LATEST NEWS

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा विवादित बयान के बाद महापंचायत की घोषणा की गई, नहीं मिली पुलिस से अनुमति

गाजियाबाद गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद हुए तनाव के बीच रविवार को महापंचायत की घोषणा की गई है। मंदिर समिति और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी हिंदू संगठनों से अपील की है कि वह महापंचायत में भाग लें। इस महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटा जा सके। इस महापंचायत को लेकर पुलिस और हिंदू संगठनों के बीच टकराव की संभावना जताई जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। शनिवार को भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर डासना देवी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा था कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी ने महापंचायत बुलाई है। इसलिए यहां पंचायत होगी। प्रशासन ने रोक लगाई है तो वह प्रशासन जाने, लेकिन पंचायत होगी। हमें बुलाया गया है। हम लोग भी पंचायत में आऐंगे। यहां जो फैसले लिए जाने हैं वे राष्ट्र के हित में लिए जाएंगे। शांतिपूर्ण पंचायत होगी। इस बात की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं। एक जिम्मेवार आदमी को रहना चाहिए, इसलिए मैं कल यहां रहूंगा। उन्होंने आगे कहा था कि देश भर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के अंदर बहुत गुस्सा और उबाल है। मंदिर पर जिहादियों ने जो हमला किया है, महाराज जी ने अगर कुछ बोला है तो कानून के मुताबिक काम होगा। सनातन धर्म आक्रोश में है इसलिए पंचायत हो रही है। मंदिर कमेटी की ओर से जो फैसला होगा, वह राष्ट्र को मजबूत करेगा। यहां जो हमला करने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगे। जो फरार हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हम मांग करते हैं। एक बड़ा अधिकारी जिले को जलाना चाहता है। सीएम योगी से हमारा निवेदन है कि वे अराजक तत्वों पर नकेल कसने का काम करें। समाज अब सनातन के सम्मान में खड़ा हो चुका है।” बता दें कि डासना मंदिर में रविवार को 36 बिरादरियों की पंचायत बुलाई गई है। इसकी अनुमति मंदिर प्रशासन की तरफ से पुलिस से मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से मना कर दिया और धारा 163 लागू कर दी है। यह पंचायत 4 अक्टूबर की रात मंदिर पर कथित तौर पर हुए हमले और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के कथित तौर पर ‘लापता’ होने के संबंध में बुलाई गई है। उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को डासना मंदिर के महंत द्वारा दिए गए बयान के बाद कुछ लोगों ने मंदिर की तरफ कूच किया था और पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान आरोप लगाया गया था कि मंदिर के बाहर पहुंचकर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद राजनीति गरमा गई और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस मामले से जुड़ गए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि मंदिर पर हमला करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर रासुका लगाई जाए और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए।  

जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरविंद कुमार (32) , पत्नी ममता (28) के अलावा अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) , मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) और शोले (20) गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शोले को मृत घोषित कर दिया। वही उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में दो विदेशी महिला नागरिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को बताया कि बीती रात करीब सवा 10 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 125 पर खरगुआ गांव के पास आगे चल रहे किसी वाहन से कार टकरा गई। इस हादसे में कार चालक संजीव कुमार, तीन सगी बहनें क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम (20), आतिफा (25),नाज (30),कैथरीन और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद यूपीडा और ऊसराहार की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सभी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नाज,कैथरीन और संजीव कुमार की मौत हो गई। कैथरीन रूस की नागरिक है जबकि नाज अफगानिस्तान की नागरिक है। सभी हताहत लखनऊ घूमने के लिए गए थे,वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली से पीड़ित परिवार के अन्य परिजन भी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंच गए। इटावा से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह,उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव,ताखा उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा और उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से कुदरेल पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया गया है।  

सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद, कहा- नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध राज्य सरकार

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में हर बार की तरह जनता दर्शन किया। उन्होंने इस जनता दर्शन में आए हुए सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी के भी साथ अन्याय न होने देने और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं को निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अवैध कब्जा करने वाले बख्शे न जाएः योगी   बता दें कि जनता दर्शन में योगी ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए। योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 300 लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगीः योगी   मुख्मयंत्री योगी ने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में हर बार की भांति इस बार भी कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। जनता के ऐसे प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने इलाज से जुड़ी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को भी पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।

सीएम की मां की तबीयत बिगड़ी, उन्हें हरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया

लखनऊ सीएम योगी आदित्‍यनाथ की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्‍हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत के बारे में पता चलते ही सीएम योगी आदितयनाथ उनसे मुलाकात करने के लिए गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम योगी 12:40 बजे देहरादून पहुंचेंगे। वह सीधे जॉलीग्रांट अस्‍पताल जाएंगे। अस्‍पताल से लौटकर वह फिर देहरादून पहुंचेंगे। दोपहर बाद सवा तीन बजे के करीब वह नई दिल्‍ली पहुंच सकते हैं। दिल्‍ली में आज भाजपा की महत्‍वपूर्ण बैठक होने वाली है। यूपी उपचुनाव के संदर्भ में होने वाली इस बैठक में सीएम के अलावा दोनों डिप्‍टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी की मां सावित्री देवी 80 वर्ष की हैं। इसके पहले भी कई बार उनकी सेहत बिगड़ चुकी है। इसी साल जून महीने में उन्‍हें ऋषिकेश के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी सीएम योगी उनसे मिलने गए थे। वह उत्‍तराखंड के यमकेश्‍वर ब्‍लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं। अलर्ट पर प्रशासन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी के आगमन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन अलर्ट पर है। अस्‍पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक अस्‍पताल की ओर से सीएम योगी की मां की सेहत के बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

पुलिस एनकाउंटर के दौरान यूपी में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी राजेश, इंस्‍पेक्‍टर और सिपाही को भी लगी गोली

लखनऊ यूपी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है। राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है। मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्‍यादातर लूट, डकैती और गैंगस्‍टर के मामले थे। यह पुलिस एनकाउंटर अनूपशहर के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्‍व में हुआ है। पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्‍न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्‍मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया। कुछ घंटों के अंतराल में दूसरा एनकाउंटर बुलंदशहर पुलिस ने कुछ घंटों के अंतराल पर ही इस दूसरे एनकाउंटर का सामना किया। इसके पहले 12 अक्‍टूबर की रात में पुलिस ने एक एनकाउंटर में बाबूलाल और गोलू नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। बाबूलाल और गोलू से खुर्जा नगर पुलिस की मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस मदनपुर चौराहे के पास संदिग्‍ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो संदिग्‍ध व्‍यक्ति एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्‍हें रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाए उन्‍होंने बाइक मोड़कर तेजी से मदनपुर की ओर भागने कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी। उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए उन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल और गोलू पर पैसों के लेनदेन के विवाद में नौ अक्‍टूबर को गौरव नामक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर देने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्‍जे से घटना में इस्‍तेमाल अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है। फिरोजाबाद में भी एनकाउंटर वहीं, फिरोजाबाद की थाना सिरसागंज पुलिस ने भी एक एनकाउंटर का सामना किया। यहां मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।

अष्टमी व नवमी पर कन्या भोज के दौरान एक मुस्लिम बच्ची को भी जिमाने के लिए बैठा लिया, टीके का मुद्दा भी उठा

मेरठ अष्टमी व नवमी पर कन्या भोज के दौरान एक मुस्लिम बच्ची को भी जिमाने के लिए बैठा लिया गया। इसका कुछ हिंदू महिलाओं ने विरोध किया। वाद-विवाद में दोनों पक्ष की महिलाओं में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग भी आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। दो महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में उन्हें झगड़ा नहीं करने व जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी पर छोड़ा गया। जागृति विहार सेक्टर एक में एक खाली प्लाट है। इसमें दोनों ही समुदाय के लोग झुग्गी बनाकर रहते हैं। अष्टमी व नवमी पर हिंदू परिवारों में कन्या भोज किया जा रहा था। इसमें कुछ मुस्लिम बच्ची व बच्चे भी पहुंच गए। इस पर पास में बैठे हिंदू पक्ष के बच्चों के स्वजन ने एतराज जताया। मुस्लिम पक्ष की महिलाओं ने भी विरोध कर रही महिलाओं से नाराजगी जताई। हिंदू पक्ष ने इसे गलत बताते हुए बच्चों को जिमाना जारी रखा। दूसरी ओर, कुछ लोगों का कहना है कि कन्या भोज के दौरान बच्चों को टीका लगाने पर मुस्लिम बच्चों के स्वजन ने एतराज जताया। इस पर विवाद हुआ। दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। फिर दोनों पक्ष के पुरुष व अन्य लोग शामिल हो गए। उनमें पथराव होने लगा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। जानकारी पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इंस्पेक्टर मेडिकल शीलेश कुमार से बातचीत कर पथराव करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हिंदू पक्ष का उत्पीड़न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर ने क्या बताया? इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला टीका लगाने का नहीं है। कन्या भोज में पुराने बच्चों को बुलाया गया था। नए पहुंचे बच्चों को शामिल नहीं किया तो उन्होंने घर जाकर शिकायत की। इस पर विवाद हुआ। कुछ लोग मुस्लिम बच्चों को कन्या भोज में बैठाने का भी विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है। कोई तहरीर किसी पक्ष की ओर से नहीं मिली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने भी बताया कि मेडिकल पुलिस को जांच कर कार्रवाई को कहा गया है।

कर्ज से दबे होटल मालिकों ने ATM चोरी का किया था प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार, मिले नकदी और जेवरात

शामली कर्ज तले दबे होटल मालिकों ने थानाभवन और उत्तराखंड में तीन जगह एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया था।  थानाभवन पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। एक के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, बोलेरो, कारतूस और नकदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। आरोपित चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। पीएनबी का एटीएम काटकर किया था चोरी का प्रयास एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि 30 सितंबरकी रात थानाभवन क्षेत्र में पीएनबी के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। आसपास जाग होने पर आरोपित फरार हो गए थे। तभी से पुलिस की टीम बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार रात थानाभवन पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बदमाश हसनपुर लुहारी की ओर फरार हो गए। टीम ने घेरकर उनको पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एसपी ने बताया कि आरोपित अक्षय कुमार निवासी गांव दूधली थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर, तन्मय व अस्मित भंडारी निवासी तपोवन लक्ष्मण झूला थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड और आशीष निवासी गांव सपूलिया थाना सिंधोली जनपद शाहजहांपुर है। आशीष के पैर में गोली लगी है। वह गुरुवार रात भी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। अक्षय ने दो होटल किराये पर ले रखे हैं एसपी ने बताया कि अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के तपोवन क्षेत्र में दो होटल किराये पर ले रखे हैं, जिनमें से एक तन्मय शर्मा का है, जबकि एक अन्य का है। एक होटल का किराया एक लाख रुपये और दूसरे का 40 हजार रुपये प्रति माह है। उसे काफी समय से नुकसान चल रहा था, इसलिए चोरी की योजना बनाई थी। इसी तरह से अस्मित का भी एक होटल तपोवन क्षेत्र में है। आशीष तपोवन में अक्षय के होटल में मैनेजर है। सात लाख रुपये सट्टे में हार गया था पूछताछ में तन्मय ने बताया कि उसने अपना होटल किराये पर आशीष को करीब एक साल से दे रखा है। कुछ समय से वह आन लाइन सट्टा लगा रहा है, जिसमें उसे करीब सात लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। एसपी ने बताया कि अक्षय और अस्मित का काम भी सही नहीं चल रहा था, इसलिए तन्मय के कहने पर ही सभी ने चोरी की योजना बनाई थी।

अयोध्या में दशहरा के अवसर पर राम मंदिर में पहली बार शस्त्र पूजन, शुरू हुई नई परंपरा

अयोध्या भगवान राम नगरी अयोध्या में मंदिर में पहली बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम कराया गया है। दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन की पौराणिक काल से परंपरा चली आ रही है। अयोध्या राम मंदिर में भी इस परंपरा को शुरू किया गया है। नियमित पूजा-अर्चना के साथ शस्त्र पूजन की अलग से तैयारी भी की गई। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भोर से ही आरंभ हुआ। बता दें कि देश-दुनिया में प्रभु श्रीराम की पूजा इसलिए की जाती है कि उन्होंने राक्षसी शक्तियों पर विजय की प्राप्ती की थी। लेकिन, रामजन्मभूमि में अब तक भगवान राम को एक बालक के रूप में पूजा जाता रहा था। दरअसल, 22-23 दिसंबर 1949 को अयोध्या में प्रभु रामलला के नवजात शिशु रूप की स्थापना हुई थी। उनके पास कोई शस्त्र नहीं था। इस कारण अन्य वैष्णव मंदिरों की तर्ज पर भगवान के अस्त्रों की पूजा की यहां परंपरा नहीं थी। 22 जनवरी 2024 को प्रभु रामलला के पांच वर्षीय बालक स्वरूप की स्थापना राम जन्मभूमि मंदिर में की गई। प्रभु रामलला अपने हाथ में तीर-धनुष लिए हुए हैं। इसलिए, अब राम मंदिर में भी शस्त्र पूजन की विधि को पूरा कराया गया है। क्यों होती है शस्त्र पूजा? हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार महाबली राक्षस महिषासुर को युद्ध के लिए ललकारने से पहले देवताओं ने मां दुर्गा के साथ -साथ उनके शस्त्रों का भी पूजन किया था। भगवान राम के भी लंकापति रावण के साथ युद्ध के पहले गुरुओं की विद्या और उनके शस्त्रों के पूजन का जिक्र मिलता है। शस्त्रों की पूजा के जरिए लोग अपनी शक्तियों को पूजते हैं।

विवाद पति-पत्नी में सेक्स को लेकर एकमत नहीं होने की वजह से है: HC

इलाहाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन सुख को पति-पत्नी के बीच जारी झगड़े की वजह बताते हुए केस खारिज कर दिया है। दरअसल, उच्च न्यायालय एक महिला की तरफ से पति के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई कर रहा था, जिसमें याचिकाकर्ता ने यातना, दहेज और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने केस खारिज करते हुए कहा, ‘पीड़ित के बयान और FIR की बारीकी से जांच से पता चलता है कि यदि कोई यातना या हमला किया गया है, तो वह दहेज की किसी मांग के लिए नहीं, बल्कि आवेदक क्रमांक 1 की सेक्स की इच्छाओं को ऑपोजिट पार्टी क्रमांक 3 की तरफ से इनकार किए जाने पर किया गया।’ मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अनीश कुमार गुप्ता ने कहा, ‘…यह जाहिर है कि विवाद पार्टियों के सेक्स को लेकर एकमत नहीं होने की वजह से है। जिसके कारण दोनों के बीच विवाद था और उस विवाद के कारण तत्काल FIR दर्ज कराई गई थी…।’ रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, ‘अगर एक पुरुष अपनी पत्नी से और महिला अपने पति से सेक्स की मांग नहीं करेगी, तो सभ्य समाज में वह यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए कहां जाएंगे।’ महिला के आरोप- नग्न घूमता था पति दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। इसके बाद पुरुष और उसके परिवार ने कथित तौर पर महिला से दहेज की मांग की। महिला के आरोप थे कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ हिंसा की गई थी। महिला का यह भी कहना था कि पति को शराब की लत है और वह उससे अप्राकृतिक सेक्स की मांग करता है। उन्होंने आरोप लगाए थे कि पति पोर्न फिल्में देखता है और उसके सामने बगैर कपड़ों के घूमता है और हस्तमैथुन करता है। जब उसने इन बातों पर आपत्ति जताई, तो पति ने कथित तौर पर उसके साथ हिंसा की। महिला के आरोप थे कि सिंगापुर में भी पति ने उसे यातना दी थी। इसके बाद पति और उसके परिवार के खिलाफ IPC की कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पति और उसका परिवार हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट का यह मानना था कि पत्नी ने पति और उसके परिवार पर यातना के अस्पष्ट आरोप लगाए थे। कोर्ट ने कहा, ‘किसी भी घटना में ओपोजिट पार्टी क्रमांक 3 को चोट नहीं पहुंची है। ऐसे में मामले के तथ्यों से कोर्ट की राय से किसी भी तरह से यह नहीं कहा जा सकता है कि यह IPC की धारा 498 के तहत क्रूरता का अपराध है…।’

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि, डबल इंजन की सरकार इसी परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है- सीएम योगी

लखनऊ  गोरखनाथ मठ की परंपरा को मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति के जरिये लगातार विस्तार दे रहे हैं। एंटी रोमियो स्क्वाड, पिंक टॉयलेट, पिंक बूथ, पिंक बसें, पीएसी में महिला बटालियन, थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को पहली बार बीट पर तैनाती, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, सुकन्या योजना, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, निराश्रित महिला पेंशन की पात्रता के लिए उम्र की सीमा खत्म करने के साथ धनराशि में वृद्धि जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री का यह काम अपनी परंपरा, संस्कृति, संस्कार एवं इतिहास का सम्मान है। फिलहाल योगी सरकार में मिशन शक्ति का पांचवा चरण चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि, डबल इंजन की सरकार इसी परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है। इसमें से मिशन शक्ति सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। शारदीय नवरात्रि के दिन ही मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के प्रथम चरण की शुरुआत देवीपाटन (देश के प्रमुख शक्तिपीठों में एक) से की थी। समय और स्थान का चयन खुद में एक बड़ा संदेश था। गोरखपुर के लोग मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ जिस गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं, उसमें नारियों का बेहद सम्मान रहा है। हर साल दोनों नवरात्रि में पीठ में इसका जीवंत स्वरूप भी दिखता है। रोज की खास पूजा के बाद नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन से इसका समापन होता है। खुद पीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री कन्याओं का पांव पखारते हैं। उनको भोजन कराते हैं और दक्षिणा देकर विदा करते हैं। महिलाओं की शिक्षा और स्वावलंबन पर भी गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ का वर्षों से खासा फोकस रहा है। पीठ की ओर से संचालित शैक्षिक प्रकल्प महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद कई दशकों से आधी आबादी के शैक्षिक पुनर्जागरण और आर्थिक स्वावलंबन का अलग-अलग तरीकों से पूरे पूर्वांचल में अलख जगा रहा है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के शिक्षण संस्थाओं में से कई में बालिकाओं के लिए सह शिक्षा (को-एजुकेशन) की व्यवस्था है। करीब दर्जन भर ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जो विशेष तौर पर बालिकाओं की शिक्षा और उनके स्वावलंबन के लिए ही समर्पित हैं। महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज, महाराणा प्रताप टेलरिंग कॉलेज, दिग्विजयनाथ बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महाराणा प्रताप मीराबाई महिला छात्रावास, दिग्विजयनाथ महिला छात्रावास, गुरु गोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग, योगीराज बाबा गम्भीरनाथ निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र जैसे संस्थानों से प्रतिवर्ष हजारों बालिकाएं अपने जीवन पथ पर ससम्मान आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पीठ की परंपरा के अनुसार विभिन्न योजनाओं के जरिये अबला कही जाने वाली नारी को वह सबला बनाने में जुटे हैं, वह भी पूरी शिद्दत से।    

उत्तर प्रदेश को 31 हजार 962 हजार करोड़ टैक्स डिवोल्यूशन मिला

लखनऊ केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को  1,78,173 करोड़ रुपये का टैक्स डिवॉल्यूशन जारी किया है. इसमें सबसे ज्यादा यूपी को 31हजार 962 करोड़ रुपये मिले हैं. सभी राज्यों के संदर्भ में देखें तो इस टैक्स डिवॉल्यूशन में अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा ₹89,086.50 करोड़ की एक अग्रिम किस्त भी शामिल है. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि आगामी त्यौहारी सीज़न को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत खर्चे में तेजी लाने और उनके विकास/कल्याण संबंधी खर्चे को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए अग्रिम किस्त जारी की गई. केंद्र के इस फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कर हस्तांतरण के तहत उत्तर प्रदेश को समय पर 31,962 करोड़ रुपये करने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्रालय का हार्दिक आभार. यह अग्रिम किस्त हमारे त्यौहारी सीजन की तैयारियों को काफी बढ़ावा देगी और पूरे राज्य में विकास और कल्याणकारी पहलों को गति देगी. हम सब मिलकर एक मजबूत और अधिक समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं. बता दें इन रुपयों को राज्य सरकार उन अलग-अलग योजनाओं और स्कीम्स में खर्च करेगी जिनका ऐलान किया गया है. सरकार ने बीते दिनों कर्मचारियों को बोनस देने, बीपीएल श्रेणी वालों को त्यौहारी सीजन में दो सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया था. इन योजनाओं में राज्य सरकार का करोड़ों रुपया खर्च होता है. ऐसे में केंद्र से टैक्स डिवॉल्यूशन का रुपया मिलने पर राज्य सरकार को काफी राहत मिलेगी.  

सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया

लखनऊ केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण (टैक्स रिवॉल्यूशन) जारी किया है, इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये मिले हैं। त्योहारों से पहले मिली यह राशि राज्यों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने कर हस्तांतरण के हिस्से के रूप में उत्तर प्रदेश को मिली धनराशि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा कि, यह अग्रिम किस्त त्योहारों के मौसम की तैयारियों को बढ़ावा और पूरे राज्य में विकास व कल्याण की पहल को गति देगी। हम सभी मिलकर मजबूत व समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं।  

न्यायिक आयोग के सामने पेश हुए हाथरस सत्संग में 121 श्रद्धालुओं की मौत मामले में बाबा नारायण साकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के हाथरस सत्संग में 121 श्रद्धालुओं की मौत मामले में बाबा नारायण साकार हरि गुरुवार को लखनऊ स्थित सचिवालय में न्यायिक आयोग के सामने पेश हुए। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। वकील डॉ. एपी सिंह ने आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए बताया कि हाथरस में घटी दुखद घटना को लेकर बाबा नारायण साकार न्यायिक आयोग के सामने पेश हुए। उनसे करीब 2 घंटे से अधिक समय तक बयान लिए गए। बयान लेने के बाद उनको वापस भेज दिया गया, अब उनको यहां पर पेश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि ऐसी घटना पहले भी बहुत हुई है, मक्का मदीना में भी हो चुका है, लेकिन सनातन धर्म सॉफ्ट टारगेट है, इसलिए यहां ज्यादा हो जाता है। हम चाहते हैं कि ऐसा मैकेनिज्म बनना चाहिए, जिससे भविष्य में दोबारा जो सनातन विरोधी या राज्य सरकार विरोधी हो, वो ऐसी साजिश में कामयाब नहीं हो सके। जो गाइडलाइन तैयार की जाएगी, उसको हम भी और सेवादार भी फॉलो करेंगे। उसको पुलिस और शासन-प्रशासन भी फॉलो करेगी। वकील ने आगे बताया कि क्रिमिनल केस में चार्जशीट फायर हो चुकी है, 11 लोगों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और जो दूसरे एंगल पर जांच चल रही है, वो सही ढंग से हो रही है। एसपी हाथरस पर हमें पूरा भरोसा है। जो हमने 1,100 शपथ पत्र और देव प्रकाश मधुकर की तरफ से लिखित शिकायत दी है, उस पर पूरी कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी दोषी नहीं बचना चाहिए और कोई निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। वकील ने हादसे को साजिश बताते हुए कहा कि घटना वाले दिन 15-16 युवकों ने जहरीला स्प्रे किया और वहां से भाग गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन जुलाई को हाथरस त्रासदी और भगदड़ के पीछे किसी साजिश की संभावना की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित किया था। इस हादसे में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर सहित अन्य सेवादारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, प्राण घातक हमला करने, गंभीर चोट पहुचाने, लोगों को बंधक बनाने, निषेध्याज्ञा का उल्लंघन करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इन पर यह भी आरोप था कि सत्संग में 80 हजार लोगों के जुटने की शर्त का उल्लंघन कर ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटाई गई। यातायात प्रबंधन में भी मदद नहीं की गई। मामले में पुलिस ने एक अक्टूबर को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। 3,200 पेज की इस चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। उनका काफिला निकालने के लिए सेवादरों ने भीड़ को रोक दिया था, इस दौरान उनकी चरण रज लेने की होड़ में लोग गिरते गए। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस से सीट न मिलने के बाद भी अखिलेश यादव यूपी में इस गठबंधन के साथ

लखनऊ अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन जारी रहने की बात कही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस से सीट न मिलने के बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी में इस गठबंधन के साथ उपचुनाव में खड़े होने के लिए तैयार हैं। अखिलेश यादव ने सैफई में अपने पिता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि यूपी के आने वाले उपचुनाव के बारे में आज बहुत कुछ नहीं बोलना है। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन जारी रहेगा। दरअसल, हाल ही में पूरे हुए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों से पहले सपा ने कांग्रेस से दोनों राज्यों में सीट की मांग की थी। यूपी में चल रहे गठबंधन के बाद से संभावना थी की कांग्रेस इन राज्यों में सपा को सीट देगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने दोनों राज्यों में अकेले चुनाव लड़े। अब यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव की तैयारी है। इनमें से 6 सीटों पर सपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के एक दिन बाद ही अखिलेश ने ये साफ कर दिया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन भी रहेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बची हुई 4 सीटों में से कुछ सीट कांग्रेस को मिल सकती हैं। हालांकि यूपी कांग्रेस का 5 सीटों पर दावा था। पहले कांग्रेस 10 में से उन पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी थी जो भाजपा के पास थी। इसके लिए कांग्रेस और सपा प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही थी। मगर इसी बीच सपा ने बुधवार को छह सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इन सीटों में करहल से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मझवां से डॉ.ज्योति बिंद को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी उनमें मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मझवां थी। इनमें अभी मीरापुर, गाजियाबाद, खैर सीटें ही बची है। कांग्रेस की प्राथमिकता में शामिल मझवां और फूलपुर पर सपा ने प्रत्याशी उतार दिए। इनके अलावा कुंदरकी सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा होनी है। खाली हुई दस सीटों में से पांच सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी सपा के पास थीं। वहीं, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भाजपा के पास थीं। मीरापुर सीट भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पास थी। करहल सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई है, जबकि कटेहरी (अंबेडकर नगर) सीट पार्टी के लालजी वर्मा के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुने जाने के कारण खाली हुई है।

बलरामपुर में सीएम योगी ने की पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह सीएम योगी देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। ‘योगी ने सुखी-स्वस्थ व समृद्ध यूपी की कामना की’ राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने को बताया कि बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। उसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि में बृहस्पतिवार की सुबह मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन-पूजन किया और सुखी-स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। पूजन के बाद आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। योगी ने गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया। उन्होंने गायों का प्यार दुलार भी किया। मंदिर परिसर में चल रहे राजकीय मेले का निरीक्षण भी किया। श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दिए जाने का निर्देश भी दिया। यहां से मुख्यमंत्री और वहां से अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी तथा प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। श्री पाटेश्वरी देव्यै नमः ‘शारदीय नवरात्रि’ के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित ‘आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ’ में माँ भगवती के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपना आशीर्वाद सम्पूर्ण जगत पर बनाए रखेंः योगी सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ”श्री पाटेश्वरी देव्यै नमः ‘शारदीय नवरात्रि’ के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित ‘आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ’ में माँ भगवती के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। जगद्धात्री माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि अपना आशीर्वाद सम्पूर्ण जगत पर बनाए रखें।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet