LATEST NEWS

अब हापुड़ पुलिस ने जताई ये आशंका, जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिला में अलर्ट घोषित

हापुड़ संभल की घटना को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर माहौल बिगड़ने की आशंका है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला में अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारी नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवानों की तैनाती सुनिश्चित कर दी है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में सेक्टर-जोनल व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए आदेश सुपर जोन में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक निगरानी रखेंगे। तहसीलवार हापुड़, गढ़ और धौलाना तीन जोन बनाए गए हैं। जिनमें उपजिलाधिकारी समेत पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने जोन में मौजूद रहेंगे। जिले के दस थानों को सेक्टर बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी थानाध्यक्ष को बनाया गया है। सभी थानेदारों समेत पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतें के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पीएसी के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया जाएगा। उधर, सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है है। इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर इंटरनेट मीडिया की निगरानी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज वायरल करने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें जिले की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। थानास्तर पर तैनात रहेगी क्यूआरटी प्रत्येक थाने के साथ पुलिस कार्यालय पर एक-एक क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी। कहीं से भी कुछ सूचना मिलती है तो तुरंत क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचेगी। किसी भी हाल में अराजक तत्वों के खिलाफ नर्मी नहीं बरती जाएगी। धार्मिक गुरुओं से संवाद कर रही पुलिस पुलिस ने धार्मिक गुरुओं और संभ्रांत लोगों से संवाद कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। उन्होंने लिए को शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की पढ़ने का भरोसा दिलाया है।

अब अमेठी में भी पुलिस हाई अलर्ट पर, धारा 144 लागू

अमेठी उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अब अमेठी में भी पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। ड्रोन के साथ सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अमेठी में सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा हर आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर पुलिस फौरन कार्रवाई कर रही है। शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि अगर कहीं भी किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति देखने को मिले, तो फौरन कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान टीम पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हालात बिगड़ गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक पुलिस पर हमला कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे युवकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को संभल हिंसा में संलिप्त उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी कर दिए हैं, जिन्होंने हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया था। शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि उपद्रव में शामिल लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। शासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि उपद्रव में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।

संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का भव्य जश्न, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा

लखनऊ देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा की है।  ओजस’24 की थीम है ‘नाइन्टीज़ नॉस्टेल्जिया’ एक यात्रा जो 1990 के सुनहरे दौर में ले जाती है। यह थीम उस दशक की मशहूर फिल्मों, संगीत एवं कार्टून का जश्न मनाती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर इंडीपॉप हिट्स और दर्शकों के पसंदीदा क्लासिक जैसे टॉम एण्ड जैरी तक, यह फेस्ट उपस्थितगणों को कैसेट टेप, वीसीआर और झनकार बीट्स की दुनिया में ले जाएगा तथा आज के दौर की वाइब्रेन्ट एनर्जी को नई परिभाषा देगा।   ओजस संस्थान का प्रमुख आयोजन है, जो संस्कृति, संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का जश्न मनाता है। यह संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए बेहतरीन मंच है जो छात्रों एवं उपस्थितगणों को यादगार अनुभव प्रदान करता है।‘जयपुरिया लखनऊ ओजस 2024 के साथ नब्बे के दशक के जादू को फिर से जगाने के लिए तैयार है। यह उभरती प्रतिभा को अपनी क्षमता एवं रचनात्मकता दर्शाने का मौका देगा तथा इनोवेशन एवं सौहार्द्र के साथ यादगार अनुभव प्रदान करेगा।’ डॉ कविता पाठक, डायरेक्टर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने कहा। ओजस का हर संस्करण पिछले साल की सफलता के साथ उत्कृष्टता की धरोहर को आगे बढ़ाता है। पिछले सालों के दौरान ओजस ने जाने-माने  कलाकारों, दिग्गजों एवं उत्साही दर्शकों को खूब लुभाया है। पिछले साल के संस्करण में अर्जुन कानूनगो ने अपने मनमोहक परफोर्मेन्स के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 2024 में भी ओजस ऐश किंग के स्टार परफोर्मेन्स तथा डीजे अवी की डीजे नाईट के साथ दर्शकों के लिए यादगार जश्न ला रहा है। ‘90 के दशक के मशहूर मुवी कैरेक्टर्स एवं कार्टून्स से प्रेरित इस साल का कार्यक्रम दर्शकों को इस जादू का अनुभव पाने के लिए आमंत्रित करता है। ओजस दर्शकों के साथ-साथ छात्रों को भी उनकी रचनात्मकता के प्रदर्शन का मौका देता है। छात्रों के उत्साह से स्पष्ट है कि ओजस 2024 एक शानदार और यादगार आयोजन बन जाएगा।’सीए डॉ रश्मि चौधरी, डीन ऑफ स्टूडेन्ट अफे़यर्स, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने कहा। ओजस’24 में हिस्सा लेने वाले गणमान्य अतिथियों में शामिल हैं- श्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री; डॉ कुमकुम धार, हैड ऑफ बिरजु महाराज कथक संस्थान, लखनऊ, जिन्हें भारतीय शास्त्री नृत्य को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाना जाता है। एक प्रख्यात कलाकार के रूप में वे इस मंच को सांस्कृतिक रूप देंगी और अपनी कला के साथ निश्चित रूप से दर्शकों को प्रेरित करेंगी। ‘ओजस सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि उत्साह एवं प्रतिभा का जीवंत जश्न है, यह छात्रों को उनकी क्षमता के प्रदर्शन का अवसर देकर यादगार अनुभव प्रदान करता है। यह बेहतरीन परफोर्मेन्सेज़ के साथ दर्शकों के मनोरंजन का वादा करता है। इसके माध्यम से हम दर्शकों को ऐसी यादें प्रदान करना चाहते हैं जिन्हें वे जीवन भर संजो कर रखें।’ श्री सागर शुक्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, स्टुडेन्ट डेवलपमेन्ट काउन्सिल (बैच 2023-25) ने कहा। मैनेजमेन्ट के छात्रों के लिए ओजस सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि वास्तविक दुनिया में लर्निंग का अनूठा अनुभव भी है। जो उन्हें टीमवर्क एवं लीडरशिप, इवेंट मैनेजमेन्ट, आपसी सहयोग, रचनात्मकता एवं इनोवेशन, नेटवर्किंग एवं एक्सपोज़र तथा लेगेसी बिल्डिंग जैसी विशेषताओं के लिए प्रेरित करता है।

अखिलेश यादव ने हिंसा के पीड़ित के बयान के साथ लिखा कि न्याय का मान न्यायालय ही सुनिश्चित करेगा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर हुई हिंसा व आगजनी के बाद सियासी बयानबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कटिंग के माध्यम से संभल हिंसा के पीड़ित के बयान के साथ लिखा कि न्याय का मान न्यायालय ही सुनिश्चित करेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से संभल हिंसा के पीड़ित के बयान को पोस्ट किया और लिखा कि किसी को धमकाकर कोरे काग़ज़ पर अंगूठा लगवाना भी गुनाह है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषी शासन-प्रशासन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करके, इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी को सजा दे। न्याय का मान न्यायालय ही सुनिश्चित करेगा। इसके पहले सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत में संभल हिंसा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद में दोबारा सर्वे का काम क्यों किया? उन्होंने कहा कि मैं भी संभल जाऊंगा। संभल जाने से क्यों रोका जा रहा है। संभल का हाल जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संभल में न्याय नहीं मिल रहा है। हम संविधान का सम्मान करते हैं। हम संविधान का उत्सव कैसे मनाएं? उत्सव ढोंग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती है। उधर,संभल में हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बाजार खुल गए हैं। स्कूल भी खुले। हिंसाग्रस्त इलाके में पुलिस बल तैनात है। कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस अब भी संभल बवाल से जुड़े मामलों में सतर्कता बरत रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।  

सीएम योगी ने बाराबंकी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए एक सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने की भी बात कही और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे का भी संज्ञान लिया था। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। कन्नौज में यह हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल स्कॉर्पियो कार आगरा की दिशा से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान कार के चालक को नींद आ गई और गाड़ी ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में प्रवेश कर लिया। इसके बाद, कार एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, और पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सैफई मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर थे और वे किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।  

झांसी के अग्निकांड में योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटाए गए और 3 सस्पेंड

झांसी उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु के मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रिंसिपल को हटा दिया है। उन्हें लखनऊ से अटैच किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र एवं 3 अन्य को निलंबित किया गया है। प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को अटैच किया गया है। वहीं चाइल्ड डिपार्टमेंट के HoD, जूनियर इंजिनियर, NICU की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं, कॉलेज के अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया। कमिश्नरी जांच के निर्देश कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. कुलदीप चंदेल व विद्युत प्रभारी अधिकारी को आरोप पत्र देकर उनकी भूमिका की जांच के लिए मण्डलायुक्त झांसी को जांच अधिकारी बनाया गया। यह थी घटना 15 नवम्बर को झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से दस बच्चों की मृत्यु हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी थी। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को महानिदेशक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद समीक्षा कर घटना में दोषियों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कार्रवाई की गई है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच कमेटी का पिछले 16 नवंबर को गठन किया गया था। कमिटी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। अब इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट में आग लगने के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। अग्निकांड के दौरान मेडिकल उपकरण चलाने में बरती गई लापरवाही का भी जिक्र और शार्ट सर्किट से ऑक्सिजन कंसंट्रेटर में आग लगने से यह हादसा हुआ था।

संभल हिंसा: जल्‍द ही इनके पोस्‍टर सार्वजन‍िक स्‍थानों पर लगाए जाएंगे, नुकसान की भरपाई कराई जाएगी,योगी का सख्त आदेश

संभल यूपी के संभल बवाल में पत्‍थरबाजी करने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। योगी सरकार इनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने जा रही है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इसे लेकर एक उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्‍द ही इनके पोस्‍टर सार्वजन‍िक स्‍थानों पर लगाए जाएंगे। उपद्रवियों से बवाल के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। उनसे नुकसान की वसूली होगी। योगी सरकार पहले ही उपद्रवियों अपराधियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति संबंधी अध्यादेश जारी कर चुकी है। फरार उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित हो सकता है। संभल बवाल में अब तक 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने इनकी फोटो भी जारी की है। इस बीच मुरादाबाद के कमिश्‍नर ने शासन को संभल बवाल पर संभल प्रशासन की ओर से तैयार रिपोर्ट भेज दी है। इसमें शासन को सभी पहलुओं से अवगत कराया गया है। रिपोर्ट में पहले दिन के सर्वे और बाद में हुए सर्वे के दौरान बवाल कैसे बढ़ा क्या साक्ष्य मिला सब कुछ भेजा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। मंगलवार को स्कूल तो खुले लेकिन, बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। हालांकि इंटरनेट सेवाएं मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकीं। प्रशासन ने एहतियातन प्रतिबंध 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, जामा मस्जिद के आस-पास के इलाकों को छोड़कर शहर के बाजार पूरी तरह से खुले लेकिन वहां सन्नाटा फैला रहा। शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। बता दें कि शाही जामा मस्जिद के पूर्व में हरिहर मंदिर होने के वाद पर कोर्ट ने रमेश राघव को कोर्ट कमिश्नर तैनात किया है। बीते रविवार को उनकी टीम जब दूसरी बार सर्वे के लिए जामा मस्जिद पहुंची तो बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने पथराव, फायरिंग और आगजनी कर दी थी। हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनभर अधिकारी पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, विधायक पुत्र सुहेल इकबाल समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से कराने का भी निर्णय लिया गया है। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए मंगलवार को मस्जिद के पीछे की दुकानों में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी जुटाए। हालांकि उपद्रवियों ने कई कैमरे हिंसा के दौरान तोड़ दिए थे। पुलिस अब तक सौ से से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर लेने का दावा कर रही है। अधिकारी बोले मुरादाबाद के मंडलायुक्‍त आन्‍जनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल बवाल में नामजदों के फोटोयुक्त पोस्टर जारी होंगे। इसके लिए संभल के कप्तान ने तैयारी कर ली है। दोबारा ऐसा बवाल न हो इसके लिए सारे उपाय किए जा रहे हैं। उपद्रव करने वाले शेष लोगों की पहचान भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर है। मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराम जी के अनुसार किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो भी बवाल में शामिल रहे हैं उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामाना करना होगा। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए साइबर सेल की लिए मदद ले रही है। फिलहाल संभल में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आज दुकानें खुली हैं। आवागमन भी हो रहा है। पूरा जनजीवन शांति से चल रहा है।

आगरा एक्सप्रेसवे पर जोरदार हादसा में 5 डॉक्टरों की मौत, शादी से लौटते समय कन्नौज में हुआ एक्सिडेंट

कन्नौज  उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। बुधवार सुबह उतर तड़के 4:00 बजे यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिल रही जानकारी के अनुसार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। कन्नौज के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, उसकी टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही डॉक्टरों की मौत हो गई। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया है। साथ ही, इस घटना पर कन्नौज पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि एक कार लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना तिर्वा क्षेत्र के तहत 196 किलोमीटर पर अनियंत्रित होकर दूसरी साइड जा रहे ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि इसमें कुल 6 लोग सवार थे। थाना तिर्वा पुलिस की ओर से तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की ओर से 5 लोगों को मृत घोषित किया गया। 1 व्यक्ति मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाजरत है। मृतकों के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की गई है। कन्नौज हादसे में कार की स्थिति देख कांप गए लोग कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में मृतक डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। भीषण सड़क हादसे में डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, डॉ.संतोष कुमार मौर्य, डॉ.जयवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ.नरदेव की मौत हुई है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात डॉक्टरों की मौत की जानकारी मिलते ही दुख पसर गया है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस मामले में सामने आया है कि लखनऊ से सैफई लौटते समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतलवाली क्षेत्र में बेकाबू कार की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में कार के उड़े परखच्चे कार और ट्रक की टक्कर में मौके पर ही पांचों डॉक्टरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पांचों डॉक्टर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात थे। वे अपने साथी के शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ आए थे। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दुर्घटना की जांच की गई। मृतकों के शवों को कार से निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जानकारी संस्थान को भी दी गई है। वहीं, दुर्घटना वाली सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अलीगढ़ में बारातियों से भरी बस और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, 12 घायल, चार की हालत गंभीर अलीगढ़ में थाना छर्रा इलाके के छर्रा मंडी रोड पर मंगलवार देर रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनाज से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. इस भीषण दुर्घटना में बस के परखचे उड़ गए और 12 लोग घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर है, जिन्हें तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बारातियों से भरी यह बस बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के भामनी गांव से अलीगढ़ के बरला के बमनोई जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे की हालत में था और उसने तेज रफ्तार के कारण बस से नियंत्रण खो दिया. इसके चलते बस अनाज से लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला. पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बस के ड्राइवर सत्यदेव समेत 12 लोग घायल हुए हैं. घायलों को पहले छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल लोगों में सत्यदेव (ड्राइवर), ललित, प्रदीप, जय सिंह, सोहनलाल, चरण सिंह, अर्जुन, और रघुराम शामिल हैं। इनमें सत्यदेव, ललित, प्रदीप और चरण सिंह की हालत गंभीर है. बाकी घायलों का इलाज छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

प्रयागराज महाकुंभ में 13 जनवरी 2025 को प्रथम मुख्य स्नान पर्व के लिए तैयारी

 प्रयागराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को भव्य दिव्य नव्य बनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू है। 13 जनवरी 2025 प्रथम मुख्य स्नान पर्व की तिथि 10 दिन पहले ही यह संपूर्ण कार्य पूरा करने की कोशिश जारी है। इसके लिए 24 घंटे दिन रात कार्य हो रहा है। लेबर टेक्नीशियन राजगीर कारीगर आदि स्विफ्ट वाइज काम कर रहे हैं। संगम और किला के मध्य स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार किया जा रहा है। बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर को जोधपुर पिंक स्टोन से सजाया संवारा जा रहा है। बता दें कि बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 11,589 स्क्वायर मीटर जमीन को चिह्नित किया गया है। इसमें 535 स्क्वायर मीटर में बड़े हनुमान मंदिर का भव्य गर्भगृह और परिक्रमा पथ बन रहा हैं। वहीं कॉरिडोर एरिया के लिए 2184 स्क्वायर मीटर भूमि निर्धारित है। लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना था। पैदल परिक्रमा पथ बनेगा हालांकि कम समय की वजह से कुछ कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। कॉरिडोर एरिया में पाथवे के अलावा पूजा-प्रसाद, फूलमाला की दुकानें और श्रद्धालुओं के लिए 6,176 स्क्वायर मीटर का खुला क्षेत्र डिवेलप किया जा रहा है। कॉरिडोर रोड के लिए 1,310 स्क्वायर मीटर और पैदल परिक्रमा पथ के लिए 760 स्क्वायर मीटर भूमि प्रस्तावित है। बजरंगबली से जुड़ी आकृतियां कॉरिडोर की दीवारों पर बजरंगबली के जीवन से जुड़ी आकृतियों को उकेरा जाएगा। कॉरिडोर में प्रसाद तैयार करने के लिए आधुनिक किचन का निर्माण होगा। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना के लिए स्थान और मेडिटेशन सेंटर भी होगा। गर्भगृह में श्रद्धालुओं के आने और जाने के स्थान को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में क्लाक रूम, आरओ वॉटर की सुविधा भी मिलेगी।

यूपी में अब तक 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हो चुकी, योगी के निर्देश और 48 घंटे में भुगतान का असर

लखनऊ उत्तर प्रदेश में धान खरीद का पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। एजेंसियों द्वारा अब तक 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हो चुकी है। इसे मुख्यमंत्री के निर्देशों और 48 घंटे में किसानों को भुगतान का असर माना जा रहा है। वर्ष 2023-24 में 25 नवंबर तक एजेंसियों द्वारा 5.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। पिछले साल से तुलना करें तो अब तक 1.49 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को 1464 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपदों के साथ खाद्य-रसद विभाग के आलाधिकारी क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान भी किया जा रहा है। इस वर्ष किसानों को अब तक 1464 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि इसी का असर है कि खरीद का रिकॉर्ड टूटा है। अब तक 1.49 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की हो चुकी खरीद योगी सरकार के निर्देशन में धान खरीद तेजी से हो रही है। एजेंसियों द्वारा पिछले वर्ष 2023-24 तक 25 नवंबर की अवधि तक 5.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जो इस वर्ष 1.49 लाख मीट्रिक टन बढ़कर 7.28 लाख मीट्रिक टन अधिक हो चुकी है। इस वर्ष अब तक 105439 किसानों से खरीद हो चुकी है। पश्चिमी यूपी में धान खरीद 31 जनवरी व पूर्वी उप्र में 28 फरवरी तक होगी। सहायता के लिए 18001800150 पर संपर्क करें किसान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है। किसान इस पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे जनपदों के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर समस्या व शिकायत कर सकते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का जिक्र किया, कहा-एकजुट हो जाओ वरना मंदिर मस्जिद बन जाएंगे

मऊरानीपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा का मंगलवार को छठा दिन है। यात्रा झांसी के मऊरानीपुर से घुघसी गांव तक पहुंची। यात्रा में बढ़ते हुए भक्तों का उत्साह और जोश साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान शास्त्री ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे, जिनमें संभल हिंसा, चिन्मय दास मामले और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा की। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं और वहां की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। इस संदर्भ में उन्होंने भारत के हिंदुओं से अपील की और कहा, “हम अपने लिए नहीं मर रहे हैं, अगर हम नहीं जागे तो एक-एक करके आपके मंदिर और मस्जिद में बदल जाएंगे।” हिंदुओं से आवाज उठाने की अपील बांग्लादेश में इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास (चिन्मय प्रभु) को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चिन्मय प्रभु ने शेख हसीना की सरकार के खिलाफ और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई थी। पिछले शुक्रवार को उन्होंने रंगपुर में एक विरोध रैली भी की थी, जिसमें बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप था। बांग्लादेश पुलिस ने चिन्मय प्रभु को गिरफ्तार किया है। शास्त्री का बयान चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद, धीरेंद्र शास्त्री ने इस मामले पर कहा, “बांग्लादेश के हिंदू अगर कायर होंगे तो उन्हें कोई नहीं छुड़वा पाएगा। अगर हमारी बात बांग्लादेश के हिंदुओं तक पहुंचे, तो जैसे यहां भारत में पदयात्रा हो रही है, वैसे ही वे भी सड़कों पर उतरकर अपनी संस्कृति के रक्षक को बचाएं। अगर बांग्लादेश के हिंदू इस मामले में नहीं उठेंगे, तो उनके मंदिर एक-एक कर मस्जिदों में बदल जाएंगे, और उनकी बहन-बेटियां या तो धर्म परिवर्तन करेंगी या फिर मारी जाएंगी।” भारत के हिंदुओं को चेतावनी धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि भारत के हिंदुओं को बांग्लादेश के हालात को समझना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम अपने लिए नहीं मर रहे हैं। हम 100 करोड़ हिंदुओं की सुरक्षा और एकता के लिए इस यात्रा को कर रहे हैं। हम बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हैं, और हमें उनका समर्थन करना चाहिए। अगर हम चुप रहे तो भविष्य में कोई हमारे लिए आवाज नहीं उठाएगा।”   भारत के हिंदुओं को एकजुट होने की अपील शास्त्री ने यह भी कहा कि हिंदू समाज को जात-पात की बेड़ियों से बाहर निकलकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा, “हम सड़कों पर, गांव-गांव, गली-गली में हिंदू समुदाय को जागरूक कर रहे हैं। हमारी यह यात्रा केवल भारत में हिंदू एकता के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भी है। हम बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हैं और उनकी मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।” धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा प्रमुख रूप से उभर कर सामने आया। उन्होंने भारतीय हिंदुओं से अपील की कि वे एकजुट होकर अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं। यात्रा के दौरान, शास्त्री ने यह भी कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदू आवाज नहीं उठाएंगे तो वहां की स्थिति और भी बिगड़ सकती है।  

प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा, स्वच्छ कुंभ के साथ डिजिटल कुंभ के भी दर्शन होंगे: योगी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रयागराज में अगले साल जनवरी में शुरु होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ कुंभ के साथ डिजिटल कुंभ के भी दर्शन होंगे। योगी ने कहा कि पहले कुंभ मेले के प्रभारी मंत्री का दायित्व ऐसे लोगों को मिलता था, जिनके भीतर श्रद्धा तक नहीं थी। हम सबने कुंभ को गंदगी, भगदड़ व अव्यवस्था का पर्याय बना दिया था। कुंभ मेले के प्रभारी मंत्री का दायित्व भी ऐसे लोगों को दिया जाता था, जिन लोगों में श्रद्धा, परंपरा, संस्कृति व विरासत के प्रति का सम्मान नहीं था, लेकिन हमने विरासत के प्रति सम्मान, श्रद्धा का भाव रखा। प्रयागराज कुंभ की व्यवस्था को देखकर 2019 में यूनेस्को ने मानवता के अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में कुंभ को मान्यता दी है।         13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभः योगी   सीएम योगी ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा का स्नान होगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का शाही स्नान होगा। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी 3 फरवरी, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा व 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होगा। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में से एक प्रयागराज कुंभ का आयोजन इस बार 45 दिन का होगा। योगी ने विकास, विरासत व महाकुंभ को लेकर हो रहे मीडिया समूह के इस कार्यक्रम को सकारात्मक सोच का परिचायक बताया। उन्होंने महाकुंभ-2025 को लेकर सरकार की तैयारियों पर भी प्रकाश डाला। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही है। 2019 कुंभ में 23-24 करोड़ श्रद्धालु आए थे। इस बार 45 दिन में 35-40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। वायु, रेल के साथ ही सड़क मार्ग के जरिए प्रयागराज फोर व सिक्स लेन से जुड़ सके। इसकी तैयारी भी युद्ध स्तर पर चल रही है। कुंभ के क्षेत्रफल में भी विस्तार किया गया है। महाकुंभ का क्षेत्रफल 4000 हेक्टेयर में होगाः योगी मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 कुंभ का क्षेत्रफल 3200 हेक्टेयर था, 2025 महाकुंभ का क्षेत्रफल 4000 हेक्टेयर में होगा। इसे 25 सेक्टर में विभाजित किया है। इसके अलावा पाकिर्ंग की भी सुविधा होगी। सरकार इंतजाम कर रही है कि संगम तट तक पहुंचने के लिए डेढ़-दो किमी. से अधिक की यात्रा न करनी पड़े। सरकार ने अलग-अलग रूट पर 1850 हेक्टेयर से अधिक में पाकिर्ंग स्थल चिन्हित किया है। यह स्थल संगम तट से दो से पांच किमी. के दायरे में होंगे। वहां से इलेक्ट्रॉनिक, परिवहन निगम के 7000 बस से कुंभ स्थल तक लाने की व्यवस्था होगी। 2019 कुंभ में 9 रोड फ्लाईओवर व 6 अंडरपास बनाए गए थे। इस बार 14 रोड ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। गत कुंभ में चार पक्के घाट थे, महाकुंभ में 9 पक्के स्नान घाट बनाए जा रहे हैं। इन पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। 30 नवंबर तक इन कार्यों को संपन्न कर लिया जाएगा। रिवर फ्रंट का भी निर्माण हो रहा है। इस बार 550 शटल बस लगाई जाएंगी। बस स्टैंड भी सात स्थान पर बनाए गए हैं। सड़क चौड़ीकरण के द्दष्दिगत सिंगल लेन को डबल लेन, टू लेन की सड़क फोर, फोर लेन को सिक्स लेन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।     

कई नेताओं ने छोड़ा सपा का साथ, थामा कमल का हाथ

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव के सामने अपने यादव वोट बैंक को बचाने की चुनौती है. साथ ही अपने नेताओं को भी संभालने की जरूरत है. बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के कई बड़े यादव नेता और अन्य बिरादरियों के नेताओं ने सपा का साथ छोड़ दिया है. प्रदेश में यादवों की संख्या करीब 12 प्रतिशत है, जबकि पिछड़े वर्ग के यादव की संख्या साढ़े 19 फीसदी है. ऐसे में इटावा, मैनपुरी, औरैय्या, फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद में सपा का गढ़ माना जाता है. यहां पर तमाम कोशिशें की गई, लेकिन समाजवादी पार्टी की जड़ों को हिलाया नहीं जा सका है. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से स्थितियां अब बदल चुकी हैं. कभी थे करीब अब दूरी बढ़ चुकी है कभी समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले यादव नेताओ का एक बड़ा धड़ा अब अलग अलग सियासी दलों के साथ खड़ा हो चुका है. जिसमें पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद सुखराम सिंह यादव, पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभापति रमेश यादव, पूर्व विधायक हरिओम यादव अब साइकिल छोड़कर कमल खेमे के साथ खड़े हैं. इस तरह से कई और यादव नेता गुमनामी में है और समाजवादी पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए अखिलेश-शिवपाल में छिड़ी थी रार मुलायम सिंह यादव के जीवित रहते ही शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव में भरे मंच पर रार छिड़ी थी. जिसकी वजह से हर तरफ सपा की फजीहत हुई थी. इसके बाद शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी बनाए थे, लेकिन समय बीतने के बाद अखिलेश और शिवपाल में समझौता हुआ और आज शिवपाल फिर से सपा के साथ हैं. अभी हाल में लोकसभा चुनाव में भी बदायूं से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे के लिए टिकट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कहना पड़ा था, जिसके बाद उनके पुत्र को टिकट दिया गया.

भारत का संविधान ही देश के सभी लोगों को एक समान होने का निर्देश देता है : योगी

लखनऊ लखनऊ के लोकभवन में संविधान दिवस के दिन एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय यानी लोकभवन में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक मौजूद थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान की सराहना करते हुए उसकी प्रस्तावना को जीने का आधार बताया. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान ही देश के सभी लोगों को एक समान होने का निर्देश देता है, जबकि संविधान के दायरे में कोई विशिष्ट नहीं होता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका को याद करते हुए कालांतर में हुए कुछ घटनाओं का भी ज़िक्र किया. सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द चुपके से जोड़े गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान को आधार बताते हुए 140 करोड़ जनता को जोड़ने वाला दस्तावेज़ बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले संविधान में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द नहीं थे. इनको चुपके से पूर्ववर्ती सरकार ने जोड़ा था. संविधान का अमृतवर्ष मनाएगी सरकार 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में आज 75 साल होने के उपलक्ष्य में संविधान का अमृत वर्ष मनाने और जनता को संविधान के प्रति जागरुक करने का आह्वान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. ये जागरुकता कार्यक्रम पूरे साल भर चलेगा.

संभल हिंसा : पुलिस वालों को आग लगाकर मार दो, कोई भी बचकर ना जाने पाए, हम अपनी मस्जिद में सर्वे नहीं होने देंगे

संभल यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई. दर्जन भर से अधिक पुलिसवाले घायल हो गए. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. हालात ऐसे हो गए कि शहर में इंटरनेट के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश देना पड़ा. फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस तैनात है. पुलिस उपद्रवियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. इस बीच संभल हिंसा मामले में दर्ज की गई पुलिस की एफआईआर से सनसनीखेज खुलासा हुआ है. एफआईआर के मुताबिक, भीड़ ने सोची समझी साजिश के तहत एक राय होकर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू की थी. इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाई गई. दंगाई पुलिसकर्मी की 9 MM की मैगजीन तक लूट ले गए. पिस्टल छीनने की भी कोशिश हुई. संभल बवाल मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसके मुताबिक, हिंसक भीड़ ने CCTV तोड़ डाला था ताकि उनकी करतूत रिकॉर्ड ना हो सके. भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने पुलिसवालों की पिस्टल छीनने की कोशिश की. आखिर में सरकारी 9 MM की मैगजीन लूट ले गए, जिसमें 10 राउंड गोलियां थीं.   जामा मस्जिद का सर्वे एफआईआर के अनुसार, संभल के नखासा चौक पर 150-200 लोगों की भीड़ ने दोपहर 12:35 पर CCTV सबसे पहले कैमरों को तोड़ा. फिर भीड़ ने हॉकी, डंडों और पत्थरों से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से हमला करना शुरू कर दिया. भीड़ में शामिल गुलबदीन, सुल्तान, हसन, मुन्ना पुत्र जब्बार, फैजान, समद आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में अज्ञात भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर जान लेने की नीयत से हमला किया, फिर उनकी गाड़ी में आग लगा दी. उक्त भीड़ ने पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की, जब कामयाब नहीं हुई तो एक पुलिस वाले की पिस्टल की मैगजीन  यानि 10 राउंड कारतूस छीन कर फरार हो गए. इस इलाके में हुए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. ‘हम अपनी मस्जिद में सर्वे नहीं होने देंगे’ संभल हिंसा में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, भीड़ में से चिल्लाकर आवाज आई- ‘हसन, अजीम, सलीम, रिहान, हैदर, वसीम, अयान… इन पुलिस वालों से सारे हथियार कारतूस छीन लो, इनको आग लगाकर मार दो, कोई भी बचकर ना जाने पाए हम अपनी मस्जिद में सर्वे नहीं होने देंगे.’ ये सब बोलते हुए भीड़ पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से लगातार फायरिंग कर रही थी.   ये भीड़ सुबह तकरीबन 8:45 पर जामा मस्जिद की ढलान पर एकत्र हुई थी. जिसमें 800 से 900 लोग थे. भीड़ ने पहले नारेबाजी शुरू की और फिर पत्थरबाजी करने लगी. पुलिस ने बहुत समझाया लेकिन भीड़ नहीं मानी. एफआईआर में लिखा है कि भीड़ ने सब इंस्पेक्टर की सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की, सब इंस्पेक्टर ने पिस्टल नहीं छोड़ी तो पिस्टल की मैगजीन लूट कर भाग गए. इस बीच भीड़ लगातार पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करती रही. वहीं, सर्वे टीम मस्जिद में फंसी हुई थी, जिसके साथ भीड़ कुछ भी कर सकती थी, इसलिए एक्स्ट्रा फोर्स बुलानी पड़ी. भीड़ ने आंसू गैस के गोले भी लूट ले गई. भीड़ से बोला सुहैल इकबाल- अपने मंसूबे पूरे करो, संभल FIR की डिटेल उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और स्थानीय सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं, आजतक के पास संभल हिंसा की FIR है. इसमें बड़ा खुलासा किया गया है. FIR में जिक्र है कि समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने राजनीतिक लाभ के लिए भीड़ को भड़काया और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा. हिंसा से 2 दिन पहले सांसद बर्क प्रशासन की अनुमति के बिना जामा मस्जिद गए थे. संभल हिंसा की FIR में आरोपी नंबर 1- जियाउर्रहमान बर्क को बनाया गया है, जबकि आरोपी नंबर 2- सुहैल इकबाल को बनाया गया है. इसके साथ ही 700- 800 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. FIR के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था, तभी सुबह 9 बजे 700 से 800 अज्ञात लोगों की भीड़ घातक हथियारों से लैस होकर जामा मस्जिद के सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से आ गई. जियाउर्रहमान बर्क ने भड़काऊ बयानबाजी की FIR में जिक्र है कि 22 नवंबर को जियाउर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान बिना प्रशासन की अनुमति के भीड़ को जुटाया और भड़काऊ बयानबाजी की और राजनीतिक लाभ लेने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए भीड़ को उग्र किया गया. सुहैल इकबाल भीड़ से बोले- अपने मंसूबे पूरे करो एफआईआर के मुताबिक 24 नवंबर को सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने आई भीड़ में सुहैल इकबाल मौजूद थे. सुहैल ने भीड़ को ये कहकर उकसाया कि जियाउर्रहमान बर्क हमारे साथ हैं, हम लोग तुम्हारे साथ हैं, कुछ नहीं होने देंगे. अपने मंसूबे पूरे करो, इतना सुनकर भीड़ और उग्र हो गई. उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की पुलिस ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन उग्र भीड़ ने नारेबाजी शुरू की और फिर पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की. इतना ही नहीं, पुलिस की गाड़ियों को तोड़ा, गाड़ियों में आग लगा दी. भीड़ में से एक शख्स ने क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की, जिसमें अनुज के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए. हिंसा के बाद सियासत शुरू बता दें कि संभल में स्थानीय लोगों ने मुगलकालीन मस्जिद के सर्वे का विरोध किया था. स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई थी. हिंसा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला किया. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर दंगा कराने का आरोप लगाया, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा कर रही है. भाजपा ने … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet