LATEST NEWS

बुलंदशहर में पुलिस टीम पर पथराव, आईजी नचिकेता झा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस टीम पर पथराव करने की घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ जोन के आईजी नचिकेता झा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया। आईजी नचिकेता झा ने घटना स्थल से मस्जिद तक गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी श्लोक कुमार समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। आईजी नचिकेता झा ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पथराव की यह घटना सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई, जहां समुदाय विशेष के कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई। पुलिस-प्रशासन स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके। बता दें कि नमाजियों ने शुक्रवार को यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में पथराव किया था। जुमे की नमाज के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी की और रात में भीड़ सड़कों पर भी निकल आई। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले दिन में सिकंदराबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ और नारे लगाने लगे। स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया तथा कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शाम को हुई पथराव की घटना के बाद आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

अमेठी हत्याकांड में शिक्षक के पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को अमेठी में विगत दिनों घटित नृशंस हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने भेंट की। इस दौरान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय की उपस्थिति भी रही। वहीं, इस मामले में आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है और नए नए खुलासे कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्यार में धोखा खाने के बाद चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब जिला अस्पताल के बाद उसका एम्स में इलाज हुआ था। चंदन ने इस वजह से खाया था जहर जांच में पता चला है कि मृतक पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तो इससे चंदन को बड़ा झटका लगा था। उसे लगा कि प्यार में उसे धोखा मिला है। उसे यह दुख था कि जिस महिला से वह प्यार करता है, उसी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इस बात से वह काफी दुखी था। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाकर मरने की कोशिश की थी। जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में ही उसका इलाज हुआ था और उसकी जान बच गई थी। पूनम से शादी करना चाहता था चंदन उस समय जब पुलिस ने जांच की तो चंदन ने खुद को बेकसूर बताया था। उसने कहा था कि उसके खिलाफ बेवजह केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। पुलिस ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बताया जा रहा है कि चंदन पूनम भारती को मारने की धमकी देता था, उसने उसका जीना हराम किया हुआ था। शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए और चंदन का वाट्सएप स्टेटस शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें उसने लिखा है  (5 लोग मरने वाले हैं, मैं तुम्हें जल्द ही दिखाऊंगा)। इसके साथ ही उसने लिखा था कि इंसान हमेशा दो लोगों से हार जाता है। एक अपने परिवार से, दूसरा अपनी पसंद के इंसान से। पुलिस के मुताबिक, चंदन के एक जिगरी दोस्त ने ये भी बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इनकार कर दी थी। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।  

अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात

लखनऊ अमेठी में शिक्षक व उसके परिजनों की हत्या के पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में मुलाकात की। पीड़ित परिजन सीएम से मिलने के लिए लखनऊ आए। मुलाकात में ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। वो ही पीड़ित परिजनों को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे। यहां बता दें कि अमेठी में शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम और दो बच्चों की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह आरोपी की पुलिस कर्मियों से मुठभेड़ भी हुई जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस कस्टडी में आरोपी ने दरोगा से पिस्तौल छीनकर  फायरिंग मामले में पुलिस ने धारा 109 बीएस में एफआईआर दर्ज की है। अमेठी में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस चंदन वर्मा को रिमांड पर लेगी। रायबरेली न्यायालय में सीओ तिलोई आरोपी को पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग करेंगे। मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना में चंदन पर दो मुकदमे दर्ज है। सामूहिक हत्याकांड में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी। इसके पहले आरोपी चंदन को अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती रही। आरोपी ने स्वीकार किया गुनाह कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी। एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

देवरिया : खेत के बीच चीखती चिल्लाती बदहवास भाग रहीं छात्राएं, बाइक पर सवार शोहदे… वीडियो हिलाकर रख देगा

 देवरिया  देवरिया जिले में शुक्रवार दोपहर में एक भयावह घटना घटी। स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को रास्ते में रोककर बाइक सवार शोहदे छेड़खानी करने लगे। शोहदों के चंगुल से अपने को बचाकर दोनों छात्रायें चिल्लाते हुए भागीं। इस दौरान एक बच्‍ची साइकिल समेत खेत में जा गिरी। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुचे मगर आरोपी बाइक से भाग निकले। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। घटना तरकुलवां थाना क्षेत्र की है। एक गांव की दो लड़कियां प्राइवेट स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा हैं। शुक्रवार को दोनों छात्राएं स्कूल गई थीं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों छात्राएं साइकिल से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्राओं को घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। अचानक हुई इस घटना से लड़कियां घबरा गई। मगर फिर हिम्मत जुटाकर किसी तरह अपने आप को शोहदों के चंगुल से छुड़ाकर चिल्लाते हुए भागी। इस दौरान छात्राओं की साइकिल खेत में गिर गई। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख शोहदे बाइक से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज वायरल यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शोहदे छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं और छात्राएं चिल्लाते हुए भाग रही हैं। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने तरकुलवां थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। एस ओ मृत्युंजय राय ने बताया कि छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

एक मिनट में कैंसर होगा डिटेक्ट, IIT कानपुर ने 6 साल में तैयार किया डिवाइस

 कानपुर अब सिर्फ एक मिनट में ही पता चल जाएगा कैंसर है या नहीं. IIT कानपुर ने ऐसी कमाल की डिवाइस तैयार की है, जो 60 सेकेंड के अंदर ही रिपोर्ट देगी. यह डिवाइस केवल माउथ कैंसर (Mouth Cancer) का पता लगाने के लिए है. डिवाइस मुंह के अंदर की तस्वीर लेकर उसका एनालिसिस करेगी और तुरंत रिपोर्ट बता देगी. इस डिवाइस से यह भी पता चल जाएगा कि कैंसर किस स्टेज में है. इस डिवाइस को केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. जयंत कुमार सिंह की मदद से स्कैन जिनी कंपनी ने बनाया है. इसी साल दिसंबर तक यह मार्केट में आ सकती है. चलिए जानते हैं यह डिवाइस कितनी कारगर हो सकती है, इसकी कीमत कितनी होगी… 3 हजार लोगों का ट्रायल इस डिवाइस को प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम ने 6 साल में तैयार किया है. यह पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे छोटे से बैग में रखकर कही में ले जा सकते हैं. कानपुर में कई जगहों पर कैंप लगाकर करीब 3 हजार लोगों पर इसका ट्रायल भी किया गया है. इस डिवाइस से 22 साल तक के युवाओं में कैंसर का पता चला है. टेस्टिंग में फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर, प्राइवेट जॉब करने वाले भी शामिल रहे. कैसे काम करती है डिवाइस प्रो. जयंत ने बताया कि डिवाइस की साइज एक टूथब्रेश जितनी है. इसमें हाई क्वालिटी कैमरा और LED लग है. इसे स्मार्टफोन, टैबलेट या आईपैड से भी कनेक्ट किया जा सकता है. कैमरा मुंह के अंदर की तस्वीर लेने के बाद डिटेल में रिपोर्ट मोबाइल पर भेज देगा. ये पावर बैकअप के साथ ट्रैकिंग के लिए हेल्थ हिस्ट्री जमा करती रहती है. इसका रिजल्ट 90% सटीकता वाला है और इसकी जांच में किसी तरह का दर्द भी नहीं होता है. डिवाइस को तैयार करने में लगे 6 साल केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर साइंटिस्ट प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम को इस डिवाइस को बनाने में 6 साल लगे हैं. उन्होंने बताया कि यह डिवाइस पोर्टेबल है. इसे आप छोटे बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं. 3000 लोगों पर हुआ टेस्ट आईआईटी कानपुर ने मुंह के कैंसर की जांच के लिए शहर में कई जगहों पर कैंप लगाए. इसमें करीब 3000 लोगों पर परीक्षण किया गया. टेस्ट के दौरान 22 साल तक की उम्र के लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है. शिविर में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे. उन्होंने कहा कि अगर मुंह के कैंसर का शुरुआती दौर में पता चल जाए तो इसे काफी हद तक रोका जा सकता है. स्मार्ट फोन से कनेक्ट है डिवाइस प्रो. जयंत कुमार सिंह ने बताया कि यह डिवाइस टूथब्रश के आकार का है. इसमें हाई क्वालिटी का कैमरा और एलईडी लगी है. इसे हम अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या आईपैड से कनेक्ट कर सकते हैं. मुंह के अंदर की फोटो लेने के बाद कैमरा आपके मोबाइल पर सारी रिपोर्ट दे देगा. डिवाइस पावर बैकअप के साथ ट्रैकिंग के लिए हेल्थ हिस्ट्री कलेक्ट करती है. यह डिवाइस 90 फीसदी सटीकता के साथ जांच करता है और इसके इस्तेमाल किसी तरह का दर्द नहीं होता. डिवाइस की कीमत प्रो. जयंत ने बताया कि इस डिवाइस की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच होगी. हालांकि, इसे अभी बाजार में उतारा नहीं गया है. इसमें इस्तेमाल होने वाले गैजेट दूसरे देश से खरीदने पड़ते हैं. इसलिए कीमत थोड़ी ज्यादा है. इस एक डिवाइस से पांच लाख मरीजों की जांच की जा सकती है और हम एक दिन में करीब 300 मरीजों की जांच कर सकते हैं. कैंसर का पता लगाने वाली डिवाइस की कीमत प्रो. जयंत ने बताया कि माउथ कैंसर का पता लगाने वाली इस डिवाइस की कीमत 1.5 लाख से लेकर 2 लाख रुपए तक होगी. इसमें लगने वाले कई सामान विदेशों से इंपोर्ट किए जाने हैं, इस वजह से इसकी कीमत ज्यादा है. एक डिवाइस से कम से कम 5 लाख लोगों की जांच की जा सकती है. एक दिन में करीब 300 लोगों का टेस्ट किया जा सकता है. इस डिवाइस के मार्केट में आने से मेडिकल सेक्टर में बड़ी क्रांति आ सकती है.

व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई, तीन परिवार के 17 लोग हुए बीमार

गाजियाबाद नवरात्र के पहले दिन नंदग्राम में कूट्टू के आटे की पूरी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 17 लोग बीमार हो गए हैं। कुछ लोगों को मरियम तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बृहस्पतिवार देर शाम को व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई। पूरी खाने के तीन घंटे बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा। उल्टी होने के बाद चक्कर आने लगे। पड़ोस के लोगों ने सभी सदस्यों को रात्रि में ही जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी मरीजों को उल्टी हो रही थी और चक्कर भी आ रहे थे। ईएमओ डाक्टर राजीव वर्मा ने सभी बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार किया। एक घंटे बाद हालत में सुधार होने के बाद सभी की अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई। शुक्रवार को बीमार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को कर दी। बीमार लोगों का आरोप है कि आटे में मिलावट होने की पूरी आशंका है। इससे पहले भी जिले में कुट्टू के आटे की बनी पकोड़ी और पूरी खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। मुरादनगर में पिछले वर्ष एक्सपायरी डेट का कुट्टू का आटा जब्त किया गया था। लिए गए सैंपल भी जांच में फेल पाए गए थे।   चिकित्सक की परामर्श आटा पुराना नहीं हाेना चाहिए। फफूंदी नहीं लगी होनी चाहिए। कच्चा नहीं होना चाहिए। एक बार में कु्ट्टू के आटे की बनी खाद्य सामग्री कम सेवन करनी चाहिए। पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। खाते ही कतई नहीं सोना चाहिए।

अयोध्या राम मंदिर शिखर निर्माण का कार्य शुरू, 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा

अयोध्या शारदीय नवरात्र के अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद शुरू कर दिया गया है। 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही, मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिरों का निर्माण भी इसी अवधि में किया जाएगा। राम लला की मूर्ति के साथ-साथ नर्मदा नदी से मंगाए गए पांच शिवलिंगों में से एक को मंदिर परिसर में बन रहे भव्य शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह शिव मंदिर राम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे के ईशान कोण (उत्तरी पूर्वी कोने) पर बनाया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महासचिव चंपत राय ने कहा, “राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय शिखर बनकर तैयार नहीं हुआ था, क्योंकि उस समय मंदिर का ग्राउंड फ्लोर ही तैयार था। अब जब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, तब अभिजीत मुहूर्त में शिखर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दर्शनार्थियों को केवल रामलला के दर्शन ही नहीं, बल्कि भगवान शिव के भव्य मंदिर में भी दर्शन का लाभ मिलेगा। “नर्मदा से आए पांच शिवलिंगों में से तीन का चयन किया गया है, और इन्हीं में से किसी एक को शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, मार्च 2020 में टेंट से निकालकर राम लला को अस्थायी मंदिर में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि उस स्थान पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण होना था। भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले राम भक्त यहीं दर्शन पूजन करते थे। वहां पर वर्तमान समय में हनुमान जी की एक प्रतिमा विराजमान है। अब इस स्थान को भी सुरक्षित और दर्शनीय स्थान में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान जागृत रहे इसके लिए यहां नियमित पूजन आरती और भोग राग की व्यवस्था होगी। राम भक्त यहां दर्शन पूजन भी कर सकेंगे। राम मंदिर के परकोटे के भीतर सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, और हम 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना बना रहे हैं।  

जरूरतमंद लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि जिन जरूरतमंद लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए अस्पताल से इलाज खर्च का इस्टीमेट बनाकर उनके कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद की जाएगी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन, गुरुवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। हर बार की भांति शुक्रवार को जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता संबंधी प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबको मदद का भरोसा दिया। इस दौरान एक महिला की समस्या जानते ही उन्होंने अफसरों से कहा कि उक्त महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज का इस्टीमेट मंगाइए। पैसा सरकार देगी। सीएम ने लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें ताकि इलाज के लिए किसी को परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद दिया। बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। उनसे नाम पूछने के साथ पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा में कुछ समय व्यतीत किया।  

तहसील में मची खलबली, भोगांव तहसील के प्राइवेट कर्मचारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा की टीम ने रिश्वत लेते समय किया गिरफ्तार

मैनपुरी बैनामाशुदा जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहे तहसील भोगांव के प्राइवेट कर्मचारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत की पांच हजार धनराशि लेते समय गिरफ्तार कर लिया। टीम की कार्रवाई से तहसील में खलबली मच गई। आरोपित कर्मचारी को टीम अपने साथ ले गई है। तहसील क्षेत्र के गांव गोशलपुर गहियर निवासी पिंकी मिश्रा ने 27 दिसंबर 2022 को आधा बीघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराई थी। इस जमीन के दाखिल खारिज में विक्रेता रामदास ने आपत्ति दर्ज करा दी। तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर होने के बाद पिंकी ने मामले के निस्तारण को लेकर अधिकारियों से कई बार मांग की। 10 दिन पहले मांगी थी रिश्वत आरोप है कि 10 दिन पहले तहसीलदार कार्यालय में प्राइवेट बाबू के ताैर पर काम कर रहे हरीसिंह व तहसीलदार के पेशकार विपिन राजपूत ने रिश्वत की मांग की थी। मामले में पिंकी के पति गोपाल मिश्रा ने बीते एक अक्टूबर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा में लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद टीम ने निगरानी शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह आगरा से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम निरीक्षक संजय यादव के नेतृत्व में तहसील भाेगांव पहुंची। सुबह 11 बजे टीम ने यहां शिकायतकर्ता गोपाल मिश्रा को तहसीलदार न्यायालय में भेजा। बातचीत के दौरान प्राइवेट बाबू हरीसिंह ने दाखिल खारिज के नाम पर गोपाल मिश्रा से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। गोपाल ने जैसे ही हरीसिंह को पांच हजार रुपये की धनराशि दी, तभी आगरा एंटी करप्शन की टीम ने हरीसिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम उन्हें अपने साथ विधिक कार्रवाई के लिए ले गई।

अमेठी में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

अमेठी उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है।मृतक परिवार किराए के मकान में रहता था। परिवार का मुखिया सरकारी स्कूल में शिक्षक था।घटना स्थल पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मां अहोरवा भवानी चौराहे के पास बीती देर शाम किराए के मकान में रह रहे शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम भारती (33), पुत्री दृष्टि (7) और लाडो (2) को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से जब तक आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तक तक हमलावर फरार हो गए।सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चार लोगों को सिंह पुर सीएचसी लेकर गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का मुखिया सुनील कंपोजिट विद्यालय पंहौना में अध्यापक पद पर कार्यरत था।मृतक सुनील मूल रूप से रायबरेली जिले के सुदामापुर का रहने वाला था।घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर कुछ महत्त्व पूर्ण साक्ष्य मिले है जिनके आधार पर जल्द ही घटना के कारण और बदमाशों का पता लगाया जा सकेगा। वारदात के बाद चंदन वर्मा का नाम क्यों आ रहा? इस हत्याकांड के बाद एक अहम जानकारी निकलकर सामने आई है. दरअसल, पुलिस को 18 अगस्त 2024 की एक पुरानी एफआईआर मिली है. यह केस टीचर की पत्नी पूनम भारती की तरफ से दर्ज कराया गया था. पूनम ने किसी चंदन वर्मा नाम के शख्स के खिलाफ अश्लील हरकत, मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली देने और मारपीट का आरोप लगाया था. एफआईआर कॉपी के अनुसार, पूनम भारती अपने बच्चे का इलाज कराने रायबरेली के सुमित्रा अस्पताल गई हुई थी. वहां रायबरेली के ही रहने वाले चंदन वर्मा नाम के शख्स ने उनके साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर पति सुनील कुमार को थप्पड़ों से मारा और जान से मारने की धमकी दी. पूनम भारती का आरोप था कि चंदन नाम का यह शख्स पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है. इस FIR कॉपी में वह साफ-साफ कह रही हैं कि अगर भविष्य में उनके या उनके पति के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार चंदन वर्मा ही होगा. फिलहाल, मृतक सुनील कुमार के पिता की तहरीर पर चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. चंदन पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत शिवरतनगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. हालांकि, पुलिस और भी कई एंगल से इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है.   अमेठी के एसपी अनूप सिंह ने क्या बताया? बीती रात एसपी अनूप सिंह ने मीडिया को बताया कि एक परिवार में पति पत्नी और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या की गई है. अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी है. सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन सभी को मृत घोषित कर दिया गया. किसी प्रकार की लूटपाट की कोशिश नहीं की गई है. 18 अगस्त को इस परिवार ने रायबरेली कोतवाली में चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा लिखवाया था. एससी/एसटी एक्ट और छेड़छाड़ करने की धाराओं में मुक़दमा कराया था. हम लोग उस बिंदु को भी देख रहे हैं कि इस घटना से उस FIR का कोई संबंध है या नहीं. अमेठी और रायबरेली पुलिस की 6 टीमें खुलासे में लगाई गईं पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन से अधिक बदमाशों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. मौके से पुलिस को 9 खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. हत्याकांड में दो से अधिक असलहों का इस्तेमाल किया गया था. अमेठी और रायबरेली पुलिस की जॉइंट 6 टीमें हत्याकांड के खुलासे में लगाई गई हैं. घटना को अंजाम देने आए बदमाश पैदल ही घर तक पहुंचे थे. वहीं, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बाइक से हुए फरार हो गए. राहुल गांधी ने लिया संज्ञान अमेठी में चार लोगों की हत्या का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने इसको लेकर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से बात की है. राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी जी और हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं. किशोरी जी आप उनको इंसाफ दिलाने में जुटिए, अगर इंसाफ मिलते न दिखे तो बताइएगा मैं खुद आ जाऊंगा.

राहुल गांधी की मृतक के परिवार के सदस्यों से फोन पर हुई बातचीत, न्याय दिलाने व दोषियों को सजा का दिया आश्वासन

अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है। इस बीच अमेठी के सांसद किशोरी लाल (केएल) शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मृतक के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत कराई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने न्याय दिलाने व दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा राहुल गांधी ने हरसंभव मदद व मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। केएल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को कल इस घटना की जानकारी दी गई थी। राहुल गांधी ने मुझे परिवार के साथ रहने को कहा है। मैं कल से लगातार परिवार के संपर्क में हूं। आज राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की है। इस वारदात को लेकर सांसद शर्मा ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मैं लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में हूं और उनकी समस्याओं को समझ रहा हूं। यह घटना एक गंभीर अपराध है और इसमें रायबरेली पुलिस की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो शायद यह दुखद घटना न होती। किशोरी लाल ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।” बता दें कि जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील (35), उनकी पत्नी पूनम (32) और दो बच्चों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया था कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और वह पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सुनील और उनके परिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।  

मिर्जापुर में बड़ा हादसा,तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, मौके पर 10 की मौत, मची चीख पुकार

मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कछवा थाना क्षेत्र के कटका पडाव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 10 मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सारे मजदूर वाराणसी के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 13 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर औराई के तिवरी गांव से ढलाई कर वापस वाराणसी लौट रहे थे। यह हादसा करीब रात 12.30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुटे। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाइवे को जाम कर दिया। प्रशासन गुस्साए लोगों को मनाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। ट्रक ने पहले बाइक को मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक का कंट्रोल खो गया और ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे के बाद में ट्रॉली उछलकर नाले में जा गिरी। वहीं, ट्रक भी नाले में जाकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग सभी को बचाने में जुट गए। सीओ अमर सिंह ने जानकारी दी कि रात करीब 12.30 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया और हादसे में घायल लोगों को वाराणसी में रेफर कर दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भी भेजा गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एसपी अभिनंदन ने बताया कि ट्रक ने टैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। ट्रक का चालक मौके से भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने यह भी बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

महंत यति रामस्वरूपानंद गिरि के बयान पर बवाल, पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी

गाजियाबाद गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर अपने विवादित बोल से हंगामा खड़ा कर दिया है। रावण परिवार की तारीफ करते हुए उन्होंने पैगंबर मोहम्मद साहब और कुरान को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। करीब एक सप्ताह पुराना वीडियो सामने आने के बाद जंगल में आग की तरह वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने यति को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया तो गाजियाबाद पुलिस से तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल 29 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अमर बलिदानी मेजर आसाराम व्याग सेवा संस्थान की ओर से इसका आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद भी आए थे। यति ने जब माइक संभाला तो अपने अंदाज में बोलना शुरू किया। उन्होंने मेघनाद, कुंभकरण की तारीफ की तो रावण को लेकर कहा कि उसने ‘छोटी गलती’ की। यति ने मेघनाद, कुंभकरण और रावण का पुतला ना जलाने की अपील की। इसके बाद वह पैगंबर पर बेहद आपत्तिजनक बातें करने लगे। यति ने कहा, ‘हम हर साल जलाते हैं मेघनाद को, उसके जैसा चरित्रवान व्यक्ति इस धरती पर पैदा नहीं हुआ। हम हर साल जलाते हैं मेघनाद को उसके जैसा वैज्ञानिक योद्धा पैदा नहीं हुआ। उनकी गलती क्या थी, रावण ने एक छोटा सा अपराध किया और आज लाखों साल हो गए हम रावण को जला रहे हैं।’ खुद कराया रिकॉर्ड रावण परिवार की तारीफ के बाद यति ने उन्हें ना जलाने की अपील की। इसके साथ ही वह पैगंबर पर विवादित बातें करने लगे। मोहम्मद साहब पर टिप्पणी से पहले यति ने यह भी सुनिश्चित करना चाहा कि जो वह बोलने जा रहे हैं उसकी रिकॉर्डिंग हो जाए। उन्होंने कहा- कोई रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं, कर लेना। पैगंबर मोहम्मद साहब के अलावा उन्होंने कुरान को लेकर भी विवादित बातें कहीं। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर पहले भी अपने विवादित बयानों से बवाल करा चुके यति नरसिंहानंद का वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिहानी गेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक की शिकायत पर महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

नवरात्रि पर योगी का नया फरमान, व्रत रखने वाले बंदियों को विशेष फलाहार की व्यवस्था

लखनऊ उत्तर प्रदेश की जेलों में शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिया था. उसके बाद प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों के लिए नौ दिनों के व्रत के दौरान विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा.   इस बार शारदीय नवरात्र पर यूपी सरकार ने जेल में बंद क़ैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. जेल में बंद क़ैदी अपने धार्मिक रीतियों का पालन करते हुए नवरात्र में व्रत रखते हैं. इसलिए सरकार पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले बंदियों के लिए उनके व्रत को देखते हुए जलपान,फलाहार और भोजन की व्यवस्था करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिए थे. उसके बाद कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस संबंध में महानिदेशक कारागार प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए. इसके अनुपालन के लिए इसके लिए हर जेल को उपयुक्त और पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी. बंदियों की संख्या और खाद्य सामग्री की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है. गौरतलब है कि यूपी के जेलों में रोज़ा इफ़्तार पहले भी होता रहा है पर ये पहली बार है जब जेल में नवरात्र के लिए व्रत के भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गयी है. कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी ऐसा करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य होगा.  

प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने कहा- महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए ‘डिजिटल कुंभ संग्रहालय’ बनाने की तैयारी कर रहा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाले महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए सरकार जल्द डिजिटल कुंभ संग्रहालय बनाएगी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचार के अनुरूप प्रयागराज में ‘डिजिटल कुंभ संग्रहालय’ बनाने की तैयारी कर रहा है। यहां श्रद्धालु डिजिटल माध्यमों से समुद्र मंथन देख सकेंगे। इसके अलावा, कुंभ, महाकुंभ सहित अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल कुंभ संग्रहालय के लिए 21.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से छह करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस संग्रहालय में एक साथ 2000 से 2500 लोग भ्रमण कर सकेंगे। सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत डिजिटल संग्रहालय में समुद्र मंथन की 14 रत्नों वाली गैलरी बनाई जाएगी। डिजिटल माध्यम से समुद्र मंथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डिजिटल स्क्रीन सहित अन्य माध्यमों से प्रयागराज महाकुंभ-कुंभ, हरिद्वार, नासिक, उज्जैन कुंभ आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा, लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रद्धालु अगर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के वनवास के समय उनके प्रवास स्थल यानी चित्रकूट के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए ‘चित्रकूट टूरिज्म ऐप’ तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप्लीकेशन पर दर्शनीय स्थलों का नाम, महत्व, दर्शन के समय समेत समग्र जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐप्लीकेशन में ‘फेस्टिवल और इवेंट’ पर क्लिक करने पर महाकुंभ, चित्रकूट महोत्सव, रामनवमी, राष्ट्रीय रामायण मेला आदि की विस्तार से जानकारी मिलेगी। साथ ही, महाकुंभ में विशेष स्नान की तिथियां, महत्व आदि के बारे सूचना दी गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet