लिया गया। मामले का मुख्य आरोपी राम नारायण जायसवाल इस दौरान अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से रेकी कर रहा था और पिकअप की पायलेटिंग कर रहा इसलिए प्राप्त टेक्निकल डाटा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के मुख्य शराब तस्कर राजनारायण को उसकी स्विफ्ट डिजायर कार जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। राजनारायण जायसवाल मुख्यतः छत्तीसगढ़ के लखनपुर अंबिकापुर का रहने वाला है और पूर्व में 5 बार एनडीपीएस एक्ट और दो बार आबकारी एक्ट के मामलों में भी चालान किया जा चुका है इसके विरुद्ध धारा 110 सीआरपीसी के तहत आभ्यासिक अपराधी होने के लिए बॉन्ड ओवर भी प्रस्तावित है। मामले में पुलिस ने रामनारायण जायसवाल सहित उसके दो सहयोगी ओम प्रकाश राजवाड़े उम्र 23 वर्ष पता कंचनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा और तीसरा आरोपी हरदेव राजवाड़े उम्र 32 वर्ष पता कंचनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

रेलवे का फैसला 1 जुलाई से बदले हुए नंबरों से चलेंगी मेमू समेत सभी पैसेंजर ट्रेनें

Former minister and Congress leader Arif Akil passes away

भोपाल रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सभी यात्री ट्रेनें जो PSPC नंबर (यानी ‘0’ से शुरू होने वाले नंबर) के साथ चल रही हैं, उन्हें पुनः नियमित ट्रेन नंबर (जैसे पहले समय में चल रही थी) के साथ चलाया जाएगा. भोपाल मंडल से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनें (ICF एवं MEMU) का पुनः नंबर निर्धारण किया गया है. वर्तमान में ‘0’ नंबर प्रणाली के बजाय इन्हें नियमित ट्रेन नंबर से चलाया जाएगा. यह परिवर्तन 1.7.2024 से प्रभावी होगा. नई और पुरानी ट्रेन नंबरों की लिस्ट देखें. अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें इस परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को आसान बनाना है. सभी यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए वे अपनी यात्रा से पहले नई ट्रेन नंबर की जानकारी प्राप्त कर लें. इस नई व्यवस्था से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं. एक जुलाई से इन ट्रेनों का बदलेगा नंबर 06603 बीना-कटनी मुडवारा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61619 से संचालित होगी. 06604 कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61620 से संचालित होगी. 06607 बीना-गुना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित गाड़ी संख्या 61611 से संचालित होगी. 06608 गुना-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित गाड़ी संख्या 61612 से संचालित होगी. 06619 इटारसी-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61617 से संचालित होगी. 06620 कोटा-इटारसी पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61618 से संचालित होगी. 06631 भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61631 से संचालित होगी. 06632 बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61632 से संचालित होगी. 06633 कोटा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61633 से संचालित होगी. 06634 बीना-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61634 से संचालित होगी. 05685 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51685 से संचालित होगी. 05686 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51686 से संचालित होगी. 05689 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51683 से संचालित होगी. 05690 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51684 से संचालित होगी. 05691 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51687 से संचालित होगी. 05692 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51688 से संचालित होगी. 01883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 51883 से संचालित होगी. 01884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 51884 से संचालित होगी. 01885 बीना-दमोह पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51885 से संचालित होगी. 01886 दमोह-बीना पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51886 से संचालित होगी. 01819 बीना-ललितपुर पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 64617 से संचालित होगी. 01820 ललितपुर-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 64618 से संचालित होगी.

फग्गन सिंह कुलस्ते बोले ‘चौथी बार भी MoS नहीं बनना चाहता था, इसलिए मना कर दिया…

भोपाल  मंडला संसदीय सीट से सांसद चुने गए भाजपा नेता फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कैबिनेट में स्‍थान को लेकर बड़ी बात कही है। कुलस्‍ते मप्र की मंडला संसदीय सीट से सात बार के सांसद हैं। नहीं बनना चाहता था राज्‍यमंत्री मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने कहा कि वे चौथी बार केंद्रीय राज्‍य मंत्री नहीं बनना चाहते थे, इसलिये इस बार इनकार कर दिया। उल्‍लेखनीय है कि इस बार फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है। बीएल संतोष से भी हुई बातचीत बातचीत के दौरान फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने बताया कि उनकी भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। यह भी कहा कि अगर भविष्‍य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्‍वतंत्र मंत्रालय को लेकर विचार किया जाएगा तो सोचा जाएगा। मप्र के बड़े आदिवासी नेता हैं कुलस्‍ते उल्‍लेखनीय है कि फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का नाम मध्‍य प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में शुमार किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्‍यमंत्री बनाया जा रहा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। कैबिनेट होता तो ठीक था। कुलस्‍ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार राज्‍यमंत्री रह चुके हैं। अध्‍यक्ष को लेकर कही ये बात जब कुलस्‍ते से यह पूछा गया कि क्‍या भाजपा के मध्‍य प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर परिवर्तन की नौबत आती है तो किसी आदिवासी चेहरे को अवसर दिया जाना चाहिये। इस पर कुलस्‍ते का जवाब था कि यह फैसला पार्टी को ही करना है। इस बार सावित्री ठाकुर को मिला है अवसर मध्‍य प्रदेश से मोदी मंत्रिमंडल में आदिवासी नेता के तौर पर इस बार धार की सांसद सावित्री ठाकुर को अवसर दिया गया है। राज्‍य में भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटें अपने नाम की हैं। यह दायित्‍व निभा चुके हैं कुलस्‍ते फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते मोदी कैबिनेट में पिछली बार ग्रामीण विकास राज्‍यमंत्री बनाए गए थे, जबकि पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में उन्‍हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍यमंत्री का दायित्‍व मिला था। कुलस्‍ते अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में आदिवासी मामलों और संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री भी रह चुके हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने की UP के पर्यटकों के साथ सड़क पर मारपीट

उत्तराखंड गंगा दशहरा के दिन परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे यूपी के  पर्यटकों के साथ पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिसकर्मी बीच सड़क पर लात- घूसों से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा बीच-बचाव में आईं परिवार की महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगा है। पुलिस की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। यूपी के मेरठ से एक परिवार महिलाओं समेत हरिद्वार में दर्शन करने को पहुंचा था। पुलिस ने परिवार के खिलाफ ऐक्शन लेते हुए महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। इधर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पर्यटकों ने पुलिस के साथ अभद्रता की है। हरिद्वार पुलिस की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अुनसार, गंगा दशहरा पर हाइवे पर भारी भीड़ के बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी का चालान करने पर मेरठ का एक यात्री परिवार ज्वालापुर कोतवाली के पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौच करते हुए डंडे से मारपीट कर दी गई। जिससे दारोगा व सिपाही घायल हो गए। साथ ही पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गंगा दशहरा के दौरान हाइवे पर वाहनों की भारी भीड़ के चलते ज्वालापुर कोतवाली की एक पुलिस टीम हरिलोक तिराहे के आस-पास व्यवस्था सुचारू कराने में जुटी थी।   उसी दौरान हाइवे पर खड़ी एक गाड़ी हटाने के लिए कहने पर उसमें बैठे युवक ने पुलिस से अभद्रता कर दी। जिसको लेकर हंगामा हो गया। इस मामले में उपनिरीक्षक रविंद्र जोशी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गाड़ी नहीं हटाने पर नो पार्किग का चालान किया गया। जिससे कार में सवार लोग आक्रोशित हो गए। आगे की सीट पर बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों को गाली देना शुरू कर दी और गाड़ी हटाने से भी इन्कार कर दिया। आरोप है कि कार में बैठी दो महिलाओं ने भी गाली-गलौच की और पुलिसकर्मियों के साथ माारपीट करने लगे। आरोप है कि वर्दी का कॉलर पकड़ते हुए धमकी दी। जिस कारण हरिलोक तिराहे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि यात्रियों ने कोतवाली प्रभारी का कॉलर भी पकड़ लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने उपनिरीक्षक रविंद्र जोशी और कांस्टेबल दिनेश के सिर पर डंडे से हमला किया। जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपित ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी भी दी। बमुश्किल हंगामा शांत कराया गया। काफी पूछने आरोपितों ने अपने नाम गर्वित राठी, पिस्टल वाले युवक ने अपना नाम सतेंंद्र राठी, महिलाओं के नाम कनक राठी, मंजू राठी निवासीगण कंकरखेड़ा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश बताए। मांगने पर आरोपित पिस्टल का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।  

राजस्थान-दौसा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

दौसा. बांदीकुई पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस थाना बांदीकुई की टीम ने कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म किया और रिपोर्ट करवाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक दौसा रंजिता शर्मा ने बताया कि आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू पुत्र मुकेश सिरसी रोड पर किराए का कमरा लेकर रहता था। 13 जून को पुलिस थाना बांदीकुई में दर्ज मुकदमे के अनुसार नाबालिग पीड़िता को ट्यूशन जाते समय आरोपियों ने जबरन एक गाड़ी में घसीटा और किसी अन्य जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने या रिपोर्ट करवाने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इसी रिपोर्ट के आधार पर पर जांच आरंभ की लेकिन धमकी के डर से नाबालिग ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में घटना में शामिल अपराधियों के नाम सही नहीं बताए और साथ ही वाहन और दुष्कर्म होने का स्थान भी नहीं बताया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान अधिकारी रोहिताश देवन्दा ने घटना में लिप्त आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू बैरवा को सिरसी रोड, जयपुर से गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पति ने जहर खाया तो पत्नी भी फांसी पर झूली

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम साल्हेवारा में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। सबसे पहले पति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया। पति की मौत को देखकर पत्नी भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिल्फी थाना से मिली जानकारी अनुसार सबसे पहले बिसाहू सिंह (28 वर्ष) ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी बैसाखीन बाई (26 वर्ष) ने भी अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर के एक कमरे में झूल गई। हालांकि, उसे बचाने का प्रयास पड़ोसियों ने किया। लेकिन वे बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। जहर सेवन करने वाले बिसाहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों दंपति का विवाह सात साल पहले हुआ है। दंपती का एक 5 वर्षीय बेटा भी है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। क्योंकि, इनके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

एटा पुलिस ने युवक को थाने में रखा भूखा-प्यासा, सुबह चली गई जान, थाना प्रभारी समेत 2 सस्पेंड

बरेली यूपी के एटा में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जहां मारपीट होने पर थाना में लाए गए एक युवक को रातभर भूखा-प्यासा रखा। यहां तक कि घायल को अस्पताल में भी भर्ती भी नहीं कराया। अगली सुबह उसकी मौत हो गई। अब अपने बचाव में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत गर्मी से हुई है। फिलहाल थाना प्रभारी और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। ये घटना थाना निधौली कलां क्षेत्र का है। दलशाहपुर के रहने वाले 34 साल के देवेंद्र सैनी की दोस्ती गांव के ही हुसैन के साथ थी। देवेंद्र ने हुसैन पर पांच हजार रुपये उधार थे। उन्होंने अपने रुपये मांगे। आरोप है कि हुसैन ने नाराज होकर देवेंद्र की नाक पर घूसा मार दिया। उधर, मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और देवेंद्र को थाना ले आई थी। रात अधिक होने के कारण परिवार के लोग अस्पताल में नहीं ले गए। रातभर यह लोग थाना पर ही रखे रहे। मंगलवार की सुबह उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी वह गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल में में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसमें थाना प्रभारी और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। चेकिंग के नाम पर वसूली करने वाले तीन सिपाहियों को SSP ने किया सस्पेंड बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। तीनों पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर से अभद्रता करने और कथित वसूली करने का आरोप है। एसएसपी के इस एक्शन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  

हरे-भरे पेड़ों के लिए जनता का विरोध प्रदर्शन आया काम, सरकार ने वापस लिया आपने फैसला

The government's order regarding IFS's APAR revision was challenged in the Supreme Court

भोपाल भोपाल में 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना सरकार ने कैंसिल कर दी है। सोमवार दोपहर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी है। लिखा- नए भोपाल के पुनर्घनत्वीकरण योजना के पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र में मौजूदा वृक्षों को देखते हुए प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया है। साथ ही अन्य वैकल्पिक स्थानों के परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय का सोशल मीडिया पोस्ट नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “नये भोपाल के पुनर्घनत्वीकरण योजना के पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र में विद्यमान वृक्षों को देखते हुए प्रस्तुत प्रस्ताव को संपूर्ण विचारोपरांत अस्वीकृत कर अन्य वैकल्पिक स्थानों के परीक्षण के निर्देश दिये गये है। नवीन प्रस्ताव हेतु प्रारंभिक स्तर पर भी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श भी किया जाएगा।” क्या है योजना? बता दें कि प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के नए आवास बनाने के लिए 2,378 करोड़ रुपये की योजना लेकर आयी थी। इस योजना के तहत तुलसी नगर और शिवाजी नगर की 297 एकड़ जमीन पर मंत्री-विधायक और अफसरों के लिए बंगले फ्लैट बनाए जाना तय था। योजना के मुताबिक मंत्रियों के लिए 30 बंगले, 16 फ्लैट और 230 विधायकों के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 3480 अफसरों के लिए बंगले और मकान भी बनाए जाने थे। इसी योजना के लिए 29 हजार पेड़ों का काटा या शिफ्ट किया जाना है, जिसका विरोध चल रहा था। लगातार हो रहा था विरोध 29 हजार पेड़ों को काटकर विधायक और मंत्रियों के लिए नए आवासों को बनाने के लिए योजना बनाई गई थी। जिसके बाद से ही योजना के लिए पेड़ काटने को लेकर विरोध शुरु हुआ था। जिसे देखते हुए इस योजना को वापस ले लिया गया है। बता दें कि इस योजना का विरोध ना सिर्फ आम लोग कर रहे हैं बल्कि कई विधायक और मंत्री भी इसमें शामिल हैं। क्या है प्रोजेक्ट ? प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के बंगले बनाने 2,378 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। यह बंगले तुलसी नगर-शिवाजी नगर की 297 एकड़ जमीन पर बनाए जाने थे। इस प्रोजेक्ट के लिए 29 हजार पेड़ों को काटना पड़ता। इसके अलावा  2,267 सरकारी मकानों को भी तोड़ा जाना था। प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंत्रियों के 30 बंगले, 16 फ्लैट और विधायकों के लिए 230 फ्लैट बनाने का निर्णय हुआ था। हालांकि अब यह निर्णय बदल दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को न काटने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। बंगले बनाने के लिए किसी और स्थान का चयन होगा। लगातार चल रहा था विरोध प्रदर्शन पेड़ों को काटने के विरोध में लगातार राजधानी भोपाल में विरोध चल रहा था। 5  नंबर बस स्टॉप और नूतन कॉलेज के पास धरना दिया गया। इस दौरान महिलाएं पेड़ों से चिपक कर भावुक होती नजर आई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कांग्रेस के कई नेता इस विरोध में शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन पिछले सप्ताह बुधवार (12 जून) से चल रहा था। 29 हजार पेड़ काटने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP protest to save trees ) में शामिल हुआ। एबीवीपी के छात्रों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोककर पेड़ बचाने की गुहार लगाई थी। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा था- “जब तक मैं हूं, कोई पेड़ नहीं कटेगा।” सिंधिया ने भोपाल के 29 हजार पेड़ न काटे जाने की बात कही थी।

आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को हेलीकॉप्टर से इलाज को ले जायेंगे, 70 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों का होगा निशुल्क इलाज, जानिए …

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई आयुष्मान कार्ड धारक मरीज उज्जैन या कहीं और भर्ती है, और उसकी हालत गंभीर है तो उसे  हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मुंबई ले जाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,  हमने तय किया है कि अगर कोई आयुष्मान कार्ड धारक मरीज उज्जैन या कहीं और भर्ती है, यदि उसकी हालत खराब है और उसे इंदौर या दिल्ली-मुंबई ले जाना है, तो हेलीकॉप्टर से निःशुल्क पहुंचाएंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा, 70 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति को इलाज कराना हो तो सरकार सभी प्राइवेट सरकारी अस्पतालों में 5 लाख तक का खर्च उठाएगी। इसे सेवा को उपलब्ध कराने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसके अलावा जिस किसी भी मरीज की हालत गंभीर होगी और उसे दिल्ली-मुंबई  या इंदौर ले जाने के लिए कहा जाएगा तो उसके लिए हेलीकॉप्टर आएगा और उसे नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव अभियान की शुरुआत की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के युवाओं को लाइफस्टाइल जनित बीमारियों से बचाने के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ के टेस्ट किए जाएंगे। आवश्यक होने पर डॉक्टर कंसल्टेशन एवं लाइफस्टाइल बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा स्वस्थ शरीर से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है। इससे पहले हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत शहर के ढाई लाख लोगों के टेस्ट किए गए थे, जिसमें से करीब आधी आबादी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती है। इस संदर्भ में जनवरी 2024 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया की उपस्थिति में एक कार्यक्रम हुआ था और इंदौर के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर मॉडल को देश भर में ले जाने की बात मंत्री ने कही थी। कार्यक्रम में उपस्थित नगरीय प्रशासन विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अभियान की तारीफ की और स्वस्थ रहने पर बल दिया। 5 बीघा जमीन बेचकर महिला ने कराया घाट का निर्माण, सीएम मोहन ने दिया सम्मान मुख्यमंत्री ने उज्जैन की महिला को सम्मानित किया जिन्होंने 5 बीघा जमीन बेचकर घाट का निर्माण कराया। उन्होंने कहा, निनोरा गांव की सीता बाई जी जल संरचनाओं की व्यवस्थाओं के लिए उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इन्होंने अपनी 5 बीघा जमीन बेचकर 3 करोड़ रुपए की लागत से जनहित में पक्के घाट का निर्माण करवाया है, यह प्रेरणा सबको मिले। मुख्यमंत्री ने कहा, उज्जैन में 28 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के 2,700 से अधिक विभिन्न प्रकार के निर्माण और जीर्णोंद्धार के काम हुए। हमने निर्देश जारी किए गए हैं कि जहां कहीं तालाब या नदी का गहरीकरण होगा, तो रॉयल्टी की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिन किसानों को मिट्टी चाहिए, वो उसे ले जा सकते हैं।

बिलासपुर में बारिश से गर्मी से मिली राहत पर उमस से राहत नहीं

बिलासपुर शनिवार और रविवार के बीच बिलासपुर में मौमस का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को सुबह से रिमझिम बारिश और बदली से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गया। एक दिन पहले जहां तापमान 14 डिग्री पहुंच गया था। वहीं, रविवार को बारिश और बदली के चलते तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पर लुढक गया। दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा, जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस बार मई के आखिरी सप्ताह और जून के पहले पखवाड़े में मौमस बेहद गर्म रहा। भीषण गर्मी में हीटवेव और लू जैसे हालात बने रहे। इस बीच दो दिन बारिश भी हुई। लेकिन, इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। उल्टा, बारिश से उमस और बढ़ गई। शनिवार को दोपहर भी लू के हालत बने रहे। हालांकि, देर शाम हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके चलते अब बादल घिर आने से ठंडी हवा चलने लगी है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। भीषण गर्मी के बाद रविवार को सूरज की तपिश कम हो गई। एक दिन पहले पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर था, जो रविवार को सीधे 30.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन का तापमान सामान्य 7.5 डिग्री कम था। सुबह से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं चली, जिसके बाद मौसम खुशनुमा बन गया। शाम को उमस ने बढ़ाई बेचैनी मानसून का असर अब दिखने लगा है। रविवार को मौसम में जबरदस्त बदलाव महसूस हुआ। शनिवार की रात जिले में हुई बारिश के बाद रविवार को दोपहर तक मौसम सुहाना रहा। लेकिन, दोपहर में जैसे ही धूप निकला, जिसके बाद उमस बढ़ गई और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान होते रहे। आज बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है। मानसून के दस्तक के साथ जोरदार वर्षा होगी। इधर मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा है। मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। 17 जून को बिलासपुर सहित कई जगहों पर बारिश भी सकती है। सोमवार के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना भी बन रही है।

रेड रॉकेट की जीत के साथ ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर-2024 हुआ संपन्न

Congress preparations intensified for Budhni by-election, Jitu Patwari made strategy for victory

बिलासपुर बिलासपुर जिला बास्केटबाल संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर -2024 का आयोजन छत्तीसगढ़ शाला परिसर में 16 मई से 16 जून तक हुआ I इस दौरान प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सप्ताह में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडियों के बीच समर बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया गया l इस तीन दिवसीय  प्रतियोगिता में लीग पद्धति के माध्यम से 10 टीमों को दो पूल में बाटा गया I पूल की दो शीर्ष टीमों रेड रॉकेट एवं चैम्पियन इलेवन के बीच फाइनल मैच 16 जून को खेला गया I संघर्षपूर्ण फाइनल मैच में   रेड रॉकेट की टीम ने चैम्पियन इलेवन 32-25 से हराकर इस लीग ट्रॉफी पर कब्जा किया I तीसरे और चौथे स्थान के हॉट शॉट और डार्क राइजर के मध्य मैच खेला गया जिसमें 30-40 डार्क राइजरे ने तीसरे स्थान पर रहा l इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जी अटल बिहारी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रवीण पांडे जी, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य श्री अनिल मिश्रा, वरिष्ठ स्पोर्ट्स ऑफिसर साइंस कॉलेज श्री डॉ. सुनील गौरहा वरिष्ठ स्पोर्ट्स टीचर श्री सौरभ सिंह जी, जिला बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष  श्री अमित मंडल जी, जिला बास्केटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण बिसेन जी सभी अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया I प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेंसर, बेस्ट रिबाउंड,  बेस्ट फिडर, अपकमिंग राइजिंग स्टार, बेस्ट शूटर आदि पुरस्कार दिए गए l प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का ख़िताब बालिका वर्ग में जीविषा सिंह व बालक वर्ग में अर्जुन दोषी को दिया गया I इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया I   बिलासपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल हैडलेस को बास्केटबॉल खेल कोटे के माध्यम से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर चयनित होने पर सभी मुख्य अतिथियों एवं बिलासपुर जिला बास्केटबाल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रगट की l श्री प्रवीण पांडे जी ने बच्चों को आशीर्वाद वचन स्वरुप बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और उन्हें अच्छे खेल के लिये प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की I श्री अनिल मिश्रा जी ने भी खिलाड़ियों के खेल को सराहा साथ ही बच्चो को खेल के साथ ही अच्छी पढाई करने की भी सलाह दी!जिला बास्केटबाल संघ ने मंच संचालन हेतु श्री जी.आर.मोहन  का विशेष आभार प्रगट किया I बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष श्री अमित मंडल ने बताया की इस तरह के प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी तैयार होकर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रहे हैं I इस प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री मुन्नू भैया, श्री ई जेकब, श्री विपिन बिहारी सिंह, श्री प्रीतम दास, श्री प्रदीप वर्मा, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री सुनील राठौर, श्री डेमन साहू, श्री प्रदीप साहू , श्री योगेश साहू,  श्री विमल राय, श्री अजय यादव, श्री देवेंद्र भोसले, श्री विकास काकडे, श्री आतिश पारीक, श्री दिनेश सूर्यवंशी, श्री अमित यादव, श्री प्रमोद विश्वास, रूपेंद्र सिंह (गोलू ), निलेश कांत श्रीवास, शेख तौसीफ, महेंद्र यादव भूपेन पर्चे, उत्तम साहू, स्वप्निल चुनेकर, आशीष राज, अभिषेक कुमार, अनिमेष,  रुपेश, आशुतोष, दिव्या रंजन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा I

एमपी की यातायात पुलिस ने एक पहल, सात इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे

भोपाल  एमपी की राजधानी भोपाल में हर जनसंख्या बढ़ती जा रही है। लाखों की संख्या में लोग छोटे शहरों और गांव से राजधानी के ओर बसने आ रहे हैं। इसके कारण राजधानी पर दबाव भी बढ़ता हुआ दिख रहा है। यही कारण है की भोपाल में जाम जैसी समस्याएं मेट्रो शहरों की तरह अभी से नॉर्मल बात हो गई है। इसी को देखते हुए एमपी की यातायात पुलिस ने एक पहल की है। जिसके संचालन में भोपाल शहर के सात इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। बता दें, कि राजधानी पर लगातार वाहनों की बढ़ती संख्या ट्रैफिक जाम का विकराल रूप धारण कर लेती है। इसे लेकर सात इलाकों में प्रशासन के द्वारा 15 से ज्यादा जगहों पर ट्रैफिक सिंग्नल लगाए जाएंगे। इसमें कई इलाके ऐसे हैं जहां शाम के समय ट्रैफिक विकराल रूप धारण करके बढ़ता जाता है। इसके अंतर्गत बोट क्लब और बावड़िया कला जैसे रहवासी इलाके भी शामिल हैं। राजधानी की यातायात पुलिस ने साल के अंत तक इन्हे शुरु करने का लक्ष्य रखा है। इन जगहों पर लगेंगे सिग्नल जिन इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे उनमे होशंगाबाद रोड, बैरागढ़ रोड, बावड़िया, शाहपुरा, बाणगंगा और किलोल पार्क शामिल हैं। होशंगाबाद रोड के बागसेवनिया, बीयू चौराहा, मिसरोद सहित आशिमा मॉल पास नए सिग्नल लगाए जाएंगे। वहीं बैरागढ़ रोड के चंचल चौराहा, संत जी कुटिया चौराहा, थाना चौराहा, काली मंदिर और पानी की टंकी सहित हलालपुर बस स्टैंड के पास ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए नए सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके अलावा बावड़िया कला रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को देखकर दो जगहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे। जिनमें बावड़िया कला और ऑरा मॉल तिराहा शामिल है। वहीं बाणगंगा पर भी बढ़ती आबादी को देखते हुए सिग्नल लगाया जाएगा। इसके साथ किलोल पार्क पर भी नया सिग्नल लगेगा।

मध्यप्रदेश में 24 घंटे बाजार खुलने से अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख : यादव

National Women and Men Classic Power Lifting Championship TL-AC, Ravi Dubey won silver medal

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य में 24 घंटे बाजार खुलने से अर्थव्यवस्था को पंख लग जाएंगे। डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ’24 घण्टे खुलेंगे बाजार, बढ़ेगा व्यापार। अब प्रदेश में दिन-रात खुलेंगे बाजार, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख!’ राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश के कुछ चुनिंदा हिस्सों में 24 घंटे व्यापारिक गतिविधियों के संचालन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पिछले दिनों श्रम विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया की पत्नी का उज्जैन में अंतिम संस्कार

उज्जैन  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड सदस्य सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी कलावती जटिया का 73 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया था। वे कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं, दिल्ली में उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। आज सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उज्जैन लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को ऋषि नगर स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति की। वहीं, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।   कलावती जटिया के अंतिम दर्शन के बाद शहर के गणमान्यजन, समाजजन व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ऋषि नगर विस्तार इंदौर रोड से अंतिम यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची, जहां उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। जटिया परिवार पर आए इस दुख के समय में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य वरिष्ठजनों ने भी शोक व्यक्त किया है। डॉ यादव सुबह जटिया के निवास पहुंचे और उन्होंने जटिया की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती जटिया की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज यहां उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया. जटिया परिवार पर आए इस दुख के समय में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य वरिष्ठजनों ने भी शोक व्यक्त किया है. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से कलावती जटिया बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी कलावती जटिया के निधन पर दुख जताया है. सीएम ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @BJP_DrJatiya जी की धर्मपत्नी श्रीमती कलावती जटिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति.”  

17 साल की लड़की ने कमरे में दुपट्‌टे से लगाई फांसी

बिलासपुर बिलासपुर में 17 साल की लड़की ने अपने घर के कमरे में दुपट्‌टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसे फंदे पर झूलती देखकर परिजनों ने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात 11.30 बजे वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। वहां पर भोजन के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बात कर रहा था। उसी समय वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था, तभी दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि उसकी बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। हथौड़ी से तोड़ा दरवाजा, नीचे उतारने पर हो गई थी मौत इस दौरान परिजनों के साथ मिलकर उसने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर गए। आनन-फानन में उन्होंने रिया को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खाना खाने के बाद कमरे में गई थी रिया रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में पता चला रात में रिया खाना खाने के बाद कमरे में गई थी, लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन से पूछताछ व जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।

मध्यप्रदेश में देरी से आएगा, राजधानी में तेज हवा के बाद बारिश-बिजली

भोपाल  मध्य प्रदेश में एक तरफ प्री मानसून की बारिश हो रही है और दूसरी तरह आधा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी में तप रहा है। बीते दिन रविवार को सतना जिले के का चित्रकूट प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा था। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, सिवनी में प्री मानसून की बारिश हुई थी। इस दौरान बिजली गिरने से चार महिलाएं घायल हो गई हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो-तीन दिन में बालाघाट-डिंडोरी से मानसून एंटर होगा। सभावना जताई जा रही है कि 21 जून से प्रदेश में जोरदार बारिश होगी। फिर से धीमी हुई मानसून की गतिविधि मौसम विभाग के  सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी मानसून की गति धीमी हो गई है। इस कारण यह कुछ दिन लेट हो सकता है। अब तक पूरब की ओर से आ रहे मानसून ने अपना रुख बदल दिया है, अब वह पश्चिम की ओर से सक्रिय हुआ है। ऐसे में 2-3 दिन में यह पूरी तरह एक्टिव हो सकता है। इससे संभावना जताई जा रही है कि 21 जनू से प्रदेश् में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी।  अभी साउथ-वेस्ट राजस्थान के हिस्से में चक्रवाती घेरा और उत्तर प्रदेश से मेघालय तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम में हवा का घेरा होने से नमी आ रही है। इससे प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-बारिश की एक्टिविटी हो रही है।    आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम जबलपुर, सागर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपुपर में आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, श्योपुर कलां, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, आगर- मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और झाबुआ में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में दिखे मौसम के दो रूप इससे पहले रविवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले थे। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि, कहीं-कहीं धूप भी निकली, लेकिन तापमान 40 डिग्री के अंदर रहा। वहीं, सिवनी में बारिश हुई जबकि सतना जिले का चित्रकूट सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां एक बार फिर से 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे गर्म शहरों में खजुराहो, पृथ्वीपुर, चित्रकूट, ग्वालियर, नौगांव, सिंगरौली, सीधी, रीवा, ग्वालियर और टीकमगढ़ शामिल रहे। रविवार को प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहरों में इतने डिग्री रहा था पारा     चित्रकूट-46.5     पृथ्वीपुर-46.0     खजुराहो-46.0     छतरपुर-45.8     ग्वालियर-45.7                                     नौगांव-45.0     सतना-44.9     सिंगरौली-44.3     रीवा-43.6     सीधी-43.6 प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान     भोपाल-39.6 डिग्री     जबलपुर-39.5 डिग्री     उज्जैन-38.6 डिग्री     इंदौर-36.3 डिग्री     ग्वालियर-45.7 डिग्री  

1000 दीपो से जगमगाया मदन सागर का घाट : जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत देरी मे भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया

टीकमगढ़  5 से 16 जून तक जल पर्यावरण और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए आयोजित किए गए प्रदेशस्तरीय जल गंगा समर्थन अभियान का गंगा दशहरा के दिन समापन रविवार को किया गया। इस अवसर पर जिले के ग्राम पंचायत देरी मे गंगा आरती का आयोजन किया गया। मदन सागर तालाब के घाट को  आकर्षक रंगोली से सजाया गया। दीपो की रोशनी से जगमगाया मदन सागर का घाट।  इस दौरान आज गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, जिला पंचायत सीईओ नवीन कुमार धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी बल्देवगढ़ भारती देवी मिश्रा, एवं ग्राम पंचायत देरी  सरपंच उर्मिला सुरेश सोनी,सचिव संतोष यादव ने श्रद्धालुओं के साथ घाट पर कन्या पूजन कर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गंगा आरती उतारी गयी। इस दौरान श्रद्धालुओं  ने हाथों में दीपक लेकर गंगा की आरती उतार कर जल स्रोतों को साफ स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। करीब 2 घंटे तक चला धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु  मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर देरी चौकी पुलिस के जवान तैनात रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह ने उपस्थित लोगों को प्राचीन जल स्रोतों को सुरक्षित और संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन ट्रेन से आएंगे बिलासपुर, समर्थक और कार्यकर्ता जगह-जगह करेंगे स्वागत

बिलासपुर बिलासपुर लोकसभा सीट से पहली बार जीत हासिल कर केंद्रीय राज्यमंत्री बनने वाले सांसद तोखन साहू सोमवार यानी आज ट्रेन में सफर करेंगे। उनके साथ डिप्टी CM अरुण साव सहित भाजपा नेता भी बिलासपुर आएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आगमन पर समर्थक और कार्यकर्ता जगह-जगह आतिशबाजी कर स्वागत कर अभिनंदन करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद सांसद तोखन साहू का रायपुर आगमन हुआ था, तब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव में भी उनका अभिनंदन कर स्वागत किया गया। बिलासपुर में जगह-जगह होगा स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जगह-जगह स्वागत करने की तैयारी की गई है। रेलवे स्टेशन के साथ ही जिला साहू समाज तितली चौक पर स्वागत करेगा। इसी तरह तारबाहर चौक, सीएमडी चौक, वीआर प्लाजा, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, विधायक अमर अग्रवाल के निवास राजेंद्र नगर, नेहरू चौक सहित जगह-जगह स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसके बाद तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर में उनका अभिनंदन समारोह होगा। फिर केंद्रीय राज्यमंत्री साहू भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। ट्रेन में सफर करेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री साहू और डिप्टी सीएम साव साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता से बेदखली और वर्ष 2023 के चुनाव में वापसी के बाद भाजपा ने प्रदेश की राजनीति में एक नई परंपरा की शुरुआत की है। राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा ने प्रदेश भर में आभार रैली निकाली थी। इसमें विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, मंडल से लेकर इकाई स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को अनिवार्य किया था। इस रैली के बहाने सरकार में वापसी का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया गया। इसी तर्ज पर अब लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरूण साव सहित भाजपा नेता सोमवार को दोपहर रायपुर से बिलासपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर करेंगे और ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ,सुशांत शुक्ला, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे।

ट्रेनों में मिले थे महिला के शव के अंग, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Senior BJP leader Prabhat Jha passes away, breathed his last in Delhi hospital

उज्जैन  इंदौर रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में मिले महिला के शव के अंगों के मामले में उज्जैन स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। शव के अंगों को उज्जैन स्टेशन पर ही अलग-अलग ट्रेनों में रखे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उज्जैन में इसके कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। जीआरपी स्टेशन पर लगे सभी 95 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में 8 जून की देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बैग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे, लेकिन हाथ और पैर गायब थे। शवों के हाथ-पैर 9 जून को ऋषिकेश स्टेशन पर खड़ी इंदौर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में मिले थे। हाथ पर हिंदी में मीराबेन ओर गोपालभाई गुदा हुआ था। आशंका है कि उज्जैन स्टेशन पर ही महिला के अंगों को दोनों ट्रेनों में रखा गया अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को सुराग मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शव के अंगों को उज्जैन स्टेशन से ट्रेन में रखा गया था। 8 जून को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बोरियों में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिया और रवाना हो गए। पुलिस कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जीआरपी के 17 और आरपीएफ के 78 कैमरे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने की ओर से 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं आरपीएफ के भी 78 कैमरे लगे हुए है। पुलिस अधिकारी सभी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। हालांकि जीआरपी टीआई मोतीराम का कहना है कि फुटेज खंगाली जा चुकी है। मगर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। इंदौर जीआरपी जांच कर रही है।

जल ही जीवन है, इसलिए हमें जल को बचाना है :- कलेक्टर

भक्ति के तरानों से गूंजा विराट नगरी, लोगों ने की गंगा आरती जल ही जीवन है, इसलिए हमें जल को बचाना है :- कलेक्टर  हर नागरिक एक पौधा लगाए और जीवित रखने का संकल्प ले:- कलेक्टर शहडोल पर्यावरण दिवस से लेकर गंगा दशमी तक चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम  तालाब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर  स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति  के तराने प्रस्तुत किए गए।          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा की  जल ही जीवन है जल के बिना किसी का जीवन संभव नही है, हमे जल को बचाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा भूतल में पानी की मात्रा सीमित है इसे हम सबको मिलकर बचाना होगा हम सौभाग्यशाली हैं भारत देश में मानसून आता है मानसून कुछ ही देशों में आता, हमे बरसात के पानी को रोकने के लिए  जल संरचना जैसे कुआ, बावड़ी, नदी,तालाब आदि जल संरचनाओ को जल के संरक्षण और संवर्धन के लिए जीवित रखना होगा, जल संरचनाओ के कार्यों को सब मिलकर करेंगे।    कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण करना जरूरी है,  हर नागरिक एक-एक पौधे का रोपण करें और उसे जीवित रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 लाख और नगरीय क्षेत्र में 92 हजार एवं वन विभाग द्वारा 15 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।       कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल,  नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।  पर्यावरण दिवस से लेकर गंगा दशमी तक चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों ने गंगा आरती में शामिल होकर आरती की। इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मनित भी किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा अंतर्गत आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।      इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन  सहित समाजसेवी,पार्षदगण व अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने किया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू की चपेट में रहेगा

लखनऊ उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं. हीटवेव के प्रकोप की वजह से दिन के साथ रात में भी काफी गर्मी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है. वहीं 18 जून तक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और जम्मू के कुछ हिस्सों में हीटवेव का सितम जारी रहने के आसार हैं. इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालय पश्चिम बंगाल में 18 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. देश के कई हिस्सों में मॉनसून आने के बाद से ही बारिश का दौर जारी है, लेकिन कुछ राज्यों को अभी भी मॉनसून का इंतजार करना पड़ सकता है. दिल्ली का मौसम दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग ने 19 जून तक दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 20 जून से दिल्ली का मौसम बदल सकता है और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राज्य में चिलचिलाती गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, 19 जून से इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. वहीं प्रयागराज में कल अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा लखनऊ में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट यूपी की राजधानी लखनऊ में 19 जून तक हीटवेव का दौर जारी रह सकता है. उसके बाद 20 जून से मौसम बदलने की उम्मीद है. इस दौरान लखनऊ में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है. वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है. देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा 20.5N/60E, 20.5N/63E, 20.5 डिग्री E/70 डिग्री उत्तर. नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम, 19.5E/88N, 21.5E/89.5 N, 23/89.5 N, 23E/89.5N और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है. वहीं महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्से और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी क्षेत्र में एक महिला और दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी

मैहर/सतना  मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी के पीछे जंगल के क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला और दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुषों के शव पेड़ से लटक रहे थे, जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था। मृतकों ने ठंड के कपड़े पहन रखे थे। पुरुषों के शव पर जैकेट थी वहीं महिला के शव पर शाल मिली है। शव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच मृतक कौन हैं और यहां कैसे पहुंचे, उनकी मौत कैसे हुई। इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर पहुंचे मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करा दी है। अंधेरा हो जाने के कारण मौके पर प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे हैं। शवों को मर्चुरी में भेजा गया शवों को मर्चुरी में भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सीधी जिले के रहने वाले हो सकते हैं। मृतक मां और उसके बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

मंदिर में मोबाईल नंबर के लिए किया परेशान’, महाकाल मंदिर के कर्मचारी पर युवती ने लगाया आरोप

Achievements of “Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh” in Coimbatore

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में एक युवती ने मंदिर के कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि कर्मचारी तीन माह से मोबाइल नंबर देने के लिए उसपर दबाव बना रहा है। मामले में मंदिर प्रशासन व पुलिस से शिकायत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवशक्ति नगर निवासी युवती महाकालेश्वर मंदिर में नियमित दर्शनार्थी है। वह प्रतिदिन अपनी मां के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर आती है। काले द्वार पर तैनात कर्मचारी पर लगाया आरोप युवती के अनुसार सभा मंडप के समीप स्थित काले द्वार पर तैनात कर्मचारी उससे छेड़छाड़ करता है तथा मोबाइल नंबर देने के लिए दबाव बनाता है। युवती व उनके स्वजन ने कर्मचारी के विरुद्ध 9 जून को मंदिर कार्यालय में लिखित शिकायत की थी। अधिकारी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अफसरों से मिल रहे संरक्षण से कर्मचारी के हौसले और बुलंद हो गए तथा वह युवती को अधिक परेशान करने लगा। इसके बाद युवती व उसके स्वजन ने महाकाल थाने में शिकायती आवेदन दिया है। महाकाल पुलिस ने युवती का आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है। प्रमुख स्थानों पर नहीं हो रहा रोटेशन युवती का आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारी ने उसका मंदिर में प्रवेश भी रोक दिया है। बता दें कि महाकाल मंदिर में कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाई जाती है। गर्भगृह निरीक्षक, नंदी हाल व्यवस्था प्रभारी, भस्म आरती तथा कालागेट आदि प्रमुख स्थानों पर तैनात कर्मचारियों का रोटेशन नहीं हो रहा है। सालों से कर्मचारी एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। तीन महीने से छेड़छाड़ कर रहा कर्मचारी युवती का आरोप है कि काला गेट पर तैनात कर्मचारी बीते तीन माह से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। यह इस बात को इंगित करता है कि अफसरों का व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं है। स्थापना शाखा द्वारा मनमाने तरीके से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

निर्मला सप्रे ने कहा विधायक निधि से क्षेत्र को सौगातें दे दूं, फिर इस्तीफा तो देना ही है

भोपाल अमरवाड़ा में उपचुनाव की घोषणा के बाद विजयपुर, बीना और बुधनी में उपचुनाव कब होंगे इसके कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान विधायकों ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने बीजेपी जॉइन की थी। इनमें से अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी की सदस्यता लेने से पहले ही कांग्रेस छोड़ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। यहां 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। लेकिन, बीना की विधायक निर्मला सप्रे और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद भी अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।  विधायकों के इस्तीफे को लेकर बातचीत की तो वजह पता चली। सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने पिछले महीने 5 मई को बीजेपी जॉइन कर ली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला ने कांग्रेस को करारा झटका दिया था। दलबदल के बाद भी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। दरअसल, विधायक विकास निधि जारी होने के इंतजार में हैं। विधायकों को सालाना ढाई करोड़ रुपए विधायक निधि की राशि विकास कार्यों के लिए मिलती है। हालांकि विजयपुर विधायक ने इस्तीफा नहीं देने का ऐसा कोई कारण नहीं बताया। आचार संहिता के कारण नहीं मिल पाई राशि कांग्रेस के एक विधायक ने बताया कि विधायक निर्वाचित होने के बाद लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इस वजह से विधायक निधि जारी नहीं हो पाई। अभी दो दिन पहले ये सूचना आई है कि करीब 80 -90 लाख रुपए जारी हो गए हैं। इस राशि से क्षेत्र में विकास के काम हो सकेंगे।

राजस्थान-आबूरोड में गुजराती पर्यटक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Plants started disappearing in the very first year of mixed plantation in Panna's Kishangarh buffer.

आबूरोड. आबूरोड शहर पुलिस ने शनिवार देर शाम गुजरात से आए पर्यटक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या के मामले में वांछित पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी अज्ञात था लेकिन बाद में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नामजद कर यह कार्रवाई की गई। आबूरोड शहर थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने विकम पुत्र कालूजी राजपूत को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस मामले में वडनगर, गुजरात निवासी जगन्नाथ ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया था कि 14 जून को वह और उसके दोस्त विपुल पुत्र विनुजी ठाकोर, पूनम तथा पिंटू माउंटआबू घूमने आए थे। 15 जून को शाम जब वे वापस वडनगर जा रहे थे तभी मानपुर तिराहा पर उनके आगे चल रही पिकअप के चालक के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी कार पिकअप से जा टकराई। इसके बाद वे लोग उससे बात करना चाह रहे थे लेकिन वह पिकअप लेकर भाग गया। वे लोग उसके पीछे-पीछे एचडीएफसी बैंक आबूरोड के सामने कॉलोनी में पहुंचे और पिकअप चालक से बात करनी चाही तो उसने उन्हें जान से मारने की नीयत से लाठी से उसके और विपुल के ऊपर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया और विपुल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर मे MPPSC की तैयारी कर रहे 2 छात्रों पर चाकू से हमला; एक की मौत

Appointments of Chairman and members not made in Revenue Board, thousands of cases pending

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पीएससी की तैयारी कर रहे एक कॉलेज स्टूडेंट की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उसके एक दोस्त को भी गंभीर रूप से घायल किया है. दोनों बालाघाट के रहने वाले हैं और दो दिन पहले ही जबलपुर शहर आए थे. पुलिस कह रही है कि आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तारी की कोशिश में की जा रही है. फिलहाल वारदात की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. 2 दिन पहले ही जबलपुर आया था जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत शनि मंदिर के पास सतपुला रोड में एक युवक की रविवार (16 जून) की तड़के कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक दो दिन पूर्व ही शहर में रहने वाले अपने दोस्तों के पास आया था.पुलिस के अनुसार बालाघाट निवासी युवराज भूमर्डे का 27 वर्षीय पुत्र शुभम भोमर्डे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एमसीए पाठयक्रम में अध्ययनरत था. 2 दिन पहले ही वह पीएससी की तैयारी की जरूरी किताबें लेने के लिए जबलपुर आया था. इस दौरान वह बीमा अस्पताल रोड स्थित समदड़िया कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था. शुभम और दोस्त दोनों पर किया चाकुओं से हमला घमापुर थाना प्रभारी भूपेंद्र राज के मुताबिक शुभम भूमर्डे रात करीब 2:30 बजे वह अपने परिचित मानस साहू के साथ राँझी से वापस अपने दोस्तों के पास आ रहा था. मानस और शुभम शनि मंदिर के सामने सतपुला रोड पर पहुंचे ही थे कि उनका रास्ता यहां खड़े कुछ बदमाशों ने रोक लिया. इसके बाद बिना किसी विवाद के उन्होंने शुभम और मानस पर चाकुओं से हमला कर दिया. इससे शुभम रक्तरंजित होकर वहीं गिर पड़ा तो मानस किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागा. जबलपुर के कॉलेज में MCA की पढ़ाई कर रहा था शुभम इसके बाद शुभम ने दोस्तों को जाकर पूरी बात बताई. इस पर सभी दोस्तों ने घमापुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शुभम सड़क पर तड़पता मिला. शुभम और मानस को रसल चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया और मानस का इलाज किया जा रहा है. मृतक शुभम जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था जबकि उसका दोस्त मानस जबलपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एमसीए का छात्र है. इस वारदात की खबर पाकर शुभम के माता-पिता बालाघाट से शहर पहुंचे हैं. बेटे की लाश देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया. फिलहाल, घमापुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरसात में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए

सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों का दौर जारी, पीएचई के कार्यों की हुई समीक्षा   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरसात में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए भू-जल में समस्या वाले गांवों में पेयजल के लिए 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम प्रारंभ जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन-संधारण के लिए जल्द बनेगी नीति मुख्यमंत्री ने पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए पीएचई विभाग के टोल-फ्री नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 39.14 लाख घरों में पहुंच रहा है नल का पानी, लक्ष्य का 78 प्रतिशत काम पूर्ण रायपुर  सुशासन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के काम में कसावट लाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। वे आज लगातार तीसरे दिन अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा मुख्यमंत्री सचिवालय, जल जीवन मिशन और विभागीय अधिकारियों के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में बरसात के दिनों में प्रदेश में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पीएचई विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-233-0008 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के हर घर में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शुद्ध पेयजल के लिए जलापूर्ति व्यवस्था के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य पूर्ण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में नियुक्त किए जाने वाले नल जल मित्रों का प्रशिक्षण कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से यथाशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में तकनीकी अमला बढ़ाने के लिए नई भर्तियों के प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने को कहा। मुख्यमंत्री साय ने खारे पानी, भू-जल में भारी तत्वों की मौजूदगी और जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने की समस्या से जूझ रहे गांवों के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे उन गांवों में यथाशीघ्र साफ पेयजल पहुंच सके। कुल 4527 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के 18 जिलों में ये मल्टी-विलेज योजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से 3234 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे दस लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल पहुंचेगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए संचालन-संधारण नीति जल्द तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने जलस्रोतों को रिचार्ज करने मनरेगा के माध्यम से आवश्यक संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया। साव ने ऐसे गांवों में जहां पेयजल आपूर्ति के लिए भू-जल स्रोत नहीं मिल रहे हैं, उन गांवों के लिए नई मल्टी-विलेज योजनाएं राज्य मद से स्वीकृत करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सीएसआर या डीएमएफ फंड से राशि की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने तेजी से नए नलकूपों के खनन के लिए विभाग में नई ड्रिलिंग मशीनें खरीदने की जरूरत भी बताई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बैठक में बताया कि प्रदेश में अब तक 39 लाख 14 हजार से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा चुका है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक 78 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है। राज्य के 3356 गांवों में शत-प्रतिशत, 5093 गांवों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तथा 3153 गांवों में 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों में पंचायतों के द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नल जल मित्र की नियुक्ति की जाएगी। भारत सरकार द्वारा इसके लिए प्रदेश के 33 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित नल जल मित्रों का प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, और डॉ. बसवराजु एस., क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा, जल जीवन मिशन के एमडी सुनील जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल प्री बजट बैठकों से पहले मिले प्रधानमंत्री मोदी से

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अचानक दिल्ली बुला लिया गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में प्रस्तावित प्री बजट मीटिंग्स निरस्त कर दी गई हैं। इधर सीएम को अचानक दिल्ली बुलाए जाने के इस घटनाक्रम को लेकर राजस्थान में सियासी अटकलें भी तेज होने लगी हैं। सूत्रों का कहना है कि यह सिर्फ औपचारिक मुलाकात भर है लेकिन बीजेपी के सूत्र इस मुलाकात को सामान्य नहीं मान रहे। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर दिल्ली चिट्ठी भी लिख रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजस्थान में भाजपा की हार को लेकर बीते दो दिनों में हुई बैठक की रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री को सौंप सकते हैं। रिपोर्ट में राजस्थान की 11 लोकसभा सीट पर हार के कारणों का जिक्र किया गया है।

एसीसी चिल्हाटी साइट पर अदाणी फाउंडेशन ने सस्टेनेबल संबंधी अपने प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाया

Allegation of discrimination in the budget… Opposition ruckus inside and outside the Parliament

बिलासपुर •    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बोहरडीह गांव में 1,200 निवासियों और 70 एकड़ कृषि भूमि के लिए बारहमासी जल आपूर्ति सक्षम करने के लिए 7 उथले तालाबों को गहरा किया गया और आपस में जोड़ा गया। •    बिलासपुर के 16 गांवों के ग्रामीण समुदायों को समय पर और प्रभावी चिकित्सा देखभाल के लिए मोबाइल स्वास्थ्य इकाई (एमएचयू) शुरू की गई, जिससे 7,400 से अधिक निवासियों को अपने घरों पर ही मिला फायदा। •    ई-सेवाओं का लाभ उठाना आसान बनाने के लिए लोहरसी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया गया, जिसने लगभग 1,000 परिवारों को 1.1 करोड़ रुपए की सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता की। •    बोहारडीह गांव के 64 किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाली लिफ्ट सिंचाई प्रणाली प्रदान की गई, जिसके परिणामस्वरूप पहले एक के बजाय साल में 3 फसलों की सिंचाई हो रही है। •    गोडाडीह गांव में 25 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 60 महिलाओं को आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए मशरूम की खेती और गैर-कृषि व्यवसाय उपक्रमों के लिए ट्रेनिंग दी गई। •    लोहरसी गांव में मवेशियों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 1,378 गायों की पहचान की गई, जिनमें से 59 मवेशियों ने एसएसएस कृत्रिम गर्भाधान कराया, जिसके परिणामस्वरूप 7 मादा बछड़ों का जन्म हुआ। छत्तीसगढ़ – विविध कारोबार वाले अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी लिमिटेड ने अपने संयंत्रों के नजदीकी इलाकों में रहने वाले ग्रामीण समुदायों के लिए स्थायी आजीविका को सक्षम करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाए हैं। एसीसी ने अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपनी एसीसी चिल्हाटी साइट के पास कई गांवों में प्रभावशाली कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों की एक श्रृंखला शुरू की है। इन कदमों के जरिये आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है। सीएसआर टीमों ने ‘सप्त सरोवर’ परियोजना के तहत बोहारडीह गांव में सात छोटे तालाबों को जोड़ा है, जिससे दैनिक जरूरतों के लिए वर्षा जल संचयन में वृद्धि हुई है। इस तरह 1,200 निवासियों और 70 एकड़ कृषि भूमि को लाभ हुआ है। एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने बोहारडीह में 64 किसानों के लिए सौर ऊर्जा चालित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली भी शुरू की है। अपने 54 एकड़ खेत के लिए पानी की नियमित सप्लाई मिलने से ये किसान परिवार एक के बजाय साल में तीन फसलों की खेती करने के लिए सक्षम हो गए हैं, जिससे स्वाभाविक तौर पर उनकी पैदावार और आय में वृद्धि हुई है। लोहरसी गांव में, डिजिटल पहुंच को बढ़ाने के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) स्थापित किया गया है, जिससे अब तक लगभग 1,000 परिवारों को कुल मिलाकर 1.1 करोड़ रुपए की सरकारी ई-सेवाओं का लाभ मिला है। इसमें यहां के वाशिंदों को एबीएचए स्वास्थ्य योजना से जोड़ना भी शामिल है, जिससे करीब 50 लाख रुपए का लाभ हुआ है। इस सफलता को देखते हुए यहां अब दो और सीएससी खुलने वाले हैं। घर-घर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए, एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 गांवों को कवर करने के लिए एक मोबाइल स्वास्थ्य इकाई (एमएचयू) प्रदान की है। इस पहल से अब तक 7,400 से अधिक निवासियों को लाभ हुआ है, पांच गांवों में अतिरिक्त नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए हैं, जिसमें 972 रोगियों को मुफ्त नेत्र देखभाल प्रदान की गई है और 168 स्कूली बच्चों की आंखों के फ्लू की जांच की गई है। सीएसआर टीमों ने गोडाडीह गांव में 25 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 60 महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। ये ऐसी महिलाएं हैं, जो मशरूम की खेती और झाड़ू बनाने, मोमबत्ती बनाने, अगरबत्ती बनाने और चूड़ी बनाने जैसे गैर-कृषि व्यवसाय उपक्रमों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के बीच आत्मनिर्भरता और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच लीडरशिप का कौशल विकसित करने के लिहाज से नियमित तौर पर बैठकों का आयोजन भी किया जाता है। लोहरसी गांव में आर्थिक विकास में तेजी लाने और यहां मवेशियों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीएसआर टीमों ने एकीकृत पशुधन विकास परियोजना (आईएलडीपी) शुरू की है। इस परियोजना के तहत 1,378 गायों की पहचान की गई है, जिनमें से 59 को सेक्स सॉर्टेड सीमेन (एसएसएस) कृत्रिम गर्भाधान से गुज़ारा गया, जिसके परिणामस्वरूप सात मादा बछड़ों का जन्म हुआ। यह पहल मौसमी और बारहमासी चारे की खेती के लिहाज से भी फायदेमंद है, जिससे मक्का, जई और संकर नेपियर घास के साथ 51 किसानों को लाभ मिलता है। । एसीसी लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन की ये व्यापक पहल छत्तीसगढ़ में सतत विकास, सामुदायिक सशक्तिकरण और ग्रामीण परिवर्तन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है। ठोस प्रयासों और अभिनव समाधानों के माध्यम से, वे अपने द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले ग्रामीण समुदायों के लिए एक उज्जवल, आत्मनिर्भर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

चिड़िया को सोने का पिंजरा नहीं, उसे उड़ने के लिए खुला आसमान चाहिए ##प्रलेस की युवा काव्य गोष्ठी सम्पन्न

बिलासपुर  प्रगतिशील लेखक संघ की स्थानीय इकाई ने युवा रचनाशीलता पर केंद्रित एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। उक्त गोष्ठी में शम्मी कुजूर, श्रुति सोनी और उपासना ने अपनी कविताओं का पाठ किया।इन कविताओं में अपने समय तथा परिवेश की स्थितियां, घटनाओं को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। युवा रचनाकारों की कविताओं में जीवन के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करने का रचनात्मक प्रयास दिखाई दिया। शम्मी कुजूर ने अपनी कविता में प्रकृति, मानवीय संबंध एवं भावनाओं का बहुत ही भावनात्मक चित्रण किया है। पेड़ कविता में कहा गया ‘चिड़िया को सोने का पिंजरा नहीं चाहिए उसे उड़ने के लिए खुला आसमान चाहिए’।  वहीं ‘मां कविता में मां के अपनत्व व पीड़ा को व्यक्त करते कहा कि ” सिल रही है मां घावों को, जैसे सिलती है फटे कपड़ों को’।  युवा कवि श्रुति सोनी ने प्रकृति पर केंद्रित मेरे गीत, परदा, पेड़, विरह  रचनाओं का पाठ किया।   नवोदित कवि उपासना ने ‘घर का आंगन’ व ‘बेटियों का संसार’  शीर्षक कविता का पाठ किया। इस अवसर पर युवा कवि निहाल सोनी ने सम सामयिक विषय पर अपनी धारदार कविता का पाठ किया।        पठित रचनाओं पर  रफ़ीक खान,मुश्ताक मकवाना,डॉ. अशोक शिरोडे तथा अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। तथा नवोदित रचनाकारों का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में लखन सिंह, गौरव मंगरुलकर, श्रीमती मीना सोनी, पंकज सोनी, ओमप्रकाश भट्ट, जितेंद्र पांडेय, शिवानी सोनी, अभिषेक सोनी, ज़ीशान खोकर, आलम खान, लड्डू आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। गोष्ठी का संचालन स्थानीय इकाई के सचिव डॉ. अशोक शिरोडे ने किया।

UP के Shahjahanpur में एक सिनेमा हॉल में लगी भीषण आग, मिनटों में सब कुछ जलकर हो गया खाक

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सिनेमा हॉल में भीषण आग लग गई. आग लगने से सिनेमाघर में अफरातफरी मच गई और मनटों में सबकुछ जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह बिजली में शॉर्ट सर्किट बताई  जा रही है. इस सिनेमा हॉल का नाम अंबा सिनेप्लेक्स है. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें कई मीटर तक उठती हुई दिखाई दे रही थी. फिलहाल दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही. यह भीषण आग कोतवाली क्षेत्र के अंबा सिनेमा घर की है जहां रात 11:00 बजे सिनेमा घर के अंदर बिजली के तारों में जबरदस्त शॉर्ट सर्किट हुआ. शॉर्ट  सर्किट से आग लग गई. बताया जा रहा है कि फिल्म का शो खत्म हो चुका था जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद जब सिनेमा हॉल के कर्मचारी बाहर बैठे हुए थे तभी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, आग ने सिनेमा घर की कुर्सियों और पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. देर रात तक सिनेमा घर में आज की लपटें उठती रही लेकिन बाद में उसे बुझा दिया गया.  

अबूझमाड़ मुठभेड़ में 5 दिनों के ऑपरेशन में 50 लाख के इनामी 8 नक्सली ढेर

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस फोर्स के नक्सल विरोधी  ऑपरेशन ‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच दिनों तक तक चले अभियान में पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर आठ नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मारे गये सभी नक्सलियों के शव लेकर जवान नारायणपुर पहुंच गये हैं। इन 6 नक्सलियों पर 8-8 लाख यानी कुल 48 लाख का इनाम था। इस अभियान में महिला कमांडो की विशेष भूमिका रही। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान हो गया और दो जवान घायल हुए हैं। जिनका रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सीएम और डिप्टी सीएम ने रविवार को उनसे मुलाकात भी की। वीरगति प्राप्त जवान को आज रायपुर और उसके गृह जिले जशपुर में नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। फिर अंतिम संस्कार किया गया। फोर्स को ज्वॉइंट ऑपरेशन में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलों के एलिट फोर्सेस डीआरजी और एसटीएफ के साथ 53वी वाहिनी आईटीबीपी और बीएसएफ 135वीं वाहिनी के कुल 1400 जवान शमिल रहे। एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी सफलता और 45 दिनों के भीतर चौथी बड़ी सफलता है। 30 अप्रैल काकुर में, 24 मई को रखवाया में, 8 जून को ईरपनार-भट्बेड़ा में इसी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली थी। मौके से ये हथियार बरामद ———- 0- 1 नग इंसास रायफल 0- 2 नग 303 रायफल, 3 नग 315 बोर रायफल,   0- 1 नग बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान 0- अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मारे गये नक्सलियों के नाम और पद ——– 0- सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी 0- वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी 0- ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम,  8 लाख इनामी 0- समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी 0- कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी 0- मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी 0- अन्य 2 नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही जारी है। वीरगति को प्राप्त जवान 0- एसटीएफ आरक्षक 606 नितेश एक्का उम्र 27 वर्ष निवासी जिला जशपुर घायल दो जवान 0- एसटीएफ आरक्षक 1075 लेखराम नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी जिला धमतरी। 0- एसटीएफ आरक्षक 831 कैलाश नेताम उम्र 33 वर्ष निवासी जिला कोण्डागांव। अब तक 131 माओवादियों के शव बरामद बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक बस्तर संभाग के अंतर्गत हुए एनकाउंटर्स में अब तक कुल 131 माओवादियों के शव बरामद की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला बीजापुर- 51, कांकेर-34 एवं नारायणपुर- 26 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

18 जून वृद्धजनों, 20 जून को किशोर और युवाओं के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम

'The issue of unemployment-inflation, farmers-women-youth is missing: Akhilesh Yadav said on the budget

भोपाल शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, आयुष परिसर (मैनिट हिल्स) भोपाल में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर सामूहिक योग कार्यक्रम एवं विशेष योग प्रशिक्षण 18 से 21 जून तक, भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित केंन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय इकाई द्वारा आयोजित होगा। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ जूही गुप्ता ने बताया कि 18 जून को प्रातः 8 बजे से 60वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए योग विशेषज्ञों द्वारा आयु अनुरूप सरलतापूर्वक किए जाने वाले योगासन एवं आयु अनुरूप मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए किए जाने वाले आहार आदि से अवगत कराया जाएगा। 19 जून को सुबह 8 बजे मस्क्यूलोंस्केलेटन कम्पलेट्स यानि मांसपशियों, हड्डियों और जोड़ों के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण होगा; जिसमें उन्हें अपनी सीमाओं और समस्याओं के साथ स्वस्थ रहकर कार्य करने, मांसपेशियों को सुदृढ़ और और जोड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उपयोगी सुझाव दिए जायेगें। डॉ. जूही ने 20 जून को प्रातः 8 बजे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों और युवाओं के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यकम होगा, जिसमें बच्चों को ध्यान लगाना, अपने कार्य को सतर्कता से करना, कार्य में सचेत रहना एवं स्मृति आदि के ऊपर विशेष उपयोगी आसन और ध्यान की प्रक्रियाएं सिखाई जाएंगी। 21 जून को प्रातः 8 बजे तीन दिवसों के प्रशिक्षणार्थियों और अन्य लोगों के लिए विशेष योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशावली के परिपालन में प्राकृतिक आहार एवं जीवनचर्या के सुझाव भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यकम विशेष समूहों को सचेत करके राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत आर्युविद्या वयोमित्र, मस्क्यूलों स्केलेटन डिसऑर्डर्स एवं समस्याओं से ग्रसित लोगों को सीधे तौर पर सहायता करने का प्रयास है। कार्यक्रम में लोगों को सहभागी बनाकर उनकों न सिर्फ अपनी समस्याओं के साथ जीना बल्कि समस्या रोकने के उपाय और सामान्य जीवनयापन के बारे में भी प्रशिक्षण देते है। कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए आमजन दूरभाष क्रमांक 9131545759 और 8619526522 पर सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य एवं सीईओ शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय डॉ एस.के. मिश्रा ने बताया कि विगत 8 वर्षों से होम्योपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोगों से मांसपेशियों, जोड़ों और अन्य समस्याओं जैसे त्वचा रोग, मोटापा, डायबटीज, हाएपोटेंसियल रोगों में लोगों को बहुत अधिक लाभ हो रहा है। आमजन की स्वस्थ जीवनशैली के लिए कम दवाओं के साथ जीवनयापन को लेकर व्यापक प्रायोगिक कार्य चल रहे हैं। कंसल्टेंट डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय आयुष परिसर में वैलनेस सेंटर प्रतिदिन 8 बजे से लेकर 2 बजे तक संचालित होता है, इसमें प्राकृतिक चिकित्सा के समस्त उपकरण और सभी प्रकार की थैरेपी उपलब्ध है और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की दवाओं के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने की भूमिका में सहायक है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वैलनेस सेंटर में प्रतिदिन लगभग 250 लोग समस्त सुविधाओं से लाभान्वित होते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के उक्त उपक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पद्धति के साथ-साथ विशेषज्ञों के दल द्वारा विशेष रूप से स्वस्थ रहने और समस्याओं के प्राकृतिक निदान के लिए समय-समय पर कार्यशालाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किये

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य गुरुदेव श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने प्रवचन में कहा कि मध्यप्रदेश के विकास की एक नई डगर का नाम है डॉ. मोहन यादव। हमेशा तत्पर रहने वाले एवं गतिशील रहने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में कुछ ऐसा करके दिखाया जो अविस्मरणीय हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन के विकास को नई गति प्रदान करने वाले डॉ. मोहन यादव हमेशा साधु-संतों के आशीर्वाद एवं भगवान के कार्यों में अग्रणी रहते हैं ऐसे मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत आशीर्वाद। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज जी को कहा कि आप जैसे गुरुवर को देखकर, आप जैसे गुरुओं का आशीर्वाद पाकर हमें ऐसा लगता है कि भगवान स्वयं यहां पर विराजित है। उन्होंने कहा कि आज फादर्स डे है और इस दिन पिता श्री के आशीर्वाद के साथ-साथ आप जैसे संतों का आशीर्वाद भी हमें पिता तुल्य आशीर्वाद जैसा ही प्राप्त होता है। श्री कृष्ण भगवान की शिक्षास्थली में अपने गुरुकुल जैसी परंपरा डालकर यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षित कर धर्म के प्रभावों को और अधिक बढ़ने का कार्य किया है। आपके आशीर्वाद से यह बच्चे दिन पर दिन तरक्की करेंगे। श्री गुरु गौतम स्वामी गुरुकुल का शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव तपोभूमि पहुंचे थे। श्री महावीर तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री गुरु गौतम स्वामी गुरुकुल का शुभारंभ रविवार 16 जून को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हुआ। गुरुकुल का संचालन बाल बह्मचारी अरुण भैया के निर्देशन में होगा। कार्यक्रम में विशेष सहयोग सोनू शर्मा का रहा। इस अवसर पर जो बच्चों के धर्म के माता-पिता बने। उन सभी माता-पिता का सम्मान एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। गुरुकुल में इस सत्र में लगभग 16 बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है, उन सभी बच्चों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक व स्कूली शिक्षा दी जाएगी, बच्चे 24 घंटे ही श्री महावीर तपोभूमि पर रहेंगे और वहां के नियमों का पालन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें विशेष रूप से तपोभूमि ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री अशोक जैन चायवाला, अध्यक्ष श्री दिनेश जैन (सुपर फार्मा), सचिव श्री संजय बड़जात्या, कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिघंई, कार्याध्यक्ष श्री इंदरमल जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सेठी, सहसचिव श्री हितेष जैन, सह-कोषाध्यक्ष श्री गिरीश बिलाला, गुरुकुल संयोजक श्री राजेन्द्र लुहाड़िया एवं श्री अनिल बुखारिया, ग्रंथालय प्रभारी श्री अनिल कासलीवाल, जीवदया प्रभारी श्री दिनेश पण्ड्या, मंदिर व्यवस्था प्रभारी श्री विमल जैन, संरक्षक श्री कमल मोदी, श्री पवन बोहरा, श्री सुनील जैन (ट्रांसपोर्ट) व प्रज्ञा कला मंच अध्यक्ष निशि जैन, सचिव रश्मि सेठी, प्रज्ञा युवा मंच अध्यक्ष श्री पलाश लुहाड़िया, सचिव श्री निखिल विनायक, प्रज्ञा पुष्प मंच अध्यक्ष अवनी जैन, सचिव तनिषा जैन प्रज्ञा बाल मंच अध्यक्ष काव्य सेठी, सचिव श्री आराध्य जैन व तपोभूमि परिवार आदि उपस्थित थे।  

एमवाय अस्‍पताल में अब घर बैठे भी ले सकते हैं डाॅक्टर से अपाॅइंटमेंट, नहीं लगाना पड़ेगी मरीजों को लंबी कतार

इंदौर एमवाय अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को लंबी कतार से छुटकारा मिलने लगा है। मरीजों को अब घंटों कतार में नहीं लगना पड़ रहा है। क्योंकि मोबाइल फोन के माध्यम से मरीज घर बैठे डाॅक्टर से अपाॅइंटमेंट ले सकता है। ओपीडी बिल्डिंग में मरीज को अपनी जानकारी देने के लिए जगह-जगह स्कैनर चस्पा किए गए हैं। साथ ही यहां कुछ कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है, जो मरीजों की आईडी बनाने में मदद कर रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की आयुष्मान भारत (आभा) आईडी बनाई जा रही है। इसमें मरीज यहां लगे स्कैनर पर मोबाइल से स्कैन करता है। इसके बाद एक फार्म आता है, जिसमें मरीज की जानकारी भरनी होती है। इसके बाद आभा आईडी बन जाती है। इससे एक टोकन नंबर भी जनरेट होता है। काउंटर पर जब टोकन नंबर बताया जाता है तो मरीज की पूरी जानकारी कंप्यूटर पर आ जाती है। काउंटर से मरीज को पर्ची मिल जाती है। साथ ही अगली बार जब भी मरीज ओपीडी में आएगा और स्कैन करेगा तो उसका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। उसे बार-बार विवरण नहीं डालना पड़ेगा। पहले मरीज को यहां लंबी लाइन में लगकर अपनी पूरी जानकारी देनी होती थी। इसमें कई बार अधिक भीड़ के कारण घंटों लगते थे, लेकिन अब सिर्फ दो मिनट में पर्ची हाथ में आ जाती है। मरीजों ने बताया कि अब हमें लंबी कतार से राहत मिलने लगी है। हम अस्पताल आते हैं और दो मिनट में हमारी ओपीडी पर्ची बन जाती है। इससे हमारे समय की बचत हो रही है। घर बैठे ऐसे लें अपाॅइंटमेंट डाक्टरों ने बताया कि अब मरीज एबीडीएम सक्षम एप से घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है। एक बार आईडी बनने के बाद उसे डाॅक्टर को दिखाने के लिए पुन: टोकन नंबर जारी हो सकता है। अस्पताल में लगे काउंटर पर नंबर दिखाने के बाद उसे पर्ची मिल जाएगी। साथ ही सात दिनों के अंदर यदि वह आता है तो 10 रुपये शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। डिजिटल हेल्थ रिकाॅर्ड हो रहा तैयार आभा आईडी के माध्यम से मरीजों का डिजिटल रिकाॅर्ड भी तैयार हो रहा है। यदि अस्पताल में कोई जांच होगी तो उसकी रिपोर्ट इसके रिकाॅर्ड में आ जाएगी। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि किस तारीख को डाॅक्टर को दिखाया था। इससे मरीजों को यह फायदा मिलेगा कि उन्हें अब पुरानी जांच रिपोर्ट अपने साथ लाने की आवश्यकता नहीं होगी। ओपीडी में रोजाना आते हैं दो हजार मरीज बता दें कि एमवाय अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब दो हजार मरीज आते हैं। यहां मनोरोग, चर्म रोग, टीबी एवं चेस्ट रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, कार्डियोलाजी, यूरोलाजी, किडनी, शिशु रोग आदि की ओपीडी लगती है। यहां सिर्फ इंदौर की नहीं, बल्कि संभाग के धार, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर के साथ ही प्रदेशभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। डाॅ. अशोक यादव, अधीक्षक, एमवाय अस्पताल का कहना है अस्पताल में मरीजों को अब ओपीडी के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। यहां आभा आईडी बनाई जा रही है। मरीजों की मदद के लिए यहां कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। इससे अब मरीजों की रिपोर्ट भी डिजिटल रिकाॅर्ड हो जाएगी। उन्हें अपने साथ पुरानी रिपोर्ट नहीं लानी पड़ेगी।  

मुख्यमंत्री साय ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

  रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।

‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली, 8 नक्सली ढेर

रायपुर/जगदलपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस फोर्स के नक्सल विरोधी  ऑपरेशन ‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच दिनों तक तक चले अभियान में पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर आठ नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मारे गये सभी नक्सलियों के शव लेकर जवान नारायणपुर पहुंच गये हैं। इन 6 नक्सलियों पर 8-8 लाख यानी कुल 48 लाख का इनाम था। इस अभियान में महिला कमांडो की विशेष भूमिका रही।   मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान हो गया और दो जवान घायल हुए हैं। जिनका रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सीएम और डिप्टी सीएम ने रविवार को उनसे मुलाकात भी की। वीरगति प्राप्त जवान को आज रायपुर और उसके गृह जिले जशपुर में नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। फिर अंतिम संस्कार किया गया। फोर्स को ज्वॉइंट ऑपरेशन में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलों के एलिट फोर्सेस डीआरजी और एसटीएफ के साथ 53वी वाहिनी आईटीबीपी और बीएसएफ 135वीं वाहिनी के कुल 1400 जवान शमिल रहे। एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी सफलता और 45 दिनों के भीतर चौथी बड़ी सफलता है। 30 अप्रैल काकुर में, 24 मई को रखवाया में, 8 जून को ईरपनार-भट्बेड़ा में इसी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली थी। मौके से ये हथियार बरामद     1 नग इंसास रायफल     2 नग 303 रायफल, 3 नग 315 बोर रायफल,       1 नग बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान     अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मारे गये नक्सलियों के नाम और पद     सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी     वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी     ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम,  8 लाख इनामी     समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी     कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी     मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी – अन्य 2 नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही जारी है। वीरगति को प्राप्त जवान     एसटीएफ आरक्षक 606 नितेश एक्का उम्र 27 वर्ष निवासी जिला जशपुर घायल दो जवान     एसटीएफ आरक्षक 1075 लेखराम नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी जिला धमतरी।     एसटीएफ आरक्षक 831 कैलाश नेताम उम्र 33 वर्ष निवासी जिला कोण्डागांव। अब तक 131 माओवादियों के शव बरामद बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक बस्तर संभाग के अंतर्गत हुए एनकाउंटर्स में अब तक कुल 131 माओवादियों के शव बरामद की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला बीजापुर- 51, कांकेर-34 एवं नारायणपुर- 26 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा सत्र के बाद हट सकता है तबादलों से 15 दिन के लिए प्रतिबंध हटा सकती है

भोपाल मध्‍य प्रदेश में एक जुलाई के बाद सरकार तबादलों से लगभग 15 दिन के लिए प्रतिबंध हटा सकती है। पहले विधानसभा और इसके बाद लोकसभा चुनाव के कारण इस वर्ष प्रतिबंध लगा हुआ है। तबादला नीति घोषित करके विभागों को प्रशासनिक आधार पर तबादले करने का अधिकार विभागों को दिया जाएगा। तब तक मंत्रियों को जिला का प्रभार भी दे दिया जाएगा। इनके अनुमोदन से जिले के भीतर तबादले होंगे। अभी मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से ही वे ही तबादले हो रहे हैं, जो आवश्यक हैं। सरकार आमतौर पर प्रतिवर्ष मई-जून में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाती है। इसमें अधिकतम 20 प्रतिशत तबादले करने के अधिकार विभागीय मंत्रियों को मिलते हैं। विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव के कारण तबादलों पर रोक लगी थी। अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं और जनप्रतिनिधियों से लेकर कर्मचारी संगठनों की मांग है कि कुछ दिनों के लिए तबादले पर लगी रोक को हटाया जाए। सूत्रों का कहना है कि एक जुलाई से विधानसभा का मानसून प्रारंभ होना है इस अवधि में तबादले करने से कार्य प्रभावित हो सकता है इसलिए सत्र समाप्त होने के बाद कुछ दिनों के लिए तबादलों पर लगी रोक हटाई जाएगी। इस अवधि में केवल वे ही तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछ बिना नहीं होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री समन्वय से आदेश लेकर हटाया गया था। दरअसल, प्रतिबंध अवधि में तबादले केवल मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से ही हो सकते हैं। उधर, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए यहां तबादले आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान चुनाव आयोग की अनुमति के बिना नहीं होंगे। कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आइजी बदलेंगे उधर, सरकार कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आइजी भी बदलेगी। इसको लेकर सामान्य प्रशासन और पुलिस मुख्यालय स्तर पर तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। अब जो जमावट होगी, वह आगामी दो वर्ष के हिसाब से की जाएगी ताकि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हो सके। सूत्रों का कहना है कि मैदानी के साथ-साथ मंत्रालय स्तर पर भी अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन होगा।

रेलवे बोर्ड का फैसला, एक जुलाई से बदलेंगे मेमू और यात्री ट्रेनों के नंबर

भोपाल रेलवे बोर्ड ने यात्री ट्रेनें में वर्तमान शून्य नंबर प्रणाली के बजाय इन्हें नियमित ट्रेन नंबर से चलाया जाएगा। भोपाल मंडल से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनें (आइसीएफ एवं मेमू) का फिर से नंबर निर्धारण किया गया है। यह परिवर्तन एक जुलाई से प्रभावी होगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस परिवर्तन का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को सरल बनाना है। नई व्यवस्था से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट व हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं। बीना-कटनी मुडवारा पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06603 – 61619 कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06604 – 61620 बीना-गुना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06607 – 61611 गुना-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06608 – 61612 इटारसी-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06619 – 61617 कोटा-इटारसी पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06620 – 61618 भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06631 – 61631 बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06632 – 61632 कोटा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06633 – 61633 बीना-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06634 – 61634 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल – 05685 – 51685 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल – 05686 – 51686 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल – 05689 – 51683 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल – 05690 – 51684 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल – 05691 – 51687 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल – 05692 – 51688 बीना-ग्वालियर पैसेंजर स्पेशल – 01883 – 51883 ग्वालियर-बीना पैसेंजर स्पेशल – 01884 – 51884 बीना-दमोह पैसेंजर स्पेशल – 01885 – 51885 दमोह-बीना पैसेंजर स्पेशल – 01886 – 51886 बीना-ललितपुर पैसेंजर स्पेशल मेमू – 01819 – 64617 ललितपुर-बीना पैसेंजर स्पेशल – 01820 – 64618

बस्तर में बीजापुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर बुरजी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में भारी उत्साह

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीजापुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर बुरजी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। यहां के बच्चों ने स्कूल जाने के लिए बस्ता तैयार कर लिया है। वे पहली बार अपने ही गांव डुमरीपालनार ही पढ़ेंगे। अभी तक यहां के बच्चों को अपने अभिभावकों से दूर विकासखंड व जिला मुख्यालयों रहकर शिक्षा लेने की मजबूरी रही है। अब गांव में ही शिक्षा दूत भी पढ़ाने के लिए तैनात किए जा रहे हैं और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को खोजकर स्कूल फिर चले अभियान (स्कूल वेंडे वर्राट् पण्डूम) से जोड़ा जा रहा है। बीजापुर में अब तक सात हजार से अधिक बच्चे मिले हैं जो कि स्कूल पढ़ने नहीं जाते हैं। बीजापुर के अन्य कांवरगांव, मुतंडी, पालनार समेत 33 गांवों में पहली बार स्कूल खुलेंगे। दंतेवाड़ा में सात और सुकमा में पांच समेत कुल 45 गांवों में स्कूल-आश्रम व छात्रावास खुलने जा रहे हैं। अभी तक जिन इलाकों में स्कूल नहीं थे वहां के बच्चों को प्रशासन अभिभावकों की मदद से आवासीय विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था करता रहा है। इन बच्चों को विकासखंड और जिला मुख्यालयों में स्थित पोटा केबिन, आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आावासीय विद्यालय आश्रमों में रखकर शिक्षा दिलवाई जा रही थी। बीजापुर के पालनार में स्कूल-आंगनबाड़ी खुलने की जानकारी से स्थानीय सीता बाई कहती हैं कि मैं जवंगा में रहकर पढ़ी हूं। मुझे खुशी हो रही है कि इतने वर्षों बाद हमारे गांव में स्कूल खुल रहे हैं। साय सरकार की पहल ने बदली तस्वीर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की ”नियद नेल्लानार” से बस्तर में खुशियां लौट रही है। नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा कैंप बढ़ाए जा रहे हैं और यहां बंद स्कूलों को इस साल बहाल किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को तमाम बुनियादी सुविधाएं भी मिल रही है। इनमें कुछ स्कूल ऐसे हैं जो कि वर्ष 2004-05 में सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान नक्सली हिंसा के चलते बंद हो गए थे। ग्रामीणों की आंखों के सामने ही स्कूलों की इमारतें नक्सली हिंसा में उजड़ गईं थीं। इसी के साथ उनके बच्चों का भविष्य भी उजड़ गया था। अबकी बार इन गांवों में फिर बच्चों की चहक होगी और यहां के स्कूलों में ककहरा गूंजेगा। प्रदेश में 18 जून को प्रवेश उत्सव है, इस उत्सव में बंदूक पर बच्चों का बस्ता भारी पड़ने वाला है। नक्सली हिंसा, दहशत और विध्वंस के चलते वर्षों से बंद बस्तर संभाग के करीब 45 गांवों में स्कूल-आश्रम खुलेंगे। कुछ स्कूल पहली बार तो कुछ में दोबारा घंटी बजेगी। इनमें बीजापुर में 33, सुकमा में सात और दंतेवाड़ा में पांच आश्रम-छात्रावास खुलेंगे। दंतेवाड़ा में यहां खुलेंगे छात्रावास दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड में बसातपुर, गामावाड़ा, झिरका, नस्ती, मूरेड गांव में छात्रावास खुलेगा। इनमें कुछ ऐसे गांव हैं जहां आज तक नक्सलियों की मांद होने के कारण प्रशासन नहीं पहुंच पाया था। शिक्षक हुए नियुक्त, घास-फूस से बन रहे स्कूल जिला प्रशासन ही नहीं, स्कूल खोलने की तैयारीमें ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। बांस-लकड़ी, त्रिपाल की मदद से वे अस्थायी स्कूल की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि स्कूल खुलने में कोई अड़चन न आए। स्कूल में घंटी भी होगी है । बारिश को लेकर खास तैयारी की जा रही है। बीजापुर में 108 शिक्षा दूत नियुक्त किए जा चुके हैं। शिक्षा दूत गांव के ही 12वीं पास युवा हैं। बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने कहा, 33 गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधा दे रहे हैं और स्कूल भी खोलने जा रहे हैं। दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा, नियद नेल्लानार योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए उन गांवों में छात्रावास भी खोलने का प्रस्ताव है जहां अभी तक नहीं खुल पाए थे।  

भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शाला प्रवेश उत्सव की तिथि बढ़ाई, सीएम के निर्देश

रायपुर प्रदेश मेें भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने शाला प्रवेश उत्सव की तिथि को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शाला प्रवेश उत्सव की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है.     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए “शाला प्रवेश उत्सव” की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के दिये निर्देश।     — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 16, 2024 सीएमओ के अधिकारिक एक्स हैंडल इस संबंध में जानकारी दी गई है. बता दें कि अब शाला प्रवेश उत्सव 26 जून से शुरू होगा. वहीं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी गर्मी के कारण स्कूल के अवकाश को 25 जून तक बढ़ा देने की घोषणा की है.

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूल रहेंगे बंद, बढ़ाई छुट्टियां

  रायपुर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है. अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे. शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण यह फैसला लिया गया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है. ज्यादातर लोग गर्मी से परेशान हैं. लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है. बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. इसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

अब इंदौर एयरपोर्ट भी चेहरा दिखाकर यात्रियों को प्रवेश मिल सकेगा, जल्द होगा अपग्रेट

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट जल्द ही देश के उन चुनिंदा एयरपोर्ट में शामिल होगा, जहां पर चेहरा दिखाकर यात्रियों को एयरपोर्ट पर प्रवेश मिल सकेगा। प्रवेश के दौरान किसी तरह के कागज दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। डीजीयात्रा के उपकरण लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी माह ट्रायल भी शुरू हो जाएंगे। इसके बाद जुलाई से यह सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी। अब लाइन में खड़े होकर दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब लाइन में खड़े होकर दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। डीजीयात्रा के माध्यम से अब यात्री अपना चेहरा स्कैन कर सीधे टर्मिनल में प्रवेश पा सकेंगे। एप पर यात्रियों का चेहरा स्कैन होते ही उनकी जानकारी वेरिफाय हो जाएगी और बोर्डिंग पास मिल जाएगा। मशीनें लगाने का काम लगभग पूरा एयरपोर्ट पर इसकी मशीनें लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। सामान्य प्रवेश द्वार और डीजीयात्रा का प्रवेश द्वार अलग-अलग रहेगा। डीजीयात्रा वाले गेट पर चेहरा स्कैन करने के बाद सीधे अंदर प्रवेश मिल जाएगा। अभी देश के मुंबई, दिल्ली, वाराणसी सहित चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही यह सुविधा उपलब्ध है। तीन स्थानों पर लगाईं मशीनें इंदौर एयरपोर्ट पर तीन स्थानों पर स्कैनर मशीनें लगाई गई हैं। यह मशीनें प्रवेश द्वार, सिक्योरिटी चेकिंग और बोर्डिंग एरिया पर हैं। सभी के संचालन के लिए कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जा रहा है। इसके बाद यात्री चेहरा दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे। आधार और अन्य दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे यात्री पेपरलेस यात्रा कर सकेंगे और कागज की जांच में लगने वाला अतिरिक्त समय भी बचेगा। मोबाइल में एप डाउनलोड करना होगा डीजीयात्रा की सुविधा का फायदा लेने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल में डीजीयात्रा एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड कर अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस और पासपोर्ट, स्कूल सर्टिफिकेट आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी। एयरपोर्ट पर कियोस्क पर या मोबाइल एप के माध्यम से चेहरे की पहचान प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापित जानकारी और बोर्डिंग पास की जानकारी का मिलान होते ही यात्री को प्रवेश मिल सकेगा। सांसद शंकर लालवानी का कहना है इंदौर एयरपोर्ट पर डीजीयात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। दो दिन बाद एयरपोर्ट पर इसके ट्रायल की प्रक्रिया शुरू करेंगे। ट्रायल के बाद जुलाई से डीजीयात्रा की सुविधा एयरपोर्ट पर शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद यात्री बगैर परेशानी के चेहरा स्कैन कराकर प्रवेश कर सकेंगे।  

सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बलिदान जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान नितेश एक्का नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।  मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। साथ ही एक जवान के बलिदान होने और 2 के घायल होने की दुःखद खबर है। नक्सली कार्रवाई से विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। लक्ष्य पूरा होने तक चुप नहीं बैठेंगे।’ छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सुरक्षा बल ने अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र के जंगल में शनिवार की सुबह मुठभेड़ में आठ वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव और हथियार पुलिस को मिल चुके हैं। मुठभेड़ में और कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की सूचना है। इधर, नक्सलियों की फायरिंग में स्पेशल टास्क फोर्स के जवान नितीश एक्का (27) बलिदान हो गए हैं। वह जशपुर के निवासी थे। दो अन्य जवान लेखराम नेताम (28) निवासी धमतरी व कैलाश नेताम (33) निवासी कोंडागांव घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।  

यूपी के इस जिले में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, ये है पूरा मामला

बाराबंकी मर्जी के बिना दूसरा निकाह करना चाह रहे पति का विरोध और पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। पति ने घर के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्रयास किया और तीन तलाक दे दिया। लखनऊ के वजीरगंज थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने मायके आकर एसपी से शिकायत की, जिस पर कोतवाली नगर में पति सहित ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली नगर के नाला पीरबटावन मुहल्ला निवासी मो. शकील की पुत्री शाहिना बानो का निकाह लखनऊ के वजीरगंज थाना के मशकगंज ताजीखाना निवासी अबु बकर हुसैन उर्फ भय्यू से हुआ था। उनकी दो संतान भी हैं। शाहिना का कहना है कि पति, ससुर अबरार हुसैन उर्फ नवाबू, सास अफसरजहां, ननद जरीना और ननदोई हनीफ उर्फ मन्टू उसे प्रताड़ित करते हैं, जिसकी 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। जान से मार देने की धमकी देने का आरोप आरोप है कि पति दूसरी लड़की से निकाह करना चाहता है। उसके विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देकर मारा-पीटा गया। जान बचाने की गुहार लगाने पर वह 19 मई का कोतवाली वजीरगंज भी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। 21 को फिर थाना वजीरगंज पुलिस से शिकायत की, जिससे ससुरालीजन चिढ़ गए और थाने से वापस जाने पर पति ने ससुरालीजन के साथ मिलकर उसको बेरहमी से मारा-पीटा और तीन तलाक दे दिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर और गर्दन पर पैर रखकर मारने की कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह किसी तरह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके पहुंची और पूरी वारदात बताई। पीड़िता के पिता व भाई मुम्बई में नौकरी करते हैं। पीड़ता ने 29 मई को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती सुनाई और अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई है। मामले की जांच पड़ताल के बाद कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- संविधान न कभी खतरे में था और न कभी होगा

After worshiping Guru, offerings were made in Panch Kundiya Gayatri Mahayagya.

बुलंदशहर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा संविधान न कभी खतरे में था और न कभी होगा। भारत में कानून का शासन है और यह भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा है। रविवार को अपने पैतृक जिला बुलंदशहर पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन की तरफ से संविधान के खतरे में होने का डर दिखाए जाने की बात पर कहा कि संविधान में समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं और संविधान का जो मूल ढांचा है उसकी अपनी एक पवित्रता है। आरिफ मोहम्मद खान ने जम्मू कश्मीर के हालिया आतंकी घटनाओं पर कहा कि इसका नई सरकार के गठन से कोई लेना-देना नहीं है। पहली बार कश्मीर में इतनी बड़ी संख्या में लोग वोट करने के लिए घरों से निकले और कश्मीर में तेजी के साथ स्थिति सामान्य हो रही है। आतंकवाद समर्थक नेता कहा करते थे कि कश्मीर के लोग साथ नहीं हैं लेकिन अब जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर में इतने बड़े पैमाने पर वोटिंग हुई है, उससे इन लोगों को लगता है कि सिचुएशन उनके हाथ से निकल रही है। केरल की त्रिशूर सीट से भाजपा के टिकट पर जीते सुरेश गोपी के इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया वाले बयान पर खान ने कहा कि राजनीति में दुश्मनी नहीं होती। लोकतंत्र में विरोधियों के लिए भी सम्मान होना चाहिए। डेमोक्रेसी में दुश्मनी का भाव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कश्मीर के मामले में भारत के डेलिगेशन को अटल जी ने लीड किया था। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है और शिक्षा से ही शक्ति आती है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को पूरी दुनिया ने शिक्षा की संस्कृति माना है। यदि भारत ज्ञान की बात करता है तो कोई नई बात नहीं कर रहा है। हम सिर्फ अपनी खोई हुई विरासत को पुनर्जीवित कर रहे हैं।  

मॉनसून ने दिए शुभ संकेत, उत्तर भारत के मौदानी राज्यों में मॉनसून जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाला है

नई दिल्ली उत्तर भारत के मौदानी राज्यों में मॉनसून जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाला है, इसके लिए शुभ संकेत मॉनसून ने दे दिए हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अगले चार-पांच दिनों के दौरान परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस लिहाज से मॉनसून गंगा के मौदानी इलाकों से उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है मगर अगले 4-5 दिन के बाद लू से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी हिस्सों से झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ रहा है। अगले 4 से 5 दिनों में मॉनसून की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा जारी मैप के मुतबाकि, 20-25 जून के आसपास मॉनसून यूपी में प्रवेश करेगा। जिससे संवभावना है कि नमी वाली हवाएं उत्तर प्रदेश में भी बारिश के लिए स्थिति अनुकूल बनाएं। भीषण गर्मी की चपेट में ये राज्य उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) रहा , पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और झारखंड में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से काफी ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस), राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों तथा तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) तक रहा। रायलसीमा के कुछ स्थानों पर ये सामान्य से काफी नीचे (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ) रहा ,विदर्भ, कोंकण और गोवा तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से नीचे (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) और देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। देश भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस बक्सर (बिहार) में दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति के साथ अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। कुछ हिस्सों में लू की स्थिति और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। बिहार और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू से भीषण लू की स्थिति बनी रही । उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू तक का प्रकोप रहा। उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में; उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रात में गर्म स्थिति बनी रही। कहां पहुंचा मॉनसून दक्षिण-पश्चिम मॉनसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और कोंकण और गोवा में सक्रिय है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और कोंकण और गोवा में अधिकांश स्थानों पर और अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश हुई है। मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े।  

CM साय और उपमुख्यमंत्री नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे

रायपुर  नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा मौजूद रहे।  

ग्‍वालियर में रिटायर्ड फौजी मकान बेचना चाहता था, रोका तो पत्नी को मार डाला

Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi raised the issue of NEET paper leak in the monsoon session

ग्वालियर रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह उसको मकान बेचने से रोक रही थी। जिस समय आरोपित ने गोली चलाई, वह शराब के नशे में था। घटना से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपित गोली मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। मुरार थाना क्षेत्र में लाल साहब की बगिया इलाके में रहने वाला किशन सिंह राजावत कुछ समय पहले सेना से रिटायर्ड हुआ था और उसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा था।   रविवार सुबह फिर इसी बात पर कहासुनी हो गई। किशन सिंह शराब के नशे में भी था। झगड़ा होने पर वह लाइसेंसी बंदूक ले आया और पत्नी को गोली मार दी। गोली सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आरोपित भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में इन्दौर जिले को 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। नगर निगम से 10 करोड़ रूपये एवं वन विभाग से 10 करोड़ रूपये पौधारोपण के लिए प्रदान किये जाएंगे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और हरियाली के लिए इंदौर में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने स्वास्थ्य में स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेड़ों का मानव जीवन में महत्व पर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा जिस प्रकार जीवन के लिए श्वास और रक्त धमनियों का महत्व है उसी प्रकार पर्यावरण में पौधों और हरियाली का महत्व है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इन्दौर द्वारा इसमें 51 लाख पौधों के रोपण की भागीदारी प्रशंसनीय है। इंदौर ने जिस प्रकार स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित किया। उसी प्रकार हरियाली में कीर्तिमान स्थापित कर एक मिसाल पेश कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट, मिस्ड कॉल नंबर 8889995449, गीत, सोशल मीडिया कैम्पेन का सिंगल क्लिक से विमोचन किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तैयार सेवा सेतु मोबाइल एप्प को भी लाँच किया। नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान की विस्तृत रूपरेखा और तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत प्रदेश भर में प्राचीन बावड़ियों, कुओं और जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार पुनीत कार्य है। जल के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान प्रकृति संरक्षण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने अभियान के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने, पौधों की उपलब्धता, पौधारोपण कार्यक्रम और भविष्य में पौधों के संरक्षण के लिए किये जाने वाले प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक वर्ग से अभियान में सहभागिता का आह्वान किया तथा बताया कि जो भी समाज अभियान में सहभागिता करते हुए पौधारोपण और उनके संरक्षण के लिए आगे आएंगे उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला, श्री सावन सोनकर, श्री गौरव रणदीवे, श्री चिन्टू वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा हेल्प ऑफ इंदौर के सर्वे और रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर किये जाने वाले प्रयासों में यह सर्वे महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया आगामी समय में 10 लाख लोगों का सर्वे किया जाएगा। इंदौर के इस प्रयास पर केंद्र सरकार द्वारा प्रिवेंटिव हेल्थ के संबंध कार्य करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत संबोधन देते हुए पौधारोपण अभियान के तहत पौधारोपण और उनके संरक्षण के लिए किये जाने वाले प्रबंध के बारे में बताया। उन्होंने कहा 51 लाख पौधों के रोपण और उनके संरक्षण से इंदौर में ग्रीन कवर तैयार होगा जो प्रकृति, जल और पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में हेल्थ ऑफ इंदौर के तहत ढाई लाख लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और उसके आंकड़े संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। हेल्दी म.प्र. इनीशिएटिव प्रोग्राम का सिंगल क्लिक के माध्यम से लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में डॉ. विनीता कोठारी एवं डॉ. अरुण अग्रवाल ने प्रिवेंटिव हेल्थ केयर और सर्वे तथा रिपोर्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, नागरिक गण, सामाजिक संगठनों प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।  

तंत्र-मंत्र के लिए क्रब से एक लड़की के शव से अंग निकालने का मामला आया सामने

 गरियाबंद छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र-मंत्र के लिए क्रब से एक लड़की के शव से अंग निकालने का मामला सामने आया है। यह मामला फिंगेश्वर थाना का है। इस खबर के फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, इसकी जानकारी स्वजन को लगी तो मामला थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने स्वजन व ग्रामीणों की उपस्थिति में कब्र से शव निकाला गया तो दोनों हाथ की हड्डी और खोपड़ी गायब मिला। इस मामले में गांव के लाला साहू, कंगलु ध्रुव, गैंदलाल कमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव में करीब दो माह पहले गांव की 25 वर्षीय युवती की एक बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। स्वजन ने अंतिम संस्कार कर शव दफनाया था। इस बीच स्वजन को जानकारी मिली कि काला जादू के लिए कब्र से शव के कुछ अंग निकाल लिए हैं। गांव में अपनी तरफ से पूछताछ की गई तो शव से अंग निकाल कर लड़की के घर के बाड़ी में दफनाने की बात सामने आयी। इसके बाद मामला फिंगेश्वर थाना पहुंचा। स्वजन के आरोपों व हंगामा पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घंटों खुदाई कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा दफन मुख्य शव निकाल कर जांच करने की मांग की, जिसके बाद जब पुलिस अंतिम संस्कार किए हुए कब्र खोद कर जांच की तो शव के दो हाथ और खोपड़ी गायब मिला। फिलहाल इस मामले में तीन संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ का किसी भी एक शहर में किया गया विश्व का सबसे बड़ा प्रीवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे है

The great festival of Guru Purnima was celebrated with great

भोपाल ‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ का किसी भी एक शहर में किया गया विश्व का सबसे बड़ा प्रीवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे है। अब मध्यप्रदेश के युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे। हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को की। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के युवाओं को लाइफस्टाइल जनित बीमारियों से बचाने के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ के टेस्ट किए जाएंगे। आवश्यक होने पर डॉक्टर कंसल्टेशन एवं लाइफस्टाइल बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा स्वस्थ शरीर से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है। इससे पहले हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत शहर के ढाई लाख लोगों के टेस्ट किए गए थे, जिसमें से करीब आधी आबादी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती है। इस संदर्भ में जनवरी 2024 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया की उपस्थिति में एक कार्यक्रम हुआ था और इंदौर के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर मॉडल को देश भर में ले जाने की बात मंत्री जी ने कही थी। कार्यक्रम में उपस्थित नगरीय प्रशासन विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अभियान की तारीफ की और स्वस्थ रहने पर बल दिया। कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए प्रदेश भर में प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे और इस अभियान की शुरुआत इंदौर से हो रही है। डॉ. विनीता कोठारी ने कहा कि इंदौर में जो सर्वे हुआ है उसके नतीजे को देखते हुए खासकर युवाओं के हेल्थ पैरामीटर पर तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। इसलिए अब हेल्दी मध्यप्रदेश इनीशिएटिव लॉन्च किया गया है। इन ढाई लाख लोगों में सम्मिलित 30 हजार में हर चौथा युवा प्री डायबिटीज स्टेज पर पाया गया। साथ ही 7.34 प्रतिशत युवाओं में थायराइड की समस्या सामने आई। करीब दो फीसदी लोगों का क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ा हुआ था। वही 10% से ज्यादा युवा लीवर की बीमारी का शिकार हो सकते हैं, उनका एसजीपीटी का लेवल बढ़ा हुआ आया। 39.50% लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है वहीं 34 फ़ीसदी में ब्लड प्रेशर की समस्या सामने आई। साथ ही बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई लेवल करीब साढे 33% युवाओं का ज़्यादा आया और करीब 18 प्रतिशत युवाओं में मोटापे की समस्या की पाई गई। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अरुण अग्रवाल ने युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों और उसका लाइफस्टाइल से संबंध बताया। हेल्थ ऑफ इंदौर का अभियान सांसद सेवा संकल्प, सेंट्रल लैब, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मिलकर चलाया गया था। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर के विधायकगण, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, अन्य वरिष्ठजन तथा इंदौर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगली क्षेत्र में बेरई गांव में बेहद दुर्लभ प्रजाति का छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव दिखा

Heavy rain in the state stopped the wheels of trains, alert of heavy rain in the districts today

मुरैना मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगली क्षेत्र में आने वाले बेरई गांव में बेहद दुर्लभ प्रजाति का छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव (इंडियन स्मॉल सीवेट) नाम का जीव अपने नवजात बच्चों के साथ दिखा है। जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम ने उस खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए वनकर्मी तैनात कर दिए हैं, जहां ये दुर्लभ जीव मिला है। छोटे बच्चों के बीच बैठे बिल्ली से बड़े आकार के जीव के शरीर पर धारियां थी, जो बंटी की तरफ घुर्राया। ग्रामीणों ने इसे चीता या तेंदुआ जैसा जीव माना, सूचना मिलने पर पहुंची वन टीम भी इसे पहचानने में धोखा खा गई और पहले इसे कवरबिज्जू बताया गया। बाद में जब इन जीवों के फोटो-वीडियो विशेषज्ञों को भेजे गए तब पता चला, कि यह दुर्लभ प्रजाति का इंडियन स्माल सीवेट है। वन विभाग के डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने बताया, कि यह जानवर मांसाहारी है, जो सांप, पक्षी, खरगोश जैसे छोटे जंगली जानवर, चूहों तक का शिकार करता है। इंसानों पर भी हमला करने से यह पीछे नहीं हटता। डीएफओ ने बताया, कि चंबल अंचल में किसी रिहायसी बस्ती के पास इस जीव को पहली बार देखा गया है। ऐसा है है इंडियन स्मॉल सीवेट इंडियन स्मॉल सीवेट विवेरिकुला वंश की प्रजाति का इकलौता जीव है, जो दक्षिणी पूर्वी एशिया और भारत के दक्षिणी हिस्से में पाई बहुत कम संख्या में दिखता है। इसके शरीर पर काले, सफेद, भूरे रंग की धारियां होती हैं। तेज नुकीले पंजे व दांत होते हैं। इसके पंजे व दांतो की पकड़ मजबूत होती है, जिससे शिकार करता है। दूर से बिल्ली की तरह दिखने वाला यह जीव बिल्ली की तुलना में लंबा होता है। सिर से शरीर तक इसकी लंगाई 21 से 23 मीटर तक हो सकती है, जबकि इसकी पूंछ की लंबाई 15 से 17 इंच लंबी होती है।

नमाज के पहले किसी भी तरह की कुर्बानी नहीं दे सकते

Conspiracy to close Vindhya Herbals by posting inexperienced women officers

लखनऊ दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल की ईद-उल-अजहा हेल्पलाइन का सहारा लेकर मुसलमानों ने शनिवार को अपनी आशंकाओं को दूर किया। हेल्पलाइन पर सवाल पूछा गया कि अगर कोई शख्स ईद-उल-अजहा की नमाज से पहले कुर्बानी कर ले तो क्या होगा? दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में उलमा के पैनल ने सवालों के जवाब दिये। उलमा ने बताया कि दूसरा जानवर लेकर दोबारा कुर्बानी करनी होगी। हेल्पलाइन पर पूछा गया कि बच्चे के बालिग होने या इंतकाल के बाद अकीका करना कैसा है? उलमा ने जवाब दिया कि बालिग होने के बाद सही है लेकिन इंतकाल होने के बाद अकीका सही नहीं। इसी तरह सवाल पूछा गया कि जिस शख्स पर कुर्बानी वाजिब नहीं वह अगर बाल और नाखून न काटे तो क्या उसको सवाब मिलेगा? उलमा ने जवाब दिया कि जी नहीं, यह सिर्फ कुर्बानी करने वालों के लिये खास है। न शेयर करें तस्वीरें और वीडियो  इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद उल अजहा के सिलसिले में एडवाइजरी जारी कर मुसलमानों से कहा कि हमेशा की तरह उन्हीं जानवरों की कुर्बानी की जाए जिन पर कोई कानूनी पाबंदी नही है। मौलाना ने कुर्बानी करते समय की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की भी अपील की। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि कुर्बानी करना कोई रस्म नहीं बल्कि खुदा पाक की पसंदीदा इबादत है। यह हजरत इब्राहीम अलै. और हजरत इस्माइल अलै. की सुन्नत है। तमाम साहिबे निसाब मुसलमान कानूनी दायरे में रहते हुए कुर्बानी को जरूर अंजाम दें। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर ही अदा करें, सड़कों पर नमाज अदा न करें। मौलाना ने कहा कि खुली जगह या सड़क के किनारे, गली और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें। जानवरों की गंदगी नगर निगम के कूड़ेदानों में ही डाले। कुर्बानी के जानवरों का खून नालियों में न बहाएं। जानवर की खालें खुदा की राह में सदका करें। गोश्त का एक तिहाई हिस्सा गरीबों में बांटें। इन नंबरों पर पूछ सकते हैं सवाल कुर्बानी हेल्पलाइन के फोन नंबरों और वेबसाइट के जरिये 19 जून तक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कुर्बानी, हज, उमरा और इबादत से जुड़ी अन्य आशंकाओं से संबन्धित सवाल पूछे जा सकते हैं।

ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम योगी, रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा

ऋषिकेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपनी मां से मिलकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। सीएम योगी ने एम्स के चिकित्सकों को रुद्रप्रयाग हादसे के सभी घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को कुछ दिन पहले आंखों में परेशानी हुई थी, इसके बाद उन्हें जांच के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया और संबंधित टेस्ट किए। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 14 लोगों के मारे जाने और 12 लोगों के घायल होने की खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को रुद्रप्रयाग प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए थे। बता दें इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुग्राम से एक बस तुंगनाथ जा रही थी। इसमें 26 लोग सवार थे। शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैतोली के पास बस हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते 10 लोगों की मौके पर और चार की बाद में मौत हो गई थी।

सड़क दुर्घटना के दौरान मौके पर ही घायल की जान बचाने के लिए प्राथमिंक उपचार को लेकर दी गई ट्रेनिंग

रायपुर। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सभागार में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा. पंकज कुमार डायल 108 द्वारा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना के दौरान मौके पर ही घायल की जान बचाने के लिए किए जाने वाले प्राथमिंक उपचार और वर्तमान में बढ़ते हृदयघात (हार्ट अटैक) के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए त्वरित कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह एवं सुशांतो बनर्जी, यंग इंडियन रायपुर से अक्षय शर्मा और अन्य सहित बड़ी संख्या में यातायात रायपुर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान डा. पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटना के बाद का आधा घंटा पीड़ित व्यक्ति के लिए गोल्डन आवर रहता है। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा मौके पर ही पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार कर दी जाए तो 80 प्रतिशत मामलों में घायलों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए कुछ मुख्य बातों का ध्यान में रखना जरूरी है। इन बातों का रखें ध्यान – रक्त स्त्राव को रोकना: सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण जल्दी जान गंवा बैठता है। ऐसी स्थिति में सर्वप्रथम रक्त स्त्राव को रोकने का उपाय किया जाया। इसके लिए एंबुलेंस आने तक चोट ग्रस्त स्थान को दबा कर रखा जाए, ताकि अधिक रक्त स्त्राव न हो सके। यदि एंबुलेंस आने में अधिक समय लग रहा है तो ऐसी स्थिति में कपड़े की रस्सी से चोट ग्रस्त स्थान से चार अंगुल पहले कस कर बांध दे ताकि रक्त स्त्राव न हो ध्यान रहे 30 मिनट बाद खोल कर चेक करना है कि रक्त स्त्राव बंद हुआ कि नहीं यदि नहीं हुआ है तो पुनः रस्सी कस कर बांध दे। ऐसा करने से घायल व्यक्ति की जान बचने का चांस अधिक रहता है। हाथ-पैर या शरीर के किसी भाग के हड्डी का फ्रेक्चर होने पर बचाव के उपाय सड़क दुर्घटना के दौरान घायल का हाथ-पैर अथवा शरीर के कोई भाग का हड्डी फ्रैक्चर हो गया हो इस दौरान अपनाये जाने वाली सावधानियों को प्रेक्टिकल करके दिखाया गया। – कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन: इसी प्रकार डा. पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में स्वस्थ आदमी चलते-फिरते हृदयघात यानि हार्ट अटैक से असमय काल के गाल में समा जा रहे है। ऐसी स्थिति में कुछ प्राथमिक उपचार करने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। – दिल का दौरा पड़ने पर पहले एक घंटे को गोल्डन आवर माना गया है। इसी गोल्डन आवर में मरीज की जान बचाई जा सकती है। कभी-कभी एंबुलेंस या मेडिकल सुविधा किसी कारण वश उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे समय में पीसीआर किसी भी पीड़ित के लिए संजीवनी का काम कर सकता है।  

पिता ने ढाई साल की बच्ची को फेंका गंगनहर में, पुलिस कर रही बच्ची

मेरठ मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मंढियाई गांव में पिता ने शुक्रवार रात ढाई साल की मासूम बच्ची इकरा को गंगनहर में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बेटी को गंगनहर में फेंकने का अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पांच साल के बेटे उवैश को पीटने के कारण मासूम बच्ची को गंगनहर में फेंकने की बात कही है। लेकिन आरोपी की बताई वजह किसी के गले नहीं उतर रही। क्योंकि आरोपी की दो मासूम बच्चियों की दो साल पहले भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। गांव मंढियाई निवासी सुल्लू उर्फ सुलेमान पुत्र इब्राहिम मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी महरूनिशां और बेटा उवैश (5) है। इनके अलावा दंपती की तीन बेटी इलमा, इकरा (ढाई वर्ष) और अलीना थी। दो वर्ष पूर्व जब इलमा चार साल और अलीना तीन माह की थी। तब दोनों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब शुक्रवार की रात सुल्लू अपनी तीसरी बेटी इकरा को लेकर गंगनहर की ओर जाता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह अकेला वापस लौटा। ग्रामीणों ने उससे बेटी के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने किसी मासूम बच्चे को गंगनहर में फेंका है। शक होने पर पुलिस ने सुल्लू के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन वह वह मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया। पुलिस ने गांव में जांच-पड़ताल की तो मासूम बच्ची को गंगनहर में फेंकने का मामला सामने आया। पुलिस रात भर आरोपी को तलाश करती रही। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की। शुरूआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। लेकिन बाद में आरोपी ने बेटी को गंगनहर में फेंकने की जानकारी पुलिस को दे दी। आरोपी ने बताया कि इकरा उसके बेटे उवैश से मारपीट करती थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने इकरा को गंगनहर में फेंका है। गोताखोरों की मदद से पुलिस बच्ची को तलाश रही है। मासूम पैर पकड़कर अब्बू-अब्बू चिल्लाती रही, नहीं आया रहम ढाई साल की मासूम बच्ची इकरा को गंगनहर में फेंकने की वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया कराया। इसमें पता चला कि मासूम बच्ची को बेरहम पिता के इरादे की भनक लगी तो वह पिता के पैर पकड़कर अब्बू-अब्बू चिल्लाने लगी। मासूम बच्ची जान बख्शने की गुहार लगाती रही। लेकिन बेरहम पिता को को तरस नहीं आया। आरोपी ने अपना पैर छुड़ाकर बच्ची को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव मंढियाई निवासी सुल्लू उर्फ सुलेमान ने इकरा को नहर में फेंकने के बाद वारदात को छुपाने के लिए पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी थी। बकरीद से पूर्व मासूम बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने अभी जांच पड़ताल शुरू ही की थी कि तभी पुलिस को सूचना मिली कि कोई शख्स बच्चे को गंगनहर में फेंककर भाग गया है। पुलिस ने सुल्लू के घर से गंगनहर के बीच लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। इससेे पुलिस को आरोपी पर शक हो गया। लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और पूछताछ की। इसमें आरोपी ने बच्ची को गंगनहर में फेंकने की जानकारी दे दी। क्राइम सीन दोहराने के दौरान आरोपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे दी। दो बेटियों पर बताया भूत-प्रेत का साया दो बेटियों इलमा और अलीना की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पर शक होने पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। तब आरोपी ने बताया कि इलमा और अलीना पर भूत-प्रेत का साया था। जिसकी वजह से वह बीमार रहती थीं। आरोपी ने इलाज के बाद भी दोनों बेटियोें की तबीयत ठीक नहीं हुई और बीमारी के कारण ही मौत की जानकारी दी। आरोपी ने अंधविश्वास में तो बेटियों की जान नहीं ली। परिवार के लोग क्यों चुप रहे आदि कई सवालों के जवाब अभी भी बाकी हैं।  बच्ची का नहीं गम, बोला बेटे को पढ़ाना है पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची के गंगनहर में फेंकने का आरोपी को मलाल नहीं है। आरोपी बार-बार कह रहा था कि वह उसके बेटे को परेशान करती थी। आरोपी यह भी कह रहा था कि वह अपने बेटे को पढ़ाएगा। बच्ची को गंगनहर में फेंकने के मामले में आरोपी पत्नी आदि ने भी कोई आरोप नहीं लगाए। लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटियों के प्रति हीनभावना रखता था। इसके चलते पूर्व में जान गंवाने वाली दो बेटियों की मौत की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने शुरूआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। जबकि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह बेटी को ले जाते हुए दिखाई दिया है। पूछताछ में बच्ची को गंगनहर में फेंकने की बात सामने आई है। बच्ची को गंगनहर में तलाश किया जा रहा है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत से जूझ रहे सोनभद्र जिले के बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया के सैकड़ों ग्रामीण रविवार की सुबह उग्र हो गए और हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर आ गए। ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिवदत्त दुबे ने बताया कि आजादी के 77 वर्षों के बाद भी बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत का एक बड़ा हिस्सा खैरटिया गांव शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहा है। ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के सबसे बड़े टोला खैरटिया, बाड़ी, बघमनवा एवं बिल्ली आंशिक जैसे टोला पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बताया कि खैरटिया की आबादी करीब 15 हजार है, लेकिन अब तक भूमिगत जल या टैंकर जल पर निर्भर हैं। रेणुका नदी के किनारे बसे होने के कारण खैरटिया में बोरिंग भी सफल नहीं है। यहां के भूमिगत जल में फ्लोराइड और आर्सेनिक की अधिक मात्रा के कारण भूमिगत जल अत्यंत खतरनाक है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में सरकार की तरफ से हर घर नल योजना के तहत 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से पानी की सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है। मगर, इस योजना में खैरटिया सहित अन्य टोलों को नहीं जोड़ा गया। ग्रामीणों ने मांग किया कि तत्काल सर्वे कराकर चालू वर्ष में ग्राम पंचायत के खैरटिया सहित सभी टोला में हर घर नल योजना का लाभ दिया जाए। जल्द हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महेश अग्रहरी, शिवनाथ जायसवाल, फूलचंद, धर्मजीत, मनीष, शेरू चेरो, संगीता भारती, संत कुमार, विकास भारती, उमेश शुक्ला, सतीश तिवारी, संतोष गुप्ता, मंगरु गुप्ता, किरण देवी, सत्यम जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, इंद्रदेव जायसवाल, फूलचंद जायसवाल आदि रहे।  

बलौदाबाजार हिंसा : भीम रेजिमेंट के संभागीय अध्यक्ष समेत आठ गिरफ्तार

Bundelkhand Darshan: This fort is very special, its architecture is amazing

रायपुर बलौदाबाजार कलेक्टर व एसपी दफ्तर में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग के अध्यक्ष जीवराखन बांधे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद जीवराखन बांधे साथियों के साथ जगदलपुर के रास्ते विशाखापट्नम भागने की तैयारी में था। बलौदाबाजार पुलिस के एसआइटी ने जीवराखन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई, जिसके बाद उसे पकड़ने में मदद मिली। पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ्स, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तथ्यों के आधार पर भीम रेजीमेंट के पदाधिकारी की गिरफ्तारी की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में घटना से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। जीवराखन मंदिर हसौद का रहने वाला बताया जा रहा है। दो दिन पहले वह जगदलपुर गया था। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है, वहीं 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भीम रेजीमेंट के अलावा, भीम क्रांतिवीर जैसे अन्य संगठनों पर भी एसआइटी की नजर बनी हुई है। घटना से संबंधित वीडियो, रील्स को हटाने के निर्देश घटना के बाद बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने इंटरनेट मीडिया निगरानी समिति का गठन किया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि घटना के संबंध में इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ वीडियो, रील्स व बयानबाजी को तत्काल हटाया जाए। इस पर कड़ी निगरानी की रखी जाए। चार सदस्यीय समिति संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। घटना के बाद पुलिस ने बलौदाबाजार में खुले में पेट्रोल बेचने पर लागू प्रतिबंध को कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।  

बलौदाबाजार हिंसा: घटना के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ, आम आदमी का सरकार से भरोसा उठा: पूर्व CM बघेल

 रायपुर बलौदाबाजार की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि पूरे आयोजन के पीछे भाजपा के नेताओं का हाथ है। भाजपा के लोगों ने भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है। उन्हें सरकार से भरोसा उठ गया है। बघेल ने कहा कि कुछ प्रश्न है जिनके जवाब सामने आ जाएं तो सारा मामला साफ हो जाएगा। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिए भोजन, मंच, पंडाल, माइक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया? इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नागपुर से 250 से अधिक लोग आए थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था? भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आए थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया? रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगो को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई? सरकार को आत्म अवलोकन करना चाहिए : बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय अपनी पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिए। छह माह में भाजपा की पूरी सरकार ही विफल साबित हुई है, सिर्फ मंत्रियों के विभागों की समीक्षा से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। पूरी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है। बैज ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकार्ड बन गया। प्रदेश में माब लिंचिंग शुरू हो गई। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गई है। नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गई है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ होने से बाजार पर माफिया हावी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खाद बीज का संकट बरकरार है। किसान परेशान हो रहे हैं।  

आगरा में बदमाशों ने हीरा व्यापारी की कार से एक करोड़ के हीरे उड़ाए

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में हीरा व्यापारी की कार में पीछे सीट पर रखा हीरा, सोने आभूषण, नकदी से भरा बैग बदमाशों ने खिड़की से उड़ा लिया। बैग में एक करोड़ रुपये से अधिक के हीरे के आभूषण थे। क्षेत्र में लूट की चर्चा से पुलिस में अफरातफरी मच गई। रात 1 बजे तक कई थानों का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर छानबीन में जुटा रहा। वारदात शहर के पॉश इलाके मदिया कटरा चौराहे पर  रात 8.30 बजे नीरज डेरी के सामने हुई। बाग फरजाना निवासी नितिन मेहरोत्रा संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से फार्म में पार्टनर हैं। फर्म से वह रोज शाम 6 बजे फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए साकेत कॉलोनी जाते थे। शनिवार को वह फिजियोथेरेपी सेंटर से जयपुर हाउस चले गए। वहां उनकी ससुराल है। सफेद रंग की क्रेटा कार से वह चलते थे। उसमें एक बैग में हीरे, सोने के आभूषण थे। 90 हजार रुपए नकद थे। हीरों की कीमत एक करोड़ से अधिक थी। रात को करीब 8.30 बजे वह जयपुर हाउस से लोहामंडी होते हुए कार से देहली गेट बाग फरजाना की तरफ लौट रहे थे।   रास्ते में मदिया कटरा चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने नीरज डेरी पर दो बदमाशों ने उन्हें झांसा देकर रोक लिया। उनकी कार का शीशा हल्का खुला था। पीछे से आए बदमाश ने कार से बैग निकाल लिया। बैग नहीं दिखाई देने पर उनके होश उड़ गए।   उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन चार दिन का कलेक्शन बैग में रखा हुआ था। किसी को माल देने के लिए रखा था। पुलिस ने बताया कि व्यापारी फर्म से हीरे बैग में रखकर कार से रोज घर लाता था। जल्दी के कारण शनिवार को फिजियोथेरेपी के लिए आया तो बैग को घर रखना भूल गया।   ससुराल जयपुर हाउस से जब निकला था तो कार में बैग रखा हुआ था। मदिया कटरा पर कार से रुका तो भी बैग रखा था, लेकिन दो बदमाश आए। बैग गायब हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी केपी सिंह ने बताया कि बैग में करीब एक करोड़ रुपए के हीरे, सोने के आभूषण और 90 हजार रुपए नकद बताएं हैं। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।   क्षेत्र में फैली लूट की सनसनी वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट की चर्चाएं भी हो रही थीं। सूचना पर पुलिस ने पहुंच गई। पूरा बाजार बन्द हो गया। दुकानदार धड़ाधड़ शटर खींचकर वहां से निकलते बने। रात एक बजे तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

गंगा स्नान करने गई दो किशोरियां डूब गईं, दो को स्थानीय लोगों ने बचाया

Weather: Alert of heavy rain in the states, states suffering from waterlogging

मिर्जापुर मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के डिगुरपट्टी गांव के गंगा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गई दो किशोरियां डूब गईं, जबकि दो किशोरियों को स्थानीय लोगों ने बचाया। क्षेत्र निवासी नैंसी सरोज (14) व आंचल सरोज (15), शालू, शिवानी, स्नेहा, प्रतिज्ञा सभी गंगा नदी में स्नान कर रही थीं। इसी बीच नैंसी और आंचल के साथ ही स्नेहा और प्रतिज्ञा गहरे पानी में चली गईं। डूब रही किशोरियों को देख गंगा घाट पर स्नान कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। तब गांव के ही रामजस, सिकंदर व संतलाल गंगा नदी में छलांग लगाकर स्नेहा पुत्री राम हौसला सरोज व प्रतिज्ञा पुत्री शिवजीत डिगुरपट्टी को बचा लिया।   वहीं नैंसी निवासी डिगुरपट्टी व आंचल निवासी श्रीपट्टी गंगा नदी में लापता हो गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चील्ह थाना अध्यक्ष रीता यादव ने गोताखोर की मदद से नैंसी व आंचल का शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।   घटना की सूचना पर गंगा घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग बच्चियों के जिंदा होने की आशा लगाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद गंगा नदी में से दोनों का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। आंचल अपने मामा के घर डिगुरपट्टी आई थी। 

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने श्री त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

  रायपुर वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट शारदा दत्त त्रिपाठी (60 वर्ष) का रविवार 16 जून2024 दोपहर को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 17 जून को सुबह 10.30 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष  संदीप तिवारी राज, महासचिव  आशीष मिश्रा , उपाध्यक्ष कुलवंत सलूजा, रायपुर संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा, रायपुर शहर अध्यक्ष अविनाश जॉन समेत सभी  कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रेस क्लब सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा, मोहन यादव ने दिलाई शपथ

उज्जैन मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को जल संवर्धन और संरक्षण की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री उज्जैन के पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक नदी, कुओं ,पोखर, तालाब, झरनों आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। इसमें छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। सीएम यादव ने सभी को जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने मोदी का चोपड़ा जल स्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध आपूर्ति बनी रहती है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को राज्य में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों को जल संरक्षण संवर्धन के महत्व से अवगत कराया गया।  

सूर्य की तीखी धूप तो वहीं बंपर उमस से बेहाल, मानसून का इंतज़ार

बिलासपुर अंचल में इन दिनों मौसम के तापमान में असाधारण उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान की स्थिति ने शहरवासियों को चौंका दिया है। अचानक कभी 43 डिग्री सेल्सियस तो कभी लुढ़कर 37 डिग्री। शनिवार को भी यही हुआ। एक ओर सूर्य की तीखी धूप तो वहीं बंपर उमस। आमजन हलकान और परेशान नजर आए। कूलर-एसी से भी राहत नहीं थी। गर्मी खटाखट बढ़ रही है। मौसम के आंकड़ों पर गौर करें तो जून का पहला पखवाड़ा काफी गर्म रहा। इस बीच दो बार झमाझम पानी भी गिरा। पहली खेप में आठ जून को 32 मिलीमीटर पानी बरसा। शहर लबालब हो गया। नालियां उफान पर थीं। निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। वहीं 12 जून को 16 मिलीमीटर बरसात हुई। मौसम विभाग ने इसे प्री मानसून बताया। यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी का अहसास होगा। बिल्कुल यही हुआ। गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि 16 जून से आसमान में बादल दस्तक देंगे। मानसून निकट है। 17 जून से मानसूनी गतिविधियों में क्रमश: वृद्धि होगी। इधर शनिवार को एक बार फिर भीषण गर्मी का अहसास हुआ। दिन में घर से निकलना मुश्किल था। सड़कें तप रही थीं। पैदल चलना मुश्किल था। बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं ने चमड़ी सेंक दिया। प्री मानसून से राहत नहीं मौसम में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के बीच, बीच-बीच आठ और 12 जून को वर्षा भी दर्ज की गई है, लेकिन यह बारिश शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम रही है। उमस और भी बढ़ गई है, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे। मौजूदा मौसम ने लोगों की सेहत पर भी गहरा असर डाला है। उमस और गर्मी के कारण लोग थकान, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में डाक्टरों का कहना है कि लोग अधिक से अधिक पानी पीएं और धूप से बचें। कल से वर्षा की गतिविधियों में तेजी मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में 16 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। कल के बाद अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 17 जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी। बारिश पूर्व निगम की प्लानिंग शहर में मानसून की तैयारी भी जोरों पर है। नगर निगम ने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। मानसून का उठाएं आनंद शहर वासियों के लिए यह समय विशेष ध्यान रखने का है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सही देखभाल और सतर्कता से हम इस भीषण गर्मी से बच सकते हैं और मानसून का आनंद उठा सकते हैं। आने वाले दिनों में मौसम में सुधार की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और जीवन सामान्य हो सकेगा। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में प्रतिदिन वर्षा हो रही है। शनि को शहर के आसपास गांव में भी पानी गिरा है।

मानसरोवर काम्प्लेक्स के सी ब्लाक के बेसमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

भोपाल सात नंबर बस स्टाप स्थित मानसरोवर काम्प्लेक्स के सी ब्लाक में रविवार शाम करीब चार बजे अचानक भीषण आग लग गई। ब्लाक के बेसमेंट में पड़े कचरे में यह आग लगी थी, जो बढ़कर एक बंद दुकान के अंदर तक पहुंच गई। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कचरे में लगी आग से उठते हुए धुएं को देखकर ब्लाक में अफरा-तफरी मच गई। जो गार्ड ब्लाक में नौकरी करते हैं। उन्होंने आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम में 4.32 मिनट पर दी। इसके 15 मिनट बाद पुल बोगदा, माता मंदिर, आइएसबीटी, गोविंदपुरा और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलों को रवाना किया गया। फायर आफिसर रामेश्वर नील ने बताया कि बेसमेंट के कचरे में लगा लगी थी, जो दुकान एक बंद दुकान के अंदर तक पहुंच गई थी। उस के अंदर थी कचरा भरा हुआ था। आग के लगने के कारण का पता नहीं चला है।   बेसमेंट के गड्ढे में कचरे के ढेर में लगी आग ब्लाक के एक कर्मचारी राजाराम ने बताया कि बेसमेंट के कार्नर पर एक गड्ढा है। जहां पर लोग कचरा डाल जाते हैं। वहां कचरा का ढेर लगा हुआ था। गड्ढे के समीप एक बंद दुकान हैं, जिसका पीछे से शटर टूटा हुआ था। इस कारण वहां डाला जाने वाला कचरा बंद दुकान के अंदर तक फैल हुआ था। इस वजह से बंद दुकान के अंदर तक आग पहुंच गई। चार बजे लगी आग घंटे भर बाद पहुंची दमकलें मानसरोवर काम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग को काबू करने के लिए नगर निगम की दमकलें घंटे भर बाद पहुंची। ब्लाक के लोगों ने बताया कि आग लगते ही सूचना दी गई थी, लेकिन दकमलों को पहुंचने में काफी समय लगा। इस कारण आग बढ़ती गई। शाम साढ़े पांच बजे तक मौके पर पांच फायर फाइटर और एक छोटी दमकल पहुंची। जिन्होंने बेसमेंट में लगी आग को काबू किया।

गृह विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chief Minister Dr. Yadav will inaugurate RIC in Jabalpur on July 20.

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह विभाग को दो टूक कहा है कि अपराधियों में कानून का डर होना चाहिए। प्रदेश में जुआ, सट्टा, नशाखोरी पर तत्काल रोक लगाई, वहीं अपराधियों की धरपकड़ तेज हो। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास में गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। यदि ऐसा होता है तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता के बीच पुलिस की सख्त और संवेदनशील छवि दिखनी चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस पर रहे, इसके लिए एक मेकैनिज्म बनाने की आवश्यकता है। जनता का जितना पुलिस पर विश्वास रहेगा उतना ही अच्छा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा से संबंधित शिकायतें नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जिले स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए। जुआ और सट्टा बंद होने चाहिए। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और कंपनियों से रिकवरी कर निवेशकों को उनकी राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून जो जुलाई में लागू हो रहे हैं। इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ सहित गृह एवं जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन की धमक हर क्षेत्र में दिखनी चाहिए। नक्सलियों का अंतिम रूप से खात्मा करना हमारा लक्ष्य है। नक्सलियों के आंतक के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में पुलिस को अच्छी सफलता मिल रही है। इसके लिए पुलिस बधाई के पात्र है। पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के तहत पुलिस कैंपों के पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के विकास के लिए राशि की कमी नही होगी। इस गांवों के विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस योजना के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राशि की कमी नहीं होगी। समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आई 1. प्रदेश के नवगठित जिलों में जहां अजाक थाने नहीं है, वहां शीघ्र अजाक पुलिस थाने खोले जाएंगे। 2. पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती और पदोन्नति की कार्रवाई शीघ्र की जाएं। 3. पांच महिला थानों को प्रारंभ करने की स्वीकृति। 4. प्रदेश के चार जिले रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले में चार नवीन साइबर पुलिस थाने खोले जाएंगे। 5. मानव तस्करी की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ में एंटी ह्नामून ट्रैफिकिंग ब्यूरो की स्थापना होगी। एसओपी बनाने की आवश्यकता उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि ला एंड आर्डर की स्थिति से निपटने के लिए एसओपी बनाने की आवश्यकता है, ताकि ला एंड आर्डर की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके और इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन को प्रशिक्षित भी किया जाए। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जिलों का दौरा करेंगे और कार्याे की समीक्षा भी करेंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बैठक में बताया कि प्रदेश में अपराधों में निरंतर कमी आ रही है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चार महिला थाने एवं महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान की छह इकाई कार्यरत हैं। बैठक में बताया गया कि इसके अतिरिक्त 553 महिला हेल्प डेस्क एवं सभी 33 जिलों में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित हैं। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को आपातकालीन सेवा एवं आनलाइन शिकायत की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यह उपलब्धि रही साइबर अपराधों में कार्रवाई करते हुए 22.12 करोड़ रुपये की राशि ठगों के पास जाने से बचाई गई। प्रदेश में छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए भी अनेक प्रयास किया जा रहे हैं। गुम बच्चों के मामले में 92 प्रतिशत बच्चों को रेस्क्यू करने में सफलता मिली है। मानव तस्करी के मामलों में लगभग 99 प्रतिशत पीड़ितों का रेस्क्यू किया गया। गुम बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाकर वापस लाने उसके अभिभावकों को सौंपने के लिए आपरेशन मुस्कान भी चलाया जा रहा है।  

शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में 26 साल तक चली सुनवाई में कोर्ट ने 14 आरोपियों को कारावास की सजा सुनाई

रीवा रीवा जिले के बहुचर्चित शिक्षाकर्मी घोटाले में अदालत का अहम फैसला आया है। न्यायालय ने मामले में 14 आरोपियों को कारावास और अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। चार आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक को कोर्ट ने बरी कर दिया है। पूरा मामला जवा जनपद पंचायत का था। 1998 में शिक्षाकर्मी घोटाला सामने आया था। शिक्षा विभाग के 110 व राजीव गांधी प्राथमिक शिक्षा मिशन के तहत 60 पदों पर नियुक्ति का आदेश था। 170 पदों के मुकाबले 193 पदों पर भर्ती की गई थी। पात्र हितग्राहियों की जगह अपात्रों को नियुक्ति दी गई। लोकायुक्त ने 1998 में इस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर 19 लोगों को नामजद किया था। जांच के बाद सुनवाई के लिए चालान विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट में करीब 26 साल तक इस पूरे मामले की सुनवाई चली। 250 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए गए। कोर्ट ने 14 आरोपियों को दोषी करार दिया सुनवाई के बाद न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए 14 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें चार आरोपियों की मौत हो चुकी है जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया गया है। न्यायालय ने धारा 120बी में 2 वर्ष का कारावास व तीन-तीन हजार का जुर्माना, धारा 367 में 3 वर्ष कारावास व पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना, धारा 471 में दो साल का कारावास व पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला में इनको हुई सजा कोर्ट ने जिन 14 आरोपियों को सजा सुनवाई है उसमें चयन समिति के अध्यक्ष स्थाई शिक्षा समिति व चयन समिति रमाशंकर मिश्रा, सुबवन लाल श्रीवास्तव बीईओ, शंभूनाथ गुप्ता विकास शाला निरीक्षक, बलराम तिवारी, आशा मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, रामनरेश, रामसिया वर्मा, गुलाम अहमद, कामता प्रसाद, नीता देवी, विनोद कुमार सेन, विधायक प्रतिनिधि संजीव कुमार शर्मा, शिवपाल सिंह शामिल हैं। एक आरोपी जनपद सदस्य रामानंद पाण्डेय को बरी कर दिया गया है।    

आज फादर्स डे: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पिता से मांगे 500 रुपए

Ajit Pawar came into action after 29 councilors went to Sharad camp, called a meeting of Pune party leaders

उज्जैन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक भावुक क्षण देखने को मिला जब राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पिता के पास पहुंचे और उनसे पांच सौ रुपए मांगे। दुनिया में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपने पिता को अपने तरीके से याद कर रहा है और उनका सम्मान करने में लगा है। इस मौके पर उज्जैन में भी एक भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला। मोहन यादव अपने पिता मूलचंद यादव के पास पहुंचे और उनसे बात की। इतना ही नहीं, उनसे 500 रुपए भी मांग लिए। मुख्यमंत्री ने जब अपने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने जेब में रखी 500 रुपए की गड्डी निकाल कर उनके हाथ में थमा दी। इसमें से मुख्यमंत्री ने एक नोट निकला और बाकी अपने पिता को लौटा दिए। इस मौके पर पिता ने मुख्यमंत्री को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल भी थमा दिया। सीएम यादव और पिता मूलचंद के बीच हो रहे संवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने फादर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि कुटुंब और परिवार परंपरा दुनिया के लिए अद्वितीय है। यह भारत की देन है। हमारे ऋषि मुनियों ने रिसर्च कर विद्या के बलबूते पर अपनी संस्कृति को बढ़ाया है।  

जल के लिए जान पर बन आई, द्वारका जिले में पानी के लिए जबरदस्त मारपीट हुई, तीन लोग घायल

Revenue matters should be resolved with seriousness and within the time limit: Chief Minister Dr. Yadav

नई दिल्ली दिल्ली में जल की समस्या अब जान की दुश्मन बनती जा रही है। द्वारका जिले में पानी के लिए जबरदस्त मारपीट हुई है। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी और यह भी साफ किया है कि इस मारपीट में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि द्वारका जिला इलाके में एक सार्वजनिक नल से पानी भरने के लिए मारपीट हुई है। इस मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए हैं और इन्हें इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि मारपीट को लेकर दो पीसीआर कॉल आए थे। इस मारपीट में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं हैं। मारपीट को लेकर दो पक्षों की शिकायत के बाद 2 केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि दोनों पक्षों के बयान की जांच-पड़ताल की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में जल की बड़ी समस्या बनी हुई है। जल के मुद्दे पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत दिल्ली की पाइपलाइन को लीक कर दिया गया ताकि लोगों को पानी ना मिल सके। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से आग्रह किया है कि दिल्ली में पानी की पाइपलाइन की सुरक्षा बढ़ाई जाए। दिल्ली के एक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर यह पाइपलाइन कौन तोड़ रहा है? इसकी जांच होनी चाहिए। इधर पानी की समस्या से परेशान लोगों ने छतरपुर स्थित दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में तोड़फोड़ भी की है। बीजेपी के नेता रमेशा बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक भ्रष्ट सरकार है। वो भ्रष्टाचार के आरोपों से खुद को बचाने के लिए नैरेटिव बदलना चाहते हैं। दिल्ली जल बोर्ड में कोई ऑडिट नहीं हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड 70,000 करोड़ रुपये के नुकसान में है। यह एक भ्रष्ट सरकार है। छतरपुर में DJB के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ पर बिधूड़ी ने कहा, ‘यह स्वभाविक है। जब लोग गुस्से में होते हैं तब वो कुछ भी कर सकते हैं। मै उन वर्करों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इन लोगों को नियंत्रित किया।’ बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी, ‘हर साल पानी की किल्लत होती है। आतिशी किसको धोखा दे रहे हैं? आतिशी को व्हाइट पेपर लाना चाहिए और यह बताना चाहिए कि पिछले 10 सालों में कौन से पाइप बदले गए हैं। ये लोग आलसी हैं। उनके पास ना कोई नीति है और ना कोई इच्छाशक्ति वो सिर्फ खजाने को लूटना चाहते हैं। मैं आतिशी से कहना चाहता हूं कि झूठ बोलने की भी हद होती है। दिल्ली के लोग उन्हें सजा देंगे। दिल्ली ऐसे लोगों को नहीं चाहती है जो बहाना बनाते हों। दिल्ली के लोग समस्या को खत्म करना चाहते हैं।’  

बीती रात सुखाड गांव के समीप गांजा तस्करी कतरे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 45 किलो ग्राम गांजा जप्त किया

शहडोल जिले के देवलोंद थाना पुलिस ने बीती रात सुखाड गांव के समीप गांजा तस्करी कतरे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 किलो ग्राम गांजा जप्त किया। जबकि इस कारोबार का सरगना फरार हो गया । जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी के साथ जुटी हुई है। मादक पदार्थ गांजा की धर पकड़ पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन पर की गई है। देवलोद थाना प्रभारी ने बताया कि रीवा जिला के मनगंवा निवासी महफूज खान पिता अफजल खान वार्ड नं. 3 और रौनक हुसैन पिता बासिर हुसैन निवासी मनगंवा कार क्रमांक एमपी 17 सी.सी. 6894 में 45 किलो 630 ग्राम गांजा लेकर रीवां की ओर जा रहे थे। शनिवार व रविवार की आधी रात को मिली सूचना के आधार पर देवलोंद पुलिस ने कार को रुकवाया और तलाशी ली तो कार से गांजा बरामद हुआ। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों आरोपितो को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की तो दोनो ने कबूल किया की उन्होंने पकड़े गये गांजा को ग्राम करौदिया निवासी गांजा के शातिर तस्कर रामसजीवन पटेल के घर से खरीदा है और गांजा लेकर वे रीवा की ओर जा रहे थे। दोंनो आरोपितों के बयान के आधार पर देवलोंद थाना की पुलिस ने सरगना के घर दविश देने पहुंची तो वह फरार हो गया था। बहरहाल इस मामले में देवलोंद थाना की पुलिस तीनो आरोपितों के खिलाफ नारकोटिक्स अधीनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर शातिर सरगना रामसजीवन पटेल की पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश में जुटी हुई है। सवा नौ लाख का मशरूका जब्त पहले भी वह गांजा के अवैध व्यापार में कई बार पकड़ा जा चुका है। इसके बाद भी उसकी हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ है। कुल मिलाकर मादक पदार्थों की धरपकड़ वाले पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा छेड़े गये अभियान को लगातार सफलता मिल रही है।

बछड़े का सिर मंदिर में फेंकने के दो और आरोपित नौशाद व शहारूख के भी घरों को भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया

Battle of Chaudhary in Uttar Pradesh: Yogi or Maurya

रतलाम/जावरा रतलाम जिले के जावरा नगर में स्थित जागनाथ मंदिर परिसर में बछड़े का कटा सिर फेंकने के मामले में पुलिस द्वारा बारिकी से जांच की जा रही है। वहीं रविवार दोपहर भारी पुलिस दल की उपस्थिति में दो और आरोपितों नौशाद व शहारूख के भी घरों को भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। दो दिन पहले दो अन्य आरोपितों सलमान व शाकिर के घरों पर भी बुलडोजर चलाए गए थे। अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 13 व 14 जून की दरमियानी रात दो से तीन बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में गोवंश का अवशेष फेंका गया था। खबर फैलने पर शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर पर पहुंचे थे। घटना को लेकर लोगो में रोष फैल गया था तथा जावरा नगर बंद करा दिया था। इस दौरान पथराव की घटना भी हुई थी तथा तनाव की स्थित बन गई थी। पुलिस ने मोर्चा संभाल कर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तीतर-बितर किया था। डीआइजी मनोजकुमार सिंह, एएसपी राकेश खाका, कलेक्टर राजेश बाथम आदि ने जावरा पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया था। मामलें में जावरा शहर थाने पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी सहायता से आरोपितों का पता लगाकर आरोपित 24 वर्षीय सलमान मेव पुत्र मोहम्मद मेव निवासी मेवातीपुरा जावरा व 19 वर्षीय शाकिर कुरैशी पुत्र शाहिद कुरैशी निवासी जेल रोड जावरा को गिरफ्तार किया था। उसी दिन उनके अवैध निर्माण तोड़ दिए गए थे। वहीं पूछताछ के बाद देर रात 40 वर्षीय नौशाद कुरैशी पुत्र उर्फ भूरे खां कुरैशी निवासी जूना कबाड़ा जावरा व 25 वर्षीय शाहरुख पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अरब साहब कालोनी जावरा को भी गिफ्तार किया गया था। चारों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के पुलिस ने कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा था। कलेक्टर ने तीनों को तीन-तीन माह के लिए एनएसए के तहत जेल भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद शनिवार को चारों को उज्जैन की भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया वहीं हिंदू संगठनों ने शनिवार रात आठ बजे बैठक आयोजित कर आरोपितों का जावरा नगर में जुलूस नहीं निकलने तथा बाद में पकड़े गए आरोपित नौशाद व शाहरूख के मकान नहीं तोड़ने पर नाराजी जताई थी।रविवार दोपहर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी दल के साथ बुलडोजर लेकर पहले नौशाद के घर पहुंचे। आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया, इसके बाद उसका मकान ध्वस्त किया गया। वहां से दल शाहरूख के घर के बाहर पहुंचा तथा आसपास के लोगों को हटाकर उसके घर भी बुलडोजर चला दिया। जावरा में शांति, पुलिस बल तैनात जावरा में शांति व्यवस्था बनी हुई है। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं लोगों का कहना है कि घटना के पीछे कोई बड़ा षडयंत्र है। असल षडयंत्रकारी जो भी हो, उनका पता लगाकर उन्हें भी उजागर किया जाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला कि आरोपित शाहरुख ने सलमान व शाकिर को गोवंश का सिर फेंकने के लिए 1500 रुपये दिए गए थे। शाहरुख को किसने रुपये दिए, इसकी भी जांच होना चाहिए। पुलिस आरोपितों के बैंक खातों व उनके अन्य किन लोगों से संबंध है, इसकी भी जांच कर रही है। एटीएस भी जांच में जुटी है।साथ ही आरोपित के घर लगे सीसीटीवी कैमरे का पुलिस ने डीवीआर भी जब्त किया है। उसकी जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके घर कौन लोग आते-जाते थे।

धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया

उज्जैन धर्मधानी उज्जैन में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर रविवार को अमृत सिद्धि योग में गंगा दशहरा मनाया गया। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के नृत्यार्चन से हुई। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के 120 कलाकार ने भस्म आरती के बाद नृत्य प्रस्तुति दी। यह रात 11 बजे शयन आरती तक सतत चलेगी। नीलगंगा स्थित जूना अखाड़ा से निकली साधु संतों की पेशवाई में सिंहस्थ सा नजारा देखने को मिला। शिप्रा तट, विष्णु सागर, गंगा घाट तथा गायत्री शक्तिपीठ में भी उत्सवी छटा बिखरी। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा नीलगंगा से सुबह 7.30 बजे साधु संतों की पेशवाई प्रारंभ हुई। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज एवं महंत देवगिरी महाराज के अनुसार पेशवाई में साधु संत घोड़े, बैंड बाजे, निशान के साथ शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए निकले। इसके बाद सभी संत एवं भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में स्नान किया। स्नान पश्चात मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक किया गया। मुख्यमंत्री ने चांदी के सिक्के से किया जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन नीलगंगा स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित गंगा दशहरा उत्सव में रविवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने चांदी का सिक्का रखकर जूना अखाड़ा के देवताओं का पूजन किया। पश्चात नीलगंगा सरोवर का दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा सरोवर के जल का आचमन किया। मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित गंगा माता का पंचामृत अभिषेक पूजन भी किया। अखाड़े में साधु संतों ने मुख्यमंत्री को चांदी का शिवलिंग भेंट कर सफल एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री गंगा दशहरा पर निकली साधु संतों की पेशवाई में भी अखाड़े के बाहर तक शामिल हुए।

भोपाल पहुंचे शिवराज, हुआ जोरदार स्वागत, श‍िवराज खुली जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे

भोपाल केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शिवराज का जोरदार स्वागत किया। यहां से श‍िवराज खुली जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय के लिए निकले। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए। लोगों द्वारा अपने दुलारे नेता का स्वागत किया जा रहा है। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे हैं। समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की जा रही है। शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए। ट्रेन में सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से मुलाकात की। दिल्ली से भोपाल के रास्ते में मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशनों पर श‍िवराज का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रेल में शिवराज का अलग ही अंदाज नजर आया। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक शिवराज का काफिला रोड शो की शक्ल में आगे बढ़ रहा है। शिवराज खुली जीप में सवार हैं। रास्ते में 65 से अधिक जगहों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। इन मार्गों से गुजर रहा काफिला शिवराज सिंह का रोड शो बजरिया थाना चौराहा, भारत टााकीज रेलवे ओवरब्रिज, संगम टाकीज तिराहा, भारत टाकीज चौराहा, तलैया काली मंदिर तिराहा, लिली चौराहा, पीएचक्यू तिराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा, मालवीय नगर तिराहा, रोशनपुरा, अपेक्स तिराहा, लिंक रोड नम्बर-1, व्यापम चौराहा, छह नंबर बाजार, सरोजिनी नायडू तिराहा, केन्द्रीय स्कूल तिराहा और सात नम्बर महावीर द्वार चौराहा होकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुचेंगा। इस दौरान इन सभी मार्गों में आम लोगों के लिए आवागमन बंद किया गया है। रोड शो के दौरान इन मार्गों का करें उपयोग मुख्य रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर पार्किंग करने की व्यवस्था रहेगी। भारत टाकीज पर रोड शो के दौरान प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड का उपयोग कर सकेंगे। मिन्टो हाल, एयरटेल तिराहा, रोशनपुरा पर होने के दौरान अपेक्स बैंक, रोशन पुरा से कन्ट्रोल रूम तिराहा तक आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान आवागमन के लिए लिंक रोड नं-1 से बोर्ड आफिस, कोर्ट चौराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा का उपयोग किया जा सकेगा। लिंक रोड नम्बर-1 पर रोड शो के दौरान यात्री रोशनपुरा, कन्ट्रोल तिराहा होकर जेल रोड पर आवागमन कर सकेगें। वहीं बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम कें दौरान मानसरोवर तिराहा से महावीर द्वार तक आवागमन बंद रहेगा। ये वाहन सुभाष स्कूल, रविशंकर रोटरी, नेशनल अस्पताल और मानसरोवर होकर आवागमन कर सकेगें।

योजनाओं में सब्सिडी दिलाने वाला पोर्टल पिछले 4 दिनों से बंद, उद्यानिकी विभाग की लापरवाही से लाखों किसानों की सब्सिडी पर संकट

Personality Test: Toe will tell personality traits

भोपाल उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी दिलाने वाला पोर्टल पिछले 4 दिनों से बंद है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में किसानों की योजनाओं का क्रियान्वयन मप्र फॉर्मर सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम (एमपीएफएसटीएस) पोर्टल में पंजीयन के माध्यम से होता है। किसान सब्सिडी के लिए पंजीयन से वंचित पोर्टल में किसानों का पंजीयन 7 जून से शुरू हुआ और 11 जून को पोर्टल बंद हो गया। जिससे किसान सब्सिडी के लिए पंजीयन से वंचित हो गए हैं। वहीं किसानों की फसल लेने की (बोवनी) की शुरुआत 20 जून से होती है, इसके बावजूद पोर्टल में पंजीयन चालू करने के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। 20 जून तक किसानों का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाना है, लेकिन पोर्टल बंद होने से यह प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। कई जिलों से मिल रही शिकायतें जून माह निकलने के बाद किसान अपने स्तर पर फसल की तैयारी कर लेता है, इसमें योजना के लाभ से किसान वंचित हो जाएगा और योजना का क्रियान्वयन, फसल अवधि खत्म होने के बाद खरीफ (नवंबर) के बाद ही सब्सिडी का लाभ ले पाएगा। प्रदेश में कई जिलों से यह शिकायतें मिली है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को उत्पादन, प्रसंस्करण, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, सिंचाई, यांत्रिकरण, क्षेत्र विस्तार के कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों पर डेढ़ से पौने दो लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल 36 लाख हेक्टेयर बता दें कि मप्र में उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल 36 लाख हेक्टेयर है, इस पोर्टल के बंद होने से इन क्षेत्र में कृषि और किसानों हर स्तर पर शत-प्रतिशत प्रभावित होंगे। वहीं सरकार की किसान हितैषी विभिन्न योजना के तहत इस पोर्टल के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज, ड्रिप, ड्रिप स्प्रिंकलर, पाली हाउस, शेडनेट हाउस, वाक इन टनल, ट्रैक्टर,जैसे कृषि उपकरणों के लिए सब्सिडी दी जाती है। क्या है सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम (एमपीएफएसटीएस) के अंतर्गत किसान विभिन्न योजना में पंजीयन कराकर सब्सिडी का लाभ लेते हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने एवं किसानों को विभिन्न प्रकार की योजना के लाभ प्रदान करना है। इसके तहत कृषि उपकरण और सिंचाई उपकरण के माध्यम से किसान अपनी फसल को बेहतरीन कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों पर इस योजना के तहत सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

सौम्या और यामी राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में प्रथम आई

बिलासपुर /रायगढ़ राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता ” तारांगण” का आयोजन प्रसिद्ध नृत्य संस्थांन कत्थक रॉकर्स दवारा 6 से 8 जून 2024 को ओड़िसा के पुरी में संपन्न हुआ ।   जिसमे मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रायगढ़ के विद्यार्थियों दवारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवम उच्च स्थान प्राप्त  किए l इस प्रतियोगिता में देश भर से  लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिए, जो भारत के अलग अलग राज्यों  जैसे छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ,उड़ीसा, कोलकाता, आसाम,और भी अनेक राज्यों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सम्मलित हुए प्रतियोगिता में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रचार्य पंडित एल डी वैष्णव , उप प्राचार्य रूद्र प्रीति वैष्णव एवं गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व के सानिध्य में अद्वितीय प्रस्तुति दे कर संसथान, रायगढ़ जिले एवम  रायगढ़ कत्थक घराने का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एकल कत्थक वर्ग में सौम्या नामदेव ने जूनियर वर्ग में एवं यामी वैष्णव  ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या नामदेव एवं यामी वैष्णव ने बहुत ही कम उम्र में इतने अच्छे प्रदर्शन के द्वारा महाविद्यालय एवं रायगढ़ कथक घराने का नाम रोशन किया l सौम्या एवं यामी के अलावा महाविद्यालय के अन्य छात्राओं ने अलग अलग वर्ग में शानदार प्रदर्शन करके निर्णायक गण एवं आयोजकों का मन मोह लिया।आयोजन के दौरान गुरु सुनील वैष्ण्व , रूद्र वैष्ण्व एवम प्रीति वैष्ण्व का सम्मान किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का साथ पढंत पर गुरु प्रीती वैष्णव, तबले पर गुरु सुनील वैष्णव एवम रूद्र वैष्ण्व , हारमोनियम पर लालाराम लुनिया ने दिया। प्रतियोगिता में कथक के साथ साथ अन्य शास्त्रीय नृत्य जैसे ओडिसी, भरतनाट्यम, कत्थकली, मणिपुरी, ओडिसी, कुचीपुड़ी, सत्रीया एवं मोहिनीअट्टम के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

यात्रियों से इतने रुपए वसूल रहा एयरपोर्ट, लखनऊ से दिल्ली फ्लाइट और व्हीलचेयर का किराया बराबर

लखनऊ लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट से दिल्ली जाने जितना किराया 100 मीटर किसी बीमार को व्हील चेयर से ले जाने के बराबर है। भारत सरकार के दिशा निर्देश पर रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक दिव्यांगों, वृद्धजनों और अशक्तों के लिए रैम्प-व्हील चेयर की निशुल्क सुविधा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ऐसा नहीं है। नौ जून को माल एवेन्यू में रहने वाले विजय अचार्य अपनी साली आशा पराशर को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे। दिल्ली में रहने वाली आशा पराशर सीनियर सिटिजेन हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं। विजय आचार्य ने बताया कि फ्लाइट बुकिंग के समय उनको व्हील चेयर का विकल्प नहीं मिला। ऐसे में एयरपोर्ट पर उनको बताया गया कि यहां व्हील चेयर की सुविधा निजी प्रबंधन की ही एजेंसी ‘प्रणाम’ दे रही है। इसका जिक्र निजी प्रबंधन की लखनऊ एयरपोर्ट वेबसाइट पर भी प्रमुखता से दिया गया है। साथ ही प्रणाम सर्विस के कर्मचारियों ने बताया कि व्हील चेयर के लिए शुल्क देना पड़ेगा। हां कहना मजबूरी थी। तुरंत रसीद काट कर दे दी गई। इस रसीद संख्या 15806 में व्हील चेयर का शुल्क 3350 रुपये था जो विजय आचार्य ने दिया। वहीं, जिस फ्लाइट 6ई 6008 से आशा पराशर जा रही थीं, उसका लखनऊ से दिल्ली के बीच किराया 3469 रुपये था। विजय आचार्य के अनुसार सरकार के निर्देश हैं, व्हील चेयर की सुविधा निशुल्क दी जानी चाहिए। यदि शुल्क ले भी रहे हैं तो यह बेहद ज्यादा है। जितना विमान का किराया उतना मात्र 100 से 125 मीटर की दूरी तक व्हील चेयर का शुल्क कतई न्यायसंगत नहीं है। रोजाना एक से डेढ़ हजार यात्रियों को पड़ती है जरूरत लखनऊ एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 18 से 20 हजार यात्रियों की आवाजाही है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार इनमें एक से डेढ़ हजार यात्रियों को व्हील चेयर की जरूरत पड़ती है।

फिल्म नानक नाम जहाज है, के पोस्टर का विमोचन

बिलासपुर नई पंजाबी फिल्म नानक नाम जहाज है के पोस्टर का विमोचन यहां किया गया। जिसमें पंजाबी समाज के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर, अमरजीत दुआ, प्रधान सरदार गम्भीर जी, मुंशीराम उपवेजा, फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर राजकुमार मनसुखानी, मनोज मनसुखानी उपस्थित थे। इस फिल्म का प्रदर्शन 22,23,24जून को सिटी 36 सिनेमा मॉल में होने जा रहा है रोज 2शो शाम 6.30एवं रात्रि9.30बजे होंगे।

ई-नीलामी प्रक्रिया एवं विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के ई पोर्टल पर देखा जा सकता है

जयपुर राजस्थान में 190.13 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 माइनर मिनरल प्लॉटों की नीलामी ई-पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से आरंभ होगी। खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि माइनर मिनरल के इन प्लॉटों की ई-नीलामी भारत सरकार के पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से 10 जुलाई के दौरान होगी। विभाग द्वारा ई-नीलामी की सूचना जारी कर दी गई है।  ई-नीलामी प्रक्रिया एवं विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के ई पोर्टल पर देखा जा सकता है।  माइनर मिनरल के इन प्लॉटों की ई नीलामी पारदर्शी तरीके से एमएसटीसी पोर्टल पर होगी। कलाल ने बताया कि जैसलमेर, जालौर, बालोतरा, राजसमंद, भीलवाड़ा, सलूंबर, नीम का थाना, जोधपुर ग्रामीण, डीग, नागौर एवं ब्यावर में माइनर मिनरल क्वार्टज, फेल्सपार, सेंडस्टोन, मेसेनरी स्टोन आदि के 95 खनिज प्लॉटों के 50 वर्ष की अवधि के लिए माइनिंग लाइसेंस ई नीलामी से जारी होंगे। उन्होंने बताया कि इनमें 72 प्लॉट मेसेनरी स्टोन, 13 प्लॉट क्वार्टज फेल्सपार और 10 प्लॉट सेंड स्टोन के नीलाम होंगे।  

फेज चार में जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के लिए होना है 28.36 मीटर ऊंचे कॉरिडोर का निर्माण, रविवार व सोमवार के मेट्रो में बदलाब

नई दिल्ली फेज चार में निर्माणाधीन 29.26 किलोमीटर लंबी जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के लिए हैदरपुर बादली मोड़ के पास 490 मीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होना है। इसके मद्देनजर मौजूदा येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर रविवार व सोमवार दो दिन के लिए पहली व आखिरी मेट्रो के परिचालन के समय में बदलाव किया गया है। क्योंकि येलो लाइन के हैदरपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन फेज चार का कॉरिडोर येलो लाइन के ऊपर से गुजरेगा। जहां दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा कॉरिडोर होगा। इसके निर्माण कार्य के कारण येलो लाइन पर मेट्रो का परिचालन थोड़ा प्रभावित होगा। रात में हुआ करेगा निर्माण इस कॉरिडोर का निर्माण येलो लाइन पर समयपुर बादली व जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो का परिचालन बंद होने के बाद रात में होगा। ताकि यात्रियों को आवागमन में ज्यादा परेशानी न हो। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि येलो लाइन पर रविवार को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 11 बजे की जगह रात 10:45 बजे ही उपलब्ध होगी।   आखिरी मेट्रो साढ़े नौ बजे मिलेगी वहीं, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए आखिरी मेट्रो रात 11 बजे की जगह रात 9:30 बजे ही उपलब्ध होगी। सोमवार को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए पहली मेट्रो एक घंटे की देरी से सुबह सात बजे उपलब्ध होगी। सामान्य तौर पर सुबह छह बजे मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाता है। डीएमआरसी के अनुसार जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच परिचालन सामान्य रहेगा। बेहद महत्वपूर्ण कॉरिडोर डीएमआरसी का कहना है कि येलो लाइन से सटा फेज चार का यह कॉरिडोर बेहद महत्वपूर्ण है। इस कॉरिडोर की ऊंचाई 28.36 मीटर होगी। यह दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा कॉरिडोर होगा। इस कॉरिडोर के निर्माण को पूरा करने के लिए आने वाले सप्ताहांत में भी येलो लाइन पर समयपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव होगा।

यूपी में अतिक्रमण हटाने गई टीम का घेराव, गुस्साए लोगों ने जान से मारने तक की दी धमकी, ‘अगर अब इधर आए तो…’

मुरादाबाद चंद्रनगर में नाले पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का घेराव कर लिया। धक्का मुक्की की गई और गालीगलौज की। नगर निगम की टीम को ललकारा कि अगर अब इधर आए तो गोली मार दूंगा। गोली मारने की धमकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अतिक्रमण हटाने के विरोध में महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं। चंद्र नगर में लोगों ने नाले पर अवैध रूप से दीवार बनाकर घरों के अंदर कर लिया। शौचालय तक बना लिया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। नाले से लगभग अतिक्रमण हट चुका था। तभी लोग बुलडोजर व नगर निगम की ट्रैक्टर ट्राली के सामने आकर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। प्रवर्तन दल की टीम ने हलका बल प्रयोग किया। लेकिन, वह टच से मच नहीं हुए। लोगों का विरोध था कि उन्होंने पार्षद कमला वर्मा के घर के सामने का अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया। वह अड़े गए कि पूरी तरह उनका अतिक्रमण हटाओ। लोगों ने पार्षद पर उनके रैंप, दीवार तुड़वाने के आरोप लगाए। नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर लगाए थे निशान चंद्र नगर में नाले पर अतिक्रमण हटाने को लाल निशान नगर निगम की ओर से लगाए गए थे और उद्घोषणा भी की गई थी। इसके बाद भी लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। इस नाले का निर्माण कार्य होना है। जो अतिक्रमण की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया था। सहायक अभियंता विरेंद्र पाल सिंह के साथ अभद्रता की। शनिवार को नगर निगम की टीम में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार, सहायक अभियंता वीरेंद्र पाल सिंह, प्रवर्तन दल के प्रभारी एसके शाही,सूबेदार राकेश सिंह, हैदर अली समेत दस लोगों की टीम का घेराव किया गया तो प्रवर्तन दल की टीम को भी हलका बल प्रयोग करते हुए बुलडोजर के सामने से लोगों को हटाया। बुलडोजर के सामने से हटने के बाद ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गए। यहां से भी लोगों को हटाया और ट्रैक्टर को रवाना किया। शासन के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक महीने से चल रहा है।

यूपी के इस जिले में सख्ती शुरू, बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट, 1062 वाहनों के किए चालान

कानपुर बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस अभी तक चालान काटती थी, लेकिन अब पीछे बैठा व्यक्ति भी अगर हेलमेट नहीं लगाता है तो उसका भी चालान काटा जा रहा है। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चार दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 11,754 वाहन चालकों के चालान काटे गए। डीसीपी यातायात आरती सिंह ने बताया कि बीते चार दिनों में विशेष रूप से पीछे बैठकर हेलमेट नहीं लगाने पर वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। बाइक और स्कूटी चालक के साथ ही पीछे बैठा व्यक्ति अगर हेलमेट नहीं लगाए है तो एक हजार रुपये का चालान कटेगा। दोनों लोगों को हेलमेट पहनना अनिवार्य डीसीपी ने कहा कि आगे भी इस तरह के विशेष अभियान चलाए जाएगा। बाइक में बैठे दोनों लोगों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यातायात पुलिस के साथ ही चौराहे पर लगे कैमरों के माध्यम से भी चालान काटे जा रहे हैं। यातायात विभाग ने बीते चार दिनों में माल वाहनों में सवारी बिठाना, रांग साइड, नो पार्किंग, गलत नंबर प्लेट के अलावा बाइक के पीछे बैठकर हेलमेट नहीं लगाने पर 1062 वाहन चालकों के चालान किए। इस अभियान के पहले दिन 1810, दूसरे दिन 3066, तीसरे दिन 3284 और चौथे दिन 3594 वाहनों के चालान काटे गए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर योग सप्ताह की शुरुआत वित्त मंत्री ने सुरेश कुमार खन्ना द्वारा की गई

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर 15 से 21 जून तक राज्य के हर जिले में ‘योग सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज शाहजहांपुर से हो गई है। योग सप्ताह की शुरुआत वित्त मंत्री ने सुरेश कुमार खन्ना द्वारा की गई है। टाउनहाल स्थित हॉकी क्लब मैदान में उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बता दें कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मुख्य सचिव ने एक बैठक में निर्देश दिए थे कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में आगामी 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाए। यह आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर भी कराया जाए। सम्बन्धित जिलों के प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। कार्यक्रम से पूर्व सभी ग्राम पंचायत व नगर निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। योग सत्र के समापन पर अधिकारियों ने किया पौधरोपण इस योग सप्ताह की शुरुआत आज शाहजहांपुर से हुई। यहां पर योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। मंच पर आसनों का प्रदर्शन जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता व मृदुल गुप्ता द्वारा किया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम व आयुष विभाग के तत्वावधान में हुए आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मां सरस्वती व महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग सबके लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से योग में सम्मिलित होने की अपील की। प्रथम दिवस के योग सत्र के समापन पर मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। 

चंबल नदी में नन्हें घड़ियालों ने जन्म दिया, 200 अंडों मे से 181 बच्चे निकले, बाकी 19 अंडों से भी बच्चों के निकलने का इंतजार

 धौलपुर  धौलपुर और मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में बहने वाली चंबल नदी में नन्हें घड़ियालों ने जन्म दिया. देवरी घड़ियाल पालन केंद्र में 200 अंडों मे से 181 बच्चे निकले हैं. बाकी 19 अंडों से भी बच्चों के निकलने का इंतजार है. इन बच्चों को अभी  देवरी घड़ियाल पालन केंद्र में ही रखा जाएगा. जब इनकी लंबाई 1.2 मीटर तक हो जाएगी तब इन्हें सर्दी के मौसम में चंबल नदी में छोड़ दिया जाएगा. गणना के दौरान चंबल नदी में 2 हजार 4 सौ 56 घड़ियाल पाए गए हैं. साल 1975 से 1977 तक दुनियाभर की नदियों का सर्वे किया गया था. इस दौरान पूरी दुनिया में महज 200 घड़ियाल पाए गये थे, जिनमें 46 घडियाल राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहने वाली चंबल नदी में मिले थे. देश में सबसे अधिक घड़ियाल चंबल नदी में ही पाए जाते हैं. इसके बाद बिहार की गंडक नदी और तीसरे नंबर पर यूपी की गिरवा नदी चौथे नंबर पर उत्तराखंड में राम गंगा नदी और पांचवे नंबर पर नेपाल में नारायणी और राप्ती नदी में घड़ियाल हैं. 200 अंडों मे से 181 बच्चे घड़ियाल के बच्चे घड़ियाल तेजी से दुनियाभर में विलुप्त हो रहे थे. ऐसे में भारत सरकार ने वर्ष 1978 में चंबल नदी के 960 किलोमीटर एरिया को राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य घोषित करने के साथ ही देवरी घड़ियाल पालन केंद्र की स्थापना की गई. यहां हर साल अंडों को रखकर एक निश्चित तापमान 30-35 डिग्री में रखा जाता है. इनसे बच्चे होने के बाद इन्हें पालकर 1.2 मीटर लंबा होने तक इंतजार किया जाता है. फिर इन्हें चंबल नदी में छोड़ दिया जाता है. जब ये देखा गया कि इनकी संख्या काफी कम है. इसके साथ ही मादा घड़ियाल के अंडों को शिकारी पक्षी, पशु और जीवों से बचा पाना भी मुश्किल था. इनके नन्हे बच्चे चंबल नदी की तेज धारा में भी जान गवां बैठते हैं. इनका भी शिकार तेजी से हो जाता है. ऐसे में घड़ियाल पालन केंद्र में हर साल 200 अंडों को रखकर इनसे बच्चों का जन्म कराया जाने लगा. देखा गया कि नेचुरल बर्थ के बाद नेचर में इनके अंडों का सर्वावाइल महज 20 फीसदी ही है. यानी 100 अंडों से केवल 20 बच्चे ही बचकर बड़े घड़ियाल बन पा रहे थे. वहीं रिसर्च सेंटर में इनका सर्वाइवल 90 फीसदी तक हो गया है. चूंकि ये विलुत्पप्राय जीवों की कटेगरी में आते हैं इसलिए इनका संरक्षण करना बेहद जरूरी हो गया था. हर साल अंडों को कलेक्ट कर कैप्टिविटी हैचरी में रखा जाता है देवरी घड़ियाल पालन केंद्र की प्रभारी ज्योति डंडोतिया के मुताबिक हर साल 15-19 मई के बीच चंबल अभयारण्य की नेस्टिंग साइट से करीब 200 अंडे देवरी के कैप्टिविटी हैचरी में रखे जाते हैं. बच्चों के अंडे से निकलने के बाद करीब 3 साल लग जाते हैं इनकी लंबाई 1.2 मीटर तक होने में. इसके बाद इनको चंबल नदी में सर्दी के मौसम में छोड़ा जाता है. मादा घड़ियाल नर घड़ियाल के साथ फरवरी माह में मेटिंग करती है. मादा अप्रैल में अंडे देती है. एक मादा घड़ियाल पहली बार में 18-50 और दूसरी बार में इससे भी ज्यादा अंडे देती है. अंडों को बचाने के लिए ये रेत में 30-40 सेमी का गड्‌ढा खोदकर गाड़ देती है. मई-जून में जब बच्चे मदर कॉल करते हैं तो मादा रेत हटाकर बच्चों को बाहर निकालती है. बाहर निकलने के बाद भी इन्हें बचाना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है. नदी में मगरमच्छ और दूसरे जीव, शिकारी पक्षी से बच्चे बच गए तो बारिश में चंबल के भरने पर तेज धारा के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में 98 फीसदी बच्चों की मौत हो जाती है. वहीं पालन केंद्र से आने वाले बच्चों में सर्वाइवल 70 फीसदी होता है. सर्दियों में घड़ियाल के बच्चों को नदी  में छोड़ा जाता है चूंकि घड़ियाल ठंडे खून का प्राणी है. इसे सर्दियों में भूख कम लगती है. ऐसे में सर्दियों में इन्हें चंबल में छोड़ने पर भोजन के लिए काफी परेशान नहीं होना पड़ता है. इन्हें यहां नया वातावरण मिलता है और ये धीरे-धीरे एडजस्ट कर जाते हैं.  

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन उज्जैन स्थित तालाब गहरीकरण के लिए किया श्रमदान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि “जल ही जीवन है” मिशन को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया। उन्होंने पाम का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने का आव्हान किया। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 15 फिट तक गहरा होगा तालाब: आसपास लगेंगे 1500 सौ से अधिक पौधे पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन के तालाब के गहरीकरण का कार्य 5 जून से ही पुलिस वॉलिंटियर्स द्वारा किया जा रहा है। तालाब का 15 फीट तक गहरीकरण किया जाएगा। साथ ही तालाब के आसपास वर्षाकाल में 1500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पुलिस लाइन में आकर्षक तरीके से सजाए गए तालाब तालाब के गहरीकरण में पुलिस जवानों तथा नगर निगम वॉलेंटियर्स के साथ-साथ जनसामान्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम उत्सवीय वातावऱण में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस बैंड द्वारा बजाई जा रही आकर्षक धुनों के बीच पुष्पवर्षा से डॉ. यादव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, महापौर श्री मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वल्पाहार कर कहा कि उज्जैन को मिलेगा विभिन्न व्यंजनों का स्वाद

Encroachment removed from 100 hectares of forest land and still 2000 hectares of forest land is in the possession of encroachers.

भोपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के समीप लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाए गए इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वहां पर बैठकर स्वल्पाहार किया और भोजन के गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि इस इंडियन कॉफ़ी हाउस में पुलिस विभाग के लिए विशेष 30 प्रतिशत का डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ के पश्चात आमजन के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा। इंडियन कॉफी हाउस की पहली शाखा प्रदेश के जबलपुर में प्रारंभ की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की जनता एवं पुलिस प्रशासन कि सुविधा के लिए इंडियन कॉफी हाउस प्रारंभ हुआ है। इसके माध्यम से सभी को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा। इसी के साथ इंडियन कॉफ़ी हाउस भारत कि विविधता को एकरूपता प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन जनता को उपलब्ध करवाएगा। शुभारंभ के दौरान सांसद संत श्री उमेश नाथ महाराज, विधायक श्री महेंद्र कालूखेड़ा, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

भू-जल में समस्या वाले गांवों में पेयजल के लिए 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम प्रारंभ

रायपुर सुशासन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के काम में कसावट लाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। वे आज लगातार तीसरे दिन अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन तथा मुख्यमंत्री सचिवालय, जल जीवन मिशन और विभागीय अधिकारियों के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में बरसात के दिनों में प्रदेश में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पीएचई विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-233-0008 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के हर घर में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शुद्ध पेयजल के लिए जलापूर्ति व्यवस्था के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य पूर्ण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में नियुक्त किए जाने वाले नल जल मित्रों का प्रशिक्षण कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से यथाशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में तकनीकी अमला बढ़ाने के लिए नई भर्तियों के प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने को कहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने खारे पानी, भू-जल में भारी तत्वों की मौजूदगी और जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने की समस्या से जूझ रहे गांवों के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे उन गांवों में यथाशीघ्र साफ पेयजल पहुंच सके। कुल 4527 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के 18 जिलों में ये मल्टी-विलेज योजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से 3234 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे दस लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल पहुंचेगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए संचालन-संधारण नीति जल्द तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने जलस्रोतों को रिचार्ज करने मनरेगा के माध्यम से आवश्यक संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया। श्री साव ने ऐसे गांवों में जहां पेयजल आपूर्ति के लिए भू-जल स्रोत नहीं मिल रहे हैं, उन गांवों के लिए नई मल्टी-विलेज योजनाएं राज्य मद से स्वीकृत करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सीएसआर या डीएमएफ फंड से राशि की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने तेजी से नए नलकूपों के खनन के लिए विभाग में नई ड्रिलिंग मशीनें खरीदने की जरूरत भी बताई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बैठक में बताया कि प्रदेश में अब तक 39 लाख 14 हजार से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा चुका है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक 78 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है। राज्य के 3356 गांवों में शत-प्रतिशत, 5093 गांवों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तथा 3153 गांवों में 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों में पंचायतों के द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नल जल मित्र की नियुक्ति की जाएगी। भारत सरकार द्वारा इसके लिए प्रदेश के 33 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित नल जल मित्रों का प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, और डॉ. बसवराजु एस., क्रेडा के सीईओ श्री राजेश सिंह राणा, जल जीवन मिशन के एमडी श्री सुनील जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रदेश सरकार के मंत्रिगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी किया श्रमदान

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत संगीत की नगरी ग्वालियर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान कर ग्वालियरवासियों को जल संरचनायें सहेजने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केन्द्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश सरकार के मंत्रिगण सर्वश्री नारायण सिंह कुशवाह, तुलसीराम सिलावट व प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जन-प्रतिनिधिगणों ने कतारबद्ध खड़े होकर सागरताल की साफ-सफाई के लिये श्रमदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार के लिए विशेष महत्व रखता है। सरकार ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास के लिये कटिबद्ध है। इस दिशा में जल्द ही 33 हजार करोड़ रूपए लागत की पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना का भूमिपूजन किया जायेगा। इससे इस क्षेत्र के पेयजल व खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। साथ ही उद्योग धंधों के लिये नए-नए रास्ते खुलेंगे। सागरताल पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए लगभग 179 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 210 करोड़ रूपए लागत के नवनिर्मित स्टेडियम सहित कुल मिलाकर लगभग 389 करोड़ रूपए की सौगातें दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागरताल पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आयोजित हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भिण्ड जिले से लेकर सम्पूर्ण बुन्देलखंड के सर्वांगीण विकास के लिये 43 हजार करोड़ रूपए लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना को मूर्तरूप दिया जायेगा। इसमें से 12 हजार 600 करोड़ रूपए के टेंडर हो चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागरताल के जीर्णोद्धार का काम “जल गंगा संवर्धन अभियान” के बाद भी जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सागरताल के जीर्णोद्धार के लिये ढाई करोड़ रूपए की धनराशि मंजूर की है। साथ ही सागरताल में नौकायन सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिये भी सरकार धनराशि उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागरताल के गहरीकरण से 5 करोड़ लीटर अतिरिक्त जल ग्वालियरवासियों को उपलब्ध होगा। उन्होंने सागरताल के जीर्णोद्धार कार्य में महिला शक्ति, एनसीसी कैडेट्स एवं शहरवासियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर खुशी जताई। जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में जल संरक्षण की सुदीर्घ परंपरा रही है। भागीरथ ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत धरती पर गंगा का अवतरण कराया था। उन्होंने कहा जिस प्रकार शरीर में धमनियों के माध्यम से रक्त प्रवाह से हमें जीवन मिलता है, उसी तरह नदियाँ जल प्रवाह कर पृथ्वी को जीवंतता प्रदान करती हैं। इस भाव को प्रदेश सरकार ने भलीभाँति समझा है और नदियों के संरक्षण के लिये कारगर पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर यह भी कहा कि हमने जब राज्य संचालन के सूत्र समझे तब पता चला कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात की समस्त नदियों, घाटों व कुओं-बावड़ियों सहित सभी प्रकार की जल संरचनाओं का सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार कराया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी की इसी दूरदर्शी सोच के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के माध्यम से प्रदेश भर की जल संरचनाओं को सहेजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने रहीम के प्रसिद्ध दोहे “रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून” के माध्यम से पानी की महिमा को रेखांकित किया। सूरवीरों की धरा है ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की धरती मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर-चंबल अंचल की शौर्य गाथाओं की सराहना करते हुए कहा कि चंबल अंचल के जवान देश की सीमा की रक्षा के लिए सीना तानकर खड़े रहते हैं। दुश्मन की गोलियों के आगे आँख से आँख मिलाकर लड़ने की हिम्मत चंबल के सूरवीरों ने दिखाई है। ग्वालियर वह धरती है जहाँ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक इशारे पर उड़े विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के अड्डे तबाह कर दिए थे। ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग का शेष भाग भी फसाड़ लाईट से जगमग होगा – श्री सिंधिया केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नमामि गंगे अभियान की तर्ज पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू किया है। हमारी संस्कृति में नदियों को माँ के समान पूजा जाता रहा है। इसलिए नदियों की रक्षा व साफ-सफाई करना हमारा दायित्व ही नहीं अपितु धर्म है। खुशी की बात है कि प्रदेश में यह सब काम जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया रियासतकाल में बड़े पैमाने पर श्रृंखलाबद्ध ढंग से जल संरचनाओं का निर्माण कराया गया था। सागरताल उनमें से एक है। प्रसन्नता की बात है कि सागरताल के जीर्णोद्धार का काम प्रदेश सरकार द्वारा कराया जा रहा है। श्री सिंधिया ने ग्वालियर को विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने के लिये मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। साथ ही जानकारी दी कि ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग के शेष भाग को भी फसाड़ लाईट से जगमग किया जायेगा।

गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 घरों में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

'Let ED do its work, we will not interfere…'; CM Siddaramaiah's statement on Valmiki Corporation scam

मंडला मध्य प्रदेश के मंडला पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में पुलिस और प्रशासन ने 11 आरोपियों के अवैध निर्माण घरों पर एक साथ बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर कर दिया है। कार्रवाई के लिए भैंसवाही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। क्या है मामला? दरअसल, शुक्रवार को देर रात पुलिस ने जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में दबिश दी। यहां पर घरों की तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज व अन्य जगहों से पुलिस ने जब्त किए। गौवंश वध पर 11 आरोपियों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त कराया है। इन गोतस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 11 घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रही है।

राजस्थान में RSS नेता इंद्रेश कुमार अब बोले-मोदी 3.0 दिन दुगनी-रात चौगुनी तरक्की करे

Zelensky 'infuriated' on PM Modi's visit to Russia, said - peace process suffered a setback

जयपुर. आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि देश नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करे। इससे पहले गुरुवार को इंद्रेश कुमार ने जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोकसभा चुनावों में अहंकार के कारण बीजेपी 241 तक ही पहुंच पाई थी। गुरुवार को उन्होंने बीजेपी नेताओं को अहंकारी बताते हुए कहा था कि बीजेपी के अहंकार के चलते भगवान राम ने उन्हें 241 पर ही रोक दिया है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें इसमें खुश रहने दें। राम ने हमें काम करने के लिए बहुमत दिया है। इंद्रेश कुमार ने अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर भी तंज कसते हुए उन्हें अत्याचारी बताया था। उन्होंने कहा था कि  लल्लू सिंह ने जनता पर जुल्म किए थे तो रामजी ने कहा कि 5 साल आराम करो, अगली बार देख लेंगे। राम भेदभाव नहीं करते हैं, राम सजा नहीं देते हैं। राम किसी का बिगाड़ नहीं करवाते हैं। राम सबको न्याय देते हैं। देते रहे थे और देते रहेंगे। राम सदा न्याय प्रिय थे और रहेंगे।

छत्तीसगढ़-सुकमा में ट्रक से मोटर साइकिल टकराने से डीआरजी जवान घायल

सुकमा. सुकमा जिले के नागलगुंडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है। दरअसल डीआरजी का जवान रंजू नुरूम कोण्टा से दोरनापाल लौट रहा था। इसी दौरान नागलगुंडा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर जवान का ध्यान नहीं गया और मोटरसाइकिल ट्रक से जा टकराई। घायल जवान दोरनापाल में पदस्थ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस सड़क हादसे में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को 108 एंबुलेंस के जरिए दोरनापाल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल का इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान के पैर, कंधे और कमर में चोट आई है।

राजस्थान हाईकोर्ट में आठ अतिरिक्त महाधिवक्ता व गर्वेमेंट काउंसिल नियुक्त

weather; State alert of heavy rain today, latest updates from IMD

जोधपुर. राज्य सरकार की ओर से इसके लिए शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए गए हैं। इनमें राजस्थान हाई कोर्ट में अधिवक्ता मनोज शर्मा, अधिवक्ता कपिल प्रकाश माथुर और अधिवक्ता माही यादव को जयपुर पीठ में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यपीठ जोधपुर में अधिवक्ता सज्जन सिंह राठौड़, अधिवक्ता नरेन्द्र राजपुरोहित, अधिवक्ता श्याम सुंदर लदरेचा, अधिवक्ता इंद्र राज चौधरी और अधिवक्ता नाथू सिंह राठौड़ की अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्ति हुई है। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट की दोनों पीठ में दो-दो गवर्नमेंट काउंसिल के साथ ही एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर 81 अधिवक्ताओं की नियुक्ति की हैं। जयपुर पीठ में अधिवक्ता नीरज बत्रा और अधिवक्ता मीनाक्षी जैन को गवर्नमेंट काउंसिल बनाया गया हैं। इसके साथ ही 12 एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, 13 डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और 17 असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर नियुक्ति की हैं। हाईकोर्ट में 31 में से 10 पद अभी भी खाली प्रदेश में नई सरकार के गठन के करीब डेढ़ माह बाद सरकार ने 3 फरवरी को महाधिवक्ता की नियुक्ति की थी। वहीं इसके 10 दिन के अंतराल में सरकार ने 7 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति हाईकोर्ट में की थी। इसके बाद 12 मार्च को सरकार ने हाईकोर्ट में 6 अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए थे। वहीं अब सरकार ने 8 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति राजस्थान हाई कोर्ट में की हैं। लेकिन अभी भी हाई कोर्ट में 10 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं के पद खाली हैं। जयपुर पीठ में 19 और जोधपुर पीठ में 12 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं के पद स्वीकृत हैं।

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के जल की शुद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि पूजन

उज्जैन मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के जल की शुद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने शनिवार को उज्जैन में 598 करोड़ 66 लाख रुपये की कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का भूमि पूजन किया। कहा कि सिंहस्थ- 2028 को ध्यान में रखकर परियोजना स्वीकृत हुई है। ये परियोजना 42 महीने में पूरी होगी। प्रदूषित कान्ह का पानी शिप्रा के नहान क्षेत्र में मिलने से रोकने को जमालपुरा गांव में पांच मीटर ऊंचा स्टाप डैम बनाया जाएगा। यहां से गंभीर बांध के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र तक 28.650 किलोमीटर लंबी एवं 4.5 मीटर की डी आकार आरसीसी बाक्सनुमा पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पाइपलाइन के जरिये इंदौर से उद्वलित कान्ह का 40 क्यूमेक गंदा पानी डायवर्ट होगा। पाइपलाइन के शुरूआती और अंतिम छोर पर पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा ताकि सफाई कार्य के लिए मशीनरी आसानी से आ-जा सके। अंतिम छोर पर 100 मीटर लंबी ओपन चैनल बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट को हैदराबाद की मेसर्स वेंसर कंस्ट्रक्शन कंपनी, रिवर वोट हाइड्रोएल एलएलपी कंपनी के साथ 479 करोड़ 89 लाख रुपये में पूरा करेगी और अगले 15 वर्षों तक पाइपलाइन का रखरखाव करेगी। कान्ह का पानी उपचार कर किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाएगा। सरकार, शिप्रा को सदानीरा रखने को 600 करोड़ रुपये की एक अन्य योजना भी बना रही है, जिसके तहत सेवरखेड़ी गांव में शिप्रा नदी पर बैराज बनाकर वहां से शिप्रा का पानी लिफ्ट कर सिलारखेड़ी तालाब में ले जाया जाएगा। फिर यही पानी आवश्यकता पड़ने पर पुन: शिप्रा में छोड़ा जाएगा। इससे शिप्रा का पानी शिप्रा में ही रहेगा। इसके पहले उन्होंने 217 करोड़ की विभिन्न सड़क परियोजना का भूमि पूजन एवं इंडियन कैफे हाउस और भैरवगढ़ क्षेत्र में बनी खुली जैल का लोकार्पण भी किया। रामघाट से प्रारंभ हुई दो दिवसीय 55 किलोमीटर लंबी शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता भी की। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन, सतीश मालवीय, तेजबहादुर सिंह चौहान , जितेन्द्र पंड्या शामिल हुए। आज हवाई सेवा की शुरुआत करेंगे मध्यप्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को उज्जैन में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। यात्री एयरक्राफ्ट के जरिये उज्जैन से भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, इंदौर, सिंगरोली, खजुराहो की यात्रा सशुल्क कर सकेंगे। सीएम शाम 5.30 बजे शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सहभागिता कर शिप्रा को चुनरी अर्पित करेंगे। प्रदेश में पहली बार सेटेलाइट मैपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण भी करेंगे। अगले चरण में उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन का भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चरण में जल्द ही उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन और उज्जैन-जावरा व्हाया नागदा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। सिक्सलेन का निर्माण सिविल वर्क पर 735 करोड़ 36 लाख रुपये रुपये से और उज्जैन- जावरा फोरलेन का निर्माण 5017 करोड़ रुपये से किया जाएगा। विकास का यह क्रम संत समाज के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उज्जैन में लगेगा प्रतिमाएं बनाने का कारखाना मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में प्रतिमाएं बनाने का कारखाना स्थापित किया जाएगा। यहां बनी प्रतिमाएं प्रदेश और देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां पीतल से भी प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। पूजा-पाठ सामग्री, भगवान की पोशाक, पूजा के पात्र भी प्रदेश में बनवाकर देश के कोने-कोने में उपलब्ध कराए जाएंगे। भगवान राम और कृष्ण के समय के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी रहे स्थलों का विकास किया। महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर-रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक से बनी सप्त ऋषियों की मर्तियां हटाकर पत्थर की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मूर्तियों का निर्माण उज्जैन में शुरू हो चुका है।

दिल्ली सरकार ने पानी की कमी को लेकर एक आपात बैठक भी की, वजीराबाद पॉन्ड में पानी लगभग खत्म, केंद्र से मांगी मदद

नई दिल्ली दिल्ली में पेयजल की सप्लाई करने वाले बड़े केंद्र ‘वजीराबाद पॉन्ड’ में पानी लगभग खत्म हो चुका है। दिल्ली में पानी की इस किल्लत की जानकारी शनिवार को खुद दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दी। दिल्ली सरकार ने शनिवार को पानी की कमी को लेकर एक आपात बैठक भी की। आतिशी ने बताया कि वजीराबाद पॉन्ड में पानी लगभग खत्म हो चुका है, वहीं मुनक नहर में भी पानी की कमी है। पानी की इस भयंकर कमी को देखते हुए अब दिल्ली के विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मदद मांगी है। मुनक नहर और वजीराबाद पॉन्ड दोनों ही स्रोतों में पानी की कमी की वजह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मे पेयजल का प्रोडक्शन भी कम हो रहा है। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से पेयजल का प्रोडक्शन लगातार कम हो रहा है। आतिशी के मुताबिक, 1005 एमजीडी पानी के प्रोडक्शन की बजाय दिल्ली में 14 जून को केवल 932 एमजीडी पानी का प्रोडक्शन हुआ है। यानी दिल्ली में 70 एमजीडी से ज्यादा पानी की कमी है। यही वजह है कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की ज्यादा किल्लत हो गई है। इसे दूर करने के लिए कई स्थानों पर इमरजेंसी बोरवेल किए गए हैं और टैंकरों की मदद भी ली जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली के दर्जनों इलाके इस समय पानी की कमी से जूझ रहे हैं। यहां पेयजल की आपूर्ति एक बड़ी समस्या बन गई है। इन इलाकों को बोरवेल और पानी के टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। तेज गर्मी के बीच लोगों को टैंकर के लिए सड़कों पर इंतजार करना पड़ रहा है। टैंकरों के आने पर पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी जाती हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में राजनीति कर रही है। बुराड़ी के पास उत्तर प्रदेश के हिस्से में गैरकानूनी खनन हो रहा है। वहां अभी कुछ समय पहले गोलियां भी चली हैं। यह पूरा मामला हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और यूपी के बीच का है। इस मामले में सीआर पाटिल जी को दख़ल देना चाहिए, जिससे दिल्ली वालों को जल्द राहत मिल सके। दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली के विधायकों की तरफ से उन्होंने केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि वह इस मामले में तुरंत एक्शन लेंगे और वह दिल्ली के विधायकों को रविवार को ही मिलने का समय देंगे। दिलीप पांडे ने आगे कहा कि दिल्ली में पानी की कमी पर कुछ लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली में पानी की समस्या से उबरने के लिए हम सभी विधायक केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखकर निवेदन कर रहे हैं कि अंतरराज्यीय कोऑर्डिनेशन की ज़िम्मेदारी अगर उनका मंत्रालय उठा ले तो दिल्ली को जल संकट से उबारा जा सकता है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में दो के विवाद में बचाव पर युवक को मारा फरसा

कोरबा. कोरबा में दो युवकों के बीच विवाद में तीसरे को बचाव करना महंगा पड़ गया। बीच-बचाव कर रहे युवक पर फरसे से हमला कर दिया जिससे युवक के कान और हाथ पर गंभीर चोट आई है जिस पर 30 टांके लगे हैं। ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा का है जहाँ खूनी संघर्ष की घटना सामने आई।दो दोस्तों के बीच हुए विवाद के गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है हालात ऐसे हो गया है जैसे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज कराया गया भर्ती है जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक को की हालत गम्भीर है। बताया जा रहा है कि गोलू नामक युवक का गांव ही रहने वाले किसी दूसरे युवक के साथ विवाद चल रहा था दोनों के विवाद को निपटने के लिए तीसरा युवक राम प्रसाद मौके पर पहुंचा जहां काफी समझाइए के बाद गोलू ने उसके ऊपर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया यह विवाद गांव के बीच बस्ती में चल रहा था लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि उसे विवाद को रोक सके एक के बाद एक बार बार वार करते क्या जहां युवक खून से लखपत गांव के बीच सड़क पर पड़ा हुआ था घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए ग्रामीणों की मदद से घायल को किसी तरह जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल राम प्रसाद की पत्नी नंदनी ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी इस दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति पर गांव में ही रहने वाले युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है जहां मौके पर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया विवाद कब कैसे और किस बात को लेकर हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीणों की माने तो गांव में रहने वाले गोलू किसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद कर रहे थे इस दौरान बीच बचाव करने गए हुए थे और इस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और इसके सूचना उरगा पुलिस को अब तक नहीं है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर वरसानो का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है।

UPSC अभ्यर्थियों के लिए सेवाएं नोएडा मेट्रो सुबह 6 बजे शुरू करेगा ताकि सेंटर तक आसानी से पहुंच सकें छात्र

Dengue virus has changed its nature, cases are emerging with new symptoms

नोएडा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो सेवा रविवार सुबह छह बजे से शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के ऑपरेटर के अनुसार, आमतौर पर रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कॉरिडोर की एक्वा लाइन पर सेवाएं सुबह 8 बजे शुरू होती हैं। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने शुक्रवार को कहा, “16 जून (रविवार) को होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए, एक्वा लाइन पर यात्री सेवाएं सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी और ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।” इससे पहले दिन में, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी घोषणा की कि उसके तीसरे चरण के खंड पर सेवाएं रविवार को सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। बता दें कि यूपीएससी की ओर से आयोजित सिविल सर्विस की परीक्षा रविवार यानि 16 जून को आयोजित होनी है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल सर्विस के समय में बदलाव किया गया है ताकि स्टूडेंट्स सही वक्त पर परीक्षा के लिए सेंटर तक आसानी से पहुंच सकें। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के ऑपरेटर के अनुसार, आमतौर पर रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कॉरिडोर की एक्वा लाइन पर सेवाएं सुबह 8 बजे शुरू होती हैं।  

राजस्थान-झुंझुनू में जलदाय विभाग के पानी सप्लाई टैंकरों में बड़ी धांधली

झुंझुनू. किसी जमाने में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य समझा जाता था और भामाशाह खासकर गर्मियों में जगह जगह आमजन के हल्क की प्यास बुझाने के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करते थे। अब बदले जमाने मे उसी पुण्य के कार्य मे भी जलदाय विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर टैंकर ठेकेदार चांदी कूटने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। पिलानी कस्बे में पेयजल के भीषण संकट के बाद जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने आमजन को पानी उपलब्ध करवाने के लिए टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। साथ ही वार्डों में टंकियों को भरवाने के लिए कहा था। टैंकरों से सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि टैंकरों से सप्लाई नहीं हो रही। केवल भुगतान उठाया जा रहा हैं, जिसके बाद जीपीएस ट्रेकिंग शुरू की गई। टैंकर ठेकेदारों ने उसका भी तोड़ निकाल जीपीएस से हाजरी लगवानी शुरू कर दी। अब बीते 3 दिनों से वार्ड 12 के ओवर हैड टैंक में 60 टैंकर पानी यानी करीब ढाई लाख लीटर पानी डालने के बाद भी लोगों के घरों में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। वार्ड के लोगों का कहना हैं कि तीन दिन से टंकी को भरा जा रहा है, लेकिन वार्ड में किसी के घर भी जलापूर्ति नहीं हुई है। लोगों ने इस मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस मौके पर पार्षद राजकुमार नायक की अगुवाई में वार्डवासियों ने पंपहाउस पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है पानी के टैंकर टंकी तक आ कर जीपीएस से अपनी हाजिरी तो करवा लेते हैं, लेकिन टंकी में पानी पूरा नहीं डाल रहे हैं।

जागनाथ मंदिर परिसर में बछड़े का कटा हुआ सिर फेंकने के मामले में आरोपियों का निकाला जुलूस, NSA के तहत कार्रवाई

रतलाम/जावरा रतलाम जिले के जावरा नगर में स्थित जागनाथ मंदिर परिसर में बछड़े का कटा हुआ सिर फेंकने के मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई कर उन्हें भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया। जेल भेजने के पहले पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और कुछ दूर तक उन्हें पैदल चलाया। जुलूस कहां निकाला गया, यह पुलिस ने नहीं बताया।   पुजारी आरती करने पहुंचे तो दिखे थे अवशेष उल्लेखनीय है कि 13 व 14 जून की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर परिसर में गोवंश का अवशेष फेंक दिया गया था। तड़के पुजारी गौरव गोस्वामी मंदिर पर आरती के लिए पहुंचे तो गोवंश का अवशेष पड़ा दिखाई दिया था। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी थी।   हिंदू संगठनों में रोष खबर फैलने पर शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर पर पहुंचे थे। घटना को लेकर लोगों में फैल गया था तथा जावरा नगर बंद करा दिया था। इस दौरान एक-दो स्थानों पर पथराव की घटना भी हुई थी तथा तनाव की स्थित बन गई थी। पुलिस ने मोर्चा संभाल कर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तीतर-बितर किया था। डीआइजी मनोज कुमार सिंह, एएसपी राकेश खाका, कलेक्टर राजेश बाथम आदि ने जावरा पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया था। इस मामले में जावरा शहर थाने पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी सहायता से आरोपियों का पता लगाकर 24 वर्षीय सलमान मेव पुत्र मोहम्मद मेव निवासी मेवाती पुरा जावरा व 19 वर्षीय शाकिर कुरैशी पुत्र शाहिद कुरैशी निवासी जेल रोड जावरा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद देर रात 40 वर्षीय नौशाद कुरैशी पुत्र उर्फ भूरे खां कुरैशी निवासी जूना कबाड़ा जावरा व 25 वर्षीय शाहरुख पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अरब साहब कॉलोनी जावरा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान व शाकिर की भूमिका गोवंश फेंकने और नौशाद की वध करने व शाहरुख की अवशेषों को ठिकाने लगाने की थी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 12 किलोग्राम हेरोइन सुरक्षा बलों ने की जब्त

राजस्थान सुरक्षा बलों ने शनिवार को राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हेरोइन की अनुमानित कीमत 60 करोड़ रुपये है। उसने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने जिले के अनूपगढ़ और समेजा कोठी थाना क्षेत्रों से छह-छह किलोग्राम वजन की हेरोइन की दो खेप बरामद की, इन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तस्करी कर लाया जा रहा था। आवाज सुनने के बाद जवानों ने गोलियां चलाईं पुलिस ने बताया कि अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह कैलाश चौकी के पास ‘13 के गांव’ में ड्रोन की आवाज सुनने के बाद बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं। संयुक्त तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों और पुलिस कर्मियों को 6 किलोग्राम वजन के हेरोइन के दो पैकेट मिले। इस खेप की कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि समेजा कोठी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना में स्थानीय लोगों ने ड्रोन की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी और उस स्थान पर पहुंचे जहां तस्कर खेप लेने आए थे। ड्रोन से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस दल को देखकर तस्करों ने गोलियां चला दीं और भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 30 करोड़ रुपये मूल्य की छह किलोग्राम हेरोइन से भरे दो पैकेट बरामद किए गए। अनूपगढ़ के पुलिस अधीक्षक रमेश मोरया ने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है और जल्द ही ड्रोन का पता लगाने और निष्क्रिय करने के लिए सीमा क्षेत्र में ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई जाएगी।

गीता कॉलोनी में राहत की सांस, बाधित सेवाओं को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ शिकायतों और विरोध के बाद पानी की आपूर्ति मिली

नई दिल्ली दिल्ली में गीता कॉलोनी के निवासियों ने शनिवार को राहत की सांस ली, क्योंकि उन्हें बाधित सेवाओं को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ शिकायतों और विरोध के बाद आखिरकार बढ़ी संख्या में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति मिली। स्थानीय लोग, जो गर्मियों के कारण चल रहे जल संकट का विरोध करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, ने कहा कि पर्याप्त पानी की आपूर्ति की उनकी मांग को प्रतिदिन दो टैंकरों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। ‘पानी की कमी ने हमें बहुत परेशान किया’ गीता कॉलोनी निवासी राम कली ने कहा, “पानी की कमी ने हमें बहुत परेशान किया है। जब हमने विरोध किया और मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया, तो दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकरों के ज़रिए पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। उन्होंने हमें प्रतिदिन दो टैंकर पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है।” एक अन्य निवासी ने बताया, ”पहले हमें एक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती थी, हमें बहुत परेशानी होती थी – कुछ लोगों को पानी मिल पाता था और कुछ को नहीं। अब हमें दो टैंकर दिए गए हैं, जिससे हमारी स्थिति आसान हो गई है। अब सभी निवासियों को पर्याप्त पानी मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि गीता कॉलोनी में स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन मैदान गढ़ी और चाणक्यपुरी सहित दिल्ली के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को अपर्याप्त जल आपूर्ति के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वे पानी के टैंकरों के आसपास बाल्टी, कंटेनर और डिब्बे लेकर पानी ढोते नजर आते हैं। शहर के कई निवासियों के लिए, पानी की कमी के कारण उनकी दैनिक पानी की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। दिल्ली में रिकॉर्ड उच्च तापमान और लू के कारण कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे शहर में पानी की मांग में भी असाधारण और अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने मुनक नहर में दिल्ली के पानी के हिस्से को कम करने के लिए हरियाणा सरकार को दोषी ठहराया है। हरियाणा- दिल्ली सरकार से मांगा जवाब इससे पहले बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार और उसके सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना ​​याचिका पर उनका पक्ष मांगा था। दिल्ली को जलापूर्ति के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश का कथित रूप से पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका दायर की गई है। नीना बंसल कृष्णा की अवकाश पीठ ने हरियाणा सरकार, उसके अधिकारियों और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। यह नोटिस अधिवक्ता एसबी त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें 15 जनवरी को पारित दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न करने के लिए हरियाणा सरकार के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई की मांग की गई है, जिसके तहत हरियाणा को प्रतिदिन दिल्ली को 1041 क्यूसेक पानी की आपूर्ति करनी थी। याचिका में कहा गया है कि इससे पहले हरियाणा ने कहा था कि दिल्ली को 719 क्यूसेक पानी का आवंटन है। हरियाणा अपने नागरिकों से 319 क्यूसेक पानी दिल्ली में भेजकर दिल्ली को 1041 क्यूसेक पानी की आपूर्ति कर रहा है। हरियाणा ने 1041 क्यूसेक की वर्तमान आपूर्ति को कम करने के बारे में कुछ नहीं कहा है। आगे कहा गया है कि हरियाणा ने मुनक नहर (नहर) से कम पानी देना शुरू कर दिया है। कभी-कभी तो मुनक नहर से पानी ही नहीं दिया जाता था।  

राजस्थान-झुंझुनू में आग बरसाते सूरज के बीच चारों तरफ अग्निकुंड में साधु ने रमाई धूनी

VIP's Mahakal: Do only BJP leaders have the right to enter the sanctum sanctorum of the temple

झुंझुनू. राजस्थान समेत पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी की मार जारी है। इस गर्मी की चपेट से लोग परेशान हैं, लेकिन देश में कुछ योगी ऐसे भी हैं जो प्राकृतिक नियमों को भी मात देकर अपनी तपस्या का चमत्कार पेश कर रहे हैं। ऐसे ही एक संत राजस्थान के झुंनझुंनु जिले में देखने को मिल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में इन संत ने अपने चारों तरफ अग्निकुंड जलाए हैं और तपस्या कर रहे हैं। प्रचंड गर्मी के बीच साधु को तपस्या में लीन देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जिले के निकटवर्ती गांव बुड़ाना के रुपनाथजी धाम पर महंत बालयोगी पूनमनाथ महाराज ने भरी दोपहर में खड़ी तपस्या कर जन कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। सात दिनों तक चली इस तपस्या में महंत बालयोगी पूनमनाथ महाराज ने अपने चारों ओर अग्नि के पांच धूणे जलाए। जिससे तापमान और अधिक बढ़ता रहा है। इन अग्नि के धूणों के बीच महंत पूनमनाथ महाराज ने दोपहर में सात दिन तक शरीर को भस्म से लेपकर खड़े होकर तपस्या की है। महंत बालयोगी पूनमनाथ महाराज ने बताया कि इस तपस्या का मुख्य उद्देश्य है कि सृष्टि की रक्षा हो जीव जंतुओं तथा मानव का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रकृति से जुड़ाव रखना चाहिए। प्रकृति को नुकसान पहुंचाने पर हम खुद को ही खतरे में खड़े कर रहे हैं। इसलिए हम सबका धर्म है कि मानवीय सरोकार को निभाते हुए प्रकृति से जुड़ाव रखें. तपस्या समापन के दौरान मंदिर परिसर में 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने सुख समृद्धि की कामना करते हुए आहूतियां दी गईं। इसके बाद रुपनाथजी महाराज की विधि विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई, इससे पहले सजी धजी पालकी में बैठाकर मूर्ति को चारों ओर परिक्रमा लगाई गई। तपस्या के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं तपस्या संपन्न होने के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सोती, बुड़ाना, देसूसर, बास बुडाना, भरगड़ो की ढ़ाणी, प्रतापपुरा गांव समेत अन्य दूर दराज से श्रद्धालु उमड़े।

छत्तीसगढ़-कोरबा में दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी और बच्चों पर हमला

कोरबा. कोरबा के करतला में एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मां, बेटी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें करतला के सामुदायिक स्वास्य केंद्र में उपचार देने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो शादियां कर रखी हैं, जिसकी वजह से उसका पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी शरद दास महंत जो गांव का कोटवार है पहली पत्नी टीका बाई है। जिससे उसकी बेटी टिंकी (22) और बेटा पवन दास (25) है। वहीं दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद का पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पहली पत्नी का आरोप है कि पति उसे घर खर्च नहीं देता, जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने भी आरोपी को फटकार लगाई है। बस इसी बात को लेकर शरद का पत्नी से विवाद हुआ और हिंसक घटना घट गई। आरोप है कि शरद लॉकडाउन के समय अपनी पहली पत्नी, बेटी-बेटे को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा था। वह जब भी बीच-बीच में घर आता था तो अक्सर मारपीट करता था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की। घायल महिला ने बताया कि जब भी उसका पति जब से दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है तब से कुछ भी खर्चा नहीं देता। किसी तरह वह अपनी बेटी और बेटे का भरण-पोषण करते आ रही है। दोनों को पढ़ा-लिखा रही है। मामला कोर्ट में चल भी रहा है, दो दिन पहले कोरबा कोर्ट में पेशी हुई थी। जहां कोर्ट ने शरद को खर्चा देने के लिए कहा। इसी बात से वह नाराज था। घायल महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी और बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी तो इसी दौरान शरद ने उनपर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, लोगों ने उसे पकड़ा। नहीं तो उनकी जान जा सकती थी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को करतला पुलिस के हवाले किया और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। करतला थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार का जेल दाखिल कर दिया गया है आगे की कार्यवाही की जारी है।

मैनपुरी में निमोनिया से दो माह की बच्ची की मौत, सात बच्चे अस्पताल में भर्ती

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच डायरिया और बुखार के मरीजों के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में भी आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची एक दो माह की बच्ची की निमोनिया की दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं सात बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 996 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी जयराम की दो माह की पुत्री अराधना को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया, पेटदर्द और निमोनिया से पीड़ित सात बच्चे भर्ती कराए गए। दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। यहां उसे हर संभव उपचार देकर बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी मौत हो गई।

नक्सलियों का खात्मा नहीं हो जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे : साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दु:खद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने आगे लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा पीड़ितों को दें राहत राशि : राज्य विधिक प्राधिकरण अध्यक्ष

Indore today

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार हिंसा और आगजनी पर राज्य विधिक प्राधिकरण (सालसा) के अध्यक्ष जस्टिस गौतम भादुड़ी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ितों को क्षतिपूर्ति और राहत प्रदान किये जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालौदाबाजार को निर्देश जारी किये हैं। जस्टिस भादुड़ी ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर निर्देश दिए कि भीड़जनित हिंसा और आगजनी की घटना में जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है और जिन्हें चोट आई है, उन्हें क्षतिपूर्ति व अंतरिम राहत प्रदान करने की कार्रवाई की जाये। उक्त आगजनी में जो कीमती दस्तावेज नष्ट हो गये हैं उन्हें पुनः निर्मित किये जाने हेतु प्रभावित क्षेत्र में विधिक सहायता क्लीनिक संचालित किया जाये। आगजनी की घटना में जो सैकड़ों वाहन जल कर खाक हो गये हैं, उन वाहन मालिकों-पीड़ितों के दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द उनके दावों का भुगतान सुनिश्चित करें और समुचितचिकित्सा खर्च, सहायता और काउंसिलिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि उक्त भीड़जनित हिंसा के कारण मनोवैज्ञानिक सदमे व अवसाद के शिकार व्यक्तियों के लिए तत्काल मनोचिकित्सक की सहायता से काउंसिलिंग की व्यवस्था कराई जाये। घटना में जो व्यक्ति घायल हुए हैं, उनका निशुल्क इलाज किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उनके इलाज में जो वास्तविक व्यय हुआ है, उसका भुगतान विधि अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार को सभी सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियों के माध्यम से तत्काल विधिक सहायता उपलब्ध कराने और उनका पर्यवेक्षण करने भी कहा है। बता दें कि बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को आंदोलित व आक्रोशित भीड़ ने एसपी एवं कलेक्टर कार्यालय में आग लगा दी और लोगों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। इससे बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए और सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गईं। शासकीय कार्यालयों में रखे जनसाधारण से संबंधित दस्तावेज भी जलकर राख हो गये।

गंगा में गिरा ई-रिक्शा, दो बच्चे सहित बह रही महिला को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद में गंगा स्नान के बाद लौटते वक्त पैंटून पुल पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट कर गंगा में गिर गया। उसमें सवार महिला और दो बच्चे गंगा में बह लगे। पीछे आ रहे एक युवक ने छलांग लगाकर महिला और बच्चों को बचा लिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल नाला सिम्तसुमाल निवासी राजाबाबू की बहन मनोरमा कानपुर से परिवार के साथ गंगा स्नान करने आईं थीं। वह सुबह गंगा स्नान करने के बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर पैंटून पुल से पुरानी घटिया की ओर आ रही थीं। पुल पार करने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा गंगा के गहरे पानी में जा गिरा। महिला पुल पर गिर गईं, जबकि दो बच्चे और मनोरमा गंगा में जा गिरे। पीछे से आ रहे युवक विशाल पांडेय ने गंगा में छलांग लगा दी। उसने दोनों बच्चों और महिला को पकड़कर कंधों के सहारे पुल में लगे तार पकड़कर धार में बहने से रोक लिया।  विशाल के साथी बंटी और साथी शोरगुल करने लगे। करीब 20 मिनट बाद पहुंचे नाविकों ने महिला और बच्चों को नाव में बैठाकर ऊपर पहुंचाया। युवक की वजह से बच्चों और महिला की जान बच गई। मनोरमा ने बताया कि वह कानपुर से भाई के घर आई थीं। सुबह कार से गंगा घाट पहुंची। दूसरी तरफ खड़ी कार तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई थीं।  2100 रुपये लेकर गोताखोरों ने निकाला ई-रिक्शा गरीब 12 फीट गहरे पानी में समाए ई-रिक्शा को निकालने के लिए गोताखोरों ने 21 सौ रुपये में बात तय की। रुपये लेने के बाद गोताखोरों ने ई-रिक्शा को करीब दो घंटे के प्रयास के बाद बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे।  

किसी ने कार्यकर्ताओं की उदासीनता की बात की तो किसी ने हार का ठीकरा भितरघातियों पर फोड़ा, यूपी में बीजेपी की हार के कारण

लखनऊ भाजपा में हार पर मंथन शुरू हो गया है। किसी ने कहा कि कई जातियां छिटकने से हार गए। कोई बोला संगठन निष्क्रिय रहा। किसी ने कार्यकर्ताओं की उदासीनता की बात की तो किसी ने हार का ठीकरा भितरघातियों पर फोड़ा। टिकटों का जल्दी घोषित होना भी कुछ लोगों ने चुनाव की हवा बिगड़ने का कारण बताया। ऐसी तमाम बातें भाजपा के अवध क्षेत्र की सीटों से हारे प्रत्याशियों ने कहीं। पार्टी द्वारा क्षेत्रवार की जा रही समीक्षा के क्रम में गुरुवार को उन्हें प्रदेश कार्यालय पर बुलाया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के जीते और हारे प्रत्याशियों से अलग-अलग बात की। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार की ताजपोशी के बाद अब यूपी में हार के कारणों की समीक्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी ने दो स्तर पर समीक्षा का सिलसिला शुरू किया है। एक ओर सभी प्रत्याशियों से क्षेत्रवार चर्चा कर उनकी हार के कारण पूछे जा रहे हैं। साथ ही सुधार के लिए उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत गुरुवार को अवध क्षेत्र से हुई। अवध में शामिल 16 लोकसभा सीटों में से लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गोंडा के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और बाराबंकी की प्रत्याशी को छोड़ बाकी सभी पहुंचे। दूसरी ओर हार के जमीनी कारणों का पता लगाने के लिए एक 80 लोगों की टॉस्क फोर्स भी बनाई गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कौशल किशोर, साक्षी महाराज, रेखा वर्मा, अजय मिश्रा टेनी, दिनेश प्रताप सिंह, लल्लू सिंह, राजेश वर्मा और रितेश पांडेय ने अलग-अलग चर्चा में अपनी हार के कारण बताए। सभी ने संविधान बदलने और आरक्षण खतरे में होने के विपक्षी दांव के चलते नुकसान होने की बात कही। अयोध्या के प्रत्याशी लल्लू सिंह ने पार्टी के कई लोगों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। कौशल किशोर, साक्षी महाराज, रेखा वर्मा, दिनेश प्रताप सिंह द्वारा भी कुछ ऐसे ही आरोप लगाए जाने की खबर है। प्रत्याशियों ने यह भी कहा कि जल्दी टिकट घोषित होने के कारण भी माहौल बिगाड़ने वालों को ज्यादा मौका मिला। वहीं चुनाव जीतने वाले हरदोई और मिश्रिख के सांसदों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों संग हार के कारणों पर चर्चा होनी है। आज होगी टास्क फोर्स की बैठक यूपी में चुनावी नतीजे भाजपा की अपेक्षा के प्रतिकूल रहे। अब पार्टी ने एक 80 सदस्यों वाली टास्क फोर्स बनाई है। यह टॉस्क फोर्स 15 जून से तय लोकसभा क्षेत्रों में जाएगी। एक टीम में दो सदस्य होंगे। हर टीम को दो-दो लोकसभा क्षेत्र दिए गए हैं। हर लोकसभा क्षेत्र में टीम 3 से 4 दिन रहेगी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस टास्क फोर्स की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। टास्क फोर्स के सदस्यों को वे बिंदु बताए जाएंगे, जिन पर उन्हें अपनी रिपोर्ट तैयार करनी है। इनमें संगठन की स्थिति, सामाजिक समीकरण कैसे गड़बड़ाए, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का असर, प्रत्याशी की स्थिति सहित अन्य बिंदु शामिल हैं। इन टीमों में प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ ही कुछ जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।  

मंत्री बनने के बाद राजस्थान-अलवर के बाबा धाम में पहुंचे भूपेंद्र यादव ने लगाई धोक

Monsoon Update: Heavy rain in many states… Read complete weather report

अलवर. केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव आज सुबह अलवर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भर्तृहरि बाबा धाम में जाकर धोक लगाई, वहीं शहर में आकर उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में चुनाव जीतने का मन्नत का नारियल बांधा था। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा मैं अलवर का ही हूं। मुझे अलवर के विकास के लिए कार्य करना है। आज पूरे दिन व्यस्त कार्यक्रम में से पूर्व देव दर्शन कर अलवर की खुशहाली की कामना की। मंदिर महंत द्वारा केंद्रीय मंत्री यादव को चांदी का श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। यहां से निकलने के बाद अलवर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद अलवर सांसद क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं के लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिले से जुड़ी समस्याओं पर होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा पानी की समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का कार्य योजना पर चर्चा का कार्यक्रम है।

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी अपने अकाउंट से वीडियो को हटाने को कहा

नई दिल्ली कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक वीडियो को हाई कोर्ट ने डिलीट करने का आदेश दिया है। फेसबुक, एक्स, यूट्यूब सभी सोशल प्लैटफॉर्म से इस वीडियो को तुरंत हटाने को कहा गया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी अपने अकाउंट से वीडियो को हटाने को कहा। सुनीता समेत पांच लोगों से जवाब भी तलब किया गया है और यदि कोर्ट उनकी दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ तो आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है और क्यों कोर्ट ने डिलीट करने का आदेश दिया, आइए आपको बताते हैं। पहले जानें कोर्ट ने क्या दिया आदेश जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनीता केजरीवाल समेत 6 लोगों और सोशल मीडिया प्लैंटफॉर्म ‘मेटा’ और ‘यूट्यूब’ को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से कहा है कि यदि ऐसी ही सामग्री दोबारा पोस्ट की गई है तो वे उसे भी हटा दें। इस मामले की अगली सुनवाई अब 9 जुलाई को होगी। हाई कोर्ट के वकील वैभव सिंह की ओर से दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह रुख अपनाया। क्यों दायर की गई याचिका दरअसल, वकील वैभव सिंह ने अपनी याचिका में दावा किया है कि कोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन किया गया है। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अवैध तरीके से कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड किया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जोकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबंधित दिल्ली हाई कोर्ट नियम, 2021 के तहत प्रतिबंधित है। क्या था उस वीडियो में केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 28 मार्च को जब उन्हें राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रखने की इच्छा जाहिर की। अदालत की इजाजत पर केजरीवाल ने बोलना शुरू किया। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा को कथित शराब घाटाला केस में एक आरोपी और अब गवाह बन चुके कारोबारी शरद चंद रेड्डी ने चंदा दिया। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने इस वीडियो को यह कहते हुए साझा किया कि केजरीवाल ने मनी ट्रेल को एक्सपोज कर दिया है। याचिका दायर करने वाले वकील का आरोप है कि केजरीवाल की पत्नी ने कोर्ट की कार्यवाही को गैरकानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इसे न्यायपालिका की छवि खराब करने की कोशिश भी बताया।  

आगरा में 55 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, DCP बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त

Clean chit to Bhole Baba in SIT report? Officers and organizers responsible

आगरा  उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिन में 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पहले दिन 7 दारोगा समेत 30 पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार और पासपोर्ट वेरिफिकेशन में देरी या पासपोर्ट का सत्यापन करने में लापवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया। दूसरे दिन 25 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी। दो दिन में 55 पुलिसकर्मियों के निलंबन की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दूसरे दिन निलंबित 23 पुलिसकर्मी पश्चिमी जोन और दो पुलिसकर्मी पूर्वी जोन के हैं। पासपोर्ट और चरित्र प्रमाणपत्र की रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। डीसीपी ने शुक्रवार को कहा कि अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगरा में डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने 23 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया।वहीं डीसीपी पूर्वी अतुल कुमार शर्मा ने प्रशिक्षु महिला दरोगा सहित दो पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की। सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें थीं। इनमें ज्यादातर वे पुलिस कर्मी हैं, जिनकी फीड बैक सेल से रिपोर्ट विपरीत आई थी। कुछ ऐसे भी हैंस जिनके खिलाफ जनता ने सीधे शिकायतें की थीं। सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में कार्रवाई हुई। बीट पुलिस ऑफिसर स्कीम डीसीपी सिटी सूरज राय ने शुक्रवार को बताया कि आगरा में बीट पुलिस ऑफिसर स्कीम लागू है। पहले ही कहा गया था कि पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य रिपोर्ट के बदले किसी प्रकार की कोई डिमांड नहीं जाएगी, बल्कि लोगों का पूरी सुविधा के साथ काम किया जाएगा। 16 पुलिसकर्मियों पर फीडबैक के आधार पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतने, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता की रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने आदेश जारी कर कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल कर व जनमानस से लाभ लेने के चलते इन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। दरअसल पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ की फीड बैक सेल ने इन पुलिसकर्मियों की पहचान की गई थी, जिसके विरुद्ध कार्रवाई हुई है। जब ये पुलिसकर्मी बीट पुलिस ऑफिसर बनाए गए थे तो इनको आम जनता को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। उन्हें पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य की रिपोर्ट के बदले घूस न लेने की कड़ी चेतावनी दी गई थी, लेकिन फीड बैक में इन पुलिसकर्मियों की विपरीत रिपोर्ट आई। पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप डीसीपी सिटी के आदेश को तत्काल तामील कराने को कहा गया है। पुलिस कर्मियों पर पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य रिपोर्ट के बदले आम लोगों से लाभ लेने और पुलिस की छवि को धूमिल करने का आरोप है कार्रवाई सिर्फ निलंबन तक सीमित नहीं रहेगी,जांच के बाद दंड भी मिलेगा। चरित्र पंजिका में एंट्री होगी। खास बात यह है कि कार्रवाई किसी बड़ी रिश्वत में नहीं बल्कि अधिकतर मामलों में पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्रों के वेरीफिकेशन में हज़ार दो हज़ार के लेनदेन में हुई है।

थानेदारों के परफार्मेंस के आधार पर हुई पोस्टिंग

बिलासपुर बिलासपुर में लोकसभा चुनाव आचार संहिता के बाद SP ने एक साथ 13 थानेदारों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। तबादला आदेश में राजनीतिक एप्रोच और शिकायत को भी तवज्जों देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, खराब परफार्मेंस और अवैध वसूली के चलते भी थानेदारों को हटाने की बात कही जा रही है। जारी आदेश के अनुसार सकरी थानेदार अभय बैस को हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए भेजा गया है। वहीं, कोटा टीआई रजनीश सिंह को रतनपुर और बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पांडेय को लाइन अटैच कर दिया गया है। हालांकि, जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता के बीच कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अवैध रेत उत्खनन के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही हाल ही में कोटा व बेलगहना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर मालिकों से पैसे वसूली की शिकायत आईजी से की गई थी। हालांकि, इस दौरान मौखिक आदेश पर तोरवा टीआई राहुल तिवारी और सिरगिट्‌टी प्रभारी भारती मरकाम की पोस्टिंग जरूर की गई थी। इस दौरान वो खुद थानेदारों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। क्राइम मीटिंग में भी उन्होंने थानेदारों के परफार्मेंस के आधार पर पोस्टिंग और ट्रांसफर करने की चेतावनी दी थी। 2 आरक्षक के भरोसे थीं थानेदार बताया जा रहा है कि सिरगिट़्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम मौखिक आदेश पर जमीं थीं। इस दौरान उनका खराब परफार्मेंस रहा। दो आरक्षकों के भरोसे वो थाना चला रहीं थीं। वहीं, वाहन चेकिंग के दौरान पैसे वसूली की शिकायतें भी मिल रही थी, जिसके चलते उन्हें अब हटाकर महिला थाने भेज दिया गया है। तखतपुर क्षेत्र में नए थानेदारों की पोस्टिंगजारी तबादला आदेश में सत्ताधारी दल के विधायकों की पसंद का भी ख्याल रखा गया है। यही वजह है कि तखतपुर क्षेत्र के सकरी में पदस्थ अभय सिंह बैस को हटाकर उनकी जगह चकरभाटा टीआई दामोदर मिश्रा को भेजा गया है। तखतपुर टीआई हरीश तांडेकर को बेलगहना चौकी प्रभारी बना दिया गया है। वहीं, दामोदर की जगह रविंद्र अनंत को चकरभाटा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बेहतर काम का मिला इनाम एसपी ऑफिस में पदस्थ सुमंतराम साहू पहले तखतपुर थाने में पदस्थ थे, तब उनका ट्रांसफर शिकायत शाखा में किया गया था। यहां बेहतर काम करने की वजह से एसपी रजनेश सिंह ने उन्हें सिटी कोतवाली टीआई बनाया है। जबकि, सिटी कोतवाली टीआई विजय चौधरी को सिरगिट्‌टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। कोनी कांड: टीआई हटाए गए, आरक्षक पर नहीं हुई कार्रवाई कोनी में कुछ दिन पहले लूट के आरोप में युवक पर पुलिस पिटाई और हत्या का आरोप लगा था। मृतक युवक के परिजनों ने आरक्षक शैलेंद्र साहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। कहा जा रहा है कि वो टीआई के संरक्षण में पेट्रोलिंग टीम में था। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोनी टीआई गोपाल सतपथी को हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात थानेदार नवीन देवांगन को कोनी भेजा है। अनिल अग्रवाल बने कोटा टीआई बेलगहना चौकी प्रभारी रहे अनिल अग्रवाल को एसपी रजनेश सिंह ने पहले तारबाहर थाने की जिम्मेदारी दी थी। अब जारी आदेश में उन्हें तारबाहर से कोटा थाने भेजा गया है। बता दें कि बेलगहना चौकी कोटा क्षेत्र में ही आता है और अग्रवाल वहां पहले काम कर चुके हैं। यह अलग बात है कि उनकी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहा है।

बिलासपुर में टोल प्लाजा के कर्मचारी को जमकर पिटा

बिलासपुर बिलासपुर के अकलतरा-पाराघाट टोल प्लाजा में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। इससे घायल कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पेंड्री निवासी प्रमोद कुमार धीरज नेशनल हाइवे के पाराघाट टोल प्लाजा में ठेका कर्मचारी है। गुरुवार की रात वह टोल प्लाजा में ड्यूटी कर रहा था, तभी लेन नंबर पांच में अकलतरा तरफ से कार आकर रुकी। कार में फास्टैग होने के बाद भी पैसे नहीं कट रहे थे, जिसके कारण देरी हो गई। फास्टैग में तकनीकी खराबी, हंगामा मचाते हुए कर पिटाई इस दौरान कार सवार युवक नीचे उतर गए और देरी होने का कारण पूछने लगे। इस पर कर्मचारी ने फास्टैग में तकनीकी खराबी के कारण देरी होने की जानकारी दी। इतना सुनते ही कार सवार युवकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा के कर्मचारी की पिटाई टोल प्लाजा के कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकले। वहीं, घायल कर्मचारी ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की, जिस पर पुलिस ने कार सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता पर कोर्ट का एक्शन, जानें किस मामले में दिल्ली HC ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली  दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को सोशल मीडिया पर अदालत की कार्यवाही का वीडियो हटाने का निर्देश दिया। सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो तब पोस्ट किया था जब अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार होने के बाद अदालत के सामने पेश हुए थे। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की बेंच ने सुनीता केजरीवाल और अन्य के खिलाफ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। ‘सुनीता केजरीवाल ने जानबूझ कर की कोर्ट की अवमानना’ सुनीता केजरीवाल के खिलाफ ये जनहित याचिका दिल्ली के वकील वैभव सिंह ने दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की पत्नी ने जानबूझकर और इरादतन दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अधिसूचित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों की अवहेलना की है। इस याचिका में अक्षय मल्होत्रा, एक्स यूजर नागरिक-इंडिया जीतेगा, प्रमिला गुप्ता, वीनेता जैन और डॉ. अरुणेश कुमार यादव के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। अदालत ने सभी आरोपियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो हटा दें। अब इस मामले की सुनवाई 09 जुलाई को होगी। एसआईटी के गठन की मांग अदालत में दायर याचिका में एक एसआईटी के गठन की मांग की गई है, जो उन लोगों के खिलाफ जांच करे और एफआईआर दर्ज करे, जिन लोगों ने कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किया। याचिका में कहा गया है कि इस कदम ने ट्रायल कोर्ट के जज की जान को खतरे में डाल दिया है। आप के नेताओं पर साजिश करने का आरोप याचिका में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने जानबूझकर और इरादतन कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग किया और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया। इससे कोर्ट की कार्यवाही को बिगाड़ने और गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग करने की साजिश अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा रची गई थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की मांगयाचिका में उन लोगों की पहचान के लिए पूरी जांच की मांग की गई है, जो कथित रूप से कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करके उसे शेयर करने के लिए जिम्मेदार हैं। याचिका में अपील की गई है कि आरोपियों को कोर्ट की अवमानना अधिनियम, 1971 के प्रावधानों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम उल्लंघन के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा, याचिका में यह भी मांग की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को निर्देश जारी किए जाएं ताकि ऐसी अनधिकृत रिकॉर्डिंग को रोका जा सके।

राजस्थान-भरतपुर में बस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत और छह यात्री घायल

Legal literacy and tree plantation program was organized in Life Career School.

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। लोक परिवहन की बस की टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान बस पूरी तरह सवारियों से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि ट्रक भरतपुर की ओर जा रहा था, जबकि बस भरतपुर से जयपुर की ओर आ रही थी। रास्ते में सरसों अनुसंधान केंद्र के सामने बस और ट्रक आमने-सामने टकरा गए। एक्सीडेंट की सूचना पर कलेक्टर और एएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। लोक परिवहन की बस की टक्कर सामने से आ रही ट्रक से हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान बस पूरी तरह सवारियों से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि ट्रक भरतपुर की ओर जा रहा था, जबकि बस भरतपुर से जयपुर की ओर आ रही थी।

रील बनाने के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत

भोपाल राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर एक पर शनिवार की तड़के सुबह 4 बजे मोपेड चलाते हुए युवक रील बना रहा था। गाड़ी डिस्बेलैंस हुई और स्लिप होकर गिर गई। इससे युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी पर साथ् में बैठे दो दोस्त घायल हो गए। दोनों काे सामान्य चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस थाना के एएसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि राज वर्मा पुत्र स्वर्गीय लालू प्रसाद वर्मा शिवाजी नगर में रहता था। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। राज इन दिनों एक कॉल सेंटर में नौकरी कर रहा था। वह शनिवार की रात तीन बजे ममेरे भाई तन्मय वर्मा और दोस्त रंजीत के साथ घूमने निकला था। तीनों न्यू मार्केट गए, फिर अटल पथ पर कुछ देर बैठे और तड़के सुबह 4 बजे घर के लिए रवाना हुए। लिंक रोड नंबर एक पर मामा के घर के सामने चलती गाड़ी पर रील बनाते हुए राज की गाड़ी स्लिप हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इससे राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तन्मय और रंजीत को मामूली चोट आई हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शनिवार की दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मां ओंकारेश्वर में तीर्थ यात्रा पर … मृतक परिवार का छोटा बेटा था। बड़ा भाई कुल्दीप वर्मा शहर के बाहर नौकरी करता है। उसकी मां मनीषा दो दिन पहले ही तीर्थ यात्रा के लिए निकली थीं। बेटे की मौत की सूचना के बाद मां ओंकारेश्वर से भोपाल के लिए रवाना हो चुकी हैं। रील बनाने के शौकीन थे मृतक के दोस्त मोहन ने बताया कि राज रील बनाने का बेहद शौकीन था। अलग-अलग स्पॉट से लगभग हर रोज ही एक रील बनाकर पब्लिश करता था। रील बनाने के ही लिए देर रात तीन दोस्त एक मोपेड से निकले थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। राज ने आखिरी रील तेज रफ्तार में मोपेड चलाते हुए शनिवार तड़के सुबह 3:49 पर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। अगली रील बनाते हुए हादसे का शिकार हो गया।

बिलासपुर में दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.2 डिग्री सेल्सियस पर आया

बिलासपुर बिलासपुर में फिर से बदल गया मौसम । दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, इसके बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पाई है। एक दिन में 4.4 डिग्री की गिरावट के बाद आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और तेज गर्म हवाओं का असर कम हो गया है। मानसून की दस्तक देने के साथ ही अब मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तीन दिन पहले जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसमें अब करीब 5 डिग्री गिरावट दर्ज किया गया है। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट तापमान में गिरावट होने के बाद भी गर्मी और उसम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ ही तापमान में और गिरावट आएगी। आज बारिश की संभावना मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बीजापुर, सुकमा में है। मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। बिलासपुर में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। कल के बाद से तापमान में गिरावट का क्रम बन सकता है।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में दो भाइयों की हत्या में 12 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर. जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल में दोहरे हत्याकांड में अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं इस हत्या में ग्रामीणों ने बड़े भाई को तीर भी मारा था, जिसका छोटे भाई ने वीडियो भी बनाया था गुस्साए ग्रामीणों ने इस मामले में छोटे को भी मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस की अलग- अलग टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 11 जून को ग्राम इरिकपाल में जमीन विवाद व आपसी रंजिश के चलते गांव के ही 12 व्यक्ति आपस में मिलकर योजना बनाकर योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ 11 जून को मामला दर्ज कर लिया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम चैनसिंह गागड़े, जितेन्द्र उर्फ तुलसीराम नाग, मनीराम नाग, विष्णु गागड़ा, वासुदेव गागड़ा, मानसिंग गागडे, मोतीलाल गागड़े, पंकज गागड़े, धरमसिंग गागड़े, विरेन्द्र गागड़े, किशन कुमार नाग, रतन गागड़े, मोतीलाल गागड़े,पंकज गागड़े , धरमसिंग गागड़े, विरेन्द्र गागड़े, किशन कुमार नाग, रतन गागडे।

वेल्डिंग उद्योग में तकनीकी प्रगति कई तरह के लाभ ला सकती है : उत्तम गांगुली

सीआईआई एमपी वेल्डटेक कॉन्क्लेव 2024: डिजिटलीकरण और इंडस्ट्री 4.0 के युग में अग्रणी वेल्डिंग भोपाल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भोपाल ने सीआईआई एमपी वेल्डटेक कॉन्क्लेव 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जो वेल्डिंग उद्योग पर डिजिटलीकरण और उद्योग 4.0 के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक कार्यक्रम है। “डिजिटलीकरण और इंडस्ट्री 4.0 के युग में वेल्डिंग” थीम वाले इस कार्यक्रम में उद्योग के नेताओं, नवप्रवर्तकों और विशेषज्ञों ने वेल्डिंग तकनीक में अत्याधुनिक प्रगति और रुझानों पर चर्चा की। उत्तम गांगुली, पास्ट चेयरमैन – सी आई आई  मध्य प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा की – वेल्डिंग उद्योग में तकनीकी प्रगति कई तरह के लाभ ला सकती है, वेल्डिंग संचालन के तरीके को बदल सकती है। कई अन्य चीजों के अलावा, वे दक्षता बढ़ा सकते हैं, डाउनटाइम कम कर सकते हैं, सुरक्षा बढ़ा सकते हैं, बेहतर परिशुद्धता प्रदान कर सकते हैं और समग्र रूप से वेल्डिंग प्रक्रियाओं की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। कॉन्क्लेव में नॉन रिपीटेबल जॉब्स के लिए वेल्डिंग संचालन में रोबोटिक्स के एकीकरण के साथ साथ नेनो टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर फ्रोनियस, लिंकन इलेक्ट्रिक, पैनासोनिक और ई डब्लू ए सी अलोय्स से आये हुए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने सम्बोधित किया। इस सत्र में जटिल वेल्डिंग कार्यों को संभालने, दक्षता बढ़ाने और मानवीय त्रुटि को कम करने में रोबोटिक समाधानों की बहुमुखी प्रतिभा और सटीकता को रेखांकित किया गया। एक अन्य मुख्य संबोधन इंडस्ट्री 4.0 और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर केंद्रित था, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया कि कैसे परस्पर जुड़ी प्रणालियाँ और स्मार्ट प्रौद्योगिकियाँ पूर्वानुमानित रखरखाव, वास्तविक समय की निगरानी और डेटा-संचालित निर्णय लेने की प्रक्रियाओं के साथ वेल्डिंग इंडस्ट्री में क्रांति ला रही हैं। उपस्थित लोगों ने उच्च-स्तरीय वेल्डिंग उपकरण और उनके लाभों पर सत्रों से भी लाभ उठाया, जहाँ प्रदर्शन, सुरक्षा और उत्पादकता के संदर्भ में नवीनतम प्रगति का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त, विशेषज्ञों ने जटिल वेल्डिंग कार्यों को सरल बनाने, प्रक्रिया को व्यापक कार्यबल के लिए सुलभ बनाने और अत्यधिक कुशल वेल्डर पर निर्भरता को कम करते हुए लगातार, उच्च-गुणवत्ता वाले वेल्ड सुनिश्चित करने में वेल्डिंग स्वचालन के महत्व पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में ग्रीन वेल्डिंग तकनीकों और नैनो प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग में प्रगति का भी पता लगाया गया, जिसमें संधारणीय प्रथाओं और उन्नत सामग्री गुणों पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 70 संस्थानों के प्रतिनिधियों ने  भाग लिया।

बॉयफ्रेंड ने बुक किया था रूम… फिर OYO गेस्ट हाउस के कमरे में हो गया ये कांड, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Monsoon Update: Alert of stormy rain in many cities including the capital

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ के देवा रोड स्थित ओयो रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 105 में एक 22 साल की युवती की लाश मिली है। युवती बाराबंकी जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवती का बॉयफ्रेंड भी उसी कमरे में रुका था, जिसने कमरे के बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया था। दो दिन बाद, जब कमरे से बदबू आने लगी और कोई बाहर नहीं निकला, तब होटल मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि बेड पर युवती की लाश पड़ी थी।   डीसीपी ईस्ट प्रबल प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि गेस्ट हाउस के कमरे में युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। युवती की पहचान बाराबंकी के औरंगाबाद निवासी के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 3 जून को बाराबंकी के थाना औरंगाबाद में दर्ज की गई थी। 3 जून को युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ गेस्ट हाउस में आई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का बॉयफ्रेंड 4 जून को कमरे में ताला लगाकर गायब हो गया था। 6 जून को कमरे से बदबू आने पर होटल मालिक ने दरवाजे को खुलवाया और युवती की लाश देखी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाराबंकी पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया, जो सुसाइड कर चुका था। फिलहाल, युवती की मौत के मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   त्रिभुवन सिंह ने किया था रूम बुक त्रिभुवन सिंह, जो युवती के गांव का रहने वाला था, ने 30 मई को गेस्ट हाउस में रूम बुक कराया था। 3 जून को युवती त्रिभुवन से मिलने के लिए गेस्ट हाउस पहुंची और दोनों साथ में रुके। 4 जून को त्रिभुवन कमरे में ताला लगाकर चला गया और उसी दिन उसका शव बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

बस अड्डे पर खड़ी बस हो गई चोरी, सुबह मिली शाहजहांपुर में खड़ी

लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोहम्मदी के रोडवेज बस अड्डे से शुक्रवार की देर रात लखनऊ के लिए जाने वाली रोडवेज बस को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। इससे विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन बस की तलाश शुरू की। मामले की सूचना रोडवेज इंचार्ज मुख्तार अहमद खां ने पुलिस को दी है। इंचार्ज ने बताया कि गोला डिपो की बस पसगवां-जंगबहादुरगंज होकर लखनऊ के लिए निकलती है। रात में मोहम्मदी रोडवेज के बस स्टैंड पर खड़ी होती है। रोज सुबह यात्री लेकर लखनऊ के लिए रवाना होती है। शुक्रवार की रात गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30 टी 9989 पर स्टेशन पर खड़ी थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चला कर ले गया, जो शाहजहांपुर रोडवेज के वर्कशाप के पास खड़ी मिली। रात में गार्ड रामासरे ड्यूटी पर था। बस के एक साइड के शीशे भी टूटे हैं। साइड में खरोंच भी लगी है। बस न देख चालक-परिचालक हैरान शनिवार सुबह चालक अमित सिंह परिचालक आरिफ खां लखनऊ के लिए बस की तैयारी में आए तो देखा कि रोडवेज पर बस नहीं खड़ी थी। वे हैरान रह गए। इधर-उधर तलाश की गई तो पता नहीं चला, तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की। रोडवेज के सामने मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखी गई तो एक व्यक्ति बस को शाहजहांपुर की और जाते हुए देखा गया। आरोपी का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा। वारदात को समय रात एक और दो बजे के बीच बताया गया। सुबह लखनऊ जाने के लिए सवारी आईं, बस न मिलने से परेशान हो गईं। रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज मुख्तार अहमद खां ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है।  

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास एवं कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा की

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहर में पावर कट, ट्रैफिक जाम और निर्माणाधीन परियोजनाओं में लेटलतीफी पर जवाबदेही तय होगी। काशी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि समन्वय बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास एवं कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बारीक नजर रखें। भ्रामक खबरों पर सख्ती बरतें। पीआरवी एवं पिकेट की तैनाती प्रभावी तरीके से करें, ताकि महिलाएं एवं आमजन पूरी तरह भयमुक्त होकर आवागमन कर सकें। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो, किसी दशा में पावर कट न हो। अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। प्रत्येक निर्माणाधीन परियोजना के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों नामित किया जाए। जो समय-समय पर उसकी प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनीटरिंग करे। सभी कार्यदायी एजेंसियों से कार्य की गुणवत्ता तथा समयावधि का ध्यान रखने को कहा। सभी गतिमान परियोजनाओं पर मैन पावर की उचित व्यवस्था कराकर कार्य में तेजी लाएं। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या के समुचित समाधान करने के साथ ही इसके लिए जवाबदेही सुनिश्चित करें। बकरीद पर कराएं विशेष साफ सफाई बैठक में मुख्यमंत्री ने बकरीद त्योहार से पूर्व और बाद में नगर निगम को विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था करने की हिदायत दी। त्योहार एवं स्वच्छता के दृष्टिगत वरुणा नदी की साफ-सफाई के लिए नगर निगम और सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पाइप पेयजल योजनाओं के कार्यों में तेजी लाएं। त्योहार एवं प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये। कॉलोनियों और मोहल्लों का रखें ध्यान बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को जिले में निर्माणाधीन कुल 63 परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी कनेक्टिविटी की परियोजनाओं में संबंधित कार्यदायी एजेंसियां केवल चार लेन सड़क के निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि अगल-बगल की कॉलोनियों एवं मोहल्लों का भी ध्यान रखते हुए मानक अनुसार निर्माण कार्य कराएं। नालियों एवं चैम्बर को ढककर रखें, ताकि फुटपाथ के रूप में जनता इस्तेमाल कर सके। सीएम की बैठक में ये भी रहे शामिल बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी अश्वनी त्यागी आदि मौजूद रहे।  

बड़वाह में चोर ने दुकान के गल्ले, गोदाम से लेकर सेल्समेन के पेंट की जेब से भी निकाल लिए पैसे

खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में शराब दुकान में चोरी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बड़ी बात ये है कि इस दौरान गहरी नींद में दो सेल्समेन सोए रहे और चोर गल्ले के साथ उनकी पेंट से भी पैसे निकालकर रफूचक्कर हो गया। मामला बीती रात इंदौर रोड पर सिरलाय स्थित शासकीय शराब दुकान का है। चोरों ने शराब ठेके के पिछले दरवाजे के पास पतरे में छेद करके अन्दर से दरवाजा खोलकर प्रवेश किया। इस दौरान कूलर की हवा में अन्दर दो सेल्समेन भी सोए थे। वे इतनी गहरी नींद में थे कि चोर ने दुकान के गल्ले, गोदाम से लेकर उनकी पेंट की जेब से भी पैसे निकाल लिए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर दुकान के गल्ले से रूपये निकालता दिखाई दे रहा है। उसके एक हाथ में टार्च भी था। सेल्समेन के मुताबिक उसके हाथ में चाक़ू भी था। चोर लगभग 54 हजार रुपए लेकर उसी रास्ते से रवाना हो गया। सेल्समेन शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए बड़वाह पुलिस थाने पहुंचे। सेल्समेन अश्विनी जायसवाल और अरविन्द मांझी ने बताया की गुरुवार रात में तय समय पर शराब दुकान बंद की थी। खाना खाने के बाद वे दोनों रात करीब 1 बजे सो गए। सुबह करीब 6.30 बजे नींद खुली तो गल्ला खुला और बिखरा हुआ पड़ा था। इसकी जानकारी मैनेजर को दी। मैनेजर ने गल्ला चेक किया तो उसमे करीब 54 हजार गायब थे। अंदर गोडाउन में रखे बैग में भी कुछ पैसे थे। उसके साथ साईड में रखी सेल्समेन के पेंट में करीब 10 हजार भी थे, जिस पर भी चोर ने हाथ साफ किए हैं। चोरी की घटना के बाद जब मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना रात करीब 2 बजे के आसपास की दिखायी दी। जिसमे एक चोर दुकान के गल्ले से पैसे निकालता दिखाई दे रहा था। उसके सिर पर कपड़ा बंधा होने से चेहरा स्पष्ट नही दिखाई दिया। हालांकि उसकी 25 से 30 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रही है। इसके बाद चोर वहां से निकल गया। बड़वाह पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन आरंभ कर दिया गया है।

राजस्थान-अलवर में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे को पीटा

अलवर. पीड़ित के पिता ताहिर हुसैन ने बताया कि हमारे दूसरे परिवार के लोगों से सात बिस्वा जमीन को लेकर हमारा काफी बार झगड़ा हो चुका है। आज सुबह हम हमारे परिवार के लोग खेत पर खड़े थे और वहीं पर मोहम्मद आजाद, तसवार, आजम, अशफाक, निषाद और इंसाफ ने मेरे दोनों बेटे तौसीफ और शकील पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे दोनों बेटे घायल हो गए, जिनको पहाड़ी के अस्पताल में लेकर गए, जहां से शकील को प्राथमिक उपचार देकर वहीं से छुट्टी दे दी गई। वहीं तौसीफ को गंभीर अवस्था के चलते अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन लोगों ने काफी बार इसी जमीन को लेकर हमसे झगड़ा किया है, लेकिन परिवार का माहौल ना बिगड़े, इसलिए हमने आज तक कोई मुकदमा नहीं किया। अब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अकबरनगर में चला बुलडोजर, 165 अवैध निर्माणों को किया जमींदोज

'One thing is clear that the question paper was leaked', 'Supreme' comments on rigging in NEET-UG

लखनऊ अकबरनगर प्रथम में कार्रवाई के दूसरे दिन एलडीए व जिला प्रशासन की टीम ने 165 अवैध निर्माण जमींदोज किए और शनिवार सुबह फिर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग विरोध करने आए तो उन्हें सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। उधर, शुक्रवार को भी लोग यहां से विस्थापित होते रहे। इन्हें बसंत कुंज योजना के प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट कराया जा रहा है। अकबर नगर प्रथम व द्वितीय में अब तक कुल 614 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। इस अभियान में 15 पोकलेन मशीन, 12 जेसीबी और 15 वाटर टैंक लगाए गए हैं। सुबह सात से दोपहर दो बजे तक और फिर तीन बजे से रात आठ बजे तक कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को अकबरनगर के 79 आवंटियों को प्रधानमंत्री आवास का कब्जा दिया गया। एलडीए के संयुक्त सचिव एसपी सिंह ने बताया कि अब तक 971 आवंटियों को कब्जा दिया जा चुका है। इसके अलावा 1800 अध्यासियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं और सभी लोगों को आवंटन पत्र दिया जा चुका है। शुक्रवार को 42 लोडर वाहनों से लोगों का सामान लादकर आवंटित आवास तक पहुंचाया गया। बिजली कटी, तब खाली किया मकान अकबरनगर प्रथम में कुछ लोग मकान नहीं खाली कर रहे थे। प्रशासन के कई बार कहने पर भी इन्होंने सामान नहीं निकाला तो इनके मकानों की बिजली काट दी गई। बिजली-पानी की आपूर्ति बंद होने पर सभी मकान खाली करने लगे।  

मध्यप्रदेश में तय समय से 2-3 दिन के बाद ही एंट्री की संभावना

भोपाल देश में चक्रवाती तूफान रैमल के चलते इस वर्ष मानसून ने समय से पहले दस्तक दी थी। मानसून की गति भी अच्छी बनी हुई थी, लेकिन अब मानसून थोड़ा कमजोर हो गया है। इसलिए मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री देरी से होगी। इस समय मानसून गुजरात में पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री कब तक होगी आइए जानते हैं.. मानसून कब कहां पहुंचा देश में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था, इसी दिन 30 मई को यह तमिलनाडु में भी सक्रिय हो गया। इसके बाद मानसून पश्चिम बंगाल में 31 मई, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक में 2 जून, तेलंगाना एवं गोवा में 4 जून के बाद अब यह 6 जून को महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ। इसके बाद मानसून छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी में 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर के 7 राज्यों असम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज के बारिश की संभावना जताई है। ऐसा मौसम 7 दिन तक रह सकता है। इधर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 15-18 जून तक सीवियर हीटवेव (तेज लू) का अलर्ट जारी किया गया है। Monsoon in MP मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी दो दिन हीटवेव की स्थितियां बन सकती हैं। मानसून गुजरात पहुंचा गुजरात में मानसून आधिकारिक तौर पर आ चुका है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूरत, बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, नवसारी, वलसाड समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। इन जिलों में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में मानसून 3-4 दिन में पहुंच सकता है। कमजोर पड़ा मानसून देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक Monsoon in MP मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है। इधर देश के कई राज्यों में मौसम बदलेगा। IMD के मुताबिक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम 4-5 दिन रह सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लेट हुई  मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मानसून के तय समय से 2-3 दिन के बाद ही एंट्री की संभावना है। महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में एंटर होने के बाद मानसून की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की दोनों ब्रांच कमजोर हो गई है। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 10 से 14 जून के बाद मानसून स्थिर है। इससे वह कमजोर हो गया है। इसलिए मध्यप्रदेश में इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। प्रदेश के दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यहां हवा की गति भी अधिक है। एमपी में बारिश एवं आंधी मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को एमपी के कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में आंधी का यलो अलर्ट है। दूसरी ओर, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में गर्म हवाएं भी चल सकती है। मानसून के कब कहां पहुंचने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार मानसून बिहार 18 जून, झारखंड 13 से 17 जून, गुजरात 19 से 30 जून, मध्य प्रदेश में 21 जून, उत्तर प्रदेश 18 से 25 जून, उत्तराखंड 20 से 28 जून, हिमाचल प्रदेश 22 जून, लद्दाख एवं जम्मू 22 से 29 जून, दिल्ली 27 जून, पंजाब 26 जून से 1 जुलाई, हरियाणा 27 जून से 3 जुलाई, चंडीगढ़ 28 जून और अंत में राजस्थान 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचेगा। मानसून राजस्थान होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करता है।

एसएससी का परीक्षा परिणाम का जल्द ही हो सकता है जारी, बढ़ गए 20,471 पद

One killed in collision between Superintendent of Police's vehicle and motorcycle

  प्रयागराज अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की सिपाही भर्ती परीक्षा – 2024 का परिणाम अब तक नहीं आया। उससे पहले पदों की संख्या में 20,471 की बढ़ोतरी कर दी गई है। भर्ती के बीच में पद बढ़ने से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नाैकरी का माैका मिल सकेगा। अगले कुछ दिनों में इस भर्ती का परिणाम जारी किया जा सकता है। बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में सिपाही भर्ती का विज्ञापन एसएससी ने 24 नवंबर को जारी किया था। उस समय पदों की संख्या 26,146 घोषित की गई थी। इन पदों के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन लिए गए थे। रिक्त पदों के सापेक्ष देशभर से 46,47,646 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से यूपी और बिहार के 15,20,290 अभ्यर्थी हैं। इनकी आनलाइन परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक कराई गई थी। परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 97 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 10,70,339 अभ्यर्थी शामिल हुए। एक घंटे की आनलाइन परीक्षा प्रतिदिन चार पाली में कराई गई। अब इसका परिणाम आने वाला है, उससे पहले पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ोतरी होने के बाद पुरुषों के 41,467 और महिलाओं 5,150 पद हो गए हैं। बढ़े पदों के सापेक्ष परीक्षा का परिणाम जारी होगा। इसमें सफल होने वालों का फिजिकल और मेडिकल होगा। उसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। कितने पदों पर होगी भर्ती बीएसएफ – 12,076 पद सीआईएसएफ- 13,632 पद सीआरपीएफ- 9,410 पद एसएसबी- 1,926 पद आईटीबीपी- 6,287 पद असम राइफल्स- 2,990 पद एसएसएफ- 296 पद  

राजस्थान-धौलपुर में चंबल नदी में नेस्टिंग के बाद अंडों से निकले घड़ियाल के 181 बच्चे

Mumbai became a river; Situation worsened due to heavy rains in many parts of Maharashtra

धौलपुर. इन दिनों चंबल नदी घड़ियाल के नन्हे शावकों से गुलजार हो रही है। नेस्टिंग की समय अवधि पूरी होने पर रेत में दबे घड़ियाल के अंडों से शावक निकलना शुरू हो गए हैं। चंबल में नन्हें शावकों ने क्रीड़ा करना और तैरना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम वन्य जीव प्रेमी भी लुत्फ उठा रहे हैं। वाइल्ड लाइफ डीएफओ नाहर सिंह ने बताया कि एक मादा घड़ियाल 20 से 35 अंडे देती है, जो कि चंबल किनारे ही रेत में अंडों को दबा देती है। बच्चों के अंडे से बाहर निकलने का दौर करीब तीन माह तक चलेगा। अंडों से घड़ियाल के शावक निकालने के बाद करीब 2 महीने तक घड़ियाल मादा अपने बच्चों की देखभाल और परवरिश करती है। चंबल नदी में मौजूदा वक्त में लगभग ढाई हजार घड़ियाल प्रजाति का कुनबा है। इसके अलावा करीब 1000 मगरमच्छ और एक दर्जन डॉल्फिन मौजूद हैं।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस के दुकान में घुसीने से चालक-परिचालक की मौत

जगदलपुर. जगदलपुर में एनएच 30 में बुधवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार यात्री बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री भी घायल भी हुए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझी आठगांव में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें रायपुर से जगदलपुर की ओर सवारी भर कर जा रही महिंद्रा बस का अचानक से टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंच घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सीएम योगी ने लखीमपुर के जंगल से आए बाघ का किया नामकरण

Lakhs of devotees reached Manora fair

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में बब्बर शेर भरत और शेरनी गौरी को बाड़े में प्रवेश कराया। इन दोनों को मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा लायन सफारी से यहां लाया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें बाड़े में छोड़े जाने के बाद अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शक बब्बर शेर की इस जोड़ी का दीदार कर सकेंगे। इसके पहले दो जून को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिड़ियाघर का भ्रमण करने आए थे, तब उन्होंने बब्बर शेर पांच साल के भरत और शेरनी गौरी को देखने के साथ उनके बारे में जानकारी ली थी। गोरखपुर चिड़ियाघर से सीएम योगी को बहुत लगाव है, जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह यहां वन्यजीवों को देखने और उनके देखभाल की जानकारी लेने आते हैं। शनिवार को वह बब्बर शेर की जोड़ी भरत और गौरी को बाड़े में छोड़ने आए। मुख्यमंत्री के साथ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना भी थे। जैसे ही सीएम ने क्रॉल का गेट खोलकर यह कहा कि चलो जाओ, बब्बर शेर दौड़ते हुए बाड़े में चला गया। मुख्यमंत्री ने यहां चिड़ियाघर के निदेशक एवं डीएफओ विकास यादव से दोनों शेरों के बारे में जानकारी ली। शेर के बाड़े के समीप हरिशंकरी पौधे का रोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सीएम ने यहां तैल चित्रों का भी अवलोकन किया। हरि-गौरी की खिलाया चारा, बिल्लू को आइसक्रीम और शहद सीएम योगी ने चिड़ियाघर का भ्रमण करते हुए निरीक्षण भी किया। इस दौरान भ्रमण करते हुए सीएम योगी गैंडों की जोड़ी हरि और गौरी के बाड़े के पास पहुंचे और अपने हाथों से दोनों को चारा खिलाया। गैंडों की यह जोड़ी मुख्यमंत्री को काफी प्रिय है और इसके पहले 2 जून को वह यहां आकर उन्हें केले खिला चुके हैं। भ्रमण के दौरान सीएम योगी हिमालयन भालू बिल्लू के बाड़े पर भी पहुंचे। उसे आवाज देकर बुलाया। गर्मी से परेशान इस भालू को उन्होंने आइसक्रीम, बर्फ का गोला और शहद खिलाया। हरि-गौरी और बिल्लू के बाड़े के पास सीएम ने कुल मिलाकर करीब 12 मिनट का वक्त बिताया। उन्होंने चिड़ियाघर के अन्य वन्यजीवों के बाड़ों का भी अवलोकन किया। लखीमपुर के जंगल से आए बाघ का किया नामकरण चिड़ियाघर भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने लखीमपुर के जंगल से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ का नामकरण किया। बाघ का नाम उन्होंने शक्ति रखा। नामकरण के बाद बाड़े के अंदर यह बाघ काफी देर तक दहाड़ता रहा।  बच्चों से की मुलाकात, अभिभावक जैसे दी नसीहत चिड़ियाघर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आए वनटांगिया बस्ती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल तिकोनिया नम्बर तीन के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्हें चॉकलेट भी गिफ्ट की। इस दौरान उन्होंने अभिभावक जैसे बच्चों को समझाया कि चॉकलेट का रैपर या अन्य कूड़ा इधर उधर न फेंकें, डस्टबिन में ही डालें। गर्मी को देखते हुए खूब पानी पीते रहें। मुख्यमंत्री ने यहां लायन थीम पर फेस पेंटिंग कराए कुछ बच्चों से खूब हंसी ठिठोली की।

PM Modi 18 जून को आएंगे वाराणसी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

The Forest Department organized a program titled One Tree in the Name of Mother.

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के पीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद पहली अपने 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी  जाएंगे. उनके वाराणसी दौरा का शेड्यूल भी जारी हो गया है. पीएम 18 जून को शाम सवा चार बजे वह (पीएम) किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में  भी शामिल होंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 जून को उत्तर प्रदेश और 19 जून को बिहार का दौरा करेंगे. लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आने वाले हैं. शाम सवा चार बजे वह (पीएम) किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वाराणसी में ही रुकेंगे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम शाम सवा छह बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और शाम सात बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे. और रात में वाराणसी में ही रुकेंगे. cm ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा वहीं, पीएम के दौरे से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. वाराणसी के दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आगले दिन 19 जून को बिहार का दौरा करेंगे, जहां पीएम सुबह दस बजे नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे. G-7 समिट में बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘इस समिट में निमंत्रण के लिए मैं प्रधानमंत्री मेलोनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. मैं चांसलर शोल्ज़ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. G-7 समिट का ये आयोजन विशेष भी है और ऐतिहासिक भी है. G-7 के सभी साथियों को इस समूह की पचासवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई.’ उन्होंने कहा, ‘पिछले सप्ताह आप में से कई मित्र, यूरोपियन पार्लियामेंट के चुनावों में व्यस्त थे. कुछ मित्र आने वाले समय में चुनावों की सरगर्मी से गुजरेंगे.भारत में भी पीछे कुछ महीने चुनाव का समय था. भारत के चुनाव की विशेषता और विशालता कुछ आकड़ों से समझी जा सकती है.   2600 से ज्यादा राजनीतिक पार्टियां, 1 मिलियन से ज्यादा पोलिंग बूथ, 5 मिलियन से ज्यादा ईवीएम, 15 मिलियन पोलिंग स्टाफ और लगभग 970 मिलियन वोटर्स, जिनमें से 640 मिलियन लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.’  

इंदौर से ओंकारेश्वर का किराया 5200 रुपए होगा, 8-8 सीटर 2 हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान

PM Modi leaves for Russia tour

इंदौर मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंग उज्जैन और ओंकारेश्वर 16 जून से हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे। इसके बाद तीर्थ यात्री दोनों ज्योतिर्लिंग के एक ही दिन में दर्शन कर सकेंगे। पहले इंदौर से ओंकारेश्वर जाना होगा। वहां से उज्जैन के लिए उड़ान भर सकेंगे। यानी इंदौर से ओंकारेश्वर का किराया 5200 रुपए होगा, और ओंकारेश्वर से उज्जैन का किराया 6500 रुपए देना होगा। इसके अलावा इंदौर से डायरेक्ट उज्जैन भी जा सकते हैं। जिसके लिए 4500 रुपए किराया निर्धारित किया है। उज्जैन पुलिस लाइन से रविवार को यह सेवा शुरू हो रही है। जिसके लिए 8-8 सीटर के 2 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। 8 जुलाई से 16 सीटर हेलिकॉप्टर भी उपलब्ध होगा। यह सेवा नई दिल्ली के सर्व एविएशन कंपनी दे रही है। दोनों तीर्थ स्थल के बीच इंदौर एयरपोर्ट यात्रियों के सफर के लिए प्रमुख केंद्र होगा। विमानन विभाग इसका संचालन करेगा। बुकिंग मप्र पर्यटन निगम, सर्व एविएशन और IRCTC के ऑनलाइन पोर्टल से हो सकेगी। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि दोनों हेलिकॉप्टर की उड़ानों का शेड्यूल क्या रहेगा। CM बोले- जाम सांवली के लिए शुरू करेंगे इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल और छिंदवाड़ा की सभाओं में कहा- प्रदेश में तीर्थ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा आरंभ की जा रही है। प्रारंभ में प्रदेश के दो ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को इस सेवा से जोड़ा जा रहा है। भविष्य में छिंदवाड़ा में स्थित जाम सांवली हनुमान जी के दर्शन के लिए भी यह सेवा शुरू करेंगे। प्रदेश के युवा हेलिकॉप्टर और विमान चलाना सीखें। इस उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण व कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं। जिलों में उपलब्ध हवाई पट्टियों का उपयोग युवाओं को पायलट के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।

लाइन में लगने की झंझट से मिली मुक्ति, यूटीएस मोबाइल ऐप से करें टिकट

भोपाल रेलवे के यूटीएस मोबाइल ऐप से कोई भी यात्री तत्काल बिना लाइन में लगे ट्रेन का टिकट बुक करा सकता है। इससे समय की बचत के साथ ही लाइन में लगने की झंझट से भी मुक्ति मिलती है। यह टिकट बुकिंग सिस्टम रेल यात्रियों को खास भा रहा है। अनारक्षित टिकट यात्रियों को मिलने वाली इस सुविधा के लिए यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके संबंधित गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। पश्चिम मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक यूटीएस ऑन मोबाइल टिकटिंग से मई माह में 75 हजार से अधिक टिकट बुक किए जा चुके हैं। वहीं 85 लाख से अधिक राजस्व भी रेलवे को प्राप्त हुआ है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम भोपाल सौरभ कटारिया ने बताया कि इससे साफ जाहिर होता है कि अनारक्षित टिकट लेने वाले रेल यात्रियों को यह सुविधा खासी पसंद आ रही है। अब लगातार इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं भोपाल रेल मंडल की बात की जाए तो अभी तक सूटीएस मोबाइल ऐप के द्वारा कुल 24,153 बुक टिकट से 1 लाख 47 हजार 394 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 29 लाख 35 हजार 415 रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। 20 किमी की बाध्यता हुई खत्म सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे ने हाल ही में एप से टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी की बाध्य सीमा 20 किलोमीटर को भी समाप्त कर दिया है, जिससे यात्री किसी स्थान से अपना टिकट बुक कर सकता है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने से यात्रियों को काउंटर टिकट की लाइन में लगने से निजात मिल रही है। इस ऐप पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से संपर्क कर सकते हैं। इस तरह मोबाइल से टिकट बुक करें गूगल प्ले स्टोर, विंडोज स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस एप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें। टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या) टिकट बुक करने के लिए आर-वॉलेट का उपयोग करें। आर- वॉलेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई, अथवा यूटीएस काउन्टर द्वारा न्यूनतम 100 रुपए तथा अधिकतम 9 हजार 500 रुपए तक 100 रुपए के गुणांक में रिचार्ज कर सकते हैं। टिकट बुक करने के लिए लॉगिन करें। लॉगिन आईडी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें तथा मैसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें। मोबाइल ऑफलाइन मोड में होने पर भी टिकट दर्शाया जा सकता है। आपका मोबाइल ही आपका टिकट है। यूटीएस मोबाइल एप पर उपलब्ध सुविधाएं अनारक्षित टिकटों की बुकिंग। आर-वॉलेट को शेष रकम चेक करें। आर-वॉलेट सरेंडर करें। आवश्यकतानुसार प्रोफाइल उपयोग करें। बुक किए टिकटों का विवरण चेक करें।

NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मप्र सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को सामान्य स्कूलों में भेजने का अनुरोध किया

भोपाल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को सामान्य स्कूलों में भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये इस्लामी संस्थान शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 1,755 पंजीकृत मदरसों में 9,417 हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं। इन संस्थानों में आरटीई अधिनियम के तहत अनिवार्य बुनियादी ढांचे का अभाव है। उन्होंने यह भी कहा कि अपंजीकृत मदरसों में पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों को भी सामान्य स्कूलों में भेजा जाना चाहिए। कानूनगो ने संवाददाताओं से कहा, “मैं मध्य प्रदेश सरकार से मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को बाहर निकालने का अनुरोध करता हूं।” एनसीपीसीआर प्रमुख बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में राज्य के विभिन्न विभागों के साथ बैठक करने के लिए यहां आए थे। कानूनगो ने कहा कि जिस अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड अस्तित्व में आया, उसमें मदरसों को परिभाषित किया गया है और स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनमें इस्लामी धार्मिक शिक्षा दी जानी चाहिए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा एक मदरसों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर रखती है। उन्होंने कहा कि एनसीपीसीआर के पास मौजूद जानकारी के अनुसार इन मदरसों के शिक्षकों के पास बी.एड. की डिग्री नहीं है और उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा भी नहीं दी है। उन्होंने दावा किया कि मदरसों का बुनियादी ढांचा भी आरटीई अधिनियम के अनुरूप नहीं है। साथ ही कहा कि मदरसों में सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उन्होंने हिंदू बच्चों को मदरसों में भेजे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश सरकार से इसे तुरंत सुधारने का अनुरोध करते हैं। कानूनगो ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून साफ साफ कहता है कि स्कूलों की स्थापना और बच्चों को पढ़ाने का काम सरकार करेगी। ऐसे में मदरसा बोर्ड को फंड देना उन गरीब बच्चों के हक का पैसा मदरसों को देना है जो शिक्षा के अधिकार से बच्चों को वंचित कर रहे हैं। इसलिए सरकार को इस पूरी योजना पर विचार करना चाहिए और तत्काल हिंदू बच्चों को मदरसों से बाहर निकाल कर उनको सामान्य स्कूलों में भेजना चाहिए।  

राजस्थान-सरकार की प्री- बजट मीटिंग में वित्त मंत्री और अब राजयमंत्री केके को ही भूले सलाहकार

जयपुर. प्रदेश की अफसरशाही के आगे सरकार के मंत्री भी बौने नजर आने लगे हैं। अफसर चाहें तो मंत्री को मीटिंग में बुलाएं और न चाहें तो न बुलाएं। जी हां बजट पूर्व संवाद को लेकर 19 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक के आदेश को देखकर तो यही लगता है । यह बैठक सीएमओ स्थित कन्वेशन हॉल में होने जा रही है। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बुलाया गया है । लेकिन उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री केके विश्नोई को आमंत्रित नहीं किया गया है । यह बैठक व्यापार, कर सलाहकार और उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों क साथ होने जा रही है। बैठक में अधिकारियों के अलावा 29 संगठनों को बजट पूर्व चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी वित्त विभाग ने कुछ दिनों पहले कर्मचारी संगठनों की प्री बजट बैठक वित्तमंत्री दीया कुमारी को नजरंदाज किया था। कांग्रेस ने भी इस इसे मुद्दा बनाया।  जब मामला मीडिया में उछला तो आनन-फानन में संशोधित आदेश जारी कर दिए। लेकिन इनती बड़ी चूक बार-बार करने वाले अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

छत्तीसगढ़-कोरबा में तूफान में गिरे बिजली के खंभे और टूटे तार

कोरबा. तेज आंधी-तूफान ने विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरे। जिससे कई बिजली के खंभे टूट गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। 26 घंटे बाद किसी तरह लाइन चालू की गई लेकिन आधा घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर केबल जल गया। जिससे लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी 10 हजार से अधिक ग्रामीणों रातभर जागना पड़ा। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं शासन प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कूच करने का मन बनाया है। जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यहां गुरुवार शाम पांच बजे से बिजली प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरपाली, तुमान फीडर में उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। विद्युत वितरण केंद्र बरपाली में पदस्थ अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। उन्हें जब कहीं बिजली खराब होने की सूचना दी जाती है तो वे इसे भी अनसुना कर देते हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

ED पूर्व बीएसपी एमएलसी मोहम्मद इकबाल और उसके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 4440 करोड़ की जमीन जब्त

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीएसपी के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (former MLC Mohammad Iqbal) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व एमएलसी की 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को अटैच कर दिया है. यहां यूनीवर्सिटी की 4,440 करोड़ रुपये की कीमत की इमारत और जमीन कुर्क की गई है. एजेंसी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया था, इसके बाद 121 एकड़ जमीन और ग्लोकल यूनिवर्सिटी की इमारत को जब्त कर लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर दर्ज हैं, इन पर मोहम्मद इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों का कंट्रोल था. मोहम्मद इकबाल, ट्रस्ट और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई ये कार्रवाई अवैध खनन मामले से जुड़ी है. ईडी के अनुसार, पूर्व एमएलसी फरार है. माना जा रहा है कि वह दुबई में है. मोहम्मद इकबाल के चार बेटे हैं. बेटों और भाई के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जो जेल में बंद हैं. मनी लॉन्ड्रिंग का केस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेत खनन, पट्टों के अवैध नवीनीकरण और कई खनन पट्टा धारकों, कुछ अधिकारियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ दिल्ली में दर्ज सीबीआई की एफआईआर से जुड़ा है. सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मोहम्मद इकबाल ग्रुप के पास था. ये फर्म सहारनपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं. ईडी ने कहा कि आईटीआर (आयकर रिटर्न) में मामूली आय दिखाए जाने के बावजूद खनन फर्मों और मोहम्मद इकबाल के ग्रुप की कंपनियों के बीच बिना किसी व्यापारिक संबंध के करोड़ों के लेनदेन मिले हैं. यह मुकदमा सहारनपुर में खनन के पट्टों में हुई धांधली से जुड़ा था, जिसमें लीज होल्डर महमूद अली, दिलशाद, मोहम्मद इनाम, महबूब आलम (अब मृत), नसीम अहमद, अमित जैन, नरेंद्र कुमार जैन, विकास अग्रवाल, मोहम्मद इकबाल का बेटा मोहम्मद वाजिद, मुकेश जैन, नरेंद्र कुमार, पुनीत कुमार और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों को नामजद किया गया था। ईडी की जांच से पता चला कि सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मोहम्मद इकबाल के पास था। इकबाल और उसके करीबियों की कंपनियां और फर्में सहारनपुर और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं।  इसके जरिए मोहम्मद इकबाल के साथ करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया, जबकि इन कंपनियों से उसका कोई कारोबारी संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, मोहम्मद इकबाल ने इस अवैध कमाई को आयकर विवरण में इसे छिपा लिया गया था। बाद में मोहम्मद इकबाल ने सारी धनराशि अब्दुल वहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी।  अधिकतर रकम को असुरक्षित कर्ज और दान के रूप में दिया जाना दर्शाया गया था। बाद में ट्रस्ट ने इस धनराशि का उपयोग यूनिवर्सिटी की भूमि खरीदने और भवनों के निर्माण के लिए किया। ईडी की जांच में सामने आया है कि इस तरह करीब 500 करोड़ रुपये ट्रस्ट के जरिए ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निवेश किए गये। वर्तमान में यूनिवर्सिटी की भूमि और भवनों की बाजार कीमत 4440 करोड़ रुपये है। बता दें मोहम्मद इकबाल के चार बेटे और भाई अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।  

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की छह माह से कैंसर से जूझ रहीं धर्मपत्नी इंदिरा सिंहदेव ‘बेबीराज’ नहीं रहीं

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह बेबीराज नहीं रहीं। पिछले छह माह से कैंसर से पिड़ित थीं। इनका इलाज दिल्ली एवं मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। बड़े चिकित्सा संस्थानो में भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। शनिवार की सुबह आठ बजे यहां निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे स्थानीय रानी तालाब में किया जाएगा। इनका जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इनके निधन से सरगुजा राजपरिवार व सरगुजा में शोक का माहौल है। बता दें,बेबीराज मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण थीं। निराश्रित, मजबूर, अशक्त, अभावग्रस्त लोगों के लिए सदैव हाथ खुला रखतीं थीं। जरूरतमंदों की दवा, चिकित्सा, पढ़ाई, शादी ब्याह, धार्मिक सामाजिक आयोजनों,मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों को दान, भेंट तथा जरूरतमंदों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए बिना मदद करने आगे रहतीं थीं। उनके निधन पर सरगुजा कांग्रेस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राजस्थान-झुंझुनू में सरकारी स्कूलों के भवन-शिक्षक हैं लेकिन पढ़ने के लिए बच्चे ही नहीं

झुंझुनू. सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए भले ही अभियान चलाया जा रहा हो, लेकिन बच्चों की संख्या बढ़ना तो दूर जो बच्चे पहले से पढ़ रहे थे, उन्हें भी रोक पाना मुश्किल हो रहा है। कई सरकारी स्कूल तो ऐसे हैं, जहां शिक्षकों की संख्या विद्यार्थियों से ज्यादा है। ऐसे में जाहिर है कि सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाए जाने के लिए कोई खास प्रयास स्थानीय स्तर पर नहीं किए गए। हकीकत यह है कि प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों स्कूल ऐसे हैं, जिनमें नामांकन शून्य, पांच, दस व 50 से भी कम हैं। माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ढाई सौ के करीब ऐसे स्कूल हैं जहां पर नामांकन शून्य, पांच, दस व पचास से कम है। इसका खुलासा हाल ही में हुई जिला निष्पादन समिति की बैठक में हुआ। 21 विद्यालयों में नामांकन शून्य प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ऐसे विद्यालय भी हैं जहां पर एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं है। 21 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं जहां पर स्कूलों में बच्चे नहीं हैं, जबकि शिक्षक मोटी सैलरी उठा रहे हैं। ब्लॉक वाइज स्थिति जहां नामांकन पांच व दस या इससे कम –     अलसीसर में 18     बुहाना में 17     चिड़ावा में 18     झुंझुनूं में 17     खेतड़ी में 28     मंडावा में 14     नवलगढ़ में 27     पिलानी में 18     सिंघाना में 17     सूरजगढ़ में 21     उदयपुरवाटी में 34 (आंकड़े निष्पादन कमेटी में उठे मुद्दे के अनुसार ) शून्य नामांकन वाले विद्यालय – राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनावता, अमरपुरा खुर्द, बहरियावाली ढढाणी, अंबेडकर मोहल्ला सोटवारा, भालेखान की ढाणी, ढाका की ढाणी, ढाणी खेरली, ढेंवा की जोहड़ी पोषाणा, गोरधनपुरा, करावाली छावश्री, खीमाना जोहड़, कौशलपुरा, महरपुर, मीणा की ढाणी बजावा, सांवलवाला जोहड़, टीकपुरा, वार्ड नंबर 13 पिलानी, वार्ड नंबर चार सूरजगढ़, महलों की ढाणी, उदयपुरवाटी गणेशपुरा, खेतडी व राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल पन्ना की ढाण, उदयपुरवाटी स्कूलों में एक भी बच्चे का नामांकन नहीं है। अब संस्था प्रधानों को टिकाए नोटिस नामांकन कम वाले स्कूलों के संस्था प्रधानों को नामांकन कम होने पर नोटिस दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 117 विद्यालयों को कम नामांकन होने पर नोटिस दिए गए हैं। माध्यमिक: सैकड़ों स्कूल जहां नामांकन पचास ही नहीं प्रारंभिक शिक्षा के अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों का भी यही हाल है। विभाग के अंतर्गत संचालित सैकड़ों ऐसे स्कूल हैं जिनमें नामांकन 50 या इससे कम है। कई विद्यालय तो ऐसे हैं जहां पर महज सात से दस विद्यार्थी हैं जबकि इनमें शिक्षकों की संया विद्यार्थियों से ज्यादा है। प्रारंभिक के 117 स्कूल जहां पर पांच से कम नामांकन – सामने आया है जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले 117 स्कूल हैं जहां पर नामांकन पांच या इससे कम है। इन संस्थाओं के प्रधान नामांकन बढ़ाने पर बिल्कुल भी प्रयासरत नहीं लग रहे हैं। इनका कहना है – पांच, दस या इससे कम नामांकन वाले स्कूलों के संस्था प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। पीईईओ व सीबीईओ से नामांकन कम होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। – मनोज कुमार ढाका, डीईओ (प्रांरभिक), झुंझुनूं

छत्तीसगढ़-दुर्ग में सनकी पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया

दुर्ग. दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी सिर पर वारकर मौत की घाट उतार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर पत्नी का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी और पति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली के धौराभठा खार की है। जहां पति-पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार, पति हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी यशोदा दोनों उतई के ग्राम खोपली में खेती किसानी का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह वो सुबह से खेती करने गए थे जिसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा था। शंका होने पर जब उनके कमरे में झांककर देखा गया तो दोनों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां खेती में बने कमरे में दोनों के शव थे और कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा को तोड़कर पति- पत्नी दोनों की शवों को बाहर निकाला गया। एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि खोपली गांव के धौराभठा खार के खेत में बने कमरे में पति-पत्नी के शव पड़ा है और कमरा अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति ने यह कदम क्यों उठाया िस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है और परिजन और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

 नारायणपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया है और दो जवान घायल हैं। अभी मुठभेड़ जारी है। अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं। नक्सल विरोधी अभियान जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 जून को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था. आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पिछले दो दिनों में भी कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई जिसका जवाब जवानों ने दिया. सुरक्षाबल के तीन जवान घायल इधर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए जिसकी जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है. खबरों की मानें तो, बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए जबकि बीजापुर में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, जवानों को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर 4 जिलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन लॉच किया था। इस ऑपरेशन में 4 जिलों से 1 हजार से अधिक जवान सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग करते हुए अबुझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा पहुंची। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से अब तक 8 नक्सलियों (Naxal Encounter) की मारे जाने की खबर मिली है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। Narayanpur Naxal Encounter: 2 दिन से चल रही मुठभेड़ यह मुठभेड़ पिछले दो दिनों से जारी है। सुरक्षाबल की टीम नक्सलियों के साथ डटकर मुकाबला कर रही है। इससे जवानों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। 8 नक्सलियों की मौत का यह आकंड़ा और बढ़ सकता है। बता दें कि मुठभेड़ में कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, आईटीबीपी 53वी वाहिनी जवान भी शामिल है। CG Naxal Encounter: इस वर्ष हुई बड़ी मुठभेड़     – 27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में 6 नक्सली ढेर किए गए     – 2 अप्रैल को बीजापुर के गंगालूर में मारे गए 13 नक्सली     – 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर     – 30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सली मारे गए     – 10 मई को बीजापुर जिले के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर किए

नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पकड़े गए आठ बदमाश

Dr. Ankur Pathak's team removed a three and a half kilo lump from the stomach.

नोएडा दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से बदमाश खौफ में हैं.  नोएडा पुलिस ने सिलसिलेवार मुठभेड़ों के बाद 48 घंटों के भीतर आठ अपराधियों को दबोचा है. इनमें से सात को मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली का एक लुटेरा भी शामिल है, जिसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और ‘ठक-ठक’ गिरोह के दो सदस्य भी हैं. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि तीन मुठभेड़ों में से पहली मुठभेड़ बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन की सीमा में सेक्टर-96 जंक्शन के पास एक नियमित जांच के दौरान हुई. पुलिस ने बताया, ‘मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया गया, इसके बाद संदिग्धों ने हाजीपुर अंडरपास की ओर भागने का प्रयास किया जिसके बाद उनका पीछा किया गया तो उन्होंने सर्विस रोड पर सिक्का मॉल के पास पुलिस पर गोलीबारी की.” . “पुलिस की जवाबी कार्रवाई में, दो बदमाश अरुण (खेरिया टप्पल, हाथरस ) और गौरव (दिल्ली के मीत नगर से) को पैरों में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा संदिग्ध, जो मौके से भाग गया था. बाद में तलाशी अभियान के दौरान उसे भी पकड़ लिया गया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने तीनों के पास से 1 लाख रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल और गोला-बारूद के साथ दो अवैध हथियार बरामद किए. एनकाउंटर के बाद पकड़े गए बदमाश पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी की दूसरी घटना गुरुवार देर रात हुई, जब फेज-1 पुलिस स्टेशन के कर्मी सेक्टर-15ए की ओर जाने वाली सड़क पर गोल चक्कर चौकी के पास जांच कर रहे थे, तभी अपराधी से उनका सामना हो गया. आरोपी ऋषभ दयाल, दिल्ली के फेज-3 इलाके में मयूर विहार का निवासी है, उसने पुलिस पर गोलीबारी की, लेकिन मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया. उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वो कई मामलों में आरोपी है. अधिकारी ने कहा, ”नोएडा और गाजियाबाद में डकैती, चोरी और अवैध हथियार रखने का उस पर राय है. पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से एक .315 बोर की देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए और उसका स्कूटर जब्त कर लिया गया. तीसरी मुठभेड़ शुक्रवार तड़के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा याकूबपुर के पास हुई, जब नियमित जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया. इसके बाद संदिग्धों ने रोजा याकूबपुर की ओर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद उनका पीछा किया गया. इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और गिर गए. दीपक उर्फ ​​​​बंटी और रवि कुमार ने पुलिस पर गोलीबारी करते हुए भगाने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने उनके पैरों में गोली मार दी और घायल होने पर पकड़ लिया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने दोनों के पास से दो .315 बोर की देशी पिस्टल, गोला-बारूद, 18,850 रुपये नकद जब्त किए है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौथी मुठभेड़ की घटना शुक्रवार देर रात एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुलशन मॉल के पास हुई जहां दो लोगों को पूछताछ के लिए रोकने पर वो भागने लगे. जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो दोनों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, लेकिन पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में उन्हें गोली लग गई. घायलों की पहचान दिल्ली के रहने वाले दीपक और हापुड के रहने वाले तरुण के रूप में हुई है, जो ठक-ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. ऐसे ही अन्य मुठेभड़ में कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत और 5 की हालत गंभीर घायल

जौनपुर  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 5 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो गाड़ी में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। यह हादसा सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव का मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के छतौना गांव से जौनपुर के महाराजगंज केवटली गांव में बारात गई हुई थी। बारात से वापस जाते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत के बाद यह हादसा हुआ। भोजन के बाद देर रात प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थानांतर्गत लछिपट्टी गांव निवासी राहुल निषाद (24), छतौना निवासी दीपक (26), राजन, आशीष, गोलू, भैरोपुर निवासी राजेश कुमार आदि एक बोलेरो पर सवार होकर वापस निकले। वाहन को वहीं का इम्तियाज चला रहा था। जैसे ही बोलेरो बछुआर स्थित हाइवे पर पहुंची सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़कर पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बारातियों को किसी तरह बोलेरो से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक राहुल निषाद और दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। अन्य सभी घायल हुए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के वहां से हटने के बाद किसी ने बोलेरो में आग लगा दी।

छत्तीसगढ़-बीजापुर में आदिवासी समाज उठाएंगे , तेंदूपत्ता नगद भुगतान समेत कई मुद्दे

बीजापुर. बीजापुर जिले के ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्राहकों द्वारा लगातार नगदी भुगतान मांग विभिन्न मंचों से किए जाने के बाद भी आज पर्यंत तक सरकार के तरफ से कोई ठोस पहल होता नजर नहीं आ रहा है। जिससे आदिवासी समाज में खासा आक्रोश व्याप्त है। संग्राहकों को नगदी भुगतान की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज आगामी 18 जून को जिला मुख्यालय में रैली और ज्ञापन सौंपेगा। उक्त जानकारी सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी ने प्रेस नोट जारी कर दी है। जग्गू राम तेलामी ने बताया कि जिले में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी में स्थानीय भर्ती में आरक्षण व छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से बैकलॉग पदों की भर्ती लंबित है। बीजापुर जिले में वनाधिकार पट्टा वितरण प्रक्रिया में गैर अनुसूचित जन जातियों के लिए नियमों की अनदेखी और शिथिल कर पट्टा जारी कर वनों को तहस नहस किया जा रहा है। बीजापुर जिला गांवों में बसता है, दुरस्थ और सुदूर गांव के ग्रामीणों के पास न बैंक खाता है और न ही कथित तौर पर एयरटेल बैंक सुविधा। जिसके चलते अपनी थोड़ी सी राशि को निकालने के लिए ग्रामीणों को 50 से 70 किमी की दूरी तय कर बैंको में लाइन लगानी पड़ती है। तेंदूपत्ता से मिली राशि पूरे साल भर के लिए पूंजी होती है। आगामी 18 जून 2024 दिन मंगलवार को जिले का आदिवासी समाज  बस स्टैंड में एकत्र हो कर बीजापुर नगर के मुख्य मार्ग पैदल रैली कर कलेक्टर कार्यालय में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वन मंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौपेगा।

17 जून को भोपाल में भाजपा कार्यालय में मनाया जाएगा जश्न, मप्र के सभी 6 केंद्रीय मंत्री आएंगे

भोपाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नरेंद्र मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से बनाए गए 6 मंत्री रविवार को एक साथ भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होंगे, जहां संगठन की ओर से सभी केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया जाएगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर और एल मुरुगन (मप्र से राज्यसभा सदस्य) का प्रदेश भाजपा की ओर से सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार में प्रदेश से बनाए गए सभी मंत्रियों का प्रदेश की जनता के साथ औपचारिक परिचय कराने की दृष्टि से संगठन द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। सभी केंद्रीय मंत्रियों ने दी सहमति सभी केंद्रीय मंत्रियों ने इसकी सहमति भी दे दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में यह कार्यक्रम शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां से दो-दो नए आदिवासी चेहरे को मोदी कैबिनेट में स्थान दिया गया है। कोर कमेटी की बैठक में संकल्प पत्र पर चर्चा भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी 17 जून को बुलाई गई है। इसमें भाजपा के संकल्प पत्र के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सत्ता- संगठन में समन्वय से लेकर मंत्रियों के कामकाज और लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन पर भी कोर ग्रुप चर्चा करेगा। इसी दिन संगठन से जुड़ी अन्य बैठकें भी होंगी।

लोकसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

Cheetah Gamini was seen enjoying the rain with children in the pond, Union Minister shared the video

नई दिल्ली कल तक दिल्ली में साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रास्ते हुए एक बार फिर अलग हो गए है. लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों को दिल्ली में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं. आम आदमी पार्टी में इसका जवाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला करके किया तो वहीं कांग्रेस ने पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को को घेर कर यह साफ कर दिया कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी. AAP के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है. गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी का पारा जिस तरीके से बढ़ रहा है उसने दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ा दी है. आलम यह है कि कई इलाकों टैंकर से पानी की सप्लाई हो रही है. लेकिन टैंकर टाइम पर ना आने के कारण लोग खासी परेशान है. पानी की कलर पर सरकार बीजेपी के निशाने पर तो थी ही लेकिन अब कांग्रेस के भी नेता आ गई है. कांग्रेस का यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे शुरू होगा युसूफ सराय गोविंदपुरी और दिल्ली के लगभग 280 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना पानी की किल्लत को लेकर आप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान करने के साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर चुटकी ली. दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के विरूद्ध प्रदर्शन की घोषणा करते देख दिल्ली वालों को ऐसा लग रहा है मानों नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली. प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली वाले हैरान हैं की जो कांग्रेस अभी दस दिन पहले आम आदमी पार्टी से जय एवं वीरू जैसी दोस्ती का दम भर रही थी आज उसे उसी आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार नज़र आ रहा है. बीजेपी ने कहा है की कांग्रेस नेता अब जितना मर्जी आम आदमी पार्टी के विरोध का नाटक कर लें पर अब दिल्ली एवं देश की जनता जिस तरह “आप” के भ्रष्टाचार के पापों को माफ नही करेगी उसी तरह कांग्रेस नेताओं की मौकापरस्ती को भी माफ नही करेगी.  

मौसम विभाग के अनुशार- मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन में अच्छी बारिश के आसार, खजुराहो में चली लू

भोपाल दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियां अरब सागर में कुछ शिथिल पड़ी हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में उसकी सक्रियता बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले चार-पांच दिन में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश एवं गांगेय पश्चिम बंगाल में मानसून आगे बढ़ेगा, हालांकि उसके पहले मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की वर्षा का सिलसिला बना रहेगा। मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग करीब एक सप्ताह से मध्य प्रदेश में मौसम के दो तरह के रंग देखने का मिल रहे हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में जहां लू के हालात है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो में लू चली। खरगोन में 34 बैतूल में एक एवं धार में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इन संभागों में शुष्क रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। हालांकि ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग में मौसम शुष्क बना रहने के साथ ही तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। बिहार पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर नगालैंड तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।   हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं की रफ्तार भी लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण उमस तो बढ़ रही है, लेकिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस या उससे कम बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो रही है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

लोकरंजनी रायपुर एवं संस्कार भारती द्वारा छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों का सम्मान

रायपुर लोकरंजनी लोककला मंच रायपुर तथा कला एवं साहित्य व रंगमंच के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में कवि व साहित्यकारों के सम्मान में छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान 2024 कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, मीर अली मीर, रामेश्वर वैष्णव , रामेश्वर शर्मा , सुशील भोले, डॉ. चितरंजन कर, श्रीमती शकुंतला तरार, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला देवी उर्मी, राजेश जैन ‘राही’, डॉ. देवधर महंत, डॉ अनिल कुमार भतपहरी, गोविंद धनगर, राजेश चौहान, जनाब सुखनवर हुसैन, लोकनाथ साहू ‘ललकार’, शशि भूषण स्नेही, मिनेश कुमार साहू, डॉ. इंद्रदेव यदु ,विजय मिश्रा ‘अमित’, आरंग से  महेन्द्र कुमार पटेल को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर व अध्यक्षता सुश्री ललिता मेहर जी डी.एस.पी. रायपुर ने की। इस अवसर पर सच्चिदानंद शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य संस्कृति और परंपरा का निर्धारण करती हैं, नैतिक मूल्यों व देश-काल के बारे में जानकारी देती है। उन्होंने भाषा के विकास पर गंभीर होने की बात कहते हुए सभी कवियों को विश्वविद्यालय पधारने के लिए आमंत्रित भी किया। जिससे विश्व विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राएं भाषा साहित्य व कला से भी जुड़ सके। इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने सभी अतिथियों एवं कवियों साहित्यकारों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्कृति व साहित्य के संरक्षण व संवर्धन के लिए साहित्य साधना में लगे कवियों व साहित्यकारों का सम्मान करना साक्षात मां भारती का सम्मान है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डी.एस.पी. ललिता मेहर ने कहा कि साहित्य कारों ने अपना पूरा समय साहित्य को संवारने में लगा दिया भाषा  साहित्य व संस्कृति का विकास हो और भावी पीढ़ी भी साहित्य से जुड़ते रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री रजनी चंद्रवंशी एवं पूजा बंछोर ने किया।

सतनामी समाज है गुरू बाबा घासीदास के दिखाए रास्ते पर चलने वाला शांतिप्रिय समाज

Child gets mid day meal packet, when opened it turns out to be a snake

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में सतनामी महासभा समिति के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि हाल ही में बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत ही निंदनीय है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने इस दौरान समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन- प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पूर्णत: न्यायसंगत होगी। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर से कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शांति एवं सद्भावना बनाये रखने के लिए किए जा रहे कार्यों में समाज की पूर्णत: सहभागिता है और आगे भी रहेगी। उनके द्वारा बताया गया कि सतनामी समाज बाबा गुरु घासीदास का अनुयायी है और यह सदैव से एक शांतिप्रिय समाज रहा है। सतनामी समाज इस घटना की कड़ी निंदा करता है । घटना को असमाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है इसमें समाज की कोई संलिप्तता नहीं है। समाज मे इस घटना को लेकर गहरा दुख है। हम चाहते हैं कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए। इस अवसर पर गृहमंत्री  विजय शर्मा, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, भूतपूर्व मंत्री एवं विधायक  पुन्नू लाल मोहले और सतनामी समाज के प्रमुख सर्वश्री डॉ बसन्त अंचल, लक्ष्मी सिन्हा, चौथराम भारद्वाज, राजेश आदिले, भुवनलाल लहरे, भरत लाल खांडे, रामेश्वर सोनहरे, एमपी कुर्रे, दिनेश लहरे, डॉ एस एल निराला, प्रदीप श्रृंगी, देवेंद्र रात्रे, डॉ प्रकाश कुर्रे आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

The report is worrying: about one third of the food produced is getting destroyed; fao

  रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के चार अधिकारियों सुश्री अनुपमा आनंद, श्री तन्मय खन्ना, श्री एम भार्गव और श्री दुर्गाप्रसाद अधिकारी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में इन अधिकारियों ने आठ सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके पश्चात इनकी पदस्थापना रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व जांजगीर-चांपा जिलों में की जाएगी। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे प्रशिक्षण के दौरान हुए अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रशिक्षण अवधि का पूरा लाभ उठाकर प्रशासनिक दक्षता प्राप्त करें ताकि उत्कृष्टता के साथ पदेन दायित्वों का निर्वहन कर सकें। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के रूप में आपके पास राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टीसी महावर और प्रशिक्षण संचालक श्रीमती सीमा सिंह उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग हर एक योजना की विस्तृत समीक्षा की

रायपुर, प्रदेश के सुपेबेड़ा में लंबे समय से किडनी पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इनके इलाज की सुविधा के लिए गरियाबंद में किडनी यूनिट आरंभ की गई है लेकिन इस समस्या के स्थाई निदान पर भी काम करने की जरूरत है। इसके लिए बीमारियों के कारण जानने संबंधी जो भी रिसर्च किया जा सकता है वह किया जाए। इसके साथ ही मरीजों के पर्याप्त इलाज की सुविधा भी हो ताकि सुपेबेड़ा के लोगों को भविष्य में किडनी संबंधी समस्याओं से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। साथ ही पंखाजूर जैसे क्षेत्रों में जहां अधिक मरीज आ रहे हैं, वहां डायलिसिस सेंटर की स्थापना की जाए। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। 4 घंटे से अधिक समय तक चली इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देश भी दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 महीने में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। पिछली सरकार में जो काम अधूरे रह गए थे उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए मौसमी बीमारियों की आशंका से निपटने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। एंटी वेनम आदि की उपलब्धता भी रखने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में युक्तियुक्तकरण की जरूरत है। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में जहां पर स्वास्थ्य अमले की कमी है वहां पर पर्याप्त स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना की जाए। विशेषज्ञ डाक्टरों की पूर्ति के संबंध में मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पदस्थापना के समय विशेष रूप से यह ध्यान दिया जाए कि कहीं पर गाइनिकोलॉजिस्ट की पदस्थापना की जाती है तो वहां पर एनेस्थीसिया के चिकित्सक भी हो ताकि वहां पर जरूरत पड़ने पर आसानी से सीजेरियन डिलीवरी हो सके। मुख्यमंत्री ने रिस्पांस टाइम के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 108, 102 और शव वाहन जैसी गाड़ियां अच्छी स्थिति में रहे। 108 जैसी गाड़ियों की स्क्रीन में ड्राइवर को पता चल जाए कि उसे मरीज को कौन से निकटतम अस्पताल में ले जाना है। सबसे निकट के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को भी मैसेज के माध्यम से अलर्ट कर दिया जाए ताकि अस्पताल में इमरजेंसी रिस्पांस की तैयारी की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग मुख्यालय में कम से कम 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत करना सबसे अहम कार्य है। इसके लिए नियमित अंतराल पर एएनसी जांच करना सुनिश्चित करें। शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए अस्पताल में न्यू बार्न केयर यूनिटों को बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अधिकतम संख्या में लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में जो खामियां हैं उन्हें दूर करें। नियद नेल्लानार योजना के सभी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बन जाए, यह सुनिश्चित करें। इसके लिए आधार कार्ड बनाने इन क्षेत्रों में नियमित कैंप लगाया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड से लाभ दिया जा रहा है। 6 महीने में 1373 हितग्राहियों ने एक करोड़ 38 लाख रुपए के क्लेम किए हैं। मुख्यमंत्री ने जन औषधि केंद्रों पर भी विशेष फोकस करने कहा। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र ऐसी जगह पर स्थापित किए जाएं जहां अधिकाधिक संख्या में लोग दवा लेने सुविधा से पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के अभियान में काफी सफलता मिली है लेकिन बस्तर को मलेरिया मुक्त करने इसे और बेहतर करने की जरूरत है। सिकल सेल के संबंध में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च सेंटर का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकल सेल के मरीजों की नियमित रूप से काउंसलिंग हो और इनका बेहतर उपचार होता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अस्पतालों में जहां उपकरण तो है लेकिन आपरेटर नहीं है वहां ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए। कीमोथेरेपी की सुविधा का विस्तार करें। डायलिसिस की सुविधा का लाभ ब्लॉक मुख्यालयों में भी आरंभ करें। मुख्यमंत्री ने मानसिक मरीजों के लिए भी नए अस्पताल आरंभ करने अधिकारियों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में अधिकारियों को कहा कि छत्तीसगढ़ लिंगानुपात में बेहतर स्थिति में है। हमें इसे और अच्छा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना शासन की बहुत अच्छी योजना है इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि इसका लाभ अधिकतर लोग उठा सकें। श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री से  आग्रह किया है कि शहरी क्षेत्रों के मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं धन्वंतरी जैसी योजनाओं को स्वास्थ्य विभाग में शामिल कर दिया जाए, ताकि बेहतर समन्वय से इन योजनाओं का उत्कृष्ट क्रियान्वयन किया जा सके। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री जगदीश सोनकर, खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक श्री कुलदीप शर्मा, सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू,  आयुष की प्रबंध संचालक सुश्री इफ्फत आरा,चिकित्सा शिक्षा के संचालक डॉक्टर यू एस पैकरा  सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ की लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आने वाले समय में मुंगेली जिला रेल नेटवर्क में शामिल हो जाएगा, इससे मुंगेली जिले में रेल की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि कटघोरा-डोंगरगढ़ विशेष रेल परियोजना के लिए राज्य शासन द्वारा 300 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दी जा चुकी है। शीघ्र ही भू-अर्जन की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। इस परियोजना अंतर्गत मुंगेली जिले में 38.02 किलोमीटर रेल लाईन गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के लोग भी आने वाले समय में रेल सेवा से लाभान्वित होंगे। श्री साय आज मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर ग्राम फरहदा में साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, आदिवासी एवं सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 6-6 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में लगभग 25 करोड़ से अधिक की राशि के 19 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने ग्राम फरहदा में शासकीय हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में उन्नयन और ग्राम भालापुर से अचानकपुर तक और हरियरपुर से टेढ़ाधौंरा तक सड़क नवीनीकरण कार्य के लिए भी घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने भक्त माता कर्मा प्राण-प्रतिष्ठा के लिए साहू समाज एवं उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की ग्राम फरहदा में भक्त माता कर्मा मंदिर का निर्माण बिना किसी शासकीय सहयोग के सभी ग्रामवासियों ने मिलकर करवाया है। यह ग्रामवासियों के सामूहिक एकता को दर्शाता है। उन्होंने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से तोखन साहू को सांसद के रूप में जिताने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रीमंडल में सांसद तोखन साहू को आवास एवं शहरी मामलों के केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है, जो पूरे प्रदेश एवं इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री साय ने कहा की हमारी सरकार विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के किसानों को हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत दे रहे है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-मुंगेली रोड से ग्राम फरहदा मार्ग जिसकी कुल लंबाई साढ़े पांच किलोमीटर है, बजट में इसे स्वीकृत किया गया है, जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार पानी, बिजली, आवास सहित विकास के सभी आयामों पर बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं जिले के प्रभारी मंत्री  लखनलाल देवागंन ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, विधायक रायपुर  मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद  लखनलाल साहू, पूर्व विधायक  विक्रम मोहले,  कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, श्रीमती अम्बालिका साहू, श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश, जिला एवं तहसील साहू समाज के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बन्धु मौजूद रहे। लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री साय ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें ग्राम पा. खम्हरिया में 1.89 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 33/11 व्ही सब स्टेशन, ग्राम कंतेली में 1.87 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित 33/11 के. व्ही सब स्टेशन और आगर व्यपवर्तन योजना के तहत 19 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपए की लागत से निर्मित 15 माईनर नहर में सी.सी. लाईनिंग व स्ट्रक्चरों के जीर्णाेद्वार के कार्य शामिल हैं। इसी तरह 01.37 करोड़ रूपए की लागत से नवागढ़ चौक से खैरवार बायपास रोड में 06 किलोमीटर तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य, 34.35 लाख रूपए की लागत से देवरी से खेढ़ा कालोनी में एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य, शासकीय हाईस्कूल फुलवारी एफ., जोता, भटगांव तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल खुड़िया, बैगाकापा, सुकली, देवरहट, मनोहरपुर, नगर पालिका मुंगेली, पदमपुर, जरहागांव, सिलतरा, लौदा और बैतलपुर में प्रत्येक में 07 लाख 63 हजार रूपए की राशि से कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

अप्रैल माह में 2 करोड़ 57 लाख एवं मई माह में 3 करोड़ 15 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार के अवसर सृजन कर रचा नया कीर्तिमान

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा के अंतर्गत 4 साल का रिकार्ड टूटा है। छत्तीसगढ़ में मनरेगा न सिर्फ मजदूरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है बल्कि उनके जीवन में व्यापक बदलाव भी ला रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के  क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अप्रैल में 2 करोड़ 57 लाख तथा माह मई में 3 करोड़ 15 लाख रोजगर सृजित हुआ इसप्रकार मई तक 5 करोड़ 82 लाख से अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजन कर विगत चार वित्तीय वर्ष के माह अप्रैल और मई में हुए सृजित मानव दिवस का आंकड़ा प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4 करोड़ 81 लाख, वर्ष 2022-23 में मई माह तक 1 करोड़ 19 लाख, वर्ष 2023-24 में मई माह तक 4 करोड़ 49 लाख तथा 2024-25 में मई माह तक 5 करोड़ 72 लाख रोजगार का सृजन हुआ है। मनरेगा अंतर्गत विगत 6 माह में 10 करोड़ 93 लाख मानव दिवस सृजित हुआ वही 1 लाख 73 हजार निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।     प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक आजीविका संवर्धन एवं रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।  ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। अमृत सरोवर के निर्माण में प्रतिदिन लगभग 59 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है, जो देशभर  में  सर्वाधिक है। अमृत सरोवर के क्रियान्वयन में प्रदेश के कार्यों का केंद्र स्तर पर सराहना की गई है। आगामी चार वर्षों में 8966 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।             प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विजय शर्मा ने बताया कि  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत  माओवाद प्रभावित ईलाके के  87 ग्रामों को चिन्हित कर मनरेगा योजना से वृहद पैमाने पर कार्यों की स्वीकृति कर नियमित रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं,जिससे उक्त अंदरूनी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार सुलभ हो रहा है। मनरेगा अंतर्गत वनाधिकार पट्टाधारी परिवारों को हितग्राहीमूलक कार्यों के माध्यम से जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश स्तर से विभागीय अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मनरेगा को रोजगार सृजन के साथ आजीविका संवर्धन हेतु  दूरगामी मंशा के अनुरूप कार्यान्वयन के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में नियमित समीक्षा और राज्य स्तर से बेहतर क्रियान्वयन रणनीति का परिणाम है कि मनरेगा नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को महेश नवमी पर्व की दी शुभकामनाएं

  रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माहेश्वरी समाज के उद्भव दिवस और प्रभु शिव-माता पार्वती की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों विशेषकर माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।

महारानी मृणालिनी देवी की 2000 बीघा जमीन अब हो जाएगी सरकार

इंदौर धार राजघराने की महारानी मृणालिनी देवी की जमीन अब सरकारी हो जाएगी। महारानी मृणालिनी देवी का कोई संतान नहीं था। उनका निधन आठ साल पहले हो गया है। वह वडोदरा राजघराने की बेटी थी। इंदौर संभाग के अलग-अलग हिस्सों में उनके 2000 बीघा जमीन हैं लेकिन कोई वारिस नहीं होने की वजह से उनकी जमीन सरकारी हो जाएगी। इस दिशा में आगे की कार्रवाई करने के लिए इंदौर संभाग के कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। महारानी के निधन के आठ साल बाद चार हेक्टेयर भूमि पर दावेदारी पेश की थी। उनकी चार याचिकाएं खारिज हो गई हैं। कौन थीं महारानी मृणालिनी देवी दरअसल, धार के महाराज आनंदराव पवार की वह पत्नी थी। महाराज से मृणालिनी देवी की शादी 1949 में हुई थी। मृणालिनी देवी वडोदरा की राजकुमारी थी। शादी के बाद धार आईं। उनका जन्म 25 जून 1931 को हुआ था। शादी के एक साल बाद ही महारानी मृणालिनी देवी वड़ोदरा चली गईं। 1980 में महाराज आनंदराव पवार का निधन हो गया। इसके बाद महारानी नियमित रूप से धार आने लगी थीं। 1988 में मृणालिनी देवी महाराज सयाजीराव विश्विविद्यालय की कुलाधिपति बन गईं। उस समय किसी यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति बनने वाली वह पहली महिला थीं। 2015 में हो गया निधन वहीं, 02 जनवरी 2015 को महारानी मृणालिनी देवी का निधन हो गया। उनके निधन के आठ साल हो गए हैं। संतान नहीं होने की वजह से कोई वारिस नहीं है। ऐसे में अरबों रुपए की संपत्ति का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसे लेकर साफ नहीं है। न ही इतने दिनों तक उनकी जमीन पर कोई हक जताने आया। आठ साल बाद आए चार लोग दरअसल, इंदौर संभाग के कई जिलों में महारानी की जमीन है। 2022-23 में चार राज्यों के चार परिवारों ने धार जिले की चार हेक्टेयर जमीन पर दावेदारी पेश की है। साथ ही नामांतरण के लिए आवेदन दिया। इसे तहसीलदार ने खारिज कर दिया। ऐसे कर इन लोगों ने कुल चार जगहों पर याचिका लगाई। इंदौर कमिश्नर के यहां से भी इनकी याचिका खारिज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभाग में महारानी के नाम पर कुल 2000 बीघा जमीन है लेकिन एक छोटे टुकड़े पर दावेदारी सामने आई है। संभागायुक्त ने दिए निर्देश वहीं, नामांतरण की याचिका खारिज होने के बाद संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त दीपक सिंह ने इंदौर और धार कलेक्टर को तुरंत इन जमीनों पर कब्जा लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक-एक साल के लिए तीन साल तक पट्टा दें। इतना करने के बावजूद अगर वारिस नहीं मिलते हैं तो इसे लवारिस घोषित कर शासन के पक्ष में करने की कार्रवाई करें। आठ साल बाद इन लोगों ने की थी अपील गौरतलब है कि महारानी मृणालिनी देवी के निधन के आठ साल बाद अलोकिका राजे, कार्तिक घोरपड़े, शिवप्रियाराजे भोगले और गायत्रीदेवी चौगुले हैं। इनलोगों का कहना था कि महारानी ने एक वारिसनामा बनाया था, जिसमें सात लोग थे। उनमें तीन का निधन हो गया है और हम चार बचे हैं। वहीं, इनके अपील में कई खामियां और सही दस्तावेज नहीं होने की वजह संभागायुक्त ने इसे खारिज कर दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने संकल्प-पत्र में किए गए एक और महत्वपूर्ण वादे को पूरा किया है। शर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिए राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से राज्य में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, ध्वस्त होगा प्राचीन शिव मंदिर: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यमुना के डूब क्षेत्र के पास गीता कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर को गिराने के आदेश को बरकरार रखा। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ‘‘प्राचीन मंदिर के निर्माण की शुरुआत का प्रमाण कहां है? प्राचीन मंदिर पत्थरों से बनाए जाते थे, न कि सीमेंट से और उस पर रंग-रोगन भी नहीं किया जाता था।” हाईकोर्ट ने 29 मई को कहा था कि भगवान शिव को किसी के संरक्षण की आवश्यकता नहीं है और इसने यमुना नदी के किनारे अनधिकृत तरीके से बनाए गए मंदिर को हटाने से संबंधित याचिका में उन्हें (भगवान शिव को) पक्षकार बनाने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने गीता कॉलोनी में डूब क्षेत्र के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर को गिराने के आदेश को खारिज करते हुए कहा था कि अगर यमुना नदी के किनारे और डूब क्षेत्र से सभी अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण हटा दिए जाएं तो भगवान शिव अधिक खुश होंगे। याचिकाकर्ता ‘‘प्राचीन शिव मंदिर एवं अखाड़ा समिति” ने दावा किया था कि मंदिर आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र है और यहां नियमित रूप से 300 से 400 श्रद्धालु आते हैं। याचिका में दावा किया गया था कि मंदिर की संपत्ति की पारदर्शिता, जवाबदेही और जिम्मेदार प्रबंधन को बनाए रखने के लिए 2018 में सोसाइटी का पंजीकरण किया गया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि विवादित भूमि व्यापक सार्वजनिक हित के लिए है और समिति (याचिकाकर्ता) इस पर कब्जा करने और इसका उपयोग जारी रखने के लिए किसी निहित अधिकार का दावा नहीं कर सकती है। अदालत ने कहा था कि यह जमीन शहरी विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित जोन-‘ओ’ के लिए क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत आती है। हाईकोर्ट ने कहा था कि समिति भूमि पर अपने स्वामित्व, अधिकार या हित से संबंधित कोई भी दस्तावेज दिखाने में बुरी तरह विफल रही है और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मंदिर का कोई ऐतिहासिक महत्व है।  

संजय सिंह की अपील-एक बच्चे का जीवन बचाने हेतु 17 करोड़ रुपए का इंजेक्शन खरीदने में योगदान दें

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक बच्चे के इलाज हेतु लोगों से 17 करोड़ रुपए का इंजेक्शन खरीदने के लिए चंदा देने की अपील की है। संजय सिंह ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि एसएमए से पीड़ित 16 महीने के बच्चे को दो साल का होने तक इंजेक्शन नहीं लगाया गया तो उसका जीवन गंभीर रूप से खतरे में पड़ जाएगा।   देखभाल के लिए मां ने छोड़ दी नौकरी उन्होंने कहा, ‘‘यह इंजेक्शन बहुत महंगा है और इसकी कीमत 17.50 करोड़ रुपए है। अगर वेहांत जैन को दो साल की उम्र तक यह इंजेक्शन नहीं मिला तो उसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वेहांत के पिता पेशे से इंजीनियर और मां चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, लेकिन बच्चे की देखभाल के लिए मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी है।” आप नेता ने देश और दिल्ली के लोगों से इस बच्चे की जान बचाने की अपील की। Vehant Jain को SMA टाइप 2 की बीमारी है। अगर इस बच्चे को 2 साल की उम्र तक इंजेक्शन नहीं लगा तो बच्चे का जीवन संकट में आ सकता है। हम सब की मानवीय ज़िम्मेदारी बनती है कि बच्चे की मदद की जाए। इस बीमारी में 17 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगता है।   इंजेक्शन की कीमत 17.50 करोड़ रुपए उन्होंने कहा, ‘‘सौ रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक का कोई भी चंदा स्वागत योग्य है। अपनी क्षमता के अनुसार, कृपया योगदान करें। मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और अन्य संगठनों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं। मैं इस बच्चे के लिए एक लाख रुपए का योगदान दे रहा हूं।” स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी एक दुर्लभ बीमारी है, जो मस्तिष्क से मांसपेशियों तक विद्युत संकेतों को ले जाने वाली तंत्रिका कोशिकाओं को नष्ट कर देती है। एसएमए से पीड़ित दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए एक ज़ोल्गेन्स्मा इंजेक्शन की कीमत लगभग 17.50 करोड़ रुपए है।

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद की विधानसभा सदस्‍यता हुई अयोग्‍य

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद को दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने स्वयं की। आनंद को फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला। BSP में शामिल होने के लिए दिया था मंत्री पद से इस्तीफा आनंद ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल होने के लिए अप्रैल में आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। गाेयल के मुताबिक, “उन्हें दिए गए नोटिस का जवाब देने के लिए 10 जून की तारीख दी गई थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नोटिस का नहीं दे रहे थे जवाब, इसलिए स्पीकर ने की कार्रवाई उसी नोटिस में उन्हें 11 जून को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने के लिए कहा गया था लेकिन वह उपस्थित भी नहीं हुए। इसके बाद उन्हें एक और मौका दिया गया था 14 जून को उपस्थित रहने के लिए लेकिन वह नहीं आए। इसलिए दिल्ली विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है।’ आनंद 2020 के चुनाव में पटेल नगर आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। आनंद ने पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के साथ-साथ दलित नेताओं और स्वयंसेवकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आप छोड़ दी थी।

घोसी सीट पर बेटे की हार के बाद राजभर का बड़ा बयान सामने आया, जनता ने PM मोदी और CM योगी को नकारा

बलिया उत्तर प्रदेश के पिछड़ी जाति के चंचल और मुखर नेता ओम प्रकाश राजभर के सुर एक बार फिर बदले बदले लग रहे हैं। घोसी सीट पर बेटे की हार के बाद राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। हार का ठीकरा ओम प्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर ही फोड़ डाला है। सुभासपा के केंद्रीय कार्यालय रसड़ा पर एक समीक्षा बैठक के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि आप लोग भी बोलना सीखिए, हमारी पार्टी ईमानदारी से जहां जो लड़ा उसको वोट किया। गठबंधन के तमाम पार्टियों के नेता गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानते, लेकिन हम लोगों ने ईमानदारी से गठबंधन का धर्म निभाया है, लेकिन जनता ने योगी और मोदी को नकार दिया है। ऐसे लोगों को भी सबक सिखाने की जरूरत है… इतना ही नही, राजभर ने कहा कि ऐसे लोगों को भी सबक सिखाने की जरूरत है। आप बोलना सीखो तब इनको समझ में आएगा अब तो हम पूरी बगावत करेंगे देखिएगा आगे हम मंच से ही बता देंगे कि किसको वोट देना किसको नहीं देना है। ऐसे लोगों की भी हम दवाई करने जा रहे हैं जो मंच पर लच्छेदार भाषण देते थे और गाड़ी में बैठकर अपने लोगों से कहते थे की इधर नहीं उधर वोट देना। ऐसे लोगों को भी हम लोग चिन्हित कर लिए हैं। हम ऐसे लोगों को खोज भी रहे हैं चाहे वह हमारा प्रधान हो, चाहे जिला पंचायत हो, चाहे कोई हो, चाहे अधिकारी हो, ऐसे लोगों को भी हम चिन्हित कर लिए हैं और दवाई करने जा रहे हैं। ‘जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का’ उन्होंने कहा कि आप लोगों से कहूंगा कि जब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो तब आगे मत आना क्योंकि हो सकता है उसमें आपका रिश्तेदार भी हो उस समय मैं किसी की बात नहीं सुनूंगा। जब हमारी कलम चलेगी तो चलेगी जैसा जो किया है वैसा ओमप्रकाश राजभर देने की तैयारी में भी है और दूंगा और अभी 3 साल सत्ता में रहूंगा। सत्ता में रहकर ऐसा पावर बना लेंगे कि भारतीय जनता पार्टी से और सीट ले लेंगे। अब हम चाहते हैं कि कम से कम 25 से 30 सीट ले आएं, अब अगर कोई भी हमारा नेता अब दबा तो हम समझ लेंगे कि वह हमारा मुर्दा नेता है उसका नाम रख दिया जाएगा मुर्दा नेता। राजभर ने कहा कि ‘जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का’ अब दिल खोल कर रहिये। कभी अपने मन में निराशा मत लाना आप काम करते जाइए हम सुबह उठकर जब महाराजा सुहेलदेव को याद करके कहते हैं कि माल आ जाए तो अपने आप माल आ जाता है। आप लोग भी ‌सुबह नहा धोकर महाराजा सुहेलदेव को याद करके माल मांगोगे तो मिल जाएगा और ‘मांगो उसी से जो दे दे खुशी से और कहे ना किसी से।

अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकराई बाइक, तीन की मौत

कोरबा पाली थाना क्षेत्र में बीती रात जहां पेड़ से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों की मौके पर जान चली गई। डूमरकछार से दीपका जाने वाली मार्ग पर डूमरकछार चौक से चंद कदम दूर रात्रि करीब दस बजे बाइक क्रमांक सी जी 12 बी एफ 9605 में सवार होकर डूमरकछार की ओर जा रहे जिसमें राजेश कुमार पिता लीलाराम 21 वर्ष जाति गोंड,बालकृष्णा पिता भागवत सिंह 22 वर्ष जाति गोंड,कमलेश पिता शंकर सिंह 17 वर्ष जाति गोंड तीनों ग्राम धौराभाठा के आश्रित मोहल्ला गोकनाई निवासी हैं बाइक में सवार तीन दोस्तों की सड़क किनारे सेम्हर पेड़ में टकराकर जान चली गई। राहगीरों की मदद से डायल 112 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत तीनों युवकों मृत घोषित कर दिया शव की पहचान नही होने से रातभर शव अस्पताल में पड़ा रहा, शुक्रवार सुबह तीनों युवकों की गोकनाई निवासी के रूप पहचान हुई पुलिस शव की पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।  

कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र में गठजोड़ को लेकर कयास तेज, महाराष्ट्र भाजपा की आज मंथन बैठक

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने के दौरान दिल्ली आए एकनाथ शिंदे ने कहा था कि भाजपा के साथ हमारा ‘फेविकोल वाला जोड़’ है। उनकी इस टिप्पणी को गठबंधन की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र में गठजोड़ को लेकर कयास तेज हैं। महाराष्ट्र भाजपा की आज मंथन बैठक है। इसमें जिला स्तर के नेताओं समेत प्रदेश की पूरी टीम को बुलाया गया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार भी रहेंगे। यही नहीं इन नेताओं की ओर से कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया जा सकता है। इस मीटिंग के बीच गठबंधन में एनसीपी और एकनाथ शिंदे सेना की टेंशन बढ़ गई है। इसकी वजह एक दावा है, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा एक सर्वे करा रही है। इस सर्वे के बाद यह फैसला लिया जाएगा कि क्या भाजपा को विधानसभा चुनाव में अकेले उतरना चाहिए। हाल ही में आरएसएस से जुड़ी पत्रिका ऑर्गनाइजर में छपे एक लेख में अजित पवार को साथ लाने पर सवाल भी उठाए गए थे। कहा गया था कि जब विधानसभा में एकनाथ शिंदे सेना और भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत था तो फिर अजित पवार को लेने की क्या जरूरत थी। लेख में साफ कहा गया कि एनडीए को अजित पवार के चलते नुकसान उठाना पड़ा है। अजित पवार की टेंशन इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि एक तरफ संघ ने उनकी आलोचना की है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं ने उसे खारिज भी नहीं किया है। इसके चलते अजित पवार की टेंशन और बढ़ गई है। IANS न्यूज एजेंसी ने तो अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भाजपा अकेले उतरने का फैसला कर सकती है। इसके लिए भाजपा एक आंतरिक सर्वे करा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि अकेले चलने पर भाजपा को क्या नुकसान और फायदे हो सकते हैं। बता दें कि भाजपा को महाराष्ट्र में महज 9 सीटें ही मिली हैं, जबकि 2019 में वह 23 पर जीती थी। इस बार 28 सीटें लड़ने के बाद भी 9 सीटें ही जीतना चिंता की बात है। अजित पवार के अलावा एकनाथ शिंदे सेना भी परेशान एकनाथ शिंदे गुट ने 7 लोकसभा सीटें जीती हैं और उसका स्ट्राइक रेट भी भाजपा से बेहतर रहा है। फिर भी एकनाथ शिंदे के लिए परेशानी वाली बात यह है कि उनकी सीटें उद्धव सेना के मुकाबले कम हैं। हालात ऐसे हैं कि एकनाथ शिंदे के कई विधायक उद्धव ठाकरे गुट के संपर्क में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अजित पवार के भी करीब एक दर्जन विधायक शरद पवार के साथ जाने के मूड में हैं।  

योगी के अहम प्रोजेक्ट पर लगा ग्रहण, बलिया में गंगा की दिशा बदलने वाली परियोजना की ही बिगड़ी दशा

 बलिया यूपी के बलिया को गंगा की कटान से बचाने के लिए नदी की दिशा बदलने की जिस परियोजनाओं पर पूरे तामझाम से काम शुरू हुआ था उसकी ही दशा बिगड़ गयी है। करीब 31 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रेजिंग परियोजना का फिलहाल कोई पूछनहार नहीं है। इसे धरातल पर उतारने के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था में बदलाव भी किया गया। इसके बावजूद नतीजा सिफर रहा। सितंबर, 2019 में गंगा ने जिले में भयंकर तबाही मचाई थी। बैरिया तहसील में गोपालपुर ग्राम पंचायत के सौ से अधिक मकान नदी में समा गये थे। गंगा पार नौरंगा पंचायत में प्रधानमंत्री योजना के तहत बनी सड़क का बड़ा हिस्सा भी इसमें विलीन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण के बाद जिले को कटान से स्थायी छुटकारा दिलाने के लिए गोरखपुर की तर्ज पर नदी की धारा मोड़ने को यहां भी ड्रेजिंग कार्य कराने की घोषणा की थी। संबंधित अधिकारियों ने प्रोजेक्ट तैयार किया और शासन ने तुरंत इसकी मंजूरी भी दे दी। कुल 30 करोड़ नौ लाख (लगभग 31 करोड़) रुपये की परियोजना में गंगा की धारा मोड़ने के लिए मौजा पचरुखिया से नौरंगा तक नदी में 13.6 किमी लंबाई में ड्रेजिंग कार्य प्रस्तावित था। ऊपरी सिरे पर 46 तथा निचले सिरे पर 40 मीटर चौड़ाई के बीच गंगा को ड्रेज करना था। इसके अलावा गहराई में जलस्तर के चार मीटर नीचे तक मिट्टी खोदी जानी थी। निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के बैराज खंड (वाराणसी) ने 29 मई, 2020 को पहले चरण में तीन किमी लंबाई में काम शुरू भी कर दिया। काम पूरा होने से पहले ही बाढ़ आ गयी। लिहाजा, गंगा से निकाली गई मिट्टी फिर पुरानी जगह पर पहुंच गई। कार्यदायी संस्था ने इस काम में करीब सात करोड़ रुपये का खर्च दिखाया। लेटलतीफी और नुकसान के बाद शासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया। वर्ष 2021 में यह काम बैराज खंड से लेकर यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड) के हवाले कर दिया गया। नई कार्यदायी संस्था बाढ़ में पट चुकी मिट्टी को वापस निकालने के साथ ही चंद कदम ही और आगे बढ़ पायी थी कि फिर बाढ़ आ गई। इससे काम रुक गया। कुल मिलाकर सरकार की यह परियोजना ठंडे बस्ते में है। सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना पर लगा ग्रहण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 सितंबर, 2019 को बाढ़ से तबाही का जायजा लेने बलिया आये थे। दयाछपरा पानी टंकी के मैदान में सभा में उन्होंने नदी की धारा मोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना का जिक्र किया। उन्होंने इस दिशा में काम के लिए अफसरों को प्रोजेक्ट बनाने को कहा था। बहरहाल, शासन के जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता-लापरवाही से सीएम की महत्वाकांक्षी योजना पर ग्रहण लग गया है। हर साल करोड़ों खर्च करने के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों मे गंगा की कटान पर अंकुश नहीं लग पाया है। गोरखपुर की तर्ज पर जिले में होना था काम गोरखपुर की तर्ज पर जिले में भी गंगा की धारा मोड़ने का काम होना था। दरअसल, गोरखपुर में राप्ती की कटान से हर साल भारी तबाही होती है। स्थायी समाधान के लिए नदी की धारा मोड़ने की दिशा में काम किया गया। इसका फायदा हुआ और लोगों का कटान से निजात मिली। गोरखपुर की तर्ज पर ही बलिया में भी गंगा की धारा मोड़ने के लिए ड्रेजिंग कराने का निर्णय किया गया। कटान प्रभावित क्षेत्र के लोगों के अनुसार यदि कार्य पूरा हो गया होता तो हजारों की आबादी के साथ ही सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि कटान से सुरक्षित हो जाती। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बलिया संजय कुमार मिश्र के अनुसार गंगा में ड्रेजिंग का कार्य पहले बैराज खंड वाराणसी और उसके बाद यूपीपीसीएल के जिम्मे था। इस संबंध में उसी विभाग से संबंधित अधिकारी कुछ बता सकेंगे। उनसे हमारा कोई संपर्क नहीं है।  

मध्यप्रदेशमें जल्द दस्तक देगा मानसून! 39 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में 17-18 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले, प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी का दौर है। मौसम वैज्ञानिकों ने बता दिया है कि मानसून की गतिविधियां कब से मध्यप्रदेश में शुरू हो जाएंगी. मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से लोग 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी को झेल रहे हैं और अब सभी को मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित 27 जिलों में प्री मानसून एक्टिविटी हो सकती हैं. इसका मतलब है कि इन 27 जिलों में से किसी भी जिले में अचानक तेज बारिश और आंधी आ सकती है, जिससे मौसम में ठंडक घुलेगी और गर्मी की तीव्रता कम हो सकेगी. आखिर मौसम में इस बदलाव की वजह क्या है? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय मध्यप्रदेश के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है. इस वजह से आंधी-बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है.यह अगले कुछ दिनों तक कायम रहेगी. मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश में 18 जून तक मानसून के हर हाल में आ जाने की पूरी संभावना बनी हुई है और यह मध्यप्रदेश में उसके दक्षिणी इलाकों से प्रवेश कर सकता है. यानी बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी आदि शहरों में पहले मानसून की दस्तक हो जाएगी. मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार,  उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,पन्ना,दमोह,सागर और पांढुर्ना में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर में लू चलने की संभावना है. सबसे अधिक तापमान खजुराहो में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है. बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान राजगढ़ में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 17-18 जून से मिल सकती है राहत केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे राज्य में मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया केरल में मानसून की एंट्री के बाद करीब 15 दिन में ये मध्य प्रदेश में एंट्री ले सकता है. ऐसे में 17- 18 जून तक प्रदेशवासियों को लू की लपटों और प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है. 

संघ प्रमुख मोहन भागवत से आज गोरखपुर में मिल सकते है सीएम योगी

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि सीएम योगी आरएसएस के शिविर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब चार बजे प्रस्तावित है। शाम पांच बजे वे एनेक्सी भवन में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इसे लेकर विभिन्न विभागों में अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ले सकते हैं। इसे लेकर नगर निगम में संचालित व प्रस्तावित परियोजनाओं की बुकलेट तैयार की जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का शहर में पहली बार आगमन हो रहा है। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को मानीराम, चिऊटहां स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग के बौद्धिक सत्र को संबोधित किया। भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समाजसेवा को लेकर समाज में जो बेहतर छवि बनी है, उसमें निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। संघ का विस्तार करने के लिए स्वयं सेवक अपनी भूमिका का विस्तार करें। संघ की समाज में सकारात्मक छवि बने इसकी जिम्मेदारी सभी स्वयंसेवकों की है। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ का हर कार्यकर्ता समाज में अपनी भूमिका को अदा करे। समाज में बेहतरी की तरफ बदलाव हो यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। संघ ने लंबे सफर में बहुत सी चुनौतियों का किया सामना संघ प्रमुख ने कहा कि संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस लंबे सफर में संघ ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की बेहतरी के लिए काम किये हैं। इस छवि और काम की पहचान को आगे बढ़ाते हुए निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।   उन्होंने कहा कि संघ समाज में सेवा, संपर्क और प्रचार के माध्यम से लगातार सभी वर्गों के बीच राष्ट्रीय विचारों का आदान-प्रदान कर रहा है। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ के शिविरों में जो लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वह समाज के लिए कैसे उपयोगी हों, इसकी चिंता हमें करनी होगी। समाज में विभिन्न चुनौतियों का संघ ने सामना किया है। सकारात्मक छवि बनाने के लिए हमें समाज हित में निरंतर कार्य करना होगा। प्रशिक्षणार्थियों को संघ कार्य के लिए अधिक से अधिक समय देने की बात कही।  

चोरों का धावा: दुकान से लगे मकान में सोता रह गया परिवार, 10 लाख के गहने पार

CM Yadav said on the three new laws - Beginning of a new era in the country

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने समेत 10 लाख रुपए का माल पार कर दिया, जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस समय दुकान मालिक और परिवार के सदस्य दुकान से लगे मकान में सो रहे थे, फिर भी उन्हें चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR तोड़ दिया। एक-एक दराज की तलाशी लेकर दुकान पूरा खाली कर दिया। बताया जा रहा है कि नकली जेवरों को हाथ तक नहीं लगाया है। घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र की है। हिर्री माइंस में रहने वाले पुष्पेंद्र देवांगन व्यवसायी हैं। घर के सामने तरफ उनकी ज्वेलरी शॉप है। इसके साथ ही वो साइकिल और इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान भी चलाता है। बुधवार की रात भोजन करने के बाद वो परिवार के साथ रात करीब 12 बजे तक टीवी देख रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। सुबह दुकान का ताला टूटा मिला, तब लगी चोरी की भनक गुरुवार की सुबह जब उनकी नींद खुली, तब वो मकान के पीछे तरफ गए। जहां, चैनल गेट का ताला टूटा मिला। चैनल गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया था। चोरों ने ज्वेलरी शाप के एक-एक दराज की तलाशी लेकर सोने-चांदी के गहनों को पार कर दिया था। वहीं, गल्ले में रखे पांच हजार रुपए भी गायब मिले। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। चोरी की खबर मिलते ही चकरभाटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया, साथ ही फोरेंसिक की टीम भी दुकान पहुंच गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है। कांउटर पर रखे नकली जेवरों को नहीं लगाया हाथ पुलिस की टीम ज्वेलरी शाप की जांच करने पहुंची, तब पता चला कि संचालक ने दुकान के शो केस में दिखाने और सजाने के लिए नकली जेवर रखे थे। चोरों ने काउंटर से सोने के नए और पुराने गहनों के साथ ही चांदी के जेवरों को चुराया है। शो केस में रखे नकली जेवरों को हाथ भी नहीं लगाया, जिस तरह से चोरी की वारदात हुई है, इससे पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले ही दुकान की रेकी की होगी, जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। कचरे के ढेर में मिले DVR, कैमरे और खाली डिब्बे दुकान संचालक के साथ ही पुलिस ने आसपास की तलाशी ली, तब पता चला कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व उसके डीवीआर को तोड़ दिया है। जांच के दौरान दुकान के पास ही कचरे के ढेर में डीवीआर और कैमरा टूटा हुआ मिला। वहीं, गहनों के खाली डिब्बे भी पड़े मिले। अब पुलिस की टीम आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदेहियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके। दुकान से चोरी हुए गहने चांदी की पायल 100 जोड़ी, लच्छा पांच जोड़ी, करधन 25 , बिछिया 500 जोड़ी, अंगूठी 300, बच्चों की चूड़ी 70 जोडी, चांदी की चेन 50, चांदी का सिक्का 10 ग्राम और पांच ग्राम का 15, लाकेट 200, ब्रेसलेट 20, चूड़ा 15, भगवान की मूर्ति, चांदी की बांसूरी चोर ले गए हैं। इसके साथ ही सोने का नोज पिन 100, सोने के पुराने गहने, पांच लाकेट व पांच हजार रुपए कैश शामिल है।  

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, CG से गुजरने वाली 50 ट्रेनें हुई रद्द,कई का बदला गया रूट, जानें

रायपुर भारतीय रेलवे के विकास कार्य और डेवलपमेंट की बात करते हुए छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। इनमें से कई गाड़ियां 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से कोलकाता, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में डेवलपमेंट के कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन कैंसिल किया है। बतादें कि भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह काम 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। जिससे रेलवे ने ट्रेनों को रद्द किया है। इन ट्रेनों को किया गया रद्द भारतीय रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है उनमें दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  02 एवं 09 जुलाई, 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  27 जून एवं 04 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी,   29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  05, 06 एवं 09 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  06, 07 एवं 10 जुलाई, 2024 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  14, 21 एवं 28 जून, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी, 15, 22 एवं 29 जून, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी,  14 जून से 09 जुलाई, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  16 जून से 11 जुलाई, 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  01 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 11 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  03 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  05 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  05 एवं 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  06 एवं 10 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  11 जुलाई, 2024 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  03 एवं 10 जुलाई, 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  04 एवं 11 जुलाई, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।  

उज्जैन में पकड़ा गया क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खेल, मिला करोड़ों कैश, पुलिस ने रातभर गिनी फिर मशीन मंगवानी पड़ी

उज्जैन उज्जैन में क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी करके 9 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा फरार हो गया है। मौके पर 7 देशों की करंसी समेत करोड़ों रुपए के नोट बरामद किए गए हैं। कैश की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। वह देश छोड़कर ना भाग सके इसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की बात कही गई है।    उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीयूष चोपड़ा बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का गिरोह चला रहा है। पुख्ता सूचना जुटाने के बाद गुरुवार रात से उज्जैन में 2-3 जगहों पर दबिश दी गई। प्रदीप शर्मा के अनुसार थाना खारा कुआ क्षेत्र अंतर्गत मुसद्दीपुरा और थाना नीलगंगा अंतर्गत कॉलोनी में कार्रवाई की गई। इस दौरान 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से करोड़ों रुपए कैश भी बरामद किए गए। गिनती के बाद 14.58 करोड़ भारतीय करंसी मिली। विदेशी नोटों की गिनती अभी नहीं हो पाई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 41 मोबाइल फोन, 19 लेपटॉप, 05 मैक-मिनी, 01 आईपैड, देसी-विदेशी सिमकार्ड, पेन ड्राइव, मेमेरी कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि भी जब्त किए हैं। आरोपियों के पास नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गई। फरार आरोपी पीयूष के मुसद्दीपुरा स्थित आवास पर नोटों को 11 बैगों में भरकर रखा गया था। अमेरिका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल समेत 7 देशों की करंसी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पीयूष बिल्डर का काम भी करता है। वह परिवार के साथ लाटविया देश भागने की फिराक में था, जिसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराया जा रहा है। पुलिस ने ईडी और इनकम टैक्स को भी भारी मात्रा में कैश बरामदगी की सूचना दी है।

सीबीआई ने सीजीपीएससी भर्ती घोटाला की शुरू की जांच

रायपुर,  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सीबीआई ने आयोग से कुछ दस्तावेज लेकर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसकी रिपोर्ट आने के बाद बयान लिए जाएंगे और आगे कार्रवाई होगी। दरअसल, सीबीआई अधिकारी हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के दफ्तर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने 2020 और 2021 के डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी की भर्ती परीक्षा में चयनित विवादित उम्मीदवारों के दस्तावेज तथा अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेने वाले पैनल सदस्यों की रिपोर्ट ली है। साथ ही, सीबीआई आयोग के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, पैनल के सदस्य और विवादित कैंडीडेट्स के मोबाइल की जांच भी कराएगी। मोबाइल की जांच के दौरान पांच साल का तकनीकी रिकॉर्ड अफसरों का खंगाला जाएगा। तकनीकी रिकॉर्ड में कॉल डिटेल, गूगल लोकेशन से लेकर वॉट्सऐप चैट तक खंगाले जाने की तैयारी है।

बिलासपुर रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रियों पर किया 2 लाख 91 हजार जुर्माना

बिलासपुर बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 378 मामलों से 2,91,345 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसमें बिना टिकट के 294 मामलों में 2,58,390 रुपए, अनियमित टिकट के 68 मामलों से 31,355 रुपए और बिना बुक लगेज के 16 मामलों में 1600 रुपए जुर्माना शामिल है। ये कार्रवाई वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस.भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर-चांपा-भाटापारा सेक्शन में 12 जून को की गई। जागरूकता के उद्देश्य से चलाया गया अभियान गहन टिकट चेकिंग अभियान टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा, बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम और स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चलाया गया। कई ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान बिलासपुर-चांपा-भाटापारा स्टेशनों के बीच कई ट्रेनों में बिलासपुर और उसलापुर स्टेशन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पेंट्रीकार की जांच भी की गई टिकट चेकिंग अभियान के साथ ही 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की भी जांच की गई। पेंट्रीकार में कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट, परिचय-पत्र, सफाई व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और वैधता की जांच की गई। बिलासपुर स्टेशन में 5 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए इस दौरान एक वेंडर के पास मेडिकल सर्टिफिकेट और परिचय-पत्र नहीं पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। टिकट चेकिंग के दौरान बिलासपुर स्टेशन में 5 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए। उनसे 4090 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गए।

गरियाबंद में NIA ने नक्‍सल संगठन से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्च आपरेशन को अंजाम दिया है। एनआइए की यह छापेमारी गरियाबंद जिले के मैनपुर इलाके में गुरुवार को प्रारंभ हुई। बताया जा रहा है कि एनआइए ने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान एक पोल पार्टी के काफिले पर नक्‍सली आइईडी हमले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में कई स्थानों की तलाशी ली। NIA की टीमों ने मामले में अपनी जांच के तहत गांव बड़ेगोबरा, पीएस मैनपुर, जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित इलाके में छह संदिग्धों के परिसरों पर व्यापक तलाशी ली। प्रतिबंधित सीपीआइ (माओवादी) संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू)/समर्थकों के रूप में काम करने वाले संदिग्धों के परिसरों से तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन और 2,98,000 रुपये नकद जब्त किए गए।

CG में NIA की बड़ी कार्रवाई, गरियाबंद में नक्सल संगठन से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर रेड

 गरियाबंद विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करवाकर लौट रही पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को मैनपुर से 12 किमी दूर बड़े गोबरा गांव में दबिश दी। 8 जगहों पर छापेमारी कर पूर्व सरपंच समेत 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। NIA की टीमों ने मामले में अपनी जांच के तहत गांव बड़ेगोबरा, पीएस मैनपुर, जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित इलाके में छह संदिग्धों के परिसरों पर व्यापक तलाशी ली। प्रतिबंधित सीपीआइ (माओवादी) संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू)/समर्थकों के रूप में काम करने वाले संदिग्धों के परिसरों से तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन और 2,98,000 रुपये नकद जब्त किए गए।  बता दें कि 17 नवंबर को मतदान दल घोर नक्सली प्रभावित इलाकों में मतदान करवाकर वापस लौट रहा था। इसी बीच बड़े गोबरा के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पोलिंग पार्टी को निशाना बनाने की कोशिश की। घटना में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान जोगिंदर सिंह शहीद हो गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल जिन तीन सुरक्षाकर्मियों की हत्या की जांच की फाइल एनआईए को सौंपी है, उसमें शहीद जोगिंदर सिंह का केस भी शामिल है। एनआईए ने इसी सिलसिले में गुरुवार सुबह 8 बजे बड़े गोबरा में दबिश दी। यहां सबसे पहले पूर्व सरपंच भूपेंद्र यादव को पकड़ा गया। इसके बाद लगातार लखन यादव, मोहन यादव और सत्येंद्र यादव के घर दबिश दी गई। गांव में छापामार कार्रवाई दोपहर 1.30 बजे तक चली। इसके बाद एनआईए चारों हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई है। फिलहाल घटना में पकड़े गए लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं की गई है। परिवारवालों के पूछने पर टीम ने उनसे कहा कि बस पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। जांच में सब सही निकलेगा तो छोड़ देंगे।

यूपी के बरेली में सिपाही की गंदी हरकतें आई सामने, शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध

बरेली यूपी के बरेली में सिपाही की गंदी हरकतें सामने आई है। आरोप है कि एक छात्रा को शादी का झांसा देकर सिपाही ने कई बार संबंध बनाए। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। प्रैग्नेट होने पर गर्भपात करा दिया। लड़की ने जब शादी के लिए कहा तो सिपाही मुकर गया और कहा कि उसे कही और दहेज में 40 लाख रुपये मिल रहे हैं। जब युवती ने दबाव डालने की कोशिश की तो युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। अब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। ये मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। बीए की छात्रा ने बताया कि तीन साल पहले एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात कासगंज के युवक से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी तो उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वह नौकरी लगने के बाद शादी की बात कहने लगा और जगह-जगह बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी पुलिस में नौकरी लग गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया है। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। दो जून को आरोपी मिलने के बहाने छात्रा के घर पहुंचा। शारीरिक संबंध बनाने के बाद कहा कि दूसरी जगह उसे दहेज में 40 लाख रुपये मिल रहे हैं और शादी से इनकार कर दिया। विरोध पर उसने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने कांस्टेबल की हरकत से तंग आकर अब एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। पीडिता ने बताया कि युवक अब वर्दी का रौब दिखाते हुए धमकी दे रहा है। वहीं, इस मामले में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने आला अधिकारियों को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।    

यूपी के स्कूलों में बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, बेसिक शिक्षा विभाग जुटा रहा जानकारी

लखनऊ  गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की छुट्टियां बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अभी 18 जून से परिषदीय स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने पर विचार कर रहा है। मौसम के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले एक हफ्ते छुट्टियां आगे बढ़ाई जाएंगी। फिर स्थिति का आकलन करते हुए इन्हें और आगे बढ़ाया जाएगा। गर्मी के कारण विद्यालयों में विद्यार्थी बीमार न हो जाएं इसे लेकर विभाग चिंतित है। कुछ जिलों में जिलाधिकारी अपने स्तर पर छुट्टियां आगे बढ़ा चुके हैं। ऐसे मे सभी जिलों में अवकाश बढ़ाने को लेकर एकरूपता रहे इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षक संगठनों की ओर से भी छुट्टियां बढ़ाए जाने की मांग की गई है। पिछले वर्ष परिषदीय स्कूल 30 जून तक बंद थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी छुट्टियां बढ़ाई जाएंगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मुख्यमंत्री ने मंडल, रेंज और जिलों के अधिकारियों को दिए निर्देश

India will face South Africa in the T20 World Cup final today

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता दर्शन दोबारा शुरू हो गया है। जिलों से आ रहीं शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा हो रही है। जहां से अधिक शिकायतें मिलेंगी, वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। जनता दर्शन कार्यक्रम जिला, रेंज, जोन स्तर भी शुरू हो। अधिकारी जहां जनसुनवाई करेगा, इसकी सूचना जनता को पहले से दे। लोगों की समस्याएं सुनें और तत्काल निस्तारण करें। कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। उसका विश्वास जीतें। फील्ड में तैनात अधिकारियों को सीयूजी फोन जनता के लिए मिले हैं, इसे चालू रखें। अधिकारी फोन स्वयं रिसीव करें, अथवा कॉल बैक करे। अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने मंडल, रेंज और जिलों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बाबत कहा कि ब्लॉक, जिला मुख्यालय, सचिवालय, यदि कहीं भी अनैतिक लेन-देन की शिकायत मिली तो इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होनी तय है। वहीं आगामी त्योहारों के संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, डीएम व पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया कि जून और जुलाई में तमाम पर्व, मोहर्रम और कांवड़ यात्रा आदि हैं। यह समय अत्यंत संवेदनशील है, लिहाजा लगातार एक्टिव मोड में रहना होगा। पूर्व के अनुभव बताते हैं कि जहां स्थानीय प्रशासन ने संवादहीनता रखी, वहां अप्रिय घटना की स्थिति बनी। इससे सीख लेते हुए सतर्क रहना होगा। वरिष्ठ अधिकारी धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों से संवाद बनाएं। सकारात्मक संदेश जारी कराएं। पीस कमेटी की बैठक करें। मीडिया का सहयोग लें। दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने वाली घटना न हो। शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय को उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करें। रोज पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे। अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता से निपटा जाए। सरकारी, निजी वाहनों में प्रेशर हार्न और हूटर स्वीकार्य नहीं योगी ने वीआईपी कल्चर को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकारी और निजी वाहनों में प्रेशर हार्न, हूटर पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह जहां लगा हो, तत्काल उतरवाएं। वीआईपी फ्लीट में सबसे आगे की गाड़ी में एक तय ध्वनि सीमा के साथ ही हूटर बजे। अन्य किसी वाहन में नहीं। यदि कहीं से भी प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर बजने की सूचना मिली तो संबंधित थाना पर कार्रवाई होनी तय है। वीआईपी कल्चर को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सुरक्षा बल ने नक्सलियों से भारी मात्रा में डंप विस्फोटक सामग्री के साथ स्नाइपर जैकेट सेट बरामद

Accident near LAC: Soldiers riding a tank while practicing to cross the river in Ladakh were washed away

सुकमा छत्‍तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के ग्राम कंगालतोंग के जंगल में सुरक्षा बल ने नक्सलियों के डंप से विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। सुरक्षा बल को इस विस्‍फोटक सामग्री के साथ पहली बार स्नाइपर जैकेट सेट भी मिला है। नक्‍सलियों के पास से स्नाइपर जैकेट सेट मिलने से अब यह माना जा रहा है कि नक्‍सली भी अब हाइटेक हो रहे हैं। वे संसाधनों को जुटाकर आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस हो रहे हैं। बतादें कि लड़ाई के दौरान दुश्‍मनों के हमले से बचने के लिए इस स्नाइपर जैकेट सेट का इस्तेमाल किया जाता है। सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर सुकमा और कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम कंगालतोंग की ओर सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बल गुरुवार सुबह 9ः45 बजे जैसे ही ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पहुंचे वहां मौजूद नक्‍सली जवानों की गतिविधियों को देखकर जंगल और झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। इसके बाद जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की तो वहां नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डंप से स्नाइपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया गया।

बलौदाबाजार हिंसा की जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज सीवी करेंगे, बीजेपी ने भी बनाई जांच कमेटी

रायपुर बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार फुल एक्शन में है। वहां के तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को सस्पेंड करने के बाद फिर एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी के अमरगुफा में जैतखाम क्षतिग्रस्त मामले में जांच करायेगी। इसके लिए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी बनाया गया है। राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जांच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच का आदेश जारी किया है। जांच समिति तीन महीने के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जांच कर 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेंगे। 15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमरगुफा में जैतखांभ की क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने गत दिवस बलौदाबाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी। गृहमंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने कार्यवाही करते हुए आज शुक्रवार को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जांच करेंगे। वो तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेंगे। इधर, बीजेपी की पांच सदस्यीय जांच टीम गठित दूसरी ओर बलौदाबाजार घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी बलौदाबाजार हिंसा संबंधित स्थान का दौरा करेगी। हिंसा से संबंधित तथ्यों की जांच पड़ताल कर सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी। कमेटी में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल संयोजक बनाए गए हैं। वहीं खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, बीजेपी अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजन साहू सदस्य बनाए गए हैं। 

CG विधानसभा मानसून सत्र की तारीख हुई तय, 22 जुलाई से होगी शुरुआत…

Congratulations… Tejashwi taunts Nitish on 5 bridges collapse in 9 days

रायपुर  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख सामने आ गई है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र के लिए तारीख तय की है. इसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी, और 31 जुलाई को सत्र का समापन होगा.  विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया में एक सवाल के जवाब में बताया कि अगले महीने 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र होगा। यह मानसून सत्र 10 दिनों का होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से है। इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजा था, मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र को अपने स्वीकृति दे दी है। 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। आपको बता दें कि 5 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ था। इस बार बजट सत्र काफी लंबा चला था। अब जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र भी काफी लंबा चलेगा। ये सत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जिसमें संशोधन विधेयक भी पास कराये जायेंगे।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अयोध्या के राम मंदिर को दी धमकी, अलर्ट जारी

अयोध्या अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर को उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार धमकी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी है। इसका एक ऑडियो वायरल होने के बाद यूपी की योगी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। राम नगरी में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। अलर्ट के बाद अयोध्या में रामकोट के सभी बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान के साथ जांच शुरू कर दी गई है। रामलला के दर्शन मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। बताया जाता है कि धमकी वाले ऑडियो में आमिर नामक जैश-ए-मोहम्मद आतंकी को कहते सुना जा रहा है कि हमारी मस्जिद को हटाकर मंदिर बनाया गया है। अब इसे बम से उड़ा दिया जाएगा। आतंकी कह रहा है कि हमारे तीन साथी कुर्बान हुए हैं और अब इस मंदिर को गिराना ही होगा। अलर्ट के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां ऑडियो की जांच कर रही हैं। राज्य सरकार की तरफ से निर्देश के बाद केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की धमकी इससे पहले भी दो तीन बार मिल चुकी है। पिछले साल भी धमकी मिली थी। हालांकि तब फर्जी निकली थी। इससे पहले 2005 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने यहां हमला भी किया था। अब एक बार फिर जैश-ए-मोहम्मद के नाम से अयोध्या में आतंकी हमले का ऑडियो वायरल हुआ तो सतर्कता तत्काल बढ़ा दी गई है। अलर्ट के बाद अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंदिर परिसर और आसपास के साथ ही बैरिकेडिंग आदि पर चेकिंग भी बढ़ाई गई है। रामपथ के साथ यहां जगह जगह मौजूद श्रद्धालुओं पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी हो रही है। बस अड्डे पर भी संदिग्ध वस्तुओं की जांच हो रही है।  

मध्य प्रदेश में अब खनन की गतिविधियां पर निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट सर्वे का उपयोग किया जाएगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं। अन्य राज्यों के अच्छे प्रयासों को अपनाने के साथ राज्य की परिस्थितियों के अनुसार अधिक प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए विषय-विशेषज्ञों की सलाह ली जाए। राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए ईमानदारी से काम हो। यह भी देखा जाए कि भूमि के वास्तविक मूल्य और जिस दर पर रजिस्ट्री हो रही है, उसमें अधिक अंतर न हो। प्रदेश के जिन स्थानों पर दरों में अधिक असमानता है, वहां दरों को समायोजित किया। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्व से संबंधित विभागों के अधिकारियों की मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में हुई बैठक में दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आबकारी से जुड़ी गतिविधियों में जो राजस्व की हानि होती है उसे रोकने और नियमानुसार सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने के लिए आकस्मिक निरीक्षण बढ़ाए जाएं। राजस्व, धर्मस्व सहित अन्य विभागों की भूमियों पर अतिक्रमण न हो और ऐसी भूमियों के महत्व अनुसार राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि की दृष्टि से उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए। मध्य प्रदेश से निकलने वाले खनिज की निगरानी के लिए नई तकनीक का उपयोग करते हुए प्रदेश में नाकों की संख्या बढ़ाएं। खनन की गतिविधियां पर निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट सर्वे का उपयोग किया जाए। खनिज व्यवसाय में प्रदेश के व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने के साथ प्रदेश में खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ाने के लिए नीति भी बनाई जाए। वन संपदा और लकड़ी पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करें। देश में जिन स्थानों पर लकड़ी की मांग अधिक है, वहां प्रदेश की श्रेष्ठ लकड़ी की नीलामी की व्यवस्था विकसित की जाए। बैठक में वैट, जीएसटी, पंजीयन एवं मुद्रांक, खनिज साधन, आबकारी, राजस्व, परिवहन, ऊर्जा, वन और सिंचाई क्षेत्र से प्राप्त होने वाले राजस्व के लक्ष्य, वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया, एनएन मिश्रा, डा. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त मनीष सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सागरताल पर जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम यादव करेंगे श्रमदान

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जून को ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक श्रमदान कर जिलेवासियों को “जल गंगा संवर्धन अभियान” में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश देंगे। साथ ही शहर में नवनिर्मित शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में IPL की तर्ज पर आयोजित होने जा रही MPL– 2024 (मध्यप्रदेश लीग-सिंधिया कप) के उदघाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रस्तावित ग्वालियर यात्रा की तैयारी के सिलसिले में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह व जिला भाजपा अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार व अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे। ऊर्जा मंत्री तोमर व सांसद कुशवाह एवं संभाग आयुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे सागरताल पर आम नागरिक आसानी से पहुंच सकें। साथ ही शहर का आवागमन भी प्रभावित न हो। जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सागरताल एवं शंकरपुर स्थित नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थायें देखीं। साथ ही यहाँ की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की। संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने सागरताल के समीप स्थापित किए गए वाटर हार्वेस्टिंग के नमूने का जायजा भी लिया।

रायपुर में स्टील कारोबारी से 43 लाख की ठगी, फर्जी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाए रुपए

रायपुर राजधानी रायपुर में एक ठग ने खुद को स्टील कंपनी का एजेंट बताकर कारोबारी से 43 लाख रुपए की ठगी कर ली है। ठग इतना शातिर था कि उसने रकम वसूलने के लिए फर्जी बिल भी बनवाए। फिर पैसों को फर्जी अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। जब कारोबारी ने स्टील कंपनी के अकाउंटेंट से बात की तो ठगी के पूरे मामले का पता चला। फिलहाल इस मामले में मोवा पुलिस FIR दर्ज कर ठग की तलाश कर रही है। रायपुर के स्टील कारोबारी किशोर राजदेव ने FIR में पुलिस को बताया कि उसकी राजदेव स्टील प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। 25 मई को संजय सिंह नाम के एक व्यक्ति का उनके पास फोन आया। उसने खुद को दुर्गापुर के पारसनाथ रोलिंग मिल्स लिमिटेड का एजेंट बताया। संजय सिंह ने उसे फर्म में रखे लोहे का कच्चा माल(बिलेट) बेचने की बात कही। दोनों के बीच 130 मैट्रिक टन का सौदा हुआ। किशोर ने ट्रांसपोर्ट के लिए फैक्ट्री में गाड़ियां भेज दी। फर्जी बैंक खाते में पैसे वसूले दूसरी ओर ठग ने किशोर के पत्नी के व्हाट्सएप पर फर्जी बिल भेज दिए। फिर उन्हें अपने लिए बैंक खाते में पैसे भेजने के लिए कहा। किशोर में संजय सिंह के दिए बैंक अकाउंट में 43 लाख 23 हजार रुपए डलवा दिए। इस बीच बिल में दी गई रकम में कारोबारी को शक हुआ तो उन्होंने कंपनी के अकाउंटेंट को संपर्क किया। पता चला कि ठग ने किसी फर्जी सुषमा कुमारी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए लिए है। जिसके बाद पूरा मामला मोवा पुलिस थाने पहुंचा।

समाजवादी पार्टी को यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद वापस मिला

While discussing NEET paper, Rahul Gandhi's mic was switched off again in Parliament

लखनऊ समाजवादी पार्टी के लिए फिलहाल यूपी में ‘अच्छे दिन’ चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब उसे एक और कुर्सी मिलने जा रही है। दो साल पहले विधान परिषद में जो उसने नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी गंवाई थी, जुलाई में होने वाले विधानमंडल सत्र में उसे वह वापस मिल जाएगी। क्योंकि, सदस्य संख्या के कोरम को उसने पूरा कर लिया है। अब दोनों सदनों में ही उसके पास नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी होगी। वहीं, कांग्रेस के बाद बसपा भी आधिकारिक तौर पर परिषद में शून्य हो चुकी है। 6 जुलाई 2022 के पहले विधान परिषद में सपा ने लाल बहादुर यादव को पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष बनाया था। 6 जुलाई को परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया। इनका चुनाव विधायक करते हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या के आधार पर सपा के 3 ही सदस्य ही चुनकर आ पाए। इससे उसके पास 9 ही सदस्य रह गए। नेता प्रतिपक्ष के लिए 10% सदस्य होने आवश्यक हैं। सपा से नेता प्रतिपक्ष का दर्जा छीन लिया गया। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सपा के एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले हफ्ते में खत्म हो गया था। इसमें सपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी शामिल थे। ऐसे में सपा के 7 सदस्य ही रह गए थे। मार्च में 13 सीटों पर हुए चुनाव में सपा को 3 सीटें मिली हैं। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद सपा की सदस्य संख्या अब 10 हो गई है। पार्टी जल्द ही नेता प्रतिपक्ष के लिए नाम का चयन कर सभापति के पास भेजेगी। भाजपा के पास अब 78 सदस्य, सुभासपा भी पहली बार उच्च सदन में मई में हुए चुनाव में NDA के खाते में परिषद की 10 सीटें आई थीं। इसमें 7 भाजपा, 1 अपना दल (एस), 1 रालोद और 1 सुभासपा को मिली थी। विधान परिषद में भाजपा के अभी 71 सदस्य हैं। शुक्रवार को 7 और सदस्यों के शपथ लेने के बाद यह संख्या बढ़कर 78 हो जाएगी। वहीं, 6 साल बाद विधान परिषद में फिर रालोद की वापसी होगी। 5 मई 2018 को उसके एकमात्र सदस्य चौधरी मुश्ताक अहमद का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद रालोद के पास परिषद में पहुंचने लायक सदस्य संख्या ही नहीं रही। इस बार भाजपा के सहयोग से पार्टी की फिर उच्च सदन में वापसी हुई है। वहीं, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा की भी परिषद में एंट्री हो गई है। बिच्छेलाल राजभर सुभासपा की अगुआई करेंगे। जबकि, यह पहली बार होगा कि यूपी में राजनीति करने वाली दो राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस व बसपा का कोई प्रतिनिधि परिषद में नहीं होगा। कांग्रेस जुलाई 2022 में जीरो हो गई थी और बसपा 4 मई के बाद शून्य हो चुकी है। दो सीटें अब भी खाली विधान परिषद में दो सीटें अब भी खाली हैं। इसमें एक सीट तो हाल में ही पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के पीलीभीत से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। वह नामित कोटे में एमएलसी थे। इस पर सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल सदस्य मनोनीत करते हैं। इसलिए, यह सीट फिर से भाजपा के खाते में जानी तय है। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा दिए जाने के चलते भी एक सीट खाली है, जिस पर उपचुनाव होना है। उनका कार्यकाल जुलाई 2028 तक था। इसलिए, बची अवधि के लिए नया चेहरा चुना जाएगा। सदस्य संख्या के आधार पर उपचुनाव में यह सीट भी सत्ता पक्ष के खाते में ही जाएगी।  

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में नहीं लगा पा रही अवैध उत्खनन करने वालों पर लगाम

बिलासपुर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में जिला प्रशासन के अफसर अवैध उत्खनन करने वालों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। यही वजह है कि अरपा नदी सहित आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन चल रहा है। इधर, खनिज विभाग के अफसर अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने का दावा कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में 15 रेत घाटों में छापेमारी कर सात हाईवा समेत 13 वाहनों की जब्ती बनाई गई है, जिसमें वाहन मालिकों पर खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दरअसल, अरपा नदी में अवैध उत्खनन रोकने पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसके बाद भी तोरवा के दोमुहानी से लेकर दयालबंद, सरकंडा, कोनी, तुर्काडीह, सेंदरी सहित घुटकू व आसपास के इलाकों में अवैध उत्खनन कर रेत चोरी किया जा रहा है। इसके साथ ही सीपत, मस्तूरी और कोटा क्षेत्र के गांवों में भी बेधड़क होकर रेत माफिया अवैध उत्खनन कर रहे हैं। खनिज विभाग का दावा- अवैध उत्खनन पर सख्ती से हो रही कार्रवाई खनिज विभाग के अफसरों का दावा है कि अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम ने बीती रात ग्राम लोधीपारा, कोनी, सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला, धुरीपारा, लोखंडी, निरतू, घुटकू, लमेर, नेवरा, कोटा बोड़सरा, सिरगिट्टी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान सेंदरी क्षेत्र में चार हाइवा व लोधीपारा क्षेत्र में दो ट्रैक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। नेवरा क्षेत्र में तीन हाइवा, एक जेसीबी, एक चेन माउंटेड मशीन को खनिज मिट्टी, मुरुम का अवैध उत्खनन एवं कोटा क्षेत्र में दो ट्रैक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर चैन माउंटेड मशीन को सुपुर्दगी में देते हुए अन्य सभी वाहनों को पुलिस थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है। रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का उत्खनन और परिवहन करने वाले सभी 13 वाहन चालकों व मालिकों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस भी नहीं करती कार्रवाई हाईकोर्ट ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने जिला प्रशासन को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ केवल जुर्माना वसूली करने के बजाय FIR कराने के लिए भी कहा है। लेकिन, खनिज विभाग की टीम के साथ ही पुलिस भी जब रेत परिवहन करते हुए वाहनों को जब्त करती है, तो FIR दर्ज करने के बजाय केस को खनिज विभाग को सौंप दिया जाता है।

इंदौर सराफा चौपाटी पर अब सिर्फ पुरानी दुकानों को ही मिलेगी अनुमति

 इंदौर  सराफा चाट-चौपाटी में दुकानों की संख्या कम की जाएगी। देश दुनिया में खान-पान की गली के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी इस चौपाटी में सिर्फ पुरातन समय से रही दुकानों को ही अनुमति दी जाएगी। अग्नि सुरक्षा के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट और सोने-चांदी व्यापारियों की मांग के बाद नगर निगम इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर रहा है। चुनाव से पहले नगर निगम की कमेटी इस बारे में रिपोर्ट सौंप चुकी है। आसार है कि आने वाली महापौर परिषद में रिपोर्ट की सिफारिशों पर मुहर भी लग जाए। सालभर पहले इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारियों ने सराफा चाट चौपाटी को हटाने की मांग की थी। जौहरियों ने कहा था कि चाट-चौपाटी के कारण सराफा का मूल व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों का उपयोग होने से अग्निकांड का खतरा भी बना रहता है। बीते समय हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद सराफा व्यापारियों ने इस बारे में आवाज फिर से बुलंद की। इसके बाद नगर निगम ने एक समिति बनाकर अग्निसुरक्षा पर सराफा चौपाटी का जायजा लिया। इसमें सामने आया कि आपदा की स्थिति में संकरी गली में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के जाने में भी परेशानी होगी। आग लगने की स्थिति में संकरी गलियों और मार्केट में अरबों रुपये की कीमती धातुओं के कारोबार को भी नुकसान पहुंचेगा। पहले जैसी बने चौपाटी सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने मांग की थी कि मौजूदा चौपाटी में करीब 300 दुकानें खुल चुकी हैं, जबकि पुराने दौर में यहां 50 से 60 दुकानें थी। चौपाटी पर मूलत: मिठाइयां घर से बनाकर लाते थे और बाजार बंद होने के बाद ओटलों पर दुकान लगाकर बेची जाती थी। ऐसे में न गैस सिलिंडर का प्रयोग होता था न आग का। इससे खतरा नहीं था। धीरे-धीरे चाट-पकौड़ों से लेकर चायनीज, पिज्जा से लेकर पान और तमाम दुकानें यहां लगने लगी। सराफा व्यापारी एसो. के मंत्री अविनाश शास्त्री के अनुसार पुराने स्वरूप की चौपाटी से हमें परेशानी नहीं है। अग्निशमन की बेहतर व्यवस्था के लिए यह जरूरी है। हमने कारीगरों को भी पीएनजी पर शिफ्ट कर लिया है ऐसे में चाट चौपाटी में भी बदलाव जरूरी है। यह है प्रस्ताव सूत्रों के अनुसार निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है कि दशकों पहले से चौपाटी पर सजने वाली मिठाई की मूल दुकानों को जो 60 से 70 थी उन्हें रखा जाएगा। इसके लिए भी ओटलों पर उनकी जगह सीमित करते हुए उन्हें नए आकार में ढाला जाएगा। जिससे कि हादसे के समय फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस के गुजरने और भीड़ के निकलने के लिए जगह बची रहे। इसे एमआइसी से मंजूरी के बाद अमल में लाया जाएगा।

सीएम मोहन यादव शिप्रा नदी को चुनरी अर्पण करेंगे, जलाभिषेक अभियान का संकल्प दिलाएंगे

 उज्जैन  मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव 15 जून को उज्जैन आएंगे। वे दो दिन शहर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक की। बताया कि मुख्यमंत्री 15 जून को सुबह 8 बजे उज्जैन आकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में शामिल होंगे। सुबह 9 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता करेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम के समीप इंडियन काफी हाउस का शुभारंभ और भैरवगढ़ स्थित खुली जेल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात ढेंडिया गांव में शनि मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 16 जून को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ करेंगे। शाम 4.30 बजे रत्नाखेड़ी गांव में स्थित नगर निगम की कपिला गौशाला जाएंगे। शाम 5 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का स्वागत करेंगे और मां शिप्रा को चुनरी अर्पण करेंगे। मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन, पुनरूद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का संकल्प दिलाएंगे। प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मेपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित ग्रंथ, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों एवं सदानीरा अंबुनी आडियो-वीडियो सीडी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में जल संबंधी जनपदीय गीतों का गायन होगा। मुंबई की पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा अपने दल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगी।

2 छात्राओं ने लड़कियों के लिए बनाई विशेष जैकेट, टच करते ही लगेगा जोर का झटका

Rain increased the price of vegetables in the state, prices of tomato and coriander are skyrocketing

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंजीनियरिंग का कमाल देखने को मिला. यहां तीन लेडी इंजीनियर ने एक ऐसी जैकेट बनाई है, जो महिलाओं को छेड़ने वालों को जोर का झटका धीरे से देगी. यह जैकेट पूरी तरह बॉडी गार्ड की तरह काम करेगी. यह जैकेट न केवल छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाएगी, बल्कि महिलाओं से संबंधित फोन नंबरों पर अलर्ट मैसेज भी भेज देगी.  रिया चिव, अदिती और श्वेता नामदेव का कहना है कि समाज में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हममने पाया कि कामकाजी महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती खुद की सुरक्षा है. लंबी दूरी के सफर में महिलाओं को कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार उनकी जिंदगी पर बात बन आती है. उन्होंने बताया कि ऐसी ही विपरीत परिस्थितियों के बारे में सोचने के बाद इस जैकेट को बनाने का ख्याल आया. उन्होंने बताया कि उनकी स्टार्टअप कंपनी का नाम जिज्ञासा है. यह कंपनी जबलपुर इनक्यूबेशन सेंटर में रजिस्टर्ड है. वहीं इस जैकेट की प्लानिंग हुई और फिर उसे मूर्त रूप दिया गया. इससे कई महिलाओं को फायदा होगा. रिया चिव, अदिती और श्वेता ने बताया कि इस जैकेट में दो विशेषताएं हैं. पूरे जैकेट को एक सर्किट से जोड़ा गया है. जब भी महिलाओं को लगे कि वह खतरे में हैं तो केवल एक बटन दबा दें. इससे पूरे जैकेट में पावर सप्लाई ऑन हो जाएगी. इससे जैकेट में करेंट फैल जाएगा. जैसे ही कोई शख्स छूने की कोशिश करेगा, उसे तगड़ा झटका लगेगा. इस जैकेट की दूसरी विशेषता है कि यह एक सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म से जुड़ी हुई है. इसके जरिये महिला का मोबाइल उसकी लोकेशन के साथ -साथ उसके इमरजेंसी नंबरों से जुड़ जाएगा. आपात स्थिति में बटन दबाते ही यह सॉफ्टवेयर सभी नंबरों पर अलर्ट मैसेज भेज देगा. कोई भी इस जैकेट का इस्तेमाल आसानी से कर सकता है. तीनों युवतियों का कहना है कि इसकी लागत फिलहाल 4000 रुपये है. लेकिन, जब इसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा तो इसकी लागत कम हो जाएगी. यह जैकेट बहुत सस्ते में मिलने लगेगी. उनका कहना है कि इसकी मार्केटिंग और डिजाइनिंग पर अभी और काम चल रहा है. हमें यकीन है कि महिलाएं इन्हें काफी पसंद करेंगीं.

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर ताप्ती के उद्गम स्थल पर किया जलाभिषेक

बैतूल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती भी की और वहां मौजूद सभी लोगों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इस कार्यक्रम के उपरांत सीएम डा. यादव उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर आमसभा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिले के लिए 347 करोड़ रुपए की लागत से 1008 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बीजेपी के कमलेश शाह आज दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार से नामांकन जमा किए जाएंगे। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी। कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 14 जून से 21 जून तक नामांकन भरने का समय तय किया है। नामांकन पत्रों की जांच का काम 24 जून को होगा और 26 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके 15 दिन बाद 10 जुलाई को अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी और 13 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएंगे।  भाजपा में शामिल हुए कमलेश शाह अमरवाड़ा विधान सभा चुनाव में भाजपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी होंगे। टिकट के एलान के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर जश्न मनाया।अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश शाह 18 जून को दोपहर 11:00 बजे, रिटर्निंग आफ़िसर कार्यालय अमरवाड़ा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली व आमसभा को संबोधित करेंगे इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , छिन्दवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू , राज़्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल, पीएचई मंत्री संपतिया उईके, वन मंत्री विजय शाह,भाजपा ज़िलाध्यक्ष शेषराव यादव , नामांकन रैली व आमसभा को संबोधित करेंगे। 10 जुलाई को होगा मतदान, 14 जून से भरे जाएंगे नामांकन उप चुनाव के लिए 14 जून से नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे, 24 जून नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख है। 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। 10 जुलाई 2024 को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।सुखदेव पांसे व सुनील जायसवाल को सौंपी जिम्मेदारीछिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उप चुनाव हेतु दो प्रभारी भी मनोनीत किए जा चुके हैं जो जल्द ही छिन्दवाड़ा पहुंचकर सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन करेंगे। उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व से ही जमीनी स्तर पर डटे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा उप चुनाव के लिये नियुक्त किये गये प्रभारीगण जल्द ही स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर प्रत्याशी के नाम पर चर्चा करेंगे जिसके उपरांत पूर्व सीएम कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष सर्वसम्मति से प्रत्याशी के नाम का चयन कर प्रस्ताव नेताद्वय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। राजीव कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे व पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को अमरवाड़ा विधानससभा उप चुनाव के लिये प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक व प्रभारीगण उपस्थित रहे जिसमें चुनावी रणनीति के साथ ही पदाधिकारियों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर मंथन किया गया। उपचुनाव को लेकर हुई बैठक भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगोड़ी के ग्राम राहीवाड़ा जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यशी की विजयी होने पर मुंह मीठा कराकर बधाई शुभकामनाएं दी गई और अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार, महामंत्री राजेश कहार, राजकुमार चंद्रवंशी, जनपद सदस्य गुरूपाल खोबरे, बूथ अध्यक्ष गुरूपाल चंद्रवंशी, संतोष मालवी, नारायण काका, सुमित विश्वास एवं राहुल मालवी उपस्थित रहे। कमलेश शाह दो दिन पहले सांसद विवेक बंटी साहू और छिंदवाड़ा के नेताओं के साथ सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अमरवाड़ा सीट पर प्रत्याशी चयन के लिए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और सुनील जायसवाल को प्रभारी बनाया है। आदिवासी बाहुल्य सीट पर दोनों दलों का फोकस आदिवासी बाहुल्य इस विधानसभा सीट पर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों का फोकस है। बताया जाता है कि पूर्व सीएम कमलनाथ जहां इस सीट के विधायक शाह द्वारा विधायकी और उनका साथ छोड़ने के कारण यहां पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस की सीट कायम रखना चाहते हैं। वहीं, बीजेपी इस सीट को कब्जे में लेकर कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में है।  

जावरा के जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिला, दो संदिग्ध हिरासत में

 रतलाम रतलाम के जावरा के जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिला है। शुक्रवार तड़के पुजारी मंदिर पहुंचे तो सिर देखकर लोगों व पुलिस को सूचना दी। इस घटना से नाराज हिंदू संगठन जावरा को शांतिपूर्ण ढंग से बंद कराया। इसके बाद फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। शहर म एसपी राकेश खाखा ने बताया कि दो संदिग्धों को राउंडअप कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें न करने की अपील की है। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जावरा को बंद करा दिया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जावरा को बंद करा दिया। गणेश प्रतिमा के पास मिला गोवंश का सिर पुजारी गोरवपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह तड़के 3 बजे मंदिर आए। गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के यहां गोवंश का सिर कटा पड़ा हुआ था। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी आए। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर से सिर हटवा कर साफ-सफाई कराई गई। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। जो दुकानें खुल गई थीं, उनको बंद कराया जैसे ही इस घटना की जानकारी जावरा के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग सुबह मंदिर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध जताया। जावरा बंद कराने का फैसला लिया। सभी लोग जावरा के घंटाघर चौराहे पर एकत्र हो गए। जो दुकान खुल गई थीं उन्हें बंद करा दिया है। शहर काजी बोले- शांति और संयम बनाकर रखें शहर काजी हाफिज भुरू भाईजान ने पत्र जारी का शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लिखा- मुस्लिम समुदाय इस घिनौने कृत्य की निंदा करता है। शासन-प्रशासन से निवदेन है कि दोषी को पकड़कर जल्द कड़ी सजा दी जाए। शहर के लोगों से निवेदन है कि शांति और संयम बरतें। जुम्मे की नमाज अदा करें और सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक बात न करें। प्रशासन अपना काम कर रहा है। जावरा विधायक बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है। मंदिर शासकीय है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने प्रशासन को कैमरे चालू करने के लिए आवेदन भी दे रखा है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।  

सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को दिया, बकरीद पर सड़क पर नहीं होगी नमाज

Bharat Ratna Lal Krishna Advani discharged from AIIMS, was admitted last night

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने पर्वों व त्योहारों को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है। सीएम योगी ने कहा कि 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद, 18 जून को ज्येष्ठ माह का मंगल का पर्व और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन है। जुलाई महीने में मोहर्रम और कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र कार्यक्रम होने हैं। स्वाभाविक रूप से यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। शासन-प्रशासन को 24 घंटे एक्टिव मोड में रहने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 15 से 22 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। गंगा दशहरा के दृष्टिगत गंगा नदी के घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा की जानी चाहिए। स्नान कहां करना है, यह सुनिश्चित हो। सतर्कता के दृष्टिगत गोताखोरों, पीएसी के फ्लड यूनिट और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती भी की जाए। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी का समय है, साथ ही त्योहारों का आयोजन भी होना है। ऐसे में गांव, नगर, महानगर, कहीं भी रोस्टरिंग के नाम पर अनावश्यक ‘पॉवर कट’ न हो। ट्रांसफार्मर खराब होने और फॉल्ट की समस्या का तेजी के साथ निस्तारण कराएं। आम जन की जरूरतों का ध्यान रखें। पूर्व के अनुभव बताते हैं कि जहां स्थानीय प्रशासन ने संवादहीनता बनाए रखी, वहां अप्रिय घटना की स्थिति बनी। हमें इनसे सीख लेते हुए सतर्क रहना होगा। थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान पहले से ही तय होना चाहिए। इसके अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी न हो। विवादित/संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि नमाज परंपरानुसार एक निर्धारित स्थल पर ही हो। सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए। आस्था का सम्मान करें, लेकिन किसी नई परंपरा को प्रोत्साहन न दें। योगी ने कहा कि हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। यदि कोई भी कानून हाथ में लेने का प्रयास करे तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। अराजक तत्वों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर भंडारा आयोजन की परंपरा रही है। आयोजकों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि प्रसाद खाकर अपशिष्ट सड़क किनारे न फेकें जाएं। डस्टबिन की उपलब्धता हर भंडारा स्थल पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी का विश्वास जीतें। हमारी कार्रवाई माफिया के खिलाफ है, गरीब के खिलाफ नहीं। यह कार्रवाई और तेज की जाएगी। हर गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित के हितों की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी है। फील्ड में तैनात अधिकारियों को लेकर सीयूजी फोन दिए गए हैं। यह जनता के लिए हैं। 24 घंटे इसे चालू रखें। हर अधिकारी यह फोन खुद रिसीव करें। जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाये रखें। उनकी अपेक्षाओं- समस्याओं को सुनें। मेरिट के आधार पर उसका निराकरण करें।

बलौदाबाजार हिंसा में सरकार का बड़ा एक्शन, पद से हटाए जाने के 2 दिन बाद कलेक्टर-SP सस्पेंड

रायपुर छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. दो दिन पहले जिले के कलेक्टर और एसपी को पद से हटाने के बाद अब दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार ने बलौदा बाजार के तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार पर एक्शन लिया है. बता दें कि 12 जून को दोनों को उनके पद से हटाकर दीपक सोनी को नया कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया था. दोनों पर लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 10 जून को हिंसा भड़क गई थी. यहां धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से नाराज सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए थे. उन्होंने पहले जिला कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में पत्थरबाजी की और फिर आग लगा दी थी. हिरासत में लिए गए थे 60 से ज्यादा लोग गुस्साए लोगों ने 100 से ज्यादा गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था. इस हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. वहीं हिंसा को देखते हुए बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं और पुलिस ने धारा 144 लगाकर भीड़ पर कंट्रोल किया गया था. इस दौरान पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था. सतनामी समाज से जुड़ा है पूरा मामला बीती 15 मई की रात गिरौदपुरी में सतनामी समाज के तीर्थ स्थल ‘अमर गुफा’ के जैतखाम को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था. हालांकि नाराज प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने असली आरोपियों को नहीं पकड़ा है और वो दोषियों को बचा रही है. इसको लेकर 8 जून को कलेक्टर और समाज के लोगों के बीच बैठक हुई थी. उसके बाद 9 जून को गृहमंत्री विजय शर्मा की ओर से घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे. इसके बाद समाज के लोगों ने 10 जून को दशहरा मैदान में प्रदर्शन की अनुमति मांगी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस के रवैये से उग्र हो गए थे, जिससे हालात बिगड़ गए.  

खेती किसानी से जुड़े अपनें अनुभव साझा करते हुए उत्पादकता बढ़ाने दिए आवश्यक निर्देश

मैराथन बैठकों के पहले ही दिन मुख्यमंत्री साय ने कहा – पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य खेती किसानी से जुड़े अपनें अनुभव साझा करते हुए उत्पादकता बढ़ाने दिए आवश्यक निर्देश वर्षा काल में पशुधन को बिमारियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण करने कहा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी संभागों में बनेगा एक एक गौ अभ्यारण्य देवभोग के दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ाने अच्छी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर: आईआईएम अध्ययन कर देगा सलाह केज कल्चर, बॉयोफ्लाक जैसे नवाचारों से मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा रायपुर आचार सहिंता की अवधि समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के विकास की गति तेज करने के लिए आज से विभिन्न विभागों की मैराथन समीक्षा बैठकें लेनी शुरू कर दी। आज उन्होंने कृषि से संबंधित विभागों से इसकी शुरूआत करते हुए अधिकरियों से उनकी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और खेती किसानी से जुड़े स्वयं के व्यवहारिक अनुभवों को भी साझा किया। साय स्वयं भी कृषक है और उनका परिवार अपनी आजीविका के लिए मुख्य रूप से खेती किसानी पर ही निर्भर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ काम किया जाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हमें इस तरह के कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जो किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। परंपरागत खेती में हर आवश्यक सहायता उन तक तत्परता से पहुंचाने के साथ-साथ आधुनिक खेती और देश भर में हो रहे नवाचारों से भी उन्हें अवगत कराने की आवश्यकता है। राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आय में बढ़ोत्तरी हो।  अधिकारियों को अपने अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा काल में पशुओं को होने वाली बिमारियों की रोकथाम के लिए मुस्तैदी के साथ काम किया जाना आवश्यक है। साय ने पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ और मछली पालन विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पशुपालन, मछली पालन एवं दुग्ध उत्पादन जैसे व्यवसाय किसानों और पशुपालकों के आय का बड़ा स्त्रोत हैं, इनसे जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से निश्चित रूप से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। मुख्यमंत्री साय ने पशुधन विकास विभाग की समीक्षा के दौरान के कहा कि प्रदेश में गौवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए सभी संभागों के एक-एक जिले में गौ अभ्यारण्य की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों से प्रदेश में पशुधनों की संख्या और वार्षिक दुग्ध, अंडा एवं मांस उत्पादन एवं उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति अंडा, दुग्ध और मांस की आवश्यकता को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वर्षा काल में पशुओं को संक्रामक बिमारियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के नस्ल सुधार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया। साथ ही पशुधन विभाग की राज्य और केन्द्र के प्रवर्तित योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाने को कहा। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने विभाग की आगामी कार्ययोजना और लक्ष्यों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री एवं दूध उत्पादन करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए समुचित उपाए किए जाएं। उन्होंने दुग्ध महासंघ के ब्रांड देवभोग की बिक्री और आमदनी बढ़ाने के लिए आउटलेट की संख्या में वृद्धि और अन्य विकल्पों के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान से विस्तृत अध्ययन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अच्छी मार्केटिंग और ब्रांडिंग जैसी व्यवसायिक पद्धतियों का सहारा भी लिया जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रोसेस फ्लो चार्ट के माध्यम से दुग्ध संकलन से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मछलीपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और ग्रामीण इलाकों में किसानों को जानकारी एवं प्रशिक्षण देें। साय ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तालाबों का निर्माण कराया जाता है और गर्मियों में तालाब सूखने के कारण अनुपयोगी हो जाते हैं। ऐसे किसानों को चिन्हित कर इन तालाबों में पानी की आपूर्ति के लिए सोलर पंप की व्यवस्था की जाए ताकि सभी मौसमों में मछली पालन किया जा सके। मुख्यमंत्री साय ने मछली उत्पादन के लिए केज कल्चर जैसे बॉयोफ्लाक जैसे नवाचारों का बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, डॉ. बसव राजु एस और राहुल भगत, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

भाजपा पार्टी जिला चुनाव समीक्षा बैठक हुई संपन्न, जीत का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं को जाता है – अमित नुना

टीकमगढ़  आज भाजपा पार्टी जिला चुनाव समीक्षा बैठक संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला चुनाव समीक्षा बैठक हुई , टीकमगढ़ विधानसभा   की बैठक नए भाजपा कार्यालय , टीकमगढ़ पर हुई तो वहीं अन्य बैठक जतारा व खरगापुर में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना व समस्त पार्टी पदाधिकारी व बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा पार्टी की देश, प्रदेश व टीकमगढ़ लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है और पुनः देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी को चुना गया है, इसका श्रेय भारतीय जनमानस व तन मन धन से सेवा में जुटे हुए भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को जाता है। आज टीकमगढ़ जिले  में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं ने अभूत पूर्ण प्रदर्शन करते हुए भाजपा पार्टी को जीत दिलाई और केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार को पुनः संसद पहुंचाया, जिन बूथों पर भाजपा भाजपा पार्टी को कम वोट मिले हैं उन पर सभी प्रकार से विचार विमर्श कर नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा व जिन बूथों पर भाजपा पार्टी द्वारा जीत दर्ज हुई है उन सभी का पार्टी द्वारा सम्मान किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों में 21 जून को योग दिवस जिले के कौने – कौने में मनाया जाएगा , सर्वप्रथम योग की शिक्षा भारत ने ही सारे विश्व में पहुंचाई है। 23 जून को भाजपा पार्टी द्वारा बलिदान दिवस मनाया जाएगा व 25 जून को भाजपा द्वारा काला दिवस मनाया जाएगा जो इमरजेंसी के दौरान भारतीयों पर अत्याचार के विरोध में होगा। टीकमगढ़ नगर में बैठक में भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष रितेश भदौरा, बलवीर जोशी, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,अनीश खान,शोभरन कुशवाहा, नरेश तिवारी,स्वप्निल तिवारी, महेश गौतम, संतोष चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया, प्रवीण नामदेव, शिवचरण उटमालिया,कारी नगर परिषद चेयरमैन विश्वकर्मा,पूनम अग्रवाल,विभा श्रीवास्तव, रिंकी भदौरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गाजियाबाद के इंदरगढ़ी इलाके की रहने वाली है शिखा मैत्रेय ‘कुंवारी बेगम’ हुई गिरफ्तार

'Manusmriti has no place in Maharashtra', why did NCP leader Ajit Pawar have to say this?

गाजियाबाद अपने यूट्यूब चैनल ‘कुँवारी बेगम’ पर बच्चों का यौन शोषण करने की शिक्षा देने वाली यूट्यूबर शिखा मैत्रेय को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि, बाद में उसे जमानत मिल गई। दरअसल, मैत्रेय अपने वीडियो में बच्चों के यौन शोषण के अलावा, कह रही थी, “अगर मेरे पास लिंग होता तो मैं हस्तमैथुन पर एक ट्यूटोरियल बनाती और हस्तमैथुन को बेहतर तरीके से करने का सुझाव देती।” उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही थी, “मैं यह भी बताती हूँ कि आपको हस्तमैथुन क्यों करनी है। एक छोटा बच्चा ढूँढो। छोटा बच्चा, जिसके दाँत ना हों। पहले देखो कि तुम्हारे आसपास कौन-सा नवजात बच्चा है। जो नवजात है उसकी मम्मी से बोलो कि मैं इसे खिलाने ले जा रहा हूँ। उसकी मम्मी से परमिशन ले लो कि इसको खिलाने लेकर जाता हूँ मैं।” खुद को पेशेवर गेमर बताने वाली शिखा मैत्रेय नाम यह यूट्यबर अपनी गंदी सोचकर को शेयर करते हुए आगे कहती है, उसके बाद उसे बच्चे को ले जाओ और उसके साथ कुछ करो। मैं इसके लिए माफी नहीं माँगती। अगर मेरे लिंग होता तो मैं ऐसा जरूर करती। सो बिना दाँत का…ओहो। यह एक अद्भुत अनुभव होगा।” कब शुरू किया शिखा ने यूट्यूब चैनल? पुलिस पूछताछ में शिखा मैत्रेय ने बताया कि उसने कुछ साल पहले ही कुंवारी बेगम नाम से ये यूट्यूब चैनल शुरू किया था। अपने चैनल पर वो आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। इसमें महिलाओं के प्रति यौन शोषण के लिए उकसाने वाले वीडियो भी शामिल थे। यूट्यूब पर उसके 2050 सब्सक्राइबर थे और यहां उसने कुल 115 वीडियो अपलोड किए। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी उसने इसी नाम से अपना अकाउंट बना रखा था। जब हाल ही में उसने नवजात बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के लिए उकसाने वाला वीडियो डाला, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग उठाई। क्यों अपलोड किया नवजात बच्चों वाला वीडियो? शिखा मैत्रेय से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि यूट्यूबर पर उसके फॉलोवर्स कम थे और इन्हें बढ़ाने के मकसद से ही उसने नवजात बच्चों के साथ यौन शोषण वाला वीडियो बनाकर अपलोड किया। शिखा की गिरफ्तारी से पहले तक उसके इस वीडियो 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। हालांकि, जैसे ही इस वीडियो पर सोशल एक्टिविस्ट दीपिका नारायण की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत कौशांबी पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब गिरफ्तारी के बाद शिखा गुहार लगा रही है कि उसे माफ कर दिया जाए। वो फिर कभी ऐसा काम नहीं करेगी। पुलिस ने शिखा पर कौन-कौन सी धाराएं लगाईं? यूट्यूब के जरिए अश्लीलता फैलाने और नवजात बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के लिए उकसाने वाली शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम के ऊपर संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके ऊपर पोक्सो एक्ट, आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई हैं। वहीं, एनसीपीसीआर ने भी इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में आपराधिक मामलों के वकील सतवीर यादव के मुताबिक, अगर शिखा मैत्रेय इस मामले में दोषी साबित होती है, तो उसे करीब सात साल की सजा हो सकती है। कुंवारी बेगम के पास मिला ये सामान गाजियाबाद के कौशांबी थाने की पुलिस के मुताबिक, शिखा मैत्रेय की गिरफ्तारी के साथ ही उसके घर से कुछ चीजें भी बरामद की गई हैं। इनमें दो काले चश्मे (जिन्हें पहनकर वो वीडियो बनाता थी), एक फाइबर शीट, 1 मॉनिटर, 1 सीपीयू , 1 कीबोर्ड , 1 माउस और उसका मोबाइल शामिल है। इन सभी चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इनकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश होगी।

कान्हा टाइगर रिजर्व में चार दिवसीय सातवाँ पक्षी सर्वेक्षण

मंडला    कान्हा टायगर रिजर्व जैव विविधता से परिपूर्ण संरक्षित वनक्षेत्र है। कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करने एवं आम जनमानस में वन्यप्राणी संरक्षण की भावना जगाने के लिए सतत रूप से पंक्षी सर्वेक्षण किये जा रहे है। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना करना है, इस तरह के सर्वेक्षण से पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करना है, उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार में कोई बदलाव आदि का अध्ययन करना है। इसी कडी में कान्हा टाईगर रिजर्व, मंडला में पक्षी सर्वेक्षण दिनांक 13 से 16 जून, 2024 तक इन्दौर की संस्था वाईल्ड लाईफ एंड नेचर कंर्जेवेंसी के सहयोग से सातवाँ पक्षी सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसके प्रारंभ दिनांक 13.06.2024 को ईकोसेन्टर खटिया में श्री एस.के. सिंह, भा.व.से., क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व के द्वारा सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया तथा उन्हें पक्षी सर्वेक्षण में ली जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। पक्षी सर्वेक्षण में 10 राज्यों के 85 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया है। जिसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उतराखंड इत्यादि राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उप संचालक, श्री पुनीत गोयल (कोर), उप संचालक, सुश्री अमिता, के.बी. (बफर), पार्क अधीक्षक, सहायक संचालक एवं परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहें। प्रतिभागियों को कोर/बफर एवं फेन परिक्षेत्रों के 42 केम्पों का चयन कर पक्षी सर्वेक्षण हेतु भेजा गया। सर्वेक्षण का समापन दिनांक 16.06.2024 को किया जावेगा। जिसमें समस्त प्रतिभागियों द्वारा देखे गये पक्षियों की जानकारी का संकलन कर रिपोर्ट तैयार की जावेगी। समस्त पक्षी सर्वेक्षण की रिपोर्ट ई बर्ड ऐप के माध्यम से संकलित की जावेगी। सभी प्रतिभागियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया जा रहा है।

दिल्ली में पानी की भारी कमी और गर्म होती सियासत, विजिलेंस विभाग ने मांग लिया दिल्ली जल बोर्ड से हिसाब

नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली में इस समय पानी पर संग्राम मचा हुआ है। इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार हरियाणा पर आरोप लगा रही है। इस बीच विजिलेंस विभाग ने दिल्ली जल बोर्ड से टैंकरों का हिसाब मांग लिया है। विजिलेंस डिपार्टमेंट ने जल बोर्ड से पूछा कि आपने बीते 5 सालों में कितने टैंकर हायर किए हैं। दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच यह भी आरोप लग रहे हैं कि प्राइवेट कंपनियां बड़ी संख्या में लोगों को प्रीमियम दाम पर पानी के टैंकर उपलब्ध करा रही हैं। पत्र में कई बातों का जिक्र विशेष सचिव (सतर्कता) वाई. वी. वी. जे. राजशेखर ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे गए एक पत्र में कई चीजों का जिक्र किया है। उनके पत्र में टैंकर प्रणाली के कामकाज के बारे में कई विवरण दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर अपने मालिकों के साथ कंपनियों का डिटेल, उन्हें कितने दिनों के लिए तैनात किया गया, वो स्रोत जहां टैंकर भरे गए आदि। जांच विभाग ने डीजेबी को ये जानकारी भी देने के लिए कहा है: ➤पिछले 5 सालों में हर साल कितने दिन के लिए टैंकर किराए पर लिए गए? ➤हर साल दिल्ली जल बोर्ड को कितने टैंकर उपलब्ध कराए गए? ➤हर टैंकर मालिक ने डीजेबी को कितना पानी पहुंचाया? ➤हर टैंकर मालिक ने किराए के कितने पैसे मांगे? जांच अधिकारी ने चिट्ठी में लिखा है कि 14 जून तक और ज्यादा से ज्यादा 17 जून तक यह जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जानी चाहिए, साथ ही टैंकर मालिकों से किए गए करार की कॉपी भी जमा करनी होगी। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में DJB ने सिर्फ 888 पानी के टैंकर इस्तेमाल किए थे, जो जून में बढ़कर 1211 हो गए। सूत्रों का कहना है कि जांच विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी से पानी के टैंकरों के कारोबार और कथित पानी माफिया के अवैध रूप से निकाले गए पानी को बेचने के मामले को समझने में मदद मिलेगी। इस बीच, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में पानी की कमी का प्राथमिक कारण हरियाणा से अपर्याप्त आपूर्ति है और अगर टैंकर माफिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाता है, तो पानी की आपूर्ति में वृद्धि नगण्य होगी और इससे संकट का समाधान नहीं होगा।

दतिया जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल

Sanjay Raut had fun by posting photos.

 दतिया मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और 15 फीट नीचे जा गिरी। इस पूरे हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिसमें 2 लड़कियां और 2 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दतिया में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रतनगढ़ माता मंदिर की ओर दर्शन के लिए जा रही थी। तभी मैथानी पाली के पास सुबह करीब 4:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और ये दुर्घटना हो गई। अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि वाहन सड़क से उतरकर पलट गया और पुलिया से करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। इस दौरान 2 लड़कियों और दो महिलाओं समेत 5  लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घालयों पर जानकारी दी कि गंभीर रूप से घायल एक लड़की को ग्वालियर रेफर किया गया है और दूसरी को झांसी ले जाया गया है। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 35 लोग सवार थे ट्राली में ट्राली में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से कुल पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। गांव से सात ट्रेक्टर मंदिर जाने के लिए निकले थे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद दतिया पुलिस एसपी वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जानकारी ली।

आख़िरकार पकड़ में आ गया आदमखोर टाइगर, लेकिन इसे पकड़ने हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर चलाया गया अभियान

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) में तीन टाइगर रिजर्व की टीमें 10 दिन से आदमखोर रॉयल अर्बन टाइगर (Royal urban tiger) को पकड़ने के लिए रेस्क्यू में जुटी थीं. टाइगर को पकड़ने के लिए 5 हाथियों के साथ 150 जवान लगाए गए थे. इस बाघ ने एक शख्स की जान ले ली थी, जिसके बाद से 36 गांवों के लोग दहशत में थे. अब 11वें दिन रायसेन में वन विभाग ने रॉयल अर्बन टाइगर को पकड़ लिया है. बीते चार महीने से रायसेन जिला मुख्यालय सहित आसपास के 36 गांवों में टाइगर की मूवमेंट के कारण दहशत फैली हुई थी. बीते 10 दिन से रायसेन के रातापानी टाइगर रिजर्व सहित कान्हा टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की 150 जवानों की टीम 5 हाथियों के दल के साथ लगी थी. टाइगर का रेस्क्यू करने के लिए तपती गर्मी में जंगल में दर्जनों जवान कड़ी मेहनत से जुटे थे. आदमखोर बाघ को वन विभाग ने गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पकड़ लिया है.डीएफओ से लेकर एसडीओ और रेंजर रेस्क्यू में लगे रहे. सूरई के जंगल में मिली थी टाइगर की मूवमेंट गुरुवार को बाघ का मूवमेंट रायसेन शहर के पास स्थित सूरई के जंगल में पता चला. इसके बाद टीमें पहुंचीं और बाघ को घेरकर दो इंजेक्शन से दो घंटे में बेहोश किया और रेस्क्यू को अंजाम दिया. एक महीने पहले नीमखेड़ा के रहने वाले मनीराम जाटव नाम के व्यक्ति को इसी बाघ ने अटैक कर दिया था, जिससे मनीराम की मौत हो गई थी. करीब 6 महीने से बाघ शहर के आसपास के जंगल में डेरा डाले हुए था. जैसे ही बाघ के पकड़े जाने की खबर मिली तो जिले में लोगों ने राहत की सांस ली. डीएफओ बोले- रेस्क्यू के बाद भी घने जंगलों में सतर्कता से जाएं डीएफओ विजय कुमार ने टाइगर का रेस्क्यू होने के बाद भी लोगों से घने जंगलों में सतर्कता से जाने की अपील की है, क्योंकि रायसेन जिले में अब भी 70 से ज्यादा बाघ रातापानी और रायसेन के आसपास के जंगलों में मौजूद हैं, लेकिन रायसेन शहर सहित आसपास के 36 गांवों में खौफ का पर्याय बन चुके इस टाइगर को अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कॉलर आईडी पहना कर छोड़ा जाएगा.  

इंप्रेशन की शान बनेगी दादाभाई, मुकुल, आशिमा, कृष्णाथ, कुलदीप की पेंटिंग

बिलासपुर इंप्रेशन दृश्य कलाकारों और सिविल सेवकों, अर्थात बख्तियार दादाभाई, मुकुल सरन माथुर, आशिमा मेहरोत्रा, कृष्णाथ एस. पाटिल और कुलदीप तिवारी द्वारा एक समूह प्रदर्शनी है। इन कलाकारों की कलाकृतियाँ 14-18 जून  के दौरान विजुअल आर्ट्स गैलरी, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी का उदघाटन 14 जून  को शाम 5 बजे एंबे.भास्वती मुखर्जी, अध्यक्ष, इंडिया हैबिटेट सेंटर, एवं सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती जया वर्मा सिन्हा. अध्यक्ष एवं सीईओ, रेलवे बोर्ड द्वारा किया जाएगा। यह प्रदर्शनी लोगों के अवलोकन के लिए 15 से 18 जून 2024 तक (सुबह 11 बजे से शाम 07 बजे तक) खुला रहेगा। यह प्रदर्शनी रूप और रंग के भावनात्मक और अभिव्यंजक गुणों पर केंद्रित है, जिसमें प्रत्येक कलाकार एक विशेष मनोदशा या भावना व्यक्त करता है। यह विभिन्न विषयों या रंग पट्टियों की खोज करते हुए प्रत्येक कलाकार के अद्वितीय दृष्टिकोण और शैलियों का जश्न मनाता है। पेंटिंग रंग, आकार और संरचना की सीमाओं को पार करते हुए अमूर्त कला की दुनिया में भी उतरती हैं। थीम को लचीला और समावेशी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे प्रत्येक कलाकार को एक साझा ढांचे के भीतर एक अद्वितीय दृष्टि की व्याख्या और व्यक्त करने की अनुमति मिलती है। इन कलाकारों में शामिल हैं, आशिमा मेहरोत्रा जिनको कई कला के लिए जाना जाता हैं। कला श्रेणियों का माध्यम में जल रंग, ऐक्रेलिक, आॅयल से लेकर मिश्रित मीडिया तक शामिल है।

22 जून को करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ 108 कलश जल, गंगाजल व पंचामृत से स्नान

रायपुर रथयात्रा सात जुलाई को है लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ 22 जून को 108 कलश जल, गंगाजल और पंचामृत से स्नान करेंगे। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर महाप्रभु के दर्शन करेंगे और उनकी आराधना करेंगे। इस स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो जाएंगे और 15 दिनों के विश्राम के बाद रथयात्रा के दिन पुन: भक्तों को दर्शन देंगे। भक्तजन भगवान जगन्नाथ के भव्य स्नान और आगामी रथयात्रा के उत्सव को लेकर उत्कल समाज के साथ अन्य लोग काफी उत्साहित हैं। क्योंकि स्नान के बाद महाप्रभु बीमार हो जाएंगे और उनका जड़ी बूटी से उपचार किया जाएगा। इसके भोग का वितरण शुरू होगा। मंदिर के पट 15 दिनों के लिए बंद हो जाएंगे। वहीं महास्नान के बाद महाप्रभु के मंदिर का पट अमावस्या पांच जुलाई तक बंद रहेगा। इसके बाद छह जुलाई को नेत्रोत्सव के साथ पट खुलेगा। सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पूजा-अर्चना होगी और भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान स्वस्थ होने के बाद सात जुलाई को गुंडिचा यात्रा (रथयात्रा) निकाली जाएगी। वे बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ भक्तों को दर्शन देते हुए मौसी मां के घर जाएंगे। वहां वे नौ दिन रहेंगे। मौसी मां के घर में विभित्र धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

बृजमोहन अग्रवाल की आभार रैली आज

रायपुर जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रायपुर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल की आभार रैली 14 जून, शुक्रवार को निकलेगी। जिसकी शुरूआत मां बंजारी मंदिर रावांभाटा से होगी और समापन जयस्तंभ चौक पर होगा। यह रैली शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को पूरा करते हुए शाम 4 बजे से शुरू होगी।

3 वर्ष के लिए हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति

रायपुर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है। नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के निर्णय लेने में परेशानी हो रही है। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं, इनमें अहिवारा विधायक डोमन सिंह कोसेर्वाड़ा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और कांकेर विधायक आशाराम नेताम शामिल हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में प्रकाश यादव राजनांदगांव, प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर-चांपा और श्रीमती इंदु अग्रवाल कोरबा को माध्यमिक शिक्षा मण्डल में सदस्य बनाया गया है। प्रशिक्षण महाविद्यालयों से रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राध्यापकों में संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, ऋषि कश्यप बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, श्रीमती दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं। इसी तरह तीन स्थानीय निकायों द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा एल. डी. दुबे और सुनील पंडया को माध्यमिक शिक्षा मण्डल का सदस्य बनाया गया है।

ग्राम पंचायत बंगोली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सिंह

रायपुर कार्यालय पटवारी हल्का नंबर -38 एवं ग्राम सचिव ग्राम पंचायत बंगोली, जनपद पंचायत तिल्दा का गुरुवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने पटवारी बस्ता, ग्राम पंचायत में विगत वर्षों से दिन्वगत व्यक्तियों का फावती नामांतरण , सीमांकन एवं नामांतरण के लंबित मामले तथा जन्म पंजी, मृत्यु पंजी की जाँच की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत से स्कूल में अध्ययन कर रहे बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शत प्रतिशत बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम पंचायत बंगोली के पंचायत कार्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सचिव को ग्राम वासियों को शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामवासियों को दी जा रही सामाजिक सुरक्षा/ पेंशन, राशन कार्ड वितरण एवं राशन वितरण जैसी सुविधाओं की जानकारी भी पंचायत सचिव से ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय के समस्त पंजियों की जाँच की। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन करने के निर्देश दिये जिसमें कार्यालय प्रबंधन, दस्तावेज संधारण, पंजी संधारण सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जरूरी प्रशिक्षण शामिल हों। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) प्रकाश टण्डन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान करने की अपील की

Monsoon makes a strong entry in the state: Heavy rain alert in many districts

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। साय ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाती है। साय ने कहा कि आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त अति आवश्यक होती है। कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। साय ने कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं।  

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आज से, 18 जून तक पूरी होगी स्कूल चयन प्रक्रिया, सत्यापन 21 से 23 जून तक होगा

There will be discount in doctors' fees: MP Pappu Yadav's promise

भोपाल उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थियों की नियोजन प्रक्रिया के तहत एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल मेकिंग और दस्तावेज अपलोड करने का काम 14 जून से शुरू किया जाएगा, जो 18 जून तक चलेगा। दस्तावेज सत्यापन जिला स्तर पर 21 से 23 जून तक होगा। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों को स्कूल का चयन करना भी अनिवार्य है। 14 से 18 जून तक स्कूल चयन की प्रक्रिया पूरी करनी है। 13 फीसदी पदों को होल्ड पर रखा गया बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा दो अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 और जनजातीय कार्य विभाग के 1129 पदों पर नियुक्ति की जानी है। पदों की विज्ञप्ति में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान था, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने इस पर रोक लगा रखी है। इस कारण जब परिणाम घोषित हुआ था तो 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखा गया था। अतिथियों शिक्षकों को देना होगा अनुभव प्रमाण पत्र डीपीआई ने आदेश जारी किए हैं कि अगर स्कूल चयन से लेकर प्रोफाइल पंजीयन तक की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूरी नहीं की गई तो अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे एवं उनकी नियुक्ति के संबंध में विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन के तहत आयु सीमा के लिए एक जनवरी 2023 गणना तिथि होगी। मप्र के मूल निवासियों को ही आयु सीमा में छूट मिलेगी। अतिथि शिक्षकों को 200 दिन सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र लगाना होगा।

राजस्थान-भजनलाल सरकार ने नए जिलों की समीक्षा उपसमिति बनाई

जोधपुर. पिछली गहलोत सरकार में नवगठित तीन संभाग और 17 जिलों को नई भजनलाल सरकार ने समीक्षा के दायरे में ले लिया है। इसके लिए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के संयोजन में एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित कर दी गई है। जो इन संभागों और जिलों के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार, संचालन, प्रशासनिक आवश्यकता व वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा करेगी। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की एक और बड़ी घोषणा को नई भजनलाल सरकार ने समीक्षा के दायरे में ले लिया है। गहलोत सरकार में पांच अगस्त 2023 को अधिसूचना जारी कर प्रदेश में 17 नए जिले और तीन नए संभाग गठित किए थे। बुधवार को राज्य सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार इन नवगठित संभाग और जिलों की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। इस मंत्रिमंडलीय उपसमिति का संयोजक डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को बनाया गया है। वहीं, सदस्यों के रूप में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, कन्हैयालाल चौधरी, हेमंत मीणा और सुरेश सिंह रावत को शामिल किया गया है। ये आदेश जारी किया — आदेश में कहा गया है कि 23.05.2023 के द्वारा नवगठित 17 जिलों एवं तीन संभागों के प्रशासनिक दृष्टिगत क्षेत्राधिकार, सुचारू संचालन, प्रशासनिक आवश्यकता, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता आदि के संबंध में वर्तमान परिपेक्ष्य में समीक्षा हेतु मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की जाती है। ये 17 जिले और तीन संभाग बनाए पिछली सरकार ने — पिछली गहलोत सरकार में अधिसूचना जारी कर प्रदेश के जिलों की संख्या 33 से बढ़ाकर 50 और संभागों की संख्या सात से बढ़ाकर 10 कर दी गई। इनमें नए जिलों में अनूपगढ़, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, बलोतरा, सांचौर, सलूंबर, शाहपुरा, गंगापुर सिटी, डीग, खैरतल, कोटपूतली, नीम का थाना, डीडवाना, केकड़ी, ब्यावर, जयपुर ग्रामीण और दूदू। 0- अनूपगढ़- इस जिले का निर्माण श्रीगंगानगर जिले से हुआ है 0- जोधपुर ग्रामीण- इस जिले का निर्माण जोधपुर जिले से हुआ है 0- फलौदी- इस जिले का निर्माण जैसलमेर और जोधपुर जिले से हुआ है 0- बालोतरा- इस जिले का निर्माण बाड़मेर जिले से हुआ है 0- सांचौर- इस जिले का निर्माण केवल जालौर जिले से है 0- सलूंबर- इस जिले का निर्माण उदयपुर जिले से हुआ है 0- शाहपुरा- इस जिले का निर्माण भीलवाड़ा जिले से हुआ है 0- गंगापुर सिटी- इस जिले का निर्माण करौली और सवाई माधोपुर जिले से हुआ है 0- डीग- इस जिले का निर्माण भरतपुर जिले से हुआ है 0- खैरथल तिजारा- इस जिले का निर्माण अलवर जिले से हुआ है 0- कोटपुतली-बहरोड़- इस जिले का निर्माण जयपुर और अलवर जिले से हुआ है 0- नीम का थाना- इस जिले का निर्माण सीकर, झुंझुनूं जिले से हुआ है 0- डीडवाना कुचामन- इस जिले का निर्माण नागौर जिले से हुआ है 0- केकड़ी- इस जिले का निर्माण टोंक और अजमेर जिले से हुआ है 0- ब्यावर- एक मात्र जिला जिसका निर्माण तीन जिलों से हुआ है पाली, अजमेर और भीलवाड़ा 0- जयपुर ग्रामीण- इस जिले का निर्माण जयपुर जिले से हुआ है 0- दूदू- इस जिले का निर्माण जयपुर जिले से हुआ है तीन नए संभाग — 0- सीकर संभाग- इसका गठन चार जिलों जिसमें सीकर, झुंझुनूं, चूरू और नीम का थाना है 0- पाली संभाग- इस संभाग का गठन चार जिलों से किया गया। इसमें पाली, सिरोही, जालौर और सांचौर शामिल हैं 0- बांसवाड़ा संभाग- इस संभाग का गठन केवल तीन जिले से बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़

12 सिपाही लाइन हाजिर और 13 के तबादले, आचार सहिंता हटते ही एक्शन मोड में आए SSP

Bhajanlal government closed another scheme of Gehlot

बुलंदशहर पुलिसिंग में सुधार के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है और 13 के तबादले किए हैं। दो क्लर्क के भी तबादले किए गए हैं। थाना डिबाई के कांस्टेबल मोहित सांगवान, थाना पहासू के कांस्टेबल मनोज कुमार व कृष्णकांत, थाना अहमदगढ़ के कांस्टेबल सोहन सिंह, थाना शिकारपुर के कांस्टेबल सहेद्र सिंह और थाना सिकंदराबाद के कांस्टेबल रमन खोखर को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कोतवाली खुर्जा नगर से हैड कांस्टेबल कुणाल पांचाल, हैड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हैड कांस्टेबल अल्ला राजी व हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, थाना अहमदगढ़ से हैड कांस्टेबल वकील अहमद और थाना सिकंदराबाद से हैड कांस्टेबल संजीव कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। तबादले वालों में थाना सिकंदराबाद से कांस्टेबल कपिल बैंसला को थाना अनूपशहर, हैड कांस्टेबल सतीश कुमार को थाना जहांगीरपुर, हैड कांस्टेबल विपिन जावला को थाना नरसेना, हैड कांस्टेबल नीरज राठी को थाना पहासू एवं हैड कांस्टेबल राजन भडाना को थाना छतारी भेजा गया है। थाना गुलावठी से हैड कांस्टेबल अरूण कुमार को थाना छतारी, विजय कुमार को थाना अहार, कुलदीप को थाना नरसेना, नरेंद्र कुमार को थाना रामघाट एवं कांस्टेबल विपिन कुमार को थाना नरौरा भेजा गया है। नगर कोतवाली के कांस्टेबल प्रिंस कुमार को थाना डिबाई, कांस्टेबल मंदीप कुमार को थाना पहासू, हैड कांस्टेबल विपिन कुमार को थाना अहमदगढ़, कांस्टेबल क्लर्क हरेंद्र कुमार को थाना नरसेना और थाना नरसेना से हैड कांस्टेबल अमरजीत सिंह को थाना अरनियां भेजा गया है।

छत्तीसगढ़-महासमुंद में कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक पिया

महासमुंद. बागबाहरा ब्लॉक के हरनादादर गांव में एक किसान ने कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। उनके पास  ढाई एकड़ कृषि भूमि थी। परिजनों का आरोप है कि किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई है। साथ ही स्थानीय कांग्रेस विधायक ने राज्य सरकार से 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, मामले में पुलिस विभाग के आला अधिकारी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर जाने की बात कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरनादादर गांव में रहने वाले किसान बलिराम ठाकुर (60) ने रविवार को कीटनाशक दवाई खाली थी। परिजनों ने उन्हें शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में आदिवासी किसान बलिराम ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बलिराम ठाकुर ने सूदखोर से 30 हजार रुपये कर्ज लिया था, जो ब्याज सहित बढ़कर 50 हजार रुपये हो गया था। जिसे वापस करने के लिए सूदखोर लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली।  किसान की इस आत्महत्या के बाद अब सियासत भी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने इस पूरे मामले में पांच सदस्यी जांच टीम का गठन कर दिया है। वहीं, स्थानीय खल्लारी के कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली है। उनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री से किसान परिवार को पांच लाख का मुआवजा राशि देने की मांग करेंगे, लेकिन यदि उन्हें न्याय और मुआवजा नहीं मिलता तो ग्रामीणों के साथ कांग्रेस और खुद विधायक भी प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस पूरे मामले में पुलिस के अधिकारी मर्ग कायम कर जांच में जुट गए हैं। बागबाहरा एसडीओपी यूलैंडन यार्क का कहना है कि हरनादादर के किसान ने जहर खाकर आत्महत्या तो की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या का कारण क्या था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

अयोध्या वासियों ने चुनाव के दौरान बहुत बड़ा संदेश दिया है। धर्म राजनीति से दूर रहे, यह बहुत जरूरी : चंद्रशेखर आजाद

Whenever you have time, come to Gaushala and participate in the virtuous work.

अयोध्या भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ जाते वक्त मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या वासियों ने चुनाव के दौरान बहुत बड़ा संदेश दिया है। धर्म राजनीति से दूर रहे, यह बहुत जरूरी है। अयोध्या के चुनाव परिणाम को ससम्मान स्वीकार करना चाहिए। अयोध्या वाले दिल्ली की चिंता कर रहे हैं, इसे ही डेमोक्रेसी कहते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के हालात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया और संसद में आवाज उठाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की दशा बहुत ही खराब है। हम संसद में मांग करेंगे कि पुलिस कर्मियों से 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए। सप्ताह में एक दिन का उन्हें अवकाश मिले और उनके वेतन की विसंगतियां भी दूर की जाए। पुलिस वालों को भी अपने परिवार के बीच रहने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि सीएम योगी सत्ता में हैं और उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए। हम संसद में भी इसकी मांग उठाएंगे। अग्निवीर को लेकर बड़ा बयान देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि अग्निवीर के जरिए देश की सेवा का मनोबल कम हुआ है। सब कुछ ठेकेदारी प्रथा पर नहीं चल पाएगा। नीट परीक्षा को लेकर चंद्रशेखर ने कहा कि हम छात्रों के हित में आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन देशव्यापी होगा। परीक्षाओं में धोखा हो रहा है, इसकी जांच हो। वहीं अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों को अयोध्या आना चाहिए। भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करना चाहिए। आगामी 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम यूपी के 403 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार लंगड़ी सरकार है, कभी भी गिर सकती है। 400 पार का नारा देने वाले 250 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

मानसून सत्र 22 जुलाई से, होंगी 7 बैठकें

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा, इसकी सूचना अगले सप्ताह जारी की जाएगी। 10 दिन का यह सत्र 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन की 7 बैठकें होंगी। जिसमें राज्य सरकार इस वर्ष का अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।

मारवाड़ी कटरा इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली दिल्ली के चांदनी चौक के मारवाड़ी कटरा इलाके में गुरुवार शाम यानी 13 जून को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आग की यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। आग लगने के बाद उठे धुएं के गुबार से आस-पास के इलाकेवासियों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग इमारतों से निकल गए हैं।

राजस्थान-दौसा में शादी न होने से नाराज बेटे ने पाइप से की थी मां की हत्या

दौसा. दौसा जिले में बीते दिनों अपनी शादी नहीं होने से नाराज युवक ने मां की हत्या की थी। अब पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस हत्या के काम में लिए हथियार के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। मामला दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लांका गांव का है। जहां आरोपी विकास बैरवा पुत्र नेमीचंद बैरवा निवासी खिपोड़ल्या ढाणी लांका ने अपनी मां रेशमा देवी के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने सिकंदरा थाने की लांका पुलिस चौकी पर दी। उधर सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना प्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाये। इधर थाना सिकंदरा अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी विकास बैरवा की शादी नहीं हुई थी। जिसके चलते विकास अपने परिजनों से खुद की शादी के लिए कहता रहता था। खुद की शादी नहीं होने का जिम्मेदार वो अपने परिजनों को मानता था। बस यही कारण था कि 10 जून को इस कलयुगी बेटे ने अपनी मां के सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया।

मकान मालिक और किरायेदार के लिए नए नियम, किराएदार मकान पर नहीं कर पाएगा कब्जा, तंग नहीं कर सकता मकान मालिक

Narendra Modi 'completely helpless': Rahul Gandhi attacks Center over NEET-PG

भोपाल मकान किराए पर लेकर रहने वाला किराएदार अब उस पर कब्जा नहीं कर पाएगा। अनुबंध में निर्धारित अवधि पूरी होने पर उसे मकान खाली करना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो शिकायत पर किराया प्राधिकारी बेदखली की कार्रवाई करेंगे। किराएदार की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को वहां रहने का अधिकार होगा, किंतु उसे भी अनुबंध का पालन करना होगा।   तंग नहीं कर सकता मकान मालिक मकान मालिक भी किराएदार को तंग नहीं कर सकेगा। वह जल, विद्युत, पाइप कुकिंग गैस की आपूर्ति, मार्ग, लिफ्ट, सीढ़ियों पर प्रकाश, सफाई व्यवस्था, पार्किंग, संचार माध्यम, स्वच्छता सेवाएं और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं बाधित नहीं करेगा। किराएदार के परिसर में प्रवेश का उसे कोई अधिकार नहीं रहेगा।   विधेयक का प्रारूप तैयार मकान मालिक और किराएदार के अधिकार का संरक्षण करने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने किराएदारी अधिनियम विधेयक का प्रारूप तैयार किया है, जिसे विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने दिए थे निर्देश केंद्र सरकार ने मकान मालिक और किराएदार के अधिकारों के संरक्षण के लिए सभी राज्यों को कानूनी प्रावधान करने के लिए दिशा निर्देश दिए थे। इसके अनुसार, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अधिनियम का प्रारूप तैयार किया है। इसमें मालिक और किराएदार को लिखित अनुबंध करके जानकारी दो माह के अंदर किराया प्राधिकारी को देनी होगी। निर्धारित अवधि के बाद किराएदार को मकान या भूखंड खाली करना होगा। आपदा की स्थिति में अवधि समाप्त होने पर भी किराएदार से मकान खाली नहीं कराया जाएगा पर उसे अनुबंध के अनुसार किराया देना होगा। किराएदार की मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को रहने का अधिकार होगा पर उसे भी अनुबंध का पालन करना होगा। कई बार यह शिकायत भी आती है कि किराएदार ने मकान मालिक को बताए बिना किराएदार रख लिया। ऐसा बिना सहमति के नहीं किया जा सकेगा। किराएदार अनुबंध समाप्त होने के बाद भी मकान खाली नहीं करता है तो पहले दो माह तक दोगुना और फिर इसके बाद चार गुना मासिक किराया देना पड़ेगा। मकान मालिक किराएदार को बताए बिना कभी भी परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। मकान में मरम्मत या अन्य कार्य करवाने, निरीक्षण या अन्य किसी कारण से प्रवेश करना है तो 24 घंटे पहले सूचना देनी होगी। किराएदार को तंग करने के लिए जल, विद्युत, पाइप कुकिंग गैस की आपूर्ति, मार्ग, लिफ्ट, सीढ़ियों पर प्रकाश, सफाई व्यवस्था, पार्किंग, संचार माध्यम, स्वच्छता सेवाएं और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं बाधित नहीं की जाएंगी। किराया अधिकरण बनेगा प्रस्तावित विधेयक के अनुसार प्रत्येक जिले में किराया अधिकरण होगा। इसमें न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति होगी। इन्हें शिकायत का निराकरण 60 दिन के भीतर करना होगा। आदेश का पालन करने के लिए स्थानीय निकाय या पुलिस की सहायता ले सकेंगे। परिसर का कब्जा दिलाने या वसूली के लिए कुर्की भी करा सकेंगे। किराएदारी कानून के प्रविधान शासकीय परिसर, धार्मिक या ट्रस्ट के अलावा वक्फ अधिनियम के अधीन पंजीकृत न्यास के स्वामित्व वाले परिसर पर लागू नहीं होंगे।

करीब 30 दिन से जिस बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जंगल की खाक छान रही थी, हुई पूरी, पकड़ाया बाघ

रायसेन करीब 30 दिन से जिस बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जंगल की खाक छान रही थी, उसे गुरुवार की दोपहर ग्राम सूरई के जंगल में पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम को सुबह 7 बजे उसकी पिन प्वाइंट लोकेशन मिल गई थी। लोकेशन मिलते ही 8 बजे तक हाथियों के साथ टीम मौके पर पहुंच गई, जहां उसे घेर लिया गया। हालांकि इस दौरान बाघ ने टीम को काफी छकाया। करीब 11 बजे डाक्टर व विशेषज्ञों की टीम भी वहां पहुंच गई। 12 बजकर 5 मिनट पर बाघ को गन की मदद से पहला इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उसकी मूवमेंट कुछ धीमी हो गई। इसके बाद 1 बजकर 30 मिनट पर उसे दूसरा इंजेक्शन दिया गया, जिससे वह पूरी तरह बेहोश हो गया। डॉक्टरों की टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। गर्मी अधिक होने से बाघ के ऊपर पानी का छिड़काव किया गया और आक्सीजन भी दी गई। पूरी तरह से निश्चिंत होने के बाद बाघ को टीम ने पिंजरे में पहुंचाया, करीब 4 बजे बाघ वापस होश में आ गया। फिलहाल उसे पिंजरे सहित गोपालपुर स्थित तितली पार्क में रखा गया। वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों व विशेषज्ञों की सलाह के बाद निर्णय लिया जाएगा कि उसे कहां भेजा जाना है, लेकिन उससे पहले करीब 7 से 8 दिन उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। बाघ को पकड़ने में 25 से 30 लाख खर्च तीस दिन पहले हुई तेंदूपत्ता मजदूर मनीराम की मौत के बाद से ही वन विभाग की टीम बाघ की सर्चिंग में जुट गई थी। उसकी मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इस काम में वाइल्डलाइफ के क्षेत्र में काम करने वाले दो एनजीओ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूसीपी की टीम भी वन विभाग की मदद कर रही थी। एनजीओ ने विभाग को अधुनिक कैमरे व अन्य तकनीकी मदद प्रदान की। 20 दिन बाघ की निगरानी करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कान्हा, पन्ना नेशनल पार्क व वन विहार भोपाल की 40 सदस्यीय टीम बाघ को रेस्क्यू करने रायसेन पहुंची। इस टीम के साथ वन विभाग के करीब 100 कर्मचारी मिलाकर करीब 140 सदस्यीय टीम 10 दिन से बाघ को पकड़ने में जु़टी हुई थी। रायसने डीएफओ के अनुसार इस पूरे रेस्क्यू आपरेशन में करीब 25 से 30 लाख रुपए खर्च हो गया है। आदमखोर नहीं है बाघ बाघ के बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ विजय कुमार ने बताया कि उसको लेकर यह बात फैलाई जा रही थी कि वह आदमखोर है, यह पूरी तरह से गलत हैं। दरअसल तेंदूपत्ता मजदूर के साथ जो घटना हुई, वह एक हादसा था। उस घटना के बाद हमने लगातार बाघ का ऑब्जर्वेशन किया। इसमें कही भी आदमखोर जैसे लक्षण सामने नहीं आए हैं। आदमखोर बाघ इंसान का पीछा करके उसका शिकार करता है, लेकिन ऐसी एक भी घटना सामने नहीं आई है। मनीराम की मौत के बारे में की गई पड़ताल में पता चला है कि घटना के समय बाघ नाले में आराम कर रहा था, अचानक मजदूर के सामने आाने पर उसने हमला कर दिया। उसका रेस्क्यू सिर्फ इसलिए किया गया है, क्योंकि बाघ जिस क्षेत्र में अपनी टेरेटरी बना रहा था, उसके बीच में काफी सारे गांव, शहर और सड़कें आती थी, जहां से वह गुरजता था। इसकी वजह से लोगों में डर बना हुआ था। साथ ही बाघ की सुरक्षा को लेकर भी खतरा था। अब उसे वाइल्डलाइफ के अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुरक्षित जगह भेजा जाएगा।

अमर पारवानी ने कहा – ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखा जाए

रायपुर   छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में माननीय मो. अबु समा जी (आई.आर.एस), कमिश्नर, सेन्ट्रल टैक्स, रायपुर से मिलकर चेंबर द्वारा पत्र के माध्यम से ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना क्रमांक क्रमांक 10-31/2018/वाक/पांच(46) को यथावत रखने हेतु निवेदन किया। जिस पर मो. अबु समा जी (आई.आर.एस), कमिश्नर, सेन्ट्रल टैक्स, रायपुर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उचित कदम उठाने की बात कही। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखने चेंबर ने पत्र के माध्यम से कमिश्नर, सेन्ट्रल टैक्स, रायपुर को ज्ञापन सौंपा। पारवानी ने कहा कि वर्तमान मे 24 मई 2024 को जारी अधिसूचना क्रमांक 202 के कारण ई- वे बिल की संख्या एवं अनुपालन से संबंधित जटिलताएं बढ़ जाएगी , जिससे इज ऑफ डूइंग बिजनेस के उद्देश्य को क्षति भी होगी। उन्होंने कमिश्नर, सेन्ट्रल टैक्स, रायपुर से आग्रह किया कि 24 मई को जारी अधिसूचना पर पुन: विचार करते हुए पूर्व मे जारी अधिसूचना को यथावत रखा जावे। इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, उपाध्यक्ष-नरेंद्र हरचंदानी, टी. श्रीनिवास रेड्डी, जय नानवानी, मंत्री-शंकर बजाज, नीलेश मुंधड़ा, गोल्डी लुनिया एवं चेम्बर टेक्नीकल टीम के सदस्य सी.ए.मुकेश मोटवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़-बीजापुर में हत्या व आगजनी का एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष एक लाख के इनामी नक्सली को कुटरू के पेठा से पकड़ा गया है। उस पर दो स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को कुटरू पुलिस ने ग्राम पेठा से भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष पायकु तेलम (38) पुत्र आयतु तेलम निवासी पेठा थाना कुटरू को पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह वर्ष 2005 से संगठन में सक्रिय है। उस पर दो स्थाई वारंट लंबित हैं तथा 10 हजार का इनाम उद्दोषित है। पकड़ा गया इनामी नक्सली पायकु तेलम कुटरू थाना क्षेत्र के मंगा पेटा भैसाबाड़ा के पास 3 मार्च 2022 को हाईवा वाहन में आगजनी, 31 दिसंबर 2022 को दरभा निवासी चैतु माड़वी की हत्या, 20 जून 2023 को पाता कुटरू में सहायक आरक्षक संजय बेड़जा की हत्या व 11 मार्च 2024 को तेलीपेंटा  निवासी पुसू तेलम का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

अयोध्या वाले हनुमान गढ़ी के संत राजूदास एक बार फिर विवाद में, पोस्ट की आपत्तिजनक फोटो

अयोध्या अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में रहने वाले अयोध्या वाले हनुमान गढ़ी के संत राजूदास एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। मुस्लिम लड़कियों को लेकर उन्होंने ऐसी बातें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के हैंडल पर लिखी हैं जिससे लोग नाराज हैं। राजू दास ने पोस्ट के साथ ऐसी फोटो भी लगाई है जिसे बेहद आपत्तिजनक माना जा रहा है। राजू दास के खिलाफ एक्स के जरिए ही पुलिस से शिकायत भी की गई है। पुलिस तक शिकायतें पहुंचते ही राजू दास ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। हालांकि तब तक इसका स्क्रीन शॉट भी वायरल हो गया था। राजू दास ने लिखा कि जब हिंदू लड़कियां मुस्लिम से निकाह कर सकती हैं तो मुस्लिम लड़कियों को भी हिंदू लड़को को शादी करनी चाहिए। राजू दास ने यह लिखा कि इसस मुस्लिम लड़कियां तीन तलाक और हलाला से मुक्त होकर आजादी से अपना जीवन खुशी खुशी जी सकती हैं। इस पोस्ट के साथ राजू दास ने युवक-युवती की आलिंगनबद्ध एडिटेड फोटो भी लगाई है। इस फोटो को एआई से एडिट बताया जा रहा है। फोटो में भगवा धारी युवक माथे पर त्रिपुंड लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने बेड पर बैठा है। उसकी गोद में बुरका पहने लड़की बैठी है। हालांकि लड़की के चेहरे पर नकाब नहीं है। लड़की ने भी माथे पर ओम बनाया हुआ है। राजू दास की पोस्ट सामने आते ही लोगों का आक्रोश भी सोशल मीडिया पर नजर आने लगा। इसके बाद कई लोगों ने अयोध्या और यूपी पुलिस को राजू दास पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए शिकायतें शुरू हो गईं। पोस्ट वायरल होने और पुलिस तक शिकायतें पहुंचने की खबर लगते ही राजू दास ने पोस्ट डिलीट कर दी।   फैक्ट चेकर जुबैर ने राजू दास की पोस्ट के स्क्रीन शॉट के साथ अयोध्या पुलिस, आईजी रेंज अयोध्या और यूपी पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। इसमें लिखा कि क्या आप इस अकाउंट द्वारा मुस्लिम लड़कियों को निशाना बनाने वाली अपमानजनक पोस्ट का संज्ञान लेंगे? इसी तरह की शिकायतें दर्जनों एक्स यूजर ने की है। इस पोस्ट को लेकर एक्स पर अलग तरह की बहस भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी में प्रवक्ता और यूपी महिला आयोग की सदस्य रही डॉली शर्मा ने इसे लेकर अजब बातें लिखीं। डॉली शर्मा ने लिखा कि राजू दास को रिप्लाई करते हुए लिखा कि मुस्लिम लड़कियों का DNA यानी वंशाणु और खून तो मुस्लिम ही होगा। फिर जब वो किसी हिन्दू की संतान को जन्म देंगी तो वर्ण शंकर तो होगी ही। उस सन्तान का DNA मुस्लिम होगा। तो संस्कार भी वैसे ही होंगे। घोर असहमति आपके इस वक्तव्य से महाराज जी। लोगों ने डॉली के बयान को भी मुस्लिम समाज के खिलाफ बताते हुए नए बहस को भी जन्म दे दिया है।  

तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना व बरौंडा में मनरेगा के कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना व बरौंडा में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण के कार्य में लगे श्रमिकों से बात कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। कलेक्टर ने तालाब किनारे गहरीकरण के काम में लगे ग्रामीणों के लिए छाया की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा और मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने तालाब किनारे तारफेंसिंग करवाकर शीघ्र सघन वृक्षारोपण अभियान पूर्वक समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम प्रकाश टंडन, कृषि उप संचालक राजेंद्र कुमार कश्यप भी उपस्थित थे।

अविनाश आशियाना अपार्टमेंट के पीछे 5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर निगम ने चलाया बुलडोजर

रायपुर नगर निगम के नगर निवेश की टीम ने कोटा में साईनाथ कॉलोनी क्षेत्र की लगभग 3 एकड़ निजी भूमि में प्लाट कटिंग करने की गयी मार्किंग डीपीसी को तोड़ा और मुरुम रोड को काटा गया। वहीं कबीर नगर फेस 4 में अविनाश आशियाना अपार्टमेंट के पीछे लगभग 5 एकड़ निजी भूमि परकाली डस्ट डालकर बनाई जा रही नींव सहित अवैध मुरूम रोड को बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी। जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि रायपुर तहसीलदार से भूमि स्वामियों की जानकारी मांगी है, उसके बाद अवैध प्लाटिंगकतार्ओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में खरीदी केंद्रों पर 64 हजार क्विंटल कम मिली धान

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान 95 उपार्जन केंद्रों में कुल 64 हजार 409 क्विंटल धान कम पाया है। इसका रेट सरकार के समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 14 करोड़ 60 लाख 4 हजार 847 रुपये हो रहा है। खरीदी के बाद जिला प्रशासन की टीम ने जब इन केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया तो 95 उपार्जन केंद्रों में कुल 64 हजार 409 क्विंटल धान कम पाया है। इसका रेट सरकार के समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 14 करोड़ 60 लाख 4 हजार 847 रुपये हो रहा है। भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने धान उपार्जन केंद्र प्रभारी के खिलाफ सोसायटी अधिनियम 1962 के तहत उनकी संपत्ति निलामी (कुर्की) कर वसूली की कार्रवाई, निलंबन और बर्खास्तगी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इन धान खरीदी केंद्रों को ब्लैक लिस्टेड करने के प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है। जिले के धान उपार्जन केंद्र समनापुर (बोड़ला) में 3436 क्विंटल, रणजीतपुर में 2836 क्विंटल, सरईसेत में 2731.5 क्विंटल, सुकली गोंविद में 2717.6 क्विंटल, मोहगांव में 2140.41 क्विंटल, समनापुर में 1956.12 क्विंटल, राजानवांगांव में 1828.14 क्विंटल, सुरजपुरा में 1817.58 क्विंटल, करपीगोड़ान में 1805.5 क्विंटल, बघर्रा में 1638.77 क्विंटल, बिरोड़ा में 1532.42 क्विंटल, रक्से में 1518.8 क्विंटल धाम कम पाए गए है। यहां के समिति प्रबंधन, धान खरीदी प्रभारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले के 108 उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के बाद रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, शत प्रतिशत धान का उठाव और शेष धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के लिए खाद्य, सीसीबी नोडल, विपणन और सहकारी सेवा संस्थाएं के विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पूर्व में पंडरिया ब्लॉक के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम कोदवागोड़ान के प्रभारी के खिलाफ कुकदूर में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके बाद प्रभारी को बर्खास्त कर सोसायटी अधिनियम 1962 नियम के तहत उनकी संपत्ति कुर्की कर वसूली करने के निर्देश दिए है। संयुक्त टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र कोदवागोड़ान में भौतिक सत्यापन करने पर 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाया गया था, जिसकी लागत 90 लाख 81 हजार 829 रूपए आंकी गई है।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा-भाजपा जो कहती है वह करती यह कई बार हुआ प्रमाणित

रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती यह कई बार प्रमाणित हुआ है। ओडिशा में इतिहास बना है कि वहां पहली बार भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी है। अब डबल इंजन की सरकार होगी और ओडिशा तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

सेना में अग्निवीर व्यवस्था को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बनाया

लखनऊ   सेना में अग्निवीर व्यवस्था को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बनाया था। कहा था कि सेना के बाद यूपी पुलिस में यही व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो रही है। इसी बीच बुधवार की रात यूपी पुलिस का एक लेटर वायरल हो गया। एडीजी स्थापना की ओर से जारी लेटर में कहा गया कि पुलिस विभाग के दफ्तरों में आउटसोर्सिंग से भर्ती पर विचार हो रहा है। सपा ने इसे पुलिस में भी सेना की अग्निवीर जैसी व्यवस्था लागू करने का आरोप लगाया। खुद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर भाजपा को घेर लिया। इसके बाद यूपी पुलिस बैकफुट पर आ गई और कहा कि यह लेटर गलती से जारी हो गया है। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है, वह समझ से परे है। पहले अखिलेश यादव ने लेटर को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उप्र में भाजपा सरकार ने ‘पुलिस व्यवस्था’ के प्रति लापरवाही भरा नज़रिया अपना रखा है, जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एक-के-बाद-एक कार्यवाहक डीजीपी के बाद अब कुछ ‘पुलिस सेवाओं की आउटसोर्सिंग’ पर विचार किया जा रहा है। ठेके पर पुलिस होगी तो न ही उसकी कोई जवाबदेही होगी, न ही गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं को बाहर जाने से रोका जा सकेगा। भाजपा सरकार जवाब दे कि जब पुलिस का अपना भर्ती बोर्ड है तो बाक़ायदा सीधी स्थायी नियुक्ति से सरकार भाग क्यों रही है? अखिलेश ने लिखा कि पुलिस सेवा में भर्ती के इच्छुक युवाओं की ये आशंका है कि इसके पीछे आउटसोर्सिंग का माध्यम बनने वाली कंपनियों से ‘काम के बदले पैसा’ लेने की योजना हो सकती है क्योंकि सरकारी विभाग से तो इस तरह पिछले दरवाज़े से ‘पैसा वसूली’ संभव नहीं है। अपने आरोप के आधार के रूप में वो कोरोना वैक्सीन बनानेवाली प्राइवेट कंपनी का उदाहरण दे रहे हैं, जिसे भाजपा ने नियम विरूद्ध पाते हुए, वैक्सीन बनाने वाली एक सरकारी कंपनी के होते हुए भी, वैक्सीन बनाने का ठेका दिया और उससे चंदा वसूली की। कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से आक्रोशित युवाओं में इस तरह की ‘पुलिस सेवा की आउटसोर्सिंग’ की खबर से और भी उबाल आ गया है। आउटसोर्सिंग का ये विचार तत्काल त्यागा जाए और उप्र के युवाओं को नियमित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी दी जाए। यह भी कहा कि भाजपा कहीं किसी दिन ‘सरकार’ ही आउटसोर्स न कर दे। अखिलेश के हमले के बाद यूपी पुलिस की तरफ से स्पष्टीकरण आ गया। कहा गया कि सोशल मीडिया में पुलिस विभाग में आउटसोर्सिंग के संबंध में एक पत्र प्रसारित हो रहा है। यह पत्र त्रुटिवश जारी हो गया है। पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पहले से चल रही है, इसी के संबंध में पत्र जारी किया जाना था जो कि गलती से मिनिस्टीरियल स्टाफ के लिए जारी हो गया है। ऐसा कोई प्रस्ताव पुलिस विभाग और शासन स्तर पर विचाराधीन नहीं है। यह पत्र गलत जारी हो गया है जिसे निरस्त कर दिया गया है। पुलिस का स्पष्टीकरण आने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इसे समझ से परे बताते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिये भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ स्कीम लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया। अब यूपी पुलिस में यही खेल करने का प्रयास चल रहा है। भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को बेहतर बनाने की जगह उन्हें कमजोर करने का काम कर रही हैं। प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है, वह समझ से परे है। एक के बाद एक पेपर लीक, अग्निवीर, लाखों खाली पद और अब पुलिस भर्ती में आउटसोर्सिंग की खबरों से प्रदेश के करोड़ों युवा आक्रोशित हैं। भाजपा को सामने आकर इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। सपा सांसद ने लिखा पुलिस को अग्निवीर बनाया जा रहा सपा नेता और अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा ने एक्स पर लिखा कि सेना को अग्निवीर बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अग्निवीर बनाया जा रहा है। अखिलेश यादव  ने चुनाव के दौरान ही चेताया था कि यह सरकार सेना को अग्निवीर बनाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अग्निवीर बना देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेह सही निकला अब उत्तर प्रदेश सरकार सब इंस्पेक्टर (लिपिक) के पदों को संविदा पर भर्ती करने का विचार कर रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान ही यह कहा था कि भविष्य में यह सरकार सारे सरकारी पदों को संविदा पर कर देगी ताकि आरक्षण को समाप्त किया जा सके।  

छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने की सीख देते हुए ‘कुंवारी बेगम’ किया गिरफ्तार

A healthy mind resides only in a healthy body Madan Mohan Katiyar

गाजियाबाद कुंवारी बेगम नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाली शिखा मैत्रैय को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने की सीख देते हुए उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद शिखा को खुद के फंसने की आशंका हो गई थी और इस वजह से उसने अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स को डिलीट करके बचने की कोशिश भी की। कौशांबी थाने में बुधवार को दीपिका नारायण नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिखा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ट्विटर के जरिए भी गाजियाबाद पुलिस के पास वह विवादित वीडियो भेजा था और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। ट्विटर पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से भी हस्तक्षेप की मांग सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे थे। गुरुवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शिखा को हापुड़ रोड इंद्रगढ़ी से गिरफ्तार किया जोकि मसूरी थाना क्षेत्र में है। पुलिस पुख्ता सूचना के आधार पर उसके आवास पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के समय उसका कंप्यूटर और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस कंप्यूटर और सोशल मीडिया चैनल्स को खंगालने में भी जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वह इससे पहले भी अश्लील सामग्री परोसती रही है। शिखा ‘कुंवारी बेगम’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती थी। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर चुकी शिखा खुद को एक गेमर बताती थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि वह पहले भी अपने वीडियोज में अश्लील बातें करती रही है।  

बलौदाबाजार बंद स्थगित

बलौदाबाजार बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में आज बुलाया गया बंद स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर और एसपी ने चैंबर आॅफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद फैसला बदला गया है। अभी भी धारा 144 लागू है और स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में हैं। इधर प्रशासनिक अमला नुकसान का आकलन करने में लगी हुई है।

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष,मंत्री व सांसद समेत अधिकारी रहे मौजूद

३३ रायपुर आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सभापतित्व में नवीन विधान सभा निर्माण संबंधी समिति की बैठक हुई। इस बैठक में नवा रायपुर (अटल नगर) में निमार्णाधीन नवीन विधानसभा भवन पर हुई चर्चा के दौरान मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया कि नवीन विधान सभा का वर्क आर्डर अगस्त, 2022 को दिया गया था, कार्य पूर्ण होने की अवधि 24 माह, 31/08/2024 तक निर्धारित किया गया है। जिसमें लगभग 68 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और जून 2025 तक विधानसभा परिसर का कार्य पूर्ण होने की संभावना है । विधानसभा भवन की वर्तमान स्थिति और कार्य की प्रगति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विस्तृत चर्चा की गयी, जिसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ का नवीन विधानसभा भवन पूरे देश में अपने तरह की एक आदर्श विधानसभा होगी। इस परिसर में पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर पूरे परिसर को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही वर्षा जल का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करते हुए वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, संपूर्ण भवन के प्रत्येक कार्य में निर्माण सामग्री सहित, उपयोग में आने वाली समस्त सामग्रियों में उच्च गुणवत्तायुक्त नवीन उत्पाद व टेक्नोलॉजी का समावेश व समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए ऐसा भवन विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जो आने वाले 100 वर्षों की जरूरत की पूर्ति करने में सक्षम हो । इसके उपरांत विधायक विश्राम गृह को लेकर समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि नवा रायपुर सेक्टर 25 ग्राम राखी में विधायक विश्राम गृह निर्माण हेतु 44.67 एकड़ भूमि को दिनांक 13/08/2020 को लोक निर्माण विभाग को आवंटित किया गया है। विधायक विश्राम गृह के निर्माण समेत उनकी सुविधाओं को लेकर भी इस बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। जिसके बाद विधान सभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के आवास निर्माण के संबंध में चर्चा हुई। जिसमें मुख्य अभियंता द्वारा विधानसभा में दिनांक 13/02/2024 की बैठक में बताया गया था कि विधान सभा के अधिकारियों / कर्मचारियों के लिए 200 नग शासकीय आवासों के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट में अनुमानित लागत 45 करोड़ का प्रावधान है । इस पूरी समीक्षा बैठक के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में प्रति माह बैठक किए जाने हेतु भी निर्देश दिए हैं। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, संसदीय कार्य मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन एवं विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा समेत लोक निर्माण विभाग तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राजस्थान-बीकानेर में बुजुर्ग के हत्यारे को 200 सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा

बीकानेर. शहर के गंगाशहर क्षेत्र स्थित गणेश धोरे के पास मिले बुजुर्ग के शव के मामले में खुलासा हो गया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गये 18 वर्षीय आरोपी गीगासर निवासी प्रभूसिंह ने शातिराना अंदाज में हत्या कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की तह तक पहुंचने के लिये आईटी सेल का सहारा लिया और पुलिस टीमों ने बीकानेर से देशनोक नोखा के बीच करीब 200 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद आरोपी प्रभूसिंह पकड़ में आया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद गणेश धोरे के पास शव को फेंककर मृतक की स्कूटी से नोखा रोड होते हुए पलाना देशनोक चला गया। जिसके बाद आरोपी इधर-उधर कपड़े से मुंह बांध कर घूमता रहा। वहां से नोखा गया और फिर नोखा से देशनोक आया और छिपता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक गाड़ियों में खलासी के रूप में जाने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही धरा गया।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कटौती को लेकर बिजली अधिकारियों की ली बैठक

जगदलपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने बुधवार को सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिए। दरअसल बिजली की समस्या को लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनता को काफी परेशानी हो रही थी, जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक किरण देव ने बिजली की समस्या को जल्द निजात दिलाने की अधिकारियों को निर्देशित किया है। भाजपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कहा कि बिजली अति आवश्यक सेवाओं से जुड़ी है उसे सुचारू रूप से करने का प्रयास करें ,यह विषय जनहित से जुड़ा हुआ गंभीर विषय है इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही ना करते जनहित में कार्य कर इन समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करें। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। बिजली एक आवश्यक सेवा है उसे सुचारू रूप से कितना बेहतर कर सकते हैं उसे पर कार्य करने की आवश्यकता है । बिजली की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक कार्य करते बिजली संबंधी आये दिन हो रही समस्या पर जल्द कार्ययोजना के साथ कार्य करते उसमें निदान करें । इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यपालन अभियंता शहरी प्रदीप कुमार अग्रवाणी,सुदीप कुमार खेस कार्यपालन अभियंता ग्रामीण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे।

कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण, राजस्व प्रकरण के जल्द निराकरण के दिए निर्देश

SC notice to Central Government and NTA 'NEET counseling will not be stopped'

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज खरोरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया।उन्होंने तहसीलदार के न्यायालय का निरिक्षण किया। वहां कंडिकावार प्रकरणों की समीक्षा की और लंबित रहने का कारण पूछते हुए जल्द निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने निर्धारित समयावधि में प्रकरणों के निराकरण न होने पर अप्रसन्नता भी व्यक्त की। राजस्व वसुली के प्रकरण दर्ज न होने पर भी नाराजगी जताई और निरंतर एंट्री न होने का कारण पुछा। कलेक्टर ने राजस्व परिपत्र आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में सहायता राशि देने के निर्देश दिए सभी शाखाओं में पंजी संधारण करने के निर्देश दिये। उन्होने पटवारी से और पुलिस के साथ समन्वय बैठक कर जल्द प्रतिवेदन प्राप्त करने को कहा। डॉ सिंह ने कार्यालय में आने वाले नागरिकों से भी बातचीत की और आने का कारण पूछते हुए उनकी समस्याएँ सुनी एवं अधिकारियों से उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, तिल्दा एसडीएम प्रकाश टण्डन, तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण चावल का वितरण सुनिश्चित करें: बघेल

रायपुर गरीबों के हक का चावल उन तक पहुंचाना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। वितरण में लापरवाही अथवा खराब चावल के वितरण की सूचना मिली तो, संबंधित खाद्य अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज नवा रायपुर में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सचिव बसवराजू एस., संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, विशेष सचिव के.डी. कुंजाम, अपर संचालक राजीव कुमार जायसवाल, जिला स्तरीय खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, विपणन अधिकारी और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी उपस्थित थे।   खाद्य मंत्री बघेल ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि उचित मूल्य दुकान के माध्यम से लोगों तक प्रत्येक माह समय पर राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी खाद्य अधिकारी के संबंध में शिकायत मिलती है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी पंजीकृत श्रमिकों का शत्-प्रतिशत भी राशन कार्ड बनाने के लिए कहा है और खाद्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उचित मूल्य दुकानों में चावल, चना, शक्कर, नमक, केरोसिन भंडारण की स्थिति, हितग्राहियों को वितरण की स्थिति, स्टॉक पंजी सहित अन्य जानकारी का अवलोकन करने के लिए कहा है। खाद्य मंत्री ने कहा कि गरीबों का हक का चावल उन्हें ही मिलना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कटौती एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। चावल वितरण के संबंध में शिकायत मिलने पर खाद्य अधिकारी एवं सहायक खाद्य अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्थिति में खराब चावल का वितरण नहीं करेंगे। खाद्य मंत्री ने बरसात से पूर्व पहुंचविहीन क्षेत्रों में राशन सामग्रियों को अग्रिम भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के ऐसे स्थानों जहां वर्षो ऋतु के दौरान आवागमन मार्ग अवरूद्ध हो जाते है वहां खाद्य़ान्न शक्कर, नमक तथा केरोसिन उपभोक्ताओं को सुलभ उपलब्ध कराने की दृष्टि से वर्षा ऋतु के पूर्व अग्रिम भण्डारण किया जाता है। खाद्य सचिव बसवराजू एस. ने खाद्य अधिकारियों को विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का प्राथमिकता से राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने इसके लिए ग्राम पंचायत वार छूटे हुए सभी हितग्राहियों का चिन्हांकन कर परिवार के सदस्यों को भी राशन कार्ड में नाम दर्ज करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन राशनकार्ड हितग्राहियों ने अपना कार्ड नवीनीकरण नहीं किया है। वे शीघ्र नवीनीकरण का कार्य करवा लें औार छुटे हुए हितग्राहियों का ई-केवायसी करवाने का निर्देश दिया। सार्वजनिक वितरण प्राणाली के अंतर्गत आधार प्रामाणीकरण आधारित राशन सामग्री के वितरण व्यवस्था के लिए राशन कार्डों में मुखिया एवं सदस्यों के आधार नबंर प्राप्त कर राशन कार्ड डेटाबेस में सीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जिन धान खरीद्रों केन्द्रों से धान का उठाव नहीं हुआ है वहां से उन्होंने शीघ्र धान का उठान करवाने के निर्देश दिए है। राज्य में 77 लाख 11 हजार 537 राशन कार्डधारी हितग्राही हैं, उचित मूल्य दुकानों की संख्या 13 हजार 789, पहुंचविहीन दुकानों की संख्या 184 है। समीक्षा बैठक में माह जून में पीडीएस सामग्री का भण्डारण, पहुंचविहीन दुकानों में पीडीएस का भण्डारण, दुकानों में बचत स्टॉक की वसूली, बचत स्टॉक की वसूली, बचत चावल के स्टॉक की वसूली, पंजीकृत श्रमिकों को राशनकार्ड जारी करना, विशेष पिछड़ी जनजाति को राशनकार्ड जारी करना, ई-केवायसी की अघतन जानकारी, नियद नेल्लानार योजना का क्रियान्वयन, उचित मूल्य दुकानों का मासिक निरीक्षण, दुकानों को कमीशन का भुगतान, कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतों का निराकरण, न्यायालय में लंबित प्रकरणों में जवाबदावा की स्थिति, राशनकार्ड का नवीनीकरण, खरीफ विपणन वर्ष के चावल उपार्जन की स्थिति, उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव की स्थिति, खरीफ विपणन वर्ष में समिति लेखा-मिलान की स्थिति एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

राजस्थान-दौसा में हत्यारे पति को उम्र कैद और देवर को सात साल की सजा

Joint press conference of former leader of opposition in Madhya Pradesh Assembly

दौसा. दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में सात साल पहले एक महिला की हत्या के मामले में अपर सेशन न्यायाधीश सिकराय प्रदीप कुमार ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही मृतका महिला के देवर को मामले में सात साल कठोर कारावास सुनाया है। उधर, मृतका के पक्ष की तरफ से 29 गवाह और 15 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे, जिनको कोर्ट ने आधार मानकर आरोपियों को सजा सुनाई है। मामला दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में सात साल पहले यानी 30 मई 2017 का है। जहां सुनसान जगह पर एक महिला का शव मिलने पर उसकी शिनाख्त सुशीला डागर के रूप में हुई थी। मृतका के भाई भास्कर डागर ने अपनी बहन सुशीला डागर 29 मई 2017 से लापता बताया था। मृतका के भाई ने अपनी बहन की हत्या का शक अपने बहनोई त्रिभुवन डागर पर जताया। साथ ही त्रिभुवन डागर और उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ बालाजी थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस पर बालाजी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका महिला का पति त्रिभुवन जांच के दौरान हत्या का आरोपी माना गया। महिला की हत्या में आरोपी के भाई वीरेंद्र ने साथ दिया था, जिसके चलते तत्कालीन मानपुर पुलिस उपाधीक्षक पूनमचंद विश्नोई ने महिला की हत्या के आरोपी पति त्रिभुवन डागर और आरोपी के भाई वीरेंद्र डागर को गिरफ्तार कर मामले में कोर्ट में चालान पेश किया था। अपर लोक अभियोजक ताराचंद गुर्जर ने बताया कि मामले में एडवोकेट पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति त्रिभुवन डागर पुत्र रामसागर को कोर्ट ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही  25 हजार रुपये के अर्थदंड भी दिया है। इधर, मृतका सुशीला के देवर को हत्या में आरोपी का सहयोग करने के मामले कोर्ट ने दोषी माना। देवर वीरेंद्र डागर को सात साल के कठोर कारावास और तीन हजार रुपये के जुर्माने से दंड सुनाया।

मिलर्स टिल्लू अग्रवाल के घर ईडी का छापा

राजनांदगांव कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में घोटाले को लेकर ईडी ने राइस मिलर्स टिल्लू अग्रवाल के राजनांदगांव स्थित अनुपम नगर स्थित आवास पर छापा मारा है। टिल्लू अग्रवाल राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहे हैं और उनकी मिल छुरिया में है। बताया जाता है कि आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय के 6 अधिकारियों के दल ने उनके घर पर दस्तक दी। जहां उनके घर में टीम जांच कर रही है। एक सप्ताह के भीतर ईडी की यह दूसरी रेड है। बताया जाता है कि कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की वसूली का जो गोलमाल उजागर हुआ था उसमें टिल्लू अग्रवाल की भी संलिप्तता पाई गई है। बताना जरूरी होगा कि इसके पहले जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर ईडी ने आठ और नौ जून को छापेमारी की थी और दस्तावेजों की जांच की गई थी। उनके घर से दस्तावेजों की बड़ी खेप जब्त कर ईडी लेकर निकली थी । हालांकि जांच में क्या मिला  इसकी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने आधिकारिक तौर पर नहीं दी है।

दिल्ली जल संकट का क्या है हल! SC ने राज्यों के बीच पानी के बंटवारे पर आदेश देने से किया इनकार

नई दिल्ली पड़ोसी राज्यों से ज्यादा पानी दिलाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपनी तरफ से आदेश से इनकार करते हुए फैसला अपर यमुना रिवर बोर्ड  पर छोड़ दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्यों के बीच पानी बंटवारे का मुद्दा जटिल है। इस बीच हिमाचल प्रदेश भी अतिरिक्त पानी भेजने के अपने पहले के बयान से मुकर गया है और उसने कहा है कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने कहा कि यमुना में पानी का बंटवारा राज्यों के बीच एक जटिल विषय है और इस कोर्ट के पास इसकी तकनीकी विशेषज्ञता नहीं है। अदालत ने कहा कि यह मुद्दा UYRB पर छोड़ देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने UYRB को शुक्रवार को सभी पक्षों की बैठक बुलाने और जल्दी से इस मुद्दे पर फैसला लेने को कहा। सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह मानवीय आधार पर विचार के लिए शाम 5 बजे तक बोर्ड के सामने आवेदन दे। हिमाचल ने वापस लिया बयान, अब कहा- ज्यादा पानी नहीं दिल्ली के लिए अतिरिक्त 136 क्यूसेक पानी देने का वादा करने वाली हिमाचल सरकार भी अपने रुख से पलट गई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश ने अपना पुराना बयान वापस ले लिया और कहा कि उसके पास अतिरिक्त 136 क्यूसेक पानी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार की ओर से दाखिल उस याचिका पर सुनवाई चल रही थी जिसमें यह मांग की गई थी कि हरियाणा को हिमाचल की ओर से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी को दिल्ली तक निर्बाध रूप से जाने देने को कहा जाए। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार का आरोप है कि हरियाणा की ओर से यमुना में कम पानी छोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता कम हो गई है।  

पलायन के लिए मजबूर: जयपुर में हिंदू परिवारों ने क्यों लगाए ‘पलायन’ वाले पोस्टर, लगाया आरोप

जयपुर किशनपोल, ब्रह्मपुरी के बाद अब जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में हिंदू परिवारों ने पलायन के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। यहां कई घरों पर अचानक पलायन से बचाने की अपील वाले पोस्टर नजर आए तो सनसनी फैल गई। पोस्टर्स में कहा गया है कि ‘गैर-हिंदुओं’ को घर नहीं बेचें। शुरुआत में ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार करती रही पुलिस अब जांच में जुट गई है। सर्व हिंदू समाज के नाम से लगाए गये सभी पोस्टर में हिंदी में लिखा है, ‘सनातनियों से अपील, पलायन को रोकें। सभी सनातन भाइयों बहनों से निवेदन है कि अपना मकान गैर-हिंदुओं को ना बेचें।’ भट्टा बस्ती थाने के प्रभारी कैलाश ने पोस्टर लगाए जाने की पुष्टि की और कहा कि लोगों ने अपने घरों पर पोस्टर चिपकाए हैं और इस बारे में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने किसी तरह के विवाद होने से इनकार किया। थानाधिकारी ने बताया कि जब भी उपद्रव की कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि ‘संपत्ति बेचना और खरीदना व्यक्तिगत मामला है। ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोई विवाद हो।’ हालांकि, पोस्टर चिपकाने वाले स्थानीय लोग कई तरह की परेशानियों का दावा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपनी मर्जी से उन्होंने अपने घरों पर पोस्टर चिपकाए हैं। पोस्टर लगाए जाने के बाद से शिवाजी नगर में मीडियाकर्मियों की आवाजाही बढ़ गई है। पत्रकारों के पहुंचने पर लोग खुलकर अपनी समस्याओं को रख रहे हैं। मीडिया के कैमरों को देखकर महिलाएं मुखर होकर बताने लगती हैं कि किस तरह उनके उनके मोहल्ले में छेड़छाड़ और गुंडागर्दी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। क्या कहते हैं लोग? स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में माहौल बदल रहा है। उनका कहना है कि इलाके में कई हिंदू परिवारों ने दूसरे समुदाय के लोगों को अपने मकान बेच दिए। जिन लोगों ने इन मकानों को खरीदा है उनमें से कई उपद्रव करते हैं। एक महिला ने कहा कि गलियों में बदमाश घूमते रहते हैं और युवकों की टोली जमा हो जाती है और जब स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो वे झगड़ा करने लगते हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ‘इस स्थिति के कारण, हमने अपने घरों के बाहर पोस्टर चिपकाने का फैसला किया, जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर गैर-हिंदू को न बेचें। प्रॉपर्टी के दलाल अक्सर हमारे पास आते हैं और पूछते हैं कि क्या हम अपना घर बेचने में रुचि रखते हैं। कई घर बाहरी लोगों को बेच दिए गए हैं और हमारे इलाके में माहौल खराब हो गया है।’ एक महिला ने मीडिया के सामने कहा, जब स्कूलों में बच्चियों की छुट्टियां होती हैं, यहां बड़ी संख्या में लड़के जुट जाते हैं। सीटी बजाते हैं। चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं, सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़े। उनके साथ एक अन्य महिला ने कहा कि मोहल्ले में  मंदिर के पास मीट की दुकान खोल दी गई है। मोहल्ले को बकरा मंडी बना दिया गया है।  

राजस्थान-नागौर में तूफानी बारिश में जगह-जगह गिरे पेड़

Rahul Gandhi will leave Wayanad seat

नागौर. नागौर में हुई तूफानी बारिश से आमजन को राहत मिली है। हालांकि इस बीच लोगों को मुसीबतें उठानी पड़ी। क्योंकि तूफान के साथ हुई बारिश से पेड़ के साथ-साथ बिजली के पोल भी गिर गए, जिससे विद्युत व्यवस्था पूरी तररह चरमरा गई है। बता दें कि प्री मानसून की बारिश तूफान के साथ जिले में प्रवेश कर चुकी हैं। जिले में कहीं पर भयंकर आंधी तो कहीं बारिश हुई है। बारिश होने से इस भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली है। जिले के ही बडू गांव में इस तूफानी बारिश की वजह से निर्माणाधीन मकान भी गिर गया। वहीं जिले भर में 500 से अधिक विद्युत के पोल टूटने की भी सूचना सामने आ रही है। विद्युत पोल टूटने से पूरे जिले में विद्युत व्यवस्था भी बिगड़ गई।

प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस द्वारा गोपनीय पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किए जाने का पत्र जारी करने पर सरकार से जवाब मांगा

लखनऊ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस द्वारा गोपनीय पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किए जाने का पत्र पहले जारी करने और फिर वापस लेने पर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अग्निवीर की तरह यूपी पुलिस में भी भर्ती करना चाहती है। उन्हें इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिये भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया। अब यूपी पुलिस में यही खेल करने का प्रयास चल रहा है। भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को बेहतर बनाने की जगह उन्हें कमजोर करने का काम कर रही हैं। प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है, वह समझ से परे है। एक के बाद एक पेपर लीक, अग्निवीर, लाखों खाली पद और अब पुलिस भर्ती में आउटसोर्सिंग की खबरों से प्रदेश के करोड़ों युवा आक्रोशित हैं। भाजपा को सामने आकर इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वहीं, यूपी के डीजीपी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह पत्र गलती से जारी हो गया था जिसे वापस ले लिया गया है। ऐसा कोई प्रस्ताव शासन या डीजीपी मुख्यालय स्तर पर विचाराधीन नहीं है। वहीं, एडीजी स्थापना संजय सिंघल का कहना है कि यह लिपिकीय त्रुटि का मामला प्रतीत होता है। पुलिस में लिपिकीय संवर्ग में सीधी भर्ती होती है। फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

इकलाैते लाल की कातिल मां ने क्रूरता से कर दी हत्या

बिजनाैर बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में एक महिला ने अपने चार वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताई उसकी कहानी से हर कोई हैरान है। शुरुआती पूछताछ में महिला ने कहा था कि मां ने सपने में आकर बेटे की भेंट मांगी और उसने दे दी। वहीं, मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक इस घटना को सुनकर महिला को साइकोसिस होने की आशंका जता रहे हैं। महिला ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब घर में वह और उसका चार वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ कल्लू घर में था। बालक के पिता खेत पर गए थे। घटना से पहले बालक को उसके दादा ने पॉपकॉर्न दिलाया था। जिसे लेकर वह घर गया था। इस दौरान ही मां आदेश ने बेटे हर्ष उर्फ कल्लू के गले पर फावड़ा चलाया। हालांकि गर्दन पूरी तरह से नहीं कटी थी, लेकिन गहरा घाव बन गया था।   इसके बाद उसने बच्चे को लहूलुहान हालत में लकड़ियां रखकर उसे जिंदा ही जलाने का प्रयास किया। इसी बीच उसका पिता घर लौटा तो उसने बालक के बारे में पूछा। वह पशुशाला के पास धुआं उठता देखकर वहां पहुंचा तो उसका बेटा लकड़ियों में जल रहा था।  बच्चे की सांस चलती देख वह उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। रास्ते में बालक ने दो हिचकियां लीं। इसके बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। महिला कुछ भी बोल नहीं बोली। हालांकि महिला ने पुलिस पुछताछ में बताया कि उसके पास मां आई थी। जिसने कहा कि उसके बेटे को हम अपने साथ ले जाएंगे। मार कर दे दे और उसने बेटे को दे दिया। मृतक के पिता कपिल ने बताया कि सुबह वह ठीक थी। घर में दाल बनी रखी थी, आटा गुंथा हुआ था, लेकिन यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम क्याें उठाया। महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन मनोरोगी है। उसका डेढ़ साल पहले तक विवेक कॉलेज से इलाज चल रहा था। उधर, ग्रामीण इस घटना से अचंभे में हैं। उनका कहना है कि मासूम की हत्यारी मां घर पर खाना बना रही थी। अचानक ऐसा क्या जुनून चढ़ा कि अपने इकलौते पुत्र को ही हत्या कर उसे जिंदा जला दिया।  

सतना से 18 लोगों की टोली हाथी को लेकर आई थी भोपाल, रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ हादसा

भोपाल छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर ब्रिज के पास कांप्लेक्स के पास रुके महावत को बुधवार रात हाथी ने कुचल दिया। रात करीब 9 बजे के आसपास सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महावत की लाश हाथी के पास से बरामद कर पीएम के लिए भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र कपाड़िया पिता शीतल कपाड़िया (35) गांव सलैया, तहसील नागौद जिला सतना का था। नरेंद्र कपाड़िया के चाचा भूपेंद्र कपाड़िया ने बताया कि वह भतीजे नरेंद और 18 लोगों के साथ अपने हाथी ननकी को लेकर कल ही भोपाल आए थे। दिन भर उन्होंने यहां मोहल्ले में भ्रमण किया और शाम को वह भानपुर ब्रिज के पास पहुंचे थे। भानपुर ब्रिज के पास कांप्लेक्स वाले ने उन्हें पानी देने का कहा और रुकवाने के लिए तैयार हो गया। लिहाजा सभी लोग वहीं डेरा लगाकर रुक गए थे। जहां हाथी बंधा था, वहीं मिली लाश भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कल शाम सभी लोगों ने भोजन किया और आराम कर रहे थे। रात करीब 9 बजे वह ननकी के पास पहुंचे तो उन्हें कोई पड़ा नजर आया। उन्होंने टार्च से देखा तो वहां पड़ा व्यक्ति नरेंद्र था। नरेंद्र के कान और नाक से खून बह रहा था और हाथ में भी चोट थी। इसके बाद उन्होंने कांप्लेक्स के गार्ड को जानकारी दी। गार्ड की सूचना पर डायल 100 की टीम पहुंची और निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर पता चला कि ननकी के पैरों से कुचलकर नरेंद्र की मौत हुई है। दो साल से ननकी है साथ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उनका हाथ ननकी दो साल से उनके पास है, लेकिन अभी तक ननकी ने किसी तरह की कोई घटना नहीं की। वह शांत स्वभाव का है, लेकिन बुधवार रात हुई घटना से वह डरे हुए हैं। ननकी ने अभी तक किसी को घायल तक नहीं किया था। उनका अनुमान है कि नरेंद्र गलती से ननकी के पैर के नीचे आ गया होगा। आज की थी वापसी 18 लोगों की टोली बुधवार को ही भोपाल पहुंची थी। भोपाल में दिनभर यहां वहां भ्रमण कर दीक्षा लेने के बाद गुरुवार सुबह सभी की सतना अपने गांव वापसी थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। नरेंद्र का शव पीएम के लिए मर्चूरी भेज दिया गया है। पीएम के बाद महावत नरेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाएगे।

राजस्थान-झुंझुनू में शोकसभा में भतीजे ने चाचा की मुक्के मारकर की हत्या

झुंझुनू. नवलगढ़ क्षेत्र के मुकुंदगढ़ थानांतर्गत डूंडलोद गांव में मंगलवार को अपने भाई की शोक सभा में बैठे बुजुर्ग गोकुलचंद तोलासरिया (72) की उसके भतीजे रामगोपाल ने सिर व छाती पर वारकर बुरी तरह पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाते समय गोकुलचंद की रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में देर शाम तक अस्पताल में मृतक के परिजन व रिश्तेदारों के बीच बातचीत चलती रही। रात 9 बजे तक कोई सुलह नहीं हुई तो मुकुंदगढ़ पुलिस ने गोकुलचंद के शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया। मृतक गोकुलचंद तोलासरिया के पुत्र संजय गोयल ने मुकुंदगढ़ थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। संजय की रिपोर्ट के अनुसार उसके ताऊजी विश्वनाथ का निधन 10 जून को हो गया था। उनकी शोक सभा डूंडलोद में पुरानी हवेली में चल रही थी। इस दौरान दोपहर 2 बजे सीकर से दूसरे ताऊजी किशोरीलाल का पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी कुसुम व मां सुलोचना के साथ आया। उसने आते ही गोकुलचंद के गाली गलौज करना शुरू कर दिया और गोकुलचंद के सिर व छाती पर लात घूंसों से वार कर दिया। इससे गोकुलचंद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। घायल पिता को नवलगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शादी के कुछ देर बाद ही दुल्हन की मांग उजड़ी, रेलवे ट्रैक पर मिली दूल्हे की लाश

खंडवा खंडवा जिले में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिले क सुरगांव बंजारी गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव एक दूल्हे का निकला है। जिसकी मंगलवार दोपहर को शादी हुई थी, देर शाम वह अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर ट्रेन से वापस अपने घर सुहागपुर जा रहा था। लेकिन, रात में अचानक वह लापता हो गया, बुधवार को उसकी पहचान हुई। परिजनों को आशंका है कि रात में बाथरूम जाने के दौरान नींद के झोंकों के चलते वह नीचे गिर गया होगा। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम सुरगांव बंजारी के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा मिला था। शव की पहचान सोहागपुर निवासी राकेश रामचंदानी उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। राकेश की मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र के जलगांव में शादी हुई थी। वह अपनी दुल्हन और बारातियों के साथ देर शाम जलगांव से गरीब रथ एक्सप्रेस में बैठकर वापस अपने घर सोहागपुर लौट रहा था। लेकिन, देर रात वह अपनी पत्नी के पास मोबाइल छोड़कर बाथरूम चला गया, काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने ट्रेन में उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चलने पर इटारसी रेलवे स्टेशन पर उनकी मिसिंग रिपोर्ट भी लिखवाई थी।   दूल्हे के परिजन और भाजपा पार्षद सुनील ललवानी ने बताया कि मंगलवार को सोहागपुर से एक मैरिज पार्टी जलगांव में शादी करने गई थी। देर रात गरीब रथ एक्सप्रेस से वे लोग वापस सुहागपुर आ रहे थे। इस दौरान उनके कुछ परिजन बुरहानपुर और कुछ खंडवा में भी उतरे। दूल्हा अपनी दुल्हन और कुछ अन्य बारातियों के साथ वापस सोहागपुर आ रहा था। देर रात दूल्हा अपनी पत्नी से बाथरूम जाने की बात कहकर गया, लेकिन फिर वापस नहीं आया। इटारसी पहुंचने से पहले परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, नहीं मिलने पर इटारसी स्टेशन पर उनकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई।   सुनील ने आशंका जताई कि रात के समय ट्रेन में चलने के दौरान हवा के थपेड़े लगने या नींद का झोंका आने से दूल्हा रिंकू नीचे गिर गया। फिलहाल, घटना एक हादसा लग रही है। शव का पीएम कराने के बाद वापस सोहागपुर ले जा रहे हैं। परिजन विजय मंगवानी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सुरगांव बंजारी के पास एक युवक का शव मिला है। हमने पहचान के लिए मोबाइल पर फोटो बुलवाकर देखी तो वह रिंकू था। मृतक मौत हादसा लग रही है, हालांकि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल में हजारों वृक्षों को कटने से बचाने अनोखा आंदोलन, पेड़ों से लिपट गईं महिलाएं

भोपाल  भोपाल के शिवाजी नगर और तुलसी नगर क्षेत्र में 29 हजार पेड़ों को कटने से बचाने के लिए भोपाल की महिलाएं सड़क पर उतर आईं. बुधवार को हरियाली बचाने के लिए पेड़ से लिपट कर महिलाओं ने इसका विरोध दर्ज कराया. भोपाल में पेड़ बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है. प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि भोपाल में पेड़ काट कर मंत्री, विधायकों और अफसरों के लिए घर बनाए जाएंगे. हम इसका विरोध में कर रही हैं. इसके खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा.महिलाओं ने कहा कि ये पेड़ उनके बच्चों जैसे हैं. कई लोग इन इलाकों में 50 साल से भी ज्यादा समय से रह रहे हैं. पेड़ उनके जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. भोपाल में पेड़ काटे जाने के विरोध में 14 जून को बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसमें महिलाएं पेड़ों से लिपट कर चिपकू आंदोलन करेंगी. पेड़ों की उम्र 50 से 70 साल तक की बताई जा रही है.बता दें कि सरकारी आवास को बनाने के लिए 297 एकड़ जमीन में कुल 29 हजार पेड़ों को काटने की योजना है. महिलाओं का कहना है कि इन पेड़ों को काटे जाने से शहर में तापमान में वृद्धि होगी, जिसको रोकने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है. गुरुवार सुबह शिवाजी नगर और तुलसी नगर इलाके के लोग 5 नंबर स्टॉप के पास राम मंदिर परिसर में जुटे। इसके बाद महिलाएं पेड़ों से चिपक गईं। विद्या पाटिल, सुखबाला तो रुआंसी हो गईं। सुखबाला कहा कि ये पेड़ हमारे परिवार का हिस्सा है। इनके साथ ही हम भी बड़े हुए हैं, लेकिन अब इन्हें काटने का फरमान आया है। विद्या ने कहा कि इन पेड़ों को बच्चों की तरह पाला जा रहा है। हमें कहा जा रहा है कि आपको कलखेड़ा भेजा जाएगा। यदि भेजना ही है तो मंत्री-विधायकों को भेजें। पेड़ों को बचाने के लिए महिलाएं पेड़ों से चिपक गईं। सरकार का फरमान गलत, विरोध करते रहेंगे रूपाली शर्मा ने कहा, तुलसीनगर और शिवाजी नगर में शहर की सबसे ज्यादा हरियाली है। उसी को काटने की अब बात हो रही है। सरकारी बंगले बनाए जाएंगे। यह फरमान गलत है। सरकार एक बार फिर से सोंचें। ये पेड़ कतई न कटे, क्योंकि ये हमारी ऑक्सीजन बैंक है। यदि पेड़ काटे जाते हैं तो सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। पेड़ काटना बड़ा अपराध है अभिभाषक विजय सिरवैया ने कहा, स्मार्ट सिटी के दौरान भी आंदोलन किया था। वहीं पर मंत्री और विधायकों के आवास बनने चाहिए। हरियाली कट जाएगी तो भोपाल का टेम्प्रेचर बढ़ जाएगा। इसलिए सरकार इन्हें न काटे। कोरोना के दौरान पेड़ों की ऑक्सीजन के दौरान ही इंसान बचे हैं। पेड़ काटना बड़ा अपराध है। कानून में इसे बड़ा अपराध माना गया है। एक दिन पहले भी हो चुका प्रदर्शन इससे पहले बुधवार को 5 नंबर स्टॉप पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो चुका है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पर्यावरणविद् सुभाष सी. पांडे, लोकसभा चुनाव के कांग्रेस कैंडिडेट रहे अरुण श्रीवास्तव, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान, पूर्व पार्षद अमित शर्मा, पर्यावरण मित्र राशिद नूर ने कहा था कि पेड़ काटे जाते हैं तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। फिर चाहे सरकार उन्हें जेल में ही क्यों न बंद कर दें। प्लान को सरकार मंजूर न करें। 14 जून को भी होगा बड़ा प्रदर्शन होगा भोजपाल जन कल्याण एवं विकास परिषद भी पेड़ों के काटे जाने के विरोध में है। इसे लेकर एक बैठक भी हो चुकी है। पर्यावरणविद् उमाशंकर तिवारी ने बताया, 29 हजार पेड़ों को बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे। ये पेड़ 50 से 70 साल तक पुराने हैं। 14 जून को शाम 7 बजे नूतन कॉलेज के सामने शिवाजी नगर में पेड़ों का पूजन रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा का वचन दोहराएंगे। साथ ही पेड़ों की रक्षा के लिए शहर के सांसद, विधायक और अधिकारियों के पास जाएंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण में जाएंगे। क्या है चिपको आंदोलन 70 के दशक में चिपको आंदोलन में महिलाओं ने ऐसे पेड़ों से चिपक प्रदर्शन किया था। 70 के दशक में चिपको आंदोलन में महिलाओं ने ऐसे पेड़ों से चिपक प्रदर्शन किया था।     यह एक अहिंसक आंदोलन था जो वर्ष 1973 में उत्तर प्रदेश के चमोली जिले (अब उत्तराखंड) में शुरू हुआ था।     इस आंदोलन का नाम ‘चिपको’ ‘वृक्षों के आलिंगन’ के कारण पड़ा, क्योंकि आंदोलन के दौरान ग्रामीणों द्वारा पेड़ों को गले लगाया गया तथा वृक्षों को कटने से बचाने के लिए उनके चारों और मानवीय घेरा बनाया गया।     जंगलों को संरक्षित करने हेतु महिलाओं के सामूहिक एकत्रीकरण के लिए इस आंदोलन को सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इसके अलावा इससे समाज में अपनी स्थिति के बारे में उनके दृष्टिकोण में भी बदलाव आया।     इसकी सबसे बड़ी जीत लोगों के वनों पर अधिकारों के बारे में जागरूक करना तथा यह समझाना था कैसे जमीनी स्तर पर सक्रियता पारिस्थितिकी और साझा प्राकृतिक संसाधनों के संबंध में नीति-निर्माण को प्रभावित कर सकती है।     इसने वर्ष 1981 में 30 डिग्री ढलान से ऊपर और 1,000 msl (माध्य समुद्र तल-msl) से ऊपर के वृक्षों की व्यावसायिक कटाई पर प्रतिबंध को प्रोत्साहित किया।     सुंदरलाल बहुगुणा ने हिमालय की ढलानों पर वृक्षों की रक्षा के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की।     इसके अलावा इन्हें चिपको का नारा ‘पारिस्थितिकी स्थायी अर्थव्यवस्था है’ गढ़ने के लिए जाना जाता है।     1970 के दशक में चिपको आंदोलन के बाद उन्होंने विश्व में यह संदेश दिया कि पारिस्थितिकी और पारिस्थितिकी तंत्र अधिक महत्त्वपूर्ण हैं। उनका विचार था कि पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था को एक साथ चलना चाहिए।     भागीरथी नदी पर टिहरी बाँध के खिलाफ अभियान चलाया । उन्होंने आजादी के बाद भारत में 56 दिनों से अधिक समय तक लंबा उपवास किया।     पूरे हिमालयी क्षेत्र पर ध्यान आकर्षित करने के लिए 1980 के दशक की शुरुआत में 4,800 किलोमीटर की कश्मीर से कोहिमा तक की पदयात्रा (पैदल मार्च) की।     उन्हें वर्ष 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।  

सड़क हादसे में कार के अंदर दबे जीजा-साले और मासूम भांजी की मौत

हाथरस हाथरस का युवक अपनी बहन-बहनोई और भांजी को लेकर कार से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था । राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बाईपास पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा, साले और मासूम भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से परिवार में मातम छा गया। हाथरस के मथुरा रोड स्थित गांव कछपुरा निवासी 32 वर्षीय रवि पुत्र उमेश चंद्र अपनी बुलंदशहर के नरौरा निवासी 28 वर्षीय बहन रिंकी, 34 वर्षीय बहनोई अंकित और 4 वर्षीय भांजी देवकी  के साथ 12 जून को स्विफ्ट डिजायर कार से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गया था। खाटू श्याम के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बाईपास पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा अंकित, साले रवि व भांजी जानवी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल बहन रिंकी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। हादसे की सूचना पर मृतक रवि के परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग जयपुर रवाना हो गए।

राजस्थान की वसुंधरा के केंद्रीय मंत्री शिवराज सहित संघ के नेताओं से मुलाकात के बाद अटकलें बढ़ीं

PM Modi's visit to Bihar: Is Nitish going to play some big game or something else?

जयपुर. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार देर शाम दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें राजे ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजे ने संघ के कुछ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की है। ऐसे में अब उनकी अचानक इस सक्रियता को लेकर राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह राजस्थान के मौजूदा बीजेपी सांसदों में सबसे सीनियर हैं। लेकिन लगातार 5 वीं बार चुनाव जीतने के बाद भी केंद्र में उन्हें कोई पद नहीं मिला। ऐसे में क्या अब राजस्थान के संगठन में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दिलवाने के लिए राजे इन बैठकों के जरिए संभावनाएं तलाश रही हैं? अटकलें बहुत सी हैं लेकिन ऐसी चर्चाएं पहले भी बहुत बार उठ चुकी हैं। हालांकि इस बार राजस्थान में लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के बाद संगठन या सरकार में कुछ बदलाव की चर्चाएं जरूरी उठी हैं। लेकिन जाते वक्त के साथ-साथ यह भी ठंडी पड़ती नजर आ रही हैं।

छत्तीसगढ़ से मंत्री और विधायकी को टाटा कर रायपुर सांसद बृजमोहन चले दिल्ली

रायपुर. प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता, रायपुर दक्षिण विधायक एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अब सांसद बन गए हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद ये सीट खाली हो जाएगी। चर्चा है कि बृजमोहन अग्रवाल दो-तीन दिन में मंत्री और विधायकी पद से इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार, सांसद बनने के बाद विधायक पद से 14 दिन के अंदर इस्तीफा देना है। इस तरह से इस्तीफा देने की अंतिम तारीख 18 जून हैं। वहीं, रायपुर दक्षिण में उपचुनाव के लिए अब भाजपा-कांग्रेस में थोक में दावदेार भी सामने आने लगे हैं। इसमें संगठन के पदाधिकारियों से लेकर रायपुर दक्षिण के विभिन्न वार्डों के सीनियर पार्षद भी दावेदारी ठोंकने लगे हैं। निकाय चुनाव के दौरान हो सकते हैं उपचुनाव — चर्चा है कि प्रदेश में साल के अंत में नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं। इस दौरान ही रायपुर दक्षिण में भी उपचुनाव हो सकते हैं। विधायक के इस्तीफा देने के बाद निर्वाचन आयोग के छह माह के अंदर उपचुनाव कराना होता है। इसलिए निकाय चुनाव के दौरान ही उपचुनाव होने की ज्यादा संभावना है। रायपुर दक्षिण में एकछत्र राज रहा – बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से ही रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल का एकछत्र राज रहा है। उनके रहते यहां से किसी और को कभी भाजपा से टिकट मिला ही नहीं। इस सीट से वे लगातार आठ बार से विधायक चुने गए। पहली बार उनके सांसद बनने के कारण अब इस सीट से थोक में दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। बृजमोहन से पूछ सकते है उनकी पसंद — बृजमोहन अग्रवाल के दबदबे वाली इस सीट पर संभवत: पार्टी उनको नजर-अंदाज नहीं कर सकेगी। माना जा रहा है कि इस सीट से किसी को टिकट देने से पहले भाजपा बृजमोहन अग्रवाल से भी उनकी मंशा पूछ सकती है। इसके बाद उनकी पसंद के प्रत्याशी को मैदान में उतारा जा सकता है। संघ पदाधिकारियों से मिल रहे दावेदार — रायपुर दक्षिण से उप चुनाव के लिए टिकट के दावेदार भाजपा के कुछ नेताओं के संघ पदाधिकारियों से भी मिलने की खबर है। नगर निगम स्तर के नेता लगातार संपर्क साध रहे हैं। कोशिश ये भी की जा रही है कि बृजमोहन ही किसी का नाम आगे बढ़ा दें। भाजपा से इनकी दावेदारी — सुनील सोनी, नंदन जैन, सच्चिदानंद उपासने, रमेश सिंह ठाकुर, मनोज वर्मा, मीनल चौबे, केदारनाथ गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विजय अग्रवाल शामिल हैं। कांग्रेस से इनकी दावेदारी — प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, सन्नी अग्रवाल, सुमित दास, सतनाम पनाग, देवेंद्र यादव, कन्हैया अग्रवाल शामिल हैं। कांग्रेस में भी कई दावेदार — भाजपा की तरह कांग्रेस में भी दावेदारों की लिस्ट लंबी है। ये सीट कांग्रेस के लिए भी खास है, क्योंकि पहली बार बृजमोहन बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं होंगे। बृजमोहन जन नेता माने जाते हैं। सियासी जानकर बताते हैं कि इस सीट पर बड़ी संख्या में लोग बृजमोहन के चेहरे पर वोट करते हैं। बृजमोहन के दिल्ली जाने से कांग्रेस के लिए ये सीट थोड़ी आसान हो जाएगी। इस बार कांग्रेस से हर नेता मैदान पर उतरने की तैयारी करेगा।

2022-23 सत्र में शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने दी थी प्रवेश परीक्षा, अब सड़कों पर उतरी

That dark day in the history of India

भोपाल मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले का मामला अभी थमा ही नहीं था कि एक और मामला निकल के सामने आ गया है मध्यप्रदेश के कई जिलों से एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व राजधानी भोपाल के जेपी हास्पिटल पहुंच कर छात्राओं ने प्रदर्शन किया वहीं प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने बताया कि वह शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2023 में पीएनएसटी का एग्जाम दे चुके हैं मगर उसका परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया । एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बताया कि 2022-23 सत्र में प्रवेश के लिए पीईबी ( व्यापम ) के द्वारा प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( PNST ) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी परीक्षा देने के बाद 1 से 2 महीने के अंतराल में रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है मगर रिजल्ट अभी तक नहीं घोषित किया गया है । रवि परमार ने कहा कि 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने पीईबी के माध्यम से परीक्षा दी थी करोड़ों रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में पीईबी द्वारा लिए गए लेकिन 1 साल से रिजल्ट जारी नहीं किया वहीं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में धड़ल्ले से प्रवेश हो रहें ‌इससे सरकार कि मंशा स्पष्ट हो चुकी हैं कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को मुनाफा पहुंचाने के लिए ही शासकीय नर्सिंग कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए जिसकी वजह से 2022 से मध्यप्रदेश के शासकीय नर्सिंग कालेजों में एक भी छात्राओं के प्रवेश नहीं हुई । परमार ने चेतावनी दी कि अगर प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( पीएनएसटी ) परीक्षा का रिजल्ट तत्काल जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे ।  

लोकसभा में एकसाथ आएंगे नजर, अखिलेश-डिंपल की जोड़ी के नाम रिकॉर्ड

लखनऊ यूपी में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. सपा की इस जीत में खास बात यह कि इस बार पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव दोनों ही चुनाव जीत गए हैं. अब दोनों एक साथ ससंद में नजर आएंगे. इस तरह अखिलेश और डिंपल उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे जोड़े होंगे जो एक साथ लोकसभा में पहुंचे हैं. अखिलेश और डिंपल इससे पहले 17वीं लोकसभा के सदस्य थे, लेकिन अलग-अलग समय पर. 2019 में अखिलेश ने आजमगढ़ से जीत दर्ज की थी, जबकि डिंपल को कन्नौज में बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन बिहार से दो बार 2004 और 2014 में एक साथ लोकसभा पहुंचे थे, लेकिन अलग-अलग पार्टियों के सिंबल पर. इसके अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी एक साथ ससंद पहुंच चुके हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग सदनों में थे. धर्मेंद्र लोकसभा में और हेमा मालिनी राज्यसभा में थीं. बता दें कि यूपी की 80 सीटों में सपा ने 37 पर जीत दर्ज की है. जबकि, बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं. वहीं, कांग्रेस को 6 सीट, रालोद को 2 सीट, आजाद समाज पार्टी और अपना दल (एस) को एक-एक सीट हासिल हुई है. मायावती की पार्टी बसपा का खाता नहीं खुला है. कन्नौज से जीते अखिलेश कन्नौज लोकसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी के सुब्रत पाठक को 170922 वोटों से हराया है. अखिलेश को 642292 वोट मिले, वहीं सुब्रत को 471370 मत प्राप्त हुए. इससे पहले (2019) इस सीट पर सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को चुनाव हरा दिया था. डिंपल ने मैनपुरी से हासिल की जीत मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की डिंपल यादव ने 221639 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्हें 598526 वोट मिले. जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के जयवीर सिंह को 376887 मत प्राप्त हुए हैं. 2019 के चुनाव में मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी. इस चुनाव में सपा-बसपा-आरएलडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. मुलायम सिंह ने इस चुनाव में 94 हजार वोटों से जीत हासिल की थी और उन्हें 53.75 फीसदी वोट मिले थे. इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है.  

यूपी सरकार के मंत्री राजभर ने प्रियंका को काशी से लड़ाने के बयान पर अजय राय को कहा अब तेरा क्या होगा…

उत्तर प्रदेश यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। एक सवाल के जवाब में राजभर ने अजय राय पर शोले फिल्म का डॉयलाग दोहरा दिया और कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया…। राजभर से सवाल पूछा गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ा दिया जाता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो-तीन लाख वोटों से हार जाते। इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था…। अब तो चुनाव हो चुके हैं अब आगे की तैयारी करें। जब उनसे यही कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी यही बात कही थी तो उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया…। बता दें कि अजय राय वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि, पीएम मोदी ने इस सीट पर डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की पर ये जीत उनकी बड़ी नहीं थी जितना कि चुनाव से पहले दावा किया जा रहा था। राहुल गांधी ने ये दिया था बयान लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बुधवार को रायबरेली पहुंचे। यहां राहुल ने एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं। अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते। यह सब अहंकार से नहीं कह रहा हूं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के विजन को जनता ने नकार दिया है।  

इंदौर में 64 करोड़ रुपये के ड्रेनेज घोटाले के सात आरोपियों के बैंक खातों पर रोक

इंदौर  देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कम से कम 64 करोड़ रुपये के ड्रेनेज घोटाले की जांच कर रही पुलिस ने सात आरोपियों के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार पांडे ने बताया कि जिन सात आरोपियों के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई गई है, उनमें पांच ठेकेदार और इंदौर नगर निगम के दो कारिंदे शामिल हैं। पांडे ने बताया कि इन बैंक खातों में कुल 1.13 करोड़ रुपये जमा मिले हैं। उन्होंने बताया, ‘‘अब तक की जांच में पता चला है कि गुजरे बरसों के दौरान शहर में ड्रेनेज लाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदारों की 10 फर्मों ने इंदौर नगर निगम में लगभग 64 करोड़ रुपये के फर्जी बिल पेश किए। इनमें से 47.53 करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान भी कर दिया गया।’’ डीसीपी के मुताबिक, पुलिस को छानबीन में मालूम हुआ कि जिन ड्रेनेज लाइन के नाम पर सरकारी खजाने से ठेकेदारों का भुगतान किया गया, वे हकीकत में कभी बिछाई ही नहीं गई थीं। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज घोटाले में अब तक आठ ठेकेदारों और इंदौर नगर निगम के आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पांडे ने बताया कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।    

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में पूर्व विधायक के गार्ड ने नदी किनारे पेड़ में लगाई फांसी

जगदलपुर. कोंडागांव में पूर्व विधायक के बंगले में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने बुधवार की दोपहर को नदी किनारे पेड़ में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्यक्ष ने बताया कि कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक सम्पत मंडावी निवासी भानपुरी बुधवार को घर ना जाकर ग्राम लंजोड़ा बुकापारा नदी किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी लोगों को तब मिली जब नदी किनारे कुछ लोग गए हुए थे। ग्रामीण ने फांसी के फंदे पर लटके युवक के शव को देखकर तत्काल सरपंच को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

राजस्थान-झुंझुनू में फर्जी सर्टिफिकेट पर डॉ. संजय धनखड़ सहित आठ डॉक्टरों के पंजीयन निरस्त

झुंझुनू. झुंझुनू जिला मुख्यालय पर धनखड़ हॉस्पिटल में हाल ही में महिला की लापरवाही पूर्वक संक्रमित किडनी के स्थान पर सही किडनी निकालने के मामले में आरोपी डॉक्टर संजय धनखड़ का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान मेडिकल काउंसिल की जनरल बॉडी की बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें डॉक्टर संजय धनखड़ के साथ आठ चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त किया गया है, वहीं दो का निलंबित कर दिया गया है। राजस्थान मेडिकल काउंसिल की जनरल बॉडी की बैठक निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज से 22 मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया। निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में पैनल एंड एथिकल कमेटी के समक्ष कुल 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसमें एनएमसी, दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार 8 चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त किया गया एवं दो चिकित्सकों का पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित किया गया है।

छत्तीसगढ़-दुर्ग मेंअपहरण-पिटाई के मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता ने किया सरेंडर

दुर्ग. दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा ने थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवक विक्की शर्मा के लिए ऑनलाइन महादेव एप सट्टा का संचालन करता था। रकम की वसूली के लिए कांग्रेसी नेता विक्की शर्मा और बेटे जय शर्मा ने अपहरण कर जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विक्की शर्मा और उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस पहले ही जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद विक्की शर्मा ने थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। पुलिस ने विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस सभी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पहले ही उसके बेटे जय शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है और अब मुख्य आरोपी विक्की शर्मा ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया है।

राजस्थान-दौसा में छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी पहुंचा जेल

दौसा. दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि थानाधिकारी हनुमान सहा थाना बालाहेडी के नेतृत्व में टीम बनाकर कर पॉक्सो एक्ट में नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी मेघराम उर्फ भूरा मीना को गिरफ्तार किया गया है। 23 अप्रैल 2024 को बालाहेडी थाने पर एक परिवादी ने रिपोर्ट देकर बताया कि मामला फरवरी 2024 के आसपास का है। जब परिवादी की नाबालिग बेटी गांव के एक स्कूल में पढ़ने जा रही थी। उसी समय आरोपी भूरा अपनी मोटरसाइकिल लेकर आया और पीड़िता का रास्ता रोककर उसे अपने साथ चलने को कहने लगा। आरोपी की बात सुनकर पीड़िता ने जाने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी द्वारा उसे दोबारा से बहला फुसलाकर अपने साथ एक कमरे में लेकर गया और वहां जाकर उसका बलात्कार किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने ये किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। हालांकि पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद ये मामला थाने में दर्ज हुआ। इधर, मामला दर्ज होने के पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव पहुंचा शहीद कबीरदास उइके का पार्थिव शरीर, हुआ अंतिम संस्कार, सीआरपीएफ जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान कबीर दास उईके की पार्थिव देह आज छिंदवाड़ा लाई गई। पैतृक गांव पुलपुलडोह में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ जवानों ने सलामी दी। कबीर की अंतिम यात्रा के दर्शन करने के लिए लोग घरों से निकले। शहीद की पार्थिव देह पहले हवाई मार्ग से गुरुवार सुबह नागपुर लाई गई। यहां से सड़क मार्ग से पुलपुलडोह (मरजातपुर) लाई लाई गई। अंतिम संस्कार के समय सीआरपीएफ के आईजी सुखबीर सिंह सोढी और डीआईजी नीतू सिंह भी मौजूद रहीं। वही, छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और एसपी मनीष खत्री भी मौजूद थे। मंगलवार रात 8 बजे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब पहले शहीद का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग के जरिए नागपुर लाया गया। इसके बाद यहां से सड़क मार्ग से पैतृक गांव पुलपुलडोह लाया गया। शहीद कबीर दास उईके की अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर फूल बरसा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, मध्य प्रदेश की पीएचई मंत्री संपतिया उइके शहीद के घर पहुंचीं। अंतिम संस्कार के समय CRPF के IG सुखबीर सिंह सोढी और DIG नीतू सिंह, छिंदवाडा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, SP मनीष खत्री मौजूद रहे।मंगलवार (11 जून) रात 8 बजे कठुआ के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुए आतंकी हमले में CRPF के कॉन्स्टेबल कबीर दास उईके गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसके बाद बुधवार (12 जून) सुबह इलाज के दौरान कबीर का निधन हो गया। 2011 में जॉइन की थी सीआरपीएफ छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले 35 साल के कबीर दास उईके ने 2011 में सीआरपीएफ जॉइन की थी। साल 2021 में उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और छोटा भाई है। पिता का निधन हो चुका है और दो बहनों की शादी हो चुकी है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा। विशेष वाहन से शव नागपुर से गांव लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्‌टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। परिवार से मिलने पहुंचे सांसद-महापौर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। कठुआ और डोडो में आतंकी हमले जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिले में आतंकवादी विरोधी अभियानों में सेना के पांच जवान और राज्य पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए, जबकि एक अलग मुठभेड़ में घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चत्तरगला इलाके या डोडा जिले में मंगलवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा, रात करीब पौने दो बजे सेना और पुलिस डोडा जिले के भद्रवाह के चत्तरगला इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच कठुआ जिले के कूटा मोड़ पर सैदा सुखल गांव में चल रहे एक अन्य अभियान में सीआरपीएफ के जवान को गोली लग गई और बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। शहीद सीआरपीएफ कर्मियों की पहचान कांस्टेबल जी डी कबीर दास के रूप में की गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हीरानगर के सोहल गांव के 45 वर्षीय नागरिक ओंकार को भी आतंकवादियों द्वारा गोली चलाने से बाएं हाथ में चोट लग गई। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज, कठुआ में भर्ती कराया गया। फिलहाल एक आतंकवादी को मारा गया है जबकि दूसरे आतंकवादी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार आतंकवादियों की संख्या दो थी। 9 जून को बस पर की थी फायरिंग इससे पहले, रविवार 9 जून की शाम सवा 6 बजे रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णोदेवी जा रही बस पर हमला कर दिया था। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। बस शिव खोड़ी से कटरा जा रही थी। उसी दौरान कंदा इलाके में बस के मोड़ पर आते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमले में ड्राइवर घायल हो गया और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से पहले आतंकियों ने 25 से 30 गोलियां चलाई थीं। आतंकी हमले में गंभीर रूप से हो गए थे घायल दरअसल मंगलवार को हुए एक आंतकी ‘हमले’ में सीआरपीएफ कांस्टेबल कबीरदास उइघे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद बुधवार की सुबह उनके शहीद होने की खबर सामने आई थी. शहीद सीआरपीएफ जवान उइघे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले थे.   करीब 8 दिन पहले आए थे छिंदवाड़ा जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान कबीरदास उइके की मां ने एनडीटीवी को बताया कि शहीद उइघे करीब 8 दिन पहले ही छिंदवाड़ा आए थे और जल्द ही उनका ट्रांसफर भोपाल होने वाला था. बता दें, कठुआ जिले में एक मुठभेड़ में 1 आतंकी भी मारा गया और उसके पास से भारी गोला-बारूद बरामद किया गया.  

छत्तीसगढ़-जगदलपुर सांसद महेश कश्यप के स्वागत में उमड़े लाखों कार्यकर्ता

जगदलपुर. सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार बस्तर लौट रहे महेश कश्यप का भाजपा और विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बुधवार को नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से वापस बस्तर लौट रहे थे। इस दौरान कांकेर से लेकर जगदलपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रायपुर से बस्तर आने के दौरान चारामा से सांसद महेश कश्यप के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। चारामा में स्वागत के बाद नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप कांकेर पहुंचे। वहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद महेश कश्यप कोंडागांव पहुंचे। जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर शुभकामनाएं दीं। कोंडागांव के बाद सांसद महेश कश्यप भानपुरी पहुंचे, जहां बीजेपी भानपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। बस्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया। वहीं बोरपदर में बकावंड मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सांसद महेश कश्यप का स्वागत किया और आमागुड़ा में भाजपा नगर मंडल सहित युवा मोर्चा जगदलपुर और अन्य हिंदू संगठनों ने महेश कश्यप का शानदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद महेश कश्यप का विशाल काफिला रैली की शक्ल में नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। जहां सांसद महेश कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा के वरिष्ठजनों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता को संसद तक पहुंचाने का मार्ग दिया है, यह केवल भाजपा में ही संभव है।

साय सरकार के छः माह: छत्तीसगढ़ में उम्मीदों की नई रोशनी फैलाने में सफल

एल.डी.मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर लोकतंत्र में जहां जनता अपने नेतृत्व को वायदे पूरे करने के लिए पांच साल का जनादेश प्रदान करती है। ऐसे में किसी प्रदेश के मुखिया से महज छह माह के समय में इन वायदों को पूरा करने की आशा आमतौर पर बेमानी होती है। लेकिन मन में जज्बा, कुछ करने की लालसा, संवेदनशील प्रयास और समन्वित रणनीति के तहत कार्य किया जाए तो छह माह में भी इतिहास गढ़ा जा सकता है। महज़ छह माह में किसी भी सरकार के कामकाज का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता इसके बावजूद विष्णु देव साय सरकार जिस तेजी के साथ काम को आगे बढ़ा रही है, निश्चित ही यह एक मिसाल है।     मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अधिकांश वायदों को पूरा करने के लिए जरा भी वक्त जाया नहीं किया। इसे कुछ इस तरह से समझा जा सकता है।  शपथ ग्रहण 13 दिसम्बर 2023 के बाद 15 अप्रैल 2024 यानी 4 माह 02 दिन। 16 मार्च 2024 से 6 जून 2024 यानी 2 माह 21 दिन लोकसभा निर्वाचन की वजह से आदर्श आचार संहिता पूरे प्रदेश में प्रभावशील रही। ऐसे में विष्णु देव सरकार को मुख्यमंत्री बने छह माह जरूर हो चुके हैं लेकिन निर्णय, योजनाओं का क्रियान्वयन, भावी रणनीति को मूर्तरूप देने के लिए उन्हें 4 माह का ही समय मिला है।     मुख्यमंत्री साय ने इन सब के बावजूद अपने सटीक निर्णयों से प्रदेश में एक अलग छाप छोड़ने में सफल हुए हैं। जब हम आधी आबादी की बात करते हैं तब उनकी स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन और सशक्तीकरण के लिए ठोस व दूरगामी रणनीति बनानी पड़ती है। प्रदेश के 70 लाख विवाहित महिलाओं के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण महतारी वन्दन योजना से मिली है। ईब से इंद्रावती तक यानी प्रदेश के चारों तरफ विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं और इस तरह चार किश्ते दी जा चुकी हैं। राज्य सरकार द्वारा विवाहित माताओं-बहनों के खाते में राशि देने के पीछे आर्थिक सशक्तीकरण करना, उनके आर्थिक हालात को बेहतर करना प्रमुख उद्देश्य है।       दावे और वादे के पक्के मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के लाखों किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किसानों के खाते में किया गया, वहीं 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए अन्तरित की गई। खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके अलावा किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रुपए देने जैसे साहसिक निर्णय लिए है।     मुख्यमंत्री साय संवेदनशील सरकार और किसानों के सरकार के रूप में महज छह माह में ही पहचान बनाने में सफल हुए। आदिवासियों की पीड़ा, संघर्ष, सम्मान और जरूरत को उनसे बेहतर कौन समझ पाएगा! सरकार बनाते ही तेन्दूपत्ता प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए की गई, जिससे 12 लाख 50 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ मिल रहा है। कौन नहीं चाहता कि घर के बुजुर्ग तीर्थ यात्रा करें लेकिन आर्थिक अभाव, सुरक्षा और मार्गदर्शन आड़े आते हैं। ऐसे में विष्णु सरकार की मानवीय पहल यानी रामलला मंदिर दर्शन योजना से मन की मुराद पूरी हो रही है।     कोई न सोए भूखे पेट, इस तरह के विचार को अपनी कार्य योजना में शामिल करें तो वह निश्चित ही मानवीय संवेदना ही है प्रदेश के 68 लाख़ से अधिक गरीब परिवारों को पांच वर्षों तक मुफ्त अनाज देने जैसे निर्णय साबित कर रहे हैं कि सरकार गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। खुद का घर, पक्का मकान यह सब सुनने में एक गरीब परिवार के लिए दिन में देखने वाले स्वप्न की तरह होता है। लेकिन इस सपने को सच करने के लिए, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण की दिशा में प्रदेश जोरशोर से आगे बढ़ चुका है। ऐसे में गरीब के सिर में पक्का छत होना यानी सशक्त परिवार और खुशहाल समाज का प्रतीक बनेगा।     सरकार में आते ही युवाओं की तकलीफ को समझा और पीएससी परीक्षा घोटाले को लेकर युवाओं के गुस्से और हताशा को समझते हुए मुख्यमंत्री साय ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की। शासकीय भर्ती आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने से युवाओं के मन में खुशियां देखने को मिली है। जिस बस्तर अंचल की पहचान सुंदर प्राकृतिक परिवेश और अकूत संसाधनों से है तथा यहां के भोलेभाले आदिवासियों की कला संस्कृति ने देश और दुनिया को अपनी ओर खींचा है। इस स्वर्ग को दूषित करने का काम कुछ माओवादी आतंकवादी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के अडिग निर्णय, बेहतर रणनीति का ही परिणाम है कि महज छह माह में 129 माओवादियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने ढेर किया है, 488 गिरफ्तार हुए हैं 431 आत्मसमर्पण किया और इस तरह बस्तर की उम्मीद की नई रौशनी देखने को मिलने लगी है।

छत्तीसगढ़-बालोद पुलिस मांग रही झूठे केस में फंसाकर रिश्वत: एसपी से लगाई गुहार

बालोद. बालोद के गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम बेलौदी में रहने वाले पति और पत्नी ने सनौद थाने में पदस्थ एएसआई की एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि पहले पत्नी को बरगलाकर पति के खिलाफ झूठी शिकायत सनौद थाने में दर्ज करवाई, फिर शिकायत वापस लेने के नाम पर वहां पदस्थ एएसआई ने पति और पत्नी से पैसे की मांग की। जानकारी के मुताबिक, शासकीय प्राथमिक शाला मुंदेरा में पदस्थ प्रधान पाठक मिथलेश साहू और उसी स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ तोरण साहू दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने बीते वर्ष 2 जुलाई को अंगार मोती में शादी की और न्यायालय में भी विवाह किया। तब से दोनों एक दूसरे के साथ रहते थे। पत्नी से कराई पति की झूठी शिकायत शिक्षिका तोरण साहू ने बताया कि वह 28 व 29 मई को अपने सामान और दस्तावेज को लाने के लिए अपने मायके बेलोदी गई हुई थी। लेकिन उनके घरवालों ने उन्हें सामान नहीं दिया और चार दिन बाद सनौद थाना ले गये। जहां उनके पति मिथलेश साहू के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी कर पैसे मांगने और बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए झूठी शिकायत कराई गई। दबाव में आकर उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत की। पुलिस वाले तोरण के पति मिथलेश को जबरदस्ती घर से उठाकर थाने ले गये और मारपीट की और उनसे व उनकी पत्नी से एक-एक लाख रूपये शिकायत वापस लेने के नाम पर एएसआई ने मांगे। पति-पत्नी ने एसपी को आवेदन सौंपकर उनके साथ हुई घटना को बताया और आरोपी एएसआई नंदकुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी शिकायत मिली है। एसडीओपी को जांच के लिए सौंप दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। – सूरजन राम भगत, एसपी, बालोद

छह माह में साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के ट्रैक पर छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है। बीते छह माह पर नजर डाले तो साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।     विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए सुशासन की स्थापना की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अलग सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। यह विभाग कल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए काम कर रहा है। सभी विभागों को सुशासन के लिए अधिक से अधिक आईटी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर 2023, सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।     साय सरकार ने आवासहीन और जरूरतमंद 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 13 लाख से अधिक किसानों को धान की बोनस राशि, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना में 70 लाख से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रूपए देने जैसे अनेक निर्णयों पर क्रियान्वयन किया है। राज्य के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद उन्मूलन के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, उद्यम क्रांति योजना जैसी कई अभिनव योजनाओं की शुरूआत हुई है। लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) की सम्मान निधि फिर से शुरू कर दी गई है।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जून से सभी विभागों में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए समीक्षा बैठक लेने का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जन कल्याणकारी कार्यक्रम का क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता रखें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि आम नागरिकों की दिक्कतें दूर करने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। लोकसभा निर्वाचन के बाद अब शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार तेजी से काम कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना जैसी अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्व प्रशासन को भी मजबूत किया जा रहा है। भूमि संबंधी विवादों और दिक्कतों को दूर करने के लिए भू-नक्शों की जियो रिफरेसिंग पर भी रणनीति तैयार कर ली गई है। 18 लाख आवास स्वीकृत-     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने स्वीकृति दे दी। इसके लिए 12 हजार 168 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। 13 लाख किसानों को धान का बोनस-     मोदी जी ने प्रदेश के किसानों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर राज्य के किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा किया है। 3100 रूपए में धान की खरीदी-     साय सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का तत्काल भुगतान किसानों को किया और फिर 12 जनवरी को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की है। इस साल खरीफ सीजन में राज्य में 145 लाख मीटिरक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। 70 लाख महिलाओं का वंदन –     महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में 10 मार्च 2024 को हुआ। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। अब तक इस योजना की चार माह की राशि जारी की जा चुकी है। पिछली सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब फिर से उन्हें यह काम सौंप दिया है। रामलला दर्शन योजना-     छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासकीय व्यय में अब तक हजारों दर्शनार्थी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजे जा चुके हैं।   तेन्दूपत्ता संग्रहण दर अब 5500 रूपए-     राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। चालू तेंदूपत्ता सीजन से ही 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजना का लाभ मिल रहा है। संग्राहकों के लिए राज्य सरकार द्वारा चरण पादुका योजना भी शुरू की जाएगी, साथ ही उन्हें बोनस का लाभ भी दिया जाएगा।   भर्ती में युवाओं को पांच वर्ष की छूट-     युवाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए पुलिस विभाग सहित विभिन्न शासकीय भर्तियों में युवाओं को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में 05 वर्ष छूट का लाभ मिलेगा। यूपीएससी की तर्ज पर … Read more

रेलवे ने कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए खंडवा और सनावद के बीच मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाए

खंडवा ओंकारेश्वर के करीब थापना गांव में कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा चल रही है। इसके लिए खंडवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आना-जाना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुविधा हो इसके लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सेंट्रल रेलवे के जीएम आरके यादव और भुसावल डीआरएम इति पांडे को पत्र भेजकर 15 जून तक मेमू ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की थी तथा इसके समय में परिवर्तन की मांग भी की थी, इसे रेलवे ने स्वीकृति दे दी है। पूर्व रेल समिति सदस्य सुनील जैन और मनोज सोनी ने बताया कि कथा के समय को देखते हुए सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने स्वीकृति देकर इस ट्रेन के 13, 14 और 15 जून को दो फेरे परिचालन का निर्णय लिया है। 16 जून से पूर्व निर्धारित समय से संचालित रहेगी। पहला फेरा – खंडवा से सुबह नौ बजे रवाना होकर 10:30 बजे सनावद पहुंचेगी। – सनावद से वापसी दोपहर एक बजे निकलकर खंडवा 14:30 बजे आएगी। दूसरा फेरा – खंडवा से दोपहर तीन बजे निकलकर सनावद 4:30 बजे पहुंचेगी। – वापसी में सनावद से शाम पांच बजे निकलकर 06:30 बजे खंडवा आएगी। ओंकारेश्वर में लग रहा जाम कथा स्थल के अलावा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में भी सुबह-शाम दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को 70 हजार से अधिक श्रद्धालु ओंकारेश्व पहुंचे। मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने से सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से बार-बार जाम लग रहा है।

कटनी-बीना सेक्शन के मालखेड़ी स्टेशन पर रेल ट्रैक का अधोसरंचना कार्य शुरू

कटनी कटनी-बीना सेक्शन के मालखेड़ी स्टेशन पर रेल ट्रैक का अधोसरंचना कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में कटनी से गुजरने वाली करीब 1 दर्जन यात्री गाड़ियों को निरस्त किया गया। साथ ही कुछ यात्री ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। पश्चिम मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि जबलपुर मंडल से चलने और कटनी से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त और मार्ग परिवर्तित किया गया है।  गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह एक्सप्रेस दिनांक 12.06.2024 से 10.07.2024 तक 29 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 01886 दमोह-बीना एक्सप्रेस दिनांक 13.06.2024 से 11.07.2024 तक 29 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 06603 बीना- कटनी मुड़वारा मेमू दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुड़वारा- बीना मेमू दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए,  गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 25.06.2024 से 10.07.2024 को 16 ट्रिप के लिए,  गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 26.06.2024 से 11.07.2024 को 16 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11703 रीवा- डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (त्रिसप्ताहिक) दिनांक 18.06.2024 से 09.07.2024 को 10 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11704 डॉ अंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस (त्रिसप्ताहिक) दिनांक 19.06.2024 से 10.07.2024 को 10 ट्रिप के अप एंड डाउन की ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा 8 ट्रेने ऐसी हैं जो बीना सेक्शन में चल रहे अधोसरंचना कार्य के चलते परिवर्तित मार्ग कटनी से जबलपुर और सतना होकर पाने गंतव्य तक पहुंचेगी। इसमें गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर-निज़ामुद्दीन मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जो दिनांक 5 से 7 जुलाई को जबलपुर मंडल में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर- कटनी-सतना-वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन से होकर गंतव्य को जाएगी। इसी तरह दिनांक 6 औश्र 8 जुलाई को  अपने परिवर्तित मार्ग वाया वापस होगी। वही गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस दिनांक 9 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी- सतना- होकर गंतव्य को जाएगी। ट्रेन नंबर 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस भी दिनांक 24 जून से 8 जुलाई तक 05 ट्रिप के लिए अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल से होकर गंतव्य जाकर लौटेगी। और 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस जो दिनांक 28 जून से 10 जुलाई तक 13 ट्रिप के लिए अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी से होकर गंतव्य को जाने के साथ दिनांक 25 जून से 10 जुलाई 2024 तक 16 ट्रिप के लिए इसी रूट से वापस आने की जानकारी अधिकारी द्वारा साझा की गई है।

RPSC के अभ्यार्थियों ने दस्तावेज सत्यापन में निजी विवि की लगाईं फर्जी डिग्रियां

जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन में बड़ी संख्या में निजी विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री के मामले सामने आने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए दिशा निर्देशों में कहा गया है कि निजी विश्वविद्यालय अपने अधिनियमों के प्रावधानों व संबंधित विनियमन निकायों के नियमों, परिनियमों, मापदण्डों की पूरी पालना के प्रति गंभीर नहीं हैं। कुछ निजी विश्वविद्यालय कूटरचित तरीके से फर्जी डिग्री देने, बैंक डेट में डिग्री देने, बिना पढ़ाई के डिग्री देने, बिना अनुमति के पाठ्यक्रम संचालित करने, सिंगल सिटिंग में डिग्री प्रदान करने, वर्ष पर्यन्त प्रवेश देने, बिना एंट्री परीक्षा की वैधता का सत्यापन किए पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने, लेटरल एण्ट्री के नाम पर डिग्री देने, शोध में यूजीसी रेगुलेशन की पालना न कर बड़ी संख्या में शोध उपाधियां प्रदान करने, अनियमित तरीके से संख्या में खेल प्रमाण पत्र प्रदान करने आदि गतिविधियों में लिप्त हैं। इस बारे में सचिव, आरपीएससी ने भी राज्य सरकार को पत्र लिखा हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग को फर्जी डिग्री रोकने की कवायद के लिए आरपीएससी ने भी सुझाव दिए है। जिसमें कहा गया है कि निजी विश्वविद्यालयों की फीस ऑनलाइन ही ली जाए। प्राइवेट विवि को इन नियमों की करनी होगी पालना निजी विश्वविद्यालय यूनिटरी हैं, इसलिए कैम्पस के बाहर इनकी कोई ब्रांच नहीं हो सकती। बिना राज्य सरकार, यूजीसी व होस्ट स्टेट/कंट्री की अनुमति के अपने कैंपस के अलावा राजस्थान प्रदेश या बाहर देश/विदेशों में ऑफ कैंपस सेंटर,स्टडी सेंटर चलाने का अधिकार नहीं है। डिस्टेंस मोड पर पहले से अनुमति प्राप्त कोर्स ही चल सकते हैं। इसकी सूचना विभाग को भी भेजनी होगी। निजी विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल मेरिट के आधार पर ही दिए जा सकते हैं। व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यकमों में प्रवेश केवल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही दिए जा सकते हैं। जिन व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों यथा शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, बीपीएड., एमपीएड, डीएलएड, कृषि शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, प्रौद्योगिकी शिक्षा इत्यादि से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य या केंद्र की एजेंसियां प्रतिवर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर प्रवेश देती हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश इन एजेंसियों के द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्र आवंटित करवाकर ही दिए जा सकेंगें। निजी विश्वविद्यालयों को कोर्स- पाठ्यक्रम की अनुमति स्वीकृत सीटों की संख्या और आदेश अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करने होंगे। निजी विश्वविद्यालय प्रवेश में राज्य सरकार की आरक्षण नीति की पालना करनी होगी। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को सभी फीस ऑनलाइन विवि के बैंक खाते में ही प्राप्त करें। ऑफलाइन आवेदन शुल्क अवैध श्रेणी में माना जाएगा। निजी विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष 31 अगस्त या पाठ्यक्रमों से संबंधित विनियमन निकायों, राज्य सरकार द्वारा प्रवेश हेतु निर्धारित अंतिम तिथि, इनमें से जो भी बाद में हो, के पश्चात किसी भी प्रकार से प्रवेश नहीं देंगे। प्रवेश के साथ ही विद्यार्थियों को एनरोलमेंट नंबर आवंटित करने होंगे। विश्वविद्यालय अंकतालिका व डिग्रियों को जारी करने के दिन ही उन्हें डिजी लॉकर पर भी अपलोड करेंगे और भ्रामक विज्ञापन जारी नहीं किए जाएंगे। विज्ञापन में यह भी बताना होगा कि कोई ऑफ कैंपस संचालित नहीं है। यूजीसी ने एफिल पाठयक्रम को बंद कर दिया है। इसमें प्रवेश बंद करना होगा। पीएचडी में प्रवेश से पहले सभी यूजीसीनियमों की पालना करनी होगी। पार्ट टाइम एक्जेक्ट फैकल्टी को शोध निदेशक नियुक्त नहीं करें। इन रेगुलेशन की पालना के अभाव में जारी शोध उपाधियां अवैध मानी जायेंगी। विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष 30 जून से पूर्व दीक्षान्त समारोह आयोजित करेंगे और बांटी गई और डिग्रियों की विस्तृत पाठ्यक्रमवार रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपनी वेबसाटइ पर शो करेंगे और राज्य सरकार को भी भेजेंगे।

छत्तीसगढ़-कोरबा में दूसरी के चक्कर में पत्नी-बेटे-बेटी पर कुल्हाड़ी से किए वार

कोरबा. कोरबा के करतला में एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मां, बेटी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें करतला के सामुदायिक स्वास्य केंद्र में उपचार देने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो शादियां कर रखी हैं, जिसकी वजह से उसका पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी शरद दास महंत की पहली पत्नी टीका बाई है। जिससे उसकी बेटी टिंकी (22) और बेटा पवन दास (25) है। वहीं दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद का पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पहली पत्नी का आरोप है कि पति उसे घर खर्च नहीं देता, जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने भी आरोपी को फटकार लगाई है। बस इसी बात को लेकर शरद का पत्नी से विवाद हुआ और हिंसक घटना घट गई। आरोपी है कि शरद लॉकडाउन के समय अपनी पहली पत्नी, बेटी-बेटे को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा था। वह जब भी बीच-बीच में घर आता था तो अक्सर मारपीट करता था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की। घायल महिला ने बताया कि जब भी उसका पति जब से दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है तब से कुछ भी खर्चा नहीं देता। किसी तरह वह अपनी बेटी और बेटे का भरण-पोषण करते आ रही है। दोनों को पढ़ा-लिखा रही है। मामला कोर्ट में चल भी रहा है, दो दिन पहले कोरबा कोर्ट में पेशी हुई थी। जहां कोर्ट ने शरद को खर्चा देने के लिए कहा। इसी बात से वह नाराज था। घायल महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी और बेटे के साथ किसी काम से जा रही थी तो इसी दौरान शरद ने उनपर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, लोगों ने उसे पकड़ा। नहीं तो उनकी जान जा सकती थी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को करतला पुलिस के हवाले किया और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MP में तेजी से आ रहा मानसून, आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. देश के कई हिस्सों को कवर कर चुका मानसून अब मध्य प्रदेश में 3-4 दिन की देरी से पहुंचेगा. इसके पीछे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम कमजोर होने की वजह मानी जा रही है. मौसम विभाग की माने तो 19 तारीख तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग की माने तो बालाघाट, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, और सिवनी के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी भापोल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन और रतलाम के लिए आंधी और गरज चमक के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी प्रदेश भर में इन दिनों मौसम के दो मिजाज देखने मिल रहे हैं. कई जिलों में बारिश के बाद गर्मी से राहत देखी गई है, तो कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. बीते दिन खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म जगह रही यहां 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. विजावर- 45.3, निवाड़ी-45.0, ग्वालियर-44.6, नौगांव-44.6, सिंगरौली-44.4, रीवा-44.2, सतना-44.1, सीधी- 43.8, दमोह-43.5 तापमान दर्ज किया गया है.

महाकाल की शरण में केंद्रीय राज्यमंत्री पासवान बाबा, चांदी द्वार से दर्शन कर किया जलाभिषेक

उज्जैन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनने के बाद कमलेश पासवान आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री पासवान को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाने वाले महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि आज सुबह भोग आरती के बाद केंद्रीय मंत्री पासवान बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।  उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन और अभिषेक किया। जिसके बाद वे नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने नंदी हॉल में कुछ मंत्रों का जाप किया और उसके बाद महाकाल मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए।

विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी करने वालों से 26 करोड़ रुपये की वसूली की

भोपाल मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh) में इन दिनों बिजली चोरों की शामत आई हुई है. दरअसल, प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Region Electricity Distribution Company) ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रखा है. इस मुहिम के तहत अब तक बिजली चोरी करने वालों से 26 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई है.   अब तक वसूले गए 15 करोड़ रुपये आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में बिजली चोरी की रोकथाम की दिशा में चालू वर्ष में कारगर कदम उठाए गए हैं. कंपनी की कार्यक्षेत्र में 21,850 परिसरों की जांच की गई. इस दौरान कनेक्शन में अनियमितता पाए जाने पर 29 करोड़ की बिलिंग कर 15 करोड़ की राशि वसूल कर ली गई है. बिजली चोरी के 12,324 प्रकरण पकड़े गए इसी प्रकार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 के अंतर्गत सीधे बिजली चोरी के 12,324 प्रकरण पकड़े गए हैं, जिनमें 23 करोड़ से अधिक की बिलिंग कर 11 करोड़ की राशि वसूल की गई है. इसी प्रकार कंपनी के जांच दलों द्वारा 52 करोड़ से अधिक की बिलिंग की गई है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सतर्कता विभाग ने अपने बिलिंग डाटा का विश्लेषण कर 5,379 बिजली चोरी वाले संदेहास्पद प्रकरण विजिलेंस टीम को सौंपे हैं. इनमें अनियमितता पाए जाने पर 50 लाख रुपये से अधिक की बिलिंग कर अब तक करीब 6 लाख की वसूली कर ली गई है. बिजली चोरी पारितोषिक योजना के अंतर्गत कंपनी कार्यक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 241 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें भिंड, मुरैना, बैतूल एवं ग्वालियर से सर्वाधिक हैं. अब तक इन शिकायतों पर कार्रवाई करके 12 लाख रुपये के बिल जारी किए गए हैं.

सिंगरौली में हाथ पैर बांधकर दो युवकों की पिटाई, चोरी के शक में दी तालिबानी सजा

सिंगरौली  एमपी के सिंगरौली जिले में क्राइम का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों की दरिंदगी के चलते मानवता शर्मसार हो गई। जिले के माडा थाना क्षेत्र में दो युवकों को रस्सी से बांधकर उन्हें तालिबानी सजा दी गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि बीते रात्रि 2 बजे अनिल सिंह (19 साल) निवासी ग्राम जरहां अपने साथी छत्रपाल सिंह के साथ पैदल राजाटोला पडरी में जा रहे थे। जैसे ही दोनों कुल्हई तिराहा के पास पहुंचे तो तीन चार अज्ञात लोगों ने चोर समझकर उन्हें गाली गलौज देने लगे। इसके बाद आरोपी उन्हें गांव में ले जाकर रस्सी से बांधा और लाठी डंडे से मारने लगे। पीड़ित जान बचाने के लिए मिन्नतें करते रहे। इसके बावजूद दबंगों के हाथ नहीं रुके। किसी तरह गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। बताया जा रहा है कि चोरी के शक में युवकों के साथ तालिबानी सजा दी गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो आया सामने जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अनिल सिंह अपने साथ छत्रपाल सिंह के साथ मंगलवार बुधवार की रात्रि 2 बजे पैदल राजाटोला गांव मे जा रहे थे। उनके कुल्हई तिराहा के पास पहुंचते ही कमलेश शाह, धीरज शाह, संतोष शाह और गांव के अन्य व्यक्ति के द्वारा इन दोनों के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। दबंगों का इतने में मन नहीं भरा तो गांव ले जाकर रस्सी से दोनों के पैर हाथ बांध दिया और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। वह बचाव के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी ने एक न सुनी। मौके पर मौजूद किसी ने इस तालिबानी सजा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने दर्ज किया केस फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संतोष शाह, धीरज शाह, विनय ,कमलेश शाह और गांव के अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जयपुर में कार-ट्रक भिड़े, 5 साल की मासूम समेत 3 की मौत, 4 घंटे ट्रक के नीचे दबा रहा परिवार, पुलिस क्रेन का इंतजार करती रही

जयपुर  जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 साल की मासूम भी है। एक्सीडेंट के दौरान कार ट्रक के नीचे दब गई। पूरा परिवार करीब 4 घंटे तक कार में ही फंसा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस अगर रेस्क्यू में देर नहीं करती तो सभी की जान बच सकती थी। हादसा बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे रायसल थाना इलाके में हुआ। सीआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार हाथरस (यूपी) का रहने वाला है। मृतकों में अंकित (34),अंकित का साला रवि (32), अंकित की बेटी देवती (5) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित की पत्नी रिंकी (28) गम्भीर रूप से घायल है। जिसका निम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खाटूश्याम से घर जाने के लिए निकले थे मृतक अंकित अपने परिवार के साथ बुधवार शाम 6 बजे खाटूश्याम जी से दर्शन कर घर लौट रहा था। रात करीब साढे 12 बजे वह रायसल थाना इलाके के बाकी माता कट पर सामने आ रहे ट्रक से कार की भी भिड़ंत हो गई। इसी दौरान कार ट्रक के नीच घुस गई। ट्रक चालक कार को घसीटता हुआ खेत में ले गया जहां पर एक गड्डे में कार जाकर फंसी तो ट्रक रुका। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। रायसल, चंदवाजी और मनोहरपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार में फंसे घायलों को एक्सीडेंट के चार घंटे बाद कार से निकाला जा सका। पुलिस की अमानवीय करतूत स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन घायलों को बाहर नहीं निकाला। सभी पुलिसवाले क्रेन आने का इंतजार करते रहे। जबकि कार में फंसी महिला मदद के लिए अंदर से पुकारती रही। क्रेन मौके पर एक्सीडेंट के करीब तीन घंटे बाद पहुंची। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सका। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू, भोपाल से इंदौर 55 मिनट में पहुंचेंगे, एक माह तक किराये में 50 फीसदी छूट

भोपाल मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू हो गई है। अब भोपाल से इंदौर का सफर 55 मिनट में पूरा हो जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट से सीएम डॉ. मोहन यादव ने फ्लैग ऑफ कर पहली उड़ान को रवाना किया। मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9 बजे राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। मुख्यमंत्री भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू किये जा रहे टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड के शिव शेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी,  अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड बिदिशा मुखर्जी उपस्थिति रही।   “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। सेवा की शुरुआत से अगले एक महीने तक 50 प्रतिशत ही किराया लगेगा।    इसके तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। टिकट बुकिंग के लिए आनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है। एक माह तक किराये में 50 प्रतिशत डिस्काउंट पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा में बुकिंग करवाने पर अभी एक माह तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इंदौर से उज्जैन तक का किराया 3000 के करीब है, जो छूट के बाद 1500 रुपये होगा। छूट के बाद इतना ही किराया भोपाल का भी होगा। यह वंदे भारत ट्रेन के किराये से भी कम है। इस वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा। इस तरह हवाई सेवा से जुड़ेंगे शहर पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरुवार दो दिवस इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा जा रहा है। ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है। ऐसे कराएं बुकिंग “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक https://flyola.in/ पर ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे जुड़ेंगे शहर     रीवा सप्ताह में 2 दिन सोमवार व गुरुवार को इंदौर, जबलपुर एवं भोपाल से जुड़ेगा।     ग्वालियर को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल-उज्जैन और शनिवार को भोपाल से जुड़ेगा है।     उज्जैन शहर को सप्ताह में 3 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, बुधवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं रविवार को इंदौर, भोपाल से जोड़ा जाएगा।     खजुराहो को सप्ताह में 1 दिन शुक्रवार को भोपाल व जबलपुर से जोड़ा जा रहा है। ऐसे कर सकते हैं बुकिंग     यदि किसी को ऑनलाइन टिकट बुक करना है तो वह फ्लाई ओला वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। www.flyola.in पर ऑफर, शेड्यूल और किराए से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।     पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला ने बताया- वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर-भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।     अभी प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा। अंदर से ऐसा है एयर क्राफ्ट। अंदर से ऐसा है एयर क्राफ्ट। डिस्काउंट ​​​​​​के बाद ​वंदे भारत ट्रेन के आसपास किराया एयर टैक्सी के किराए को लेकर दावा है कि यह किराया वंदे भारत ट्रेन के आसपास ही रहेगा। विभाग का कहना है कि 50% डिस्काउंट मिलने के बाद एयर टैक्सी सेवा का किराया वंदे भारत ट्रेन के किराए के आसपास रहने ही रहेगा। जैसे- भोपाल से इंदौर तक यदि वंदे भारत ट्रेन से सफर किया जाए तो एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) का किराया 1600 रुपए है, जबकि एयर टैक्सी के 2062 रुपए 50 पैसे चुकाने होंगे। 30 दिन के बाद यह किराया दोगुना हो जाएगा। हालांकि, कुछ उड़ानें ऐसी हैं, जिनका किराया अधिक है। इसके पीछे तर्क है कि स्टॉप अधिक होने और 6 सीटर होने की वजह से यह किराया है।  

छिंदवाड़ा के कबीर दास शहीद का पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार, नागपुर से लाई जा रही पार्थिव देह

 छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान कबीर दास उईके की पार्थिव देह आज छिंदवाड़ा लाई जा रही है। पैतृक गांव पुलपुलडोह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगलवार रात 8 बजे जम्मू – कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। शहीद की पार्थिव देह हवाई मार्ग से गुरुवार सुबह नागपुर लाई गई। यहां से सड़क मार्ग से पुलपुलडोह (मरजातपुर) लाई जा रही है। स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। गोली लगने से घायल हुए थे कबीर बता दें कि मंगलवार रात 8 बजे जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के  Constable कबीर दास गोली लगने से घायल हुए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान कबीर ने अंतिम सांस ली थी। बता दें कि शहीद हुए कबीर चार भाई-बहन में सबसे बड़े थे। कबीर के शहीद होने की खबर सुनकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 2011 में जॉइन की थी सीआरपीएफ जानकारी के मुताबिक, 35 साल के कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है। 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। मोहन यादव, नकुलनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद छिंदवाड़ा के जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए एक्स पर Tweet किया कि देशसेवा में आपके सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। 2020 में हुई थी शहीद कबीर दास की शादी कबीर दास की 4 साल पहले 2020 में शादी हुई थी. शहीद के परिवार में पत्नी, एक छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहने हैं. शहीद की अभी कोई संतान नहीं है. वो 10 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे.  

गाजियाबाद की बहु मंजिला इमारत में भीषण आग का कहर, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

गाजियाबाद गाजियाबाद के लोनी में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. यहां 3 मंजिला मकान में आग लग गई थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लोगों का कहना है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसकी वजह से घर में फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. उन्होंने इधर-उधर जाकर काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. महिलाएं और बच्चे आग में फंसकर चीख रहे थे. घर में फोम की शीट काफी मात्रा में स्टोर कर रखी गई थी. कई केन में कोई केमिकल भी रखा हुआ था, जिससे आग तेजी के साथ फैल गई. आशंका है कि यहां फोम की शीट का इस्तेमाल किसी काम में किया जा रहा था. घटना के बारे में जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया. इसी के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसने भीषण रूप ले लिया. तंग गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मकान तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी. होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं. जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी चीजें साफ हो पाएंगी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग से एक महिला और एक बच्चे को बचाया. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने कहा कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और तेजी से पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे उसमें रहने वाले लोग फंस गए. घर में रखे फोम के कारण आग फैलती गई. इसके बाद जब देखा गया तो घर से पांच शव बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सैफुल रहमान, सैफुल की पत्नी 32 वर्षीय नाजिरा, 7 वर्षीय बेटी इसरा, 7 महीने का बच्चा फैज और 25 वर्षीय फरहीन उर्फ ​​परवीन के रूप में हुई है. वहीं इस घटना में घायल 10 वर्षीय अर्श और 25 वर्षीय उज्मा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आयुषी पटेल की याचिका में ‘3’ और ‘8’ का अंतर, हाई कोर्ट ने एनटीए को दिया आदेश..

लखनऊ फटी ओएमआर शीट को लेकर छात्रा आयुषी पटेल की दायर याचिका पर लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से आयुषी के सभी दस्तावेज और आयुषी की तरफ से मेल आईडी का प्रूफ जमा करवाया गया है, जिसपर एनटीए ने छात्रा को फटी हुई ओमआर शीट की तस्वीर भेजी थी. वहीं, एनटीए को भी कोर्ट ने ऑरिजनल ओएमआर शीट पेश करने के लिए कहा है. लखनऊ हाईकोर्ट से एनटीए ने अन्य दस्तावेज जमा करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 18 जून तय की है. बता दें कि नीट रिजल्ट आने के बाद आयुषी पटेल ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी कि एनटीए ने उसका रिजल्ट रोक दिया है क्योंकि उसकी ओएमआर शीट फटी हुई है. आयुषी का कहना था कि एनटीए ने फटी हुई ओएमआर शीट का मेल भी भेजा है, लेकिन उसमें मेरी कोई गलती नहीं है. इसको लेकर छात्रा ने लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाई थी. 18 जून को होगी अगली सुनवाई वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए एनटीए ने कहा था कि हमने आयुषी पटेल को ऐसा कोई मेल भेजा ही नहीं है. इसके बाद एनटीए की तरफ से यह जानकारी भी सामने आई कि आयुषी पटेल का रिजल्ट किसी और एप्लीकेशन नंबर पर अपलोड हो गया है. पुराने एप्लीकेशन नंबर से आयुषी का परिणाम नहीं दिखा रहा है, दूसरे एप्लीकेशन नंबर पर आयुषी की मार्कशीट खुलकर आ रही है. इस पूरे मामले में हाईकोर्ट द्वारा सभी दस्तावेजों को चेक किया जाएगा. अगली सुनवाई पांच दिन बाद 18 जून को होनी है. आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी आज ग्रेस मार्क्स की याचिका को लेकर सुनवाई होनी है. जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ के सामने आज दलीले रखी जाएंगी. इससे पहले कोर्ट में हुई सुनवाई में यह फैसला आया था कि एनटीए की काउंसलिंग नहीं रोकी जाएगी साथ ही री-एग्जाम भी नहीं होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी यही फैसला सुनाया है कि काउंसलिंग रोकी नहीं जाएगी.

आम महोत्सव में खास नूर जहां और सुंदरजा आम रहेंगे, सीजन करीब 18 टन आम आने की संभावना

भोपाल  राजधानी भोपाल में एक बार फिर आम महोत्सव का आगाज होने वाला है। शुक्रवार, 14 जून से शुरू होने वाले इस आम महोत्सव में आम की कई किस्में मिलेंगी। यहां से आप आम खरीद भी सकते हैं। इसमें शहडोल का आम्रपाली और मल्लिका के अलावा सतना का सुंदरजा आम भी मौजूद रहेगा। यह पांच दिवसीय आम महोत्सव 18 जून तक चलेगा। यह आम प्रदर्शनी व सेल बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड कार्यालय में रहेगी। बता दें कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) देश में कृषि और ग्रामीण विकास मैं निरत राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि इस आम महोत्सव का उद्देश्य यही है कि आदिवासियों को हम बाजार उपलब्ध कराएं। इस वर्ष आम महोत्सव का आठवां संस्करण है। इस बार महोत्सव 11 जिलों से विक्रेता आएंगे, इसमें नर्मदापुरम, अलीराजपुर, रीवा, छिंदवाड़ा और झाबुआ शामिल है। पिछले बार इन जिलों से करीब 10 टन आम लाए गए थे वहीं इस सीजन करीब 18 टन आम आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आम महोत्सव में खास नूर जहां और सुंदरजा आम रहेंगे। सुंदरजा आम की बात की जाए तो यह एक जीआई टैग आम है। इसमें फाइबर्स नहीं होते हैं, इसकी अपनी कई तरह की खूबियां होती हैं, यह आम शुगर मरीजों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी नूर जहां प्रदर्शनी के लिए आएगा, इस आम की खासियत यह है कि यह आम दो से तीन किलो का होता है, इसका छिलका काफी पतला होता है वहीं इसकी गुठली भी बहुत छोटी होती है। नाबार्ड के अधिकारियों के अनुसार इस आम महोत्सव में जो आम आएंगे उनकी कीमत सामान्य बाजार में बिकने वाले आमों से 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। इसके कारण यह है कि इन्हें किसी भी प्रकार के केमिकल से नहीं पकाते। इन्हें पकाने के लिए भूसे के अलावा कागज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कई वैराइटी ऐसी भी हैं, जो कि प्राकृतिक तौर पर पेड़ पर ही पकाई जाती हैं। बता दें कि इस मेले में विभिन्न किस्मों जैसे सुंदरजा, केसर, चौंसा, लंगड़ा व दशहरी आम उपलब्ध रहेगा। गौरतलब है कि देश-विदेश में विंध्य को पहचान दिलाने वाले सुंदरजा आम को जीआई टैग मिल गया है। रीवा में 237 वैरायटी वाले आम के बागान है, पर सबसे खास गोविंदगढ़ का सुंदरजा आम है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जबलपुर के अधीन कृषि महाविद्यालय का फल अनुसंधान केंद्र कुठुलिया 32 हेक्टेयर में फैला है।  

विष्णु देव साय सरकार के छह माह

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के ट्रैक पर छत्तीसगढ़ ने फिर से विकास की रफ्तार पकड़ ली है। बीते छह माह पर नजर डाले तो साय सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक विकसित-छत्तीसगढ़ का निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार     विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए सुशासन की स्थापना की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अलग सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। यह विभाग कल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए काम कर रहा है। सभी विभागों को सुशासन के लिए अधिक से अधिक आईटी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर 2023, सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार     साय सरकार ने आवासहीन और जरूरतमंद 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 13 लाख से अधिक किसानों को धान की बोनस राशि, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना में 70 लाख से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रूपए देने जैसे अनेक निर्णयों पर क्रियान्वयन किया है। राज्य के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद उन्मूलन के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, उद्यम क्रांति योजना जैसी कई अभिनव योजनाओं की शुरूआत हुई है। लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) की सम्मान निधि फिर से शुरू कर दी गई है। सुशासन के ट्रैक पर विकास ने फिर पकड़ी रफ्तार     मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 13 जून से सभी विभागों में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए समीक्षा बैठक लेने का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जन कल्याणकारी कार्यक्रम का क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता रखें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि आम नागरिकों की दिक्कतें दूर करने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। लोकसभा निर्वाचन के बाद अब शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार तेजी से काम कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना जैसी अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्व प्रशासन को भी मजबूत किया जा रहा है। भूमि संबंधी विवादों और दिक्कतों को दूर करने के लिए भू-नक्शों की जियो रिफरेसिंग पर भी रणनीति तैयार कर ली गई है। 18 लाख आवास स्वीकृत-     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने स्वीकृति दे दी। इसके लिए 12 हजार 168 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। 13 लाख किसानों को धान का बोनस-     मोदी जी ने प्रदेश के किसानों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर राज्य के किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस अंतरित कर इस गारंटी को भी पूरा किया है। 3100 रूपए में धान की खरीदी-     साय सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का तत्काल भुगतान किसानों को किया और फिर 12 जनवरी को 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की है। इस साल खरीफ सीजन में राज्य में 145 लाख मीटिरक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। 70 लाख महिलाओं का वंदन –     महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में 10 मार्च 2024 को हुआ। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। अब तक इस योजना की चार माह की राशि जारी की जा चुकी है। पिछली सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीन लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब फिर से उन्हें यह काम सौंप दिया है। श्री रामलला दर्शन योजना-     छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन हेतु निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासकीय व्यय में अब तक हजारों दर्शनार्थी श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजे जा चुके हैं। तेन्दूपत्ता संग्रहण दर अब 5500 रूपए-     राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। चालू तेंदूपत्ता सीजन से ही 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजना का लाभ मिल रहा है। संग्राहकों के लिए राज्य सरकार द्वारा चरण पादुका योजना भी शुरू की जाएगी, साथ ही उन्हें बोनस का लाभ भी दिया जाएगा। भर्ती में युवाओं को पांच वर्ष की छूट-     युवाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए पुलिस विभाग सहित विभिन्न शासकीय भर्तियों में युवाओं को निर्धारित … Read more

मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बुधवार को  भुवनेश्वर प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और रायपुर संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद  बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे।

कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ

रायपुर, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि आम का नाम लेते ही आम की खुशबू हर एक की जहन में आ जाता है। वैसे आम का नाम भले ही आम हो, लेकिन फलों का राजा और हम सबके स्वास्थ्य के लिए खास हैं, उससे भी ज्यादा खास वह किसान है जिन्होंने इस आम का उत्पादन किया है। उन्होंने देश और प्रदेश के किसानों को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के बेहतरी के लिए जिन किसानों ने जीवन का अमूल्य समय दिया है वह सम्मान के पात्र हैं। आम की फसल न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है। आम का फसल लेकर किसान समृद्ध और सुदृढ़ हो रहे हैं। मंत्री श्री नेताम आज कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के किसानों द्वारा लगभग 327 प्रकार के आम के किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही आम से बने हुए 56 प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम ने उत्कृष्ट किसानों को आम का पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा तो कहा ही जाता है इसके बाद यहां की और भी विशेषता है कि छत्तीसगढ़ की धरती में फल-फूल, मसाले से लेकर तमाम औषधि पौधों के फसलों के लिए उपयुक्त उर्वरा शक्ति उपलब्ध है। यहां की मिट्टी में विदेशों के आम के किस्मों के भी उत्पादन करने की क्षमता है। उन्होंने जापान की सबसे कीमती आम मियासाकी और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मीठे और रसीले आम हाथी छूल का उदाहरण देते हुए कहा कि यह मिट्टी दोनों प्रकार के आम को उत्पादित करने की क्षमता रखता है। श्री नेताम ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से पूरे परिवार के लिए पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जीतने प्रकृति के नजदीक जाएंगे सुखद अनुभव करेंगे। वहीं हम प्रकृति से जीतने दूर जाएंगे चुनौती हमारे सामने आती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा वातावरण तैयार करें, फिर से प्रकृति सुन्दर हो। आम महोत्सव के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि आम प्रकृति का अनुपम भेंट है। आम में पोषण आहार के साथ-साथ खनिज तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि आम फलों का राजा है, कच्चे और पके आम, आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी और मन में गुदगुदी आ जाती है। यह हमारे सेहत के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि देशभर के किसानों का यहां एकत्र होना और आम के अलग-अलग किस्मों की जानकारी से किसानों को लाभ मिलेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने स्वागत भाषण दिया। गौरतलब है कि इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा स्वयं सेवी संस्था प्रकृति की ओर संयुक्त तत्वाधान में 12 से 14 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 327 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया है। इस महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादन किसान शामिल हैं। आम प्रदर्शनी – बैगनफल्ली, बंगनफल्ली, सिन्दूरी, कजली, गोपालभोग, चौसा, खजरी चौसा, शरबती, खुसनारा, एप्पल मैंगो, नाजूक बदन, मिठुआ, अल्फांसी, आम्रपाली, बंगाल (लंगड़ा), थाईलैण्ड का थाई बनाना, जापान का मियाजाकी, सांईसुगंध, मल्लिका, दशहरी, तोतापरी, बस्तर का हाथीछूल जैसे 327 प्रकार के आम के किस्मों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री एस. जगदीशन, प्रकृति की ओर संस्था के संचालक सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

अब प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले शिक्षकों की राह नहीं होगी आसान, विभाग ने लिया बड़ा फैसला

भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे शिक्षक जो प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों में जाने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर उनकी पदस्थापना विभाग में खत्म करने का निर्देश दे दिया है। विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा शिक्षा विभाग के अनुसार जो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग में जाएंगे तो उनकी जगह विभाग नए शिक्षक की पदस्थापना करेगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि इस तरह के पदों की क्या स्थिति है, इसका वेरिफिकेशन किया जाना अनिवार्य है। पदों की स्थिति को संबंधित पोर्टल पर भी जारी कर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि  प्रतिनियुक्ति जो शिक्षक जायेंगे, अब उनके नाम और पदनाम के साथ ही स्थाई तौर पर वेतन रोकने का उल्लेख किया जायेगा। अब शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति शिक्षा विभाग ने अब ऐसे शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति ला दी है कि अगर वह किसी अन्य विभाग में पदस्थापना पर जाते हैं और बाद में अपने मूल विभाग में वापस आते हैं तो उन्हें किस तरह से आपसी सहमति बनानी पड़ेगी। शिक्षा विभाग में इस पूर्व भी प्रतिनियुक्ति और विभाग में वापसी की प्रक्रिया होती रही है। अब नए सिरे से जारी हो रहे निर्देशों को लेकर सरकार की आगामी क्या रणनीति रहेगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मध्यप्रदेश भरेगा पर्यटन की नयी उड़ान, आज से “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” की शुरुआत

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज 13 जून को “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ होगा, जिससे राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच की दूरी कम होगी और सफर और भी आनंददायी बन जाएगा। 8 शहरों को मिलेगा हवाई सेवा का लाभ: दरअसल इस नई वायु सेवा के तहत प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक दो 6 सीटर एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे, जिससे इन स्थानों के बीच की दूरी और समय में कमी आएगी। इसके साथ ही इसकी शुरुआत करते हुए इसकी पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के शेड्यूल की जानकारी इस प्रकार है: सोमवार: भोपाल से इंदौर: सुबह 6:15 से 7:10 बजे और शाम 4:00 से 4:55 बजे भोपाल से जबलपुर: सुबह 6:15 से 9:55 बजे (एक स्टॉप) भोपाल से रीवा: सुबह 6:15 से 1:10 बजे (दो स्टॉप) मंगलवार: भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे भोपाल से उज्जैन: दोपहर 1:00 से 1:55 बजे भोपाल से इंदौर: दोपहर 1:00 से 2:40 बजे (एक स्टॉप) बुधवार: भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे गुरुवार: भोपाल से रीवा: सुबह 7:45 से 11:05 बजे (एक स्टॉप) भोपाल से सिंगरौली: सुबह 7:45 से दोपहर 12:00 बजे (दो स्टॉप) शुक्रवार: भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे भोपाल से खजुराहो: सुबह 7:45 से 11:30 बजे (एक स्टॉप) शनिवार: भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे रविवार: भोपाल से उज्जैन: सुबह 6:00 से 6:55 बजे भोपाल से इंदौर: सुबह 9:00 से 11:25 बजे (एक स्टॉप) पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस फैसले से नई वायु सेवा सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार में भी लाभदायक होगी। इससे राज्य के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा और विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। शुभारंभ समारोह: “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ समारोह भोपाल में आज 13 जून को आयोजित होगा। इसके बाद 15 जून को ग्वालियर और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इस वायु सेवा के माध्यम से पर्यटकों और व्यवसायियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश में पर्यटन और व्यापार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते पकड़ा

धार धार जिले में बुधवार को दोपहर दो बजे लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार की रु की रिश्वत लेते हुए कामन सर्विस सेंटर ई-गवगवर्नेंस के जिला प्रबंधक व जिला समन्वय को धार में रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई यहां सर्किट हाउस में की गई। इसमें अरविंद पुत्र तुलाराम वर्मा जिला प्रबंधक सीएससी सेंटर ई – गवर्नेंस धार व रवि सिंह पुत्र सुरेश सिंह गहलोत जिला समन्वयक सीएससी सेंटर ई गवर्नेंस धार को गिरफ्तार कर लिया है। आधार केंद्र संचालन के लिए मिलने वाले सामान कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन के लिए इन दोनों ने 40 हजार रु की मांग की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक विजय पुत्र रामेश्वर कुमावत निवासी बरमंडल तहसील सरदारपुर जिला धार ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि सरदारपुर में एक आधार केंद्र चालू करना था। इसके लिए जिला प्रबंधक एवं समन्वयक से मिलकर उसने आधार पंजीयन केंद्र चालू करने के लिए आवेदन दिया था।   यह आवेदन मान्य हो गया था। आधार केंद्र संचालन के लिए आवेदक को मिलने वाला सामान इसमें कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन आदि मिलना था। इसके लिए जिला प्रबंधक अरविंद वर्मा एवं जिला समन्वयक रवि गहलोत द्वारा विजय कुमावत से 40 हज़ार रु की रिश्वत मांगी गई थी।

बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी, एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल

इंदौर बाणगंगा स्थित मानसिक अस्पताल को बम से उडा़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बीडीएस की टीम को घंटों तक छानबीन करना पड़ी। धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी। ईमेल देशभर में कईं बड़े अस्पतालों को एक साथ भेजा गया है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे इंदौर मेंटल हॉस्पिटल@जी-मेल डाटकाम कर आया था।   30 अस्पतालों को भेजा गया धमकी भरा ईमेल तीन लाइन के इस ई-मेल में लिखा था कि अस्पताल के अंदर बम रखा हुआ है। जल्दी फट जाएगा और सब मर जाएंगे। प्रबंधन की तरफ से पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बताया तो अफसर सकते में आ गए। तत्काल बाणगंगा पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे अस्पताल की तलाशी ली। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, ई-मेल करीब 30 बड़े अस्पतालों को भेजा गया है। एक माह से आ रहे धमकी भरे ईमेल गौरतलब है कि चंडीगढ़ के भी एक अस्पताल और राजधानी दिल्ली के 10 से ज्यादा म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में रेलवे म्यूजियम सहित 10-15 म्यूजियम को मंगलवार को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली थी और इसके बाद दहशत फैल गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस देशभर में आ रहे धमकी भरे ईमेल के सोर्स को पता करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि बीते एक माह में देश के कई स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों और एयरपोर्ट पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से फरार चल रहे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को राहत

नोएडा नोएडा की कोतवाली फेज-वन क्षेत्र में पंप कर्मियों पर जानलेवा हमला, लूट का प्रयास और एससी/एसटी समेत कई आरोपों में घिरे दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यानि अब नोएडा अदालत के आदेश के बिना गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसकी पुष्टी नोएडा जोन के डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने की है। नोएडा पुलिस फरार चल रहे विधायक, उनके पुत्र अनस और अबु बकर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही थी। दिल्ली (Delhi News) की ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके पुत्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह के फिलिंग स्टेशन पर 7 मई की सुबह विधायक का बेटा अनस अपनी कार लेकर पहुंचा। उसने लाइन में न लगकर बोला कि आगे वाली गाड़ी को आगे बढ़ाकर मेरे गाड़ी में पहले तेल भर दो। इस पर सेल्समैन ने कहा कि आप लाइन में हैं अभी आपकी गाड़ी में तेल भर जाएगा। इसी दौरान अनस और उसकी कार में बैठे अन्य लड़कों ने मारपीट की। इसके बाद अमानतुल्लाह खान खुद पहुंचे और मैनेजर को धमकाया। इस घटना के वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। इस मामले में पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के मैनेजर इकरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। इकरार मूलरूप से जिला हापुड़ के सिंभावली का रहने वाला है। वह वर्तमान में शाहीन बाग में रहता है। 20 दिन पहले जारी किया था एनबीडब्ल्यू कोर्ट ने करीब एक माह पहले विधायक अमानतुल्लाह खान, पुत्र अनस और अबु बकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके अलावा दिल्ली स्थित घर समेत सभी संभावित स्थान पर दबिश दी रही थी। इसी बीच कोर्ट जिला में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद अमानतुल्लाह खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि विधायक अमानतुल्लाह खान समेत तीन आरोपितों की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा। पुलिस ने बढ़ाईं थीं गंभीर धाराएं पुलिस (Noida Police) ने शुरुआत में शिकायत के आधार पर मामूली धाराओं 323, 504, 506 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन विवेचना के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कई धाराएं बढ़ाई गई थीं। इनमें धारा 147, 149, 452, 307, 394, 34 व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट की वृद्धि की गई थी। इसके तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में डोमी सांप के काटने से बच्ची की मौत

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खटोला में घर के अंदर खेल रही बच्ची प्रिंसी धीवर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। सांप के काटने के बाद प्रिंसी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला में मंगलवार की देर शाम रात करीबन 7 बजे प्रिंसी धीवर अपने घर में खेल रही थी। वही लाइट भी बंद था इस बीच डोमी नमक जहरीले सांप ने प्रिंसी को काटा लिया। मगर परिजनों को लगा की किसी तार के कटी होगी। इस बीच वह सो गई करीबन आधा घंटा बाद जब उल्टी होने से तबियत बिगड़ी तब पता चला की सांप में कटा है। जिसके बाद बच्ची प्रिंसी का उपचार के लिए झड़ फूल कराया गया। आज बुधवार की सुबह 7 बजे परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। घटना की जानकारी अकलतरा थाने में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

परसवाड़ा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 महिलाओं की मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम

बालाघाट परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर बुधवार को दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच झारा गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिक्षक ओम चंद्रे 55 वर्ष परसवाड़ा निवासी अपनी पत्नी निर्मला बाई 42 वर्ष, मां कमला बाई चंद्रे 85 वर्ष, सास चुटिया बाई 80 वर्ष और नाती के साथ कार में सवार होकर बैहर जा रहे थे।   अनियंत्रित हो गई कार इसी दौरान वे परसवाड़ा से बैहर मार्ग पर झारा गांव पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार कमला बाई चंद्रे ने मौके पर दम तोड़ दिया और अन्य तीन लोग घायल हाे गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बैहर लेकर गए। जहां से घायलों की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन चुटिया बाई की रास्ते में मौत हो गई। शव का किया गया पोस्टमार्टम बैहर थाना प्रभारी रामकुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि परसवाड़ा से बैहर मुख्य मार्ग पर झारा गांव के समीप एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने की वजह से कमला बाई चंद्रे की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को सिविल अस्पताल बैहर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में चुटिया बाई की मौत हो गई। यहां पर एक मृतका के शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया।

राजस्थान-जालोर के सांचोर में पिता की हत्या का बदला लेने मामा के साथ की हत्या

जालोर. राजस्थान के सांचोर पुलिस ने एक साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमे से एक पांच हजार का इनामी अपराधी है। उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मामा के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार सांचोर पुलिस ने एक साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सांचौर जिले के आगर निवासी प्रकाश पुत्र मानसिंगाराम जाति कलबी ने 20 मई 2023 को रिपोर्ट पेश पर बताया कि उसके पिता मानसिंगाराम अपने घर में शाम 6 बजे के करीब सोए हुए थे। उस दौरान दो नकाबपोश हमलावरों ने अचानक घर के अंदर प्रवेश कर उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही गले में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल पिता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। सांचौर एसपी हरिशंकर के निर्देशन में थाना अधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में टीम गठित हत्या की एक साल पुराने प्रकरण में आरोपियों को नामजद कर आरोपी महेश कुमार के निवास पर दबिश देकर दस्तयाब किया गया। आरोपी नागजीराम उर्फ नागजी भाई निवासी ड्डूसन गुजरात से दस्तयाब किया गया। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बाद को कबूल किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महेश कुमार पांच हजार का इनामी अपराधी है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस की कड़ी पूछताछ और अनुसंधान जारी है। सांचौर थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के अगार में 20 मई 2023 को एक ब्लाइंड मर्डर हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात लोगों ने मुह बांधकर घर में घुसकर चाकू और पिस्तौल से हमला कर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या की गई। अज्ञात लोगों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में टीम गठित की गई। जिसमें एक साल पुराने ब्लाइंड मर्डर के मामले तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से हत्या मामले शरीक आरोपियों को नमाजद कर आरोपी महेश कुमार पुत्र भगवानाराम कलबी व नागजीराम  को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात करना कबूल किया हैं। गिरफ्तार आरोपी महेशकुमार पांच हजार का इनामी आरोपी है, जिसके विरुद्ध अन्य प्रकरण भी दर्ज है मामले में बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

UP में बिजली की मांग का बना नया रिकार्ड, सर्वाधिक 29 हजार 820 मेगावाट पहुंच गई

लखनऊ प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में मंगलवार रात प्रदेश के इतिहास में विद्युत मांग सर्वाधिक 29 हजार 820 मेगावाट पहुंच गई, जबकि विद्युत खपत भी लगभग 643 मिलियन यूनिट तक पहुंच गयी। पिछली 31 मई को विद्युत की मांग 29 हजार 727 मेगावाट पहुंच गई थी, जिसे पावर कारपोरेशन ने पूरा करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। 2023 में 24 जुलाई को अधिकतम मांग 28 हजार 284 मेगावाट तक पहुंच गई थी, जो रिकाडर् था। हालांकि 2024 में 22 मई को ही यह रिकॉर्ड टूट गया, जब विद्युत मांग 28,336 मेगावाट तक पहुंच गई थी। उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी एवं विद्युत की मांग में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए सावधानी बरतें। सभी कार्मिक इस चुनौती पूर्ण समय में पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही विद्युत मांग के अनुरूप बिजली की व्यवस्था की जा रही है।       पावर कॉर्पोरेशन ने पूर्वानुमान के अनुरूप विद्युत उपलब्धता की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है और मांग बढ़ने पर अतिरिक्त अरेंजमेंट भी समय पर किया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया है कि सिस्टम की कैपेसिटी के कारण कही भी रोस्टिंग नही हो रही है। लोकल फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की सूचनाएं आती है। इस संदर्भ में भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जहां कही भी लोकल फाल्ट हो उसे कम से कम समय में ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाए। डॉ. गोयल ने विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य अभियंताओं को निर्देशित किया है कि ऐसे फीडर जहां लाइन हानियां सबसे ज्यादा हैं वहां अभियान चलाकर विद्युत चोरी रोकी जाए। इसमें विजिलेंस की भी मदद ली जाए। किसी को नाजायज परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर विद्युत आपूर्ति और व्यवस्था के लिए यह जरूरी है कि विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक लगे। ऐसे फीडर चिन्हित किए जाएं जहां सर्वाधिक विद्युत चोरी की संभावना है। सबसे पहले वहीं अभियान चलाया जाए। अध्यक्ष ने प्रयागराज क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में प्रयागराज (प्रथम) एवं फतेहपुर के अधीक्षण अभियंताओं को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इनके क्षेत्र में राजस्व, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता, असिस्टेड बिलिंग, आरडीएसएस तथा बिजनेस प्लान आदि योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं थीं। अधिशाषी अभियंता कौशाम्बी तथा खागा को भी सख्त चेतावनी दी गई।  

छत्तीसगढ़-बीजापुर में बुजुर्ग दम्पति को पांच साल से नहीं मिली पेंशन

बीजापुर. बीजापुर के ग्राम पंचायत एड़ापल्ली के ईरपागुट्टा गांव के बुजुर्ग वेलादी बीरा और वेलादी हड़मा लड़खड़ाते हुए कदमों से हाथ में लकड़ी थामे दो दिनों से 50 किलोमीटर पैदल और ट्रैक्टर से सफर तय कर पेंशन कि गुहार लगाने ब्लाक मुख्यालय भोपालपटनम पहुचे हैं। उन्हें तकरीबन पांच साल से पेंशन नहीं मिली है। सरकार कि महत्वपूर्ण योजना वृद्धावस्था पेंशन से वो वंचित है बुजुर्ग ने बताया कि पिछले पांच साल से पेंशन के लिए सचिव से गुहार लगा रहा है लेकिन उसके खाते में पेंशन जमा नहीं हो रही है। अपनी समस्या बताते उन्होंने इससे पहले भी भोपालपटनम आकर पंचायत सचिव से मुलाक़ात कर चले गए सचिव द्वारा जल्द ही खाते में पेंशन आने की बात कहकर भेज देते हैं। नेशनल पार्क एरिया के एडापल्ली, सेंड्रा, बड़ेकाकलेड इन ग्राम पंचायतों के सैकड़ो लोगों को कई सालों से पेंशन नही मिल रहा है, सेंड्रा में 22, बड़ेकाकलेड़ में 37 और एडापल्ली में 34 हितग्राही है। इन लोगो को कई सालों से पेंशन नही मिल रहा है, और कई हितग्राही ऐसे भी है जिनका नाम भी नही जुड़ा है, आपको बता दे कि ग्रामीण आँचल के लोग ज्यादा बोल और समझ नहीं पाते है और उन्हें जिस तरह से बोला जाये वहीं सुन भी लेते है बुजुर्ग हड़मा नें बताया कि उनका सहारा कोई नहीं है बच्चे उनकी जरुरत पूरी नहीं करते कभी किसी चीज कि जरुरत पड़ी तो बार- बार मांगकर सुनना पड़ता है। शक्कर, चायपत्ती, साबुन जैसी जरुरी चीजों कि जरुरत रहती है।लेकिन उसके लिए पैसे नहीं रहते है। दो दिन में किया 50 किलोमीटर का सफर तय ब्लाक मुख्यालय भोपालपटनम से तक़रीबन 50 किमी दूर ईरपागुट्टा के बुजुर्ग दो दिनो का सफर तय कर अपनी समस्या सुनाने यहां आए है। घर से निकलने के बाद उन्होंने एक रात कानलापर्ती गांव मे रूककर दूसरे दिन वहां से फिर निकल गए, कुछ दूर चलने जे बाद वे ट्रेक्टर मे बैठकर भोपालपटनम पहुचे है। उन्होंने बताया कि गांव मे वो अकेले नहीं है उनके साथ और भी ग्रामीण है जिन्हे पेंशन नहीं मिल रहा है। 60 माह से नहीं मिला पेंशन बुजुर्ग हड़मा नें बताया कि उन्हें 5 साल से पेंशन नहीं मिल रहा है पासबुक देखे तो 2017 के बाद खाते मे लेनदेन कि इंट्री नहीं हुई है। पीड़ित पासबुक आधार कार्ड वोटर आईडी ओरिजल और फोटो कॉपी लेकर घूम रहे है।  बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि सचिव से मिलने गए थे, उसने कहा है कि अब अगले साल पेंशन मिलेगा। वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत एडापल्ली के सचिव गोटा समैया ने बताया कि उनके पंचायत में कुल 34 हितग्राही है। जिसमे समाजिक सुरक्षा पेंशन के 15, वृद्धावस्था के 01, विधवा पेंशन केव14 और सुखद सहारा पेंशन के 4 हितग्राही है। उन लोगो के खाते केवाईसी नही होने के वजह से दो सालों से पेंशन नही आ रहा है।वही डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी जनपद पंचायत भोपालपटनम के सीईओ दिलीप उइके ने कहा है कि नेशनल पार्क एरिया के बड़ेकाकलेड, सेंड्रा व एडापल्ली पंचायतों के कई ग्रामीणों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। अभी हम भोपालपटनम में शिविर लगाकर आधारकार्ड बनवा रहे हैं। जिन पात्र लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। उनकी जानकारी लेकर उन्हें तत्काल पेंशन दी जाएगी।

हैदराबाद से अयोध्या फ्लाइट्स स्पाइसजेट ने समुचित मांग न आने का हवाला देते हुए बंद की

अयोध्या किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट ने समुचित मांग न आने का हवाला देते हुए हैदराबाद से अयोध्या के लिए संचालित अपनी सीधी उड़ान सेवा दो महीने के भीतर ही बंद कर दी है। स्पाइसजेट ने इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत में हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार सीधी उड़ान वाली सेवा शुरू की थी। जीएमआर समूह द्वारा संचालित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “स्पाइसजेट ने एक जून से हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा बंद कर दी है।” एयरलाइन तेलंगाना की राजधानी से अयोध्या के लिए सप्ताह में तीन बार ये उड़ान सेवाएं संचालित कर रही थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “उड़ान कार्यक्रम पूरी तरह से वाणिज्यिक विचारों और मांग से प्रेरित होता है। हालांकि हम अभी भी अयोध्या से चेन्नई के लिए सेवाएं संचालित कर रहे हैं।” अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद यात्रियों का आवागमन बढ़ने की संभावना को देखते हुए उड़ान सेवाएं शुरू की गई थीं। स्पाइसजेट ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान भी संचालित की थी।

योगी सरकार ने सरकारी नौकरियां निकालनी शुरू कर दी, यह अच्छा हुआ कि सरकार कुछ काम शुरू कर रही: अखिलेश यादव

इटावा समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों ही इशारों में योगी सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सरकारी नौकरियां निकालनी शुरू कर दी हैं, यह अच्छा हुआ कि सरकार जनता के लिए कुछ काम शुरू कर रही है। अच्छा यह भी होता कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना को समाप्त कर देती। बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देती, नौकरियों में आरक्षण की प्रक्रिया का पारदर्शिता के साथ पालन होता। अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार जरूर बन गई है, लेकिन उनके चेहरों पर खुशी दिखाई नहीं दे रही है। जिन लोगों ने शपथ ली, वे भी खुश नहीं हैं। जनता में भी खुशी का अहसास नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनती तो जनता को कुछ नया जरूर देखने को मिलता। एनडीए सरकार से कुछ नया मिलने वाला नहीं है। अखिलेश यादव ने आज विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। इस पर अखिलेश ने कहा कि जैसे अब तक सदन चलते आया है आगे भी बिल्कुल वैसे ही चलेगा। जनता और संविधान के मुद्दे पर हम सरकार को हर मोर्चे पर घेरा जाएगा। लोकसभा चुनाव में मिली जीत का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही सदन चलेगा जनता और संविधान के सवाल पर सरकार को घेरा जाएगा। हमारी बहुत दिनों बाद ऐतिहासिक जीत हुई है। हम तीसरे नंबर की पार्टी बन गए हैं, अब देश में हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।  

शरद पवार ने की अयोध्या पर टिप्पणी, कहा- इस नतीजे को अयोध्या के वोटरों की समझदारी करार दिया

फैजाबाद यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार के अब तक के चर्चे हैं। इसकी वजह यह है कि इसी लोकसभा सीट के तहत अयोध्या भी आता है, जहां राम मंदिर बना है। राम मंदिर का जिक्र भाजपा के नेता लगातार अपने भाषणों में कर रहे थे और उसकी चर्चा थी। ऐसे में अयोध्या की हार ने भाजपा समेत सभी को हैरान किया है। अब एनसीपी के नेता शरद पवार ने भी इस पर टिप्पणी की है और इस नतीजे को अयोध्या के वोटरों की समझदारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोगों ने भाजपा के उम्मीदवार को हराकर दिखाया है कि ‘मंदिर की राजनीति’ को कैसे ठीक किया जाए। पवार ने बारामती में एक मीटिंग में कहा कि भाजपा ने पांच साल पहले 300 से अधिक सीट हासिल की थी, लेकिन इस बार उसकी सीट संख्या घटकर 240 रह गई जो बहुमत से काफी कम है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि राम मंदिर चुनावी एजेंडा होगा और सत्तारूढ़ दल को वोट मिलेंगे, लेकिन हमारे देश के लोग काफी समझदार हैं।’ पवार ने कहा कि जब लोगों को एहसास हुआ कि मंदिर के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं तो उन्होंने अलग रुख अपनाने का फैसला किया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में एक बड़े उलटफेर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा सांसद रहे लल्लू सिंह को 54,567 मतों के अंतर से हराया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हम वोट मांगने के लिए मंदिर को चुनावी एजेंडे के रूप में इस्तेमाल किए जाने से डरे हुए थे, लेकिन अयोध्या के लोगों ने (भाजपा उम्मीदवार को हराकर) दिखाया कि ‘मंदिर की राजनीति’ को कैसे ठीक किया जाए।’ वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल स्थिर रहेगा और उनकी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। मोदी सरकार के स्थिर रहने का जताया भरोसा, बोले- मतभेद अपनी जगह पवार ने कहा कि मैंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई उनकी आलोचना को तवज्जो नहीं दी और उनका ध्यान उचित मदद के साथ क्षेत्र में व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर होगा। पवार ने कहा, ‘राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था ठोस होनी चाहिए। एक मजबूत अर्थव्यवस्था व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देती है तथा आज हम सभी यही उम्मीद करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार स्थिर रहेगी और वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी।’  

बुधनी के परसवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

बुधनी बुधनी के सागर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम परसवाड़ा में अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे वो बस चपेट में आए और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 35 से 40 या 30 सवार थे जिनमें से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, घायलों में 6 गंभीर घायलों को नर्मदा पुरम रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बकतरा जा रही निजी बस बुधवार की शाम जब शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा के समीप पहुंची तभी चालक ने सामने से बाइक पर आ रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार अभयराम और मंगलसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस पर काबू नहीं रख पाया और वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। इससे बस में सवार दो महिलओं चरनी बाई और आरती बाई की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं ग्राम नीमटोन निवासी बताई जाती हैं। बस पलटने से लगभग एक दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहगंज और बुदनी के अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे

रायपुर राज्य सरकार ने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डाक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। ये सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं। वित्त एवं योजना मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने ‘‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’’ से संबंधित विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है। इस संबंध में आयोग सभी विभागों व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से विचार-विमर्श भी कर रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी विकसित छत्तीसगढ़ की उनकी परिकल्पना साझा करने के लिए आयोग ने एक वेब पोर्टल ‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ तैयार किया है, जिसके जरिए वे अपने सुझाव दे सकते हैं। चौधरी ने मंत्रियों और विधायकों को लिखे पत्र में कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के संबंध में अपना सुझाव 30 जून 2024 तक सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग, नीति भवन, नवा रायपुर को या फिर आयोग के वेब पोर्टल शमोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए भेज सकते हैं। एक नवंबर को जारी होगा डाक्यूमेंट राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 जारी किया जाएगा। इससे पहले विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय बैठक में सभी विभागों से सुझाव आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है, जिसमें वन, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, यातायात, खेल, कौशल विकास,ग्रामीण विकास, आदिवासी क्षेत्रों में विकास, जनजाति विकास, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, पशुधन, धर्मस्व एवं संस्कृति आदि विभागों से सुझाव मिलना शुरू हो चुका है। बजट में की गई थी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को साकार करने विधानसभा के बजट सत्र 2024 में घोषणा की गई थी कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2024 को राज्य का विजन डाक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’जारी कर प्रदेश को समर्पित किया जाएगा। इस विजन डाक्यूमेंट में छत्तीसगढ़ के विकास पर बात की जाएगी। 2047 छत्तीसगढ़ को किस तरह विकास की दिशा आगे ले जा सकते हैं। इस पर सुझाव दिए जा सकते हैं।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हीट वेव का फिर लग सकता है झटका

जयपुर. राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश के साथ-साथ हीट वेव का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीट वेव चल सकती है। एक तरफ राजस्थान में प्री मानसून बारिश का इंतजार हो रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से तापमान में फिर से तेजी भी आने लगी है। मौसम विभाग ने 12 व 13 जून को प्रदेश के भरतपुर और बीकानेर संभाग में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में वर्षा और आंधी चल सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हीट वेव चल सकती है। एक तरफ राजस्थान में प्री मानसून बारिश का इंतजार हो रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से तापमान में फिर से तेजी भी आने लगी है।

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में डांस व नृत्य कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर  रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट व डी फार डांस एकेडमी और प्रजाराज्यम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। उभरते हुए कलाकारों को स्टेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान रियालिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता सौम्या कांबले ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और नृत्य के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के स्केटिंग रिंग में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिलासपुर क्षेत्र के अलावा रायगढ़ व कोरबा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लगभग 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया। गर्मी एवं उमस भरे वातावरण के बीच प्रतियोगियों का उत्साह एवं जुनून देखते ही बन रहा था। सभी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक भी उनकी प्रतिभा से प्रभावित हुए और तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। इससे पूर्व क्षेत्र के उभरते हुए कलाकारों के लिए एक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भी 50 कलाकारों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में डांस की तकनीकी व विभिन्न विधाओं का अनुभव व ज्ञान, स्टेज में परफारमेंस के आवश्यक पहलुओं पर सौम्या कांबले ने प्रकाश डाला। प्रतियोगिता एवं कार्यशाला मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रजाराज्यम के डायरेक्टर आकाश सिंह, नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रश्मि देवांगन एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफी प्रदान की। आकाश व कमल की जोड़ी रही विजेता शाम को फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमे विजेता के लिए आकाश सिंह राजपूत एवं कमल की जोड़ी और अक्ष सोनी व सोम निषाद के मध्य मुकाबला हुआ। दोनों ही टीम के मध्य कांटे की टक्कर रही। यहीं कारण है अंत में मुकाबला टाई हो गया। बाद में निर्णायक मंडल ने तकनीकी पहलुओं के आधार पर फ़ैसला लिया। इसमें आकाश सिंह राजपूत व कमल की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया। अक्ष सोनी एवं सोम निषाद को उपविजेता की ट्राफी दी गई। तीसरे स्थान पर ऋतु परना नायक रहीं। इसके साथ ही प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार भोलू विश्वकर्मा , सोमी विजया, आरुषि यादव , शुभम निषाद एवं संजना को सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सुमित कुमार को पुरस्कृत किया गया।  

CG Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए शैक्षिक सत्र से दो बार आयोजित करेगा परीक्षाएं

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत नए शैक्षिक सत्र से एक नया कानून लागू करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के अनुसार नए शैक्षिक सत्र से अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक वर्ष में दो बार किया जाएगा। इस नए नियम से फेल स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। वे एक बार फेल होने पर बेहतर तैयारी के साथ उसी वर्ष पास हो सकेंगे और उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स इससे अपने रिजल्ट में सुधार भी कर पाएंगे। आपको बता दें अभी तक केवल कम्पार्टमेंट लगने वाले स्टूडेंट्स ही दोबारा परीक्षा में भाग ले सकते थे जिसमें अब बदलाव हुआ है। दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाला छत्तीसगढ़ बना पहला राज्य छत्तीसगढ़ बोर्ड देशभर में पहला राज्य बनने वाला है जो इस सत्र से ही वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। अभी तक देश में किसी भी राज्य ने दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का नियम लागू नहीं किया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड के साथ केवल सीबीएसई बोर्ड इस शैक्षिक सत्र से देशभर में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने की घोषणा कर चुका है। कब आयोजित होंगी परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि किस महीने में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जारी की गई सूचना के मुताबिक प्रथम चरण की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च माह में किया जायेगा वहीं दूसरी बार बोर्ड परीक्षाएं जून-जुलाई माह में आयोजित की जाएंगी। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स ही ले सकेंगे एग्जाम में भाग स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले रजिस्टर्ड छात्र ही दूसरे चरण की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। नए स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पायेंगे।

गोंडा: घर के आंगन में छात्रा श्वेता शुक्ला की गला रेतकर हत्या, भाइयों पर हत्या किए जाने का आरोप

गोंडा उत्तर प्रदेश में छात्राओं के साथ होने वाली वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोंडा का है। जहां छात्रा श्वेता शुक्ला की घर के आंगन में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह 10 दिन पहले ही मौसी के घर से आई थी। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अभी स्वजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका के नाना बृज बिहारी मिश्र और पिता राजेश शुक्ल ने अलग-अलग तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, श्वेता शुक्ला के पिता राजेश शुक्ल ने तीन शादियां की हैं। मृतका के मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह जिला मुख्यालय स्थित अपने मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मृतका के नाना बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि श्वेता शुक्ला को दस दिन पूर्व उसके पिता राजेश मौसी के घर से ले गए थे। सोमवार की रात में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, पिता ने भूमि विवाद को लेकर अपने भाइयों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घर पर मृतका की सौतेली मां किरन शुक्ला के अलावा कोई नहीं है। घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस बारे में थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अभी तक हुई जांच-पड़ताल के आधार पर मृतका के नाना की तहरीर पर मुकदमा किया जा रहा है। इस बारे में एसपी व‍िनीत जायसवाल ने बताया क‍ि  छात्रा की मौत मामले में परिवार व गांव वालों से पूछताछ की गई। घटना का राजफाश करने के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।  

मणिपुर में रुकेगी मोहन भागवत के केंद्र सरकार पर दबाव बनाने से रुकेगी मणिपुर में हिंसा : पूर्व सीएम गहलोत

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मणिपुर हिंसा की उपेक्षा को लेकर भागवत का बयान बहुत देर से आया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में केंद्र सरकार ने मणिपुर में हो रहे आंतरिक संघर्ष और हिंसा को गंभीरता से नहीं लिया है। गहलोत ने कहा कि मणिपुर एक छोटा राज्य है, लेकिन भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी मणिपुर जाने का प्रयास नहीं किया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई बार मणिपुर का दौरा किया। गहलोत ने भागवत से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं, ताकि मणिपुर में हिंसा को रोका जा सके। केंद्र सरकार निष्क्रिय गौरतलब है कि मणिपुर में लंबे समय से जातीय और सामुदायिक हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। अशोक गहलोत ने इन हालातों पर केंद्र सरकार की निष्क्रियता की आलोचना की। भागवत से केन्द्र सरकार को मजबूर करने की अपील की है कि वह मणिपुर पर ध्यान दें। भागवत का बयान ऐसे समय आया है, जब मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग तेजी से बढ़ रही है। गहलोत के अनुसार, केन्द्र सरकार की लापरवाही ने मणिपुर की स्थिति को और गंभीर बना दिया है और इसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है। इस मुद्दे पर गहलोत का बयान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

सेना के ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 लोगों ने तोड़ा दम, राजस्थान में हुआ दर्दनाक हादसा

राजस्थान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सेना के एक ट्रक और बाइक की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के सूरतगढ़ कस्बे में मंगलवार देर रात उस समय हुयी, जब एक बाइक पर सवार चार लोग ईंट-भट्ठे से अपने गांव लौट रहे थे। सूरतगढ़ सदर थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विनोद बिश्नोई ने बताया कि बाइक ट्रक से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   उन्होंने बताया कि सेना उन चारों को सेना के अस्पताल ले गई जहां उनमें से दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । एक घायल को उपचार के लिए श्रीगंगानगर भेजा गया है । उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुरदयाल सिंह (31), अंग्रेज सिंह (35) और जोगेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई। शवों को बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के ट्रक चालक के खिलाफ सूरतगढ़ सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 304 (ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

मौसम विभाग ने कहा- राजस्थान से लेकर बंगाल तक, आपके शहर में कब होने वाली है मॉनसून की बारिश

जयपुर देश में मॉनसून प्रवेश तो कर गया है मगर उत्तर भारत के लोगों को मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मॉनसून की बारिश से पहले यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में गर्मी की स्थिति विकराल रूप ले चुकी है। इन राज्यों में लोग गर्मी और लू से त्रस्त हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं राहत की खबर देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि बहुत जल्द बंगाल के अलावा पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड में मॉनसून की बारिश होने वाली है। क्या मॉनसून की स्थिति देश में मॉनसून की स्थिति की बात करें तो कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई। आपके इलाके में कब तक होगी मॉनसून की बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 12 जून, 2024 को महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। फिलहाल मॉनसून की उत्तरी सीमा अब 20.5 डिग्री उत्तर से गुजर रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी एक मैप के मुताबिक, मॉनसून 10-15 जून के बीच में पूरे बंगाल और पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड तक, 15-20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तराखंड और पूर्वांचल तक, 20-25 जून तक आधे उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखंड तक और 25-30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए दिल्ली तक पहुंचेगा। वहीं 30 जून से 8 जुलाई तक मॉनसून पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच जाएगा। भीषण लू की चपेट में हैं ये इलाके मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाके, दक्षिणी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ भागों में तथा उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में लू की स्थिति गंभीर देखी गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कल देश भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।  

बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने व्‍यापारी से की 27 लाख रुपए लूट

रायपुर रायपुर में एक व्यापारी से 27 लाख रुपए की लूट की खबर सामने आ रही है। लुटेरे बाइक पर सवार थे। पुलिस ने नाकेबंदी की है। मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुटी है। यह खरोरा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में बड़ी लूट हो गई है। किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट हुई। लुटेरे उनके दफ्तर पर घुसकर 27 लाख नगदी लूट कर फरार हुए हैं। बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

बलौदाबाजार हिंसा: हटाए गए कलेक्टर और एसपी, नवागत कलेक्टर सोनी और एसपी अग्रवाल सौंपा पद प्रभार

बलौदाबाजार बलौदाबाजार में हुई हिंसा मामले में मंगलवार की रात सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया. जिसमें कलेक्टर कुमार लाल चौहान के जगह पर दीपक सोनी को पदस्थ किया और पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार के जगह पर विजय अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक का प्रभार सौंपा. वहीं नियुक्ति के बाद दोनों ही अधिकारियों ने आज बलोदाबाजार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. इस दौरान दोनों ने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही जिले वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण कर हुए नुकसान के साथ ही जिला कार्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया. साथ ही मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि जल्द ही सारी व्यवस्थाओं को ठीक कर कामकाज फिर से शुरू किया जाएगा. सभी अधिकारी कर्मचारी की यही प्राथमिकता है कि जन सहभागिता के साथ यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए पूरा जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. एसपी विजय अग्रवाल ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर घटना में हुई क्षति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक के रूप में ज्वाइन किया हूं. पदभार ग्रहण करने के बाद सहयोगियों के साथ बातचीत करके पूरे घटना की जानकारी ली. घटना से संबंधित वायरल हो रहे वीडियो को लेकर एसपी अग्रवाल ने कहा कि इसका आकलन किया जाएगा. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. उपद्रवियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी भी विवेचना में कई सारे प्रक्रिया होते हैं. उसमें गिरफ्तारी भी एक प्रक्रिया है. जिस तरह से सबूत पाए जाएंगे उसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी.

राजस्थान-बूंदी में कांग्रेस विधायक ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दिया धरना

बूंदी. जिले के हिंडोली विधानसभा से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना हिंडोली थाने के बाहर धरना लगाकर बैठ गए और जमकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। चांदना का आरोप है कि जब से राजस्थान में भाजपा सरकार बनी है तब से क्षेत्र में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में पिछले दिनों हुई घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग की। चांदना ने कहा कि 7 दिनों के भीतर यदि वारदातों का खुलासा नहीं हुआ तो बूंदी एसपी ऑफिस में ग्रामीणों के साथ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इधर मौके पर पहुंचे हिंडोली एसडीएम, डीएसपी ने चांदना से बातचीत की और ज्ञापन लिया तब जाकर चांदना धरने से उठे और धरना समाप्त किया। डीएसपी घनश्याम मीना का कहना है कि मामले को देखते हुए टीमों का गठन किया हुआ है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस दौरान हिंडोली और नैनवा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री व विधायक अशोक चांदना ने कहा कि हिंडोली व नैनवा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लूट की वारदातें हो रही हैं। थानों में किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक होने नाते मेरा फर्ज बनता है कि मैं आम जनता को न्याय दिलाऊं। इसी कड़ी में सांकेतिक धरना दिया है और प्रशासन को अपना मांग पत्र सौंपा है। एक और वारदात सोमवार को हिंडोली थाना क्षेत्र के देव जी थाना गांव निवासी युवक हरि सिंह मीणा के साथ हुई 5 लाख की लूट के मामले में भी लोगों में गुस्सा देखा गया। डीएसपी घनश्याम मीना ने बताया कि गुढ़ा गोकुलपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े एक युवक के साथ 5 लाख 35 हजार रुपये की लूटपाट की रिपोर्ट मिली थी। लुटेरों ने युवक की आंखों में मिर्ची फेंकी और उसके चेहरे पर पेट्रोल भी डाला। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद युवक बेहोशी की हालत में आ गया और लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर हमने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। घटना को लेकर पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

बलौदाबाजार हिंसा: सरकार ने की सख्त कार्रवाई, जांच के लिए 21 सदस्‍यीय पुलिस एसआइटी गठित

बलौदाबाजार छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने पुलिस एसआइटी का गठन किया है। तीन डीएसपी स्‍तर के अधिकारियों के नेतृत्व में 21 सदस्‍यीय पुलिस एसआइटी की टीम 10 जून को बलौदाबाजार में हुई हिंसा की जांच करेगी। इधर, छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के एक दिन बाद सरकार ने मंगलवार देर रात को कलेक्टर कुमार लाल और एसपी सदानंद को हटा दिया है। दीपक सोनी को कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया है। वहीं, इससे पहले पुलिस ने 83 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अलग-अलग आठ एफआइआर दर्ज की हैं। इसमें 40-50 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लगभग 60 को हिरासत में लिया है। जिनके वाहन जलाए गए हैं उनमें से 60 से अधिक लोगों ने भी शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार तीन कांग्रेसी नेताओं पर भी अपराध दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी अपने साथ पेट्रोल बम और पत्थर लेकर आए थे। 100 बाइक, 30 से अधिक चारपहिया और दो दमकल वाहन को आग के हवाले किया गया है। 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। हिंसा होने के बाद सोमवार देर रात को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। जांच में सामने आया है कि हिंसा की रणनीति 15 दिन पहले तैयार की गई थी। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए केवल 450 का पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस ने हिंसा के बाद प्रदेशभर के लिए अलर्ट जारी करते हुए इंटरनेट मीडिया की निगरानी बढ़ा दी है। बलौदाबाजार की घटना के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में सुबह से लेकर रात तक मैराथन बैठकों का दौर चला। घटनाक्रम के बाद स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पल-पल की रिपोर्ट ली। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सतनामी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कांग्रेस ने बनाई समिति, बघेल बोले-सरकार की लापरवाही बलौदाबाजार की घटना पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति बना दी है। समिति के पदाधिकारी घटना स्थल पर जाकर कारणों की पड़ताल करेंगे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश में अपनी तरह की यह पहली घटना है। सरकार की लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। जली कार देखकर रो पड़े पिता-पुत्र जिला मुख्यालय का कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार सुबह चारपहिया और दो पहिया वाहनों का श्मशान घाट जैसा दिख रहा था। प्रदेश के सबसे बेहतरीन कलेक्ट्रेट परिसर में से एक बलौदाबाजार का जिला कार्यालय अपनी बर्बादी की गवाही खुद दे रहा है। परिसर के अलग- अलग हिस्सों में पूरी तरह जली हुई कारें, मोटर सायकल का ढांचा दिखाई दिया। जिन लोगों के वाहन सोमवार को जलाये गए थे, वे अपनी-अपनी गाड़ियों की पहचान भी कर पाने में असमर्थ दिख रहे थे। एक पिता-पुत्र अपनी कार, जिसमें सवार होकर वे कलेक्टर आफिस में आये थे, आज उसे देखकर रो पड़े। उपद्रवियों ने शासकीय वाहनों के साथ ही लोगों के निजी वाहनों को भी तोड़ा व जला दिया। जिले में कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय का हाल सबसे बुरा था। यह है मामला बलौदाबाजार में सतनाम पंथ के धार्मिक स्थल अमर गुफा के जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले की जांच व अन्य मांगों को लेकर सतनामी समाज के कई संगठन आंदेालन कर रहे थे। सोमवार को कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय को फूंक डाला।

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा के बाद दीपक सोनी कलेक्टर और विजय अग्रवाल बनाए गए नए एसपी

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया था। इस दौरान उमड़े भीड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तोड़फोड़ आगजनी जैसे घटनाओं को अंजाम दिया था। इस पर अब राज्य शासन ने एक्शन लिया है। मंगलवार की देर रात राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। इनके जगह पर 2011 बीच के आईएएस दीपक सोनी को कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। वहीं 2012 बैच के आईएएस विजय अग्रवाल को एसपी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के आईएएस कुमार लाल चौहान कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं 2011 बैच के आईएएस दीपक सोनी रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त मनरेगा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही गृह विभाग की ओर से बलौदाबाजार के एसपी सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 2012 बैच के आईएएस विजय अग्रवाल एसपी अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही 2018 बैच आईएएस योगेश पटेल को अंबिकापुर के एसपी बनाया गया है।

अखिलेश यादव सहित परिवार के पांच सदस्य निर्वाचित होकर पहुंचे लोकसभा

कन्नौज चुनावी दंगल में तो पति-पत्नी के आमने-सामने की लड़ाई के कई उदाहरण हैं, लेकिन एक अलग-अलग सीट से एक साथ जीतकर लोकसभा तक पहुंचने की नजीर कम ही मिलती है। इस बार 18वीं लोकसभा के दौरान जब सदन में सभी सांसद बैठेंगे, तो यूपी से अखिलेश यादव और डिंपल यादव के रूप में पति-पत्नी की इकलौती जोड़ी सभी का ध्यान खींचेगी। यह पहली बार है कि किसी पार्टी का मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव एक साथ लोकसभा के लिए चुने गए हैं। अखिलेश अपनी परंपरागत सीट कन्नौज से, तो उनकी पत्नी डिंपल यादव पड़ोस की मैनपुरी सीट से सांसद चुनी गई हैं। दोनों ने ही रिकॉर्ड वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। डिंपल यादव तो सपा की ओर से जीतने वाले सांसदों में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने में अव्वल हैं। उनके बाद उनके पति अखिलेश यादव की जीत का अंतर पार्टी में दूसरे नंबर पर है। यह भी एक अलग तरह का रिकॉर्ड है। ऐसे में लोकसभा की कार्रवाई के दौरान जब दोनों सदन में मौजूद रहेंगे, तो सभी की निगाहें उन पर रहेंगी। अगर दोनों के लिए बैठने की जगह भी पास-पास होगी, तो यह देखना भी दिलचस्प होगा। पिछली लोकसभा चुनाव में दोनों सदस्य रहे, साथ निर्वाचित नहीं हुए एक इत्तेफाक देखिए कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पिछली लोकसभा 2019 में भी साथ-साथ लड़े थे, लेकिन सदन के सदस्य एक साथ नहीं निर्वाचित होने से साथ-साथ नहीं पहुंच सके थे। दरअसल अखिलेश यादव आजगमगढ़ से चुनाव लड़कर जीते। जबकि डिंपल यादव कन्नौज से लड़ी थीं, लेकिन चुनाव नहीं जीत सकी थीं। हालांकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई, तो डिंपल यादव वहां से उपचुनाव जीतकर सदन में पहुंचीं। 10 महीने बाद डिंपल उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं उसके पहले अखिलेश यादव विधानसभा में मैनपुरी की ही करहल विधानसभा से विधायक निर्वाचित हो गए थे। नतीजों के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा के बाद करीब 10 महीने बाद डिंपल यादव उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं। इस तरह 17वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होकर भी साथ में सदस्य नहीं रहे थे। सदन में तीन भाइयों के साथ मौजूद रहेंगे अखिलेश अखिलेश यादव न सिर्फ पहली बार अपनी पत्नी के साथ लोकसभा में मौजूद रहेंगे, बल्कि इस बार उनके तीन भाई भी बतौर सांसद सदन में उनके साथ रहेंगे। चूंकि सैफई परिवार के पांच सदस्य निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे हैं। इसमें कन्नौज से अखिलेश यादव और मैनपुरी से डिंपल यादव के अलावा आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव भी सांसद चुने गए हैं। इस तरह पांच सदस्यों के साथ लोकसभा में देश का सबसे बड़ा कुनबा रहेगा। पिता और एक भाई के साथ सदन में रह चुके अखिलेश, पहली बार कुनबे के साथ     2000 के उपचुनाव में जब वह पहली बार कन्नौज से सांसद बने थे तो उस समय उनके पिता मुलायम सिंह यादव संभल से सांसद के रूप में उनके साथ लोकसभा में थे     2004 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से अखिलेश यादव और मैनपुरी से उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव लोकसभा पहुंचे थे।     2009 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव कन्नौज से और धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद चुनकर पहुंचे थे।     2014 में पहली बार सैफई परिवार के पांच सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसमें खुद आजमगढ़ और मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव सांसद चुने गए थे। बाद में मुलायम सिंह ने आजमगढ़ सीट बरकरार रखते हुए मैनपुरी से इस्तीफा दिया। तब हुए उपचुनाव में इस परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में तेज प्रताप यादव चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उस दौरान अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।     2019 के लोकसभा चुनाव में परिवार से सिर्फ दो सदस्य मैनपुरी से मुलायम सिंह और आजमगढ़ से अखिलेश यादव ही सांसद बने थे। बाकी सदस्यों को शिकस्त मिली थी। पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन दो बार बन चुके सांसद इस बार अखिलेश यादव और डिंपल यादव पति-पत्नी के रूप में लोकसभा सदस्य चुनी गई हैं। इसके पहले यह उपलब्धि बिहार से पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन के नाम थी । वह दोनों 2004 और 2014 में दो बार एक साथ चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच थे। हालांकि दोनों अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़कर जीते थे। इस बार भी पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। उनकी पत्नी रंजीता रंजन कांग्रेस से राज्यसभा की सांसद हैं। दोनों जोड़ी के तौर पर तीसरी बार संसद में होंगे, लेकिन अलग-अलग सदन का हिस्सा होंगे।  

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में नवदंपती ने कमरा बंद कर खाया जहर

बलरामपुर-रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो में एक नवदंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दंपती की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, डिंडो के राकेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुई थी। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी था और वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता था। वह पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ अंबिकापुर में ही रहता था। मंगलवार को वह पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव आया। अपने माता-पिता को बच्चे को सौंपकर पति-पत्नी कमरे में चले गए। जहां उन्होंने कमरा बंद कर तेज आवाज में टीवी चालू करके जहर खा लिया। जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश की वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया अब तक इसका पता नहीं चल सका है।

Uttar Pradesh के Mau में गले में तख्ती दाल थाने पहुंचा बदमाश, ढाई साल से था फरार

मऊ उत्तर प्रदेश के दो हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण का रास्ता साफ हो गया है। एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद इन शिक्षकों की घर वापसी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने  सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। उधर, बाराबंकी में एनकाउंटर में इनामी लुटेरे गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद करने जा रही थी। इसी दौरान अभिरक्षा से भागते हुए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गिर पड़ा।   एक लाख सालाना आय वालों को भी शादी का अनुदान, योगी सरकार ने बढ़ाई सीमा उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के तहत आवेदकों की आय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदकों की वार्षिक आय सीमा रुपये एक लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने यह जानकारी दी। 40 ग्राहकों के साथ बैंक में ही जालसाजी, मैनेजर ने हड़प लिए 80 लाख गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया एसबीआई के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकुमार भाष्कर भूषण, बैंक एकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह, कैंटीन ब्वॉय पंकज मणि पर 80 लाख रुपये की जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों बैंक कर्मियों ने एफडी के भुगतान, केसीसी और क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर करीब 40 ग्राहकों से 80 लाख रुपये की जालसाजी की है। बरेली में सांड का हमला, किसान को पटक-पटक कर मार डाला; मचा कोहराम यूपी के बरेली में सांड के हमले में एक किसान की मौत के बाद आतंक फैल गया है। राधेश्‍याम नाम के इस 40 वर्षीय किसान को सांड ने पीट-पीटकर मार डाला। सांड ने किसान के सीने में नुकीले सींग घुसा दिए। इससे किसान की मौत हो गई। किसान पर सांड का हमला देख खेतों में काम कर रहे किसान वहां दौड़कर पहुंचे। उन्‍होंने सांड को किसी तरह से वहां से भगाया। घायल किसान को आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शादी अनुदान योजना का लाभ ले सकेंगे, एक लाख तक आय वाले परिवार

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना के तहत आवेदकों की आय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदकों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस बदलाव से पिछड़े वर्ग के अधिक परिवारों को अपनी पुत्रियों की शादी के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। पहले शहरी क्षेत्रों में आवेदकों की आय सीमा 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 46,080 रुपये सालाना थी। अब इसे एक समान एक लाख रुपये कर दिया गया है। योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वित्त वर्ष 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत प्राप्त आवेदनों और भुगतान की जिलेवार स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जगतगुरू रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट के संकायों में दिव्यांग और सामान्य छात्रों के प्रवेश और संकाय संचालन के लिए रिक्तियों और नियुक्तियों की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि छात्रों की संख्या में वृद्धि की जाए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 154 रिक्त पद भरने के निर्देश नरेंद्र कश्यप ने विभागीय समीक्षा में निर्देश दिए कि विभाग के रिक्त 154 पदों को भरे जाने की आवश्यक कार्यवाही तत्काल की जाए। जिन रिक्तियों की तैनाती अन्य विभागों के माध्यम से होनी है, वहां पर पत्राचार कर तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

राजस्थान-आबू रोड में चलती ट्रेन में चोरी करने वाले हिरासत में

आबू रोड. आबू रोड रेलवे पुलिस ने चलती बांद्रा-बीकानेर ट्रेन के स्लीपर कोच से लेडिज पर्स, नकदी, सोने के झुमके व मोबाइल चुराने के मामले का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं। आबू रोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम द्वारा धर्मराज उर्फ भोलू पुत्र प्रहलाद एवं मोना उर्फ लक्की पुत्र विक्रम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धर्मराज उर्फ भोलू चोरी के चार मामलों में सजायाफ्ता है व जीआरपी थाना आबूरोड पर चोरी के एक प्रकरण में विचाराधीन है। जबकि मोना उर्फ लक्की जीआरपी थाना अजमेर में चोरी के चार मामलों में सजायाफ्ता है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे महानगर जोधपुर में पेश किया जाएगा।

भगवान से बड़े कमिश्नर! उज्जैन में चप्पल पहनकर शिवलिंग पर चढ़ाया जल, पूरे देश में आक्रोश

उज्जैन ये पूरी घटना शनिवार को उज्जैन के शिप्रा तट पर घटी दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नमामि गंगे की तर्ज पर जगह-जगह घाटों की सफाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शिप्रा नदी के रामघाट पर घाटों की सफाई के बाद जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारी शिवलिंग का पूजन कर रहे थे बाकी सभी नंगे पैर होकर पूजन कर रहे थे लेकिन कमिश्नर संजय गुप्ता चप्पल पहनकर जल चढ़ाते दिखे अब माफी मांग रहे कमिश्नर कमिश्नर का ये फोटो वायरल होते ही बवाल मच गया, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले में कमिश्नर को माफी मांगने की बात कही है। इस मामले में संभाग कमिश्नर संजय गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा, मुझसे भूल चूक हुई है। जैसे ही मेरे ध्यान में आया तो मैंने तुरंत चप्पल उतार दी थी अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है तो मे माफी मांगता हूं। उज्जैन संभाग के कमिश्नर संजय गुप्ता ने जब चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया उस दौरान नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक, निगम सभापति कलावती यादव और उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन भी मौजूद रहे। इन सभी ने नंगे पैर भगवान शिव को जल चढ़ाया था वहीं घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए उज्जैन के पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने कहा संभाग के सबसे बड़े अधिकारी कमिश्नर ने चप्पल पहनकर जल चढ़ाया ये हिन्दू धर्म संस्कृति का अपमान है इतने बड़े पद पर ये करना असहनीय है।

आतंकी खतरे से निपटने केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, रामनगरी में बनेगा एनएसजी हब

अयोध्या राम मंदिर के चलते देश-दुनिया में अयोध्या का अपना अलग स्थान है. ऐसे में इसकी सुरक्षा के लिए तमाम तरह के प्रबंध किए गए हैं. इसी कड़ी में अब रामनगरी में एनएसजी (National Security Guard) हब बनेगा. आतंकी खतरे और उससे निपटने को लेकर केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है. एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो अयोध्या में बनने वाले NSG हब में तैनात होंगे. गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, NSG को अयोध्या में आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG बखूबी कर रही है. सरकार अयोध्या में एनएसजी हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. गौरतलब है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे में अब NSG की यूनिट अयोध्या में तैनात की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि अयोध्या की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्लैक कैट कमांडो तैनात किए जाएंगे. मालूम हो कि अभी तक राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवानों को हर दो महीने में बदल दिया जाता है. राम मंदिर की सुरक्षा में पीएसी की 8 कंपनी यूपी एसएसएफ को दी गई हैं. एटीएस (ATS) की यूनिट भी अयोध्या में मौजूद रहती है. CRPF को सौंपी जा सकती है NSG के पास मौजूद VVIP लोगों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल VIP सुरक्षा में तैनात NSG की VIP सिक्योरिटी यूनिट से ये ज़िम्मेदारी पूरी तरह से वापस लेकर इसे CRPF की VIP सिक्योरिटी यूनिट को सौंपने की तैयारी चल रही है. पार्लियामेंट की सिक्योरिटी ड्यूटी से मुक्त होने के बाद CRPF के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) को अब VIP सुरक्षा में तैनात किया जा सकता है.   इसे लेकर गृह मंत्रालय में कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं, और जल्द ही इस पर फैसला भी लिया जा सकता है. NSG इस वक्त 9 VIP को सुरक्षा दे रही है. NSG की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट, स्पेशल रेंजर ग्रुप (SRG) की ड्यूटी, पूरी तरह से सीआरपीएफ की वीआईपी सिक्योरिटी इकाई को सौंप देने का प्लान है. एनएसजी को उसके मूल काम यानी आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG अभी बखूबी कर रही है

दम्पत्ति ने खाया जहर, तीन साल के बच्चे के सिर से उठ गया माता-पिता का साया

अंबिकापुर बलरामपुर -रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो के युवा दंपती ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक है। युवा दंपती के द्वारा अचानक इस प्रकार का कदम क्यो उठाया गया इसका पता अब तक नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार डिंडो के राकेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम मेंढारी की अंजू गुप्ता से हुआ था। राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल सनावल का पदाधिकारी भी थे। वह अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय में भी कार्य करता थे। मंगलवार के ढाई बजे के करीब अंबिकापुर से गांव में अपनी पत्नी एवं तीन साल के बच्चे के साथ आया था। घर के नजदीक ही राकेश के भाई का दुकान था। राकेश की अपने भाई से बात भी हुई वह बच्चे का एलआइसी की किश्त जमा करने की बात कही। बच्चे को भाई के साथ छोड़कर पति-पत्नी कमरे में चले गए जहां तेज आवाज में टीवी चालू करके जहर का सेवन कर लिया जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राकेश को वाड्रफनगर हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक है। अब तक उनके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया इसका पता नहीं चल सका है। दरवाजा तोड़कर निकाला गया दंपति को राकेश के पिता उत्तर प्रदेश गए थे जहां से वह चार बजे के करीब आए। जब एक घंटा के बाद भी दरवाजा नहीं खुला एवं कमरे से कुछ आवाज आने लगी तो वह कमरे के पास गए जब दरवाजा पिटा, नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर की स्थिति देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। युवाओं के बीच लोकप्रिय था राकेश मिलनसार, हंसमुख राकेश भाजपा युवा मोर्चा में मंडल पदाधिकारी था एवं भाजपा युवा मोर्चा में वह हमेशा सक्रिय रहता था। उनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच अच्छी खासी थी।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सख्त कार्रवाई करने के लिए सुरक्षाकर्मियों व सरकार की सराहना की

लखनऊ   बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमलों पर सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सहराहना की है साथ ही विपक्ष को नसीहत दी है।मायावती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी हाल ही में जो आतंकी वारदातें हुई हैं। जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है अर्थात हमला किया गया है। यह अति दुःखद व निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी तत्वों को ढेर करने के लिए, सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं यह सराहनीय है। बसपा इसका समर्थन करती है लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नहीं है। बता दें कि रविवार रात को जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने एक बस पर हमला कर दिया था। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए थे। वहीं, जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के गांव सैडा सोहल में बुधवार दूसरे दिन फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया है। पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की हुई है। तलाशी अभियान चल रहा है। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने यह जानकारी दी है। एडजीपी ने कहा कि हीरानगर में हुई मुठभेड़ में बहादुर जवानों ने दोनों आतंकी मार गिराए हैं। हालांकि ऑपरेशन अभी चल रहा है। इलाके में किसी अन्य आतंकी के छिपे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़-कोण्डागांव की नौ आंगनबाड़ी बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिला के बनजुगानी गांव में एक ही परिवार के नौ बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार सभी बच्चों को गंभीर हालत में कोण्डागांव जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे मंगलवार की सुबह घर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र गए हुए थे, जहां खेलते-खेलते अधिकतर बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया। आंगनबाड़ी में खेलने के दौरान रतनजोत बीज खाने वाले बच्चों में नित्या पोयाम 4 वर्ष,  दिवांसी पोयाम 4 वर्ष, कांति पोयाम 6 वर्ष, आयुष पोयाम 3 वर्ष, शिवानी पोयाम 5 वर्ष, नियासा पोयाम 4 वर्ष, दीपेश पोयाम 4 वर्ष, शामिल हैं। ये सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं आंगनबाड़ी आए हुए थे जहां उन्होंने एक साथ रतनजोत का बीज खा लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्चों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है जहां सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर, पीडियाट्रिक डॉ रुद्र कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डॉ अनामिका नेताम पीड़ितों का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआरपीएफ जवान श्री कबीर उईके के शहीद होने पर खेद व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के सीआरपीएफ जवान श्री कबीर उइके के जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद होने पर खेद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीद जवान की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा ज़िले के ग्राम पुलपुलडोह थाना बिछुआ के कबीर उईके जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात थे। मंगलवार की रात कठुआ में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वे घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका।  

राजस्थान सरकार का असमंजस के बीच ओल्ड पेंशन स्कीम का नया प्लान तैयार

जयपुर. ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) नई बीजेपी सरकार की गले की हड्डी बन गई। नई भजनलाल सरकार OPS को बदलकर नया आंध्र मॉडल लागू तो करना चाहती है लेकिन कर्मचारियों के नाराज होने का डर भी है। इसलिए विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की तरफ से OPS लेकर पूछे गए सवालों का बीते 6 महीने से सरकार ने विधानसभा को अब तक कोई जवाब नहीं भेजा। राजस्थान अगला बजट सत्र जल्दी ही शुरू होने वाला है। विपक्ष कई मुद्दों के साथ सरकार को घेरने के लिए तैयार है। इनमें एक मुद्दा कर्मचारियों की पेंशन का है। पिछली गहलोत सरकार में लागू की गई ओल्ड पेंशन योजना को नई भजनलाल सरकार नए सिरे से लागू करने पर विचार कर रही है। गहलोत मॉडल को हटाकर उसकी जगह आंध्रप्रदेश के पेंशन मॉडल लागू करने की कार्रवाई चल रही है। हालांकि सरकार की तरफ से इस मामले में अब तक कोई वक्तव्य नहीं दिया गया है लेकिन  OPS जारी रखने को लेकर विधानसभा के पिछले सत्र में विपक्ष के विधायकों की तरफ से पिछले सत्र में जितने भी सवाल वित्त विभाग से पूछे गए उनके जवाब अब तक विधानसभा को नहीं भेजे गए हैं। जबकि पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के लंबित जवाबों को लेकर ब्यूरोक्रेसी को फटकार भी लगाई थी। इधर कर्मचारी संगठनों ने प्री-बजट मीटिंग में साफ कर दिया था कि उन्हें OPS हर हाल में चाहिए। लोकसभा चुनावों में कर्मचारी वर्ग की नाराजगी का असर पोस्टल बैलेट में नजर आ चुका है। खुद पीएम मोदी भी शपथ ग्रहण के बाद कर्मचारी वर्ग की तारीफ कर चुके हैं। इसलिए सरकार के स्तर पर कर्मचारियों की पेंशन मॉडल में बदलाव का यह निर्णय आसान नहीं होगा। सवाल पूछने वाले विधायकों में कांग्रेस अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास, केशोराय पाटन से सीएल प्रेमी। सरकार झूठ बोलना बंद करे  – सरकार झूठ बोलना और विपक्ष को गाली देना बंद करे। छह माह से अधिक हो गया, अब तो कम से कम कोई विजन लाए। किरोड़ीलाल मीणा जी इस्तीफा दें या नहीं दें इससे हमें कोई मतलब नहीं है, हमारा वास्ता तो काम से है कि सरकार काम तो करे। – गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

डीएवीवी पेपर लीक कांड : जांच समिति ने संबंधित कॉलेज पर 5 लाख रुपए की पेनल्‍टी

इंदौर एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में पेपर आउट होने के संबंध में आइडलिक कालेज का नाम सामने आया है। वहां से कम्प्यूटर आपरेटर ने पेपर का फोटो खींचकर विद्यार्थियों को वाट्सएप पर दिया है। साथ ही पूरे मामले में प्राचार्य की गलती भी रही है, जिन्होंने थाने के बजाए पेपर का बंडल प्राचार्य कक्ष में रखा। इस संबंध में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समिति ने जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट आज कार्यपरिषद में रखी गई। सबसे अहम बात यह कि बैठक में उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस तरह के बैठक में आयुक्त शामिल हुए हों। समिति की अनुशंसा के आधार पर कार्रवाई को लेकर फैसला किया जाएगा। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में 13 मुद्दे रखे गए हैं।

सतनाः बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम अभियान में पहले दिन रेस्क्यू किये गये 6 बच्चे

सतना बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार सतना जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा के निर्देशन में 11 से 18 जून तक सड़क पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास नीति के तहत रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सतना शहर में चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्र में कार्यवाही के लिए दल भी गठित किए गए हैं। जिनके द्वारा अभियान के प्रथम दिवस मंगलवार को सेमरिया चौराहे मे स्थित मंदिर परिसर से 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इन बच्चों को उम्र लगभग 2 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि गठित दल के सदस्यों द्वारा बच्चों को परिवार सहित रेस्क्यू कर जिला बाल संरक्षण इकाई लाया गया। जहॉ बच्चों को मां और दादी को परामर्श दिया गया तथा बच्चों की जानकारी एसआईआर, आईसीपी और सर्वे प्रपत्र मे दर्ज की गई तथा बच्चों को उनके घर तक टीम द्वारा भेजा गया। बच्चों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार दूसरे दल ने सांई मंदिर (राजेन्द्र नगर) के पीछे रेलवे परिसर में अस्थायी रूप से निवासरत परिवारों तथा बच्चों से जानकारी प्राप्त की। जो चंदिया जिला उमरिया तथा बड़वारा जिला कटनी के निवासी है और कुछ समय से सतना में रह रहें है। परिवारों एवं बच्चों को समझाइस दी गई कि बाल भिक्षावृत्ति अपराध है। बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र और विद्यालय में प्रवेश करवाने के लिये मात-पिता को समझाईस दी गई।  

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने सतनामी समाज प्रमुखों की ली बैठक

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना को लेकर सतनामी समाज के प्रमुखों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित करने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़ें। सतनामी समाज प्रमुखों ने कहा कि समाज के सभी लोग घटना से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, वो असामाजिक तत्व थे और हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे। शांति और सौहार्द्र स्थापित करने के लिए हम सब दृढ़संकल्पित हैं। सतनामी समाज के राज्यभर से आए प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  साय से  उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। बलौदाबाजार जिले में हुई घटना के संबंध में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की और एक बार फिर शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। ‘असमाजिक तत्वों ने किया जैतखाम का अपमान’ इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सतनामी समाज गुरु बाबा घासीदास के अनुयायी है। बाबा ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों असमाजिक तत्वों ने जैतखाम का अपमान किया है। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा शांति के टापू छत्तीसगढ़ में इस घटना का होना बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा कि आप सभी प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए हैं। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि भ्रम की स्थिति न निर्मित हो और शांति स्थापित करने की दिशा में सब साथ मिलकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से कहा कि किसी भी निर्दाेष को सजा नहीं होगी। आप सभी ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण आयोजन किया था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप से यह घटना घटी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दी अब तक की कार्यवाही की जानकारी चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पवित्र अमरगुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचाने की घटना के संबंध में शासन की ओर से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी ने कहा कि हमारा समाज  बाबा घासीदास जी का अनुयायी है। हम सत्य, अहिंसा और सद्भाव को मानने वाले लोग हैं। हम मनखे-मनखे एक समान को  मानते हैं। बलौदाबाजार जिले की इस घटना ने हम सभी को आहत किया है। हम सब चाहते हैं कि समाज में शांति स्थापित हो और हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए शासन के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने के उत्सुक हैं। बैठक में ये रहे मौजूद इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, टंकराम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक  विनोद भारती, सतनामी कल्याण समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

दरोगा ने मांगी पांच लाख रुपये की घूस, ‘EMI’ में की कन्वर्ट, 50 हजार की पहली किस्त

बरेली बरेली में रिश्वतखोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दरोगा ने मुकदमे से नाम निकालने के एवज में दो लोगों से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जब उक्त लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो दरोगा की ऐसी दरियादिली दिखाई कि ईएमआई की तरह किस्तों में रिश्वत तय कर ली। उक्त लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त लेते दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक किला थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी महिला और व्यक्ति निकालने को लेकर प्रेमनगर थाने के दरोगा रामौतार ने पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। इस पर व्यक्ति ने इतनी बड़ी रकम एक साथ देने में असमर्थता जताई। उसने दरोगा से किस्तों में रकम लेने का अनुरोध किया। दरोगा ने दरियादिली दिखाते हुए उससे किस्तों में पांच लाख रुपये की रिश्वत तय कर ली। उस व्यक्ति ने एसपी विजिलेंस से लिखित शिकायत की। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेते दरोगा को कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा रामौतार नरियावल स्थित एक मकान में किराये पर रहता है।  विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि दरोगा ने किश्तों में घूस की रकम देने को कहा था। पीड़ित ने शिकायत की तो टीम ने दरोगा को मौके पर पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।  

जम्मू आतंकी हमले में राजस्थान के मृतकों के परिवार को मिलेंगे 50-50 लाख : सीएम भजनलाल

जयपुर. जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले चार लोगों के दो परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। सरकार ने इन परिवारों के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और एक-एक डेयरी बूथ आवंटित करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सहायता कोष के नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए कोष के रिवॉल्विंग फंड से यह अपवाद स्वरूप सहायता स्वीकृत की है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार शाम को आतंकवादी हमले के बाद खाई बस गिरने से राजस्थान के राजेंद्र सैनी (42), उनकी पत्नी ममता (40), उनकी रिश्तेदार पूजा सैनी (30) और उसके दो साल के बेटे टीटू की मौत हो गई थी। घटना में पूजा का पति पवन घायल हुआ है। दोषी बच नहीं पाएंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विपरीत समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति है। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि आतंकी हमले के दोषी बच नहीं पाएंगे और इस कायराना हमले में शामिल कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों द्वारा बख्शा नहीं जाएगा। पुनर्वास के लिए हर होंगे हर संभव प्रयास मुख्यमंत्री शर्मा ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके दुख में बराबर की भागीदार है। उनके पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आर्थिक सहायता की घोषणा से पीड़ित परिवारों को थोड़ी राहत मिलेगी। यह राज्य सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है। इस कठिन समय में सरकार की ये पहल उन परिवारों के लिए संबल साबित होगी, जो इस दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं।

संजय शुक्ला को मिला प्रदेश के प्रमुख सचिव का पदभार तो राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव नियुक्त

भोपाल  लोकसभा चुनाव पूरे होते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक कसावट शुरू कर दी है। उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए डॉ. राजेश कुमार राजौरा को अपना अपर मुख्य सचिव बनाया है। इसके साथ ही संजय कुमार शुक्ला भी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। बता दें कि राघवेंद्र कुमार सिंह पहले से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। प्रदेश में यह पहला अवसर है, जब अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया गया है। अपर मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत कर दी। 1990 बैच के अधिकारी डॉ. राजौरा के पास अभी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग का दायित्व है। वह यह जिम्मेदारी पहले की तरह निभाते रहेंगे। इस निर्णय को आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रालय और मैदानी स्तर के परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉ. राजौरा की गिनती परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है। वह उज्जैन में कलेक्टर भी रह चुके हैं। वहीं, 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्ला महिला एवं बाल विकास जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पास योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। अब उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। MP के 2 IAS को बड़ी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के दो IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.  लंबे समय के बाद  मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसर की पदस्थापना हुई है. IAS डॉ. राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय का भी जिम्मा सौंपा गया है. मध्य प्रदेश शासन ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके आलावा IAS डॉ. संजय शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है. महिला एवं बाल विकास विभाग व प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग संजय कुमार शुक्ला को CM कार्यालय में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. दोनों ही अधिकारियों को वर्तमान कार्य के साथ-साथ ये दायित्व सौंपा गया है. रश्मि अरुण शमी को अतिरिक्त प्रभार इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.  इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है.

ठगों को बैंक खाता बेचने में दो आरोपी गिरफ्तार, 35 फर्जी खाते खुलवाना स्वीकारा

इंदौर  राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में निजी बैंक के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। मैनेजर और उसके दो साथी दुबई माड्यूल को फर्जी बैंक खातों (करंट) की सप्लाई कर रहे थे। इन खातों में देश-विदेश में होने वाली साइबर ठगी का रुपया जमा हो रहा था। मैनेजर दो महीने में 35 खाते खुलवाना स्वीकार चुका है। एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्यमी धीरज जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। धीरज के साथ शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 85 लाख 21 हजार रुपये की ठगी हुई थी। ठगी राशि आरके इंटरप्राइजेस के इंडसइंड बैंक के करंट खाते में जमा हुई थी। पुलिस ने बैंक से जानकारी ली और खाता संचालक राकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। मूलत: इकई बलरामपुर (उप्र) निवासी राकेश सुखलिया में रहता है और डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। उसने बताया कि खाता इंडसइंड बैंक के डेवलपमेंट मैनेजर मोहम्मद जाबाज कुरैशी ने खुलवाया है। सोमवार को पुलिस ने कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका संपर्क बैंक के दो अन्य कर्मचारियों संदीप और हितेश से है, जो दुबई माड्यूल के सदस्य हैं। टेलीग्राम चैनल से जुड़े संदीप और हितेश ने ठग के इशारे पर फर्जी खाते खुलवाकर एटीएम, चेक, पासबुक आदि भिजवाई है। एक खाते के बदले 12 से 15 लाख रुपये फीस मिलती थी। इन खातों का दो-तीन महीने तक इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरके इंटरप्राइजेस के खाते में दो माह के अंदर छह करोड़ 18 लाख रुपये जमा हुए हैं। एक अन्य फर्म गढ़वाल इंटरप्राइजेस के नाम से खोले खाते में भी दो माह में सात करोड़ 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस अब बैंककर्मी संदीप और हितेश को ढूंढ रही है। फर्जी केवायसी-गुमाश्ता से खुलवाए करंट खाते एसपी के मुताबिक, यशवंत मार्ग मेला रोड़ महिदपुर निवासी जाबाज कुरैशी सियागंज स्थित इंडसइंड बैंक में पदस्थ है और फिलहाल देवसाया अपार्टमेंट स्नेहलतागंज में रहता है। उसने पूछताछ में 35 खाते खुलवाना स्वीकारा है। आरोपित ने करंट खाता खुलवाने के लिए राकेश त्रिपाठी के नाम से फर्म बनाई और फर्जी गुमाश्ता अनुज्ञा, आइडी का इस्तेमाल किया। इसमें वह बल्क अपलोड और कार्पोरेट आइडी की सुविधा भी रखता था। आरोपित फोन पे, ई-वालेट और बल्क अपलोड के माध्यम से मिनटों में रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लेते।

एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी, छिंदवाड़ा-सिवनी, मंडला-बालाघाट में आज आंधी-बारिश

भोपाल मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी, बारिश का दौर है। मंगलवार को धार में तेज बारिश हुई, जबकि 10 से ज्यादा जिलों में आंधी चली। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान बुधवार को श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में आंधी, गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली में गर्म हवा भी चलेगी। बुधवार को श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में आंधी, गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। प्रदेश में दो तरह का मौसम     मंगलवार को प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिला। दोपहर में धार में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, रतलाम, झाबुआ, आगर, बैतूल, आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट, उज्जैन, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, इंदौर, मंडला, डिंडोरी में भी मौसम बदला रहा। इससे पहले कई शहरों में गर्मी का असर भी रहा।     सबसे गर्म रीवा रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 44.6 डिग्री रहा। प्रदेश के टॉप-10 सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर में सिंगरौली, सीधी, सतना, ग्वालियर, शहडोल, खजुराहो, शिवपुरी, जबलपुर और उमरिया शामिल हैं। सिंगरौली में 44.3 डिग्री, सीधी में 44 डिग्री, सतना में 43.3 डिग्री, ग्वालियर में 42.8 डिग्री, शहडोल में 42.4 डिग्री, खजुराहो में 41.4 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री और उमरिया में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।     बड़े शहरों में भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 42.8 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री और उज्जैन में पारा 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पुलिस स्थापना दिवस पर निधि कल्याण कोष समेत अन्य में बढ़ोत्तरी के किए ऐलान

जयपुर. लोकसभा चुनावों के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल एक के बाद एक नई घोषणाएं करते जा रहे हैं। बुधवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहले उन्होंने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और फिर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान किए। मुख्यमंत्री शर्मा ने पुलिस महकमे के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं। इसमें पहली घोषणा में पुलिस निधि कल्याण कोष सहित अन्य कोषों में बढ़ोतरी की। दूसरी घोषणा में सीएम ने वेलफेयर फंड के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। तीसरी घोषणा में उत्सव कोष 2023-24 फंड 1 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपाये किया गया। शाम को पुलिस बैंड का प्रदर्शन आज शाम 7 बजे से जयपुर के जवाहर सर्कल स्थित पत्रिका गेट पर पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राजस्थान पुलिस के सेंट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) का डिस्प्ले होगा। राज्य स्तर पर गुरुवार को सुबह 10 से 11.30 बजे तक जयपुर में आरपीए में पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान से जुड़े विषयों पर सेमिनार आयोजित होगा। इसी दिन शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और भोजन का आयोजन रखा गया है।

भिंड में दूषित पानी पीने से तीन की मौत, 70 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, अस्पतालों में भर्ती

भिंड  मध्यप्रदेश के भिंड में बड़ी खबर है। फूप कस्बे के तीन वार्डों में बदबूदार दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन में 80 से ज्यादा मरीज मिल गए हैं। हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है। वार्ड 5, 6 ‎और 7 में 3 दिन ‎में 2 बुजुर्गों और 1 लड़की की मौत हो चुकी है। परिजन का कहना ‎है कि दूषित पानी पीने के बाद ‎उल्टी-दस्त हुए और मौत हो‎ गई। हालांकि अधिकारी और डॉक्टर बुजुर्गों की मौत का‎ कारण पुरानी बीमारी को ‎बता रहे हैं।‎ जानें क्या कह रहे लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन से पानी आ रहा है। जो देखने में साफ है, लेकिन पीते समय बदबू ‎आती है। वार्ड 5, 6 और 7 में पानी की सप्लाई चालू करने‎ और बंद करने के लिए पाइपलाइन का वॉल्व नाले के पास ‎मौजूद है। हर समय नाले का गंदा पानी भरा ‎रहता है। लोगों का कहना है कि इसी नाले का पानी‎ पाइप लाइन से हमारे घरों में पहुंच रहा है। घरों में नलों की सप्लाई आने वाले पानी का सेवन किया और लोग बीमार हो गए। 9 मरीजों को ग्वालियर किया रेफर मंगलवार शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे के ‎बीच 2 घंटे में 9 एंबुलेंस ‎बुलवाकर 9 मरीजों को ग्वालियर रेफर कराना पड़ा है। अब तक कुल 20 मरीजों को ग्वालियर रेफर करने की बात सामने आई है। मुरैना और ग्वालियर से 6‎ एंबुलेंस और बुलाकर भिंड जिला अस्पताल में खड़ा कराया है। 3 एंबुलेंस को फूप में भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इनकी हुई मौत जानकारी के मुताबिक, वार्ड 6 निवासी बैजनाथ चौधरी (80) की मौत ‎मंगलवार को हुई। मंगलवार को बैजनाथ की तबीयत खराब होने‎ पर कस्बे के शासकीय अस्पताल लेकर‎ पहुंचे। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार सीधे ‎ग्वालियर लेकर जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई। ‎वार्ड 7 में मुस्कान (17) की ‎‎मौत रविवार को हुई। मुस्कान नानी ‎‎शकीला के पास रहती थी। रविवार को उल्टियां होने पर मुस्कान को ‎‎जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने ‎दम तोड़ दिया।  वार्ड 6 के ‎आशाराम श्रीवास (75) की मौत 9 जून ‎को हुई थी। दूषित पानी पीने से पेट में फैला इंफेक्शन बीएमओ डॉ सिद्धार्थ सिंह चौहान का कहना है कि वार्ड क्रमांक छह और सात से हमारे पास काफी ज्यादा उल्टी और दस्त के मरीज आए हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। हमने मरीजों को जरूरी दवाइयां दे दी हैं। बीमारी मुख्य वजह दूषित पानी है। जिसके सेवक के कारण पेट में इंफेक्शन फैला और लोग बीमार हुए हैं। हमारे यहां कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है। दो मरीजों को हमने जिला अस्पताल लेकर किया था।  उनमें से एक बैजनाथ जी जिनकी जो काफी बुजुर्ग थे। उन्हें पहले से किडनी की बीमारी थी। उनकी मौत की सूचना मिली है। जांच के लिए भेजे गए सैंपल अधिकारियों का कहना है कि तीनों वार्ड से पानी के सैंपल जांच के ‎लिए भेजे गए हैं, अब जांच रिपोर्ट ‎आने के बाद आगे की कार्रवाई की‎ जाएगी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि फूप में हालात पर काबू पा लिया गया है। एक मरीज की मौत हुई है, जो दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। फूप बीएमओ सिद्धार्थ चौहान का कहना है कि दूषित पानी के कारण यह समस्या बनी है। मृतक बैजनाथ चौधरी ट्यूबरक्लोसिस‎ और किडनी समस्या से पीड़ित थे। पुरानी बीमारी के ‎चलते मौत हुई है। 

करहल विधानसभा की सदस्यता से अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया, लालजी वर्मा ने भी छोड़ी सीट

लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था तो उन्होंने करहल सीट छोड़ दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार यह इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा, फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में सपा ने अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

राजस्थान-जयपुर में जीजा के घर से साले ने की डेढ़ करोड़ की लूट

जयपुर. जयपुर के रेनवाल में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश से डेढ़ करोड़ रुपये से भरा बैग बरामद किया। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस ने बाइक सवार चार युवकों को रोकने की कोशिश की। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक फरार हो गए लेकिन चौथा मनोज रेगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 500-500 रुपये के नोटों की अनगिनत गड्डियां पाई गईं। नोटों की गिनती के लिए थाने में मशीन मंगवाई गई, जिससे पता चला कि बैग में कुल 1 करोड़ 47 लाख 41 हजार 600 रुपये थे। रेनवाल थाने के सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खाटूश्यामजी के बंशीलाल ने अपने साले विकास पर घर से करोड़ों रुपये चुराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। बंशीलाल ने बताया कि उसने कुछ साल पहले जमीन बेची थी और दूसरी जमीन खरीदने के लिए धनराशि घर में रखी थी। विकास और उसके साथियों ने इस धनराशि पर नजर डालकर लूट का प्लान बनाया। नाकाबंदी के दौरान फरार बदमाशों में विकास भी शामिल था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि रेनवाल पहुंचने पर बदमाशों को रोका गया और खाटूश्याम थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाशों की तलाश जारी है, जबकि गिरफ्तार मनोज रेगर को खाटूश्याम पुलिस के हवाले कर राशि जब्त कर ली गई है।

छत्तीसगढ़-दुर्ग में 12 जुआरी गिरफ्तार और नकदी व कार-बाइक जब्त

दुर्ग. दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र के सोनेसरार बस्ती में शिवनाथ नदी किनारे कई महीने से चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, उनके पास उनके ताश पत्ती समेत 75 हजार रुपए से भी ज्यादा की नकदी बरामद की है। इसके अलावा 9 बाइक और दो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच एएसपी रिचा मिश्रा ने बताया कि धमधा थाना में जुआ का बड़ा फड़ संचालित किया जा रहा है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और धमधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवनाथ नदी के किनारे कुछ लोग जुआ खेलते गिरफ्तार किया रहे हैं। वही पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से सतीश कुमार नवरंग निवासी ग्राम मुरकुटा बेमेतरा, गजेंद्र साहू निवासी ग्राम चिरचार बालोद, अनिल टंडन निवासी ग्राम सीताडबरी खैरागढ़, छुईखदान गंडई (केसीजी), उधो कुमार कुर्रे निवासी रौंदा, धमधा, सुकालू दास खुटेल निवासी ग्राम लाखाटोला, कबीरधाम, शिव सिंह निवासी ग्राम कोपेडबरी बेमेतरा, जयंत वर्मा निवासी कोदवा बेमेतरा, शरद कुमार वैष्णव निवासी ग्राम भंडारपुर, कबीरधाम, मनीष बारले निवासी रौंदा धमधा, योगेश साहू निवासी जोरातराई राजनांदगांव, प्रदीप मोटवानी निवासी हाऊसिंह बोर्ड पद्मनाभपुर और मेहताब सिंह निवासी कबीरधाम को गिरफ्तार किया।

जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई

नई दिल्ली दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची अरविंद केजरीवाल सरकार को बुधवार को अदालत के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को लेकर फटकार लगाते हुए कोर्ट ने पूछा कि आखिर सरकार ने इन्हें रोकने के लिए क्या ऐक्शन लिया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि टैंकर माफिया पर यदि सरकार ऐक्शन नहीं ले रही है तो दिल्ली पुलिस को इसके लिए आदेश दिया जाएगा। पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए, यह बताते हुए एक हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है। भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में लाखों लोग जल संकट का सामना कर रहे हैं। पड़ोसी राज्यों से अधिक पानी दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हिमाचल और हरियाणा को दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी भेजने का आदेश दे चुकी अदालत ने बुधवार को दिल्ली सरकार से पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को लेकर सवाल पूछे। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और प्रसन्ना बी वराले ने दिल्ली सरकार से कहा कि यदि आप टैंकर माफिया से नहीं निपट सकते हैं तो हम दिल्ली पुलिस से इस मामले में ऐक्शन लेने के लिए कहेंगे। कोर्ट ने कहा, ‘इस अदालत में झूठे बयान क्यों दिए गए। पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है दिल्ली में कहां जा रहा है? बहुत ज्यादा लीकेज, टैंकर माफिया आदि है… आपने इसको लेकर क्या किया है।’ कोर्ट ने कहा, ‘लोग परेशान हैं। हम हर न्यूज चैनल पर विजुअल देख रहे हैं। यदि गर्मियों में बार-बार पानी की समस्या होती है तो आपने बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाए।’ दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वीकल शादान फरासत ने कहा कि ऐक्शन लिया गया है। बड़ी संख्या में आपूर्ति को कटा गया है ताकि अतिरिक्त पानी की बर्बादी रुके। सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार को इस पर रिपोर्ट पेश करने को कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। मामले की आगे की सुनवाई गुरुवार को होगी।  

छत्तीसगढ़-बस्तर में तालाब में नहाने गई बुआ और भांजी की डूबने से मौत

जगदलपुर. बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के एक तालाब में नहाने गईं बुआ और भांजी की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल पीएम के लिए भेजा। बाद में परिजनों को सौप दिया गया। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार की दो लड़कियां नहाने के लिए तालाब गई हुई थी, जहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगीं। काफी हद तक दोनों ने अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो पाईं और दोनों ही डूब गई। काफी देर तक जब इन बच्चियों का पता नही चला तो परिजनों से लेकर आसपास के लोगों ने इनकी खोजबीन करते हुए तालाब पहुंचे। वहां दोनों को डूबा देख परिजनों ने इसकी जानकारी थाना भानपुरी को दी। मरने वालों में नम्रता ठाकुर पिता केदार ठाकुर 18 वर्ष व दूसरी  प्रियंका ठाकुर पिता घनो ठाकुर 16 वर्ष बताया जा रहा है। दोनों के शव निकलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों लड़कियां एक ही परिवार के रिश्ते में बुआ भांजी लगती थीं।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के इरिकपाल में दो भाइयों की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर. जगदलपुर में जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद में इरिकपाल गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इरिकपाल में रहने वाले चंद्रशेखर और योगेश के द्वारा गांव में पांच एकड़ जमीन खरीदकर उसे अपने नाम करवाने के साथ ही वहां खेती किसानी कर रहे थे। लेकिन गांव के कुछ लोग उस जमीन को हथियाने के फिराक में थे, वर्षो से चले आ रहा विवाद कोर्ट तक भी जा पहुंचा था। जहां पूरी जाँच होने के बाद कोर्ट ने फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में दिया था। इन सबके बाद भी सिविल कोर्ट में दोबारा मामला चल रहा था। लेकिन मंगलवार को गांव के लोग दोनों भाइयों को डराने धमकाने के लिए गए थे। इस दौरान विवाद इतना गहराया कि गांव के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल के साथ गांव आ पहुंची। जहां पुलिस ने सबसे पहले मृतकों के शव को मेकाज भिजवाया और गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जिन छह आरोपियों को पकड़ा है उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

राजस्थान-नागौर में गौवंश से कुकर्म करने वाला शराबी गिरफ्तार

नागौर. नागौर जिले के डीडवाना शहर में एक युवक ने शराब के नशे में गौवंश के साथ दुष्कर्म कर डाला। जैसे ही दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जन अधिकार सेना संगठन ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर शराबी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नंदलाल रिणवा (थानाधिकारी,डीडवाना) ने बताया कि दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपनी कार्रवाई कर रही है। जैसे ही दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जन अधिकार सेना संगठन ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर शराबी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बलौदाबाजार में हुई हिंसा के बाद सरकार का एक्शन, कलेक्टर और एसपी बदले गए

बलौदाबाजार   छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है. प्रशसान ने बलादौ बाजार के कलेक्टर और एसपी को पद से हटा दिया है. हिंसा के बाद बलौदा बाजार के कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया गया है. उनकी जगह दीपक सोनी अब नए कलेक्टर और विजय अग्रवाल नए एसपी होंगे. बलौदा बाजार जिले में सोमवार को हिंसा भड़क गई थी. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से नाराज सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए थे. उन्होंने पहले जिला कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में पत्थरबाजी की और फिर आग लगा दी. इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने 100 से ज्यादा गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं हिंसा को देखते हुए बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं और पुलिस ने धारा 144 लगाकर भीड़ पर कंट्रोल किया गया. इस दौरान पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया. कैसे भड़की थी हिंसा? सतनामी समाज के लोग सोमवार को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में इकट्ठे हुए थे. प्रदेश भर से 7-8 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए थे. प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों को गार्डन चौक पर ज्ञापन देने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने इस सलाह को खारिज कर दिया. दोपहर करीब पौने तीन बजे विरोध करने आई भीड़ रैली के रूप में नारे लगाते हुए आगे बढ़ी. इस दौरान भीड़ ने गार्डन चौक के पास लगे पहला बैरिकेड तोड़ दिया, जहां वे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए. इसके बाद पूरी रैली नेतृत्वहीन होकर योजनाबद्ध तरीके से नारे लगाते हुए चक्रपाणि स्कूल के पास पहुंची थी, जहां एक बड़ा बैरिकेड लगाया गया था और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, उन्हें लाठियों से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया और बैरिकेड तोड़ दिया. वहां से प्रदर्शन कारी पथराव करते हुए आगे बढ़े. पुलिस ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन भीड़ हिंसक हो गई और पास में खड़ी फायर ब्रिगेड पर चढ़ गई और उसे तोड़ दिया. अपने साथ लाए पेट्रोल और डीजल से आग लगाकर आगे बढ़ गई. जॉइन्ट कलेक्ट्रेट ऑफिस के पास उपद्रवी उग्र हो गए और पथराव कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया. उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी करीब 100 सरकारी व निजी मोटरसाइकिलों व 30 से अधिक चारपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. सतनामी समाज के लोग क्यों कर रहे थे प्रदर्शन? बलौदा बाजार में जो प्रदर्शन हो रहा था, वो गिरौदपुरी के महकोनी गांव में जैतखाम के साथ तोड़फोड़ किए जाने की घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर था. हालांकि इस मामले में गृह मंत्री की ओर से न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन समाज के लोग लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. क्या है पूरा मामला? बीती 15 मई की रात गिरौदपुरी में सतनामी समाज के तीर्थ स्थल ‘अमर गुफा’ के जैतखाम को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था. हालांकि नाराज प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने असली आरोपियों को नहीं पकड़ा है और वो दोषियों को बचा रही है. इसको लेकर आठ जून को कलेक्टर और समाज के लोगों के बीच बैठक हुई. उसके बाद नौ जून को गृहमंत्री विजय शर्मा की ओर से घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए. इसके बाद समाज के लोगों ने 10 जून को दशहरा मैदान में प्रदर्शन की अनुमति मांगी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस के रवैये से उग्र हुए और हालात बिगड़ गए थे.  

घाटी में आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद, कल आएगी पार्थिव देह

छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के जवान कबीर दास उईके शहीद हो गए। मंगलवार रात 8 बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ। हमले में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास उईके गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह वे शह 35 साल के कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और छोटा भाई है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है। सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल कबीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा। शव विशेष वाहन से नागपुर से गांव लाया जाएगा। मां ने बताया कि 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्‌टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। कठुआ में आतंकी से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। कठुआ में आतंकी से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चार भाई – बहन में सबसे बड़े थे, सांसद-महापौर मिलने पहुंचे शहीद हुए कबीर चार भाई – बहन में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई खेती करते हैं। अभी शादी नहीं हुई है। मुख्य तौर पर कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। परिवार के पास करीब 6 एकड़ ही खेती है। जवान के शहीद होने की खबर पर परिवार में शोक छा गया। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। नकुलनाथ ने शोक जताया छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए ट्वीट किया, ‘देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। समस्त छिंदवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।​​​​​’

विदिशा में पेस्टिसाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, केमिकल से भरा ड्रम फटने से हुआ भयंकर हादसा, 15 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

 विदिशा विदिशा में पूर्व विधायक शशांक भार्गव की फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. आग बुझाने के प्रयास में करीब 15 दमकलें जुटी हुई हैं, लेकिन आग पर पार्नी डालने से आग और भड़क रही है. अब भोपाल और बीना से फोम वाली दमकलें पहुंची, जिससे आग पर काबू पाया जा सके. बता दें आज सुबह 7 बजे बीजेपी के पूर्व विधायक व भाजपा नेता शशांक भार्गव की यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग लग गई. शुरुआत में आग पर काबू पाने के लिए चार दमकलें प्रयास कर रही थी, जिसके बाद और दमकलें बुलाई गई. करीब 15 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी डलने से आग और भडक़ रही है. इधर प्रशासन ने एहतियासन आसपास के इलाकों को खाली करा लिया है. जहरीला धुआं भी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहा है. तीन घंटे बाद भी काबू नहीं बता दें तीन घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. अब आग बुझाने के लए भोपाल व बीना से फोम वाली दमकलें बुलर्वाई गई. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब 800 से ज्यादा केमिकल की टंकियां रखी थीं. केमिकल की टंकियां फटने की वजह से आग फैली है. आगजनी की घटना से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. इस फैक्ट्री से सटी कई फैक्ट्रियां भी हैं. जहरीले धुएं से बचने पहने मास्क बता दें फैक्ट्री में लगी से जो धुआं उठ रहा है, वह केमिकल की वजह से जहरील हैं. धुएं से बचने के लिए आग बुझाने के प्रयास में जुटे दमकलकर्मी व मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसर व पुलिस जवान भी मास्क पहने हुए हैं. इधर पुलिस ने एहतियातन आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया है.

यूपी राज्‍य सड़क परिवहन निगम में छह हजार ड्राइवरों की भर्ती, 20 हजार तक सैलरी मिलेगी

लखनऊ  लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद योगी सरकार ने यूपी के युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। पहली खेप में यूपी राज्‍य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर पद के लिए 6 हजार वैकेंसी निकली है। चालकों की ये भर्ती संविदा पर की जाएगी। अभ्‍यर्थियों के लिए दो साल पुराना हैवी लाइसेंस होना अनिवार्य र‍खा गया है। गौरतलब है कि चुनावी रिजल्‍ट आने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अफसरों संग बैठक कर बड़े पैमाने पर भर्ती निकालने का आदेश दिया था। माना जा रहा है कि सिपाही भर्ती और आरओ/एआरओ भर्ती की जो परीक्षाएं पेपर लीक के चलते रद कर दी गई थीं, जल्‍द ही उन्‍हें दोबारा कराया जा सकता है। 60 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए करीब 50 लाख उम्‍मीदवारों ने फार्म खरीदा था। इस साल 8 फरवरी को इसकी परीक्षा कराई गई थी। इसी तरह समीक्षा अधिकारी भर्ती का पेपर भी लीक हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कई कोचिंग संचालकों को अरेस्‍ट किया है। उसने लाखों रुपये लेकर बच्‍चों को पेपर बेचा था। शैक्षिक योग्‍यता जान लीजिए यूपी रोडवेज में ड्राइवर पद की भर्ती में शामिल होने के लिए कई शर्तें हैं। उम्‍मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए। न्‍यूनतम उम्र 23 साल 6 महीने होनी चाहिए। जाति के आधार पर आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। आवेदक को कम से कम आठवीं पास होना चाहिए। हर महीने इतनी सैलरी और प्रोत्‍साहन राशि वेतन की बात करें तो चुने गए ड्राइवरों को हर महीने 19,953 रुपये सैलरी दी जाएगी। उन्‍हें प्रति किलोमीटर की दर से 1 रुपये 89 पैसे का भुगतान किया जाएगा। महीने पर अगर वे 22 दिन की ड्यूटी और 5 हजार किलोमीटर तक बस चलाते हैं तो प्रोत्‍साहन राशि के रूप में 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। दुर्घटना रहित बस चलाने वाले ड्राइवरों को अतिरिक्‍त प्रोत्‍साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा 7.50 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

हरदोई हाइवे किनारे झोपड़ी में सो रहे परिवार पर पलटा बालू लदा ट्रक, 8 लोगों की मौत

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज तड़के सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे एक परिवार पर बालू लदा ट्रक पलट गया. इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में दो पुरुष, दो महिला और चार बच्चे शामिल हैं. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि ट्रक गंगा किनारे से बालू खनन कर हरदोई की तरफ जा रहा था. अधिक बालू होने के कारण मोड़ पर ट्रक पलट गया. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे लोगों को जेसीबी की मदद से किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्ची को छोड़कर सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. घटना मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या- 2 की है. एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत दरअसल, यहां पर एक जनजाति का परिवार झोपड़ी डालकर रहता था. रोजाना की तरह परिवार सड़क के किनारे अपनी झोपड़ी में सो रहा था. तभी बुधवार तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक इस झोपड़ी के ऊपर पलट गया. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, जिससे वो बालू लदे ट्रक के नीचे दब गए. हरदोई डीएम का बयान- पहले तो काफी देर तक तो कोई जान ही नहीं पाया, जब स्थानीय लोगों को ख़बर मिली तो मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बालू हटाने का काम शुरू किया गया. जेसीबी से ट्रक हटवाकर बालू उठाई गई तो उसके नीचे दबे अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11) , लल्ला (5), बुद्धू (4), हीरो (22) उसका पति बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासुपेट निवासी करन (25) उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी. सिर्फ एक बच्ची जीवित मिली, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरने वालों में बल्ला के घर आई उसकी पुत्री व दामाद के साथ नाती भी शामिल है. हादसे को लेकर पड़ोसी ने बताया कि हम घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी एकदम से ट्रक लड़ने की तेज आवाज आई तो हम जाग गए. पता चला कि ट्रक बल्ला के परिवार की झोपड़ी को कुचल चुका है. फिर हमने में पुलिस को सूचना दी. परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है, बाकी सबकी मौत हो गई. सीएम ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की है.  साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं.  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटेंगे 10 हजार से अधिक लोग, जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां

भोपाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा इस दौरान भोपाल में भी भव्य आयोजन किया जाएगा । जिसमें जनसहयोग से लगभग 10 हजार लोग योग करने जुटेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट में बैठक आयाेजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आयुक्त आयुष सोनाली वायंगणकर ने की। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन सहित अन्य अधिकारी, स्कूल, कालेज के प्रतिनिधि और एनजीओ संचालक उपस्थित थे। कलेक्ट कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि योग दिवस पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें पतंजलि योगपीठ, ब्रह्मकुमारी संस्था सहित अन्य योगाभ्यास कराने वाली संस्थाओं से चर्चा कर ली गई है। संभवत 10 से 12 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इसके संबंध में जिला पंचायत सीईओ द्वारा सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय योगदविस की थीम ‘योगा फार सेल्फ एंड सोसायटी’ है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है, इसलिए सभी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने के लिए भी कहा गया है।

गंगा दशहरा पर उज्जैन में विशेष आयोजन, चार पुस्तकों का विमोचन भी होगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आगामी 15 एवं 16 जून को उज्जैन में माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा एवं गंगा दशहरा के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा एवं रामघाट पर होने वाले कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी के दृष्टिगत सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। शिप्रा घाट पर पूजन और चुनरी अर्पण, सुविधायुक्त मंच के निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने से संबंधित सुविधाओं और विभिन्न पड़ाव स्थलों पर जरूरी प्रबंध के निर्देश भी दिए गए। माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के पूर्व यात्रा मार्ग में विभिन्न घाटों की सफाई एवं आवश्यक सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गंगा दशमी पर नमामि गंगे सदानीरा अभियान से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। पारम्परिक शिप्रा परिक्रमा को अभिनव स्वरूप दिया गया है। शिप्रा तट पर सांगीतिक प्रस्तुति, पारम्परिक कथा गायन परम्परा का निर्वहन भी होगा। नदियों के सांस्कृतिक एवं पारम्परिक तथा लोक साहित्य के अध्ययन, ऐतिहासिक पारम्परिक जल संरचनाओं को सतत् प्रवाहमान बनाए रखने के लिए सुझावों का संकलन किया गया है। इंजीनियरिंग पक्ष का अध्ययन भी किया गया है। अभियान का दस्तावेजीकरण और प्रकाशन किया गया है। मैपकास्ट के सहयोग से सेटेलाइट मैपिंग भी की गई है। विशेष फोल्डर एवं पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। प्रदेश की 212 महत्वपूर्ण नदियों के संबंध में विस्तृत जानकारियों का समावेश इन प्रकाशनों में किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गंगा दशमी के अवसर पर चार पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।  

रामपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट्स से जुड़े मामले में दीपक लकड़ा को किया गिरफ्तार

कोरबा कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट्स से जुड़े मामले में दीपक लकड़ा को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2009 में हथियार लेकर धमकाने पर उसे आरोपी नामजद किया गया था। उस समय से आरोपी फरार चल रहा था। कोरबा की कोर्ट ने उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। ये पूरा मामला 2008 और 2009 की है जहाँ 39 वर्षीय दीपक लकड़ा सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में हाथ मे हथियार लेकर स्थानीय निवासी को डरा धमका रहा था पीड़ित की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे जेल भी दाखिल किया गया था जेल से जमानत में छूटने के बाद से वो छग कोरबा छोड़कर बाहर चला गया और बार बार जगह कई सालों तक बदलता रहा पश्चिम बंगाल में निजी कम्पनी में काम कर छुपा हुआ था जहाँ उसने अपना नाम भी बदल लिया था उसे वहा लोग दूसरे नाम से जानते है। सिविल थाना में पदस्थ दुर्गेश राठौर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक लकड़ा पश्चिम बंगाल से चोरी चुपके कोरबा सीएसईबी कालोनी किसी रिश्तेदार के यहाँ आया हुआ है जिसे पुलिस ने घरदबोचा है। न्यायालय में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था काफी लंबे समय से फरार था माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे पड़कर कोर्ट में पेश किया गया जहां जेल दाखिल किया गया है।  

ज़िलों में शव वाहन संचालन योजना के लिए मंत्रिपरिषद की उप समिति की बैठक हुई

भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मंत्रालय वल्लभ भवन में प्रदेश के समस्त ज़िलों में शव वाहन संचालन योजना के लिए मंत्रिपरिषद की उप समिति की बैठक हुई। बैठक में शव वाहन संचालन की योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर समिति द्वारा सुझाव दिये गये। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल सहित अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री विवेक पोरवाल, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास उपस्थित थे। बैठक में योजनांतर्गत पात्रता, संचालन व्यवस्था एवं वित्तीय प्रावधानों पर विमर्श किया गया। समिति ने सुझाव दिये कि शव वाहन की संख्या का निर्धारण उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया जाये। पात्रता और सुविधा के निर्धारण में आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता दी जाये। शववाहन संचालन सुविधा के लिए शासकीय व्यवस्था के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्थाओं और एनजीओ का भी सहयोग प्राप्त करने के लिए एम्पेनेलमेंट की व्यवस्था को योजना में शामिल करने के समिति ने निर्देश दिये। उक्त बिंदुओं को समाहित कर अगले सप्ताह पुनः योजना पर मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा विमर्श किया जाकर योजना को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालय वाले 13 ज़िलों में 4-4 तथा शेष 42 ज़िलों में 2-2 शव वाहन कुल 136 शव वाहन का संचालन प्रस्तावित है। शववाहन से शासकीय अस्पताल से मृतक के निवास स्थल / शमशान घाट तक परिवहन के लिए केंद्र शासन, राज्य शासन अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा संचालित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं अथवा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत सम्बद्ध निजी अस्पतालों में उपचार के लिये लाये गए आयुष्मान हितग्राही की उपचार के दौरान मृत्यु के प्रकरण की पात्रता प्रस्तावित की गयी है। सड़क दुर्घटना अथवा अन्य आपदा में पीड़ित की मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम के लिये शासकीय स्वास्थ्य संस्था में परिवहन एवं पोस्ट मार्टम उपरांत शासकीय स्वास्थ्य संस्था से मृतक के निवास स्थल/शमशान घाट तक परिवहन की पात्रता भी विभागीय योजना में प्रस्तावित है। योजना के क्रियान्वयन में मृतक (इंस्टिट्यूशनल डेथ) को शववाहन से परिवहन के लिये संबंधित स्वास्थ्य संस्था द्वारा अधिकृत चिकित्सक/पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा केंद्रीयकृत कॉल सेंटर में सूचना दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। मृतक के परिवहन हेतु संबंधित स्वास्थ्य संस्था से मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित जिले में तैनात नजदीकी शव वाहन द्वारा सम्बंधित स्वास्थ्य संस्था से मृतक को उनके निवास स्थल अथवा शमशान घाट तक निशुल्क परिवहन प्रस्तावित है।मृतक के परिवहन संबंधी विवरण सेवाप्रदाता संस्था द्वारा मोबाईल ऐप के माध्यम से केन्द्रीयकृत काल सेंटर में ऑनलाइन संधारित किया जाना प्रस्तावित है।  

बलौदाबाजार हिंसा में घायल जवान के बेहतर इलाज के लिये सीएम साय ने दिये निर्देश, कुशलक्षेम पूछने पहुंचे अधिकारी

रायपुर/बलौदाबाजार सीएम विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उनके निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको का कुशलक्षेम पूछा। जवान की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  

अखिलेश, चंदन और अतुल … छोड़ेंगे विधायकी, जानें- किन सीटों पर होगा उपचुनाव

लखनऊ देश में नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बन चुकी है. 10 जून की पहली कैबिनेट बैठक के साथ ही कामकाज भी शुरू हो चुका है. नए मंत्री अपना प्रभार ग्रहण कर रहे हैं. पुराने मंत्री अपना पुराना कामकाज ही आगे बढ़ा रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा और 1 विधान परिषद सीट पर अब सबकी नजरें टिकी हैं. कारण, इन सीटों से विधायक अब सांसद बन चुके हैं और एक-एक करके विधायकी से इस्तीफा देने जा रहे हैं. इसके बाद प्रदेश की 9 विधानसभा और 1 विधान परिषद सीट पर आगामी 6 महीने के भीतर उपचुनाव होगा.  दरअसल, प्रदेश की इन 9 विधानसभा सीटों पर 4 पर सपा, 3 पर बीजेपी और 1-1 पर आरएलडी-निषाद पार्टी के विधायक हैं. वहीं योगी सरकार में पीडब्लूडी मिनिस्टर जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य हैं, जिन्हें बीजेपी ने इस बार पीलीभीत सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया. उन्होंने सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 164935 वोटों से हरा दिया. जितिन प्रसाद को पूर्व सांसद वरूण गांधी की जगह टिकट दिया गया था. जितिन प्रसाद ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हें मोदी सरकार 3.0 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है.  यूपी के ये विधायक देंगे इस्तीफा 1.सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से विधायक) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश की मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. इस बार उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता है. अब अखिलेश केंद्र की राजनीति में नजर आएंगे, इसके चलते वह विधायकी छोड़ रहे हैं. इसी के साथ अब संसद में पति-पत्नी यानी अखिलेश-डिंपल की जोड़ी नजर आएगी. डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव जीती हैं. 2. सपा के अवधेश प्रसाद (फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट) फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा के दिग्गज विधायक अवधेश प्रसाद को पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा. उन्होंने फैजाबाद सीट से बीजेपी के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को करारी शिकस्त दी. फैजाबाद वही लोकसभा सीट है, जिसके अंतर्गत अय़ोध्या विधानसभा भी आती है. ऐसे में इस सीट पर सपा की जीत के कई मायने हैं. 9 बार के विधायक अवधेश प्रसाद अब सांसद पहुंचने पर विधायकी से इस्तीफा देंगे. यानी मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा. 3. सपा के लालजी वर्मा (अम्बेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट) अम्बेडकर नगर की कटहेरी विधानसभा सीट से विधायक लालजी वर्मा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर 137247 वोटों से जीत हासिल की है. यहां उन्हें 544959 वोट मिले हैं. वहीं भाजपा से रितेश पांडेय को 407712 वोट मिले. यहां बहुजन समाज पार्टी के कमर हयात को 199499 वोट हासिल हो सके हैं. अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट कभी बसपा प्रमुख मायावती का गढ़ माना जाता था. मायावती यहां से सांसद भी रह चुकी हैं. इस बार यहां सपा और भाजपा के बीच टक्कर रही. 4. सपा के जिया उर रहमान बर्क (मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट) मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक जियाउर रहमान बर्क को सपा ने इस बार  संभल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया. उन्होंने यहां से 121494 वोटों से जीत दर्ज की. पूर्व सांसद शफीकुर रहमान बर्क के पोते जिया उर रहमान पहली बार सांसदी का चुनाव लड़े और जीते हैं. संभल लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है. 2019 में यहां से शफीकुर रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी. सपा ने शफीकुर रहमान को ही इस बार भी टिकट दिया था, लेकिन चुनाव घोषणा के कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया, जिसके बाद पार्टी ने उनके पोते और कुंदरकी विधायक जिया उर रहमान को टिकट दिया. सांसद बनने के बाद अब वह विधायकी से इस्तीफा देंगे. 5. बीजेपी के अनूप वाल्मीकि प्रधान (अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट) अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक अनूप वाल्मीकी प्रधान को बीजेपी ने इस बार हाथरस लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था. उन्होंने यहां से करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. अनूप वाल्मीकी को इस चुनाव में कुल 5 लाख 54 हजार 746 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के जसवीर वाल्मिकी को महज 3 लाख 7 हजार 428 वोट मिले. अनूप प्रधान वर्तमान में योगी सरकार में राज्य मंत्री भी हैं. गांव के पंचायत से अपनी राजनीति शुरू करने वाले अनूप प्रधान बनने के बाद विधायक चुने गए थे. अब सांसद बनने के बाद वह विधायकी से इस्तीफा देंगे. 6. बीजेपी के अतुल गर्ग (गाजियाबाद विधानसभा सीट) गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट से 2017 और फिर 2022 में विधायक बने अतुल गर्ग को बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा था. उन्होंने गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए INDIA गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया है. वह पिछली योगी पिछली सरकार में हेल्थ मिनिस्टर थे. अतुल गर्ग गाजियाबाद नगर निगम के पहले मेयर दिनेश चंद्र गर्ग के बेटे हैं. बीजेपी ने उन्हें इस बार गाजियाबाद के निवर्तमान सांसद वीके सिंह का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया था. सांसद बनने के बाद अब गर्ग विधायकी से इस्तीफा देंगे. 7. बीजेपी के प्रवीण पटेल (फूलपुर विधानसभा सीट) प्रयागराज जिले की फूलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल इस बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीते. फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमर नाथ सिंह मौर्य को कड़े मुकाबले के बाद महज 4,332 वोटों से हराया. बीजेपी ने यहां से अपने मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट काटकर प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया था. प्रवीण पटेल कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप पटेल के बेटे हैं. महेंद्र प्रताप पटेल झूंसी विधानसभा क्षेत्र से 1984, 1989 और 1991 में विधायक चुने गए थे. प्रवीण पटेल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बसपा से की थी. उन्होंने 2007 में बसपा के टिकट पर फूलपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था, हालांकि 2012 में चुनाव हार गए थे. अब सांसद बनने के बाद पटेल विधायकी से इस्तीफा देंगे. 8. आरएलडी के चंदन चौहान (मीरापुर विधानसभा सीट) मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक चंदन चौहान ने इस … Read more

कूनो नेशनल पार्क के अतिरिक्त चीतों को अन्य स्थान पर भी बसाने का निर्णय अगली बैठक में

श्योपुर  चीतों के लिए नया ठिकाना अब केंद्र की नई सरकार तय करेगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो सका था। आचार संहिता हटने के बाद दिल्ली में 10 जून को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के चलते बैठक निरस्त कर दी गई। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के अतिरिक्त चीतों को अन्य स्थान पर भी बसाने का निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश में ही गांधी सागर अभयारण्य लगभग तैयार कर लिया गया है। चीतों की खुराक लिए यहां 300 से अधिक चीतल छोड़े जा रहे हैं। गांधी सागर में चीता पुनर्वास का पुराना प्लान निरस्त कर नया प्लान स्वीकृत कर दिया गया। वन विभाग ने वनमंडल मंदसौर के अंतर्गत गांधी सागर अभयारण्य अंतर्गत चीता पुनर्वास के लिए वन्यप्राणी संरक्षण एवं रहवास विकास कार्यों के लिए 31 अगस्त 2022 को 84 लाख रुपये के चार वर्षीय प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया गया है। इसके पीछे कारण बताया गया कि यह प्रोजेक्ट वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन प्लान के अनुरुप नहीं था। इसके स्थान पर अब 10 वर्षीय प्लान स्वीकृत किया गया है, जिसमें 43 लाख 20 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह राशि टाइगर फाउंडेशन समिति से ली जाएगी। नए दस वर्षीय प्लान इन गतिविधियों पर होगा व्यय नए दस वर्षीय प्लान के अनुसार, गांधी सागर अभयारण्य में वन्यप्राणियों के लिए वाटर सोर्स पर दो लाख रुपये, वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचे, बचाव वार्ड, पशु चिकित्सा निधि, पिंजरों आदि के निर्माण के लिए चार लाख रुपये, रावलीकुडी बीट में जलाशय बनाने पर 11 लाख रुपये। बीट करनापुरा में जलाशय की मरम्मत पर छह लाख रुपये, बीट खेमला पश्चिम क्रमांक 449 में जलोद्धार के लिए तीन लाख रुपये, बीट रावलकुडी क्रमांक 944 में जलोद्धार के लिए तीन लाख रुपये, नीमचौक में चीता फेंसिंग क्षेत्र में चारागाह विकास के लिए छह लाख रुपये, गांधीसागर में कैम्पों, खेल व क्वीज काम्पीटशन के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाने पर पांच लाख 20 हजार रुपये और थर्ड पार्टी मानीटरिंग के लिए एक लाख रुपये का बजट प्रविधान किया गया है।

राजधानी में दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कलेक्टर सिंह ने आमानाका में बस डिपो का किया निरीक्षण

रायपुर रायपुर शहर को केंद्र सरकार की ओर से एक सौ नई ई-बसें मिलने वाली हैं। ये बसें बैट्री से चलेंगी। पंडरी और आमानाका में बस ठहरने के लिए डिपो तैयार किया जा रहा है, जहां बसों की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाने की तैयारी है। इन दोनों डिपो से ही शहर के अलग-अलग स्थानों के लिए सिटी बसें चलेंगी। राजधानी की जनता को जल्द ही ई बसों से शहर में आने जाने की सुविधा मिलने वाली है। इससे रायपुर शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट सुविधा और भी आसान होगी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आमानाका में स्थापित होने वाले बस डिपो का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारियों- निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। बता दें कि डिपो को काम नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने ई बसों की चार्जिंग के साथ मेंटेनेंस के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज आईएसबीटी का भी निरीक्षण किया। इसमें 1 एकड़ जगह को सिटी बस के स्टैंड के लिए फाइनल किया गया है। यहां पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को शहर के भीतर किसी भी स्थान में जाने के लिए आसानी से सिटी बसें मिल जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि इस नए बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। जिसमें बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी। 

असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए जारी रहे अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले माह में विभिन्न पर्व-त्यौहार के संबंध में मजबूत कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवकर को  वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिलों के कलेक्टर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी त्यौहार सद्भाव के वातावरण में मनाए जाएं। शांति व्यवस्था को आंच पहुंचाने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो। ऐसे तत्वों पर अंकुश बना रहे। साथ ही गौवंश का सम्मान सुनिश्चित हो, कालाबाजारी और मिलावट करने वाले तत्वों के विरूद्ध अभियान जारी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। बाढ़ और आपदा की स्थितियों में प्रशासन नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर रहे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज हो रही शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल से पहले नर्सरियों में पौधे तैयार करने, सीड बॉल्स तैयार करने और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधों की प्रजातियों का चयन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खरीफ की बोवनी के समय खाद, बीज और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने जानकारी दी कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश में निरंतर रैक आ रहे हैं। किसानों को किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल चले हम अभियान, कॉलेज चले हम अभियान और आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि उपस्थित थे।  

शिवराज सिंह चौहान के केंद्र में पहुंचने से बुधनी विधानसभा सीट रिक्त, उपचुनाव होना तय

 बुधनी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भर के मामा और भैया यानि कि शिवराज सिंह चौहान की देश की राजनीति में एंट्री हो गई है. उन्हें मोदी कैबिनेट में अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. अब शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे में आने वाले दिनों में बुधनी विधानसभा सीट खाली हो जाएगी. इस सीट पर शिवराज के बाद अब कौन कमान संभालेगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट से शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान भी चुनाव लड़ सकते हैं. आइये जानते हैं कौन हो सकता है बुधनी उपचुनाव का उम्मीदवार? बुधनी से कौन होगा उपचुनाव में उम्मीदवार? केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान विधायक पद से जल्द ही इस्तीफा देंगे. ऐसे बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है. इस सीट पर शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम बड़ी तेजी से चल रहा है. सूत्रों की माने तो पार्टी आलाकमान बुधनी विधानसभा सीट से कार्तिकेय सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतार सकती है.   ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश में कई बड़े नेताओं के बेटे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय चल रहे हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बुधनी उपचुनाव के जरिए कार्तिकेय की राजनीति में बड़ी ही आसानी के साथ एंट्री हो सकती है. कार्तिकेय लंबे समय से अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं. लगातार कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं. शिवराज के लिए सीट खाली करने का मिलेगा ईनाम? विदिशा लोकसभा सीट से सांसद रहे रमाकांत भार्गव का टिकट इस चुनाव में काट दिया गया था. उनकी जगह पर शिवराज सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा गया था. तो वहीं एक समय पर राजेंद्र सिंह राजपूत ने भी शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा छोड़ी थी. जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान यहां से विधायक चुने गए थे. ऐसे में विधानसभा उपचुनाव में बुधनी विधानसभा सीट से ये दोनों नाम प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि बीजेपी की रणनीति को हर कोई जानता है, उपचुनाव में हो सकता है बीजेपी कोई नया प्रयोग भी कर सकती है. क्या बीजेपी बनाएगी नेता पुत्रों को अपना प्रत्याशी? शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद बीजेपी उपचुनाव को लेकर क्या रणनीति बनाती है. इसका पता चलेगा. हालांकि परिवारवाद पर हमेशा सवाल खड़ा करने वाली बीजेपी क्या नेता पुत्रों को उपचुनाव में टिकट देती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन अगर बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होते हैं. तो इस वक्त कार्तिकेय सिंह चौहान प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

शिवराज के मंत्रालयों का बजट प्रदेश के लगभग बराबर, मोदी का सिंधिया पर भी भरोसा बढ़ा

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद कैबिनेट का भी गठन हो गया. उनके मंत्रिमंडल में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर को भी जगह मिली है. शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं ग्रामीण विकास, ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूर संचार विभाग, वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, दुर्गादास उईके को जनजातीय और सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास विभाग मिला है. इन सभी विभागों का बजट 5 लाख करोड़ रुपये है. इन पांच लाख करोड़ रुपये के बजट में से भी अकेले शिवराज सिंह चौहान को 3.07 लाख करोड़ रुपये का बजट मिला है. गौरतलब है कि कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय पहले भी मध्य प्रदेश के पास ही था. शिवराज से पहले यह विभाग मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के पास था. तोमर ने प्रदेश से पांच मंत्री बनने पर खुशी जताई है. 10 जून की रात ग्वालियर आए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश को पांच महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं. पांचो मंत्रालय को मिलाकर 5 लाख करोड़ का बजट है.  यह मध्य प्रदेश के लिए अच्छी बात है. किस विभाग का कितना बजट बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूर संचार विभाग मिला है. उनके विभाग का बजट 1.42 लाख करोड़ रुपये है. वीरेंद्र कुमार खटीक के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का बजट 14 हजार 225 करोड़ रुपये है. दुर्गादास उईके जनजातीय मामलों के मंत्री बनाए गए हैं. उनके विभाग का बजट 13 हजार करोड़ रुपये है. इसी तरह सावित्री ठाकुर के महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 26 हजार 92 करोड़ रुपये है. केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कही ये बात मंत्रालय मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों गरीब परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है, जिससे वह सशक्त हो रहे हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बनने वाले इन आवास में शौचालय, बिजली कनेक्शन, एलपीजी कनेक्शन और नल कनेक्शन जैसी बनियादी सुविधाएं होंगी. इस जनकल्याणकारी निर्णय हेतु प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन.’ शिवराज भाजपा के टॉप 10 नेताओं में शामिल केंद्रीय मंत्री चौहान की बड़ी जीत, प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप वाले नीतीजे और शिवराज सिंह की छवि ने पार्टी में उनका कद और बढ़ा कर दिया है। पीएम मोदी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज सिंह मंच पर सबसे पहली पंक्ती में नजर आए। इतना ही नहीं पीएम मोदी के बाद वे छठे नंबर की कुर्सी पर बैठे थे और इसी नंबर पर ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद बैठे थे। ऐसे में यह साफ है कि भाजपा में उनका कद काफी बड़ा हो गया है। यह तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह की है। पहली पंक्ति की पहली कुर्सी पर नरेंद्र मोदी बैठे हुए थे, दूसरी पर राजनाथ सिंह, तीसरी पर अमित शाह, चौथी पर नितिन गड़करी, पांचवीं पर जेपी नड्डा को जगह दी थी। इसके बाद छठवें नंबर की कुर्सी पर शिवराज सिंह बैठे हैं। अन्य नेता उनके बाद बैठे हुए हैं। इसका साफ संदेश है कि शिवराज पार्टी के टॉप छह नेताओं में शामिल हो गए हैं। शिवराज को कृषि मंत्रालय मिलेगा यह पहले से तय था प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषिमंत्रालय दिया जाएगा यह लगभग पहले से ही तय था। हालांकि, गठबंधन पार्टियों की ओर से भी इस मंत्रालय की मांग की थी, लेकिन भाजपा अपनी बात मनवाने में कामयाब रही। इसके अलावा एक अतरिक्त ग्रामीण विकास मंत्रालय देकर शिवराज की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। देश के किसानों का दर्द बांटेंगे मामा मप्र के मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई बढ़े काम किए हैं, जिसका उन्हें फायदा मिला है। उनके कार्यकाल में प्रदेश को सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला है। उनकी इसी कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार में उन्हें इस अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शिवराज के पास माजूद दूसरा मंत्रालय ग्रामीण विकास भी अहम हैं। इन दोनों विभागों का बजट करीब 3.07 लाख करोड़ है। ऐसे में यह साफ है कि मध्य प्रदेश में मामा के नाम से चर्चित शिवराज अब देश के किसानों के भाई बनकर उनका दर्द बांटेंगे और उनकी समस्याओं को हल करेंगे।  

स्वास्थ्य संस्थाओं में 46491 नये पदों के सृजन की स्वीकृति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने म.प्र. विद्युत नियामक आयोग द्वारा 06 मार्च 2024 को जारी टैरिफ आदेश से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये लागू विद्युत दरों में राज्य शासन की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग के बजट से सब्सिडी दी जाएगी। मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत दरों का निर्धारण किया है, जो 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावशील हो गई है। सब्सिडी दिए जाने पर वर्ष 2024-25 में 24,420 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आयेगा। चिकित्सीय विशेषज्ञों के पदों की पूर्ति की मंजूरी मंत्रि परिषद ने स्वास्थ्य संस्थाओं में 46491 नवीन पदों (नियमित/संविदा/आउटसोर्स) के सृजन की स्वीकृति दी जाकर इनमें से 18653 पदों की पूर्ति आगामी 3 वित्तीय वर्ष में करने तथा इन पदों पर राशि 343 करोड़ 29 लाख रूपये के वार्षिक आवर्ती व्यय की स्वीकृति दी। इन पदों में से शेष 27838 पदों की पूर्ति यथावत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से की जायेगी। प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेषज्ञ सेवायें उपलब्ध कराये जाने तथा स्वास्थ्य सूचकांको में बेहतर प्रदर्शन के लिए चिकित्सीय विशेषज्ञों के 607 पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से कराने की मंजूरी दी। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 07 विशेषज्ञताओं यथा निश्चेतना विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ तथा सर्जरी विशेषज्ञ के रिक्त 1214 पर्दो में से 50 प्रतिशत अर्थात् 607 पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से कराने की छूट एवं तद्नुसार रिक्त पदों की पूर्ति के लिये मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से विज्ञापन करने की अनुमति दी गई। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति का निर्णय मंत्रि-परिषद ने भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति अथवा विभाग के अधीन प्रशासित संविदा भर्ती नियम 2003 के अंतर्गत संविदा पर लिए जाने का निर्णय लिया गया। संविदा पर भरे जाने की स्थिति में वरिष्ठ परामर्शी (चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापक के समकक्ष), परामर्शी (चिकित्सा महाविद्यालय के सह प्राध्यापक के समकक्ष), कनिष्ठ परामर्शी/विशेषज्ञ (चिकित्सा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक के समकक्ष) और चिकित्सा अधिकारी को समेकित पुनरीक्षित पारिश्रमिक (रूपये) पर नियुक्ति दी जाएगी। तीन नये विवि की स्थापना एवं शहडोल विवि के लिए वित्तीय सहायता और पदो की मंजूरी मंत्रि-परिषद ने सागर, खरगौन और गुना में नवीन विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं शहडोल में पूर्व संचालित विश्वविद्यालय को सम्बद्धतादायी बनाए जाने पर पद-सृजन एवं वित्तीय- सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर, क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय, खरगौन तथा क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय, गुना में नये विश्वविद्यालय की प्रारम्भिक आवश्यकता के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति एवं प्रथम वर्ष के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूरक बजट में राशि 10 करोड़ रूपए के प्रावधान की मंजूरी दी गई है। प्रत्येक नये विश्वविद्यालय के लिए प्रशासकीय 14 पद, शैक्षणिक 140 पद तथा गैर-शैक्षणिक 81 पद कुल 235 पदों (5 वर्षों में विस्तारित) की स्वीकृति प्रदान की गई है। शैक्षणिक पदों के विषय-निर्धारण के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। भवन निर्माण सहित पूंजीगत परियोजना के लिए प्रत्येक नये विश्वविद्यालय को 150 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही पंडित शम्भुनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल के लिए 45 करोड़ रूपये, इस प्रकार कुल राशि 495 करोड़ रूपये का भविष्य में पुनर्विलोकन की शर्त पर सिद्धान्ततः अनुमोदन दिया गया है। इस वर्ष को गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने का अनुमोदन मंत्रि-परिषद ने गौवंश की रक्षा करने के संकल्प के साथ इस वर्ष की चैत्र की गुड़ी पड़वा से अगले वर्ष तक गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने का अनुमोदन दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में यह निर्णय लिया गया था, जिसका आज मंत्रि-परिषद ने अनुमोदन दिया। मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा यह साल, गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जो प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा), चैत्र, शुक्ल पक्ष 9 अप्रैल 2024 से आगामी अमावस्या, चैत्र, कृष्ण पक्ष, 29 मार्च 2025 तक मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड के अंतर्गत मनाया जा रहा है। प्रदेश में संचालित गौ-शालाओं को श्रेष्ठ संचालन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। सड़कों पर गाय दुर्घटना का शिकार होती है। ऐसी व्यवस्था होगी कि घायल गाय को इलाज के लिए आसानी से ले जाया जा सके। हाइड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग व्हीकल को टोल व्यवस्था के अंतर्गत प्रबंध किया जाएगा। प्रदेश की सभी गौशालाओं में गौवंश से जुड़ी 26 प्रमुख तिथियों में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। गौशालाओं को समाज से जोड़ने के लिये जिलों में विभिन्न सामाजिक, मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रमों को भी गौशालाओं में कराने का आव्हान किया गया है। इसमें नई पीढ़ी को गौवंश के प्रति संवेदनशील बनाने के लिये भी कार्यक्रम होंगे।  

हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को सात FIR दर्ज करते हुए 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं घायल हुए पुलिसकर्मियों में एक की हालत गंभीर है, जिसके बाद उसे बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार को सतनामी समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने जिले के कलेक्टर कार्यालय में घुसकर भयानक उत्पात मचाया था। उन्होंने जिले में स्थित अपने धार्मिक स्थल को कथित रूप में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों वाहनों के साथ-साथ ऑफिस बिल्डिंग में आग लगा दी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में खड़ी दो दर्जन से अधिक कारों के अलावा करीब 70 दोपहिया वाहनों और एक सरकारी भवन में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान पथराव में करीब 50 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया, ‘हमने सोमवार की घटना के सिलसिले में सात अपराध दर्ज किए हैं। आगजनी में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि ‘CCTV फुटेज, पुलिस द्वारा की गई विरोध-प्रदर्शन की वीडियोग्राफी और मीडियाकर्मियों सहित अन्य स्रोतों से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।’ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि, ‘आरोपियों को पकड़ने के लिए हम पड़ोसी और अन्य जिलों के एसपी से संपर्क में हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।’ उन्होंने कहा, आगजनी में चार पहिया और दोपहिया वाहनों को मिलाकर 100 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा है और कुल नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम गठित की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हमले में 45 से 50 पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं, जिनमें से एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसके बाद उसे बिलासपुर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया से बात करते हुए जिला कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार हिंसा के मामले में अबतक लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। बता दें कि बीते महीने 15 और 16 मई की दरम्यानी रात को जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा के पास सतनामी समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक ‘जैतखम्भ’ या ‘विजय स्तंभ’ को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। घटना के सिलसिले में पुलिस ने बाद में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी घटना के विरोध में सतनामी समुदाय के लोगों ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था। इस दौरान यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो उठा और लोगों ने आगजनी और पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है, जिसके तहत 16 जून तक बलौदाबाजार शहर में चार या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।

श्री महाकाल महालोक के दूसरे चरण में मंगलनाथ मंदिर का होगा निर्माण व सुंदरीकरण

उज्जैन  धर्मधानी उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व से पहले प्रमुख मंदिरों में निर्माण व सुंदरीकरण के काम होंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने मंगलनाथ मंदिर के लिए सिंहस्थ मद से 20 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके अलावा कालभैरव, भर्तृहरि गुफा, सिद्धवट, गढ़कालिका आदि प्रमुख मंदिरों के लिए भी योजना बनाई जा रही है। इन मंदिरों में स्मार्ट सिटी, नगर निगम तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा विकास व सुंदरीकरण के काम कराए जाएंगे। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्री महाकाल महालोक का पहला चरण पूरा हो गया, वहीं दूसरे चरण के कार्य भी चल रहा है। मगर शहर के दूसरे मंदिरों के लिए बनी योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाई है। कई मंदिरों में काम तो शुरू हुए, लेकिन वे पूरे नहीं हो पाए हैं। लेकिन अब मंदिरों के लिए फिर से योजना बनाई जा रही है। मंगलनाथ मंदिर के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने 20 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है। इसके तहत मंदिर में विशाल पार्किंग, वेटिंग हाल, फसाड लाइटिंग सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य काम होंगे। कालभैरव मंदिर कालभैरव मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के बिल्कुल भी इंतजाम नहीं है। मंदिर परिसर का पिछला हिस्सा उजाड़ स्थिति में है। दर्शनार्थी अगर कुछ देर बैठना भी चाहें, तो यहा स्थान उपलब्ध नहीं है। मंदिर प्रबंधक संध्या मारकण्डेय ने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माण कार्यों की शुरुआत होना है। नया फ्लोरिंग तथा वेटिंग हाल आदि का निर्माण किया जाएगा। खाकचौक स्थित गयाकोठा तीर्थ का निर्माण अधूरा पड़ा है। करीब तीन साल पहले यहां निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। लेकिन फंड की कमी के चलते बीच में ही का काम ठप हो गया। मंगलनाथ के लिए 20 करोड़ की डीपीआर तैयार मंगलनाथ मंदिर में निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। सिंहस्थ मद से मंदिर में विशाल पार्किंग, फैसिलिटी सेंटर सहित अन्य काम होना है। – संदीप कुमार सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन विकास प्राधिकरण

राजस्थान के उदयपुर में उदयपुर में हथियार और बारूद की दुकान में विस्फोट, 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को हथियार और गोला-बारूद विक्रेता की दुकान में विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश गोयल ने कहा कि दुकान एक लाइसेंस प्राप्त दुकान थी और यह एक छोटी दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित थी। उन्होंने कहा कि विस्फोट पहली मंजिल पर जाने वाली सीढ़ियों पर हुआ और दुकान के मालिक राजेंद्र और एक अन्य व्यक्ति, जो शायद अंशकालिक कर्मचारी था, की मौके पर ही मौत हो गई। इलाके में दहशत पुलिस ने कहा कि विस्फोट से राजेंद्र लगभग 30 फीट दूर जा गिरा और उसका क्षत-विक्षत शरीर सड़क के पार जा गिरा। उन्होंने कहा, “सीढ़ी के पास कई कारतूस बिखरे हुए पाए गए। यह तुरंत पता नहीं चला है कि विस्फोट कैसे हुआ। एफएसएल की एक टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंच गई है।” उन्होंने बताया कि दूसरे पीड़ित की पहचान का पता लगाया जा रहा है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

राजस्थान के ओम बिरला मोदी 3.0 में दोबारा बनेंगे लोकसभा अध्यक्ष

कोटा. राजस्थान के कोटा सांसद ओम बिरला को मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं करने के बाद उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पिछले कार्यकाल में लोकसभा अध्यक्ष रहे ओम बिरला को जगह नहीं दी गई है। माना जा रहा था कि स्पीकर का कार्यकाल पूरा करने के बाद बिरला को कैबिनेट में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। माना यह भी जा रहा है कि ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष बन सकते है। ऐसा नहीं होता है तो पार्टी उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।सियासी जानकारों का कहना है कि बीजेपी सांसद ओम बिरला को फिर से लोकसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि उन्होंने नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। पहले चर्चा थी कि ओम बिरला को इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, कुछ लोग नए नामों पर भी चर्चा कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इस बार मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत तो मिला है, लेकिन मजबूत बहुमत नहीं मिला है। सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने सहयोगी विशेषकर तेलुगु देशम् पार्टी- टीडीपी के एन. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और जनता दल यूनाइटेड- जेडीयू के नीतीश कुमार के साथ कई बार चर्चा करनी पड़ी। बीजेपी की नजर लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर क्यों है बीजेपी लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास ही रखना चाहती है। इसकी वजह है कि यह है कि पिछले कुछ वर्षों में, सत्तारूढ़ दलों के भीतर विद्रोह के कई मामले सामने आए हैं, जिसके कारण विभाजन हुआ और सरकारें भी गिरीं। ऐसे मामलों में दल-बदल विरोधी कानून लागू होता है और यह कानून, सदन के अध्यक्ष को बहुत शक्तिशाली स्थिति देता है। कानून में कहा गया है, सदन के सभापति या अध्यक्ष के पास दलबदल के आधार पर सदस्यों की अयोग्यता से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने की पूर्ण शक्ति है। बता दें नीतीश कुमार पहले भी बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं। इसलिए, किंगमेकर बगावत की स्थिति में नहीं आना चाहते और ऐसी किसी भी रणनीति के खिलाफ ढाल के तौर पर स्पीकर का पद चाहते हैं। बिरला को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी उल्लेखनीय है कि ओम बिरला पीएम मोदी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। इस बार कोटा से जीत की हैट्रिक लगाई है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था। इस बार कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं होने के बाद यही संभावना बनी है कि बिरला को एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है और वे अपना कार्यकाल पूरा करते हैं तो बिरला के नाम एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। वे बलराम जाखड़ के बाद दूसरे ऐसे स्पीकर होंगे जो लगातार दो कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, चर्चा यह भी है कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में पूरी तस्वीर साफ हो सकती है।

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में बवाल में अब तक 80 उपद्रवी गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इधर शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहने को तो उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आंदोलन का आह्वान किया था, लेकिन दरअसल उनका मकसद ही आगजनी और मारपीट करना था। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा अमर गुफा गिरीधपुरी जैतखाम मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग और साथ में पूर्व में बोडसरा, कबीरधाम और अन्य जिलों में सतनामी समाज संबंधी विभिन्न मु‌द्दों को लेकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रशासन को भी इसकी सूचना थी, जिसके बाद सुरक्षा प्रबंधन के लिए पर्याप्त सख्या में पुलिस बल लगाने के साथ मजिस्ट्रियल ड्यूटी भी लगाई गई थी। आयोजनकर्ता किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर अध्यक्ष, दीपक घृतलहरे प्रगतिशील सतनामी समाज, मोहन बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुशील बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट, जितेन्द्र नौरंगे सतनाम सेवा समिती जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश खुटे सतनामी समाज वरिष्ठ, भुनेश्वर डहरिया, दिनेश चतुर्वेदी भीम रेजिमेंट प्रदेश अध्यक्ष आदि के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के रूप में आसपास पैदल रैली कर संयुक्त जिला कार्यालय का घेराव किये जाने योजना थी। बलौदाबजार में हुआ आगजनी की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं राज्य में कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बलौदाबजार के साथ ही प्रदेश के लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है। हालांकि, इस मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार ऐक्शन मोड में नजर आ रही है।

नई दिल्ली में महिलाओं को 1000 रुपए मानदेय देने की मांग को लेकर आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली महिला मंच की सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से शहर की महिलाओं को 1000 रुपये मानदेय देने की उसकी बजट घोषणा को पूरा करने की मांग की। मथुरा रोड पर स्थित मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी सफिया फहीम ने कहा, “आप सरकार ने अपने बजट में महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह मानदेय देने की घोषणा की थी। यह कोई चुनावी वादा नहीं था, इसलिए सरकार को अब महिलाओं को यह पैसे देने चाहिए।” प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया और किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कुछ महिलाएं मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। महिलाएं शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहीं थी, जिससे किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।” केजरीवाल ने 1000 प्रतिमाह देने का आश्वासन दिया था लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बार-बार आश्वासन दिया था कि दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में पेश किए गए अपने बजट में आप सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की वयस्क महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। योजना को सितंबर-अक्टूबर तक लागू कर दिया जाएगा आतिशी ने पहले, पीटीआई- भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस योजना को अधिसूचित किए जाने की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इस साल सितंबर-अक्टूबर तक इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। 

राजस्थान में शुरू हुई प्री मानसून की बारिश और 8 जिलों में अलर्ट

जयपुर. मानसून गुजरात की सीमा के नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया। आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, माउंट आबू समेत कई शहरों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए हुए है। कई जिलों में तेज हवाएं चल रही है।  पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्से में आसमान में बादल छाए हुए है।जयपुर सहित अन्य जिलों में गर्मी के बीच सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। इससे पहले सुबह से सूर्यदेव की तपिश तेज रही। जयपुर के अलावा उदयपुर, जैसलमेर, बीकानेर सहित अन्य जगहों पर दोपहर बाद मौसम बदला। आंधी चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बारां और झालावाड़ में अगले तीन दिन तक लगातार आंधी-बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा राज्य के उत्तरी भागों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ ही बीकानेर, भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने के आसार हैं। बता दें इस बार मानसून तय समय से दो से तीन दिन पहले आने की संभावना है। दक्षिण भारत के महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री हो गई है। राजस्थान में 25 जून से पहले मानसून की एंट्री हो जाएगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को सबसे अधिक तापमान वनस्थली का 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर का पारा 43.2, पिलानी का 43.4, बाड़मेर का 43.2, जैसलमेर का 42.5, श्रीगंगानगर का 43.8, सांगरिया का 42.8, जालौर का 43.6, करौली का 43.9, अजमेर का 42.8, अलवर और जोधपुर का 43.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

हरदोई में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर जमकर हुआ बवाल, धारा 144 लागू

हरदोई यूपी के हरदोई में हुए युवराज हत्याकांड को लेकर मंगलवार को भारी बवाल हो गया। करणी सेना समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। किसी तरह प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया गया। वहीं, इलाके में 144 लगा दी गई है। एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मौके पर फोर्स तैनात की गई है। किसी भी व्यक्ति को शांति भंग की कार्रवाई नहीं की जाएगी।   पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में हुए युवराज की हत्या का मामला 10 दिन बाद भी गर्माया हुआ है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस मामले में कठोर कार्रवाई कर चुकी है। हालांकि इसके बावजूद करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ वीरू ने मंगलवार को मल्लावा बॉर्डर पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों को जब पुलिस ने खदेड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। वहीं, क्षेत्र में तनाव देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। इस मामले में एसपी केशव चंद्र गौस्वामी ने बताया कि करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने पाली में विरोध प्रदर्शन का आह्नान किया था। लेकिन यहां धारा 144 लागू थी और 5 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी। इसी को देखते ही फोर्स तैनात की गई थी। किसी को भी शांतिभंग की कार्रवाई नहीं करने दी जाएगी। जो शांति व्यवस्था के लिए खतरा हैं उन्हें आने से रोक दिया जाएगा। प्रेम प्रसंग में हुई थी युवराज की हत्या पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर के रहने वाले युवराज सिंह की 30 मई को प्रेम प्रसंग को लेकर हुई कहासुनी में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कामरान नाम के युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अन्य चार बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया था।  

अवधेश प्रसाद ने कहा- अयोध्या किसी की बपौती नहीं है, ये प्रभु श्री राम की धरती है, हमसे बड़ा राम भक्त तो कोई नहीं हो सकता

अयोध्या फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट के परिणाम आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस सीट से अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को करारी हार दी है। इस पर अवधेश प्रसाद का कहना है कि अयोध्या किसी की बपौती नहीं है, ये प्रभु श्री राम की धरती है। उन्होंने कहा कि हमसे बड़ा राम भक्त तो कोई नहीं हो सकता। मेरे दादा के नाम में राम, मेरे पिता के नाम में राम, मेरे भाई के नाम में राम, मेरे ससुर के नाम में राम, मैं खुद अयोध्या का रहने वाला हूं. मुझसे ज्यादा भगवान राम के करीब और कौन हो सकता है? अवधेश प्रसाद ने कहा कि आप मुझे राम-राम से अभिवादन करें या ‘जय श्री राम’ कहकर अभिवादन करें, मुझे दोनों स्वीकार है। मैं भेदभाव या बांटने वाली राजनीति नहीं करता। ‘अखिलेश हमेशा मुझे अपने बगल में बिठाते हैं’ एक निजी चैनल पर इंटरव्यू में सपा सुप्रीमो को धन्यवाद देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश जी ने मुझे सामान्य सीट से चुनावी मैदान में उतारा। 6 महीने पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं आपको सम्मान देना चाहता हूं। वह हमेशा मुझे अपने बगल में बिठाते हैं। कोलकाता भी ले गए तो मुझे साथ में ले गए। राष्ट्रीय कमेटी में जब बिठाया तो मुझे बगल में बिठाया। विधानसभा में भी मैं उनके बगल में बैठता हूं। मैंने उनसे कहा कि ‘आप हमेशा मुझको सम्मान देते हैं। ‘जो राम को लाए हैं…’ के नारे पर सपा सांसद ने कसा तंज अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार था अगर वह आते। चर्चा भी थी कि प्रधानमंत्री मोदी खुद अयोध्या से उम्मीदवार होंगे। मैं भी खुश था कि पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। ‘जो राम को लाए हैं…’ के नारे पर तंज कसते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि बताइए भला ये लोग भगवान के साथ ऐसा करते हैं। वहीं, बीजेपी की हार पर अयोध्या के लोगों पर कथित तौर पर गलत कमेंट करने वालों पर भी अवधेश प्रसाद ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी लोग अयोध्या हारने पर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल वह लोग अयोध्या को जानते नहीं हैं। आम अयोध्यावासी बहुत परेशान था, लेकिन श्रद्धालु और पर्यटक में अंतर होता है। अयोध्या में लोगों की दुकानें तोड़ी गईं, मुआवजे नहीं दिए गए- सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या किसी की बपौती नहीं है, ये धरती प्रभु श्री राम की है। चौड़ी सड़के, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन ये सब तो ठीक है, लेकिन अयोध्यावासी क्या एयरपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। अयोध्या में लोगों को बहुत तकलीफ हुई, लोगों के दुकानें तोड़ी गईं, मुआवजे नहीं दिए गए। बड़े प्रोजेक्ट के नाम पर किसानों की जमीन पर सरकार की तलवार लटक रही है, इन सबका गुस्सा लोगों में था। वहीं, अपने ऊपर खतरे की आशंका को लेकर उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। हमारे ऊपर भगवान राम और हनुमान जी की कृपा है तो कोई मेरा बाल बांका नहीं कर सकता।

राजस्थान : संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र की उत्तरोत्तर प्रगति के होंगे प्रयास : गजेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज सुबह 11 बजे संस्कृति मंत्रालय और दोपहर 12 बजे पर्यटन मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मोदी 2 सरकार में शेखावत को जलशक्ति मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार यह विभाग सीआर पाटिल को दिया गया है। केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की महती जिम्मेदारी प्रदान कर अनुगृहीत किया है। मैं संपूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विकसित भारत निर्माण में संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र की उत्तरोत्तर प्रगति के हरसंभव प्रयास करूंगा। मेरे मार्गदर्शक मोदी जी का बारंबार अभिनंदन, आभार। मीडिया से शेखावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने संस्‍कृति और कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है, जिसकी वजह से भारत की संस्‍कृति को देखकर पूरा विश्‍व चकित है। विकसित भारत बनाने में संस्‍कृति और पर्यटन की महत्‍वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुसार संस्‍कृति, कला और पर्यटन के क्षेत्र में नए सोपान तय करने के लिए शानदार काम करेगी।शेखावत ने कहा कि देश की जनता विकसित भारत को लेकर पूरी तरह आश्‍वस्‍त है। इसी विश्‍वास की वजह से जनता ने मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्‍यपूर्ण अवसर दिया है। उन्‍होंने कहा कि मोदी के नेतृत्‍व में पिछले 10 वर्षों में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। देश को निराशा के गर्त से निकाल कर उसे आशा से लबरेज किया है। उन्‍होंने कहा कि भारत विकसित हो सकता है, इस संदेश को प्रधानमंत्री ने पूरे विश्‍व तक पहुंचाया है, जिस वजह से दुनिया भी यह जानती है कि भारत को विकसित राष्‍ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता है। शेखावत ने कहा कि यही विश्‍वास देश की जनता को भी है। लिहाजा, इस बार की भी प्रचंड जीत इसी विश्‍वास पर जनता की मुहर है। इससे पहले, पदभार ग्रहण करने के दौरान दोनों मंत्रालयों की टीम ने केंद्रीय मंत्री का आत्‍मीय स्‍वागत किया। शेखावत ने दोनों मंत्रालयों में अधिकारियों संग मीटिंग की। पदभार ग्रहण करने के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत का परिवार भी साथ रहा।

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में पेट्रोल-पत्थर-डंडे लेकर पहुंचे थे उपद्रवी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में  सतनामी समाज के द्वारा किया गया आंदोलन हिंसक रूप ले लिया। आंदोलन करने हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर पहुंचते ही उपद्रवियों में तब्दील हो गई। आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने आए यह लोग कहीं गाड़ी तोड़ रहे थे, तो कोई आगजनी की घटना को अंजाम दे रहा था। हजारों की संख्या में पहुंचे आंदोलनकारी को रोकने वाली पुलिस पर पत्थर और डंडे बरसाए जा रहे थे। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने वाले पत्रकारों पर भी उपद्रवियों ने पत्थर फेक और उन्हें पीटने का प्रयास किया। दरअसल यह भीड़ अपने नेताओं के संरक्षण में सतनामी समाज के इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आई हुई थी। सतनामी समाज के लोग जो पहले सिर्फ ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे, वह अचानक हिंसक बलवाइयों में तब्दील हो जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था।‌ पेट्रोल, पत्थर और डंडे‌ लेकर आंदोलन जैतखाम काटने के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन आग का रूप ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। 10 जून को सीबीआई जांच को लेकर ज्ञापन सौंपने का यह आंदोलन आग के गोले में कब तब्दील हो गया किसी को पता ही नहीं चला। समाज के नेता मंच से भाषण दे रहे थे, लेकिन जिस तरह से लोगों की भीड़ आंदोलन का हिस्सा बनती गई जिसे काबू कर पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुंची भीड़ पुलिस पर पथराव और डंडे मारते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की गाड़ियों को चकनाचूर करने के बाद उनमें आग लगा दी। गाड़ियों की आग इतनी तेज थी कि उसने धीरे-धीरे पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को जलाना शुरू कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि केवल ज्ञापन देने की बात पर पहुंची यह भीड़ आखिर पेट्रोल, पत्थर और डंडे अपने साथ क्यों लेकर पहुंची हुई थी। आगजनी के बाद‌ कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया समाजिक झंडा आंदोलन करने पहुंचे उपद्रवियों ने बैरिकेड तोड़ने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसकर पहले तोड़फोड़ की। उसके बाद परिसर में खड़ी गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसे लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थर और डंडे फेंकना शुरू कर दिए। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया जिसमें उपद्रवियों के द्वारा इस आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद सामाजिक झंडा फहराया गया। 100 बाइक, 20 से ज्यादा कार और 2 दमकल के वाहन को किया आग के हवाले आंदोलन करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने के बाद वहां खड़ी 100 बाइक, 20 से ज्यादा कार और दो दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस आंदोलन में करोड़ों रुपए से ज्यादा का शासकीय नुकसान हुआ है। वहीं कई शासकीय महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर भी खाक हो गए हैं। इस घटना में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसमें 12 पुलिसकर्मी गंभीर बताई जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल पहुंच कर मौके का जायजा लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारियां के आदेश जारी किए हैं। इस पूरे मामले में मंगलवार सुबह तक 170 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में अतिक्रमणकारियों के घरों पर चला बुलडोजर

मनेन्द्रगढ़. जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाले वन मंडल मनेंद्रगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 704 के वन भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के घरों को खाली करने के लिए पीओआर के साथ नोटिस भी जारी किया गया था। वन भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए जाने को लेकर आज वन विभाग बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जाधारियों के अतिक्रमण कर घर बनाए बना कर रह रहे थे जिन पर वन विभाग अमला बड़ी कार्यवाही करते हुए वन भूमि पर अवैध तरीके से बने मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। 30 से 40 मकान पर बुलडोजर चलते हुए पूरे घर को गिरा दिया गया जिस पर वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि वन भूमि पर गलत तरीके से अवैध कब्जा कर मकान बनाने का काम चल रहा था कई बार समझाइए देने के साथ नोटिस भी दिया गया वन विभाग की उच्च अधिकारियों की दिशा निर्देश पालन करते हुए वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जाधारियों के मकान पर बुलडोजर चलते हुए जमीन को खाली कराया गया इस कार्य में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही। आपको बता दें कि वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के कक्ष क्रमांक 704 वनभूमि पर लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा रहा था जी को लेकर वन विभाग प्रशासन हरकत में आया और पुलिस विभाग के सहयोग साथ ही बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित होकर अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जाधारियों के मकान पर बुलडोजर चलते हुए वन भूमि को खाली कराया गया। वहीं दूसरी ओर कब्जाधारियों ने भी मीडिया के सामने अपने दुख तकलीफों को रखते हुए कहा कि हम लोग 2 से 3 सालों से यहां पर रह रहे हैं और आज हम लोग को यहां से हटा दिया जा रहा है साथ ही वन भूमि पर और भी कई लोग सालों से कब्जा करके घर बनाकर रह रहे हैं उनको नहीं हटाया जा रहा है और हम लोग न्याय के लिए कलेक्टर के पास जाएंगे अब देखने वाली बात होगी कि वनभूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आगे किस प्रकार से कार्यवाही होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

सोशल मीडिया पर हो रहा प्रेमानंद का वीडियो, प्रदीप मिश्रा को लिया आड़े हाथ

सीहोर मध्यप्रदेश में सीहोर जिले वाले पंडित यानी प्रदीप मिश्रा का कहना है कि बरसाना राधा जी का मायका नहीं है। राधा रावल गांव की थीं और उनकी शादी छाता में हुई थी। राधा के पिता जी की कचहरी थी। यानी राधा जी के पिता वहां पर कोर्ट लगाते थे। मिश्रा ने यह भी कहा, बरसाने का मतलब है कि बरस यानी साल में एक बार आना। मतबल राधा के पिता साल में एक बार यहां आते थे।   बता दें कि इस बात पर प्रेमानंद महाराज ने प्रदीप मिश्रा को आड़े हाथ ले लिया। उनका कहना है कि प्रदीप मिश्रा को कुछ अता-पता नहीं है। प्रदीप मिश्रा ने राधा को समझा ही नहीं है। प्रेमानंद इस मुद्दे पर वायरल वीडियो में प्रदीप मिश्रा के लिए खड़ी भाषा का उपयोग करते हुए सुने जा सकते हैं।   बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा एक प्रसिद्ध कथावाचक गायक और आध्यात्मिक गुरु हैं। कथावचक पंडित मिश्रा की कथाओं को देश-दुनिया के लोग सुनते हैं। प्रदीप मिश्रा के ज्यादातर प्रवचन कथा शिव पुराण से संबंधित होती हैं और पंडित मिश्रा ने कथा वाचन भी शिव पुराण से ही शुरू किया था। वहीं, राधारानी के परम भक्त और वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज को भला कौन नहीं जानता है। वे आज के समय के प्रसिद्ध संत हैं। यही कारण है कि उनके भजन और सत्संग में दूर-दूर से लोग आते हैं। प्रेमांनद जी महाराज की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है। कहा जाता है कि भोलेनाथ ने स्वयं प्रेमानंद जी महाराज को दर्शन दिए। इसके बाद वे घर का त्याग कर वृंदावन आ गए। प्रेमानंद जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। प्रेमानंद जी के बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। इनके पिता का नाम शंभू पांडे और माता का नाम रामा देवी है। सबसे पहले प्रेमानंद जी के दादाजी ने संन्यास ग्रहण किया। साथ ही इनके पिताजी भी भगवान की भक्ति करते थे और इनके बड़े भाई भी प्रतिदिन भगवत का पाठ किया करते थे।

अस्पताल में एक युवक की उपचार की दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

धार शहर के श्री श्याम अस्पताल में एक युवक की उपचार की दौरान मौत हो गई। रात को ही मृतक के स्वजजनों ने डॉक्टर व चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चिकित्सालय के सामने ही रात्रि में विरोध प्रदर्शन किया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मृतक के स्वजनों को समझाइश देने के बाद मामला शांत करवाया। मृतक का शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां पीएम के बाद शव को स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अब जांच होंगी। इतना ही नहीं इस जांच के दायरे में सरकारी डॉक्टर भी आएंगे जो यहां आकर सेवा दे रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के मांडू नाका स्थित श्री श्याम अस्पताल में धरमपुरी तहसील के ग्राम पंधनिया से अमर सिंह पुत्र अंबाराम अपने स्वजनों के साथ आठ जून को पथरी के इलाज के लिए भर्ती हुआ था। 10 जून को दोपहर में अमर सिंह का ऑपरेशन डॉक्टर संजय राठौड़ ने किया। ऑपरेशन होने के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद डॉक्टर ने कहा था कि उसका उपचार जारी है, किंतु मरीज को रात 9 बजे तक होश नहीं आया। इसके बाद अमर सिंह की सांसे लंबी-लंबी चलने लगी। इस पर स्वजन घबराने लगे और तुरंत ही डॉक्टर को जानकारी दी गई। इसके बाद युवक की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल के सामने ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर मोदी पुलिस और तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने मरीज को देखा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉ संजय राठौड़ ने कहा कि डॉक्टर गिरिराज भूरा ने ही अमर सिंह को बेहोश किया था। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उपचार के लिए रुपय मृतक के स्वजनों ने कहा कि शासन की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रु तक का मुफ्त इलाज होता है। इस पर हमने अस्पताल के कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड भी बताया, किंतु कार्ड मान्य नहीं किया गया। हमसे उपचार के लिए 12 हजार से अधिक राशि ली गई। रु लेने के बावजूद अमर सिंह का जीवन नहीं बचा पाए। मरीज हमारे पास में पथरी का इलाज करवाने के लिए आए थे। मरीज की पूरी मेडिकल फिटनेस के बाद ही हमने दूरबीन के माध्यम से ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल रहा। इसके बाद शाम को वह लंबी सांस लेने लगा। हम तुरंत ही मरीज को आईसीयू में ले गए। यहां पर वेंटीलेटर पर लिया, किंतु मरीज की मौत हो गई।

राजस्थान-मेवाड़ विश्वविद्यालय के डिप्टी कंट्रोलर और सेक्शन ऑफिसर को फर्जी डिग्री मामले में किया गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की हिंदी लेक्चरर भर्ती परीक्षा का फॉर्म फर्जी डिग्री के जरिए भरने के मामले में एसओजी ने एक बार फिर मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार पर शिकंजा कसा है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने परीक्षा कंट्रोलर और सेक्शन ऑफिसर को गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस मामले में विश्वविद्यालय के डीन सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय के डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन सुशील शर्मा को रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह के तार दिल्ली तक जुड़े हैं। मामले में विश्वविद्यालय के और भी कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो सकती है। सोनी ने बताया कि डिप्टी कंट्रोलर शर्मा दिल्ली से ये फर्जी डिग्री तैयार करवाता था और 20 मार्च को गिरफ्तार हुई कैंडिडेट का भाई सेक्शन ऑफिसर राजेश सिंह के संपर्क में था। दोनों ही डिग्री खरीद कर लाए थे. राजेश के जरिए ही सुशील शर्मा और यूनिवर्सिटी के डीन कौशल किशोर चंदरुल तक कांटेक्ट होता था। बाद में सुशील ही दिल्ली से ही फर्जी डिग्री तैयार करवाता था। इस पूरे फर्जीवाड़ में एक बड़ा नेटवर्क है जिसमें जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी होगी। फर्जी डिग्री मामले में विश्वविद्यालय के दो और अधिकारियों की गिरफ्तारी के साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों में खलबली मची है। बता दें कि इस मामले में 20 मार्च को एसओजी ने दो महिला कैंडिडेट कमल और ब्रह्म कुमारी के बाद मेवाड़ यूनिवर्सिटी के डीन कौशल किशोर चंदरुल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

मोहन कैबिनेट का फैसला, तीन वर्ष में होगी भर्ती, 343 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा

भोपाल प्रदेश में किसान और घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार वर्ष 2024-25 में 24,420 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। यह राशि विद्युत वितरण कंपनियों को दी जाएगी। इस बार विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में वृद्धि नहीं की है। वहीं, स्वास्थ्य संस्थाओं में वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए नियमित, संविदा और आउटसोर्स के 46,491 पद सृजित करके तीन वर्ष में भर्ती की जाएगी। इन दोनों प्रस्तावों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दी गई। बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए छह हजार, सामान्य वर्ग के किसानों के लिए 13 हजार और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का अनुदान विद्युत वितरण कंपनियों को दिया जाएगा। कई रिक्त पदों पर होगी भर्ती वहीं बड़ा निर्णय करते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए 46,491 नए नियमित, संविदा और आउटसोर्स के पद सृजन की स्वीकृति दी गई। इनमें से 18,653 पदों की पूर्ति आगामी तीन वर्ष में की जाएगी। इस पर वार्षिक 343 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। बाकी 27,828 पदों की पूर्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से की जाएगी। इसी तरह निश्चेतना, मेडिकल, स्त्री रोग, शिशु रोग, रेडियोलाजिस्ट, अस्थि रोग और सर्जरी विशेषज्ञ के रिक्त के कुल स्वीकृत 12,14 पदों में से 50 प्रतिशत यानी 607 पदोन्नति के पदों भी सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। इस कारण नहीं हो रही थी भर्तियां उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पदोन्नति नियम न होने और सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण विशेषज्ञों की भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति पर लिए जा सकेंगे। अभी तक यह व्यवस्था नहीं थी। 3 विश्वविद्यालयों को सरकार देगी अनुदान अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर, क्रांति सूर्यकांत टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन तथा क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना को अनुदान देने के संबंध में भी कैबिनेट ने निर्णय लिया। प्रत्येक नए विश्वविद्यालय की प्रारंभिक आवश्यकता के लिए तीन करोड रुपये के साथ ही प्रतिवर्ष ब्लाक ग्रांट भी दी जाएगी। पहले वित्तीय वर्ष के लिए 10 करोड रुपये का प्रविधान किया जाएगा। नवीन विश्वविद्यालयों के लिए 235 पद, भवन निर्माण के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय को 150 करोड़ रुपये और पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के लिए 45 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी गई। 2024-25 को गोवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा कैबिनेट ने गोवंश की रक्षा के लिए वर्ष 2024-25 को गोवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में संचालित गौशालाओं को श्रेष्ठ संचालन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सड़कों पर घायल गाय को उपचार के लिए ले जाने हाइड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग व्हीकल को टोल नाकों पर व्यवस्था की जाएगी। गोशालाओं को समाज से जोड़ने के लिए जिलों में विभिन्न सामाजिक, मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम गोशालाओं में करने के लिए प्रेरित करने के साथ नई पीढ़ी को गोवंश के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए भी कार्यक्रम किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी को कैबिनेट ने दी बधाई मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के सभी सदस्यों ने नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी सदस्यों ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर आए परिणाम, पार्टी का वोट शेयर 61 प्रतिशत पहुंचने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

आप पार्टी चाहती है टीडीपी और जेडीयू में से किसी एक के पास रहे लोकसभा स्पीकर का पद

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी ने सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों टीडीपी और जेडीयू से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद उनमें से किसी एक पार्टी के पास रहे। भाजपा का स्पीकर होने पर तीन तरह के खतरों की आशंका जाहिर करते हुए ‘आप’ ने कहा कि टीडीपी या जेडीयू का स्पीकर होने में ना सिर्फ उनकी भलाई है बल्कि यह संविधान और लोकतंत्र के हक में होगा। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यदि टीडीपी भाजपा के समर्थन के बिना अपना लोकसभा उम्मीदवार उतारती है तो इंडिया गठबंधन की भूमिक अहम होगी। संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कहा कि गलती से यदि भाजपा का स्पीकर बन गया तो उसके तीन बड़े खतरे हैं। नंबर एक खतरा, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के लिखे संविधान की धज्जियां उड़ाई जाएंगी। दूसरा खतरा, एनडीए के घटक दलों, डीडीपी, जेडीयू, आरएलजी, चिराग पासवान, पवन कल्याण की पार्टियों को तोड़कर भाजपा के साथ मिलाया जाएगा। तीसरा, कोई भी मनमाना बिल सरकार लेकर आएगी और कोई सांसद आवाज उठाएगा तो मार्शल से उसे बाहर फिंकवा दिया जाएगा।’ संजय सिंह ने आगे कहा, ‘मैं टीडीपी और जेडीयू जैसे दलों से अनुरोध करूंगा कि आप लोग स्पीकर बनाइए। यह आपके दल, संविधान और देश के लोकतंत्र के हित में है। यह संसदीय परंपराओं के हक में है। अगर इस कदम में BJP समर्थन नहीं करती है तो INDIA गठबंधन के दलों को समर्थन देने के बारे में विचार करना चाहिए। यदि डीडीपी बीजेपी के समर्थन के बिना अपना उम्मीदवार मैदान में उतारती है तो इंडिया गठबंधन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’ राज्यसभा सांसद ने यह कहते हुए भी एनडीए के सहयोगी दलों पर तंज कसा कि उन्हें मोदी जी ने कोई खास जिम्मेदारी नहीं दी और ‘झुनझुना’ मंत्रालय थमा दिया।  

छत्तीसगढ़-कोयला घोटाले में कोर्ट में पेश होंगे तीन आरोपी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला को लेकर जांच लगातार जारी है। इसे लेकर अब ईओडब्ल्यू की टीम जेल में बंद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड में लेकर फिर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि प्रदेश में कोयला घोटाला के मामले की जांच अभी लंबी चलने वाली है। इसे लेकर सौम्या चौरसिया, रानू साहू से पूछताछ के बाद मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ की जानी है। कोल घोटाले को लेकर जेल में बंद आरोपी लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवशंकर नाग, सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर पेश किया जाएगा। मामले में आगे की पूछताछ को लेकर ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर पेश करने के लिए आवेदन दिया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है। सौम्या और रानू को पूछताछ के बाद भेज दिया गया जेल – छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ के कोयला घोटाले के मामले में पूछताछ के बाद कुछ दिन पहले निलंबित आईएएस अफसर रानू साहू और राज्य सरकार की अफसर रही सौम्या चौरसिया को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक अब 18 जून तक रानू साहू और सौम्या चौरसिया को जेल में रहना पड़ेगा। शराब घोटाले मामले में भी पूछताछ जारी – दूसरी तफर प्रदेश के चर्चित शराब घोटाले के मामले को लेकर ईओडब्ल्यू की टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आरोपी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह को भी विशेष कोर्ट में पेश किया गया था। इन सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए अब यूपी एसटीएफ ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए आवेदन लगाया था। जिसके बाद यूपी एसटीएफ के आवेदन पर भी आज विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई है। फिलहाल इस मामले में अभी कोई फैसला नहीं आया है। इस मामले को 10 जून तक कोर्ट ने सुरक्षित रखकर सुनवाई करने की बात कही है।

राहुल ने मोदी पर बोला सीधा निशाना, कहा- यदि मेरी बहन वाराणसी से लड़ती तो ढाई लाख वोटों से हारते मोदी

लखनऊ राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। वहां वह रायबरेली और अमेठी की जनता को धन्यवाद देने के लिए गए थे। अपने भाषण में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से कैसे भी जान बचाकर भागकर आए हैं। वो वहां से हारते-हारते बचे हैं। मैं अपनी बहन से कहता रहा हूं कि यदि वह वहां से लड़ जाती तो पीएम दो ढाई लाख वोटो से हार जाते। उनकी इस बात पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। अयोध्या में हार गई भाजपा फैजाबाद सीट पर भाजपा के हारने पर राहुल गांधी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ये अध्योध्या की सीट हार गए हैं। इसके मतलब साफ हैं। मंदिर की प्राण  प्रतिष्ठा में अरबपति लोग बुलाए गए, पूरा बॉलीवुड आया। अंबानी और अडानी आए लेकिन एक गरीब व्यक्ति को वहां आमंत्रित नहीं किया गया। इसके जवाब उस क्षेत्र की जनता ने दिया है। जनता ने अपना महत्व बताया है। विज्ञापन संविधान को माथे पर लगाया राहुल गांधी ने कहा कि आपने देखा होगा कि इस बार मोदी ने संविधान को हाथों से उठाकर माथे पर लगाया है। आपने अपनी ताकत का एहसास उन्हें करा दिया है। यह इशारा दे दिया है कि वह संविधान को जरा सा भी छुएंगे तो जनता उनके साथ क्या करेगी। इस बार घट गया जीत का अंतर राहुल गांधी ने यह बात इसलिए कही क्योंकि इस बार पीएम मोदी के जीतने का अंतर पिछले दो चुनावों की तुलना में काफी कम हो गया। पीएम मोदी वाराणसी सीट से करीब डेढ़ लाख वोटों से जीते हैं। मतगणना के दिन वह कुछ दिन कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से पीछे भी चल रहे थे। वाराणसी में पीएम मोदी की जीत का मार्जिन कम होने पर बीजेपी आलाकमान भी स्थानीय नेताओं से नाराज है।

मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी, बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में अब बिजली संकट भी गहराया

नई दिल्ली बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में अब बिजली संकट भी गहरा गया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी है। आतिशी ने कहा कि यूपी के मंडोला में  पीजीसीआईएल के एक सब-स्टेशन में आग लगी है। इस सब-स्टेशन से दिल्ली को 1500 मेगावॉट बिजली मिलती है। आतिशी ने बताया कि मंडोला सब-स्टेशन में आग लगने की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में पावर कट हुआ है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है। यह बहुत चिंता की बात है कि मौजूदा वक्त में देश का इलेक्ट्रिसिटी इफ्रास्ट्रक्चर फेल हो चुका है… कौन से इलाके प्रभावित? आतिशी ने बताया कि 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में पावर कट हुआ। इससे पूर्वी दिल्ली का काफी हिस्सा, आईटीओ का हिस्सा, दक्षिणी दिल्ली में सुखदेव विहार, आश्रम, सरिता विहार समेत कई इलाके प्रभावित हुए। हालांकि दिल्ली की बिजली कंपनियों ने तेजी से काम करते हुए अगल-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार विकल्पों पर कर रही काम मंत्री आतिशी ने कहा कि फिलहाल दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी की बिजली कंपनियों से इस मसले पर बात कर रही है। इसके फौरी समाधान के लिए दिल्ली के अन्य पॉवर स्रोतों (जैसे एन -1) से लिंक किया जा रहा है। बिजली मंत्री से बात करेंगी आतिशी आतिशी ने इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा- मैं आज ही केंद्र सरकार के नए बिजली मंत्री बने मनोहर लाल जी से समय मांगूंगी। देश के समूचे पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम को केंद्र सरकार चलाती है। पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी इनका एक पूरा नेशनल पॉवर ग्रिड है। बिजली के लिए भी दूसरे राज्यों पर निर्भर है दिल्ली आतिशी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि दिल्ली बहुत सीमित स्तर पर पॉवर प्रोडक्शन होता है। दिल्ली की अधिकतर बिजली बाहरी राज्यों से आती है। यह एनटीपीसी के तहत आती है। इसके बाद तीन बिजली कंपनियों के जरिए दिल्ली में इसका वितरण होता है। दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी केवल राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत करना है। नेशनल ग्रिड की वजह से पॉवर कट आतिशी ने कहा कि जब दिल्ली में पीक पॉवर 800 मेगावॉट पहुंची थी तब भी दिल्ली में कोई ब्लैक आउट नहीं हुआ था। आज दिल्ली में जो पॉवर कट हुआ है वह नेशनल ग्रिड की वजह से हुआ है। दिल्ली सरकार इस पर तुरंत ऐक्शन लेगी। केंद्र सरकार पर निशाना इसके साथ ही आतिशी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक बात है कि मौजूदा वक्त में देश का पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर फेल हो गया है। दिल्ली देश की राजधानी है। देश की राजधानी में इस तरह का फेलियर नेशनल ग्रिड की तरफ से होता है तो इसके बेहद गंभीर परिणाम होंगे। दिल्ली सरकार ने 24 घंटे पूरे हफ्ते बिजली देने का पूरा प्रयास किया है। अलग-अलग इलाकों में वापस आ रही बिजली पॉवर कट की घटना के बाद आतिशी ने 3:49 बजे एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- बिजली बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब धीरे-धीरे अलग-अलग इलाकों में बिजली वापस आ रही है। लेकिन, राष्ट्रीय पावर ग्रिड में बड़ी विफलता बेहद चिंताजनक है। मैं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के चेयरमैन से मिलने का समय मांग रही हूं, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी स्थिति दोबारा ना आए।  

रतनजोत के बीज खाकर 8 से 10 बच्चों हुए बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

कोंडागांव। जिले के ग्राम पंचायत बनजूगानी में रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 7 बजे से ग्राम बनजूगानी के बच्चे आंगनबाड़ी गए हुए थे, जहां से लगभग 9 बजे ही छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के बाद यह बच्चे अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान 8 से 10 बच्चों ने रतनजोत पेड़ के बीज तोड़कर खा लिए और घर पहुंचने के बाद ये लगातार उल्टी करने लगे। स्‍वजनों ने इसकी सूचना कार्यकर्ता को दी, जिसके बाद इन्हें संजीवनी 108 से जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया। जहां बच्चों का उपचार जारी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखयारीन पोयाम ने बताया कि आज आंगनबाड़ी में यूनिसेफ का एक कार्यक्रम आयोजित होना था। इसलिए बच्चों को निधार्रित समय से पहले छुट्टी दे दी गई। सुपरवाइजर ऋतु देवांगन ने बताया कि बच्चे जब हॉस्पिटल आ गए तब उन्हें कार्यकर्ता ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि सहायिका बच्चों को घर तक छोड़ने गई थी या नहीं यह उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल 7 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। कोंडागांव जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. सी आर ठाकुर ने बताया, रतनजोत बीज खाने वाले आंगनबाड़ी के सात बच्चो को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिनका उपचार जारी है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू से पुलिस करेगी पूछताछ

रायपुर। रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े अमन साव उर्फ अमन साहू (Gangster Aman Sahu) को रायपुर लाने की तैयारी पुलिस कर रही है। अमन झारखंड की जेल में बंद है। पुलिस रायपुर कोर्ट में अर्जी लगाएगी। प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद वहां की जेल से लाकर इस केस में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। उनसे पूछताछ से छत्तीसगढ़ में प्रोटेक्शन मनी सहित अन्य के राज खुल सकते हैं। रायपुर पुलिस ने चार शूटर और पिस्टल उपलब्ध करवाने वाले सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में अमन के खिलाफ कई अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है। कोल कारोबारियों की सुपारी लेने वाले पप्पू सिंह और शूटर रोहित स्वर्णकार ने पुलिस के सामने गैंगस्टर अमन साहू के नाम का राजफाश हुआ है। उन्होंने कहा है वे लारेंस और अमन के कहने पर ही वे यहां कोल कारोबारियों की हत्या करने आए थे। इसी वजह से पुलिस रायपुर लाएगी। पुलिस अफसरों ने संकेत दिए हैं कि पहले झारखंड दुमका जेल में बंद अमन को लाया जाएगा। इसलिए जल्द ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी लगाई जाएगी। दूसरे राज्यों में भी हथियार की सप्लाई मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की बार्डर वाले गांव से गिरफ्तार हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर राजवीर सिंह चावला उर्फ मोंटू सिंह का देश के कई शहरों के अलावा छत्तीसगढ़ के कई गैंगस्टरों से लिंक मिला है। उप्र, बिहार, महाराष्ट्र के अलावा उसने बदमाशों को पिस्टल और बुलेट सप्लाई की है। पुलिस अब उन गिरोह का पता लगा रही है, जिन्होंने राजवीर सिंह से हथियार खरीदा है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ के किन लोगों ने उससे पिस्टल-बुलेट ली है इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। मप्र पुलिस से रिकार्ड भी मांगा गया है। ये पूछा गया है कि वह इसके पहले कितनी बार पकड़ा गया है। पुलिस को जो इनपुट मिला है उसके अनुसार राजीव ने बिश्नाई गैंग को कई बार हथियार सप्लाई किया है। 2-3 हजार में बना लेते हैं पिस्टल राजवीर सिंह चावला और उसके गांव के ज्यादातर लोग दो से तीन हजार में ही पिस्टल बुलेट बना लेते हैं। इस वजह से वे 25 से 35 हजार में गैंगस्टरों को हथियार बेच देते हैं। टायर की स्प्रिंग और ट्रक के हैंडल के नीचे वाली राड का उपयोग पिस्टल बनाने में करते हैं। इसके अलावा अन्य उपकरण और सामान उन्हें कुछ पैसे में लोकल मार्केट में मिल जाती है। इंटरनेट मीडिया में तस्वीर अपलोड कर बेचता था हथियार राजवीर पिस्टल की बिक्री के लिए मोन्टू सिंह नाम से अपनी फर्जी फेसबुक आइडी का प्रयोग करता था। पिस्टल बनाकर उसकी तस्वीर अपनी फेसबुक आइडी में अपलोड करता था। हथियार खरीदने वाले उसकी आइडी में डली पिस्टल की फोटो को देखकर उससे फेसबुक के माध्यम से संपर्क करते थे। अवैध हथियार के खरीदी बिक्री के लिए वाट्सएप कालिंग के लिए आरोपित दो विदेशी के वाट्सएप नंबर अजरबाईजान ( 994) और पुर्तगाल ( 351) का उपयोग करता था। एनआइए के छापे में मिले थे 52 अवैध हथियार कुछ सालों पहले देश की केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने भी मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में छापामार कार्रवाई की थी। जहां एनआईए की टीम को जिले के उमटी गांव से 52 अवैध पिस्टल मिली थी। जिसे जब्त कर कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी एनआइए ने की थी। लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की गई छापामार कार्रवाई का जिले के 5 गांवों में कोई असर नहीं हुआ। अभी भी इन गांवों में घर-घर में अवैध हथियार बनाई और बेचीं जाती है।  

राजस्थान-जयपुर ट्रेन से लाए जम्मू आतंकी हमले के चारों मृतकों के शव

जयपुर. जम्मू-कश्मीर में मारे गए जयपुप के चौमूं  परिवार के चारों शवों को ट्रेन (पूजा स्पेशल) से जयपुर लाया गया। यहां से शवों को कार से चौमूं और मुरलीपुरा (हरमाड़ा) भिजवाया गया। जैसे ही ट्रेन से शव उतारे गए लोगों ने बवाल कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग धरने पर बैठ गए है। लोगों की ओर से पीड़ित परिवार के परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की जा रही है। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। इसके साथ ही भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। दूसरी तरफ चौमूं के पांच्यावाली ढाणी से हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली। यह रैली आज सुबह निकाली गई। इस रैली में लोगों में आतंकवाद को लेकर आक्रोश जाहिर किया। यह रैली चौमूं पहुंची। यहां पर भारी संख्या अभी भी लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि पीड़ित परिवार के बच्चों को गोद लेंगे। आज होगा अंतिम संस्कार आंतकी हमले में चौमूं निवासी राजेंद्र सैनी, उनकी पत्नी ममता सैनी की मौत हुई है। इसके साथ ही हरमाड़ा निवासी पवन सैनी की पत्नी पूजा सैनी व उनके दो साल के बेटे लिवांश की मौत हुई है। पवन इस आतंकी घटना में घायल हुए है। 9 जून की शाम को जम्मू कश्मीर में यह आतंकी घटना हुई। आज सुबह यह शव जयपुर लाए गए। आज गांव में इनका अंतिम संस्कार होगा। जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं गांव में माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। पीड़ित परिवारों में अब तक बच्चों को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीण का कहना है कि एक बार शव आ जाए तब ही बच्चों को बताना मुनासिब होगा। आंखें हुई नम, रेस्क्यू टीम के हाथ कांपे आज सुबह ट्रेन से चारों मृतकों के शव जयपुर जंक्शन पर पहुंचे। इस दौरान कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एडीएम साउथ शैफाली कुशवाहा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। सुबह आठ बजे से ही अधिकारी जंक्शन पर मौजूद थे। पूजा एक्सप्रेस करीब साढ़े नौ बजे जंक्शन पर पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। जब रेस्क्यू करने वाली टीम के कर्मचारी शवों को उतारने के लिए ट्रेन में चढ़े तो मृत बच्चे व अन्य शवों को देखकर उनके हाथ भी कांप उठे। लेकिन फिर मृतक बच्चे व अन्य शवों को उठाया और गाड़ियों में रखा। इस दौरान कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के साथ पुलिस अधिकारियों की आंखें भी नम हो गई। रेलवे स्टेशन पर इस दौरान भारी भीड़ लग गई। हर किसी के चेहरे पर आतंकियों को लेकर गुस्सा साफ दिख रहा था। अधिकारी हो चाहे कर्मचारी या कोई ओर, सबका यही कहना था कि आखिर इस बच्चे व इन लोगों ने किसी का क्या बिगाड़ा था। जो इन्हें इतनी बेरहमी से मारा गया।

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में शराब दुकान जल्दी बंद करने पर सिरफिरों ने गार्ड पर बोला हमला

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में रविवार रात करीब 11 बजे बायपास रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड की अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया था। गार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले में सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनिल सारथी (24) पुत्र शिव सारथी और कुशाल उर्फ मोनू उर्फ खुशाल साहू पुत्र गोरे लाल साहू है। दोनों कवर्धा के ही रहने वाले हैं। एडिशनल एसपी विकास कुमार ने बताया कि रविवार रात को ड्यूटी खत्म कर सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड रुस्तम खड़ा था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़ित को देखकर बोला कि आज भी तुम लोग शराब दुकान को जल्दी से बंद कर दिए हो। इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान बियर के बोतल को तोड़कर सुरक्षा गार्ड के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल सुरक्षा गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती किया। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इन आरोपी के खिलाफ धारा 307,34 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया है।

जनदर्शन शुरू, 103 आवेदन मिले, कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, निराकरण करने के दिए निर्देश

जांजगीर- चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के आवेदकों की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले 103 आवेदको ने अपनी समस्याएं, मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदन दिए। जनदर्शन में तहसील चांपा निवासी कृष्ण कुमार यादव द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन, तहसील अकलतरा के ग्राम तागा निवासी रामकृष्ण कश्यप द्वारा मुआवजा की राशि दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी अनिरूद्ध श्रीवास द्वारा नल-जल योजना का लाभ दिलाने, पामगढ़ के चंडीपारा निवासी बोधीराम द्वारा किसान किताब दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पिसौद निवासी रामप्यारी द्वारा निराश्रित पेंशन दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम कोरबी निवासी मालिकराम द्वारा अनाधिकृत कब्जा हटवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।  

यूपी में कुछ सीटों पर मिली हार के लिए अखिलेश ने वहां के जिलाधिकारियों को बताया दोषी

इटावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के कुछ जिलाधिकारियों से बेहद नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर मिली हार को लेकर अखिलेश ने यहां तक कहा कि जिन जिलाधिकारियों ने हराया है उन्हें भूलेंगे नहीं। अखिलेश ने तीन चार जिलों का नाम लेते हुए वहां के जिलाधिकारियों को एक तरह से चेतावनी भी दी। कहा कि इन जिलाधिकारियों ने किसके दबाव में यह किया, क्यों बेइमानी की। जानबूझकर सपा प्रत्याशियों को हराया गया है। अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद इटावा और सैफई पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें जीत के लिए बधाइयां दीं। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता ने चुनाव लड़ा है। जनता ने महसूस किया कि उसका संविधान और उसका हक खतरे में है। जनता ने पीडीए और इंडिया गठबंधन पर भरोसा किया। कहा कि जो लोग डबल इंजन, ट्रिपल इंजन की सरकार कहते थे, जमीन पर जो चीजें नहीं दिखाई दीं, उसका आक्रोश दिखाई दिया है। लोकसभा चुनाव में जनता के मुद्दों की जीत हुई है। लोगों ने संविधान को बचाने के लिए वोट दिया है। अखिलेश ने कहा कि बगल के जिले फर्रुखाबाद में प्रशासन ने खासकर वहां के जिलाधिकारी ने बेइमानी का काम किया है। जिलाधिकारी पर क्या दबाव रहा होगा, जिसके कारण सपा के प्रत्याशी को उसने जानबूझकर हराया है। यह बातें भूलने वाली नहीं हैं। अधिकारी अपने पद पर रह कर यह सब कर रहा है उस पर जनता कैसे भरोसा करेगी। अफसरों पर सभी भरोसा करते हैं। जतना सोचती है कि आईएएस अधिकारी हैं, निष्पक्ष रहकर फैसला देंगे। पता नहीं उन पर क्या दबाव था। फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी जीती लेकिन उसे हरा दिया गया। अखिलेश ने कहा कि न सिर्फ फर्रुखाबाद में बल्कि अलीगढ़ में इसी तरह हुआ है। वहां लाठीचार्ज हुआ, पता नहीं क्या क्या किया। फूलपुर में बहुत कम वोटों से हारे। बांसगांव के लोग धरना प्रदर्शन करते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनता सब देख रही है। अगले चुनाव में जनता इन सीटों पर भी लाखों लाख वोट से इन लोगों (भाजपा) को हराएगी। तब यह लोग बेइमानी करना भी चाहेंगे तो यह अधिकारी नहीं कर पाएंगे। अखिलेश यादव जिन जिलाधिकारियों के काम से नाराज हैं इन जिलों के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर गौर करें तो फर्रुखाबाद में सपा केवल 26 सौं वोटों से हारी है। यहां भाजपा के मुकेश राजपूत को 4 लाख 87 हजार 963  वोट मिले। और सपा के नवल किशोर शाक्य को भाजपा से 26 सौ 78 वोट कम 4 लाख 85 बजार 285 वोट हासिल हुए हैं। इसी तरह बांसगाव में भी सपा केवल तीन हजार वोटों से हारी है। यहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान को 4 लाख 28 हजार 693 वोट औऱ सपा के सदल प्रसाद को 3150 वोट कम 4 लाख 25 हजार 543 वोट मिले हैं। यहां दोबारा काउंटिंग की मांग भी हुई थी। फूलपुर में भी सपा केवल चार हजार वोटों से हारी है। यहां भाजपा के प्रवीण पटेल ने 4 लाख 52 हजार 600 वोट हासिल कर सपा के अमर नाथ सिंह मौर्य को 4 हजार 332 वोटों से हराया। अमरनाथ को 4 लाख 48 हजार 268 वोट मिले। अलीगढ़ में सपा 15 हजार वोटों से हारी है। यहां भाजपा के सतीश गौतम को 5 लाख 1 हजार 834 वोट और सपा के बिजेद्र सिंह को 15 हजार 647 वोट कम यानी 4 लाख 86 हजार 187 वोट हासिल हुए हैं।  

उत्तर प्रदेश में नई ट्रांसफर नीति को मिली मंजूरी, योगी कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी

लखनऊ लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता हटने के बाद मंगलवार को हुई पहली बैठक में योगी आदित्‍यनाथ कैबिनेट ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। राज्य सरकार ने मंगलवार को नई तबादला नीति को मंज़ूरी दे दी है। इस नीति के तहत विभागाध्यक्ष 30 जून तक तबादला कर सकेंगे। इसके बाद तबादला करने के लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह फ़ैसला हुआ। बैठक में नई ट्रांसफर नीति समेत 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें से 26 प्रस्ताव जल संसाधन मंत्रालय के हैं। इसके पहले आठ जून को हुई मंत्रियों की बैठक में दोनों डिप्‍टी सीएम दिल्‍ली में होने के चलते शामिल नहीं हो पाए थे। मंगलवार की बैठक में डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे जबकि डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस बार भी शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि वह अभी भी दिल्‍ली में हैं।  कैबिनेट से तबादला नीति मंजूर होने के बाद आज ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है। इस बार विभागाध्यक्षोंं को सिर्फ 19 दिन ही तबादले का अधिकार रहेगा। सभी विभागाध्यक्ष 30 जून तक ही कर सकेंगे। जिले में तीन और मंडल में सात साल वाले तबादले के दायरे में आएंगे। नई नीति के तहत समूह ‘क’ और ‘ख’ कर्मचारियों की कुल संख्या के अधिकतम 20 प्रतिशत तक तबादले किए जा सकेंगे। वहीं समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कार्मिकों की संख्या के अधिकतम 10 प्रतिशत तक तबादले करने की अनुमति होगी। नई नीति में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर कोई विभाग समूह ग और घ में निर्धारित 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का तबादला करना चाहता है, तो इसके लिए विभागीय मंत्री की इजाजत लेनी होगी।  इसमें अधिकतम 20 प्रतिशत कर्मचारियों का तबादला किया जा सकेगा। इन तबादलों में उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं। तबादला नीति में कहा गया है कि समूह ख और ग कर्मचारियों के ट्रांसफर में जहां तक संभव हो सके मेरिट बेस्ड ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम से किया जाए। नीति के तहत असमर्थ दिव्यांग बच्चों के माता-पिता से तैनाती के लिए विकल्प लिया जाए। ऐसे कर्मचारियों का तबादला उन जगहों पर किया जाए, जहां उनकी उचित देखभाल हो सके और इलाज किया जा सके। बुंदेलखंड में दूर होगी पानी की समस्‍या  योगी कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड से जुड़ी 26 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें ललितपुर, झांसी, महोबा और झांसी जैसे जिलों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। राज्‍य विश्‍वविद्यालयों से हटेगा ये शब्‍द  कैबिनेट की बैइक में राज्‍य विश्‍वविद्यालयों से राज्‍य शब्‍द हटाने का प्रस्‍ताव भी पास हुआ। इसके साथ ही दो निजी विश्‍वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्‍ताव भी पास किया गया है।  कुंभ के लिए विशेष प्रस्‍ताव  बैठक में 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए विशेष प्रस्‍ताव भी पास किया। प्रस्‍ताव के अनुसार इस बार 3200 हेक्‍टेअर से बढ़ाकर 4000 हेक्‍टेअर में मेला लगेगा। इसके साथ ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं के भारी तादाद में आने की संभावनाओं के मद्देनज़र घाटों की संख्‍या को बढ़ाया जाएगा। वन विभाग से कुंभ में लकड़ी के लाट लेने के लिए 99 हजार के सापेक्ष 79 हजार लाट लेने के लिए 236 करोड़ का प्रस्‍ताव पास किया गया है। इसके साथ ही बिजली विभाग में एक हजार करोड़ का लोन 9.5 प्रतिशत की दर से हुडको से लेने के प्रस्‍ताव को भी मंजूरी मिली। 

कोर्ट ने अनवर, अरूणपति समेत अन्य को रिमांड पर सौंपने का फैसला टला, सुनवाई कल

रायपुर रायपुर की ईडी और ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में सोमवार को शराब, कोयला,कस्टम मिलिंग घोटाला के साथ महादेव एप सट्टेबाजी केस की सुनवाई हुई। दरअसल शराब घोटाला केस में जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी अधिकारी अरूणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढ़िल्लन को कस्टोडियल रिमांड पर लेने ईडी के प्रोडक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में दोनो पक्षों के बीच बहस हुई। बचाव पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। शराब घोटाले में दर्ज नई ईसीआइआर में इन आरोपितों से ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताई। आखिरकार कोर्ट ने इस पर बुधवार 12 जून को सुनवाई करने की तारीख नियत की।गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी चारों आरोपितों से लंबी पूछताछ कर चुकी है। ईडी के अनुसार दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में अब तक आरोपितों की 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। कोयला घोटाले केस में एक बार फिर से ईओडब्ल्यू ने पूछताछ करने आरोपित सूर्यकांत तिवारी और निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई को दो दिन की रिमांड पर लिया है। सोमवार को सात दिन की रिमांड समाप्त होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईओडब्ल्यू के आवेदन पर कोर्ट ने दोनों आरोपितों की दो दिन की और रिमांड मंजूर कर उन्हें सौंपने का आदेश दिया। वहीं इसी केस में जेल में बंद अन्य आरोपित लक्ष्मीकांत तिवारी,शिवशंकर नाग,सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश करने एक बार फिर ईओडब्ल्यू ने आवेदन लगाया। विशेष कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार कर मंगलवार को चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। ईओडब्ल्यू की टीम इन्हें भी रिमांड पर लेने कोर्ट में आवेदन पेश करेंगी। नीतिश की गिरफ्तारी का फैसला आज महादेव एप सट्टेबाजी मामले के आरोपित नीतीश दीवान को प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को कोर्ट में पेश होने के बाद गिरफ्तारी पर फैसला टल गया। अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच कोर्ट में इसे लेकर जमकर बहस हुई। कोर्ट ने मंगलवार 11 जून को सुनवाई की तारीख तय की है। लिहाजा नीतिश दीवान को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को फिर से उसे विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा। नीतिश की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू की टीम कोर्ट से रिमांड मांगने की तैयारी में है। सौम्या-रानू की न्यायिक रिमांड बढ़ी कोयला घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया और निलंबित आइएएस रानू साहू की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर सोमवार को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया,जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोनों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए जेल भेजने का आदेश सुनाया। वहीं कस्टम मिलिंग घोटाले केस में जेल में बंद रोशन चंंद्राकर की न्यायिक रिमांड भी विशेष कोर्ट ने 14 दिन यानि 24 जून तक बढ़ा दी।

राजस्थान-सीकर में बोरवेल में गिरी बच्ची को पाइप काटकर बचाया

सीकर/बारां. कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है यही कहावत आज सीकर जिले के रिंग्स कस्बे में उसे समय चरितार्थ हुई जब पुलिस और लोगों ने एक चार साल की मासूम 800 फीट गहरे बोरवेल से निकाला। जानकारी के अनुसार बारां जिले का रविंद्र कुमार सहरिया अपने परिवार के साथ रिंग्स कस्बे के बालाजी विहार कॉलोनी में रह रहा था। रविंद्र कुमार सहरिया की 4 वर्षीय बेटी परी सोमवार शाम को खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गई। मासूम बालिका के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बोरवेल में फंसी बालिका को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया गया। करीब 80 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को बोरवेल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। एसडीएम दीपांशु सांगवान ने बताया कि बोरवेल की गहराई 800 फिट है। गनीमत रही की बालिका बोरवेल में पांच फुट की गहराई पर जाकर फंस गई। इसके बाद कटर मशीन से बोरवेल को खोदकर लोहे के पाइप को काटा गया और इसके बाद बालिका को से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

बिलासपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

बिलासपुर 19वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 15 जून से राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर के एथलेटिक्स स्टेडियम में होना है। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों एवं अन्य इकाइयों के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष व संभागायुक्त संजय अलंग के दिशा-निर्देश में प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम दौर पर है। इस राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सोमवार को बहतराई स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आयोजन समिति के सदस्यों और विभिन्न विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में हुई। बैठक में प्रतियोगिता से जुड़े सभी मुख्य मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। इसमें भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, यातायात, बिजली, चिकित्सा, पानी, और ग्राउंड की सफाई विषयों पर चर्चा हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजन समिति ने सभी विभागों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। समिति ने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा। सभी सदस्यों ने एकमत से इस बात पर सहमति जताई कि प्रतियोगिता को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बिलासपुर में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए एक्का, जसविंदर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्डी), डा. सुनील गौराहा, डा.अजय यादव, डा. बसंत अंचल, डा. अजय सिंह , छत्तीसगढ़ हाकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, मुख्य प्रशिक्षक पीजी कृष्णनन, सुभाष कुमार, बी अनिल, के श्रीनू, दीपक कुमार, देवेंद्र राठौर, जीवन रजक, रवि पारिक, अनिल कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता व संयुक्त सचिव हेमंत सिंह परिहार ने दी। भोजन व्यवस्था- सभी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के तकनीकी अधिकारियों, प्रशिक्षक, वालंटियर्स एवं आयोजन समिति के लिए पौष्टिक और संतुलित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रकार के भोजन स्टाल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष आहार आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा। आवास व्यवस्था- सभी अधिकारियों के लिए शहर के प्रमुख होटलों और गेस्ट हाउस में आवास की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक आवास स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यातायात- प्रतियोगिता स्थल तक आने-जाने के लिए विशेष बस सेवा का प्रबंध किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस और यातायात विभाग के सहयोग से विशेष योजना बनाई गई है। बिजली और पानी- आयोजन स्थल पर निरंतर बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके लिए अतिरिक्त जनरेटर और पानी के टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ग्राउंड की सफाई- एथलेटिक्स ग्राउंड की सफाई और रखरखाव के लिए विशेष टीम बनाई गई है। प्रतियोगिता से पहले और बाद में ग्राउंड की नियमित सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा, कचरे के निपटान के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। चिकित्सा- प्रतियोगिता के दौरान चिकित्सा सहायता के लिए एक समर्पित चिकित्सा टीम और एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे , ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।  

राजस्थान-पाली में कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

पाली. पाली में सोमवार सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा पाली में पणिहारी होटल के पास हुआ। एक कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो भाई उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे और सिर फटने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। सदर थाना पुलिस के अनुसार  बाइक सवार मंडली निवासी सुरेश गर्ग पुत्र चतराराम गर्ग अपने रिश्ते के भाई मंडली गांव निवासी हरीराम पुत्र खेताराम गर्ग के साथ मंडली गांव आ रहा था। इस दौरान हाइवे पर पणिहारी होटल के निकट पीछे से आ रही कार का टायर अचानक फट गया। बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों शव मोर्चरी में रखवाए इस दुर्घटना में बाइक सवार हरीराम गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश गर्ग ने बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद दोनों शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस दुर्घटना में  कार में सवार लोग भी चोटिल हो गए जोकि चोटिला गांव में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस  कांलद्री (सिरोही) लौट रहे थे। मीडिया जगत में शोक की लहर जानकारी के आसार मृतक सुरेश गर्ग और हरीराम गर्ग दोनों मंडली गांव के निवासी थे और रिश्ते में आपस में भाई थे। दोनों भाई अपने रिश्तेदार की मौत पर आयोजित बैठक में शामिल होकर वापस मंडली आ रहे थे तभी पाली में पणिहारी होटल के निकट ये दुर्घटना हो गई। मृतक सुरेश गर्ग एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते मीडिया जगत में भी इस समाचार से शोक की लहर छा गई।

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार पहुंचे IG और कमिश्नर तथा मुख्य सचिव और DGP भी तलब

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार में आगजनी की घटना पर छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज के बाद प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि बलौदाबाजार जिले में हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी और कमिश्नर को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वो मौके पर पहुंचे गये हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली है। घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है। गिरौदपुरी के अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा को निर्देशित किया था, जिसकी घोषणा उनकी ओर से की गई थी।  सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों की मांग पर  जांच कराने की घोषणा की गई है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी  की है। बता दें कि 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। बलौदाबाजार में हुई हिंसा की घटना चिंताजनक: भूपेश पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। बघेल ने कहा कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा की घटना चिंताजनक है। अगर शासन-प्रशासन ने समय पर आवश्यक कदम उठाए होते तो लोगों की नाराजगी को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था। सतनामी समाज बाबा घासीदास के बताए शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलने वाला समाज है। मैं समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: दीपक पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं लोगों से शांति बनाये रखने का आग्रह करता हूं। सरकार की लापरवाही से यह अप्रिय स्थित निर्मित हुई है। पंद्रह दिनों पहले असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र जैतखाम को नुकसान पहुंचाने के मामले में त्वरित कठोर कार्यवाही की गयी होती, तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती। मैं लोगों से अपील करता हूं संयम और शांति बनाये रखें कानून को हाथ में न लें। सभ्य समाज में हिंसा कदापि भी बर्दास्त नहीं। बाबा साहब के बनाये कानून पर भरोसा रखें।     बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है।     ज्ञातव्य हो गिरौदपुरी के अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच…     — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) June 10, 2024

राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने मप्र से मांगे 4-4 बाघ, लिया जाएगा निर्णय, वन विभाग कर रहा तैयारी

भोपाल टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश पर अब अन्य राज्यों की नजर है। 3 राज्यों ने मध्य प्रदेश से बाघों की मांग की है। इनमें राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से चार-चार बाघ मांगे हैं। इन राज्यों की मांग के बाद अब वन विभाग प्रदेश के उन वन क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा है, जहां बाघों की संख्या अधिक है। यहां से बाघों को अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित करने के साथ अन्य राज्यों को देने पर भी निर्णय लिया जाएगा। वन विभाग कर रहा तैयारी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बाघ की मांग तत्कालीन कांग्रेस सरकार में की गई थी। अब दोनों ही राज्यों में भाजपा सरकार है, ऐसे में एक बार फिर नई सरकार ने सरकार से बाघ मांगे गए हैं। वन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि वन अधिकारियों का कहना है कि तीनों राज्यों को बाघ देने का निर्णय NTCA (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) से अनुमति मिलने के बाद लिया जाएगा।   भौगोलिक स्थिति का अध्ययन NTCA की टीम इन राज्यों की भौगोलिक स्थिति का अध्ययन करेगी कि वहां का क्षेत्र बाघ की सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है या नहीं। इन परिस्थितियों का अध्ययन करने के बाद ही बाघ देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। वन प्राणी अभिरक्षक अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को NTCA के निर्धारित प्रावधान और नियम शर्तों के आधार पर बाघ देने का निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश, पड़ोसी राज्य से बेहतर संबंध बनाए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश भी है कि मध्य प्रदेश अपने पड़ोसी राज्यों से परस्पर बेहतर संबंध बनाए। इसके दो बड़े उदाहरण केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना है। इन दोनों ही परियोजना से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच आपसी संबंध बढ़े हैं और इससे मध्य प्रदेश सहित इन दो राज्यों को लाभ मिलेगा। इसे देखे हुए अब मध्य प्रदेश सरकार राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को बाघ देने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश तीनों राज्यों से बाघ के बदले में अन्य वन्य प्राणियों की मांग कर सकती है। बता दें कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने कमलनाथ सरकार में बाघ मांगे थे। उस समय दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। कुछ समय बाद सरकार गई गई और यह डिमांड फाइलों में ही कैद हो गई। लेकिन अब जब ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी यह डिमांड सरकार पूरी कर सकती है। फ़िलहाल बाघ को दूसरे राज्य भेजने से पहले यह भी देखा जाएगा कि जहां पर वह रहेंगे वहां की भौगोलिक स्थिति कैसी है। अब मध्य प्रदेश के टाइगर को दूसरे राज्य में कब शिफ्ट किया जाता है, उन्हें अनुमति मिलेगी या नहीं यह भविष्य में मालूम पड़ेगा।      

अखिलेश यादव करहल सीट से देंगे इस्तीफा, पार्टी का अगला लक्ष्य 2027

मैनपुरी समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। सैफई में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों को मंगलवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि संवैधानिक तौर पर दो स्थानों से नर्विाचित होने के बाद किसी भी प्रतिनिधि के लिए एक स्थान छोड़ना पड़ता है। इसी कड़ी में करहल विधानसभा से जुड़े हुए महत्वपूर्ण पदाधिकारी से चर्चा के बाद करहल विधानसभा सीट को छोड़ना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपना इस्तीफा जल्द ही पेश कर दिया जायेगा।  उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा इस सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए किसी मजबूत और पार्टी को ताकत देने वाले वरिष्ठ नेता को यह जिम्मेदारी दी जायेगी। फिलहाल अभी इसके लिए किसी के नाम को आधिकारिक तौर पर तय नहीं किया गया है जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा के बाद नेता प्रतिपक्ष के नाम पर अंतिम मोहर लग जाएगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता के बाद पहली बार मंगलवार को अपने गांव सैफई पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2027 में विधानसभा में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। यह भी कहा कि पार्टी अभी से इसकी तैयारी शुरू कर रही है। कार्यकर्ता अभी से जोर-शोर से लग जाएं। अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव जनता के मुद्दों की जीत का चुनाव रहा है। उन सभी मतदाताओं को बधाई जिन्होंने संविधान बचाने के मुद्दे पर अपने अपने घरों से निकलकर सपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि संसद चलेगी तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी। सपा अब देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस बार तपती हुई गर्मी में समाजवादी कार्यकर्ता जनता के बीच में लगातार बना रहा। मैं समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता, नेता, संगठन के पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से जीत हासिल कर विधायक बने थे। इस लोकसभा चुनाव में वह कन्नौज से चुने गए हैं। दोनों सीटों के चुने जाने के कारण उन्हें कोई एक सीट छोड़नी होगी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में मिली सफलता और मोमेंटम को बनाए रखने के लिए लोकसभा की सीट अभी अपने पास रखेंगे और विधानसभा से इस्तीफा देंगे। अपनी जगह चाचा शिवपाल यादव को अखिलेश विधानसभा में नेता की जिम्मेदारी दे सकते हैं। 

MP High Court ने पश्चिम रेलवे जोन की अपील खारिज, अदा करना होगा ब्याज सहित माल की राशि

जबलपुर हाईकोर्ट जस्टिस एके सिंह ने रेलवे दावा अधिकरण द्वारा साल 2001 में पारित आदेश को न्याय उचित करार दिया है। पूर्व तथा पश्चिम रेलवे जोन के महाप्रबंधक की तरफ से दायर की गयी अपील में कहा गया था कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मई 1990 को एक वैगन पिग आयरन दुर्गापुर स्टील प्लांट से लक्ष्मी नगर के लिए बुक किया था। लक्ष्मी नगर पहुंचने पर सेल ने माल उठा लिया था। माल प्राप्त करते समय डिलीवरी बुक में हस्ताक्षर भी किये गये थे। इसके बाद सेल ने माल कम होने की बात करते हुए स्टेशन मास्टर से तौल करने की बात कहीं। स्टेशन मास्टर ने तौल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा था। सेल ने माल की तौल करवाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं किया और माल उठाकर लें गये। सेल ने 2.28. मीट्रिक टन माल कम बताते हुए रेलवे दावा अधिकरण में प्रकरण दायर कर दिया। रेलवे दावा अधिकरण ने 9199.80 पैसा 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ दिये जाने का आदेश जारी कर दिये। याचिकाकर्ताओं की तरफ से तर्क दिया गया कि निजी साइडिंग में रेलवे की तौल मशीन नहीं होती है। इसके बाद रेलवे दावा अधिकरण में 21 दिन देर से दावा किया गया था। आपत्ति के बावजूद भी न्यायालय के विलंब को स्वीकार कर लिया। एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि सेल सरकारी उद्यम है। माल कम होने का उसने विरोध जताते हुए तौल करवाने की बात कही थी। इसके बाद सेल माल उठाकर ले गया और निजी तौर पर तौल कारवाई। तौल में माल कम होने पर रेलवे दावा अधिकरण के समक्ष दावा किया। एकलपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए रेलवे दावा अधिकरण के आदेश को बरकरार रखा है।  

शॉर्ट सर्किट के कारण मारुति के शोरूम में लगी भंयकर आग

मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी के बीच आए दिन शॉर्ट सर्किट और एसी के फटने से आग लगने की खबरें सामने आई हैं। अब नया मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जहां मारुति के एक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग के कारण शोरूम में लगे एसी एक के बाद एक धमाके के साथ फटते रहे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। हालांकि जब तक दमकल विभाग आग पर काबू पाती तब तक शोरूम जलकर खा हो चुका था। दूर से दिखाई दे रहा धुंए के गुब्बार ने नेशनल हाइवे पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी। उधर, आग की सूचना मिलने पर सीओ सिटी और थाना प्रभारी की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित राधा गोविंद ऑटोमोबाइल शोरूम के स्टोर रूम में  मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसकी तपिश से कस्टमर के लिए बनाए गए ऑफिस में लगा एसी धमाके के साथ फट गया। उसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरूम में लगी आग से एसी एक के बाद एक फटने लगे। शोरूम में पीछे वर्कशॉप ने भी आग पकड़ ली। सूचना पर सीएफओ अनुराग कुमार दमकल की चार गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं आसपास के पेपर मिलों के फायर टैंकर को भी मौके पर बुला लिया गया। आग बुझाने के दौरान भी एसी तेज धमाका के साथ फटते रहे। आग पर काबू करने के लिए मेरठ व सहारनपुर से भी एक एक गाड़ी मौके पर बुलाई गई थी। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम से गाड़ियों को बाहर निकाल लिया गया था। आग में लाखों का नुकसान होना बताया गया है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और नई मंडी थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।  

राजस्थान-झुंझुनू कलेक्टर ने शिकायतों का 7 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

झुंझुनू. जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर आए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस बैठक में कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी पत्रावलियां ई-फाइल के माध्यम से भेजने व सभी पत्राचार ई-फाइल के माध्यम से करने के निर्देश देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए लंबित भू-रूपांतरण के मामलों का निस्तारण 15 दिन में करने, लोकायुक्त व तामिल के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में आपदा प्रबंधन की बैठक करने के निर्देश दिए। बैठक में विकास अधिकारियों को वृक्षारोपण अभियान की तैयारी करने व कार्ययोजना बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। बजट घोषणाओं व 100 दिवसीय कार्य योजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तीव्रता रखें तथा कार्ययोजना बनाते हुए पालना सुनिश्चित करें।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भाजपा के कार्यकर्ता उत्सव भोसले ने की सौजन्य भेंट

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं की सर्वांगीण विकास के लिए बनाई गई विभाग की “महिला बाल विभाग ” माननीय मंत्री मति लक्ष्मी रजवाड़े जी अपने विभाग के कार्यों को तेज गति से करने के लिए अपने अधीनस्थ लोगो से चुनाव आचार संहिता के खतम होते ही अपने विभाग के कार्यों के प्रति सौजन्य मुलाकात एवम् निर्देश देते नजर आई। इसी कड़ी में आज माननीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भाजपा के कार्यकर्ता उत्सव भोसले ने सौजन्य भेंट कर उनके मंत्रालय में नए कार्य एवम महिलाओं के विकास की चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को किसानों और गांवों की उन्नति का जिम्मा सौंपा

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता के बीतच ‘मामा’ के रूप में मशहूर शिवराज सिंह चौहान अब नई भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें किसानों और गांवों की उन्नति का जिम्मा सौंपा है। कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वह पूरी क्षमता और मेहनत से किसानों को खुशहाल बनाने की कोशिश करेंगे। शिवराज ने नई भूमिका के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। मंत्रालय आवंटन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने कहा कि किसानों और गांवों के विकास के लिए वह अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। शिवराज ने कहा, ‘सशक्त और संपन्न किसान समृद्ध भारत का आधार हैं। सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण और गांवों का उत्थान है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। हमारी सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने पूरे सामर्थ्य से किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा। देश का प्रत्येक किसान परिवार खुशहाल हो और प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, यही मेरा प्रयत्न रहेगा।’ मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और गांवों के विकास का जिम्मा सौंपा है जिसे बेहद अहम माना जा रहा है। चौहान  जिन्हें ‘मामा’ और ‘पांव-पांव वाले भैया’ के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से 8.21 लाख मतों के भारी अंतर से प्रभावशाली जीत हासिल की है।यह पहली बार है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रवेश किया है। शिवराज सिंह चौहान ने 2005 से 2023 के बीच लगभग 17 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 17 मार्च 2022 को, उन्होंने अपने पार्टी सहयोगी रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल किया। रमन सिंह ने पड़ोसी छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री का पद संभाला था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा शानदार जीत दर्ज करने के बाद पिछले साल नवंबर में चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया था।  

छत्तीसगढ़ के तोखन साहू बने मोदी कैबिनेट में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री

बिलासपुर. पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से भाजपा सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। तोखन साहू सांसद बनने के बाद पहली बार लोकसभा में कदम रखेंगे। तोखन साहू पहली बार सांसद बने हैं और पहली बार में ही उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। भाजपा ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडोरी जिला मुंगेली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम लीलावती साहू है। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की है। राजनीतिक सफर पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे। भाजपा को 7वीं बार जीत दिलाई छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी। अब तक ये विभाग संभाल चुके हैं राज्य के सांसद – दिलीप सिंह जूदेव- 2003-17 नवंबर 2023 तक वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री। – रमन सिंह 13 अक्टूबर 1999 – 29 जनवरी से 2003 तक, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री। – रमेश बैस 13 अक्टूबर 1999 – 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री। 30 सितंबर 2000 से 29 जनवरी 2002 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री। 29 जनवरी 2003 से 8 जनवरी 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खान मंत्रालय, 9 जनवरी 2004 से मई 2004 तक केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय। – चरणदास मंहत 12 जुलाई 2011- 16 मई 2014 तक केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग। – विष्णुदेव साय 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक केंद्रीय खान एवं इस्पात राज्य मंत्री। – 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014 तक, रेणुका सिंह 30 मई 2019 से 7 दिसंबर 2023 तक भारत के जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रह चुके हैं।  मैं तोखन साहू ईश्वर की शपथ लेता हूं… जानिए पंच से केंद्रीय राज्यमंत्री बनने तक का सफर सांसद तोखन साहू का जीवन परिचय तोखन साहू का जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ । उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। तोखन का राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू हुआ। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। ( Tokhan Sahu in Modi cabinet ) 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला बने। 3 फ़रवरी 2010 को महिला आरक्षण के चलते उनकी पत्नी लीलावती साहू चुनाव लड़कर जनपद सदस्य फिर 19 फ़रवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनीं। 2012 में वे जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बनें। जिला साहू समाज के संरक्षक भी वे रहे हैं। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य और 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने। 2018 में उन्हें भाजपा ने दुबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा। पर जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने उन्हें चुनाव हरा दिया। धर्मजीत सिंह ने 67742 वोट हासिल किए थे, जबकि तोखन साहू को 42189 वोट मिले थे। तोखन साहू प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे। फिर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने। 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी भी रहे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी का खेल थम नहीं रहा, अब तेज रफ्तार कार की छत पर स्टंटबाजी

 भोपाल राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी का खेल थम नहीं रहा. कार और मोटरसाइकिलों पर करतब बाजी करने वाले अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं. बीते दिनों ही कार सवार देर रात 3 बजे शराब के नशे में अश्लील डांस करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह युवक कार की छत पर अश्लील डांस करता हुआ नजर आ रहा है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो राजधानी के कोहेफ़िज़ा थाना इलाके के वीआईपी रोड का बताया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. साथ कार सवारों पर भी कार्रवाई की गई है. थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर आईपीसी की धारा 279, 336, 34 और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

पद्म पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

रायपुर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा साहित्य, संस्कृति एवं कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष-2025 हेतु “पद्म विभूषण”, “पद्म भूषण” तथा “पद्म श्री” पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पद्म पुरस्कार श्रृंखला के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाईन https://awards.gov.in  के माध्यम से 15 सितम्बर 2024 तक एवं निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव सहित आवेदन पत्र दिनांक 25 अगस्त, 2024 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है।

राजस्थान-बूंदी में पत्नी ने झगड़े से परेशान होकर की पति की हत्या

बूंदी. बूंदी में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में हत्या करने वाली मृतक की पत्नी ने अनबन और मारपीट के चलते हत्या करना कबूल किया है। पत्नी ने हत्या के बाद पति की सोने की कानों की मुर्कियों को खींच लिया ताकि बदमाशों का नाम लेकर हत्या का आरोप लगा दे लेकिन पुलिस को शुरू से ही शक था कि हत्या करने वाला कोई घर का ही हो सकता है। पत्नी द्वारा बताई गई बात पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। इसी के चलते मृतक की पत्नी को पुलिस ने डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी ममता गुर्जर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने बताया कि मृतक उसके साथ मारपीट करता था और इसी के चलते वह उससे छुटकारा पाना चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। नृसिंहपुरा गांव निवासी राजू उर्फ राजेंद्र गुर्जर (30) शनिवार रात खेत पर बने अपने मकान में सोया हुआ था। उसकी पत्नी ममता गुर्जर अपने तीनों बच्चों के साथ बाहर सो रही थी। जब राजू गहरी नींद में सो गया तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से राजू की गर्दन काट दी, इसी दौरान बच्चे जाग गए और खून देखकर चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग भी दौड़कर आए तो पत्नी ने उन्हें बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और कानों की मुर्कियां ले गए। दबलना थानाधिकारी मनोज शिकारवार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर क्राइम सीन को देखा और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, हिंडौली डीएसपी घनश्याम मीणा, थाना अधिकारी मनोज सिकरवार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर कोटा से एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को पत्नी साथ में होने के बावजूद बदमाशों द्वारा हत्या की बात हजम नहीं हो पा रही थी इस पर परिवार के लोगों से बातचीत की तो परिवार के लोगों ने भी पत्नी पर शक जताया। इसके बाद पत्नी को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल किया।

छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंसा प्रभावित बलौदाबाजार का किया दौरा

बलौदाबाजार  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद मंगलवार तड़के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राज्य के दो मंत्रियों ने शहर का दौरा किया। धार्मिक स्तंभ ‘जैतखाम’ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज ने आंदोलन किया था। इस दौरान भीड़ ने सरकारी कार्यालयों, दो दर्जन कारों और 70 से अधिक दोपहिया वाहनों में आग लगा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को आगजनी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शर्मा के पास गृह विभाग भी है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में 15-16 मई की दरमियानी रात में अज्ञात लोगों ने पवित्र अमर गुफा के पास स्थित ‘जैतखाम’ में तोड़फोड़ किया था। सतनामी समाज पवित्र प्रतीक के रूप में ‘जैतखाम’ की पूजा करता है। घटना के विरोध में सतनामी समाज ने सोमवार को दशहरा मैदान में प्रदर्शन करने और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था। सोमवार को हुई हिंसा के बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने 16 जून तक बलौदाबाजार शहर में धारा 144 लागू कर दी जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। हिंसक प्रदर्शन के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री शर्मा, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज जिला कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां संवाददाताओं से बातचीत में शर्मा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शर्मा ने कहा, ”बड़ी संख्या में वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है और आग लगाई गई है। इनमें से कई वाहन गरीब लोगों और सरकारी कार्यालय में काम के लिए आए अधिकारियों के हैं। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। रिकॉर्ड रूम में कई दस्तावेज जलाए गए हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले समाज के नहीं हैं।” उन्होंने कहा, ”पिछले महीने अमर गुफा में ‘जैतखाम’ को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस घटना में पुलिस जांच से असंतुष्ट समाज के लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए। सतनामी समाज के लोगों ने भी इस पर संतोष जताया था और कहा था कि वे मुख्यमंत्री को, आभार व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे।” शर्मा ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और आगजनी की। उन्होंने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है और आगजनी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने सोमवार को कहा था कि सतनामी समाज ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन प्रदर्शन हिंसक हो गया। कुमार ने बताया, ”प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुस गए। उन्होंने कार्यालय भवन पर पथराव किया और वहां खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वे कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए, कई कारों और दोपहिया वाहनों के साथ-साथ भवन में आग लगा दी। उन्होंने एक अन्य स्थान पर स्थित सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय पर पथराव किया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।” वीडियो में कई मोटरसाइकिल, कारें और कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की इमारत में आग की लपटें देखी जा सकती हैं। भीड़ ने एक दमकल वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भीड़ में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जैतखाम के अपमान में कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने जैतखाम को नुकसान पहुंचाने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संत बाबा घासीदास ने सतनाम पंथ की स्थापना की थी। राज्य की अनुसूचित जातियों में बड़ी संख्या सतनामी समाज के लोगों की है। यह समाज यहां के प्रभावशाली समाजों में से एक है।  

छत्तीसगढ़-कोरबा में भारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कोरबा. बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरी मुख्य मार्ग पर हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान अनूप दुबे के रूप में कर की गई है। उसके बड़े भाई अजय के द्वारा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मर्चुरी पहुंचकर पहचान की। इस विषय में मालूम चला था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। फौरी तौर पर मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पार्थिव शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया था। पूरा मामला बालको मुख्य मार्ग का है। जहां सोमवार की शाम एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों की नजर पड़ने पर डायल 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। जहां पर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक 26 वर्षीय अनूप दुबे मूलत दर्री जमनीपाली के सेमीपाली का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई अजय दुबे ने बताया कि अनूप शाम चार बजे घूमने के लिए निकला हुआ था। जहां काफी रात होने के बाद उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर था और निजी वाहन चलाया करता था। वह बालको कब कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा है। यह परिजनों के भी समझ से परे है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौड़ कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

भोपाल-जबलपुर समेत 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, जानें कब दस्तक देगा मानसून

भोपाल  दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में अब एक हफ्ते के अंदर मानसून के मध्य प्रदेश में दस्तक देने के संकेत है। हालांकि प्री मानसून गतिविधियों साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बादल, बारिश और बिजली गिरने चमकने की स्थिति बनी हुई है।आज मंगलवार को 27 जिलों में बारिश, बिजली के साथ तेज रफ्तार से हवा की चेतावनी जारी की गई है। आज कहां कहां होगी बारिश-बिजली-आंधी     आज मंगलवार खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, उत्तर बैतूल और सिवनी में बिजली/ओलावृष्टि (हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश ।     अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, ग्वालियर, रायसेन/सांची, पूर्वी भोपाल, दक्षिण सीहोर, बालाघाट, नरसिंहपुर, दक्षिण जबलपुर, पांढुर्ना, दक्षिण मंडला, दक्षिण देवास और पूर्व खरगोन में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी ।     सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया जिले में गर्म रात ।     उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा, डिंडोरी, डिंडोरी, झाबुआ, धार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, शहडोल, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट । कहीं कहीं ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ।     बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।     भोपाल, जबलपुर, कटनी, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक वाला मौसम रहेगा। 2 दिन तक इन शहरों में गर्मी का असर एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी और 12 जून को शिवपुरी, ग्वालियर, टीकमगढ़, दतिया, मुरैना, सिंगरौली, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, सागर और उमरिया में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। सीधी सबसे गर्म सीधी में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सिंगरौली में 43.3, सतना 43.1, रीवा 42.2, शहडोल 41.4, टीकमगढ़ और खजुराहो 41, मंडला 40.5, खरगोन 40.4 और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। भोपाल 39.3, इंदौर 35.8,  ग्वालियर 38.2, जबलपुर 39.4 और उज्जैन में पारा 36 डिग्री रहा। जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी है। मानसून अभी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा। अगले दो-तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर होगी। एमपी में मानसून 16-17 जून तक ही एंटर हो सकेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश हो रही है। कल इन जिलों में गर्मी और बारिश का अलर्ट 12 जून को  छतरपुर, रीवा, सीधी, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़,सिंगरौली में गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दमोह, भोपाल, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, देवास, रायसेन, विदिशा, सागर, पन्ना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी और गरज-चमक का यलो अलर्ट रहेगा।

पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व : डॉ. यादव

जबलपुर  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये कहा कि शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में न मनाकर ‘जल-गंगा संवर्धन अभियान’ के रूप में पांच से 16 जून का सम्पूर्ण पखवाड़ा जल संरक्षण एवं संवर्धन के रूप में मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव बाजना मठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल-गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावड़ियों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है। जनसभा में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। जनसभा की शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुंडम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी के उत्पादों को सांची पार्लर में विक्रय करने दुग्ध संघ के साथ करार भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किये गये विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों के निर्माण एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठायेगी। डॉ यादव द्वारा जल्द ही जबलपुर से रीवा, भोपाल तथा सिंगरौली के लिए एयर टेक्सी सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि प्रदेश के आम नागरिकों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जायेगी। लोक निर्माण मंत्री सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन शून्य है। हमारे सामने जल संकट के रूप में वैश्विक संकट है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने तय किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हर जिले में जाकर जल देने वाली ऐसी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य सरकार करेगी।  

युवती की हत्या, ट्रेन से ऋषिकेश भेजे हाथ-पैर, इंदौर में मिला शरीर का बाकी हिस्सा

इंदौर मध्य प्रदेश से उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंची ट्रेन में सफाई के दौरान एक प्लास्टिक के बोरे को खोलते ही सफाई कर्मियों के होश उड़ गए। बोरे के अंदर से महिला के कटे हाथ और पैर मिलने के बाद हर कोई दंग रह गया । रेलवे यार्ड के वाशिंग लाइन में सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। महिला के शरीर के बाकी हिस्से मध्य प्रदेश के इंदौर में मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला का मर्डर कर शव के टुकड़ों को ट्रेन में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उज्जैन एक्सप्रेस की बोगी में एक बोरे में महिला के कटे हुए हाथ-पैर मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने महिला के दो हाथ और पैर कब्जे में लिए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। जीआरपी ऋषिकेश के मुताबिक, बीते रविवार देर शाम सात बजे के लगभग इंदौर से चलकर उज्जैन एक्सप्रेस योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। यहां यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन को स्टेशन के वॉशिंग यार्ड में शिफ्ट किया गया। सोमवार दोपहर को वॉशिंग लाइन नंबर नौ पर ट्रेन की एस-1 और एस-2 कोच के बीच टॉयलेट के पास सफाई कर्मचारियों को एक प्लास्टिक का बोरा पड़ा हुआ मिला था। बोरे से अत्याधिक बदबू आ रही थी। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना फोरन आरपीएफ और जीआरपी को दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। बोरे को खोलने पर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। बोरे के अंदर एक महिला के कटे हुए दो हाथ और पैर थे। हाथ में चूड़ियां थीं। इससे पता चला कि यह महिला के हैं। देहरादून से पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से आवश्यक नमूने लिए। हाथ-पैर से नमूने लेकर उसका डीएनए भी सुरक्षित रखा गया। जीआरपी के चौकी प्रभारी आनंद गिरि ने बताया कि ऋषिकेश और आसपास के स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों की जांच में कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने हाथ-पैर को कब्जे में लेकर उन्हें पंचनामा भरकर पहचान होने तक एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें भी बनाई गई है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। महिला के शरीर का बाकी हिस्सा इंदौर से बरामद जीआरपी थाने के एसएचओ त्रिवेंद्र राणा के अनुसार, नौ जून को इंदौर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में एक महिला का दो टुकड़ों में शव मिला था। महिला के सिर से कमर तक का शरीर का हिस्सा ट्रेन में रखे ट्रॉली बैग और कमर से नीचे का हिस्सा एक बोरे में मिला था। ममहिला के शव से हाथ और पैर गायब थे। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई। प्रथमदृष्या ऋषिकेश में महिला के जो हाथ और पैर मिले हैं, वो इंदौर में मिले महिला के शव के बाकी हिस्से हैं। तस्वीरों से मिलान किया गया है।

सेना शिक्षा कोर के वेटरन द्वारा श्री राम जन्म भूमि प्रांगण में वृक्षारोपण

 कुबेर टीला अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और सेना शिक्षा कोर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला में वृक्षारोपण का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या धाम के महासचिव माननीय श्रीमान चंपतराय राय जी, श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य माननीय डॉक्टर अनिल मिश्रा जी, दक्षिण भारत से पधारे हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी श्रीमान गोपाल जी, स्टेशन कमांडर कर्नल नेगी साहब कर्नल सी पी सिंह साहब, सेना शिक्षा कोर  वेटरन संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक तथा महासचिव रामवीर सिंह के द्वारा साफा एवं टोपी पहनकर स्वागत किया गया तत्पश्चात पर्यावरण को लेकर माननीय चंपत राय जी का संबोधन हुआ, श्रीमान चंपत राय जी ने अपने संबोधन में अयोध्या की जलवायु और 67 एकड़ में फैले हुए राम मंदिर के परिसर में विभिन्न प्रकार के वृक्षों की चर्चा की और यहां के जलवायु के अनुकूल होने वाले वृक्षों के बारे में बताया उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना और पूर्व सैनिकों के संगठन को उत्तम बताते हुए अयोध्या राम मंदिर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्य की सराहना भी की।  देश के विभिन्न भागों से आए हुए पूर्व सैनिकों ने अपने परिवारों के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया, कोरबा छत्तीसगढ़ से पधारे हुए कोरबा जिला के पर्यावरण संरक्षण के संयोजक एवं पूर्व सैनिक सेवा संघ के संगठन मंत्री कैप्टन मुकेश कुमार अदलखा जी ने चंदन (सफेद एवं लाल), वरुण, सिंदूर, पुत्रजीवक, अमला तथा पीपल के पौधों को छत्तीसगढ़ से लाकर कुबेर टीला तक पहुंचाया तथा श्रीमान चंपत राय जी के साथ श्री राम जन्मभूमि में चंदन का पौधा रोपित किया एवं रामायण में वर्णित 182 पौधों की सूची माननीय चंपत राय जी को सौपते एक रामायण वाटिका बनाने का सुझाव दिया साथ ही पर्यावरण संतुलन हेतु मंदिर प्रांगण में एक बीज बैंक स्थापित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप बीज प्रदान किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद स्वरूप ग्रहण किये गए बीज को रोपित करने से देश के एक कोने का वृक्ष दूसरे कोने में अपनी छटा बिखेरेंगे जिससे वृक्षारोपण में गति आएगी।   सेना शिक्षा कोर वेटरन संगठन की दिल्ली स्थित संगठन सदस्य वेटरन विद्यार्थी जी वेटरन मीणा सर वेटरन जगदेव सर वेटरन नरेंद्र साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक साहब तथा महासचिव डीएस तोमर साहब के आरंभिक प्रयासों से इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनी तथा बाहर से आए हुए लोगों का स्वागत सत्कार यहां पर माननीय चंपत राय जी डॉ अनिल मिश्रा जी के साथ में आपसी तालमेल स्थापित करवाने तथा इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से अपने हाथों में लेकर सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया अंत में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम द्वारा आये हुए सदस्यों अतिथियों को भोजन कराकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।  इस कार्यक्रम में इन सब के अतिरिक्त कैप्टन के के तिवारी कैप्टन जगदीश प्रसाद द्विवेदी कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा कैप्टन पारस पांडे कैप्टन कृष्ण कुमार त्रिपाठी सूबेदार मेजर बालंद भूषण मिश्रा सूबेदार ओमप्रकाश सूबेदार देवेंद्र जी सूबेदार शैलेंद्र जी सूबेदार ओमप्रकाश सूबेदार कालीचरण हवलदार राम जी दुबे वारंट अफसर सुनील मणि पांडेय वारंट अफसर विन्देश्वरी प्रसाद पांडे शाहिद तमाम भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे

राजस्थान सरकार के सामने अभ 5 विधानसभा के उपचुनावों की नई चुनौती

दौसा. लोकसभा चुनावों के बाद राजस्थान की नई भजनलाल सरकार को इसी साल 3 चुनावों का सामना और करना है। इनमें एक राज्यसभा सीट, विधानसभा उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव इसी साल होने की संभावना है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद अब राजस्थान में उनकी राज्यसभा सीट खाली हो रही है। हालांकि बहुमत के आधार पर अब यह सीट बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है। वहीं राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के अलावा विधानसभा उपचुनाव और लोकल बॉडी चुनाव भी इसी साल होने हैं। लोकसभा चुनावों में 11 सीटें हार चुकी प्रदेश की नई भजनलाल सरकार के लिए अब इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का भारी दबाव रहेगा। इन 5 सीटों पर होने हैं उपचुनाव राजस्थान में खींवसर, दौसा, चौरासी, झुंझुनू और देवली उनियारा में विधानसभा उपचुनाव होने हैं क्योंकि यहां के विधायक अब लोकसभा सांसद बन चुके हैं। इनमें से कोई भी सीट बीजेपी के पास नहीं है। यहां तक कि जिन लोकसभा सीटों में ये विधानसभाएं आती हैं, वहां भी बीजेपी इस चुनाव में हार गई। खींवसर से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल, दौसा से कांग्रेस के मुरारी मीणा, चौरासी से बीएपी के राजकुमार रोत, झुंझुनू से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला और देवली उनियारा से कांग्रेस के हरीश मीणा विधायक थे। अब ये पांचों सांसद बन चुके हैं। इसलिए इन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लोकल बॉडी चुनाव सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा उपचुनाव और लोकल बॉडी चुनाव लगभग आसपास ही होंगे। उपुचनावों के नतीजे भले ही सरकार पर कोई असर नहीं डालने वाले लेकिन इससे सरकार के पक्ष में या खिलाफ माहौल जरूरत बनता है। वहीं यदि उपचुनाव पहले होते हैं तो इसका असर लोकल बॉडी इलेक्शन पर भी पड़ना तय है।

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों की ओडिशा से लौटते समय मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दर्द सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना  क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महापल्ली गांव बीती रात तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर जाने की घटना  में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक इंड सिनर्जी प्लांट में काम करते थे और बीती रात शराब पीने कनकतुरा गए हुए थे, जहां से घर वापसी के दौरान देर रात यह घटना घटित हो गई। मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे तीनो का शव को देखते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शकरबोगा गांव के पास घटना हुई। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास है। मृतक तीनो युवक इंड सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते थे, जिसमे दो लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एवं एक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे। मृतकों के नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र हैं।

मोहन कैबिनेट में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, 24420 करोड़ की सब्सिडी मंजूर

भोपाल डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक 89 दिन बाद आज मंत्रालय में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में निर्णय हुआ है कि प्रदेश में प्रमोशन न होने से डॉक्टरों के खाली पड़े 607 पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जाएगा। इसके अलावा 46491 नए पदों का सृजन कर भर्ती करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने इसके अलावा बिजली सब्सिडी के लिए 24420 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम ने निर्देश दिए थे कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए। कैबिनेट में इसी के चलते अस्पतालों में खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव लाया गया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर      मोहन कैबिनेट बैठक में बिजली के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को 24,420 करोड रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया। । बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को 6000 करोड़ की सब्सिडी, किसानों को 13000 करोड़ की सब्सिडी, जबकि एससी एसटी वर्ग को 5000 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी।     किसानों को सोलर एनर्जी पंप लगाने पर छूट     स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक बार पदोन्नति के आधे पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।     स्वास्थ्य विभाग में 46451 नवीन पदों भर्तियां होंगी। तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भर्ती निकाली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में 1214 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 607 पदों पर सीधी भर्ती और 607 पद चयन परीक्षा से भरे जाएंगे।     कैबिनेट बैठक में किसानों को सोलर पंप के लिए अनुदान देने के फैसले को मंजूरी दी गई।यह अनुदान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार अनुदान दिया जाएगा।     भोपाल गैस राहत अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर जा सकेंगे।     गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में साल मनाया जाएगा।इस दौरान गौशालाओं का उन्नयन होगा, सड़कों की गायों को गौशाला में भेजा जाएगा। घायल और बीमार गायों के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां चलाई जाएगी ताकी उनका उपचार किया जा सकें। शाम को कलेक्टर-कमिश्नर के साथ इन मुद्दों पर चर्चा     कैबिनेट बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में संकल्प पत्र में किए वादों की स्थिति और कामों की समीक्षा करेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी चर्चा करेंगे।उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां, एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।     कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी और आइजी के साथ भी वर्चुअल बैठक करेंगे। शाम 4 बजे कलेक्टरों, कमिश्नरों, जन प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार के कामकाज के साथ कानून व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम विषयों पर पर फीडबैक लेंगे। जल गंगा संवर्धन, पौधरोपण और अन्य अभियानों और केंद्र की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।  छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा के पूर्व विधायक कमलेश शाह सीएम से मिले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद छिंदवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने जीत के लिए मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ को हराकर जीत दर्ज की। भाजपा ने छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश के 29 सीटों पर जीत हासिल कर एक नया रिकार्ड बनाया। मुख्यमंत्री ने साहू को जीत की बधाई दी। बंटी साहू के साथ अमरवाड़ा के पूर्व विधायक कमलेश शाह और जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। गोवंश को लेकर सरकार का बड़ा फैसला बैठक में गोवंशों को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में साल मनाया जाएगा. इस दौरान गौशालाओं का उन्नयन होगा. सड़कों की गायों को गौशाला में भेजा जाएगा. घायल और बीमार गायों के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां लाई जाएंगी. ऐसी गायों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी. बैठक में पीए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मंत्रिपरिषद की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं. मंत्री परिषद के सदस्यगण ने प्रदेश की लोकसभा सीटों पर आए परिणामों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई दी.

छत्तीसगढ़-मुंगेली में अवैध संबंध पर युवक की हत्या में छह गिरफ्तार

मुंगेली. दो दिन पूर्व रेहुटा शराब दुकान के पीछे अज्ञात युवक की लाश मिली। जिसकी पहचान खररीपारा के रहने वाले नरेंद्र श्रीवास के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है। जिस पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पाया की प्रमुख आरोपी द्वारा सहयोगियों से मिलकर अपनी प्रेमिका से मिलकर मृतक नरेन्द्र श्रीवास की हत्या कर शव को शराब भठ्ठी के पीछे  ठिकाना लगाया था। हत्या करने के लिये सल्फास गोली खिलाकर बेहोश होने पर तौलिये से गला घोट कर हत्या कर दी। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीती सात जून 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रेहुंटा शराब भट्ठी के पीछे नीम पेड़ के नीचे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 24-25 साल की लाश पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर मृतक की पहचान नरेन्द्र श्रीवास पिता शिवनारायण श्रीवास उम्र 25 साल साकिन खरीपारा मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली के रूप में हुई। इके बाद मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी.एम. जिला अस्पताल मुंगेली से कराया गया। नौ जून को रिपोर्ट आई थी कि मृतक का गला दबाने से सांस की गति अवरूद्ध होने के कारण मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने करीबन 500 मोबाईल नंबरो की काल डिटेल साइबर सेल से टावर डम्प घटना स्थल के आस-पास के सीसी कैमरा फुटेज लिया गया। अवलोकन तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं सीसी कैमरा फुटेज आरोपीगण शिवम साहू, अजय धुरी तथा राकेश श्रीवास को अलग अलग पुलिस टीम भेजकर बिलासपुर एवं रायपुर से पकड़ कर थानाे लाया गया। आरोपी राकेश श्रीवास से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेने पर बताया नरेन्द्र श्रीवास की पत्नी पूजा श्रीवास मेरे से प्रेम संबध चल रहा था। नरेन्द्र श्रीवास बात करते हुए पकड़ लिया था। इसी कारण उसके साथ विवाद चल रहा था। पूजा श्रीवास को पाने के लिये नरेन्द्र श्रीवास को रास्ते से हटाने के लिये पूरी प्लानिग के साथ उसकी हत्या करने की योजना बनाई। आरोपियों ने बताया कि अपने मामा के गांव के लगरा सीपत बिलासपुर से अपने दोस्तों को बुलाकर प्लानिग अनुसार नरेन्द्र श्रीवास को अहमद लाज के पास सेलून दुकान के पास आरोपी शिवम साहू ने अपने मोबाईल से विनोद श्रीवास से बात की। तब नरेन्द्र श्रीवास ने उन दोनों के साथ अपना बाल कटिंग एवं दाढी बनाने का सामान को एक टावेल में लपेटकर रखा और अजय, शिवम साहू के उनके मो.सा. में पीछे बैठाकर मृतक को खडखडिया नाला रायपुर रोड होते देशी शराब दुकान रेहुटा भट्ठी से दो प्लेन शराब पउवा लेकर लिया और नुनिया पेट्रोल पंप के पास राकेश श्रीवास ने एक व्यक्ति को भेजकर उसने नींद की गोली बताकर एक अखबार पेपर में लपेट कर सल्फास गोली को दिया। नरेन्द्र को साथ में लेकर दोनों विनोद श्रीवास के मकान पर ले गए। पहले से राकेश श्रीवास अंदर कमरे में बैठा था। बाहर बैठक रूम में अजय, शिवम व नरेन्द्र श्रीवास तीनों बैठे और अजय धुरी शिवम साहू दोनों ने गिलास में शराब डालकर नरेन्द्र श्रीवास को शराब दी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

ठेकेदार और इंजीनियर की चली दबंगई तो नगर में बिना मापदंड के बनाई जा रही है रोड ?

अनूपपुर नगर पालिका परिषद अनूपपुर के द्वारा टेंडर कर नगर पालिका के वार्डों में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है! यह निर्माण शिव महिमा कंट्रक्शन रीवा की एक कंपनी ने इसका टेंडर डालकर इस रोड को बनवा रही है !रोड का निर्माण तो किया जा रहा है !मगर नियम और कानून को दरकिनार कर रोड का निर्माण किया जा रहा है! रोड के निर्माण में ना तो मापदंड का ख्याल रखा जा रहा है और ना ही टेंडर के रूल्स के अनुसार इसका निर्माण भी नहीं किया जा रहा है! यह रोड रात के अंधेरे में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है !जिसमें गिट्टी सीमेंट डिस्ट एवं रेट मिलकर इस रोड का निर्माण किया जा रहा है! इस रोड के निर्माण पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है !और ना ही यह रोड टेंडर के हिसाब से बनाई जा रही है !यह रोड आनं फानन में बनकर किसी तरह अपने काम को पूरा करने में लगी हुई है! रोड निर्माण के दौरान पाइपलाइन का भी विस्तार किया गया है मगर इस पाइपलाइन विस्तार को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर रोड को बनाने में आमादा है !जबकि इंजीनियर की उपस्थिति में मैप के अनुसार इस रोड का निर्माण होना चाहिए ना तो इंजीनियर इसे देखने आते हैं !और ना ही सीएमओ नगर के रहने वाले लोग अपने-अपने घरों के सामने स्वयं पानी डालते हैं जबकि यह पानी ठेकेदार के द्वारा निर्माण के दौरान करना होता है !मगर इन बातों को भी दरकिनार करते हुए रोड बनवाई जा रही है  क्योंकि इंजीनियर भी इनके साथ मिले हुए हैं! इंजीनियर को भी अच्छी खासी रकम मिल जाएगी क्योंकि यह बिल पास करने में इंजीनियर की भूमिका अनिवार होती है! क्योंकि रोड को हंड्रेड परसेंट देकर रोड को पास कर दिया जाएगा ! और सहमति से बिल का भुगतान भी हो जाएगा हम बात करते हैं तो रेत घटिया किस्म का मिलाकर रोड बनाने की सामग्री में मिक्स किया जाता है साथी नीचे की बेस पूरी तरह से मजबूत नहीं बनाई जा रही है !  बेस मजबूत नहीं होने की वजह से इस रोड की आगे चलकर दुर्दशा होगी! क्योंकि बेस नीचे का मजबूत नहीं है! और गिट्टी रेत एवं टेस्ट मिलकर रोड तो बना दी गई है! यह रोड वार्ड नंबर एक एवं वार्ड नंबर 9 के साथ-साथ अन्य वार्डों में भी इसका निर्माण किया जाना शेष है !अगर इसी तरह शिव महिमा कंट्रक्शन रीवा द्वारा घटिया निर्माण किया गया तो यह रोड नगर में ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं होगी ? इंजीनियर की उदासीनता से ठेकेदार की चली मनमानी नगर पालिका अनूपपुर के इंजीनियर खुद स्वयं ठेकेदार की गाड़ी में घूमते हैं ! नजर आ रहे हैं क्योंकि जब इंजीनियर इन रोडो को नहीं देखेंगे कि यह ठेकेदार रोड किस हिसाब से बना रहे हैं और ठेके मैं किन-किन सामग्रियों का जिक्र है और किन-किन सामग्रियों से इन रोडो को बनाना है !तथा उनके रोड टेंडर के अनुसार रोडो का निर्माण करना होगा !मगर इंजीनियर की लापरवाही और उनसे साथ गढ़ कर रात के अंधेरे में रोड को बनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं? चेहरा देखकर बनता है ठेकेदार रोड  टेंडर किस हिसाब से हुआ है और टेंडर के अनुसार ही रोड का निर्माण किया जाना सुनिश्चित है? मगर ठेकेदार अपनी देंगे हने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं? फिर ठेकेदार की अपनी मनमर्जी चली तो किसी का भी रोड बना देंगे चाहे वह मैप के अनुसार उसे रोड का टेंडर हुआ हो या ना हुआ हो मगर रोड अवश्य मनाई जाएगी यह तो इस तरह की बात हो गई कि सैया भाई कोतवाल तो फिर कर डर रहेगा ? नाली के लिए जगह कहां इंजीनियर साहब? नगर पालिका के टेंडर के अनुसार रोड का निर्माण तो जरूर किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए मगर नियम और दायरे को भी देखकर किसी काम को करना उचित होगा रोड तो बनाई जा रही है? पर रोड के साथ ना तो नाली के लिए कोई जगह छोड़ी जा रही है? और ना ही पानी निकासी के लिए कोई जगह छोड़ी जा रही है? क्योंकि रास्ता बनाना तो अनिवार्य है क्योंकि रास्ते पर आए हुए रोड़ों से निपटना बड़ा मुश्किल सा होगा रोड का निर्माण रात के अंधेरे पर कर दिया जाता है! और जब मोहल्ला वासी सुबह उठते हैं तब उन्हें लगता है कि यह रोड कैसे बन गई तब तक की रोड पूरी तरह से डल चुकी होती है !और इस पर नगर के लोग देखने पर ना तो नाली के लिए जगह है !और ना तो पानी निकासी की जगह है मगर रोड का पूरी तरह से निर्माण कर दिया गया? ऊपर से दिख रही रोड बढ़िया आनं फानन में बनी सीसी रोड का निर्माण तो बड़ी दिव्या गति से किया जा रहा है !मगर यह रोड अंदर से उतनी ही खोखली है !रोड ऊपर से देखने पर तो काफी सुंदर दिखाई देती है मगर अंदर से यह उतनी ही जर्जर अवस्था पर खड़ी क्योंकि जिसका बेस ही नीचे का मजबूत ना हो वह ऊपर कैसे मजबूत हो सकती है! समझने की बात यह है कि यह रोड ऊपर से तो बड़ी मजबूत दिखाई दे रही है! ठेकेदार का कहना है कि यह रोड काफी मजबूत तरीके से बनाई गई है मगर यह रोड नीचे से उतनी ही खोखली है! मगर जांच होने के बाद ही इस रोड का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा कि यह रोड कितनी पूर्ण रूप से मजबूत बनाई गई है वार्ड में असंतुष्ट का वातावरण नगर के जनप्रतिनिधियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने एक प्रतिनिधि मंडलों के साथ रोड निर्माण के दौरान वहां पहुंचे और रोड किस हिसाब से बनाई जा रही और किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल कर रोड का निर्माण किया जा रहा है मगर उसे रोड की फोटो खींचने लगे तभी ठेकेदार ने कहा कि फोटो मत कीजिए और इंजीनियर के पास मत भेजिए यह रोड काफी मजबूत और टिकाऊ है यह रोड सालों साल चलेगी? मजबूती और टिकाऊ का भरोसा शिव महिमा कंट्रक्शन रीवा का है जहां-जहां हमने रोड बनाई वहां रोड की मजबूती रही कई जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदार से … Read more

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने-अपने मंत्रालय का कार्य संभाल लिया, डॉ. एल मुरुगन ने भी चार्ज लिया

भोपाल / नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय के साथ ग्रामीण विकास विभाग मिला है। तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, उन्हें भी केंद्र पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इस बार मध्यप्रदेश से पांच मंत्रियों को मौका मिला है। डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को फिर से सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। दुर्गादास उईके को जनजातीय कार्य विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया है। सावित्री ठाकुर महिला बाल विकास विभाग में राज्यमंत्री बनाई गई हैं। शिवराज ने पीएम से कहा धन्यवाद शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया ‘X’ पर अपनी पोस्ट में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने के लिए प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी को घन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा- हमारी सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने पूरे सामर्थ्य से किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा। देश का प्रत्येक किसान परिवार खुशहाल हो और प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, यही मेरा प्रयत्न रहेगा। अधिकारियों की बैठक लेंगे शिवराज शिवराज कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद अफसरों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र सरकार के ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स और स्कीम्स के बारे में जानकारी लेंगे। मंत्रालयों के काम काज की समीक्षा के बाद ही शिवराज भोपाल आएंगे।   चार दिन दिल्ली में ही रहेंगे शिवराज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले चार दिन तक दिल्ली में ही रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद अफसरों के साथ केंद्र सरकार के ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स और स्कीम्स के बारे में जानकारी लेंगे। मंत्रालयों के काम काज की समीक्षा के बाद ही वे भोपाल आएंगे। मुरुगन ने संभाला कार्यभार तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। मुरुगन को केंद्र सरकार में दूसरी बार मौका मिला है। मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को फिर से सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया है। दुर्गादास उईके को जनजातीय कार्य विभाग में राज्यमंत्री बनाया है। सावित्री ठाकुर महिला बाल विकास विभाग में राज्यमंत्री बनाई गई हैं। रात में ही जा पहुंचे थे मंत्रालय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि वह हर स्तर से अपना सब कुछ करके दूरसंचार विभाग को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे. उन्होंने इसके लिए न केवल अपने दिमाग में एक खाका खींचा है बल्कि उन्होंने अपनी पूरी टीम को इस काम के लिए लगा दिया है. इस विभाग में क्या-क्या परेशानियां है और किन परेशानियों का हल किस तरह से निकाला जा सकता है. इस दिशा में वे अभी से काम पर लग गए हैं. वे रात में ही अपने मंत्रालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ मंत्रालय से संबंधित ब्रीफिंग ली थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया जिनके ऊपर कोई  भ्रष्टाचार का दाग नहीं है और वह बेदाग छवि के नेताओं के रूप में अपनी पहचान रखते हैं. इसके अलावा उनके बेहतर मैनेजमेंट और राजनीतिक सोच के साथ उनकी कठिन परिश्रम की खूबी को पहचानते हुए नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है. एक नई शुरुआत, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध : सिंधिया मंत्री पद मिलने के बाद सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि एक नई शुरुआत! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जी के नेतृत्व में मुझे आज संचार मंत्रालय एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस नई जिम्मेदारी एवं मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद. साथ ही सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं समस्त देशवासियों का भी धन्यवाद जिन्होंने सदैव मुझे अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है. मेरा संकल्प है कि हम प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संचार क्षेत्र के विस्तार को और व्यापक करेंगे तथा इसकी सरलता और सुलभता भी सुनिश्चित करेंगे. साथ ही देश के गौरव “उत्तर पूर्वी क्षेत्र” में प्रगति की जो एक नई बयार चली है हम उसे और आगे लेकर जाएंगे तथा इस क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करेंगे. देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध है. जय हिंद.     एक नई शुरुआत! 🇮🇳     माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में मुझे आज संचार मंत्रालय एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई जिम्मेदारी एवं मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद। साथ ही सभी… चौथी बार मंत्री बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया केंद्र में चौथी बार मंत्री बने हैं. इससे पहले वह दो बार मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा मोदी सरकार में नागरिक एवं उड्‌डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब वह 2024 में दूरसंचार मंत्रालय में मंत्री हैं.

छत्तीसगढ़ के बोहरडीह में 7 छोटे तालाबों को जोड़ने के लिए एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने 1.32 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी खोदी

बोहरडीह गांव में वर्षा जल संचयन और बारहमासी जल आपूर्ति को बढ़ाने के लिए एसीसी चिल्हाटी साइट पर अदाणी फाउंडेशन ने 7 तालाबों को जोड़ा छत्तीसगढ़ के बोहरडीह में 7 छोटे तालाबों को जोड़ने के लिए एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने 1.32 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी खोदी वर्षा जल संचयन के लिए विकसित किए गए 33,000 वर्ग मीटर के 20 तालाबों के बांधों से 1,200 ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी मिलेगा। गांव के 60 किसानों की 70 एकड़ कृषि भूमि को वर्षा जल संचयन से सीधे लाभ मिलेगा सात जल निकायों को जोड़ने के लिए 14 इनलेट और आउटलेट बनाए गए। रायपुर  विविध कारोबार वाले अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी लिमिटेड, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और अपने परिचालन वाले ग्रामीण समुदायों के लिए जल पहुंच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। एसीसी ने अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एसीसी चिल्हाटी स्थल के पास बोहारडीह गांव के निवासियों के लिए वर्षा जल संचयन बढ़ाने के लिए मौसमी तालाबों को जोड़ने और तालाब की मेड़ जोड़ने के लिए ‘सप्त सरोवर’ परियोजना पूरी की है। मस्तूरी तहसील के बोहारडीह गांव में सात ऐसे उथले तालाब थे, जिनके किनारे क्षतिग्रस्त हो जाते थे और मानसून के दौरान ओवरफ्लो हो जाते थे। इसके कारण, शुष्क महीनों के दौरान, तालाब अपनी पूरी क्षमता के साथ पानी को संग्रहीत करने में सक्षम नहीं होते थे, जिससे इस ग्रामीण समुदाय के दैनिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता था। साथ ही, मवेशियों के सामने भी जल संकट उत्पन्न होता था और फसलों के लिए भी पानी की कमी हो जाती थी। इस गंभीर मुद्दे की पहचान करते हुए एसीसी की सीएसआर टीमों ने न केवल तालाबों की जल धारण क्षमता बढ़ाने के लिए, बल्कि ग्रामीणों के लिए पानी की बारहमासी आपूर्ति प्रदान करने के लिए एक समेकित समाधान पर निर्णय लिया। इस मिशन के साथ, इन सात तालाबों को गहरा करने के लिए 1.32 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी खोदी गई। इन बांधों का कुल क्षेत्रफल 33,000 वर्ग मीटर है। इस परियोजना के जरिये लगभग 1,200 ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए बारहमासी जल पहुंच का प्रावधान हो सकेगा। साथ ही इस क्षेत्र के जल आपूर्ति परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण रूप से बदलाव लाने में कामयाबी मिलेगी। इस तरह यहां 60 किसानों की 70 एकड़ कृषि भूमि भी इस स्थायी जल समाधान से लाभान्वित होगी। इसके अलावा, अब संबंधित पंचायतों को सौंपे गए बांधों के जरिये सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के माध्यम से स्थायी आजीविका को संभव बनाने की पूरी तैयारी भी की गई है। एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण समुदायों के सहयोग से ठोस प्रयासों के माध्यम से स्थायी आजीविका, जल संरक्षण और कुशल जल उपयोग का समर्थन करने पर विशेष ध्यान देने के साथ ऐसी सफलता की कहानियों को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नोएडा में छह हजार बायर्स को 12 साल बाद मिली खुशखबरी

नोएडा  यूनिटेक बिल्डर के 10 हाउसिंग प्रॉजेक्ट के बायर्स के लिए करीब 12 साल बाद अच्छी खबर है। नोएडा अथॉरिटी ने इन प्रॉजेक्ट के नक्शे पास कर दिए हैं। अब इन प्रॉजेक्ट में निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अथॉरिटी ने यह नक्शे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पास किए हैं। पिछले 4-5 साल से नोएडा अथॉरिटी यह कहते हुए नक्शा पास नहीं कर रही थी कि अथॉरिटी का बकाया पैसा अभी नहीं मिला है। ऐसे में नक्शा पास नहीं किया जा सकता। यूनिटेक के प्रॉजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ बोर्ड तो नियुक्त हो चुका था, लेकिन नक्शा पास न होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में करीब 12 साल पहले बुकिंग कराने वाले बायर्स अब तक इंतजार कर रहे थे। नोएडा अथॉरिटी ने वर्ष 2006-07 में नोएडा प्राधिकरण ने यूनिटेक को जमीन आवंटित करनी शुरू की थी। सेक्टर-96, 97, 98, 113 और 117 में अलग-अलग परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित की। जमीन आवंटन होने के कुछ साल बाद बिल्डर ने अथॉरिटी को जमीन की कीमत देनी बंद कर दी। इससे बिल्डर पर बकाया बढ़ता गया। इस बीच यूनिटेक के चेयरमैन सहित अन्य लोग जेल चले गए। फिर सरकार की तरफ से फ्लैट बायर्स की समस्याओं को देखते हुए सरकार की तरफ से यूनिटेक के प्रॉजेक्ट को बोर्ड नियुक्त किया गया था। वहीं अथॉरिटी और बिल्डर ग्रुप को प्रकरण कोर्ट में पहुंच गया था। अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने पर नोएडा अथॉरिटी ने नक्शा पास कर दिया है। फ्लैट और प्लॉट की स्कीम अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-96, 97, 98 में 2 ग्रुप हाउसिंग के अलावा विलोज 1 और 2 के नाम से प्लॉट स्कीम भी है। इन सेक्टर में मुख्य रूप से अंबर, बरगंडी आदि हैं। इनमें 897 फ्लैट और प्लॉट बुकिंग की जा चुकी थी। सेक्टर-113 में 1 ग्रुप हाउसिंग प्रॉजेक्ट हैं इनमें 1621 फ्लैट की बुकिंग बिल्डर की तरफ से की जा चुकी थी। सेक्टर-117 में 6 ग्रुप हाउसिंग प्रॉजेक्ट हैं जिनमें 3327 फ्लैट बनने हैं। अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि यह वो प्रॉजेक्ट हैं जिनमें कुछ हिस्सा बन भी चुका है। 9 हजार करोड़ रुपये का है बकाया नोएडा अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, यूनिटेक बिल्डर ग्रुप पर अथॉरिटी का कारीब 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। पहले मूल राशि कम ही थी लेकिन फिर समय पर बकाया जमा न होने पर ब्यात बढ़ता चला गया। अथॉरिटी ने तीन जगहों पर इस ग्रुप को 156 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन 2006-2007 में इस ग्रुप को आवंटित की थी। इसमें करीब 90 हेक्टेयर जमीन अभी शहर में अलग-अलग जगहों पर खाली पड़ी हुई है। अथॉरिटी ने बीच में यह तैयारी की थी कि खाली पड़ी जमीन का आवंटन निरस्त कर उसे वापस ले लिया जाए। कोर्ट में भी यह पक्ष रखा गया था। लेकिन अथॉरिटी के मुताबिक फैसला नहीं रहा। सूत्रों की माने तो कोर्ट ने इन 10 प्रॉजेक्ट में फंसे बायर्स की समस्या को देखते हुए अथॉरिटी से कहा है कि पहले नक्शा पास किए जाएं। बकाए को लेकर कोर्ट बाद में निर्णय लेगा।

पीथमपुर की प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलें बुझाने में जुटीं, 10 किमी दूर से दिख रहा धुआं

धार  मध्य प्रदेश के धार जिले में पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें काफी दूर से दिख रही हैं। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के प्लांट को भी खाली करवा दिया गया है। फिगनेट फैक्ट्री में लगी है आग दरअसल, यह धार जिले के पीथमपुर स्थित फिगनेट फैक्ट्री में लगी है। धार के बदनावर सहित आसपास की दमकल मौके पर पहुंच गई है। साथ ही अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते हैं। पाइपों की वजह से तेजी से आग फैल रही है। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि आग सुबह सात से साढ़े सात बजे के करीब भड़की थी। जानकारी के मुताबिक, आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी है, जहां बड़ी संख्या में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे. वहीं पाइप की वजह से आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग का धुएं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पीतमपुर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई. समाचार लिखे जाने तक आप पर काबू नहीं पाया जा सका. फिलहाल फैक्ट्री में लगी आग में किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. आग कैसे लगी, इसका कारण अभी पता नहीं लग पाया है. आग बुझाने के लिए पीथमपुर इंदौर, धार और बदनावर से  फायर फाइटर मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं, इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है। लपटें 10 किमी दूर से दिख रही हैं। हालांकि यहां आसपास सर्विंसिंग के लिए 10 से अधिक कारें आई थीं, वह जल गई हैं। आग कैसे लगी है कि इसका कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं जो स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है। इसके बाद कारण पता लगाया जाएगा कि आग कैसे लगी है। प्लास्टिक फैक्ट्री होने की वजह से आग की लपटें तेज होती जा रही हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में मध्य प्रदेश के धार जिले में मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रताप अगासिया के अनुसार कास्ता पाइप फैक्ट्री में आग लगी है जिसे बुझाने का प्रयास किया गया स्थिति अब नियंत्रण में है। लेकिन फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, चूंकि फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है. वहीं बगदून पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची थी जहां 10 से अधिक दमकल आग बुझाने के लिए पहुंच थे। आसपास की फैक्ट्रियों को भी अलर्ट किया जा चुका है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नही आया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

डेटिंग ऐप से दोस्ती, शादी और ब्लैकमेल का खेल, ऐंठे 2 लाख से अधिक

नई दिल्ली  हरियाणा का एक शख्स एक ऐप के जरिए मंडोली के एक युवक से जुड़ा। दोनों के बीच दोस्ती हुई। लड़के ने फिजिकल रिलेशन के लिए शख्स को यमुनापार बुला लिया। मंडोली के एक मकान में दोनों कंप्रोमाइज पोजिशन में आए। इसी दौरान चार-पांच लड़के आ धमके, जिन्होंने न्यूड विडियो बना ली। इसके बाद बंधक बना जबरन फोन लूट लिया। पीड़ित के तीन बैंक खातों से 2.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने गुड़गांव से लेकर दिल्ली के कई थानों में गुहार लगाई। आखिरकार गोकुलपुरी थाने में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने बैंक खातों और फोन नंबरों को खंगालने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 48 साल का युवक कंपनी सेक्रेटरी है, जो हरियाणा में रहता है। टिंडर ऐप के जरिए रोहित नाम के युवक से मिला। दोनों के बीच एक हफ्ते तक बातचीत हुई। आखिरकार 26 अप्रैल की शाम को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मिलने का फैसला हुआ। रोहित पीड़ित को मंडोली जेल के पास एक मकान में ले गया। दोनों न्यूड थे, तभी चार-पांच लड़के भीतर घुस गए। वो पीड़ित से गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पीड़ित को बुरी तरह से पीटा। पर्स और फोन लूट लिए। शाम 7:00 बजे से 10:30 बजे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान पीड़ित और उनकी मां के बैंक खाते से 2 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। 2 लाख 25 हजार का लगा चूना पीड़ित को उनका सामान देकर छोड़ दिया गया, जो रात 12:30 बजे अपने घर पहुंचे। फोन चेक किया तो रकम ट्रांसफर होने का पता चला। पीड़ित ने बैंक को कॉल कर तुरंत अकाउंट ब्लॉक करवाए। पीड़ित अगले दिन गुड़गांव पुलिस स्टेशन पहुंचे। फिर दिल्ली के दयालपुर, नंद नगरी और हर्ष विहार थाने के चक्कर काटे। आखिर में गोकुलपुरी पुलिस ने कंप्लेंट ले ली। एसएचओ प्रवीन कुमार और इंस्पेक्टर उमेद सिंह की देखरेख में एसआई नंदन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रोहित और सिपाही हितेश की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक अकाउंट और फोन नंबरों को खंगाला। लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी आरोपी भरत उर्फ रोहित (21) को पकड़ा गया।   दो साल से चला रहे थे ‘धंधा’ पुलिस जांच में पता चला कि सबोली का आकाश चौहान (25) इस गिरोह का सरगना है। इस पर कातिलाना हमले के तीन केस हैं। यही गैंग के मेंबरों में पैसे का बंटवारा करता था। अन्य आरोपियों की पहचान सबोली के रितेश पाल (22), अर्जुन (24), नितिन उर्फ मच्छर (20), बेहटा हाजीपुर के अमित विहार का सूरज कश्यप (19) के तौर पर हुई। इनसे 1.92 लाख और पांच फोन रिकवर हुए हैं। गैंग दो साल से ऑपरेट हो रहा था, जिसके चंगुल में 40 से ज्यादा पीड़ित फंस चुके हैं। पीड़ित शर्म से पुलिस रिपोर्ट नहीं करते थे।

प्रधानमंत्री बनने के बाद 18 जून को काशी आएंगे पीएम मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

 वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे। इस दिन वो किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा। काशी क्षेत्र के भाजपा मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि अभी तय नहीं है कि ये कार्यक्रम वाराणसी में कहां आयोजित होगा। किसान सम्मेलन के लिए भाजपा जगह की तलाश कर रही है। कार्यक्रम रोहनिया या सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा के लिए गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में वाराणसी भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। पटेल ने कहा कि किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ही किसान सम्मान निधि की राशि जारी की है। राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले पीएम मोदी ने सोमवार सुबह करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये। किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है। केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी।

चोर, पाकिटमार रोकने सिम्स के गलियारों में भी लगेंगे सीसीटीवी

बिलासपुर सिम्स के हर वार्ड के गलियारों में भी सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है। अभी ये क्षेत्र सीसीटीवी के दायरे से बाहर हैं और इन्हीं गलियारों में सामान की चोरी के साथ पाकिटमारी की वारदात होती है। वहीं, अब इसे रोकने के लिए ही निगरानी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सिम्स प्रबंधन को एक बड़ी दिक्कत का सामना सालों से करना पड़ रहा है। यहां पर चोरी व पाकिटमारी की वारदात रुक नहीं रही है। मरीज व उनके स्वजन इसका शिकार होते आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए मौजूदा स्थिति में सिम्स में 94 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिन क्षेत्रों में कैमरे लगे हैं, वहां पर चोरी की वारदात नहीं होती है। वहीं सिम्स में विभिन्न विभागों के 29 वार्डों का संचालन किया जाता है। इनके गलियारे अभी तक सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा के दायरे में नहीं हैं। ऐसे में चोर, पाकिटमार इन्हीं गलियारों में सक्रिय रहते हैं और इन्हीं स्थानों में घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। अब ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ही सभी गलियारों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है। इन गलियारों के लिए जल्द ही कैमरों की खरीदी की जाएगी। जल्द ही गलियारे भी सीसीटीवी कैमरे के सुरक्षा दायरे में आ जाएंगे। बिगड़े कैमरों में कराएंगे सुधार सिम्स प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी है कि परिसर, मुख्य द्वार, ओपीडी और एमआरडी हाल में लगे कुछ कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। वहीं अब इन कैमरों को फिर से चालू करवाया जाएगा। सभी कैमरे चेक कराया जा रहा हैं। जो भी बंद मिलेगा, उसे बनवाया जाएगा या फिर उसके बदले नए कैमरे लगाए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री होगी श्री एयर एबुलेंस सेवा

भोपाल. मध्य प्रदेश में शुरू होने जा रही पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री होगी. वह राज्य के बाहर भी इस एयर एबुलेंस सेवा का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा इस सेवा का इस्तेमाल करने वालों को 2 लाख रुपये हर घंटे देने होंगे. इस सेवा से जुड़ी गाइडा लाइन करीब-करीब तय हो गई है. इस गाइड लाइन के मुताबिक, आपदा, औद्योगिक दुर्घटना या सड़क हादसे की स्थिति में एयर एंबुलेंस की सेवा तब मिल सकती है, जब चीफ मेडिकल ऑफिसर इसकी अनुशंसा करेंगे. उनकी अनुशंसा पर जिला कलेक्टर इसकी मंजूरी देंगे. अगर यह हादसा जिला स्तर के बाहर या संभाग स्तर के बाहर का होगा तो कमिश्नर इसकी अनुमति देंगे. दूसरी ओर, अगर राज्य के अंदर पीएम श्री एयर एंबुलेंस की जरूरत होगी तो मेडिकल कॉलेज के डीन की अनुशंसा होगी. उनकी अनुशंसा कमिश्रन के पास जाएगी. उसके बाद कमिश्नर इस पर विचार करने के बाद मंजूरी देंगे. अगर आयुष्मान कार्ड धारकों को राज्य के बाहर इस सेवा का इस्तेमाल करना होगा तो चिकित्सा विभाग के संचालक की मंजूरी जरूरी होगी. जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें राज्य के अंदर और बाहर एयर एंबुलेंस के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय से अनुमति लेनी होगी. आपको देने होंगे इतने रुपये भोपाल से प्रकाशित अखबार दैनिक भास्कर के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड धारकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, यानी उनके लिए यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है. लेकिन, दूसरों को फिक्सड विंग एंबुलेंस के लिए 1 लाख 78 हजार 900 और हेली एंबुलेंस के लिए 1 लाख 94 हजार 500 रुपये प्रति घंटे देने होंगे. बता दें, ये सेवाएं गुजरात और झारखंड में दी जा रही हैं. गुजरात में स्थानीय निवासियों को 50 हजार प्रति घंटे और दूसरे राज्यों के लोगों को 65 हजार रुपये प्रति घंटा देने होते हैं. झारखंड में इसकी कीमत 3 से 8 रुपये निर्धारित की गई है. इन विमानों का होगा इस्तेमाल फिक्सड विंग एंबुलेंस सेवा के लिए किंग एयर सी-90 विमान का इस्तेमाल होगा. इसमें डबल इंजन लगा है. ये 6 सीटर है. इसमें एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ और दो पायलट होंगे. इसकी अधिकतम रफ्तार 412 किमी प्रति घंटा है. यह 2330 किमी की रेंज में उड़ान भर सकता है. जबकि, हेली एंबुलेंस में बेल 407 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होगा. यह भी 6 सीटर है. इसमें भी एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ और एक पायलट होगा. यह सेवा सुबह 6:30 बजे से शाम 5:30 बेज तक मिल सकेगी. इसकी अधिकतम रफ्तार 260 किमी प्रति घंटा और रेज 600 किमी है.

वेटर पर चाकू से हमला, लूट लिए मोबाइल और रुपये

  बिलासपुर चकरभाठा स्थित रेस्टोरेंट के वेटर और उसके साथियों को रोककर बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने चाकू से हमला किया। साथ ही उनके मोबाइल और छह हजार 800 रुपये लूट लिए। घायल वेटर ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकरभाठा स्थित रेस्टोरेंट में करण प्रधान वेटर का काम करते हैं। रविवार की रात करीब एक बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद वे अपने दोस्त नितेश यादव और अमित पनरिया के साथ रूम पर जा रहे थे। वे पैदल चिचिरदा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार चार युवक वहां पर आए। युवकों ने करण से पीने के लिए पानी मांगा। उन्होंने अपने पास रखे पानी के बोतल को युवकों को दे दिया। पानी पीने के बाद युवकों ने सुनसान जगह देखकर करण और उसके साथियों को चाकू दिखाकर चिचिरदा रोड की ओर ले गए। वहां पर युवकों ने धमकाते हुए वेटर और उसके साथियों से मोबाइल और रुपये मांगे। मना करने पर युवकों ने करणे के जांघ पर चाकू से हमला किया। इसी तरह उसके साथियों के जांघ पर चाकू से वार कर दिया। हमला होते देख तीनों घबरा गए। इसी बीच लुटेरों ने तीनों से मोबाइल और छह हजार 800 रुपये छीन लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। घायल वेटर और उसके साथी किसी तरह मेन रोड पर आए। राहगीर से उन्होंने मोबाइल मांगकर डायल 112 को काल किया। डायल 112 से वे उपचार के लिए अस्पताल गए। वहां से घटना की जानकारी रेस्टोरेंट संचालक और अपने अन्य साथियों को दी। उपचार के बाद घायल वेटर ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के पहले स्पिरिचुअल सिटी बनाई जाएगी

उज्जैन  सिंहस्थ महापर्व 2028 से पहले धर्मधानी उज्जैन में स्थित चौरासी महादेव मंदिरों का जीर्णोंद्धार होगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए 30 करोड़ रुपये से योजना तैयार की है। स्वीकृति के बाद काम शुरू हो जाएगा। पुराणों में महाकाल वन में चौरासी महादेव का उल्लेख है। भक्त प्रतिवर्ष श्रावण मास तथा प्रत्येक तीन वर्ष में आने वाले अधिकमास के दौरान चौरासी महादेव मंदिरों की यात्रा करते हैं। इस बार भी श्रावण मास में 22 जुलाई से चौरासी महादेव यात्रा शुरू होगी, जो 19 अगस्त तक चलेगी। पुराने शहर की सघन बस्ती तथा शिप्रा किराने चौरासी महादेव के मंदिर हैं। कुछ मंदिरों की जमीन पर अतिक्रमण पसरा है। कुछ जमीनों पर अवैध निर्माण भी हो गए हैं। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम नहीं है। ऐसे में उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा मंदिरों के उन्नयन तथा विकास की योजना बनाई गई है। सिंहस्थ से पहले इनका कायाकल्प हो जाएगा। यहां आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा के साथ बेहतर आध्यात्मिक वातावरण मिलेगा। अध्ययन के बाद तैयार कराई डिजाइन उविप्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार सोनी ने बताया कंसलटेंट से मंदिरों का अध्ययन कराकर डिजाइन तैयार कराई गई है। विचार विमर्श के बाद, जो योजना तैयार हुई है इसमें मंदिरों का विकास, आसपास की खाली जमीन का विकास, बाउंड्रीवाल, अप्रोच, फसाड, रंगरोगन, लाइटिंग, हरियाली तथा नाली आदि का निर्माण शामिल है। जिन मंदिरों में जिस प्रकार के काम की आवश्यकता होगी वह कराया जाएगा। कुल मिलकर मंदिरों के संपूर्ण विकास की योजना बनाई गई है। पिछले सिंहस्थ में भी हुआ था काम चौरासी महादेव मंदिरों को लेकर सिंहस्थ 2016 में भी योजना बनाई गई थी। इसके तहत कई मंदिरों में परिसर आदि का निर्माण भी कराया गया था। प्राचीन मंदिर काले पत्थरों से निर्मित है, लेकिन शिखर पर रंगरोगन तथा मरम्मत आदि के काम किए गए थे। इस बार महापर्व के पहले से संधारण शुरू होगा, इससे काम में गुणवत्ता भी बनी रहेगी।   भगवान शिव की विशाल मूर्ति के साथ होंगे 12 ज्योतिर्लिंग जानकारी के मुताबिक यह सिटी उज्जैन से 15 किमी दूर बनाई जाएगी, जिसके लिए 150 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। यहां भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के चारों ओर देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग के स्वरूप स्थापित किए जाएंगे। यहां ज्योतिर्लिंग के साथ अपनाई जाने वाली पूजा पद्धति की जानकारी भी रहेगी, ताकि आने वाले श्रद्धालु 12 अलग-अलग ज्योतिर्लिंग में की जाने वाली पूजा के आधार पर पूजन कर सकें। उज्जैन में बनेगा म्यूजियम सिंहस्थ के पहले उज्जैन में बड़ा म्यूजियम बनाने की तैयारी भी की जा रही है। यह म्यूजियम कोठी एरिया में बनाया जाएगा। इसमें विक्रमादित्य के शासन काल के साथ भगवान कृष्ण, महाकाल बाबा और अन्य धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मूर्तियों और अन्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक वस्तुओं को रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालु म्यूजियम में जाकर उज्जैन के गौरवशाली इतिहास और धार्मिक महत्व से परिचित हो सकें।

प्रदेश के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी पोर्टल पर नहीं चढाई फीस की जानकारी

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जहां प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने की कोशिश कर रही है, वहीं स्कूल संचालक भी अपनी ‘अकड़’ दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला स्कूलों की फीस से जुड़ा हुआ है। सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिये थे कि वे 8 जून के पहले फीस सहित अन्य जानकारी सरकारी पोर्टल पर चढ़ा दें, लेकिन अब तक अधिकांश स्कूलों ने यह काम नहीं किया है। बता दें, कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा काफी समय से विशेष अभियान चलाकर निजी स्कूलों में अनियमितताओं की जांच की जा रही है। कुछ स्कूलों द्वारा फर्जी व डुप्लीकेट पाठ्य-पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात सामने आई थी। जिसके बाद इस बड़े फर्जीवाड़े का उजागर हुआ। इसके बाद सरकार के द्वारा यह सख्त कार्रवाई की गई हैं। एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसा रवैया देखने के बाद भी इन स्कूलों को 15 दिन का और अतिरिक्त समय दिया है। पहले के मुकाबले अब इन्हें 24 जून तक पोर्टल पर फीस स्ट्रक्चर और अन्य जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है। कलेक्टर भी नहीं दे रहे ध्यान यह बात भी सामने आई है कि सरकार के आदेश के बाद भी अधिकांश जिला कलेक्टर ने शिक्षा माफिया के खिलाफ को ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसे देखते हुए विभाग ने कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि अपने जिले और संभाग के प्राइवेट स्कूलों से यह जानकारी जल्दी से जल्दी भरवाएं। क्या कहते हैं नियम गौरतलब है कि प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा फीस में वृद्धि एवं इससे जुड़े अन्य विषयों को नियमन करने के लिए मध्य प्रदेश निजी विद्यालय फीस और संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम-2017 बनाया गया है। इस अधिनियम को 2018 में लागू किया गया था। इसके बाद इस अधिनियम के अधीन एमपी के निजी स्कूल फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन 2020 में प्रावधान किया गया है। इस नियम के हिसाब से राज्य सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस और अन्य विषयों पर निर्णय लेकर फीस विनियमन कर सकेगी। डुप्लीकेट किताब चलाने का खुलासा गौरतलब है कि जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने 11 निजी स्कूलों की जांच कराकर वहां फर्जी और डुप्लीकेट पुस्तकें चलाने का खुलासा किया था। उन्होंने यह भी पकड़ा कि इन स्कूलों ने 81.30 करोड़ रुपए की फीस ज्यादा वसूल ली और 240 करोड़ की नियम विरुद्ध आय अर्जित की थी। इन स्कूलों पर 22 लाख की पेनाल्टी लगाकर स्कूलों के 20 प्राचार्यों, चेयरमैन, सीईओ, सचिव और अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया था। इसे बड़ी कार्रवाई के बाद एक बार फिर सरकार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है।

जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजनों ने पथराव और नारेबाजी भी की

गंगापुर जिला मुख्यालय पर एक मामले में बंद कैदी की सोमवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में जेल प्रशासन कैदी को राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कैदी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल पर पथराव कर दिया। साथ ही नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां अस्पताल में भी परिजन विभिन्न मांगों को लेकर अड़ गए और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। दोपहर बाद प्रशासन द्वारा समझाइश कर, न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराए जाने के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू बेरवा निवासी रुंडी का पूरा कुड़गांव पर बामनवास थाने से एक मामले में यहां जेल में बंद था। 4 जून को शाम के समय सोनू बैरवा ने जेल प्रशासन से तबीयत खराब होने की बात कही थी। इस पर जेल प्रशासन के द्वारा 5 जून को सोनू को राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इसी तरह 6, 7, 8 जून को भी रोजाना राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया और जांच करवाकर दवा दिलाई गई। इसके बाद 9 जून को भी जब सोनू को आराम नहीं आया तो स्थानीय प्रशासन और जेल डॉक्टर द्वारा सोनू को जयपुर भेजने का निर्णय लिया गया। सोनू को इलाज के लिए 10 जून को सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया जाना था। सोमवार सुबह जेलर सुखबीर सिंह और जेल स्टाफ ने बैरक खोलकर जब जांच की तो बैरक नंबर तीन में बंद सोनू ने जेल प्रशासन को तबीयत में सुधार नहीं होने की बात कही और इसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा तत्काल सोनू को राजकीय अस्पताल लाया गया। लेकिन, यहां कुछ ही देर बाद में डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं प्रशासन के द्वारा सोनू के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में सोनू के परिजन भी जेल पहुंच गए लेकिन यहां सोनू की मौत की खबर सुनकर परिजनों में आक्रोश हो गया। परिजनों की सूचना पर मृतक के अन्य रिश्तेदार और जान पहचान के लोग भी जेल पर पहुंच गए और इस दौरान आक्रोशित मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल पर पथराव शुरू कर दिया। जेल पर पथराव की सूचना पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में परिजन सोनू की मौत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि जेल प्रशासन के द्वारा उन्हें एक बार भी सूचना नहीं दी गई कि सोनू की तबीयत खराब है। इस दौरान परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया कि जब तक जेल प्रशासन के दोषी अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाएगा और उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, सहित अन्य मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। प्रशासन के द्वारा परिजनों से समझाइश कर दोपहर बाद शब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।

हिंदू पक्ष ने दावा किया- भोजशाला में मिली भगवान ब्रह्मा की मूर्ति, 7 नए पुरावशेष भी पाए गए

धार भोजशाला में रविवार को मिले 79 पुरावशेषों की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सोमवार को सफाई तो उनमें शामिल एक मूर्ति को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि यह भगवान ब्रह्मा की है, जो अपने पूरे परिवार के साथ विराजित हैं। एक अन्य पुरावशेष पर कमल के फूल पर कछुआ विराजमान है, जो लक्ष्मी का प्रतीक चिह्न माना जाता है। हिंदू पक्ष ने किया ये दावा हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा और आशीष गोयल ने दावा किया है कि रविवार को मिले 79 अवशेषों में भगवान गणेश, महिषासुर मर्दिनी, मां पार्वती, भगवान हनुमान और भैरवनाथ की मूर्तियां भी शामिल हैं। भोजशाला के भीतर कमरे में खोदाई से ये मूर्तियां बरामद हुईं। इस कमरे से भगवान गणेश और मां वाग्देवी की मूर्ति खंडित हैं। 81वें दिन से जारी है सर्वे सोमवार को ASI की ओर से भोजशाला में 81वें दिन का सर्वे किया गया। अंदर उत्तरी भाग में सात और पुरावशेष मिले। अब इनकी भी सफाई की जाएगी। सुबह से लेकर शाम तक गर्भगृह में कई नए स्थान पर सर्वे किया गया। यज्ञ कुंड परिसर के परिक्रमा वाले क्षेत्र और पूर्वी भाग यानी प्रवेश द्वार के नजदीक भी खोदाई की गई। अब तक मिल चुके हैं 1607 पुरावशेष 22 मार्च से भोजशाला में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसमें अब तक 1607 अवशेष मिल चुके हैं। इसमें प्रमुख रूप से स्तंभ के पत्थर मिल रहे हैं। रविवार व सोमवार को दोनों दिन के सर्वे में 86 अवशेष मिले। बता दें कि पूर्व में भोजशाला में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) उपकरण से भी सर्वे किया गया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर नए स्थानों पर खोदाई की जा रही है। दस्तावेज बनाने का कार्य शुरू भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर 4 जुलाई तक हर हाल में अपनी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसके लिए प्रतिदिन होने वाले सर्वे के आधार पर विशेषज्ञ टीम दस्तावेजों को तैयार कर रही है। इसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ ड्राइंग के आधार पर अवशेषों के बारे में विवरण तैयार किया जा रहा है। सर्वे की समय सीमा 27 जून तक है। सर्वे समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर चार जुलाई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगी, इसलिए अब ASI की ओर से रिपोर्ट तैयार करने पर फोकस किया जा रहा है।

नर्मदापुरम के सेठानीघाट पर हुई घटना, तैरते समय हादसे का शिकार हो गए मामा-भांजे

नर्मदापुरम ग्राम मरोड निवासी दो किशोर जो कि रिश्ते में भामा-भांजे थे, नर्मदा में तैरते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों किशोर नर्मदापुरम के एक हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार शाम को दोनों किशोर सेठानीघाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान तैरते-तैरते घाट से करीब पांच सौ मीटर दूर तक पहुंच गए। कुछ देर रुकने के बाद दोनों वहां से तैरकर वापस सेठानीघाट की ओर आ रहे थे, इसी दौरान दोनों की सांस फूल गई और गहरे पानी में डूब गए। सेठानीघाट पर मौजूद होमगार्ड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।   एक माह में डूबने की कई घटनाएं सिटी कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वाले अनिल पाल व पियूष पाल हैं। दोनों रिश्ते में मामा- भांजे थे। पिछले एक माह में डूबने की लगातार घटनाएं हुई हैं। सेठानीघाट पर छह लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य घाटों पर घटनाएं हुई हैं। होमगार्ड के जवान घाट पर तैनात विवेकानंद घाट पर भी रविवार शाम को इटारसी निवासी युवक डूब गया था। होमगार्ड जवानों को नर्मदा घाटों पर तैनात किया गया है, कुछ घाटों पर सख्ती भी की गई हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आदेश जारी, निजी स्कूल अब नहीं कर सकेंगे मनमानी फीस

रायपुर अब निजी स्कूल मनमानी तरीके से फीस वसूल नहीं कर सकेंगे। उन्हें स्कूलों के बाहर 4×8 फीट का बोर्ड लगाकर फीस की जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। इसके अलावा वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसे लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि निजी स्कूलों की फीस की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस को लेकर कई तरीके की शिकायत हर साल आती है। किसी न किसी बहाने से कई निजी स्कूल के संचालक मनमानी फीस लागू कर देते हैं। इससे विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। अब जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ अशासकीय फीस विनियमन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार फीस तय होगी। उसी के मुताबिक स्कूल अपनी फीस बढ़ा सकते हैं। 20 जून तक मांगी गई है जानकारी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्राइवेट स्कूलों को 20 जून तक फीस की सूची मांगी है। इसमें यह भी कहा गया है कि तय मानक के अनुसार ही फीस की बढ़ोतरी करनी होगी। तय की गई कक्षावार फीस में प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से छूट देने और अन्य नाम से फीस लेने का अधिकार नहीं होगा। प्रवेश या बच्चों के शाला ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में भी पालकों से मनमाने फीस वसूली न की जाए। इस कारण से फीस को लेकर है दिक्कत आयोग के पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूलों में फीस विनियमन कानून के अनुसार स्कूल फीस समिति में जागरूक और निष्पक्ष अभिभावकों को शामिल नहीं करने, आय-व्यय से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं करने और जिला फीस समिति की नियमित बैठक नहीं करने की वजह से प्रथम बार की उपयुक्त फीस का निर्धारण नहीं हो पाया है।

प्रदेश में 2025-26 में 5 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी, फैकल्टी की भर्ती शुरू

भोपाल प्रदेश में अगले वर्ष (2025-26) में 5 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रारंभ कर दी है। इनमें शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुधनी, राजगढ़, श्योपुर, सिंगरौली और मंडला का मेडिकल कालेज शामिल है। सभी जगह 150-150 सीटें होंगी। बुधनी में नर्सिंग कॉलेज भी शुरू किया जाएगा। मापदंड पूरा करने में कोई कमी नहीं रह जाए, इसलिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने लगभग एक वर्ष पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। श्योपुर और सिंगरौली में फैकल्टी की पदस्थापना भी शुरू हो गई है, क्योंकि मान्यता मिलने में सबसे बड़ी अड़चन फैकल्टी को लेकर ही आती है। कॉलेज भवन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। 60 फीसदी राशि केंद्र से मिली बता दें कि बुधनी छोड़ बाकी 4 कालेज केंद्र सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे हैं। 60 प्रतिशत राशि केंद्र से मिली है, 40 प्रतशित राज्य सरकार लगा रही है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में अगले पांच वर्ष के भीतर सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। सरकार बनने के अब इस संकल्प को पूरा करने में सबसे अधिक जोर है। इसी कड़ी में अगले वर्ष 5 कॉलेज शुरू होना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें सबसे तेज काम बुधनी मेडिकल कॉलेज का चल रहा है। राजगढ़ कॉलेज भवन बनाने का काम पिछड़ा है। अब अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने निर्माणाधीन कालेजों की समीक्षा कर कहा है कि इस वर्ष अंत तक सभी कऑलेजों का भवन तैयार हो जाना चाहिए। बता दें कि इनमें सिंगरौली और श्योपुर का कॉलेज इसी वर्ष से शुरू करने की तैयारी पहले थी, पर भवन नहीं बन पाने के कारण अगले वर्ष से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष यानी 2024-25 में सिवनी, नीमच और मंदसौर में सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल सकती है। इसके साथ प्रदेश में 17 सरकारी और 13 निजी मिलाकर कुल 30 मेडिकल कालेज हो जाएंगे।

कूलर निर्माता कंपनी भुर्जी सुपरटेक इंडस्ट्रीज में लगी आग, मुश्किल में काम कर रहे लोगों और दमकल कर्मी

भिवाड़ी भिवाड़ी के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित भुर्जी सुपरटेक इंडस्ट्रीज में दिन में भयंकर गर्मी के बीच आग लग गई। यह कंपनी कूलर बनाने का काम करती है और आग की लपटों ने वहां काम कर रहे लोगों और दमकल कर्मियों को मुश्किल में डाल दिया है। कंपनी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले जनरेटर में लगी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। आग तेजी से कंपनी के अन्य हिस्सों में फैल गई और कंपनी के कर्मचारी तुरंत बाहर निकलने लगे। आग की भयंकरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। आसपास के क्षेत्र और भिवाड़ी की तमाम दमकल गाड़ियाँ आग बुझाने में लगी हुई हैं। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही है क्योंकि आग की लपटें बहुत तेज हैं और गर्मी की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। दमकल कर्मी पूरी तत्परता से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए यह कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इस आगजनी की घटना से भुर्जी सुपरटेक इंडस्ट्रीज को भारी नुकसान होने की संभावना है। आग के कारण इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मच गया है और वहां काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इस आगजनी की घटना से उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों पर सवाल उठने लगे हैं।

शौचालय ना होने से नाराज पत्नी, पति का घर छोड़कर मायके चली गई, कहा-शौचालय बनेगा तभी आऊंगी

रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत एक गांव में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां ससुराल में शौचालय ना होने से नाराज पत्नी, पति का घर छोड़कर मायके चली गई। महिला ने मोबाइल पर ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म देखी थी। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।   पति ने थाने में दिया आवेदन ये असल कहानी भी बिल्कुल ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के जैसी है। जिसमें नायिका ने टॉयलेट ना होने से नाराज होकर पति का घर छोड़ दिया था। दोनों की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। रीवा के त्योंथर तहसील में रियल लाइफ में ये मामला देख पुलिस भी हैरान रह गई। जब सोमवार को शिकायत लेकर फरियादी चाकघाट थाने पहुंचा।पूरा मामला चाकघाट थाना क्षेत्र के आमव गांव का है। प्रदीप मिश्रा पिता रंगू मिश्रा ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी मिश्रा पिछले दो माह से मायके चली गई है। कई बार बुलाने पर भी आने के लिए तैयार नहीं है। महिला का कहना है कि जब तक ससुराल में शौचालय नहीं बनेगा। तब तक वो ससुराल वापस नहीं आएगी। हालांकि मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उसे समझा बुझा कर भेज दिया है। बतौर थाना प्रभारी कम कर रहे उपनिरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि इसमें पुलिस के हस्तक्षेप का मामला नहीं बनता है लिया जाए युवक को समझ कर घर भेजा गया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली

रायपुर बलौदाबाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर सीएम विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में आपात बैठक की. उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है. सीएम ने आईजी और कमिश्नर को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने कहा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली एवं घटना की रिपोर्ट भी मंगाई है। कलेक्टर-एसपी दफ्तर को लगाई आग, 200 से अधिक दोपहिया, 50 चारपहिया छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में उग्र प्रदर्शनकारियों ने सोमवार शाम को कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगा दी। भीड़ ने पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। साथ ही 200 दोपहिया, 50 चारपहिया वाहनों को भी जला दिया। भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। रायपुर आइजी अमरेश मिश्रा, बिलासपुर आइजी संजीव शुक्ला समेत अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है।

श‍िवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सदैव भगवान की पूजा रही है

भोपाल मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और विदिशा से लोकसभा सांसद श‍िवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है। श‍िवराज सिंह चौहान ने कल कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं।शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। उन्‍होंने कहा कि अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं। श‍िवराज ने कहा – मैं भाव विभोर हूं, अपने महान राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयां छुएगा और मेरा अपना विश्वास है भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत और शांति के पद का दिग्दर्शन कराएगा। श‍िवराज ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सदैव भगवान की पूजा रही है। अपनी जनता की सेवा और देश के विकास का जो अवसर मिला है। मन में है कि दिन और रात अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ परिश्रम करके अपने देश और अपनी जनता के लिए प्रधानमंत्रीजी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूं। उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में मप्र की विदिशा सीट पर 8 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। वे चार बार मप्र के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे मप्र की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। श‍िवराज छठवीं बार विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं।

खुलासा :महापौर विक्रम अहांके फिर मारेंगे पलटी, बीजेपी का करेंगे समर्थन !

छिंदवाड़ा प्रदेश लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में पलायन किया था. जिसके कारण वे सुर्खियों में बने रहे. खासतौर पर छिंदवाड़ा में कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था. इन्हीं में से महापौर विक्रम अहांके भी थे. जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, लेकिन वोटिंग के दिन उन्होंने पाला पलटते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी. जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी. अब जब कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव हार चुकी है. ऐसे में उनको लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्मी है. कि क्या वे फिर से भारतीय जनता पार्टी में आने वाले हैं? इसको लेकर विवेक बंटी साहू ने खुलासा किया है. क्या बोले विवेक बंटी साहू? विवेक बंटी साहू ने बताया कि “विक्रम अहाके मुझसे मिलने आए थे. उन्होंने मुझे बधाई दी हैं. उनका कहना था कि मैं छिंदवाड़ा के विकास में आप लोग जहां मेरी भूमिका तय करिए छिंदवाड़ा के विकास में आपका साथ देना चाहता हूं.” उन्होंने आगे कहा “विक्रम अहाके मेयर हैं. आदिवासी समाज से हैं. हम भी उनका सम्मान करते हैं. और आगे वरिष्ठ नेताओें से बातचीत करके फिर उनके आने पर निर्णय लेंगे. विवेक बंटी साहू की माने तो विक्रम अहाके के लिए अभी भी बीजेपी के दरवाजे खुले हुए हैं.” अब देखना होगा कि विक्रम पलटी मारते हैं या फिर कांग्रेस में रहकर ही कमलनाथ का साथ देते हैं. 

विरासत में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली राजनीति, मोदी सरकार में दूसरी मंत्री बने

गुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शामिल होना भाजपा में उनके बढ़ते कद को दर्शाता है। चार साल पहले कांग्रेस छोड़ने वाले सिंधिया ने रविवार को केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। ग्वालियर राजघराने से नाता रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंघिया की राजनीतिक क्षेत्र में छवि नपा-तुला बोलने वाले नेता, कुशल प्रशासक और मिलनसार जन प्रतिनिधि की रही है तथा पिछले काफी समय से ग्वालियर-चंबल संभाग की चुनावी राजनीति में उनका अच्छा दबदबा माना जाता है। सिंधिया ने 2024 आम चुनाव के चार जून को घोषित परिणामों में गुना संसदीय सीट पर कांग्रेस के यादवेंद्र राव देसराज सिंह को पांच लाख से अधिक मतों से हराया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया, माधवराव सिंधिया और वसुंधरा राजे सिंधिया जैसी हस्तियों के शाही खानदान से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजनीति का ककहरा सीखने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने अपने दिवंगत पिता माधव राव सिंधिया के निधन के बाद 2002 में गुना लोकसभा सीट जीतकर चुनावी राजनीति में दस्तक दी थी। उनके पिता की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। उस वक्त ज्योतिरादित्य 31 साल के थे। सिधिंया 2007 में कांग्रेस नीत संप्रग-1 सरकार में संचार राज्य मंत्री बने। साल 2009 में वह वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री बने और 2012 में उन्हें संप्रग-2 में ऊर्जा राज्यमंत्री नियुक्त किया गया। 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया था। सिंधिया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी मित्रों में शामिल माने जाते थे। सिंधिया के लिए लोकसभा चुनाव 2019 काफी उलट-फेर वाला साबित हुआ क्योंकि वह गुना सीट पर अपने ही पूर्व सहयोगी डॉ के पी यादव (भाजपा) से हार गये। कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे सिंधिया 10 मार्च 2020 को कांग्रेस छोड़ 11 मार्च 2020 को भाजपा में शामिल हुए थे। उनके साथ ही 22 कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था, जिससे मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी और 23 मार्च 2020 को भाजपा के शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। पाला बदलकर भाजपा में आने के बाद सिंधिया मध्यप्रदेश से राज्यसभा में निर्वाचित हुए और उन्हें केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में नागर विमानन जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया। एक जनवरी, 1971 को जन्मे सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड संस्थानों से शिक्षा ग्रहण की। ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में सिंधिया स्कूल के निदेशक मंडल के अध्यक्ष हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में इसी स्कूल की स्थापना के 125वें वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया था।

जम्मू में आतंकी हमला है इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य : राजस्थान-अजमेर दरगाह प्रमुख

अजमेर. अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख हजरत दीवान सैयद जैनुल आबेदीन ने जम्मू में रियासी जिले के शिवखोड़ी से दर्शन करके लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों मे निंदा करते हुए कहा कि यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। हादसे का शिकार हुए लोगों में औरतें, बच्चे और बुजुर्ग भी थे, जिनका कोई कसूर नहीं था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति पिछले 10 सालो में मोदी सरकार की नीति ही बहुत कारगर रही है, इसलिये प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में कश्मीर से आतंकवादियों को जड़ से खत्म कर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करवाएं। अजमेर दरगाह प्रमुख ने कहा कि भारत के हर नागरिक को प्रधानमंत्री से बहुत अपेक्षाएं हैं और देश के हर नागरिक को पूरा विश्वास है कि मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ देश को दस दशक पुराने आतंकवाद और अतिवाद से भी मुक्त करवाएंगे।

छत्तीसगढ़-कवर्धा में शराब की दुकान पर सुरक्षा गार्ड का गला रेतकर आरोपी फरार

कवर्धा. रविवार रात करीब 11 बजे कवर्धा के बायपास रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड का अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया। गार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल गार्ड का नाम रुस्तम कुमार है, जो नाइट ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि यह गार्ड दुकान पर ही था। इसी दौरान उसके ऊपर हमला हुआ है। इस वारदात की पुष्टि कबीरधाम एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने किया है। उन्होंने बताया कि मामले में सिटी कोतवाली थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायल गार्ड को सामान्य चोट आई है। जिला अस्पताल में उपचार किया गया। गार्ड भी शराब के नशे में था। उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जायेगी।

भोजशाला का एएसआई सर्वे के दौरान खुदाई में मिली हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियां

धार मप्र के धार में भोजशाला का एएसआई सर्वे चल रहा है। सर्वे के 80वें दिन सीढ़ियों के नीचे बंद कमरे से भगवान गणेश, मां वाग्देवी, मां पार्वती, हनुमानजी व अन्य देवी प्रतिमाएं मिली हैं। इसके साथ सनातनी आकृतियों वाले शंख-चक्र, शिखर समेत करीब 79 अवशेष मिले हैं। 8 बाय 10 फीट का यह कमरा दोनों पक्षों की मौजूदगी में खोला गया। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता ने इसे भोजशाला के प्रमाणित होने की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं मुस्लिम पक्षकार ने कहा कि इन सभी चीजों को यहां पर बाद में रखा गया था। देवी, गणेशजी, हनुमानजी समेत कई मूर्तियां मिली जीपीआर मशीन की जांच के बाद मिले डाटा के आधार पर सर्वे के लिहाज से इसे खोला गया। जहां एक फर्श हटाने के बाद टीम ने जैसे-जैसे मिट्टी हटाई इसके बाद कमरे से सबसे पहले भगवान गणेश, मां वाग्देवी, पार्वती, महिषासुरमर्दिनी, हनुमानजी की प्रतिमा निकली। कोई प्रतिमा डेढ़ फीट की तो कोई दो से ढाई फीट की है। यज्ञशाला की मिट्टी हटाई तो मिली पुरातन चीजें उत्तरी हिस्से में भी मिट्टी की लेवलिंग के दौरान पिलर के बेस, बीच के हिस्से समेत करीब 6 अवशेष निकले हैं। यज्ञशाला के समीप मिट्टी हटाने के दौरान छह बड़े सनातनी अवशेष मिले हैं। इन्हें एएसआई ने जांच में शामिल किया। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया बारिश के चलते भोजशाला के आसपास बनाई गई ट्रेंच को भी मिट्टी भरकर बंद कर रहे हैं। जो अवशेष मिले वह प्रमाणित हैं और अब तक हुए सर्वे में एक दिन में सबसे ज्यादा मिले हैं। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के सदस्य व याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने दावा किया है कि भोजशाला के भीतर बंद कमरा एएसआई के अधीन होकर सालों से बंद पड़ा है। मुस्लिम पक्ष दर्ज करवाएगा आपत्ति मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद का कहना है यह सर्वे पूरी तरह से हाई कोर्ट के आदेश पर गोपनीय तरीके से हो रहा है। मिट्टी हटाने के साथ परिसर में लेवलिंग का भी काम चला है। जो अवशेष सफाई में मिले वह बाद में रखे गए थे। इन अवशेषों के सूचीबद्ध करने पर इनके रखे जाने वाले वर्ष को शामिल कराने की आपत्ति एएसआई को दर्ज कराई जाएगी। धार जिले की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक भोजशाला मंदिर को राजा भोज ने बनवाया था। राजा भोज परमार वंश के महान राजा थे जिन्होंने 1000 से 1055 ईस्वी तक राज किया। बताया जाता है कि 1305 ईस्वी में अलाउद्दीन खिलजी ने भोजशाला पर हमला किया था और 1401 ईस्वी में दिलवार खान गौरी ने भोजशाला के एक हिस्से में और 1514 ईस्वी में महमूद शाह खिलजी ने दूसरे हिस्से में मस्जिद को बनवाया था। 19वीं शताब्दी में यहां पर खुदाई हुई तो सरस्वती देवी की प्रतिमा मिली जिसे अंग्रेज अपने साथ ले गए। यह प्रतिमा अभी लंदन के संग्रहालय में है। इस प्रतिमा को वापस भारत लाने के लिए भी विवाद चल रहा है। देश की आजादी के बाद भोजशाला में पूजा और नमाज को लेकर विवाद बढ़ने लगा। कोर्ट ने अभी यहां पर हिंदुओं को मंगलवार को प्रवेश के साथ पूजा की मंजूरी दी है और मुस्लिम समाज को शुक्रवार को परिसर में नमाज अदा करने की मंजूरी दी है। जब भी शुक्रवार को बसंत पंचमी आती है तो विवाद बढ़ जाता है। दोनों पक्ष अपनी पूजा और नमाज के लिए विवाद करते हैं। अब कोर्ट के आदेश पर ही यहां एएसआई का सर्वे चल रहा है। 

मुरैना में घड़ियालों का कुनबा बढ़ा, अंडों से बाहर निकले 28 बच्चे

मुरैना राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, जो पूरे विश्व में घड़ियालों के जीवन की आस है, जहां घड़ियाल हर साल सुरक्षित तरीके से रहकर अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। देवरी घड़ियाल केंद्र में हाला ही में 28 बच्चे अंडों से बाहर निकले हैं। जिन्हें सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ा गया है। बता दें कि घड़ियाल सेंचुरी में घड़ियालों के कुनबे में इजाफा हुआ है। देवरी घड़ियाल केंद्र पर रखे गए 28 अंडों से हेचिंग कराई गई है। इसमें सभी से घड़ियाल के बच्चे बाहर आ चुके हैं। अब इन घड़ियालों के बच्चों को तीन साल तक इस देवरी घड़ियाल केंद्र में बने कृत्रिम आवासों में रखा जाएगा। उसके बाद इन्हें चंबल नदी के प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा। देवरी घड़ियाल केंद्र पर हर साल 200 अंडों को चंबल किनारे से घड़ियालों के घोंसलों से इकट्ठा कर लाया जाता है। इसके बाद इन्हें देवरी घड़ियाल केंद्र में बने कृत्रिम घोंसलों में लगभग 20 दिन तक रखा जाता है। इस वर्ष भी 200 अंडे लाए गए थे, जिनमें से 28 अंडों की रविवार शाम को वन विभाग के अधिकारियों ने हेचिंग कराई है। लगभग 20 दिनों में अंडों के परिपक्व होने तक इनको रखा घडियाल केंद्र के कृत्रिम घोंसलों में रखा गया था।   वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने बताया कि देवरी घड़ियाल केंद्र पर 95 फीसद तक सुरक्षित तरीके से हेचिंग हो जाती है। यह अंडे 40 दिनों तक अपने प्राकृतिक घोंसले में ही रहते हैं। जिससे उनमें बच्चे सही विकसित हों। बीस दिनों तक देवरी घड़ियाल केंद्र पर रखे जाते हैं। उसके वाद विशेषज्ञों की निगरानी में हेचिंग कराई गई है। इसमें सभी अंडों से बच्चे बाहर आ चुके हैं। अब इन बच्चों को 15 दिनों तक क्वारंटीन कर रखा जाएगा। इसके बाद अन्य तालाब में शिफ्ट किया जाएगा। लगभग तीन साल तक यह घड़ियाल देवरी केंद्र पर ही रखे जाएंगे, इसके बाद चंबल नदी में उनके रहवास में छोड़ दिया जाएगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login